Day: January 10, 2025
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना, एक साथ खराब हुई लिफ्ट और एस्कलेटर
रायपुर रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को परेशानी होने वाली है. ये परेशानी बुजुर्गों को ज्यादा होने वाली है. क्योंकि रायपुर रेलवे स्टेशन में लिफ्ट और एस्कलेटर दोनो एक साथ खराब हो गए है. रायपुर रेलवे स्टेशन में गुढ़ियारी की ओर मौजूद एस्कलेटर में खराबी आई गई है. जिसके कारण इसे अभी बंद कर दिया गया है और इसके मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. यही हाल लिफ्ट का भी है, एक लिफ्ट के गेट बंद न होने की सूचना मिली है, जिसे जल्द ठीक करा लिए जाने की बात कही जा रही है. लेकिन तब तक रायपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, उद्घाटन से पहले ही रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक
कटनी रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरगवां में मौजूद सिंध बैंक के ऊपरी हिस्से में नया रेस्टोरेंट खोलने के लिए तेजी से काम लगा हुआ था। 15 तारीख को रेस्टोरेंट का उद्घाटन होना था। इससे पहले की रेस्टोरेंट उद्घाटित हो पाता बीती रात आज की लपटों में पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी उसी बिल्डिंग के निचले हिस्से पर सिंध बैंक मौजूद था। बताया जाता है कि एटीएम में देर रात शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़क गई, जिससे पूरी बिल्डिंग कुछ देर में ही आग का गोला बन गई। आग इतनी भीषण थी कि आग की लपटे अगल-बगल वाली बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में लेने लगी थी। धधकती बिल्डिंग के ठीक बगल वाली बिल्डिंग में मौजूद एक कर्मचारी आग की लपटों से घिर गया। आग के बीच कर्मचारी को अंदर फंसा देख पुलिस ने सक्रियता दिखाई और जान हथेली पर रखकर उसे आग की लपटों के बीच से बाहर निकाला। शॉर्ट सर्किट बना वजह सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंध बैंक के समीप मौजूद एटीएम में शुक्रवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पूरी बिल्डिंग को ही चपेट में ले लिया। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में नए रेस्टोरेंट का काम चल रहा था। रेस्टोरेंट का उद्घाटन 5 दिन बाद 15 जनवरी को होना था। रेस्टोरेंट का काम लगभग पूर्ण हो चुका था। बताया जाता है कि भीषण आग के कारण रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। निचले हिस्से में मौजूद सिंध बैंक की बाहरी दीवारों और शीशे आग से प्रभावित हुए हैं। यहां पर शीशे चटक गए आग की तपिश तो अंदर पहुंची, लेकिन बैंक के अंदर आग नहीं लगी, जिसके कारण सिंध बैंक में मामूली नुकसान बताया जा रहा है। फंसा था एक व्यक्ति देर रात लगभग 12:30 बजे हुई आगजनी पर बड़ी मशक्कत के बाद लगभग 3:30 बजे तड़के काबू पाया जा सका। आग लगभग 3 घंटे तक यहां तांडव मचाती रही। आग के शोले उगल रही बिल्डिंग के ठीक बगल वाली बिल्डिंग भी आग की चपेट में आ रही थी और उस बिल्डिंग के अंदर वहां काम करने वाला एक कर्मचारी फंस गया था। आग की लपटों के बीच फंसे कर्मचारियों पर जैसे ही रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव और उनके स्टाफ की नजर पड़ी उन्होंने बिना समय गंवाए कर्मचारी को बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। बीच बचाव में कर्मचारी चोटिल भी हुआ है उसे तुरंत शासकीय जिला अस्पताल पुलिस के द्वारा भिजवाया गया। आगजनिक की इस घटना में रेस्टोरेंट में भारी नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन का मंत्री नागर ने किया भूमि पूजन
भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने आज अलीराजपुर जिले के चांदपुर में आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास भवन का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री चौहान ने कहा कि 4 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस छात्रावास भवन से क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह भवन आदिवासी समाज के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें: विष्णुदेव साय
रायपुर प्रदेश में गौमाता की तस्करी और गौमांस की बिक्री करने वालों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधार जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है. गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें. ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह नहीं है. राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह न केवल गंभीर अपराध है, बल्कि यह सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। गौमाता की तस्करी करने वाले या तो सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। ऐसे अपराधियों की प्रदेश में कोई जगह… — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 10, 2025 बता दें कि रायपुर के मोमिनपारा इलाके में बीती देर रात गौकशी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया था, जहां एक घर से बड़ी मात्रा में गौ मांस बरामद हुआ था. गौकशी का मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस ने मोमिनपारा में छापा मारा. बताया जा रहा है गौ मांस बेचने के लिए दो गायों की गौकशी की गई थी. पुलिस ने मौके से 226.6 किलो मांस जब्त किया. इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.
कुपोषण के खिलाफ सुपोषण की ओर अग्रसर कोरिया, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में बदलती तस्वीर
कोरिया छत्तीसगढ़ में कुपोषण के खिलाफ लगातार जनभागीदारी के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत इस पर काबू पाया जा रहा है. प्रदेश के सुदूर कोरिया जिले की बात करें तो विगत एक वर्ष में कुपोषण उन्मूलन में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. दिसंबर 2023 में कोरिया जिले में गम्भीर बौनापन 8.49 प्रतिशत, मध्यम बौनापन 13.32 प्रतिशत था, जबकि राज्य में 12.49 प्रतिशत तथा 18.39 प्रतिशत दर्ज किया गया. दुर्बलता के मामलों में मध्यम दुर्बलता 8.64 प्रतिशत और गंभीर दुर्बलता 2.18 प्रतिशत थी, वहीं प्रदेश में गम्भीर दुर्बलता का प्रतिशत 2.18 था, मध्यम दुर्बलता 7.20 प्रतिशत रहा. अल्प वजन के मामले में मध्यम कुपोषण 11.13 प्रतिशत जबकि राज्य में मध्यम कुपोषण 12.63 प्रतिशत इसी तरह जिले में गंभीर कुपोषण 2.18 प्रतिशत था, इस दौरान राज्य में 2.87 प्रतिशत था. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने इस संबंध में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे. जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों, विभिन्न योजनाओं एवं जनभागीदारी और समन्वित रणनीति के तहत किए गए कार्यों की वजह से कुपोषण दर में बेतहाशा सुधार देखने को मिला. दिसंबर 2024 में जिले में मध्यम दुर्बलता 3.99 प्रतिशत थी, जबकि राज्य में 5.29 प्रतिशत और गंभीर दुर्बलता 0.79 प्रतिशत हो गई, जबकि राज्य में 1.61 प्रतिशत थीं. गम्भीर बौनापन जिले में 5.9 प्रतिशत, 12.15 प्रतिशत मध्यम बौनापन के दर दर्ज किया गया जबकि राज्य में 7.32 प्रतिशत थी. इसी तरह, अल्प वजन के मामले में मध्यम कुपोषण 9.19 प्रतिशत और गंभीर कुपोषण 1.67 प्रतिशत तक कम हो गया जबकि राज्य में मध्यम कुपोषण की दर 11.12 प्रतिशत और गम्भीर कुपोषण की दर 2.19 प्रतिशत रही. उपलब्धि के पीछे की रणनीतियाँ कोरिया जिले ने कुपोषण उन्मूलन के लिए विभिन्न योजनाओं और नवाचारों को अपनाया गया. मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के तहत कुपोषित बच्चों को पूरक पोषण आहार, पोषण पुनर्वास केंद्रों की सुविधाएँ और सुपोषण चौपाल के माध्यम से जागरूकता प्रदान की गई. कुपोषण की चक्र में सर्वप्रथम किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार लेने हेतु लगातार शिविर आयोजित किए गए तथा गर्भवती महिलाओं को गर्म व पौष्टिक भोजन एएनसी जांच 100 प्रतिशत करने पर लगातार काम किया गया. कुपोषित बच्चों को सप्ताह में छह उबले अंडे और गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया. पोषण ट्रैकर के माध्यम से कुपोषण स्तर का सतत् मूल्यांकन और निगरानी की गई. आंगनबाड़ी केंद्रों और हितग्राहियों के घरों में पोषण वाटिका विकसित की गई. मुनगा (ड्रमस्टिक) के पौधे लगाने और उपयोग को प्रोत्साहित किया गया. अति गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान और उनके पोषण स्तर की साप्ताहिक समीक्षा की गई. नियमित खानपान और भूख का आकलन कर दवाइयाँ, परामर्श और पोषण पुनर्वास केंद्रों में उपचार प्रदान किया गया. ग्राम सभाओं में पोषण को एक अनिवार्य एजेंडा के रूप में शामिल किया गया. कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि कोरिया जिले की यह उपलब्धि दर्शाती है कि सही नीतियों, सामुदायिक सहभागिता और प्रशासनिक प्रयासों के माध्यम से कुपोषण जैसी जटिल समस्यायों का समाधान संभव है. उन्होंने कहा कि कुपोषण वर्तमान ही नहीं बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी खतरनाक है. इस जिले से कुपोषण को जड़ से खत्म करना है तब-तक इस दिशा पर लगातार कार्य किया जाएगा. इस सुदूर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा सबकी भागीदारी आवश्यक है ताकि जिले के हर बच्चा स्वस्थ और सुपोषित जीवन जी सके. सुपोषण की दिशा में नवाचार एक कदम आगे बढ़ते हुए हुए कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने जन्म के समय कम वजन की समस्या को गम्भीरता से लेते हुए जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती व शिशुवती महिलाओं के साथ-साथ बच्चों को रागी, मूंगफली, तिल, गुड़ से निर्मित लड्डू भी दिया जा रहा ताकि स्वस्थ रहें, वजन बढ़े और खून की कमी भी न हो.
नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा स्थानी समिति बनाई गई
बिरसिंहपुर पाली उमरिया अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच 3/1/ 2025 कोजिले के बिरसिंहपुर पाली से श्री चंद्रकांत दीपक दास जी को उमरिया जिले के मुख्य महासचिव मध्य प्रदेश के पद पर नियुक्त किया किया गया है वही आपको नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रवि चाणक्य जी की सहमति से एवं अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज ब्रम्हे जी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच का महासचिव मनोनीत किया गया है तथा आपसे यह उम्मीद की जाती है कि आप संगठन को मजबूत बनाने के लिए भरपूर सहयोग एवं प्रयास करेंगे
पाली महाविद्यालय में सामाजिक उत्थान के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा को महत्व देने के लिए एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन
उमरिया उमरिया मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बिरसिंहपुर पाली में सामाजिक उत्थान के लिए उच्च शिक्षा संस्थानों में व्यावसायिक शिक्षा का महत्व आवश्यक एकदिवसीय राष्ट्रीय बेबिनार का आयोजन किया गया बेबिनार में वक्ता के रूप में डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी विभाग अध्यक्ष अर्थशास्त्र तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय बिहार एवं डॉ अमित प्रकाश झा सहायक अध्यापक अर्थशास्त्र एवं लोक नीति भारतीय प्रबंध संस्थान शिलांग मेघालय रहे कार्यक्रम का शुभारंभ प्रचार डॉक्टर आर के झा की अध्यक्षता तथा संयोजक हरलाल अहिरवार की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा आराधना एवं माल्यार्पण अर्पण कर किया गया बी वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रोफेसर अनिल कुमार तिवारी ने सामाजिक उत्थान एवं व्यवसायिक शिक्षा के विभिन्न आयामों पर चर्चा की डॉक्टर तिवारी ने स्वरोजगार के माध्यम से सामाजिक उत्थान पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया वहीं द्वितीय बी वक्ता डॉक्टर अमित प्रकाश झा ने आदिवासी वर्ग हेतु भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं का जिक्र किया डॉ अमित प्रकाश झा ने अपने उद्बोधन में सर्व शिक्षा अभियान से लेकर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के जिक्र करते हुए आदिवासी समाज से संबंध परीक्षणताओं एवं विशेषताओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया महाविद्यालय में आदिवासी कौशल विकास संबंधी ऐड ना कोर्स प्रारंभ करने की मंशा जाहिर की अंग्रेजी एवं व्यक्तित्व विकास विभाग के डॉक्टर मंसूर अली ने कहा की नई शिक्षा नीति 2020 में स्वरोजगार एक प्रमुख बिंदु के रूप में शामिल किया गया है सरकार की इच्छा है कि हमारे विद्यार्थी रोजगार ढूंढने वाले नहीं बल्कि रोजगार प्रदान करने वाले बने वही देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों से संकलित सदस्यता बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से प्राध्यापक गढ़ एवं स्त्रोत का छात्र उपस्थित रहे कार्यक्रम में बेबिनार के आयोजन सचिव डॉक्टर शाहिद सिद्दीकी महासचिव अनुभव श्रीवास्तव डा जीपीएस चौहान डॉक्टर नरेश शुक्ला डॉक्टर रितु सेन डॉक्टर अनुपम द्विवेदी डॉक्टर मनीष अग्रवाल डॉक्टर शमशेर अली डॉक्टर त्रिभुवन गिरी बालेंद्र यादव जैकी सक्सेना ओवैस अली मुन्ना सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे
बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार
रायपुर आजाद चौक के मोमिनपारा में पुलिस ने बुधवार देर रात 226 किलो गोमांस बरामद किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दुलदुल गली स्थित मकान में दबिश दी थी। यहां गोमांस के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का समीर मंडल पकड़ा गया, जबकि आरोपित आटो चालक फरार है। गोमांस बरामद होने से निकाय चुनाव से पहले रायपुर का माहौल गरमा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। पुलिस ने छापा मारकर प्लास्टिक की अलग-अलग थैलियों में गोमांस बरामद किया। इसके साथ ही बड़ा चाकू, तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त मांस को लैब भेजा, जहां से इसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन गोवंशों का अंतिम संस्कार करेगी। यह धाराएं लगाई आरोपियों पर पुलिस ने आरोपियों पर धारा 299, 325 बीएनएस तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 में केस दर्ज हुआ। इसमें आठ वर्ष का कारावास हो सकता है। 50 हजार जुर्माने का प्रावधान प्रदेश में गोतस्करी, वध और गोमांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गौवध और गोमांस रखने वालों को जेल जाना पड़ेगा। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। धनेली में बेसहारा गोवंशों को काटा एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों ने विधानसभा रोड स्थित धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को काटा था। ऑटो से घर लाया गया और कुछ लोगों को बेचा भी गया है। ये हैं गिरफ्तार आरोपित समीर मंडल पिता साइफल मंडल निवासी नंदग्राम मधबापुर ग्राम जेएल नंबर 152 थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) हाल-दरगाह वाली गली मौदहापारा। खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली के पास। मोहम्मद मुंतजीर हैदर उर्फ पिता खुर्शीद अली निवासी डॉ. भागवत क्लीनिक के सामने मोमिनपारा। अशफाक अली पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा जेके किराया भंडार के सामने। अरमान हैदर पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली हांडीपारा। ईरशाद कुरैशी पिता मो. रज्जाक कुरैशी निवासी बिलालनगर, बोरियाखुर्द (टिकरापारा)। रात में ऑटो से गोमांस लेकर पहुंचे थे आरोपी शहर के मोमिनपारा की दुलदुली गली के जिस घर में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है, वह घर खुर्शीद अली का है। बीते कुछ दिनों से रात के समय यहां पर नए-नए चेहरे के लोगों की आवाजाही को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ। इसके बाद यह जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। जब यह तस्दीक हो गई कि घर में भारी मात्रा में गोमांस रखकर बेचा जा रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात 12 बजे आजाद चौक सीएसपी अमन कुमार ने दल-बल के साथ घर में छापा मारा। एक कमरे में गोमांस के साथ समीर मंडल को दबोचा। इसके बाद खुर्शीद, उसके तीन बेटों के साथ मोहम्मद ईरशाद कुरैशी हत्थे चढ़े। आरोपितों के खिलाफ धारा 299, 325 बीएनएस,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। पुलिस को कर रहे थे गुमराह पूछताछ में पहले तो समीर मंडल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह मटन खरीदने आया था। मगर, जरा सी सख्ती बरतने पर वह टूट गया। घर से उसका आधार कार्ड भी मिला। समीर की निशानदेही पर ही शेष पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में खुर्शीद अली ने स्वीकार किया कि विधानसभा रोड स्थित धनेली के सुनसान मैदान में दो गोवंश को काटा था। इसके बाद उनके मांस को निकालकर ऑटो, टैक्सी से लेकर बुधवार रात दस बजे घर आए थे। फिलहाल गोमांस लाने वाला आटो चालक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। रात भर चला मोमिनपारा में हंगामा गोरक्षक अजय सोना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर से गोमांस बेच रहे थे। तभी बजरंग दल और गोरक्षकों ने घर में घुसकर मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना सही होने के बाद उनका गुस्सा फूटा और हंगामा शुरू हुआ। इसके बाद तत्काल आजाद चौक पुलिस थाने की टीम के साथ सीएसपी मौके पर पहुंचे। 250 रुपये किलो में बेच रहे थे गोमांस एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपितों ने स्वीकार किया कि 250 रुपये किलो वे गोमांस बेच रहे थे। इनसे गोमांस खरीदने वालों की पूरी जानकारी ली गई है, उनसे भी पूछताछ करेंगे। बाजार में और कहां-कहां पर आरोपितों ने गोमांस बेचा है, इसकी भी जानकारी एकत्र कर रहे हैं। कब से गोमांस बेचने का कारोबार आरोपित कर रहे थे, इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता सुबूत नहीं है। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पूरा गिरोह पिछले कुछ महीने से सुनसान स्थान पर आने वाले बेसहारा मवेशियों को अपना शिकार बनाता था। हालांकि, अभी तक एक भी पशु पालक ने अपने मवेशियों के गायब होने की सूचना पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई है। लिहाजा, माना जा रहा है कि आवारा गोवंशों को आरोपियों ने पकड़कर काटा था। एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपित खुर्शीद अली है। खुर्शीद के तीन बेटे और समीर, इरशाद मिलकर गौवंश काटने और बेचने का काम करते थे। अब तक की जांच में यह सामने आया कि कुल सात लोग इस घटना में संलिप्त हैं। दो गोवंशों की हत्या कर आरोपितों ने कई लोगों को मांस को बेचा है। कैमरे की भी जांच कर रही है, ताकि मांस खरीदने वालों की पहचान हो सके। मौके पर पहुंची टीम गो सेवक दल एवं विश्व हिंदू परिषद के गोल्डी शर्मा ने बताया कि गो मांस की बिक्री की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के माध्यम से कार्रवाई करवाई गई। इसे लेकर व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का जिले मे होगा आगमन !
सिंगरौली मंत्री माध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग श्री कैलाश विजयवर्गीय का सिंगरौली जिले मे आगमन 11 जनवरी को होगा। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री विजयवर्गीय 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे वायुयान से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे सिंगरौली पहुचेगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय सिंगरौली में स्थानीय कायक्रम में भाग लेगे। तत्पश्चात शाय 5 बजे कार द्वारा सिंगरौली से सीधी के लिए प्रस्थान करेगे।
33% महिला आरक्षण कानून को चुनौती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को निरर्थक बताया
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने 33% महिला आरक्षण कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से शुक्रवार को इनकार कर दिया। अदालत ने उस याचिका को निरर्थक बताया जिसमें विधेयक को चुनौती दी गई थी, न कि अधिनियम को। दूसरी याचिका में इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने सहित अन्य उपाय तलाशने की मांग रखी गई, जिसे नकार दिया गया। एससी की बेंच ने कहा कि पहले भी संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का मुद्दा उठाया गया, मगर इसे कभी लागू नहीं किया जा सका। हालांकि, इस बार इसे परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने की शर्त पर लागू किया जा रहा है। महिला आरक्षण कानून क्या है? महिला आरक्षण अधिनियम (नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023) लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करता है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर भी यह नियम लागू होगा। इसका मतलब है कि लोकसभा की 543 सीटों में से 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी जाएंगी। हालांकि, पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित नहीं होंगी। मालूम हो कि जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद यह आरक्षण लागू होगा। जनगणना के आधार पर महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होंगी जिसके लिए परिसीमन किया जाएगा। यह आरक्षण 15 साल की अवधि के लिए मिलेगा। फिलहाल, लोकसभा की 131 सीटें एससी-एसटी के लिए आरक्षित की गई हैं। महिला आरक्षण कानून लागू होने के बाद इनमें से 43 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन 43 सीटों को सदन में महिलाओं के लिए आरक्षित कुल सीटों का ही हिस्सा माना जाएगा। इसका मतलब है कि महिलाओं के लिए आरक्षित 181 सीटों में से 138 ऐसी होंगी, जिन पर किसी भी जाति की महिला उम्मीदवार होगी। साफ है कि इन सीटों पर उम्मीदवार पुरुष नहीं हो सकते हैं। मालूम हो कि यह गणना लोकसभा में सीटों की मौजूदा संख्या पर की गई है। परिसीमन के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।
सपा नेता वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, ‘दुआओं में याद रखना, फिर की आत्महत्या
लखनऊ यूपी की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। वह कैंसर से पीड़ित थे। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वाट्सएप ग्रुप में मैसेज डाला जिसमें लिखा था, ‘दुआओं में याद रखना।’ यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब लखनऊ के मौलवीगंज में हुई। मुजीबुर्रहमान बबलू समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष थे। वह कैंसर से पीड़ित चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी से दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या की है। मुजीबुर्रहमान बबलू ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। आत्महत्या करने से ठीक पहले उन्होंने वाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेजा। गोली की आवाज सुन लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां सपा नेता को लहूलुहान देखकर लोग हैरान रह गए। लोगों को सपा नेता की बीमारी के बारे में पता था लेकिन किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह इस तरह आत्मघाती कदम उठा लेंगे। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। सपा नेता के करीबियों का कहना है कि वह लंबे समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफ झेल रहे थे। इसी दर्द के चलते उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। सपा नेता मुजीबुर्रहमान बबलू की मौत ने उन्हें जानने वाले लोगों को सकते में डाल दिया है। सपा ने जताया दुख सपा ने लखनऊ के अपने पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू के निधन पर दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सपा के अकाउंट पर पार्टी की ओर से लिखा गया, ‘ लखनऊ के पूर्व नगर अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान बबलू जी का इंतकाल, अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। पार्टी के कई कार्यकर्ता घटना की सूचना पाकर मुजीबुर्रहमान बबलू के घर पहुंचे।
दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता कम होने से 150 से अधिक उड़ानें लेट हुईं, वहीं करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं
नई दिल्ली दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी शून्य हो गई। घने कोहरे का असर विमान और रेल सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में दृश्यता कम होने से 150 से अधिक उड़ानें औसतन 41 मिनट लेट हुईं। वहीं करीब 26 ट्रेनें देरी से चलीं। स्थिति पर अपडेट देते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने शुक्रवार सुबह कहा कि घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुई है। हालांकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने चिंतित यात्रियों को आश्वस्त किया कि कैट III-कॉम्प्लायंट फ्लाइट्स एयरपोर्ट पर उतर सकती हैं और वहां से उड़ान भर सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों के लिए मध्यम से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत में पिछले कुछ हफ्तों में घने कोहरे के कारण सैकड़ों उड़ानें और ट्रेनें रद्द या विलंबित हुई हैं। शुक्रवार की सुबह खराब दृश्यता के कारण दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में वाहन रेंगते हुए देखे गए। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 6 बजे के आसपास 408 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गया। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक्यूआई 328 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई 295 ‘खराब’ रहा और गाजियाबाद भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा, जो 318 पर पहुंच गया। हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ रहा, जो क्रमशः 303 और 317 पर पहुंच गया। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के पैनल ने मौसमी परिस्थितियों के कारण वायु प्रदूषण के स्तर में तेज वृद्धि के बीच गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चरण 3 प्रतिबंधों को फिर से लागू किया।
गिरिराज सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया
बेगुसराय केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल खुद धोखेबाज हैं, उनसे बड़ा फर्जी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हजारे को भी धोखा दिया।” दरअसल, केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जिन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं, उनके दम पर ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल ने इससे पहले भी पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का काम किया। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर यहां पर इलाज कराने के लिए आ जाते हैं। केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं। वह खुद फर्जी हैं। दिल्ली में अगर बिहार-यूपी के लोग आते हैं, तो उनका दिल्ली के विकास में योगदान है। जिसने अन्ना हजारे को नहीं बख्शा, वह दूसरों को फर्जी बता रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर स्कैम हो रहा है। बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं। बीजेपी लगातार उनके वोट कटवा रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को मंत्री, सांसद और विधायक बनाया। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा बेटियों को पढ़ाई के खर्चे के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगने का पूरा अधिकार
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बेटियों को पढ़ाई के खर्चे के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगने का पूरा अधिकार है. कोर्ट ने लड़कियों को बड़ा अधिकार देते हुए कहा कि वे जरूरत पड़ने पर पढ़ाई का खर्चा देने के लिए अपने माता-पिता को कानूनी तौर पर बाध्य भी कर सकती हैं. उनके माता-पिता अपनी हैसियत के अंदर बेटी को पढ़ाई का खर्चा देने को बाध्य होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला तलाक से जुड़े एक विवाद में दिया है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ कर रही थी. मामले में एक दंपत्ति 26 साल से अलग रह रहे थे. इनकी बेटी आयरलैंड में पढ़ाई कर रही थी. लड़की ने अपनी मां को दिए जा रहे कुल गुजारा भत्ते के एक हिस्से के रूप में अपने पिता द्वारा उसकी पढ़ाई के लिए दिए गए 43 लाख रुपये लेने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने केस में क्या कहा अदालत ने आदेश में कहा, “बेटी होने के नाते उसे अपने माता-पिता से शिक्षा का खर्च प्राप्त करने का ऐसा अधिकार है जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है. इस आदेश को कानूनी रूप से लागू किया जा सकता है.” सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम केवल इतना ही मानते हैं कि बेटी को अपनी शिक्षा जारी रखने का मौलिक अधिकार है, जिसके लिए माता-पिता को अपने वित्तीय संसाधनों की सीमा के भीतर आवश्यक धनराशि प्रदान करने के लिए बाध्य किया जा सकता है.” अदालत ने कहा कि लड़की ने अपनी गरिमा का ध्यान रखते हुए इस राशि रखने से इनकार कर दिया और अपने पिता को पैसे वापस लेने को कहा, लेकिन पिता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि बेटी कानूनी रूप से राशि की हकदार थी. पिता ने बिना किसी कारण के पैसे दिए, जिससे पता चलता है कि वे फाइनेंशियल तौर पर मजबूत हैं और अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करने में सक्षम हैं. 73 लाख रुपये में हुआ था सेटलमेंट इस केस में 28 नवंबर 2024 को दंपती के बीच एक समझौता हुआ था. इनकी बेटी ने भी इस समझौते पर हस्ताक्षर किया था. इस सेटलमेंट के तहत पति ने कुल 73 लाख रुपये अपनी पत्नी और बेटी को देने पर सहमति जताई थी. इसमें से 43 लाख रुपये बेटी की पढ़ाई के लिए थे, बाकी पत्नी के लिए थे. कोर्ट ने कहा कि चूंकि पत्नी को अपने हिस्से के 30 लाख रुपए मिल गए हैं और दोनों पक्ष पिछले 26 साल से अलग रह रहे हैं, ऐसे में कोई कारण नहीं बनता है कि आपसी सहमति से दोनों को तलाक न दिया जाए. न्यायालय ने कहा, “परिणामस्वरूप, हम संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए आपसी सहमति से तलाक का आदेश देकर दोनों पक्षों के विवाह को भंग करते हैं.” अदालत ने कहा कि भविष्य में कोई भी पक्ष न तो किसी के खिलाफ अदालत में कोई केस करेगा और न ही किसी तरह का दावा करेगा. विरासत में बेटियों की हिस्सेदारी इससे पहले जनवरी 2022 में भी सुप्रीम कोर्ट ने बेटियों के पक्ष में एक अहम फैसला दिया था. सर्वोच्च न्यायालय ने इस फैसले में कहा था कि एक ऐसे व्यक्ति की संपत्ति,जो बिना वसीयत लिखे मर गया और उसकी केवल एक बेटी हो तो उसकी बेटी को संपत्ति में समग्र अधिकार प्राप्त होगा, न कि परिवार के किसी अन्य सदस्य को. कोर्ट के अनुसार संयुक्त परिवार में रह रहे व्यक्ति की वसीयत लिखे बिना ही मौत हो जाए तो उसकी संपत्ति पर बेटों के साथ उसकी बेटी का भी हक होगा. इस दौरान बेटी को अपने पिता के भाई के बेटों की तुलना में संपत्ति का हिस्सा देने में प्राथमिकता दी जाएगी.