LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी और टीकमगढ़ में जन कल्याण पर्व में होंगे शामिल

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में जनकल्याण पर्व में शामिल होंगे। इन जिलों में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत किसान सम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन और परियोजना से होने वाले लाभ को साझा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दोनों जिलों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया जायेगा।  

डॉक्टर की पत्नी लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-दुर्ग में ‘DSP ने घर में घुसकर पहले भाभी से की मारपीट और फिर दुष्कर्म

दुर्ग। दुर्ग जिले में डीएसपी ने डॉक्टर की पत्नी से दुष्कर्म किया। दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके देवर डीएसपी हैं जिन्होंने जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी देवर का महिला के घर परिचित होने के चलते आना जाना था। पीड़िता महिला के पति डॉक्टर है। डीएसपी 4 महीने पहले डीएसपी ने महिला घर गया था। घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर डीएसपी ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता महिला इस घटना के संबंध अपने डॉक्टर पति को जानकारी दी। पीड़िता महिला ने 4 महीने बाद डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता महिला ने जिस डीएसपी अधिकारी पर आरोप लगाए है वहां वर्तमान में सुकमा जिले में एसडीओपी के पद पर पदस्थ हैं।

उज्जैन को तकनीकी, संस्कृति और आर्थिक शक्ति का बनायेंगे केन्द्र : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज का दिन उज्जैन के निवासियों के लिए और हम सबके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। यह एक अलग इतिहास बनकर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। उज्जैन जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब तकनीकी क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा। उज्जैन में प्राचीनकाल से ही विज्ञान, खगोलशास्त्र और गणित के विद्वान रहे हैं। इसी भूमि पर आधुनिक विज्ञान की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में आईटी पार्क के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शनिवार को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर रोड़ पर एमपी इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा 46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगामी फरवरी-2025 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट के लोगो को लॉन्च किया। साथ ही इंवेस्टर समिट की ऑफिशियल वेबसाईट investmp.in का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे युवाओं को अब रोजगार की तलाश में घर से अधिक दूर नहीं जाना होगा। हम एक नए ईको सिस्टम का निर्माण करेंगे। वर्तमान समय में देश और प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। हमारे देश में सबसे अधिक आबादी युवा वर्ग की है। हमारी युवा शक्ति में भविष्य की संभावनाओं को लेकर आगे बढ़ने की सकारात्मक शक्ति है। हमारे युवाओं के हाथ में शक्ति, उनके पैरों में गति और मस्तिष्क में भविष्य की दूरदृष्टि है। बस उन्हें सरकार के प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आज हमारे देश के युवा विश्व की कई बड़ी कंपनियों में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं तथा भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया आशा से भारत की तरफ देख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण के बाद प्रत्यक्ष रूप से 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सहायक सेवाओं (कैफे, परिवहन और आवास) के माध्यम से 1 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह परियोजना उज्जैन को प्रदेश के प्रमुख आईटी गंतव्यों में शामिल करेगी जिससे निवेश में तेजी आएगी। स्थानीय युवाओं के लिए आईटी और तकनीकी नौकरियों में अवसर बढ़ेंगे। पार्क में स्टार्ट-अप और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश आईटी और इलेक्ट्रॉनिक मैनुफेक्चरिंग में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अन्य प्रदेशों के लोग और निवेशक मध्यप्रदेश की ओर रूझान कर रहे हैं। हम उज्जैन को औद्योगिक और आर्थिक समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगपतियों और निवेशकों को हर संभव सहायता और सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में हमने रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्कलेव की शुरूआत की ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। यह बदलते दौर का मध्यप्रदेश है। आने वाले समय में 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। हमारे प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए निरंतर सड़क मार्ग को सुदृढ़ करने का काम सरकार के द्वारा किया जा रहा है। हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के माध्यम से हम देश के किसी भी क्षेत्र में आवागमन सुगमता से कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जहां भी आईटी कॉलेज की आवश्यकता होगी वहां आईटी कॉलेज प्रारंभ किया जाएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा आईटी पॉलिसी को निरंतर प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रतिदिन एक नई सौगात प्रदेशवासियों को प्रदान की जा रही है। राज्यों में परस्पर सामंजस्य बढ़ाने के लिये निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सभी मिलकर देश की प्रगति में योगदान कर रहे हैं। आईटी पार्क के फेज-1 में लगभग 1 लाख 23 हजार वर्ग फीट में आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। आगामी दो वर्ष में इसकी पूर्ण होने की संभावना है। इसमें 1.2 लाख वर्ग फीट आवंटन योग्य आईटी स्पेस का निर्माण किया जाएगा जहां लगभग 30 आईटी इंडस्ट्री प्लग-एंड-प्ले आधारित मॉडल पर कार्य प्रारंभ कर सकेंगी। आईटी पार्क में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ग्रीन बिल्डिंग डिजाईन, उच्च गुणवत्ता की इंटरनेट कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक डेटा सेंटर और इंक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे। आईटी पार्क के प्रथम फेज में उपलब्ध जगह से अधिक आए ईओआई आईटी पार्क के प्रथम फेज में उपलब्ध स्थान से डेढ़ गुना अधिक जगह के लिए निवेशकों के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि आईटी पार्क का दूसरा फेज भी इसी के साथ प्रारंभ किया जाए। मुख्यमंत्री ने नि:क्षय अभियान के अंतर्गत टीबी से शत-प्रतिशत मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंच और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज शामिल हुए। 

भारत ने बांग्लादेश को फाइनल में किया चारो खाने चित, जीता पहला वुमेंस U19 एशिया कप का खिताब

नई दिल्ली गोंगाडी त्रिशा के शानदार अर्धशतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को हराकर अंडर-19 वुमेंस एशिया कप के उद्घाटन संस्करण का खिताब अपने नाम किया। कुआलालंपुर के बायुएमास ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 117 रन बोर्ड पर लगाए थे, इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम 76 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत ने 41 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम किया। गोंगाडी त्रिशा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए गोंगाडी त्रिशा ही एकमात्र ऐसी बैटर रही जिन्होंने 20 रन का आंकड़ा पार किया। इस सलामी बैटर ने 47 गेंदों पर 5 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 52 रनों की शानदार पारी खेली। टीम की 5 बैटर दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। बांग्लादेश के लिए फरजाना इस्मिन ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। 118 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत से ही लड़खड़ाती दिखी। टीम की बैटिंग परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जुएरिया फिरदौस 22 रनों के साथ हाईएस्ट स्कोरर रही और उनके आलावा सिर्फ फहमीदा चोया (18) ने दहाई का आंकड़ा छुआ। बांग्लादेश की टीम की 9 बैटर सिंगल डिजीट स्कोर ही कर सकी। भारत के लिए आयुषी शुक्ला गेंदबाजी में चमकीं जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। भारत के लिए यह टूर्नामेंट काफी शानदार रहा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को रौंदा, वहीं नेपाल के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा। इसके बाद सुपर-4 में भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाई।

कोर्ट का अब जाति जनगणना पर राहुल गांधी को नोटिस, बढ़ गईं मुश्किलें, गृह युद्ध की कोशिश

बरेली यूपी के बरेली की जिला अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना वाले उनके बयान को लेकर नोटिस जारी किया है। इस मामले में राहुल को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। सुनवाई सात जनवरी को होनी है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने यह बयान दिया था जिसके खिलाफ वाद दायर किया गया है। याचिकाकर्ता और हिन्‍दूवादी नेता पंकज पाठक का कहना है, ‘हमें लगा कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान जो बयान दिया था, वह देश में गृहयुद्ध शुरू करने की कोशिश जैसा था। हमने सबसे पहले उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में केस दायर किया था। उसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद हम डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट में गए, वहां हमारी अपील स्वीकार कर ली गई और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में तारीख 7 जनवरी है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक बयान में सरकार में आने पर जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण कराने की बात कही थी। इस बयान को लेकर तब काफी विरोध हुआ था। बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाया। कहा गया कि राहुल, जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण के आधार पर संपत्ति विभाजन की बात कह रहे हैं। जिसकी भागीदारी अधिक होगी अगर उसकी संपत्ति कम है तो कम आबादी वाले जिसकी संपत्ति अधिक है उससे लेकर कम संपत्ति वालों को दे दी जाएगी। आरोप लगा कि राहुल गांधी एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए इस तरह के बयान देते हैं। हिन्‍दूवादी नेता पंकज पाठक ने बरेली कोर्ट में इसे लेकर वाद दायर किया था। इस वाद को सुनवाई के बाद कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया था। अब इस पर रिविजन दायर हआ है जिस पर सात जनवरी को सुनवाई होगी। इसी को लेकर राहुल गांधी को नोटिस जारी किया गया है।

देश पहले आता है… हमारे भाइयों और बहनों को वहां प्रताड़ित किया जा रहा है, इसलिए बांग्लादेशियों का न करो इलाज

कोलकाता बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी है। एक के बाद एक हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। भारत में भी बांग्लादेश की इस हिमाकत का विरोध हो रहा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के मुकुंदपुर इलाके में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्राइवेट अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि बांग्लादेश के गैर-हिंदू मरीजों का इलाज न किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है, “देश पहले आता है… हमारे भाइयों और बहनों को वहां प्रताड़ित किया जा रहा है और मारा जा रहा है। इसलिए, गैर-हिंदू बांग्लादेशियों को कोई चिकित्सा उपचार प्रदान नहीं किया जाना चाहिए।” मिडिया के अनुसार, अस्पताल से प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने राष्ट्र, तिरंगे और तिरंगे के सम्मान के लिए अपनी नैतिकता और व्यवसाय को किनारे रखें। बांग्लादेश में हमारे अल्पसंख्यक हिंदू भाइयों और बहनों के साथ जो हो रहा है, उससे हम दुखी हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और मारा जा रहा है। इसे रोका जाना चाहिए। राष्ट्र हमेशा पहले आता है। ‘सैल्यूट तिरंगा’ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने अपने विरोध प्रदर्शन का विस्तार करते हुए सभी निजी अस्पतालों को शामिल करने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि वे पहले ही एक अन्य अस्पताल में ऐसा कर चुके हैं। कोलकाता के 141 बिस्तरों वाले एक अस्पताल ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि वह अब बांग्लादेश के मरीजों को भर्ती नहीं करेगा। अस्पताल के अनुसार, यह कदम देश में अशांति के बीच भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति कथित अनादर के विरोध में उठाया गया है। कोलकाता के एक अन्य अस्पताल ने भी इसी तरह की घोषणा की थी क्योंकि पड़ोसी देश में विभिन्न स्थानों पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया है। पश्चिम बंगाल की राजधानी के अस्पतालों के अलावा, कोलकाता के दो प्रमुख मेलों – कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेला और बिधाननगर मेला उत्सव, जिसे इस साल पहली बार बिधाननगर नगर निगम (बीएमसी) द्वारा आयोजित किया जाता है, से बांग्लादेश के स्टॉल गायब रहे हैं। वीजा समस्याओं के कारण पड़ोसी देश का कोलकाता में 30वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं था। इसके अलावा, विश्वभारती विश्वविद्यालय के बांग्लादेश भवन में आयोजित दो दिवसीय बंगाली साहित्य महोत्सव में भी बांग्लादेश से कोई भागीदारी नहीं हुई। इस्कॉन ने बांग्लादेश में पुजारी की हत्या की निंदा की वहीं, इस्कॉन की कोलकाता इकाई ने शनिवार को बांग्लादेश के नाटोर के एक श्मशान घाट मंदिर में कथित तौर पर बांग्लादेशी चरमपंथियों द्वारा एक हिंदू पुजारी की ‘हत्या’ की निंदा की। इस्कॉन ने पड़ोसी देश की अंतरिम सरकार पर धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया, जिन्हें शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से ”निरंतर यातना” का सामना करना पड़ रहा है। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा, ”बांग्लादेश में नाटोर के काशिमपुर सेंट्रल श्मशान में स्थित मंदिर पर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। कीमती सामान लूट लिया गया और मंदिर के सेवायत तरुण चंद्र दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनके हाथ-पैर बंधे हुए मिले। यहां तक ​​कि हिंदू श्मशान भी सुरक्षित नहीं हैं।” राधारमण दास के अनुसार, पुजारी को मारने से पहले संभवतः प्रताड़ित किया गया था, क्योंकि उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

भारत पहली बार अंतरिक्ष में ‘पोएम’ लिखने की तैयारी में ISRO, गगनयान मिशन में होगा मददगार

नई दिल्ली भारत पहली बार एक स्वदेशी रॉकेट का उपयोग करके अंतरिक्ष में जैविक प्रयोग कर रहा है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के अगले प्रक्षेपण में एक नहीं, बल्कि तीन जैविक प्रयोग किए जाएंगे। इनमें जीवित कोशिकाओं को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जाएगा। अंतरिक्ष के बेहद चुनौतीपूर्ण माहौल में इन चीजों को जिंदा रखना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। जिन जैविक सामानों को पीएसएलवी के जरिए भेजा जाएगा, उनमें पालक, लोबिया और गट बैक्टीरिया जैसी चीजें शामिल हैं। इसरो ने इसे पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल-4 (पोएम -4) नाम दिया है। इस तरह कहा जा सकता है कि इसरो अंतरिक्ष की दुनिया में एक कविता लिखने की तैयारी में है। बताया जाता है कि इसरो का यह प्रयोग गगनयान मिशन में भी मददगार होगा। अंतरिक्ष में किसी जीव को जिंदा रखना एक बड़ी चुनौती है। वजह, सभी लाइफ सपोर्ट सिस्टम को एक सीलबंद बॉक्स में रखना होता है। यह पीएसएलवी का चौथा चरण है। इसरो इसे वास्तविक अंतरिक्ष वातावरण में प्रयोग करने के लिए शिक्षाविदों को उपलब्ध कराता है। इसरो चेयरमैन डॉक्टर एस सोमनाथ ने कहाकि यह पहली बार है जब इसरो भारत से अंतरिक्ष में इस तरह का प्रयोग कर रहा है। उन्होंने कहाकि पीएसएलवी के प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करते हुए भारतीय जीवविज्ञानी यह पता लगाएंगे कि अंतरिक्ष के प्रतिकूल वातावरण में जीवित कैसे रहा जा सकता है। यह इसरो का एक छोटा जैविक कदम है, जिससे भारत को गगनयान मिशन में भी फायदा होगा। गगनयान मिशन के तहत भारत, भारतीय अंतरिक्षयात्री को भारतीय रॉकेट से अंतरिक्ष में ले जाना चाहता है। वहीं, 2035 तक आने वाले भारतीय अंतरारिक्ष स्टेशन पर विभिन्न प्रयोगों की योजना भी बन सकती है। गौरतलब है कि पीएसएलवी का अगला मिशन सी-60 है। यह भी एक बेहद प्रयोगात्मक मिशन है, जिसका मुख्य प्रयोग स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (स्पैडेक्स) है। इसके तहत इसरो पहली बार अंतरिक्ष में दो भारतीय उपग्रहों की डॉकिंग और अनडॉकिंग को अंजाम देगा। यह हैं तीन एक्सपेरिमेंट्स -एमिटी यूनिवर्सिटी, मुंबई के वैज्ञानिक इस बात का परीक्षण कर रहे हैं कि अंतरिक्ष के लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण वातावरण में आम पालक की कोशिकाएं कैसे प्रदर्शन करती हैं। -इसी तरह आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु के यूजी छात्र गट बैक्टीरिया का इस्तेमाल करके भारत के पहले माइक्रोबायोलॉजिकल पेलोड आरवीसैट -1 को उड़ा रहे हैं। एक बंद कैप्सूल में गट बैक्टीरिया को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। -इसके अलावा इसरो के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी), तिरुवनंतपुरम की एक इन-हाउस टीम, ऑर्बिटल प्लांट स्टडीज (क्रॉप्स) के लिए कॉम्पैक्ट रिसर्च मॉड्यूल का उपयोग करके यह प्रदर्शित करेगी कि कैसे लोबिया के बीज और पत्तियां अंतरिक्ष के लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण वातावरण में अंकुरित होती हैं।

आग से दर्द का दरिया बन गया जयपुर, ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के अवशेष परिवार को एक छोटी सी पोटली में बंधे हुए मिले

जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर में जैसे दर्द का दरिया बह रहा है। गैस टैंकर हादसे ने कई परिवार इसमें डूब चुके हैं। हादसे का शिकार बने 14 लोगों की जान जा चुकी है तो दो दर्जन से अधिक लोग असहनीय दर्द और जलन सहन कर रहे हैं। इन सभी के परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भीषण अग्निकांड में कई लोग इस कदर जल गए कि शवों की पहचान कठिन हो गई। एक तरफ जहां पूर्व आईएएस ऑफिसर करणी सिंह राठौड़ के शव की पहचान डीएनए टेस्ट से हो सकी तो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के अवशेष परिवार को एक छोटी सी पोटली में बंधे हुए मिले। ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले संजेश उन 14 लोगों में शामिल हैं जो शुक्रवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। संजेश के दो भाई और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर लापता संजेश की तलाश करते हुए एसएमएस अस्पताल के मॉर्च्युरी में पहुंचे। एक दुकानदार ने उन्हें हादसे के कुछ वीडियो दिखाए, जिसे देखकर उन्होंने अपने भाई के ट्रक की पहचान की। हादसे के वक्त संजेश इस ट्रक में सवार थे और आग में जल गए। उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा वहीं राख में तब्दील हो गया। उनके अवशेष को एक पोटली में बांधकर रखा गया था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 घायलों का इलाज SMS अस्पताल में जारी है। इनमें से 25 लोग 80 फीसदी से अधिक झुलसे हुए हैं और 7 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताला प्रशासन के मुताबिक 7 घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, अस्पताल में लाए गए 5 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। राजस्थान के जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में गैस टैंकर हादसे में राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। जस्टिस अनूप कुमार की एकलपीठ ने निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए। कोर्ट ने भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय, राज्य के मुख्य सचिव, और आपदा प्रबंधन विभाग को जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि ज्वलनशील पदार्थों के गोदाम और खतरनाक फैक्ट्रियां शहरी क्षेत्र से बाहर क्यों नहीं की गईं। पेट्रोलियम सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने इस मामले की आगे की सुनवाई के लिए इसे खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं।

कुवैत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- हर साल सैकड़ों भारतीय कुवैत आते हैं। आपने कुवैती समाज में भारतीय स्पर्श जोड़ा है

कुवैत सिटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कुवैत के जाबेर अल-अहमद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 26वें ‘अरेबियन गल्फ कप’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे। मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आमंत्रण पर कुवैत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री कुवैत के अमीर, युवराज (क्राउन प्रिंस) और प्रधानमंत्री के साथ भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री को कुवैत के नेतृत्व के साथ अनौपचारिक बातचीत करने का अवसर भी प्रदान किया। इससे पहले शहर के शेख साद अल-अब्दुल्ला इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशेष कार्यक्रम ‘हला मोदी’ में भारतीय समुदाय के एक बड़े समूह को संबोधित करते हुए मोदी ने वैश्विक विकास में प्रवासी समुदाय के योगदान की प्रशंसा की और कहाकि भारत में विश्व की कौशल राजधानी बनने की क्षमता है। मोदी ने कहा कि हर साल सैकड़ों भारतीय कुवैत आते हैं। आपने कुवैती समाज में भारतीय स्पर्श जोड़ा है। आपने कुवैत के कैनवास को भारतीय कौशल के रंगों से भर दिया है। आपने कुवैत में भारत की प्रतिभा, तकनीक और परंपरा का सार मिला दिया है। प्रधानमंत्री ने खाड़ी देश में देश के विभिन्न कोनों से आए भारतीयों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे ‘मिनी हिंदुस्तान’ कहा। पीएम मोदी ने कहाकि भारत के स्टार्टअप, फिनटेक, स्मार्ट प्रौद्योगिकी और हरित प्रौद्योगिकी कुवैत की हर जरूरत के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि भारत कुशल प्रतिभाओं की विश्व की मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह से सक्षम है…भारत में विश्व की कौशल राजधानी बनने की भी क्षमता है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि आने वाले कई दशकों तक भारत विश्व का सबसे युवा देश बना रहेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर LNIPE में हेल्थ कैंप, इसमें एम्स भोपाल के 22 डॉक्टर निशुल्क सेवाएं देंगे

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर को भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन है। अटल बिहारी वाजपेई का ग्वालियर से गहरा नाता है, उनका जन्म ग्वालियर में ही हुआ। इस मौके पर पहली बार ग्वालियर शहर में LNIPE में तीन दिवसीय हेल्थ कैंप लगाया जा रहा है। इस हेल्थ कैंप में एम्स भोपाल के 22 डिपार्टमेंट के डॉक्टर अपनी निशुल्क सेवाएं मरीजों को देंगे। शिविर का शुभारंभ 25 दिसंबर को होगा जो 27 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान ग्वालियर चंबल अंचल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मरीज को भी इस हेल्थ सिविल में निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। एम्स के डॉक्टर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और उन्हें निशुल्क परामर्श के अलावा दवाइयां भी देंगे। यह पहला मौका है जब एम्स के डॉक्टर ग्वालियर चंबल अंचल में कैंप लगाकर ग्वालियर चंबल अंचल और राजस्थान उत्तर प्रदेश के मरीज को चिकित्सकीय परामर्श देंगे। इसके लिए मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। ग्वालियर के सांसद भरत सिंह कुशवाहा इस हेल्थ कैंप का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस हेल्थ कैंप में अभी तक 29 हजार से अधिक मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हेल्थ कैंप में आने वाले मरीजों और उनके अटेंडेंर को कैंप में भोजन आदि भी दिया जाएगा।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम की धमकी देकर किया रेप; शख्स पर लगे ऐसे आरोप, फिर मिली जमानत

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पंजाब के एक व्यक्ति को जमानत दी है, जिसे बलात्कार और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के आरोप में बुक किया गया था। आरोपी ने अपनी जमानत याचिका में दावा किया कि वह शिकायतकर्ता महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था, लेकिन बाद में उस महिला ने पंजाब पुलिस के एसपी स्तर के एक अधिकारी के साथ संबंध बना लिए। आरोपी ने यह भी आरोप लगाया कि उस अधिकारी ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करते हुए उसे झूठे मामले में फंसाया। जमानत याचिका में आरोपी ने व्हाट्सएप चैट्स और एक कॉल रिकॉर्डिंग जैसे तथाकथित सबूत पेश किए, जिनमें उस पुलिस अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता (महिला) को फोन करने का जिक्र था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी के वकील आर.के. ग्रेवाल ने अदालत में तर्क दिया, “इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं है कि याचिकाकर्ता ने शिकायतकर्ता (महिला) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस विभाग में तैनात अधिकारी के प्रभाव में आकर झूठी कहानी गढ़ी। व्हाट्सएप चैट्स और वीडियो रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट है कि पुलिस अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ रिश्ते में था और वह याचिकाकर्ता के साथ उसके संबंध को बर्दाश्त नहीं कर सका।” इस मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर उसे धमकाया था। हालांकि, अदालत ने कहा कि इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपी को जमानत दे दी। मामले की आगे की जांच अभी जारी है।

प्रक्टिस सेशन के दौरान पहले केएल राहुल चोटिल हुए तो अब रोहित शर्मा के चोटिल होने की खबर आ रही, बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसंबर में खेला जाना है। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। पहले केएल राहुल चोटिल हुए तो अब रविवार को प्रक्टिस सेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की खबर आ रही है। पता चला है कि प्रैक्टिस के दौरान रोहित के बाएं घुटने में चोट लगी है। उन्हें अपनी चोट पर आईसपैक भी लगाते हुए देखा गया। हिटमैन इस दौरान दर्द से कहराते हुए नजर आए। चोटिल होने के बाद भारतीय कप्तान ने अपना गियर उतार और कुर्सी पर बैठ गए और फिजियो ने आइस पैक निकाला। पैक लगाने पर रोहित के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा था और बाद में फिजियो ने रोहित को आरामदायक स्थिति में लाने के लिए बाएं पैर को कुर्सी पर रखा। चोट इतनी गंभीर नहीं लग रही थी और फिजियो यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियात बरत रहे हैं कि सूजन, अगर कोई है तो, कम हो जाए। बॉक्सिंग डे टेस्ट शुरू होने में अभी कुछ समय बाकी है और रोहित को उम्मीद है कि दर्द दूर हो जाएगा। रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अभी तक निराशाजनक रहा है। दूसरे बच्चे के जन्म के चलते रोहित पर्थ टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए थे, उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की अगुवाई की थी। एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में वह टीम के साथ जुड़ी, उन्होंने अपने बैटिंग ऑर्डर का बलिदान देते हुए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करने का फैसला किया। हालांकि अभी तक पिछले दोनों मुकाबलों में वह मिडिल ऑर्डर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पिछले दो मैचों में उनके बल्ले से क्रमश: 3,6 और 10 रन निकले। गाबा टेस्ट बारिश के चलते ड्रॉ रहा जिस वजह से उन्हें दूसरी पारी में बैटिंग करने का मौका नहीं मिला। अगर रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट से बाहर होते हैं तो उनकी जगह मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल या वॉशिंगटन सुंदर को जगह मिल सकती है। वहीं अगर राहुल बाहर होते हैं तो उनको अभिमन्यु रिप्लेस कर सकते हैं।

यमुना में अमोनिया घटने तक संकट, दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर जल संकट गहरा गया

नई दिल्ली दिल्ली के कई इलाकों में एक बार फिर जल संकट गहरा गया है। यमुना में प्रदूषण बढ़ने की वजह से वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में उत्पादन प्रभावित होने की वजह से 30 से अधिक इलाकों में पानी आपूर्ति में दिक्कत हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि जब तक अमोनिया का बढ़ा हुआ स्तर कम नहीं हो जाता है तब तक लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड की ओर से शनिवार को बताया गया कि वजीराबाद पॉन्ड पर यमुना में अमोनिया का स्तर 5 पीपीएम से अधिक हो गया है। इस वजह से वजीराबबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में उत्पादन 25 से 50 फीसदी तक कम हो गया है। इसलिए जब तक स्थिति में सुधार नहीं होता है पानी कम प्रेशर पर उपलब्ध होगा। बताया जा रहा है कि कुछ इलाकों में शुक्रवार रात से ही दिक्कत शुरू हो गई थी। वजीराबाद प्लांट से दिल्ली के बड़े भूभाग में पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां हर दिन 131 मिलियन गैलन पानी को साफ किया जाता है। लेकिन अमोनिया बढ़ने से यहां 98.25 एमजीडी उत्पादन हो पा रहा है। उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में लोग पानी कम या ना आने की शिकायतें कर रहे हैं। अब जल बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यमुना में अमोनिया का स्तर घटने तक उन्हें असुविधा हो सकती है। इन इलाकों में रहेगी दिक्कत 1. मजून का टीला 28. बुराड़ी और आसपास के इलाके 29. कैंटोनमेंट बोर्ड के कुछ इलाके 30. दक्षिणी दिल्ली और अन्य ऐसे इलाके जो वजीराबाद डब्ल्यूटीपी से जुड़े हैं। मंगवा सकते हैं टैंकर यदि आपके इलाके में पानी की अधिक किल्लत है तो आप दिल्ली जल बोर्ड से टैंकर मंगवा सकते हैं। 1916 पर कॉल करके टैंकर की मांग की जा सकती है।

रेप से जुड़े कानून का पुरुषों को परेशान करने के लिए कर रहे गलत इस्तेमाल, HC ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दुष्कर्म महिलाओं के खिलाफ सबसे जघन्य अपराधों में से एक है, लेकिन कुछ लोग इससे जुड़े कानून का इस्तेमाल अपने पुरुष साथी को गैरजरूरी रूप से परेशान करने के लिए एक हथियार के रूप में करते हैं। इसके साथ ही अदालत ने एक शख्स के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दी। शख्स ने उसके साथ रिश्ते में रही महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने कहा कि प्राथमिकी बाद में आए विचारों पर आधारित है। हाईकोर्ट ने कहा कि रिकॉर्डिंग, व्हाट्सऐप चैट और मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए बयानों से साफ है कि दुष्कर्म साबित करने के लिए सबूत नहीं थे। पुरुष और महिला ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। यह रिलेशनशिफ शादी के झूठे वादे पर नहीं हुआ था। जस्टिस चंद्र धारी सिंह ने कहा कि यह सच है कि जिस प्रावधान के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है वह महिलाओं के खिलाफ सबसे जघन्य अपराधों में से एक है। हालांकि, यह भी एक स्थापित तथ्य है कि कुछ लोग इसे अपने पुरुष साथी को अनावश्यक रूप से परेशान करने के लिए एक हथियार के रूप में उपयोग करते हैं। अदालत ने कहा कि यह मामला इस बात का अनूठा उदाहरण है कि कैसे एक निर्दोष व्यक्ति को दंडात्मक प्रावधान के दुरुपयोग से अनुचित परेशानी का सामना करना पड़ा। अदालत को लगता है कि यदि मामले की सुनवाई जारी रही तब भी कुछ भी नहीं निकलेगा। आरोपी के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ता और शिकायतकर्ता पहले रिश्ते में थे। उन्होंने सहमति से शारीरिक संबंध स्थापित किए थे। वकील ने कहा कि कुछ मतभेद के कारण आरोपी व शिकायतकर्ता ने एक-दूसरे से शादी नहीं की और बाद में आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये, आरोपी सोना लूटकर हुए फरार

वाराणसी यूपी के वाराणसी में सुबह-सुबह बड़ी वारदात हो गई। रथयात्रा से कमच्छा के बीच मोड़ पर कार सवार बदमाशों ने रविवार सुबह सरेआम सराफा कर्मचारी और उनके पुत्र को गोली मार कर गहने लूट लिये। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने 125 ग्राम सोने के आभूषण लूटे हैं। पिता और पुत्र को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। गुरुधाम कालोनी के राम जानकी मंदिर के पास के निवासी 46 वर्षीय दीपक सोनी चौक के गोविंदपुरा में एक सराफा के यहां 20 साल से काम करते हैं। वह मुंबई में अपने मालिक के भाई की दुकान से गहने लाने गए थे। महानगरी एक्सप्रेस से वह वाराणसी आए। वाराणसी स्टेशन पर आने पर उन्होंने अपने 18 वर्षीय बेटे आर्यन को फोन किया। आर्यन लाल रंग की स्कूटी लेकर गया। पिता-पुत्र स्‍कूटी से लौट रहे थे। वे कमच्छा में पहुंचे ही थे कि तभी सफेद रंग की कार ने ओवरटेक कर रोक दिया। चार से पांच की संख्या में बदमाश दीपक सोनी से गहने का बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्‍होंने मारपीट की और गोली मार दी। एक गोली दीपक की पीठ में नीचे की ओर लगी है। जबकि आर्यन के बाएं पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर भेलूपुर इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र पहुंचे। पिता-पुत्र को तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। ट्रामा सेंटर में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल पहुंचे। उन्‍होंने घायल पिता-पुत्र का हाल लिया। इस वारदात के बाद खुलासे के लिए वाराणसी पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शहर और जिले की सीमा पर नाकेबंदी कर दी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88