LATEST NEWS

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बैठक में दिए निर्देश, राजस्थान-पर्यटन की व्यापक ब्रांडिंग की जाये

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में बुधवार को पर्यटन भवन में पर्यटन विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन सचिव पर्यटन विभाग श्री रवि जैन एवं पर्यटन आयुक्त श्री विजयपाल सिंह भी मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के तहत पर्यटन के क्षेत्र में हुए एमओयू को सौ फीसदी धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन विभाग संकल्पित होकर कार्य करें।उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस हेतु प्रगति की शासन सचिव श्री रवि जैन हर सप्ताह समीक्षा करेंगे तथा वे स्वयं प्रत्येक महीने समीक्षा करेंगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मेरा मानना है कि राजस्थान को एक समग्र ब्रांड के रूप प्रचारित – प्रसारित किया जाए। हमें पूरे राजस्थान को एक ब्रांड के रूप में विकसित करना है। इसी प्रकार जयपुर तथा राज्य के अन्य जिलों को पर्यटन ब्रांड बनाने के लिए प्रचार- प्रसार किया जाए। उन्होंने एआर वीआर, फिल्म के लिए निर्देश दिए कि ये फिल्म राजस्थान के लिए आकर्षण और कौतुहल जगाने वाली होनी चाहिए। फिल्म ऐसी हो जिससे स्मारकों को देखने के लिए जिज्ञासा और कौतुहल जगाए ताकि पर्यटक उस पर्यटन स्मारकों को देखने के लिए लालयित होकर वहां तक पहुंचे। इस हेतु फिल्म निर्माण में बेहतर, सर्वश्रेष्ठ कार्यों का चुनाव होना चाहिए। इसी प्रकार ऐप भी ऐसा विकसित हो जो स्मारकों को देखने के लिए वहां तक पहुंचने के लिए प्रेरित और गाइड करें। बैठक में सोशल मीडिया पर राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया इन्फेलुन्सर मीट कराने पर चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने 7-9 मार्च, 2025 को जयपुर में आयोजित होने वाले 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह के आयोजन, पर्यटन विभाग की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, नई पर्यटन नीति आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महाराणा प्रताप पेनोरमा विकास करने, मोनूमेंट्स साइटस पर लाइट एन्ड साउंड शो करवाने, मोनूमेंट्स अडॉप्ट करने आदि विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। दिया कुमारी ने राजस्थान राज्य के संग्रहालयों के विकास लिए केंद्रीय योजनाओं में मिल रहें आर्थिक सहयोग प्राप्त करने सहित केंद्र की पर्यटन विकास की योजनाओं का राज्य में बेहतर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जयपुर परकोटा में लाइटिंग, सफाई आदि को सुव्यवस्थित किये जाने, चारदिवारी क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के निस्तारण पर भी चर्चा कर निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि साइनेज सुंदर और सूचनाओं से सुसज्जित हो। बैठक में जयपुर और राज्य के अन्य जिलों में राजस्थान दिवस के आयोजन हेतु भी चर्चा की गई।

शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाना तंबाकू नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक : एमडी एनएचएम डॉ. सिडाना

तंबाकू नशा-मुक्ति के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं : एमडी एनएचएम डॉ. सिडाना युवाओं में तंबाकू सेवन की प्रवृति चिंताजनक, समन्वित प्रयास से निकालेंगे हल : एमडी एनएचएम डॉ. सिडाना शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाना तंबाकू नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक : एमडी एनएचएम डॉ. सिडाना राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्मॉल वर्किंग ग्रुप की हुई बैठक भोपाल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि युवाओं में तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति एक गंभीर समस्या है। बच्चों को बचपन में जो संस्कार मिलते हैं, वे जीवनभर उनके साथ रहते हैं। शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाना तंबाकू नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक है। डॉ. सिडाना ने कहा कि एनएचएम, ‘उमंग कार्यक्रम’ में स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए शिक्षा विभाग के साथ मिलकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा। एनएचएम कार्यालय भोपाल में गुरूवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय स्मॉल वर्किंग ग्रुप की बैठक में संचालित गतिविधियों, वर्तमान स्थिति और भविष्य की कार्य योजना पर मंथन किया गया। एम.डी. डॉ. सिडाना ने निर्देश दिए कि COTPA (सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट) और ToFEI (टोबैको-फ़्री एजूकेशनल इंस्टीट्यूशंस) गाइडलाइन्स का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये विभागीय समन्वय से प्रयास किये जाए। उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत छुड़ाने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया जाए और राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य नीति के अनुरूप नशा मुक्ति अभियान में तंबाकू सेवन करने वालों को भी सहयोग प्रदान किया जाये। आयुष विभाग के वेलनेस कार्यक्रम से भी तंबाकू सेवन करने वालों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाये। वेलनेस गतिविधियाँ योग, ध्यान आदि मानसिक रूप से मजबूत बनाने और तंबाकू सेवन की लत से मुक्ति दिलाने में सहयोगी होंगी। एमडी एनएचएम ने जिलों में टीबी नियंत्रण सेल को तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों से समन्वय करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नेशनल ओरल हैल्थ प्रोग्राम और राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू सेवन करने वालों की प्राथमिकता से स्क्रीनिंग करने को कहा। वरिष्ठ संयुक्त संचालक डॉ. प्रज्ञा तिवारी, मध्यप्रदेश वालिंटियरी हेल्थ एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक मुकेश कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के राज्य स्तरीय स्मॉल वर्किंग ग्रुप के अधिकारी उपस्थित थे।  

छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है: रामनरेश पटेल

मनेंद्रगढ़/एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ओबीसी वर्ग के लोगो ने एकजुट होकर पत्रकार भवन में कहा कि ओबीसी वर्ग के लिए अब आरक्षण की लड़ाई लड़ी जाएगी, वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमे ओबीसी का आरक्षण खत्म कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा रामनरेश पटेल ने कहा कि ओबीसी का आरक्षण विलोपित किया गया है जिससे हम सब आक्रोशित है, सरकार हमारा आरक्षण बहाल करें। सभी ने प्रेसवार्ता में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों में पाँचवी अनुसूची लागू है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम की धारा 129 (ड.) के तहत ST वर्ग के लिए सरपंच या अध्यक्ष के समस्त पद ST वर्ग के सदस्यों के लिए आरक्षित रहेंगे, ST वर्ग के लिए आरक्षण स्थानों की कुल संख्या से आधे से कम नहीं होगा. परंतु इसी धारा के उपधारा (03) में स्पष्ट प्रावधान है कि अधिसूचित क्षेत्रों के पंचायतों में भी OBC वर्ग के लिए आरक्षण रहेगा लेकिन ST/SC एवम् OBC का कुल मिला कर आरक्षण 75% से अधिक नहीं होगा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश 2024 में उपरोक्त मूल अधिनियम की धारा 129 (ड.) की उपधारा (03) को लोप कर दिया गया है, जिसके कारण अधिसूचित क्षेत्रों में भी OBC वर्ग को मिलने वाली आरक्षण की पात्रता समाप्त (शून्य) हो गई है। इस प्रकार इन क्षेत्रों में निवासरत हम OBC वर्ग के मौलिक अधिकारों का हनन कर हमारे साथ घोर अन्याय एवम् छल किया गया है। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा है कि हम सभी OBC वर्ग के लोग मांग करते हैं कि OBC वर्गों को नगरीय निकायों एवं पंचायतो मे मिलने वाले आरक्षण को बहाल करें। इस अवसर पर रामनरेश पटेल,ओमप्रकाश विश्वकर्मा, विष्णु दास, हँसनारायण सिंह, रमेश यादव, मनोज चक्रधारी, दिलीप पंत, राम बसंत, गोपी राय, नसीम अंसारी, मो. ऱहमतुल्ला, सहित काफी संख्या में ओबीसी वर्ग के पधाधिकारी उपस्थित थे। ओबीसी महासभा द्वारा 27 दिसम्बर को  खड़गवा, 28 दिसम्बर को भरतपुर ब्लाक में धरना प्रदर्शन होगा 29 दिसम्बर को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित है।

उत्तर भारत शीतलहर के आगोश में, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP और बिहार में घना कोहरा, बारिश से बढ़ेगी ठिठुरन

लखनऊ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीत लहर के आगोश में है। पहाड़ों पर गिर रही बर्फ से मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने और कोहरा छाने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। अगले तीन दिन के लिए घने कोहरे की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में आज सुबह कोहरे की पतली परत छाई रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने कारण 27 और 28 दिसंबर को उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। साथ ही दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक कोहरा गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। रविवार को कोहरा घना हो सकता है। दिल्ली में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात के समय हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। समूचा हिमाचल प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। कहीं-कहीं तो पारा शून्य से नीचे है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चल रही है, जिससे लोग कांप रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं कोहरा के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई है। पूरे क्षेत्र में धुंध के कारण हाईवे पर सुबह 10 बजे तक वाहनों को रेंगते हुए देखा गया। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड और बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रात के समय न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ जाती है। इसके चलते सर्दी का प्रकोप काफी हो जा रहा है। ठंड से बीमार पड़ रहे हैं लोग उल्लेखनीय है कि सर्दी के एकदम से बढ़ने से वायरल बीमारियों की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में सर्दी से बीमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।  

रामलला के दर्शन जाने वालों के लिए खुशखबरी! 1 जनवरी से बढ़ जाएगी दर्शन की टाइमिंग, जानिए क्यों लिया ये फैसला

अयोध्या  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए अयोध्या में भी रामलला के दर्शन का समय 1 जनवरी से एक घंटा बढ़ाए जाने की निर्णय लिया गया है। श्री जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने सोमवार को यह जानकारी दी। अनिल मिश्रा ने बुधवार को कहा कि प्रयागराज में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि रामलला के दर्शन का समय 1 जनवरी से एक घंटे के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस साल 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत व्यवस्थित व्यवस्था की गई है। सात प्रवेश मार्गों का इस्तेमाल किया जाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए वस्तुओं को रखने और उनके जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था है। पास में दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पेयजल और चिकित्सा की व्यवस्था है। इन सब सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उसके बाद दर्शन के लिए प्रस्थान करते हैं। सुरक्षा के बाद चार पंक्तियों से लोग जाते हैं। वहां पर रामलला के दर्शन बहुत दिव्यता से होते हैं। प्रतिदिन सुगमता पूर्वक तीन लाख लोग दर्शन कर सकते हैं। पंक्ति में रहकर नजदीक से दर्शन की व्यवस्था है। निकास मार्ग पर प्रसाद की व्यवस्था है। प्रत्येक श्रद्धालु जो यहां आता है उसे प्रसाद मिलता है। प्रत्येक लाइन में बैठने के लिए बेंच भी है। तीन लाख लोग 40 से 45 मिनट में दर्शन कर सकते हैं। अगले साल 1 जनवरी से दर्शन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया गया है। दर्शन की अवधि करीब एक घंटे और बढ़ाएंगे जिससे 1 जनवरी को आने वाले श्रद्धालुओं और महाकुंभ में आने वाले भक्तों को सुविधा होगी।

बर्फबारी के कारण शिमला-मनाली की 223 सड़कें समेत 3 नेशनल हाईवे बंद, आने से पहले देख लें किन रूट्स से जा सकेंगे

 शिमला हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्य में शिमला और मनाली जैसे स्नोफॉल के कारण व्हाइट वंडरलैंड में बदल गए हैं। ऐसे में यहां आने वाले टूरिस्ट्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्नोफॉल के कारण 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं और वाहन फिसलने की घटनाओं के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। यहीं नहीं यहां आने वाले टूरिस्ट्स को होटल की बुकिंग के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है, क्योंकि होटल बुकिंग में वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से टूरिस्ट को होटल मिल नहीं है और जो मिल रहे हैं, उनके रेट सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। अगर आप इन हिल स्टेशनों पर घूमने आ रहे हैं, तो अपना प्लान पोस्टपोन कर सकते हैं, वहीं यहां आने से पहले रूट्स के बारे में भी जान लेने में समझदारी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के साथ किन्नौर, लाहौल और स्पीति में भारी स्नोफॉल हुआ है। हालांकि, इन बर्फ से लदे हिल स्टेशनों के रास्ते में खराब मौसम और सड़क पर घातक स्थितियों के बावजूद भी टूरिस्ट का यहां आना रुका नहीं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, शिमला में कमरे की बुकिंग 70 प्रतिशत है, जो पिछले दिसंबर की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी से जहां टूरिस्ट्स खुश नजर आ रहे हैं, वहीं राज्य में तीन नेशनल हाईवे सहित कम से कम 223 सड़कें बंद हो गईं। पीटीआई ने मंगलवार को बताया कि अटारी और लेह, कुल्लू जिले में संज से औट और किन्नौर जिले में खाब संगम और लाहौल और स्पीति जिले में ग्रैम्फू के बीच नेशनल हाईवे सहित लगभग 223 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं। बता दें, सोमवार को राज्य आपदा प्रबंधन टीम ने अटल टनल में फंसे करीब 500 वाहनों में सवार टूरिस्ट्स को बचाया। पिछले 24 घंटों में कई वाहनों के सड़क से फिसल जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। शिमला में 145, कुल्लू में 25 और मंडी जिले में 20 सड़कें बंद हैं। ट्रांसफॉर्मर फेलियर के 356 मामलों के कारण कई क्षेत्र बिजली के बिना काम कर रहे थे। हालांकि हिमाचल सरकार ने सड़कों को साफ करने के लिए दो स्नो ब्लोअर सहित 268 मशीनें लगाई हैं। ​हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली ऐसे टूरिस्ट्स प्लेस हैं, जहां हर साल सर्दियों में लाखों की संख्या में टूरिस्ट्स घूमने आते है और यहां आकर नया साल और क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में टूरिस्ट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्थानीय लोगों की बात सुनने और बर्फ में गाड़ी चलाने से बचने की सलाह दी है। इसी के साथ ऐसी जगह पर ट्रैवल करने से बचें, जहां एक्सीडेंट के ज्यादा चांस होते हैं। भारी स्नोफॉल और कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण टूरिस्ट्स की तबीयत बिगड़ रही है, ऐसे में सभी टूरिस्ट्स को अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ठंड से बचने के लिए लेयरिंग में कपड़े पहनें और अपने साथ गर्म टोपी, दस्ताने और मफ्लर जरूर रखें। साथ ही खुद को हाइड्रेट करने के लिए पानी पीते रहें और गर्म खाना खाएं।

5000 भक्तों के सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से भक्तिमय होगा इंदौर

इंदौर अशोक नगर एयरपोर्ट रोड स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में 30 दिसंबर को शाम 4 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्कूल संचालक के अनुसार इसमें 5000 लोगों द्वारा सुंदरकांड का पाठ करने की संभावना है।

रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से चल रहा युद्ध और गहरा गया, अब रूस से भिड़ेगा पोलैंड?

वॉरसा रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन साल से चल रहा युद्ध और गहरा गया है। क्रिसमस के दिन यानी बुधवार को रूस ने यूक्रेन पर जल, थल और नभ से ताबड़तोड़ 78 मिसाइल और 106 ‘शाहेद’ और अन्य प्रकार के ड्रोन दागकर हमले किए। अधिकांश हमले यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर किए गए। इसकी वजह से यूक्रेनी लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशनों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। पड़ोसी देश और नाटो सदस्य देश पोलैंड रूस के इस हमले से बौखला गया और फटाफट क्रिसमस की सुबह ही रूस सीमा पर फाइटर जेट विमान तैनात कर दिए। पोलिश सशस्त्र बलों की संचालन कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये जानकारी दी है रूस के मिसाइल हमलों को देखते हुए लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि यूक्रेन से सटी सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम की भी तैनाती कर दी गई है। पोलिश कमांड ने कहा है कि पोलैंड सीमा पर इस तरह की तैयारी आसन्न खतरों से निपटने के तहत एक मानक प्रक्रिया है। पोलैंड के डिफेंस कमान ने कहा है कि नाटो क्षेत्र में रूस का मुकाबला करने के लिए यह त्तकाल उठाया गया कदम है। बता दें कि पोलैंड नाटो का सदस्य देश है। रूस से उसके भी रिश्ते अच्छे नहीं हैं। यह तीसरी बार है, जब पोलैंड ने सीमा पर फाइटर जेट विमानों की तैनाती है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी पोलैंड ने यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमलों का जवाब लड़ाकू विमानों को भेजकर दिया था। इसके अलावा इसी साल अगस्त में भी पोलैंड ने बाल्टिक सागर के ऊपर अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में टोही मिशन पर आए एक रूसी विमान IL-20 को खदेड़ने के लिए दो F-16 फाइटर जेट विमानों को भेजा था। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है?’’ यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री हरमन हालुशेंको ने फेसबुक पर दिए एक बयान में कहा कि रूस ने फिर से ‘‘ऊर्जा अवसंरचना पर बड़े पैमाने पर हमला किया है।’’ हालुशेंको ने कहा, ‘‘(बिजली) वितरण प्रणाली संचालक ने बिजली प्रणाली को हुई क्षति के प्रभाव को सीमित करने के लिए खपत न्यूनतम करने के उपाय किए हैं। जैसे ही सुरक्षा स्थिति अनुकूल होगी विद्युतकर्मी नुकसान का आकलन करेंगे।’’ यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस द्वारा देश के पूर्व में खारकीव, निप्रो और पोल्टावा क्षेत्रों पर कई मिसाइल दागी गईं। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी बिजली कंपनी डीटीईके ने कहा कि रूस ने बुधवार सुबह उसके एक ताप विद्युत संयंत्र पर हमला किया। इसने बताया कि इस वर्ष यूक्रेन की विद्युत ग्रिड पर रूस का यह 13वां हमला है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अखाड़ों का आना शुरू, श्री पंचदशनाम अखाड़े का भव्य आगमन

प्रयागराज   सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। महाकुम्भ का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ों की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है और दो से तीन अखाड़ों का छावनी प्रवेश भी हो चुका है। मेला प्राधिकरण की ओर से अखाड़ा समेत ज्यादातर संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष संस्थाओं समेत नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य प्रगति पर है और इसे 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने अपनी विजिट के दौरान भूमि आवंटन के कार्य में तेजी लाते हुए 31 दिसंबर तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद त्वरित गति से संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। महाकुम्भ में 8 हजार से 10 हजार के बीच संस्थाओं के आने का अनुमान है। नई संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज मेला प्राधिकरण के अनुसार, अब तक समस्त अखाड़ों, उनके अनुगामी अखाड़ों के साथ महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक का भूमि आवंटन पूरा कर लिया गया है, जबकि प्रयागवाल और नई संस्थाओं को भूमि आवंटन 31 तक पूर्ण किया जाना है। सीएम योगी के समक्ष हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें बताया गया था कि कुल 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। इसमें अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूमि आवंटन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, प्रयागवाल को अब तक 450 भूमि आवंटन किए जा चुके हैं। प्रयागवाल को भूमि आवंटन का कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह, नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य भी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसे 31 तक पूरा कर लिया जाएगा। चल रहा निर्माण और सजावट का कार्य अखाड़ों समेत जिन-जिन संस्थाओं को भूमि आवंटन हो चुका है, उनके टेंटेज का कार्य भी पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है। झूंसी क्षेत्र में अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक समेत अनेक संस्थाओं के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप टेंट और सजावट के कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से यहां चेकर्ड प्लेटें बिछा दी गई हैं और साइनेज भी तेजी से लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले लोग अपनी संस्थाओं तक आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा लाइटिंग समेत अन्य आवश्यक कार्य भी पूरी गति से किए जा रहे हैं। जूना अखाड़ा और आवाहन अखाड़े का छावनी प्रवेश भी हो चुका है, जबकि गुरुवार को ही अग्नि अखाड़े का भी छावनी प्रवेश हुआ है। इस तरह, सभी अखाड़ों और संस्थाओं में गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और एक जनवरी तक यह क्षेत्र पूरी तरह सज संवर कर तैयार हो जाएगा।  

प्रदेश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त करने की मुहिम, उज्जैन पुलिस ने दो दर्जन भिक्षुकों को उठाया

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को भिखारियों से मुक्त शहर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। समाज कल्याण विभाग ने इसके लिए तीन हजार भिखारियों को चिह्नित किया है, जिनका पुनर्वास किया जाना है। इनमें से 200 की पूरी प्रोफाइल बना ली गई है। प्रशासन भीक्षावृत्ति को हतोत्साहित करने के लिए भीख देने वालों पर भी जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है। मप्र सामाजिक न्याय विभाग ने शहर में भिक्षुक गृह बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इसको गैर सरकारी संगठनों की मदद से संचालित किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल भिक्षुक गृह शुरू करने के लिए निजी संस्था को जिम्मा दिया गया है। एक साल का समय लगेगा संस्था ने भवन की तलाश शुरू कर दी है। इसमें आदतन भिखारियों को रखकर उनको शासकीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उनको रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे सक्षम बनकर मेहनत की कमाई से खुद का और परिवार का पालन पोषण कर सकें। बताया जा रहा है कि शहर को भिक्षावृत्ति से मुक्त बनाने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। 141 भिखारी गोविंदपुरा क्षेत्र में भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त करने की कवायद चल रही है। भिक्षुक गृह के साथ आम लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त कराया जा सके। भोपाल शहर से भिक्षावृत्ति के काम में लगे जिन 200 लोगों की प्रोफाइल तैयार की गई है, उनमें सबसे अधिक 141 भिखारी गोविंदपुरा क्षेत्र में हैं। कई के आधार ही नहीं बने हैं टीटी नगर, एमपी नगर, हुजूर और कोलार सर्कल क्षेत्र में भीख मांगने वाले बच्चे, महिलाएं और अन्य पुरुषों को चिह्नित किया गया है। ये सभी चौक, चौराहों, तिराहों, धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सभी प्रकार के सामाजिक स्थलों पर मिले हैं। भीख मांगने वालों कई ऐसे बच्चे और महिलाएं मिली हैं, जिनके आधार ही नहीं बने है। पुलिस की मदद से लगाएंगे जुर्माना वहीं, शहर में भीख देने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस, नगर निगम, प्रशासन की टीम तैयार की जाएगी, जो चौक, चौराहों, तिराहों, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों पर नजर रखेगी। यहां भीख देने वालों को पहले समझाया जाएगा। इसके बाद भी यदि नहीं मानते हैं तो उन पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। इंदौर में की जा चुकी है भीख देने वालों पर कार्रवाई इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने के लिए सार्वजनिक जगहों पर भीख देने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके साथ ऐसे भिखारी जो बार-बार समझाइश के बाद भी नहीं माने, उन्हें भिक्षुक गृह भेजा गया। शहर के लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें एनजीओ की मदद ली गई। उज्जैन को भिखारी मुक्त बनाने की पहल तेज हो गई है. पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को इस मिशन के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की. इसी कड़ी में महाकाल थाना पुलिस ने रामघाट क्षेत्र से 25 भिखारियों को पकड़ा और उन्हें गाड़ियों में भर कर रैन बसेरों में भेज दिया. उज्जैन, जो बाबा महाकाल की नगरी के रूप में जानी जाती है. इसे केंद्र सरकार के स्माइल प्रोजेक्ट के तहत भिक्षुक मुक्त करने के लिए करीब एक साल पहले चुना गया था. हालांकि, शहर में भिखारियों के रहने की व्यवस्था तय नहीं होने के कारण मिशन अधूरा रह गया था. अब इंदौर में इस पहल की सफलता को देखते हुए, उज्जैन में भी अभियान तेज कर दिया गया है. रामघाट पर 25 भिक्षुकों को रैन बसेरों में भेजा  महाकाल थाना पुलिस ने मंगलवार को शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर अभियान चलाया. यहां नालियों के किनारे भिक्षावृत्ति कर रहे 25 महिलाओं और पुरुषों को पकड़कर पुलिस वैन में ले जाया गया. कई भिखारियों ने जबरन ले जाने का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी को रैन बसेरों में भेज दिया. पुनर्वास के लिए सेवाधाम आश्रम से बातचीत महाकाल थाने के टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने जानकारी दी कि भिखारियों के पुनर्वास के लिए सेवाधाम आश्रम से चर्चा चल रही है. जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक सभी को रैन बसेरों में रखा जाएगा. भिक्षावृत्ति के अंत के साथ रोजगार का अवसर कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल भिक्षावृत्ति को समाप्त करना नहीं है, बल्कि उनके पुनर्वास और रोजगार की व्यवस्था भी करना है. एनजीओ के माध्यम से भिखारियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे समाज का हिस्सा बन सकें.

35 लाख किसानों को फसली ऋण देने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री भजनलाल, राजस्थान-सहकार से समृद्धि अभियान का हुआ राज्य स्तरीय समारोह

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी पर देश भर में 10 हजार नवगठित एम-पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। साथ ही, इन नवगठित पैक्स के बहुउद्देशीय बनने से ग्रामीण स्तर पर संसाधनों की सुगम उपलब्धता संभव हो सकेगी एवं ग्रामीणों को त्वरित सुविधाएं भी मिल सकेंगी।  शाह नई दिल्ली में सहकार से समृद्धि अभियान कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आरआईसी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। इस अभियान के तहत देश भर में 10 हजार नवगठित एम-पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। चयनित समितियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर श्री शाह ने राजस्थान के अलवर जिले से घेवर पैक्स के अध्यक्ष श्री रमेश चंद शर्मा को पंजीकरण का प्रमाण पत्र वितरित किया। वाजपेयी को सहकारिता को मुख्यधारा में लाने का श्रेय— शाह ने कहा कि भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनता की आवाज बनकर हम सबका मार्गदर्शन किया। उन्होंने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र, कारगिल विजय, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और भाषाओं को जीवंतता देने के लिए संगठित प्रयास जैसे अनेक काम किए जिससे देश को नई दिशा मिली। उनका पूरा जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अटल जी ने सहकारिता को मुख्य धारा में लाने के लिए भी विशेष प्रयास किए। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सहकारिता मंत्रालय का गठन किया और आगामी पांच साल में 2 लाख नए पैक्स बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। हमारा विश्वास है कि पांच वर्ष से पहले ही हम 2 लाख पैक्स बनाने का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। नई एसओपी जारी, 15 हजार गांवों में खुल सकेंगे पैक्स— केन्द्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज पैक्स के कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल का अनावरण किया गया है। पैक्स को 32 प्रकार की नई गतिविधियों से जोड़ा गया है जिससे यह बहु-आयामी बन सकें। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पैक्स के लिक्विडेशन के लिए भी एसओपी जारी की गई है। जिसके माध्यम से 15 हजार गांवों में नए पैक्स खोलने का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इन पैक्स में आधुनिक तकनीक पर जोर दिया गया है जिससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। साथ ही, सहकारिता मंत्रालय द्वारा लगातार ऐसे नवाचार किए जा रहे हैं जिससे सहकारिता जमीनी स्तर पर सशक्त बने और ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी मिले। सहकार से समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार समर्पित— मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि श्री वाजपेयी की जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य पर हम सुशासन दिवस बना रहे हैं। उन्होंने अपने जीवन और कार्यों के माध्यम से हमें यह सिखाया है कि सुशासन का अर्थ आमजन को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने से है और सहकारिता उसका सबसे बड़ा माध्यम है। श्री वाजपेयी जी ने ही किसानों को ऋण उपलब्धता में सुगमता के लिए किसान क्रेडिट कार्ड का नवाचार किया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिससे प्रदेश के युवाओं व आमजन को जागरूक और सशक्त किया जा सके। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार तत्पर— श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री की पहल पर सहकार से समृद्धि अभियान शुरू किया है जिसके माध्यम से बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों, डेयरी समितियों और मत्स्य सहकारी समितियों को सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकार आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश में नए को-ऑपरेटिव कोड ला रही है। इन नए कोड को अमलीजामा पहनाने के लिए समिति भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला और किसान परिश्रम और त्याग कर सहकारिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। हमारी सरकार भी सहकारिता में काम करने वालों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर है। 8 हजार समितियां कर रही किसानों की सेवा— उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 8000 ग्राम सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि इन समितियों में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि सहकारिता से समृद्धि अभियान के तहत प्रदेश में डेयरी समितियों एवं इनके सदस्यों को सहकारी बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से हमारी सरकार बिना ब्याज फसली ऋण उपलब्ध करवा रही है। इस वर्ष हमने 35 लाख किसानों को 23 हजार करोड़ रूपये के फसली ऋण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

RCC नाली निर्माण कार्य शाहपुर मुख्य मार्ग से बाटा शो रूम तक लागत 34.36 लाख रुपए का हुआ भूमि पूजन

शाहपुर आज दिनांक 26/12/2024 दिन गुरुवार को  सुबह 01 बजे शुभ मूहर्त में वॉर्ड न 38 पार्षद  तुलसी अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली की अध्यक्षता में ” RCC नाली निर्माण कार्य  शाहपुर मुख्य मार्ग से बाटा शो रूम ” तक लागत 34.36 लाख रुपए का भूमि पूजन किया गया , जिससे मुख्य अतिथि सिंगरौली महापौर श्री मती रानी अग्रवाल जी, माननीय विधायक श्री राम निवास शाह जी, विशिष्ट अतिथि माननीय अध्यक्ष श्री देवेश पांडे जी, नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस वॉर्ड 27 पार्षद बांतो कौर जी अध्यक्षता वॉर्ड न 38 तुलसी पार्षद अनिल कुमार वैश्य एवं अपीलीय समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली के कर कमलों से सम्पन्न हुआ है, निगम एसडीओ एस. एन. द्विवेदी जी, इंजीनियर पीके सिंह जी, शुभम सिंह संविदाकार उमेश कुमार तिवारी जी,इस अवसर पर एड अवनीश कुमार दूबे जी, पूर्व उपाध्यक्ष एड श्री नरेश शाह जी, एड ब्रजेश शाह जी, एड विद्यापति शाह जी,ca ओम प्रकाश सिंह जी, लाल बाबू वैस, रामेश्वर वैस, आशीष शाह, अनिल कुमार शाह, राम सागर वर्मा आप सभी वॉर्ड न 38 के देव तुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रहे i

नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर

नपं नई लेदरी टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर “अटल जी के सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर प्रदेश: श्रीमती सरोज यादव नगर पंचायत नई लेदरी वार्ड क्रं.11 टाप हिल में 6.38 लाख की लागत से बनेगा अटल परिसर नगर पंचायत में हर्षोल्लास से मनाया गया सुशासन दिवस” मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत नई लेदरी पंचायत कार्यालय के ऊपर वार्ड क्रं.11 स्थित टाप हिल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सरोज यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से सभी को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं दीं और 6.38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अटल परिसर का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, और आम नागरिक उपस्थित रहे।

हरिद्वार के आचार्य ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भेंट

भोपाल हरिद्वार से मध्यप्रदेश प्रवास पर आए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी गिरि महाराज ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। स्वामी जी निरंजनी अखाड़ा के प्रमुख हैं। आचार्य स्वामी कैलाशानंदने कहा कि उज्जैन में साधु संतों को स्थाई आश्रम के लिए भूमि आवंटित करने का निर्णय प्रशंसनीय है। आचार्य महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि आप जन कल्याण के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने कहा कि वे उज्जैन में गौशाला स्थापित करेंगे। स्थाई आश्रम होने से साधु संतों का अब आगमन आसानी से होता रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर आचार्य स्वामी कैलाशानंद को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया एवं उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने बताया कि वे उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए हैं। आचार्य जी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। आचार्य स्वामी कैलाशानंद ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रयागराज कुंभ में आने का आमंत्रण भी दिया।  

म. प्र. वि. म. कर्म. प्राथ. उप. सह. भ. मर्या. चचाई के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

अनूपपुर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल द्वारा म.प्र. विद्युत मण्डल कर्मचारी प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डार मर्या. चचाई के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 04 जनवरी 2025 को महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की बैठक हेतु सूचना जारी की जाएगी। महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मण्डल की बैठक का आयोजन 07 जनवरी 2025 को किया जाएगा। 08 जनवरी 2025 को आमसभा की सूचना एवं निर्वाचन कार्यक्रम जारी की जाएगी। 15 जनवरी 2025 को नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 16 जनवरी 2025 को नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 17 जनवरी 2025 को नामांकन पत्रों की वापसी, चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की तिथि 22 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। रिक्त स्थानों एवं वृत्तिक संचालकों के सहयोजन की तिथि 23 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। रिक्त स्थानों के नामांकन की तिथि 24 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। 25 जनवरी 2025 को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन हेतु सूचना जारी की जाएगी। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की तिथि 28 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live