LATEST NEWS

अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में बड़ी संख्या में लगभग 30 हज़ार लोगों ने मेले में उत्सुकता से भाग लिया

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय वन मेले में भोपाल बल्कि आस पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लगभग 30 हज़ार लोगों ने मेले में उत्सुकता से भाग लिया और मेले का लुत्फ़ उठाया। आज तीसरे दिन तक लगभग 20 लाख रूपए के वनोपज हर्बल उत्पाद से निर्मित औषधियों की बिक्री हो चुकी है। मेले में स्थापित ओपीडी में लगभग 200 से अधिक आगंतुको ने नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में सुबह 45 एवं शाम 45 आयुर्वेद चिकित्सकों तथा अनुभवी वैद्य ने अपनी सेवाएँ प्रदान की। ओ.पी.डी. में आयुर्वेदिक चिकित्सकों और अनुभवी वैद्य द्वारा नि:शुल्क परामर्श मेले के अंतिम दिन तक जारी रहेगा। लोग लेमन ग्रास, जंगली अदरक, एलोवेरा और आंवला, जंगली अदरक, एवं अन्य वनोपज से बने उत्पादों को जानने एवं खरीदने में काफी रूचि ले रहे है। इस बार मेले में आये आर्गेनिक उत्पाद लोगों का आकर्षण अपने और खींच रहे है इससे आर्गेनिक क्षेत्रों में शामिल हमारे वनांचलों में निवासरत समुदाय भी प्रोत्साहित हो रहे है। प्रधानमंत्री वन धन केन्द्रों के द्वारा माहुल एवं अन्य पत्तों से बनाए जा रहे दोना-पत्तल जो की सिंगल यूज़ प्लास्टिक का एक अचूक विकल्प है भी लोगों में अपनी विशेष छाप छोड़ रहे है। लोगों का दोना-पत्तल के प्रति उत्साह एवं लगाव को देखते हुए पर्यावरण के प्रति हो रहे दुष्प्रभाव को रोकने कि दिशा में अनूठा प्रयास है। मेले में उज़बेकिस्तान एवं ईथोयोपिया देश के प्रतिनिधियों द्वारा मेले का भ्रमण किया गया एवं इस आयोजन की प्रशंसा की गयी। “लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण” विषय पर 2 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन अपरमुख्य सचिव, वन अशोक बर्णवाल ने किया। इस अवसर पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों भी उपस्थिति थे। कार्यशाला में ऑस्ट्रेलिया केविषय-विशेषज्ञ ने भी भाग लिया। मध्यप्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों में उत्तराखण्ड, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं कर्नाटक के विषय-विशेषज्ञ, एकेडेमिक एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट शामिल हुए। अपर मुख्य सचिव वन अशोक बर्णवाल ने कहा कि म.प्र. राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा आयोजित यह मेला वनवासियों, ग्रामीणों एवं विशेष तौर पर महिलाओं के आर्थिक विकास का अद्भुत समायोजन है। प्रदेश में लघु वनोपज संग्रहण कार्य में लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। आज की कार्यशाला से प्राप्त होने वाले निष्कर्ष पर विशेष ज़ोर देते हुए कहा की मैदानी स्तर पर वन संरक्षण, आयुर्वेदिक दवाइयों के निर्माण एवं उसमे महिलाओं के योगदान से उनके आर्थिक रूप से सशक्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वन धन केन्द्रों में किये जा रहे मूल्य संवर्धन के कार्य एवं उनके उत्पादों की पैकेजिंग को आकर्षक रूप देकर विपणन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वनोउपज संघ के एमडी बिभाष कुमार ठाकुर ने कहा कि दो दिवसीय कार्यशाला में लघु वनोपज के विनाश विहीन विदोहन के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण आंचलों में जनजातीय महिलाओं द्वारा उनके योगदान पर देश-विदेश में हुए विभिन्न अनुसंधानों की जानकारी मिलेगी एवं हम सभी निश्चित ही इससे लाभान्वित होंगे। कार्यशाला से इस क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण में सहयोग प्राप्त होगा। मेला प्रांगण में आज सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक रंगारंग कार्यक्रम चलते रहे। मेले में आयोजित इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में लगभग 7विद्यालयों से 25से भी अधिक छात्र छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं को पुरस्कृत किया गया एवं उनकी विलक्षण प्रतिभा को सराहा गया। मेले में दिनेश कुमार धौलपुरे (कबीर भजन गायक) एवं आर्केस्ट्रा (तिरुपा इंडस्ट्रीज) की प्रस्तुति कालोगों नेभरपूर आनंद लिया। सायंकाल में मशहूर हास्य कलाकार एहसान कुरैशी ने प्रस्तुति से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। शुक्रवार 20 दिसम्बर के कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक सोलो और ग्रुप में गायन का कार्यक्रम आयोजित होगा इस आयोजन में कक्षा 1 से 4 तक, 5 से 8 एवं 9 से 12 तक तीन ग्रुप में आयोजित है। इसका पंजीयन प्रथम आवे प्रथम पावे के आधार पर होगा। सायं 5:00 बजे से असलम इब्राहीम शेख़ द्वारा आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति दी जाएगी। सायं 7:30 बजे से एल. एन. आयुर्वेद कॉलेज द्वारा प्रायोजित सूफ़ी बैंड (जेर्री एंड क्लेक्टिव्स) कार्यक्रम होगा।  

अजयगढ़ में खुलेंगे 100 सीटर कन्या और 50 सीटर बालक छात्रावास

भोपाल जनकल्याण पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में आयोजित जल कलश यात्रा, संत सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर में 98 करोड़ रूपये के 13 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि 25 दिसम्बर से बुन्देलखण्ड क्षेत्र की प्रगति के नये द्वार खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड का हर व्यक्ति खुशहाल होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का खजुराहो में शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना क्षेत्र के अजयगढ़ में 100 सीटर कन्या और 50 सीटर बालक छात्रावास बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कार्यक्रम में बुन्देलखण्डी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को भगवान जुगल किशोर की पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुन्देलखण्ड विकास की बदौलत अब नये दौर में पहुंच रहा है। देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन से बुन्देलखण्ड की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से वृहद स्तर पर सिंचाई एवं पेयजल सुविधा मिलेगी। साथ ही बिजली उत्पादन, कई फसलों की पैदावार एवं पर्यटन क्षेत्र में विकास से नागरिकों का जीवन खुशहाल होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को पन्ना के शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के खेल मैदान में जल कलश यात्रा, संत सम्मलेन एवं जनकल्याण पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 20 वर्ष से लंबित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजना से चंबल एवं मालवांचल में खुशहाली आएगी। 70 हजार करोड़ रूपए लागत की इस परियोजना का निर्माण भी अब निर्बाध रूप से होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। धार्मिक क्षेत्र में भी विकास की अपार संभावना है। इसके लिए सरकार प्रयासरत है। तीर्थ क्षेत्रों के विकास के साथ सर्वसमाज एवं सर्वहरा वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर में बढ़ोत्तरी का प्रयास भी किया जा रहा है। गत दिनों में संभाग स्तर पर सफलतापूर्वक रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किए गए हैं। इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा के दौरान भी निवेशकों को आगामी फरवरी माह में भोपाल में प्रस्तावित इंवेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया गया है। खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्दलेखण्ड की जीवन रेखा साबित होगी। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को पेयजल सुविधा और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन एवं सकारात्मक सोच के फलस्वरूप अन्य विकास योजनाएं भी क्रियान्वित होंगी। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार का भागीरथी प्रयास सराहनीय है। विभागीय प्रदर्शनी रही आकर्षण का केन्द्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पन्ना प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याण एवं विकास पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। जिला प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। साथ ही आजीविका मिशन के स्टॉल में समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर व्यंजन भी चखे। हीरा कार्यालय द्वारा यहां हीरा प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर गत दिवस प्राप्त 17 कैरेट के हीरे का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे, विधायक प्रह्लाद लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय सहित अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।  

इथोपिया और उज्बेकिस्तान से आए डेलीगेट्स से किए लक्ष्य साझा

भोपाल प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले समय में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म का केंद्र बनेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन गन्तव्य स्थल अपने आप में वेलनेस स्थल है। यहां प्राकृतिक सुंदरता और शांति के साथ आयुर्वेदीय जड़ी बूटियों और औषधीय वनोपज की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रमुख सचिव शुक्ला कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में स्वास्थ्य पर्यटन और वेलनेस से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के समूह और राज्य के हेल्थ, मेडिकल और टूरिज्म के प्रमुख हितधारकों को संबोधित कर रहे थे। शुक्ला ने कहा कि पर्यटन के साथ-साथ स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के दृष्टिगत मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेवाएं देने के लिए सक्षम है। विदेश और अन्य राज्यों की तुलना में चिकित्सा सुविधाएं काफी सस्ती हैं। प्रमुख सचिव शुक्ला ने चिकित्सा और पर्यटन के सभी हितधारकों को साझा प्रयास कर मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने का आग्रह किया। उन्होंने शासन द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ, ‘मेडिकल और वेलनेस’ के हित धारकों के बीच सहयोग के अवसरों को सृजित करना है। कार्यशाला में इस बात पर भी बल दिया गया कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, वहाँ उपलब्ध सेवाओं तथा उपचार के सम्पूर्ण पैकेज की जानकारी वेबसाइट पर देने से बेहतर प्रचार प्रसार होगा। विदेशी प्रतिनिधियों ने उनके देश के साथ MoU करने की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। इथोपिया और उज्बेकिस्तान से आए सभी डेलीगेट्स शुक्रवार को इंदौर में मेडिकल और वेलनेस की सुविधाओं और आवश्यक अधोसंरचनाओं पर अवसरों एवं संभावनाओं पर हितधारकों से चर्चा करेंगे। बैठक में उज्बेकिस्तान गणराज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रमुख शोखोबुद्दीन गुल्यामोव, अब्दुजामोल जुराऐव, एलूबाबोर बूनो और इथियोपिया के स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. आइरुसलेम बेफेकाडु येरडॉ, डॉ. टेजिना रेगास्सा शामिल हुए। उन्होंने मध्यप्रदेश में मेडिकल टूरिज्म और आवश्यक अधोसंरचना को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की। मध्यप्रदेश में मेडिकल और वेलनेस टूरिज्म की वर्तमान सुविधाओं एवं अवसरों पर प्रेजेन्टेशन भी दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय डेलिगेट्स ने सुबह यूनेस्को विश्व धरोहर सांची की यात्रा की और शाम को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का अवलोकन भी किया।   एमपी के स्टेकहोल्डर्स में उप संचालक आयुष डॉ. राजीव मिश्रा, गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन और सीईओ सीनियर प्रोफेसर कविता एन सिंह, अपोलो सेज हॉस्पिटल के मार्केटिंग प्रमुख अरुण मोदी, ताज होटल्स के डीओएसएम वरुण खंडेलवाल, सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर आदित्य अग्रवाल, मेडिकल डायरेक्टर सिद्धार्थ रेडक्रॉस सिद्धार्थ वार्ष्णेय, मानसरोवर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. श्रुति वासुदेवन, पीपुल्स ग्रुप के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अशोक, बंसल हॉस्पिटल के डॉ. अतुल समैया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।  

संगीत नगरी ग्वालियर में बीते पांच दिनों से चल रहा स्वर—ताल का सुरीला सिलसिला गुरुवार की सायंकालीन सभा के साथ थम गया

ग्वालियर   संगीत नगरी ग्वालियर में बीते पांच दिनों से चल रहा स्वर—ताल का सुरीला सिलसिला गुरुवार की सायंकालीन सभा के साथ थम गया। विश्वविख्यात गान महर्षि तानसेन की स्मृति में संगीत नगरी में आयोजित तानसेन संगीत समारोह के 100वें उत्सव की अंतिम संगीत सभा गूजरी महल की आभा में सजी। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के लिए जिला प्रशासन — ग्वालियर, नगर निगम ग्वालियर, पर्यटन विभाग के सहयोग से उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी द्वारा यह आयोजन किया जा रहा था। यह 100वां उत्सव संगीत प्रेमियों के लिए अनंत स्मृतियां छोड़कर गया है। एक ऐतिहासिक और भव्य समारोह, जिसकी परिकल्पना मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा की गई। संगीत, कला और शिल्पकला जैसे अनूठे अनुभव इस समारोह के माध्यम से मिले। गुरुवार को सायंकालीन सभा में महिला केंद्रित संगीत सभाएं सजी। इसके पूर्व परंपरानुसार ईश्वर की आराधना के गान ध्रुपद गायन हुआ। ध्रुपद केन्द्र, ग्वालियर के गुरू एवं शिष्यों ने यह प्रस्तुति दी। उन्होंने राग पूरिया धनामें आलाप, जोड़, झाला से राग को विस्तार देते हुए सूलताल की बंदिश ऐसी छबि तोरी समझत नाहीं…. से परिसर में दिव्यता घोल दी। पखावज पर पंडित जगतनारायण शर्मा, तानपुरा पर सुमुक्ता तोमर एवं अजय गुरू ने संगत दी। यह प्रस्तुति ध्रुपद गुरू अभिजीत सुखदांड़े एवं सहायक गुरु यखलेश बघेल के मार्गदर्शन में हुई। घटम जो दक्षिण भारत का वाद्य यंत्र है और उत्तर भारत में कम ही सुनने को मिलता है। इस वाद्य की प्रस्तुति देने बेंगलुरु से सुप्रसिद्ध घटम वादक सुसुकन्या रामगोपाल अपने साथी कलाकारों के साथ पधारी। उन्होंने सबसे पहले स्व रचित रचना घट तरंग का वादन किया, जो राग कुंतला वराली में निबद्ध थी। संगीत प्रेमी सुसुकन्या की घटम पर दौड़ती उंगलियों की लयबद्ध गति बस देखते ही रह गए और उसमें से निकलने वाली मधुर ताल को शांत होकर सुनते रहे। इसके बाद उन्होंने शुद्ध घटम का वादन किया, जिसमें अन्य किसी वाद्य की संगत के बिना सिर्फ घटम वादन हुआ। उन्होंने शिष्या सुसुमना चंद्रशेखर के साथ यह प्रस्तुति दी। इसमें उन्होंने राग गोरख कल्याण में माधुर्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम प्रस्तुति राग मध्यमावती की रही। जिसमें उन्होंने लय में भेद कर सभी को चकित कर दिया। सुधी श्रोताओं ने घटमवादन को डूबकर सुना। उनके साथ वीणा पर साथ दिया सुवाई.जी. श्रीलता निक्षित ने और मृदंगम पर सुलक्ष्मी राजशेखर अय्यर ने दिया। घटम की खुमारी उतरी नहीं थी कि कोलकाता की मृत्तिका मुखर्जी अपने ध्रुपद गायन के साथ मंच पर न प्रकट हुई। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की आरम्भ राग जोग के साथ किया। इसमें उन्होंने चौताल की बंदिश सुर को प्रमाण…. से अपने मधुर कंठ, कठिन साधना और गुरु की परम्परा का परिचय दिया। तत्पश्चात राग चारुकेशी में सूलताल की बंदिश झीनी झीनी…. से प्रस्तुति को विराम दिया। उनके साथ सारंगी पर उस्ताद फारुख लतीफ खां और पखावज पर रमेशचंद्र जोशी ने संगत दी। त्रोयली एवं मोइशली दत्ता की सरोद जुगलबंदी अंतिम संगीत सभा की अंतिम प्रस्तुति कोलकाता की सुत्रोयली एवं सुमोइशली दत्ता की सरोद जुगलबंदी की रही। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत मधुर राग रागेसे की। इस राग में उन्होंने विलंबित तीन ताल और द्रुत तीन ताल में अपना माधुर्य भरा वादन प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति का समापन राग भैरवी के साथ किया। उनके साथ तबले पर निशांत शर्मा ने संगत की।  

मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में सभी को किया आमंत्रित

भोपाल जनकल्याण-पर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बुन्देलखण्ड क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदलने वाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 25 दिसम्बर को मूर्तरूप देने के लिये आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात गुरूवार को छतरपुर जिले के सटई में आयोजित किसान सम्मेलन सह लोक कल्याण शिविर में कही। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक जनकल्याण पर्व मनाया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास के लिये विभिन्न सौगातें प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये, स्व-सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में 160 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये सभी को निमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराज छत्रसाल और आल्हा-ऊदल के पराक्रम और बलिदान को स्थानीय कवि की पंक्तियों, ‘छत्ता तेरे राज में धक-धक धरती होय, जित-जित घोड़ा मुख करे, तित-तित फत्ते होय’ का उद्घोष करते हुए याद किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर के बाद वीरों की यह भूमि विकास के लिये भी जानी जायेगी। इस दिन प्रधानमंत्री मोदी बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कायाकल्प की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद बुन्देलखण्ड क्षेत्र में “सूखा” अतीत की बात हो जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की दूरदर्शी सोच ने ही पहली बार देश भर की नदियों को जोड़कर बिखरी पड़ी जल-शक्ति के समुचित प्रबंधन का सपना देखा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. वाजपेई के सपने को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक भगीरथ बनकर देश भर में रिवर लिंक परियोजनाओं की शुरूआत की है। डॉ. यादव ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि इनमें से 2 परियोजनाओं की सौगात मध्यप्रदेश को मिली है। पहली पीकेसी परियोजना का एमओए और शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में 17 दिसम्बर को जयपुर में हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 25 दिसम्बर को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास पर खुशी जताते हुए कहा कि एक लाख करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना में 90 हजार करोड़ रुपए का व्यय केन्द्र सरकार वहन करेगी। डॉ. यादव ने बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से मध्यप्रदेश के 8.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जबकि पड़ोसी उत्तर प्रदेश के 2.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक उपयोग के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास दिलाया कि अब बुंदेलखंड जल-शक्ति से संपन्न हो जाएगा, इससे किसान समृद्ध होंगे क्षेत्र में खुशहाली आयेगी। स्थानीय युवा को नौकरी के लिए पलायन भी नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि प्रदेश में हमारी सरकार ने पहली बार रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर उद्योगों को छोटे शहरों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। खजुराहो के सांसद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेई के सपने को पूरा करने प्रधानमंत्री मोदी उनकी 100 वीं जयंती पर केन-बेतवा लिंक परियोजना के रूप में श्रद्धांजलि देने आ रहे हैं। इस परियोजना से बुंदेलखंड में पानी की समस्या दूर होगी और बुन्देलखण्ड की गरीबी और सूखे की समस्या का केन-बेतवा परियोजना एक अच्छा समाधान होगा। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री अहिरवार एवं विधायक राजेश शुक्ला ने अपने उद्बोधन में दी गई सौगातों एवं केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। सम्मेलन में विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष, सुविद्या अग्निहोत्री, उ.प्र. के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक, चंद्रभान सिंह गौतम, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

Jaipur नेशनल हाइवे पर हादसा…दिल दहलाने वाला अग्निकांड 40 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में

जयपुर राजधानी जयपुर में आज सुबह भीषण दुर्घटना हुई. भांकरोटा इलाके में सुबह 5:30 बजे CNG से भरे एक कंटेनर को ट्रक में टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कंटेनर में भरी CNG गैस 400 से 500 मीटर दूर फैल गई. जहां कंटेनर से CNG गैस फैली वहां पर भीषण आग फैल गई. इस दौरान CNG से लगी आग ने 40 से अधिक गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिनमें कई लोग तो ऐसे थे जिन्हें कुछ संभलने का मौका भी नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी. इस हादसे में करीब 23 से 24 लोग के घायल होने और 7 लोगों की आग से झुलसने से मौत की सूचना है, अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों का इलाज SMS हॉस्पिटल जयपुर के ICU में चल रहा है. कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की गूंज घटना स्थल से कुछ दूर रहने वाले गौरव कुमार ने बताया कि भिड़ंत के बाद कंटेनर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. कंटेनर के ब्लास्ट होते ही आसपास क्षेत्र की खिड़कियां कड़कड़ाने लगी. घटनास्थल पर चारों तरफ आग लगने के कारण आसमान केसरिया हो गया. चारों तरफ केमिकल की बदबू फैल गई, लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी, कुछ ही पल में चारों तरफ चीख पुकार मचाने लगी. जब स्थानीय लोग तेज धमाके की आवाज सुनकर बाहर निकले तो सभी सन्न रह गए. 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दी आग की लपटें वहीं घटनास्थल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर रहने वाले आकाश जैन ने बताया कि कंटेनर और ट्रक की टक्कर के बाद अचानक जब कंटेनर में आग लगी तो इसके धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक आई. जब बाहर आकर बालकनी में देखा तो आंख की लपटें साफ-साफ नजर आ रही थी, आग की लपटों के कारण घटनास्थल के क्षेत्र में धुए का गब्बर उठ रहा था, जो बड़ा भयावह था. ‘चारों तरफ आग ही आग…’ हादसे के चश्मदीद सुनील ने आजतक से बात करते हुए पूरे भयानक मंजार के एक्सप्लेन किया है. चश्मदीद ने घटना के बारे में बात करते हुए बताया, “हम राजसमंद से जयपुर आ रहे थे. हमारे बस के बिलकुल पास में अचानक से ब्लास्ट हुआ. हमारे चारों तरफ आग ही आग थी और बस के अंदर भी आग आ चुकी थी.” उन्होंने आगे बताया कि हम बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो पता चला कि मेन गेट लॉक है. इसके बाद हम खिड़की तोड़कर बाहर निकले. हमारे साथ 8 से 10 लोग और भी बाहर निकले. कुछ लोग अंदर ही रह गए थे और कुछ लोग जल भी गए. राहत कार्य जारी आग लगने की घटना पर जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा, “करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंचीं. राहत कार्य जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं. इस घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं.” जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुआ हादसा यह अग्निकांड राजस्थान से गुजरने वाले जयपुर-अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ था. दमकल की 20-22 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी हुई हैं, लेकिन ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी थी. इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा. दोनों ज्वलनशील पदार्थ (एलपीजी और सीएनजी) लेकर आ रहे वाहनों के बाद ऐसी स्थिति बनी कि कई गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं. करीब एक किलोमीटर के हाईवे पर ये तबाही का मंजर फैल गया. CM ने घटना पर जताया दुख हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है. उन्होंने खुद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल जाना. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है. घटना की सूचना मिलते ही एसएमएस अस्पताल जाकर चिकित्सकों को तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं घायलों की समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया. प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है.”

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर के द्वारा जिला एमसीबी से प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मेमन को शॉल पहना कर सम्मानित किया गया

मनेन्द्रगढ़ मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर जिला कोरिया एवं एमसीबी के प्रभारी, चेंबर की कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने बताया पिछले कई वर्षों तक  अविभाजित जिला कोरिया  में रहे चार सदस्य हुआ करते थे, रफीक मेमन को छत्तीसगढ़ चेंबर पद में नियुक्त किये जाने पर  मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी के सभी व्यापारी, चेंबर पदाधिकारी और  सदस्य के सहयोग से इस जिले में चेंबर की काफी सदस्यताएं बढ़ी है जो की गर्व की बात है ,  जिला एमसीबी के रफीक मेमन  15 वर्ष से चेंबर व्यापारिक संस्था से  जुड़े हुए हैं, 3 वर्ष मंत्री के रूप में व्यापारियों को सेवा दी है , व्यापारियों की समस्या ध्यान में रखी ,समस्याओं को निराकरण का प्रयास किया, 3 वर्ष सदस्य के रूप में रहे और 6 वर्ष उपाध्यक्ष पद रूप में है , इन्होंने व्यापारियों के हित में काम किया है, जिला व्यापारियों की समय-समय पर समस्या  छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स  इंडस्ट्रीज प्रदेश कार्यालय प्रदेश अध्यक्ष पहुंचाते रहे, रायपुर की  कार्यकारिणी की मीटिंग,सभी आयोजनों ,चेंबर और  व्यापार मेला, चेंबर के विभिन्न आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज करते आ रहे है,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर,17,दिसंबर,2024,कार्यकारिणी की मीटिंग उपस्थित हुए थे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्टरीज रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी और कोरिया एवं एमसीबी जिला के प्रभारी और चेंबर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर अग्रवाल ,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन,  कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा,  प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जैन एवं वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण की उपस्थिति में चेंबर के हर आयोजन उपस्थित होते रहे हैं । चेंबर के आदरणीय सदस्यों को बढ़ाते रहे  रफीक मेमन कोसम्मानित किया गया आगे भी व्यापारियों के हित में काम करने के लिए आदेश और मार्गदर्शन दिया। सम्मानित होने चेंबर के सरगुजा संभाग प्रभारी कमल केजरीवाल  ,प्रदेश के मंत्री मधु पोद्दार, चेंबर चेयरमैन मनोज अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष  सुदामा छत्तानी  ,वरिष्ठ सदस्य रघुनाथ पोद्दार  ,गुरमीत सिंह रिंकू ,विनय जायसवाल ,राजेश मंगतानी, शोएब अख्तर ,फहीम खान, सिराज अंसारी, कमल पोद्दार, योगेश ताम्रकार बंटी, और पदाधिकारी एवं चेंबर सदस्यों ने रफीक मेमन को दी शुभकामनाएं।

समंदर में बालू भर-भरकर चीन ने बना दिया कृत्रिम द्वीप फिर हवाई अड्डा

बीजिंग. पड़ोसी देश चीन ने इंजीनियरिंग और निर्माण सेक्टर में एक और चमत्कार किया है। उसने पूर्वोत्तर तट पर लिओनिंग प्रांत के एक व्यस्त बंदरगाह वाले शहर डालियान को बेहतर सुविधा परिवहन मुहैया कराने के लिए नजदीकी समंदर में बालू भर-भरकर एक बड़ा सा कृत्रिम द्वीप बना दिया है। इस द्वीप पर हवाई अड्डा बनाने की योजना पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह मानव निर्मित द्वीप पर दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा जो चीन की शानदार उपलब्धि को दुनिया के सामने बताएगा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कृत्रिम द्वीप पर निर्माणाधीन डालियान जिनझोउ बे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 20.9 वर्ग किलोमीटर (7.7 वर्ग मील) में फैला होगा। इसमें चार रनवे और 900,000 वर्ग मीटर (969,000 वर्ग फीट) में यात्री टर्मिनल होगा। यह हवाई अड्डा पहले चरण में 2035 में चालू हो जाएगा। योजना के मुताबिक, इस हवाई अड्डे से प्रति वर्ष 540,000 उड़ानों को संचालित करना है, जहां से करीब 8 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट पर डालियान जिनझोउ बे इंटरनेशनल ने एक पोस्ट में लिखा है, “देश का सबसे बड़ा अपतटीय हवाई अड्डा पूर्व में सूर्योदय की तरह समुद्र तल से धीरे-धीरे ऊपर उठ रहा है।” रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर इस कृत्रिम द्वीप पर दुनिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा, जो दूसरे कृत्रिम द्वीप पर स्थित हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (HKG) और जापान के कंसाई हवाई अड्डे (KIX) दोनों को पीछे छोड़ देगा। हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे 12.48 वर्ग किलोमीटर और कंसाई हवाई अड्डे 10.5 वर्ग किलोमीटर में फैला है। डालियान जिनझोउवान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुख्य भूमि चीन के तट पर पहला कृत्रिम द्वीप हवाई अड्डा होगा। यह हवाई अड्डा चीन के क्षेत्रीय पड़ोसियों, जापान और दक्षिण कोरिया के निकट होगा, जो रणनीतिक रूप से काफी अहम है। डालियान का बंदरगाह शहर तेल रिफाइनरी, शिपिंग, रसद और तटीय पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र है। जापान को इस बात का भी टेंशन है कि भविष्य में चीन इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल सामरिक दृष्टिकोण से कर सकता है क्योंकि चीन क्षेत्रीय वर्चस्व जमाना चाहता है और वह लंबे समय से कई महासागरों में विवादित जलक्षेत्रों में भी अपने सैन्य और सामरिक अड्डे बनाने में दिलचस्पी रखता रहा है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने डीजीपी से की मुलाकात

अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने डीजीपी से की मुलाकात  प्रदेश में ब्राह्माणों पर हो रहे प्रताड़ना मामलों से कैलाश मकवाणा को कराया अवगत भोपाल अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाणा से मुलाकात कर शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रति हो रहे अन्याय प्रताड़ना तथा झूठे केसों में फंसाने की गतिविधियों के बारे में डीजीपी से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संगठन मंत्री पंडित महेन्द्र मिश्रा, पंडित शिव नारायण व्यास, पंडित विनोद पांडेय, पंडित अरुण पांडेय, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी पंडित आशीष द्विवेदी, पंडित जगदीश शर्मा, पंडित राम शुक्ला, पंडित राजेश तिवारी, पंडित अनिल पराशर, पंडित रविन्द्र चौबे एवं स्वस्ति वाचन के लिए पांच ब्राह्मण देवता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री यादव शुक्रवार को आगर-मालवा के सुसनेर में 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को आगर-मालवा के सुसनेर में 880 मेगावॉट आगर और नीमच सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगर-मालवा के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इंदौर में 1000 करेाड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में 1000 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। यह कार्यक्रम अटल बिहारी वाजपेयी कॉलेज इंदौर में होगा।  

प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर 2024 को करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना के 25 दिसंबर 2024 को खजुराहो में प्रस्तावित भूमि-पूजन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल खजुराहो मेला ग्राउण्ड का निरीक्षण भी किया। बैठक में भोजन की व्यवस्था, बस व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, हितग्राहियों की संख्या, आसपास के जिले के लोगों को शामिल करने की व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जल अभियान से आमजन जनता को जोड़ने के लिए संकल्प पत्र बांटे जाएं। उन्होंने एसपीजी की बैठक के उपरान्त समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा सांस्कृतिक कार्यक्रम जो म.प्र. के लोकल सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रदर्शित करें। बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने पीपीटी के माध्यम से कार्यक्रम के रूट चार्ट, कार्यक्रम स्थल एवं अन्य तैयारियों के ऊपर बिंदुवार प्रस्तुतीकरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के मेला ग्राउंड कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी इतिहास में विश्व की नई इबारत लिखने जा रहे। जो नई घटना होगी और बुंदेलखंड के पूरे इलाके को सूखामुक्त करने के लिए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने जो सपना देखा था उसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अटल जी की जयंती पर आ रहे है। इस परियोजना से साढ़े आठ लाख से अधिक हेक्टेयर जमीन को सिंचाई का लाभ मिलेगा और लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।  

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री बना भारत का फार्मा सेक्टर

नई दिल्ली. केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की फार्मा इंडस्ट्री मात्रा के हिसाब से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री मानी जाती है और वित्त वर्ष 2023-24 में फार्मास्युटिकल मार्केट का मूल्य 50 बिलियन डॉलर हो गया है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में फार्मास्युटिकल मार्केट का घरेलू उपभोग मूल्य 23.5 बिलियन डॉलर और निर्यात मूल्य 26.5 बिलियन डॉलर रहा। भारतीय फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री की वैश्विक स्तर पर मजबूत उपस्थिति है। यह उत्पादन के मूल्य के मामले में भी 14वें स्थान पर है, जिसमें जेनेरिक दवाएं, बल्क ड्रग्स, ओवर-द-काउंटर दवाएं, टीके, बायोसिमिलर और बायोलॉजिक्स शामिल हैं। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय लेखा सांख्यिकी 2024 के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए स्थिर मूल्यों पर फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय और बोटैनिकल प्रोडक्ट के लिए कुल उत्पादन 4,56,246 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1,75,583 करोड़ रुपये वैल्यू एडेड है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान फार्मास्यूटिकल्स, औषधीय और बोटैनिकल प्रोडक्ट उद्योग में 9,25,811 लोग लगे हुए थे। इस बीच, राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों के रूप में सात राष्ट्रीय फार्मास्यूटिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) स्थापित किए हैं। ये संस्थान स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की शिक्षा प्रदान करते हैं, साथ ही विभिन्न फार्मा विशेषज्ञताओं में उच्च स्तरीय शोध भी करते हैं। इसके अलावा, विभाग ने फार्मास्यूटिकल्स और चिकित्सा उपकरणों में रिसर्च, विकास और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय नीति भी तैयार की है। इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में इनोवेशन के लिए एक इकोसिस्टम बनाना भी है, ताकि भारत एक उद्यमशील वातावरण तैयार कर दवा खोज और इनोवेटिव मेडिकल डिवाइस में अग्रणी बन सके।

डॉ. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू का छठवा दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महू में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में 20 दिसम्बर को सुबह 11:45 बजे शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारतीय संविधान के शिल्पकार युग पुरूष डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को नमन करेंगे। साथ ही दीक्षांत समारोह में कुलगुरू, गुरूजन, अन्वेषक गण और विषय विशेषज्ञ का अभिवादन भी करेंगे। दीक्षांत समारोह में संस्थान के 16 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जायेगी। अम्डेकर विश्वविद्यालय के द्वारा विगत 5 वर्षों में 100 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। दीक्षांत समारोह का अर्थ है- शिक्षण काल की पूर्णता: सेवा काल का आरंभ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को ही इंदौर में खजराना भक्त निवास भवन का भी उदघाटन करेंगे। वे ओमनी स्कूल वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।  

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बोले – राहुल और प्रियंका गांधी को अंबेडकर के मूल ग्रंथों को पढ़ने की जरूरत

भोपाल. मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं से डाॅ अंबेडकर के मूल ग्रंथों को पढ़ने की सलाह दी है। उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि संविधान के निर्माण में डॉ अंबेडकर ने बड़ा योगदान दिया, वे इस देश के राष्ट्र पुरुष है और किसी पंथ जाति से ऊपर हैं। कांग्रेस के लोग जब डॉ अंबेडकर की बात करते हैं तो उन्हें अपने पूर्वजों के इतिहास को देखना चाहिए। क्या कभी उन्होंने डॉ अंबेडकर को चुनाव जीतने दिया। डॉ अंबेडकर ने दुनिया के हर मंच पर कांग्रेस की दोगली नीति की आलोचना की, क्योंकि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर रहा है। बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति के लिए उच्च शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “बांग्लादेश में आज जो भुगत रहे हैं वह कांग्रेस की देन है। डाॅ अंबेडकर के अनुसार चला जाता तो यह भुगतना नहीं पड़ता, पाकिस्तान नहीं बनता। कांग्रेस ने डॉ अंबेडकर के कहे को नहीं माना और देश में आतंकवाद और अराजकता है। डॉ अंबेडकर के मूल ग्रंथों को कांग्रेस के लोगों को पढ़ने की जरूरत है खासकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को। ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल और प्रियंका को भारत की धरती का कम ज्ञान है और यह मान्यता भी है जो विदेशों के द्वारा पोषित संस्थान देश में चलाते हैं उनकी मानसिकता भी उसी प्रकार की होती है। मुझे लगता है कि कांग्रेस को वही हो गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया और कहा कि कांग्रेस के लोग रोज बाबा साहब अंबेडकर का नाम लेते हैं, मगर काम उल्टा करते हैं और इन्होंने बाबासाहेब का अपमान भी किया है। कई सालों तक कांग्रेस सरकार में रही मगर उनसे जुड़े पांच स्थानों के उद्धार और स्थापित करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया जिसमें अमित शाह मंत्री हैं। मंत्री परमार ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का स्पष्ट मत है कि भारत की मान्यताओं में, भारत की सभ्यता में डॉ अंबेडकर का विशेष स्थान है। वह सब के लिए सम्मानीय हैं। भारतीय संविधान में उनका अतुलनीय योगदान है। कांग्रेस की ओर से भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाए जाने का जवाब देते हुए कहा कि जहां तक संविधान को बदलने की बात है तो कांग्रेस विचार करे कि उन्होंने कितनी बार भारत के संविधान को बदलने की कोशिश की। यहां तक की उन्होंने मूल भावना को भी बदल दिया। भीमराव अंबेडकर ने धर्मनिरपेक्ष शब्द नहीं लिखा था, पंथनिरपेक्षता लिखा था। अंबेडकर के उस दर्शन को बदलने का पाप तो कांग्रेस ने ही किया है।

रिपोर्ट में किया दावा इस साल भारत के लगभग आधे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने अंतिम समय में उड़ान बुकिंग की

नई दिल्ली. इस साल यानी 2024 में भारत के अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच स्वैच्छिक यात्रा में वृद्धि देखी गई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से लगभग आधे लोगों ने अपने प्रस्थान से बमुश्किल एक सप्ताह पहले ही अंतिम क्षण में योजना बनाते हैं। यात्रा-बैंकिंग वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच नियो द्वारा तैयार यात्रा रिपोर्ट भारतीय यात्रियों की बदलती मानसिकता पर प्रकाश डालती है, जो लचीलेपन को अपना रहे हैं, अनुभवों को प्राथमिकता दे रहे हैं, तथा सुव्यवस्थित यात्रा प्रक्रियाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, “इस साल भारतीयों द्वारा की गई 48 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग यात्रा से सिर्फ़ सात दिन के अंदर की गई। इस प्रवृत्ति को आसान यात्रा पहुंच से समर्थन मिला, जहां 58 देशों ने भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त या आगमन पर वीजा के विकल्प प्रदान किए।” रिपोर्ट कहती है, हालांकि कई यात्रियों ने अल्प सूचना पर ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुक कर ली थीं, लेकिन ‘30 प्रतिशत वीजा आवेदन’ यात्रा से 16-30 दिन पहले दिए गए थे, जो कि एक निश्चित स्तर की तैयारी का संकेत है। रिपोर्ट के अनुसार, अबतक भारतीय यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य दुबई ने अपनी शानदार खरीदारी और मनोरंजन के साथ ‘45 प्रतिशत’ छुट्टियां मनाने वालों को आकर्षित किया। सूची में दूसरे स्थान पर वियतनाम था, जो अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जिसने 15 प्रतिशत यात्रियों को आकर्षित किया। कम संख्या में यात्रियों ने ओमान और जापान (एक-एक प्रतिशत) को चुना। पॉप संस्कृति ने भी इस वर्ष भारतीयों की यात्रा पसंद पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला। उदाहरण के लिए, ‘एमिली इन पेरिस’ जैसी वेब शृंखला ने कई भारतीय महिलाओं को फ्रांस की यात्रा करने के लिए प्रेरित किया, जिसमें 30 प्रतिशत भारतीयों ने फ्रांस को अपने गंतव्य के रूप में चुना। इसके बाद ब्रिटेन (29 प्रतिशत) और सिंगापुर (26 प्रतिशत) का स्थान रहा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet