LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- सभी जिलों में सायबर तहसील को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है मध्यप्रदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करें। इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में प्रवेश करना आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, स्वयं को प्रधान सेवक मानते हैं। मध्यप्रदेश का मंत्रि-मंडल भी परस्पर सहयोग से जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। पद पर आने के बाद हमारे मन में अहंकार नहीं होगा, इस संकल्प के साथ, समाज हित और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर अपने दायित्व निर्वहन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रवीन्द्र भवन में कृषि, पशुपालन और राजस्व विभागों के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता सहित परिवार के सदस्यों की आशा, अपेक्षा और उनके सहयोग के परिणामस्वरूप ही यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव चयनित अधिकारियों सहित उनके परिजन को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के बाद प्रगति पथ पर निरंतर अग्रसर होने का प्रयास जारी रखें। अधिकारी अपनी क्षमता, योग्यता को पहचानते हुए अपने उत्तरदायित्व का श्रेष्ठतम तरीके से निर्वहन कर स्वयं भी गौरवान्वित हो और शासन को भी गौरवान्वित करें। 256 कृषि विस्तार अधिकारी, 70 सहायक पशु चिकित्सकों और 36 नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन पटेल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विभाग के 256 कृषि विस्तार अधिकारी, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 70 सहायक पशु चिकित्सकों और राजस्व विभाग के 36 नव चयनित नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने प्रदेश के सभी जिलों में सायबर तहसील स्थापना की पहल की। यह तकनीक के उपयोग से नागरिक सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। देश में दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर है। हमारा लक्ष्य दुग्ध उत्पादन की क्षमता को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक पहुंचाना है। इससे देश के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रदेश में गौ-माता की बेहतर देखभाल के लिए गौ-शालाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल सहित सभी बड़े शहरों में 10-10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं संचालित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका दुग्ध उत्पादन की है। किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों में दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इससे किसानों को सीधे तत्काल लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि दस गाय से अधिक गौ-पालन करने वालों को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गाँवों में सड़क, घर-घर नल से जल जैसी सुविधाएं मिलने से गौपालन भी सुविधाजनक हुआ है। कृषि और पशु चिकित्सा की शिक्षा सुविधा का विस्तार किया जाएगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव चयनित अधिकारी से यही अपेक्षा है कि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता को निरंतर बेहतर करें। विकास की नई संभावनाओं के लिए प्रतिबद्धता के साथ अधिकारी सेवा में प्रवेश करें। प्रदेश में कृषि के रकबे को अगले 5 साल में 48 लाख हैक्टेयर से एक करोड़ हैक्टेयर तक ले जाने का संकल्प है। इस उद्देश्य से हमें सभी प्रबंध बेहतर करने होंगे। राजस्व अधिकारियों की नियुक्तियां, कृषि और पशुपालन विभाग के अमले में विस्तार इसमें सहायक होगा। राज्य सरकार द्वारा कृषि और पशु चिकित्सा की शिक्षा सुविधा का भी विस्तार किया जाएगा, इसमें नई शिक्षा नीति भी सहायक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विस्तार अधिकारी श्री प्रियंवदा द्विवेदी, श्री कमलेश वाटी, श्री राजेश मीणा, सुश्री बबली बागरी, सुश्री अर्चना गौर, सहायक पशु चिकित्सक डॉ. पूजा सोलंकी, डॉ. नीतेश सूर्यवंशी, डॉ. राहुल यादव और नायब तहसीलदार सुश्री भारती सोलंकी, श्री रवि पटेल, श्री कपिल गुर्जर आदि को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा, किसान एवं कृषि विकास मंत्री श्री कंषाना, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन पटेल ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी।  

केंद्र सरकार ने राज्यों को जारी किए 1.73 लाख करोड़ रुपये, यह आंकड़ा दिसंबर 2024 में जारी किए रुपये के हस्तांतरण से अधिक

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों को कर में हिस्सेदारी के रूप में 1,73,030 करोड़ रुपये जारी किए। यह आंकड़ा दिसंबर 2024 में जारी किए 89,086 करोड़ रुपये के हस्तांतरण से अधिक है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस महीने में किया गया अधिक हस्तांतरित राज्यों को पूंजीगत व्यय में तेजी लाने और विकास एवं कल्याण संबंधी खर्च को फाइनेंस करने में मदद करेगा। शुक्रवार को घोषित पैकेज के तहत 26 राज्यों को पैसे जारी किए गए हैं। इसमें पश्चिम बंगाल के लिए 13,017.06 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश के लिए 7,002.52 करोड़ रुपये, कर्नाटक के लिए 6,310.40 करोड़ रुपये, असम के लिए 5,412.38 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ के लिए 5,895.13 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश के लिए 1,436.16 करोड़ रुपये, केरल के लिए 3,330.83 करोड़ रुपये, पंजाब के लिए 3,126.65 करोड़ रुपये और तमिलनाडु के लिए 7,057.89 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश को 31,039.84 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र को 10,930.31 करोड़ रुपये, गुजरात को 6,017.99 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश को 13,582.86 करोड़ रुपये, मणिपुर को 1,238.9 करोड़ रुपये और मेघालय को 1,327.13 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कर हस्तांतरण केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किए गए करों की शुद्ध आय को राज्यों को वितरित करने की प्रक्रिया है। केंद्र सरकार वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर नियमित किस्तों में राज्यों को कर वितरित करती है। वित्त आयोग कॉरपोरेट कर, आयकर और केंद्रीय जीएसटी सहित सभी करों की कुल शुद्ध आय में राज्यों के हिस्से की सिफारिश करता है। 15वें वित्त आयोग ने सिफारिश की थी कि केंद्र सरकार के विभाज्य कर पूल का 41 प्रतिशत 2021-26 की अवधि के लिए राज्यों को आवंटित किया जाए। इसे वर्टिकल हस्तांतरण के रूप में जाना जाता है। इसने राज्यों के बीच धन वितरित करने के लिए मानदंड की भी सिफारिश की थी, जिसे हॉरिजॉन्टल हस्तांतरण के रूप में जाना जाता है।

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में 10 डिग्री तक पहुंचा

श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी है और रात में आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 8.1 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, कटरा शहर में 6.1 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 3 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.9 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक 10 जनवरी को शाम/रात में बादल छाए रहने के साथ मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 11 जनवरी को जम्मू के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू संभाग तथा कश्मीर संभाग के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होगी। 12 से 14 जनवरी को मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। 15 से 16 जनवरी को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी होगी। विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर शीतलहर चलेगी। स्थानीय तौर पर ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि 21 दिसंबर से शुरू हुई और 30 जनवरी को समाप्त होगी। घाटी में झीलों, नदियों, तालाबों और कुओं सहित अधिकांश जल निकाय आंशिक रूप से जम गए हैं। सुबह के कोहरे और ठंड ने घाटी में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही को बहुत सीमित कर दिया है। फिरन नामक एक ढीला ट्वीड ओवरगारमेंट और कांगडी नामक विलो विकर टोकरी में बुना हुआ मिट्टी का अग्निपात्र, लंबी सर्दियों के महीनों के दौरान घाटी में देखी जाने वाली दो पसंदीदा चीजें हैं। ऑफिस जाने वालों के लिए इसके डिज़ाइन के अनुरूप, दर्जी ने अलग-अलग डिज़ाइन और स्टाइल के फिरन बनाए हैं। नतीजतन सर्दियों के महीनों में पिछले कुछ सालों में पूरे देश में फेरन एक फैशनेबल परिधान बन गया है।  

गुजरात के के एक गांव का 7 वर्षीय बालक एचएमपीवी पॉजिटिव आया गया, अब तक ये तीसरा केस

अहमदाबाद गुजरात के साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील के एक गांव का 7 वर्षीय बालक ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) पॉजिटिव आया है। बालक में वायरस के लक्षण को देखते हुए उसे प्रांतिज के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां संदिग्ध केस को देखकर अहमदाबाद और गांधीनगर के स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पल लेकर जांच की गई थी। सैम्पल पॉजिटव आने की जानकारी मिली है। फिलहाल बालक प्रांतिज के बेबीकेयर हॉस्पिटल में वेंटीलेटर पर है। गुजरात में एचएमपीवी के अब तक 3 केस आ चुके हैं। इनमें दो बच्चे हैं, जबकि एक वृद्ध व्यक्ति शामिल है। हालांकि एक बच्चे को हॉस्पिटल से छु‌ट्टी दी जा चुकी है। गुजरात में पहला केस 6 जनवरी को पता चला था और दो माह के बच्चे काे अहमदाबाद के चांदखेड़ा स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बच्चे को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुजरात में दूसरा केस अहमदाबाद के वस्त्रापुर से सामने आया। यहां 80 साल के वृद्ध में एचएमपीवी वायरस पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरा केस साबरकांठा जिले की प्रांतिज तहसील अंतर्गत एक ग्रामीण क्षेत्र के श्रमिक परिवार के 7 वर्षीय बच्चे का है। बच्चे काे तीन दिन पूर्व सर्दी, बुखार और श्वास लेने में तकलीफ के चलते जिले के हिम्मतनगर के बेबीकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्चे की एक्सरे रिपोर्ट की, जिसमें न्यूमोनिया के लक्षण पाए गए। बाद में सैम्पल काे निजी लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार काे आई जांच रिपोर्ट में बच्चे में एचएमपीवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इस रिपाेर्ट की जिला स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई। जिसके बाद साबरकांठा जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी हॉस्पिटल पहुंचकर बच्चे का सैम्पल लिया और उसे गांधीनगर और अहमदाबाद लैब भेजा। वहां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बेबीकेयर हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर डॉ स्मृति मेहता ने बताया कि तीन दिन से बच्चा अस्पताल में भर्ती है। वर्तमान में बच्चा आईसीयू के वेंटीलेटर पर है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।  

रायपुर में गौकशी और गौ तस्करी के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, गौ माता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

रायपुर गौ माता की हत्या और गौ तस्करी के बढ़ते मामलों के विरोध में आज सर्व हिंदू समाज ने रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोगों के साथ धर्माचार्य संत, समाजसेवी, युवा और महिलाएं राजधानी के घड़ी चौक पर एकत्रित हुई. इसके बाद सर्व हिंदू समाज, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक में चक्काजाम किया. फिर जुलूस के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया. समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में झंडे और बैनर लिए अपनी मांगों को बुलंद की. पूरा क्षेत्र गौ माता की जय और गौ हत्या बंद करो के नारों से गूंज उठा. प्रदर्शन के दौरान सर्व हिंदू समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कदम नहीं उठाया तो यह आंदोलन और भी व्यापक और उग्र रूप धारण करेगा. प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि गौ माता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकजुटता और संकल्प का प्रतीक था. रायपुर के घड़ी चौक से एसपी कार्यालय तक का यह शांतिपूर्ण विरोध छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ. धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सभी एकजुट रहें : हिंदू संगठन संयोजक घनश्याम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रदर्शन की अगुवाई संतों और धर्माचार्यों ने की. संतों ने अपने विचार रखते हुए गौ माता की सुरक्षा को प्रत्येक हिंदू की नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा, गौ हत्या न केवल हमारे धर्म का अपमान है बल्कि यह समाज की जड़ों पर हमला है. उनके प्रेरणादायक शब्दों ने आंदोलन में मौजूद लोगों को नई ऊर्जा प्रदान की. हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, यह आंदोलन समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा है कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट होकर खड़ा होना होगा. ये हैं सर्व हिंदू समाज की प्रमुख मांगें गौ हत्या और तस्करी के अपराधियों को उम्रकैद या फांसी की सजा दी जाए. माफिया सरगनाओं पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए. इस घिनीने रैकेट में शामिल आरोपियों के अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाए. जिस थाना क्षेत्र में गौकशी हुआ वहां के पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए. रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी के रैकेट को खत्म करने विशेष अभियान चलाया जाए. एसपी ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई का दिया आश्वासन पुलिस अधीक्षक और प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. एसपी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी.

पीएससी अंतर्गत तीन वर्ष के पद एक ही वर्ष में भरे जाएंगे, परीक्षाएं होंगी अलग-अलग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने की परंपरा आरंभ की गई है। युवा अपने सपनों को साकार करें, जीवन में आगे बढ़ें, प्रदेश और समाज को आगे बढ़ाएं, इस उद्देश्य से राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्पर है। युवाओं के जीवन में एक नया सूर्य ऊगे, वे अपने जीवन को आलौकिक करें, अपनी ऊर्जा का समाज हित में उपयोग करें, युवा दिवस के संदर्भ में युवाओं से यही अपील है। इसी क्रम में राज्य सरकार 12 जनवरी से प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन का क्रियान्वयन भी आरंभ कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में यह कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश की लाड़ली बहनों को जनवरी माह की अनुदान राशि का अंतरण कालापीपल जिला शाजापुर से किया जाएगा। युवाओं को उन्नति और प्रगति के सभी अवसर प्राप्त हों इस उद्देश्य से राज्य सरकार बहुआयामी गतिविधियां संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बैकलॉग के पदों को भरने जा रही है। पीएससी के अंतर्गत गत तीन वर्ष के जो पद हैं, उनको ही एक ही वर्ष में तीन अलग-अलग परीक्षा कराकर भरने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का मुख्य आधार प्रदेश की युवा शक्ति है। युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस उद्देश्य से कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में आरंभ हुए रीवा, उज्जैन सहित अन्य आई.टी. पार्कों के माध्यम से युवाओं को अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के परिणामस्वरूप रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि के साथ ही शासकीय विभागों में भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज आरंभ किए गए हैं। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी के कॉलेज आरंभ किए जा रहे हैं। पीपीपी मॉडल को सम्मिलित करते हुए 2 वर्ष में 25 मेडिकल कॉलेज आरंभ किए जाएंगे।  

वनवासी प्रकृति दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर जिले के रानी दुर्गावती (नौरादेही) अभ्यारण्य ग्राम पंचायत ढाना-झिलपनी में वनवासी प्रकृति दर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विस्थापित परिजनों से मुलाकात की। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि दूरस्थ वनांचल स्थित ग्राम ढाना आने का मौका मिला है। झिलपनी में 292 परिवार एवं ढाना में 219 परिवार निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का विस्थापन किया जाना है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय लेने से पहले आप सभी के बीच पहुंचकर आपकी राय जानने आया हूं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि विस्थापन नीति के अनुरूप विस्थापन पैकेज दिया जायेगा। विस्थापन का दंश बड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि विस्थापन के बाद प्रभावित सभी परिवारों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जायेंगी। मंत्री श्री पटेल ने प्रधानमंत्री आवास की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 435 लोगों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। मंत्री श्री पटेल ने ग्रामवासियों से कहा कि अमथनु या उमरिया में जहां आप स्थान तय करेंगे वहां पट्टे प्रदान कर आवास के लिए जगह दी जायेगी। इस अवसर पर महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री रामनारायण सोनी, अंशुल नेमा, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामवासी उपस्थित रहे।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्तमान में बन रहे वंदे भारत ट्रेन के शयन श्रेणी के डिब्बे और रसोई यान के निर्माण का निरीक्षण किया

चेन्नई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां सवारी डिब्बा कारखाना (इंटिग्रल कोच फक्ट्री) में ‘वंदे भारत 2.0’ (वंदे भारत स्लीपर) ट्रेन के निर्माण का निरीक्षण किया। मंत्री ने महाप्रबंधक यू सुबा राव के साथ आईसीएफ के फर्निशिंग डिवीजन, वर्तमान में बन रहे वंदे भारत ट्रेन के शयन श्रेणी के डिब्बे और रसोई यान के निर्माण का निरीक्षण किया। ‘वंदे भारत 2.0’ ट्रेन 30 प्रतिशत तक बिजली बचाने में सक्षम होगी और टक्कर रोधी प्रणाली ‘कवच’ सहित उन्नत सुविधाओं से लैस होगी। यह अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम और हल्की होगी, जिसका वजन पहले के 430 टन के बजाय 392 टन होगा। ‘वंदे भारत 2.0’ में अग्निशमन सुविधाएं और बाढ़रोधी तंत्र भी होंगे। सवारी डिब्बा कारखाना (आईसीएफ यानी इंटिग्रल कोच फक्ट्री) 1955 में स्थापित किया गया था जो देश की सबसे पुरानी उत्पादन इकाइयों में से एक है। लगभग 511 एकड़ में फैले कारखाने में 9,300 से अधिक कर्मचारी हैं जो प्रति वर्ष 2,500 से अधिक डिब्बों का उत्पादन करने में जुटे हुए हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी के शहीद जवान श्री रामसिया मिश्रा के वारिसों को स्वीकृत की 10 लाख रूपए की सहायता राशि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के सुकमा कोटा क्षेत्र में वर्ष 2005 में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले सीधी जिले के सिहावल तहसील निवासी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान श्री रामसिया मिश्रा के निकटतम वारिसों को 10 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर यह सहायता व्यक्तिगत आर्थिक नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजन के साथ है। उल्लेखनीय है कि सिंहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक द्वारा 2005 का यह मामला हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संज्ञान में लाया गया था।  

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 लाख 3 हजार पीएम आवास

दुर्ग छत्तीसगढ़ में 3 लाख 3 हजार से अधिक पीएम आवास का निर्माण कराए जाएंगे। नागपुर में ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये घोषणा की। सिंह ने स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मौके पर सौंप दिया। आवास प्लस योजना में जिसके भी नाम छूट गए हैं, उनका सर्वे शुरू किया जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख 3 हजार मकान और बनाएंगे। कोई भी गरीब मकान से वंचित नहीं रहेगा। 21 मार्च से पहले तक सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं। लखपति दीदी और 5 एकड़ की जमीन वालों को भी लाभ शिवराज ने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को भी प्रधानमंत्री आवास देंगे। जिन किसानों के पास ढाई एकड़ सिंचित, पांच एकड़ असंचित जमीन है, उनको भी मकान दिया जाएगा। लखपति दीदी योजना में जिन दीदीयों की मानसिक आमदनी 25 हजार महीने तक होगी उन्हें भी आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। सर्वे में नाम छूटने पर करें ये काम जिनका नाम सर्वे में छूट जाता है उसके लिए एक एप लांच किया गया है। जिसमें हितग्राही अपना आधार नंबर डालेगा, फोटो खींचेगा। पीएम आवास का जो भी फार्मेट होगा, उसमें ओके होने के बाद सर्वे किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पीएम आवास योजना को रोक रखा था। मोदी की गारंटी को डबल इंजन की सरकार पूरा कर रही है।  

केंद्रीय कोयला मंत्री से राज्य का 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया चुकाने का हेमंत सोरेन ने किया आग्रह

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी से राज्य का 1.36 लाख करोड रुपये का कोयला बकाया चुकाने का आग्रह किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि रेड्डी ने सोरेन को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। सोरेन और रेड्डी की मौजूदगी में राज्य सरकार, कोयला मंत्रालय और ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक हुई। विज्ञप्ति में कहा गया कि झारखंड सरकार ने बैठक में केंद्रीय मंत्री के समक्ष बकाया खनिज राजस्व भुगतान का विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया है, ‘…केंद्रीय कोयला मंत्री ने निर्देश दिया कि केंद्र सरकार के अधिकारी इन दावों की प्रामाणिकता की जांच के लिए राज्य सरकार के साथ सहयोग करें।’ सोरेन ने कहा कि कोयला खनन, उत्पादन, परिवहन, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन जमीनों पर खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें झारखंड सरकार को वापस कर दिया जाना चाहिए। सोरेन ने कहा, ‘राज्य में कई कोयला परियोजनाएं हैं, जहां खनन कार्य पूरा हो चुका है और कोयला कंपनियों ने जमीन छोड़ दी है। उन्हें न तो राज्य सरकार को हस्तांतरित किया जा रहा है और न ही उनका समुचित उपयोग हो रहा है। इस कारण बंद खदानों में अवैध खनन हो रहा है।’ उन्होंने खनन गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। सोरेन ने सुझाव दिया कि कोयला कंपनियों को स्थायी प्रशिक्षण केंद्र खोलने, खनन पर्यटन को प्रोत्साहित करने और कोल इंडिया का मुख्यालय पश्चिम बंगाल से झारखंड स्थानांतरित करने की पहल करनी चाहिए।  

जिम में चोट लगने से घायल हुईं रश्मिका मंदाना

  मुंबई, एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना, हाल ही में जिम में चोट का शिकार हो गईं, जिससे उनके बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की शूटिंग फिलहाल रोकनी पड़ी है। रश्मिका को डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह पूरी तरह से ठीक होने के लिए थोड़ा आराम करें। इसके बाद ही वह अपने बिज़ी शेड्यूल पर लौट सकती हैं। रश्मिका की चोट ने उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है, लेकिन ताज़ा अपडेट्स बताते हैं कि वह जल्द ठीक होने की राह पर हैं और जल्द ही अपने काम पर वापस लौटेंगी। रश्मिका मंदाना के एक करीबी सूत्र ने कहा, रश्मिका को हाल ही में जिम में चोट लगी थी और वह आराम करके ठीक हो रही हैं। हालांकि, इस वजह से उनकी आने वाले प्रोजेक्ट्स की शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई है। अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रही हैं और जल्द ही सेट पर वापसी करेंगी। रश्मिका, जिन्होंने ‘एनिमल’ और ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ के मौजूदा कलेक्शंस के साथ कुल 3096 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया है, लगातार अपनी मेहनत और सकारात्मकता से अपने फैंस को प्रेरित करती रही हैं। हिट फिल्मों की इस सीरीज़ ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया है। हालांकि, शूटिंग का यह ब्रेक सिर्फ कुछ समय के लिए है, लेकिन फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि रश्मिका पहले से भी ज्यादा मजबूती और जोश के साथ वापसी करेंगी और अपनी खास अदाओं और एनर्जी से फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाएंगी।  

मध्यप्रदेश में चल रही अग्निवीर भर्ती के दौरान तीन दिन में पकड़े गए 42 जालसाज अभ्यर्थी

ग्वालियर भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए चल रही शारीरिक परीक्षा में जालसाज अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। तीन दिन में सेना के अधिकारियों ने दस्तावेज परीक्षण में 42 जालसाज अभ्यर्थियों को पकड़ा। इनमें से किसी ने आधार कार्ड, मार्कशीट में अपनी जन्मतिथि बदली तो किसी ने पता ही बदल डाला। यह खुलासा दस्तावेजों की जांच में हुआ। इसके बाद इनके दस्तावेज जब्त कर इन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। कॉलेज के मैदान में चल रही शारीरिक परीक्षा इन्हें सेना द्वारा ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है, जिससे आगामी किसी भर्ती में यह फर्जीवाड़ा कर शामिल न हो सकें। सागर के इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान पर छह जनवरी से शारीरिक परीक्षा चल रही है। छह, सात और आठ जनवरी को शारीरिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण के लिए भेजा गया। दस्तावेज परीक्षण एक दिन बाद हो पाता है। गुरुवार तक 42 ऐसे अभ्यर्थियों को पुलिस ने पकड़ा, जिन्होंने दस्तावेज में फर्जीवाड़ा किया। कुछ ने तो दस्तावेज ही फर्जी तैयार कराए। इन्हीं के आधार पर भर्ती में शामिल हो गए। शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल तक आधे ही पहुंच सके शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आधे अभ्यर्थी किसी न किसी वजह से अनफिट हो गए। आधे ही मेडिकल पूरा होने के बाद फिट पाए गए। इन्हें आगामी प्रक्रिया के लिए भेजा गया। पहले दिन शारीरिक परीक्षा 336 ने उत्तीर्ण की, फिट 156 पाए गए। जबकि दूसरे दिन 298 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और 173 फिट पाए गए, तीसरे दिन 317 ने परीक्षा उत्तीर्ण की, इसमें से 180 फिट पाए गए। यह की हेराफेरी उप्र और राजस्थान के अभ्यर्थी पता बदलकर हुए शामिल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जो उम्र निर्धारित है, वह उम्र पूरी होने के बाद भी कुछ अभ्यर्थियों ने दस्तावेजों में जन्मतिथि में हेरफेर की और परीक्षा में शामिल हो गए। जब आधार कार्ड की जांच सेना द्वारा की गई तो यह फर्जीवाड़ा खुला। फर्जीवाड़े में कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल थे, जिन्होंने झूठा पता लिख दिया। यह लोग मूल रूप से उप्र और राजस्थान के रहने वाले थे। मप्र का पता डालकर परीक्षा में शामिल हो गए। यह भर्ती मध्यप्रदेश के ग्वालियर सहित दस जिलों के लिए थी। इसमें उप्र, राजस्थान तक के युवक फर्जीवाड़ा कर शामिल हुए। यह फर्जीवाड़ा जांच में पकड़ा गया। दलाल भी सक्रिय, सेना के अधिकारी बोले- सावधान रहें दलाल भी खूब सक्रिय हैं। यह लोग भर्ती स्थल से लेकर सेना भर्ती कार्यालय के आसपास भी घूमते रहते हैं। यह लोग परीक्षा में उत्तीर्ण कराने का झांसा देकर ठगते हैं। इस संबंध में सेना द्वारा एडवायजरी जारी की गई है। चौथा दिन : 1062 में से 389 अभ्यर्थी दौड़ में सफल गुरुवार को छतरपुर, मुरैना, सागर और टीकमगढ़ के 1062 अभ्यर्थियों ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया। इसमें से 389 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

Mamma Mia Cafe: The Perfect Spot for Coffee & Pasta Lovers

If you’re a coffee enthusiast and a pasta aficionado, Mamma Mia Cafe is a must-visit destination that seamlessly combines the best of both worlds. This charming café, tucked in a cozy corner of the city, offers a welcoming atmosphere where you can unwind with a rich cup of coffee and indulge in mouth-watering Italian pasta dishes. Whether you’re looking for a casual hangout or a place to treat yourself, Mamma Mia Cafe is sure to become your go-to spot. A Warm, Inviting Atmosphere Mamma Mia Cafe isn’t just about great food and drinks; it’s also about creating an experience. As soon as you step inside, you’re greeted by a warm, rustic ambiance that immediately makes you feel at home. The interior is thoughtfully designed with earthy tones, wooden tables, and soft lighting that make the café feel like a cozy retreat from the hustle and bustle of everyday life. Whether you’re here to catch up with friends, read a book, or simply take a break from your routine, mamma mia menu offers the perfect environment. Its intimate yet spacious setting invites you to relax, sip your favorite coffee, and enjoy the comforting aromas wafting from the kitchen. Coffee That Warms the Soul For coffee lovers, Mamma Mia Cafe is a true haven. The café takes great pride in serving freshly brewed coffee, made from high-quality beans sourced from renowned coffee regions. Whether you prefer a classic espresso, a frothy cappuccino, or a rich, indulgent latte, the baristas at Mamma Mia Cafe are masters at creating the perfect cup. Each coffee is crafted with care, ensuring a rich and full-bodied flavor that awakens your senses. The café also offers a selection of specialty drinks, perfect for those looking to try something new. From iced lattes to flavored macchiatos, there’s a drink to suit every taste. Pair your coffee with one of their freshly baked pastries, and you’ve got a combination that’s hard to beat. The Pasta Experience: Simple, Fresh, and Delicious While Mamma Mia Cafe is known for its coffee, the pasta is what truly makes this spot stand out. Made with the freshest ingredients and cooked to perfection, each pasta dish is a tribute to authentic Italian cuisine. Whether you’re a fan of creamy Alfredo, savory Bolognese, or a light Aglio e Olio, Mamma Mia Cafe offers a diverse menu that caters to all pasta cravings. One of the standout features of the café is its commitment to using only the best quality ingredients. The pasta is made fresh daily, ensuring a tender texture that complements the rich sauces. The chefs take pride in crafting dishes that balance flavors perfectly—rich, yet light, indulgent yet fresh. If you’re craving something truly special, try the signature “Mamma Mia Special”—a combination of perfectly al dente pasta tossed with a homemade tomato sauce, fresh basil, and a generous sprinkle of Parmesan cheese. The result is an explosion of flavors in every bite. More Than Just Pasta While pasta is undeniably the star of the menu, Mamma Mia Cafe offers much more for those looking to explore beyond the traditional Italian dishes. The café also serves a variety of appetizers, salads, and sandwiches that make for great light bites or accompaniments to your meal. Try their Caprese Salad for a refreshing, light option, or indulge in a hearty Prosciutto and Mozzarella sandwich. The dessert menu is another highlight, with a range of Italian-inspired treats that provide the perfect ending to your meal. Whether it’s a classic Tiramisu, a rich slice of Cheesecake, or a scoop of Gelato, there’s something to satisfy every sweet tooth. Perfect for Every Occasion Mamma Mia Cafe’s versatility makes it an ideal spot for various occasions. Whether you’re looking for a cozy breakfast spot, a lunch break from work, or a dinner venue for a casual date, the café’s menu and ambiance cater to all kinds of gatherings. On weekends, the café becomes a popular brunch destination, where customers can enjoy leisurely meals paired with freshly brewed coffee. It’s also a great place to meet up with friends or colleagues for a laid-back meeting, offering both indoor and outdoor seating options. The café’s friendly staff and relaxed vibe make it easy to linger and enjoy a few hours of good food, great company, and excellent coffee. A Commitment to Quality What sets Mamma Mia Cafe apart from other coffee shops and eateries is its unwavering commitment to quality. From the beans to the pasta, every ingredient is carefully selected to ensure the best taste possible. The café’s dedication to crafting delicious dishes and beverages with care and precision is what keeps customers coming back time and time again. The café also strives to offer an experience that feels personal and unique. Whether you’re a regular or a first-time visitor, the staff makes every effort to make you feel welcome and valued. This level of care is evident not only in the service but also in the food and drinks served, creating a truly memorable experience for every guest. A Place for All Seasons Mamma Mia Cafe is a place that’s perfect for all seasons. In the warmer months, the outdoor seating area offers a lovely spot to enjoy your meal while soaking in the sunshine. During the colder months, the interior offers a cozy escape with a cup of hot coffee or a comforting bowl of pasta to keep you warm. No matter the time of year, Mamma Mia Cafe creates an inviting space that makes you want to stay longer, sip your drink, savor your food, and unwind from the stresses of daily life. Conclusion: Why Mamma Mia Cafe is a Must-Visit Mamma Mia Cafe is more than just a place to get a coffee or enjoy a pasta dish—it’s an experience. The combination of rich coffee, fresh pasta, a welcoming ambiance, and excellent service creates a dining experience that’s hard to match. Whether you’re a coffee lover, a pasta enthusiast, or just someone looking for a relaxing spot … Read more

बिजली उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराना अनिवार्य, अब तक 6 लाख 4 हजार से अधिक ने कराई ई-केवायसी

भोपाल राज्य शासन की लाभकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “उपाय” ऐप के जरिए भी ई-केवायसी करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध उपाय ऐप डाउनलोड कर बिजली उपभोक्ता समग्र केवायसी में अपना उपभोक्ता क्रमांक एवं समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर केवायसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। केवायसी प्रक्रिया के तहत अब तक 6 लाख 4 हजार 399 उपभोक्ताओं ने सफलतापूर्वक केवायसी करा ली है। कंपनी ने बताया है कि केवायसी प्रक्रिया के तहत नर्मदापुरम ग्रामीण में 71 हजार 140, बैतूल ग्रामीण में 84 हजार 948, राजगढ़ ग्रामीण में 40 हजार 783, शहर वृत्त भोपाल में 49 हजार 170, भोपाल ग्रामीण में 37 हजार 259, गुना ग्रामीण में 31 हजार 838, विदिशा ग्रामीण में 43 हजार 124, सीहोर ग्रामीण में 23 हजार 204, ग्वालियर ग्रामीण में 20 हजार 927, शहर वृत्त ग्वालियर में 38 हजार 240, अशोकनगर ग्रामीण में 18 हजार 558, दतिया ग्रामीण में 22 हजार 133, रायसेन ग्रामीण में 43 हजार 190, शिवपुरी ग्रामीण में 22 हजार 884, हरदा ग्रामीण में 18 हजार 601, श्योपुर ग्रामीण में 8 हजार 966, मुरैना ग्रामीण में 20 हजार 203 और भिण्ड ग्रामीण में 9 हजार 241 बिजली उपभोक्ताओं की केवायसी की गई है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी व्यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकार्ड में अपडेट करने के लिए नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी द्वारा नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया के तहत बिजली उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता इत्यादि की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया से बिजली उपभोक्ताओं को जहां राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के माध्यम से सुनिश्चित किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही केवायसी से वास्तविक उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन एवं उनके भार की स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के भविष्य में विस्तार की योजना बनाने में आसानी होगी तथा कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सही पहचान और मोबाइल नंबर को सटीक रूप से टैग करने में मदद मिलेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet