LATEST NEWS

राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सीएम फडणवीस की संजय राउत ने प्रशंसा की, करीब आना चाहते हैं उद्धव?

मुंबई महाराष्ट्र की सियासत में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली है। पानी पी-पीकर भाजपा को कोसने वाले शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सीएम की उन्होंने प्रशंसा की है। राउत ने विशेष रूप से गढ़चिरौली जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला नक्सलवाद से प्रभावित है, लेकिन अगर नक्सलवादी आत्मसमर्पण करके संविधान के रास्ते पर चलते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। राउत ने आगे कहा कि गढ़चिरौली में बेरोजगारी और गरीबी एक गंभीर समस्या है। देवेंद्र फडणवीस इसे सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं। फडणवीस ने वहां एक “स्टील सिटी” बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। संजय राउत ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह राज्य के विकास में फडणवीस का यह कदम सहायक होगा। इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए इसी मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस की सराहना की गई थी। सामना ने लिखा था- ‘सामना ने लिखा था- जब मंत्रिमंडल के कई मंत्री मलाईदार महकमों और विशेष जिले के ही पालकमंत्री पद के लिए अड़े बैठे हुए थे, मुख्यमंत्री फडणवीस गढ़चिरौली पहुंचे और उस नक्सल प्रभावित जिले में विकास के एक नए पर्व की शुरुआत की। जब पूरा देश नए साल के स्वागत और जश्न में मगन था तब मुख्यमंत्री फडणवीस ने नए साल का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया। सिर्फ बिताया ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन किया। यदि मुख्यमंत्री ने जो कहा वह सच है तो यह न केवल गढ़चिरौली, बल्कि कहना होगा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए सकारात्मक होगा। यदि मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे करके दिखाने का निर्णय लिया है तो यह खुशी की बात है। नक्सलवाद भारतीय समाज पर एक कलंक है।’   केंद्र सरकार दो साल तक नहीं चलेगी: संजय राउत आपको बता दें कि आज से सिर्फ एक ही दिन पहले शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक दो साल भी चल पाएगी या नहीं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर उनका संदेह हकीकत में बदल गया तो महाराष्ट्र भी प्रभावित होगा और महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बदलाव होने की संभावना है। संजय राउत ने कहा, “मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं। मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे और एक बार केंद्र सरकार अस्थिर हो गई, तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।”

मध्य प्रदेश में ठंड ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त, तापमान गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ी

भोपाल  मध्य प्रदेश में ठंड ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है। लगातार बर्फीली हवाएं चल रही है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट का असर नजर आ रहा है। तापमान गिरने के साथ ठिठुरन बढ़ गई है और दिन में भी सर्दी का एहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले घने कोहरे की चपेट में आ चुके हैं। सुबह-सुबह सड़कों पर दूर तक कोहरा फैला हुआ नजर आ रहा है और रात को भी यही हाल देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिले भयानक ठंड की चपेट में हैं। चलिए जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है। बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड इस समय उत्तराखंड, जम्मू, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के चलते प्रदेश का तापमान लगातार गिर रहा है। बर्फीली हवाओं के असर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री तक लुढ़क गया है। बढ़ने वाली है ठंड फिलहाल पड़ रही ठंड ने लोगों का जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त किया है, लेकिन ठंड की ये रफ्तार अभी कम नहीं होने वाली है। आने वाले दिनों में पहाड़ों से आ रही हवाओं की रफ्तार और भी तेज होगी, जिसके कारण ठंड बढ़ जाएगी। जनवरी के 20 से 22 दिन इसी तरह से शीतलहर और कोहरे की चपेट में निकलने वाले हैं। यहां शीतलहर की चेतावनी मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, रायसेन, सीधी, नौगांव, शिवपुरी, सतना, सिवनी, बालाघाट, गुना, उज्जैन, उमरिया, सिवनी में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की जानकारी दी है। आने वाले तीन से चार दिनों तक कोहरे और शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में आज के मौसम की बात करें तो कई हिस्सों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ दिखाई दे रहा है। दतिया, राजगढ़, निवाड़ी, सागर, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, उमरिया, कटनी, दमोह में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कई शहरों का तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, भोपाल में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। अब आने वाले 3 दिनों में कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा।

पंजाब की हालिया बल्लेबाजी ने हैदराबाद के खिलाफ 426/4 का चौंका देने वाला स्कोर बनाने में मदद की, दो बार किया ये कारनामा

अहमदाबाद पंजाब एक ही विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में दो बार 400 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई। पंजाब की हालिया बल्लेबाजी ने उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ‘ए’ में हैदराबाद के खिलाफ 426/4 का चौंका देने वाला स्कोर बनाने में मदद की। यह टूर्नामेंट में दूसरी बार था जब पंजाब ने 400 रन का आंकड़ा पार किया, इससे पहले प्रतियोगिता में सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने पांच विकेट पर 424 रन बनाए थे। पंजाब की पारी की नींव सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने रखी, जिनकी शानदार शतकीय पारी (137) आक्रामक बल्लेबाजी की मिसाल थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 20 चौके और तीन छक्के लगाए और हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को आसानी से ध्वस्त कर दिया। उनकी पारी ने पंजाब को धमाकेदार शुरुआत दिलाई, क्योंकि उन्होंने और अभिषेक शर्मा ने ओपनिंग विकेट के लिए 196 रनों की विशाल साझेदारी की। प्रभसिमरन ने जहां सुर्खियां बटोरीं, वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर अभिषेक ने तेज अर्धशतक (93) के साथ अहम भूमिका निभाई। शर्मा की पारी में बाउंड्री लगी हुई थी, क्योंकि उन्होंने पावरप्ले के दौरान प्रभसिमरन के स्ट्रोक का मुकाबला किया, जिससे पंजाब ने शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ी, मध्यक्रम ने सलामी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए मंच का फायदा उठाया। रमनदीप सिंह (80) और नेहल वढेरा (35) ने पारी को शानदार तरीके से समाप्त किया। रमनदीप के तेज अर्धशतक ने रस्सियों को साफ करने की उनकी क्षमता को दिखाया, जबकि वढेरा ने स्ट्राइक रोटेट करने और हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने अंत में शानदार बल्लेबाजी की और पंजाब को 426 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिससे हैदराबाद के सामने एक कठिन चुनौती खड़ी हो गई।  

इंदौर नगर निगम के 60 हजार नल कनेक्शनधारियों ने नहीं चुकाया वाटर टैक्स, एफआईआर की तैयारी

 इंदौर  इंदौर में पानी का टैक्स (जल कर) न चुकाने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है। बकायादारों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी है। जलकर वसूली के लिए इंदौर नगर निगम प्रशासन 6 जनवरी से विशेष अभियान चलाएगा। लंबे समय से बिल न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 1.89 लाख नल कनेक्शन हैं। इनमें से 60 हजार नल कनेक्शन अनियमित हैं। नगर निगम को एक साल से पानी का टैक्स जमा नहीं किया। 60 हजार कनेक्शनधारियों पर करोड़ों रुपए बकाया हैं। वन टाइम सेटलमेंट योजना से मिलेगी राहत इंदौर नगर निगम ने जलकर वसूली के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी शुरू की है। बकायादार बकाया राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा एक साथ भुगतान कर अपना नल कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। यानी 50 प्रतिशत राशि की छूट ले सकते हैं। वाटर टैक्स के 400 करोड़ बताया इंदौर में वाटर टैक्स के 400 करोड़ रुपए बताया हैं। इनकी वसूली के लिए नगर निगम प्रशासन ने वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू की है, लेकिन यह स्कीम बहुत प्रभावी नहीं रही। महज 45 करोड़ रुपए ही नगर निगम के खाते में जमा हो पाई है। अब सख्त कार्रवाई करने का निर्णय इंदौर नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 6 जनवरी से अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाकर जलकर की बताया राशि जमा कराई जाएगी। शुल्क न चुकाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। 

Jabalpur में स्कूलों पर बड़ा एक्शन, प्रशासन ने फीस वापसी के दिए निर्देश, लगाया जुर्माना

जबलपुर  प्रशासन ने तीन स्कूलों को मनमानी फीस वृद्धि करने पर 33.78 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। यह राशि 2017 से 2024 के बीच बिना अनुमति अतिरिक्त फीस के रूप में वसूली गई थी। साथ ही, प्रत्येक स्कूल पर 2-2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आदेश के अनुसार, यह राशि 30 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। जिला शिक्षा समिति की रिपोर्ट जिला शिक्षा समिति के अनुसार, इन स्कूलों ने कुल 48,000 से अधिक छात्रों से फीस के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूली थी। जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई, उनमें शामिल हैं:     नचिकेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विजय नगर: 10,865 बच्चों से 5.85 करोड़ रुपये।     स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल: 18,541 बच्चों से 12.02 करोड़ रुपये।     सेंट जोसेफ कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रांझी: 18,498 बच्चों से 15.91 करोड़ रुपये। कलेक्टर ने क्या कहा जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि प्रशासन ने अब तक 28 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर 219 करोड़ रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, प्रत्येक स्कूल पर 2 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। एक दर्जन स्कूल प्रबंधन से जुड़े 84 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम के तहत की गई है। प्रशासन द्वारा अन्य स्कूलों की भी जांच जारी है, जिससे जल्द ही और दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (रांझी), स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बलदेव बाग) और नचिकेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विजय नगर) एक्शन लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस और संबंधित विषयों का विनिमय अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला समिति ने भी इन स्कूलों में अनियमितता पाई है। अधिनियम लागू होने के 90 दिन के भीतर वर्षों का लेखा – जोखा प्रस्तुत भी नहीं किया। दिसंबर 2020 में जब नियम लागू हुआ, तो ऑनलाइन पोर्टल पर हर साल की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी थी। जिला कार्यालय में भी जमा किया जाना थी। तीनों स्कूल प्रबंधन ने यह काम नहीं किया। शैक्षणिक वर्ष 2017-18 से लेकर 2020-21 को फीस में की गई बढ़ोतरी की जानकारी भी नहीं दी गई। इसके अलावा 10% तक फीस वृद्धि की जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की गई।  

मार्क टेलर ने दावा किया, रोहित शर्मा को ड्रॉप किया जाना कोई अपराध नहीं है, लेकिन सच्चाई यही है

नई दिल्ली रोहित शर्मा के सिडनी टेस्ट मैच से ‘ड्रॉप या ऑप्ट’ वाले मसले पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि रोहित शर्मा को ड्रॉप किया जाना कोई अपराध नहीं है, क्योंकि उनकी फॉर्म बहुत ज्यादा खराब रही है। मार्क टेलर ने ये भी दावा किया है कि टीम मैनेजमेंट भले ही यह बात कबूल नहीं कर रहा कि उनको ड्रॉप किया गया है, लेकिन सच्चाई यही है, क्योंकि कोई भी कप्तान सीरीज के निर्णायक मैच में खुद को बाहर नहीं रखता। इस समय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने कहा कि एक कप्तान निर्णायक टेस्ट में बाहर रहने का फैसला नहीं करता और रोहित को खराब फॉर्म के कारण बाहर किया गया है। मार्क टेलर ने ‘ट्रिपल एम क्रिकेट’ पर कहा, ‘‘यह एक बार फिर मुद्दे से भटकने जैसा है। किसी टीम का कप्तान सीरीज के आखिरी टेस्ट के लिए खुद को आराम नहीं देता या बाहर नहीं रखता। वह भी निर्णायक टेस्ट में। इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें बाहर किया गया है। वे सिर्फ बता नहीं रहे हैं। इसके मायने यह नहीं हैं कि वह हमेशा के लिए बाहर हैं। खराब फॉर्म में होने के कारण वह बस इस टेस्ट मैच से बाहर हैं और यह कोई अपराध नहीं है। दुर्भाग्य से यह प्रोफेशनल स्पोर्ट है।’’ मेलबर्न में खेला गया बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच रोहित शर्मा का आखिरी टेस्ट कहा जा रहा था और अब ये सच साबित होता नजर आ रहा है। भारतीय टीम के लिए सिडनी टेस्ट मैच में कप्तान के तौर पर जसप्रीत बुमराह नजर आए। रोहित शर्मा टीम शीट में भी नहीं थे। भारत का अगला टेस्ट जून में है। अगर भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में भी पहुंच जाए तो भी 11 जून से मुकाबला है। ऐसे में अगले 6 महीने वे रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा लगातार टेस्ट क्रिकेट में फेल रहे हैं और यही कारण है कि वे अब टेस्ट टीम से बाहर हैं।

CISF के जवानों के आत्महत्या के मामलों में भारी गिरावट, देखिए आंकड़े, योग-खेलकूद से कम हुआ तनाव…

नई दिल्ली सीआईएसएफ में कार्यरत जवानों द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर किए जाने वाले आत्महत्या के मामलों में 40 फीसदी से भी अधिक की कमी आई है। 2024 में बल में पांच सालों में सबसे कम 15 जवानों ने सुसाइड किया। सीआईएसएफ का दावा है कि यह कमी उनके द्वारा जवानों को खुश रखने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए किए जा कई तरह के प्रयासों से आ पाई है। जिसका परिणाम यह सामने आ रहा है कि पिछले साल सीआईएसएफ में पांच सालों में सबसे कम सुसाइड के मामले सामने आए। जो की एनसीआरबी के 2022 में जारी नेशनल सुसाइड रेट 12.4 प्रति लाख से कम होकर 9.87 प्रति लाख रह गई है। क्या कहते हैं आंकड़े? सीआईएसएफ से मिले आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पांच सालों में बल में सबसे अधिक 2022 में 26 सुसाइड सामने आए थे। जो की बल के हिसाब से 18.12 प्रति लाख रहा था। जो अब घटकर 9.87 प्रति लाख रह गया है। बल में जवानों द्वारा की गई आत्महत्या के मामलों की एम्स से स्टडी कराई गई थी। उसमें जवानों द्वारा आत्महत्या करने के मुख्य कारणों में लंबे समय तक परिवार से दूर रहते हुए अकेलापन, न्यूक्लियर फैमिली की वजह से परिवार का सपोर्ट ना मिलना, दुखी करने वाली खबरों का स्मार्ट फोन पर जल्दी से ट्रांसमिशन होना, आर्थिक स्थिति खराब होना, अपनी भावनाओं को व्यक्त ना कर पाना, एचआईवी, कैंसर और स्किन जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने जैसे बड़े कारण रहे। कई बार बल में तैनाती और कार्य से संबंधित दबाव की वजह से भी ऐसे मामले सामने आए।   ‘पांच सालों में 730 जवानों ने आत्महत्या की’ सीआईएसएफ के डीआईजी दीपक वर्मा ने बताया कि वैसे, एनएसजी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में पिछले पांच सालों में 730 जवानों ने आत्महत्या की। इनमें सीआईएसएफ ने अपने बल के जवानों द्वारा किसी भी सूरत में आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें सभी यूनिट के कमांडिंग अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने जवानों को जानें और अपने जवानों की सुनें योजना के तहत अपने जवानों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को सुने और उनका समाधान करें।   कैसे कम हुए सुसाइड केस? तनाव कम करने के लिए योग में ट्रेंड किए गए 650 ट्रेनरों द्वारा हर यूनिट में योग क्लास शुरू करना। खेलकूद की प्रतियोगिताएं कराना, अगर किसी जवान को छुट्टी और काम के दबाव से संबंधित कुछ समस्या है तो उसका समाधान करने समेत उनकी पोस्टिंग से जुड़ी तमाम समस्याओं का हर संभव निपटारा करना। छुट्टियों और कार्य के दबाव प्रोजेक्ट मन के तहत जवानों से 24 घंटे सातों दिन टेली परामर्श देना। जिसमें सितंबर 2024 तक 4200 जवानों ने इसका लाभ उठाया। पोस्टिंग को लेकर जवानों को उनकी पसंद की पोस्टिंग देने वाली योजना शुरू करना। सीआईएसएफ में आत्महत्या के मामले   साल आत्महत्या 2020 18 2021 21 2022 26 2023 25 2024 15  

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात रैन बसेरा का दौरा किया, लोगों से की बात और बांटे कंबल

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देर रात गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा गृह का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की और कंबल बांटे। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, जिस तरह से हम इस मौसम में देख रहे हैं कि लोग ठंड से परेशान हैं, किसी को कोई  परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र के माध्यम से बी हम सभी लोगों की मदद कर रहे हैं। हमारी नगर पालिका ने नाइट शेल्टर होम बनाए हैं और उन्होंने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के नाम एक पत्र लिखा और विश्वास जताया कि 2025 में सभी प्रदेशवासी नयी ऊर्जा, नए संकल्प और नए उत्साह के साथ विकसित राजस्थान की ओर अग्रसर होंगे तथा नववर्ष प्रदेश के लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। सीएम ने लिखा पत्र मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा, ‘‘वर्ष 2024 हमारे देश और राजस्थान के लिए अनेक उपलब्धियों और गर्व से भरा रहा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।’’ उन्होंने कहा कि इसी वर्ष 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और करोड़ों देशवासियों की अभिलाषा पूरी हुई।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘राजस्थान के लिए भी 2024 उपलब्धियों का वर्ष रहा। वर्षों से लंबित ईआरसीपी (पीकेसी) लिंक परियोजना की सौगात हमें इस वर्ष मिली। साथ ही, देवास परियोजना का काम शुरू होने तथा यमुना जल समझौते से प्रदेश के विकास तथा जल संकट के स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त हुआ।’’ मुख्यमंत्री ने पेपरलीक पर क्या कहा? मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘सरकार बनते ही हमने युवाओं को पेपरलीक के अभिशाप से मुक्ति दिलाते हुए भर्ती माफिया तंत्र का अंत किया और पेपरलीक मुक्‍त परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने पहली बार भर्ती परीक्षाओं का दो साल का कैलेंडर जारी कर युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से रोजगार भी प्रदान किए। शर्मा ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए हमने ‘राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

गरियाबंद में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के सोरनामाल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ के जवानों ने इस एनकाउंटर में तीन नक्सलियों को मार गिराया है. सर्च ऑपरेशन के लिए कुल तीन सौ सैनिक देर रात निकले थे. ओडिशा के नवरंगपुर से आए सैनिकों ने भी घेराबंदी की है. यह सर्च ऑपरेशन खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किया गया था. पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की है कि अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं. कब होगा नक्सलवाद का खात्मा? हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने साल 2026 तक पूरी तरह से नक्सलवाद को खत्म करने की बातें कही थीं. इसके बाद से पूरे छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज हो गए हैं. वहीं, केंद्र को मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत की दिशा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. जनवरी 2024 से नवंबर तक कुल 257 नक्सलियों को ढेर किया गया. 861 को गिरफ्तार किया गया और 789 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटे. इसके अलावा 2010 के सर्वाधिक मृत्यु के स्तर 1005 से 90 फीसदी घट कर सितंबर, 2024 तक 96 फीसदी थी. ये चार दशकों बाद साल 2022 में पहली बार मृत्यु की तादाद 100 से कम दर्ज की गई है. साथ ही टॉप 14 नक्सली लीडर न्यूट्रलाइज्ड किया जा चुका है. वहीं, माओवादियों का गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में सेक्योरिटी वैक्यूम को खत्म करके साल 2019 से 279 नए कैम्पों की स्थापना द्वारा सुरक्षा ग्रिड का विस्तार किया गया है.

जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी 20 जनवरी को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी पुलिस अधीक्षक जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के प्रतिवेदन में दिये गये जिले के अनुभागों में जप्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी किये जाने हेतु 20 जनवरी 2025 को समय 12ः00 बजे स्थान थाना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में किया जाना प्रस्तावित है। अतएव उक्त नीलामी प्रक्रिया में जिला स्तरीय नीलामी समिति एवं ऑफसेट मूल्य तय करने हेतु समिति के अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। जिसमें जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य, अपर कलेक्टर सदस्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सदस्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी सदस्य, सर्व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सदस्य, जिला परिवहन अधिकारी नोडल अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सदस्य, सर्व थाना प्रभारी सदस्य, सर्व मुख्य नगर पालिका, नगर पंचायत अधिकारी सदस्य तथा मैकेनिक को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाए जाने का विरोध, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, आत्मदाह की कोशिश

 पीथमपुर धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में भोपाल से लाए गए यूनियन कार्बाइड के कचरा का विरोध बढ़ता जा रहा है. इसके विरोध में पहले से घोषित आज बंद को व्यापक समर्थन मिला रहा है. विरोध में दो प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. फिलहाल उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.   दरअसल, शुक्रवार सुबह से ही पीथमपुर के बाजार बंद हैं. चाय पानी की दुकानें बंद रखकर रहवासियों ने इस बंद को समर्थन दिया है. यहां छोटी-छोटी दुकानें भी बंद हैं.   इधर, कुछ बंद समर्थकों ने धनगड, बस स्टैंड और आजाद चौक पर पहुंचकर सड़कें जाम करने का प्रयास किया था. लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से झड़प हुई. पुलिस ने कुछ बंद समर्थकों पर लठियां चलाईं, हल्का बल प्रयोग कर उन्हें समझाइश देकर रवाना किया.   वहीं, गुरुवार से आमरण अनशन पर बैठे संदीप रघुवंशी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. जबकि सैलाना विधायक कमलेश डोडियार भी धरना स्थल पर ही मौजूद हैं. सैलाना MLA कमलेश डोडियार भी प्रदर्शन में शामिल हालांकि, औद्योगिक क्षेत्र में कारखाने चालू हैं. कर्मचारी और मजदूरों के आवागमन में कोई बाधा नहीं हो रही है. बसों का संचालन भी हो रहा है. क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा धार के लाठीचार्ज पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेर लिया है. एमपी कांग्रेस ने पूछा है, ”क्या मध्यप्रदेश में लोकतंत्र शेष है या नहीं? पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीले कचरा जलाने का विरोध करने पर लाठी, MPPSC के खिलाफ आंदोलन पर युवाओं को जेल. इस सरकार ने विरोध को केवल दमन करना सीख लिया है! मोहन सरकार के अराजक राज में हक अधिकार की बात करना दुश्वार है.” कांग्रेस राजनीति कर रही: डिप्टी CM धार में यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर हुए लाठीचार्ज पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कचरा अब हानिकारक नहीं है और घटना के 25 साल बाद भी इसका असर खत्म नहीं हुआ है. पीथमपुर में भी कचरे को जलाने से कोई नुकसान नहीं है, इसलिए वहां के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. कांग्रेस यूनियन कार्बाइड के नाम पर राजनीति कर रही है. 337 टन जहरीला कचरा भोपाल से भेजा गया 250 किमी दूर भोपाल गैस कांड के 40 साल बाद यूनियन कार्बाइड कारखाने का 337 टन जहरीला कचरा गुरुवार तड़के इंदौर के पास स्थित पीथमपुर की एक औद्योगिक अपशिष्ट निपटान इकाई में पहुंचा दिया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जहरीले अपशिष्ट को 12 सीलबंद कंटेनर ट्रकों में भोपाल से 250 किलोमीटर दूर धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की अपशिष्ट निपटान इकाई में भेजा गया. एक निजी कंपनी द्वारा संचालित इस यूनिट के आस-पास बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. डधर, स्थानीय नागरिक समूहों ने यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को पीथमपुर में नष्ट नहीं किए जाने की मांग को लेकर इस औद्योगिक कस्बे में विरोध प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है. करीब 1.75 लाख की आबादी वाले पीथमपुर में शुक्रवार को बंद का आह्वान भी किया गया है. नागरिकों ने जहरीले कचरे को पीथमपुर में नष्ट किए जाने से इंसानी आबादी और पर्यावरण पर दुष्प्रभावों की आशंका जताई है. प्रदेश सरकार ने इस कचरे के सुरक्षित निपटान के पक्के इंतजामों का भरोसा दिलाते हुए हुए इन आशंकाओं को खारिज किया है. दरअसल, पीथमपुर धार लोकसभा क्षेत्र में आता है. इस क्षेत्र की लोकसभा में नुमाइंदगी करने वाली सावित्री ठाकुर केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री हैं. ठाकुर ने बताया कि हम जन प्रतिनिधि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पीथमपुर के नागरिकों का पक्ष पहुंचाएंगे और मुख्यमंत्री से उचित कदम उठाए जाने का आग्रह किया जाएगा. पीथमपुर, राज्य के प्रमुख शहर इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर है. इंदौर के नागरिक भी यूनियन कार्बाइड कारखाने का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाए जाने का विरोध कर रहे हैं. इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मांग की है कि इस कचरे को पीथमपुर में नष्ट किए जाने की योजना पर फिर से विचार किया जाना चाहिए और इस सिलसिले में राज्य सरकार की ओर से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर की जानी चाहिए। बता दें कि भोपाल में 2-3 दिसंबर 1984 की दरमियानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से अत्यधिक जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस का रिसाव हुआ था. इससे कम से कम 5,479 लोग मारे गए थे और हजारों लोग अपंग हो गए थे. इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में से एक माना जाता है. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने तीन दिसंबर को इस कारखाने के जहरीले कचरे को स्थानांतरित करने के लिए चार सप्ताह की समय-सीमा तय की थी और सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उसके निर्देश का पालन नहीं किया गया, तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी. राज्य के गैस राहत और पुनर्वास विभाग के निदेशक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीथमपुर की अपशिष्ट निपटान इकाई में शुरुआत में कचरे के कुछ हिस्से को जलाकर देखा जाएगा और इसके ठोस अवशेष (राख) की वैज्ञानिक जांच की जाएगी ताकि पता चल सके कि इसमें कोई हानिकारक तत्व तो बचा नहीं रह गया है. उन्होंने बताया कि भस्मक में कचरे के जलने से निकलने वाले धुएं को चार स्तरों वाले विशेष फिल्टर से गुजारा जाएगा ताकि आस-पास की वायु प्रदूषित न हो और इस प्रक्रिया के पल-पल का रिकॉर्ड रखा जाएगा.  कचरे के भस्म होने और हानिकारक तत्वों से मुक्त होने के बाद इसके ठोस अवशेष (राख) को दो परतों वाली मजबूत ‘मेम्ब्रेन’ (झिल्ली) से ढक कर ‘लैंडफिल साइट’ में दफनाया जाएगा ताकि यह अपशिष्ट किसी भी तरह मिट्टी और पानी के संपर्क में न आ सके.  

SP सांसद जियाउर्रहमान बर्क को जोरदार झटका, हाईकोर्ट ने ठुकराई एफआईआर रद्द करने की मांग

संभल  यूपी के संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाई कोर्ट से झटका लगा है। शुक्रवार को अदालत ने बर्क की एफआईआर रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि सांसद बर्क को पुलिस की जांच में सहयोग करना होगा। हाई कोर्ट ने फिलहाल बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। संभल पुलिस ने हिंसा मामले में सांसद बर्क को भी आरोपी बनाया है। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसके चलते पांच लोगों की मौत हुई और 20 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। इस मामले में संभल पुलिस ने बर्क को मुख्य आरोपी बनाया है। हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। सांसद का तर्क है कि उनकी गिरफ्तारी से उन्हें अपूरणीय क्षति होगी और वह घटना के दौरान संभल में मौजूद नहीं थे। बर्क के अनुसार, संभल में हिंसा के दौरान वह उस समय बेंगलुरु में थे और एफआईआर के बारे में जानने के बाद उन्होंने मामले को बढ़ने से रोकने के लिए दिल्ली में ही रहने का फैसला किया। सांसद का कहना है कि उन्होंने समुदाय के सदस्यों से संपर्क किया और उनसे शांति बनाए रखने का आग्रह किया। बर्क पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप संभल पुलिस ने बर्क पर हिंसा से कुछ दिन पहले मस्जिद में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि उनके बयान के बाद ही अशांति भड़की थे। इसके अलावा एफआईआर में स्थानीय विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल का भी नाम है, जो इस घटना में कथित तौर पर शामिल है। बर्क ने अपनी याचिका में आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आरोप उन्हें और उनकी पार्टी को निशाना बनाने के एक बड़े प्रयास का हिस्सा हैं। शाही जामा मस्जिद को मंदिर के ऊपर बनाए जाने के दावों के बाद बढ़े तनाव के बीच हिंसा भड़की। पत्थरबाजी और आगजनी के साथ स्थिति और बिगड़ गई, जिसमें कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में यूपी के सुमित यादव नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का जवाब

मुंबई ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के 2 जनवरी के एपिसोड की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोलओवर कंटेस्टेंट सुमित यादव के साथ हुई। सुमित 14 साल से ‘केबीसी’ में आने का सपना देख रहे थे और जब यह पूरा हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। पर वह 12 लाख 50 हजार की रकम के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाए। वो सवाल और उसका जवाब क्या था, यहां बता रहे हैं। सुमित यादव ने गेम खेलने से पहले होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा कि शो में आने के चक्कर में वह रातभर सो नहीं सके। इसके बाद अमिताभ ने सुमित के साथ खेल की शुरुआत की। सुमित ने 80 हजार के सवाल के लिए ‘ऑडियंस पोल’ लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। जब एक लाख 60 हजार रुपये का सवाल आया, तो उन्हें ‘दुगनास्त्र’ की पावर मिल गई और बोनस अमाउंट जीता। सुमित ने कहा कि इन पैसों से वह मां को वैष्णो देवी भेजेंगे। सुमित यादव दी गई लाइफलाइनों के इस्तेमाल से 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। इस सवाल तक उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। यह सवाल था- महाभारत के अनुसार, इनमें से किसने भीम को वह पेय पदार्थ उपलब्ध कराया था जो उन्हें एक हजार हाथियों की ताकत देता था? सुमित यादव ने पहले ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर काफी देर तक सोचते रहे और आखिरी बची लाइफलाइन ‘डबल डिप’ भी यूज कर ली। इसके बाद उन्होंने पहले ऑप्शन B) भगवान वरुण चुना और फिर बदलकर A)देवी गंगा चुना। लेकिन दोनों की जवाब गलत निकले। इस तरह सुमित यादव सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, 25 प्रतिशत सीट गेस्ट लेक्चरर के लिए रिजर्व

 भोपाल  मध्य प्रदेश के 562 सरकारी कॉलेजों में प्राध्यापकों के आधे से अधिक पद खाली है। मप्र लोक सेवा आयोग(एमपीपीएससी) ने सरकारी कॉलेजों में रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें अतिथि विद्वानों के लिए 25 फीसद पद आरक्षित किए गए हैं। साथ ही इन्हें आयु सीमा में भी एक से 10 वर्ष तक छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शैक्षणिक सत्र में अध्यापन कराया या चार अंक अर्जित किए हों। अतिथि विद्वानों को इस आरक्षण का लाभ अगली तीन भर्तियों तक ही मिलेगा। 1923 पदों के लिए होगी परीक्षा इनमें से दो परीक्षाएं इसी साल (मई-अक्टूबर 2025) में होगी। ये परीक्षा 1923 पदों के लिए होगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने मध्य प्रदेश शैक्षणिक सेवा(महाविद्यालयीन शाखा) सेवा भर्ती नियम 1990 में संशोधन किया है। बता दें, कि वहीं प्रदेश के कालेजों में करीब 4500 अतिथि विद्वान पढ़ा रहे हैं। इनमें से करीब 500 अतिथि विद्वानों के लिए सीटें आरक्षित होंगी। बता दें, कि प्रदेश में प्राध्यापक के 457 और सहायक प्राध्यापक के 3675 पद रिक्त हैं। इन विषयों के लिए होगी परीक्षा इसमें सहायक प्राध्यापक(क्रीड़ा अधिकारी, प्राणी शास्त्र, भौतिक शास्त्र, राजनीति शास्त्र, गणित, हिंदी, भूगोल, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, भौतिक रसायन, वाणिज्य रसायन शास्त्र, इतिहास, समाज शास्त्र, कम्प्यूटर विज्ञान विषय) के लिए मई में परीक्षा आयोजित होगी। वहीं अक्टूबर में यौगिक विज्ञान केंद्र, उर्दू, सांख्यिकी, संस्कृत, व्याकरण, संस्कृत साहित्य, संस्कृत प्राच्य, संस्कृत ज्योतिष, संगीत, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मराठी, भूगर्भ शास्त्र की परीक्षा होगी। 1100 से अधिक अतिथि विद्वान होंगे पात्र अतिथि विद्वान प्रदेश में संघ के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह ने बताया कि 4500 अतिथि विद्वान कार्यरत हैं।इनमें 25 प्रतिशत आरक्षण मिलने से 1100 से अधिक अतिथि विद्वानों को ही लाभ मिल पाएगा, क्योंकि सैकड़ों अतिथि विद्वान उम्र की सीमा को पार कर चुके हैं। उन्हें भी मौका मिलना चाहिए, इसलिए उम्र की सीमा में और छूट मिलनी चाहिए। इससे पहले 2017 में परीक्षा कराई गई थी। इतने सालों बाद परीक्षा कराई जाएगी तो अतिथि विद्वान ओवर एज हो जाएंगे और वे कभी नियमित नहीं हो पाएंगे।

एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क स्विस सोशलाइट और एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिन्हें लोग ‘कैटवुमन’ के नाम से अधिक जानते हैं। जोसलीन अपने हाई प्रोफाइल तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, जिसकी बदौलत वो दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बन गई थीं। उन्हें कैटवुमन इसलिए कहा जाता था क्योंकि उन्होंने बिल्ली जैसी दिखने के लिए अनगिनत प्लास्टिक सर्जरी करा रखी थी। इसके अलावा वो बॉयफ्रेंड पर कैंची से हमला करने के आरोप में अरेस्ट भी हो चुकी थीं। पिछले साल 31 दिसंबर को जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का निधन हो गया। बताया जाता है कि तलाक की कानूनी कार्यवाही के बाद जोसलिन को रिकॉर्ड तोड़ 2.3 बिलियन डॉलर यानी 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सेटलमेंट मिला और 13 साल तक हर साल 100 मिलियन डॉलर दिए गए।     हालांकि उन्हें आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया। हालांकि, आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से उन्हें मना कर दिया गया।     बताया जाता है कि अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और अपने एक्स हसबैंड एलेक वाइल्डेनस्टीन को इम्प्रेस करने के लिए ही उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाना शुरू किया। कहते हैं कि उनके हसबैंड को बिल्लियां बहुत पसंद थीं और जोसलीन ने इसी वजह से अपना चेहरा बिल्लियों जैसा बनवा लिया था।  जोसलीन ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था कि उन्होंने ये सब अपने हसबैंड के लिए किया था। कुछ रिपोरट्स में ये भी कहा गया था दोनों पति-पत्नी ने मैचिंग फेसलिफ्ट करवाया था।     रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बिल्ली की तरह दिखने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर डाले थे। हालांकि, एलेक की राय उन्हें लेकर कुछ और थी और तलाक के बाद उन्होंने खुलकर इस बारे में बातें भी कीं।     ‘वैनिटी फेयर’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘जोसलीन को लगता था कि वो अपने चेहरे को फर्नीचर के टुकड़े की तरह ठीक कर सकती है, स्किन उस तरह से काम नहीं करती लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनती थीं।’  वहीं जोससीन का ये भी दावा किया कि उनका ये खास लुक जेनेटिकल था, उन्हों कहा था कि उनका चेहरा अपनी दादी तरह है जिस वजह से उनके गाल की हड्डियां ऊंची हैं और बादाम के शेप में आंखें हैं।     बताया जाता है कि स्विटजरलैंड के एक साधारण परिवार में जन्मी जोसलीन पेरिस पहुंचीं और बाद में अफ्रीका चली गईं, जहां 1977 में उनकी मुलाकात एलेक से हुई थी। इसके एक साल बाद ही उन्होंने शादी कर ली। साल 1999 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स बताते हैं कि साल 1997 में ही जोसलीन ने एलेक को 21 साल की रूसी मॉडल के साथ रंगे हाथ पकड़ा था और इसी के बाद उनके रिश्ते खराब हुए और बात तलाक पर जा पहुंची।  तलाक के बाद से जोसलीन अपने बॉयफ्रेंड एलेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। जोसलीन ने क्लेन पर सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा समय बिताने का आरोप लगाया था। कहते हैं कि जोसलीन ने उस पर गर्म मोम फेंका और उसका चेहरा भी खरोंचा। इतना ही नहीं उन्होंने कैंची से बॉयफ्रेंड की सीने पर वार किया था। जब वहां पुलिस पहुंची तो क्लेन के शरीर पर कैंची के घाव सहित कई चोटें दिख रही थीं। वाइल्डेनस्टीन का कहना था कि क्लेन पर उन्हें बंधक बनाकर रखा था।     अमीर हस्ती होने के बावजूद उन्हें बकाया किराया जैसे मुकदमे और क्रेडिट कार्ड के कर्ज से जूझना पड़ा। साल 2018 तक वाइल्डेनस्टीन को दिवालिया घोषित कर दिया गया था। उन्होंने अदालत में दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स में कहा कि वह बेरोजगार थीं और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से दोस्तों और परिवार के सपोर्ट पर निर्भर थी। जोसलीन साल 1973 में आई ‘Servez-vous mesdames’ और टीवी सीरीज ‘VH1 News Presents’ में नजर आई थीं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online