LATEST NEWS

मानबाई के परिवार को खपरैल वाले कवेलू की जगह मिली पक्की छत

प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हितग्राही उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों को न सिर्फ सिर पर पक्के आवास का सुखद अनुभव करा रही है, बल्कि हितग्राही पहले की अपेक्षा अब अधिक सुरक्षित और बेहतर महसूस कर रहे हैं। योजना के तहत पक्का आवास मिलने से हितग्राहियों में संतुष्टि के भाव परिलक्षित हो रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण जिले के कांकेर विकासखंड के ग्राम माकड़ीखुना की रहने वाली श्रीमती मानबाई यादव में देखने को मिला। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में उन्हें आवास स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण कार्य वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है। फिलहाल उनका लिंटल लेवल का कार्य चल रहा है और शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद भी है। श्रीमती यादव अपने पुराने कच्चे मकान में अपने बेटे-बहू के साथ निवास कर रही हैं। उनका बड़ा बेटा ट्रक चलाता है, जबकि छोटा बेटा एक निजी टेंट दुकान में कार्य करता है। खुद श्रीमती यादव मजदूरी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं और कभी सोचा भी नहीं था कि उनका भी पक्का मकान बनेगा। श्रीमती यादव ने बताया कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ कवेलुपोश घर में रह रही हैं जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। जंगली जानवरों का भय हमेशा सताता रहता है तथा असहज भी महसूस होता है, लेकिन अब प्रधानमंत्री  आवास योजना के तहत उन्हें यह सुविधा मिल जाने पर उनके  सिर पर पक्का आवास होगा। श्रीमती यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बार-बार धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से उनका पक्का मकान बनने का सपना जल्द ही हकीकत में बदल जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में इस योजना से गरीबों को काफी राहत मिल रही है और उनकी जीवनशैली में लगातार सुधार हो रहा है।

‘रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का ट्रेलर जारी

मुंबई,  बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसने फैंस और सिनेमा लवर्स में उत्साह की लहर है।यह फिल्म हिन्दुओं के धर्मग्रंथ वाल्मीकि की रामायण पर आधारित एक विजुअल मास्टरपीस है। ट्रेलर में शानदार विजुअल्स और युद्ध दृश्यों को दिखाया गया है, जो दर्शकों को अयोध्या, जहां प्रिंस राम का जन्म हुआ, मिथिला, जहां उन्होंने सीता से विवाह किया, पंचवटी का जंगल, जहां राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ वनवास बिताया और लंका, जहां भगवान राम और रावण के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ, इन सभी स्थानों को दिखाया है। ये सब कुछ खूबसूरती से जापानी एनीमे स्टाइल में पेश किया गया है। युगो साको की सोच और कोइची सासाकी और राम मोहन के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक खास भारत-जापान का मिलाजुला प्रोजेक्ट है, जिसमें 450 से ज्यादा आर्टिस्ट्स ने करीब एक लाख हाथ से बने सेल्स का इस्तेमाल किया है। इसका रिजल्ट एक ऐसा विजुअल मास्टरपीस है, जो जापानी कला की खासियत और भारत की पुरानी कहानी कहने की ट्रेडिशन का शानदार कंबीनेशन है। ये फिल्म पहली बार 4K में 24 जनवरी 2025 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के जरिए थिएट्रिकली डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।  

मुख्यमंत्री साय बोले – पानी प्रकृति का अनमोल उपहार जिसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है

देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स हो रहे शामिल रायपुर पानी प्रकृति का अनमोल उपहार है, जिसे ईश्वर ने हमें बेमोल दिया है, लेकिन हमें इसका मोल समझना होगा। आज पूरा विश्व जल संकट से जूझ रहा है। देश-दुनिया के कई शहरों में भू जल स्तर में तेजी से गिरावट आ रही है। यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो जल संकट विकराल रूप धारण कर सकता है। हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को सहेजना होगा। जल संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है। जल प्रबंधन आज समय की मांग है। हमें आने वाली पीढ़ियों के बेहतर जीवन के लिए जल के प्रबंधन, संरक्षण के साथ ही जल स्रोतों के संवर्धन पर विशेष ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वैश्विक जलवायु संकट के परिपेक्ष्य में जल संरक्षण और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण के लिए जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर, मिशन अमृत और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान शुरू कर जल और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मोदी जी ने प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल से जल योजना शुरू की। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल कनेक्शन प्रदान किया है, जिससे लोगों के घरों में साफ पानी पहुंचने से उनका स्वास्थ्य स्तर भी सुधरा है और ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंडियन वॉटर एसोशिएसन की स्मारिका का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश भर से आए इंजीनियर्स, जल संरक्षण के विषय विशेषज्ञ जल संरक्षण के विषय में गहन विचार विमर्श करेंगे और जल संरक्षण के लिए रणनीति तैयार करने में योगदान देंगे। उल्लेखनीय है कि इंडियन वॉटर एसोशिएसन की मेजबानी में दूसरी बार राजधानी रायपुर में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे इस अधिवेशन में जल-360 डिग्री की थीम रखी गई है। अधिवेशन में देश के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल हो रहे हैं। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

तूफान राफेल से प्रभावित क्यूबा को भारत ने मानवीय सहायता भेजी

नई दिल्ली भारत ने तूफान राफेल से प्रभावित क्यूबा को शुक्रवार को मानवीय सहायता भेजी। सहायता की पहली खेप में एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक, ओआरएस समेत आवश्यक दवाएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विश्वबंधु भारत, भारत ने क्यूबा के लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। तूफान राफेल के बाद एंटीबायोटिक्स, एंटी-पायरेटिक्स, दर्द निवारक, ओआरएस, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवाओं सहित आवश्यक दवाओं के रूप में एक खेप आज क्यूबा के लिए रवाना की गयी है। राफेल तूफान ने 6 नवंबर को पश्चिमी क्यूबा के आर्टेमिसा प्रांत में दस्तक दी थी। राफ़ेल के चलते 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। तूफान के कारण क्यूबा में बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई और कई घरों को नुकसान पहुंचा।  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

नई दिल्‍ली प्रतीका-तेजल की फिफ्टी और कप्‍तान स्‍मृति मंधाना की 41 रनों की तूफानी पारी की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारतीय महिलाओं ने 1 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस वनडे में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बनाए। जवाब में भारतीय महिलाओं ने 34.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। गैबी ने खेली कप्‍तानी पारी आयरलैंड की ओर से गैबी लुईस ने कप्‍तानी पारी खेली। उन्‍होंने 129 गेंदों का सामना किया और 92 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 15 चौके भी लगाए। उनके अलावा लीह पॉल ने 73 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 7 चौके लगाए। इसके अलावा आयरलैंड की कोई भी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर पाईं। भारत की ओर से प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा तीतास साधु, सयाली सतघरे और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। मंधाना के 4000 रन पूरे     239 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही।     कप्‍तान स्‍मृति मंधाना ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई।     उन्‍होंने प्र‍तीका रावल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े।     10वें ओवर में मंधाना कैच आउट हुईं।     उन्‍होंने 141.38 की स्‍ट्राइक रेट से 29 गेंदों पर 41 रन ठोक दिए।     इसके साथ ही मंधाना के वनडे में 4000 रन पूरे हो गए हैं।     वह मिताली राज के बाद इस आंकड़े को छूने वाली दूसरी भारतीय बल्‍लेबाज हैं। शतक से चूकीं प्रतीका 101 के स्‍कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। हरलीन देओल ने 32 गेंदों पर 20 रन बनाए। 21वें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स पवेलियन लौटीं। युवा बल्‍लेबाज प्रतीका रावल शतक से चूक गईं। उन्‍होंने 96 गेंदों पर 89 रन ठोके। इस दौरान प्रतीका ने 10 चौके और 1 छक्‍का लगाया। तेजल हसब्निस 53 रन और ऋचा घोष 8 रन बनाकर नाबाद रहीं।

कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किए गए जीएसटी ‘कारण बताओ नोटिस’ पर रोक लगाई: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कई ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को जारी किए गए 1.12 लाख करोड़ रुपये के वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ‘कारण बताओ नोटिस’ पर रोक लगा दी, जिससे इस सेक्टर को अस्थायी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने मामले के अंतिम निपटारे तक डीजीजीआई द्वारा जारी सभी ‘कारण बताओ नोटिस’ के संबंध में आगे की सभी कार्यवाही पर रोक लगा दी। मामले की अंतिम सुनवाई 18 मार्च को तय की गई है। फैसले के बाद, स्टॉक एक्सचेंजों पर इंट्रा-डे ट्रेड के दौरान डेल्टा कॉर्प और नाजारा टेक जैसी गेमिंग कंपनियों के शेयरों में 7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई। ई-गेमिंग फेडरेशन (ईजीएफ) के सीईओ अनुराग सक्सेना ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई राहत का स्वागत किया। सक्सेना ने कहा, “यह सरकार और गेमिंग ऑपरेटर्स दोनों के लिए फायदेमंद है। गेमिंग ऑपरेटर्स के लिए जो जबरदस्ती की कार्रवाई का सामना कर रहे थे और सरकार के लिए जिसकी समयसीमा अब बढ़ाई जा सकती है। हम इस मुद्दे के निष्पक्ष और प्रगतिशील समाधान को लेकर आश्वस्त हैं, जिसके बाद हम गेमिंग सेक्टर में निवेश, रोजगार और वैल्यूएशन को अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ते देखेंगे।” डीजीजीआई ने 2023 में गेमिंग कंपनियों को 71 नोटिस भेजे, जिसमें उन पर 2022-23 और 2023-24 के पहले सात महीनों के दौरान 1.12 लाख करोड़ रुपये के जीएसटी की चोरी करने का आरोप लगाया गया, जिसमें ब्याज और जुर्माना शामिल नहीं है। जीएसटी अधिनियम की धारा 74 के तहत नोटिस जारी किए गए थे, जो विभाग को कर मांग के 100 प्रतिशत तक का जुर्माना लगाने की अनुमति देता है और कुल देयता ब्याज सहित 2.3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। अगस्त 2023 में, जीएसटी परिषद ने कानून में संशोधन किया, जिसमें कहा गया कि दांव लगाने वाले सभी ऑनलाइन गेम, स्किल या चांस की परवाह किए बिना, उसी वर्ष 1 अक्टूबर से लगाए गए दांव के पूरे मूल्य पर 28 प्रतिशत की जीएसटी दर लगेगी, न कि सकल गेमिंग राजस्व पर।  

नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले – ईवीएम से कराए जाएंगे चुनाव

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार नगरीय निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव करने जा रही है. अब राज्य में सभी शहरी निकायों के चुनाव ईवीएम से होंगे. इसकी तैयारी चुनाव आयोग ने शुरू कर दी है. नगरीय प्रशासन मंत्री, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा. बीजेपी की कोर ग्रुप बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी थी. गौरतलब है कि 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने बैलेट पेपर से नगरीय निकाय चुनाव कराया था. अब साय सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे. इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगा. आयोग के परीक्षण के बाद विधि विभाग की अनुमति मिलने पर अध्यादेश जारी किया जाएगा. ईवीएम से चुनाव कराने के पीछे की वजह यह है कि बैलेट पेपर से चुनाव के परिणामों की घोषणा में लंबा समय लगता है. 2010 में रायपुर महापौर चुनाव के दौरान भी देर रात तक मतगणना चली थी, जिसके बाद ईवीएम से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था. अब महापौर के पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव होने वाले हैं, जिसमें भारी मतदान की संभावना है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

तेज रफ्तार कार बाइपास स्थित भारौली तिराहे पर कोहरे के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई, मामा-भांजे की हुई मौत

भिंड ग्वालियर-इटावा हाइवे 719 पर देहात थाना अंतर्गत भारौली रोड पर बाइपाास पर गुरुवार-शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभा से टकरा गई। जिसस कार में आगे सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक बैतूल निवासी 30 वर्षीय आकाश जाटव अपने फूफा के घर त्रियोदशी कार्यक्रम में शामिल होने भिंड आया था। आकाश शाम को अपने मामा नरेंद्र जाटव और अन्य चार लोगों के साथ रात में एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद वह कार से वापस अपने घर लौट रहे थे। कार आकाश चल रहा था, जबकि मामा नरेंद्र ड्राइविंग सीट के बगल से बैठे हुए थे। कोहरे के कारण खंभे से टकराई रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार बाइपास स्थित भारौली तिराहे पर कोहरे के कारण बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे की सूचना एक ट्रक चालक ने डायल 100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल लेकर गई। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने जांच के बाद आकाश जाटव और मामा 34 वर्षीय नरेंद्र जाटव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल 35 वर्षीय पंचम सिंह, 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह और दो अन्य लोग शामिल हैं। पत्नी ने कॉल किया तब हादसे का पता चला बताया जाता है, कि जब देर रात तक नरेंद्र घर नहीं पहुंचे तो उसकी पत्नी सुमन ने पति के मोबाइल पर काल किया। नरेंद्र का फोन एक पुलिसकर्मी ने उठाया और उसे हादसे की जानकारी दी। नरेंद्र किराना दुकान चलाता है। उसके दो बच्चे हैं।

ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के अवसर को लेकर वह थोड़ा अधिक आराम महसूस कर रहे हैं: स्टीव स्मिथ

सिडनी अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में गॉल में दो टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के अवसर को लेकर वह “थोड़ा अधिक आराम महसूस कर रहे हैं”। श्रीलंका के दो मैचों के दौरे के लिए स्मिथ को टेस्ट कप्तान बनाया गया है क्योंकि नियमित कप्तान कमिंस अपने दूसरे बच्चे के जन्म और हाल ही में टखने की चोट के कारण इस दौरे से बाहर रहेंगे। स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के लिए अपने बीबीएल मैच से पहले सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को बताया, “जब पैटी (कमिंस) यहां नहीं हैं, तो मुझे कमान संभालने का कोई भी मौका मिलना मजेदार है। मैं अभी भी अपने तरीके से काम करने की कोशिश करता हूं। यहां-वहां कुछ अवसर मिलना अच्छा रहा।” “यह एक अच्छा दौरा होने वाला है। मुझे लगता है कि मैं स्पिन और उपमहाद्वीप को कोणों और क्या होने की जरूरत है, के मामले में अच्छी तरह समझता हूं। साथ ही, खेल की गति जिसे निश्चित समय पर खेला जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं शायद अब थोड़ा और आराम से हूं। मैं काफी शांत हूं। मैं बस इसका आनंद लूंगा।” स्मिथ पर 2018 के सैंडपेपरगेट गाथा में अपनी भूमिका के लिए दो साल का नेतृत्व प्रतिबंध लगाया। प्रतिबंध समाप्त होने के बाद से 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने देश की चार बार कप्तानी की है। उन्होंने 2023 में भारत में कुछ टेस्ट मैचों में कप्तानी करने से पहले एडिलेड (2021) में इंग्लैंड के खिलाफ, पर्थ (2022) में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। स्मिथ ने 2016 में श्रीलंका के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व किया, जो 3-0 की विनाशकारी श्रृंखला हार में समाप्त हुआ। श्रीलंका की स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों के बारे में बात करते हुए स्मिथ ने कहा, “वे कठिन परिस्थितियां हो सकती हैं।” स्मिथ ने कहा, “वे वहां बहुत अच्छा खेलते हैं, खासकर अगर विकेट काफी चरम पर हों। यह सिर्फ बल्लेबाजों के रूप में योजनाएं विकसित करने की बात है… अलग-अलग तरीके जो उन्हें स्कोर करने और टिके रहने की अनुमति देते हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में स्पिन खेलने से बहुत अलग है। जो भी हो, पहली गेंद से ही उस पर टिके रहो, उस पर भरोसा करो।” बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें खिलाड़ी बनने से एक रन दूर रह जाने के बाद स्मिथ 10,000 रन क्लब में शामिल होने के सबसे बड़े मील के पत्थर पर नज़र गड़ाए हुए हैं। स्मिथ ने कहा, “एक रन… उस समय यह थोड़ा दुखदायी था।” उन्होंने कहा, “मेरे सभी दोस्तों और परिवार के सामने अपने घरेलू मैदान पर इसे पूरा करना अच्छा होता, लेकिन उम्मीद है कि मैं गॉल में सबसे पहले इसे पूरा कर पाऊंगा। मैंने शायद खेल के दौरान इसे अपने दिमाग में बहुत ज़्यादा घूमने दिया। यह एक शानदार मील का पत्थर होगा।”  

बिपाशा ने पति करण और बेटी देवी के साथ लगाए ‘उम्मीद के पौधे’

मुंबई,  अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी और पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मिलकर सभी के लिए ‘खुशी और उम्मीद’ के पौधे रोपे, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई। सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह परिवार के साथ पौधे लगाती नजर आईं। पौधे के साथ उन्होंने एक कार्ड भी लगाया, जिस पर लिखा था, अस्तित्व को कृतज्ञता, करुणा, प्रेम, खुशी और उम्मीद से भरने के लिए धन्यवाद। साझा किए गए वीडियो के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हम सभी की खुशी और उम्मीद के लिए पौधे लगाना।” अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक पोस्ट साझा करती रहती हैं और प्रशंसकों को अक्सर नए झलक दिखाती रहती हैं। अभिनेत्री पति और बेटी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर एक क्लिप डाली, जिसमें देवी समंदर किनारे बीच पर खेलती नजर आईं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप को फिर से साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह बहुत प्यारा है! छोटी सी एंजल के लिए एड-ए-मम्मा को चुनने के लिए धन्यवाद।” (एड-ए-मम्मा आलिया भट्ट के ब्रांड का नाम है।) बिपाशा बसु के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार वेब सीरीज ‘डेंजरस’ में नजर आई थीं। सीरीज का निर्देशन भूषण पटेल ने किया था और कहानी को विक्रम भट्ट ने तैयार किया था। ‘डेंजरस’ में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर, सोनाली राउत, नताशा सूरी और सुयश राय भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। इस सीरीज का प्रीमियर 2020 में एमएक्स प्लेयर पर हुआ था। वहीं, बिपाशा बसु के पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर एक्शन थ्रिलर ‘फाइटर’ में नजर आए थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म में करण सिंह के साथ ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।  

अरिजीत के ‘तू हर लम्हा’ गाने पर गुरमीत ने देबिना संग किया रोमांस

मुंबई, टीवी और फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने एक वीडियो साझा की, जिसमें वह अरिजीत सिंह के गाने ‘तू हर लम्हा’ पर पत्नी देबिना बनर्जी के साथ रोमांस करते नजर आए। गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों को अपने हर एक नए और खूबसूरत पोस्ट से रूबरू कराते रहते हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पत्नी-अभिनेत्री के साथ डांस करते नजर आए। वीडियो की शुरुआत में गुरमीत वीडियो की ओर देखकर हंसते हुए दूर खड़ी देबिना के पास आते हैं। वीडियो में गुरमीत पैंट-सूट में और देबिना चटक लाल रंग की ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद हॉट लगीं। दोनों अरिजीत सिंह के गाने ‘तू हर लम्हा’ पर थिरकते नजर आए। वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “बे के साथ रोमांस।” ‘तू हर लम्हा’ गाना मूल रूप से अली फजल और सपना पब्बी पर फिल्माया गया है। यह गाना रोमांटिक-थ्रिलर ‘खामोशियां’ का है, जिसमें गुरमीत भी हैं। गुरमीत और देबिना साल 2009 में आए टेलीविजन शो ‘रामायण’ में साथ काम कर चुके हैं। शो में गुरमीत ने राम और देबिना ने सीता का किरदार निभाया था। इस शो के बाद उन्हें पहचान मिली। उन्होंने पहली बार साल 2009 में गुपचुप शादी की और फिर 2011 में पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे। जोड़े को दो बेटियां हैं। गुरमीत ने हाल ही में एक पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली में समय बिताकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। दिल्ली में खूबसूरत और उत्साह से भरा समय बिताकर खुश नजर आए थे। कहा था दिल्ली में उत्साह और एनर्जी है। अभिनेता ‘ये काली काली आंखें’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे थे, जहां वह फैंस से घिरे नजर आए थे। साझा किए गए वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “दिल्ली में ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2 का प्रमोशन करना, क्या शानदार दिन रहा। कुछ दिलचस्प पल, बेहतरीन ऊर्जा और निश्चित रूप से कभी न भूल पाने वाले दिल्ली की वाइब्स।“ ‘ये काली काली आंखें’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज रोमांटिक-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने किया है। इस सीरीज में गुरमीत के साथ श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह भी लीड रोल में हैं। सीरीज में सौरभ शुक्ला, सूर्या शर्मा, अरुणोदय सिंह और बृजेंद्र काला भी हैं। ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 2’ 22 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा – विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विश्व हिंदी दिवस, सांस्कृतिक पहचान और गौरव की प्रतीक हिंदी भाषा के वैश्विक जय घोष के विचारों को आत्मसात करने का दिन है । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिंदी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने हिंदी भाषा के रूप में मिली विरासत को और अधिक समृद्ध करने के लिए संकल्पित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि हिन्दी दिवस अपने आप में विशेष है। अब हिन्दी, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। संपूर्ण विश्व में हिन्दी का महत्व तथा लोगों की हिन्दी के प्रति रूचि बढ़ी है। यूरोप हो या चीन सभी देश नई तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए अनुवाद के माध्यम से हिन्दी तक अपनी पहुंच बना रहे हैं, यह हम सब के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। मध्यप्रदेश में बोली जाती है सर्वाधिक हिन्दी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उपयोग में आने वाली हिन्दी, सर्वाधिक शुद्ध बोली जाने वाली हिन्दी है। बोलने, समझने और लेखन की दृष्टि से मध्यप्रदेश की हिन्दी का विशेष महत्व है। इसी का परिणाम है कि हिन्दी के संदर्भ में मध्यप्रदेश की देश में अपनी अलग पहचान है।  

पेरिस हिल्टन ने दिखाया अपने जले घर का मंजर, लिखा- दिल टुकड़े हो गया

कैलिफोर्निया जिन सेलेब्स के घर कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग में जलकर खाक हो गए, उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि खून-पसीने की कमाई से बना आशियाना आंखों के सामने धूं-धूं कर जल जाएगा। पेरिस हिल्टन का मालिबू स्थित घर जलकर खाक हो गया। एक्ट्रेस लाचारी से घर को जलता हुआ देखती रहीं और कुछ न कर सकीं। उन्हें वहां से जान बचाकर भागना पड़ा था। लेकिन अब जब लौटीं तो सिर्फ राख का ढेर था। पेरिस हिल्टन का दिल रो रहा है और आंखों में बस आंसू हैं। पेरिस हिल्टन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने जल घर का हाल दिखाया है। वीडियो में पेरिस जहां खड़ी हैं, वह कभी उनका घर था…वो घर जहां उन्होंने अनगिनत सपने संजोये थे…पर आज वहां सिर्फ राख का ढेर था। वीडियो शेयर कर पेरिस हिल्टन ने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार खबर पढ़ती तो पूरी तरह शॉक में थी। समझ ही नहीं पा रही थी। लेकिन अब यहां खड़े होकर जब अपनी आंखों से देख रही हूं, तो यकीन हुआ। ऐसा लग रहा है जैसे मेरा दिल लाखों टुकड़े होकर बिखर गया हो। यह घर सिर्फ रहने की जगह नहीं थी – यह वह जगह थी जहां हम सपने देखते थे, हंसते थे और एक परिवार के रूप में सबसे खूबसूरत यादें बनाते थे। यह वह जगह थी जहां फीनिक्स के छोटे हाथों ने एक ऐसी आर्ट बनाई थी, जिसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। घर के हर कोने में प्यार और जीवन भर गया था।’ घर सिर्फ दीवार और छतों से नहीं यादों से बनता है पेरिस हिल्टन ने आगे लिखा है, ‘जो सोचकर मेरा दिल टूट जाता है कि यह सिर्फ मेरी कहानी नहीं है। इतने सारे लोगों ने अपना सब कुछ खो दिया है। ये घर सिर्फ दीवारें और छतें नहीं हैं, बल्कि वो यादें हैं जिन्होंने उन घरों को घर बनाया है।’ वहीं, जब दूसरे फिल्म स्टार्स के घर आग में धूं-धूं कर जल गए, टॉम हैंक्स का करीब 213.2 करोड़ का घर ऐसे ही खड़ा रहा। उसे जरा भी नुकसान नहीं हुआ। इस घर को टॉम हैंक्स ने साल 2010 में खरीदा था। जहां टॉम हैंक्स का घर आग में चमत्कारी रूप से बच गया, वहीं उसके ठीक ऊपर चट्टान पर बना एक घर जलकर राख हो गया था। टॉम् हैंक्स पहले स्पैनिश विला में रहते थे पेज सिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता के घर में चार बेडरूम और पांच बाथरूम हैं। इस घर से पहले टॉम हैंक्स और उनका परिवार स्पैनिश स्टाइल के एक विला में रह रहे थे, जिसे साल 1929 में बनाया गया था।

मेकर्स ने जारी किया ‘पुष्पा 2’ का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के मेकर्स ने इस फिल्म का एक्सक्लूसिव मेकिंग वीडियो जारी किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ को रिलीज हुये 36 दिन हो गये हैं। इसके बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस अभूतपूर्व सफलता के बीच, मेकर्स ने इस फिल्म की मेकिंग का एक एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है, जो इस सिनेमा की मास्टरपीस के पीछे की मेहनत और क्रिएटिविटी को दिखाता है। टी-सीरीज़ ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, प्रस्तुत है भारतीय सिनेमा का इंडस्ट्री हिट – पुष्पा 2: द रूल (मेकिंग)!! बीटीएस वीडियो में निर्देशक सुकुमार और मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के बीच की महत्वपूर्ण बातचीत भी दिखाई गई है। मेकर्स ने दर्शकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए फिल्म की अद्भुत सफलता और प्यार के लिए धन्यवाद दिया है। फिल्म ने विश्वभर में ग्रास 1831 करोड़ से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले हुआ है।यह फिल्म पांच दिसंबर 2024 को रिलीज़ हुई थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet