LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि, राजस्थान-केंद्रीय कृषि मंत्री पहुंचे सिरसा-हरियाणा

जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने सोमवार को हरियाणा के डबवाली, सिरसा स्थित पैतृक गांव चौटाला पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में सम्मिलित होकर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने शोक संतप्त परिवारजनों एवं समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें संबल प्रदान किया। चौटाला का जीवन सेवा और संघर्ष का प्रतीक स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला के योगदान को याद करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला का जीवन किसानों, मजदूरों, गांव और गरीबों के हितों के लिए संघर्ष और सेवा का प्रतीक था। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए अतुलनीय कार्य किए। उनका योगदान देश और समाज में सदैव स्मरणीय रहेगा। परिजनों से मुलाकात केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने स्व. ओमप्रकाश चौटाला के परिजनों से मुलाकात की और दुःख की इस घड़ी में उनको संबल दिया। उन्होंने स्वर्गीय चौटाला के पुत्रों अजय सिंह, अभय सिंह, तथा पोते पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। विजिटर बुक में व्यक्त किए विचार केंद्रीय मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने चौटाला परिवार के निवास पर विजिटर बुक में स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला के योगदान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय चौटाला ने अपने जीवनकाल में जो कार्य किए, वे पीढ़ियों तक लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने रहेंगे।

अब तक 11 गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी में तीन पुलिसकर्मी और एक महिला को पकड़ा

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारियां का सिलसिला लगातार जारी है, आज पुलिस के तीन पुरुष आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है। पूर्व में सात लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 11 हो चुकी है। राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में पुलिस ने आज तीन पुलिस आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और जांच का सिलसिला अभी भी जारी है और जांच में जिनके नाम सामने आ रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर सभी लोगों को जेल भेजा जा रहा है। अब तक पुलिस ने 11 लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस भर्ती इवेंट में गलत तरीके से नंबर बढ़ाए जाने के मामले में इन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिसमें पुलिस सहित अभ्यर्थी शामिल हैं, पुलिस की जांच अभी भी लगातार जारी है और पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच होगी और लोगों का नाम सामने आएंगे तो अन्य लोगों की भी गिरफ्तार हो सकती है। गिरफ्तार किए गए आरक्षकों में कार्तिक देशलहरे, सुंदर नेताम, विकास राजपूत और एक महिला अभ्यर्थी शामिल है, जिसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लाया गया है। लगातार पुलिस की जांच जारी है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावनाएं हैं।

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन एन.सी.सी.एफ के मनमानी के विरोध में समय पर उठाव न करने को लेकर ज्ञापन उमरिया  धान का तैय सीमा पर एन.सी.सी.एफ द्वारा परिवहन न करने के कारण एवं बरसात मे खराब धान की क्षतिपूर्ति परिवहनकर्ता द्वारा वसूली कराने को लेकर आज प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ भोपाल जिला ईकाई उमरिया द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। विदित हो कि जिस तरीक़े से धान उठाव एवं परिवहन का काम एन.सी.सी.एफ. को दिया गया लेकिन एन.सी.सी.एफ द्वारा उठाव न होने के कारण और लापरवाही से हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर जिला ईकाई उमरिया ने कलेक्टर को ज्ञापन के मध्यम से अवगत कराया है जिसमें सहकारी संस्था द्वारा संस्थावार धान उपार्जन राज्य प्रशासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य संपादन किया जा रहा है जिसमें एन.सी.सी.एफ.द्वारा अनुबंधित परिवहनकर्ता नियुक्त किया गया है उपार्जित धान को अनुबंध दिवस तीन दिनो मे अनाज धान को भण्डारण केन्द्र से उठाव करने के निर्देश हैं ताथ उपार्जन भण्डारण केन्द्र द्वारा खरीदी का विवरण प्रतिदिन पोटल पर अपलोड होता है। उपार्जन केंद्र को धान का रख रखाव का उपयुक्त संसाधन अनुसार किया गया किन्तु वर्षा के कारण खुले मैदान मे रखी धान वर्षा के कारण गीली होना ताथ तय समय पर परिवहन भण्डारण से उठाव न होने के कारण संस्था को आर्थिक नुकसान को परिवहनकर्ता से वसूली योग्य रहेगी इन सब मुद्दों को लेकर आज प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी भोपाल जिला ईकाई उमरिया द्वारा ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर उपस्थित सम्भाग संरक्षक सुरेंद्र मिश्रा,जिला संरक्षक दिवाकर सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष अशोक दाहिया जिला उमरिया, जिला महासचिव सतेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गणेश शंकर द्विवेदी, मीडिया प्रभारी अनुज सेन, जिला उपाध्यक्ष दीपिका वाधवानी, जिला सह सचिव विवेकानंद गुप्ता, मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत द्विवेदी, करकेली ब्लॉक अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, पाली ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र अवस्थी, के साथ सभी उपार्जन केंद्रों के प्रभारी समिति कर्मचारी मौजूद रहें l

नए साल के जश्न के मद्देनजर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे

भोपाल मध्य प्रदेश में न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस ने चैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं, खासतौर पर राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रमुख मार्गों पर पुलिस के चैकिंग पाइंट लगाए जाएंगे, इसके अलावा शाम 6 बजे के बाद से ओवर स्पीड, ब्रीथ एनालाइजर और बॉडी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी. अगर कोई ओवर स्पीड़िंग और शराब के नशे में वाहन चलाता मिलता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. जबकि न्यू ईयर पार्टी को लेकर आयोजन स्थलों और पिकनिक स्पॉट पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस तुरंत अलर्ट रहे. भोपाल-इंदौर में पार्टी की तैयारियां राजधानी भोपाल समेत इंदौर और अन्य सभी शहरों में नए साल के स्वागत के लिए पार्टी के इंतजाम किए गए हैं, पिकनिक स्पॉट समेत अन्य सभी जगहों पर नाइट पार्टी के इंतजाम भी किए गए हैं, यही वजह है कि डीजीपी ने सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं. भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि शहर में 50 प्रमुख पाइंट पर पुलिस तैनात रहेगी और चैंकिंग भी तेज रहेगी. क्योंकि सभी आयोजन स्थलों पर रात दस बजे तक ही पार्टी की अनुमति दी गई है. वहीं भोपाल के सैर सपाटा, बोट क्लब और बड़ा तालाब के किनारे पर रात दस बजे के बाद भीड़ जमा नहीं होने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं सार्वजनिक स्थलों पर भी धूमधड़ाके को लेकर सख्त मनाही की गई है. इंदौर में भी पुलिस अलर्ट वहीं इंदौर में भी पुलिस अलर्ट पर रहेगी, यहां भी प्रशासन ने रात 10 तक की ही अनुमति दी है, जबकि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नहीं बढ़ने की बात कही गई है. जबकि इंदौर के सभी नाइट क्लब और रेस्तरा में भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इसके अलावा अवैध शराब को लेकर भी पुलिस ने सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा शहरों में होटल-ढाबे और रेस्ट्रां भी अपने तय समय पर ही बंद होंगे, वहीं शहरों में अतिरिक्त पुलिसबल भी तैनात किया जाएगा. इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर भी चैकिंग की जाएगी. लाउड स्पीकर का शोर नहीं होगा मध्य प्रदेश में पुलिस ने लाउड स्पीकर को लेकर भी गाइडलाइन जारी है. रात दस बजे के बाद लाउड स्पीकर नहीं बजाने की अनुमति दी गई है. वहीं आयोजकों को कुछ निर्देश भी दिए गए हैं, जिसके तहत कार्यक्रम स्थल पर अनुमानित लोगों की संख्या होनी चाहिए. कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगेंगे, जबकि धारधार हथियार रखने पर भी पाबंदी रहेगी. इस तरह एमपी में सभी जगहों पर पुलिस की निगरानी रहेगी. 

नववर्ष में सिर्फ 45 मिनट में होंगे बाबा महाकाल के दर्शन, प्रशासन ने की पूरी तैयारी

उज्जैन  नया साल आने में अब कुछ ही समय बचा है। ज्यादातर लोग नए साल की शुरुआत उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन से करते हैं। ऐसे में 31 दिसंबर और 01 जनवरी को बाबा महाकाल के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 31 दिसंबर और एक जनवरी के दिन मंदिर समिति इस बार विशेष तैयारी कर रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, प्रशासन का दावा है कि सुगम दर्शन व्यवस्था से भक्त करीब 45 मिनट में भगवान के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ होते हुए महाकाल लोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। 31 और एक को शीघ्र दर्शन टिकट व्यवस्था बंद रहेगी। कार्तिक मंडपम में सामान्य श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में प्रवेश कराकर दर्शन करवाए जाएंगे। इन दोनों दिन भस्मार्ती में श्रद्धालुओं की संख्या को आधा कर दिया जाएगा। कहां होगी वाहन पार्क करने की व्यवस्था?     हरिफाटक ब्रीज के नीचे तथा हाटबाजार परिसर     कर्कराज, कलोता व भील समाज धर्मशाला परिसर     कार्तिक मेला ग्राउंड तथा माधव सेवा न्यास परिसर यहां से मिलेगा भक्तों को मंदिर में प्रवेश सामान्य दर्शनार्थी: चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लगने के बाद शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडप में पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। वीआईपी: प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी हरिफाटक ओवर ब्रीज से होकर बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। यहां वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। वृद्ध, दिव्यांग: नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर कार्यालय के सामने अवंतिका से होगा। यहीं व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दर्शन के बाद भक्त इस रास्ते से जाएंगे बाहर भगवान महाकाल के दर्शन उपरांत भक्त गेट नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार से मंदिर के बाहर आएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि चौराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे। भक्तों के लिए फ्री रहेंगी ये सुविधाएं जूता स्टैंड: भील समाज की धर्मशाला, चारधाम मंदिर के सामने, अवंतिका द्वार के समीप निशुल्क जूता स्टैंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भोजन प्रसादी: श्री महाकाल महालोक के सामने मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पेयजल: करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल के इंतजाम रहेंगे। यहां से प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के समीप और पार्किंग में लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भक्त यहां से लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे। डायवर्सन और पार्किंग व्यवस्था चार पहिया वाहन पार्किंग 1. इंदौर/देवास/मक्सी मार्ग सेः वाहन कर्कराज, भील समाज पार्किंग। वैकल्पिक मन्नत गार्डन, इम्पीरियल होटल के पीछे। 2. बड़नगर/नागदा मार्ग सेः मोहनपुरा ब्रिज से कार्तिक मेला मैदान। 3. आगर मार्ग से मकोडिया आम से कार्तिक मेला मैदान वैकल्पिकः कृषि उपार्जन मैदान। दो पहिया वाहन पार्किंग 1. इंदौर/देवास/मक्सी मार्ग से नरसिंह घाट पार्किंग। 2. बड़नगर /आगर/नागदा मार्ग से हरसिद्धी पाल पार्किंग। वैकल्पिक शंकराचार्य चौराहा गुरुद्वारा पार्किंग। भारी वाहन डायवर्सन 1. इंदौर से नागदा /आगर/मक्सी मार्ग, तपोभूमि-देवास बायपास। 2. मक्सी से इंदौर मार्ग, नरवर बायपास। 3. बड़नगर/नागदा/आगर मार्ग, मोहनपुरा ब्रिज से देवास रोड। वाहन प्रतिबंधित मार्ग (31 दिसंबर शाम 4 बजे से) 1. हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा। 2. जंतर-मंतर से चारधाम पार्किंग। 3. शंकराचार्य चौराहा से नरसिंहघाट। पार्किंग से निकास मार्ग 1. कर्कराज/नरसिंहघाट पार्किंग, भूखी माता मार्ग। 2. इंटरपिटिशन पार्किंग, जयसिंहपुरा से लालपुल। 3. हरिफाटक पार्किंग, वाकणकर ब्रिज। रिजर्व पार्किग इंजीनियरिंग कॉलेज और प्रशांति चौराहा। नोटः नगर निगम द्वारा चारधाम टर्निंग तक बस सेवा उपलब्ध।

मंत्री खटीक ने ऑफिस के बाहर लगाया पोस्टर, पैर छूने वालों को दी सख्त हिदायत, पैर पड़ना सख्त मना है…

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से सांसद और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत देते हुए अपने ऑफिस और घर में दो नोटिस चस्पा किए हैं। इसमें लिखा है कि पैर पड़ना सख्त मना है। वहीं, दूसरे में लिखा है कि जिसने पैर छुए उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी। भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक हमेशा नए अंदाज में और नई सोच और पहल के लिए जाने जाते हैं। वह कभी स्कूटर पर चलते हैं तो तो कभी टैक्सी का सफर करते नजर आते हैं। कभी यह बाजार में पैदल चलकर सब्जी खरीदते देखे जाते हैं। इनका अंदाज निराला है और उनकी सहजता का हर कोई दीवाना हो जाता है। अब उन्होंने अपने बंगले पर नोटिस बोर्ड लगा रखा है। इसमें लिखा है, पैर पड़ना सख्त मना है। कोई भी उनके पैर नहीं छूएगा। उनका साफ कहना है कि यह पुरानी परंपरा है, जिसे मैं आज से खत्म करता हूं। केंद्रीय मंत्री का कहना है जनता सर्वोपरि है, उसी की वजह से हम मंत्री, सांसद और विधायक बनते हैं। फिर कैसा गुरुर। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है, सबका साथ सबका विकास। फिर क्यों जनप्रतिनिधि जनता से पैर पड़वाते हैं। यह गलत है। इससे जनता में गलत संदेश जाता है। उन्होंने कहा जिस जनता ने हमें इस पद और सीट तक पहुंचाया तो फिर हम उनको अपने आगे कैसे झुकने दें। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को पैर पड़वाने वाली प्रथा को बंद कर देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक अपने कार्यालय में दूर-दूर से आने वाली जनता को कुर्सी पर बिठाकर उनकी समस्या सुनते हैं।

इंदौर रोड स्थित विकास नगर चौराहा पर एक मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया

देवास  शहर के इंदौर रोड स्थित विकास नगर चौराहा पर एक मंदिर को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार देर रात की घटना बताई जा रही है, जिसकी जानकारी तड़के लोगों को लगी। इसके बाद मौके पर स्थानीय पार्षद अजय तोमर सहित कई लोगों की भीड़ जमा हो गई। चौराहा पर पुलिस चौकी के पीछे कालिका माता और भैरव जी का एक छोटा-सा मंदिर है, जिसमें तोड़फोड़ की गई है। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर सांसद भी पहुंचे। टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मंदिर में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

साल 2025 में भारत को खेलने हैं दो बड़े टूर्नामेंट, हर महीने होगी सीरीज, जाने शेड्यूल

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए हर बार की तरह साल 2025 भी बहुत बिजी रहने वाला है। लगभग हर महीने भारतीय टीम कहीं ना कहीं मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी। इस साल एक आईसीसी इवेंट टीम इंडिया का निश्चित है, जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने की आधी-अधूरी उम्मीदें जिंदा हैं। इसके अलावा साल का दूसरा बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप होगा। भारतीय टीम द्विपक्षीय सीरीज जनवरी से ही खेलना शुरू कर देगी। इसके बाद दिसंबर तरह शेड्यूल मैचों से पैक्ड है। बुधवार एक जनवरी से शुरू हो रहे नए साल में टीम इंडिया का शेड्यूल कैसा रहने वाला है, ये आप यहां जान लीजिए। टीम इंडिया का 2025 का FTP जनवरी- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 3 जनवरी से आखिरी टेस्ट (अवे) जनवरी-फरवरी – 3 वनडे और 5 T20 बनाम इंग्लैंड (घर पर) फरवरी-मार्च – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (पाकिस्तान और दुबई) जून – डब्ल्यूटीसी फाइनल (अगर क्वॉलिफाई करे तो) जून-जुलाई-अगस्त – 5 टेस्ट बनाम इंग्लैंड (अवे) अगस्त – 3 वनडे और 3 टी20आई बनाम बांग्लादेश (अवे) सितंबर- अक्टूबर – एशिया कप टी20 (न्यूट्रल वेन्यू) अक्तूबर – 2 टेस्ट मैच बनाम वेस्टइंडीज (WTC 2025-27) (घर पर) अक्टूबर-नवंबर – 3 वनडे और 5 T20I बनाम ऑस्ट्रेलिया (अवे) नवंबर-दिसंबर – 2 टेस्ट (WTC 2025-27), 3 वनडे और 5 T20I बनाम साउथ अफ्रीका (घर ) टीम इंडिया का 2025 का शेड्यूल भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 के शेड्यूल की बात करें तो यह 4 अगस्त तक फाइनल हो चुका है। इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद घर आना है और यहां 8 मैचों की व्हाइट बॉल सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया खेलेगी और फिर आईपीएल शुरू हो जाएगा। इसके बाद टीम को इंग्लैंड के दौरे पर निकलना है। इंग्लैंड के दौरे तक मैचों की डेट फाइनल हो चुकी है। उसके बारे में आप यहां जान लीजिए। 3 जनवरी से इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांचवां टेस्ट सीरीज 22 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला टी20 मैच 25 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच 28 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच 31 जनवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड चौथा टी20 मैच 2 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टी20 मैच 6 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला वनडे मैच 9 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच 12 फरवरी को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे मैच 20 फरवरी को CT में इंडिया वर्सेस बांग्लादेश मैच 23 फरवरी को CT में इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 2 मार्च को CT में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड मैच 4 मार्च को CT का सेमीफाइनल (अगर क्वॉलिफाई किया तो) 9 मार्च को CT का फाइनल (अगर क्वॉलिफाई किया तो) 11 जून को WTC फाइनल (अगर क्वॉलिफाई किया तो) 20 जून से पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड में 2 जुलाई से दूसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड में 10 जुलाई से तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड में 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच इंग्लैंड में 31 जुलाई से पांचवां टेस्ट मैच इंग्लैंड में

31 जनवरी 2025 तक टैक्स से जुड़े इस जरूरी काम के लिए बढ़ी अंतिम तारीख , जानें सबकुछ

नई दिल्ली आज साल 2024 का आखिरी दिन है और कल से नए साल (New Year 2025) का आगाज होने जा रहा है, इस बीच टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर आई है. दरअसल, आयकर विभाग ऐन मौके पर विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) की डेडलाइन में इजाफा कर दिया है. इस स्कीम की लास्ट डेट 31 दिसंबर तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जनवरी तक कर दिया गया है. इसका मतलब है कि एक महीने और टैक्सपेयर्स अपने विवादित टैक्स को कम अमाउंट के साथ निपटा सकते हैं. बता दें कि इस स्कीम का ऐलान मोदी 3.0 के पहले बजट (Budget) में वित्त मंत्री द्वारा किया गया था. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… एक महीने के लिए बढ़ी डेडलाइन आयकर विभाग (Income Tax Department) ने टैक्सपेयर्स के विवादित टैक्स मुद्दों के निपटाने के लिए विवाद से विश्वास योजना की शुरुआत की थी, जिसमें आयकर विवादों से परेशान टैक्सपेयर्स (Tax Payers) को कम अमाउंट देकर करा सकते हैं. इस स्कीम की डेडलाइन भी 31 दिसंबर 2024 यानी आज खत्म होने वाली थी. लेकिन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सोमवार को ही इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर इसकी डेडलाइन को 1 महीने के लिए बढ़ाने का ऐलान किया गया. अगर आप इस योजना का लाभ उठाकर टैक्स विवाद का निपटारा कराना चाहते हैं, तो फिर आपके पास अब 31 जनवरी 2025 तक का समय है. नहीं तो देना होगा 110% पेमेंट केंद्रीय प्रत्यक्ष कर आयोगा यानी CBDT ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि अब विवाद से विश्वास योजना का लाभ अगले साल भी मिलेगा और 31 जनवरी तक विवादित टैक्स निपटारे किए जा सकेंगे. इसमें साफ कहा गया है कि नई डेडलाइन तक अगर टैक्सपेयर्स अपने विवादों का निपटारा नहीं करा पाते हैं, तो फिर ऐसे स्थिति में 1 फरवरी 2025 या उसके बाद की जाने वाली घोषणाओं पर विवादित टैक्स डिमांड का 110 फीसदी पेमेंट करना होगा. इन करदाताओं को स्कीम का फायदा Vivad Se Vishwas Yojna का लाभ ऐसे करदाताओं को मिलेगा, जिनके विवादित टैक्स से जुड़े मामले के संबंध में अपनी दायर की गई है. जिन टैक्सपेयर्स ने 22 जुलाई 2024 तक सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ठ या फिर आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में याचिका दायर की है, या फिर टैक्स ऑफिसर्स की ओर से अपील की गई है, तो फिर उन्हें इस स्कीम के तहत कम अमाउंट देकर टैक्स निपटारा करने का फायदा मिल सकता है. सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से लगभग 2.7 करोड़ प्रत्यक्ष कर मांगों का समाधान हो सकेगा, जिनकी कुल राशि लगभग 35 लाख करोड़ रुपये होगी. तेजी से इन मामलों का निपटान करने के लिए स्टार्ट की गई Income Tax Department की इस स्कीम के तहत चार तरह के फॉर्म जारी किए गए हैं. ये चार फॉर्म किए गए हैं जारी फॉर्म 1 – इसमें आप डिक्लेरेशन फाइल और अंडरटेकिंग देंगे. फॉर्म 2 – यह अथॉरिटी द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र के लिए होगा. फॉर्म 3 – इस फॉर्म के तहत घोषणाकर्ता द्वारा पेमेंट की जानकारी दी जाएगी. फॉर्म 4 – अथॉरिटी द्वारा टैक्स एरियर के फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की जानकारी दी जाएगी. फॉर्म 1 और 3 हैं सबसे जरूरी विवाद से विश्वास सरकारी स्कीम में फॉर्म-1 को इनकम टैक्स से जुड़े हर विवाद के लिए अलग-अलग से भरना होगा. वहीं फॉर्म-3 में आपको पेमेंट की जानकारी शेयर करनी होगी. इसमें आपको अपील, आपत्ति, आवेदन, रिट याचिका या दावे को वापस लेने के प्रमाण के साथ अथॉरिटी को देना पड़ेगा. फॉर्म 1 और 3 को टैक्सपेयर्स द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रस्तुत किया जा सकेगा. ये फॉर्म आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल यानी www.incometax.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे. क्या होता है डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स? भारत में डायरेक्ट टैक्स के तहत इनकम टैक्स (Income Tax) आता है. जो लोग इसके लिए तय किए गए दायरे में आते हैं, उन्हें अपने इनकम ब्रैकेट के हिसाब से टैक्स देना पड़ता है और इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना पड़ता है. इनडायरेक्ट के तहत वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी (GST) के मामले आते हैं. आप जो भी सामान खरीदते हैं या टेलीकॉम जैसी किसी सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो उस पर जीएसटी देना पड़ता है.  

साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट टीम चुनी, बुमराह को बनाया कप्तान, कमिंस को किया आउट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में एक समय सबसे आगे चल रही थी, लेकिन पिछले चार महीनों में कहानी एकदम बदल गई और अब टीम इंडिया के लिए लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल भरा हो गया है। साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है और अब भारत या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक टीम ही फाइनल में पहुंच पाएगी। खैर साल 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेस्ट टेस्ट टीम चुनी है, जिसमें दुनिया भर के 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। 2024 के प्रदर्शन के आधार पर यह टेस्ट टीम चुनी गई है। मजेदार बात यह है कि इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चुने हैं, जबकि इंग्लैंड के तीन, भारत और न्यूजीलैंड से दो-दो खिलाड़ी और एक-एक खिलाड़ी श्रीलंका और साउथ अफ्रीका से चुना है। पारी के आगाज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और बेन डकेट को चुना है, जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए जो रूट हैं और चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए रचिन रविंद्र हैं। रचिन रविंद्र बैटिंग ऑलराउंडर हैं। इसके बाद हैरी ब्रूक का नाम आता है और फिर कमिंदु मेंडिस भी इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को जगह मिली है, जबकि इसके बाद मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और केशव महाराज का नाम इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें इन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इतना ही नहीं कप्तानी के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जसप्रीत बुमराह को चुना है। बुमराह ने इस साल कुल 13 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 71 विकेट चटकाए हैं और अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पर्थ टेस्ट में यादगार जीत भी दिलाई थी।

जिला प्रशासन होश में आओ के नारे के साथ किसान ट्रैक्टर रैली कर किसानों ने किया तहसील का घेराव

डिंडोरी  खेती किसानी की समस्या को लेकर हजारों किसान सड़कों में उतरे और तहसील के सामने धरना प्रदर्शन किया किसानों ने मूलभूत समस्या पानी, नहर,समर्थन मूल्य सहित तमाम विषयों को लेकर सरकार को चेतावनी दिया और किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ कार्यवाही करने को कहा। नहरो में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण आज सैकड़ों नहरें खराब पड़ी है, जिसके कारण कही पानी पानी के कारण फसल खराब है तो कही खेत सूखे पड़े है। क्षेत्र के कई ग्रामों में बिजली की समस्या के कारण घरों में अंधेरा बना रहता है वहीं सिंचाई के लिए मोटर नहीं चला पा रहे है जिससे किसान परेशान है। सरकार भी किसानों को समर्थन मूल्य की गारंटी देने के बाद आज तक 3100 में और 2700 में गेहूं खरीद नहीं रही है, जिससे किसान ठगा महसूस कर रहे है। 132 KV सब स्टेशन जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ किया जाए शहपुरा विकास खण्ड मे लो बोल्टेज की समस्या बनी रहती है इसके निदान के लिए। अधिकारी रहे नदारद सप्ताह भर पूर्व सूचना के बाद भी तहसील के अधिकारी किसानों को नजरअंदाज करते दिखे और कार्यालय से अनुपस्थित रहे जिसके कारण ज्ञापन देने के लिए किसानों को घंटों तहसील कार्यालय के सामने बैठना पड़ा। इस कार्यक्रम मे महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल जी,अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख राघवेन्द्र पटेल जी,प्रांत कार्यालय प्रमुख आलोक पटेल जी,उमरिया जिला संयोजक अभिशेक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिला मंत्री एड.निर्मल साहू आदि किसान संघ के सैकड़ों गांव से हजारों की संख्या रहे उपस्थित

MP में सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ाई, कई शहरों में शीतलहर चलने के आसार

भोपाल  प्रदेश में सोमवार को दिन का सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ का दर्ज किया गया, जिससे टीकमगढ़ और नौगांव में सोमवार का दिन सबसे शीतल रहा। पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है इसके साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। आगामी तीन से चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। कई शहरों में शीतलहर चलने के आसार हैं। दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा मध्यप्रदेश में सोमवार को अधिकतर शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। सबसे ठंडा टीकमगढ़ रहा, जहां पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया। नौगांव में 18.5 डिग्री, ग्वालियर-रीवा में 19 डिग्री, सीधी में 19.8 डिग्री, खजुराहो में 20.2 डिग्री और सतना में 20.3 डिग्री रहा। इसी तरह शिवपुरी में 21 डिग्री, जबलपुर में 21.6 डिग्री, उमरिया में 22 डिग्री, पचमढ़ी, मलाजखंड-सागर में 22.5 डिग्री, भोपाल में 22.6 डिग्री और गुना में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन-रात के तापमान में गिरावट इससे पहले प्रदेश में वर्षा का दौर थमने के बाद दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार-रविवार की रात कई शहरों में पारा लुढ़का। वहीं, रविवार को दिन के तापमान में 6.2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट धार में हुई। यहां तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। नये साल के पहले दिन एक जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर फिर शुरू हो जाएगा। सबसे ज्यादा असर उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा।रविवार को मौसम खुलते ही ठिठुरन बढ़ गई और सोमवार को सुबह कई क्षेत्रों में कोहरा भी रहा। दरअसल, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के बाद उत्तरी हवाओं के प्रभाव से ठिठुरन बढ़ी है। बारिश के बाद अब बर्फीली ठंड का दौर हुआ शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल के टेम्परेचर में पिछले 24 घंटों में 6.4 डिग्री की गिरावट दर्ज का गई। वहीं, राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री से गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 9. 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश भर में कुहासा छाने के आसार जताए हैं। आने वाले समय में प्रदेश भर में ठंड और भी बढ़ने की संभावनाएं है। वहीं, कहा जा रहा है कि, राजधानी का तापमान वर्तमान तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और नीचे गिर सकता है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक जनवरी से कुछ इलाकों में शीतलहर चल सकती है। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक जनवरी से सुबह से ही हल्के से मध्यम कुहासा बनने की संभावना है। सुबह से मार्गों में विजिबिलिटी कम रहेगी। सरगुजा संभाग के इतर राजधानी रायपुर में भी सुबह के समय धुंध अथवा हल्का कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 -5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद कोई विशेष बदलाव की संभावना नही है। शीतलहर क्या होती है? शीतलहर तब होती है जब सामान्य तापमान से 4-5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ जाती है और यह ठंडी हवाओं के कारण और भी प्रभावी हो जाती है। शीतलहर के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? शीतलहर के दौरान गर्म कपड़े पहनें, घर के अंदर रहें, पर्याप्त गर्म पेय पदार्थ लें और हीटर या अंगीठी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। ठंड के दौरान कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? ठंड के दौरान सर्दी, जुकाम, फ्लू, निमोनिया, और हाइपोथर्मिया जैसी समस्याएं आम होती हैं। ठंड से बचने के लिए कौन से घरेलू उपाय किए जा सकते हैं? अदरक वाली चाय, गर्म सूप, और सूखे मेवे का सेवन करें। इसके अलावा, सरसों का तेल या गर्म तेल से मालिश करें और शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। उत्तरी भारत पर प्रभाव पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के राज्य इस मौसम पैटर्न से विशेष रूप से प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और बादल छाए रहने की संभावना है। लोगों को स्थानीय पूर्वानुमानों के साथ अपडेट रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वर्तमान में, उत्तरी भारत में अपेक्षाकृत स्थिर मौसम की स्थिति है। हालाँकि, जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ निकट आता है, मौसम में बदलाव की आशंका है। आईएमडी ने निवासियों को सतर्क रहने और संभावित प्रतिकूल मौसम प्रभावों के खिलाफ आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।  

टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा, पूर्व पाक क्रिकेटर का भारतीय कोच पर हमला, सुनाई खरी-खरी

नई दिल्ली टीम इंडिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। पांचवें दिन के टी ब्रेक तक ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच को ड्रॉ करा लेगी, लेकिन अगले दो घंटे से कम के समय पर पूरी टीम ढेर हो गई। ऋषभ पंत ने खराब शॉट खेला और फिर इसके बाद विकेट गिरते चले गए। इससे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली नाखुश नजर आए और उन्होंने टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, बैटिंग कोच और ऋषभ पंत पर निशाना साधा और कहा कि आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए था। “शाबास है जी गौतम गंभीर साहब को। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो आप बड़ा लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशनल कर रहे थे। आज भेजना था नंबर 6 पर नितीश रेड्डी को। चाहे वह जल्दी आउट हो जाता, लेकिन पता तो चलता कि आपने कुछ किया। पता नहीं कौन बैटिंग कोच है, जिसको यह नहीं पता कि किस तरह सर्वाइव किया जाता है और किस बॉलर को किस तरह खेला जाता है। उन्होंने आगे कहा, “बहुत ही बेकार क्रिकेट खेली भारत ने। ऑस्ट्रेलिया की शानदार योजना दिखी। उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर भरोसा किया। यही 90 के दशक के बल्लेबाजों और 2010 के बाद में आने वाले बल्लेबाजों के बीच का अंतर है। 80 और 90 के दशक के बल्लेबाज विपक्षी टीम की योजना को जल्दी समझ लेते थे कि यह खिलाड़ी विकेट खरीदने के लिए आया है – जिस तरह से हेड आया था। अतीत का कोई खिलाड़ी आउट नहीं होता था; अगर वह शॉट भी खेलता, तो वह जमीन पर गिर जाता। ऋषभ पंत ने वही बेवकूफी की। छक्का मरने गए। क्या हुआ? किसको नुकसान हुआ? मुल्क को और टीम को। उस शॉट ने पूरा मैच बदल दिया। ऊपर वाले ने ये (सिर की ओर इशारा करते हुए) दिया है ना, इसका इस्तेमाल करना चाहिए था।”

पेमेंट न करने पर ठेकेदार को दी चेतावनी, छत्तीसगढ़-कांकेर सांसद भोजराज नाग से ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने की शिकायत

कांकेर। कांकेर सांसद भोजराज नाग का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ठेकेदार को चेतावनी दे रहे हैं। बताया जा है कि रावघाट इलाके के ट्रैक्टर व जेसीबी मालिकों ने ठेकेदार द्वारा भुगतान नहीं करने की शिकायत की थी। जिस पर सांसद जेसीबी मालिक के फोन से ठेकेदार से बात करने लगे। तभी अचानक सांसद बिफर गए और पब्लिक के सामने ही ठेकेदार को अपशब्द कहने लगे, इसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में ट्रेक्टर और जेसीबी मालिक ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि 28 दिसंबर की शाम भैंसगांव में रावघाट परियोजना को लेकर बैठक रखी गई थी, इसमें सांसद भोजराज नाग पहुंचे थे। समस्या बताने के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए मोबाइल से ठेकेदार की बात सांसद से कराई। वीडियो में सांसद कह रहे हैं कि कौन बौल रहे हो? ग्रामीणों का पैसा क्यों नही दे रहे हो? इस पर फोन पर दूसरी ओर मौजूद ठेकेदार अजय साहू भड़क गया और कहने लगा कौन बोल रहा है बे। इसके बाद अपशब्द कहते हुए बोला कि तुम कौन होते हो मुझे पैसा देने के लिए बोलने वाले। मामले में रावघाट पुलिस आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर इसकी जांच कर रही है। रावघाट थाना प्रभारी सोमेंद्र बघेल ने कहा जेसीबी मालिक ने सांसद से ठेकेदार द्वारा गाली गलौज कर धमकी देने की शिकायत की है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सांसद इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

खजुराहो विधायक ने वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज सेवियों के साथ किया बैठक का आयोजन

खजुराहो खजुराहो में मोदी जी के सफल कार्यक्रम के आयोजन के पश्चात् वुड्स कैफे रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मतंगेश्वर सेवा समिति के पंडित सुधीर शर्मा ने खजुराहो विधायक अरविंद पटेरिया से मतँगेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा क़ी इटली से आयी योगिनी क्यारा ने खजुराहो में योग एवं मेडिटेशन सेंटर एवं परिवर्तन एनजीओ की आकांशा टिक्कू ने आगामी साल में खजुराहो में बृहद रूप से बृक्षा रोपण एवं स्वछता अभियान चलाने क़ी बात कही  माउंट आबू से ब्रह्मकुमारी दीदी पुष्प लता जी ने वर्चुअल मीटिंग के द्वारा जल्द ही बड़े स्तर पर ब्रह्माकुमारी आश्रम खोलने का सुझाव रखा केरला से आए कृष्णा प्रसाद ने खजुराहो में एक उच्च स्तरीय योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान खोलने की बात कही जिस पर विधायक जी ने सभी को सहमति जताते हुए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया बैठक में मुकेश पांडे, अलखराम दुबे, गौरव शर्मा,  राकेश रजौरिया, राज रैकवार, एवं अन्य समाज सेवी उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे, शुभांशु शुक्ला खजुराहो।।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live