LATEST NEWS

22 दिसम्बर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि- कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। कर्क राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं। तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। धनु राशि- कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मकर राशि- कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मीन राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मध्य प्रदेश सरकार की भोपाल में RTO Office के विक्रय की भी थी तैयारी, पांच साल में बेंची 101 सरकारी संपत्तियां

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पांच साल में 110.88 करोड़ रुपये में 101 सरकारी संपत्तियां बेच दीं। यह संपत्तियां प्रदेश में और प्रदेश के बाहर स्थित थीं। वर्ष 2020 में बनाए गए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के अस्तित्व में आने के बाद ये संपत्तियां बेची गईं। राज्य परिवहन निगम के बस डिपो, विभिन्न बोर्ड की जमीन, सरकारी कार्यालय, जेल विभाग की भूमि सहित कुल 101 सरकारी संपत्तियों का विक्रय किया गया। हालांकि, इस वित्तीय वर्ष में कोई भी सरकारी संपत्ति बेचने का प्रस्ताव नहीं है।   कहां-कितनी संपत्तियां बेंची ग्वालियर की 19 संपत्तियां, इंदौर की 13, भोपाल की चार, जबलपुर की तीन, उज्जैन की छह, मुरैना की तीन, नर्मदापुरम तीन, भिंड दो, बालाघाट की तीन सहित कुल 101 सरकारी संपत्तियां विक्रय की गई है। 4,44,941.88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल की परिसंपत्ति का विक्रय किया गया है। क्यों बेंची जाती है सरकारी संपत्तियां नियमानुसार, ऐसी शासकीय संपत्तियां, जिनका वर्तमान स्थिति में उपयोग नहीं है, उन्हें चिह्नित कर उनका विक्रय किया जाता है। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग इन संपत्तियों को चिह्नित करता है और उन्हें नीलाम करता है। इससे सरकार को आय अर्जित होती है। उपयोग में नहीं आ रही संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित है। राज्य शासन की संबंधित जिले में स्थित अनुपयोगी परिसंपत्तियों की नीलामी विक्रय जिला नजूल निर्वर्तन समिति से प्राप्त एवं कार्यपालिका समिति द्वारा निर्णय के आधार पर किया जाता है। जिले में शासन की अनुपयोगी परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए जिला कलेक्टर समक्ष अधिकारी होता है। भोपाल में आरटीओ कार्यालय के विक्रय की भी थी तैयारी भोपाल की प्राइम लोकेशन पर स्थित आरटीओ और मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम की संपत्ति भी विक्रय करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में आरटीओ कार्यालय भाजपा को किराए पर दिए जाने से फिलहाल इस संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई है।

मांडू में दिन दहाड़े युवक की पीट-पीट कर की हत्या, पर्यटकों और जनता में फैला डर

मांडू शनिवार को मांडू में जामा मस्जिद चौक से लगे मुख्य चौराहे पर फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। युवक को आरोपियों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शनिवार का दिन होने से यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय जनता घटना स्थल पर मौजूद थी। इस घटनाक्रम से पर्यटन नगरी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिसकी हत्या हुई उसका नाम निलेश 18 वर्ष पिता रावासिंग निवासी गुगली है। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले हत्या का आरोपी स्थानीय युवक बताया जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वारदात सुबह 11:30 बजे के करीब की गई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल युवक को लेकर मांडू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल धार जिला भोज चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज से कर रहे पहचान इस विषय में मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की धडपकड़ के लिए मांडू पुलिस जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। इधर घटना के बाद पूरे नगर में सनसनी फैली हुई है। मांडू में हाट बाजार का दिन होने से दिन भर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस घटना के बाद कानून व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। मांडू में पहली बार ऐसी वारदात मांडू में देशी-विदेशी पर्यटक लिए आते हैं। सुरक्षा को लेकर यहां हालात ठीक नहीं है। इधर मांडू में पहली बार इस तरह की घटना होने से क्षेत्र में क्षेत्र में भय का माहौल है। इधर घटना के बाद धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह मांडू पहुंची। उन्होंने जल्द ही हत्यारों के पकड़े जाने के संकेत दिए हैं। एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि हमने वीडियो फुटेज के आधार पर तीन लोगों को आईडेंटिफाई किया है पुलिस दल, इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में लगा हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पंथी नृत्य एवं गुरू घासीदास लोककला महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवागढ़ में बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकाम और साइंस विषय की 40-40 सीट और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में 10-10 लाख रूपये की सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि     छत्तीसगढ़ का समाज एक समतामूलक समाज है। इस समाज के निर्माण में बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों की छाया स्पष्ट नजर आती है।    मनखे-मनखे एक समान के अपने संदेश से यही बात उन्होंने कह दी। जब एक दूसरे को समानता के दृष्टिकोण से देखना शुरू कर देंगे तो बैरभाव स्वतः ही समाप्त हो जाएगा।     उनका यह संदेश केवल समाज ही नहीं अपितु देश-दुनिया को एकजुटता के सूत्र में बांधता है। ऐसे समय में जब विघटनकारी तत्व देश की एकता को तोड़ने की साजिश में लगे हैं, बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश प्रकाश स्तंभ की तरह हमें रास्ता दिखा रहे हैं।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि     हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। धान के कटोरे की पहचान जिन किसान भाइयों से है, वे सुखी समृद्ध रहें इसके लिए हम किसान भाइयों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं। पिछली बार हमने 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, इस बार उम्मीद है कि धान खरीदी का यह आंकड़ा 160 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच जाएगा।     बाबा जी ने महिला और पुरुषों के बीच समानता का संदेश भी दिया है।     यह समानता तब आयेगी जब आर्थिक रूप से भी हमारी माताएं-बहनें पूरी तरह से सशक्त हों, इसके लिए ही मोदी जी ने हमारी माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के रूप में हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी।     शपथ ग्रहण के पहले दिन से ही हमने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए काम करना आरंभ कर दिया था। तीन महीने के भीतर ही हमने 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में हर महीने एक हजार रुपए की राशि देनी आरंभ कर दी। अब तक हम योजना की दस किश्त दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि     हमारे युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिल सकें, परीक्षाओं में पूरी तरह पारदर्शिता हो, इसके लिए भी हमने कार्य किया। पीएससी परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपी गई।     इस साल पीएससी की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित हुई। मैं पीएससी के टापर्स से मिला, उन्होंने मुझे बताया कि पिछली सरकार में जमकर हुए भ्रष्टाचार के चलते बहुत से युवाओं का पीएससी से भरोसा उठ गया था, इस बार साफसुथरी परीक्षा हुई तो भरोसा फिर से कायम हुआ।     अनुसूचित जाति, जनजाति के युवा कलेक्टर, एसपी बन सकें, इसके लिए हमने दिल्ली में ट्राइबल यूथ हास्टल में युवाओं के लिए 135 सीटें बढ़ाई हैं। हम लोग युवाओं के लिए नालंदा की तर्ज पर 13 लाइब्रेरी भी नगरीय निकायों में आरंभ करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि     हमारी सरकार का पूरा फोकस अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास पर है। इसके लिए हमने बजट प्रावधान में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।     हमने नई उद्योग नीति तैयार की है। इस उद्योग नीति में हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान रखे गये हैं। जो लोग उद्यमशीलता के क्षेत्र में बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए काफी अच्छे अवसर हैं।     मुझे खुशी है कि हम बाबा गुरु घासीदास जी के शांतिपूर्ण और समतामूलक समाज के संदेश के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवार रहे हैं।  उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर वहां विभागों द्वारा लगायी गयी विकास प्रदर्शनी के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौपीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने एक साल में प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा करके दिखाया है।खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया और नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा की गई घोषणा के लिए उनका आभार जताया।  समारोह में विधायक श्री किरण सिंह देव, श्री पुन्नूलाल मोहले, श्री दीपक साहू, श्री ईश्वर साहू, श्री अवधेश चंदेल, श्री लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ पूरी मुस्तैदी से संचालित: मुख्यमंत्री साय

  केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की अध्यक्षता में अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में ’टीबी मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग, उपचार और निदान के लिए किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक श्री विजय दयाराम के. उपस्थित थे।            मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में टीबी मुक्त भारत अभियान का संचालन पूरी मुस्तैदी के साथ किया जा रहा है। 7 दिसंबर को अभियान की शुरूआत के बाद अब तक 11 लाख 23 हजार 924 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बैंक खातों में पोषण आहार के लिए 1000 रूपए की राशि का भुगतान किया जा रहा है। टीबी मरीजों के पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में अब तक 10,447 निक्षय मित्र पंजीकृत हुए हैं। सुकमा जैसे दूरस्थ जिले में सभी 66 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत है।              मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर अंचल के तोकापाल क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मी स्थानीय बोली हल्बी में गीत-संगीत के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अभियान के तहत 963 निक्षय शिविर आयोजित किए गए हैं।             मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार तय समय में अभियान के लक्ष्य पूरे किए जाएंगे। अभियान में निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे टीबी मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निजी क्षेत्र की भागीदारी एवं जन भागीदारी के तहत मॉलबाओ डायग्नोस्टिक्स द्वारा 2 हेंड हेल्ड एक्स-रे मशीन और 2 ट्रू-नॉट मशीन, मोबाइल यूनिट्स में उपयोग किए जा रहे हैं। इस वाहन का उपयोग निक्षय वाहन के रूप में किया जा रहा है।

लोकायुक्त टीम ने मझौली तहसील के नायब तहसीलदार को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सीधी हमेशा रिश्वत के लिए चर्चा में रहा तहसील कार्यालय मझौली एक बार फिर शनिवार को सुर्खियों में रहा। लोकायुक्त टीम रीवा ने यहां पदस्थ नायब तहसीलदार को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई के बाद से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम ने किया। 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग सरैहा, ठोंगा के रहने वाले प्रवेश शुक्ला ने लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत की थी। प्रवेश ने बताया कि जमीन के नामांतरण के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ। लोकायुक्त ने मांगी जा रही रिश्वत की जांच की, जिसमें पाया गया है नायाब तहसीलदार बाल्मीकि प्रसाद साकेत प्रभारी नायाब तहसीलदार 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।   रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त ने शनिवार को जाल बिछाया, जैसे ही प्रवेश शुक्ला नायब तहसीलदार के शासकीय आवास में 25 हजार रुपये रिश्वत दे रहे थे। लोकायुक्त की टीम रंगे हाथ पकड़ लिया। जब्त की गई 50 नोट पांच-पांच सौ की है। टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई किया है।

आप पार्टी ने दिल्ली के मटिया महल से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली के मटिया महल विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। इस सीट से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया है। आले मोहम्मद आप के चांदनी महल वार्ड से पार्षद हैं। पार्टी ने इससे पहले मेहरौली सीट से अपने प्रत्याशी बदला था। नरेंद्र यादव की जगह महेंद्र चौधरी को टिकट दिया था। कौन हैं आले मोहम्मद मटिया महल सीट से नए उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल फिलहाल वार्ड नंबर 76 से आप के पार्षद हैं। वह 2023 में एमसीडी के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। उनके पिता शोएब इकलाब 6 बार के विधायक रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया था, लेकिन अब उनके बेटे को यहां से मौका मिला है। आले मोहम्मद 2012 से ही लगातार एमसीडी के पार्षद चुने जा रहे हैं। 2022 में एमसीडी चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पार्षद भी आले इकबाल ही थे।  

अलीगढ़ में 23 नई सड़कों के निर्माण से बदलेगी तस्वीर, पांच करोड़ से अधिक की लागत इन सड़कों पर खर्च होगी

अलीगढ़ जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लंबे से बदहाल 23 सड़कों पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 ने इन सड़कों का टेंडर जारी कर दिया है। पांच करोड़ से अधिक की लागत इन सड़कों पर खर्च होगी। अगले कुछ दिनों में टेंडर जारी होते ही निर्माण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। टेंडरों में निर्माण के साथ पांच वर्ष का अनुरक्षण भी शामिल है। सड़क निर्माण के लिए जिले में लोक निर्माण विभाग के दो खंड हैं। इनमें निर्माण खंड-प्रथम में लोधा, इगलास, गौंड़ा, गंगीरी, अकराबाद व धनीपुर ब्लॉक शामिल हैं। अन्य छह ब्लॉक प्रांतीय खंड का हिस्सा हैं। निर्माण खंड-प्रथम से जुड़े ब्लॉकों में पिछले लंबे समय से कई सड़कों की स्थिति बदहाल थी। ऐसे में जिला स्तरीय अधिकारियों ने बीते दिनों 30 से अधिक सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा था। इन सड़कों के निर्माण के लिए 5 करोड़ से ज्यादा का आएगा खर्च अब इनमें से 23 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। जिला स्तर पर अब इनके टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुल पांच करोड़ से अधिक की लागत इन सड़कों पर खर्च होगी। इसमें प्रति सड़क पर निर्माण के खर्च का औसत 15 से 20 लाख रुपये तक रहेगा। अधिशासी अभियंता संजीव पुष्कर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। एस्टीमेंट में सड़क निर्माण पर खर्च लागत के साथ ही अनुरक्षण की लागत भी शामिल की गई। इस बार कुल पांच वर्ष का अनुरक्षण तय हुआ है। इन सड़कों पर होगा निर्माण कार्य भीकमपुर मलसई से मऊपुरा भवानीपुर मार्ग पर विशेष मरम्मत, जलाली चंगेरी खान आलमपुर संपर्क मार्ग, हरदुआगंज जलाली मार्ग से भटौला से दौलतपुर मार्ग, सिकंदरपुर से नगला खुंबी मार्ग पर विशेष मरम्मत, गोपी-विजयगढ़ मार्ग से मिर्जापुर वाया पटरी गुदमई मार्ग, मनीपुर से नगला बघेल मार्ग, गोपी भिलावली से मनीपुर मार्ग से दीपपुर मार्ग, भीकमपुर मलसई से नगला भीमसैन मार्ग, बरला मार्ग से कोलिया होते हुए अलफपुर मार्ग, गंगीरी अतरौली मार्ग से लौधई मार्ग, साथिनी से मोनिया संपर्क मार्ग, बड़ा गांव अकबरपुर से बढ़ौला हाजी मार्ग, गौंड़ा खैर मार्ग से हिरनोटी मार्ग, गौंडा नूरपूर मार्ग से मादरखेड़ा मार्ग, हाथरस-इगलास मार्ग पर असरोई मार्ग से सूरज के संपर्क तक, हाथरस सीमा से अखईपुर मार्ग, कजरौठ से नगला देवला, फतेहपुर से धनुआ, बड़ाकलां मार्ग से दौलताबाद मार्ग, हाथरस इगलास से खेड़िया गुरुदेव मार्ग पर नगला नन्ने, अलीगढ़-राया मार्ग से महुआ तक, इगलास गौंडा मार्ग पर विशनपुर संपर्क मार्ग, अलीगढ़ राया से बिदिरका से रामपुर मार्ग शामिल हैं। ठेकेदारों का बहिष्कार जारी लोक निर्माण विभाग की ओर से भले ही नए निर्माण कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हों, लेकिन ठेकेदार वेलफेयर सोसाइटी के बैनरतले ठेकेदारों का कार्य बहिष्कार जारी है। पिछले दिनों में कई निर्माण कार्य के टेंडर इसी के चलते खाली रह गए हैं। ठेकेदार पांच वर्ष के अनुरक्षण का विरोध कर रहे हैं। अध्यक्ष राजेश चौधरी का कहना है कि पूर्व में दो वर्ष का अनुरक्षण निर्धारित था, लेकिन अब पांच वर्ष हो गया है।

सूरत में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती कार में लगी आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया

सूरत गुजरात के सूरत शहर के सचिन-मगदल्ला रोड पर चलती कार में अचानकर आग लग गई। यह घटना सिटी प्लस सिनेमा के पास घटी है। इस हादसे में कार ड्राइवर और कपड़ा व्यापारी दीपक पटेल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। कार से बाहर नहीं निकल पाए दीपक इस संबंध में प्राप्त विवरण के अनुसार सूरत के अभावा गांव के मूल निवासी दीपक पटेल अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार (जीजे-5-आरएम-7588) से हजीरा से सचिन जा रहे थे। वह सिटी प्लस सिनेमा के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी स्विफ्ट कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। कार में आग लगने के बाद लोगों ने कार ड्राइवर और कारोबारी को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वो कार के अंदर फंस गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। दीपक पटेल अभवा गांव में रहते थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। जयपुर में ट्रक और गैस टैंकर की हुई थी भिड़ंत इससे पहले शुक्रवार की सुबह राजस्थान के जयपुर में अजमेर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक और एलपीजी गैस टैंकर की भिड़ंत हो हई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। तकरीबन 35 लोग झुलस हए। हादसा इतना भयंकर था कि पूरा इलाका आग की लपटों में घिर गया। एक घर भी आग की चपेट में आ गया।

पाकिस्तान आतंकी हमले से फिर दहला, हमले में 16 जवानों की मौत, आठ घायल

पेशावर पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि शनिवार तड़के उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें 16 सैनिक मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि आतंकवादियों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे दक्षिण वजीरिस्तान जिले के माकेन में लिटा सार चौकी पर हमला किया। यह पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों पर सबसे बड़े हमलों में से एक है। यह हमला पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा उसी जिले के सरोघा इलाके में खुफिया सूचना पर आधारित अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराने के कुछ दिनों बाद हुआ है। एक दशक से बनी हुई है समस्या कानून प्रवर्तन कर्मियों ने आतंकवादियों की कथित मौजूदगी पर कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि दिसंबर के पहले सप्ताह में अभियान में दो आतंकवादियों को पकड़ा गया। दक्षिण वजीरिस्तान सात अर्ध-स्वायत्त आदिवासी क्षेत्रों में से एक है, जहां सेना एक दशक से अधिक समय से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े आतंकवादियों से जूझ रही है।

हिमाचल प्रदेश में सरकार के स्कूल बंद करने वाले मुद्दे पर असंतुष्‍ट विपक्ष ने सदन का वॉक आउट क‍िया

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में चौथे दिन विपक्ष ने सरकार के स्कूल बंद करने वाले मुद्दे पर वॉक आउट क‍िया। मुख्यमंत्री चर्चा के दौरान बंद किए संस्थानों को ज़रूरत के अनुसार शुरू करने की बात कही। मुख्‍यमंत्री के उत्तर से असंतुष्‍ट विपक्ष ने वॉक आउट क‍िया। उसका कहना था क‍ि उसका मापदंड क्‍या है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस संबंध में कहा, “आज प्रश्नकाल के दौरान सदस्य रणवीर शर्मा ने एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछा। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में संस्थान बंद करने, नए संस्थान खोलने और पुराने संस्थानों के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा था कि कांग्रेस सरकार ने जब से सत्ता संभाली है, तब से कितने संस्थानों को डिनोटिफाई किया गया है, कितने नए संस्थान खोले गए हैं और कितने संस्थानों को फिर से नोटिफाई किया गया है। इस प्रश्न के जवाब में पेश आंकड़े सही नहीं थे, क्योंकि उन्हें ठीक तरीके से प्रस्तुत नहीं किया गया था।” जयराम ठाकुर ने कहा, “आज इस प्रश्न के माध्यम से हमें जो जानकारी मिली है, वह यह है कि हिमाचल प्रदेश में कुल 1865 संस्थानों को डिनोटिफाई किया गया है। इसके बाद सरकार ने 37 नए संस्थान खोले हैं और 103 संस्थानों को फिर से नोटिफाई किया है। यह आंकड़ा स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार ने कुछ संस्थानों को बंद किया है, जबकि कुछ नए संस्थान खोले भी हैं और कुछ पुराने संस्थानों को फिर से सक्रिय किया है।” उन्होंने कहा, “जब यह जानकारी सदन में प्रस्तुत की गई, तो सवाल यह उठता है कि संस्थान बंद करने का पैरामीटर क्या है और नए संस्थान खोलने के लिए क्या मापदंड हैं। र मुख्यमंत्री से बार-बार यह सवाल पूछा गया, लेकिन उनका जवाब था कि यह “नीड बेस्ड” है। यह जवाब सुनकर पहला सवाल यह उभरा कि हिमाचल प्रदेश में “नीड बेस्ड” की आवश्यकता का आकलन कब शुरू किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसंबर को उन्होंने शपथ ली थी, और 12 दिसंबर को ही सभी संस्थान बंद करने का आदेश दे दिया था। इसका मतलब यह हुआ कि बिना कोई ठोस योजना या आकलन किए कांग्रेस सरकार ने 1 अप्रैल के बाद खोले गए सभी संस्थानों को बंद कर दिया था। इन संस्थानों के लिए बजट प्रावधान पहले से किया गया था, लेकिन फिर भी उन्हें बंद कर दिया गया।” उन्होंने कहा, “यह भी ध्यान देने वाली बात है कि “नीड बेस्ड” आकलन का कोई ठोस आधार नहीं था, क्योंकि 11 दिसंबर को सरकार बनने के बाद और 12 दिसंबर को सभी संस्थानों को बंद करने का निर्णय लिया गया था। इस संदर्भ में कहा जा सकता है कि यह फैसला राजनीतिक दृष्टिकोण से लिया गया था। यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बंद करने का स्पष्ट संकेत है।”

मुख्यमंत्री ने कहा- युवा उद्यमियों को भारत, युवा उद्यमियों के परिश्रम से विश्व पटल पर एक अलग पहचान बना रहा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवा उद्यमियों को भारत, युवा उद्यमियों के परिश्रम से विश्व पटल पर एक अलग पहचान बना रहा है। विश्व में हमारे देश में सबसे अधिक युवा शक्ति है। युवाओं के हाथों में आने वाले समय की बागडोर है। हमारे देश के युवाओं के भविष्य की तरफ बढ़ते हुए कदम देश को विकास के पथ पर तेज गति से आगे ले जा रहा हैं। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निवेश और स्टार्ट-अप को सरकार के द्वारा लगातार प्रोत्साहन देकर मदद की जा रही है। हम विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को उज्जैन में यंग एंटरप्रेन्योर समिट-2024 में युवा उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के पैरों में गति, हाथों में शक्ति है और भविष्य के तरफ लक्ष्य को देखने की दृष्टि है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास युवा उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय नवाचार का है। युवा अधिक से अधिक स्वरोजगार स्थापित कर उद्यमी बने। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। हमारा भारत युवा शक्ति के अधिक्य के साथ विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ययिनी नगरी सर्वगुण सम्पन्न है। उज्जैन की देश में पहचान बनी है। निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए छोटे-छोटे स्थानों पर भी समिट के कार्य किए जा रहे हैं। उद्यमियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी देश-प्रदेश में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न उद्यमियों के द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा उद्यमी सम्मेलन के आयोजकों, प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम। उद्यमियों के बीच नवाचार, महत्वाकांक्षा और विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह सम्मेलन आत्म-निर्भरता की भावना को दर्शाता है और एक समृद्ध एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में सहायक होगा। उद्यमिता आर्थिक विकास की नींव है और युवा प्रतिभाओं को पोषित करना, परिवर्तन और नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से हम अगली पीढ़ी को बड़ा सोचने, साहसी कदम उठाने और राज्य और राष्ट्र के समग्र विकास में योगदान करने के लिए सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर उज्जैन के प्रभारी एवं कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री सतीष मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुण्डला, श्री सत्यनारायण खोईवाल, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री चन्द्रमोली शुक्ला, उद्योगपति आदि उपस्थित थे।  

टीम इंडिया ने नेट सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने फेंकी आग उगलती गेंदें

मेलवर्न बॉक्सिंग डे टेस्ट नजदीक आते ही भारतीय गेंदबाज नेट सेशन में सक्रिय हो गए हैं। टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर चल रही है। ऐसे में चौथे टेस्ट में जीतने वाली टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मे आगे बढ़ सकती है। ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाज मौका भुनाने के लिए कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते। शनिवार को टीम इंडिया की एमसीजी में प्रैक्टिस करते की वीडियो सामने आई जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप आग उगलती गेंदें फेंकते नजर आए। बीसीसीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। पर्दे के पीछे का अथक प्रयास मैदान पर सफलता में तब्दील होता है। जैसे ही हम बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए तैयार हो रहे हैं, भारतीय गेंदबाज हर बॉक्स पर टिक कर रहे हैं। मुकाबले में कोहली की भूमिका भी प्रमुख होने जा रही है। इस पर पूर्व कोच संजय बांगड़ ने कहा कि कोहली को अपने फ्रंट पैड के करीब गेंदों को खेलने पर ध्यान देने की जरूरत है, एक ऐसा तरीका जो उन्हें लय और प्रवाह हासिल करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि जितनी संभव हो उतनी गेंदें अपने फ्रंट पैड के करीब खेलें। ऐसे में रन बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस हाई-स्टेक मुकाबले में विराट की भूमिका अंतर पैदा करने वाली हो सकती है। उन्होंने एमसीजी में पहले भी ऐसा किया है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकें। वहीं, ऑलराऊंडर जडेजा ने भी भारतीय टॉप क्रम से ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि भारत के बाहर खेलने पर शीर्षक्रम के रन काफी महत्वपूर्ण है खासकर आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में। जब शीर्षक्रम रन नहीं बनाता है तो निचले क्रम पर दबाव बन जाता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस टेस्ट में शीर्षक्रम और मध्यक्रम अच्छे रन बनाएगा। हमें शीर्षक्रम से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत है। अगर बल्लेबाजों में सभी योगदान देंगे तो टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा। ब्रिसबेन में केएल राहुल (84) को छोड़कर भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके थे। भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ क्रिकेट स्टेडियम, पर्थ (भारत 295 रन से जीता) दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड ओवल, एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से जीती) तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, गाबा स्टेडियम, ब्रिस्बेन (ड्रॉ) चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न (भारत में सुबह 5:00) पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी (2025), सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी (भारत में सुबह 5:00)

रामायण-महाभारत के अरबी अनुवादक से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कुवैत यात्रा पर मोदी का हुआ भव्य स्वागत

कुवैत सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार दोपहर कुवैत सिटी स्थित होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने भव्य स्वागत किया। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 43 वर्षों में कुवैत की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी से गर्मजोशी से मिलने वालों में 101 वर्षीय मंगल सेन हांडा भी शामिल थे, जो भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी हैं। वे अब कुवैत में रहते हैं और लगभग चार दशक पहले रिटायर्ड हुए थे। वह कुवैत, यूनाइटेड किंगडम, इराक, चीन, अर्जेंटीना और कंबोडिया में सेवा दे चुके हैं। पीएम मोदी ने न केवल हांडा के साथ अभिवादन किया, बल्कि उनके परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। पूर्व आईएफएस अधिकारी की नातिन श्रेया जुनेजा ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि वह कुवैत यात्रा के दौरान उनके 101 वर्षीय दादा से मुलाकात करें। जुनेजा के अनुरोध को स्वीकार करते हुए, पीएम मोदी ने एक्स पर संदेश दिया, “बिल्कुल! मैं आज कुवैत में मंगल सैन हांडा जी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।” श्रेया को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की पूरी उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी, [जो विदेश यात्राओं के दौरान भारतीय प्रवासियों के मुलाकात करना पसंद करते हैं], से मिले जवाब ने उन्हें बेहद खुश कर दिया। जुनेजा ने एक्स पर कहा, “आपसे प्रतिक्रिया पाना हमारे लिए सम्मान की बात है, सर! आपने एक बार फिर हमारा दिल जीत लिया है। नानाजी मंगल सैन हांडा बहुत खुश हैं और उनकी मुस्कान हमारे लिए बहुत मायने रखती है। हम इस दयालु व्यवहार के लिए बहुत आभारी हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत में अब्दुल्ला अल बैरन और अब्दुल लतीफ अल नेसफ से मुलाकात की। अब्दुल्ला अल बैरन ने रामायण और महाभारत दोनों का अरबी में अनुवाद किया है। अब्दुल लतीफ अल नेसफ ने रामायण और महाभारत के अरबी संस्करण प्रकाशित किए हैं। उन्होंने पीएम मोदी को दोनों रामायण और महाभारत के अरबी संस्करण भेंट किए। कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समूह, भारतीय समुदाय, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। शनिवार को अपने प्रस्थान वक्तव्य में, पीएम मोदी ने उल्लेख किया था कि उनकी यात्रा लोगों और क्षेत्र के लाभ के लिए भविष्य की साझेदारी के लिए रोडमैप तैयार करने का अवसर होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं कुवैत में भारतीय प्रवासियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने दोनों देशों के बीच मैत्री के बंधन को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है।” प्रधानमंत्री पश्चिम एशियाई देश की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान एक श्रमिक शिविर का दौरा करने के अलावा एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

मोहन भागवत पर संजय राउत का पलटवार- ‘शिवसेना और कांग्रेस ने भी राम मंदिर आंदोलन में योगदान दिया’

नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा कि राम मंदिर देश के इतिहास में एक आंदोलन था और न केवल भाजपा और पीएम मोदी ने इसमें योगदान दिया, बल्कि आरएसएस, शिवसेना, विहिप और यहां तक ​​कि कांग्रेस सहित सभी ने इस आंदोलन में योगदान दिया। राउत ने भागवत पर निशाना साधा और कहा कि वह ही हैं जिन्होंने ऐसे लोगों को सत्ता में लाया और अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एएनआई से बात करते हुए राउत ने कहा, “राम मंदिर इस देश के इतिहास में एक आंदोलन था। मेरा मानना ​​है कि सभी ने उस आंदोलन में योगदान दिया। न केवल भाजपा और पीएम मोदी ने इसमें योगदान दिया, बल्कि आरएसएस, भाजपा, शिवसेना, वीएचपी, बजरंग दल और कांग्रेस ने भी आंदोलन में योगदान दिया… यह सही है कि कोई भी सिर्फ मंदिर बनाकर नेता नहीं बन सकता। यह देश एक मंदिर है, आपको इसे बनाना चाहिए… मोहन भागवत, आप ही ऐसे लोगों को सत्ता में लाए हैं। इसलिए अब आप जिम्मेदारी लें।” क्या बोले मोहन भागवत? शुक्रवार को मोहन भागवत ने देश में एकता और सद्भाव का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर दिया कि दुश्मनी पैदा करने के लिए विभाजनकारी मुद्दे नहीं उठाए जाने चाहिए। साथ ही उन्होंने हिंदू भक्ति के प्रतीक के रूप में अयोध्या में राम मंदिर के महत्व पर भी प्रकाश डाला। पुणे में गुरुवार को हिंदू सेवा महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए भागवत ने कहा, “अब भक्ति के सवाल पर आते हैं। वहां राम मंदिर होना चाहिए और वास्तव में ऐसा हुआ भी। यह हिंदुओं की भक्ति का स्थल है।” हालांकि, उन्होंने विभाजन पैदा करने के खिलाफ चेतावनी दी। आरएसएस प्रमुख ने कहा, “लेकिन हर दिन तिरस्कार और दुश्मनी के लिए नए मुद्दे नहीं उठाए जाने चाहिए। इसका समाधान क्या है? हमें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम सद्भाव से रह सकते हैं, इसलिए हमें अपने देश में थोड़ा प्रयोग करना चाहिए।” भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए भागवत ने कहा, “हमारे देश में विभिन्न संप्रदायों और समुदायों की विचारधाराएँ हैं।” भागवत ने हिंदू धर्म को एक शाश्वत धर्म बताया भागवत ने हिंदू धर्म को एक शाश्वत धर्म बताते हुए कहा कि इस शाश्वत और सनातन धर्म के आचार्य “सेवा धर्म” या मानवता के धर्म का पालन करते हैं। श्रोताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सेवा को सनातन धर्म का सार बताया, जो धार्मिक और सामाजिक सीमाओं से परे है। उन्होंने लोगों से सेवा को पहचान के लिए नहीं बल्कि समाज को कुछ देने की शुद्ध इच्छा के लिए अपनाने का आग्रह किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live