LATEST NEWS

भारतीय सेना ने LAC के पास 14300 फीट की ऊंचाई पर छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की

नई दिल्ली भारतीय सेना ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित पैंगोंग झील के किनारे मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की एक मूर्ति स्थापित की है। यह जगह पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ लगने वाली वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के निकट है। सेना के लेह स्थित 14 कोर ने कहा कि इस मूर्ति का उद्घाटन भारतीय शासक की अडिग भावना को मनाने के लिए किया गया है, जिनकी धरोहर आज भी प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस मूर्ति का गुरुवार को 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला द्वारा अनावरण किया गया। यह “फायर एंड फ्यूरी कोर” के नाम से प्रसिद्ध है।   छत्रपति शिवाजी की इस मूर्ति का उद्घाटन ऐसे समय में हुआ है जब भारत और चीन ने डेमचोक और देपसांग के दो बिंदुओं से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही लगभग चार साल लंबे सीमा गतिरोध का अंत हुआ। 21 अक्टूबर को एक समझौते के तहत दोनों पक्षों ने इन दोनों तनाव बिंदुओं पर सैनिकों की वापसी पूरी की। आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख सीमा पर यह गतिरोध 5 मई, 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक श्रृंखला के कारण दोनों पक्षों ने 2021 में पैंगोंग त्सो के उत्तर और दक्षिण तटों पर सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की।

सड़क सुरक्षा अभियान में जनवरी में होगा वाहनों का सघन निरीक्षण, राजस्थान-परिवहन एवं सड़क सुरक्षा सचिव ने दिए निर्देश

जयपुर। प्रदेश में नव वर्ष की शुरुआत के साथ पूरी जनवरी सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा और इस माह के दौरान वाहनों का सघन निरीक्षण भी किया जाएगा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहनों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवहन विभाग द्वारा विशेष पहल कर सड़क सुरक्षा अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाएगा। शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त श्रीमती शुचि त्यागी ने शनिवार को परिवहन भवन में प्रदेश के सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर जनवरी माह में चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए चलाए जाएं विशेष अभियान – बैठक में परिवहन आयुक्त ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा  ने सड़क सुरक्षा के संबंध मे बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन हम सभी की जिम्मेदारी है और यातायात नियमों की पालना के साथ नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा के लिए 6E एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन, एन्गेजमेंट आधारित रणनीति के तहत कार्यवाही प्रारंभ की जाए। उन्होंने कहा कि जनवरी से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं तथा इसके अन्तर्गत स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही, जनसाधारण को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने का प्रयास जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी दी जाए। साथ ही, जनसाधारण को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। वाहनों का किया जाएगा सघन निरीक्षण श्रीमती त्यागी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों की पालना सुनिश्चित न करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों को वाहनों के दस्तावेजों की जांच के भी निर्देश दिए।‌ उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवरहैंगिंग, ओवरक्राउडिंग आदि के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जांच सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित किया जाए जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। अनाधिकृत पार्किंग, सड़कों पर अनाधिकृत कट पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस संबंध में विशेष अभियान चलाए जाने का आव्हान किया। त्यागी ने कहा कि यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव श्रीमती रेणु खंडेलवाल, अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा श्रीमती निधि सिंह, मुख्यालय के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही पूरे प्रदेश के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

कनाडा में भी विमान हादसा, लैंडिंग के समय लगी आग, हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं

कनाडा दक्षिण कोरिया में भयानक विमान हादसे के कुछ ही देर बाद कनाडा में ऐसा ही हादसा होते-होते बचा है। एयर कनाडा के हेलीफैक्स एयरपोर्ट पर विमान रनवे पर फिसल गया। नीचे उतरते वक्त विमान में आग लग गई थी इसका लैंडिंग गियर टूटा हुआ था। हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में लैंडिंग के वक्त विमान एयरपोर्ट की फेंस से टकरा गई और इसमें भीषण आग लग गई। हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के मरने की बात कही जा रही है। कनाडा में हुए हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एयरक्राफ्ट के पंख रनवे पर घिसट रहे हैं और इनसे चिंगारी निकल रही है। जानकारी के मुताबिक यह विमान पाल एयरलाइंस का है। एयर कनाडा फ्लाइट एसी 2259 सेंट जॉन्स और हालीफैक्स के बीच उड़ान भर रहा था। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। एक अन्य वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान के अंदर का नजारा दिख रहा है। इसमें पैसेंजर्स घबराए हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण कोरिया में क्या हुआ दक्षिण कोरिया के एक हवाई अड्डे पर एक विमान ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया। बताया जाता है कि इस हादसे में दो लोगों को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी सियोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण में मुआन शहर के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘जेजू एयर’ विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं। उसने बताया कि 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

टीम इंडिया के सामने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 330 से ज्यादा रनों का लक्ष्य होगा, बड़ा नहीं है 330+ रनों का टारगेट

नई दिल्ली टीम इंडिया के सामने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 330 से ज्यादा रनों का लक्ष्य होगा, क्योंकि चौथे दिन के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 333 रनों की बढ़त है। हालांकि, टीम इंडिया के लिए 330 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज करना कोई नई बात नहीं होगी। टीम इंडिया तीन बार 320 से ज्यादा का टारगेट टेस्ट क्रिकेट में चेज कर चुकी है। यहां तक कि पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही 328 रनों का टारगेट ब्रिसबेन में भारत ने 2021 में चेज किया था। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने भारत को काफी परेशान किया, जो करीब 18 ओवर आखिरी सेशन में खेल गए। नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में स्टीव स्मिथ ने शतक जड़ा था, जबकि सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़े थे। ऑस्ट्रेलिया ने कुल 474 रन पहली पारी में बनाए। जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट निकाले थे। भारतीय टीम पहली पारी में थोड़ी बहुत लड़खड़ाई, लेकिन नितीश रेड्डी के शतक से टीम 369 रनों तक पहुंचने में सफल रही। यशस्वी जायसवाल और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जड़े थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी की और चौथे दिन 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए। आखिरी जोड़ी अभी भी नाबाद है। पांचवें दिन वे बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद भारत को लक्ष्य मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस पारी में मार्नस लाबुशेन ने अर्धशतक जड़ा, जबकि 41 रनों की पारी कप्तान पैट कमिंस ने खेली। जसप्रीत बुमराह ने फिर से 4 विकेट निकाले और 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने निकाले। ऑस्ट्रेलिया का दूसरी पारी में आखिरी विकेट निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, टीम इंडिया ने तीन बार 300 से ज्यादा का टारगेट चौथी पारी में चेज किया हुआ है। इनमें से दो बार भारत ने विदेशी सरजमीं पर ये कमाल किया है। एक बार भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये कारनाम कर चुका है। इंडिया की टेस्ट में सबसे बड़ी रन चेज 403 रन (वेस्टइंडीज के खिलाफ 1976), 387 रन (बनाम इंग्लैंड 2009) और 328 (ब्रिसबेन में 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) के अलावा 276 रनों (दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011) की रही है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही, मेरी ही सीट पर ऑपरेशन लोटस

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने दावा किया है कि केजरीवाल उन्हीं की सीट यानी नई दिल्ली सीट पर 15 दिसंबर से ऑपरेशन लोटस चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव जीतने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में – उनका ‘ऑपरेशन लोटस’ 15 दिसंबर से चल रहा है। इन 15 दिनों में, उन्होंने लगभग 5,000 वोट डिलीट करने और 7,500 वोट जोड़ने के लिए आवेदन दायर किया है। उन्होंने कहा, नई दिल्ली में एक लाख 6 हजार वोट हैं। एक लाख 6 हजार वोट में से अगर 5 फसदी वोट यह डिलीट करवा रहे हैं और साढ़े सात वोट जोड़ रहे हैं तो फिर चुनाव कराने की जरूरत क्या है। यह तो सरेआम बदमाशी हो रही है। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी मौजूदा वोटर के नाम डिलीट कर रही है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 29 अख्टूबर से 14 दिसंबर तक 900 वोट कटवाने के लिए आवेदन आए। 15 दिसंबर से आज तक 5000 वोट डिलीशन के लिए आए।19 दिसंबर को यानी एक दिन में ही डेढ़ हजार वोट डिलीशन के लिए आए। अरविंद केजरीवाल ने कहा, जो लोग वोट काटने का आवेदन कर रहे हैं वह कौन हैं और किसके इशाके पर काम कर रहे हैं। वहीं वोट जोड़ने के मामले में उन्होंने कहा, जब चुनाव आयोग ने दो महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाये तो अब 15 दिनों में 10 हजार वोटर कहां से आ गए, जिनके वोट बनवाये जा रहे हैं। BJP बाहर से लोगों को ला रही है, जिनके फर्जी वोट बनवाये जा रहे हैं।

सैमसंग स्मार्ट रिंग, गैलेक्सी रिंग 2, लॉन्च करने के लिए तैयार

नई दिल्ली सैमसंग स्मार्ट रिंग, गैलेक्सी रिंग 2, लॉन्च करने के लिए तैयार है। एडवांस फीचर्स और पहले से बेहतर मजबूती के साथ यह डिवाइस यूजर्स को और बेहतर अनुभव देने का वादा करती है। अगर लीक रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो गैलेक्सी रिंग 2 का डेब्यू 22 जनवरी को गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में हो सकता है। बेहतर फिट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी गैलेक्सी रिंग 2 गैलेक्सी रिंग 2 में साइज के विकल्पों को बढ़ाकर नौ से ग्यारह किया जा सकता है, जिससे यह और अधिक यूजर्स के लिए बेहतर फिट सुनिश्चित करेगी। इसके अलावा, सैमसंग इसमें उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स जोड़ने की योजना बना रहा है, जिससे यह रिंग अपने पूर्ववर्ती से अधिक स्मार्ट और बहुउद्देश्यीय हो जाएगी। बैटरी लाइफ और वाटरप्रूफिंग में बड़े सुधार गैलेक्सी रिंग 2 की सबसे खास बात इसकी बेहतर बैटरी क्षमता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्मार्ट रिंग एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चल सकती है। डिवाइस का टाइटेनियम फ्रेम और वाटरप्रूफ क्षमता बनी रहेगी, लेकिन इसमें IP69 रेटिंग जोड़ी जाएगी, जो गैलेक्सी रिंग की IP68 रेटिंग से अधिक बेहतर है। गैलेक्सी रिंग की सफलता के बाद अगला कदम सैमसंग ने अपनी स्मार्ट रिंग का कॉन्सेप्ट पहली बार जनवरी 2024 में पेश किया था और इसे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में प्रदर्शित किया। पहली गैलेक्सी रिंग को जुलाई 2024 में गैलेक्सी Z फोल्ड 6 के साथ लॉन्च किया गया था और यह अक्टूबर 2024 में भारत में उपलब्ध हुई। इसी पैटर्न के अनुसार, गैलेक्सी रिंग 2 के भी इसी तरह लॉन्च होने की संभावना है। नई पीढ़ी के वियरेबल्स को परिभाषित करेगा गैलेक्सी रिंग 2 एआई-संचालित फीचर्स, अधिक साइज विकल्प, बेहतर बैटरी लाइफ और IP69 रेटिंग के साथ, गैलेक्सी रिंग 2 स्मार्ट वियरेबल्स की परिभाषा को नया रूप देने का वादा करती है। प्रशंसक बेसब्री से इसके आधिकारिक अनावरण का इंतजार कर रहे हैं, जो सैमसंग के नवाचार यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित हो सकता है।

विक्क कौशल और कटरीना कैफ वेकेशन के लिए हुए रवाना

मुंबई वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल को आखिरी बार ‘बैड न्यूज’ में देखा गया था। इसमें तृप्ति डिमर और एमी विर्क भी थे। अब विक्की को ‘छावा’ में देखा जाएगा, जो अगले साल रिलीज होगी। उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। कटरीना ने अभी अपनी फिल्म अनाउंस नहीं की है। उन्हें ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था। कटरीना कैफ और विक्क कौशल को रविवार, 29 दिसंबर की सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों घर से दूर नया साल सेलिब्रेट करेंगे, लेकिन कहां पर, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इन फिल्मों में विक्की कौशल वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी और एमी विर्क के साथ ‘बैड न्यूज’ में नजर आने के बाद विक्की कौशल को अब ‘छावा’ में देखा जाएगा। इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें वो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कटरीना की बात करें तो उन्हें ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था। इसके बाद उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट अभी नहीं हुई है। वो फिलहाल पर्दे से दूर हैं। उनके पास ‘जी ले जरा’ और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ फिल्म है, लेकिन फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ काफी समय से अटकी हुई है और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ की शूटिंग में अभी काफी वक्त बाकी है। साल 2021 में हुई थी शादी विक्की और कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को हिंदू रीति-रिवाज से राजस्थान में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था, लेकिन कभी पब्लिकली अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई थी। दोनों ने चोरी-छिपे इश्क फरमाया था और फिर शादी कर ली।

भारतीय टीम को दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने किया नाक में दम, 63 साल के बाद किसी जोड़ी ने किया ऐसा

नई दिल्ली भारतीय टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए चौथे दिन आना पड़ जाता, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी ने ऐसा होने नहीं दिया। ऑस्ट्रेलिया की आखिरी जोड़ी इस मैच में दूसरी बार भारत के गले की हड्डी बनी है। पहली पारी में भी नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड ने आखिरी विकेट के लिए 50 से ज्यादा गेंदों का सामना किया था और दूसरी पारी में भी वे ऐसा कर चुके हैं। 63 साल के बाद किसी जोड़ी ने ऐसा दोनों पारियों में किया है। स्कॉट बोलैंड के क्रीज पर ने से पहले ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 64.1 ओवर में 173/9 था। इसके बाद उन्होंने नाथन लियोन के साथ करीब 18 ओवर खेले और मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82 ओर के बाद 228/9 था। पहली पारी में दोनों ने 455/9 (114.1) से 474-10 (122.4) तक बल्लेबाजी की थी। उस दौरान उन्होंने 8 ओवर और 3 गेंदों का सामना किया था। इस तरह ये जोड़ी दोनों पारियों में कम से कम 50 से ज्यादा गेंद खेलने में सफल रही है। दूसरी पारी में तो 100 से ज्यादा गेंदें लायन-बोलैंड ने खेल ली हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1961 के बाद से अब तक कोई भी जोड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में दोनों पारियों में 50 से ज्यादा गेंदों तक सर्वाइव नहीं कर पाई है, लेकिन नाथन लियोन और बोलैंड ने ऐसा कर दिया है। आखिरी बार 63 साल पहले पाकिस्तान के अफाक हुसैन और हसीब एहसान ने लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 9.2 ओवर और दूसरी पारी में 18.1 ओवर आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजी की थी। लियोन और बोलैंड ने 8.3 और 17.4 ओवर बल्लेबाजी कर ली है। वे नाबाद हैं। वे पांचवें दिन इससे आगे खेलना शुरू करेंगे। 333 रनों की बढ़त ऑस्ट्रेलिया को मिल चुकी है।

दो लोगों की मौके पर मौत और दो गंभीर, छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से लगी आग

दुर्ग। दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम मेडेसरा पॉवर ग्रिड के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग हालत गंभीर बताई जा रही है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लग गई और आग से कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि कार दुर्ग से धमधा की ओर जा रहा था इसी दौरान मेडेसरा के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराई। जिसके मौके पर दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  कार में चार लोग दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। मेडेसरा के पास बने पावर ग्रिड के पास कार पहुंची कि अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। कार काफी तेज रफ्तार में थी और जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें आग लग गई। कार टकराने से कार चालक अमित ताम्रकार (30 साल) निवासी वार्ड 12 तमेरपारा दुर्ग और आदित्य कसेर (33 साल) निवासी वार्ड 13 धमधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार के पीछे बैठे उनके साथी अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंच कर कार के अंदर से चारों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी लोगों को दुर्ग अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टरों ने अमित और आदित्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं,  उसके साथी अनीश और सुधांशु को गंभीर हालत के चलते भिलाई निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार में आग इतनी भीषण लगी थी कि उससे कार तो पूरी तरह से जल ही गई साथ ही पूरा का पूरा पेड़ भी जलकर खाक हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुट गई है।

अंडर ब्रिज की मांग के लिए वन परिक्षेत्राधिकारी का घेराव, छत्तीसगढ़-कोरबा में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। कोरबा चांपा निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 149 में बरपाली चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। बरपाली गांव के महिलाओं ने हाथ में रस्सी लेकर सड़क पर खड़ी हो गई है। नेशनल हाइव के नीचे से अंडर ब्रिज मार्ग की मांग कर रहे है। सैकड़ों महिलाओं ने चक्काजाम किया है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार लग गई है इस जाम में  यात्री गाड़ी भारी वाहनों के अलावा चारपहिया और बाइक सवार फंसे हुए है। सड़क के दोनों तरफ भारी वाहनों की लंबी कथा लगने की वजह से लोग काफी परेशान है सुबह से ही महिलाएं आंदोलन पर है। महिलाओं का कहना है कि उन्हें सड़क पार करने काफी दूरी तय करना पड़ेगा वहीं अंडर ब्रिज मार्ग नहीं होने से हादसे भी हो सकते हैं। पुष्पा भाई ने बताया कि बरपाली की निवासी है और इस नेशनल हाईवे के बनने के बाद से उन्हें और भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सड़क के उसे तरफ उसका घर है और नेशनल हाईवे बनने के बाद उसे स्टेशन बाजार और उप स्वास्थ्य केंद्र के अलावा निस्तार के लिए तालाब भी जाना होता है और अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण उन्हें काफी लंबी दूरी तय कर जाना पड़ेगा जिससे भविष्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इन बातों को लेकर आज वह सड़क पर उतरी हुई है। वहीं ग्रामीण भगवती यादव ने बताया कि नेशनल हाईवे बनते समय उन्हें लगा कि एक नीचे से रास्ता होगा लेकिन नहीं होने के कारण उन्हें भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा इन सब बातों को लेकर गांव के सभी महिलाएं आज चक्का जाम कर अपनी मांग शासन प्रशासन के सामने रख रहे हैं। वहीं इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी यहां नहीं पहुंचेंगे और उनकी बातें अगर नहीं मानी गई तब तक वह चक्काजाम पर बैठे रहेंगे।

‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का प्रोमो हुआ रिलीज, मन्नारा चोपड़ा के साथ बनी सुदेश लहरी की जोड़ी

मुंबई ‘लाफ्टर शेफ्स’ शो को खूब पसंद किया गया था। अब ये फिर से वापसी कर रहा है। नए सीजन के साथ। ये कब शुरू होगा, अभी मेकर्स ने इसकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में कौन-कौन नजर आएगा, इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस बार शो में रुबीना दिलैक से लेकर एल्विश यादव तक नजर आने वाले हैं। कलर्स चैनल पर मेकर्स की तरफ से ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ का प्रोमो शनिवार रात को जारी किया गया। एकसाथ कई प्रोमो रिलीज किए हैं। एक में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य की मस्ती है तो दूसरे में राहुल को एल्विश यादव के साथ शिमला घुमाते हुए देखा जा सकता है। मन्नारा चोपड़ा को सुदेश लहरी और समर्थ जुरेल के साथ चाय पीनी है तो समर्थ और अभिषेक कुमार किचन में खाना बनाते-बनाते खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। फैंस मिस कर रहे हैं पुरानी जोड़ियों को! इस शो के पहले सीजन को भारती सिंह ने होस्ट किया था। जज हरपाल सिंह थे, जोकि शेफ हैं। जोड़ियों की बात करें तो कृष्णा अभिषेक अपनी वाइफ कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी और निया शर्मा, अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आईं। जन्नत जुबैर और उनकी दोस्त रीम शेख ने ग्लैमर का खूब तड़का लगाया। अली गोनी और राहुल वैद्य, अर्जुन बिजलानी और करण कुंद्रा ने दर्शकों को खूब हंसाया। फैंस पुरानी जोड़ियों को मिस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले सीजन की जोड़ियों का कोई मुकाबला नहीं है।

एक्ट्रेस डेल हैडन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

एक्ट्रेस, एक्टिविस्ट और मॉडल रहीं डेल हैडन की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उनके पेंसिल्वेनिया स्थित घर पर उनकी लाश मिली। अधिकारियों का मानना है कि उनकी मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से हुई है। कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक होने से हुई मौत! पुलिस ने कहा कि जांच करने वाले अधिकारियों के मुताबिक, गैस हीटिंग सिस्टम और एग्जॉस्ट पाइप (चिमनी) में खामी होने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हुई। घर में ये गैस इतनी ज्यादा फैली थी कि उसके संपर्क में आने से 2 डॉक्टर और एक पुलिस अधिकारी बेहोश हो गए। कई फेमस मैगजीन कवर पेज पर छपी फोटो डेल हैडन बतौर मॉडल 1970 और 1980 के दशक में वोग, कॉस्मोपॉलिटन, एले और एस्क्वायर के कवर पेज पर दिखाई दीं। 1973 के स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट एडिशन में नजर आईं। दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में आईं नजर IMDb.com के अनुसार, वह 1970 से 1990 के दशक तक लगभग दो दर्जन फिल्मों में भी दिखाई दीं, जिनमें 1994 की जॉन क्यूसैक की ‘बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे’ भी शामिल है। पति की मौत के बाद काम पर लौटीं डेल हैडन ने बेटी रयान को जन्म देने के बाद मॉडलिंग छोड़ दी थी। लेकिन 1991 में पति की मौत के बाद उन्हें वापस काम पर लौटना पड़ा। पर इस बार मॉडलिंग इंडस्ट्री ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। उनसे कहा गया कि अब वो 38 साल की हैं और सक्षम नहीं हैं। विज्ञापन एजेंस में किया काम इसके बाद उन्होंने एक विज्ञापन एजेंस में मामूली नौकरी की। फिर एंटी-एजिंग प्रोडक्ट्स का प्रचार करना शुरू किया। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहीं और वूमेनवन नाम का संगठन शुरू किया। इसका लक्ष्य महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा मुहैया कराना था।

सब्जी और चावल के आटे निखारें चेहरा

हर लड़की अपने चेहरे पर नेचुरल निखार चाहती है, लेकिन फेस पर केमिकल घिसने से रिजल्ट नहीं मिलेगा, ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको जरूरत है एक ऐसे नुस्खे की जो पहले ही इस्तेमाल के बाद चेहरे पर चमकदार निखार दे दे। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन हम आपको आज एक सब्जी से ग्लो लाने का तरीका बताने वाले हैं। जी हां, आज हम आपको चावल के आटे के साथ स्किन के लिए फायदेमंद सब्जी से फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जो चेहरे पर निखार लाने के साथ-साथ डेड स्किन सेल्स की लेयर को हटाने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी सब्जी है जो खाने के साथ लगाने के भी काम आती है। ये नुस्खा है चुकंदर का जी हां, हम जिस सब्जी की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि चुकंदर है, जिससे आज हम आपको फेस पैक बनाने का तरीका बताने वाले हैं। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं और ये सभी पोषक हमारी त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। आइए जानते हैं फेस पैक बनाने का तरीका। फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए?     चुकंदर- 1     चावल का आटा – 2 चम्मच     शहद – 1 चम्मच ऐसे तैयार करें फेस पैक     सबसे पहले आप चुकंदर को धो लें और एक कटोरी में कद्दूकस कर लें।     इसके पानी कद्दूकस किए हुए चुकंदर को हाथों से निचोड़कर इसका रस निकाल लें।     अब आप एक दूसरी कटोरी में और उसमें 2 चम्मच चावल का आटा, जरूरत अनुसार चुकंदर का रस और एक चम्मच शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।     अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।     जब समय पूरा हो जाए तो हल्के गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।     देखिए कैसे पहले ही इस्तेमाल के बाद आपका चेहरे खिल उठा है।     आप इन नुस्खे को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

पांच किमी तक की खोजबीन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में सातधार में डूबे यश का 50 घंटे बाद मिला शव

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार में गुरुवार की सुबह धमतरी से पिकनिक मनाने आये युवक के पानी में डूब जाने के 50 घंटे बाद  यश का शव शनिवार की सुबह देखा गया, शव को खोजने के लिए पुलिस की अलग अलग टीम को लगाया गया था। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय यश कुमार नोहर धमतरी जिले के जोड़ातराई सिलौटी थाना अर्जुनी का निवासी है, जो गुरुवार को अपने 13 दोस्तों के साथ दंतेवाड़ा जिले के बारसूर में स्थित सातधार आया हुआ था। गुरुवार की सुबह सातधार जाने का रास्ता बंद होने के बाद भी पानी के पास चला गया, इन 13 युवकों में से यश दोस्तों के साथ फ़ोटो खिंचवाने पानी मे उतर गया और डूब गया, घटना को बीते 50 घंटे होने के बाद शव सुबह तैरता हुआ दिखाई दिया, यश को खोजने के लिए दंतेवाड़ा से एसडीआरएफ टीम, जगदलपुर एसडीआरएफ टीम, पुलिस की 3 टीम, ग्रामीणों की टीम के अलावा अन्य टीम तैयार करके खोजबीन किया जा रहा था, वही 5 किमी दूर तक नदी में  तलाश किया गया था, लेकिन जहाँ पर यश डूबा था, वही से कुछ दूरी में अचानक से शव बाहर आ गया, पुलिस ने शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया।

बिना नोटिस अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई पर लगे रोक, छत्तीसगढ़-बीजापुर में सर्व आदिवासी समाज की मांग

बीजापुर। बीजापुर में बिना नोटिस के आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों पर होने वाली कार्रवाई पर रोक की मांग को लेकर सर्व आदिवासी समाज ने आदिवासी विकास परियोजना प्रशासक और बीजापुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने बताया कि बीते दिनों समाचार माध्यमों से ज्ञात हुआ है कि जिले के चिन्नाकोड़ेपाल और दुगईगुड़ा पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय के प्रभारी अधीक्षकों को अव्यवस्थाओं के लिए दोषी मानते हुए एक तरफा कार्रवाई की गई है जोकि न्याय संगत नहीं है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारियों से बिना उनका पक्ष जाने और चेतावनी, नोटिस के बिना वेतन वृद्धि रोके जाने जैसी घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाते हुए ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि यहां के आम जन मानस के समस्याओं के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान में सहभागी बनेंगे। इसके साथ ही जिले में अधिकारी कर्मचारी निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जग्गूराम तेलामी ने कहा कि  बिना नोटिस आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई पर रोक नहीं लगने की स्थिति में सड़क की लड़ाई के लिए समाज मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet