LATEST NEWS

बुधवार 8 जनवरी 2025 का राशिफल, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

मेष राशि- आज लव लाइफ को मजबूत बनाने पर अपना फोकस रखें। प्रोफेशनल लाइफ में कोई भी बड़ा मुद्दा आपकी परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं कर सकेगा। आज आर्थिक समृद्धि आपके साथ है। सेहत भी ठीक रहेगी। वृषभ राशि- आज पेशेवर रूप से आप अच्छे हैं और जीवन में समृद्धि आएगी। आज स्वास्थ्य भी सकारात्मक है। अपनी फीलिंग्स को शेयर करें। आज आप प्यार के कुछ अच्छे मोमेंट्स का अनुभव कर सकते हैं। मिथुन राशि- आज आपकी परफॉर्मेंस में आपकी मेहनत झलकेगी। कुछ टास्क आज काफी रिस्क भरे और चुनौती समान लग सकते हैं। सही व स्मार्ट फाइनेंशियल प्लान बनाएं, जिसमें आप किसी एक्सपर्ट की भी मदद ले सकते हैं। कर्क राशि- आपको अपनी लाइफस्टाइल को हेल्दी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापार करने वालों को नए प्रमोटरों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। आपके माता-पिता समस्या को सुलझाने में मदद कर सकते हैं। सिंह राशि- लव लाइफ में आज बातचीत पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। आज आपको छोटी-मोटी पैसों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है। कन्या राशि- आज डेट पर जाकर या अपने साथी को सरप्राइज देकर रोमांस का आनंद उठाएं। यह समय अपने आप को और अपनी जरूरतों को समय देने का है। इमोशनल तौर पर अपना ख्याल रखें। तुला राशि- रिश्ते में आने वाली उलझनों पर काबू पाएं। स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। दिन खत्म होने से पहले ही बेहतर पैकेज वाला कोई नया ऑफर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। काम पर चुनौतियों का सामना करें। वृश्चिक राशि- आज उन लोगों पर अपना ध्यान आकर्षित करने की कोशिश न करें, जो जरूरत पड़ने पर गायब हो जाते हैं। हेल्दी फूड्स आपको एनर्जी और अच्छा मूड बनाए रखने में मदद करेंगे। खर्च पर पकड़ रखें धनु राशि- आज प्रेमी को खुश रखें। बहुत ज्यादा ऑफिस का काम करने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आप अपना ज्यादातर समय अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताएं। मकर राशि- आपको ज्यादा से ज्यादा बात करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिससे आपको अन्य सभी चुनौतियों को सॉल्व करने में मदद मिलेगी। सिंगल लोगों के लिए नए दोस्त बनाने का यह सबसे अच्छा समय है। कुंभ राशि- प्रेम जीवन में आग बढ़ने की उम्मीद करें। आपका रिश्ता इमोशन्स से भरा रहेगा। यह एक ऐसा समय है, जब आपका जुनून अगले लेवल तक बढ़ सकता है। आप इमोशनल रूप से पहले से कहीं ज्यादा करीब महसूस करेंगे। मीन राशि- तनाव या ज्यादा सोचना आपकी इमोशनल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। ऐसी एक्टिविटी में शामिल हों, जो आपको तनाव कम करने में मदद करें। साथ ही इस बात पर भी ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं।

HMP वायरस के इलाज में एंटीबायोटिक्स की कोई भूमिका नहीं, यह अपने आप ठीक हो जाता है: AIIMS डॉ. रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली देशभर में मानव मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों में इजाफा हो रहा है। मगर स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने मंगलवार को कहा कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के इलाज में एंटीबायोटिक्स की कोई भूमिका नहीं है। यह श्वसन से जुड़ी बीमारी है। उन्होंने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी है। काफी पुराना है HMPV उन्होंने कहा कि यह वायरस नया नहीं है। यह काफी पहले से ही मौजूद है। इसमें केवल हल्का संक्रमण होता है। मगर शिशुओं, बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में यह निमोनिया का कारण बन जाता है। इस वजह से सांस लेने में दिक्कत आती है। अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ सकता है। डॉ. रणदीप गुलेरिया के मुताबिक यह वायरस आमतौर पर अपने आप ही ठीक हो जाता है। अगर बुखार आ रहा है तो दवा लें, पानी पीते रहें और अच्छा पोषण वाला खाना लें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि संक्रमण होने पर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इससे संक्रमण का फैलाव नहीं होगा। वायरस का इलाज सिर्फ लक्षणात्मक है। बुखार और शरीर के दर्द को कम करने के लिए अच्छी मात्रा में पानी पियें। अगर खांसी और जुकाम जैसे लक्षण हैं तो एंटी-एलर्जिक दवा ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी कोई विशिष्ट एंटीवायरल दवा नहीं है। यह एक वायरल संक्रमण है। इस वजह से इसमें एंटीबायोटिक्स लेने की कोई अहम भूमिका नहीं है। सर्दी होने पर बच्चों को घर पर ही रखें डॉ. गुलेरिया ने कहा कि अगर बच्चे को बुखार, सर्दी और खांसी है तो उन्हें कम से कम 5 से 7 दिनों तक घर पर रहना चाहिए, ताकि बच्चा स्कूल में दूसरों में संक्रमण न फैलाए। उन्होंने लोगों को नियमित हाथ होने और मास्क पहनने की सलाह दी है, ताकि फ्लू जैसी सांस की बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से जो सबक हमने सीखा है, उसका सभी को पालन करना चाहिए। यह न केवल एचएमपीवी से बल्कि कोविड समेत अन्य इन्फ्लूएंजा संबंधी वायरस से भी बचाएगा। देशभर में कुल सात मामले देशभर में HMPV के कुल सात मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक और तमिलनाडु में दो-दो और गुजरात में एक मामला रिपोर्ट किया गया है। यह सभी मामले 3 महीने से 13 वर्ष तक के बच्चों के हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर: जेपी नड्डा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार 2001 में पहचान की गई थी। यह कई वर्षों से पूरी दुनिया में फैल रहा है। यह श्वसन के जरिए हवा के माध्यम से फैलता है। खास बात यह है कि यह वायरस हर उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। मगर सर्दियों में यह अधिक फैलता है। जेपी नड्डा ने कहा कि चिंता की कोई वजह नहीं है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

समाजवादी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, खुलकर किया आप पार्टी का समर्थन: अखिलेश यादव

नई दिल्ली समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। साथ ही यह भी साफ कर दिया है कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। अखिलेश यादव के समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनका आभार जताया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बहुत बहुत शुक्रिया अखिलेश जी। आपका हमेशा हमें सपोर्ट और साथ रहता है। इसके लिए मैं और दिल्ली की जनता आपकी आभारी है।” सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बयान देते हुए कहा है कि जो भारतीय जनता पार्टी को हराएगा, सपा उसका साथ देगी। दिल्ली मे कांग्रेस के पास मजबूत संगठन नहीं है, ऐसे में हमारा दल आम आदमी पार्टी को समर्थन देगा। मैं आम आदमी पार्टी के साथ मंच शेयर करूंगा। दिल्ली में भाजपा को आप ही हरा पाएगी। ऐसे में जो भाजपा को हराएगा, सपा उसके साथ है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी। ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

सऊदी अरब में भारी बारिश के चलते लोगो को हो रही परेशानी, ट्रैफिक जाम में फंसे, मक्का और मदीना में सड़कें पानी से लबालब

रियाद सऊदी अरब के जेद्दा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों सहित मक्का और मदीना के अधिकांश इलाकों में  भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि हुई। पर्यावरण, जल और कृषि मंत्रालय के अनुसार, बदर प्रांत के अल-शफ़ियाह में सबसे ज़्यादा 49.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, उसके बाद जेद्दा के अल-बसातीन में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मदीना में पैगंबर की मस्जिद के केंद्रीय हरम क्षेत्र में 36.1 मिमी और क्यूबा मस्जिद के पास 28.4 मिमी बारिश शामिल है। सड़कें और चौराहे बारिश के पानी से भर गए, जिससे मक्का, जेद्दा और मदीना शहरों में राजमार्गों और सड़कों पर यातायात बाधित हुआ। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनसीएम) ने जनता से अधिकारियों की ओर से जारी की गई सलाह और चेतावनियों का सख्ती से पालन करने की अपील ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जेद्दा में किंग अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पैसेंजर से एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपने संबंधित एयर कैरियर से संपर्क करने और उड़ान कार्यक्रम अपडेट की जांच करने की अपील की। एनसीएम के प्रवक्ता हुसैन अल-कहतानी ने कहा कि जेद्दा प्रांत में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य भर के क्षेत्रों में बारिश की स्थिति अभी भी जारी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टिया कर रही चुनावी वादे, ‘आप’ के ये पांच वादे, मिलेगी हैट्रिक!

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी वादे किए जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पांच चुनावी वादे कर तीसरी बार हैट्रिक लगाने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने हाल ही में ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की। इस योजना के तहत हर महिला को प्रति माह 2100 रुपये दिए जाएंगे। केजरीवाल ने हाल ही में इस योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू क‍िया था। केजरीवाल की इस योजना के सामने कांग्रेस ने ‘प्यारी दीदी योजना’ लाई है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये देना का वादा किया गया है। हालांकि, भाजपा ने अभी महिलाओं के हित में कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। लेकिन नई दिल्ली व‍िधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा महिलाओं को चुनाव से पहले 1100 रुपये की सहायता राशि दे रहे हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आप का आरोप है कि भाजपा प्रत्याशी पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि मैं तो चुनाव से पहले बांट रहा हूं, केजरीवाल की तो दिल्ली में सरकार है वह चुनाव के बाद क्यों सहायता राशि देने की बात कर रहे हैं, अगर उन्हें सहायता करनी है, तो वह अभी क्यों नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में तीसरी बार सरकार बनाने के मकसद से केजरीवाल ने न‍िम्‍न पांच घोषणाएं की हैं। 1.’महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। 2.बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ इसके तहत 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का फ्री में इलाज होगा। 3..ऑटो चालकों के परिवार में बेटी की शादी पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। 4..दलित छात्रों के लिए अंबेडकर स्कॉलरशिप, इस योजना के तहत द‍िल्‍ली सरकार दलित छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी। 5, पुजारियों-ग्रंथियों के लिए 18 हजार रुपये महीना दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल मंगलवार को बज गया। 5 फरवरी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।

अमेरिकी संसद में ‘सनातन की गूंज’, अमेरिकी संसद में कांग्रेस सदस्य सुभाष सुब्रमण्यम ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली

वाशिंगटन अमेरिकी संसद में कांग्रेस सदस्य सुभाष सुब्रमण्यम ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। उनके शपथ लेने के दौरान उनकी मां भी मौजूद थीं। वह इकलौते भारती-अमेरिकी सांसद रहे जिन्होंने पवित्र हिन्दू ग्रंथ पर हाथ रखकर शपथ ली। सुब्रमण्यम ने रविवार को एक्स पर लिखा, “कल, मैंने भगवद गीता पर हाथ रखकर वर्जीनिया से पहले भारतीय अमेरिकी और दक्षिण एशियाई कांग्रेसमैन के रूप में शपथ ली। मेरी मां, जो भारत से डलेस पहुंची थीं, ने शायद इसकी कल्पना नहीं की होगी, लेकिन यही अमेरिका का वादा है। वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान।’ तुलसी गबार्ड पहली सदस्य थीं जिन्होंने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। उन्होंने पहली बार 3 जनवरी, 2013 को हवाई के दूसरे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। गबार्ड अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली हिंदू अमेरिकी हैं। किशोरावस्था में हिंदू धर्म अपनाने वाली गबार्ड अब राष्ट्रीय खुफिया निदेशक के शक्तिशाली पद के लिए नामांकित हैं। बता दें इस बार 6 भारतीय अमेरिकी संसद पहुंचे हैं। कांग्रेस के निचले सदन के लिए यह भारतीय अमेरिकियों का अब तक सबसे बड़ा शपथ ग्रहण था। शपथ लेने वालों में कांग्रेस सदस्य डॉ. अमी बेरा सबसे वरिष्ठ हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के प्रतिनिधि के रूप में लगातार सातवीं बार शपथ ली। मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेसी थानेदार, कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले रो खन्ना और इलिनोइस के आठवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले राजा कृष्णमूर्ति ने भी शपथ ली। वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमिला जयपाल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला हैं। सभी छह भारतीय अमेरिकी सांसद डेमोक्रेटिक पार्टी से हैं और उन्होंने सदन के स्पीकर पद के लिए चुनाव में सदन के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ्रीज को वोट दिया। हालांकि रिपब्लिकन माइक जॉनसन को सदन का अध्यक्ष चुना गया। दलीप सिंह सौंद 1957 में प्रतिनिधि सभा के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय अमेरिकी और सिख थे। वह डेमोक्रेटिक पार्टी से थे और लगातार तीन कार्यकाल के लिए चुने गए थे। दूसरे भारतीय अमेरिकी को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में प्रवेश करने में लगभग पांच दशक लग गए। बॉबी जिंदल ने 2005 से 2008 तक लुइसियाना के पहले कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व किया। बाद में वे लुइसियाना के दो-कार्यकाल वाले गवर्नर बने, जिससे वे किसी अमेरिकी राज्य के गवर्नर के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बन गए। जिंदल रिपब्लिकन टिकट पर सदन में चुने जाने वाले एकमात्र भारतीय अमेरिकी रहे हैं।

प्रदेश सरकार गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है गौ-वंश की उचित देखभाल हो, उन्हें समुचित आहार एवं पोषण मिले और इसके साथ पशुपालकों की आय भी बढ़े। इसके लिए सरकार कई योजनाएं ला रही है। प्रदेश में पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। पंजीकृत गौशाला में रहने वाले पशुओं को पहले 20 रुपए प्रति दिन प्रति पशु आहार अनुदान दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 40 रुपए किया जा रहा है। दुग्ध उत्पादकों को बोनस दिए जाने की भी सरकार की योजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज मंत्रालय में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव पशुपालन एवं डेयरी श्री उमाकांत उमराव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में निर्देश दिए कि प्रदेश में संचालित सभी गौ-शालाओं का निरीक्षण करवाया जाए। अनुदान की राशि का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। गौ-शालाओं के संचालन में समाज का भी पूरा सहयोग लिया जाना चाहिए। गौ-शाला में गौ-वंश के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिएं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पंचायतवार अभियान चलाकर गोचर भूमि खाली कराई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घरों में गौ-वंश पालने के लिए भी शीघ्र योजना बनाई जाए। गाय का दूध अत्यंत पोषक होता है तथा बच्चों के कुपोषण को दूर करने में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। गाय के दूध के उत्पादन एवं विपणन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। कुपोषित बच्चों को गाय का दूध उपलब्ध कराया जाए। पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन पटेल ने सुझाव दिया कि पालतू एवं निराश्रित गौ-वंश की पहचान के लिए उन्हें अलग-अलग रंग के टैग लगाए जाएं, जिससे गौ-वंश की पहचान आसान हो सके। मंत्री श्री पटेल ने बॉयो सीएनजी संयंत्र लगाने जाने की भी बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन पर सहमति व्यक्त की। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सुझाव दिया कि गौ-वंश की नस्ल सुधारने एवं बछिया उत्पादन के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमन का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। प्रमुख सचिव श्री उमराव ने बताया कि 20 वीं पशु संगणना के अनुसार प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख गौ-वंश है। प्रदेश में 2190 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें 627 अशासकीय स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संचालित और 1563 गौशालाएं मुख्यमंत्री गौ सेवा योजना अंतर्गत संचालित हैं। इन गौ-शालाओं में कुल 3 लाख 15 हजार गौ-वंश है, जिन्हें अनुदान दिया जाता है। इसके लिए वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 252 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। जनवरी-2025 से अनुदान राशि 40 रुपए किए जाने पर इस वित्त वर्ष में 34 करोड़ 65 लाख रुपए के अतिरिक्त प्रावधान की आवश्यकता होगी।  

चुनाव की घोषणा के बाद आप ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा- सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया गया। तीन महीने में यह दूसरी बार हुआ है जब मुख्यमंत्री आवास से सीएम आतिशी को बाहर निकल गया है। सीएम आतिशी ने मंगलवार को सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी साझा की है। आतिशी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “भाजपा ने तीन महीने में दो बार मुझसे मेरा आवास छीना है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली वालों के घर में जाकर रहूंगी लेकिन दिल्ली वालों के काम नहीं रुकेंगे।” इस मौके पर सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी को इस बात की चिंता नहीं है कि दिल्ली वालों के बारे में कुछ काम किया जाए। दिल्ली वालों को 24 घंटे बिजली कैसे मिले। उनका अस्पताल में इलाज कैसे हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करना जानती है कि कोई नई जांच शुरू कर दी जाए ताकि आप के नेताओं को जेल में भेज दिया जाए। भाजपा ने देश के 75 सालों के इतिहास में पहली बार एक ऐसा काम किया जो कभी सुना नहीं था। भाजपा ने एक राज्य की मुख्यमंत्री को दूसरी बार उनके आधिकारिक निवास से बेघर कर दिया है। मुख्यमंत्री का सारा सामान पैक करके मुख्यमंत्री निवास से बाहर फेंका गया है। इस मौके पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली के चुनाव की घोषणा जिस दिन होती है उससे पिछली रात को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने जो मेरा सरकारी आवास है, उससे मुझे बाहर कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने मुझे तीन महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास से निकाल कर बाहर फेंक दिया है। मुख्यमंत्री आवास का अलॉटमेंट कैंसिल किया और मुख्यमंत्री आवास एक चुनी हुई सरकार की चुनी हुई मुख्यमंत्री से छीन लिया। तीन महीने पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से मेरा सामान, मेरे परिवार का सामान घर से निकालकर सड़क पर फेंक दिया था। भारतीय जनता पार्टी को लगता है कि वह घर छीनकर, हमारे साथ गाली गलौज करने से मेरे परिवार के बारे में निचले स्तर की बातें करके हमारे काम रोक देंगे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली वालों को यह कहना चाहूंगी कि अगर जरूरत पड़े तो मैं आपके घर पर जाकर रहूंगी और आपके घर से दिल्ली वालों के लिए काम करूंगी। दोगुनी स्पीड से काम करूंगी, दोगुने जज्बे से काम करूंगी। भारतीय जनता पार्टी को यह बताने के लिए काम करूंगी कि आप हम पर कोई भी अत्याचार कर लीजिए, हमें कितना भी परेशान कर लीजिए, हम दिल्ली वालों के काम रुकने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले मेरा सामान सड़क पर भले फेंक दिया था। उसके बाद तीन महीने में मैंने दिल्ली की सड़क ठीक करवाई। मैंने दिल्ली में फ्लाईओवर बनवाए। मैंने दिल्ली में स्कूल बनवाए, मोहल्ला क्लीनिक में जो टेस्ट रुके हुए थे वो टेस्ट शुरू करवाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा वालों ने मुझे मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल कर फेंक है। अब वह याद रखें कि आज मैं यह प्रण ले रही हूं दिल्ली की हर महिला को 2,100 रुपये दिलवा कर रहूंगी। संजीवनी योजना के तहत दिल्ली के हर बुजुर्ग को सरकारी अस्पताल में प्राइवेट अस्पताल में फ्री इलाज करवा कर रहूंगी। दिल्ली के हर पुजारी और हर ग्रंथी को हर महीने 18,000 रुपये की सम्मान राशि दिलवा कर रहूंगी। भारतीय जनता पार्टी वाले समझ लें कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता, एक एक नेता और मुख्यमंत्री अपने सिर पर कफन बांधकर निकला है। दिल्ली वालों के लिए काम करने के लिए निकला है। आप हमें जितना परेशान करेंगे, हम और ज्यादा जज्बे से काम करेंगे।

माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड किया, इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई

भोपाल (MPBSE) माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में माशिमं ने प्रश्नों का पैटर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंक योजना के साथ-साथ हर प्रश्न के पैटर्न की जानकारी दी गई है। प्रत्येक विषय के प्रश्नों का पैटर्न और अंक योजना को अपलोड किया गया है। इसमें 10वीं के प्रत्येक विषय का पेपर 75 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 25 अंक का होगा। वहीं, 12वीं का नॉन प्रैक्टिकल विषयों का 80 अंक और आंतरिक मूल्यांकन 20 अंक का होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों का पेपर 70 अंक का होगा और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले दो अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्न इस बार दोनों कक्षाओं के दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के बदले दो अंकों की लघु उत्तरीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा होगी। वस्तुनिष्ट प्रश्न 30 अंक के होंगे। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में सैंपल पेपर से तैयारी कराई जा रही है। अभी छमाही परीक्षा के आकलन के बाद विशेष कक्षाएं लगाई जा रही हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा के दिन भी कक्षाएं लगाकर सवाल हल कराए जाएंगे। राजधानी के कई स्कूलों में रविवार और त्योहार के दिन भी अतिरिक्त कक्षाएं लगाईं जा रही हैं। सीएम राइज स्कूलों में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित कर उनकी जिम्मेदारी शिक्षकों को अलग से दी गई है। सभी स्कूलों में वार्डन शिक्षक को पांच विद्यार्थियों की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों कक्षाओं में कमजोर विद्यार्थियों को चयनित किया गया है, उनकी विशेष तैयारी कराई जा रही है। एक ही स्कूल से गायब मिले 18 टीचर, नोटिस जारी किए इस बीच, प्रदेश में लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। राजगढ़ से खबर है कि स्कूल में निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी करण सिंह भिलाला ने शासकीय बालक उमावि करेड़ी के 18 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 3 दिवस के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में एक पक्षीय कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा- ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल से तीन लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए, गांव और शहर होंगे आत्मनिर्भर

पणजी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक गांव और शहर को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से शुरू की गई ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ पहल से तीन लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी तालुका नोडल अधिकारियों और विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ कार्यक्रम की प्रगति और तटीय राज्य में जारी विशेष अभियानों की समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के हवाले से बताया कि राज्य में लगभग 3.14 लाख लोग इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सावंत ने स्वयंपूर्ण मित्रों और तालुका नोडल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने ग्राम पंचायतों में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना की। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ‘विजन फॉर ऑल’ पहल का विशेष उल्लेख किया, जिसके तहत सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पहली कक्षा 10वीं कक्षा तक के दो लाख से अधिक छात्रों की आंखों की जांच की गई। उन्होंने कहा, ‘इस पहल के तहत 3,439 छात्रों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।’ मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच प्रमुख विभागों द्वारा संचालित विशेष अभियानों की प्रगति की भी समीक्षा की।  

यूपी में शीतलहर का कहर जारी, कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया

हरदोई उत्तर प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में सर्द मौसम और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्र अत्यंत घने कोहरे की चादर में लिपटे दिखे। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। प्रदेश के मध्य भाग को छोड़कर जहां अगले पांच दिनों के दौरान कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। रात में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C-4°C की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिले में चारों तरफ कोहरे की घनी चादर फैली हुई है और विजिबिलिटी भी 50 से 100 मीटर के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 9 जनवरी तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा 11 जनवरी तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। वहीं, यूपी के देवरिया में शीतलहर के प्रकोप से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। यहां तापमान के गिरने से जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर स्कूल को 14 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश भी जारी किए हैं। इसके अलावा देवरिया में सड़क मार्ग से लेकर रेलवे मार्ग तक सभी जगहों पर कोहरे की सफेद चादर दिखाई दे रही है। घने कोहरे की वजह से भी विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर रह गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 10 से 12 जनवरी के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम के मिजाज में बदलाव लाएगा। इससे दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, इससे धुंध तो छटेगी लेकिन तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा।  

कुंभ मेला की जगह अगर वक्फ की संपत्ति है तो इसमें क्या दिक्कत है, मुस्लिम धर्मगुरु बोले- एक पड़ोसी दूसरे के आता है काम

मुरादाबाद यूपी के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ को लेकर सियासत शुरू हो गई है। कुंभ मेले वाली जमीन को वक्फ की जमीन बताते हुए किए जा रहे दावों को लेकर राजनीति गरमाती जा रही है। इस मामले पर मुस्लिम धर्मगुरु इन्तेज़ाब कादिरी ने कहा कि कुंभ मेला की जगह अगर वक्फ की संपत्ति है तो इसमें क्या दिक्कत है। एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी की समस्या को हल कर दे, इसमें क्या हर्ज है। यह कोई जताने वाली बात नहीं है। यह तो अच्छी बात है। कादिरी ने कहा कि हमारी कोई चीज दूसरे के काम आ गई है। भारत की यही खूबी है यह हमेशा से चला आया है। ऐसे ही देश चलेगा। अगर सुकून से जीना है तो एक दूसरे के लिए दिलों में मोहब्बत रखनी होगी। इसी फॉर्मूले पर हमारी पीढ़ी भी जी सकेगी। हम रुकावटें खड़ीं करके आराम और सुकून से नहीं रह सकते हैं। अगर सुकून चाहते हैं तो एक दूसरे के लिए हमदर्दी रखनी पड़ेगी। एक दूसरे के लिए दिलों में गुंजाइश रखनी होगी। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बारे में कहा कि कुछ लोग पहचान बनाने के लिए ऐसे ही हथकंडे का इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसा कह देते हैं कि जिससे लोगों में हलचल होगी। एक पुरानी कहावत है कि बदनाम होंगे तो क्या, नाम होगा। ऐसे लोगों की बात को एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल दें। ऐसे बयान देने वालों से होशियार और दूर रहने की सलाह दी है। ज्ञात हो कि आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बीते दिनों एक बयान जारी कर महाकुंभ के मेले की जमीन को वक्फ बताया है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के निवासी सरताज ने दावा किया है कि कुंभ के मेले की जहां तैयारियां की जा रही है वो जमीन वक्फ की संपत्ति है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जमीन लगभग 54 बीघा बताई जा रही है। समुदाय विशेष के लोगों ने बड़ा दिल दिखाते हुए कोई आपत्ति नहीं दर्ज की है। कुंभ मेले के सारे इंतेजाम इसी वक्फ की जमीन पर हो रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ अखाड़ा परिषद और दूसरे बाबा लोग समुदाय विशेष के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रहे है। उन्हें इस तरह की सोच को छोड़ना होगा और समुदाय विशेष की तरह बड़ा दिल दिखाना होगा।  

23 वर्षीय कंडुला की 23 जनवरी, 2023 को सड़क पार करते समय मौत हो गई थी, इस मामले में जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बर्खास्त

सिएटल/नई दिल्ली सिएटल में पुलिस वाहन दुर्घटना में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के लगभग एक वर्ष बाद, जिम्मेदार अधिकारी केविन डेव को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है। आंध्र प्रदेश की मूल निवासी 23 वर्षीय कंडुला की 23 जनवरी, 2023 को सड़क पार करते समय मौत हो गई थी। डेव 74 मील प्रति घंटे (लगभग 119 किमी/घंटा) की गति से गाड़ी चला रहा था, जब उसके गश्ती वाहन ने कंडुला को टक्कर मार दी, जिससे वह 100 फीट दूर जा गिरी। डेव ड्रग ओवरडोज की एक कॉल आने के बाद गाड़ी चला रहा था। अंतरिम सिएटल पुलिस प्रमुख सू राहर ने डेव को बर्खास्त करने के फैसले की घोषणा की। सिएटल पुलिस जवाबदेही कार्यालय ने निर्धारित किया था कि डेव ने चार विभागीय नीतियों का उल्लंघन किया। राहर ने आपात स्थिति में मदद करने के डेव के इरादे को स्वीकार किया, लेकिन परिणाम की गंभीरता पर जोर दिया। सिएटल टाइम्स ने राहर के हवाले से बताया, “मेरा मानना है कि अधिकारी का उस रात किसी को चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था और वह जल्द से जल्द ओवरडोज के संभावित शिकार तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, मैं उसके खतरनाक ड्राइविंग के दुखद परिणामों को स्वीकार नहीं कर सकती। उसका सकारात्मक इरादा उस खराब फैसले को कम नहीं करता है जिसके कारण मानव जीवन की हानि हुई और सिएटल पुलिस विभाग की बदनामी हुई।” यह घटनाक्रम सिएटल के एक अन्य अधिकारी, डैनियल ऑडरर को बर्खास्त किए जाने के बाद हुआ। कंडुला की मौत के बाद बॉडीकैम फुटेज में कैद हुई उसकी असंवेदनशील टिप्पणियाों और हंसी के लिए उसे बर्खास्त किया गया था। वीडियो में, ऑडरर को दुर्घटना के बारे में हंसते हुए सुना गया। उसे यह कहते हुए सुना गया, “उह, मुझे लगता है कि वह हुड पर चढ़ गई, विंडशील्ड से टकराई, और फिर जब उसने ब्रेक मारा, तो कार से उड़ गई…लेकिन वह मर चुकी है।” इसके बाद लंबे समय तक वह हंसता रहा। ऑडरर ने आगे टिप्पणी की, “हां, बस एक चेक लिखो। बस, 11,000 डॉलर। वह वैसे भी वह 26 वर्ष की थी। उसका मूल्य सीमित था।” पुलिस जवाबदेही कार्यालय के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ऑडरर ने दावा किया कि उसकी टिप्पणी शहर के वकीलों का मजाक उड़ाने के लिए थी जो संभावित गलत मौत के मुकदमे को संभाल सकते हैं। चीफ राहर ने ऑडरर के व्यवहार पर गहरा खेद व्यक्त किया और एक आंतरिक ईमेल में कहा कि उनके शब्दों ने कंडुला के परिवार को पीड़ा पहुंचाई, पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को धूमिल किया। उन्होंने कहा, “इस पुलिस अधिकारी के कार्यों ने सिएटल पुलिस विभाग और हमारे पूरे पेशे को शर्मसार कर दिया है, जिससे हर पुलिस अधिकारी का काम और भी मुश्किल हो गया है।” घटना की गंभीरता के बावजूद, किंग काउंटी अभियोक्ता कार्यालय ने अधिकारी डेव के खिलाफ आपराधिक आरोप दायर नहीं करने का फैसला किया। इसके बजाय, सिएटल सिटी अटॉर्नी ने उस पर $5,000 का यातायात उल्लंघन लगाया। सिएटल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास इस मामले में सक्रिय रूप से शामिल रहा है, और कंडुला के परिवार और प्रतिनिधियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखा है। वाणिज्य दूतावास ने मामले की प्रगति की निगरानी करते हुए कंडुला और उसके परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर समर्थन का वचन दिया। इस त्रासदी और उसके बाद की घटनाओं ने व्यापक आक्रोश को जन्म दिया, जिससे पुलिस की जवाबदेही और आचरण के साथ-साथ मानव जीवन के मूल्य पर सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें इसकी रक्षा करने का जिम्मा सौंपा गया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय युवा उत्सव समापन समारोह में नयी योजना करेंगे लाँच: मंत्री सारंग

भोपाल खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत@2047 विजन एवं ‘GYAN पर ध्यान के साथ गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी का सूत्र दिया है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इसी प्रेरणा के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विगत एक वर्ष में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में चरणबद्ध रूप से 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित किया जा रहा हैI देश में सर्वाधिक म.प्र. के युवाओं की प्रतिभागिता मंत्री श्री सारंग ने बताया कि विकसित भारत@2047 के विज़न में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने “विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलॉग” का मंच प्रदान किया है। इसमें चयनित युवा प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ भेंट कर राष्ट्र की प्रगति के लिए नये विचार रखेंगे। प्रथम चरण में “डिजिटल क्विज” 25 नवंबर से 10 दिसंबर, 2024 तक माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन किया गया है। इसमेंदेश में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 1.79 लाख युवाओंद्वारा सहभागिता की गई।द्वितीय चरणमें निबंध लेखन प्रतियोगिता में 10 टॉपिक पर ऑनलाईन कुल 1986 निबंध प्राप्त हुए। प्रत्येक टॉपिक से 25 प्रतिभागियों सहित कुल 250 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। तृतीय चरण में द्वितीय चरण के चयनित 250 युवाओं द्वारा राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में 10 टॉपिक पर प्रेजेंटेशन किया गया। इसमें 45 प्रतिभागी चयनित किए गए। भारत मंडपम में करेंगे सहभागिता मंत्री श्री सारंग ने बताया कि अगले और अंतिम चतुर्थ चरण भारत मंडपम नई दिल्ली मेंप्रदेश के तृतीय चरण में चयनित 45 प्रतिभागी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में 11 व 12 जनवरी, 2025 में सहभागिता के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण में अपने दृष्टिकोण और विचार प्रस्तुत करेंगे। युवा उत्सव में प्रदेश के जिलों, संभागों के साथ ही राज्य स्तरीय युवा उत्सव का विशेष आयोजन किया गया है। इस वर्ष युवा उत्सव का आयोजन कुल 7 विधाओं यथा समूह लोकगीत, समूह लोक गायन, पेटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में किया गया था। प्रदेश में युवा उत्सव का आयोजनजिला स्तर पर 18 से 26 दिसम्बर 2024 तक 10,500 प्रतिभागियों के साथ और संभाग स्तर पर3 से 5 जनवरी 2025 तक 1700 प्रतिभागियों के साथ किया। विकसित भारत@2047 का लक्ष्य मंत्री श्री सारंग ने बताया कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ 6 जनवरी 2025 को हुआ है। इसमें 10 संभागों के लगभग 350 प्रतिभागी 7 विधाओं में सहभागिताकर रहे हैं। राज्य स्तर से चयनित प्रदेश का दल 12 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के युवा उत्सव में सहभागिता करेगा। प्रदेश के युवाओं में जागरूकता, सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना का विकास कर उन्हें विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में उनकी भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नई योजना “पार्थ” (पोलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एण्ड हुनर) होगी लाँच मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रदेश के देशभक्त एवं उर्जावान युवाओं को पुलिस एवं आर्मी में रोजगार तथा देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिये पार्थ (PARTH Police Army Recruitment Training &Hunar) योजना तैयार की गई है। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 जनवरी 2025 को दोपहर एक बजे टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में करेंगे। योजनान्तर्गत प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री आदि में रोजगार उपलब्ध कराने के लिये भर्ती पूर्व शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रशिक्षण देने के लिये प्रशिक्षण योजना संभाग स्तर पर संचालित की जायेगी। योजनायें युवाओं के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम विभाग की संभाग स्तरीय संचालित किया जायेगा। युवाओं को शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट), लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिये प्रशिक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रदाय किया जाएगा। प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के द्वारा किया जायेगा। इसके लिये ग्रामीण युवा समन्वयक और विभागीय कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जायेगा। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की योजना स्ववित्त पोषित होगी। इसके लिये प्रशिक्षणार्थी से प्रतिमाह निर्धारित शुल्क प्राप्त किया जायेगा। प्रशिक्षण शुल्क का निर्धारण संबंधित खेल अधोसंरचना के लिये गठित खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति द्वारा किया जायेगा। शारीरिक दक्षता (फिजीकल टेस्ट) के लिये निश्चित मानदेय पर रखे जाने वाले प्रशिक्षक की न्यूनतम अर्हता बी.पी.एड/बी.पी.ई./एन.आई.एस. डिप्लोमा एवं राज्य स्तर का एथलेटिक खेल का खिलाड़ी होना अनिवार्य है। लिखित परीक्षा (सामान्य ज्ञान, गणित, अंग्रेजी आदि) एवं व्यक्तित्व विकास के लिये विषय विशेषज्ञ शासकीय/अर्द्धशासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी की सेवाएं पार्ट टाईम ली जायेगी। स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ की सेवाएं शासकीय/अर्द्ध शासकीय शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के अलावा अन्य योग्य व्यक्ति की सेवाएं लेने का निर्णय खिलाड़ी प्रशिक्षक कल्याण समिति द्वारा लिया जायेगा।

‘भारतपोल’ पोर्टल के लॉन्च पर अमित शाह ने कहा- यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है

नई दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित ‘भारतपोल’ पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर अमित शाह ने सीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किया। ‘भारतपोल’ पोर्टल के लॉन्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “आज ‘भारतपोल’ के शुभारंभ के लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं। यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है। ‘भारतपोल’ की संरचना से भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस खुदको इसकी मदद से बहुत सरलता से इंटरपोल के साथ जोड़ पाएगी और जांच को गति दे पाएगी।” अमित शाह ने आगे कहा कि हम सब जानते हैं कि हम अमृत काल में जी रहे हैं। आज़ादी के 75 साल से आजादी के 100 साल के कालखंड को ना केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत काल के रूप में वर्णित किया है, बल्कि अब देश की 140 करोड़ की जनता ने इस काल खंड को अमृत काल के रूप में स्वीकार भी किया है। भाजपा नेता ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने संकल्प लिया है कि 2047 में जब देश को आजादी के 100 साल होंगे, तब भारत हर क्षेत्र में विश्व में पहले स्थान पर होगा और हम हर क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहे होंगे। अगर ये संकल्प हमें सिद्ध करना है तो इसके कई पड़ाव हैं। हमने तय किया है कि 2027 तक भारत को विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाएंगे। वहीं, से पहला कदम शुरू होगा। 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनने के लिए हमारे पास 25 साल हैं और एक प्रकार से भारत के लिए स्वर्णिम अवसर होगा। बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित इस ‘भारतपोल पोर्टल’ का उद्देश्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर और वित्तीय अपराधों में अंतरराष्ट्रीय पुलिस की सहायता करना है, जो वास्तविक समय में सूचनाओं का आदान-प्रदान करेगा। दरअसल, भारतपोल पोर्टल इंटरपोल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए सभी अनुरोधों के प्रसंस्करण को सुव्यवस्थित करेगा, जिसमें रेड नोटिस और अन्य रंग-कोडित इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल है। साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, ऑनलाइन कट्टरता, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भारतपोल पोर्टल काफी कारगर साबित हो सकता है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live