LATEST NEWS

एशिया का प्रथम स्वचलित सायफन स्पिल-वे मुरूमसिल्ली बांध पर्यटन का केन्द्र

सफलता की कहानी धमतरी मुरूमसिल्ली जलाशय महानदी संकुल (काम्पलेक्स) का यह सबसे पुराना महत्वपूर्ण जलाशय हैं। मुरूमसिल्ली जलाशय महानदी की सहायक नदी सिलियारी नदी पर धमतरी जिला मुख्यालय से 28 किमी. दक्षिण में मुरूमसिल्ली गांव के पास बनाया गया हैं। इस जलाशय में अतिरिक्त जल निकास हेतु अपने आप चलने वाला विशेष एवं अद्वितीय स्पिलवे  साइफन सिस्टम का निर्माण किया गया, जो कि उस समय की गहन अध्ययन एवं रूपांकन की सूझ-बूझ दर्शाता हैं। इस तरह का स्वचालित सायफन स्पिल-वे का निर्माण एशिया का प्रथम निर्माण था। अतः आटोमेटिक स्पिल-वे सायफन का निर्माण एक विशिष्टता लिये हुये है। जिसको सिविल इंजीनियरिंग की पुस्तक ’’ऑटोमेटिक स्पिलवे सायफन ऑफ मुरूमसिल्ली डैम डिजाईन इन टेक्सट बुक इन सिविल इंजीनियरिंग (इरीगेशन इंजीनियरिंग सायफन वियर्स एंड लॉक्स राईटर बाय सर्ज लेलीयाव्स्की) में अध्ययन हेतु उल्लेखित किया गया है।   इस तरह का यह स्पिल-वे भारत वर्ष में अद्वितीय है। सायफन स्पिल-वे का रूपांकन भी उस समय की गहन अध्ययन व सूझ-बूझ दर्शाता है। बांध के बन जाने के साथ विभिन्न सायफन चलाने की व्यवस्था की गयी है। सायफन स्वतः ही चलने लगते है। मुख्य सायफन के साथ-साथ बेवी सायफन लगे हुये है, जैसे-जैसे जल स्तर बांध में बढ़ता है, वृहदस्तर बेवी सायफन चलना प्रारंभ होते है। जल स्तर बढ़ने पर बेवी सायफन प्राइमिंग कर देते है व मुख्य सायफन चलने लगते है। सन् 1978-79 में महानदी परियोजना अंतर्गत रविशंकर जलाशय के निर्माण के बाद मुरूमसिल्ली जलाशय का पूरक जलाशय के रूप में प्रयोग किया जाने लगा।

तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो, क्षेत्र का विकास हो इसके लिये आवश्यक है कि कार्य गुणवत्ता से और समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इसके लिये अधोसंरचना क्षेत्र में कार्य कर रहे बिल्डर्स की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। तेज गति से आगे बढ़ रहे देश में सभी वर्गों की सहभागिता है। सभी को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की 3rd वेस्टर्न रीजनल मीटिंग 2024-25 का शुभारंभ किया। उप मुख्यमन्त्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज हम विश्व की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। विश्व स्तरीय अधोसंरचना का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कें 2-लेन से 4-लेन और 4-लेन से 8-लेन हो रही हैं। एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। सिंचाई के साधनों का विकास हुआ है, नहरों का वृहद नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना से जल संसाधन के सदुपयोग से समृद्धि की नई गाथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा आज न इच्छाशक्ति की कमी है, न संसाधनों की। वर्ष-2047 तक हम शीर्ष पर हों इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कांफ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी और कहा कि कॉन्फ्रेंस में शासन से सहयोग के विषयों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। साथ ही आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की स्मारिका का विमोचन भी किया। एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।  

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया, इस दौरान 2 सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब सेना का एक ट्रक सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा एसके पायन इलाके के पास हुआ। घायल सैनिकों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा सेना के जवानों के कठिन और चुनौतीपूर्ण कार्यों को उजागर करता है, जो वे देश की सुरक्षा के लिए निभाते हैं। पिछले महीने इसी तरह की एक घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई थी, जहां एक सेना का ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। उस हादसे में पांच सैनिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हुए थे। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने उस समय एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था, “#पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर #व्हाइटनाइट कोर के सभी रैंक अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।” इस ताजा घटना ने फिर से सेना के जवानों की सेवा और बलिदान को याद दिलाया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना बेहद दुखद है। शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और घायल सैनिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “मैं शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल सैनिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

2025 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तय किया ‘लक्ष्य’

मुंबई, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने खुलासा किया बेटी और पति के साथ 2025 का खुलकर स्वागत किया। फैंस संग अपने जीवन के अनमोल पल साझा किए। साथ ही बताया कि अब उनका लक्ष्य क्या है? प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी पानी के साथ खेल रही है। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री जेट स्की पर बैठी नजर आ रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में प्रियंका और बेटी मालती साथ में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” जिंदगी को खुलकर जीना ही 2025 के लिए मेरा लक्ष्य है। खुशी, आनंद और शांति हो। हम सभी को इस नए साल में बहुत कुछ मिले। अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। 2025 की शुभकामनाएं। ऐसी शानदार यादों के लिए शुक्रिया।” नए साल की पूर्व संध्या पर प्रियंका ने साझा किया कि कैसे वह उन लोगों को हैंडल करती हैं जिनसे बुरी वाइब्स आती हैं। उन्होंने एक पोस्ट फिर से शेयर किया, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों के साथ कैसे निपटना है, इसके बारे में बताया गया है। वीडियो में एक लड़की एक स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही। क्लिप में लिखा है, “मैं उन लोगों को बधाई देती हूं, जो बुरी ऊर्जा से भरे हैं।” एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें “हेड्स ऑफ स्टेट” भी शामिल है। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना दिखाई देंगे। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। वह “द ब्लफ” में 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका भी निभाएंगी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन भी फ्लॉवर कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, प्रियंका वेब सीरीज “सिटाडेल” के दूसरे सीजन में वापसी करने के लिए तैयार हैं।    

कोलेस्ट्रॉल को है ठीक से समझने की जरुरत

कोलेस्ट्रॉल लिवर द्वारा बनाया जाने वाला लिपिड है, जो शरीर की कई क्रियाओं के लिए जरूरी होता है। पिछले कुछ समय से कोलेस्ट्रॉल को सेहत का दुश्मन माना जाने लगा है, जबकि यह पूरी तरह सही नहीं है। दिल, मधुमेह, ब्लड प्रेशर के लिए इसे खतरा मानने से पहले जानें इससे जुड़े कुछ मिथक… मिथक-1, हृदय रोगों का कारण रक्तप्रवाह के दौरान कोलेस्ट्रॉल एलडीएल और एचडीएल के जरिए एक जगह से दूसरी जगह जाता है। एचडीएल यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल रक्त से कोलेस्ट्रॉल को लिवर तक ले जाता है, वहीं एलडीएल (बुरा कोलेस्ट्रॉल) इसे लिवर से शरीर के दूसरे हिस्सों तक। आहार विशेषज्ञ अनुपमा मेनन कहती हैं, एचडीएल धमनियों में जमता नहीं है, वहीं एलडीएल धमनियों की दीवारों पर जम सकता है, जिससे रक्त प्रवाह सीमित होता है और हृदय रोगों की आशंका बढ़ती है। ऐसे में जरूरत एलडीएल के स्तर पर ध्यान देने की है। मिथक-2, प्रभावित होता है ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट आदर्श सीके के अनुसार, ब्लड कोलेस्ट्रॉल दो स्रोत से उत्पन्न होता है, इसमें से अधिकतर यानी 85ः शरीर खुद बनाता है और शेष भोजन से मिलता है। ध्यान रखें, यदि भोजन में कोलेस्ट्रॉल अधिक है तो उसमें उच्च संतृप्त वसा व ट्रांस फैट की अधिकता भी होगी, जो ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा कर नुकसान पहुंचा सकता है। हमारा शरीर आहार में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के आधार पर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का निर्माण करता है। यदि आहार में कोलेस्ट्रॉल अधिक है तो शरीर इसका कम निर्माण करेगा। ब्लड कोलेस्ट्रॉल का स्तर जेनेरिक संरचना पर भी निर्भर करता है। मधुमेह पीड़ितों के लिए लिपिड प्रोफाइल व एलडीएल अधिक महत्व रखते हैं। मिथक-3, कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो लें लो फैट डाइट अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में छपे अध्ययन के अनुसार, कम वसा वाली डाइट का खास फायदा नहीं होता। इससे शरीर कई बार फायदेमंद वसा से भी वंचित रह जाता है और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ खाने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे हृदय रोग व मधुमेह का खतरा बढ़ता है। डॉ. अनुपमा मेनन कहती हैं, संतृप्त वसा जैसे रेड मीट, फुल क्रीम मिल्क प्रोडक्ट्स, घी और नारियल तेल शरीर में एलडीएल का स्तर बढ़ाते हैं, इसलिए इनका सेवन कम करना चाहिए। ट्रांस फैट, जो होइड्रोजेनेटेड वनस्पति तेल में पाए जाते हैं, सबसे हानिकर व शरीर के लिए अनुपयोगी वसा है, जिससे एलडीएल बढ़ता है और एचडीएल कम होता है। डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ जैसे आलू चिप्स, बेकरी प्रोडक्ट व मैदा आदि में फाइबर कम और ट्रांसफैट अधिक होता है। नारियल तेल को दोबारा इस्तेमाल करना भी ट्रांस फैट के स्तर को बढ़ाता है। मिथक-4, मेवा व अंडे का सेवन बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल पशु ऊतकों से ही कोलेस्ट्रॉल उत्पन्न होता है। मेवा वनस्पति जन्य है, इसमें कोलेस्ट्रॉल नहीं होता। सूखे मेवे में असंत़ृप्त वसा होती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार आता है। डॉ. अनुपमा के अनुसार, अंडे के पीले भाग में मिनरल, असंतृप्त वसा, विटामिन डी व बी-12 प्रचुरता में होते हैं। एक अंडे में 200 से 300 एमजी कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शरीर के लिए अनुकूल नियमित 200 एमजी की सीमा से अधिक है। जिन्हें कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं है, वे सप्ताह में 5-6 दिन अंडा खा सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को यूं करें मैनेज:- -प्रतिदिन साबुत अनाज, प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, फल व सब्जियां खाएं। -प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम करें। -ट्रांस फैट व सेचुरेटेड फैट का सेवन कम करें। -अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लिए सूखे मेवे, अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज और फैटी फिश का सेवन करें। -कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए।  

मुख्यमंत्री ने लटेरी, विदिशा में किया 132 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ देश बनने की ओर अग्रसर है। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। युवा, गरीब, किसान और महिलाएं हमारी विशेष प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश तेज गति से देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को लटेरी (विदिशा) में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के लिए 132 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। इनमें 80 करोड़ 16 लाख रुपए के 54 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 51 करोड़ 96 लाख रुपए के 198 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए। कार्यक्रम में विदिशा जिले में 505 हेक्टेयर चरनोई की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किए जाने पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक युग के भगीरथ हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रयासों से केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से प्रदेश को दो बड़ी सिंचाई परियोजनाएं मिली है। इससे न केवल बुंदेलखंड अपितु मालवा और चंबल क्षेत्र में भी बड़े क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल सुविधा मिलेगी। इस क्षेत्र के भी 360 गांव को जल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है हर किसान के खेत में पानी पहुंचाना। हर खेत में पानी आने से किसान की जिंदगानी बदलेगी। कृषि उत्पादन में हम पंजाब, हरियाणा को भी पीछे छोड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तेज गति से विकास हो रहा है। हर गरीब को पक्का मकान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी संकल्पित हैं। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त है। उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उज्जैन, सागर, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। युवा वर्ग के लिए सरकार शीघ्र ही एक लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में लगभग 3 लाख पदों पर भर्ती करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा की महत्ता को हमेशा याद रखें। बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, शिक्षा की सारी व्यवस्था सरकार कर रही है। प्रदेश के 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस स्कूल खोले जा रहे हैं। गरीबों को परिवहन की अच्छी सुविधा देने के लिए सरकार मध्यप्रदेश राज्य परिवहन को दोबारा प्रारंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि के साथ पशुपालन को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। जो गाय पाले, वही गोपाल है तथा जहाँ गाय का कुल हो, वही गोकुल है। सरकार दुग्ध उत्पादन पर बोनस देने वाली है तथा 10 से अधिक गाय पालने पर अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में गौ-शालाएं बनाई जा रही हैं। प्रदेश की धरती पर जहां-जहां भगवान श्रीकृष्ण पधारे थे, उन सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। उज्जैन में संदीपनी आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, जानापाव में उन्हें सुदर्शन चक्र मिला। कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता वही है जब मित्र बगैर सामने आये मित्र की सहायता करे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र में रेलवे लाइन के लिए विशेष प्रयास करने को आश्वस्त किया। उन्होंने आनंदपुर में शासकीय महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा भी की। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में सिंचाई का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में देश की दो नदी जोड़ो परियोजनाएं प्रारंभ हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के मसीहा बनकर कार्य कर रहे हैं। हमारा संकल्प पूरे प्रदेश को सिंचित करना है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने भी सभा को संबोधित किया। विधायक श्री उमाकांत शर्मा ने क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगे रखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री हरि सिंह सप्रे, श्री हरि सिंह रघुवंशी, श्री सूर्य प्रकाश मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित था।  

घरेलू उपचार से संवारें अपने सौंदर्य को

आज की इस व्यस्त जीवनशैली में सुन्दर और आकर्षक त्वचा पाने की तमन्ना लिए रोज-रोज पार्लर के चक्कर लगाना किसी के लिए भी मुश्किल काम हो सकता है। ऐसे में अपनी इस समस्या के समाधान के लिए घर पर ही घरेलू उपाय अपनाकर भी आप सौंदर्य के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करके आकर्षक स्किन पा सकती हैं। वो कैसे, आइये जानें.. ओपन पोर्स – एक टी स्पून कैलेमाइन पाउडर व एक टी स्पून चंदन पाउडर में टमाटर का जूस मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसकी लेयर अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को 15-20 मिनट तक लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस पैक में शामिल कैलेमाइन और चंदन पाउडर पोर्स को बंद करेंगे और टमाटर में मौजूद लाइकोपीन से स्किन टाइट होगी। ब्लैकहैड्स – एक टी स्पून मुल्तानी मिट्टी, एक टी स्पून जौ के आटे में थोड़ी सी खसखस, 4-5 चम्मच कच्च दूध और ताजी पुदीने की पत्तियों का पेस्ट मिलाकर स्क्रब बना लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और फिर सकरुलर दिशा में स्क्रब करें। कुछ देर के लिए उसे यूं ही छोड़ दें और फिर पानी से धो दें। इस स्क्रब से स्किन डीप क्लीन होगी, साथ ही रोजाना स्क्रब करने से ब्लैकहैड्स जैसी कोई समस्या नहीं होगी। पिंपल्स – नीम व पुदीने की सूखी पिसी पत्तियों के पाउडर में आधा चम्मच कैलेमाइन पाउडर, चुटकी भर हल्दी और गुलाब-जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक का रोजाना इस्तेमाल करने से मुहांसे कुछ ही दिनों में सूख जाएंगे। नीम में मौजूद डिसइंफेक्टिंग गुण और पुदीने में शामिल एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन का एक्ने से बचाव करेंगे, उन्हें हील करेंगे और गुलाब जल से त्वचा पर निखार आएगा। एक्ने मार्क्स और स्कॉर्स – मुहांसों के निशानों को हल्का करने के लिए घर पर स्क्रब बना सकती हैं। सूखी नीम की पत्तियां, 5-6 लौंग, एक-एक कटोरी उड़द की धुली दाल, लाल मसूर की दाल, चने की दाल को दरदरा पीस लें, फिर उसमें चुटकी भर हल्दी, आधी कटोरी चंदन पाउडर व मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर पाउडर बना लें। प्रतिदिन एक चम्मच पाउडर में पपीते का गूदा मिलाकर पेस्ट बना लें और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 2-4 मिनट तक चेहरे पर मलें और दस मिनट बाद पानी से धो दें। कच्चे पपीते में पैपीन नामक एंजाइम होता है, जो रंग साफ करता है साथ ही दाग-धब्बों को दूर करता है। यदि चेहरे पर मुहांसे हैं तो कोई भी स्क्रब करने से बचें। पिट्स यानी गड्ढे – घरेलू तौर पर आप इन निशानों को हल्का करने के लिए नारियल तेल से मसाज कर सकती हैं या विटामिन ई के कैप्सूल्स को फोड़कर भी लगा सकती हैं। अगर ये पिट्स काफी सालों से हैं तो इनका घरेलू तौर पर ठीक हो पाना मुश्किल है। इसके लिए आप किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से लेजर ट्रीटमेंट की सिटिंग ले सकती हैं। रिंकल्स – अवोकेडो, मेल्टेड चॉकलेट, मिल्क पाउडर, आल्मंड पाउडर और फ्रेश क्रीम को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्का सा सूख जाने पर कुछ देर के लिए स्क्रब करें। 15-20 मिनट फेस को यूं ही छोड़ देने के बाद उसे ठंडे पानी से धो दें। इस पैक में शामिल चीजों से आपकी स्किन को पोषण मिलेगा और वो जवां नजर आएगी।  

पत्रकार की हत्या का मामला : उपमुख्यमंत्री शर्मा बोले- IPS गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन

रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में कहा कि “मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में पुलिस ने कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के रिश्तेदार रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। फरार कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर को पकड़ने के लिए 4 अलग-अलग टीमें अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं। हम मामले की स्पीड ट्रायल के लिए पूरी कोशिश करेंगे। हत्या का सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का प्रदेश का पदाधिकारी है” उपमुख्यमंत्री ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सीज किया गया है और तीन बैंक खातों को होल्ड किया गया है। उनके अवैध कंस्ट्रक्शन को पर भी बुलडोजर से कार्रवाई हो रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, चाहे वो जहां भी छिपा हो। पूरे केस में तीन से चार सप्ताह में कार्यवाही कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया जायेगा। जांच प्रक्रिया पूरी करेंगे और आरोपी को सजा मिले ये सुनिश्चित किया जायेगा। शर्मा ने कहा कि आरोपी सुरेश चंद्राकर कांग्रेस का नेता हैं। इसे झुठलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के नेता पूरे मामले में संलिप्ते हैं। कांग्रेस कुछ भी कर लें। वो ये बताना चाह रहे हैं कि बीजेपी सरकार में क्राइम ज्यादा बढ़ गया है। बलौदाबाजार मामले में भी यही किया गया। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगिड़ भी इस तरह की बातें करते दिखाई दी। सूरजपुर घटना में भी कांग्रेस नेता की मामले में संलिप्तिता रही। नवंबर में दामाखेड़ा में घटनाभी कांग्रेस नेता का नाम आया। रायपुर सेंट्रल जेल फायरिंग में भी कांग्रेस नेता का नाम आया। गायों के ऊपर फायरिंग का मामला भी इससे जुड़ा रहा। राजधानी में हवाई हवाई फायरिंग में नमाज खान जो कांग्रेस से जुड़े रहे उनका भी नाम सामने आया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के अपराध की लिस्ट गिनाते हुए कहा कि एनएसयूआई के संयुक्त महासचिव ने युवती से दुष्कर्म किया था। हर अपराध में कांग्रेस नेता का नाम आ रहा है। इससे कांग्रेस की स्थिति साफ दिख रही है। मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। 24 दिसंबर को मुद्दा उठाया और उसे पर जांच कमेटी का गठन हुआ था। पीडब्ल्यूडी मंत्री इसमें जांच कर रहे हैं, जो भी केस हो विष्णुदेव सरकार आरोपियों को सजा जरूर देगी। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जायेगा। कड़ी कार्रवाई होगी। सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदरराज ने बड़ा खुलासा किया है। आईजी ने बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके, उसके भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित कर दी गई है। दरअसल, एक जनवरी की शाम सात बजे से मुकेश लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। ठेकेदार और उनके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

देश की क्षमता के सदुपयोग के लिये सही दिशा में प्रयास आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वैभवशाली नेतृत्व में आज भारत में अपार संभावनाएं हैं। देश की क्षमता के सदुपयोग के लिये सही दिशा में प्रयास आवश्यक है। इसके लिए आवश्यक है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स पूरी निष्ठा के साथ देश के निर्माण में अपना योगदान दें। सभी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा शक्ति और वरिष्ठों के सतत मार्गदर्शन में भारत 2047 तक विश्वगुरु बनेगा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होटल जहांनुमा पैलेस भोपाल में आईसीएसआई (इंस्टिट्यूट ऑफ़ कंपनी सेक्रेटरीज़ ऑफ़ इंडिया) की एमपी  स्टेट कॉन्फ्रेंस-2025 “संकल्प” में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश में तेज गति से विकास हो रहा है। औद्योगीकरण को गति मिली है। विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्ट-अप, कंपनियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आज देश में प्रदेश में सकारात्मक वातावरण है। पूरा विश्व भारत को आशा की नज़रों से देख रहा है। कंपनियों का संचालन नियम अनुसार हो और वे सहजता से देश के विकास में सहभागी बनें इसके लिए कंपनी सेक्रेटरीज की भूमिका अहम है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कॉन्फ्रेंस की सफलता की शुभकामना दी। महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, संचालक ऐग्पा श्री राजेश गुप्ता, आईसीएसई के वाईस प्रेसिडेंट श्री धनंजय शुक्ला सहित आईसीएसआई के पदाधिकारी और कंपनी सेक्रेटरीज़ उपस्थित रहे।  

राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का भी लिया फैसला

आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए साल की शुरुआत में दो बड़ी खुशखबरियां सामने आ सकती हैं। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के साथ ही रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का भी फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में दो साल का इजाफा कर सकती है, जिसे वर्तमान में 60 साल से बढ़ाकर 62 साल किया जा सकता है। आंध्र प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी, और अब जल्द ही इस फैसले के बारे में आदेश जारी किए जाने की उम्मीद है। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि कर्मचारियों के रुके हुए बकाया का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा। AP NGO के प्रदेश अध्यक्ष शिव रेड्डी और महासचिव विद्यासागर ने हाल ही में विजयवाड़ा में एक कार्यक्रम में इस आश्वासन की पुष्टि की थी कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों ने मांग की है कि उन्हें अमरावती सीमा के भीतर भूखंड आवंटित किए जाएं और CPS प्रणाली को समाप्त कर पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल किया जाए। राज्य सरकार द्वारा लिए गए ये फैसले कर्मचारियों के लिए राहत की खबर साबित हो सकते हैं, और भविष्य में उनके हित में और भी निर्णय लिए जा सकते हैं।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा

इंदौर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को इंदौर संभागीय कार्यालय में संभाग के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता बैठक एवं पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक स्वार्थ के लिए यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। गैस त्रासदी के लिए कांग्रेस की तत्कालीन सरकारें जिम्मेदार हैं। यूनियन कार्बाइड कचरे की जड़ में कांग्रेस पार्टी ही है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार यूनियन कार्बाइड के कचरे का निष्पादन करा रही है। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल कोरोना महामारी में भी भ्रम फैलाया, इसके बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश की, अब फिर भ्रम फैला रही है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं और उन्हें बताएं कि इस कचरे को वैज्ञानिकों की निगरानी में निष्पादन किया जाएगा। प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीथमपुर व आसपास की जनता को विपक्ष के भ्रामक प्रचार से बचाना होगा। जनता को कार्यकर्ता सही जानकारी देकर स्थिति बताएं। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि कोराना महामारी के समय भी कांग्रेस ने भ्रम फैलाया था। अब यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता संवाद कर जनता को वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। स्वार्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत-श्री विष्णुदत्त शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्स्थ के लिए देश और प्रदेश के हितों को दांव पर लगाना कांग्रेस की वर्षों पुरानी आदत है। भोपाल में गैस त्रासदी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में हुई है। इसके बाद जो भी समस्याएं पैदा हुईं, वह केंद्र और राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकारों के कारण पैदा हुई हैं। कांग्रेस ने हमेशा से राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता को भ्रमित करने, गुमराह करने का कार्य किया है। यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इस विषय को लेकर जनता के प्रति संवेदनशील एवं संजीदा है। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि जनता के हित के विरूद्ध कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। यूनियन कार्बाइड कचरे की वैज्ञानिक जांच के बाद ही नष्ट करने के लिए इसे पीथमपुर भेजा गया है। भाजपा सरकार यह कार्य न्यायालय और वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में कर रही है। जनता को विश्वास में लेकर की जाएगी आगे की कार्रवाई, कांगेस राजनीतिक रोटी सेंक रही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि यूनियन कार्बाइड कचरे का निष्पादन जनता की स्वीकारोक्ति और विश्वास में लेने के बाद ही किया जाएगा। कचरा जलाने को लेकर जनता की चिंताओं और भावनाओं को भी 6 जनवरी को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के साथ अदालत के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अदालत जो निर्देश देगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जनता के साथ है। जन भावनाओं के विपरीत जाकर कोई कदम नहीं उठाएगी। जनता की सहमति जब तक नहीं मिल जाती यूनियन कार्बाइड का कचरा कंटेनरों में सुरक्षित रखा रहेगा, जैसे वर्षों तक भोपाल में सुरक्षित रखा था। पीथमपुर की घटना को लेकर कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है, वह दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस किसी भी तरह प्रदेश का सद्भावनापूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहती है और इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा जनता को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस जिस तरह झूठ और फरेब की राजनीति करना चाहती है, प्रदेश की जनता के बीच एक परसेप्शन बनाना चाहती है, उसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा और न ही प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने दिया जाएगा। पीथमपुर व आसपास की जनता गुमराह होने से बचाना होगा – श्री कैलाश विजयवर्गीय मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुरा में निष्पादन के मामले में भी कांग्रेस इसी तरह इंदौर, पीथमपुर और आसपास की जनता को गलत जानकारी देकर गुमराह कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष के भ्रामक प्रचार को रोकने के लिए जनता को हकीकत बताएं कि मध्यप्रदेश सरकार अदालतों के आदेश व निर्देश पर विशेषज्ञों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कर रही है। 

ऊर्जा मंत्री तोमर की पहल पर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर  उप नगर ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में शनिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े हैं। इसमें 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) शामिल है। उन्होंने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल हजीरा में यह स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये यह अस्पताल सही मायने में मानव सेवा के मंदिर का रूप ले रहा है।    ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अपनी माताश्री श्रीमती सुधा तोमर के कर कमलों से सिविल अस्पताल हजीरा में सीटी स्कैन व अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन एवं आईसीयू का शुभारंभ कराया। जनवरी माह तक आयोजित होने जा रहे नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी सिविल अस्पताल में हुआ। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सभी के साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल में कैथ लैब (हृदय रोग चिकित्सा इकाई) की स्थापना भी कराई जायेगी।   मानव सेवा के लिए समर्पित इन पुनीत क्षणों के साक्षी बनने का सुअवसर महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री ए के चौरसिया  सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों को मिला।   अपनों को बीमारी से बचाने के लिये शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें – श्री तोमर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अपने शहर को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें, जिससे हमारा कोई भी परिजन और मित्र गंदगी की वजह से फैलने वाली बीमारियों से ग्रसित न हो। श्री तोमर ने आहवान किया कि शहर को साफ-सुथरा रखने में न केवल स्वयं योगदान दें, अपितु दूसरों को भी प्रेरित करें। अगर हम साझा प्रयास करेंगे तो निश्चित ही हमारा शहर स्वच्छता में अव्वल बनेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पाताली हनुमान से कांचमिल तक ग्रीन कोरीडोर बनायेंगे।   अस्पताल के दरवाजे से कोई भी मरीज बिना इलाज के न लौटने पाए ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने कहा कि हम सबके ऐसे प्रयास हों कि सिविल अस्पताल हजीरा में हर प्रकार की बीमारी का इलाज हो। अस्पताल के दरवाजे से कोई भी व्यक्ति बिना इलाज के लौटने न पाए। इसके लिये सभी लोग एकजुट होकर अस्पताल में नई-नई स्वास्थ्य सुविधायें जोड़ने में योगदान दें। ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर की पहल पर पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर मद से तीन करोड़ रूपए की धनराशि सिविल अस्पताल हजीरा में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये उपलब्ध कराई है। इस मद से 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन खरीदी गई है। साथ ही फर्नीचर व एसी और दो कक्षों का नवीनीकरण किया गया है।   मंत्री श्री तोमर के प्रयासों से अस्पताल में आईसीयू शनिवार को शुरू हुआ है। यहाँ पर बच्चों का आईसीयू पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित है। इसके अलावा अस्पताल में डायलेसिस, एक्स-रे डिजिटल, ब्लड स्टोरेज यूनिट, पैथोलॉजी, यूसीजी, सर्जरी-जनरल ऑर्थों, टीबी यूनिट, फिजियो थैरेपी, नेत्र ओपीडी व ऑपरेशन, आकस्मिक सेवाएं, पुरुष, महिला व बाल रोगियों के अलग-अलग वार्ड एवं किचिन इत्यादि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सिविल अस्पताल हजीरा में आयोजित हुए आईसीयू एवं सीटी स्कैन मशीन के शुभारंभ कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने अपने स्व. बड़े भाई को याद करते हुए मार्मिक उदबोधन का कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों पर गहरा असर हुआ। उनके आह्वान पर देखते ही देखते रोगी कल्याण समिति की दान पेटी व खाते में 14 लाख रूपए जमा हो गए। सुरेश सिंह यादव व सुनील यादव ने अस्पताल के आधुनिकीकरण के लिये 5 लाख रूपए का दान दिया। इसके लिये उन्हें मंच से सम्मानित किया गया। अस्पताल के लिये श्री राजा भैया गुर्जर ने एक लाख 51 हजार व श्री संदीप सिंह राजावत ने 51 हजार रूपए दान में दिए हैं। अस्पताल के लिये 21 हजार रूपए देने वाले दानदाताओं में श्री अजीत कुमार जैन, श्री ए के सक्सेना, श्री जितेन्द्र सिंह तोमर व श्री प्रदीप सिंह सिकरवार शामिल हैं।   सिविल अस्पताल हजीरा में स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में आयोजित हुए रक्तदान शिविर में पहले दिन लगभग दो दर्जन लोगों ने रक्तदान किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी रक्तदाताओं से भेंट कर उनके प्रति आभार जताया। सिविल अस्पताल हजीरा में आने वाले मरीजों को आवागमन में बाधा न हो और वे  आसानी से इलाज व जांच करा सकें, इसके लिए जनकल्याण संघर्ष समिति द्वारा अस्पताल को 5 व्हील चेयर सौंपी गईं।  

विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित

नई दिल्ली देश की राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार तड़के से ही घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी बहुत कम होने के कारण रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर फ्लाइट संचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग और टेक ऑफ जारी रहने के बावजूद, कैट-3 मानकों का पालन न करने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान संबंधी अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।” इससे पहले एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है।” वहीं, इंडिगो ने रात 1.05 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से दिल्ली हवाई अड्डे पर आगमन और प्रस्थान फिलहाल रोक दिए गए हैं।” मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, कोहरे का कहर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और बढ़ सकती है तथा बारिश हल्की बारिश की भी आशंका है। जनवरी में भयंकर शीतलहर चलने का अनुमान है।  

पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिले के सभी थानों के कंप्यूटर में दक्ष पुलिस कर्मचारी का साइबर एवं सीसीटीएनएस प्रशिक्षण

छतरपुर पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में आज पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन छतरपुर में जिले के सभी थानों से कंप्यूटर में दक्ष पुलिस कर्मचारी के सीसीटीएनएस एवं साइबर प्रशिक्षण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में एनसीआरपी पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर रिपोर्ट वेबसाइट में प्राप्त मनी फ्रॉड, साइबर क्राइम जैसी शिकायत एवं रिपोर्ट के अतिशीघ्र निराकरण हेतु प्रशिक्षण दिया गया। मोबाइल चोरी, गुमने संबंधी रिपोर्ट पर थाना स्तर पर अति शीघ्र कार्यवाही हेतु प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान में राज्य के सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवीन सीमा निर्धारण हुआ है, एक दूसरे थानों के गांव जिनका थाना क्षेत्र परिवर्तन हुआ है सीसीटीएनएस अपडेशन संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया है। एक दिवसीय प्रशिक्षण में सीसीटीएनएस प्रभारी ओम शंकर सिंह, साइबर सेल प्रभारी किशोर पटेल, सीसीटीएनएस एवं साइबर पुलिस टीम, जिले के सभी थानों के कंप्यूटर दक्ष पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को होगा रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को रिलीज होगा। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। इमरजेंसी के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का नया ट्रेलर 06 जनवरी को रिलीज होगा। सोशल मीडिया पर घोषणा साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा, भारत के सबसे काले घंटे के 50 साल बाद – इमरजेंसी। भारत की सबसे शक्तिशाली महिला और घटना की अनकही कहानी का अनावरण करें जिसने राष्ट्र को हमेशा के लिए बदल दिया। #इमरजेंसी ट्रेलर 06 जनवरी 2025 को रिलीज होगा। 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में #इमरजेंसी को देखें। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण,श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ,महिमा चौधरी पुपुल जयकर ,विशाक नायर संजय गांधी,और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आयेंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live