LATEST NEWS

महाकुंभ का सबसे बड़ा स्नान मौनी अमावस्या पर होगा

प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक त्योहार है. इस अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालुओं और साधु संतों का जमावड़ा नजर आने वाला है. सभी इस महाकुंभ में आस्था की डुबकियां लगाते नजर आएंगे. इस महाकुंभ में कुल छह शाही स्नान किए जाएंगे. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर शाही सन्नान की शुरुआत हो जाएगी, लेकिन आज हम आपको इस महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि मौनी अमावस्या का स्नान है. सबसे बड़े स्नान का शुभ मुहूर्त मौनी अमावस्या महाकुंभ का सबसे बड़ा स्नान माना जाता है. इस स्नान का विशेष महत्व है. मौनी अमावस्या पर इस महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान किया जाएगा. मौनी अमावस्या अगले साल 29 जनवरी को मनाई जाएगी. मतलब मौनी अमावस्या का शाही स्नान भी 29 जनवरी को किया जाएगा. इस दिन सन्नान के शुभ मुहूर्त की बात कि जाए तो इसका ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा. ये मुहूर्त 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. मौनी अमावस्या का महत्व मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से पितरों को मोक्ष मिलता है. इन दिन व्रत के साथ मौन रखने का भी महत्व है. हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या पर स्नान के अलावा पितरों के श्राद्ध और दान-पुण्य का भी विशेष महत्व बताया गया है. दरअसल, सालभर में 12 अमावस्या होती है, लेकिन माघ मास की अमावस्या को अति विशेष माना गया है. मास की अमावस्या को ही मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. महाकुंभ और मौनी अमावस्या का संयोग धार्मिक दृष्टि से सबसे ज्यादा फल देने वाला कहा जाता है. इस दिन दान करना भी पुण्यकारी हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पर स्नान के साथ-साथ दान करने को भी विशेष फलदायी और पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन दान करने वाले व्यक्ति के जीवन के सभी पापों का प्रायश्चित हो जाता है. इस दिन पितरों के तर्पण, पूजा और दान से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशिर्वाद प्रदान करते हैं.

कटनी जिले के जटवारा गांव में आज सुबह चबूतरे पर एक खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई

कटनी कटनी जिले के जटवारा गांव में शुक्रवार सुबह पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर एक खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना कुठला पुलिस थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक जिसकी हत्या की गई है, वह बालाघाट में आरक्षक के पद पर पदस्थ था और कुछ समय पहले ही उसे सेवा से बर्खास्त किया गया था। विभाग ने बर्खास्त कर दिया था कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जटवारा निवासी 54 वर्षीय कमलेश उर्फ लाला शर्मा पिता दादूराम शर्मा बालाघाट पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। बालाघाट के बैहर थाने में पदस्थ रहने के दौरान विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से वह अपने गांव जटवारा में ही रह रहा था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण जागे और अपने कामकाज के लिए घरों से बाहर निकले, तो उनकी नजर गांव में मौजूद गौरी शंकर मंदिर के सामने स्थित पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर पड़ी, जहां कमलेश का शव पड़ा था। गांव में घटना की जानकारी लगते ही सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना कुठला पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे टीम के साथ पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर पूछताछ जारी है। फिलहाल हत्या का कारण पता नही चला है। 18 आरक्षक व प्रधान आरक्षकों किए गए इधर से उधर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने गुरुवार को जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ एक उपनिरीक्षक सहित आरक्षकों, प्रधान आरक्षकों के तबादले किए हैं। सबसे अधिक तैनाती कोतवाली थाना में की गई है। जिसमें ढीमरखेड़ा से उप निरीक्षक मुन्ना लाल करण, रंगनाथ नगर से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रामनारायण यादव, रामपाल बागरी, रक्षित केंद्र से सुनील राजपूत, एनकेजे से हेमंत द्विवेदी, सिलौड़ी चौकी से आरक्षक रोशन तिवारी, रक्षित केंद्र से दीपक तिवारी, याातयात से अंकित दुबे, बस स्टैंड चौकी से सौरभ तिवारी, रक्षित केन्द्र से लुटेज प्रजापति को कोतवाली थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कार्यवाहन प्रधान आरक्षक गणेश दत्त मिश्रा को एनकेजे से कुठला, देवेश भूरिया को निवार चौकी से लाइन, धर्मेन्द्र यादव को लाइन से चौकी बिलहरी, आरक्षक आशीष सोनी खिरहनी चौकी व रणविजय कुमार सिंह चौकी झिंझरी को जुहला बाइपास यातायात चौकी में पदस्थ किया गया है। वहीं महिला आरक्षक सुनीता सिंह को रक्षित केंद्र से थाना स्लीमनाबाद, जयंत कोरी को थाना एनकेजे और दुर्गेश कुमार सिंह को कुठला थाना में पदस्थापना प्रदान की गई है।

सक्सेजफुल होने के लिए गुड मैनर के बेसिक रूल्स

सक्सेजफुल लाइफ चाहिए तो इन गुड मैनर्स को कभी नहीं भूलना चाहिए। बच्चों से लेकर बड़ों को ये बातें जरूर पता होनी चाहिए। हर इंसान को लाइफ में कुछ बेसिक गुड मैनर्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए। ये अच्छे मैनर लाइफ में सक्सेजफुल होने की गारंटी होते हैं। क्योंकि इन बेसिक रूल्स का अभाव कई बार आपको फेलियर बना सकता है। आमतौर पर बेसिक मैनर की बात करते हैं तो बस बच्चों को ही समझाते हैं लेकिन बड़े होने के बाद भी कुछ चीजों को फॉलो करना जरूरी है। जिनमे से ये 7 प्वाइंट बेहद जरूरी है। बड़ों को भी इन गुड मैनर जरूर फॉलो करने चाहिए घर के बड़े-बूढ़े अक्सर इन बातों को हमें समझाते आ रहे हैं और ये बातें आज भी सफलता के जरूर मंत्र है। 1) कभी भी उन बातों के बारे में नहीं बोलना चाहिए जिनके बारे में आपको ना जानकारी हो। हमेशा पूरी जानकारी के बाद ही किसी मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए। 2) अगर किसी इंसान ने आपको नहीं इनवाइट किया है तो कभी भी ऐसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए। 3) जो चीजें आपके मतलब की नहीं है उस मामले में कभी भी इंटरफेयर नहीं करना चाहिए। ये बेसिक मैनर घर से लेकर बाहर तक हर जगह जरूरी है। 4) किसी के घर गए हैं तो कभी भी बिना इजाजत के फ्रिज नहीं खोलना चाहिए। ये बहुत ही बेसिक मैनर है जिसकी जानकारी अपने बच्चे को जरूर देनी चाहिए। 5) बेसिक मैनर रूल ये भी कहता है कि रात 10 बजे के बाद किसी को भी फोन नहीं करना चाहिए। जब तक कि इमरजेंसी ना हो या फिर कोई आपके जानने वाले ने इजाजत ना दी हो, रात 10 बजे फोन करने की। 6) कभी भी किसी के घर में जाएं तो उसके बेडरूम में नहीं बिना परमिशन नहीं जाना चाहिए। 7) लंच टाइम पर किसी से मिलने नहीं जाना चाहिए।

टीकमगढ़ विधायक के बेटे और पूर्व विधायक के बीच मारपीट का मामला, विधायक के बेटे व भतीजे पर मामला दर्ज

टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले में BJP के पूर्व विधायक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे और भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश गिरि के सुरक्षा गार्ड लोकेंद्र सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर स्थानीय कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे आकाश सिंह और उनके भतीजे अंश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली थाने के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बुधवार रात एक विवाह समारोह में गिरि और उनके परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121 (1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का हुआ छठवाँ दीक्षांत समारोह

महू राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए समरस, समावेशी राष्ट्र के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने अपनी अद्भुत दूरदृष्टि से हमें संविधान के रूप में जाति, लिंग, भाषा, धर्म, धन और शक्ति बल आदि के भेदभावों से मुक्त समावेशी, समरस समाज की धरोहर सौंपी है। राज्यपाल पटेल शुक्रवार को महू में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में अध्यक्षीय उद्बोधन दे रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ के पूर्व कुलाधिपति डॉ. प्रकाश सी बरततूनिया, विधायक सुउषा ठाकुर उपस्थित थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हमारा संविधान प्रेरणादायक जीवंत दस्तावेज और स्वतंत्र भारत का आधुनिक धर्म ग्रंथ है, जिसका समर्पित भाव से पालन, हर भारतीय का परम कर्तव्य है। विद्यार्थियों का दायित्व है कि संविधान का अपने आचरण, व्यवहार में समर्थन और संरक्षण करें। समाज के तुलनात्मक रूप से वंचित, पिछड़े वर्गों, समुदायों के भाई बहनों के विकास की जवाबदारी, जिम्मेदारी के साथ स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब के सपनों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा शिक्षण संस्थानों को ऐसे नागरिकों को तैयार करने का अवसर दिया है। यह जरूरी है कि विश्वविद्यालय और शिक्षक, हमारी संस्कृति के अनुरूप देश और समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सामाजिक समृद्धि और समानता के प्रति समर्पित युवा ध्वज वाहक तैयार करें। राज्यपाल ने शिक्षकों से अनुरोध किया कि शिक्षण प्रणाली को वह विद्यार्थियों की उद्यमिता को बढ़ावा देने, नवाचार की प्रेरणा देने, चिंतन, नेतृत्व के गुणों के साथ सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के संस्कार प्रदान करने वाली बनाएं। युवा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, देश जब आजादी की 100वीं सालगिरह मनाएगा, देश का नेतृत्व युवा कर रहे होंगे, उस समय विकसित भारत का स्वरूप कैसा हो उसके लिए युवाओं को आज से ही कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि बाबा साहेब अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा दीक्षा ग्रहण करने को गौरव की बात बताते हुए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जो सीखा, वो समाज को समर्पित किया। देश का संविधान इस बात का प्रमाण है जिसमें भारत की विविधता भरी संस्कृति, जनजाति नागरिक आदि को एक साथ जोड़ा गया है। बाबा साहेब ने चित्रों के संयोजन से संविधान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रहने के दौरान इस विश्वविद्यालय में कई संकाय शुरू किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जरूरत के मुताबिक और नए संकाय खोले जाएँगे। जनवरी माह में राज्यपाल की अध्यक्षता में कुलगुरूओं की बैठक में इस पर निर्णय लिए जाने का मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और स्पष्ट दिशा देने के साथ ही विश्वविद्यालय की आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास किए जाएँगे। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को उपाधि देने के सिलसिले को आरम्भ करने में राज्यपाल की पहल का अभिनंदन भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा दीक्षा के ज़रिए अपना भविष्य उज्जवल बनाने की शुभकामनाएं भी दीं। समारोह को सारस्वत अतिथि बरतूनिया ने भी संबोधित किया दीक्षांत समारोह में संस्थान के 16 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। अम्डेकर विश्वविद्यालय के द्वारा विगत 5 वर्षों में 100 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। वहीं बीते सत्र में विश्वविद्यालय से 851 विद्यार्थियों ने डिग्री हासिल की है। इसमें से पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर डिग्री प्रदान की गई। आरंभ में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, भगवान बुद्ध और बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलगुरु रामलाल अत्राम ने दिया। आभार कुलसचिव ने माना।  

अब विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष वेतन-भत्ता सहित अन्य परिलब्धियों पर लगने वाले आयकर को स्वयं भरेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बाद अब विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष वेतन-भत्ता सहित अन्य परिलब्धियों पर लगने वाले आयकर को स्वयं भरेंगे। अभी तक इसका भुगतान सरकार करती थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर पहले मंत्रियों और बाद में विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने अपना आयकर स्वयं भरने की घोषणा की थी। इसे नियम में लाने के लिए विधानसभा में संसदीय कार्य विभाग द्वारा प्रस्तुत संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किया गया। संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पहले विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और फिर नेता प्रतिपक्ष वेतन भत्ता संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया। इस पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि नियम बनाकर इसे बंधनकारी नहीं बनाया जाना चाहिए। यह अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ा जाएगा कि आयकर वह स्वयं भरना चाहते हैं या सरकार भरे। सबकी परिस्थिति एक जैसी नहीं होती है। भौगोलिक दृष्टि से विधायक जितनी दूर से आते हैं और आप जितना वेतन भत्ता देते हैं, उतना तो डीजल में चला जाता है। मुख्य सचिव का वेतन अध्यक्ष से भी ज्यादा कुछ विधायकों का व्यवसाय है, वह थोड़ा भार संभाल लेते हैं पर सब ऐसे नहीं हैं। दिल्ली सहित अन्य प्रांतों में विधायकों का वेतन अधिक है, इस पर विचार करें। इसके साथ ही यह भी देखें किन्हें कितना वेतन-भत्ता मिल रहा है। मुख्य सचिव को वेतन हमारे अध्यक्ष से भी अधिक है। सर्वसम्मति से विधेयक को पारित किया गया सरकार को अध्यक्ष की सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि हमने और नेता प्रतिपक्ष ने स्वयं ही घोषित किया है कि अपना आयकर स्वयं भरेंगे, इसलिए नियम प्रक्रिया के अंतर्गत विधेयक प्रस्तुत किया गया है। बाद में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सदन में उठे उठाएं गए ये मुद्दे बीजेपी विधायक ने उठाया अवैध कॉलोनी का मुद्दा बीजेपी विधायक विष्णु खत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि पर कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इससे कृषि का रकबा लगातार कम हो रहा है। इसके साथ ही यहां रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अवैध कॉलोनी विकसित न हो इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जहां से सूचना मिलती है वहां कार्रवाई की जाती है। सरकार और कठोर कानून बनाएगी, ताकि सजा और जुर्माना ज्यादा हो। नेता प्रतिपक्ष ने उठाए ये सवाल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस विधायकों को विकास की राशि देने में भेदभाव कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक अपना वेतन वापस करेंगे। इधर, नल जल योजना को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आज नल जल योजना के माध्यम से घर-घर पानी पहुंच रहा है। कांग्रेस के समय बहुत दिक्कत होती थी। कांग्रेस ने सिर्फ भ्रष्टाचार ही किया है। आज बंटी-बबली की जोड़ी घूम रही है। शर्मा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बंटी-बबली बताया। इधर, कैग रिपोर्ट को लेकर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, ग्रामीण विकास , स्कूल शिक्षा हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है। कैग की रिपोर्ट हर साल आती है। उसमें खुलासे होते हैं। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। 1. मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2024 में कौन-कौन से महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं? मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2024 में अनुपूरक बजट, खाद संकट, अवैध कॉलोनियों के निर्माण, नल जल योजना, और भ्रष्टाचार के आरोप जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। 2. अनुपूरक बजट कब पेश किया गया और कितना था? मध्य प्रदेश में अनुपूरक बजट 17 दिसंबर 2024 को पेश किया गया, जिसका कुल आकार 22,224 करोड़ रुपये था। 3. शीतकालीन सत्र में किस विधेयक को पास किया गया? सत्र के चौथे दिन, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन भत्ते से संबंधित संशोधन विधेयक पास किया गया, जिसके तहत वे अपनी आयकर की रकम खुद जमा करेंगे। 4. अवैध कॉलोनियों के मुद्दे पर क्या चर्चा हुई? बीजेपी विधायक विष्णु खत्री ने कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों के निर्माण का मुद्दा उठाया। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और कानून को और सख्त किया जाएगा। 5. “MP Assembly Winter Session 2024” में कांग्रेस ने किन मुद्दों पर सरकार को घेरा? कांग्रेस ने नल जल योजना, विकास निधि में भेदभाव और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। विधायक महेश परमार ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।  

वाइट हाउस के दावे से मची हलचल, पाकिस्तान एक ऐसी लॉन्ग रेंज की बलिस्टिक मिसाइल तैयार करने में जुटा है

इस्लामाबाद अमेरिका ने पाकिस्तान की एक सरकारी मिसाइल डिवेलपमेंट एजेंसी पर पाबंदियां लगाई हैं। इसके अलावा तीन अन्य वेंडर कंपनियों पर भी रोक लगाई हैं। इस बीच वाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी के दावे ने हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक ऐसी लॉन्ग रेंज की बलिस्टिक मिसाइल तैयार करने में जुटा है, जो दक्षिण एशिया से बाहर तक मार कर सकती है। यहां तक कि अमेरिका भी उस मिसाइल हमले की जद में आ सकता है। अमेरिका के उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा कि इस्लामाबाद का जो रवैया है, वह सवाल खड़े करने वाला है। आखिर उसकी नीयत क्या है, जो वह इस तरह की मिसाइलें तैयार कर रहा है। फाइनर ने एक कार्य़क्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए यह हैरानी की बात है और समझना कठिन है कि कैसे पाकिस्तान इतने बड़े खतरे के तौर पर उभर रहा है। खासतौर पर अमेरिका तक को वह निशाने पर ले सकता है। इस बीच अमेरिका के आरोपों और पाबंदियों से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। उसने भारत का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन अमेरिका पर भेदभाव का आरोप लगाया। पाकिस्तान ने कहा कि कुछ देशों के साथ अमेरिका ऐसा कुछ भी नहीं करता, लेकिन पाकिस्तान पर मनगढ़ंत आरोपों के साथ पाबंदियां लगाई जा रही हैं। अमेरिकी अधिकारी का कहना था कि पाकिस्तान लगातार मिसाइल तकनीक में इजाफा कर रहा है। फिलहाल वह लॉन्ग रेंज की बलिस्टिक मिसाइलें तैयार कर रहा है। यदि उसका यही ट्रेंड जारी रहा तो वह दक्षिण एशिया के बाहर तक मार करेगा और खासतौर पर अमेरिका को भी टारगेट कर सकने की उसके पास क्षमता होगी। बता दें कि अमेरिका ने पाकिस्तान की सरकारी मिसाइल टेक्नोलॉजी कंपनी नेशनल डिवेलपमेंट कॉम्प्लेक्स पर पाबंदी लगाई है। इसके अलावा उसकी तीन अन्य वेंडर कंपनियों अख्तर ऐंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड इंटरप्राइजेज पर भी पाबंदियां लागू की हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका के इन आरोपों और पाबंदियों को लेकर कहा है कि उसका रवैया भेदभाव वाला है। उसने कहा कि इस तरह से अमेरिका क्षेत्रीय शक्तियों में असंतुलन पैदा कर रहा है। उसका साफ इशारा भारत की ओर ही था। पाक के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘ऐसे दोहरे रवैये और भेदभाव वाली नीतियों के चलते अमेरिका ने अपना भरोसा कमजोर किया है। इसके अलावा वह क्षेत्रीय स्तर पर असंतुलन पैदा कर रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और शांति पर भी खतरा पैदा हो सकता है।’

कुख्यात अपराधी रंजन गर्ग के खिलाफ़ शासकीय भूमि मे अतिक्रमण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर कुख्यात बदमाश रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाइवे के पास एक एकड़ सरकारी बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जा कर फार्म हाउस बना लिया है, जिस पर शुक्रवार को प्रशासन बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया । रंजन गर्ग मर्डर भी कर चुका है। बता दें कि स्थानीय लोगों ने इस अवैध कब्जे की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए राजस्व और पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, आदतन अपराधी रंजन गर्ग ने शहर से लगे मस्तूरी नेशनल हाईवे के ग्राम पंचायत ढेका पंचायत की अरपा नदी किनारे स्थित करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिसमें उसने फार्म हाउस बनाया है।       ग्राम महमंद क्षेत्र मे खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर रंजन गर्ग द्वारा अतिक्रमण की लिखित शिकायत जनदर्शन मे कलेक्टर बिलासपुर अवनीश शरण को प्राप्त हुई। जिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर बिलासपुर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए।उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण मे दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। जिस पर एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। मौके पर यह देखा गया कि लगभग 50-100 की संख्या मे पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे।कलेक्टर बिलासपुर का यह साफ़ संदेश है कि अवैध रूप से  अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई इसी प्रकार होती रहेगी।

स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान: केदार कश्यप

स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान: केदार कश्यप छात्रावास में मनाया गया शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान दिवस जल, जंगल और जमीन के संरक्षक जनजातीय समुदाय बिलासपुर आदिवासी बालक-बालिका छात्रावास जरहाभाठा में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह जी के 167वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के संसदीय कार्य, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के आसंदी से कश्यप ने जनजातीय समुदाय के छात्र-छात्राओं एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने हर कालखंड में अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने व संरक्षित रखने के लिए हमेशा संघर्ष किया। आज जो जल, जंगल और जमीन संरक्षित है उसमें आदिवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह कार्यक्रम पाली तानाखार के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम की अध्यक्षता एवं विशिष्टि अतिथि बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।     उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी समाज से आते हैं और वे आदिवासियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। उन्होंने आदिवासी वन पट्टा अधिकार देकर जनजातीय समुदाय को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं, जिससे उनके अधिकारों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। हमारी सरकार वर्तमान समय में 70 प्रकार से अधिक के वनोपजों की खरीदी कर रही है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की जाएगी जिससे जनजातीय समुदाय आर्थिक रूप से भी सशक्त होंगे। उन्होंने छात्रावास के उपस्थित बालक-बालिकाओं से कहा कि हमें अपने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते रहना है और अपने माता-पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करना है। आज हमारे समाज में पाश्चात्य देशों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है जिससे बच कर हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है।     इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के जनजातीय समुदाय के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का फोटो प्रदर्शनी लगाया गया जिसमें उनके संघर्षो की गाथा लिखी गई है। छात्रावास के विद्यार्थियों द्वारा कम्प्यूटर, जिम एवं जिला में आदिवासी कौशल विकास प्रशिक्षण शाला की मांग की जिसे कश्यप ने जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही जनजातीय समुदाय के प्रतिभावान बच्चों को पुष्पगुच्छ एवं शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सी.एस. उईक, ब्रजेन्द्र शुक्ला, वेद सिंह मरकाम, सुभाष सिंह परते, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग सीएल जायसवाल, वार्ड पार्षद विजय यादव, पूर्व महापौर किशोर राय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके पालक उपस्थित थे।

हिंदुस्तान पावर के अधीन सी एस आर विभाग ने विगत वर्षों से परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने हेतु चलाई जा रही निःशुल्क सपोर्ट क्लासेज

अनूपपुर जैतहरी अनूपपुर, हिंदुस्तान पावर के अधीन सी एस आर विभाग  द्वारा पावर प्लांट के आसपास बसे लगभग 13 ग्रामों में शिक्षा स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगभग 400 बच्चों को निशुल्क सपोर्ट क्लासेज उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिनमें बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ही योग एवं सूर्य नमस्कार का ज्ञान भी दिया जा रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने बताया कि हमें प्रतिदिन लगभग 2 घंटे की क्लासेज दी जाती है जिनमें हमें मनोरंजन के साथ ही अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है, और बताया कि संस्था की ओर से हमारे विद्यालयों में डेस्क और बेंच भी उपलब्ध कराई गई है जिससे अब हमें लिखने, पढ़ने में अधिक सहूलियत होती है, सी एस आर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्था की ओर से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 13 शासकीय विद्यालयों में, लगभग 800 बच्चो को बैठने के लिए डेस्क और बेंच की व्यवस्था कराई गई है, और लगभग 400 बच्चो को, विगत वर्षों की भांति, अनुभवी अध्यापकों द्वारा सपोर्ट क्लासेज उपलब्ध कराई जा रही है और बताया कि इन प्रयासों से विगत वर्षों में बच्चो ने अपने बेहतर परिणाम दिए है, फलस्वरूप कई बच्चे, नवोदय जैसे विद्यालयों में अपना चयन भी सुनिश्चित कर पाए हैं, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, क्योटार के प्रधानध्यापक सुधीर नामदेव ने बताया कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने हेतु कंपनी के सी एस आर विभाग द्वारा समय समय पर सहयोग किया जाता रहा है और उन्होंने कंपनी द्वारा चलाई जा रही सपोर्ट क्लासेज और उपलब्ध कराए गए डेस्क और बेंच के लिए अपना धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि हम इन कक्षाओं के माध्यम से अपने बच्चो के शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव देख पा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने संस्था के प्रबंधन के प्रति अपना आभार जताया और इसे नियमित चलाए जाने का अनुरोध भी किया।

सीएमओ को लोकायुक्त पुलिस ने 20000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बिल पास करने मांगी घूस

मैहर मैहर में लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी पर लगाम लगाई जा रही है। इस हफ्ते लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। 10 कमीशन मांगने वाले नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार को लोकायुक्त ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। मध्य प्रदेश के मैहर में आज लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते मैहर नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार रंगे हाथों पकड़े गए हैं। ठेकेदार शिवेन्द्र सिंह निवासी उचेहरा से बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर आज 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार में लिफ्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी ताम्रकार को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई लोकायुक्त टीम के द्वारा की जा रही है। इस हफ्ते में तीसरी कार्रवाई आपको बता दे कि इस हफ्ते में यह लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई है इससे पहले भी राजस्व विभाग के आर आई को ₹20 हज़ार और बिजली विभाग के जेई को ₹30 हज़ार को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा था इनका कहना है लोकायुक्त निरीक्षण जियाउल हक ने बताया कि नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार के द्वारा पीड़ित शिवेंद्र सिंह निवासी उचेहरा जिला सतना के बकाया बिल का भुगतान करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने में वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आज सीएमओ के निवास में रिश्वत लेते पकड़ा है।

रिहायसी इलाके मे चल रहा अवैध मिट्टी एवं बालू का कारोबार जोरों पर प्रशासन मौन?

रिहायसी इलाके मे चल रहा अवैध मिट्टी एवं बालू का कारोबार जोरों पर प्रशासन मौन? संरक्षण किसका, बना जांच का विषय अवैध रूप से शासकीय भूमि से मिट्टी,बालू का परिवहन कर रहा है ट्रैक्टर माफिया सिंगरौली कोतवाली थाना अंतर्गत रिहंद डूब क्षेत्र गनियारी- बलियरी, जमुआ व शासकीय भूमि से अवैध मिट्टी- बालू का उत्खनन दर्जनों बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा बेखौफ होकर परिवहन किया जा रहा है जिसमें  चालक लगभग नाबालिक है उनके द्वारा ट्रैक्टर बेधड़क होकर तेज रफ्तार से कोतवाली के सामने से होकर चलाया जा रहा है सिंगरौली पुलिस अधीक्षक, खनिज विभाग, जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस के नाक के नीचे अवैध रूप से रात दिन भर मिट्टी एवं बालू का परिवहन किया जा रहा है मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मिट्टी को दर्जनों ट्रैक्टर से भरकर क्षेत्र में भू – माफियाओं द्वारा महगे दर बेच दिया जाता है और वही स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि ट्रिप लगाने के चक्कर में ट्रैक्टर को काफी स्पीड से भगाया जाता है जिससे कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है अवैध रूप से मिट्टी बेचने का काम और इसमें सरकार के राजस्व को भारी हानि हो रही है। स्थानीय जनो ने जांच कर उचित कार्यवाही क़ी मांग क़ी है ताकि बड़ी दुर्घटना हो न सके और वही समय रहते प्रशासन संज्ञान मे रहे। जनहित मे जारी ।।

संसद सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने आंबेडकर के अपमान को लेकर हंगामा, स्पीकर ने स्थगित कर दी कार्यवाही

नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र में दोनों ही सदनों में जमकर हंगामा हुआ। वहीं शीतकालीन सत्र खत्म होते-होते बीजेपी और कांग्रेस में बवाल ही हो गया। शुक्रवार को इस सत्र के आखिरी दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू ही हुई थी कि विपक्षी सांसदों ने बाबासाहेब आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला ने सांसदों ने अपनी जगह पर जाने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत शुरू होने जा रहा है। सदन में राष्ट्रगीत के बाद लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा ने आखिरी दिन देश में एक साथ चुनाव कराने से संबंधित दो विधेयकों को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं हंगामे को देखते हुए राज्यसभा की भी कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। संसद सत्र के आखिरी दिन विपक्षी सांसदों ने विजय चौक पर इकट्ठा होकर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई “अपमानजनक” टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। एक दिन पहले ही जब विपक्षी सांसद संसदभवन परिसर में प्रवेश कर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे तो धक्कामुक्की हो गई और बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी को चोट लग गई। सारंगी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के धक्का देने की वजह से उन्हें चोट आई है। विपक्षी दल संसद के शीतकालीन सत्र में, संसद के मकर द्वार के निकट विरोध प्रदर्शन करते थे, लेकिन गुरुवार की धक्का-मुक्की की घटना को बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निर्देश दिया कि कोई भी राजनीतिक दल, सांसद और सांसदों का समूह संसद के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन नहीं कर सकते। गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए कल विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। भाजपा सासंद मुकेश राजपूत को भी चोट लगी है। दूसरी तरफ, कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के सांसदों ने उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई महिला सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि शाह ने ‘भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा’ विषय पर राज्यसभा में दो दिन तक चली चर्चा का जवाब देते हुए मंगलवार को अपने संबोधन के दौरान बाबासाहेब का अपमान किया। मुख्य विपक्षी दल ने शाह के संबोधन का एक वीडियो अंश भी जारी किया, जिसमें गृह मंत्री विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं, ‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर…। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’ दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब का अपमान किया और यह सुनिश्चित किया कि वह चुनाव में हार जाएं। 

विकासखंड भरतपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन/नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु महिला कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 मनेन्द्रगढ़/एमसीबी  विगत दिवस 19 दिसम्बर 2024 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भरतपुर के निर्देशन  में नोडल अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर के द्वारा विकासखंड भरतपुर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन/नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु कुल 225 महिलाओं को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तीन केंद्र बनाए गए थे। स्वामी आत्मानंद स्कूल भरतपुर में कुल 80 प्रशिक्षणार्थी, विकासखंड स्त्रोत सभा कक्ष में 55 प्रशिक्षणार्थी तथा जनपद सभा कक्ष में 90 प्रशिक्षणार्थियों को मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं चुनाव की बारीकियों को समझाया गया। मतदान केंद्रों का चयन, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन प्रक्रिया और प्रतीकों का आवंटन सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही मतदान दलों का गठन, मतदान सामग्री का वितरण और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की जिम्मेदारी भी रिटर्निंग ऑफिसर की होगी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों को अपने नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप में शपथ पत्र और आवश्यक कागजात जमा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं, निर्वाचन व्यय की सीमा और उससे संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से दी जाएगी। सभी राजनीतिक दलों को प्रचार सामग्री के लिए पूर्व में अनुमति लेना अनिवार्य किया गया है। मतदान प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। जिसमें पंच के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद सदस्य के लिए पीला और जिला सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र का उपयोग होगा। मतदाता घूमते तीर के चिन्ह वाली रबर मोहर का उपयोग कर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतपेटियों के लिए गोदरेज और एमपी टाइप की पेटियों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रवेश और निकासी मार्ग अलग-अलग रखे जाएंगे। हर मतदान केंद्र में दो मतदान कक्ष होंगे और पर्याप्त बिजली, पानी एवं शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही गई है। मतदान के बाद मतपेटियों को सील किया जाएगा और सभी अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना होगी। पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला सदस्य की मतगणना क्रमवार की जाएगी। सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश दिया कि वे चुनाव प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखें।

भारत अंडर-19 महिला एशिया कप के फाइनल में

कुआलालंपुर बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला ने शानदार चार विकेट लेकर भारत को शुक्रवार को बेयूमास क्रिकेट ओवल में श्रीलंका पर चार विकेट से जीत के साथ अंडर-19 महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंचा दिया। भारत की पिछली सुपर फोर जीत में बांग्लादेश पर तीन विकेट लेने वाली आयुषी ने 4-10 के आंकड़े हासिल किए और श्रीलंका को 20 ओवरों में 98/9 पर सीमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें साथी बाएं हाथ की स्पिनर परुनिका सिसोदिया का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने दो विकेट लिए, जबकि शबनम शकील और द्रिथी केसरी ने एक-एक विकेट लिया, क्योंकि मनुदी नानायकारा के 33 रन को छोड़कर, श्रीलंका की कोई भी बल्लेबाज 25 रन तक नहीं पहुंच पाई। पीछा करते हुए, ईश्वरी अवसारे और सानिका चालके को जल्दी खोने के बावजूद, जी त्रिशा और जी कमलिनी ने सुनिश्चित किया कि भारत 99 रन का पीछा करने की कोशिश में पटरी पर रहे। 2023 महिला अंडर 19 टी 20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य त्रिशा ने 24 गेंदों में 32 रन बनाए और जी कमलिनी के साथ 63 रन की साझेदारी की, जिन्होंने 26 गेंदों में 28 रन बनाए। लेकिन श्रीलंका ने मैच में वापसी की क्योंकि चामुदी मुनासिंघे ने त्रिशा को आउट किया, जबकि शशिनी गिम्हानी ने कमलिनी को आउट किया। कप्तान निकी प्रसाद और विकेटकीपर भाविका अहिरे के सस्ते में आउट होने से भारत की गिरावट जारी रही। लेकिन शांत और संयमित मिथिला विनोद ने चार चौके लगाए, जिसमें विजयी रन भी शामिल थे, और 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद रहीं और भारत ने 14.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुषी को उनके चार विकेट के लिए अंततः प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत अब रविवार को बयूमास क्रिकेट ओवल में होने वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण के खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश-नेपाल सुपर फोर गेम के विजेता से भिड़ेगा। संक्षिप्त स्कोर: श्रीलंका 98/9 (मनुडी नानायकारा 33; आयुषी शुक्ला 4-10) भारत से 102/6 (जी त्रिशा 32, जी कमलिनी 28; चामुदी मुनासिंघे 3-16, शशिनी गिम्हानी 2-18) से चार विकेट से हार गया  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live