LATEST NEWS

मंगलवार 7 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज अपनी फिलिंग्स को आज खुलकर शेयर करें। काम की वजह से आज कमिटेड जातकों के पास एक-दूसरे के लिए समय नहीं बचेगा। तनाव कम करने के लिए अपनी फेवरेट एक्टिविटी को समय दें। खर्चों पर पकड़ बनाएं। वृषभ राशि- आज जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। इस बात की अधिक संभावना है कि आप किसी बहस में उलझ सकते हैं। मिथुन राशि- आज अपनी जुबान पर कंट्रोल रखें क्योंकि इससे आपके साथी को ठेस पहुंच सकती है। अगर आप कुछ समय से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है। डाइट में हरी सब्जी शामिल करें। कर्क राशि- आज आपके और आपके साथी के बीच चल रही प्रॉब्लम दूर हो सकती है। अगर आप थोड़ा एक्साइटमेंट महसूस करना चाहते हैं तो आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताएं। खर्च कम करें। सिंह राशि- आज अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताएं और उनकी सेहत पर भी ध्यान दें। कुछ लोगों की कैजुअल डेटिंग आज कमिटेड रिश्ते में बदल सकती है। आपका साथी आज अनोखे तरीकों से रोमांस दिखा सकता है। कन्या राशि- आज के दिन ईमानदार रहना चाहिए। काम से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए आज ही कदम उठाएं। टीम मीटिंग के दौरान गुस्से पर कंट्रोल रखें। धन का मामला आपके पक्ष में रहेगा। तुला राशि- आज ऑफिस में ईर्ष्या की भावना से बचें। आपको किसी भी तरह के झगड़े में पड़ने से बचने की जरूरत है। अपने साथी के साथ मुद्दों पर बातचीत करें। अपने खराब मूड के पीछे का असली रीजन भी बताएं। वृश्चिक राशि- आज सिंगल लोगों को पार्टनर ढूंढने से थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए क्योंकि जो आपका है वह खुद ही आपके पास आएगा। गलतियां दोहराने के लिए नहीं होती हैं। यह सबक आपने पहले ही सीख लिया है। धनु राशि- आज सिंगल लोग अपने क्रश के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं। आज के दिन का उपयोग अपने खर्चों व बजट की योजना बनाने लिए करें। अपने पिता की सेहत पर भी ध्यान दें। मकर राशि- अगर आप लंबे समय से सिंगल हैं तो डेटिंग ऐप्स के जरिए आज आपका स्पेशल पर्सन आपको मिल सकता है। पिछले कुछ समय से अपने पार्टनर को अच्छा कमाता हुआ देखना आपके ऊपर असर कर रहा है। कुंभ राशि- आज ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आज के दिन का आनंद लें। खर्च बढ़ सकते हैं। कमिटेड लोग कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझे रहेंगे। स्ट्रेस न लें। मीन राशि- आज सिंगल लोग डेट पर जा सकते हैं। आज अपनी स्किल्स दिखाने का कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। बहुत ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिताएं।

बांग्लादेश: 77 वर्षीय शेख हसीना के खिलाफ जारी किया दूसरा गिरफ्तारी वारंट

ढाका बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दूसरा गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इस बार वारंट जबरन गायब किए गए लोगों के मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए जारी किया गया। 77 वर्षीय हसीना के खिलाफ मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप में एक गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी हो चुका है। हसीना को पिछले साल अगस्त में छात्र आंदोलन से उभरे आक्रोश के बाद सत्ता छोड़कर भारत भागना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घरेलू अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक ताजुल इस्लाम ने कहा कि दूसरा वारंट उनके शासन के दौरान जबरन गायब किये गए लोगों से संबंधित है। आरोप है कि बांग्लादेशी सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर 500 से अधिक लोगों का अपहरण किया, जिनमें से कुछ को कई सालों तक गुप्त ठिकानों पर हिरासत में रखा गया। इस्लाम ने कहा, “अदालत ने शेख हसीना और उनके सैन्य सलाहकार, सैन्य कर्मियों और अन्य कानून प्रवर्तन अधिकारियों सहित 11 अन्य के खिलाफ वारंट जारी किया है।” अंतरिम सरकार ने हसीना के प्रत्यर्पण और मुकदमे को बड़ा मुद्दा बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जोर देकर कहा कि हसीना को ‘मानवता के खिलाफ अपराधों’ के लिए न्याय का सामना करना चाहिए। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने हाल ही में भारत सरकार को एक राजनयिक नोट भेजकर, देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन ने 23 दिसंबर को ढाका में कहा, “हमने भारत को सूचित किया है और न्यायिक उद्देश्यों के लिए शेख हसीना की वापसी का अनुरोध किया है। यह एक नोट वर्बेल (राजनयिक नोट) के माध्यम से संप्रेषित किया गया है।”

डंपर स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा और पलट गया, हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं

खंडवा स्टेयरिंग फेल होने से एक डंपर अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसा। जिससे यहां बंधी दो बकरियों की मौत हो गई। वहीं मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मामला धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुलगांव का है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राखड़ से भरा डंपर स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसा और पलट गया। घटना सुलगांव के नंदानगर में पुनासा-सनावद बायपास की है। डंपर की चपेट में आने से पक्के मकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं दो बकरियों की मौत भी हुई है। गनीमत रही कि जहां डंपर घुसकर पलटा, वहां कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। काफी देर तक डंपर चालक लखीमपुर हरियाणा निवासी जोगासिंह डंपर में फंसा रहा। जिसे स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। ओंकारेश्वर की 108 एंबुलेंस टीम ने डंपर के घायल ड्राइवर को लोगों की मदद से तत्काल निकालकर सनावद के अस्पताल में भर्ती कराया। गहने ठीक करवाने मायके आई थी बेटी, चार तोला सोने के जेवर ले गए चोर नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। घर में चोरी का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सलूजा कॉलोनी में हुआ। यहां एक बेटी ससुराल से गहने लेकर मायके आई थी। रात में परिवार घर में सोता रह गया और चोर करीब चार तोले सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की। शंका पर पुलिस ने परिवार के ही एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पीड़िता गुलबासा निवासी गोगांवा ने बताया कि मेरी शादी गोगांवा में हुई है। मैं छुट्टी मनाने के लिए खंडवा अपने मायके आई थी, मुझे अपने हार की रिपेयरिंग भी करवानी थी, शनिवार की रात में सोनार की दुकान से अपना हार ठीक करवाकर लेकर आई थी। रात करीब दो बजे हमने सभी सामान पेटी में रखा था। सुबह जब मैं वापस गोगांवा जाने के लिए तैयार हुई तो देखा पेटी खाली थी। हार का डिब्बा गायब था, जिसमें पेंडल, सोने की झूमकी, एक तोले का पेंडिल करीब चार तोला सोना गायब था। नागपुर गया था परिवार, सोने-चांदी के जेवर ले गए बदमाश कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर चोरी की वारदात हुई।फरियादिया निता सिंह पति रोनाल्ड सिंह निवासी मिशन कंपाउंड गणेश तलाई की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की है। फरियादिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो और उनके पति 28 दिसंबर की रात करीब आठ बजे घर में ताला लगाकर नागपुर रिश्तेदारी में चले गए थे। चार दिसंबर की शाम पांच बजे घर आए। यहां देखा तो घर के लोहे के चद्दर का दरवाजा नीचे से टूटा हुआ था। घर में रखे पुराने इस्तेमाली लैपटाप व सोने की पांच जोड़ कान के टाप्स, एक सोने की चेन, एक जोड़ चांदी की पायल कुल किमती 65000 रुपये की कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। 15 दुकानों के ताले टूटे थे, नहीं मिले चोर कुछ दिन पूर्व कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद सीताराम होकर्स जोन में करीब 5 दुकानों के ताले टूटे थे। यहां से बदमाश चिल्लर चोरी कर सामान नाले में फेंक गए थे। दुकानदारों ने शिकायत कोतवाली थाने में की थी। लेकिन अब तक बदमाशों का कोई पता नहीं चल पाया है। इससे दुकानदारों और शहरवासियों में खौफ है।

अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक को पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक को ठहराया जायज, कहा- जरुरत पढ़ने पर फिर करेंगे ऐसे हमले

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में अपनी हालिया एयर स्ट्राइक को उचित ठहराया। सरकार ने सोमवार को कहा कि यदि जरूरी हुआ तो वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अफगान क्षेत्र के अंदर ऐसे और हमले करेगी। राजनीतिक मामलों पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सहायक राणा सनाउल्लाह ने सोमवार को स्थानीय मीडिया से कहा, “यदि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमला करने के लिए किया जाता है तो हमारे पास इन ऑपरेशन को जारी रखने का कानूनी अधिकार है।” 24 दिसंबर को अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कई महिलाओं और बच्चों सहित 46 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान की इस कार्रवाई की दुनिया भर में आलोचना हुई और युद्धग्रस्त देश में तालिबान शासन की ओर से उसे कड़ी चेतावनी दी गई। हमला पक्तिका प्रांत के बरमल जिले के कुछ हिस्सों पर किया गया था। यह 2024 में इस्लामाबाद की तरफ से अफगान नागरिक क्षेत्र पर सीधे हमला करने का दूसरा मामला था। मार्च 2024 में इसी तरह के हमले में तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी। सनाउल्लाह का बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामाबाद ने टीटीपी और अन्य ‘राज्य विरोधी आतंकवादी समूहों’ के खिलाफ अपने ‘आतंकवाद विरोधी अभियान’ तेज कर दिए है। पाकिस्तान का अफगान तालिबान पर आरोप है कि वह टीटीपी विद्रोहियों को सुरक्षित पनाहगाह उपलब्ध कराने और उनकी आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करता है। हालांकि काबुल इन आरोपों का खंडन करता आया है। इस टिप्पणी को हवाई हमलों के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न तालिबान नेताओं द्वारा बार-बार दी गई धमकियों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है। हवाई हमलों के दो दिन बाद कार्यवाहक अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा, ‘अफगान अपने क्षेत्र पर हमले को नहीं भूलेंगे।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी शासकों को एक संतुलित नीति अपनानी चाहिए। सोवियत आक्रमण की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान मुत्ताकी ने पाकिस्तान को ‘सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका के अंजाम से सीखने’ की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान कभी भी हमले को स्वीकार नहीं करेगा। मुत्ताकी ने पाकिस्तान के लोगों से अपने शासकों की गलत नीतियों को रोकने की अपील भी की। अफगानिस्तान के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने पिछले दिनों चेतावनी दी थी कि अफगानिस्तान में ऐसे लड़ाके हैं जो “परमाणु बम” की तरह काम कर सकते हैं। शनिवार को काबुल में एक स्नातक समारोह को संबोधित करते हुए स्टानिकजई ने कहा, “इस्लामाबाद को अपने पश्चिमी पड़ोसी के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हमारे पास परमाणु बम के बराबर क्षमता वाले लड़ाके हैं।”

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- अरविंद केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क है, बीजेपी इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी

बीकानेर केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धि कुमारी ने बीकानेर के सुभाषपुरा में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर से बीकानेर के नागरिकों को उनके घर के पास ही उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता इस बार अरविंद केजरीवाल से 45 करोड़ रुपये के शीश महल का हिसाब मांगेगी, क्योंकि उनकी कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस बार दिल्ली में सरकार बनाएगी। बीकानेर के विकास पर बात करते हुए मेघवाल ने बताया कि आगामी 7 फरवरी से इंडिगो एयरलाइंस की बीकानेर और दिल्ली के बीच हवाई सेवा शुरू होगी। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि बीकानेर की कनेक्टिविटी को अन्य शहरों से जोड़ने के लिए भी काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले ढाई महीनों में बीकानेर जिले में 17 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले में हर दो वार्डों के बीच एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने की योजना है, ताकि नागरिकों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि शहरी आरोग्य साला एक नया विचार है, जिसका उद्देश्य गरीब बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत डिस्पेंसरी के माध्यम से दवाइयां और डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद होते हैं और कुछ गंभीर समस्याओं के मामले में मरीज को अन्य अस्पतालों में रेफर किया जाता है। अगर मरीज को किसी अस्पताल से पर्ची मिली हो तो दवाइयां यहां से वितरित की जाती हैं। इस तरह के नवाचार से स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार हो रहा है।

सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया, मेरे बुजुर्ग पिता को लगातार गालियां दे रहे हैं

नई दिल्ली दिल्ली में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए रमेश बिधूड़ी पर आरोप लगाया कि वह उनके बुजुर्ग पिता को लगातार गालियां दे रहे हैं और वोट मांग रहे हैं। उन्हें दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते-बोलते भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी उनके पिताजी को गालियां देकर दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं। बिधूड़ी जी अपने काम के आधार पर वोट मांगें, वह मेरे बुजुर्ग पिताजी को गालियां देकर क्यों वोट मांग रहे हैं? दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मीडिया से बातचीत के दौरान अचानक कैमरे के सामने रोने लगीं। आतिशी की भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी से सवाल पूछा गया कि कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह सवाल सुनने के बाद आतिशी की आंखों में आंसू आ गए। आतिशी ने रोते हुए चुप्पी साध ली। कुछ देर बाद आतिशी ने खुद को संभाला और फिर रमेश बिधूड़ी पर पलटवार किया। आतिशी ने कहा कि मेरे पिता काफी बुजुर्ग हो गए हैं। वह चल फिर नहीं पाते। मैं रमेश बिधूड़ी जी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे। उन्होंने दिल्ली के गरीब और लोअर मिडल क्लास से आने वाले हजारों बच्चों को पढ़ाया है। आज वो 80 साल के हो गए हैं। इसके बाद आतिशी रोने लगीं और उन्होंने अपने आप को संभाला। फिर कहा कि वह इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं। उन्होंने कहा कि आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे कि बुजुर्गों को गालियां देने पर उतर आएंगे। इस देश की राजनीति इतनी घटिया स्तर पर गिर सकती है। मैं यह सोच नहीं सकती। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी जी खुद दक्षिण दिल्ली से 10 साल सांसद रहे। वह बताएं कि कालकाजी के लोगों को, उन्होंने इस इलाके के लिए क्या किया। वह जनता से कहें कि उनके 10 साल का काम मेरे 5 साल के काम से ज्यादा अच्छा था। उन्होंने कहा कि अगर मैंने 100 सीसीटीवी लगाए तो वो बताएं कि उन्होंने 1,000 सीसीटीवी लगवाए हैं। वह अपने किए हुए कामों को लेकर जनता से वोट मांगें। वह उनके बुजुर्ग पिता पर निशाना साध रहे हैं और उनको गालियां देते हुए वोट मांग रहे हैं।

मंत्री परमार ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा, शासकीय संस्थानों में ही परीक्षाएं करवाई जाए

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं महाविद्यालयों में गुणवत्ता वृद्धि के लिए आगामी तीन माह की कार्ययोजना बनाकर वास्तविक आवश्यकता अनुरूप उपलब्ध बजट का उपयोग सुनिश्चित करें। मंत्री श्री परमार सोमवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत बरबड़े सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षाएं शासकीय संस्थानों में ही आयोजित की जाएं। उन्होंने परीक्षाओं की सुचिता बनाए रखने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने कहा कि महाविद्यालयों के समग्र विकास में पूर्व विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी प्रयास किए जाएं। श्री परमार ने कहा कि समस्त पात्र विद्यार्थियों को विभागीय छात्रवृत्ति योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की दिशा में अधिकाधिक प्रयास करें। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट आवंटन, व्यय की स्थिति एवं आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए विभागीय तैयारियों की गहन समीक्षा की। श्री परमार ने महाविद्यालयों में प्रयोगशालाओं के उन्नयन एवं मरम्मत आदि कार्यों में आवश्यकतानुरूप उपलब्ध बजट का उपयोग करते हुए महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के समग्र विकास, बेहतर अध्ययन-अध्यापन, शैक्षणिक एवं अकादमिक गुणवत्ता सुधार के लिए महाविद्यालयों में विभिन्न निर्माण एवं सुधार आदि कार्यों को समयावधि पर पूर्ण करने को कहा। मंत्री श्री परमार ने महाविद्यालयों की प्रवेश क्षमता, प्रवेशित छात्र संख्या एवं उपलब्ध सीटों पर युक्तियुक्तकरण के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा कर महाविद्यालय में उपलब्ध अधोसंरचना अनुरूप क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने विधि महाविद्यालयों की स्थिति एवं व्यावसायिक महाविद्यालयों के संचालन की समीक्षा कर उत्तरोत्तर गुणवत्ता वृद्धि के लिए नीतिगत रूप से व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा है। मंत्री श्री परमार ने सत्र 2025-26 में विद्यार्थियों के प्रवेश की तैयारियों की समीक्षा कर, “कॉलेज चलो अभियान” को सफल बनाने एवं सकल नामांकन अनुपात में उत्तरोत्तर वृद्धि करने के लिए कहा। श्री परमार ने विभागीय गतिविधियों के ऑनलाइन मोड की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महाविद्यालयों के पूर्व विद्यार्थियों के एलुमिनाई कार्यक्रम आयोजन करने एवं संबंधित महाविद्यालय के विकास में उनकी सहभागिता करवाने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाने को कहा। श्री परमार ने विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय डेटा सेंटर “विद्या समीक्षा केंद्र” बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ क्रियान्वयन के निर्देश दिए। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों के संयोजन से, नियत समयावधि की “शिक्षक प्रशिक्षण नीति” तैयार करने की बात की। उन्होंने महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर संकाय वृद्धि एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रारंभ करने को लेकर व्यापक चर्चा की। श्री परमार ने विभिन्न छात्रवृति योजनाओं एवं लोकसेवकों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्री परमार ने परिवीक्षा अवधि समाप्ति से वंचित लोकसेवकों की नियमानुसार परिवीक्षा अवधि समाप्ति की प्रक्रिया नियत समयावधि पर पूर्ण करने को कहा। श्री परमार ने विभागीय अधिकारियों को सभी मापदंडों के अनुरूप उच्च पद का प्रभार दिए जाने की प्रक्रिया नियत समयावधि पर पूर्ण करने को भी कहा। उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री परमार ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों में पदों की पूर्ति की जानकारी प्राप्त कर, रिक्त पदों की पूर्ति प्रक्रिया नियत समयावधि पर पूर्ण किए जाने लिये भी कहा।  

रातों-रात ट्रक ड्राइवर के साथ भागी 19 साल की लड़की, अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, इंस्टाग्राम पर हुआ था प्यार

जयपुर राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक दिलचस्प और विवादित मामला सामने आया है, जिसमें एक 19 वर्षीय लड़की ने घरवालों के विरोध के बावजूद ट्रक ड्राइवर से लव मैरिज कर ली। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, जो बाद में एक गहरे प्यार में बदल गई, अब लड़की के लिए मुसीबत बन गई है। इस नवविवाहित जोड़े को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और वे पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। जानिए कैसे शुरू हुआ था अफेयर? करीना वर्मा, 19, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा इलाके की रहने वाली हैं। एक साल पहले करीना की इंस्टाग्राम पर चूरू जिले के हमीरवास निवासी सुनील कुमार प्रजापत, जो 21 साल के ट्रक ड्राइवर हैं, से दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सुनील और करीना ने एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया और मोबाइल पर लंबे समय तक बातचीत की, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत हो गया। करीना ने अपने परिवार से सुनील के बारे में खुलकर बात की और बताया कि वह उनसे शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। करीना के परिवार वालों को यह रिश्ता न केवल अस्वीकार्य था, बल्कि उन्होंने उसकी शादी के लिए किसी और लड़के से रिश्ता तय करना शुरू कर दिया। जब लड़की ने घरवालों की इच्छाओं के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी से शादी करने की इच्छा जताई, तो वह पूरी तरह से नाखुश हो गए और इसके खिलाफ दबाव डालने लगे। घर से भागकर सुनील के पास पहुंची थी करीना करीना के परिवार के विरोध के बावजूद, उसने शादी करने का मन बना लिया। 8 दिसंबर 2023 की रात, जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, करीना घर से चुपके से निकल गई और सीधे अपने प्रेमी सुनील के पास पहुंच गई। उसने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ दिए और सुनील के साथ भाग गई। इसके बाद, दोनों ने 9 दिसंबर को हिसार जिले के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद करीना के परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने करीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट चिड़ावा थाने में दर्ज करवाई। धमकियां और पुलिस से मदद की गुहार शादी के बाद, इस नवविवाहित जोड़े को न केवल पारिवारिक शांति की तलाश थी, बल्कि उन्हें अब अपनी जान का भी खतरा महसूस हो रहा था। करीना का कहना है कि उन्हें और सुनील को उनके परिवार से धमकियां मिल रही हैं, और वे दोनों अपनी जान के लिए डरे हुए हैं। इस डर के साये में, दोनों ने 15 दिसंबर को झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में सुरक्षा की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन दिया। करीना ने बताया कि उसके परिवार ने उसे और सुनील को खुलेआम जान से मारने की धमकियां दी हैं। इसके बाद, पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में अभी गहन जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लव मैरिज के बाद पारिवारिक दबाव करीना और सुनील की शादी एक लव मैरिज थी, लेकिन यह शादी उनके परिवारों के लिए बहुत ही विवादित साबित हुई। दोनों के परिवारों ने उनकी शादी को एक विवाद की तरह लिया और इस संबंध को हर हाल में तोड़ने का प्रयास किया। करीना के परिवार ने दूसरी जगह उसकी शादी तय कर दी थी और इस वजह से करीना को अपने घर से भागने का कदम उठाना पड़ा। सुनील कुमार ने कहा, “हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे और हम चाहते थे कि हमारा रिश्ता पारिवारिक स्वीकृति से आगे बढ़े, लेकिन हमारे परिवारों ने इसका विरोध किया।” उन्होंने आगे कहा, “अब हमें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि हमें न्याय मिले और हमें सुरक्षा मिले।” कौन हैं करीना व सुनील? करीना ने अपनी शिक्षा केवल आठवीं कक्षा तक की है, जबकि सुनील भी आठवीं कक्षा तक पढ़े हुए हैं। सुनील ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं और उनके पास इस समय एक ट्रक है, जिसका वह संचालन करते हैं। करीना ने कहा कि वह सुनील से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। समाज और परिवार के दबाव यह मामला न केवल व्यक्तिगत रिश्तों का, बल्कि समाज और परिवार के दबाव का भी एक उदाहरण है। कई बार युवा अपनी पसंद और इच्छाओं के अनुसार अपना जीवन साथी चुनना चाहते हैं, लेकिन पारिवारिक और सामाजिक दबाव उनके फैसले को प्रभावित कर सकता है। करीना का कहना है कि अगर परिवार ने उसकी इच्छाओं का सम्मान किया होता तो यह स्थिति नहीं आती। यह घटना समाज को एक संदेश देती है कि परिवार और समाज को युवा पीढ़ी के चुनाव में हस्तक्षेप करने से पहले उनके विचारों और इच्छाओं को समझना चाहिए। सोशल मीडिया और इंटरनेट का सही उपयोग करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी भी रिश्ते को प्रभावित करने के लिए करना गलत हो सकता है। करीना और सुनील की कहानी एक ओर संदेश भी देती है कि लव मैरिज या प्रेम विवाह की स्थिति में दोनों पक्षों को परिवार और समाज की स्वीकृति जरूरी होती है, क्योंकि इसके बिना न केवल रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है, बल्कि खतरा भी हो सकता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में उद्योगों का तीव्र गति से विकास हो रहा है : मंत्री श्री काश्यप

भोपाल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उद्योगों का तीव्र गति से विकास किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में संभागीय इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम आ रहे हैं। मंत्री श्री काश्यप इंदौर में लघु उद्योग भारती की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मंत्री श्री कश्यप द्वारा मालवा प्रांत के 15 जिलों से आए उद्यमियों के साथ संवाद किया एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने उद्यमियों के विभिन्न विषयों का समाधान भी किया गया। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्यमिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। हमें विश्वास है कि सरकार और संस्था मिलकर आगे और भी अच्छे कार्य करेंगे। अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद, उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी सहित बड़ी संख्या में उद्यमी और मालवा के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक उद्यमी उपस्थिति रहे।  

दिसंबर तक रेल रैक से 2 लाख मीट्रि‍क टन से अधिक फ्लाई ऐश परिवहन

भोपाल मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर ने आज नये वर्ष में विद्युत गृह से निकलने वाली फ्लाई ऐश का 100 वां रेल रैक रवाना कर महत्वपूर्ण उपलब्ध‍ि हासिल की। यह मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की फ्लाई ऐश के सदुपयोग, रि-साईकिल व निबटारा करने की प्रतिबद्धता का परिचायक है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर में चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक 102 फीसदी तक फ्लाई ऐश का सदुपयोग किया जा चुका है। बिरसिंगपुर से निकलने वाली फ्लाई ऐश का सदुपयोग सीमेंट व ईंट बनाने और सड़‍क निर्माण में किया जा रहा है। फ्लाई ऐश का सदुपयोग कैसे बढ़ाया? वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का फ्लाई ऐश सदुपयोग 56 फीसदी था। फ्लाई ऐश का सदुपयोग, रि-साइकिल व निबटारे के लिए विभिन्न प्रयास किए गए। परिवहन लागत करने की दृष्ट‍ि से सीमेंट कंपनियों तक रेल से ऐश का परिवहन भी शामिल था। संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर में पूरी रेल रैक को खड़े करने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के बावजूद विद्युत गृह के सिविल सेक्शन व फ्लाई ऐश यूटिलाइजेशन एन्ड डिस्पोजल सेक्शन के अथक प्रयास से 19 अगस्त 2023 को रेल से फ्लाई ऐश परिवहन शुरु कर चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया गया। 2.05 लाख मीट्रि‍क टन फ्लाई ऐश परिवहन दो वर्षों से कम समय में अथक प्रयास के उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिले। वित्तीय वर्ष 2023-24 में फ्लाई ऐश सदुपयोग 84 प्रतिशत तक बढ़ गया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 (दिसंबर 2024 तक) यह 102 प्रतिशत तक पहुंच गया। इस अवधि में बिरसिंगपुर ताप विद्युत गृह ने 2.05 लाख मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का परिवहन 100 रेल रैक के माध्यम से किया। इस कार्य के संचालन के लिए वैगन टिपलर संभाग के पुराने लोको इंजन का जीर्णोद्धार विभागीय स्तर पर करते हुए इसे विशेष रूप से इसी कार्य के लिए तैयार किया और ऐश रैक के शंटिंग कार्य के लिए भी सुनिश्चितता व उपलब्धता बनाए रखी। इस अवसर पर कार्यक्रम में संजय गांधी ताप विद्युत गृह के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस. वैद्यनाथन, श्री केएल बिसाने, सभी अधीक्षण अभियंता, अभियंता व कार्मिक उपस्थित थे।  

पाक सेना के हमलों पर अफगान सरकार का कड़ा विरोध, भारत ने हमलों की निंदा की, कहा पड़ोसियों को दोषी ठहराना पुरानी आदत

नई दिल्ली 46 निर्दोष नागरिकों की मौत पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित 46 निर्दोष लोगों की मौत हुई है। तालिबान सरकार के अनुसार, ये हमले पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में हुए, जहां शरणार्थियों को निशाना बनाया गया। हमलों में छह अन्य लोग घायल हुए। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है। भारत ने जताई कड़ी आपत्ति सोमवार को भारत ने इन हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे पाकिस्तान की “अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोषी ठहराने की पुरानी प्रथा” बताया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर गौर किया है। निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए।” पाकिस्तानी सेना के हमलों पर अफगान सरकार का विरोध अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए काबुल स्थित पाकिस्तानी दूत को तलब किया। अफगान सरकार ने अपने बयान में कहा कि जब पाकिस्तान का नागरिक प्रतिनिधि काबुल में वार्ता कर रहा था, उसी समय पाकिस्तानी सेना ने यह हमला किया। काबुल ने इस हमले को दोनों देशों के बीच विश्वासघात का कारण बताया और कहा कि “ऐसे गैर-जिम्मेदाराना कार्यों के गंभीर परिणाम होंगे।” टीटीपी ने हमलों को बताया निहत्थे शरणार्थियों पर हमला तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने दावा किया कि हवाई हमलों में 50 लोग मारे गए, जिनमें 27 महिलाएं और बच्चे शामिल थे। टीटीपी ने यह भी कहा कि ये शरणार्थी पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी हमलों के कारण अफगानिस्तान भागे थे। उन्होंने हमलों के पीड़ित बच्चों की तस्वीरें भी साझा कीं। पाकिस्तान की रणनीति पर उठे सवाल पाकिस्तान के विशेष प्रतिनिधि मोहम्मद सादिक काबुल में अफगान अधिकारियों के साथ वार्ता के लिए आए थे। लेकिन वार्ता के कुछ घंटों बाद हुए इन हमलों ने पाकिस्तान की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  इस घटना ने क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। भारत और अफगानिस्तान ने स्पष्ट रूप से पाकिस्तान के इन कार्यों की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की है।  

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की प्रेस कान्फ्रेंस, नामावली पुनरीक्षण का किया गया प्रकाशन

उमरिया भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी पदाधिकारी मप्र भोपाल के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 का अंतिम प्रकाशन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टर सभागार में प्रेसवार्ता संपन्न हुई । प्रेसवार्ता में अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसडीएम पाली टी आर नाग, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे । जिला निर्वाचन अधिकारी व्दारा बताया गया कि जिले में कुल 11हजार 2 सौ 28 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनका निराकरण कर दिया गया है । बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में प्रारूप 6 के 2788 , प्रारूप 7 के 1259 तथा प्रारूप 8 के 1321 hii आवेदन प्राप्त  हुए । इसी तरह 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए में प्रारूप 6 के 2798 , प्रारूप 7 के 1290 तथा प्रारूप 8 के 1772 आवेदन प्राप्त हुए । वहीं बांधवगढ़ व मानपुर विधानसभा में 477808मतदातारहे वही अब मतदाता बढ़कर 481195 हो गई है

स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने है कि स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक कोने तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचे, हर ज़िले में मेडिकल कॉलेज हों, अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हों और पर्याप्त स्वास्थ्य अमला हो। उन्होंने कहा कि 46 हज़ार से अधिक स्वास्थ्य अमले की भर्ती के लिये स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा से कोई भी क्षेत्र विकास की छलांग लगाने के लिये तैयार होता है। सशक्त और विकसित प्रदेश के लिये इन क्षेत्रों का सशक्त होना ज़रूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समत्व भवन से ‘पीएम जनमन अभियान’ के तहत 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सहज और सुलभ उपलब्धता का कार्य करेगी। संसाधनों की कमी नहीं होने दी जायेगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट्स दुर्गम और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित क्षेत्रों में पहुँचकर आमजन को ओपीडी, रोग निदान, उपचार और दवाइयों जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी। प्रत्येक यूनिट में प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से प्रदेश के स्वास्थ्य मानकों में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्तीकरण के लिये संसाधनों की कमी नहीं होने दी जायेगी। मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिये हम संकल्पबद्ध हैं। 87 विकासखण्डों के 1268 ग्रामों में पहुँचेगी यूनिट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) से 21 जिलों के 87 विकासखंडों में 1268 ग्रामों के लगभग 3,12,246 लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना में चिन्हित जिले अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, छिन्दवाड़ा, दतिया, डिंडौरी, गुना, गवालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, उमरिया और विदिशा शामिल हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाय में लायेंगी क्रांतिकारी बदलाव उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘पीएम जनमन अभियान’ के तहत प्रदेश के 21 जिलों के 87 विकासखंडों में 66 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वे क्षेत्र जो स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़े और दुर्गम हैं, वहाँ विशेष प्रयासों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच उत्कृष्ट समन्वय और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सशक्त नेतृत्व और प्रगतिशील सोच से सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना विकास और औद्योगिक विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश में नए मानक स्थापित हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले के समर्पण और निष्ठापूर्ण प्रयासों से मध्यप्रदेश निश्चित रूप से स्वास्थ्य के विभिन्न मानकों में अग्रणी राज्य बनने में सफल होगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के लाभ प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में प्रशिक्षित मानव संसाधन, जिसमें एक डॉक्टर, नर्स, एएनएम/एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट और ड्राइवर शामिल हैं, सेवाएँ प्रदान करेंगे। प्रत्येक यूनिट में 14 प्रकार की जांच सुविधाएँ, 65 प्रकार की आवश्यक दवाइयाँ और 29 प्रकार की स्वास्थ्य सामग्रियाँ उपलब्ध रहेंगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों और मूलभूत ओपीडी सेवाएँ, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की पहचान और उपचार, प्रसवपूर्व एवं प्रसव उपरान्त देखभाल, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और गुर्दा रोगों की पहचान, नवजात शिशुओं में जन्मजात विकृतियों की जाँच एवं उपचार, परिवार नियोजन सेवाएँ, मानसिक स्वास्थ्य और पोषण परामर्श, वृद्धजनों की देखभाल और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। इन यूनिट्स को जीपीएस प्रणाली से लैस किया गया है, जिससे उनकी निगरानी और संचालन में पारदर्शिता बनी रहेगी। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट एक माह में 24 दिन तक सेवाएँ प्रदान करेगी और प्रतिदिन 2 गांवों में लगभग 50 मरीजों का इलाज करेगी। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप कुमार यादव और एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

चम्पा देवी पावले जिला अध्यक्ष निर्वाचित

मनेंद्रगढ़/एमसीबी भारतीय जनता पार्टी संगठन महापर्व के तहत चल रहे संगठनात्मक चुनाव के तहत प्रदेश भाजपा संगठन ने लगभग छत्‍तीसगढ़ में आखिरकार बीजेपी संगठन के लगभग सभी जिलों के जिलाध्‍यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इसको लेकर पिछले दिनों दिल्‍ली में बैठक आयोजित की गई थी। जहां बंद लिफाफे में हर जिले से तीन दावेदारों के नाम भेजे गए थे। दिल्‍ली में बीजेपी हाई कमान की बैठक में मंथन के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के बीजेपी जिलाध्‍यक्षों की बंद लिफाफे में नाम तय कर दिल्‍ली से भेज दिए गए थे। संगठन द्वारा पूर्व लोकसभा सांसद  कमल भान जिला चुनाव अधिकारी, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल , छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी,पूर्व जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंग, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रीता आईच, जनार्दन साहू, दुर्गा शंकर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह राणा, रामलखन सिंह द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। वंही सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने अपने अध्यक्षिय उधबोधन मे अपने संगठन् की रीति नीति के बारे मे जानकारी दी साथ ही संगठन का कार्यकर्ता सर्वोपरी होता है तथा संगठन का कार्य निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है जिसमे संगठन वही होता है ब्यक्ति का आदान प्रदान होता है और जो आज सामने की पंक्ति मे बैठे है उनका स्थान् मंच ने भी हो सकता है और मंच मे बैठे लोगो का स्थान् सामने की पंक्ति मे भी हो सकता है। वंही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कार्यकर्ताओ को निरंतर संगठन मे कार्य करने की प्रेरणा दी तथा एमसीबी जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के कार्यो को सराहा और कर्यकर्ताओ को हमेशा उनसे सीख लेने को कहा कि श्री केशरवानी विषम परिस्थितियों मे भी कार्य किया चाहे उनको मंच से सम्मान मिले या न मिले उन्होंने संगठन के प्रति कार्य कर उनके टीम के अथक प्रयास से विधानसभा जैसे अन्य चुनाव को सफलता पूर्वक किया गया। तथा उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद व जिला निर्वाचन अधिकारी  कमल भान के ने कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते पूर्व जिलाध्यक्ष के कार्यो की सराहना कर नए अध्यक्षो के कार्यो पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओ के समक्ष भाजपा एमसीबी के नवीन अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले  के नामो की घोषणा की गई। वंही नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कही कि भाजपा में रहकर कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व का विषय है, भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां साधारण कार्यकर्ता बूथ से लेकर उच्चतम पद तक पहुंच कर स्थापित हो सकता है, आगे संगठन से जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर मै पूरी निष्ठा से कार्य करूंगी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने का काम करूंगी। आज के कार्यक्रम का संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने किया तथा पार्टी के समस्त सदस्यों व भाजपा पदाधिकारियो, मंडल अध्यक्षो सहित अन्य लोगो द्वारा नवीन जिलाध्यक्ष को बधाई दी गई।

युवा शक्ति की सहभागिता से होगा विकसित भारत का निर्माण: खेल मंत्री सारंग

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी युवा शक्ति को प्रोत्साहन देने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आज का युवा न केवल राष्ट्र का वर्तमान है, बल्कि कल का नेतृत्वकर्ता भी है। विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा, जब हमारे युवा अपनी ऊर्जा, संकल्प और सृजनशीलता को राष्ट्रहित में लगाएंगे। श्री सारंग ने कहा कि युवाओं को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्त्तव्यों के प्रति भी सजग रहना होगा। देश के प्रति समर्पण की भावना और कर्तव्य का बोध ही वह आधार है, जो हमारे युवाओं को अद्वितीय बना सकता है। मंत्री श्री सारंग सोमवार को भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में 28वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। यह उत्सव 8 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश के 10 संभागों से 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के लगभग 350 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 11-12 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका मंत्री श्री सारंग ने युवाओं का आहवान करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ दें, जिससे मानव जाति उन्हें सदैव याद रखे। युवा उम्र से नहीं जज्बे से होते है। युवा शक्ति ही देश में नये आयाम स्थापित करती है। समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की महती भूमिका है। श्री सारंग ने युवाओं को पर्यावरण, पानी और बिजली बचाने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। ईमानदारी और अनुशासन के साथ संयम की भी जरूरत है। अपने दायित्व निर्वहन करना ही जिम्मेदारी है। युवाओं में कर्तव्य बोध होना बहुत जरूरी है। सशक्त और संस्कारी युवा ही मध्यप्रदेश और देश की पहचान बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा उत्सव का समापन तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा उत्सव का समापन 8 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। समापन समारोह में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा, जो 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ संवाद 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव इस वर्ष 10 से 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 15 से 29 वर्ष के लगभग 7500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी इस महोत्सव में स्वयं उपस्थित रहेंगे और युवाओं से संवाद करेंगे। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन ‘पंच प्राण’ और ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवा प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन कर सकें। प्रदेश का दल राष्ट्रीय स्तर पर करेगा मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व प्रदेश में जिला, संभाग और राज्य स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस महोत्सव के जरिए युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराना और उन्हें देश की प्रगति में योगदान के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य है। इस आयोजन में समूह लोक गीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन जैसी 7 विधाओं में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। राज्य स्तरीय युवा उत्सव के विजेता 8 जनवरी की रात्रि को भोपाल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 12 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेंगे। युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने में सहायक अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने कहा कि युवा उत्सव प्रतिभाओं को निखारने में सहायक सिद्ध होगा। युवाओं में युवा उत्सव की भावना केवल उत्सव तक ही सीमित न रहे बल्कि जीवन में ऊर्जा और उमंग के साथ हमेशा बनी रहे। खेल उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर समूहों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम में संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता और संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित सभी संभाग से आये युवा, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। मंत्री श्री सारंग ने सभी संभाग के समूहों के साथ ग्रुप फोटो भी निकलवाया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login