LATEST NEWS

19 फरवरी को कराची से शुरू होगा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज, 9 मार्च को खेला जायेगा फाईनल मैच

नई दिल्ली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फिक्स्चर और ग्रुप की घोषणा आईसीसी ने कर दी है। यह टूर्नामेंट 19 फरवरी को कराची में शुरू होगा और फाइनल 9 मार्च को होगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में 15 मैच होंगे और यह प्रतियोगिता पाकिस्तान और दुबई में खेली जाएगी। पाकिस्तान में, रावलपिंडी, लाहौर और कराची में तीन जगहों पर मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान में प्रत्येक जगह पर तीन ग्रुप गेम होंगे, जिसमें लाहौर दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी भी करेगा। जबकि भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैचों के साथ-साथ पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। 9 मार्च को लाहौर में फाइनल होगा। लेकिन अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, उस स्थिति में यह दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल में रिजर्व डे होंगे। पाकिस्तान 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए टूर्नामेंट ओपनर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत और पाकिस्तान के मैच के साथ दुबई लेग अगले दिन से शुरू होगा। ग्रुप बी की शुरुआत 21 फरवरी को होगी, जब अफगानिस्तान कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेगा। शनिवार (22 फरवरी) को लाहौर में प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे, और अगले दिन (23 फरवरी) बहुप्रतीक्षित पाकिस्तान-भारत मैच होगा। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा करने वाली आठ टीमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के अंकों की तालिका में शीर्ष आठ स्थानों पर रही टीमें हैं। टूर्नामेंट के ग्रुप ए में मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी धारक और मेजबान पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में क्रिकेट विश्व कप 2023 के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम: 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची, पाकिस्तान 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची, पाकिस्तान 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी, पाकिस्तान 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी, पाकिस्तान 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर, पाकिस्तान 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी, पाकिस्तान 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, पाकिस्तान 1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची, पाकिस्तान 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई 4 मार्च: सेमीफाइनल 1, दुबई 5 मार्च: सेमीफाइनल 2, लाहौर, पाकिस्तान 9 मार्च: फाइनल, लाहौर (जब तक भारत क्वालीफाई नहीं करता, तब तक यह दुबई में खेला जाएगा) 10 मार्च: रिजर्व डे

पंचायत सचिव संतोष कुमार सोनी को रिस्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

उमरिया भुगतान की एवज में कमीशन मांगने वाले पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया है। जनपद पंचायत मानपुर के माला गांव के पंचायत सचिव संतोष कुमार सोनी ने रिश्वत की मांग की थी। संतोष अम्रत सरोवर का काम जेसीबी मशीन से करवाने के बाद उसके भुगतान के एवज में साढ़े सात प्रतिशत की दर से कमीशन मांग रहा था। कार्रवाई के दौरान संदीप सिंह भदोरिया निरीक्षक उनकी टीम के सदस्य मौजूद थे। यह है मामला अमृत सरोवर के निर्माण के दौरान अपनी जेसीबी मशीन से काम करने वाले अंकुर तिवारी ने इस मामले में लोकायुक्त से शिकायत की थी। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया ने बताया कि अंकुर तिवारी ने जो काम पंचायत में किया था, उसका उसे दो लाख रूपये पंचायत से प्राप्त करना था। लोकायुक्त से की शिकायत सचिव अंकुर तिवारी से साढ़े सात प्रतिशत की दर से कमीशन की मांग कर रहा था। अंकुर तिवारी ने पांच हजार रूपये पहले ही दे दिए थे, शेष राशि दस हजार रूपये और दी जानी थी। पंचायत सचिव से परेशान अंकुर तिवारी ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त से कर दी। पर्याप्त प्रमाण मिलने पर लोकायुक्त ने ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की और अंकुर तिवारी को दस हजार रूपये के साथ आरोपित के पास भेजा। जैसे ही आरोपित ने रूपये लिए लोकायुक्त ने उसे दबोच लिया और उस पर कार्रवाई कर दी। इस मामले में अब अगली कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई की नहीं गई है।

विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध-घुमंतु विद्यार्थियों को मुख्य धारा से जोड़ने में देश में तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश

भोपाल मध्यप्रदेश के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध-घुमन्तु समुदाय के 50 विद्यार्थियों का केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत संचालित फ्री कोचिंग और स्कॉलरशिप। स्कीम “बडी-फॉर-स्टडी’’ के लिये राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। इसमें प्रदेश को यह सफलता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध-घुमन्तु कल्याण विभाग की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर और अधिकारियों के अथक प्रयासों से मिली है। मंत्री श्रीमती गौर ने इसके लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध-घुमन्तु समुदाय के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय बोर्ड एवं विकास बोर्ड की सीड परियोजना में आवास, आजीविका, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभाग में पहली बार समुदाय के विद्यार्थियों की कोचिंग “बडी-फॉर-स्टडी’’ के माध्यम से संचालित की जा रही है। विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी के मार्गदर्शन में 11 नवंबर को राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया, इसमें जिलों में तैनात सहायक संचालकों को बडी-फॉर-स्टडी के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को योजना की विस्तृत जानकारी के साथ ही बताया गया कि विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध-घुमन्तु समुदाय के विद्यार्थियों को किस तरह आवेदन कराया जाएगा। जिलों में तैनात अधिकारियों ने विद्यार्थियों को इस राष्ट्रीय स्तर की निःशुल्क कोचिंग योजना के लिये “बडी-फॉर-स्टडी’’ पोर्टल पर आवेदन कराया गया। पहली ही बार में मध्यप्रदेश के 50 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की इस कोचिंग एवं स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में खरगौन के 12, सतना के 09, इंदौर के 06, गुना के 05, ग्वालियर के 05, अशोकनगर के 02, सागर के 02 और बड़वानी, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, जबलपुर, कटनी, खंडवा, पन्ना और उमरिया के 01-01 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय बोर्ड विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध-घुमन्तु समुदाय कल्याण एवं विकास बोर्ड द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्तर की इस निःशुल्क कोचिंग व स्कॉरलशिप के लिए 50 बच्चों के चयन से मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर रहा है। इससे राज्य के विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध-घुमन्तु समुदायों को एक नई दिशा मिलेगी।  

स्व- सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं बने आत्म निर्भर- मंत्री श्री चौहान

भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन कर विकास के नए आयाम से जोड़ने का काम किया। देश के विकास को गति प्रदान की। आइए हम सब स्व. वाजपेयी की जन शताब्दी के अवसर पर सुशासन का संकल्प लें। किसान, गरीब, महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए नए संकल्प के साथ जुड़े। मंत्री श्री चौहान मंगलवार को उमरिया जिले की पाली नगर पालिका में जन कल्याण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मानपुर विधायक सुश्री मीना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पाली श्रीमती शंकुतला प्रधान सहित जनप्रतिनिधि , शासकीय अधिकारी, पार्षद, नागरिक उपस्थित थे। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्व. वाजपेयी ने भारत का ही नहीं विश्व का मार्गदर्शन किया तथा भारत की छवि को दुनिया के नक्शे में उभारने का काम किया। उनके द्वारा किये गए कार्यों एवं नीतियाँ के कारण आज देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बने। जिले में 35 हजार स्व सहायता समूह गठित है जिनसे जुड़कर महिलाएं कृषि, पशु पालन, सब्जी उत्पादन, मनिहारी, पेंटिंग्स बनाने, सिलाई, किराना दुकान जैसी गतिविधियां संचालित कर रही है। मंत्री श्री चौहान ने जन कल्याण शिविर में राजस्व, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आयुष्मान कार्ड योजना के सैकड़ो हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने नगरपालिका क्षेत्र के 2 करोड़ 61 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। मंत्री श्री चौहान ने पाली स्थित मां बिरासनी के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य मे 25 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे सुशासन दिवस कार्यक्रम सामुदायिक भवन उमरिया मे आयोजित जाएगा।  

मेपकास्ट करेगा इजरायल के साथ जल तकनीकी पर कार्यशाला

भोपाल मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकॉस्ट) ने जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजरायल की उन्नत तकनीकों को समझने और उन्हें अपनाने के उद्देश्य से इजरायली एंबेसी की “वाटर अटैची” सुश्री नोआ को आमंत्रित किया। बैठक में प्रदेश के जल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न शासकीय विभागों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। बैठक में मेपकॉस्ट के जल संसाधन प्रमुख डॉ. कपिल खरे ने परिषद द्वारा रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीकों के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में पूर्ण किए गए प्रोजेक्ट्स की जानकारी साझा की। जल संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन में इजरायल की अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग पर चर्चा हुई। नर्मदा समग्र और मेपकॉस्ट की संयुक्त पहल से आयोजित बैठक में वाटर सेक्टर पर काम करने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, आईसर भोपाल, केंद्रीय जल आयोग भूजल प्राधिकरण सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। सुश्री नोआ ने प्रदेश में इजरायली विशेषज्ञों की मदद से जल प्रबंधन की नई तकनीकों को लागू करने और भोपाल में एक विस्तृत कंसल्टेशन कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति दी। इस अवसर पर परिाद की गतिविधियों पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण श्री तस्नीम हबीब ने किया। कार्यक्रम का समापन परिषद के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रविशंकर भारद्वाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इजराइल अपने उन्नत तकनीकी विकास और वैज्ञानिक उपलब्धियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जल प्रबंधन के क्षेत्र में इजराइल ने अद्वितीय तकनीकें विकसित की हैं, जिनका उपयोग आज दुनिया भर के देश कर रहे हैं।  

जल संचय जन भागीदारी से जन आंदोलन में बदलना चाहिए: सी आर पाटील

खजुराहो केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल के द्वारा खजुराहो पहुंचकर खजुराहो के पाहिल वाटिका में जनसंचय, जन भागीदारी , जन आंदोलन के तहत मध्य प्रदेश विकास परिषद गुजरात के तत्वाधान में भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जल संचय, जन भागीदारी से जन आंदोलन मैं बदलना होगा तभी हम अपने धरती माता के प्रति कर्तव्यों का उचित निर्वहन कर पाएंगे । भूमि पूजन के पश्चात पत्रकारों से चर्चा करते हुए जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कहा कि मध्य प्रदेश में केंन बेतवा लिंक परियोजना का सपना पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के द्वारा देखा गया था जिसको देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्ण करने जा रहे हैं, इस सपने को साकार होने के साथ ही  हर घर और खेत तक पानी पहुंचे ऐसी हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा है , 44000 करोड़ की इस योजना का कार्य प्रारंभ हो चुका है जिसमें से कुछ कार्य अभी हो चुके हैं जिसमें दम इत्यादि का भी निर्माण हो रहा है तथा 3 वर्ष के अंतराल में इस कार्य को पूर्ण किया जाना है । इस अवसर पर उन्होंने खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस योजना को धरातल पर लाने के लिए तथा बजट को पास करवाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही जिसके चलते यह योजना साकार हो सकी और 25 दिसंबर को हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खजुराहो में आकर इसकी आधारशिला रखेंगे , आज इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटेरिया तथा नगर परिषद खजुराहो के अध्यक्ष अरुण कुमार पप्पू अवस्थी के अलावा जनसंचय जन भागीदारी जन आंदोलन मध्य प्रदेश विकास परिषद गुजरात के यतेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे ।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति का अपना विशेष महत्व है, मनुष्य जीवन सत्कर्म के लिए प्राप्त हुआ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति का अपना विशेष महत्व है। मनुष्य जीवन सत्कर्म के लिए प्राप्त हुआ है। कथा श्रवण के माध्यम से हमें जीवन दर्शन की राह मिलती है, जो हमें सदमार्ग की ओर चलने के लिए सदैव प्रेरित करती है। गौमाता की सेवा भगवान की सेवा के समान है। संत कमल किशोर नागर महाराज गौसेवा के एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे है। संत श्री के प्रयासों से मालवा, निमाड़, जनजाति अंचल सहित प्रदेश भर में गौमाताओं के पालन का दायित्व निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है, जो प्रशंसनीय और वंदनीय है। भगवत गीता से हमें कर्म के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति ऐसे सदकर्म करें, जिससे उनकी भावी पीढ़ी पुण्य के मार्ग पर चले और मनुष्य जीवन को सार्थक बनाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को इंदौर जिले के सांवेर स्थित चित्तौडा में श्रीमद्भागवत गौशाला में आयोजित भागवत कथा में उपस्थित श्रृद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमद्भागवत गौशाला चित्तौडा की भूमि को गौशाला के नाम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गीता जयंती के आयोजन से पूरे प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के कर्म के संदेश को पहुंचाने का कार्य किया गया है। संत श्री कमल किशोर जी नागर के द्वारा निस्वार्थ भाव से गौशाला संचालन के लिए जो पुनीत कार्य की अलख जगाई गई है, वह वंदनीय है। संत श्री ने गौशाला संचालन के साथ कई आदर्श निर्मित किए हैं, जो समाज को एक नई दिशा देने का कार्य कर रहे है। उन्होंने प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों की भी सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान विकास को एक नई दिशा देने का काम करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 दिसम्बर को केन-बेतवा नदी जोड़ो अभियान  के माध्यम से विकास को एक नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान से लगभग 25 जिलों के बडे़ क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढे़गा, जिससे मालवा और बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। नदी जोड़ो अभियान से प्रदेश का बड़ा क्षेत्र लाभान्वित होगा।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोवंश पालन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। घर-घर गोपाल और गांव-गांव वृंदावन बने, इसके लिए प्रदेश के 313 ब्लॉक के एक-एक गांव में जहां 500 से अधिक गोवंश होगा, उनको वृंदावन गांव बनाकर आदर्श रूप में विकसित करेंगे। वहीं 10 से अधिक गौमाता पालने वाले पशुपालकों को अनुदान देकर प्रोत्साहित करेंगे ताकि घर-घर गोपाल बने। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दूध खरीदी पर बोनस भी दिया जाएगा। हमारा लक्ष्य कि जिससे घर-घर दूध उत्पादन बढ़े और प्रदेश दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गोपालन के प्रति लोगों में रुचि बढे़, इसके लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने संत कमल किशोर जी नागर द्वारा गोवंश संरक्षण एवं गौशाला के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यास पीठ का पूजन कर संत श्री नागर का शाल भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री चिंदू वर्मा सहित श्रीमद्भागवत गौ-शाला चित्तौडा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

दूसरों की मदद करने से अपितु यह हमारे व्यक्तित्व को निखारता है- श्रीमती पूनम सिंह

मनेंद्रगढ़/एमसीबी दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में त्याग की खुशी एवं महत्व को बताने के लिए जॉय आफ गिविंग कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 24 12.2024 को किया गया। विद्यालय परिवार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि सदैव देने वाले की खुशी प्राप्त करने वाले की खुशी से बड़ी होती है किसी को कोई वस्तु दान स्वरूप देने से जो आनंद प्राप्त होता है वह अतुल्यनीय है इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में क्षमता के अनुसार दान देने की प्रवृत्ति को पोषित करना है इस आयोजन में छात्रों को अनुदेशित किया गया कि कपड़े, जूते खिलौने, किताबें, खाने की चीजें इत्यादि जो भी वो दान करना चाहें , विद्यालय में जमा कराएं तथा बाद में असहाय तथा सुपात्र लोगों को दान में दें, इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अच्छी तरह से वस्तुओं को विद्यालय में संग्रहित कराया तत्पश्चात विद्यालय की कक्षा आठवीं और चौथी के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था कि निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह की उपस्थिति एवं निर्देशन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद व्यक्तियों को वितरित किया गया, वितरण की जाने वाली सामग्रियों में वस्त्र, खिलौने, स्वेटर ,कंबल, चादर ,राशन, किताबें इत्यादि सामग्री दी गई। संस्था के प्राचार्य डॉ बसंत कुमार तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ एक दिन का उत्सव न होकर हर दिन का हिस्सा हो। जॉय ऑफ गिविंग का आयोजन न केवल छात्रों में समाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करता है बल्कि उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। संस्था की निदेशिका श्रीमती पूनम सिंह ने अपने संदेश में कहा कि छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं,इससे बच्चों को यह सीख मिलती है कि दूसरों की मदद करने से न केवल हमारी जिम्मेदारी पूर्ण होती है अपितु यह हमारे व्यक्तित्व को भी निखारता है, जॉय आफ गिविंग हमें परोपकार, दया और सामूहिकता का पाठ सिखाता है, इस उत्सव ने यह साबित किया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर एक बड़ी सकारात्मक सामाजिक जिम्मेदारी की शुरुआत कर सकते हैं अभिभावकों को भी धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई यह पहल एवं सहयोग न केवल बच्चों के लिए प्रेरणादायक है अपितु कम उम्र से ही उनमें परोपकार की भावना को विकसित करता है।

धान लोड करते समय ट्रक से गिरकर हमाल की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में एक दुखद घटना घटी है. यहां ट्रक में धान लोड करते समय एक हमाल गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बरमकेला थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में आज हमाल सनातन सिदार (40 वर्ष) ट्रक में धान लोड कर रहा था. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रक के ऊपर से नीचे गिर गया. मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत उन्हें उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में सनातन को मृत घोषित कर दिया. मृतक सनातन सिदार ग्राम देवगांव का निवासी था. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

नशीले पदार्थों और तंबाकू उत्पादों पर सख्ती से करें कार्यवाही-कलेक्टर

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। 24 दिसंबर 2024 को कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक के दौरान पुलिस विभाग की भी समीक्षा हुई, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने इस बैठक में सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विशेष निर्देश दिए और सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा। बैठक में 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस और 31 दिसंबर 2024 व 1 जनवरी 2025 के नए साल के जश्न के दौरान संभावित उल्लंघनों को रोकने के लिए चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर हुड़दंग, सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार, और बिना अनुमति के पार्टी जैसे कार्यों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से होटल और रेस्टोरेंट्स को रात 1 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी पार्टी के आयोजन के लिए आयोजकों को उचित लाइसेंस और टिकट की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब वितरण पर कठोर नजर रखी जाएगी। यदि कोई होटल या आयोजन स्थल बिना लाइसेंस के शराब परोसता पाया गया, तो संबंधित पर तत्काल कानूनी कार्रवाई होगी। इसी के साथ कलेक्टर ने नशीले पदार्थों और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोपटा एक्ट के तहत कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पान ठेलों तथा स्कूल, कॉलेज, अस्पताल परिसर के शासकीय कार्यालयों की सौ मीटर के दायरे संचालित दुकानों पर लगातार कार्रवाई करते हुए 200 रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये हैं। पुलिस अधीक्षक ने बाजार क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने की योजना पर जोर दिया। चिरमिरी क्षेत्र में साप्ताहिक संयुक्त जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओ, सीएसपी, और डीएसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण, दुकानों के बाहर सामान रखने और बख्तमीजी करने वालों पर कार्रवाई करेगी। सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इन बैठकों के माध्यम से जनता को जागरूक करने और प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। हाल ही में मनेंद्रगढ़ के तहसीलदार पर हुए हमले का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को सतर्क रहना होगा। इसके अलावा, जिले में हो रही गांजा और शराब तस्करी को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की जांच को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने धारा 304, 379, 457 और 380 जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस और प्रशासन  जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आगामी त्योहारों के दौरान नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता जताई।

मनु भाकर ने खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची से नाम हटने पर दी प्रतिक्रिया, जाने क्या बोला

पेरिस पेरिस ओलंपिक की दोहरी कांस्य पदक विजेता मनु भाकर ने खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची से उन्हें बाहर रखे जाने को लेकर उठे विवाद के बीच मंगलवार को स्वीकार किया कि इस साल के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकन दाखिल करते समय शायद उनकी ओर से कोई चूक हुई है। खेल मंत्रालय ने नुकसान की भरपाई के लिए कदम उठाते हुए कहा था कि पुरस्कार के लिए नामांकन की सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है जिसके एक दिन बाद 22 वर्षीय स्टार पिस्टल निशानेबाज ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए नामांकन नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई- मनु मनु ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सबसे प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए मेरे नामांकन को लेकर चल रहे मुद्दे के संबंध में मैं यह कहना चाहूंगी कि एक खिलाड़ी के रूप में मेरी भूमिका अपने देश के लिए खेलना और प्रदर्शन करना है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नामांकन दाखिल करते समय शायद मेरी ओर से कोई चूक हुई है जिसे ठीक किया जा रहा है।” हरियाणा की इस निशानेबाज ने कहा कि उनका लक्ष्य देश के लिए प्रदर्शन करना है और इसमें बदलाव नहीं आएगा, फिर चाहे उन्हें पुरस्कार मिले या नहीं। कृपया इस पर अटकलें न लगाएं इससे पहले उनके निजी जसपाल राणा और पिता रामकिशन भाकर ने खेल मंत्रालय और चयन समिति पर उनकी शानदार उपलब्धियों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘पुरस्कार और मान्यता मुझे प्रेरित करते हैं, लेकिन ये मेरा लक्ष्य नहीं हैं।” मनु ने कहा, ‘‘पुरस्कार मिले या नहीं, मैं अपने देश के लिए और अधिक पदक जीतने के लिए प्रेरित रहूंगी। सभी से अनुरोध है कि कृपया इस पर अटकलें न लगाएं।” राणा और रामकिशन ने खेल मंत्रालय और चयन समिति पर उनकी शानदार उपलब्धियों के बावजूद उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। हालांकि खेल मंत्रालय के अनुसार सूची को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। खेल रत्न के लिए किन्हें चुना गया? खेल मंत्रालय ने कहा कि कुछ दिनों में जब नामों का खुलासा होगा तो उनका नाम उसमें शामिल होने की संभावना है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण विजेता ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार को खेल रत्न के लिए चुना गया है। इसके अलावा 30 अर्जुन पुरस्कार विजेताओं के नाम शामिल है जिसमें 17 पैरा खेलों से हैं। पुरस्कार चयन समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम हैं और इसमें पूर्व महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पूर्व महान क्रिकेटर अनिल कुंबले भी शामिल हैं। मनु भाकर दो पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी समिति को उन लोगों के नाम पर विचार करने का अधिकार है जिन्होंने आवेदन किया हो। लेकिन यदि आवश्यक हो तो समिति उन नामों पर चर्चा करने के लिए भी अधिकृत है जो उस सूची में शामिल नहीं हैं। मनु ओलंपिक के एक ही सत्र में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी हैं। उन्होंने पेरिस में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम (सरबजोत सिंह के साथ) स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को 24 घंटे साफ पानी देने का वादा किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) ने फिर से बड़े वादे करना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को 24 घंटे साफ पानी देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष प्लांट लगाए जाएंगे, जो पानी से अमोनिया हटाएंगे, और साथ ही 2,500 ट्यूबवेल भी लगाए जाएंगे। 24 घंटे मिलेगा साफ पानी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां राजिंदर नगर इलाके में पांडव नगर डीडीए फ्लैटों में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति शुरू की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हम 10 साल पहले दिल्ली में सत्ता में आए थे, तब करीब 50-60 फीसदी पानी टैंकरों से सप्लाई होता था। टैंकर माफिया हुआ करते थे। मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि आज, 10 साल बाद, दिल्ली के 97 फीसदी हिस्से में पाइपलाइन से पानी आता है।”  हमने वादा किया था कि दिल्ली के हर घर में 24 घंटे साफ़ पानी पहुँचाएंगे। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इसकी शुरुआत हो चुकी है। राजेंद्र नगर विधानसभा में जाकर मैंने ख़ुद टोंटी से पानी पिया, पानी एकदम साफ़-सुथरा है। अब पूरी दिल्ली को नल से 24 घंटे साफ़ पानी मिलेगा। उन्होंने कहा, “आज, राजिंदर नगर में चौबीसों घंटे साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है और हम आने वाले समय में इसे पूरी दिल्ली में लागू करेंगे।” यह दिखाने के लिए कि पानी साफ है, केजरीवाल ने सीधे नल से पानी पिया। आप प्रमुख के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक भी थे। आप ने अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से पाठक को मैदान में उतारा है। केजरीवाल के अन्य वादे केजरीवाल ने 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कई और बड़े वादे किए हैं। इनमें से एक बड़ा वादा है कि अगर AAP फिर से सत्ता में आई, तो हर पात्र महिला को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ 18 साल और उससे ऊपर की हर महिला को मिलेगा, इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना होगा।इसके अलावा, केजरीवाल ने दलित समाज के लिए भी एक अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो भी दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनका पूरा खर्च उठाएगी। इन वादों के साथ, आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है और दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देने का वादा कर रही है।

राज्य सरकार ने उठाया कदम, 25 दिसंबर से 1 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

शिमला सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार हर किसी को रहता है, खासकर तब जब ये लंबी हो। उत्तराखंड में स्कूली बच्चों के लिए इस बार एक महीने से भी ज्यादा की सर्दियों की छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं। पहाड़ों की ठंड और बर्फबारी के बीच बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है।   कब से शुरू होंगी छुट्टियां? उत्तराखंड के स्कूल 25 दिसंबर से बंद हो जाएंगे और फिर सीधे 1 फरवरी को दोबारा खुलेंगे। इसका मतलब है कि बच्चों को पूरे एक महीने से अधिक समय तक घर पर रहने और ठंड से बचने का मौका मिलेगा। सर्द मौसम का असर उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति और पहाड़ी इलाकों की कठोर सर्दी के कारण यहां सर्दियों में जमकर बर्फबारी होती है। ठंड से बच्चों को राहत देने और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जहां पहाड़ी इलाकों में सर्दियों की छुट्टियां लंबी होती हैं, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मियों की छुट्टियां ज्यादा समय तक चलती हैं। इस बार मैदानी इलाकों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है। अभिभावकों और शिक्षकों की जिम्मेदारी लंबी छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए स्कूल होमवर्क और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों की योजना बनाते हैं। माता-पिता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे घर पर बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें और पढ़ाई का माहौल तैयार करें। वहीं, शिक्षकों का भी फर्ज है कि बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रहे। बच्चों का ध्यान रखें सर्दियों की छुट्टियां न केवल आराम का मौका देती हैं बल्कि ठंड से बचाव और स्वास्थ्य का ध्यान रखने का भी समय होता है। अभिभावकों और बच्चों को चाहिए कि वे इस समय का सही उपयोग करें।

कार में अचानक लगी भीषण आग जिंदा जला चालक, कार भी जलकर राख

धार मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील अंतर्गत चौकी सिंघाना के कोसवाड़ा नहर पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुल से गुजर रही चार पहिया वाहन (वैगन आर कार) में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। आघ इतनी जबरदस्त थी कि कार भी जलकर राख हो गई। दरअसल कार सिंघाना से कानपुर की ओर जा रही थी तभी नहर पुल के पास अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि कार चालक निलेश प्रजापत बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। हालांकि आग लगने के बाद आसपास के किसानों ने चालक को कार से निकालने की कोशिश की लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि चालक को बचाया नहीं जा सका। आग की सूचना पर मौके पर सिंघाना पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन कार सहित चालक जल गया था। चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक वाहन चालक संभवतः निसरपुर का रहने वाला और वाहन मालिक का पुत्र है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामा मचा

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष चुनाव के दौरान एक बार फिर से हंगामा हो गया. अबकी बार माना मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय में हंगामा मचा है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस से आए भीमवंत निषाद को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, जिसके विरोध में भाजपा माना मंडल के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से शिकायत कर रहे हैं. इसके साथ ही विधायक मोतीलाल साहू के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई है. यहां तक अध्यक्ष की घोषणा होते ही फुडहर स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ की भी खबर है. बताया जा रहा है कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत मेघुराम साहू का नाम सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष के लिए तय कर दिया गया था, जिसके बाद अचानक भीमवंत निषाद का नाम सामने आ गया. इसका माना स्थित सामुदायिक भवन में तोड़फोड़ करते हुए विधायक मोतीलाल साहू का विरोध किया गया. कई कार्यकर्ता भाजपा विधायक की गाड़ी के सामने लेट गए. कार्यकर्ताओं ने विधायक साहू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कर्मठ मंडल अध्यक्ष को नियुक्त नहीं करके उनका अपमान किया है. इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यालय में पहुंचे विरोध कर रहे हैं. वायरल वीडियो में कार्यकर्ता साफ बोलते दिखाई दे रहे है कि उसने कांग्रेस का काम किया है, उसे कैसे नियुक्त किया गया है. साथ ही पांच लोगों का नाम चल रहा था, ये छठवां आदमी कहां से टपक गया है. दिल्ली में हैं मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गौरतलब है कि इसके पहले भी भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर खबरों के साथ वीडियो आती रही है. संगठन में मंडल अध्यक्ष के चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर विवाद की स्थिति को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने स्वीकार करते हुए कहा था कि भाजपा की पूरे प्रदेश में 400 मंडल है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live