LATEST NEWS

25 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि- आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें। न्यू स्किल्स सीखने की कोशिश करें, जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगी। याद रखें, स्वास्थ्य ही धन है। वृषभ राशि- चाहे मामला करियर का हो, लव का हो, सेहत का हो, या आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन हो, आज आपको सरप्राइज मिल सकता है। आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। मिथुन राशि- आज घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी लेकिन खर्च में बढ़ोतरी होने वाली है। अपनी मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग बनाने के लिए मेडिटेशन ट्राई करें। कर्क राशि- आज का दिन थोड़ा बिजी साबित हो सकता है। आज आपको एक्स्ट्रा काम मिल सकते हैं। अपने शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। बेवजह का प्रेशर न लें। लाइफ में बैलेंस बनाकर रखना बेहद जरूरी है। सिंह राशि- अपने किसी दोस्त के साथ आज आप कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। करियर में कई बड़े महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं, जो आपकी आगे की जर्नी तय करेंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कन्या राशि- आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। फाइनेंशियल स्थिति अच्छी रहने वाली है। कुछ लोग अपने क्रश से अपनी फिलिंग्स का इजहार कर सकते हैं। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। तुला राशि- आज का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा। आज पैसे कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। वृश्चिक राशि- आज स्वास्थ्य का मामला थोड़ा गड़बड़ नजर आ रहा है। इसलिए अपना ख्याल रखें। काम के सिलसिले में काफी भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। दोपहर बाद से हालात सुधरने लगेंगे। स्ट्रेस कम लें। धनु राशि- आज आपको काम का बहुत ज्यादा प्रेशर नहीं फील होगा। आज आप स्ट्रेस फ्री रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेहतर होने वाली है। मकर राशि- आज आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। स्ट्रेस को दूर करने के लिए नए तरीके ट्राई करें। आज आपको एक्सपेक्टेशन के मुताबिक पैसों का आगमन होता हुआ नहीं दिखेगा। खर्च कम करें। कुंभ राशि- आज थोड़ा लो फील कर सकते हैं। पैसे कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। हेल्दी और हैप्पी रहने के लिए मौसमी सब्जियों और फलों का सेवन करें। आपको इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। मीन राशि- आज का आपका दिन थोड़ा सा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। हो सकता है कि आपके आइडिया से आपका क्लाइंट आज खुश न हो। फाइनेंशियल स्थिति भी थोड़ी गड़बड़ दिख रही है।

दिल्ली से हटाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियां, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा में सुधार के संकेत, 369 पर AQ

नई दिल्ली पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम के बदले मिजाज और पूर्वानुमानों में पलूशन से राहत मिलने के संकेत हैं। दिल्ली में मंगलवार को प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया। शाम को एक्यूआई 369 अंकों के साथ बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सोमवार को यह गंभीर श्रेणी में था। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली एनसीआर में लगाई गई ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, पलूशन को काबू में रखने के लिए ग्रैप 1, 2 और 3 के तहत लागू पाबंदियां जारी रहेंगी। पिछले तीन दिनों के दौरान AQI की स्थिति 1- 22 दिसंबर 409 मौसम के बदले मिजाज से सुधार पर एक्यूआई राजधानी के मौसम में बदलाव और हवा की गति में परिवर्तन होने से प्रदूषण के स्तर में कमी देखी जा रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह से ही सुधार पर है। दिल्ली में मंगलवार को शाम 4 बजे AQI 369 पर था। समिति का कहना है कि यह आंकड़ा ग्रैप-4 लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय सीमा से 31 अंक नीचे है। मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज दरअसल, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में 26, 27 और 28 दिसंबर को बूंदाबांदी या बारिश की संभावना जताई है। 27 दिसंबर को हवा की स्पीड भी तेज रहने का अनुमान है। इससे पलूशन के स्तर में भी कमी देखी जा सकती है। अनुमान है कि वाले दिनों में दिल्ली का AQI 300-400 के बीच में रह सकता है। इन कार्यों पर लगी रोक हटी ग्रैप-4 की पाबंदिया हटने से दिल्ली के कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली में गैर-जरूरी सामान ले जाने वाले ट्रकों के दाखिल होने पर लगी रोक हटा ली जाएगी। साथ ही नेशनल हाइवे और फ्लाईओवर समेत सभी निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध भी हटा लिए जाएंगे। 16 दिसंबर को लगी थीं ग्रैप-4 की पाबंदियां उल्लेखनीय है कि वायु गुणवत्ता में गिरावट के बाद 16 दिसंबर से पूरे एनसीआर में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू थीं। ग्रैप-4 के तहत दिल्ली एनसीआर में सभी प्रकार की निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था।

शेख हसीना की मुश्किलें नहीं हो रही कम, पांच अरब डॉलर के परमाणु ऊर्जा प्लांट के कथित घोटाले के आरोप में जांच शुरू

ढाका बांग्लादेश में पांच अरब डॉलर के परमाणु ऊर्जा प्लांट के कथित घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके स्वजनों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। यह घोटाला ढाका से कुछ दूर स्थित रूपपुर पावर प्लांट को रूस की सरकारी एजेंसी रोसातोम बनवा रही है जिससे कुछ भारतीय कंपनियां भी जुड़ी हुई हैं। जानिए क्या है मामला यह बांग्लादेश का पहला परमाणु ऊर्जा प्लांट है जिसे ढाका से 160 किमी पश्चिम स्थित रूपपुर में रूस ने डिजाइन किया है। रूपपुर एनपीपी प्रोजेक्ट को लेकर लगाए गए आरोपों से रोसातोम ने इन्कार किया है। रूस सरकार के कारपोरेशन का कहना है कि वह पारदर्शी नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध है। वह अपने हितों और प्रतिष्ठा के लिए कोर्ट में जाएगी। शेख हसीना पर लगे हैं ये आरोप वहीं, 77 वर्षीय अपदस्थ पीएम शेख हसीना पर आरोप है कि पांच अरब डालर के रूपपुर परमाणु ऊर्जा प्लांट की पूरी रकम को उन्होंने अपने मलेशिया के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया है। इस मामले में शेख हसीना के अलावा, उनके बेटे सजीब वाजेब ज्वाय (अमेरिका में रहते हैं), उनकी भांजी व ब्रिटिश ट्रेजरी मिनिस्टर ट्यूलिप सादिक भी आरोपित हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटनाक्रम तब सामने आया जब दो दिन पहले बांग्लादेश के हाई कोर्ट ने अपने एक फैसले में पूछा कि भ्रष्टाचार विरोधी आयोग (एससीसी) ने अभी तक रूपपुर पावर न्यूक्लियर प्रोजेक्ट के पांच अरब डालर कथित रूप से शेख हसीना के मलेशिया के एकाउंट में ट्रांसफर किए जाने पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। हसीना, ज्वाय और ट्यूलिप की इस हेराफेरी को क्या अवैध नहीं घोषित किया जाना चाहिए? एसीसी के दस्तावेजों के अनुसार रूपपुर पावर प्लांट में भ्रष्टाचार होने की बात नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (एनडीएम) के अध्यक्ष बाबी हज्जाज ने उजागर की थी। शेख हसीना पर लगे हैं कई अन्य आरोप उल्लेखनीय है कि हसीना अपदस्थ किए जाने के बाद यानी पांच अगस्त से भारत में शरण लिए हुए हैं। 16 साल के शासन और लगातार तीसरी बार सत्ता में निर्वाचित होने के बाद शेख हसीना पर और उनके सहयोगियों पर हत्याओं और प्रदर्शनों के भी आरोप लगाए गए हैं। हसीना के प्रत्यारोपण की मांग बता दें कि हाल के दिनों में ही बांग्लादेश नें भारत से शेख हसीना के प्रत्यारोपण के लिए पत्र लिखा था। भारत ने इस नोट के मिलने की बात स्वीकार की है। इस नोट को लेकर पिछले दिनों भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि, “हमें बांग्लादेश उच्चाोग से एक नोट वर्बल प्राप्त हुआ है जो प्रत्यर्पण से संबंधित है। इस बारे में हमारे पास साझा करने के लिए और कोई सूचना नहीं है।”

अमेरिका में उड़ानें अचानक रद्द, हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया, हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट में फंसे

वाशिंगटन क्रिसमस से पहले अमेरिका में एक एयरलाइंस ने अपनी सभी उड़ानों को अचानक रद कर दिया। इससे वहां के हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट में फंसे हैं। अमेरिकन एयरलाइंस और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने जानकारी दी कि तकनीकी समस्या की वजह से एयरलाइंस ने अमेरिका में अपनी भी उड़ानों को रोक दिया है। इससे क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उड़ान भरने वाले हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

संभल में हिंसा के बाद पुलिस ने सात और आरोपियों को किया गिरफ्तार, कुल संख्या 47 हुई

संभल संभल में नंबर में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ अब तक कुल 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। संभल में 24 नवंबर 2024 को जब शाही जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। उस दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पथराव किया था और कई वाहनों में आग लगा दी थी। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है। संभल के एएसपी श्रीश चन्द्र ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान शोएब, जियाउद्दीन, जावेद, मुस्तफा, अजहरुद्दीन, शाहब और मो. आजम के रूप में हुई है। अभी तक इस प्रकरण में कुल 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि अन्य 91 व्यक्ति प्रकाश में आए हैं। इन सभी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हैं। सर्विलांस एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों पर नजर रही जा रही है। सीसीटीवी के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान की गई है। जो अन्य 91 व्यक्ति हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक इस प्रकरण में 11 एफआईआर हुई थीं। बता दें कि संभल में ठीक एक महीना पहले (24 नवंबर को) शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा और आगजनी हुई थी। पथराव, आगजनी, फायरिंग और हिंसा की घटनाओं ने संभल को अस्त-व्यस्त कर दिया था। हालात कई दिनों तक तनावपूर्ण रहे थे। हालांकि, शहर में अब स्थिति सामान्य हो गई है। बाजारों में रौनक लौट आई।

इसरो के चेयरमैन ने कहा- चांद पर अब इंसान भेजने की भी हो गई तैयारी, बताया किस साल लहराएगा तिरंगा

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद के चेयरमैन डॉ. एस सोमनाथ का कहना है कि भारत 2040 में चांद पर लैंडिंग करेगा। उन्होंने कहा कि हम इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं और इंसान को चांद पर लैंड कराएंगे। यही नहीं भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन भी 2035 में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। स्पेस स्टेशन मॉड्यूल की लॉन्चिंग 2028 में की जाएगी और फिर अगले 7 सालों में यह अभियान पूरा हो जाएगा। भारत के चंद्रयान मिशन की बड़ी सफलता के बाद इसरो का यह महत्वाकांक्षी अभियान पूरी दुनिया को अंतरिम में भारत की क्षमता को दिखाने वाला है। एस. सोमनाथ ने कहा कि अगले 15 सालों का रोडमैप हमने तैयार कर लिया है और लॉन्ग टर्म विजन के साथ प्रयासों में जुटे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने 31 हजार करोड़ रुपये का फंड इसरो के लिए जारी किया है। इसी पर बात करते हुए इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि यह साल हमारे लिए बहुत शानदार रहेगा। हम अपने मिशनों पर आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा पीएम के विजन के आधार पर आगे का भी रोडमैप तय करेंगे। स्पेस प्रोग्राम के इतिहास में हमारे पास पहली बार अगले 25 सालों का प्लान तय है।’ इस प्लान के तहत भारत अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने वाला है, जिसकी शुरुआत 2028 से होगी। इसके अलावा 2040 में भारत ने चांद पर इंसान को भेजने का लक्ष्य तय किया है। यह बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। डॉ. सोमनाथ ने कहा कि ऐसा कारनामा हम देश की आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा, ‘हम जब देश की आजादी की 100वीं सालगिरह मनाएंगे तो भारत का झंडा भी चांद पर लहराएगा। हमारा एक यात्री वहां जाएगा और वहीं पर तिरंगा लहराकर लौटेगा। हमारा यह लक्ष्य वर्ष 2040 के लिए है।’ इससे पहले चंद्रयान-4 मिशन पर काम चल रहा है। इसके तहत यह तय किया जाएगा कि चंद्रयान मिशन कैसे सुरक्षित वापस लौटकर भी दिखाए। फिलहाल भारत इस बात की तैयारी कर रहा है कि कैसे चंद्रयान मिशन के लिए पेलोड तैयार किए जाएं। लॉन्च वीकल आदि को विकसित किया जाए, जिससे चांद पर लैंडिंग के साथ ही सुरक्षित वापसी भी की जा सके।

उत्तर प्रदेश में 200 करोड़ पर्यटकों ने किया यूपी का दीदार, देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया

लखनऊ योगी सरकार की नीतियों से पर्यटकों का रुझान उत्तर प्रदेश की ओर लगातार बढ़ रहा है। पर्यटकों की आमद के हिसाब से भारत दुनिया का पांचवा पसंदीदा स्थल बन चुका है। इसमें भी घरेलू खासकर धार्मिक पर्यटन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस बदली भूमिका में भगवान राम और कृष्ण की जन्मभूमि क्रमशः अयोध्या एवं ब्रज क्षेत्र, तीनों लोकों से न्यारी भगवान शिव की काशी का महत्वपूर्ण रोल है। इन सबने मिलकर उत्तर प्रदेश को देश के पर्यटन का नया ग्रोथ इंजन बना दिया है। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ही संभव हो सका। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश अब पर्यटकों की पहली पसंद है। सात वर्षों के दौरान यूपी में आने वाले पर्यटकों की संख्या करीब 200 करोड़ रही। इसमें 1.26 करोड़ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2022 में यूपी आने वाले पर्यटकों की संख्या 32.18 करोड़ थी। 2024 के शुरुआती छह महीनों में यह बढ़कर 32.98 करोड़ तक पहुंच गई। इसमें अयोध्या और काशी का खासा योगदान रहा। पिछले साल जनवरी में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद छह महीने में यहां करीब 11 करोड़ पर्यटक आए। केवल जनवरी में ही यहां करीब सात करोड़ की संख्या में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। यह किसी जगह एक महीने में आने वाले पर्यटकों का रिकॉर्ड है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद यही स्थिति वाराणसी की भी है। यहां छह महीनों के दौरान 4.59 करोड़ पर्यटक पहुंचे। साल गुजरते-गुजरते यह संख्या और बढ़ गई। घरेलू पर्यटकों के जरिए धार्मिक स्थलों के प्रति बढ़ते रुझान के मद्देनजर योगी सरकार केंद्र की मदद से ऐसे कई स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा को केंद्र में रखते हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इसमें प्रमुख हैं, विंध्य धाम कॉरिडोर मिर्जापुर, नाथ कॉरिडोर बरेली। ब्रज क्षेत्र विकास परिषद, रामायण, बौद्ध, कृष्ण सर्किट, स्वदेश दर्शन आदि योजनाओं से उत्तर प्रदेश के पर्यटन को और विस्तार मिल रहा है। प्रयागराज में अगले साल आयोजित होने वाला महाकुंभ इसका चरमोत्कर्ष होगा। दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक समागम में देश-दुनिया से करीब 40 से 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी है। महाकुंभ की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है। हाल के दिनों में उनका लगातार प्रयागराज दौरा इसका प्रमाण है। धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रहे आयोजन भी उत्तर प्रदेश के आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं। इसमें अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले होने वाला दीपोत्सव, काशी में दीपावली के बाद आयोजित होने वाली देव दीपावली और मथुरा में होली पर आयोजित होने वाला रंगोत्सव का महत्वपूर्ण स्थान है। योगी सरकार ईको टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन पर भी लगातार फोकस कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले तीन नेशनल हाइवे बंद, चार लोगों की मौत

शिमला हिमाचल प्रदेश में ताजा बर्फबारी के बाद लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले तीन नेशनल हाइवे बंद हो गए हैं। इसके अलावा 174 सड़कों पर भी यातायात रोक दिया गया है। इतना ही नहीं, 683 बिजली लाइनें भी ठप हैं और पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों की जान भी चली गई है। हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर के बाद से हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई, जिसमें शिमला भी शामिल है। ताजा बर्फबारी के बाद पर्यटक और बागवान खुश हैं। हालांकि, लोगों की दिक्कतें भी बढ़ी हैं। बर्फबारी के बाद हिमाचल में तीन एनएच समेत 174 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। उन्होंने बताया, “बर्फबारी के कारण 683 बिजली की लाइनें बाधित हुई हैं। शिमला में सबसे अधिक सड़कें बंद हैं। इसके अलावा चार लोगों की मौतें हुईं, जो किसी ऊंचाई वाली जगह गिरने और फिसलने की वजह से हुई है। साथ ही कई लोगों को चोटें भी आई हैं।” ओंकार शर्मा ने कहा, “बर्फबारी के चलते दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई अन्य क्षेत्रों से टूरिस्ट के हिमाचल प्रदेश आने का भी सिलसिला जारी है। नए साल से पहले मौसम विभाग की तरफ से बारिश और बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।” हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने पर्यटकों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मेरी पर्यटकों से अपील है कि वह निर्देशों का पालन करें और बर्फबारी वाले क्षेत्र में ड्राइविंग करने से बचें, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। मौसम विभाग ने हिमाचल में मंगलवार को भी बर्फ और बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 दिसंबर के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

नक्सलियों के कोर इलाके में आगे बढ़ी फोर्स, नक्सलियों ने दागे बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, दो जवान घायल

सुकमा छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित इलाके रायगुडेम नक्सलियों ने एक बार फिर सिर उठाने की नाकाम कोशिश की। यहां देर रात नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला बोल दिया। दो जवान घायल हुए हैं, जिनका हालत खतरे से बाहर है। रायगुडेम पर किसी समय नक्सलियों का कब्जा हुआ करती थी।। यहां नक्सलियों की बटालियन रहा करती थी, लेकिन हाल के महीनों में सुरक्षाबलों ने लगातार एक्शन लिया है। सुरक्षाबलों ने रायगुडेम में कैंप खोलने के बाद अब गोमगुड़ा नदी के उस पार भी कैंप खोल दिया है। इससे परेशान होकर नक्सलियों ने देर रात को कैंप पर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने दागे बैरल ग्रेनेड लॉन्चर जानकारी के मुताबिक, चिंतलनार थानाक्षेत्र स्थित गोमगुड़ा में नया कैंप स्थापित किया गया है। जहां बीती रात नक्सलियों ने अचानक हमला कर दिया। नक्सलियों ने बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे, जिसके फटने से कोबरा 206 के दो जवान को मामूली चोट लगी। ये दो जवान कैंप के बाहर आउटर कार्डन में लगे थे। उधर जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद नक्सली वहां से भाग गए। दोनों जवानों का प्राथमिक उपचार किया गया, और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।

हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या करवाई थी इजरायल ने पहली किया स्वीकार

यरूशलम इजरायल ने पहली बार माना है कि उसने हमास नेता इस्माइल हानिया की तेहरान में हत्या करवाई थी। इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल कैट्ज ने एक कार्यक्रम में हूती ग्रुप को चेतावनी देते हुए यह बात कही। कैट्ज ने कहा, “हम हूती ग्रुप पर कठोर हमला करेंगे, उनके रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे और उनके नेताओं का सिर कलम करेंगे – ठीक वैसे ही जैसे हमने तेहरान, गाजा और लेबनान में हानीया, सिनवार और नसरल्लाह के साथ किया था।” हूती ग्रुप ने सोमवार को एक और ड्रोन हमला किया था। हालांकि इजरायली सेना ने दावा किया था कि ड्रोन को उसकी वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया। गाजा संघर्ष छिड़ने के बाद से हूती ग्रुप इजरायल के शहरों पर रॉकेट-ड्रोन हमले कर रहे हैं और लाल सागर में ‘इजरायल से जुड़े’ जहाजों को निशाना बना रहा है। हानिया की हत्या 31 जुलाई को तेहरान के एक गेस्टहाउस में कथित तौर पर एक विस्फोटक उपकरण के जरिए की गई थी। व्यापाक रूप से माना जाता है कि विस्फोटक उपकरण इजरायली एजेंटों ने रखा था। अपनी मृत्यु के समय, हानिया हमास के लिए इजरायल के साथ युद्ध विराम वार्ता का नेतृत्व कर रहे थे। ईरान और हमास हानीया की हत्या के लिए इजरायल को जिम्मेदार बताते रहे हैं। इजरायल इससे पहले दक्षिणी गाजा में हमास नेता याह्या सिनवार (हानिया का उत्तराधिकारी) और बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हत्या की जिम्मेदारी ले चुका है। हानिया के उत्तराधिकारी सिनवार को अक्टूबर में गाजा में एक मुठभेड़ में इजरायली सेना ने मार गिराया था। हमास अभी भी नया नेता चुनने की प्रक्रिया में है। ईरान समर्थित लेबनानी समूह हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की सितंबर में एक इजरायली एयर स्ट्राइक में मौत हुई थी।

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब पर राजनीति शर्मनाक

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संसद और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर चल रही राजनीति के बीच कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब को न केवल अनदेखा किया, बल्कि उनके योगदान का बार-बार अपमान भी किया है। मुख्यमंत्री ने जयपुर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान निर्माता के नाम का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उनके वास्तविक योगदान को कभी सम्मान नहीं दिया। बयान में यह भी जोड़ा गया कि कांग्रेस को “शर्म” करनी चाहिए और अपने इतिहास का पुनर्मूल्यांकन करना चाहिए। बाबा साहब ने सामाजिक अधिकार और सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए, उन्हें कांग्रेस ने लगातार कमजोर किया। आरोपों में यह भी शामिल है कि कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का उपयोग केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया। इसके विपरीत, मौजूदा सरकार ने बाबा साहब की स्मृति को सम्मानित करने के लिए कई कदम उठाए, जैसे अंबेडकर सेंटर और अंबेडकर स्मृति स्थल का निर्माण। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका और भारतीय राजनीति में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को लेकर एक बार फिर से सवाल उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष वह भूमिका नहीं निभा पा रहा है, जो आजादी के बाद से निभाई जानी चाहिए थी। बाबा साहब अंबेडकर, जो देश के पहले कानून मंत्री थे, ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहब के योगदान को कभी पूरी तरह सम्मान नहीं दिया। 1954 में बाबा साहब ने चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस ने उनका विरोध किया। यहां तक कि उन्हें भारत रत्न देने में भी देरी की गई। कांग्रेस पर जाति और धर्म की राजनीति करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाए गए। राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा गया कि कांग्रेस में सांसदों को अपमानित करने की घटनाएं आम हो गई हैं। इस दौरान यह भी कहा गया कि मौजूदा मोदी सरकार ने दिल्ली में अंबेडकर सेंटर और अंबेडकर हाउस बनाकर बाबा साहब की स्मृति को सम्मानित करने का काम किया है। इसके अलावा, अंबेडकर स्मृति स्थल का भी निर्माण किया गया। सीएम भजनलाल ने तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने देश के विकास और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण पर कभी ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस हमेशा सत्ता के लालच में रही और जब जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया, तो उनका “अंदर का बड़ा दर्द” अब सामने आ रहा है।

40 वर्षों से नक्सल संगठन में सक्रिय, 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

कांकेर जिले के अंतागढ़ से पुलिस ने शीर्ष नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया है। प्रभाकर पर 25 लाख का इनाम घोषित है। वह सक्रिय उत्तर सब जोनल ब्यूरो में रसद आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रहा। प्रभाकर नक्सल संगठन में विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रभाकर राव के विरूद्ध दर्जनों अपराध पंजीबद्ध है। रसद आपूर्ति एवं रसद इंचार्ज, ओड़िसा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ के शीर्ष नक्सल नेताओं का करीबी सहयोगी रहा। सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई प्रभाकर राव है। कुख्यात नक्सलियों से संबध सीसीएम सचिव बसवा राजू, सीसीएम के.रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू, देवजी उर्फ कुमा दादा, कोसा, सोनू, मल्लाराजा रेड़डी उर्फ संग्राम से करीबी संबंध है। प्रभाकर राव की पत्नी डीवीसी सदस्य राजे कांगे रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है। विगत कुछ दिनों से प्रभाकर की गतिविधि कांकेर जिले क्षेत्र में परिलक्षित होने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा उक्त आसूचना पर तस्दीकी की जा रही थी। बस्तर संभाग से इस साल 884 नक्सली गिरफ्तार 22 दिसंबर को अंतागढ़ क्षेत्रांतर्गत पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी कार्यवाही में प्रभाकर राव को गिरफ्तार किया गया है। उससे लगातार पूछताछ कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी. ने बताया गया कि बस्तर संभाग में इस वर्ष 884 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभाकर राव की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की दृष्टिकोण से पुलिस बल को प्राप्त एक महत्वपूर्ण सफलता है। 1984 से नक्सल संगठन में सक्रिय है प्रभाकर तेलांगाना के जगित्याल जिले के ग्राम बीरपुर निवासी 57 वर्षीय प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव वर्ष 1984 में नक्सल संगठन में भर्ती हुआ था। वर्ष 1984-1994 तक अविभाजित राज्य आंध्रप्रदेश में नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। वर्ष 1995-1997 तक बालाघाट क्षेत्र (मध्यप्रदेश) में सक्रिय, वर्ष 1998-2005 तक उत्तर बस्तर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में सक्रिय रहे। वर्ष 2005-2007 डीकेएसजेडसी आपूर्ति टीम, शहरी नेटवर्क का कार्य, वर्ष 2007-2008 मानपुर-मोहला क्षेत्र में सक्रिय, वर्ष 2008-2024 वर्तमान समय तक- डीकेएसजेडसी आपूर्ति एवं मोबाइल पालेटिकल स्कूल का प्रभारी रह चुका है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की सफलता एवं आगामी कार्य योजना पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि सड़क निर्माण में ऐसी तकनीको का प्रयोग बढ़ाया जाएगा, जिससे प्रकृति संरक्षण और समावेशी विकास हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सड़कों के निर्माण में ग्रीन टेक्नोलॉजी में अगुआई करने वाला राज्य बनेगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तीनों चरणों में उत्कृष्ट कार्य किया है, चौथे चरण में भी बेहतर काम होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में योजना के सभी लक्ष्य समय सीमा में पूर्ण होंगे। मंत्री श्री पटेल मंगलवार को “प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की सफलता 2000-2024 एवं आगामी कार्य योजना पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम मे शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, संयुक्त सचिव श्री अमित शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क प्राधिकरण श्री दीपक आर्य उपस्थित रहे। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरुआत की। यह योजना से ग्रामीण विकास के लिए वरदान साबित हुई। उनकी जनशताब्दी पर योजना ने 25 वर्ष पूर्ण कर लिए है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर में जिस तरह रीढ़ की हड्डी है, उसी तरह ग्रामीण सड़कों ने देश के विकास में अपना योगदान दिया है। मध्यप्रदेश ने योजना के प्रारंभ से ही उल्लेखनीय कार्य किए गए है। एमपीआरआरडीए के नवाचार ई-मार्ग, संवेग की सराहना केंद्र सरकार द्वारा की गई है, यह विशेष उपलब्धि है। प्राधिकरण द्वारा योजना के तहत बनाई गई 77 सड़कों का संधारण महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है, यह अत्यंत सराहनीय है। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य में 10 हजार किलोमीटर के अधिक सड़कें वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग कर बनाई गई है और इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मंत्री श्री पटेल कहा कि जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम भी इस योजना ने किया है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों में सड़कों के बनने से सरकार की पहुंच बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कैसे नरसिंहपुर जिले के जनजातीय गांव बमनी तक सड़क बनने से शेष गांव भी लाभान्वित हुए। उन्होंने पीएम जनमन योजना में जनजातीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो बसाहटें सड़क विहीन हैं, उन्हें इस योजना के आगामी चौथे चरण में शामिल किया जायेगा। वर्कशॉप में आगामी कार्ययोजना और संभावित चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विचार विमर्श हो। प्रमुख सचिव श्रीमती रस्तोगी ने कहा कि पीएमजीएसवाय की सफलता का कारण योजना की सेंट्रलाइज्ड प्लानिंग है। मध्यप्रदेश हमेशा इस योजना के क्रियान्वयन में अव्वल रहा है, हम आगे भी अग्रणी रहेंगे। आगामी योजना में नई टेक्नोलॉजी के उपयोग पर अधिक जोर दिया जाएगा साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी भी बढ़ाई जाएगी। संयुक्त सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश में कई नवाचार किए गए हैं, जो सराहनीय है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का चौथा चरण प्रारंभ हो रहा है। इस चरण में 2011 की जनसंख्या अनुसार मैदानी इलाकों में 500+, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों, विशेष श्रेणी क्षेत्रों (जनजातीय अनुसूची V, आकांक्षी जिले/ब्लॉक, रेगिस्तानी क्षेत्र) में 250+ की जनसंख्या से अधिक बसाहटों को जोड़ा जायेगा। सर्वे कार्य जनवरी 2025 तक पूर्ण होगा। सड़क निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों को शामिल किया जाएगा, कोल्ड मिक्स प्रौद्योगिकी, अपशिष्ट प्लास्टिक, पैनलयुक्त सीमेंट कंक्रीट, सेल-भरे कंक्रीट तथा अन्य अपशिष्ट, फ्लाई ऐश और स्टील धातुमल का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाए। योजना के लिए कार्य योजना पीएम गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से बनाई जाएगी, साथ ही पोर्टल पर उपलब्ध नियोजन टूल डीपीआर तैयार करने में भी सहायक होगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि विगत तीन वर्षों से सड़क निर्माण एवं गुणवत्ता में अग्रणी होने से केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को पुरस्कृत किया है। राज्य में आई टी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा। प्राधिकरण द्वारा विकसित ई-मार्ग सॉफ्टवेयर सम्पूर्ण देश में लागू किया गया है। यह गर्व का विषय है। संवेग पोर्टल से सड़को का संधारण बेहतर हो रहा है। नवीन टेक्नोलॉजी समावेश, कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए राज्य में प्रशिक्षण अकादमी भी स्थापित की गई है। इस अवसर पर पीएमजीएसवाय की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म दिखाई गई। मुख्य अभियंता आरआरडीए श्री विजय गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।  

राज्य उपभोक्ता आयोग, दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग से मिला है प्रोत्साहन

रायपुर प्रदेश के उपभोक्ताओं में अपने अधिकार के प्रति जागरूकता बढ़ने लगी है। लोग 10 रुपये के स्टांप के सहारे अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य उपभोक्ता प्रतितोष आयोग में दैनिक जीवन से जुड़े कई तरह के प्रकरण सामने आ रहे हैं। राजधानी में फोरम स्थापित होने के बाद से अब तक हजारों लोगों ने आवेदन किया, जिनमें रोज प्रकरणों की सुनवाई कर उनका निपटारा भी किया जा चुका है। उपभोक्ता अधिकार नियम का फायदा बड़ी संख्या में शहरवासियों के साथ पूरे प्रदेश के उपभोक्ता उठा रहे हैं। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है, जिससे खरीदी हुई वस्तु को लेकर भी लोगों को अधिकार मिला है। अप्रैल, 2024 में केंद्र सरकार उपभोक्ता मामले विभाग और राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग की मदद से छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग को उच्च तकनीकी वाला वीसी सेट प्राप्त हुआ था। हालांकि, राज्य उपभोक्ता आयोग अपने सीमित संसाधनों से 11 दिसंबर, 2023 से ही वीसी के जरिए सुनवाई प्रारंभ कर दी गई थी। तब से 323 प्रकरणों की वीसी से सुनवाई की जा चुकी है। यह पूरे भारत में राज्य उपभोक्ता आयोगों में अग्रणी स्थान रहा है। वीसी के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आयोग के समक्ष उनके प्रकरणों में तर्क करने में सुविधा प्राप्त हुई है। यह सस्ता न्याय प्रदान करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम है। यही नहीं, दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ई-हियरिंग के माध्यम से प्रकरण की पैरवी करने प्रोत्साहित करते हैं। केस-1: पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रीमियम की कटौती करने के बाद भी कांकेर निवासी लाभार्थी सुरजोतिन जैन के मृत्यु के बाद भी केनरा बैंक प्रबंधन ने घोर लापरवाही बरती। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने मामले की सुनवाई कर कैनरा बैंक को मृतका के बेटे धनराज जैन को बीमा दावा राशि दो लाख रुपये सात प्रतिशत ब्याज के साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति के तौर पर बीस हजार और वाद व्यय पांच हजार रुपये देने का आदेश सुनाया। केस-2: नया बारद्वार की रहने वाली फुलेश्वरी बाई के पति द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम से 14 लाख रुपये की दो पालिसी ली गई थी। पालिसी धारक की मृत्यु होने के बाद निगम ने यह कहकर बीमा दावा निरस्त कर दिया गया था कि बीमा प्रस्ताव में धारक ने पूर्व में इलाज व अपंगता के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। आयोग ने सुनवाई कर निगम द्वारा दावा निरस्त करने की कार्रवाई को सेवा में कमी का दोषी पाकर 14 लाख रुपये के साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति 15 हजार, वाद व्यय तीन हजार रुपये देने का आदेश दिया। केस-3: अप्रैल महीने में सिल्वर टूर पैकेज कंपनी की संविदा की शर्तों को राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया, सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा ने अनुचित पाकर तेलीबांधा निवासी नेहा तोलानी के पति विक्की तोलानी द्वारा जमा की गई 45 हजार रुपये के साथ पांच हजार रुपये वाद व्यय लौटाने का आदेश सुनाया। कंपनी ने आकर्षक टूर पैकेज आफर के आधार पर पैकेज खरीदने के लिए विक्की को प्रेरित करने के साथ प्रतिफल की राशि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर अतिरिक्त छूट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में पैकेज पालिसी को रद कर दिया।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और नियुक्तियों की प्रगति की समीक्षा की

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि आईपीएचएस मानकों के अनुरूप कैबिनेट द्वारा स्वीकृत पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि नवीन स्वीकृत पदों के साथ रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी और सुलभ बनाया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण कार्यों और चिकित्सकीय व सहायक चिकित्सकीय पदों पर नियुक्तियों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नवीन जिला चिकित्सालयों में पदों की पूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माणाधीन कार्यों की सतत निगरानी और समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरुण राठी, एमडी एमपीबीडीसी डॉ. पंकज जैन, सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, पीआईयू और एमपीबीडीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live