LATEST NEWS

खुद भी दे दी जान, राजस्थान-सिरोही में मां ने सवा साल के जुड़वां बेटों को खिलाया जहर

सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज शहर में नए साल के पहले दिन बुधवार देर शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां, एक मां ने अपने दो जुड़वां बच्चों के साथ जहर खा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। शिवगंज पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार देर शाम की है। सेवाड़ी जिला पाली निवासी रेखा (38), पत्नी योगेश छीपा वर्तमान में शिवगंज में अपने पीहर में मां के पास रह रही थी। उसके सवा साल के जुड़वां बेटे पूर्वांश और पूर्वित भी उसके साथ रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे रेखा ने अपनी मां को बच्चों के लिए सामान लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को जहर खिलाया और फिर खुद भी खा लिया। रेखा की मां बाजार से लौटकर घर पहुंची तो बेटी और उसके दोनों बच्चे उन्हें बेहोशी की हालत में मिले। वह चिल्लाते हुए घर के बाहर भागीं, उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और मोहल्लेवासी भी वहां पहुंचे। बच्चों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत इसके बाद तीनों को सुमेरपुर स्थित भगवान महावीर अस्पताल ले जाया गया। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेखा को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। रात करीब साढ़े आठ बजे रेखा की भी मौत हो गई। पुलिस आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप देगी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है मुंबई में रहकर काम करता है पति   जानकारी के अनुसार रेखा की शादी करीब सात साल पहले सेवाड़ी निवासी योगेश कुमार से हुई थी। योगेश मुंबई में रहकर काम करता है। उसकी पत्नी रेखा कुछ महीने से अपनी मां के पास पीहर रह रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि  रेखा ने बच्चों से परेशान होकर उन्हें जहर दिया, इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली।हर पहलू की कर रहे जांच   शिवगंज पुलिस थानाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। आसपास के लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। मृतका के पति और ससुराल पक्ष को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मां के जुड़वां बच्चों से परेशान होने की बात सामने आई है।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान “जन गण मन” का सामूहिक गायन गुरूवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यनिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, श्री नवनीत मोहन कोठारी सचिव श्री अनिल सुचारी, एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा, विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार, कॉलमिस्ट एवं कथावाचक पं. विजय शंकर मेहता की माताजी श्रीमती सुमित्रा देवी मेहता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह श्री मेहता के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. श्रीमती मेहता 90 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सुमित्रा देवी के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि स्व. सुमित्रा देवी का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उनके जीवन मूल्य हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत श्रीमती मेहता के परिजन से आत्मीय चर्चा की और सभी को सांत्वना देकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।  

क्या आप जानते है मकर संक्रांति पर क्यों कहते है खिचड़ी

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों की तरह मकर संक्रांति का खास महत्व है. इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. पूरे देश में यह पर्व अलग-अलग नामों से मनाया जाता है. वहीं कुछ राज्यों में इस खिचड़ी के नाम से जाना जाता है. क्योंकि इस दिन खिचड़ी खाना और दान करने की परंपरा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. कैसे शुरू हुई खिचड़ी खाने की परंपरा? मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा से जुड़ी एक कहानी प्रचलित हैं. जिसके अनुसार, जब खिलजी ने देश पर आक्रमण किया तो चारों तरफ लगातार संघर्ष चल रहा था. ऐसे में योगी मुनियों को अपनी जमीनों को बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था. कई बार वे भूखे भी रह जाते थे. तब एक दिन बाबा गोरखनाथ ने उनकी समस्या को हल करने के लिए काली उड़द की दाल में चावल, घी और कुछ सब्जियां डालकर पका दिया ताकि उनका पेट भी भर जाए और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगा. बाबा गोरखनाथ ने दिया नाम जब खिचड़ी बनकर तैयार हुई तो सबको बहुत पसंद आयी और इससे योगियों को आसानी से भूख मिटाने का रास्ता भी मिल गया. साथ ही काफी स्वादिष्ट और त्वरित ऊर्जा देने वाला भी होता था. इस व्यंजन को बाबा गोरखनाथ ने खिचड़ी का नाम दिया. जिस दिन इसे पहली बार तैयार किया गया था, उस दिन मकर संक्रांति का दिन था. इसके बाद से तमाम जगहों पर मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने की परंपरा शुरू हो गई. गोरखपुर में खिचड़ी मेला मकर संक्रांति के दिन हर साल गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले का आयोजन किया जाता है. जिसकी शुरुआत बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी का भोग लगाकर की जाती है. इसके बाद पूरे मेले में खिचड़ी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. इस दिन गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी चढ़ाई भी जाती है.

‘पशु पालकों के विकास के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित’, राजस्थान-पशुपालन निदेशक का डॉ. आनंद सेजरा ने संभाला कार्यभार

जयपुर। डॉ. आनंद सेजरा ने बुधवार को पशुपालन विभाग के निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने डॉ सेजरा को बधाई दी। डॉ. सेजरा ने 1992 में आरपीएससी से चयनित होकर पशुपालन विभाग में अपनी सेवा की शुरूआत की। इसके बाद 1996 में सीधी भर्ती से सहायक निदेशक के पद पर चयनित हुए। पशुपालन निदेशालय में लंबे समय से कार्यरत डॉ सेजरा ने कई महत्वपूर्ण अनुभागों का दायित्व बहुत कुशलता से संभाला है। वे आयोजना तथा विधानसभा मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। वर्तमान में कई अनुभागों के दायित्व के साथ साथ आरएलडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार भी डा.ॅ सेजरा के पास है। कार्यभार संभालते हुए डॉ सेजरा ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालकां के विकास के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है। विकसित और समृद्ध राजस्थान बनाने तथा विभाग को एक नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पशुपालन विभाग अपना भरपूर प्रयास करेगा। उन्होंने विभाग के सभी कार्मिकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नए साल में नई ऊर्जा के साथ काम करने का आग्रह किया। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. सेजरा को निदेशक पद का कार्य भार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामना दी।

मध्यप्रदेश में शिक्षक पद के लिए बंपर भर्ती निकली, आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से शुरू होगी

भोपाल शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों शिक्षक पद के लिए बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 जनवरी, 2025 से शुरू होगी। अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारि वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के जरिए की जाएगी।  जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षक (विषय, खेल एवं संगीत गायन वादन) और प्राथमिक शिक्षक (खेल संगीत गायन-वादन व नृत्य) और जनजातीय विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षक (विषय) और प्राथमिक शिक्षक (खेल, संगीत, गायन वादन , नृत्य) की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 28 जनवरी से 11 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 28 जनवरी से 16 फरवरी तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक होगी जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। बता दें कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भर्ती में अतिथि शिक्षकों को अब 50% आरक्षण मिलेगा। इसके लिए वहीं अतिथि शिक्षक पात्र होंगे, जिन्होंने 3 शैक्षणिक सत्रों में 200 दिन सरकारी स्कूलों में पढ़ाया हो। इसका लाभ अतिथि शिक्षकों को हाल ही में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में मिलेगा। राज्य कर्मचारी चयन मंडल ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम घोषित किया है।

50 बरस में बिजली के खम्बे पहुंची और 77 बरस में पहुंची कोरिया के सुदूर गांवों में बिजली की रोशनी

कोरिया  छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सुदूर गांवों में बिजली पहुंचने की यह कहानी केवल तकनीकी विकास की नहीं है, बल्कि धैर्य, संघर्ष और आशा की जीत का प्रतीक है। यह एक ऐसा अवसर है जो इन गांवों के लोगों की जिंदगी में एक क्रांतिकारी बदलाव लेकर आया है। अंधकार से उजाले तक का सफर 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद विकास की गंगा देश के हर कोने में बहने लगी। लेकिन कोरिया जिले के तर्रा, बसेर और मेन्द्रा जैसे गांवों को इस गंगा का इंतजार करते-करते 77 वर्ष लग गए। 1997-98 में जब इन गांवों में बिजली के खंभे लगाए गए, तब ग्रामीणों ने सोचा कि अब उनका जीवन भी रोशन होगा। लेकिन वर्षों तक तारों में करंट नहीं दौड़ा। इस दौरान गांव के लोग सौर ऊर्जा या फिर मिट्टी के तेल के दीयों के सहारे जिंदगी गुजारते रहे। मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना: एक नई शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों को रोशन करने का बीड़ा उठाया। ग्राम तर्रा में 55 लाख रुपए की लागत से 12 किमी 11 केवी और 9 किमी एलटी लाइन बिछाई गई। 3 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 88 घरों को बिजली कनेक्शन मिला। ग्राम बसेर में 1.08 करोड़ रुपए की लागत से 8 किमी 11 केवी और 6 किमी एलटी लाइन का विस्तार हुआ। 7 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 230 घरों में बिजली पहुंची। ग्राम मेन्द्रा में 54 लाख रुपए की लागत से 9 किमी 11 केवी और 6 किमी एलटी लाइन बिछाई गई। 2 ट्रांसफार्मर लगाए गए और 64 घरों में बिजली की सप्लाई शुरू हुई। ग्रामीणों के लिए बदलाव की नई किरण गांवों में बिजली पहुंचने के बाद न केवल रातें रोशन हुईं, बल्कि जीवन की दिशा भी बदली। ग्राम बसेर की छात्रा सुखमतिया ने कहा, “अब मैं देर रात तक पढ़ाई कर सकती हूं। बिजली ने मेरी पढ़ाई को आसान बना दिया है।” सुखमतिया की मां शांति बाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “गर्मी में अब पंखा खरीदेंगे। जीवन पहले से आसान और आरामदायक हो जाएगा।”  बिजली से गांवों में छोटे व्यवसाय शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। बिजली आने से घरों में रोशनी ही नहीं, रोजगार और आय के साधन भी आएंगे। अब अगला लक्ष्य 4जी टॉवर जिले के कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया, “सही योजनाओं के कारण ही इन गांवों में बिजली पहुंच पाई है।” उन्होंने कहा कि, “हमने मार्गों का गहन सर्वेक्षण कराया, सड़कें बनाई गईं और वन विभाग से मदद मांगकर बिजली के खंभे लगाए गए और गांवों में बिजली पहुंचाई गई। शुरुआत में चीजें कठिन थीं क्योंकि यह घने जंगल और सुदूर क्षेत्र था।” एप्रोच रोड भी नहीं था, लेकिन लोगों की इच्छाशक्ति और  समाज के विभिन्न तबकों के सहयोग की वजह से सम्भव हुआ है। श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि अगला लक्ष्य उन्हें 4जी बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क दिलाना है।” उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने मुख्यमंत्री मजराटोला विद्युतीकरण योजना के तहत इन गांवों को रोशन करने का काम अपने हाथ में लिया है। कलेक्टर ने कहा जिन गांवों, पारा-मोहल्ले में बिजली नहीं पहुंची है, वहां भी शीघ्र पहुंचाने कार्य चल रही है। निश्चित ही इन ग्रामीणों के घरों में बिजली कनेक्शन होने से अंधेरे से मुक्ति मिली है। संघर्ष और आशा की कहानी ग्राम पंचायत बसेर के सरपंच नाहर सिंह ने बताया कि 1997-98 में जब खंभे लगाए गए थे, तब ग्रामीणों ने कई सपने देखे थे। लेकिन बिजली न होने के कारण उन सपनों पर अंधकार छा गया। हालांकि इन गांवों में सोलर पैनल के माध्यम से  बिजली पहुंचने से कुछ हद तक राहत मिली थी। सरपंच ने बताया कि लगातार प्रशासन से मांग और प्रयास के बाद आखिरकार 2024 में इन गांवों में बिजली पहुंची। बिजली का गांवों में पहुंचना केवल रोशनी का आगमन नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक उन्नति के नए द्वार खोलने का संकेत है। आजादी के 77 वर्षों बाद बिजली का पहुंचना विकास की एक नई लहर है। यह गांवों के लिए एक नई शुरुआत है, जो उनकी जिंदगी में उजाले के साथ-साथ नई संभावनाओं को भी लेकर आई है।

लोक देवताओं, वीर- वीरांगनाओं और महापुरुषों की प्रमुखता से दी है जानकारी, राजस्थान-विधानसभा कैलेण्डर का विमोचन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा में राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेण्डर 2025 का विमोचन किया। श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2025 के कैलेण्डर में लोक देवताओं, वीर-वीरागंनाओ और महापुरुषों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि महापुरुषों के आदर्श आम जन के प्रेरणा स्त्रोत होते हैं। जिस माह में जिन लोकदेवताओं, वीर-वीरागंनाओ और महापुरुषों के पर्व, जयंती आते हैं, उसी माह में उनका उल्लेख किया गया है। इससे आम जन को स्थानीय लोक देवताओं के साथ वीर-वीरागंनाओं के ‌द्वारा किये गये राष्ट्र के लिये बलिदान और त्याग की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा मौजूद थे। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का किया अवलोकन – राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने बुधवार को राजस्थान विधान सभा के सदन को हाईटेक बनाने के लिये किये जा रहे कार्य का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने सदन में विधान सभा के प्रत्येक सदस्य की सीट पर लगाये जा रहे टैब, उसके स्टैण्ड और उसको उचित दिशा में लगाये जाने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिये। श्री देवनानी ने सदन में किये जा रहे अपग्रेडेशन कार्य की विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर विधान सभा के अधिकारीगण मौजूद थे।

थाने में गाड़ी की जमानत कराने पहुंची महिला, किया ऐसा किया काम, थाना प्रभारी ने जारी किया नोटिस

शिवपुरी  लोगों को ऑनलाइन दुनिया में फेमस होने का ऐसा चस्का लगा है कि वे किसी भी हद जाने को तैयार हैं। इसमें कुछ महिलाएं तो एक नया ही उदाहरण बनकर सामने आ रही हैं। उन्हे इस चीज का ध्यान ही नहीं है कि कहां खड़े हैं और क्या कर रहे हैं, एक पल का मौका मिला नहीं कि बस फोन चालू करके रील बनाने शुरू! ऐसा ही एक मामला शिवपुरी जिले के पिछोर से सामने आया है। यहां एक तेजस्वी महिला थाने में रील बनाने लगी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों से उसे इंटरनेट पर वायरल भी किया। गजब की बात यो यह है कि वह यहां किसी जरूरी काम से आई थी। उसे छोड़ कर महिला ने रील बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण समझा। महिला की इस हरकत पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है। गाड़ी की जमानत कराने पहुंची थी महिला महिला रील बनाने की आदी है। इससे पूर्व भी वह जेल व थानों पर रील बना चुकी है। दरअसल, नई बस्ती पिछोर निवासी रूचि लोधी की गाड़ी से कोई सड़क हादसा घटित हो गया था। बीते रोज महिला अपनी गाड़ी की जमानत कराने के लिए पिछोर थाने पर पहुंची। इसी दौरान उसने थाने से निकलते समय अमने सहयोगी की मदद से रील बना डाली। उसने रील को इंटरनेट मीडिया पर इसे वायरल कर दिया । पुलिस ने लिया ये एक्शन इस मामले में पुलिस ने उक्त महिला से जवाब मांगा है। यह मामला थाना प्रभारी जितेंद्र मावई के संज्ञान में आते ही उन्होंने महिला को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। उन्होंने महिला से पूछा है कि थाने में रील क्यों बनाई। इस पर उसके खिलाफ क्यों न कानूनी कार्रवाई की जाए। घटनाक्रम के बाद से मामला सुर्खियों में है।

पीथमपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच आज से यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाया जाएगा

 पीथमपुर  भोपाल से यूनियन कार्बाइड का 337 जहरीला कचरा लेकर 12 कंटेनर गुरुवार अल सुबह पीथमपुर की रामकी कंपनी पहुंचे। आज से ही कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय आमजन के विरोध के चलते यहां कड़ी सुरक्षा इंतजाम के बीच यह प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से अंजाम देने की तैयारी की गई है। परीक्षण के तौर पर पहले 90 किलोग्राम, 180 किलोग्राम और फिर 270 किलोग्राम कचरे को भस्मक में जलाकर देखा जाएगा। इस दौरान विज्ञानियों द्वारा जो मात्रा उचित निष्पादन के लिए मान्य होगी, उसी के आधार पर इसे जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब तीन दिन का समय लगेगा। 2015 में भी यहां जलाया गया था कचरा बता दें कि पीथमपुर स्थित भस्मक में 13 अगस्त 2015 को भी यूनियन कार्बाइड से 10 टन जहरीले कचरा निस्पादन के लिए भेजा गया था। तब परीक्षण के तौर पर तीन दिन जलाया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रायल रन के दौरान भस्मक में हर घंटे 90 किलो कचरा जलाया गया था। इसी ट्रायल रन रिपोर्ट के आधार पर उच्च न्यायालय ने जहरीले कचरे का निपटान पीथमपुर में करने के निर्देश दिए हैं। ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लाया गया भोपाल से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा 250 किमी का ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लाया गया। पूरे रास्ते में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। जहरीले कचरे से भरे 12 कंटनरों के साथ फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित पुलिस के वाहन भी चल रहे थे। इस तरह टोटल 18 गाड़‍ियां चल रही थीं। पीथमपुर में जारी है विरोध पीथमपुर के रामकी कंपनी में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने का लगातार विरोध चल रहा है। आज शहर में इसके विरोध में रैली भी निकाली जाएगी। शुक्रवार को शहर बंद रखने की अपील की गई है। विरोध करने वालों का कहना है कि जहरीला कचरा जलाए जाने से शहर के लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। रखने के लिए बनाया 25 फीट से ऊंचा प्लेटफार्म पीथमपुर रामकी कंपनी में कचरे का वजन किया जाएगा। इसके बाद यहां जमीन से 25 फीट ऊंचे बनाए गए लकड़ी के प्लेटफार्म पर रखा जाएगा, जिससे यह कचरा पानी, हवा किसी के भी संपर्क में न आ सके। परीक्षण के बाद विज्ञानियों की टीम तय करेगी कि कचरे को कितने तापमान पर और कितनी मात्रा में जलाया जाए। यदि 90 किलोग्राम वाला परीक्षण सफल होता है तो करीब पांच महीने का समय लगेगा और यदि 270 किलोग्राम सफल हुआ तो इसे खत्म करने में 51 दिन का समय लगेगा। ऐसे पैक किया गया जहरीला कचरा जहरीला कचरा भरते हुए विशेष सावधानी बरती गई। फैक्ट्री में तीन जगह एयर क्वालिटी की निगरानी के लिए उपकरण लगाए गए। इनसे पीएम 10 और पीएम 2.5 के साथ नाइट्रोजन आक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड की जांच की गई। कचरा जिस स्थान पर रखा था, उस इलाके की धूल भी कचरे के साथ कंटेनरों के जरिये भेजी गई है। जिन जंबो बैग में पैक किया गया, वह एचडीपीई नान रिएक्टिव लाइनर के बने हैं। इसके मटेरियल में कोई रिएक्शन नहीं हो सकता है। ऊंचाई पर रखा जाएगा कचरा     पीथमपुर रामकी कंपनी में अतिसुरक्षित साइट पर कचरे को जमीन व पानी से दूर ऊंचाई पर रखा जाएगा। यहां विज्ञानियों द्वारा इसका अलग-अलग भार में परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इसके निष्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। – स्वतंत्र कुमार सिंह, संचालक, गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग, भोपाल  

सहकारिता के त्वरित एवं स्वतः प्रसार के लिये किये जायेंगे प्रावधान: राज्यमंत्री, राजस्थान-नया कोऑपरेटिव कोड तैयार करने की ब्रेन स्टॉर्मिग बैठक

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने बताया कि प्रदेश में सहकारी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने एवं त्वरित कार्य निष्पादन के लिये नये सहकारी कोड में प्रावधान किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य प्रदेश में सहकारिता को सर्वसुलभ बनाते हुये इसके सहज एवं स्वतः विस्तार को सुनिश्चित करना है। प्रदेश का कोई भी नागरिक सहकारिता के माध्यम से मिलने वाले लाभ से वंचित नही रहना चाहिये इसके लिये सहकारी कानून में समयबद्ध सीमा में सदस्यता प्रदान करने का प्रावधान किया जावे। सहकारिता विभाग के अधिकारियों सहित अभिभाषकों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ अपेक्स बैंक में आयोजित ब्रेन स्टॉर्मिंग बैठक में सहकारिता मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात सहित मध्यप्रदेश राज्यों के सहकारी कानूनों का अध्ययन कर सहकारिता प्रसार के लिये युक्तियुक्त प्रावधानों का राजस्थान के परिपेक्ष्य में उनका मसौदा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों और क्रेडिट सहकारी सोसाइटियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता स्थापित करने के लिये प्रावधानों पर विचार किया गया। इसके लिये संबंधित विभागों के प्रावधानों और सहकारिता की भूमिका के मध्य सामंजस्य स्थापित करते हुये कोऑपरेटिव कोड में अध्याय जोड़े जायेंगे। दक ने बताया कि नये कोऑपरेटिव कोड में सहकारिता के मूल सिद्धान्तों को आधार बनाते हुये खुली एवं स्वैच्छिक सदस्यता, सदस्यों की आर्थिक सहभागिता, सदस्यों का लोकतांत्रिक नियंत्रण, सदस्यों एवं पदाधिकारियों को सहकारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण तथा सहकारी संस्थाओं के मध्य सहकारिता को सुनिश्चित करने के लिये प्रावधानों को संशोधित एवं परिवर्धित करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड में हमारा फोकस कार्य निष्पादन सीमा को न्यूनतम स्तर तक लाते हुये सदस्यों को त्वरित एवं न्याय संगत कार्यवाही को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को सहकारी सुविधाओं और योजनाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिये सभी जिला इकाइयों एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में हेल्प डेस्क बनाई जायेंगी। मंजू राजपाल ने कहा कि नये कोऑपरेटिव कोड को इस प्रकार बनाया जा रहा है जिसमें सहकारी संस्थाओं की स्वायत्तता को अक्षुण्ण बनी रहे और निर्वाचित पदाधिकारी संस्था की निर्णय प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेकर एक सबके लिये, सब एक के लिये के मूलमंत्र के आधार पर कार्य कर सकें।

हॉर्निया और हाइड्रोसील के हैं मरीज, छत्तीसगढ़-रायपुर के अस्पताल में भर्ती विधायक देवेंद्र यादव का आज होगा ऑपरेशन

रायपुर. भिलाई विधायक देवेंद्र यादव बीते 5 दिनों से राजधानी के DKS अस्पताल में भर्ती हैं. बलौदाबाजार हिंसा मामले में वे जेल में बंद थे, इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राथमिक उपचार होने के बाद आज उनके ऑपरेशन किये जाने की तैयारी चल रही है. विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील बीमारी के इलाज के लिए सेंट्रल जेल से दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. ऑपरेशन से पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लिए उन्हें दो दिन पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया था. जहां सारे जांच किए जा रहे हैं. मेडिसिन विभाग से आज मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर्स उनका ऑपरेशन करेंगे. बता दें, 2024 में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सबसे बड़ी आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इस घटना में कलेक्ट्रेट और SP कार्यालयजलाकर खाक कर दिए गए थे और शहर में भी काफी हिंसा हुई थी. विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार में हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद किया गया है. इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उपचार के लिए उन्हें DKS अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

3 युवकों की मौके पर मौत, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को रौंदा

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई. यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को रौंद दिया. हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है. जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक की पहचान महराजी अर्जुन गांव निवासी के रूप में हुई है. मृतकों के नाम मृत युवकों में राजु कर्ष (23 वर्ष), पिता समारू कर्ष, परमेश्वर पैकरा (22 वर्ष) और दुर्गेश कर्ष ग्राम महराजी है. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता के रूप में 25-25 हजार रूपए की राशि मृत युवकों के परिजनों को दी गई है.

शीतलहर के साथ आधे प्रदेश में कोहरे की चेतावनी, राजस्थान-सीकर सबसे ठंडा

सीकर। उत्तर भारत में बर्फबारी के चलते राजस्थान बर्फ सा जम गया है। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे का प्रभाव आज उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में ही बताया जा रहा है। जिन जिलों में कोहरे की चेतावनी दी गई है उनमें गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चुरू, झुंझुनू, बीकानेर, जयपुर, अलवर, अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर, उदयपुर, जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर और दौसा शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीत दिन तथा पश्चिमी क्षेत्र में शीत दिन से अति शीत दिन दर्ज किया गया है। अगले 24 में तापमान में 2 से 3 डिग्री इजाफा हो सकता है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 5 डिग्री, गंगानगर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री रहा। राजधानी जयपुर में सबसे सर्द दिन राजधानी जयपुर में इस सीजन का सबसे सर्द दिन और सर्द रात रहे। बीते 24 घंटों में यहां अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहे। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीते 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री का अंतर आया है।

पेंशन होल्ड की धमकी सहित 20 दिनों में 50 लाख की ठगी, छत्तीसगढ़-फर्जी ट्रेजरी अधिकारी गिरफ्तार

सक्ति/रायपुर। मध्यप्रदेश में ठगी और बैंक खाता बेचने वाले आरोपियों को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के सक्ति के रहने वाले है। आरोपियों ने पेंशन होल्ड होने की धमकी देकर रिटायर्ड कर्मचारियों से ठगी करते थे। आरोपी खुद को ट्रेजरी विभाग का अधिकारी बताता था। रिटायर्ड कर्मचारियों को फोन कर बोलते थे कि पेंशन होल्ड की जा रही है। एक फरियादी से आरोपियों ने बैंक में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट करने का झांसा देकर करीब 7 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 20 साल से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी, आरोपी पर जिम्मेदार मेहरबान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शिक्षा विभाग में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. लगभग 20 वर्षों से फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी कर रहे व्यक्ति पर जिला शिक्षा अधिकारी मेहरबान हैं. शिकायत के बावजूद उक्त शिक्षक को प्रमोशन और स्थानांतरण का लाभ वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने दिया है. वहीं, शिकायतकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. सालभर पहले तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच की मांग की थी, लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी ने इन आदेशों को दबा दिया और उक्त व्यक्ति से सांठगांठ कर हाईकोर्ट से स्टे लाने तक का मौका दिया. दरअसल, बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में कमलेश्वर पटेल नामक शिक्षक बीते कई वर्षों से फर्जी अंकसूची के आधार पर नौकरी कर रहा है. इसकी शिकायत भी विभाग में की गई थी. कमलेश्वर पटेल ने अपने सर्विस बुक में 1997 में 12वीं पास होने का उल्लेख किया है, जबकि जिस सर्टिफिकेट का उन्होंने उल्लेख किया है, उसमें “सप्लीमेंट्री” लिखा हुआ है. मामले में तत्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच की मांग की थी. लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा ने पूरे मामले पर्दा डालते हुए शिक्षक कमलेश्वर पटेल को निलंबन से बहाल कर रामचंद्रपुर विकासखंड में पदस्थ किया. वहीं चोरी चुपके स्वयं के आदेश का संशोधन कर वाड्रफनगर विकासखंड में भेजा है जबकि उक्त शिक्षक पर विभागीय जांच करना चाहिए था लेकिन मोटी रकम की उगाही और लेनदेन के बाद इतने बड़े प्रकरण को जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दबाया गया है. पूरे प्रकरण में आवेदक गणों ने जिला शिक्षा अधिकारी पर लेनदेन करके मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है. जब इस पूरे मामले में लल्लूराम डॉट कॉम की टीम जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा से बात की, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जब जिला शिक्षा अधिकारी को उनके अधीनस्थ अधिकारी ने उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच के लिए पत्र लिखा, तो ऐसे पत्रों को क्यों दबाया गया? जाहिर है कि इतने बड़े प्रकरण को दबाने के लिए कुछ न कुछ लाभ जरूर मिला होगा. मामले में प्रार्थी निर्मल पटेल ने बताया कि कमलेश्वर पटेल फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे हैं. इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और पुलिस में की गई थी. मामला पंजीबद्ध हुआ, आरोपी जेल भी गया और निलंबित भी हुआ. लेकिन वर्तमान जिला शिक्षा अधिकारी डी.एन. मिश्रा की मिलीभगत और बड़ी लेन-देन के चलते मामले को दबा दिया गया. उन्होंने गुप्त आदेश निकालकर आरोपी को पुनः नौकरी में भेजा. निर्मल पटेल ने कहा कि वे जहां तक लड़ाई करनी पड़ेगी, करेंगे और आरोपी को सजा दिलाकर रहेंगे. वर्तमान में प्रकरण सेशन कोर्ट रामानुजगंज में चल रहा है. मामले में अपर कलेक्टर इंद्रजीत वर्मन ने बताया कि हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है. प्रकरण को मंगाकर उचित कार्रवाई की जाएगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet