LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में बांके बिहारी लाल के किए दर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को अपने मथुरा प्रवास के दौरान कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी और ठकुरानी श्री राधिका रानी के युगल विग्रह रूप “श्री बांके बिहारी लाल” के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बांके बिहारी लाल के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हो गया। उन्होंने श्री बांके बिहारी से अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने और सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की। कुल्हड वाली लस्सी का लिया आनंद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में दर्शन के बाद सपरिवार कुल्हड़ वाली लस्सी का आनंद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हजारों की संख्या में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों के बीच वृंदावन के भक्तिमय वातावरण ने लस्सी का आनंद दोगुना कर दिया। दुकानदार द्वारा लस्सी का पेमेंट यूपीआई से लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नए और बदलते भारत का प्रतीक है।  

मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रारंभ,17 लोगों को मिली नेत्र ज्योति

मनेंद्रगढ़/एमसीबी राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मोतियाबिंद ऑपरेशन  प्रारंभ हो गया है, डॉ अविनाश खरे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक व डॉ पुष्पेंद्र सोनी, डॉ. एस.एस. सिंह बीएमओ के मार्गदर्शन में सोमवार को 17 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ. आर एस सेंगर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया। ज्ञात हो  कि विगत जुलाई माह में बारिश के करण ऑपरेशन थियेटर में नमी आ जाने के कारण ऑपरेशन को बंद किया गया था, ओटी की रिपेयरिंग कराने के बाद कल्चर निगेटिव आने के बाद ओटी में ऑपरेशन शुरू हो गया है।। स्वास्थ्य मंत्री  के द्वारा डॉ मनोज सिंह आई सर्जन बिलासपुर और डॉ श्रीमति उमा खापर्डे अपनी सेवाएं जिला चिकित्सालय में दे रहे हैं। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में ऑपरेशन होते रहेगा, आवश्यक दवाई संसाधन की व्यवस्था की जा रही हैं। नेत्र ऑपरेशन में डॉ सेंगर के अलावा आर. डी. दीवान सहायक नोडल अधिकारी,(अंधत्व), किरण वर्मा, वर्षा श्रीवास्तव,अल्पना पटेल,प्रियंका साहू, दशरथ राम, रामकरण साहू, अरुण ताम्रकार रजनीश कुमार, संजय द्विवेदी एवं गिरधारी ने सफल नेत्र ऑपरेशन में सहयोग दिया।

नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक में महाविद्यालय का नाम चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने का प्रस्ताव

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में नव गठित जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य जनभागीदारी समिति के सचिव अतुल कुमार वर्मा बताया की इस नवगठित समिति के प्रथम बैठक में महाविद्यालय के विकास से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए पीने के लिए पानी की समस्या को दूर करने के लिए दो पेयजल उपकरणो की खरीददारी, आगंतुकों तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हेतु स्टील चेयर , कम्प्यूटर आपरेटर के वेतन का निर्धारण कलेक्टर दर पर किए जाने का निर्णय लिया गया। महाविद्यालय परिसर के बगल में स्थित विवेकानंद वाटिका के सौंदर्यीकरण, महाविद्यालय के शौचालयों के मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुरोध पत्र। महाविद्यालय के विस्तार हेतु भूमि आवंटन की मांग तथा महाविद्यालय के नाम को क्षेत्र की ऐतिहासिक सांस्कृतिक तथा भौगोलिक पहचान को को ध्यान में रखते हुए चांगभखार शासकीय महाविद्यालय जनकपुर किए जाने सम्बंधित प्रस्ताव को शासन को प्रेषित किए जाने के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। बैठक में जनभागीदारी समिति के सदस्य भरतपुर सोनहत विधायक प्रतिनिधि निलेश मिश्रा,अजय जगवानी, राहुल सोनी, निशांत गुप्ता, राजेश मिश्रा, भरतलाल गुप्ता, सुनील कुमार, सत्ते लाल बैंगा, अमित सोनी,नूरसबा, ओमप्रकाश पटेल, सुशीला सिंह उपस्थित रहे।

जिलों में विकास कार्यों में आएगी तेजी, राजस्थान-राज्य सरकार ने नियुक्त किए प्रभारी मंत्री

जयपुर| मुख्यमंत्री श्रीभजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर विभिन्न जिलोंके प्रभारी मंत्री नियुक्त किये हैं| उपमुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी अजमेर व ब्यावर एवं उपमुख्मंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा भीलवाड़ा व राजसमन्द के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं | वहीं केबिनेट मंत्री श्री किरोड़ी लाल अलवर व खैरथल-तिजारा, श्री गजेन्द्र सिंह बीकानेर व जैसलमेर, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ दौसा, श्री मदन दिलावर जोधपुर व फलौदी, श्री कन्हैयालाल नागौर व डीडवाना-कुचामन, श्री जोगाराम पटेल जयपुर, श्री सुरेश सिंह रावत भरतपुर व डीग, श्री अविनाश गहलोत चुरू व झुन्झुनू, श्री सुमित गोदारा श्री गंगानगर व हनुमानगढ़, श्री जोराराम कुमावत बाड़मेर व बालोतरा, श्री बाबूलाल खराड़ी बांसवाडा व डूंगरपुर इनके साथ ही श्री हेमन्त मीणा उदयपुर व सलुम्बर के प्रभारी मंत्री नियुक्त किये गए हैं | राज्यमन्त्री श्री संजय शर्मा सीकर, श्री गौतम कुमार कोटा व सवाई माधोपुर, श्री झाबर सिंह खर्रा पाली, श्री हीरालाल नागर टोंक व बूंदी,श्री ओटा राम देवासी झालावाड़ व बारां, डॉ. मंजू बाघमार प्रतापगढ़ व चित्तोड़गढ़, श्री विजय सिंह कोटपूतली-बहरोड़, श्री के. के. बिश्नोई सिरोही व जालोर एवं श्री जवाहर सिंह बेढम करौली व धोलपुर के प्रभारी मंत्री रहेंगे|

5000 के इनामी ने की थी करोड़ों की ठगी, राजस्थान-दौसा में सात साल से फरार बदमाश गिरफ्तार

दौसा। दौसा पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी बदमाश गब्बरसिंह पुत्र रामसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले 7 साल से फरार चल रहा था। गब्बरसिंह निवासी चारणवास खुरीकलां थाना सैंथल को न्यू मंडी रोड दौसा से पकड़ा गया है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा लोकेश सोनवाल और वृत्ताधिकारी दौसा रवि प्रकाश शर्मा के सुपरविजन में, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली दौसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। 8 जनवरी 2025 को पुलिस थाना कोतवाली दौसा और साइबर सेल दौसा की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से करोड़ों की ठगी के शातिर स्थायी वारंटी गब्बरसिंह को गिरफ्तार किया। गब्बरसिंह चारणवास खुरीकलां थाना सैंथल का रहने वाला है और वर्तमान में धौकरिया मोटर्स के पीछे न्यू मंडी रोड दौसा में रह रहा था। उसके खिलाफ कोतवाली दौसा में धोखाधड़ी के मामलों और 138 एनआई एक्ट के तहत कई प्रकरण दर्ज हैं। गब्बर सिंह 8 स्थायी वारंटों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जयपुर से गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त दौसा सहित कई थानों में 138 एनआई एक्ट के प्रकरणों में वांछित था।

हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता ने पेश किया सरकारी जवाब, राजस्थान-एसआई भर्ती परीक्षा-2021 को निरस्त नहीं होगी

जयपुर। पेपर लीक को लेकर विवादों में रही राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 को राज्य सरकार ने निरस्त करने से इंकार कर दिया है। इसे लेकर सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता विज्ञान शाह ने गुरुवार (9 जनवरी) को हाईकोर्ट में जवाब पेश कर दिया है। जवाब की कॉपी सभी पक्षकारों को दी गई है। आज इस मामले में सुनवाई होनी थी, जो अब कल होगी। हालांकि, हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी में कहा कि जब कैबिनेट, सब कमेटी और अन्य एजेंसियों ने भर्ती परीक्षा को रद्द करने की सिफारिश की है तो फिर सरकार भर्ती रद्द क्यों नहीं कर रही है। हाईकोर्ट की ओर से आरडी रस्तोगी को न्याय मित्र बनाया गया है।  सरकार गुमराह करने का प्रयास कर रही सरकार के जवाब को लेकर याचिकाकर्ता के अधिवक्ता हरेन्द्र नील ने कहा- सरकार का जवाब गोलमोल है। सरकार गुमराह करने का प्रयास कर रही है। हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। जवाब में सरकार की ओर से कहा गया है कि अभी मामले की जांच चल रही है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को पकड़ा है। डमी व नकल करने वाले करीब 40 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स को हमने सस्पेंड कर दिया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल सरकार भर्ती रद्द करने जैसा बड़े फैसला नहीं ले सकती हैं। अब तक 50 ट्रेनी एसआई गिरफ्तार, 25 को जमानत बता दें कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। एसओजी की जांच में कई डमी कैंडिडेट बैठाने का मामला भी सामने आया था। जांच में सामने आया है कि फर्जीवाड़ा करके कई अभ्यर्थियों ने नौकरी हासिल कर ली है। करीब 50 ट्रेनी एसआई को एसओजी अरेस्ट कर चुकी है, जिनमें से 25 को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।

विधायकों को सीट पर मिलेगा आईपैड, राजस्थान-विधानसभा का बजट सत्र 31 से

जयपुर। राजस्थान में इस बार विधानसभा में खास बदलाव देखने को मिलेंगे। विधानसभा को गुलाबी रंग से रंगा गया है। इसके अलावा विधायकों के टेबल पर आईपैड भी इंस्टॉल किए गए हैं। बजट सत्र में विधानसभा पूरी तरह से डिजिटलाइज्ड होगी, क्योंकि इसका संचालन नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के तहत होगा। इस पहल के अंतर्गत, विभागों द्वारा सदस्यों के पूछे गए प्रश्नों, ध्यानाकर्षण प्रस्तावों, विशेष उल्लेख प्रस्तावों, आश्वासनों और याचिकाओं के जवाब ऑनलाइन भेजे जाएंगे। डिजिटलाइज हुई विधानसभा राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस सत्र में राज्य सरकार के सभी विभागों को नेवा एप्लीकेशन के माध्यम से ही विधानसभा द्वारा भेजे गए प्रश्नों के जवाब ऑनलाइन ही भेजने होंगे। विधानसभा डिजिटलाइज हो गई है। ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया विधानसभा की कार्य प्रणाली को सुचारु और डिजिटल बनाने के लिए वासुदेव देवनानी के निर्देश दिए थे। इस लेकर विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में विधान सभा के प्रशासनिक और तकनीकी अधिकारियों के दल ने राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में संचालित विधानसभा प्रकोष्ठों के अधिकारियों और कार्मिकों को नेवा एप्लीकेशन पर कार्य करने और प्रश्नों एवं प्रस्तावों इत्यादि के उत्तर देने और उनके परिचालन की जानकारी का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, 86 शासकीय सेवक पाए गए अनुपस्थित , कारण बताओ नोटिस जारी

महासमुंद  कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय, एनआईसी, अपर कलेक्टर, चिप्स, निर्वाचन शाखा, स्थापना शाखा, कोषालय, खाद्य विभाग, भू-अधिकारी, आदिवासी विकास, आबकारी एवं खनिज विभाग के कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिसमें 86 शासकीय सेवक अनुपस्थित पाए गए। बता दें कि अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए अपर कलेक्टर को अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर शासकीय दायित्वों का पालन करें। साथ ही उन्होंने कार्य स्थल पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की फाइल व्यवस्था, स्वच्छता का भी जायजा लिया। उन्होंने सभी शाखाओं में दस्तावेजों और फाइलों को व्यवस्थित रखने, स्वच्छता बनाए रखने और कार्यालय समय का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

बारिश में गांव तक पहुंचेगी एम्बुलेंस, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पीएम जनमन योजना से पहाड़ी अंचलों में बन रही पक्की सड़क

रायगढ़। पहाड़ी अंचलों में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के उनकी सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है। अब तक समाज की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाए इन बिरहोर बसाहटों तक अब पक्की सड़क पहुंचने लगी है। ये सड़कें इन बिरहोर परिवारों के सर्वांगीण विकास की नई राहें खोलेंगी। यहां रहने वाले निवासियों को अब सुकून है कि बारिश के दिनों में कच्ची सड़कों से होने वाली समस्याओं से उन्हें निजात मिलेगी। रायगढ़ जिले के आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ ब्लॉक के बसंतपुर के बिरहोर श्री गोविन्द और रामविलास ने बताया कि अब गांव में पक्की सड़क बन जाने से आवागमन में सुविधा मिल रही है। पहले पहाड़ी एरिया एवं कच्ची सड़कों के कारण गांववासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। खासकर बारिश के दिनों में जब किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होती थी, तो कच्ची सड़कों के चलते एम्बुलेंस भी गांव तक नहीं पहुँच पाती थी। इसके अलावा बच्चों को स्कूल जाने में भी बड़ी कठिनाई होती थी, क्योंकि रास्ते की स्थिति खराब थी। अब सड़क के निर्माण से इन सभी समस्याओं का हल निकला है और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को यहां गांव में पक्की सड़क निर्माण कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। न्यूनतम आबादी का मापदण्ड किया गया शिथिल गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ये सड़कें बनवायी जा रही है। इस योजना के तहत बनने वाली सड़कें सामान्य बसाहट में 500 से अधिक आबादी और अनुसूचित क्षेत्रों में 250 से अधिक आबादी वाले बसाहटों को योजना से जोडऩे का प्रावधान रहा है। लेकिन पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति की बसाहट को बारहमासी सड़कों से जोडऩे के लिए जरूरी आबादी के संख्या को शिथिल किया गया। अब 100 से अधिक आबादी वाले इन विशेष पिछड़ी जनजाति वाले बसाहटों के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें वर्तमान में 4 अन्य सड़कों का काम जारी है। इन सड़कों के पूरा होने से इन गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान होगी। उनके बच्चों को पढऩे-लिखने के लिए बाहर आने-जाने में सुविधा होगी। खेती-किसानी के लिए कृषि उत्पादों का परिवहन और विकासखण्ड और जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों पर ग्रामवासियों का आवागमन सुगम होगा।

कश्मीर घाटी में दिन में गर्माहट, रात का तापमान गिरना जारी, शीत लहर को प्रकोप जारी

श्रीनगर कश्मीर घाटी में तेज धूप निकलने के कारण दिन गर्माहट भरा रहता है और वहीं पारा लुढ़कने के बाद रात में शीत लहर को प्रकोप बढ़ जाता है। मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीनगर ने गुरुवार को बताया कि राजधानी श्रीनगर में बुधवार दिन का तापमान मौसमी औसत 6.6 डिग्री सेल्सियस से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह, घाटी भर के अन्य मौसम केंद्रों ने सामान्य से अधिक दिन के तापमान की सूचना दी, जो पिछले दिन दर्ज किए गए औसत से एक डिग्री सेल्सियस से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। कश्मीर घाटी में रात का तापमान गिरना जारी रहा और जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार को तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा, गुरुवार को पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम, पहलगाम में शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम और सोनमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो कश्मीर घाटी के सबसे ठंडे स्थान रहे। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान बुधवार के शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले गुरुवार को शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। पहलगाम में तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 8.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुरम्य सोनमर्ग में बुधवार देर रात न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें गुरुवार को एक डिग्री की वृद्धि हुई। कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग के पिकनिक स्थल में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था और काजीगुंड में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था। इसके अलावा, 15 जनवरी तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने, जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और 11-12 जनवरी के दौरान जम्मू- कश्मीर में छिटपुट जगहों पर बर्फबारी का अनुमान है।  

मोदी की तरह शाह भी अपने अभियान की शुरुआत आप पार्टी के सबसे बड़े वोट बैंक को अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अब एक महीने से भी कम का वक्त रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह भी दिल्ली दंगल में मोर्चा संभालने जा रहे हैं। मोदी की तरह शाह भी अपने अभियान की शुरुआत आम आदमी पार्टी (आप) के सबसे बड़े वोट बैंक को अपनी ओर खींचने की कोशिश के साथ करेंगे। अमित शाह का यह कार्यक्रम करीब 30 लाख की आबादी और 20 सीटों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह 11 जनवरी को झुग्गी-झोपड़ियों के नेताओं के साथ मुलाकात करने जा रहे हैं। वह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौजूद झुग्गी-झोपड़ियों वाली 3 हजार कॉलोनियों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। यह बैठक शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने जा रही है। इसके जरिए भाजपा की कोशिश झुग्गी-झोपड़ियों के वोटर्स को अपने पाले में लाने की है, जो अभी तक मुख्यतौर पर ‘आप’ के समर्थक माने जाते रहे हैं। भाजपा ने इस बार झुग्गी-झोपड़ियों में मौजूद ‘आप’ के सबसे बड़े वोटबैंक में सेंध लगाने के लिए कई दांव चले हैं। पिछले कई महीनों से दिल्ली के सांसद, विधायक और अन्य नेता झुग्गियों में जाकर रात बिताते हैं। करीब दो दर्जन नेता सप्ताह में एक रात झुग्गी में ही बिताते हैं। यहां रहने वाले लोगों की समस्याएं सुनते हैं और सरकार बनने पर उन्हें दूर करने का भरोसा देते हैं। ‘जहां झुग्गी वहां मकान’ के नारे को भी खूब प्रचारित किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में 1675 फ्लैट्स झुग्गीवासियों को सौंपे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर सभी झुग्गीवालों को कह दें कि उन्हें भी इसी तरह पक्का मकान दिया जाएगा। दिल्ली में करीब 675 झुग्गी कल्स्टर हैं, जिनमें से 18-20 फीसदी पूर्वी और उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्रों में हैं। पिछले दो विधानसभा चुनावों में झुग्गी-झोपड़ियों को वोटर्स ने ‘आप’ को दिल खोलकर वोट किया। हालांकि, भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने झुग्गीवासियों से झूठे वादे किए। भाजपा कहती है कि पिछले 10 साल में झुग्गीवासियों के जीवन में कोई परिवर्तन नहीं आया है। दिल्ली की झुग्गियों में करीब 30 लाख लोगों की आबादी है, जिनमें से करीब आधे वोटर भी हैं। एक सर्वे के मुताबिक, 2020 में करीब 61 फीसदी ऐसे वोटर्स ने ‘आप’ का समर्थन किया जिनकी मदद से पार्टी 70 में से 67 सीटें जीतने में कामयाब रही।

बाइडन को रोम और वेटिकन के लिए रवाना होना था, PM मेलोनी से होने थी मुलाकात, अचानक विदेश दौरा रद्द किया

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के आखिरी विदेश दौरे को अचानक रद्द कर दिया। बाइडन को रोम और वेटिकन के लिए रवाना होना था, जहां उनकी मुलाकात पोप फ्रांसिस और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला के साथ-साथ प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से भी होनी थी। बाइडन के इस फैसले की वजह कैलिफोर्निया में फैली भीषण आग बताई जा रही है। राष्ट्रपति ने फैसला किया कि वे वॉशिंगटन में ही रहकर इस संकट पर नजर रखेंगे और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाइडन ने अपने दौरे को रद्द करने से पहले लॉस एंजेलेस में अपनी पहली परपोती से मुलाकात की, जो बुधवार को पैदा हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय फायर विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर आग की स्थिति का जायजा लिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन-पियरे ने एक बयान में कहा, “लॉस एंजेलेस से लौटने के बाद राष्ट्रपति ने यह निर्णय लिया कि वे इटली का अपना आगामी दौरा रद्द कर देंगे और आने वाले दिनों में कैलिफोर्निया संकट में राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।” कैलिफोर्निया में लगी इस भीषण आग ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। बाइडन ने इस आपदा के लिए लॉस एंजेलेस काउंटी के लिए एक ‘मेजर डिजास्टर डिक्लेरेशन’ को मंजूरी दी, जिससे राहत कार्यों के लिए संघीय फंडिंग का रास्ता साफ हो गया है। अब प्रभावित लोगों को अस्थायी आवास, घरों की मरम्मत और बीमा न होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कम ब्याज दर पर लोन मिल सकेगा। बाइडन ने एक्स पर कहा, “हम दक्षिणी कैलिफोर्निया की आग को रोकने और पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए कुछ भी और सब कुछ करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हम जानते हैं कि यह एक लंबा रास्ता तय करेगा।” समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस काउंटी के जंगलों में लगी आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम 1,100 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने मंगलवार को आपातकाल स्थिति की घोषणा की, क्योंकि दक्षिणी कैलिफोर्निया में तेजी से फैलती जंगल की आग के कारण हजारों लोगों को जगह खाली करने का आदेश दिया गया।

सालभर के आपराधिक घटनाओं और पुलिस की उपलब्धियों का आईजी ने पेश किया लेखाजोखा

बिलासपुर हत्या और हत्या के प्रयास के मामले साल दर साल बढ़ रहे हैं। इन घटनाओं की जांच में यह बात सामने आई है कि ज्यादातर मामलों में अपराध की जड़ में नशा प्रमुख कारण रहा है। इस पर लगाम कसने पुलिस की ओर से नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशीली दवाओं के कारोबार से कमाई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। इससे आपराधिक घटनाओं में कमी आ सकती है। ये बातें आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कही। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में सालभर के आपराधिक घटनाओं और पुलिस की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रेंज में हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म के मामले में बीते साल के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। इन मामलों की जांच में पता चला कि ज्यादातर मामलों में आपराधिक घटनओं को अंजाम देने वाले नशेड़ी किस्म के हैं या वारदात को अंजाम देते वक्त नशे में थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से नशे के कारोबार पर लगाम कसने कड़ी कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार से कमाई संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। उन्होंने बिलासपुर पुलिस की ओर से दो मामलों की गई कार्रवाई की तारीफ भी की। आईजी ने बताया कि रेंज में बीते साल की तरह इस बार भी 300 से अधिक मामले दर्ज कर नशीले पदार्थ जब्त किए गए। ये हैं चार प्राथमिकताएं     अपराध रोकने नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्वयंसेवी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा।     चोरी के मामलों से 10 गुना संपत्ति साइबर अपराधी हड़प लेते हैं। इसे रोकने के लिए समय पर शिकायत करना आवश्यक है। कई बार जानकारी के अभाव में समय पर शिकायत नहीं कर पाते। अब हर थाने में प्रशिक्षित जवान रहेंगे। इससे पीड़ितों को तत्काल मदद मिल सकेगी।     सड़क हादसों में कमी लाने के लिए इंजीनियरिंग में सुधार पर काम किया जाएगा। संबंधित कार्य एजेंसी से समन्वय बनाकर जरूरी सुधार कार्य कराएं जाएंगे। साथ ही जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थाओं के साथ ही लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।     पुलिस और जनता के बीच समन्वय के लिए कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर दिया जा रहा है। आम लोगों के बीच जाकर लोगों के अधिकार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न आयोजन के माध्यम से साइबर फ्राड और अन्य जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। टैटू के सहारे पकड़े गए अंतरराज्यीय चोर साल भर की उपलब्धियों को बताते हुए आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि गंभीर मामलों में पुलिस की टीम ने सुलझाने विशेष जोर दिया है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाला गैंग सक्रिय रहा। इससे सराफा व्यवसायी भी दहशत में आ गए थे। सीपत स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले की जांच के दौरान एसपी रजनेश सिंह ने एएसपी अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। एएसपी अनुज कुमार ने रेलवे स्टेशन की लाइन में लगे व्यक्ति के हाथ पर बने टैटू के आधार पर चोरों की पहचान की। इसके बाद पूरा गैंग अब पुलिस की गिरफ्त में है।

आम जनों के प्रति हमेशा आत्मीयता का भाव रखें : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी अपने सेवा काल में आम जनों के प्रति हमेशा आत्मीयता का भाव रखे। गरीब, वंचित और निर्दोषों के साथ शालीन व्यवहार करे।ईमानदार, निष्पक्ष और संवेदनशील अधिकारियों को ही आम जनता के बीच विश्वास और भरपूर सम्मान प्राप्त होता है। राज्यपाल श्री पटेल 29वें बैच के सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु सहायक कमाण्डेंट अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। राजभवन के बैक्वेट हॉल में आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता भी मौजूद रहे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप उन चुनिंदा व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्हें सशस्त्र सीमा बल का महत्वपूर्ण हिस्सा बनकर देश सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। आप सभी को आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ देने का अवसर मिलेगा। इस लिए जरूरी है कि आपके कार्य, आचरण और मर्यादा में सदैव जनहित प्राथमिकता में रहे। उन्होंने कहा कि आपका प्रत्येक कदम राष्ट्र की सेवा और जनता के कल्याण की दिशा में होना चाहिए। यही आपकी सफलता और सच्ची सेवा का मापदंड होगा। आपकी प्रतिबद्धता और दक्षता सशस्त्र सीमा बल की गौरवशाली परंपरा को और भी ऊँचाई पर ले जाएगी जो आपके परिवार, समुदाय, बल, और पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय होगी। डिजिटल चुनौतियों के प्रति रहे जागरूक और आमजनों को भी करे राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान में साइबर अपराध, तस्करों द्वारा नई-नई तकनीकों का उपयोग, और अन्य उभरती चुनौतियाँ आपके सेवा काल में बड़ा दायित्व प्रस्तुत करेगी। सभी अधिकारी डिजिटल युग की समस्याओं जैसे डिजिटल अरेस्ट, हेकिंग आदि के प्रति पहले स्वयं जागरूक और सतर्क रहे, फिर आमजनों को भी अपने स्तर पर जागरूक करने का प्रयास करे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि एस.एस.बी. ने वर्तमान परिदृश्य में शांति और व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, नक्सलवाद और सीमा प्रबंधन की हर चुनौतियों पर अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्कृष्ट प्रशिक्षण, अद्वितीय कौशल, और दृढ़ संकल्प के आधार पर आप इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल का सौजन्य भेंट कार्यक्रम में पौधा भेंट कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। उन्होंने सभी प्रशिक्षु सहायक कमाण्डेंट का परिचय प्राप्त किया। स्वागत उद्बोधन सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल के उप महानिरीक्षक श्री अजीत सिंह राठौर ने दिया। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग से चयनित 29वें बैच सहायक कमाण्डेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षु अधिकारियों की ओर से सुश्री राशि भारद्वाज और श्री आशीष राघव ने अकादमी के प्रशिक्षण अनुभवों को साझा किया। उप कमाण्डेंट श्री सचिन कुमार ने आभार माना।        

आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में माचाक से होगा सुमित नागल का सामना

मेलबर्न भारत के चोटी के एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का सामना रविवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में चेक गणराज्य के थॉमस माचाक से होगा। 27 वर्ष के नागल फिलहाल एटीपी रैंकिंग में 96वें स्थान पर हैं। उन्होंने शीर्ष 104 खिलाड़ियों में होने की वजह से सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई है। हरियाणा के इस खिलाड़ी ने पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में 27वीं रैंकिंग वाले कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को हराया था लेकिन अगले दौर में चीन के जुनचेंग शांग से हार गए। वह आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारी के लिये अहम माने जाने वाले आकलैंड एएसबी क्लासिक में अमेरिका के एलेक्स मिचेलसेन से पहले ही दौर में हार गए थे।  नागल डेविस कप खेलने से इनकार के कारण हाल ही में चर्चा में रहे थे।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online