LATEST NEWS

स्कूल शिक्षा विभाग में पिछले 3 वर्ष में 35 हजार शिक्षकों की हुई भर्ती

भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये पिछले 3 वर्षों में करीब 35 हजार रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की है। यह कार्यवाही नई शिक्षा नीति-2020 का बेहतर क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से की गयी है। नियुक्त शिक्षकों में उच्च माध्यमिक शिक्षक 15 हजार, माध्यमिक शिक्षक 7726 और प्राथमिक शिक्षक 12 हजार 539 शामिल हैं। इस प्रकार 35 हजार 265 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है। सरकारी स्कूलों में आवश्यकता अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिये 20 हजार शिक्षकों को उच्च पद प्रभार और अतिशेष प्रक्रिया के अंतर्गत युक्ति-युक्तकरण में 17 हजार शिक्षकों को पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाते हुए अन्यत्र स्थान पर पदस्थ किया गया है। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा नई शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा दिलाये जाने की भी अनुशंसा की गयी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में सरकारी स्तर पर 2383 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इनमें 4 लाख विद्यार्थी दर्ज हैं। इन्हें कौशल उन्नयन के उद्देश्य से 14 प्रकार के ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। प्रदेश की 798 हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कृषि संकाय और 465 हायर सेकेण्डरी स्कूलों में कृषि ट्रेड संचालित हैं। स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत 100 स्कूलों में नियमित छात्रों के साथ-साथ ड्रॉप-आउट विद्यार्थियों की भी व्यावसायिक शिक्षा प्रारंभ की गयी है। कक्षा-9 में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत या उर्दू में से किसी एक भाषा का चयन एवं एक भाषा के स्थान पर तृतीय भाषा के स्थान पर विकल्प तथा कक्षा-11 में किसी भाषा के विकल्प के रूप में व्यावसायिक शिक्षा चयन का प्रावधान भी रखा गया है। विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को आज की व्यावसायिक और रोजगार की आवश्यकता को देखते हुए किसी न किसी ट्रेड में प्रशिक्षण दिलाया जाये। लैब का निर्माण प्रदेश में संचालित प्रत्येक सीएम राइज स्कूल में 2 वोकेशनल ट्रेड्स के लिये लैब निर्मित की जा रही हैं। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के सीएम राइज स्कूलों में कम से कम एक रोबोटिक्स लैब की स्थापना की जा रही है। वर्तमान में संचालित आईटी कोर्स के अलावा पं. सुंदरलाल शर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन के सहयोग से एआई कोडिंग जैसे नवीन पाठ्यक्रम तैयार किये जा रहे हैं। ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के अंतर्गत 520 स्कूलों की ट्यूनिंग की गयी है। इस व्यवस्था से यह स्कूल आपस में बेस्ट प्रेक्टिस का आदान-प्रदान कर रहे हैं।  

केजरीवाल के मतदाताओं के नाम काटने के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, फाइनल लिस्ट 6 जनवरी तक होगी जारी

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मतदाताओं के नाम काटने के आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने सफाई दी है. वह इस मुद्दे पर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि बीजेपी ये ‘साजिश’ रच रही है. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि फाइनल वोटर लिस्ट 6 जनवरी तक जारी की जाएगी, और ये कि ये कि वोटर लिस्ट में बदलाव होता रहता है, जो कि अभी भी चल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप था कि, 15 दिसंबर को बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हुआ, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में अब तक 5,000 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए एप्लिकेशन दिए गए थे, जबकि जोड़ने के लिए 7500 एप्लिकेशन दाखिल किए गए. उन्होंने दावा किया कि इससे उनके निर्वाचन क्षेत्र के 12 फीसदी वोट बदल सकते हैं. अरविंद केजरीवाल का का कहना था कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 106,873 है. उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं की यह संख्या 20 अगस्त से 20 अक्टूबर के बीच किए गए संशोधन के बाद 29 अक्टूबर को जारी की गई लिस्ट के मुताबिक है. 6 जनवरी को जारी की जाएगी फाइनल लिस्ट अरविंद केजरीवाल जिस लिस्ट का हवाला दे रहे हैं उसपर अब चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि वो वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट 29 अक्टूबर को जारी किया गया था. इनके अलावा, 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक मिली अर्जियों का निपटारा 24 दिसंबर तक किया गया. इसके आगे, 1 जनवरी तक जो भी  अर्जियां आएंगी उसे शामिल किया जाएगा और फिर फाइनल लिस्ट 6 जनवरी को जारी की जाएगी. अरविंद केजरीवाल के आरोप अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया, “ऑपरेशन लोटस अब मेरे निर्वाचन क्षेत्र तक पहुंच गया है. वे चुनाव परिणाम बदलने के लिए मतदाता सूची में हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “इस तरह की हेराफेरी लोकतंत्र को कमजोर करती है. हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि वह इस तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए अपनी सख्त निगरानी जारी रखे.”

भोपाल के विज्ञान मेले में नगरीय विकास विभाग का स्टॉल, प्रदर्शनी में विज्ञान और योजनाओं की दी जा रही है जानकारी

भोपाल भोपाल के जम्बूरी मैदान में विज्ञान भारती एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से आयोजित विज्ञान मेले में बच्चों, युवाओं और नागरिकों को देश-दुनिया में विज्ञान के क्षेत्र में हो रही तरक्की की जानकारी आकर्षक मॉडल्स के माध्यम से दी जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिये विज्ञान मेले में स्टॉल लगाया है। स्टॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मेट्रो, अमृत योजना और स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है। स्टॉल में विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेव्हलपमेंट कम्पनी द्वारा स्कॉच अवार्ड से पुरस्कृत धर्मपुरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत ग्वालियर में निर्मित की गयी कॉलोनी और नगर निगम भोपाल के बॉयो सीएनजी प्लांट सहित भानपुर खंती उद्यान का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल पर मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड की परियोजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। विज्ञान मेले का समापन 30 दिसम्बर को दोपहर बाद होगा। विज्ञान मेले की शुरूआत 27 दिसम्बर को हुई थी।  

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत

हमीरपुर हमीरपुर के सुमेरपुर में नेशनल हाईवे-34 पर हुए भीषण हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे दोनों चालकों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुमेरपुर थाना क्षेत्र के मंडी के पास नेशनल हाईवे 34 स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. यहां दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई और धू-धूकर लपटें उठने लगीं. हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक ट्रकों में ही फंस गए. भीषण आग की दोनों चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई. इस घटना की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. घटना की वजह से हाइवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों ट्रक जलकर खाक हो गए. ट्रकों में लगी आग पेट्रोल पंप तक पहुंचने का खतरा भी बना हुआ था. ट्रकों की टक्कर के बाद ट्रक का डीजल टैंक फटने से विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग लगी. कुछ ही देर में दोनों ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. लोग घटना का वीडियो बनाते रहे. पुलिस ने ट्रक में फसकर जिंदा जले ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जनजातीय गौरव भीमा नायक ने भीलों के स्वतंत्रता प्रिय स्वाभिमान को बनाए रखा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनजातीय गौरव और स्वतंत्रता सेनानी, भीमा नायक के बलिदान दिवस पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के अधिकारों और अस्मिता के रक्षार्थ उनका संघर्ष हमें देश भक्ति की प्रेरणा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के गौरव भीमा नायक के 148वें बलिदान दिवस पर, बड़वानी जिले के ग्राम धाबा बावड़ी में हुई श्रंद्धाजलि सभा कार्यक्रम के लिए जारी संदेश में कहा कि भीमा नायक प्रदेश के गौरवशाली इतिहास का अभिन्न अंग हैं। आजादी की लड़ाई में भीमा नायक ने जनजातियों को अंग्रेजों के विरुद्ध संगठित किया। सुरसी बाई भील, भीमा नायक की माता जी थी, उन्होंने ही भीमा नायक और जनजातीय समाज को अंग्रेजों के विरुद्ध एकजुट करने की प्रेरणा दी। शहीद भीमा नायक का कार्य क्षेत्र बड़वानी रियासत से महाराष्ट्र के खानदेश तक फैला था। तात्या टोपे के निमाड़ आगमन पर भीमा नायक ने उनसे मुलाकात की थी। अंबापानी युद्ध में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भीमा नायक ने भीलों के स्वतंत्रता प्रिय स्वाभिमान को बनाए रखा, उन्होंने अंतिम क्षणों तक कोई समझौता या समर्पण नहीं किया। सलोदा नामक स्थान पर अंग्रेजों से युद्ध के दौरान धोखे से उन्हें बंदी बनाया गया। मंडलेश्वर किले में बंदी रखने के बाद उन्हें कालापानी कैद में डाल दिया गया। लम्बी प्रताड़ना सहने के बाद वे जेल में ही वीरगति को प्राप्त हुए। जनजातीय वर्ग के समग्र विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग के समग्र विकास और कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा जनजातीय विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, आवास सहायता, विदेश में अध्ययन के लिए सहायता, परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। जनजातीय समुदाय के लिए आवास, सड़कों के विस्तार, समग्र शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में हाल ही में जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न विभागों की चिन्हित योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लिए कैबिनेट द्वारा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” आरंभ करने को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई है। शहीद भीमा नायक के नाम पर बड़वानी का शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जनजातीय समुदायों के गौरवशाली व्यक्तियों के संग्रहालयों का विकास किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा बड़वानी शासकीय कॉलेज का नाम शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रखा गया है। बड़वानी के पास धाबा बावड़ी गांव में भीमा नायक प्रेरणा केंद्र भी स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर योद्धा भीमा नायक ने माँ भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके बलिदान का संपूर्ण राष्ट्र अनंतकाल तक कृतज्ञ एवं ऋणी रहेगा।  

किसानों को बिना कठिनाई के हो भुगतान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल देश के कुल सोयाबीन उत्पादन का लगभग आधा उत्पादन मध्यप्रदेश में होता है। मध्यप्रदेश सम्पूर्ण देश में सोयाबीन उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। किसानों के परिश्रम और किसानों के हित में शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं से मध्यप्रदेश इस उपलब्धि को प्राप्त कर सका है। कृषि अर्थव्यवस्था को व्यापक पैदावार से महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। खरीफ की फसलों में सर्वाधिक बोई जाने वाली फसल सोयाबीन ही है। प्रदेश में सोयाबीन का रकबा और उत्पादन बढ़ रहा है। गत वर्ष की तुलना में प्रदेश के सोयाबीन के रकबे में लगभग 2 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्तमान में प्रदेश का सोयाबीन का रकबा 66 लाख हैक्टयर से अधिक है। प्रदेश में 31 दिसम्बर तक लगभग 6.5 से 7 लाख मीट्रिक टन तक सोयाबीन का उपार्जन पूर्ण हो जाने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश ने महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़कर सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादक राज्य बनने में सफलता प्राप्त की है। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को सोयाबीन के लिए 4 हजार 892 रुपए की राशि प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में देने की व्यवस्था की है। प्रदेश में सोयाबीन उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि को देखते हुए उपार्जन की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर किसानों से उपार्जित सोयाबीन के लिए राशि का भुगतान बिना कठिनाई के किया जा रहा है। सोयाबीन के भण्डारण और उपार्जित सोयाबीन की सुरक्षा के प्रबंध भी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश हैं कि किसानों को उपार्जन की आधुनिक व्यवस्थाओं का लाभ दिलवाया जाए। प्रदेश में पहली बार सोयाबीन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा रहा है। ई-उपार्जन पोर्टल का उपयोग भी किया जा रहा है। किसानों को ऑन लाइन राशि के भुगतान की व्यवस्था की गई है। भुगतान के मामले में ये हैं टॉप 10 जिले प्रदेश में लगभग दो लाख किसानों को 1957.1 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान उपार्जन के रूप में अब तक किया जा चुका है। प्रदेश में भुगतान का प्रतिशत 70.41 है। राशि के भुगतान में नीमच जिला अग्रणी है, जहां शत-प्रतिशत किसानों को राशि दी जा चुकी है। नीमच सहित विदिशा,राजगढ़, नर्मदापुरम, आगर मालवा, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, उमरिया और खरगौन ऐसे दस शीर्ष जिलों में शामिल हैं, जहां 75 प्रतिशत से अधिक किसानों को राशि का भुगतान किया जा चुका है। सोयाबीन के परिवहन का कार्य भी प्रदेश में 95 प्रतिशत हो चुका है। प्रदेश में मालवा अंचल में सर्वाधिक सोयाबीन उत्पादन होता है। किसानों के पंजीयन से लेकर, आवश्यक बारदाने की व्यवस्था, परिवहन,भण्डारण और राशि के भुगतान के कार्यों की राजधानी से लेकर जिलों तक नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी बेल मिलने का मनाया ऐसा जश्न, फिर जेल पहुंचा

बुलंदशहर 25 हजार के इनामी व अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई का आरोपी रिज़वान अंसारी जमानत पर छूटा तो बुलंदशहर जनपद के खुर्जा स्थित घर पर जमकर जश्न मना. इस दौरान आतिशबाजी व डीजे बजाकर हर्ष फायरिंग भी हुई. जिसका वीडियो वायरल हो गया. जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी को पुत्र सहित गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से 7 अवैध तमंचे व दो अवैध पिस्टल और कार भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम को दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिजवान रिहा हुआ था. वह अपने घर पहुंचकर जश्न मना रहा था. रिजवान पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार भी सप्लाई किए जाने का आरोप लगा था. पूर्व में NIA की टीम भी रिज़वान के घर दबिश दी थी. साथ ही जनपद की पुलिस को भी उसकी तलाश थी. इन्हीं आरोप में उसे गिरफ्तार करके दिल्ली के तिहाड़ जेल भेजा गया था. जब गुरुवार को वह खुर्जा अपने घर पहुंचा था तो जमकर आतिशबाजी हुई थी और हवाई फायरिंग भी की गई. साथ ही डीजे बजाकर नाच-गाना भी हुआ. जिससे भय का माहौल पैदा हो गया. इसका वीडियो शुक्रवार को वायरल होने पर बुलंदशहर की खुर्जा पुलिस सतर्क हो गई. आरोपी के विरुद्ध मुकदमा कायम कर खुर्जा देहात थाने व खुर्जा नगर पुलिस ने पकड़ने के लिए दबिश दी तो वह घर से फरार हो गया. फिर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार से भागने के दौरान रिज़वान को पुत्र अदनान के साथ गिरफ्तार कर लिया.   जनपद बुलंदशहर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने बताया कि थाना खुर्जा नगर के खुर्जा कस्बा का निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ उसके पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया है. 26 दिसंबर को वह जमानत पर रिहा हुआ था.  दोनों के पास से अवैध पिस्टल, तमंचा और कार भी बरामद हुई है. 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रदेश में गांव और वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। अभियान अंतर्गत जहाँ एक ओर योजनाओं से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का शिविर लगाकर निराकरण किया जा रहा है। अभियान में अब तक 7 हजार से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 3 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। आम नागरिकों तक सीधे पहुंचकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी अमला जरूरतमंदों का सर्वेक्षण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ और सेवाओं की सहज रूप से उपलब्धता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सुशासन के प्रयासों से आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं को सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान के तीन चरण चलाये गये, जिसमें अभियान का तीसरा चरण प्रदेश में अभी चल रहा है। इसमें लाखों की संख्या में राजस्व संबंधी लंबित आवेदनों का निराकरण कर आमजन को राहत दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब परिवारों को गरीबी के कुचक्र से बाहर लाने के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि गरीब परिवारों को नागरिक सेवाओं की पहुंच के दायरे में लाया जाकर उनकी आर्थिक क्षमता बढ़ाई जाये। “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास” वंचितों के जीवन में सुधार लाने की ठोस पहल की गई है, जिससे ज़रूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। राज्य सरकार की गरीब हितैषी पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीब हितैषी पहल की गई, जिसके अंतर्गत इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसी तर्ज पर ग्वालियर सहित अन्य शहरों की बंद पड़ी मिल्स के प्रकरणों का भी श्रमिकों के हित में निर्णय लिये जा रहे हैं। गरीबों को विपरीत परिस्थितियों में सहारा देने के लिए संबल-2.0 योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन है और 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है। इसी क्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 8 लाख से अधिक परिवारों घर का सपना साकार किया गया है। पी.एम. स्वामित्व योजना में 24 लाख से अधिक लोगों को भू-अधिकार-पत्र उपलब्ध करवाये जा चुके है। इस योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। पीएम स्वनिधि योजना में 11 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10 से 50 हजार रूपये तक की ऋण सहायता उपलब्ध करवाकर उनके व्यवसाय को मजबूती प्रदान की गई है। राज्य सरकार ने दीपावली पर्व पर धनतेरस से देवउठनी ग्यारस तक शिल्पकार और छोटे व्यवसायियों को सामग्री बेचने पर कर से मुक्त रखा गया, जिससे वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा भी मिला। योजनाओं की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबसे पहले देश में जनधन खाते खोले गए। इसका परिणाम यह हुआ कि गरीब कल्याण की योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रही है। गरीबों को न केवल न्याय मिले बल्कि उन तक न्याय पहुंच सके इसका प्रबंध भी सरकार ने किया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को फाइड वुमेन्स वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप-2024 का खिताब जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रैंडमास्टर हम्पी ने खिताब जीत कर भारत को गौरवान्वित किया है। यह पूरे राष्ट्र के लिए गौरव और हर्ष का क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड चेस चैम्पियनशिप जीतकर कोनेरू हम्पी ने इतिहास रच दिया है। हम्पी ने देश की बेटियों को आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए नव-शक्ति और नव-प्रेरणा दी है। उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश निवासी भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को न्यूयार्क में इंडोनेशिया की प्रतियोगी इरीन सुकंदर को विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में पराजित कर पहली भारतीय महिला विश्व चैंपियन होने का श्रेय प्राप्त किया।  

ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किये

बड़वानी ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ निवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्थान के दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार जब्त किए गए। दोनों आरोपितों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षिक जगदीश डावर ने बताया कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी। इसे बड़वानी पुलिस ने नाकाम किया। आपरेशन प्रहार के तहत थाना निवाली पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स ले जाते हुए राजस्थान के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 23 हथियार जब्त किए गए। जिसमें नौ पिस्टल, 14 देशी कट्टे, 11 जिंदा कारतूस, चार खाली मैग्जीन, दो आईफोन कुल कीमती करीब सवा तीन लाख रुपये का सामान जब्त किया गया।   निवाली बेरियर के पास घूम रहे थे मुखबिर द्वारा निवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति निवाली बेरियर के पास इधर-उधर घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में थाना निवाली की टीम गठित कर भेजी गई। पुलिस टीम ने बैरियर के आसपास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए अनुसार दो संदिग्ध बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा। वीर पाजी ने दिए थे हथियार पकड़े गए तस्करों के नाम शिवम उर्फ शिवा पुत्र गोपीसिंह रावत निवासी रूपारेल ग्राम राजौसी पोस्ट भवानी खेडा थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान और इकबाल पुत्र शंकर खान निवासी नाडा की बाड़ी ग्राम राजौसी थाना नसीराबाद जिला अजमेर राजस्थान हाल 23 सेक्टर प्रतापनगर जयपुर राजस्थान है। आरोपितों ने बताया कि ये सभी अवैध हथियार थाना वरला क्षेत्र के उमर्ठी के वीर पाजी नामक व्यक्ति ने उपलब्ध कराए थे। इस पर पूछताछ जारी है।

पूर्व प्रधानमंत्री के ​परिजनों ने उनकी अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ यमुना में विसर्जित कीं, कांग्रेस से नहीं पंहुचा कोई: बीजेपी

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अस्थियां रविवार को दिल्ली के मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे में लाई गईं. यहां शब्द कीर्तन, पाठ और अरदास के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के ​परिजनों ने उनकी अस्थियां यमुना में विसर्जित कीं. कांग्रेस ने एक्स पर अस्थि विसर्जन का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज भारत मां के सपूत और देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की अस्थियां पूरे विधि-विधान के साथ मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे के पास यमुना घाट पर विसर्जित की गईं. हम सभी मनमोहन सिंह जी की देश सेवा, समर्पण और उनकी सहजता को हमेशा याद रखेंगे. सादर नमन.’ हालांकि, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह के अस्थि विसर्जन के वक्त कांग्रेस का कोई नेता उपस्थित नहीं रहा. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह जी की पवित्र अस्थियों के विसर्जन के समय गांधी परिवार और कांग्रेस नेताओं की अनुपस्थिति देखकर बहुत निराशा हुई. एक नेता जिसने सम्मान के साथ देश की सेवा की, वह अपनी पार्टी से कहीं बेहतर सम्मान का हकदार था. यह कांग्रेस और गांधी परिवार की प्राथमिकताओं के बारे में बहुत कुछ बताता है.’ उदारीकरण के नायक के प्रति उदार रहेगा इतिहास? पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को उम्र संबंधी समस्याओं के कारण दिल्ली एम्स में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया. भारत और दुनिया भर के नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया. केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की. इस बीच कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र लिखकर अनुरोध करने के बावजूद, बीजेपी सरकार ने मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए दिल्ली में जमीन आवंटित नहीं किया. कांग्रेस की मांग थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार उसी स्थान पर हो, जहां उनका स्मारक बन सके. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का ‘राजनीतिकरण’ करने और ‘ओछी राजनीति’ में शामिल होने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह जब प्रधानमंत्री पद पर थे तो कांग्रेस पार्टी ने उनके प्रति कभी सम्मान नहीं दिखाया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री ने खड़गे और डॉ. सिंह के परिवार को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित किया है कि सरकार ​राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री का स्मारक बनवाएगी. इसके लिए ट्रस्ट का गठन पड़ता है, जिसकी औपचारिकताओं में समय लगेगा. इसलिए कांग्रेस और डॉ. सिंह के परिवार से अनुरोध किया गया था कि वे अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रियांए निर्धारित समय में पूरी कर लें. हालांकि, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि डॉ. सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित कर दी गई. इसके बारे में उनके परिवार को भी जानकारी दे दी गई है. हालांकि नड्‌डा ने यह नहीं बताया कि जमीन कहां दी गई है. नड्‌डा ने कहा- राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे नेता मनमोहन सिंह के निधन पर भी राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को जीवित रहते हुए कभी सम्मान नहीं दिया, और अब उनके सम्मान के नाम पर राजनीति कर रही है.

कांग्रेस ने दी डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजली

  उमरिया  कांग्रेस ने गत दिवस देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की। इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक मे आयोजित विशेष कार्यक्रम मे दो मिनट का मौन रख कर पूर्व प्रधानमंत्री को नमन किया गया। श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह ने रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, केन्द्रीय वित्तमंत्री तथा प्रधानमंत्री आदि विभिन्न पदों पर रहते हुए सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की आधार शिला रखी। देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। कार्यक्रम मे पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, त्रिभुवन प्रताप सिंह, प्रवक्ता अशोक गौंटिया, अमृतलाल यादव, उदयप्रताप सिंह, रघुनाथ सोनी, राजा भईया सिंह, ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, निरंजन सिंह, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, पार्षद श्रीमती रामायणवती कोल, नासिर अंसारी, अवधेश राय, ओमप्रकाश सोनी, सतवंत सिंह, मो. आजाद, राजीव सिंह बघेल, मो. साजिद, उमेश कोल, मंगल सिंह, धनीलाल राठौर, नानकराम राजपूत, प्रहलाद यादव, खुर्रम शहजादा, संदीप यादव, लाल भवानी सिंह, शिव शर्मा, किशोर सिंह, रवि बर्मन, रूपचंद नामदेव, करण सिंह, लक्ष्मी गुप्ता सहित  अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव उज्जैन प्रवास पर पहुंची, उन्होंने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किये

उज्जैन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकाल मंदिर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाबा महाकालेश्वर के दर पर कई वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन के लिए आते है और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी यादव उज्जैन प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किये। पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी व विपुल चतुर्वेदी ने पूजन सम्पन्न करवाया। उन्होंने नंदीहाल में बैठकर ध्यान भी लगाया। आपको बता दें कि महाकाल मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर में पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं का मनोहर वर्णन मिलता है। भगवान महाकालेश्वर के दर्शन मात्र से ही मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। यहां प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग रूप में श्रृंगार किया जाता है। साथ ही महादेव की भस्म आरती भी होती है।

मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया, बारिश के बाद लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में साफ दिख रहा है। मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इस समय कंपकंपी वाली ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट मुख्य रूप से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए है, जहां बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के कारण तापमान और भी गिर सकता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से हालात और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम मौसम 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अगले सप्ताह तक मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत के कुछ स्थानों में रविवार (29 दिसंबर) से शीतलहर शुरू होने की आशंका है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 29-30 दिसंबर के दौरान देर रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घना कोहरा रहने की आशंका जताई जा रही है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय घना कोहरा देखा जा रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण ड्राइविंग करना मुश्किल हो सकता है। कोहरे की चादर ने इन राज्यों में ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे सर्दी का अहसास और भी तेज हो गया है। राजस्थान माउंट आबू के तापमान में 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को राज्य के विभिन्न इलाकों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी गई है। इन इलाकों में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बनारस कोहरे की सफेद चादर में ढका है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी बिगड़ सकता है और ठंडी हवाएं और बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस स्थिति में दिल्ली और एनसीआर सहित अन्य हिस्सों में ठंड बढ़ने की संभावना है, जिससे लोगों को ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली का मौसम ठंडा रहेगा, जहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को दोपहर के समय भी बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तापमान में और कमी आ सकती है।  

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से चल रहा कार्य, कई रेलवे लाइनों को सात स्टील और प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुलों के माध्यम से पार किया जाएगा

नई दिल्ली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है, जिसके तहत 13 नदियों और कई राजमार्गों पर पुल बनाए जा रहे हैं। इसमें कई रेलवे लाइनों को सात स्टील और प्रीस्ट्रेस्ड कंक्रीट पुलों के माध्यम से पार किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय रेलवे द्वारा वार्षिक समीक्षा में दी गई। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रोजेक्ट के अंतर्गत 243 किलोमीटर से अधिक पुल निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है, साथ ही 352 किलोमीटर पियर कार्य और 362 किलोमीटर पियर नींव का कार्य भी पूरा हो चुका है। गुजरात में ट्रैक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है, आनंद, वडोदरा, सूरत और नवसारी जिलों में आरसी ट्रैक बेड का निर्माण कार्य हो रहा है। लगभग 71 किलोमीटर आरसी ट्रैक बेड का निर्माण पूरा हो चुका है और वायडक्ट पर रेल की वेल्डिंग शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में मुंबई बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए पहला कंक्रीट बेस स्लैब 32 मीटर की गहराई पर सफलतापूर्वक डाला जा चुका है, जो 10 मंजिला इमारत के बराबर है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) और शिल्पाता के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग पर काम चल रहा है, जिसमें मुख्य सुरंग निर्माण की सुविधा के लिए 394 मीटर की इंटरमीडिएट सुरंग (एडीआईटी) पूरी हो चुकी है। पालघर जिले में न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) का उपयोग करके सात पर्वतीय सुरंगों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। गुजरात में एकमात्र पर्वतीय सुरंग पहले ही सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। समीक्षा में कहा गया है कि इस कॉरिडोर पर 12 स्टेशन हैं, जिन्हें थीम आधारित एलीमेंट्स और ऊर्जा-कुशल सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है और इनका निर्माण चल रहा है। ये यूजर फ्रेंडली और ऊर्जा-सकारात्मक स्टेशन विश्व स्तरीय यात्री अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं, साथ ही इनमें सस्टेनेबिलिटी को प्राथमिकता भी दी गई है। इसके अलावा रेलवे द्वारा 2030 तक नेट जीरो कार्बन का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा में कहा गया है कि नवंबर 2024 तक लगभग 487 मेगावाट सौर संयंत्र और लगभग 103 मेगावाट पवन ऊर्जा संयंत्र चालू हो चुके हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet