LATEST NEWS

उच्च विश्रामगृह अनूपपुर में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के नए कार्यकरणी संपन्न

अनूपपुर आज दिनांक 21/12/2024 को स्थान – उच्च विश्रामगृह जिला -अनूपपुर (म.प्र.) में अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति (म.प्र.) जिला – अनूपपुर की बैठक श्री दिनेश सिंह जी ( प्रदेश उपाध्यक्ष ) जी की अध्यक्षता में और सम्माननीय श्री डल्लू कुमार सोनी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष ) जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न किया गया। बैठक का सफल संचालन श्री डी पी श्रीवास ( कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ) जी के द्वारा किया गया।    बैठक में जिला अनूपपुर जिला डिंडौरी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के जिला – एमसीबी के सम्माननीय एवं वरिष्ठ पत्रकार सादर उपस्थित रहें है। अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के बैठक में मिथिलेश सोनी अनूपपुर, दुर्गेश वर्मन, संतोष सिंह राठौर डिंडौरी, प्रवीण चंद्रवंशी, बुध्दे लाल राजेन्द्रग्राम, मो० कासिम, तौसिफ रजा, सतेन्द्र गुप्ता मनेन्द्रगढ़, मो० गजल बिजुरी, संजय साहू बदरा, विश्वजीत चक्रवर्ती कोतमा, एवं भानू प्रताप करपा शामिल हुए। उक्त बैठक में समिति की विस्तार, पत्रकारों की मान सम्मान, क्षेत्रीय एवं प्रशासनिक सहयोग और सदस्यता पंजीकरण पर विचार तथा निर्णय लिया गया। साथ ही साथ पुनः आगामी दिनांक 05/01/2025 दिन – रविवार को दोपहर 12:15 बजे से संभागीय स्तरीय बैठक उसी स्थान पर संपन्न की जायेगी, जिसमें जिला एवं संभाग के समस्त सक्रिय एवं उत्साही पत्रकार बन्धुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।

ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन, राजस्थान-जैसलमेर में केन्द्रीय वित्त मंत्री ने शक्तिपीठ तनोट माता के किए दर्शन

जयपुर। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने रविवार को जैसलमेर में शक्तिपीठ तनोट माता के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां तनोटराय से देश में खुशहाली की मंगल कामना की। उन्होंने तनोट परिसर में ऑडियो विजुअल और हथियार प्रदर्शनी का अवलोकन किया। योगेंद्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) ने उनको इस प्रदर्शनी के बारे में ब्रीफ किया। इससे पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री ने तनोट माता मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड द्वारा वित्त मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने विषम परिस्थियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे सीमा सुरक्षा बल के बहादुर जवानों से बातचीत की व उनकी हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा की देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हे आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मंदिर परिसर में पहुँचने पर एम एल गर्ग (महानिरीक्षक) सीमान्त मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल राजस्थान, योगेन्द्र सिंह राठौड़ (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर), सुरेंद्र कुमार (समादेष्टा ) क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (उत्तर) और 166 वी वाहिनी के (समादेष्टा) वीरेंद्र पाल सिंह  द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया एवं तनोट माता की तस्वीर स्मृति स्वरुप भेंट की।

बिल्डर ने छानबीन के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम के साथ सहयोग नहीं किया, तोडा अपना आईफोन

भोपाल चूना भट्टी थाना इलाके में रहने वाले बिल्डर ने छानबीन के लिए पहुंची आयकर विभाग की टीम के साथ सहयोग नहीं किया। काफी देर के बाद दरवाजा खोला तो आईटी के अधिकारियों के सामने अपना आईफोन तोड़ दिया। आयकर के निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने जांच में सहयोग नहीं करने और साक्ष्य नष्ट करने की शिकायत दर्ज कर ली है। एसआई उदयसिंह सिसोदिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आयकर निरीक्षक गौरीशंकर ने शिकायत दर्ज कराई है।   बिल्डर रूपम सेवानी के घर पहुंची थी टीम इसमें उन्होंने बताया कि आयकर विभाग द्वारा शहर में अलग-अलग स्थानों पर कई भवन निर्माताओं पर कार्रवाई की गई है। इसी क्रम में आईटी की टीम गुरुवार सुबह पारिका सोसायटी में रहने वाले बिल्डर रूपम सेवानी के घर पहुंची थी। दरवाजा खोलने के बजाए अंदर ताला लगा लिया काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। कुछ देर बाद आवाज लगाने पर अंदर से परिचय पूछा गया। जैसे ही आयकर विभाग का नाम सुना तो उन्होंने दरवाजा खोलने के बजाए अंदर से भी ताला लगा लिया। सबूत को नष्ट करने की कोशिश की जांच के लिए पुलिस बल बुलाने की बात कहने पर रूपानी ने दरवाजा तो खोला, लेकिन टीम के सामने ही अपने आईफोन में तोड़फोड़ कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस तरह जांच में सहयोग नहीं करते हुए साक्ष्य को नष्ट करने की कोशिश की। मध्य प्रदेश में अब तक के बड़े आयकर छापे 2007 में तत्कालीन स्वास्थ्य संचालक डॉ. योगीराज शर्मा के आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा था। विदेशी मुद्रा भी मिली थी। छापे में बिस्तर के नीचे सवा करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद सरकार ने उनकी पेंशन रोक दी थी। वर्ष 2010 में आइएएस दंपती अरविंद-टीनू जोशी के यहां आयकर का छापा पड़ा था, जिसमें उनके घर से तीन करोड़ रुपये नकद मिले थे। बाद में ईडी ने भी उनकी 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली थी। जमीन और बीमा में निवेश की जानकारी मिली थी। वर्ष 2019 में कमल नाथ के करीबियों के यहां आयकर का छापा पड़ा था। अलग-अलग जगहों से नौ करोड़ रुपये नकद मिले थे। इसके बाद कालेधन के मामले तीन आईपीएस अधिकारियों पर भी आरोप लगे थे। वर्ष 2020 में फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेन्द्र तोमर के यहां आयकर छापा पड़ा था। इसमें एक करोड़ रुपये नकद मिले थे। कई पूर्व अधिकारियों और नेताओं से भी तोमर के तार जुड़े थे।  

डाकघर में 6 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी पोस्ट ऑफिस मुख्य डाकघर धमतरी में लगभग 6 लाख की रातों रात चोरी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चोर उत्तरप्रदेश के हैं. दोनों आरोपी इसके पहले भी कई राज्यों में चोरी कर चुके हैं. दोनों जेल में मिले थे तब चोरी की योजना बनाई थी. आरोपियों के पास से चोरी की रकम 1 लाख 50 हजार रुपए बरामद किया गया. बाकी पैसों को ऑनलाइन जिनके खाते में ट्रांसफर किया है उनको पुलिस ने फिलहाल होल्ड करा दिया है. मामले का खुलासा करते हुए एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपी आसिफ रजा और सूरज यादव उत्तरप्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. आसिफ वेल्डर का काम करता है और सूरज कम्बल बेचता है. दोनों लूट और चोरी के आरोप में गुजरात के भरूच जेल में मिले थे. वही से ये दोस्त बने और महासमुंद के डाकघर में चोरी की नाकाम कोशिश की थी. चोरी में असफल होने के बाद दोनों ने गूगल मैप से धमतरी का डाकघर ढूंढा. दिन में रेकी की और रात में वारदात को अंजाम दिया. अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए चोरी के पैसे चोरों ने डाकघर से उड़ाई रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया था, जिसमे से 1 लाख 70 हजार की रकम होल्ड करा दी गई है. करीब डेढ़ लाख नगद बरामद किया गया है. कुछ पैसे ये ऐश अय्याशी में खर्च कर चुके हैं. बाकी रकम की तलाश जारी है.

मरीजों से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लिया फीडबैक, राजस्थान-जैसलमेर के श्रीजवाहिर चिकित्सालय का स्वास्थ्य मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने अपनी जैसलमेर यात्रा के दौरान रविवार को जैसलमेर जिला अस्पताल श्रीजवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वार्डों का भ्रमण कर मरीजों की कुशलक्षेम पूछी एवं उनको जिला अस्पताल में मिल रही निःशुल्क चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली एवं पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने ट्रोमा सेन्टर की चिकित्सा व्यवस्था को भी देखा एवं निर्देश दिये कि यहां पर मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जावे। चिकित्सा मंत्री श्री सिंह ने अस्पताल के सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड के साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य यूनिट का भी भ्रमण कर चिकित्सा व्यवस्थाऐं देखी एवं वहां भर्ती मरीजों से भी उनको मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की उनसे जानकारी ली, तो मरीजों ने बताया कि उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। चिकित्सा मंत्री ने जिला अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के बारे में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि यहां आने वाले हर मरीज को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का पूरा लाभ दिया जावे एवं चिकित्सक सेवा भावना से मरीज का उपचार करें, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीध्र ही चिकित्सकों की भर्ती करने जा रही है एवं आने वाले समय में जैसलमेर-बाडमेर को विशेष रूप से चिकित्सक उपलब्घ करवाये जायेगें। उन्होंने कहा कि पोकरण व जैसलमेर के बीच में एक करोड रूपये लागत की एएलएस एम्बुलेंस शीध्र ही उपलब्ध करवा दी जावेगी, ताकि सड़क मार्ग में दुर्धटना होने पर यह एम्बुलेंस बहुत ही उपचार के लिए कारगर सिद्ध होगी। जैसलमेर विधायक श्री छोटूसिंह भाटी ने जिले की चिकित्सा व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया एवं कहा कि यहां की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के रिक्त पदों को भरावें।

शिवपुरी में ठंड से बचने के जलाया था अलावा, अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत

शिवपुरी मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठंड से बचने के लिए ये झोपड़ी में अलाव जलाकर सोए थे। अलाव से आग झोपड़ी में फैल गई और इसमें सो रहे तीनों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग और दो बच्चे हैं, जिनके नाम हजारी बंजारा(65), संध्या बंजारा(10) और अनुष्का बंजारा(5) हैं। दोनों बच्चियां अपने दादा के साथ सो रही थीं। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने मृतकों के परिजनों को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। ठंड में बढ़ जाते हैं ऐसे हादसे ठंड में अलाव या सिगड़ी से आग लगने के हादसे बढ़ जाते हैं। लोग हाथ सेकने और गर्माहट पाने के लिए आग जलाते हैं। ऐसे में ही थोड़ी लापरवाही जानलेवा बन जाती है। ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी अलाव और सिगड़ी से आग लगने की घटना बढ़ जाती है। सिगड़ी जलाकर सोने से दम घुटने का खतरा भी रहता है। यह रखें सावधानी अलाव या सिगड़ी जलाकर हाथ सेकने के बाद उसकी आग जरूर बुझाएं। कभी भी सिगड़ी को जलाकर ना सोएं, इससे निकली कार्बनडाइन ऑक्साइड से दम घुट सकता है। अलाव तापते समय साथ में पानी भी रखें, कभी अचानक आग फैल जाए तो इससे बुझाया जा सके। अलावा में कोई भी ज्वलनशील पदार्थ, पेट्रोल, डीजल या केरोसीन ना डालें, इससे आग भड़क सकती है। आग लगने पर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दें। देवास में कल आग ने ले ली थी एक ही परिवार के चार लोगों की जान मध्य प्रदेश के देवास में शनिवार अलसुबह एक घर में लगी आग से चार लोगों की मौत हो गई थी। दो मंजिला इमारत के निचले हिस्से से आग लगना शुरू हुई और ऊपर की मंजिल तक जा पहुंची जहां परिवार सो रहा था। दम घुटने से पति पत्नी और उनके एक बेटा और बेटी की मौत हो गई थी। फायर बिग्रेड की टीम को भी आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

निगम के अतिरिक्त उपायुक्त को बनाया नोडल अधिकारी, राजस्थान-घायलों एवं मृतकों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था

जयपुर। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में जिला प्रशासन द्वारा दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना के घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की जा रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्ता पूर्ण व्यवस्था हेतु अतिरिक्त उपायुक्त, जयपुर नगर निगम  श्रीमती सीमा कुमार एवं जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोकचंद मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त अधिकारियों द्वारा दुर्घटना के घायलों एवं मृतक आश्रितों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन गुणवत्तापूर्ण इंतजाम सुनिश्चित किये जा रहे हैं।

खंडवा- इंदौर मार्ग पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराई, लगी आग, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल

खंडवा खंडवा- इंदौर मार्ग पर छोटी छैगांव के पास रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुत्ते को बचाने के दौरान कार पेड़ से टकराई गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। उसमे सवार पांचों व्यक्तियों ने तत्काल बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में दो व्यक्तियों को गंभीर चोट आई है। सभी को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती किया गया है। वे इंदौर से अमरावती लड़के का उपचार करवाने के लिए जा रहे थे। कुर्बान अली ने बताया कि कार के सामने अचानक श्वान आने से उसे बचाने के दौरान सड़क किनारे लगे पेड़ से कार टकरा गई। आधे घंटे सड़क पर थमे रहे वाहन सभी की हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलते ही छैगांव माखन पुलिस और ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सड़क किनारे कार से उठ रही आग की लपटों की वजह से करीब आधे घंटे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। खंडवा से फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। छैगांव माखन पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। घायलों के नाम कुर्बान अली, नन्हे खान, आसिफ अली और गुड्डू भाई बताए गए है। सभी इंदौर के निवासी है।

ओवरटेक के चक्कर में ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो सगे भाइयों की मौत

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिले के भखारा क्षेत्र के कोलियारी मोड़ के पास में एक तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में जा घुसी. इस घटना में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला. पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान धर्मेंद्र साहू (22 वर्ष) और लिकेश साहू (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बोरझरा के रहने वाले थे. दोनों रायपुर स्थित रिश्तेदार के घर से वापस बोरझरा लौट रहे थे, इसी दौरान वे भखारा में कोलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे के शिकार हो गए.

राष्ट्र भूभाग नहीं सनातन मूल्य से जुड़ा विचार और संस्कृति-राज्यपाल, राजस्थान में “नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081” कार्यक्रम आयोजित

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राष्ट्र कोई भूभाग भर नहीं होता है, यह संस्कृति और सनातन मूल्य से जुड़ा विचार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम है और बाद में सब है, इस मानसिकता का प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल में जो संस्कार मिलते हैं, उसी से भविष्य का विचार बनता है। उन्होंने देश में मैकाले द्वारा प्रारंभ शिक्षा पद्धति की चर्चा करते हुए कहा कि इसके जरिए भारतीय संस्कृति को जड़ों से उखाड़ने के निरंतर प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को कभी कोई मिटा नहीं सकता क्योंकि यह हमारे रक्त में घुला है। बागडे रविवार को एक होटल में  “नवोत्कर्ष विक्रम संवत 2081”  कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को मिटाने का निरंतर प्रयोग होता रहा, पर यह जीवंत संस्कृति है। उन्होंने प्राचीन भारतीय आविष्कारों की चर्चा करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने आजादी से पहले गजट में लिखा है कि भारत में जितने गुरुकुल हैं, उतने ब्रिटेन में भी नहीं है। उन्होंने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा,  गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, दशमलव के प्रयोग आदि की चर्चा करते हुए कहा कि वैदिक काल से हमने उन सिद्धांतों को स्थापित कर दिया जो बाद में पश्चिम ने अपने नाम किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का गौरवमय  इतिहास शिक्षा पद्धति से ही पता चलता है। भारतीयता के विचार से ही देश में नई शिक्षा नीति बनाकर लागू की गई है। इसे सभी प्रभावी रूप में क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस देश के लोग अपने इतिहास को  भूल जाते हैं, उनका भूगोल भी कम होता जाता है। इसलिए सनातन भारतीय  मूल्यों के लिए सभी मिलकर कार्य करें। भारत को विकसित राष्ट्र बनाएं। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री रामचरण बोहरा ने सभी का आभार जताया। राज्यपाल ने आरंभ में नवोत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा प्राचीन भारत के गौरवमय शासकों, सनातन संस्कृति से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

रेलवे पर कोहरे की मार…हुआ सतर्क, कई प्रमुख ट्रेनें हुई कैंसल, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली भारत में सर्दी के मौसम में शीत लहर व कोहरे शुरुआत हो गई है। कोहरे की वजह से लोगों की विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे एक्सीडेंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में भारतीय रेलवे भी कोहरे के बाद सतर्क हो जाती है। रेलवे के संचालन को तो बंद नहीं किया जा सकता है, लेकिन यह काफी हद तक प्रभावित जरूर होता है। कई बार रूट पर अधिक कोहरे की वजह से आगे का दिखाई पड़ना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई ट्रेनों को रेलवे रद्द कर देता है या फिर उनको गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी होती है। हम आपको इस आर्टिकल में उन ट्रेनों की लिस्ट बताने वाले हैं जिनको रेलवे ने कैंसिल कर दिया है।   रेलवे के ट्रेनों को कैंसिल करने का कारण भारतीय रेलवे यात्रियों को शानदार सफर का अनुभव देने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन कई बार कुछ जरूरी कारणों की वजह से ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ता है। रेलवे कई बार अलग-अलग रेल डिविजनों पर नई-नई रेल लाइन जोड़ने का काम के चलते ट्रेनों को कैंसिल कर देता है। कई बार खराब मौसम के चलते रेलवे यह फैसला लेता है। इस बार रेलवे ने कई ट्रेनों को फरवरी तक कैंसिल करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों को किया कैंसिल ट्रेन नंबर – 15057 गोरखपुर,आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 5058 आनन्द विहार टर्मिनल,गोरखपुर एक्सप्रेस- 26 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 15059 लालकुआं,आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस- 27 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 15081 नकहा जंगल,गोमतीनगर एक्सप्रेस- 1 मार्च 2025 तक ट्रेन नंबर- 15082 गोमतीनगर,नकहा जंगल एक्सप्रेस- 28 फरवरी 2025 तक ट्रेन नंबर- 11897 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 24 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11808 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन-आगरा कैट- 24 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैट- 23 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11902 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 22 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11903 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा- 22 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 11904 इटावा जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 23 दिसंबर तक ट्रेन नंबर- 04652 अमृतसर-जयनगर हमसफर स्पेशल- 18 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रेन नंबर- 04651 जयनगर-अमृतसर हमसफर स्पेशल- 20 दिसंबर से 7 जनवरी तक ट्रेन नंबर- 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल- 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक ट्रेन नंबर- 09466 दरभंगा-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल- 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक  

सूरजपुर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर घुसी ग्रामीण के घर, एक की मौत, 1 घायल

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां चांदनी थाना क्षेत्र के कुबेरपुर गांव से गुजर रही बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और एक ग्रामीण के घर में जा घुसी. इस घटना में घर के अंदर बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच में बोलेरो वाहन से शराब, अवैध मादक पदार्थ और रुपए बरामद किए. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वाहन में सवार चार अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृत महिला के शव को पीएम के लिए रवाना कर घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन मध्यप्रदेश का है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

‘आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों का होता है निस्तारण: न्यायाधिपति भंडारी’, राजस्थान-जयपुर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज भंडारी द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के परिसर में वर्ष 2024 की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ समारोह में न्यायाधिपति श्री भंडारी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझाइश द्वारा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मूल भावना को साकार किया जाता है। जिससे पक्षकारों के समय की बचत होने के साथ ही उनके मध्य वैमनस्य का भाव भी समाप्त होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत कानूनी प्रक्रिया में एक सशक्त माध्यम का रूप ले रही है। यही कारण है कि इस वर्ष की गत लोक अदालतों के द्वारा लंबित प्रकरणों में 7 प्रतिशत तक की कमी आई है। अनुभवी मध्यस्थ एवं सलाहकारों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत पक्षकारों को आपसी सुलह का मार्ग दिखाती है एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों के निस्तारण की प्रकिया को सफल बनाती है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ में आयोजित इस चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित प्रकरणों सहित प्री-लिटिगेशन स्तर तक के समस्त प्रकरणों का आपसी समझाइश से निस्तारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में जिला स्तर पर स्थित समस्त न्यायालयों के साथ राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता मंचों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकरणों में रविवार को इस चतुर्थ राष्ट्रीय अदालत का आयोजन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से वीसी में चर्चा, मध्यप्रदेश वर्ष-2025 तक होगा टीबी मुक्त

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में टीबी मुक्त अभियान के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिला स्तर पर जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को पूरी तरह टीबी मुक्त किया जाएगा। इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं। विशेष कर सघन बस्तियों और अन्य जगहों पर कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में 2 हजार से अधिक ऐसी ग्राम पंचायत हैं जो पूर्णत: टीबी मुक्त हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज उज्जैन जिले की 56 ग्राम पंचायत को भी टीबी मुक्त घोषित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए वर्ष 2025 तक मध्यप्रदेश को पूर्ण रूप से टीबी मुक्त बनाया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में शनिवार को 100 दिवसीय तीव्र टीबी उन्मूलन अभियान और टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए नई दिल्ली में बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उज्जैन से सम्मिलित हुए। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश फूड बास्केट बांटने में देश में दूसरे स्थान है। प्रदेश में 3 हजार से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। साथ ही 122 से अधिक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई हैं। यही नहीं 5 हजार से अधिक लोगों ने नि:क्षय मित्र बनने की शपथ ली है। मध्यप्रदेश में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उद्योग, कारखानों, ईंट भट्टों और सघन बस्तियों में विशेष टीबी जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। जनकल्याण अभियान के साथ चलेगा टीबी उन्मूलन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के साथ ही 40 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें टीबी परीक्षण और उसके उपचार के संबंध में भी व्यापक जानकारी देकर के साथ निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं। आगामी 26 जनवरी तक चलने वाले जनकल्याण अभियान में टीबी मुक्त बनाने के लिए मध्यप्रदेश में पूरी ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए सभी राज्य अपने स्तर पर कार्य करें। देश के 347 जिलों में टीबी के मरीज मिल रहे हैं, ऐसे लोगों का व्यापक रूप से परीक्षण करें। उनके उपचार, स्वास्थ्य और पोषण की व्यवस्था के साथ जन-जागरुकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रचार किया जाना सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने कहा कि रोगियों की टेस्टिंग करें और उनके समुचित उपचार की सुविधा शुरू करें। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान के साथ कार्य-योजना बनाकर कार्य किया जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। वीडियो कांफ्रेंस के महत्वपूर्ण बिंदु और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में अधिकारियों से टीबी रोग के नियंत्रण के संबंध में चर्चा की और आमजन और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने को कहा। अधिक से अधिक फूड बास्केट के वितरण एवं जन-भागीदारी के बारे में विचार- विमर्श किया गया। नि:क्षय मित्र बनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएं। सभी प्रमुख व्यक्तियों, सेलिब्रिटीज, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों और स्वैच्छिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाई जाएं। आईईसी गतिविधियों और सोशल मीडिया के उपयोग से “टीबी हारेगा-देश जीतेगा” की थीम पर निरंतर कार्य करने पर सहमति हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के अधिकारियों को प्रदेश में टीबी उन्मूलन के प्रयास बढ़ाने को कहा और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए

‘खेल से मिलती है नई ऊर्जा-विधानसभा अध्यक्ष’, राजस्थान-जयपुर में 11वीं अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

जयपुर। कार्मिक विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ पटेल मैदान में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी द्वारा किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि खेल प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। राजकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। अधिकतर समय राजकीय कार्य में व्यस्त रहने से अपने लिए कम समय मिलता है। खेल उन्हें अपने लिए समय निकालने का अवसर देते हैं। वे खेल के माध्यम से नई ऊर्जा से सराबोर होंगे। यह ऊर्जा उनके दैनिक जीवन को अधिक कार्यशील करेगी। वे अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के तन-मन और जीवन को स्वस्थ रखते हैं। शारीरिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहता है। ऎसे व्यक्ति अधिक स्फूर्ति के साथ कार्य करने में सक्षम होते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी खुले मन मस्तिष्क के साथ जनता की सेवा कर पाएंगे। खेलों से आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। खेल हमें या तो जीतने का या फिर सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। हार या जीत जैसा कुछ भी नहीं होता है। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भडाणा ने कहा कि खेल जीवन में जीतने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। जीत का अहंकार नहीं आना चाहिए। साथ ही, हार का दुःख भी नहीं हो। हार हमें नई और बड़ी जीत के लिए प्रेरणा प्रदान करती है। इसी प्रकार जीत जिम्मेदारी का एहसास कराती है। तंदुरुस्त एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल आवश्यक है। खेल कर्तव्य तथा दायित्व का बोध कराते हैं। खेल एकला चालो के स्थान पर सामूहिकता से विजय प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। खेल को प्रतिस्पर्धा की जगह खेल भावना से खेला जाना चाहिए। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित 11वीं राजस्थान राज्य अंतर संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 पटेल स्टेडियम में आगामी 23 दिसंबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। प्रतियोगिता में राजस्थान राज्य के 10 संभाग एवं जयपुर मुख्यालय सहित कुल 11 टीमें भाग ले रही है। इस प्रतियोगिता में 1078 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें से पुरुष प्रतिभागी 649 एवं महिला प्रतिभागी 429 है। प्रतियोगिता में वालीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, कबड्डी, बैडमिंटन, लॉन टेनिस एवं क्रिकेट की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के द्वारा की गई। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। झंडारोहण तथा अभिमुख प्रयाण में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनीता भदेल, उपमहापौर श्री नीरज जैन, अध्यक्ष श्री रमेश सोनी, जिला कलक्टर श्री लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, ओलंपियन श्री जोरावर सिंह सहित अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं खेलों से जुड़े व्यक्ति उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online