LATEST NEWS

23 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज अपने लक्ष्यों और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फोकस और कमिटमेंट की जरूरत होगी। व्यापार करने वालों को कुछ नुकसान या लेन-देन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों का ध्यान रखें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। वृषभ राशि- आज सामान्य से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में अपने जीवनसाथी या पार्टनर को बेहतर ढंग से समझने के लिए शांत होकर बातचीत करना जरूरी है। स्ट्रेस बढ़ सकता है। ध्यान रखें। मिथुन राशि- आज पैसों को लेकर थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। आपका मन पैसों के मामलों में लगा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि- आप अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट और निवेश बैंकर जैसे पेशेवरों के साथ निवेश के संबंध में बात कर सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। आपके बॉस के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंह राशि- आज विरासत या पैतृक संपत्ति को लेकर बात हो सकती है। आपका कामकाजी जीवन बिना किसी बड़ी चुनौती के चलता रहेगा। पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष से भी आपके रिलेशन बेहतर होंगे। कन्या राशि- आज आपको अपने काम से अच्छी पहचान मिलेगी। चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। धन के मामले में अच्छी स्ट्रैटिजी बनाने का समय है। कुछ कपल्स के बीच चीजें अच्छी नहीं रहेंगी। सेहत पर ध्यान दें। तुला राशि- आज कुछ लोग अपने क्रश से मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों की योजना बनाना आसान होगा। कार्यस्थल पर सिनीयर्स आपके प्रोजेक्ट और काम में आपका सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृश्चिक राशि- आज के दिन आप अपने डाइट प्लान में भी बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। कोई नई स्किल डिवेलप करने के बारे में सोच सकते हैं। लाइफ में बैलेंस बनाएं। धनु राशि- आज सिनीयर्स के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंगल लोगों को अपने जीवन में बड़े बदलाव का अनुभव नहीं होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बिना किसी विवाद के बातचीत कर पाएंगे। मकर राशि- आज आपकी डीसीजन लेने की क्षमता काम आएगी। आपको बोनस या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि- आज के दिन वैवाहिक जीवन में आपको रोमांस का अनुभव होगा। आप घर पर अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। खान-पान पर अधिक ध्यान देंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। मीन राशि- आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चों से सावधान रहें, वरना ये टॉपिक कपल्स के बीच समस्याएं पैदा कर सकता है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। जंक फूड्स से दूर रहें।

संभल-चंदौसी में हो रहे नए-नए खुलासे- मंदिर, कुंआ, बावड़ी, इमारत के बाद खुदाई में मिली लंबी सुरंग

संभल यूपी के संभल और चंदौसी में चल रही खुदाई में रोज नए-नए खुलासे हो रही हैं। हर दिन नई-नई चीजें मिल रही हैं। रहस्मय चीजों से दबे संभल में मंदिर और कुंआ मिला तो चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी और प्राचीन इमारत मिली। बावड़ी की खुदाई चल ही रही थी कि एक लंबी सुरंग भी मिल गई। सुरंग मिलने के बाद भी खुदाई जारी रही। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मुस्लिम बहुत मोहल्ला लक्ष्मण गंज में खाली मैदान में दबी बावड़ी की तलाश में चल रही खोदाई दिन पर दिन कई रहस्य खोलती जा रही है। बांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर हो रही खुदाई के दूसरे रविवार को भी जारी है। एक दिन पहले यहां खुदाई के दौरान बावड़ी मिली तो प्रशासन ने यहां सफाई के निर्देश दिए। बावड़ी की सफाई चल ही रही थी कि अचानक से दो कमरे की एक प्राचीन इमारत मिल गई। अभी इसकी चर्चा चल रही थी कि एक सुरंग भी नजर आई। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएम ने बताया कि बावड़ी करीब 150 साल पुरानी लगी है। इसके सर्वे के लिए स्टेट ऑर्किलॉजिकल की टीम को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिलेखों में 400 वर्ग मीटर जमीन बावड़ी के रूप में दर्ज है। करीब 210 वर्ग मीटर में बावड़ी है, इस समय शेष भाग पर अतिक्रमण कर लिया गया, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचीन बावड़ी से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश चंदौसी के लक्ष्मणगंज मोहल्ले में शनिवार सुबह 10 बजे से प्राचीन बावड़ी की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम नीतू रानी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पहुंचे और खुदाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लेखपाल दानवीर से बावड़ी और आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली। नक्शा देखकर क्षेत्र का मुआयना किया और बताया कि बावड़ी का क्षेत्र लगभग 210 वर्ग मीटर है, जबकि इसका शेष भाग अतिक्रमण की चपेट में है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पैमाइश कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार सभी के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर के आसपास की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद रतलाम में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल

रतलाम रतलाम जिले के बाजना में सड़क दुर्घटना के बाद उपजे तनाव ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाजना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि व्यापारियों ने घटना के विरोध में रविवार को बाजना बाजार बंद रखा। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत 20 दिसंबर की रात ग्राम छावनी झोड़िया में बाइक और बस की टक्कर में कमल अमलीयार (27) और दीपक खराड़ी (25) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। शिवगढ़ पुलिस ने बस को जब्त कर शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन 21 दिसंबर को मृतकों के स्वजन और ग्रामीणों ने बाजना के बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, तत्काल एक-एक लाख की आर्थिक सहायता और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाजना थाने पहुंचकर घेराव कर धरना दे दिया था। पुलिस पर पथराव, हालात बेकाबू रात करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें एसडीओपी नीलम बघेल, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़, गेंदलाल मकवाना, शुभम प्रजापत समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिस कार्रवाई और हिरासत पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद मृतकों के शवों को कस्टडी में लेकर ग्राम घाटा खेरदा भेजा, जहां सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 9 आरोपितों को हिरासत में लिया। व्यापारियों ने रखा बाजार बंद घटना और भांजगड़ा (समझौता) प्रथा के विरोध में बाजना के व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, जबकि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

रॉयल एनफील्ड की 3 नई बाइक्स जल्द होगी लांच

नई दिल्ली रॉयल एनफील्ड कंपनी भारतीय बाजार में तीन नई बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी में है। अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। पहली बाइक है रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650, जो क्लासिक 350 की सफलता को देखते हुए लॉन्च की जाएगी। इस बाइक में 648सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन मिलेगा, जो 47.4 बीएचपी की पावर और 52.4 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह बाइक शानदार परफॉर्मेंस के साथ क्लासिक डिज़ाइन में होगी और 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। दूसरी बाइक है रॉयल एनफील्ड बुलेट 650, जो रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक बुलेट सीरीज़ का बड़ा वर्जन होगी। इसमें 648सीसी ट्विन-सिलेंडर इंजन होगा, जो बेहतरीन राइडिंग अनुभव देगा। इसकी टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर हो चुकी है, और इसकी लॉन्चिंग को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। तीसरी बाइक है रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650, जो एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। यह बाइक रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर हिमालयन सीरीज़ का अपग्रेडेड वर्जन होगी और इसमें दमदार इंजन के साथ बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और एडवेंचर टूरिंग के लिए कई आधुनिक फीचर्स होंगे। इसे 2025 के त्योहारी सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड की बाइक्स हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही हैं। रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 से लेकर बुलेट तक बाइक्स के शौकियों का एक अलग फैन बेस है।  

राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति और सनातन मूल्य से जुड़ा विचार: किसनराव बागडे

जयपुर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति और सनातन मूल्य से जुड़ा विचार है। श्री बागडे रविवार को एक होटल में “नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081” कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम है और बाद में सब है, इस मानसिकता का प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो संस्कार मिलते हैं, उसी से भविष्य का विचार बनता है। उन्होंने देश में मैकाले द्वारा प्रारंभ शिक्षा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके जरिए भारतीय संस्कृति को जड़ों से उखाड़ने के निरंतर प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कभी कोई मिटा नहीं सकता क्योंकि यह हमारे रक्त में घुला है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को मिटाने का निरंतर प्रयोग होता रहा, पर यह जीवंत संस्कृति है। उन्होंने प्राचीन भारतीय आविष्कारों की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने आजादी से पहले गजट में लिखा है कि भारत में जितने गुरुकुल हैं, उतने ब्रिटेन में भी नहीं है। उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, दशमलव के प्रयोग आदि की चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक काल से हमने उन सिद्धांतों को स्थापित कर दिया जो बाद में पश्चिम ने अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का गौरवमय इतिहास शिक्षा पद्धति से ही पता चलता है। भारतीयता के विचार से ही देश में नई शिक्षा नीति बनाकर लागू की गई है। इसे सभी प्रभावी रूप में क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस देश के लोग अपने इतिहास को भूल जाते हैं, उनका भूगोल भी कम होता जाता है। इसलिए सनातन भारतीय मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें। भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। राज्यपाल ने आरंभ में नवोत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा प्राचीन भारत के गौरवमय शासकों, सनातन संस्कृति से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।  

मुकेश बंसल को सौंपा मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर  भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार बंसल को मुख्यमंत्री के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बंसल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी महत्वपूर्ण विभागों में रहे हैं। फरवरी 2024 में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं। इसके बाद से वह प्रदेश में वित्त विभाग व वाणिज्य कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर) विभाग के सचिव और अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे हैं। वहीं 2004 बैच के आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। राज्य सरकार ने 22 दिसंबर को इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। कटारिया के पदभार ग्रहण करते ही अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ इस पदभार से मुक्त हो जाएंगे। कटारिया 2017 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। सितंबर 2024 में ही कटारिया ने प्रदेश में जॉइनिंग दे दी थी, मगर अभी तक उन्हें कोई विभाग नहीं मिला था। वहीं कुछ दिन पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया था।  

AAP के बहाने नहीं बदलाव चाहिए, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे आप पार्टी का सबसे बड़ा झूठ करार दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी दी। इसपर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे आप का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है। बांसुरी स्वराज ने कहा- आज विश्व की सबसे छोटी प्रेस कॉन्फ्रेस केजरीवाल ने की। इतनी छोटी प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए की गई, क्योंकि वह झूठ पुराना हो चुका है। पंजाब में भी ऐसी घोषणाएं आप ने की थी। आज तक पंजाब में महिलाओं के खाते में एक रूपया नहीं आया है। एक महिला सांसद के साथ आपके सचिव ने दुर्व्यवहार किया और उसे मुख्य सलाहकार बनाया गया। संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं: बांसुरी स्वराज स्वराज ने कहा कि संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं। आयुष्मान योजना को आम आदमी पार्टी ने लागू नहीं होने दिया। एक दशक की सत्ता भोगने के बाद ये नाटक आप कर रही है। ये चुनावी जुमले हैं और कुछ नहीं। इस मामले पर हम हाईकोर्ट गए। 11 दिसंबर को आप सरकार ने हाईकोर्ट में एफिडेविट फाइल नहीं किया।  

भीषण सड़क हादसा: जलते हुए 2.5KM दौड़े 30 लोग, एक सीढ़ी ने बचाई जान, सामने आई जयपुर हादसे की खौफनाक कहानी

जयपुर राजस्थान के जयपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा अभी तक लोगों के दिमाग से नहीं उतर रहा है। इस हादसे में 14 लोग जिंदा जल चुके हैं। 30 से अधिक लोग झुलसे हैं। हादसे को दो दिन बीत चुके हैं। मगर दर्दभरी कहानियां लगातार सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि जलते हुए लोग खेतों में भाग रहे थे। सभी अपनी जान बचाने की कोशिश में जुटे थे। तभी एक परिवार ने उनकी मदद की। सीढ़ी के सहारे झुलसे हुए लोगों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। आग का गोला बना पूरा इलाका शुक्रवार की सुबह जयपुर के भांककोटा इलाके में एलपीजी गैस टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते करीब 18 टन गैस पूरे इलाके में फैल गई। थोड़ी ही देर में एक जोरदार धमाके के साथ पूरा इलाका भीषण आग का गोला बन गया। लगभग 300 मीटर में मौजूद सभी वाहन और लोग इसकी चपेट में आए।

दिल्ली के लोगों को 26 जनवरी में भाग लेने से क्यों रोका जाता है, केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि दिल्ली के लोगों को 26 जनवरी में भाग लेने से क्यों रोका जाता है। 26 जनवरी की परेड में दिल्ली की झांकी न होने के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने यह बात कही है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी की परेड में हर साल अलग-अलग राज्यों की झांकियां दिल्ली में कर्तव्य पथ पर निकल जाती हैं। दिल्ली की झांकी शामिल न होने के मुद्दे पर रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली तो देश की राजधानी है, दिल्ली के लोगों से इनको इतनी नफरत क्यों है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली तो देश की राजधानी है, ऐसे में राजधानी दिल्ली की झांकी तो हर वर्ष 26 जनवरी की परेड में शामिल होनी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कितने वर्षों से दिल्ली की झांकी 26 जनवरी की परेड में शामिल नहीं हुई है। जबकि राजधानी की झांकी तो हर साल शामिल होनी चाहिए। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि आखिर यह किस किस्म की राजनीति है। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि इन लोगों को दिल्ली से और दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसी स्थिति में आखिर दिल्ली वाले इन लोगों को वोट क्यों दें। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि अभी भी ये लोग दिल्ली में जो पूरा का पूरा चुनाव लड़ रहे हैं, इस पूरे चुनाव में उनके पास कोई नेरेटिव नहीं है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए इनके पास कोई प्लानिंग नहीं है। दिल्ली वासियों के लिए इनके पास कोई विजन या कोई प्रोग्राम नहीं है। इनके पास केवल एक ही चीज है कि आम आदमी पार्टी को सुबह से शाम तक गालियां देना, केजरीवाल को गालियां देना। इससे दिल्ली के लोगों का क्या भला होगा। केजरीवाल ने कहा, “मैं दिल्ली के उपराज्यपाल का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, उन्होंने जो-जो कमियां निकाली है उन सभी कमियों को हम दूर करेंगे। मुझे याद है वह नागलोई-मुंडका रोड पर गए थे। वहां पर उन्होंने बताया था कि सड़क पर गड्ढे हैं। हम वहां सड़क बनवा रहे हैं और कुछ दिन बाद मुख्यमंत्री आतिशी उस सड़क का उद्घाटन करेंगी। उपराज्यपाल ने रविवार को भी कुछ ऐसी समस्याएं बताई हैं। हम वहां उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को हल करते हुए सफाई करवाएंगे। उपराज्यपाल हमें हमारी ऐसी सभी कमियां बताएं, हम वे सारी कमियां दूर करेंगे।”

सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता, तीन इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार

सुकमा जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. तीन इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 1 महिला नक्सली भी शामिल है. गिरफ्तार एक पुरुष और एक महिला नक्सली पर 2-2 लाख और एक नक्सली पर 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित है. थाना चिंतागुफा पुलिस, डीआरजी और 02 री वाहिनी सीआरपीएफ, 203 कोबरा वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई की है. सभी गिरफ्तार नक्सली थाना चिंतागुफा क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या करने की घटना में शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुलेदा गांव के जंगल के करीब सुरक्षाबलों ने मुचाकी हुंगा उर्फ ​​जट्टी, कवासी गंगी, माडवी हिंगा और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया है. माडवी मेटागुडा आरपीसी के तहत दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का अध्यक्ष था. वहीं दो अन्य नक्सली निचले स्तर के कैडर के हैं. बताया नक्सली लीडर को किया गिरफ्तार इधर अंतागढ़ के नयापारा नदी किनारे नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगा कर आरोप लगाया है कि उनके नक्सली लीडर प्रभाकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बैनर के माध्यम से कहा है कि 19 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर नाके बंदी कर अंतागढ़ से ही प्रभाकर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं सुरक्षित तरीके से प्रभाकर को जल्द से जल्द कोर्ट में पेश करने को कहा है. बता दे कि प्रभाकर 1997 से नक्सल संगठन में सक्रिय था, जिसके सिर पर करीब 25 लाख रुपए का इनाम घोषित है.

उमर अब्दुल्ला मीडिया से बात करते हुए कहा- वन नेशन वन इलेक्शन से हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा

जोधपुर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की साजिश करार दिया है। जीएसटी काउंसिल में हिस्सा लेने राजस्थान पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने ये बात कही। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन बिल पार्लियामेंट के सामने है। पार्लियामेंट इस पर बहस करे फिर किसी नतीजे पर आए। कुछ राज्यों में भी इसको पास करना होगा। हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा। मुझे लगता है कि यह क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश है। जीएसटी काउंसिल के हिस्सा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा माहौल रहा। अच्छे फैसले हुए। इसके साथ ही प्री-बजट चर्चा भी हुई। उम्मीद है कि जो बातें हमने वित्त मंत्री के सामने रखी है, उस पर अमल किया जाएगा। खुद गाड़ी चला के आयोजन स्थल पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि बचपन में मैंने देखा था कि राजीव गांधी भी गाड़ी चलाते थे। मुझे शौक है इसलिए मैं गाड़ी चलाता हूं। आपको बताते चलें, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विधेयक पर विचार के लिए संसद ने 39 सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीपी चौधरी करेंगे। समिति के 39 सदस्यों में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निचले सदन में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के विचार के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव रखा था।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- दुनिया के सभी देश, भारत की सनातन संस्कृति को समझने की जिज्ञासा रखते हैं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दुनिया के सभी देश, भारत की सनातन संस्कृति को समझने की जिज्ञासा रखते हैं। भारत को जानने के लिए भारत में प्राचीनकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति को जानना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्राचीनकाल से चली आ रही भारत की योग परंपरा को संयुक्त राष्ट्र संघ से पूरे विश्व में मान्यता दिलाई स्थापित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नाथ संप्रदाय ने दुनिया को योग का वास्तविक अर्थ समझाया है। आदि गुरु गोरखनाथ के मार्गदर्शन में योग के विश्व के सर्वाधिक प्रसार में नाथ संप्रदाय का प्रमुख योगदान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बुधनी तहसील के ग्राम जर्रापुर में आयोजित नाथ संप्रदाय के संत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य की आत्मा में परमात्मा विराजमान हैं। उन परमात्मा को जानने का सबसे सुगम माध्यम योग है। गुरू गोरखनाथ अपनी योग्यता एवं कुशलता से अपने जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों एवं विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बना लेते थे। यह सत्य है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है। मृत्यु से पहले अपने आप को जानने की कला गुरू गोरखनाथ ने दुनिया को सिखाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि भारत की भूमि पर ऐसे संत हुए है, जिन्होंने इस भूमि को अपनी जन-कल्याण की भावना से पावन किया है। गंगा अपना अमृत समान जिस प्रकार जल सभी प्राणियों को निस्वार्थ भाव से उनके कल्याण के लिए प्रदान करती है, उसी प्रकार संत अपने जीवन के सभी सुखों को त्याग कर सभी प्राणियों एवं समाज के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू गोरखनाथ ने संत श्री भृतहरी के जीवन में आत्म चेतना को जगा कर उनका जीवन बदल दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्राचीनकाल से ही विश्व में अनेक संस्कृतियां रही हैं, पर समय के साथ अनेक संस्कृतियां विलुप्त हो गई पर भारत की सनातन संस्कृति अपनी मानव कल्याण की भावना के साथ सदैव अक्षुण बनी रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वर्चस्व पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। आज जब हमारे देश में विदेश से अतिथि आते है तो वे भारत की संस्कृति से बहुत प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण, महाभारत, श्रीमदभगवत गीता हमारे भारत की सनातन संस्कृति के पवित्र ग्रंथ है। हमें इनका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। ये ग्रंथ हमारे भारत में प्राचीनकाल से प्रचलित सनातन संस्कृति की पहचान भी है। उन्होंने संतों की मांग पर बुधनी में नर्मदा के किनारे घाट निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार साधु संतों की सेवा के निरंतर तत्पर है और उनकी आवश्यकतानुसार उज्जैन में भी आश्रम के लिये वैधानिक तौर पर भूमि उपलब्ध कराई जायेगी। गुरू पार्श्वनाथ जी, योगी बालकनाथ जी एवं राज्यसभा सदस्य बाल योगी श्री उमेशनाथ ने भी संबोधित किया। महंत श्री नरहरि नाथ जी, योगी श्री कृष्ण नाथ जी महाराज, महंत श्री पंचम नाथ जी, महंत श्री रूपनाथ जी, महंत सूरज नाथ जी सहित देश भर से आए नाथ संप्रदाय के साधु संत शामिल हुए। संत समारोह में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, सांसद श्रीमती माया नारोलिया, बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी मौजूद रहे।  

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बुरा हो रहा है

मुंबई जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने रविवार को बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चल रहे विवाद, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मोहन भागवत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। संभल विवाद सामने पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बुरा हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक सकारात्मक पहलू यह है कि वहां मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इसे लेकर रहेंगे, चाहे वह वोट से हो, कोर्ट से हो, या फिर जनता के सहयोग से हो। मंदिर के मुद्दे पर उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह इसके लिए सभी संभव रास्तों का उपयोग करेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है। बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री को ‘दुष्ट’ बताते हुए उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, सबका सर्वनाश होगा। चिंता मत कीजिए। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। हमने सरकार से बहुत कुछ कहा है, लेकिन यह समस्या केवल भारतीय सरकार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने असहमति जताई। मोहन भागवत ने कहा था कि कुछ लोग हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं मोहन भागवत जी के बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मोहन भागवत अनुशासक रहे हैं, लेकिन उनका विचार इस मामले में उनके साथ नहीं मिलता। स्वामी रामभद्राचार्य ने आगामी महाकुंभ मेला के बारे में कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत आयोजन है, जिसमें लाखों लोग भाग लेंगे। सभी को इस मेले में आकर धर्म के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को व्यक्त करना चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि भारत की अखंडता बनी रहे और सभी लोग शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ इस आयोजन में भाग लें।

कर्मचारी क्रिकेट क्लब और हंस फाउंडेशन के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैच

सिंगरौली  राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में कर्मचारी क्रिकेट क्लब और हंस फाउंडेशन के बीच आयोजित हुआ क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमे केसीसी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच में 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रन बनाए जिसमें विपिन द्विवेदी ने 30 रन, लक्ष्मण बैस ने 28 रन,पुष्पराज विश्वकर्मा ने 18 रन और आशीष शुक्ला ने 14 रनों का योगदान दिया। हंस फाउंडेशन की ओर से नितेश कुमार बिंद और दिलीप मिश्रा ने 3 विकेट,हरिकेश मौर्या ने 2 विकेट एवं नवीन ठाकुर ने 1 विकेट प्राप्त किया। हंस फाउंडेशन ने निर्धारित लक्ष्य 163 के जवाब में 12.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 67 रन ही बना सकी। हंस फाउंडेशन के बल्लेबाजी में नवीन ठाकुर ने 18 रन और गौरव मेहता ने 13 रन का योगदान दिया और केसीसी के गेंदबाजों में पुष्पराज विश्वकर्मा और सत्यम मिश्रा ने 3 विकेट,शांतनु ने 2 विकेट एवं आशीष शुक्ला और सौरभ मिश्रा ने 1 विकेट प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रमुख रूप से डिप्टी कलेक्टर सौरभ मिश्रा,नगर पालिक निगम सिंगरौली से डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा,स्वास्थ्य विभाग से संजय सिंह परिहार ने सहभागिता करते हुए मैन ऑफ द मैच पुष्पराज विश्वकर्मा, मैन ऑफ द सीरीज विपिन द्विवेदी सहित विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। आयोजन में मुख्य भूमिका द हंस फाउंडेशन सिंगरौली के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ आदित्य पांडेय,अमित सिंह असिस्टेंट मैनेजर,मेडिकल ऑफिसर डॉ नवीन ठाकुर ,डॉ सन्नी कपूर,डॉ रिषभ ठाकुर,डॉ गौरव मेहता, दिलीप मिश्रा,हरिकेश ,निर्णायक की भूमिका में सुनील विश्वकर्मा(बद्री) और अर्पित और स्कोरर एवं कमेंटेटर की भूमिका में अजय सोनी ने अपनी सहभागिता की।

जर्मनी के पूर्व राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भारत पर एक किताब लिखी, जिसमे लिखा- ‘भारत के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती’

नई दिल्ली भारत के बारे में जानने और समझने की रुचि दुनिया भर में लगातार बढ़ रही है। 2000 के दशक की शुरुआत में जब चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी तो उस पर कई किताबें लिखी गईं। अब जब भारत वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है तो इसे लेकर भी काफी दिलचस्पी है। इसी बीच जर्मनी के पूर्व राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने भारत पर एक किताब लिखी है। यह किताब उस समय की है जब वह 2019 से 2022 तक भारत में जर्मन राजदूत रहे। इससे पहले वे जर्मन विदेश मंत्रालय में राज्य सचिव भी रह चुके थे। भारत से संबंध की शुरुआत लिंडनर का भारत के साथ रिश्ता 1970 के दशक में एक बैकपैकिंग ट्रिप से शुरू हुआ था। उस समय उन्होंने भारत का दौरा किया था और यहां की विविध संस्कृति को देखा था। वह भारतीय मीडिया के निशाने पर तब आए थे जब उन्हें दिल्ली की सड़कों पर लाल रंग की एंबेसडर कार में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने भारत पर एक किताब लिखने का विचार किया जिसमें उन्होंने बताया है कि पश्चिम को भारत से क्या सीखना चाहिए। भारत की सॉफ्ट पावर वाल्टर जे लिंडनर अपनी किताब में बताते हैं कि भारत को उसकी सॉफ्ट पावर के लिए पहचाना जाता है। भारत की आध्यात्मिकता, संस्कृति, धर्म, संगीत और इतिहास ने दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई है। लिंडनर का कहना है कि अब भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे बड़ी हो गई है और इसलिए इसका महत्व सिर्फ सॉफ्ट पावर से कहीं अधिक है। यह एक ऐसा देश बन चुका है जिसकी राय और भागीदारी के बिना दुनिया आगे नहीं बढ़ सकती। भारत का संतुलन बनाने में सफल होना लिंडनर ने कहा कि आजकल दुनिया में कई राजनीतिक उथल-पुथल, युद्ध और संघर्ष चल रहे हैं। ऐसे में भारत ने महाशक्तियों के बीच संतुलन बनाने में सफलता हासिल की है। चाहे वह जल संकट का समाधान हो, बड़े शहरों का संचालन हो या प्लास्टिक के खिलाफ लड़ाई—इन सभी मुद्दों का समाधान भारत में मिल सकता है। भारत की विदेश नीति की महत्वपूर्ण भूमिका लिंडनर ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव आया है और इसने दुनिया में एक नई भूमिका निभाई है। विशेष रूप से यूक्रेन युद्ध और गाजा संघर्ष के संदर्भ में भारत उन देशों में से एक है जिनकी सभी पक्षों तक अच्छी पहुंच है। भारत ने संतुलन बनाए रखते हुए दोनों पक्षों के साथ अपनी बात रखी और संवाद कायम रखा। भारत का वैश्विक महत्व भारत का वैश्विक महत्व अब स्पष्ट हो चुका है। लिंडनर ने कहा कि पश्चिमी देशों में अक्सर भारत पर दबाव डाला जाता है कि वह संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पश्चिमी देशों के साथ समान मतदान पैटर्न अपनाए। इसके जवाब में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पश्चिमी देशों में अक्सर दोहरे मापदंड होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को एक चतुर राजनीतिक रणनीति अपनानी चाहिए जो उसे गुटबाजी की राजनीति से दूर रखे। अंत में बता दें कि लिंडनर की किताब में भारत की बदलती भूमिका और उसकी बढ़ती ताकत को लेकर एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। आज भारत न केवल सॉफ्ट पावर के रूप में बल्कि एक सशक्त और संतुलित वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभर रहा है जो पूरी दुनिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live