LATEST NEWS

आतंकी संगठन सें संबंध रखने वाले जब्बार के घर की अमेरिकी पुलिस ने ली तलाशी, बम बनाने का सामान बरामद

वॉशिंगटन अमेरिका के न्यू ऑर्लियांस में हमला करने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के घर से संदिग्ध चीजें मिली हैं। आतंकी संगठन आईएसआईएस सें संबंध रखने वाले जब्बार के घर की अमेरिकी पुलिस ने तलाशी ली है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि उत्तरी ह्यूस्टन स्थित जब्बार के घर में बम बनाने के सामान हैं। इसके अलावा टेबल पर कुरान रखा हुआ है। इसका जो पेज खुला है, उस पर ऐसी बातें लिखी हैं जो हिंसा का महिमामंडन करती हैं। गौरतलब है कि नए साल के दिन जब्बार ने किराए की एक फोर्ड एफ-150 को लोगों के ऊपर चढ़ा दिया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। जब्बार के घर के अंदर का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि जब्बार के बेडरूम में विस्फोटक बनाने के सामान रखे हैं। पास में ही कुरान रखी है। इसकी आयत 9:111 खुली है, जिस पर लिखा है, ‘वे अल्लाह की राह में लड़ते हैं, मारते हैं और मर जाते हैं…’ इस आयत को अक्सर अतिवादियों द्वारा अपनी हिंसा के पक्ष में ढाल बनाया जाता है। जांचकर्ताओं का कहना है कि इसी बात से प्रेरित होकर जब्बार हिंसा के रास्ते पर चला होगा। हमले से कुछ मिनट पहले फेसबुक पर पोस्ट किए गए अपने वीडियोज में भी जब्बार ने इसी आइडियोलॉजी की बात की है। वह आईएसआईएस से प्रभावित होने की बात कहता है और अपने परिवार को भी धमकी देता है। जब्बार के घर में छापेमारी के दौरान एफबीआई को तमाम संदिग्ध चीजें मिली हैं। इन सबको देखने से लगता है कि वह पूरी तरह से आतंकवाद के रास्ते पर था। इसके अलावा भी उसके घर में जो सामान मिले हैं, वह दिखाते हैं कि उसका निजी जीवन भी बिखरा हुआ था। पिछले बेडरूम में बच्चों के खिलौने रखे हुए हैं। गौरतलब है कि उसकी 15 और 20 साल की दो बेटियां हैं। हमले से कुछ घंटे पहले जब्बार ने अपने पड़ोसियों से बात की थी। इसमें उसने कहा था कि वह न्यू ऑर्लियांस अपनी नई आइटी की नौकरी के लिए जा रहा है। जब्बार कभी अमेरिकी सेना में स्टाफ सार्जेंट था। उसने सेना की नौकरी करते हुए 10 साल बिताए थे। हालांकि बाद में उसके लिए जिंदगी कठिन होती चली गई। दो बार तलाक होने से जब्बार के आर्थिक हालात काफी मुश्किल हो गए थे। रियल एस्टेट का भी उसका करियर नाकाम रहा था और आईटी स्पेशलिस्ट के तौर पर भी उसे काफी संघर्ष करना पड़ा था। आईएसआईएस से जब्बार के संबंधों और इस तरह की घटना में शामिल होने को लेकर उसका भाई भी हैरान है।

चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी ठहराए गए 28 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

लखनऊ कासगंज में चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी ठहराए गए 28 आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।बता दें कि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को ही एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया था, जबकि दो को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सरकार बनाम सलीम व अन्य के मामले में गुरुवार को यह फैसला सुनाया। अदालत ने दोष सिद्ध हो चुके आरोपी बरकतुल्लाह के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने का भी आदेश दिया। सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 341, 336, 307, 504, 506 और वसीम, नसीम, मोहसिन, राहत, बबलू और सलमान को राष्ट्रध्वज अपमान निवारण अधिनियम की धारा – 2 और आयुध अधिनियम की धारा 2/25 जबकि अभियुक्त सलीम को आयुध अधिनियम की धारा 25/27 के अंतर्गत भी दोषी करार दिया गया है। दोषी पाए गए आरोपी सलीम के अदालत में पेश नहीं होने पर उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। ये है पूरा मामला, तिरंगा यात्रा का किया था आयोजन कासगंज में विश्व हिंदू परिषद, एबीवीपी और हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें मोटर साइकिलों पर सवार 100 से अधिक लोगों ने तिरंगा लेकर यात्रा निकाली थी। यात्रा कोतवाली इलाके के बड्डूनगर पहुंची, जहां गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। तिरंगा यात्रा को आगे नहीं बढ़ने देने से दो पक्षों के बीच तनातनी शुरू हो गई, जिसके बाद पथराव होने लगा। चंद मिनटों बाद ही दंगा भड़क गया, जिसमें चली एक गोली चंदन गुप्ता को लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पूरा शहर दंगे की चपेट में आ गया। हालात काबू में नहीं आने पर प्रशासन को इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी थी।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा 33 हज़ार से अधिक पदों पर की जा रही है भर्ती

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में ईएसबी एवं पीएससी के अंतर्गत प्रक्रियाधीन विभिन्न चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सभी भर्ती प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए मैन-पॉवर की समय पर नियुक्ति अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मेडिकल कॉलेजों में पे-प्रोटेक्शन के विषय पर आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर, सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए इसे शीघ्र कैबिनेट अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीधी भर्ती एवं बैकलॉग पदों पर अब तक की गई कार्रवाई की पदवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सभी कैबिनेट स्वीकृत समस्त पदों पर भर्ती तय समय सीमा में पूरी की जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसे तत्काल संज्ञान में लाया जाए। सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी हों। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 33 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। आईपीएचएस मानक अनुसार 18 हज़ार 653 पद पर, 454 उन्नयित स्वास्थ्य संस्थानों में 7 हज़ार 977 पद पर, कैलाशनाथ काटजू हॉस्पिटल में 195 पदों पर, 18 शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के लिये 414 पद सहित 273 अन्य स्वीकृत स्वास्थ्य संस्थानों में 5 हज़ार 779 चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। बैठक में आयुक्त स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने डीजल पर लगने वाले टैक्स को 7% कम कर दिया

रायपुर छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने डीजल पर लगने वाले टैक्स को 7% कम कर दिया है. इससे डीजल की कीमतों में  6 रुपए प्रतिलीटर की कमी आएगी. लेकिन हैरानी की बात यह है कि सस्ते कीमत पर डीजल आम आदमी को नहीं मिलेगा. इसका फायदा सिर्फ बड़े कारोबारियों को ही होगा. छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से राज्य के राजस्व को सालाना करीब साढ़े तीन सौ करोड़ का फायदा होने की संभावना है. 7 फीसदी घटा वैट दरअसल, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने अपने अधिकार में आने वाले छत्तीसगढ़ गुड्स एंड सर्विस टैक्स घटाया गया है. राज्य सरकार की तरफ से डीजल पर पहले 24 प्रतिशत टैक्स लिया जा रहा था. जिसे घटाकर अब 17% कर दिया गया है. 7% वैट घटने की वजह से करीब 6 रुपए की कमी डीजल के दामों में आएगी. इसको लेकर छत्तीसगढ़ टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में लगने वाले 24 प्रतिशत टैक्स के साथ डीजल इस वक्त 94 से 95 रुपए प्रति लीटर के करीब मिलता है. लेकिन अब 17% ही टैक्स लगेगा. जिससे डीजल की कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर कमी देखने को मिलेगा. हालांकि, इस कीमत पर डीजल सिर्फ बड़े कारोबारियों को ही होगा. सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक,  इस कैटेगरी में आने वाले कारोबारी ही सस्ती दर पर डीजल खरीद पाएंगे. वहीं, आम आदमी को पहले जितनी कीमत पर ही डीजल उपलब्ध होगा. जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला छत्तीसगढ़ सरकार  डीजल की बल्क खरीद पर 23 फीसदी वैट के साथ एक रुपया अतिरिक्त चार्ज लगाती थी. इसके चलते बड़े कारोबारी पड़ोसी राज्यों से डीजल खरीदा करते थे, जिससे राज्य सरकार को भारी राजस्व का नुकसान होता था. इसको देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने वैट में बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. जिससे बाहरी डीजल की खरीद पर रोक लगेगी और कारोबारी अपने ही राज्य में डीजल खरीद सकेंगे. इससे राज्य सरकार को 17 फीसदी वैट की राशि मिलेगी. जानिए किसे मिलेगा फायदा छत्तीसगढ़ सरकार के टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, डीजल के टैक्स में कटौटी का फायदा लेने के कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. नए नियमय के मुताबिक,  इसका फायदा  सड़क परिवहन, एयरपोर्ट, रेलवे, नहर, बांध या अन्य सिंचाई कार्यों से जुड़े, पाइपलाइन पेयजल आपूर्ति, वॉटर ट्रीटमेंट, सीवरेज, कंस्ट्रक्शन, पुल, सुरंग, टर्मिनल बनाने, खनन के काम से जुड़े या खनन कारखाने की सामग्री का परिवहन करने वाले व्यापारियों को मिलेगा. कम कीमत पर डीजल उठाने के लिए व्यापारियों के पास  कैटेगरी B का पेट्रोलियम उत्पाद बल्क स्टोरेज लाइसेंस होना चाहिए. कारोबारी सिर्फ इंडियन ऑयल लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, नायरा एनर्जी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से ही थोक में डीजल लेने पर इस छूट के हकदार होंगे.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने इन रूटों की कई ट्रेनें की कैंसिल, सफर से पहले देख लें लिस्ट

नई दिल्ली रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे ने रखरखाव और मरम्मत कार्य सहित दूसरे कारणों से 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। जिन ट्रेनों को कैसिंल किया गया है वो देश के अलग-अलग शहरों से होकर गुजरती हैं। इसलिए यात्रियों के लिए यह बेहतर होगा कि शुक्रवार (3 जनवरी) को रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले एक बार लिस्ट जरूर देख लें। आपको यह चेक कर लेना चाहिए कि आपने जिस ट्रेन से यात्रा के लिए टिकट बुक किया था, फिलहाल उसका क्या स्टेटस है। ट्रेनों का ताजा अपडेट या लाइव लोकेशन नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर देखा जा सकता है। हम आपको यहां पर कुछ प्रमुख ट्रेनों के बारे में बता रहे हैं जो आज नहीं चलेंगी। 3 जनवरी 2025 को कैंसिल कुछ प्रमुख ट्रेनों की लिस्ट – ट्रेन संख्या 14101 प्रयागराज संगम-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14102 कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14209 प्रयागराज संगम-लखनऊ ट्रेन संख्या 04101 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज ट्रेन संख्या 04102 कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 22429 दिल्ली जं. -पठानकोट ट्रेन संख्या 12497 नई दिल्ली-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14234 मनकापुर-प्रयागराज संगम ट्रेन संख्या 14631 देहरादून-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर ट्रेन संख्या 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट ट्रेन संख्या 12318 अमृतसर जंक्शन-कोलकाता टर्मिनल ट्रेन संख्या 12498 अमृतसर जंक्शन-नई दिल्ली ट्रेन संख्या 04652 अमृतसर जंक्शन-जयनगर ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 14603 सहरसा-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 12412 अमृतसर-चंडीगढ़ ट्रेन संख्या 14609 योग नगरी ऋषिकेश-एसवीडीके कटरा ट्रेन संख्या 14610 एसवीडीके कटरा-योग नगरी ऋषिकेश ट्रेन संख्या 14632 अमृतसर जंक्शन-देहरादून ट्रेन संख्या 04651 जयनगर-अमृतसर ट्रेन संख्या 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर ट्रेन संख्या 14603 सहरसा जंक्शन-अमृतसर ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन संख्या 12411 चंडीगढ़-अमृतसर जंक्शन ट्रेन संख्या 04258 अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू ट्रेन संख्या 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन संख्या 04651 हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल (अमृतसर जंक्शन – जयनगर) ट्रेन संख्या 07581 तिरुपति-काटपाडी मेमू ट्रेन संख्या 07582 काटपाडी-तिरुपति मेमू ट्रेन संख्या 07660 काटपाडी-तिरुपति मेमू दूसरी ओर, सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे भी यात्रियों की सुविधाओं को लेकर लगातार अपनी सेवाओं में विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में प्रयागराज मंडल ने सभी कैटरिंग स्टाल लाइसेंस धारकों को खानपान सामग्री में स्वच्छता के साथ निर्धारित शुल्क पर बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी स्टॉल्स पर सामान व्यवस्थित ढंग से रखने, कर्मचारियों को उचित ड्रेस और नेम प्लेट लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं को विनम्र व्यवहार के लिए कहा गया है।

POCO X7 Pro 5G पहला स्मार्टफोन होगा Xiaomi HyperOS 2.0 पर आधारित

नई दिल्ली POCO ने घोषणा की है कि POCO X7 Pro 5G पहला स्मार्टफोन होगा जो Xiaomi HyperOS 2.0 पर आधारित होगा। Android 15 पर आधारित यह डिवाइस, यूजर एक्सपीरियंस में नया मानक स्थापित करने का दावा करता है। यह अत्याधुनिक तकनीक को रोज़मर्रा के उपयोग के साथ सहजता से जोड़ता है। Xiaomi HyperOS 2.0 एक सहज और सरल इंटरफ़ेस प्रदान करता है, जो गेमर्स, पेशेवरों और दैनिक उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह 20 से अधिक एआई-आधारित टूल्स के साथ आता है, जो ऐप्स की सिफारिशों को बेहतर बनाता है, कैमरा परफॉर्मेंस को बढ़ाता है और संसाधन प्रबंधन को ऑप्टिमाइज़ करता है। इस इंटरफ़ेस की खासियत है कि यह व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल लेता है, जिससे स्मार्टफोन का उपयोग अधिक पर्सनल और मज़ेदार हो जाता है। भविष्य के लिए तैयार डिवाइस POCO X7 Pro 5G तीन साल के Android अपडेट और चार साल के सुरक्षा पैच के साथ आता है, जो उपयोगकर्ताओं को नवीनतम फीचर्स और मजबूत सुरक्षा प्रदान करेगा। यह स्मार्टफोन अत्याधुनिक प्रोसेसर से लैस है, जो लैग-फ्री गेमिंग, आसान मल्टीटास्किंग और डिमांडिंग ऐप्स को चलाने में सक्षम है। इसकी तेज़ परफॉर्मेंस, विश्वसनीयता और स्टाइलिश डिज़ाइन इसे काम और मनोरंजन दोनों के लिए परफेक्ट बनाते हैं। लॉन्च की तारीख और समय POCO X7 5G और POCO X7 Pro 5G का आधिकारिक लॉन्च 9 जनवरी 2025 को शाम 5:30 बजे IST पर होगा। POCO ने एक बार फिर अपनी नवाचार और उपयोगकर्ताओं को बेहतरीन मूल्य प्रदान करने की प्रतिबद्धता को साबित किया है। स्मार्टफोन में आपको शानदार डिस्प्ले दिया जाता है। साथ ही डिजाइन पर भी काफी काम किया गया है। बैक पैनल का डिजाइन भी कंपनी ने काफी अच्छा दिया है। यही वजह है कि आपके लिए ये अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसे आप आज ही अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

राहुल ने कहा- एमपीपीएससी की परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के युवाओं का भविष्य मिटा रही है

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के युवाओं का भविष्य मिटा रही है। राहुल ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है।’ उन्होंने दावा किया कि सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। राहुल गांधी ने कहा, ‘पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो परीक्षा समय पर नहीं होती। परीक्षा हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज को बेरहमी से कुचला जाता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे 2 छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। ‘अधिकार की लड़ाई में हम छात्रों के साथ’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को किसी कीमत पर देश के युवाओं के हक की आवाज दबाने नहीं देंगे।’ मध्य प्रदेश में आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों का दावा है कि एमपीपीएससी के 700 पदों की भर्ती निकालने के वादे के विपरीत केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों लोक सेवा परीक्षाओं में धांधली का आरोप भी लगाया था। एमपीपीएससी उनके आरोपों को खारिज कर चुकी है। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग हो रही है। इसे लेकर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हाल्ट पर रेल पटरियों पर धरना दिया।

ओसाका 2022 के बाद पहली बार डब्ल्यूटीए सेमीफाइनल में

ऑकलैंड पूर्व विश्व नंबर 1 नाओमी ओसाका शुक्रवार को एएसबी क्लासिक में हैली बैपटिस्ट पर 6-7(2), 6-1, 6-2 से क्वार्टरफाइनल जीत के बाद लगभग तीन साल में अपने पहले डब्ल्यूटीए सेमीफाइनल में पहुंच गई। ओसाका ने मैच के दौरान दो बार बारिश के व्यवधानों को झेला और 2 घंटे और 2 मिनट के खेल के बाद उभरती अमेरिकी बैपटिस्ट को बाहर कर दिया। जापानी खिलाड़ी ने 12 महीने पहले मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद अपने पहले टूर-लेवल सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पिछली बार जब वह डब्ल्यूटीए इवेंट में अंतिम चार या उससे बेहतर स्थान पर पहुंची थी, तो वह 2022 मियामी में उपविजेता रही थी, जहां वह इगा स्वीयाटेक से हार गई थी। उसने पिछले साल दो क्वार्टरफाइनल (दोहा और ‘एस -हेरटोगेनबॉश) में जगह बनाई थी। ओसाका ने जीत के बाद कोर्ट पर कहा, “मुझे लगता है कि मेरा मुख्य ध्यान सिर्फ खुद पर बहुत अधिक विश्वास और आत्मविश्वास रखने पर था। मुझे लगता है कि मैंने पिछले साल भर बहुत मेहनत की, और भले ही नतीजों ने इसे नहीं दिखाया, मुझे लगता है कि मैं बस कोशिश करना जारी रखूंगी, मुझे लगता है, जितना हो सके उतना प्रयास करूंगी और देखूंगी कि यह मुझे कहां ले जाता है।” ओसाका ने अंतिम सेट में अपना दबदबा जारी रखा, जिसमें दिन का उनका 10वां और अंतिम ऐस उनके पहले मैच प्वाइंट पर पहुंचा। ओसाका ने 2023 में बेटी शाई को जन्म देने के बाद पहली बार फाइनल चार में जगह बनाने के लिए अपना स्थान पक्का किया।  

कारोबारी पर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोप लगे थे, न्यूयॉर्क कोर्ट ने दिए ये आदेश

वाशिंगटन अमेरिका में घूसखोरी के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कारोबारी गौतम अडानी को लेकर कोर्ट एक्टिव हो गया है। खबर है कि अमेरिकी कोर्ट ने अडानी समेत अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की सझा सुनवाई करने का फैसला किया है। कारोबारी पर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट्स हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोप लगे थे। हालांकि, समूह ने इससे इनकार किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क की कोर्ट ने अडानी और अन्य लोगों के खइलाफ जारी केस को क्लब करने के आदेश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा है कि जॉइंट ट्रायल में सभी मामले साथ सुने जाएंगे। दरअसल, कोर्ट ने पाया है कि सभी मामलों में आरोप और लेनदेने एक तरह के हैं। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। इन मामलों में अमेरिका बनाम अडानी और अन्य (अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला), सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन बनाम अडानी और अन्य (अडानी के खिलाफ सिविल केस) और SEC बनाम कैबनेस (अन्य आरोपियों के खिलाफ सिविल केस) शामिल हैं। कोर्ट का कहना है कि यह फैसला न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर करने और केस शेड्यूलिंग में परेशानी से बचने के लिए लिया गया है। खबर है कि सभी मामले डिस्ट्रिक्ट जज निकोलस जी गैरोफिस को दिए जाएंगे। जस्टिस गैरोफिर अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले भी देख रहे हैं। फिलहाल, कोर्ट के स्टाफ को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अडानी और अन्य पर सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए 2 हजार 29 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप हैं। अडानी समूह ने आरोपों को निराधार बताया था और कहा था, ‘हम कानून का पालन करने वाले संस्थान हैं।’

एससीजी की हरी-भरी पिच पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहस का विषय नहीं रही है: सुनील गावस्कर

सिडनी पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) की हरी-भरी पिच पूर्व भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहस का विषय नहीं रही है, लेकिन अगर भारत में यह स्पिन के अनुकूल पिच होती, तो मेहमान टीम इस पर पागल हो जाती। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर पिच पर घास के बारे में पूछे जाने पर कहा, “ओह, बहुत ज्यादा। जस्टिन लैंगर, जो ऑस्ट्रेलिया में खेल चुके हैं, ने कहा है कि उन्होंने पिच पर इतनी घास कभी नहीं देखी। लेकिन आपने जो देखा होगा वह यह है कि किसी भी पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने इसके बारे में शिकायत नहीं की है। अगर भारत में कोई पिच घास से रहित है और ऐसा लगता है कि यह टर्न करने वाली है, तो दुनिया के विभिन्न हिस्सों के कई पूर्व खिलाड़ी हमारी पिचों की आलोचना करते हैं। लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी शायद ही कभी शिकायत करते हैं क्योंकि हम विदेशी परिस्थितियों के अनुकूल होने के महत्व को समझते हैं।” पहले दिन भारत ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और स्कॉट बोलैंड द्वारा 4-31 विकेट लेने के बाद 185 रन पर ढेर हो गई, जबकि मिशेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए, जिससे मेहमान टीम मामूली स्कोर पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए, जबकि रोहित की जगह शुभमन गिल ने खेली, जबकि विराट कोहली भी महत्वपूर्ण योगदान देने में विफल रहे। बल्लेबाजी के पतन के बीच, ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया की लगातार गेंदबाजी के दबाव को झेलते हुए खुद को साबित किया। पंत को बाइसेप्स, हेलमेट और पेट पर कई दर्दनाक चोटें लगीं, जिसके लिए टीम के फिजियो को लगातार ध्यान देने की जरूरत पड़ी। असुविधा के बावजूद, उन्होंने अपने ट्रेडमार्क धैर्य और आक्रामकता का प्रदर्शन किया, जिसमें डेब्यू करने वाले ब्यू वेबस्टर की गेंद पर एक शक्तिशाली सीधा छक्का और नाथन लियोन की गेंद पर एक चतुर कट शामिल है। हालांकि, उनकी पारी के दौरान उनका ध्यान जीवित रहने पर स्पष्ट था। पंत की शानदार पारी 98 गेंदों पर 40 रन पर समाप्त हुई, जब स्कॉट बोलैंड की शॉर्ट-पिच गेंद ने उन्हें गलत शॉट खेलने पर मजबूर कर दिया, और मिड विकेट पर पैट कमिंस ने कैच लपक लिया। रवींद्र जडेजा के साथ उनकी 48 रन की साझेदारी ने संघर्ष के बीच उम्मीद की किरण जगाई। बोलैंड ने अगली गेंद पर डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को गोल्डन डक पर आउट करके भारत की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गावस्कर ने कहा, “मैंने पहले सिडनी की पिच पर इतनी घास नहीं देखी। संभवतः, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अन्य पिचों की तुलना में घास का आवरण अधिक है। बल्लेबाजी कठिन है, और मेहमान बल्लेबाज गेंद को बल्ले से नहीं जोड़ पा रहे हैं।” हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “सिडनी की पिच पर गायें आत्मविश्वास से चरतीं।” एससीजी की पिच की तुलना पिछले टेस्ट की चुनौतीपूर्ण सतहों से की जा रही है। गावस्कर ने पिछले मैच की तुलना में पिच की स्थिति में तीव्र अंतर को उजागर करते हुए पंत के साहस और अनुकूलनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा, “ऋषभ पंत भारत के लिए अपना पूरा दम लगा रहे हैं, और ऐसी पिच पर आपको यही करने की जरूरत है, जहां कठिन सवाल पूछे जाएंगे। यह समझना आसान है कि यह कितना चुनौतीपूर्ण है। पिछले टेस्ट को देखें – यह उससे भी ज्यादा खतरनाक है।”  

5वां टेस्ट: विराट का कैच बना चर्चा का विषय, स्टीव स्मिथ ने कहा, ‘कोहली आउट थे’

सिडनी ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में विराट कोहली का कैच चर्चा का विषय बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली कैच आउट थे। क्योंकि, उनका हाथ गेंद के नीचे था। इस बात को लेकर क्रिकेट जगत में राय बंटी हुई है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया। यह तेज गेंदबाज लगातार अपना दूसरा विकेट लेने ही वाला था, जब उनकी गेंद पर कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्मिथ ने दूसरी स्लिप में अपने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपक लिया। हालांकि, स्मिथ ने संतुलन बिगड़ते देख गेंद को हवा में उछाल दिया जिसे गली में खड़े मार्नस लाबुशेन ने पकड़ लिया। टीवी अंपायर जोएल विल्सन ने विभिन्न कैमरा कोणों को देखने के बाद देखा और कोहली को नॉट आउट करार दिया। लंच ब्रेक में ब्रॉडकास्टर फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए स्मिथ इस बात पर अड़े रहे कि उन्होंने कैच को साफ-साफ पकड़ा था। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन अंपायर ने फैसला सुना दिया है और अब हम आगे बढ़ते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्राथ ने एबीसी स्पोर्ट पर कहा कि यह 50/50 का फैसला था, लेकिन उन्हें लगा कि कोहली आउट हो गए। “क्रिकेटर के तौर पर, हम सभी को लगता है कि वह आउट है, गेंद वास्तव में कभी जमीन पर नहीं लगी। अगर मैं बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मैं शायद वहां से निकलकर खुश हूं, लेकिन मैं (उनके) वहां रहने से भी खुश हू। फॉक्स स्पोर्ट्स पर अपनी बात रखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कोहली को आउट करार दिया। “बल्लेबाज के तौर पर आपको थोड़ी किस्मत की जरूरत होती है और मुझे लगता है कि विराट कोहली को (अपनी पहली गेंद पर) किस्मत का साथ मिला। मुझे लगता है कि वह आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया को अपना तीसरा विकेट मिल जाना चाहिए था।” ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए। “यह एक मुश्किल काम है, क्योंकि अगर आप इसे लाइव मोशन में देखें, तो यह बाहर की तरफ दिखता है – और स्टीव स्मिथ को स्पष्ट रूप से ऐसा लगा कि उनका भी हाथ इसके नीचे है। लेकिन आधुनिक समय में उनके पास जो नियम हैं, अगर (ऐसा लगता है) कि गेंद का कोई छोटा सा टुकड़ा जमीन पर है, तो अंपायर को यह कहना होगा कि यह आउट नहीं है।” ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कोच जस्टिन लैंगर ने चैनल सेवन पर कहा कि उनके हिसाब से कोहली भी आउट थे। “उनकी उंगलियां गेंद के नीचे थीं। मुझे ऐसा लगा कि वह सहज रूप से गेंद को सीधा ऊपर की ओर उछालना चाह रहे थे। मेरे हिसाब से, उंगली अभी भी गेंद के नीचे थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बेहतरीन कैच होना चाहिए था।”  

भारतीय कप्तान ने ऐसे दिया जवाब, ऑस्ट्रेलिया थर-थर कांपा, जसप्रीत बुमराह से भिड़े सैम कॉन्सटस

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट के पहले दिन का अंत बड़ी ही गर्मा-गर्मी के साथ हुआ। आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह और सैम कॉन्सटस के बीच तगड़ी बहस हुई जिसका जवाब भारतीय कप्तान ने उस्मान ख्वाजा के विकेट के साथ दिया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया पहली पारी में 185 रनों पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 9 रन बोर्ड पर लगाए। भारत के पास अभी भी 176 रनों की बढ़त है। बुमराह और कॉन्सटस की इस तू-तू मैं-मैं के बाद दूसरे दिन का खेल रोमांचक होने की उम्मीद है। जसप्रीत बुमराह और सैम कॉन्सटस की बहस की घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के तीसरे ओवर की है। चौथी गेंद के बाद उस्मान ख्वाजा तैयार होने के लिए काफी समय ले रहे थे। दरअसल, दिन का खेल खत्म होने में समय काफी कम बचा था और भारत एक और ओवर डालना चाहता था, मगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इसी ओवर के साथ दिन के खेल को खत्म करना चाहते थे। जब जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा से जल्द गेंद खेलने के लिए तैयार होने को कहा तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सैम कॉन्सटस उनसे बहस करने लगे। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की ओर बढ़ ही रहे थे कि अंपायर ने उन्हें बीच में आकर रोक दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा का शिकार किया। इस विकेट के बाद वह जश्न मनाने टीम के पास नहीं गए बल्कि 19 साल के सैम कॉन्सटस के आगे जाकर खड़े हो गए। इतने में स्लिप पर खड़े विराट कोहली ने भी उनके आगे से निकलते हुए टीम के साथ जश्न मनाया। भारत के लिए ऋषभ पंत 40 रनों के साथ हाइएस्ट स्कोरर रहे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार तो मिचेल स्टार्क ने तीन और पैट कमिंस ने दो विकेट चटकाए। भारतीय पारी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर के विकेट को लेकर भी बवाल हुआ। स्निको मीटर ने एक बार फिर टीम इंडिया को धोखा दिया, सुंदर के बैट और ग्लव्स पर लगे बिना स्निको मीटर पर हरकत हुई और थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया। पंत एक बार फिर पुल शॉट मारने के प्रयास में वह आउट हुए। वहीं विराट कोहली का भी हाल कुछ ऐसा ही रहा, इस सीरीज में वह 7वीं बार स्लिप में कैच आउट हुए।

रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट के बाद अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह सकते हैं: रवि शास्त्री

सिडनी भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भविष्यवाणी की है कि रोहित शर्मा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे पांचवें टेस्ट के बाद अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह सकते हैं, जहां उन्होंने आराम करने का विकल्प चुना है। उनकी अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह टीम की अगुआई कर रहे हैं, जबकि शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं। रोहित ने सीरीज में अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में 6.2 रन की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 10 रहा है। उनके सिडनी में नहीं खेलने की अटकलें तब सामने आईं, जब मुख्य कोच गौतम गंभीर ने उन्हें सिडनी में होने वाले मैच के लिए गारंटीड स्टार्टर मानने से इनकार कर दिया। बुमराह, जिन्होंने पर्थ में रोहित के पितृत्व अवकाश के कारण मैच से बाहर रहने पर भारत को 295 रनों से जीत दिलाई थी, ने टॉस के समय कहा कि दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने खुद ही मैच से बाहर रहने का फैसला किया, जिसे मेहमान टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज ड्रा करने के लिए जीतना जरूरी था, और उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई स्वार्थ नहीं था। शास्त्री ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर कहा, “यह अभी भी एक कप्तान के लिए एक साहसी कदम है कि वह अपनी गलती स्वीकार करे और कहे कि ‘मैं इस मैच में बेंच पर बैठने के लिए तैयार हूं।’ अगर घरेलू सीजन आ रहा होता तो वह खेलना जारी रखने के बारे में सोच सकता था, लेकिन मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के अंत में खेल से बाहर हो सकता है। वह युवा नहीं हो रहा है… ऐसा नहीं है कि भारत में युवा खिलाड़ी नहीं हैं। विंग्स में बहुत-बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और अब आगे बढ़ने का समय है। कठिन निर्णय, लेकिन हर चीज का एक समय होता है।” अगर रोहित आखिरकार अपना टेस्ट करियर खत्म करते हैं, तो वे 67 टेस्ट में 40.57 की औसत से 12 शतक और 18 अर्द्धशतक के साथ 4301 रन बनाकर खेल से विदा लेंगे। 2013 में डेब्यू पर शतक लगाने के बाद, रोहित टेस्ट टीम से अंदर-बाहर होते रहे, इससे पहले कि 2019 में उनका करियर एक सलामी बल्लेबाज के रूप में फिर से शुरू हुआ। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में, रोहित ने अपने टेस्ट करियर में एक सफल दौर का आनंद लिया, जिसमें उन्होंने 42.80 की औसत से 2697 रन बनाए, जिसमें नौ शतक शामिल हैं। उन्होंने विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका में 2-1 से सीरीज़ हारने के बाद 2022 की शुरुआत में इस्तीफा देने के बाद टेस्ट कप्तान का पद भी संभाला। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को लगता है कि रोहित का सिडनी टेस्ट से दूर रहना दिखाता है कि वह टीम के सर्वोत्तम हित के लिए कितने निस्वार्थ हैं। “मूल रूप से, एक शब्द है जो बहुत महत्वपूर्ण है, और वह है स्वार्थ नहीं। अगर कोई यह सबूत चाहता है कि रोहित शर्मा स्वार्थी व्यक्ति नहीं हैं और किस हद तक वह टीम को खुद से ऊपर रख सकते हैं, तो यह इसका सबूत है।” “जाहिर है, आंकड़े और फॉर्म उनका साथ नहीं दे रहे हैं – चाहे वह ओपनिंग करना हो या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करना हो। फॉर्म हासिल करने की हर कोशिश की गई, लेकिन आप कुछ भी योगदान नहीं दे सके।” “हालांकि कई लोग कहेंगे कि उन्होंने आराम करने का विकल्प चुना है या उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि एक बार जब आप कप्तान के रूप में टेस्ट मैच नहीं खेलने का फैसला करते हैं, तो वह व्यक्ति खुद निर्णय लेने में शामिल होता है।” उन्होंने क्रिकबज पर कहा, “यहां, किसी ने आपको बाहर नहीं किया है और कप्तान के पास विकल्प है – इसलिए इस स्थिति का वर्णन करने के लिए ऑप्ट आउट सही शब्द है। इसके लिए रोहित शर्मा को श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने खुद महसूस किया कि वह टीम के 11, 15 या 16 खिलाड़ियों में से पर्याप्त नहीं हैं और उन्होंने खुद को अलग कर लिया।”  

कोहली को नॉट आउट दिए जाने पर पोंटिंग ने कहा, ‘मुझे लगा कि यह एक स्पष्ट कैच था’

सिडनी सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पांचवें टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को विराट कोहली के नॉट आउट होने या न होने पर काफी चर्चा के बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह नॉट आउट के फैसले से आश्वस्त नहीं हैं, उन्होंने कहा कि उनके विचार में स्टीव स्मिथ ने एक स्पष्ट कैच लिया। पहले सत्र में, स्कॉट बोलैंड द्वारा यशस्वी जायसवाल को आउट किए जाने के तुरंत बाद, तेज गेंदबाज ने कोहली की गेंद पर आउट होने के बाद लगभग अपना दूसरा विकेट हासिल कर लिया था, और स्मिथ ने कैच लेने के लिए दूसरी स्लिप में अपने दाईं ओर डाइव लगाई। लेकिन ऐसा लग रहा था कि स्मिथ ने गेंद के नीचे अपनी उंगलियां डाल दी थीं और गेंद को गली में मार्नस लाबुशेन की ओर स्कूप करते हुए मैदान पर घास को हिला दिया था, जिसे टीवी अंपायर जोएल विल्सन ने विभिन्न कैमरा एंगल देखने के बाद कोहली को नॉट आउट करार देते हुए देखा। उस समय कोहली को नॉट आउट करार देने के फैसले पर क्रिकेट समुदाय तब से ही बहस कर रहा है, जबकि स्मिथ इस बात पर अड़े हुए थे कि उन्होंने कैच साफ-साफ पकड़ा था। “जब यह हुआ, तब मैं (कमेंट्री) बॉक्स के पीछे बैठा था और मैंने जो देखा, और मुझे लगता है कि नियमों की व्याख्या से मुझे लगा कि कैच आउट हो गया।” पोंटिंग ने पहले दिन के खेल के बाद एससीजी में आईसीसी रिव्यू शो में कहा, “गेंद ने शायद जमीन को छुआ हो। हो सकता है कि उसने जमीन को न छुआ हो, लेकिन तथ्य यह है कि उसकी दाहिनी तर्जनी अभी भी गेंद के नीचे थी, मुझे लगा कि यह एक स्पष्ट कैच था।” पोंटिंग, जो इस श्रृंखला में चैनल सेवन के लिए कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे थे, ने स्वीकार किया कि उपलब्ध सीमित टीवी एंगल का मतलब था कि दोनों पक्ष अपनी-अपनी कहानियों पर विश्वास करेंगे। “यह उन में से एक हो सकता है जो इस बात पर निर्भर करता है कि वह (कोहली) किस ड्रेसिंग रूम में बैठा है।” उन्होंने कहा,”हर भारतीय प्रशंसक और भारतीय खिलाड़ी कहेगा कि यह आउट नहीं है क्योंकि यह स्पष्ट रूप से जमीन को छू गया था, लेकिन जब ऐसा हुआ और यहां तक कि जब उन्होंने बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखा तो ऑस्ट्रेलियाई लोगों की प्रतिक्रिया से आप बता सकते हैं कि वे सभी इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि यह आउट था। मुझे यकीन है कि इस टेस्ट मैच के दौरान हम इस बारे में और भी बात करेंगे।” कोहली लंच तक नाबाद रहे, लेकिन बाद में पहले दिन के दूसरे सत्र में बोलैंड की गेंद पर थर्ड स्लिप में ब्यू वेबस्टर के हाथों 17 रन बनाकर आउट हो गए। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 185 रन पर आउट करने के बाद तीन ओवर में 9/1 का स्कोर बना लिया।  

रोहित के लिए फिर से टेस्ट खेलना लंबा और कठिन होगा : पोंटिंग

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग को लगता है कि रोहित शर्मा के लिए फिर से टेस्ट खेलना लंबा और कठिन होगा, क्योंकि नियमित भारतीय कप्तान ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे पांचवें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट से आराम लेने का फैसला किया है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 6.2 की औसत से रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 10 रहा है। सिडनी में उनके न खेलने की अटकलें तब सामने आईं, जब मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें गारंटीड स्टार्टर कहने से इनकार कर दिया। रोहित ने 2024 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी करने के बाद टी20 को पहले ही अलविदा कह दिया था। “मुझे लगता है कि प्रतिक्रिया यह रही है कि वे सभी उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि सभी को उम्मीद थी कि रोहित इस मैच में नहीं खेलेंगे, शुभमन गिल वापस आएंगे और (जसप्रीत) बुमराह शायद फिर से कप्तानी संभालेंगे और ऐसा ही हुआ। पोंटिंग ने कहा, “आपको लगता होगा कि खेल के इस प्रारूप में रोहित शर्मा के लिए अब बहुत लंबा सफर तय करना बाकी है। मेरा मानना है कि भारत जून के मध्य या अंत तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेलता है, जो कि आपके करियर के अंतिम चरण में आने के लिए बहुत लंबा समय है।” उन्होंने कहा,… “जब मैंने इतने महत्वपूर्ण मैच में ‘ऑप्ट आउट’ शब्द सुना तो मैं बहुत हैरान रह गया। हम जानते हैं कि वह लंबे समय से भारतीय क्रिकेट के लिए एक महान खिलाड़ी रहे हैं।इसलिए जिस तरह से उन्होंने इसे कहा है, आप इसे केवल सतही तौर पर ही ले सकते हैं। हमें भारतीय खेमे से जो सुनने को मिल रहा है, उस पर हमें विश्वास करना होगा, लेकिन इतना बड़ा मैच होने के कारण, यह जानते हुए कि उन्हें ट्रॉफी बरकरार रखने के लिए यह मैच जीतना ही होगा, उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक के लिए ऑप्ट आउट करना एक दिलचस्प समय था।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live