LATEST NEWS

खुलेंगे समृद्वि के द्वार, लहलहायेंगी फसलें, रूकेगा पलायन और हर हाथ को मिलेगा रोजगार: विष्णुदत्त शर्मा

मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के 14 जिलों के 62 लाख लोग होंगे लाभान्वित: विष्णुदत्त शर्मा भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जन्म शताब्दी पर 25 दिसंबर को देश के विकास के भागीरथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 44,605 करोड़ रूपए की बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास कर बुंदेलखंड के भाग्योदय की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से बुन्देलखण्ड की साढ़े दस लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, जिससे क्षेत्र के खेत लहलहायेंगे, पलायन रूकेगा, रोजगार के अवसर खुलेंगे और औद्योगीकरण तेजी से होगा। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना था कि देश के हर गांव तक पानी पहुंचे, उस सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे हैं, यही उनको सच्ची श्रद्वांजलि है। दस लाख हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित, 62 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा साफ पानी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का 25 दिसंबर को बुंदेलखंड की जनता ऐतिहासिक स्वागत करेगी। क्षेत्र के सभी निकाय व जनप्रतिनिधि आभार जता रहे हैं, कलश यात्राएं निकालकर क्षेत्र की जनता को आमंत्रण दिया जा रहा है। देश की पहली एवं बहुप्रतीक्षित नदी जोड़ो परियोजना बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर बनेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगी। इस परियोजना से बुंदेलखंड हरा-भरा होगा, पलायन रूकेगा, रोजगार के अवसर खुलेंगे और तेजी से औद्योगीकरण होगा। इससे मध्यप्रदेश 10 एवं उत्तरप्रदेश के 4 जिलों सहित समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में साढ़े दस लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 62 लाख से अधिक लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध होगा। मध्यप्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, विदिशा, सागर, शिवपुरी, दतिया और रायसेन जिले की जनता को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। वहीं उत्तरप्रदेश के महोबा, बांदा, झांसी और ललितपुर जिले की जनता लाभान्वित होगी। महात्मा गांधी जी एवं श्रद्वेय बाबा साहब के विचारों को चरितार्थ कर रहे है   भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड की गरीबी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोना रोते हैं, लेकिन अटलजी के नदी जोड़ो अभियान की संकल्पना को प्रधानमंत्री श्री मोदी जी साकार कर रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि इस परियोजना में आ रहीं बाधाओं को उन्होंने दूर करके बुंदेलखंड के लोगों के लिए सौगात दी है एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं यहां आकर बुंदेलखंड की जनता को कार्यक्रम में आने के लिए न्यौता दिया है। महात्मा गांधी जी एवं श्रद्वेय बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को साकार करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बुंदेलखंड का नाम वैश्विक स्तर पर बढ़ा है। एयर कनेक्टिविटी, सड़क मार्ग, रेल मार्ग, शिक्षा व पर्यटन के के क्षेत्र में खजुराहो ने नई पहचान बनाई है। अटल जी की संकल्पना को साकार कर रहे है मोदी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय अटलबिहारी वाजपेयी जी ने सपना देखा था कि देष के हर गांव तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग एवं हर घर को स्वच्छ जल मिले, इस संकल्पना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हर गांव तक सड़कें बनाई गयी है वही नदी जोडों परियोजना के तहत हर घर तक पीने योग्य स्वच्छ जल पहुंचाया जा रहा है। देश की पहली नदी जोड़ो केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। लंबे समय तक बुंदेलखंड की पहचान सूखा और गरीबी रही हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में पानी उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से अब बुन्देलखण्ड क्षेत्र का भाग्य बदलेगा।

मोदी ने आज कच्छ में आयोजित होने वाले रण उत्सव के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कच्छ में आयोजित होने वाले रण उत्सव के लिए देशवासियों को आमंत्रित किया है। 1 नवंबर 2024 से शुरू ये रण उत्सव फरवरी 2025 तक चलेगा। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कच्छ आप सभी का इंतजार कर रहा है। आइए, चल रहे रण उत्सव के दौरान कच्छ की शानदार संस्कृति और गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी का आनंद लें। यह महोत्सव आपके और आपके परिवार के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।” पीएम मोदी ने एक अन्य वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “कच्छ की परंपरा, संस्कृति और विरासत का प्रतीक रण उत्सव हर किसी का मन मोह लेने वाला है। अद्भुत क्राफ्ट बाजार हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर खान-पान की परंपरा, यहां का आपका हर अनुभव अविस्मरणीय बन जाएगा। आप सभी से मेरा आग्रह है कि एक बार अपने परिवार के साथ इस रण उत्सव में जरूर आएं।” गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने पीएम मोदी के पोस्ट को शेयर किया है। उन्होंने लिखा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कच्छ का सफेद रण वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां आयोजित रण उत्सव प्राकृतिक सौंदर्य के साथ कला और संस्कृति का अद्भुत संगम है। रण उत्सव में जरूर पधारिए, आप खुद कहेंगे की “कच्छ नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा”।”  

अजमेर रोड हादसे के घायलों को देखा और परिजनों के लिए करवाई व्यवस्थाएं, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुँचे एसएमएस अस्पताल

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रातः एस.एम.एस अस्पताल पहुँचकर अजमेर रोड हादसे में हताहत और घायल हुए लोगों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य श्री दीपक माहेश्वरी के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों में उपचार ले रहे लोगों को देखा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी के ईलाज की उचित व्यवस्था के साथ ही परिजनों के लिए भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिवंगतों की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। जन कल्याण के लिए स्वस्ति वाचन— राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को विधानसभा में वेद और संस्कृत विद्यालयों के 51 छात्रों ने जन कल्याण के लिए स्वस्ति वाचन किया। श्री देवनानी ने राजस्थान प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। विधानसभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा और श्री प्रमोद कुमार शर्मा के निर्देशन में हुए इस स्वस्ति वाचन में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के श्री गजानन्द शर्मा, श्री अवधेश शर्मा और श्री संतोष कुमार शर्मा सहित अध्यापक और छात्रगण मौजूद थे। नौकरी देने वाले बने युवा— राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को जयपुर शहर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के युवाओं ने शुक्रवार को विधानसभा पहुँचकर एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का जनदर्शन कार्यक्रम का लाभ युवाओं को अधिक से अधिक लेना चाहिए। इससे उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध होती है। श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय विचारों को आगे बढाने की आवश्यकता है। युवा भारत और भारतीय संस्कृति को समझे। “न रुकूंगा न झुकूंगा और न थकूंगा” यह बात युवाओं को अपने जीवन में लानी होगी। श्री देवनानी ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बने। उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है। देवनानी ने प्रकृति परिक्षण करवाया— राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित देश के प्रकृति परिक्षण अभियान के तहत विधानसभा में आयोजित शिविर में पहुँचकर आयुर्वेद चिकित्सकों से अपना प्रकृति परिक्षण कराया। श्री देवनानी ने कहा कि आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित यह अभियान आम जन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे व्यक्ति विशिष्ट परिस्थितियों में होने वाली व्याधियों से पूर्व में ही सचेत हो जाता है। देवनानी ने की प्रेस वार्ता— विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा में अध्यक्ष पद पर एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर मीडिया प्रतिनिधिगण से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में राजस्थान विधानसभा का सदन डिजिटल तकनीक से कार्य करेगा। सदन का स्वरूप गुलाबी रंग जैसा दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में 30 गैलेरियां है। संग्रहालय में महान राजनीतिज्ञों की जानकारी का समावेश किया गया है, जिनके योगदान के लिए यह राजस्थान सदैव ऋणी रहेगा। संग्रहालय के माध्यम से वे चिरस्मरणीय रहेंगे। संग्रहालय में रियासतों का विलय, राज्य का विकास, विधानसभा की जानकारी, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्षों के योगदान, उनके विकास में भागीदारी सहित राज्य को आकार देने में निर्वहन की गई भूमिका को अत्याधुनिक तकनीक और चलचित्रों के माध्यम से जीवंत किया गया है। विधानसभा जन-दर्शन कार्यक्रम के द्वारा संग्रहालय से सभी को जोडने का महत्वपूर्ण कार्य शुरु किया गया है। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा में संविधान क्लब, विधायक आवास परिसर में आधुनिक सुविधाएं सहित विधानसभा की संसदीय कार्य प्रणाली में अनेक नवाचार किए है। देवनानी ने कहा कि संग्रहालय में संविधान दिवस से संविधान दीर्घा का शुभारम्भ भी कर दिया गया है। यह प्रयास संविधान में शोधपरक दृष्टि का परिचायक है। इस संविधान दीर्घा में मूल संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में दर्शायी गयी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। संविधान दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं में राष्ट्र और राष्ट्र के संविधान का बोध कराने के साथ ही संविधान, सांस्कृतिक और नैतिकता के प्रति जागरुकता लाना है।

माइंस एवं जियोलोजी सचिव ने बताई कार्ययोजना, राजस्थान-राज्य व केन्द्र की संस्थाओं द्वारा 130 खनिज एक्सप्लोरेशन प्रोजेक्ट का संचालन

जयपुर। वर्ष 2025-26 में राजस्थान के माइंस एवं भूविज्ञान, आरएसएमईटी, जियोलोजिकल ऑफ सर्वें ऑफ इंडिया सहित केन्द्र व राज्य की संस्थाएं 130 से अधिक खनिज एक्सप्लोरेशन परियोजनाओं का संचालन करेंगी। माइंस, जियोलोजी एवं पेट्रोलियम विभाग के शासन सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि माइंस एवं जियोलोजी विभाग द्वारा 34 एक्सप्लोरेशन परियोजनाओं पर खनिज खोज का कार्य किया जाएगा। सचिव टी. रविकान्त ने बताया कि जीएसआई द्वारा मिशन- 1 के तहत एक लिग्नाइट एक्सप्लोरेशन कार्यक्रम सहित 16 एक्सप्लोरेशन कार्यक्रम और मिशन- 2 में 80 प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही एमईसीएल सहित केन्द्र की अन्य संस्थाओं द्वारा भी खनिज खोज कार्य किया जाएगा। टी. रविकान्त ने आरआईसी में स्टेट जियोलोजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड की बैठक में बताया कि राज्य में प्रचुर मात्रा में विविध खनिज होने के साथ ही खनिज एक्सप्लोरेशन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये जा रहे हैं। आगामी वर्ष में विभाग व आरएसएमईटी द्वारा 2 फेरस मेटल, 2 बेस मेटल, 8 लाइमस्टोन, 2 डायमेंशनल स्टोन और 20 अन्य खनिजों एक्सप्लोरेशन परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने राज्य में माइंस सेक्टर में कार्य कर रही राज्य व केन्द्र की सभी संस्थाओं से परस्पर सहयोग व समन्वय से गुणवत्ता पूर्ण एक्सप्लोरेशन पर जोर दिया। रविकान्त ने मेजर और माइनर मिनरल क्षेत्र में देश भर में लीड लेते हुए किये जा रहे कार्यों के लिए निदेशक माइंस व उनकी पूरी टीम की सराहना की। उन्होेंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमें क्रिटिकल और स्टेट्रेजिकल मिनरल्स के खोज व खनन कार्य को और अधिक तेजी से बढ़ाना होगा। माइंस  निदेशक श्री भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि राज्य में मिनरल एक्सप्लोरेशन व डिपोजिट्स के खोज व खनन कार्य को आगे बढ़ाने में एसजीपीबी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक मिनरल ब्लॉकों व प्लॉटों का ऑक्शन कर राज्य में रोजगार और रेवेन्यू दोनों को ही बढ़ावा दिया जा रहा है। उपमहानिदेशक जीएसआई श्री अनिन्ध्य भट्टाचार्य ने कहा कि खनिजों की दृष्टि से राजस्थान देश का प्रमुख प्रदेश है। जीएसआई मिशन मोड पर कार्य कर रही है। जीएसआई के निदेशक श्री हरीश मिस्त्री ने  बताया कि राज्य में डायमण्ड के अलावा करीब- करीब सभी तरह के खनिजों के संकेत है। जीएसआई थल, जल और नभ तीनों क्षेत्रों में ही काम कर रहा है और मिशन- 1 के तहत मेपिंग का काम हो रहा है। एएमडी के क्षेत्रीय निदेशक श्री एस. क.े शर्मा ने रेयर अर्थ, यूरेनियम और प्लेटिनियम के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। एमईसीएल के श्री आशीष सिंह ने प्रदेश में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। अतिरिक्त निदेशक जियोलोजी श्री एसएन डोडिया ने विभाग द्वारा एक्सप्लोरेशन, डेलिनियेशन और ऑक्शन की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी वर्ष 34 प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जाएगा। आरएसएमईटी के मुख्य कार्यकारी श्री एनपी सिंह ने आरएसएमईटी द्वारा 107 माइनिंग लीज ब्लॉक तैयार किये गए हैं, वहीं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर विभाग की लेब, ड्रिलिंग विंग को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आरमेट द्वारा सोशियल मीडिया के प्रभावी उपयोग से ऑक्शन के प्रभावी परिणाम प्राप्त हो सके हैं। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम श्री अजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले विभाग के श्री इरशाद अली और एएमडी के श्री एसके शर्मा को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में विभाग के जियोलोजी विंग के अधिकारी एडीजी जयपुर श्री आलोक प्रकाश जैन, एसजी श्री संजय सक्सैना, श्री संजय दुबे, श्री संजय गोस्वामी, श्री सुशील हुडा, श्री नितिन चौधरी, श्री महेश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी, जीएसआई, एमईसीएल, एएमडी, आरएसएमएम भी उपस्थित रहे।

छात्र की शिकायत पर एअर इंडिया पर लगा 91 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर रायपुर के एक छात्र की शिकायत पर एअर इंडिया पर 91 हजार रुपये का जुर्माना लगा है। एअर इंडिया ने छात्र के बैग का वजन अधिक बताकर उससे रुपये वसूले थे, इस कारण छात्र को अपनी यात्रा रद करनी पड़ी थी और उसे टिकट का पैसा भी वापस नहीं किया गया था। छात्र ने इसकी शिकायत जिला उपभोक्ता आयोग में की थी। पांच साल बाद आयोग ने माना एयरपोर्ट स्थित बुकिंग आफिस के प्रबंधक और कंपनी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय को जुर्माने की राशि देने का आदेश दिया है। यह था मामला छात्र के अधिवक्ता सुचित्रा बर्धन ने बताया कि बसंत विहार कालोनी, न्यू पुरैना निवासी आदित्य श्रीवास्तव बर्लिन (जर्मनी) में पढ़ाई करता था। 29 अगस्त 2019 को आदित्य ने तीन कनेक्टिंग हवाई टिकट कराए थे। रायपुर से दिल्ली, दिल्ली से स्टाकहोम और स्टाकहोम से बर्लिन। एक नवंबर को आदित्य को माना एयरपोर्ट पर बैग का वजन अधिक बताकर रोक दिया गया था। टिकट के पैसे भी नहीं लौटाए आदित्य ने अधिवक्ता के जरिये नोटिस भेजकर दूसरी यात्रा टिकट देने या फिर टिकट के पैसे 37 हजार रुपये वापस मांगे तो एअर इंडिया ने इसका जवान नहीं दिया। आयोग ने माना सेवा में कमी आयोग के अध्यक्ष डाकेश्वर प्रसाद शर्मा, सदस्य निरुपमा प्रधान, अनिल कुमार अग्निहोत्री ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए एअर इंडिया के कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार की वजह से छात्र यात्रा से वंचित कर सेवा में निम्नता माना। आयोग ने कंपनी को 25 हजार रुपये के साथ टिकट की राशि 36 रुपये देने का आदेश दिया है।  

निगम के वार्ड 13 मे आयोजित जन कल्याण शिविरों का जायजा लेने पहुचे नगर निगम आयुक्त

 हितग्राहियों को चिन्हित कर शिविर के माध्यम से तत्काल कराया जा रहा है लाभान्वित डी.के शर्मा सिंगरौली राज्य शासन के आदेश पर नगर निगम सिंगरौली के वार्डां में  मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर  आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन नगर निगम के सभी  वार्डों में बारी-बारी से किया जा रहा है। शिविर में आम जन न सिर्फ शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।  इसी क्रम में आज नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 में जन कल्याण शिविर आयोजित कर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने के पश्चात उन्हे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराया गया।  वार्ड 13 मे आयोजित शिविर का नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा जायजा लिया गया एवं शिविरि के उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी ली गई। तथा शिविर में उपस्थित अधिकारियो को निर्देश दियें गये कि शिविर के दौरान हर एक हितग्राही को चिन्हित कर पात्रता अनुसार उन्हे शासन की योजनाओं के लाभ से लाभान्वित कराये। इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड में लगने वाले शिविरों की मॉनीट​रिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिविर में ही  हितग्राहियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जा रहा है। साथ ही निगमायुक्त के द्वारा वार्ड के हितग्राहियों से आग्रह किया गया कि आप सब आगे आकर शिविर के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ उठाएं। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती लालसा यादव, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित शिविर में सलग्न अधिकारी कर्मचारी तथा वार्डवासी उपस्थित रहे।

सुशासन सप्ताह में तुरंत राहत पाकर खिले लोगों के चेहरे, राजस्थान-उदयपुर में ब्लॉक शिविर में पहुंचे केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी

जयपुर। आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कर सुशासन की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी अभियान सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांवों की ओर- 2024 के तहत शुक्रवार को उदयपुर जिले के मावली, सायरा और फलासिया पंचायत समिति मुख्यालयों पर शिविरों का आयोजन हुआ। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी भी फलासिया शिविर में पहुंचे तथा आमजन को लाभ वितरित किए। शिविरों में प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं सहित सीपीजीआरएएमएस पोर्टल, संपर्क पोर्टल प्राप्त प्रकरणों तथा राजस्थान लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2011 के तहत प्राप्त आवेदनों का निस्तारण किया गया। शिविरों में हाथों-हाथ राहत राहत पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे तथा सरकार और प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। लखमा और नानुड़ी के जीवन में लौटी खुशियां— पंचायत समिति फलासिया में आयोजित शिविर में दो बुजुर्गों की रूकी हुई पेंशन हाथों हाथ वापस शुरू किए जाने से उनके चेहरे खिल उठे। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने अपने हाथों से उसे उन्हें पेंशन आदेश वितरित किए। शिविर में सोम निवासी लखमा पिता दीत भील उपस्थित हुआ। लखमा ने केबिनेट मंत्री श्री खराडी के सामने परिवेदना प्रस्तुत की कि उसके पहले वृद्धावस्था पेन्शन स्वीकृत थी लेकिन अगस्त 2023 से किसी कारण से बन्द हो गई। मंत्री श्री खराड़ी ने शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी को निदान कराने के निर्देश दिए। उपखण्ड अधिकारी विजयेश पण्ड्या के निर्देश पर विकास अधिकारी प्रतापसिंह मीणा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हाथों हाथ पुनः पेंशन प्रारंभ करने के लिए स्वीकृत पत्र जारी कराया। केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी ने लखमा को स्वीकृत पत्र सुपुर्द किया। इसी प्रकार पाटियां गांव की नानुडी बाई की भी 16 माह से बंद पेंशन हाथों हाथ पुनः प्रारंभ की गई। दोनों लाभार्थियों ने केंद्र व राज्य सरकार तथा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान समाजसेवी भोपाल सिंह, शोभा देवी चम्पावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। त्वरित राहत देना सरकार की प्राथमिकता— मंत्री केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने फलासिया में आयोजित शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में प्रदान की जा रही सुविधाओं और परिवेदनाओं के निस्तारण की जानकारी ली। इस दौरान केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी ने कहा कि आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का न्यायोचित और त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

धान खरीदी केंद्र में घुसकर भालू ने मजदूर पर किया हमला

कांकेर शहर के एक धान खरीदी केंद्र में भालू के घुस आने से हड़कंप मच गया. यहां भालू ने एक मजदूर पर हमला करके घायल कर दिया. घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्क्त के बाद भालू को खरीदी केंद्र से खदेड़ा है. वहीं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. पूरा मामला अल्नियापारा धान खरीदी केंद्र का है. जहां अचानक भालू घुस आया. जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान भालू ने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया. मजदूर के चेहरे और हाथ में चोट आई है. जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने भालू को खदेड़ा और मजदूर की जान बचाई. सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची गई है.

आप के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने आज भाजपा का दामन थामा, आप पार्टी को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक बड़ा झटका लगा है। आप के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में सुखबीर सिंह दलाल भाजपा में शामिल हुए। दलाल के भाजपा में शामिल होने से माना जा रहा है कि पार्टी को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद सुखबीर सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति और विकास कर रहा है। बता दें कि सुखबीर सिंह दलाल दिल्ली के मुंडका सीट से विधायक रह चुके हैं। 2015 में वह आम आदमी पार्टी से विधायक बने थे। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जसबीर कराला को उम्मीदवार बनाया है। सियासी गलियारों में खबर है कि भाजपा मुंडका से सुखबीर दलाल को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, दुष्यंत गौतम और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। कैलाश गहलोत ने भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी छोड़ना मेरे लिए आसान कदम नहीं था। अन्ना आंदोलन से मैं पार्टी से जुड़ा था। लगातार दिल्लीवासियों के लिए काम किया। हर कोई सोच रहा है कि मैंने किसी दबाव में यह निर्णय लिया। मैंने आज तक किसी के दबाव में कोई काम नहीं किया। 2015 से राजनीतिक जीवन से पार्टी में रहकर कोई भी काम दबाव में नहीं किया।  

‘नीमराना-घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा’, राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जापानी जोन में उद्यमियों के साथ की बैठक

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हुई राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट प्रदेश की अर्थव्यवस्था और चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए हैं। साथ ही, राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेशवासियों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है जिससे राजस्थान के विकास को गति मिलेगी। शर्मा शुक्रवार को नीमराना के जापानी जोन में स्थित डाइकिन कम्पनी के सभागार में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीमराना व घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन साबित हो रहे हैं। देश के पहले जापानी जोन नीमराना में 51 जापानी कम्पनियां स्थापित हैं। जिनके माध्यम से करीब 27 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो में 7 जापानी कम्पनियों एवं जेट्रो ने जापान पैवेलियन में हिस्सेदारी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर विशेष जोर है। प्रक्रियाओं और नीतियों को सरल बनाया जा रहा है। हमने 10 नई नीतियां जारी की हैं। 150 करोड़ रूपये के होंगे विकास कार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि जापानी कम्पनियों के राजस्थान में निवेश करने के रूझान को देखते हुए दूसरा जापानी जोन घीलोठ में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि नीमराना और घीलोठ में करीब 150 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जा रहे हैं। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से केसवाना औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-48 से केसवाना औद्योगिक क्षेत्र तक 1620 मीटर सीसी सड़क के निर्माण और 90 लाख रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में 4500 लीटर क्षमता के दो अग्निशमन वाहनों की आपूर्ति हेतु कार्यादेश जारी हो चुके हैं। शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र नीमराना व घीलोठ में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी जीएसएस नीमराना जनरल जोन, 132 केवी जीएसएस जापानी जोन, 220 केवी जीएसएस घीलोठ और कोलिला जोगा में 33 केवी जीएसएस की स्थापना की जाएगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ में करीब 19 करोड़ की लागत से एनएच-48 से औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ तक लिंक रोड का सुदृढ़ीकरण और स्ट्रीट लाइट के कार्य करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के विस्तार हेतु भी प्रदेश में 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। नीमराना में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईआरसीपी से पानी लाने पर भी विचार किया जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र को डीएमआईसी नोड बनाने का कार्य मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र नीमराना प्रथम, द्वितीय, ईपीआईपी एवं एन.आई.सी. (एम) नीमराना में करीब 11 करोड़ रुपये व्यय कर 48 किलोमीटर लम्बाई में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। साथ ही, लगभग 9 करोड़ रुपये व्यय कर नीमराना प्रथम, द्वितीय, ईपीआईपी, घीलोठ में बिजली की लाइनों को भूमिगत एवं सुदृढ़ीकरण करने का कार्य और लगभग 2 करोड़ रुपये व्यय कर औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ में सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा हाईमास्ट के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीमराना में बहुमुखी विकास के साथ खुशखेड़ा, भिवाड़ी, नीमराना औद्योगिक क्षेत्र को डीएमआईसी नोड बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि उद्योगों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बांदीकुई में भी जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर को भारतीय दूतावास, टोक्यो एवं जेट्रो के सहयोग से नीमराना दिवस टोक्यो (जापान) में मनाया गया। इसी तरह राज्य सरकार और रीको की भागीदारी से प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को नीमराना दिवस मनाया जाएगा।जेट्रो के डायरेक्टर जनरल श्री ताकाशी सुजुकी ने कहा कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के जापानी जोन में जापानी कम्पनियों का बेहतरीन अनुभव रहा है। भविष्य में जापानी कम्पनियों के द्वारा राज्य में और निवेश किया जाएगा। उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट आयोजन को निवेशकों के लिए अच्छा अवसर बताया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, विधायक डॉ. जसवन्त सिंह यादव, श्री देवीसिंह शेखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री रोहित गुप्ता, रीको के प्रबंध निदेशक श्री इन्द्रजीत सिंह, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ श्रीमती कल्पना अग्रवाल, बीड़ा भिवाडी सीईओ श्री अतुल प्रकाश, नीमराना इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल कौशिक, लघु उद्योग भारती नीमराना अध्यक्ष श्री के.के यादव, घीलोठ मन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन महासचिव श्री राजा सोनी, हीरो मोटोकॉर्प से श्री पराग गोयल, डाइकिन प्लांट हेड श्री संदीप भट्टाचार्य सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पंजाबी एक्ट्रेस का नया म्यूज़िक वीडियो ‘जाना है ते जा’ रिलीज़

मुंबई,  पंजाबी अभिनेत्री निकीत ढिल्लों का नया म्यूज़िक वीडियो ‘जाना है ते जा’ रिलीज़ हो गया है। निकीत, जो जट्ट ब्रदर्स, सिकंदर 2 और यार अनमुल्ले रिटर्न्स जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं, इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस गाने में उनके साथ मशहूर पंजाबी गायक हैप्पी रायकोटी नज़र आ रहे हैं। निकीत ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए एक सरप्राइज की तरह आया। उन्होंने कहा, मैं चंडीगढ़ में छुट्टियां मना रही थी, जब मेरे प्रोड्यूसर दोस्त ने मुझे बताया कि हैप्पी रायकोटी के साथ एक गाने के लिए वह मुझे कास्ट करना चाहते हैं। मैंने सोचा कि लंबे समय से म्यूज़िक एल्बम नहीं किया है, तो यह एक शानदार मौका होगा। अगले ही दिन हमने शूटिंग शुरू कर दी।हालांकि, गाने की शूटिंग के दौरान एक मजेदार घटना हुई, जिसने निकीत को पूरी तरह से चौंका दिया। उन्होंने बताया, मुझे जो गाना भेजा गया था, वह एक रोमांटिक गाना लग रहा था। मैंने इसे दस बार सुना और उसी के मुताबिक तैयारी की। लेकिन शूटिंग के दौरान मुझे वेस्टर्न आउटफिट पहनाया गया, जो मुझे थोड़ा अजीब लगा। गाने के दृश्य भी रोमांटिक के बजाय कुछ और कहानी बयान कर रहे थे। निकीत ने निर्देशक से सवाल किया कि अगर यह रोमांटिक गाना है, तो इसमें झगड़े और अलग होने के दृश्य क्यों हैं। तब उन्हें पता चला कि यह वास्तव में एक सैड सॉन्ग है, जिसका नाम ‘जाना है ते जा’ है। निकीत ने हंसते हुए कहा, मुझे एहसास हुआ कि प्रोडक्शन हाउस ने गलती से मुझे दूसरा गाना भेज दिया था। फिर भी, उन्होंने शूटिंग पूरी की और अंतिम शॉट तक सही गाने को सुना ही नहीं। निकीत ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा और वह इस गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हैं। निकीत ढिल्लों 2023 में मिस इंडिया हिमाचल प्रदेश का ताज पहन चुकी हैं। 2025 में वह एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली हैं, जिसे लेकर वह काफी रोमांचित हैं।  

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 4 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

जगदलपुर दरभा इलाके में ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 लोग घायल हैं. यह हादसा आज दोपहर चांदामेटा और कोलेंग गांव के बीच हुआ. घटना स्थल के पास ही सीआरपीएफ कैंप है. हादसे की सूचना पर सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा कि मिनी ट्रक में करीब 45 लोग सवार थे. सभी ग्रामीण स्थानीय बाजार गए हुए थे. इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 ग्रामीण घायल हैं. पास ही के CRPF कैंप से तुरंत सहायता प्रदान की जा रही है.

राजा भैया ने बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया, शंकराचार्यों को दी नसीहत…

प्रतापगढ़  उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक जनसत्ता पार्टी लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का एक पॉडकास्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पॉडकास्ट में राजा भैया हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरु शंकराचार्य के बयानों पर सवाल उठाते दिखे हैं। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हिंदुओं का नेता बनने वाले बयान पर आयोजित क्युमिटी पॉडकास्ट स्पेस में कई मुद्दों को गंभीरता से उठाया। स्पेस में उन्होंने हिंदू जन जागरण के लिए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा की सराहना की। साथ ही, उन्होंने शंकराचार्यों के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भला-बुरा कहने के मसले पर नाराजगी जताई। कुंडा विधायक राजा भैया ने शंकराचार्यों के बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि यह सनातन एकता के लिए ठीक नहीं है। पॉडकास्ट में राजा भैया ने चारों शंकराचार्यों को नसीहत दे दी कि उन्हें केरल और पश्चिम बंगाल में जाकर धरना देना चाहिए। दरअसल, पश्चिम बंगाल और केरल से हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें सामने आती रही हैं। इस मामले में किसी भी हिंदू धर्म के सर्वोच्च नेता की ओर से सवाल न उठाए जाने की बात कही जाती रही है। कई राजनीतिक दल भी इन मामलों पर चुप्पी साध लेते हैं। पॉडकास्ट में राजा भैया ने क्या कहा? राजा भैया ने पॉडकास्ट में साफ तौर पर कहा कि हमें अपनी बात आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। हमें एकजुट होने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति बुद्धिजीवी या परास्नातक नहीं है। इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि जो हमारा है, उसका हम दावा करेंगे। हम भी स्वयंसेवक रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इतिहास के सत्य पुनर्लेखन का दौर है। जिन मुद्दों को दबाया गया है, उसे उजागर किया जा रहा है। संभल मुद्दे पर जताया आश्चर्य कुंडा विधायक ने संभल का मुद्दा उठाते हुए वहां की ताजा स्थिति पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि आज संभल में अगर बिजली का मीटर बदला जाना है तो अर्द्धसैनिक बलों को लेकर जाना पड़ रहा है। ऐसे लग रहा है कि सीमा पर हमला करने जाना पड़ रहा है। आपलोगों ने भी टीवी पर स्थिति को देखा होगा। राजा भैया ने कहा कि विद्युत मीटर तो बिजली विभाग का कर्मचारी बदलता है। हमने यह बात विधानसभा में भी कही। जनसत्ता पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में योगी जी के रहने के बाद भी बिजली का मीटर बदलने और कटिया चेक करने की सामान्य प्रक्रिया में भी प्रशासनिक अधिकारी पर है। यह आप सबने देखा है। इससे स्थिति की गंभीरता को समझा जा सकता है। हिंदू लीडर की बताई जरूरत राजा भैया ने पॉडकास्ट में एक वक्ता के हिंदू लीडर की जरूरत को सही करार देते हुए कहा कि हां, हमें हिंदू नेता की जरूरत है। साथ ही, उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा, एक युवा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी सनातन एकता यात्रा निकालते हैं और उनके समर्थन में जितने लोग आए, उससे अधिक विरोध में उतर गए। यहां तक कि पूज्य शंकराचार्य भी उन्हें ढोंगी और पाखंडी बताने लगे। राजा भैया ने कहा कि हमें परायों से दिक्कत नहीं है। हमारे अपने ही हम पर प्रहार करने लगते हैं, यह दिक्कत वाली बात है। इससे हम कमजोर होते हैं। इससे हम हतोत्साहित होते हैं। हमें केवल इतना करना होगा कि अगर कोई सनातनी धर्म के लिए अपने स्तर पर कुछ काम कर रहा है तो उसे हतोत्साहित न करें। उस पर सवाल न उठाएं। राजा भैया ने आगे कहा कि मुस्लिमों में आप देखिए। चाहे दाउद हो, चाहे मुख्तार हो या अतीक हो, कभी भी मुस्लिम धर्मगुरुओं की ओर से उनकी बुराई नहीं सुनी होगी। इन लोगों के कृत्यों के बारे में हर किसी ने सुन रखा है। लेकिन, कभी कोई आवाज उनकी तरफ से उठती सुनी है आपने? शंकराचार्यों से किया अनुरोध राजा भैया ने कहा कि हिंदू धर्म के सर्वोच्च धार्मिक नेता चारों शंकराचार्य अगर केरल और बंगाल की सड़कों पर बैठकर धरना देते हैं तो सोचिए कितना बड़ा समाचार बनेगा। हिंदुओं का कितना उत्साह बढ़ेगा? आखिर वे हैं क्यों? दरअसल, राजा भैया ने इन राज्यों में हिंदुओं पर अत्याचार के मसले पर यह बात कही। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इसमें सभी लोग आमंत्रित हैं। कुंडा विधायक ने कहा कि महाकुंभ में हिंदुओं के मुद्दों पर काम करने वालों को अपने विचार रखने का मंच तैयार किया गया है। पूरे भारत के सनातनी हिंदू वहां रहेंगे। हर जाति, बिरादरी के लोग वहां मौजूद रहेंगे। महाकुंभ से हिंदुत्व की आवाज, महाध्वनि गुंजायमान हो, इस प्रकार का हमारा प्रयास होना चाहिए।

श्रीनगर में शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ तापमान, दिसंबर महीने का तीसरा सबसे कम तापमान

श्रीनगर श्रीनगर में न्यूनतम तापमान इस मौसम में शून्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो 1974 के बाद से अब तक सबसे ठंडा रहा। उस समय तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया था। वैसे, श्रीनगर में अब तक का सबसे कम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है, जो 13 दिसंबर 1934 को दर्ज किया गया था। इस बार का तापमान 1891 के बाद से श्रीनगर में दिसंबर महीने का तीसरा सबसे कम तापमान है। कुपवाड़ा में भी माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो 1998 के बाद से दिसंबर में सबसे कम तापमान है। कुपवाड़ा का अब तक का रिकॉर्ड माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस है, जो 31 दिसंबर 1986 को दर्ज किया गया था। इस तरह से आज का तापमान कुपवाड़ा जिले में दिसंबर महीने में दर्ज किए गए 9वें सबसे कम तापमान के रूप में रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा, इस मौसम में अन्य मैदानी इलाकों में भी सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बर्फ के आवरण के अभाव के कारण कई पहाड़ियां कश्मीर के मैदानों की तुलना में अधिक गर्म रही। इससे पहले 21 दिसंबर को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के प्रमुख स्थानों में अगले 5-7 दिनों तक शीत लहर की स्थिति की आशंका जताई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था, अगले छह दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान और पंजाब में भी दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहने की संभावना जताई गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शीतलहर के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था, जबकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 21 दिसंबर को काफी ठंडा होने की बात कही गई थी।  

मुलेर मार्ग के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी बम ब्लास्ट करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार, डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुलेर मार्ग के पास सर्चिंग के दौरान शनिवार को पुलिस ने आईईडी बम ब्लास्ट के एक ईनामी माओवादी समेत तीन आरोपी नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर व पावर बैटरी भी बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों में कोवासी देवा (डी के एम एस अध्यक्ष) एक लाख का ईनामी, पांडू मुचाकी और जोगा कवासी को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, सीएएफ और अरनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet