LATEST NEWS

प्रधानमंत्री मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से नवाजे गए

कुवैत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के अमीर शेख मशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह ने कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें कुवैत और भारत के बीच रिश्तों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है। आपको बता दें कि 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कुवैत का दौरा किया है। इसी दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मान की शुरुआत 16 जुलाई 1974 को कुवैत की सरकार के द्वारा मुबारक अल-सबा की स्मृति में की गई थी। उन्हें 1896 से 1915 तक कुवैत का शेख कहा जाता था। उन्होंने 1897 में कुवैत के पक्ष में ओटोमन साम्राज्य से स्वतंत्रता की मान्यता प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की थी। पीएम मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। उन्होंने कहा, ”हमें ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों खासकर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल मशीनरी तथा दूरसंचार क्षेत्रों में कुवैत में नई पैठ बनाते देखकर खुशी हो रही है। भारत आज सबसे किफायती लागत पर विश्व स्तरीय उत्पादों का निर्माण कर रहा है। गैर-तेल व्यापार में विविधता लाना द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने की कुंजी है।” उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, डिजिटल, नवाचार और कपड़ा क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की काफी संभावना है। उन्होंने आग्रह किया कि दोनों पक्षों के व्यापार मंडलों, उद्यमियों और नवप्रवर्तकों को एक-दूसरे के साथ अधिक से अधिक जुड़ना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए।

गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम, मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर गांजा तस्करी में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम सामने आने पर मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेचर रहा है आपराधिक गतिविधियों, शराब माफिया, गांजा तस्करों को संरक्षण देना. कई क्षेत्रों में जब उनकी सरकार थी तो खुलेआम सट्टाबाजी कराया. अब कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का गांजा तस्करी में नाम आया है. ये शुरुआत है. आगे और ऐसे मामले बाहर निकलेंगे. आरक्षक भर्ती मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज के CBI जांच की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है. मंत्री कश्यप ने कहा, आरक्षक की मौत के मामले में 4 लोगों पर कार्रवाई हुई है. दीपक बैज को पिछले 4 साल में हुए घोटालों पर जांच की बात करनी चाहिए. उनके लोगों को जेल में भरने की बात करनी चाहिए. जब उनकी सरकार थी तब ऐसे लोगों को संरक्षण देने का काम किया. कानून सबके लिए बराबर है. गृह मंत्री मुस्तैदी से काम कर रहा है. छत्तीसगढ़ की रुख करेंगे बड़े उद्योग : कश्यप इन्वेस्टर मीट में सीएम साय के शामिल होने को लेकर दीपक बैज के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा, बस्तर में कांग्रेस ने 107 MoU किए. एक को भी इंप्लीमेंट नहीं कर पाए इसलिए कांग्रेस को तकलीफ है. छत्तीसगढ़ में अपार संभावना है, यहां माइनिंग है. सरकार का दायित्व बनता है कि उद्योगों की स्थापना हो. बड़े से बड़े उद्योग छत्तीसगढ़ की ओर रुख करेंगे.

नोएडा के सेक्टर 65 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में अचानक भीषण आग लगी, आग लगने से आसपास हड़कंप मचा

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 65 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया और पूरी इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की 15 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के लिए पूरा अभियान चलाया जा रहा है। आग बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस घटना के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास की अन्य कंपनियों को भी खाली करवा दिया गया है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया, “सेक्टर 65 में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आग लगी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दमकल की 15 गाड़ियां आग बुझाने के लिए प्रयासरत हैं।” फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए राहत कार्य जारी है और किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

आंधी-तूफान और बारिश से 9 राज्यों में असर, जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू

नई दिल्ली देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कहीं माइनस में तापमान गिर गया है तो कहीं शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हाल ही में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ जिससे नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू हो चुका है। श्रीनगर में इस बार तापमान -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो पिछले 133 साल में तीसरी बार हुआ है। उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है जबकि दक्षिण भारत में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 27 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है जिससे ठंड बढ़ सकती है। देशभर में मौसमी हालात मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय था जो अब कमजोर होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 दिसंबर के बाद होगा बदलाव मौसम विभाग ने बताया कि 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में असर डाल सकता है। इससे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय हवाओं का चक्र) बनने की संभावना है। इसके कारण 28 दिसंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं उठेंगी जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। शीतलहर और घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर और घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में बारिश की संभावना दिल्ली में इस समय हल्के कोहरे के साथ ठंड बढ़ी हुई है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के कारण दिल्ली में सूखी ठंड पड़ रही थी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के बाद दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली का तापमान 21 से 23°C के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9°C के बीच रह सकता है। बता दें कि इस समय देशभर में मौसम का मिजाज बहुत सर्द है और अगले कुछ दिन और भी ठंडे हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया श्री आर. वेंकटरमानी ने की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया श्री आर. वेंकटरमानी ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्प-गुच्छ और शॉल भेंट कर श्री वेंकटरमानी का अभिवादन किया। साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अटॉर्नी जनरल ऑफ़ इंडिया को प्रदेश में संचालित जन-कल्याणकारी गतिविधियों और क्रियान्वित की जा रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में विधिक सहायता और विधिक जागरूकता के लिए संचालित गतिविधियों से भी अवगत कराया।  

असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई, हिमंत बिस्व सरमा ने बताया की पुलिस ने अब तक 335 मामले दर्ज किए

असम असम में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तीसरे चरण में अब तक 416 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 21-22 दिसंबर की रात से शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने इस दौरान 335 मामले दर्ज किए हैं और गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी और असम सरकार इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए निरंतर साहसिक कदम उठाती रहेगी। तीसरे चरण में बड़ी कार्रवाई हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि 21-22 दिसंबर की रात से बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई का तीसरा चरण शुरू किया गया था। इस दौरान पुलिस ने 335 मामले दर्ज किए और 416 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाल विवाह को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ उनकी लड़ाई लगातार जारी रहेगी। पहले और दूसरे चरण की सफलता इससे पहले असम सरकार ने 2023 में दो चरणों में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया था। पहले चरण में फरवरी 2023 में 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 4,515 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं दूसरे चरण में अक्टूबर 2023 में 915 गिरफ्तारियां की गईं और 710 मामले दर्ज हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ यह कार्रवाई कड़ी से कड़ी होती जाएगी और असम में इसे पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। मुख्यमंत्री का कड़ा बयान हिमंत सरमा ने इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम विवाह और तलाक अधिनियम 1935 को निरस्त करने के उनके फैसले की आलोचना करने वालों को उन्होंने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक वह जीवित हैं, तब तक असम में बाल विवाह नहीं होने देंगे। सरमा ने कहा कि कोई भी किसी के जीवन के साथ खेल नहीं सकता। उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस और अखिल भारतीय यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के नेताओं से पूछा कि क्या उन्हें शर्म नहीं आती कि वे 6-8 साल के बच्चों की शादी के पक्ष में खड़े हैं। विपक्ष की प्रतिक्रिया विपक्षी दलों ने बाल विवाह को रोकने के लिए कानून में संशोधन की मांग की है। AIUDF और कांग्रेस ने पूरे कानून को खारिज करने के बजाय यह सुझाव दिया है कि इस कानून को इस तरह से बदला जाए ताकि इसका गलत इस्तेमाल न हो। उनका मानना है कि कानून के कुछ प्रावधानों का दुरुपयोग हो सकता है और उन्हें इन प्रावधानों को बदलने की जरूरत है। इस तरह से असम सरकार बाल विवाह के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखे हुए है और मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का कहना है कि इस लड़ाई में कोई भी समझौता नहीं होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं के स्टार्ट-अप “क्रॉम्पटन अल टेक्नालॉजीस” के दक्षिण कोरिया में “कम-अप 2024” में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर बधाई दी है। यह आयोजन हाल ही में दक्षिण कोरिया में सियोल में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वास्तव में यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। युवाओं ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की स्टार्ट-अप नीति की सफलता से प्रेरित ये उपलब्धि हमारे युवाओं की सृजनशीलता और प्रतिभा का प्रतीक है।  

उत्तर प्रदेश के संभल में कार्तिकेय महादेव मंदिर का ताला खोलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

संभल उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खग्गू सराय इलाके में स्थित प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर इन दिनों सुर्खियों में है। 46 साल बाद मंदिर के कपाट खुले हैं, और इसके साथ ही एक विशेष भंडारे का आयोजन भी किया गया। 14 दिसंबर को मंदिर का ताला खोलने के बाद, श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। 46 साल बाद हुआ भंडारा संभल के खग्गू सराय मोहल्ले में स्थित इस प्राचीन मंदिर को 1978 में हुए दंगों के बाद बंद कर दिया गया था। इसके कपाट बंद होने के कारण, श्रद्धालु 46 साल से इस मंदिर में पूजा नहीं कर पा रहे थे। लेकिन 14 दिसंबर को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की पहल पर मंदिर का ताला खोला गया। इसके बाद, शनिवार को इस खास मौके पर 46 साल बाद भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की और फिर प्रसाद के रूप में सब्जी, पूड़ी और हलवे का सेवन किया। भंडारे का आयोजन मंदिर के कपाट खुलने की खुशी में किया गया था। ASI टीम ने किया निरीक्षण वहीं, शनिवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग की एक टीम ने कल्कि मंदिर का निरीक्षण किया। इससे पहले एएसआई की टीम ने संभल जिले के पांच अन्य स्थानों का सर्वे किया था, जिनमें 19 कुएं और पांच तीर्थ स्थल शामिल थे। 14 दिसंबर को मंदिर का ताला खुलने के बाद जिलाधिकारी ने एएसआई को निरीक्षण के लिए बुलाया था। इसके बाद एएसआई की चार सदस्यीय टीम मंदिर और उसके आस-पास के क्षेत्रों का सर्वे करने के लिए संभल पहुंची। मंदिर के पास के कुएं के चारों ओर बैरिकेडिंग भी की गई थी ताकि निरीक्षण में कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एमपी पीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने की भेंट

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से एमपी पीएससी अभ्यर्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक और सहयोगी दृष्टिकोण से विचार कर रही है, प्रतिनिधि मंडल द्वारा रखी गई मांगों के निराकरण के लिए उचित निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, आगामी समय में अधिक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री राधे जाट, सुरेंद्र पटेल, अभिषेक गौतम, कुलदीप सरकार, रंजीत कृष्णवंशी और सुरेंद्र यादव शामिल थे।  

कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय कामगारों से मिले, ‘गरीबों की गरिमा और सम्मान मेरे लिए सबसे अहम’

कुवैत कुवैत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा किया, जहां उन्होंने भारतीय कामगारों से मुलाकात की। PM मोदी ने बातचीत के दौरान कहा,  “जब मैं साल 2047 के विकसित भारत की बात करता हूं, तो मैं ये इसलिए करता हूं क्योंकि मेरे भारतीय भाई, जो अपने घरों से दूर यहां काम कर रहे हैं, भी ये सपना देखते हैं कि उनके गांव में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बने। उनकी महत्वाकांक्षा ही भारत की ताकत है।” उन्होंने कहा,  “मेरे देश के किसान और मजदूर बहुत मेहनत करते हैं। अगर वे 10 घंटे काम कर सकते हैं, तो मुझे 11 घंटे काम करना चाहिए। अगर वे 11 घंटे काम करते हैं, तो मुझे 12 घंटे काम करना चाहिए। आप अपने परिवार के लिए मेहनत करते हैं, और मैं अपने 140 करोड़ देशवासियों के परिवार के लिए मेहनत करता हूं।”      प्रधानमंत्री ने विकास की परिभाषा को समझाते हुए कहा कि सड़कें, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन तो महत्वपूर्ण हैं, लेकिन गरीबों के घर में शौचालय बनाना भी विकास है। उन्होंने कहा,  “हमने देश में 11 करोड़ शौचालय बनाने का फैसला किया। अब तक 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं, जिनमें करीब 15-16 करोड़ लोग रह रहे हैं। इसके अलावा, नल से जल पहुंचाने की कोशिश जारी है। मेरे लिए गरीबों की गरिमा और सम्मान ही सबसे अहम है।” PM मोदी ने बताया कि भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट उपलब्ध है, जिससे प्रवासी भारतीय अपने परिजनों से आसानी से जुड़ सकते हैं।  उन्होंने कहा,  “अब कोई भी कम लागत पर वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से बात कर सकता है। इससे दूरी कम हुई है और परिवार करीब आए हैं।” प्रधानमंत्री ने भारतीय कामगारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और महत्वाकांक्षा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना करते हुए शनिवार को यहां कहा कि भारत में ‘‘विश्व की कौशल राजधानी” (स्किल कैपिटल) बनने का सामर्थ्य है। मोदी शहर के शेख साद अल अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘हला मोदी’ में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हर साल सैकड़ों भारतीय कुवैत आते हैं; आपने कुवैत के समाज में भारतीयता का तड़का लगाया। आपने कुवैत के ‘कैनवास (परिदृश्य)’ को भारतीय कौशल के रंगों से भर दिया है। आपने कुवैत में भारत की प्रतिभा, तकनीक और परंपरा का मसाला घोल दिया है।” कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर कुवैत की यात्रा पर आए मोदी ने खाड़ी देश में देश के विभिन्न कोनों से आए भारतीयों की मौजूदगी को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे ‘‘मिनी हिंदुस्तान” कहा। उन्होंने कहा कि भारत के स्टार्टअप, फिनटेक, स्मार्ट प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी कुवैत की हर जरूरत के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि, ‘‘भारत कुशल प्रतिभाओं की विश्व की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है…भारत में विश्व की कौशल राजधानी बनने की भी क्षमता है।” उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि आने वाले कई दशकों तक भारत विश्व का सबसे युवा देश बना रहेगा। कुवैत और खाड़ी क्षेत्र में भारतीय कामगारों को समर्थन देने के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए मोदी ने ‘ई-माइग्रेट’ पोर्टल समेत सरकार द्वारा क्रियान्वित प्रौद्योगिकी-संचालित योजनाओं पर चर्चा की। कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को उनके निमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए मोदी ने कहा कि 43 वर्षों के बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री सदियों पुरानी मि

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजना से मकान दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है। जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पक्के मकान की समस्या बताई। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान की सुविधा दी जाएगी। सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति के पास पक्का मकान हो। जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराएं। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। अधिकारी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हों। साथ ही जो पात्र लोग किन्हीं कारणों से वंचित हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। कुशीनगर की एक महिला ने गंभीर बीमारी के इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद यदि इलाज में किसी तरह की आर्थिक दिक्कत आएगी तो भी उसकी व्यवस्था करने में मदद उपलब्ध कराई जाएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम योगी ने पुलिस को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खूब दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट गिफ्ट किया।  

उपखंड अधिकारी ने आमजन के सुने परिवाद, राजस्थान-सुशासन सप्ताह में तीसरे दिन हुई ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई

जयपुर। जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में 19 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सुशासन सप्ताह के तीसरे दिन जिले में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसके तहत जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण उपखंड में जनसुनवाई की गई। उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी ने आमजन के परिवाद सुने गए। इस दौरान उपखंड अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में कई समस्याओं का निस्तारण तो मौके पर ही कर दिया गया साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

‘लोक कलाकारों के हुनर व शिल्प को प्रोत्साहित करने का आह्वान’, राजस्थान-राज्यपाल ने शिल्पग्राम उत्सव का किया शुभारंभ

जयपुर। राज्यपाल हरीभाऊ बागडे ने उदयपुर के शिल्पग्राम में पारंपरिक लोक वाद्य नगाड़े का वादन कर “शिल्पग्राम उत्सव 2024” का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान शिल्पग्राम उत्सव में भाग लेने वाले देश भर चाहे कलाकारों का अभिनंदन और स्वागत करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्थान विविधता की धरती है। यह सात बार नौ त्यौहार की उत्सवधर्मी संस्कृति है। उन्होंने राजस्थान के गौरवमय इतिहास और महाराणा प्रताप के शौर्य की चर्चा करते हुए कहा कि जितना यहां का परिवेश सुरम्य है, उतना ही यहां का शौर्य का इतिहास प्रेरणा देने वाला है। राज्यपाल ने  शिल्पग्राम मेले को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके जरिए लोक कलाकारों, शिल्पकारों और हुनरमंद कारीगरों को मंच मिलता है।  उन्होंने आमजन से भी अपील की की शिल्पग्राम में प्रदर्शित उत्पादों, हस्तशिल्प से जुड़ी वस्तुओं और ग्रामीण क्षेत्र में उत्पादित चीजों की अधिक से अधिक खरीदारी कर यहां आने वाले शिल्पियों को प्रोत्साहित करें। राज्यपाल श्री बागडे ने समारोह में जयपुर के डॉ. रूपसिंह शेखावत (भवाई लोक नृत्य) और महाराष्ट्र के श्री गणपत सखाराम मसगे (कठपुतली एवं चित्रकला) को डॉ. कोमल कोठारी लाइफ टाइम अचीवमेंट लोक कला पुरस्कार प्रदान किया।

फेड के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर, एफआईआई की भूमिका रहेगी अहम

मुंबई अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले वर्ष ब्याज दर में कटौती के पूर्वानुमान को वापस लेने से पूरी दुनिया के बाजार में मचे हाहाकार से बीते सप्ताह करीब पांच फीसदी लुढ़के घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह भी फेड के निर्णय का असर रहेगा तथा सेंसेक्स और निफ्टी को दिशा देने में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के रुख की भी अहम भूमिका रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 4091.53 अंक अर्थात 4.98 प्रतिशत का गोता लगाकर सप्ताहांत पर 78041.59 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1180.8 अंक यानी 4.8 प्रतिाश्त की गिरावट लेकर 23587.50 अंक रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई, जिससे मिडकैप 1550.12 अंक अर्थात 3.2 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 46226.50 अंक और स्मॉलकैप 1808.24 अंक यानी 3.2 प्रतिशत कमजोर रहकर 55149.22 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के संभावित निर्णय को लेकर जारी अटकलें और अंततः फेड के अगले वर्ष ब्याज दर में कटौती के पूर्वानुमान को वापस लेने के फैसले से बीते सप्ताह हताश निवेशकों ने जमकर बिकवाली की। फेड रिजर्व ने वर्ष 2025 में केवल दो तिमाही में ब्याज दर में कटौती की उम्मीद जताई है, जो निवेशकें की तीन या चार कटौतियों से कम है। फेड के इस निर्णय का बाजार पर अगले सप्ताह भी असर रहेगा। इसके साथ ही अगले सप्ताह बाजार को दिशा देने में एफआईआई के रुख की भी अहम भूमिका रहेगी। एफआईआई ने दिसंबर में अबतक बाजार में कुल 254,908.23 करोड़ रुपये की लिवाली जबकि कुल 259,029.45 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इससे वे 4,121.22 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे हैं। बीते सप्ताह बाजार में पांचों कारोबारी दिवस गिरावट रही। चीन और यूरोप के कमजोर आर्थिक आंकड़ों तथा बॉन्ड के बढ़ते प्रतिफल से इक्विटी मूल्यांकन को मिल रही चुनौती के बीच फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दर पर होने वाले निर्णय को लेकर आशंकित विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, धातु, तेल एवं गैस और टेक समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 384.55 अंक का गोता लगाकर 81,748.57 अंक और निफ्टी 100.05 अंक की गिरावट लेकर 24,668.25 अंक रह गया। दुनिया के केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले विश्व बाजार में आई भारी गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 1064.12 अंक का गोता लगाकर 80,684.45 अंक और निफ्टी 332.25 अंक कमजोर रहकर 24,336.00 अंक रह गया। फेड रिजर्व की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजे आने से पहले विश्व बाजार में तेजी जारी रहने के बावजूद स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स 502.25 अंक लुढ़ककर 80,182.20 अंक और निफ्टी 137.15 अंक की गिरावट लेकर 24,198.85 अंक पर बंद हुआ। फेड रिजर्व के अगले वर्ष ब्याज दर में केवल दो ही बार कटौती करने के संकेत से निराश विश्व बाजार में आई भारी गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 964.15 अंक का गोता लगाकर 79,218.05 अंक और निफ्टी 247.15 अंक टूटकर 23,951.70 अंक पर आ गया। इसी तरह शुक्रवार को सेंसेक्स 1176.46 अंक कमजोर होकर एक माह के निचले स्तर 78,041.59 अंक पर आ गया। साथ ही निफ्टी भी 364.20 अंक कमजोर रहकर 23,587.50 अंक पर बंद हुआ।  

हिन्दुस्तान जिंक देश की शीर्ष 50 ग्रेट प्रबंधक कंपनियों में शामिल

उदयपुर देश की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड को वर्ष 2024 के लिए भारत में ग्रेट मैनेजर की शीर्ष 50 कंपनियों में स्थान मिला है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने बताया कि पीपल बिजनेस कंसल्टिंग द्वारा प्रदान की गई। यह मान्यता, समान अवसर प्रदान करने वाले नियोक्ता के रूप में हिंदुस्तान जिंक की स्थिति को और मजबूत करती है, जो उच्च प्रदर्शन वाले संस्थान के निर्माण के लिए कंपनी की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनियों के लिए ग्रेट मैनेजर्स पुरस्कार सबसे प्रशंसित पुरस्कारों में से एक है, जो संगठनों को उद्योग में बेंचमार्क करने में सक्षम बनाता है। भारत के शीर्ष 50 में शामिल होने के अलावा, हिन्दुस्तान जिंक के तीन मैनेजर को 2024 के लिए भारत के शीर्ष 100 ग्रेट मैनेजर में नामित किया गया है। श्री मिश्रा ने कहा कि हम भारत में ग्रेट मैनेजर्स की शीर्ष 50 कंपनियों में शामिल होने पर गौरवान्वित है। हम हमारे कर्मचारियों को ग्लोबल कंपनी के साथ स्थिरता और स्टार्ट अप की तरह के अनुभव के साथ कार्य करने का अवसर प्रदान करता है, जो वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम व्यावसायिक तरिकों का लाभ उठाते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online