LATEST NEWS

भारतीय राज्यों को बताया बांग्लादेश का हिस्सा, तो भारत ने PM यूनुस के सलाहकार को लताड़ा, सोच समझकर बोलें

ढाका भारत ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के सलाहकार महफूज आलम द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर कड़ा रुख अपनाया है। महफूज आलम ने एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया था कि भारत को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद हुए आंदोलन को स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश का एक गलत नक्शा भी पोस्ट किया, जिसमें भारत के बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा बताया गया। इस पोस्ट में भारत पर आरोप लगाया गया था कि वह बांग्लादेश को अपनी मुट्ठी में रखने की नीतियां अपनाता है और बांग्लादेश को सच्ची स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए। हालांकि, विवाद बढ़ने पर महफूज आलम ने कुछ घंटों बाद इस पोस्ट को हटा लिया। यह टिप्पणी खास महत्व रखती है क्योंकि महफूज आलम का यह पोस्ट 16 दिसंबर 2024 को प्रकाशित हुआ था। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान, जो अब बांग्लादेश है, स्वतंत्र हुआ था। यह दिन हर साल बांग्लादेश और भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। महफूज आलम के पोस्ट के वायरल होने के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने तुरंत अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। 20 दिसंबर को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमने इस मामले पर बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। हमें जानकारी मिली है कि पोस्ट को कथित तौर पर हटा लिया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत हमेशा बांग्लादेश की जनता और अंतरिम सरकार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की इच्छा रखता है, लेकिन इस तरह की टिप्पणियां सार्वजनिक संवाद में जिम्मेदारी की आवश्यकता को उजागर करती हैं।” हाल ही में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखी गई है। बीते अगस्त में बांग्लादेश में छात्रों ने सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया, जो बाद में हिंसक प्रदर्शन में बदल गया। इन प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा और वह भारत में शरण लेने पहुंचीं। इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले बढ़े, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ा। भारत के विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में बताया कि 2024 में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की 2200 घटनाएं दर्ज की गई हैं। मंत्रालय ने बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों से आग्रह किया कि वे अपने देशों में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

अमेरिका ने ताइवान को खतरनाक हथियार दिया, चीन और अमेरिका के बीच टेंशन बढ़ सकती है, धमकी भी न आई काम

वॉशिंगटन चीन की अमेरिका को दी गई धमकी भी काम नहीं आई है। अमेरिका ने ताइवान को खतरनाक हथियार दे दिए हैं, जिससे चीन और अमेरिका के बीच टेंशन बढ़ सकती है। ताइवान को अमेरिका से 38 M1A2T अब्राम टैंक मिले हैं, जो 23 सालों में द्वीप पर पहली अमेरिकी टैंक डिलीवरी है। रेडियो फ्री एशिया के अनुसार, यह शिपमेंट अगले दो वर्षों में अपेक्षित 122 टैंकों के बड़े ऑर्डर का हिस्सा है। चीन काफी समय से ताइवान को हथियार नहीं देने के लिए कहता आया है और इसके लिए वह अमेरिका तक को धमकी दे चुका है। वह साफ कर चुका है कि संप्रभुता को बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जाएगा। ऐसे में अब सवाल उठने लगा है कि क्या यह टेंशन और बढ़ी तो यह कहीं युद्ध की शक्ल न ले ले। M1A2T टैंक को वैश्विक स्तर पर सबसे मॉडर्न युद्धक टैंकों में से एक माना जाता है। कुछ विशेषज्ञों ने ताइवान के पहाड़ी इलाकों और घने शहरी क्षेत्रों के लिए इसकी उपयुक्तता के बारे में चिंता जताई है। हालांकि, टैंकों को ताइवान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा बढ़ावा माना जा रहा है। खासकर चीन के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए। M1A2T अब्राम, जनरल डायनेमिक्स द्वारा निर्मित M1 अब्राम का एक लेटेस्ट वर्जन है, जो 120 मिमी स्मूथबोर गन से लैस है जो 850 मिमी तक की मोटाई वाले कवच को भेदने में सक्षम है। इसकी दुर्जेय मारक क्षमता, उन्नत कवच और गति इसे ताइवान की सेना के लिए एक शक्तिशाली संपत्ति बनाती है। ताइवान के M60A3 और CM11 टैंकों के मौजूदा बेड़े की तुलना में – जो दोनों 30 साल से अधिक पुराने हैं – M1A2T एक महत्वपूर्ण तकनीक है।। इसके अलावा, अब्राम में एक हंटर-किलर क्षमता है, जो इसे एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक करने के काबिल बनाती है। कैटो इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ फेलो एरिक गोमेज ने इस बात पर जोर दिया कि ताइवान की रक्षा में M1A2T की प्राथमिक भूमिका संभावित चीनी आक्रमण के दौरान महत्वपूर्ण लैंडिंग पॉइंट की रक्षा करना होगी। ताइवान के चुनौतीपूर्ण इलाके में टैंक के प्रदर्शन के बारे में चिंताओं के बावजूद, विशेषज्ञ इस बात पर सहमत हैं कि M1A2T चीनी सैन्य दबाव का सामना करने की ताइवान की क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाता है। इस बीच, सौदे के बारे में पूछे जाने पर, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा। चीन ने अमेरिका को दी थी खुली धमकी इस महीने की शुरुआत में चीन ने हथियारों की बिक्री को मंजूरी देने पर अमेरिका को खुली धमकी दी थी। इसे चीन ने वन चाइना पॉलिसी का उल्लंघन माना था। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और आतंकवादी उपायों की रक्षा के लिए मजबूत और दृढ़ जवाबी कदम उठाएगा। अगर अमेरिका ताइवान को तुरंत हथियार देना बंद नहीं करता है तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, चीन की धमकी के बाद भी अमेरिका ने ताइवान को हथियार दिए हैं, जिससे चीन भड़क सकता है। कोरोना काल के दौरान से ही चीन और अमेरिका में रिश्ते काफी खराब हैं। भले ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे हों, लेकिन उनके साथ भी चीन के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं। यानी कि साफ है कि आने वाले समय में चीन और अमेरिका के संबंधों में और दरार आ सकती है, जिससे युद्ध का खतरा बना हुआ है।

जीएसटी काउंसिल की बैठक में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने का फैसला फिलहाल टल गया

जयपुर राजस्थान के जैसलमेर में हुई जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक से आम जनता को बड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने का फैसला फिलहाल टल गया। मंत्रियों के समूह (GOM) ने यह प्रस्ताव रखा था, लेकिन काउंसिल ने इसे और अधिक स्पष्टीकरण के लिए अगली बैठक तक टाल दिया।   हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर फैसला क्यों टला? काउंसिल का कहना है कि इस प्रस्ताव पर और गहराई से विचार की जरूरत है। GOM को अपनी रिपोर्ट में अतिरिक्त जानकारी और स्पष्टता जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म लाइफ इंश्योरेंस और यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान पर 18% जीएसटी लगाया जाता है। पॉपकॉर्न और पुरानी कारों पर नई जीएसटी दरें पॉपकॉर्न: मिक्स रेडी-टू-ईट (अनपैक्ड): 5% जीएसटी प्री-पैकेज्ड और लेबल वाले: 12% जीएसटी कैरेमेल पॉपकॉर्न: 18% जीएसटी पुरानी छोटी पेट्रोल-इलेक्ट्रिक कारें (EV): इनकी बिक्री पर जीएसटी को 12% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है। GST काउंसिल की बैठक आज: इंश्‍योरेंस प्रीमियम से लेकर फूड ऑर्डर तक, कई चीजों पर घट सकता है टैक्स! GST काउंसिल की बैठक आज: इंश्‍योरेंस प्रीमियम से लेकर फूड ऑर्डर तक, कई चीजों पर घट सकता है टैक्स! GST Council : GST पर आई बड़ी खबर…21 दिसंबर को बैठक, ये प्रोडक्ट्स होंगे महंगे! GST Council : GST पर आई बड़ी खबर…21 दिसंबर को बैठक, ये प्रोडक्ट्स होंगे महंगे! पुराने वाहनों पर GST बढ़ाकर 18% करने की तैयारी, काउंसिल की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला       आम जनता को झटका इस बैठक में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी घटाने का फैसला न होने से आम लोग निराश हैं, जो इस राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि, उम्मीद है कि अगली बैठक में इस पर चर्चा कर कोई निर्णय लिया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल रंग के आयोजन से मध्यप्रदेश देशभर में होता है गौरवान्वित

  भोपाल राष्ट्रीय बाल रंग के दूसरे दिन 21 दिसम्बर को राष्ट्रीय मानव संग्रहालय श्यामला हिल्स में 22 राज्यों की लोक संस्कृति पर केन्द्रित नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देशभर के बच्चों ने दी। इन प्रस्तुतियों में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की झलक देखने को मिली। बाल रंग में विभिन्न राज्यों के 10 हजार बच्चें अनेक रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता कर रहे हैं। लोक नृत्य बच्चों को एक-दूसरे से जुड़ने का बेहतर माध्यम बाल रंग के दूसरे दिन सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बालरंग कार्यक्रम मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ने की अनुशंसा की गई है। बाल रंग में शामिल बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दूसरे बच्चों के लिये प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। बच्चों को संग्रहालय का भ्रमण भी करवाया जाये। सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. गोयल ने इस मौके पर प्रकाशित बाल पत्रिका का विमोचन भी किया। लोक नृत्य की प्रस्तुतियां कार्यक्रम की शुरूआत में पंजाब के बच्चों ने लोक संस्कृति पर केन्द्रित नृत्य की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में पंजाब की विरासत का बखान था। मध्यप्रदेश के बच्चों ने महाकौशल अंचल के लांगुरिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसमें ईश्वर की आराधना आस्था के साथ किस तरह से होती है। उसको आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया था। कार्यक्रम में मानव संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पांडे और विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। विकसित भारत प्रदर्शनी बाल रंग में लगाई गई प्रदर्शनी में राजस्थान के स्टॉल में हवा महल, जन्तर-मन्तर, राज्य के परंपरागत वेश-भूषा और वर्ष 2047 में विकसित राजस्थान की कल्पना को मॉडल के जरिये दर्शाया गया। गोवा राज्य के स्टॉल में वहां की संस्कृति, त्यौहार, मछली पालन व्यवसाय और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास को दर्शाया गया था। इन स्टॉलों में भोपाल के स्कूलों के बच्चों ने मेहनत से मॉडल तैयार किये है। बाल रंग में बच्चों को देश और दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में हो रही प्रगति से प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में बच्चों ने अपने राज्यों की पट्टिका को लेकर मार्च पास्ट भी किया। बाल रंग के अंतिम दिन 22 दिसम्बर रविवार को प्रात: 10 बजे से गतिविधियों शुरू होंगी और बच्चों को पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम स्थल में बच्चों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। बच्चों को अपनी शाला के गणवेश के साथ आना होगा।  

मुख्यमंत्री ने रतलाम में खेल चेतना मेले के रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार हमने प्रदेश में खेलों के लिए 586 करोड़ रूपये के बड़े बजट का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ हॉकी के लिए सर्वाधिक एस्ट्रोटर्फ होंगे। खेलों को अब पाठ्यक्रम का भी हिस्सा बनाया गया है। खेल शिक्षक भी असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर और कुलगुरु बन सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किये जा रहे खेल चेतना मेले के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ध्वजारोहण कर खेल चेतना मेले के शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप, सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभू लाल चंद्रवंशी, विधायक आलोट श्री चिंतामणि मालवीय, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरा लाल डामोर, महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ निर्माण, व्यवसाय को गति देने के लिए साड़ी क्लस्टर निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि साड़ी क्लस्टर में महेश्वर, चंदेरी की तर्ज पर शहर में महिलाओं को साड़ी निर्माण से जोड़ा जाये। रतलाम के शासकीय लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार के हृदय संबंधी उपचार एवं ऑपरेशंस के लिए कार्डियक ब्रांच स्थापित करने की भी घोषणा की। रतलाम में खेलों के लिए अधोसंरचना विकास एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शासन द्वारा रतलाम में 15 करोड़ रुपए की लागत से एकीकृत स्पोर्ट्स कांपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें जूडो, कराटे, बैडमिंटन, कुश्ती, कबड्डी इत्यादि इनडोर खेल गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। साथ 400 मीटर दौड़ के लिए सिंथेटिक ट्रैक भी बन रहा है। साथ ही 1200 लोगों की क्षमता के पवेलियन तथा जिम का निर्माण भी किया जा रहा है। जिले के आलोट में खेलों के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। पिपलोदा-रावटी में भी भूमि आवंटित की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, देश का ऐसा पहला राज्य होगा जहां हॉकी के लिए सर्वाधिक 12 एस्ट्रो टर्फ की सुविधा होगी। रतलाम में खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेव, सोना और साड़ी के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब खेलों में भी अपनी विशेष पहचान स्थापित कर रहा है। इसमें चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा विगत 25 वर्षों से आयोजित किया जा रहे खेल चेतना मेले का विशेष योगदान है। इस आयोजन से रतलाम की खेल प्रतिभाएं देश, प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। भोपाल में हुये खेलो इंडिया आयोजन में प्रदेश ने अपनी विशेष छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने रतलाम में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा लगातार 25 वर्षों से आयोजित किए जा रहे खेल चेतना मेला आयोजन की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 10 हजार खिलाड़ियों की सहभागिता और खिलाड़ियों के सम्मान के साथ खेल चेतना मेले ने अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री श्री काश्यप की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुराने समय से ही व्यापार, व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध रतलाम अब खेलों में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में खेलों को प्रोत्साहित कर खेल गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब हमारे खिलाड़ी ओलंपिक से पदक जीत कर आते हैं। प्रदेश में नदी जोड़ो की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश ने अग्रणी पहल की है। नदी जोड़ो की 2 बड़ी परियोजनाओं को हाथ में लिया गया है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा पार्वती-चंबल-कालीसिंध नदी परियोजना का जयपुर में भूमि-पूजन किया गया है जिसका लाभ प्रदेश के अन्य जिलों के साथ रतलाम जिले को भी मिलेगा। पेयजल, सिंचाई उद्योगों के लिए प्रचुर मात्रा में पानी की उपलब्धता सुलभ होगी। प्रदेश सरकार सिंचाई उद्योगों आदि क्षेत्रों में बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के बजट को सवा तीन लाख करोड़ से दोगुना कर आगामी 5 वर्षों में 7 लाख करोड़ रूपये तक ले जाने का लक्ष्य है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष 25 वें खेल चेतना मेले का आयोजन किया जा रहा है। खेलों को दूरस्थ ग्रामों तक ले जाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित खेल चेतना मेले में अब क्रीड़ा भारती भी सहभागिता कर रही है। सबके सहयोग से इस आयोजन को ऊंचाइयां मिली है। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में ऊंचाइयां मिल रही है, उसी तरह खेलों में भी ऊंचाइयों के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।  

पूर्वोत्तर के सात राज्यों को देश के बाकी हिस्से को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग को निशाना बनाने की विशेष योजना थी

मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से गिरफ्तार अंसार अल इस्लाम के आतंकी चिकन नेक पर निशाना साधना चाहते थे। पता चला कि उनकी पूर्वोत्तर के सात राज्यों को देश के बाकी हिस्से को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग को निशाना बनाने की विशेष योजना थी, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। हाल ही में गिरफ्तार आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के आठ संदिग्ध सदस्य ‘चिकन नेक’ को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। ‘चिकन नेक’ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाला गलियारा है। उन्होंने कहा कि वे सिलसिलेवार हमलों को अंजाम देकर और अस्थिरता फैलाकर सिलीगुड़ी गलियारे में बड़े पैमाने पर अव्यवस्था पैदा करना चाहते थे। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मुर्शिदाबाद जिले में गिरफ्तार किए गए आतंकवादी संगठन के दो संदिग्ध सदस्यों के पास से पेन ड्राइव और दस्तावेज बरामद किए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सुप्रतिम सरकार ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया था कि ये दोनों बंगाल, केरल और असम पुलिस द्वारा पकड़े गए आठ लोगों के समूह का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि पूछताछ में पता चला कि उनकी पूर्वोत्तर के सात राज्यों को देश के बाकी हिस्से को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग ‘चिकन नेक’ को निशाना बनाने की विशेष योजना थी, जिसे सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी कहा जाता है। सरकार ने कहा कि राज्य पुलिस को संगठन के एक ‘स्लीपर सेल’ के बारे में सूचना मिली थी, जो अगस्त से सक्रिय था। सरकार ने कहा था, “हमने अब्बास अली और मिनारुल शेख नामक दो संदिग्धों के पास से 16 जीबी की पेन ड्राइव, कुछ जिहादी दस्तावेज और नकली पहचान पत्र बरामद किए हैं। हमें संदेह है कि वे स्लीपर मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिसका लक्ष्य दक्षिण और उत्तर बंगाल के संवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वोत्तर के सात राज्यों में अस्थिरता पैदा करना था।” उन्होंने कहा, “वे मुर्शिदाबाद और अलीपुरद्वार जिलों में ठिकाने बना रहे थे, जहां उनकी साजिश पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में प्रमुख हिंदू नेताओं को खत्म करने और बांग्लादेश में 2015 में एक ब्लॉगर की हत्या जैसे हमले को अंजाम देने की थी।”

2009 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक डिनर पार्टी को लेकर हरदीप सिंह पुरी और शशि थरूर के बीच छिड़ा युद्ध

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच 2009 में न्यूयॉर्क में आयोजित एक डिनर को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है। इस डिनर की मेजबानी पुरी ने की थी, जिसमें अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस भी शामिल थे। भाजपा नेताओं ने थरूर और सोरस की पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए कांग्रेस और सोरस के बीच संबंध होने का आरोप लगाया है। पुरी उस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत थे। उन्होंने थरूर पर पलटवार करते हुए कहा कि इस डिनर के लिए मेहमानों की सूची थरूर ने दी थी, जिनमें सोरोस का नाम शामिल था। पुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “यह स्पष्ट है कि यह नाम राजीव गांधी फाउंडेशन के सहयोगियों में शामिल होने के कारण जोड़ा गया था, और राज्य मंत्री (थरूर) उनसे मिलने के इच्छुक थे।” पुरी ने यह भी दावा किया कि थरूर ने मई 2009 में सोरोस से मुलाकात की थी और इसके बारे में ट्वीट भी किया था। पुरी ने कहा, “चूंकि मैं उस समय न्यूयॉर्क में नया था और थरूर वहां काफी समय बिता चुके थे, इसलिए मेहमानों की सूची मैंने नहीं चुनी। यह सूची थरूर ने दी थी।” थरूर ने दिया पलटवार शशि थरूर ने पुरी के दावों को खारिज करते हुए भाजपा पर आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रिय हरदीप, हमारी यादें अलग-अलग हैं। आपके शानदार डिनर में कई ऐसे मेहमान मौजूद थे, जिनसे मैं पहले कभी नहीं मिला था। लेकिन मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि हम दोनों न्यूयॉर्क या जिनेवा में अपने जीवन के शुरुआती दौर में किसी से भी अपने संपर्कों को नकार दें।” थरूर ने पुरी के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सोरोस का किसी भारतीय फाउंडेशन से कोई संबंध है। उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि सोरोस का भारत में किसी फाउंडेशन से कोई संबंध है – और मैंने इस बारे में उनसे कभी चर्चा भी नहीं की।” इसके बजाय, थरूर ने याद दिलाया कि डिनर के दौरान सोरोस ने ग्लोबल वार्मिंग पर भारत के रुख की आलोचना की थी।   भाजपा और सोरस का पुराना टकराव भाजपा पहले भी सोरस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने का आरोप लगा चुकी है। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि उसने सोरस और उनकी संस्थाओं के साथ मिलकर भारत में गलत सूचनाएं फैलाने और संसद को बाधित करने का षड्यंत्र रचा है। भाजपा का कहना है कि फ्रांसीसी मीडिया आउटलेट मीडियापार्ट ने सोरस के संगठन ‘ओसीसीआरपी’की अमेरिकी सरकार से कथित संबंधों का खुलासा किया है, जो इन आरोपों का आधार है।

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों तक पहुँचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा स्वच्छ और पौष्टिक भोजन विद्यार्थियों तक पहुँचाने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। यहाँ जिस साफ़-सफ़ाई से और पोषक तत्वों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर भोजन बनाने का कार्य किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने संस्था में कार्यरत सभी कर्मचारियों के समर्पण और सेवा-भाव की सराहना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भोपाल में अक्षय पात्र फाउंडेशन की केंद्रीयकृत रसोई का अवलोकन किया। राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संस्था के समर्पित कर्मचारियों और प्रबंधन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में यह संस्था और अधिक बच्चों तक अपनी सेवाएं पहुंचाएगी और अन्य संस्थानों को भी प्रेरित करेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संस्था की स्वचालित प्रक्रिया, सुव्यवस्थित संचालन और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन न केवल बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहा है, बल्कि यह कार्य अत्यंत प्रभावशाली और अनुकरणीय तरीके से किया जा रहा है। संस्था का सुव्यवस्थित संचालन इसके योजनाबद्ध दृष्टिकोण को दर्शाता है। भोजन वितरण के लिए विशेष वाहनों का उपयोग, समय प्रबंधन का सख्त पालन, पोषण गुणवत्ता की नियमित जाँच और प्रबंधन टीम के बीच उत्कृष्ट समन्वय इसे और अधिक प्रभावी बनाते हैं। शासकीय और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राष्ट्रीय स्तर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह मॉडल शासकीय और निजी क्षेत्र के बीच मजबूत साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह संस्था पूरे भारत में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 23 हज़ार से अधिक विद्यालयों में लगभग 22 लाख 50 हज़ार बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान कर रही है। उल्लेखनीय है कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के भोपाल स्थित किचन से मध्यान्ह भोजन के तहत 645 विद्यालयों के लगभग 35 हज़ार बच्चों को भोजन प्रदाय किया जा रहा है। अक्षय पात्र फाउंडेशन के भोपाल क्लस्टर के अध्यक्ष आचार्य रत्न दासा उपस्थित थे।  

केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, दलित छात्रों की मुफ्त विदेशी शिक्षा के लिए अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा की

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनावों से पहले आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शहर के दलित छात्रों की मुफ्त विदेशी शिक्षा के लिए अंबेडकर छात्रवृत्ति की घोषणा की। केजरीवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सम्मान छात्रवृत्ति भाजपा द्वारा अंबेडकर के “अपमान” का जवाब है। स्कॉलरशिप बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान का जवाब- केजरीवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आप मुख्यालय में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर का अपमान किया और उनका मजाक उड़ाया। अंबेडकर को चाहने वाले करोड़ों लोगों को इससे गहरा दुख हुआ है। केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा ही आगे बढ़ने का रास्ता है और उन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद अमेरिका से पीएचडी हासिल की। आप प्रमुख ने कहा कि यह छात्रवृत्ति भाजपा द्वारा भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता के अपमान का जवाब है। केजरीवाल ने कहा, “इस योजना के तहत दिल्ली का कोई भी दलित छात्र विदेशी विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर सकेगा। अगर उन्हें ऐसे किसी विश्वविद्यालय में दाखिला मिलता है तो दिल्ली सरकार उनकी शिक्षा, यात्रा और आवास का पूरा खर्च वहन करेगी।” सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी योजना के पात्र होंगे सरकारी कर्मचारियों के बच्चे भी इस योजना के लिए पात्र होंगे, उन्होंने कहा, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि छात्रवृत्ति कैसे और कब दी जाएगी। फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले, आप सुप्रीमो ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटती है तो सभी वयस्क महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह और वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

ग्वालियर में बातचीत के बहाने होटल बुलाकर छात्रा से किया रेप, आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की दी धमकी

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कोचिंग में साथ पढ़ने वाली छात्रा को युवक ने बातचीत के बहाने होटल बुलाया और रेप किया। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी, उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद भी रेप करने वाला पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा की शिकायत पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। हालांकि जमानत पर बाहर आकर उसने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। यह पूरा मामला जिले के हजीरा थाना क्षेत्र का है। चार शहर नाका में रहने वाली 17 साल की छात्रा जो 11वीं की छात्रा है। वह स्कूल पढ़ने के साथ ही कोचिंग भी जाती थी। पीड़िता की कोचिंग में मुरैना का रहने वाला विवेक सिकरवार भी पढ़ने आता था। चूंकि दोनों एक ही कोचिंग में पढ़ते थे तो दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा को बातचीत करने के लिए एक होटल में बुलाया और रूम में ले जाकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब छात्रा ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की और रेप भी किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और कुछ अश्लील तस्वीरें भी खींच ली। धमकी देते हुए पीड़िता को मुंह बंद रखने को कहा। आरोपी ने कहा कि अगर अपना मुंह खुला तो जान से मार दूंगा और यह फोटो-वीडियो वायरल करके बदनाम कर दूंगा। डरी-सहमी छात्रा ने किसी से कुछ नहीं कहा। इसके बाद वह दबाव बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी परेशान करने के लिए छात्रा के मोबाइल पर अश्लील चैट-वीडियो भेजा करता था। डरी सहमी छात्रा जब भी कोचिंग के लिए जाती वह उसे रास्ते में रोककर परेशान करता। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसने बीच रास्ते में उसकी पिटाई कर दी। इस बात की शिकायत छात्र ने थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। लेकिन आरोपी जैसे ही जेल से छूट कर आया उसने सोशल मीडिया पर छात्रा के वीडियो और फोटो वायरल कर दिए। आरोपी ने धमकी है कि यदि उसने मारपीट के मामले में उससे राजीनामा नहीं किया तो वह उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर चेहरा बिगाड़ देगा। इसके बाद दोबारा पीड़िता ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार उसके घर और रिश्तेदारों के यहां दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नवीन सैलेरी पैकेज में ड्यूटी में देय होंगे समस्त परिलाभ: मुख्यमंत्री, राजस्थान-पुलिस एवं स्टेट बैंक के मध्य एमओयू

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के मध्य ‘राजस्थान पुलिस सैलेरी पैकेज’ पर एमओयू हस्ताक्षरित हुआ। श्री शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण की दिशा में किया गया यह एमओयू अहम कड़ी साबित होगा। राज्य सरकार आने वाले समय में राजस्थान पुलिस के कार्मिकों के कल्याण के लिए और भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आयोजना डॉ. प्रशाखा माथुर एवं एसबीआई की महाप्रबन्धक नेटवर्क प्रथम श्रीमती रितु गौड़ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस नवीन एमओयू द्वारा प्रदत्त सैलेरी पैकेज में देय आर्थिक परिलाभ, पूर्व में दिए जा रहे परिलाभों से काफी अधिक हैं। राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस व मंत्रालयिक कर्मियों को यह परिलाभ प्राप्त होंगे। इस अवसर पर श्रीमती रितु गौड़ ने कहा कि एसबीआई द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 20 लाख रुपये एवं राजस्थान पुलिस कल्याण निधि में 30 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह होगा नवीन पैकेज नवीन एमओयू के अनुसार, राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस एवं मंत्रालयिक कर्मियों को दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 करोड़ 20 लाख रुपये, स्थाई विकलांगता की दशा में 1 करोड़ 10 लाख रुपये तथा स्थाई आंशिक विकलांगता पर 80 लाख रुपये का परिलाभ दिया जाएगा। वहीं, हवाई यात्रा में दुर्घटना होने पर 2 करोड़ 70 लाख रुपये, प्लास्टिक सर्जरी अथवा बर्न के प्रकरणों में 10 लाख रुपये, एयर एम्बुलेंस के लिए 10 लाख रुपये व एम्बुलेंस के लिए 50 हजार रुपये का भुगतान देय होगा। ये समस्त परिलाभ ऑन ड्यूटी एवं ऑफ ड्यूटी दोनों स्थितियों में देय होंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पुलिस में कार्यरत पुलिस एवं मंत्रालयिक कर्मियों की अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए दुर्घटना इत्यादि में मृत्यु हो जाती है। इन कार्मिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह नवीन एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है। इस दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, पुलिस महानिदेशक श्री यू.आर.साहू, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं श्री हेमन्त प्रियदर्शी, पुलिस महानिदेशक इंटेलिजेंस श्री संजय कुमार अग्रवाल सहित पुलिस विभाग एवं एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची टीम, कृष्ण कूप का किया निरीक्षण, इलाके की सफाई शुरू, संभल में एएसआई का सर्वे जारी

संभल संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने लगातार दूसरे दिन सर्वे का काम जारी रखा। शनिवार को टीम सबसे पहले कल्कि विष्णु मंदिर पहुंची। इसके बाद टीम ने मंदिर के पास स्थित कृष्ण कूप का निरीक्षण किया। कृष्ण कूप जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर माैजूद है। यह ऊंची दीवारों से घिरा हुआ है। कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई थी। इसके चलते नगर पालिका ने सफाई अभियान शुरू किया। शुक्रवार को टीम ने संभल और उसके आसपास बने 19 कूप और पांच तीर्थों का सर्वे किया था। खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और परिसर के प्राचीन कुएं से कार्बन डेटिंग के लिए नमूने लिए गए। ताकि इनकी प्राचीनता का पता लगाया जा सके। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने संभल के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए एएसआई निदेशक को पत्र भेजकर सर्वे कराने की मांग की थी। इसके बाद एएसआई की टीम ने संभल में प्राचीन धार्मिक स्थलों और कुओं का सर्वे शुरू किया। ऐसी मान्यता है कि यहां पर 68 तीर्थ, 19 कूप, 36 पुरे व 52 सराय हैं। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान तीर्थ व कूप प्रकाश में आए हैं। ये तीर्थ व कूप धार्मिक और जल संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं। चूंकि ये प्राचीन बताए जाते हैं। इसलिए इनका काल निर्धारण किया जाना धरोहर संरक्षण की दृष्टि से आवश्यक है। इसी क्रम में एएसआई की चार सदस्यीय शुक्रवार को संभल पहुंची और सर्वे किया है। टीम ने सुबह छह बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक सर्वे किया। इन कूप व तीर्थों का किया गया सर्वे 1- चतुर्मुख ब्रह्म कूप, ग्राम आलम सराय 2- अमृत कूप ,कूप मंदिर, दुर्गा काॅलोनी, 3- अशोक कूप स्थित मोहल्ला हल्लू सराय 4- सप्तसागर कूप स्थित सर्थलेश्वर मंदिर, मोहल्ला कोट पूर्वी 5- बलि कूप, कूचे वाली गली 6- धर्म कूप स्थित हयातनगर 7- ऋषिकेश कूप स्थित शिव मंदिर, मोहल्ला कोट पूर्वी 8- परासर कूप स्थित कल्कि मंदिर के पास, मोहल्ला कोट पूर्वी 9- अकर्ममोचन कूप स्थित संभल कोतवाली के सामने, मोहल्ला ठेर 10- धरणि बाराह कूप स्थित जामा मस्जिद चौकी के नीचे, मोहल्ला कोट गर्वी 11- भद्रका आश्रम तीर्थ, होज भदेसरा 12- स्वर्गदीप तीर्थ/सती मठ, स्थित गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद 13- चक्रपाणि तीर्थ, गांव जलालपुर मोहम्मदाबाद 14- प्राचीन कूप स्थित एक रात वाली मस्जिद के पास, मोहल्ला कोट गर्वी 15- प्राचीन कूप स्थित जामा मस्जिद परिसर, मोहल्ला कोट गर्वी, संभल। 16- प्राचीन कूप स्थित बाल विद्या मंदिर के सामने, मोहल्ला चमन सराय 17- प्राचीन कूप स्थित न्यारियों वाली मस्जिद, मोहल्ला खग्गू सराय 18- प्राचीन कूप स्थित गद्दियों वाला मोहल्ला, कोट पूर्वी 19- प्राचीन कूप स्थित सेठों वाली गली, मोहल्ला कोट पूर्वी 20- प्राचीन कूप स्थित एजेंटी चौराहे के पास, मोहल्ला डूंगर सराय 21- प्राचीन मंदिर व कूप स्थित मोहल्ला खग्गू सराय 22- प्राचीन तीर्थ/शमशान/मंदिर, आर्य कोल्ड स्टोर के पास, अजीजपुर असदपुर संभल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। 19 कूप और पांच तीर्थों का एएसआई की टीम ने सर्वे किया है। यह सर्वे करीब 9 घंटे तक चला है। अगर आवश्यकता हुई तो टीम को फिर से बुलाया जा सकता है। अभी तक जो भी सर्वे टीम ने किया है, उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी। रिपोर्ट आधार अगली कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल  

आरक्षक भर्ती धांधली: राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में की गई है, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी। रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें रत्नाकर का नाम भी थी। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाना में पदस्थ था। खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने आत्महत्या की पुष्टि की है। क्या है छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती में धांधली का मामला     आठवीं बटालियन पेंड्री में चल रही राजनांदगांव पुलिस रेंज की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया विवादों से घिर गई है। पुलिस भर्ती में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। एक अभ्यर्थी को गोला फेंक में 11 की जगह 20 अंक दे दिया गया।     वहीं कुछ अभ्यर्थी लंबी कूद, गोला फेंक में शामिल भी नहीं हुए और उन्हें नंबर मिल गए। इसके अलावा 30 अभ्यर्थियों के डेटा भी संदिग्ध हैं। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया है।     इसके बाद हर इवेंट में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया की हर इवेंट जैसे दौड़, हाइट, चेस्ट, गोला फेंक, लंबी कूद में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है।     इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी छेड़छाड़ होने की भी जानकारी सामने आई है। भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने की पुष्टि होने के बाद आधी रात उप पुलिस अधीक्षक अजाक्स तनुप्रिया ठाकुर ने लालबाग थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की थी। 20 अंक मिलने पर शंका, फिर खुली पोल डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर की ड्यूटी शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के गोला फेंक इवेंट पर प्रभारी के रूप में लगाई गई थी। 14 दिसंबर को भर्ती ड्यूटी के दौरान रिजल्ट हस्ताक्षर के दौरान गोला फेंक रिजल्ट रिपोर्ट चेक करने पर बैच नंबर एक के सरल क्रमांक 17 रोल नंबर बीप नंबर 1261 अभ्यर्थी मीना के गोला फेंक इवेंट में 20 अंक होना तथा 8.117 मीटर रिकार्ड दर्ज था। इवेंट के दौरान किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा 20 अंक नहीं मिला था, जिस पर शंका हुई। इसके बाद गोला फेंक में मैनुअल दर्ज कर रहे रजिस्टर में भी चेक करने पर 5.88 मीटर गोला फेंकना पाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक रीवा द्वारा पुलिस लाईन में किया वार्षिक निरीक्षण एवं सैनिक सम्मेलन का किया गया आयोजन

सिंगरौली शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा ने पुलिस लाईन पचौर का वार्षिक निरीक्षण किया। प्रात: 09 बजे पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार रीवा जोन रीवा का पुलिस लाईन पचौर में आगमन हुआ। जिसमें सर्वप्रथम परेड की सलामी दी गई तत्पश्चात् प्लाटूनों का निरीक्षण किया। एवं उत्कृष्ट टर्नआउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया एवं परेड द्वारा मार्चपास्ट करते हुये सलामी दी गई। वाहनो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरान्त सैनिक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्य़ओ के समाधान हेतु प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया। साथ ही पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियो के मनोबल को बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रधान लेखक कक्ष, शस्त्रागार शाखा, स्टोर शाखा व वाहन शाखा, बी.डी.डी.एस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस उप महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पाण्डेय,  पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिव कुमार वर्मा, पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर , कृष्ण कुमार पाण्डेय, एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली, राहुल सैयाम, एस.डी.ओ.पी. देवसर, आशीष जैन, एस.डी.ओ.पी. चितरंगी, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी, सूबेदार आशीष तिवारी एवं समस्थ थाना / चौकि क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आदि महोत्सव 2024 का (दूसरा दिवस)

भोपाल भोपाल हाट परिसर में ट्रायफेड द्वारा आयोजित जादि महोत्सब को भोपालवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। भोपालवासियों द्वारा आदिवासी कलाकारों ने प्रदर्शित हस्तशिल्य एवं हस्तकरधा का उत्पाद जबरदस्त मसन्द किये जा रहे है। आज आदि महोत्सव के दूसरे दिन काफी भीड देखी और आदि महोत्सव प्रदर्शनी में अनेक प्रकार की सामग्री भी उपलब्ध है। श्री अजीत मगत क्षेत्रीय प्रबंधक ट्रायफेड भोपाल ही जनजातिय मंत्रालय का एक ही उददेश्य जनजातिय समाज और अन्य आदिवासी समाज का सम्पूर्ण विकास हो। जिसके तहत आदि महोत्सव लगाया गया है। और इसमें विभिन्न प्रांतों से आये आदिवासी कारीगारों का आर्थिक विकास हो । जिससे भीपालघासियों ने बहुत्त सहराना की ओर रात्रि 10 बजे तक आनंद उठाया। इस आदि महोत्सव मेले में लगभग 90 स्टाल एवं 200 जन जातिय शिल्पकार लगभग 14 विभिन्न प्राती से आये है। इस राज्यों में उड़ीसा, लवदाख, उत्तराखण्ड आसाम सिधिक्रम, नागालैण्ड राजस्थान, महाराष्ट्र छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल तेलंगाना आदि राज्या शिल्प‌कार भोपाल हाट परिसर में अपने हस्तशिल्प सामग्री लेकर विक्रय एवं प्रदर्शन करे रहे है। यह आदि महोत्सव दिनांक 20 से लेकर 30 दिसम्बर 2024 तक चलेगा। जिसका समय सुबह 11 बजे से रात्रि 9:30 बाते तक चलेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet