LATEST NEWS

02 फरवरी रविवार को इन 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। खर्च शुभ कार्यों में होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक रूप से आप अच्छी स्थिति में आ जाएंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन बचत पर फोकस बनाए रखें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आय का नया मार्ग शुरू हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। किसी मित्र का सहयोग आर्थिक उन्नति में मदद करेगा। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। धन से जुड़ा कोई मामला भी सुलझ सकता है। राजनीतिक तंत्र से लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर कंट्रोल रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आज भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। शुभता में वृद्धि होगी। सेहत व धन आपके पक्ष में रहेंगे। संतान व जीवनसाथी की सेहत पर नजर बनाए रखें। व्यापारिक स्थिति शुभ रहेगी। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को आज बचकर दिन पार करना चाहिए। चोट चपेट लग सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। धन को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम व संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक रूप से स्थिति ठीक कही जाएगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा हो जाएगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक परेशानी आ सकती है लेकिन शाम तक चीजें आपके पक्ष में हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बाकी सभी चीजें आपके पक्ष में रहने वाली हैं। तुला राशि- तुला राशि के कुछ जातकों का आज शादी-ब्याह तय हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। अपनों का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की मिलेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। बाकी स्थिति अच्छी दिख रही है। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक आज वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। सेहत पहले से अच्छी हो जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लिखने-पढ़ने के लिए शुभ रहने वाला है। कुछ लोगों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम व संतान मध्यम है। लाइफ में किसी स्पेशल व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन आज गृहकलह के भी संकेत हैं। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। मीन राशि- मीन राशि के जातक आज सितारों की तरह चमकते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। व्यापारिक रूप से स्थिति सामान्य रहने वाली है। अपनों के सहयोग से पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। धन की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। संतान की सेहत पर नजर रखें।

न करें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी, बाबा रामदेव ने साधु संतों से खास अपील की

महाकुंभनगर योग गुरु के नाम से प्रसिद्ध बाबा रामदेव ने साधु संतों से खास अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी न करें। योग गुरु स्वामी रामदेव ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बहुत दुख होता है। अंतर्मन को बहुत वेदना होती है। हमारे कुछ साधु संत योगी जी पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। एक साधु अपने राजधर्म के साथ अपने सनातन धर्म के गौरव को प्रस्थापित करने के लिए बहुत पुरुषार्थ कर रहे हैं। वह पिछले कई महीनों से तीन-चार घंटे से ज्यादा सोए नहीं होंग। ऐसे तपस्वी साधु जो हमारे सनातन के गौरव हैं। नाथ परंपरा के साथ वे राष्ट्र के भी गौरव हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन शासन और व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस के साथ काम कर रहा है। ऐसे महापुरुष ने अच्छी व्यवस्था की, करोड़ों लोगों का स्नान सबका ध्यान रखा। भूल किसी से भी हो सकती है। इतनी बड़ी व्यवस्था में भूल-चूक हो सकती है। उन्होंने तुरंत एक्शन भी लिया। पारदर्शिता के साथ जांच भी करा रहे हैं। ऐसे में साधु-संत महात्मा के द्वारा योगी जी पर ओछी टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच हो रही है। जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई भी होगी। कुछ लोग कहेंगे स्वामी रामदेव योगी जी के गीत गा रहे हैं। हमने किसी से कोई बजट नहीं लिया है। हम साधु हैं, संत को संत का साथ देना चाहिए। ऐसे में हम कम से कम संतों से कहेंगे कि वे योगी जी पर टिप्पणी न करें। बाकी राजनेता और पक्ष-विपक्ष टिप्पणी करते रहें। इससे फर्क नहीं पड़ता है। बजट के सवाल पर स्वामी रामदेव ने कहा कि मोदी जी की नीति, नियत और नेतृत्व देश के लिए मंगलकारी और शुभ है। उनका जो विकसित भारत का सपना है, उसके लिए समग्र विकास का बजट चाहिए। उस तरह के प्रावधान इस बजट में हैं, उसके लिए बधाई। इसके पहले एक कार्यक्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि जब से गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी जी ने उत्तर प्रदेश में शासन अपने हाथों में लिया है, तब से सनातन का सूर्य पूरे विश्व को आलोकित कर रहा है। आज पूरे विश्व में सनातन मूल्यों के प्रति, योग आयुर्वेद के प्रति, आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जो स्वीकृति और मान्यता पैदा हुई है, इससे पहले वह कदाचित नहीं थी। विश्व में सभी लोग हतप्रभ हैं, चकित हैं और पूरा सनातन जगत इस महाकुंभ को लेकर उल्लासित है।

पुलिस ने 11 जुआरियों को कोरबी के जंगल से किया गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना पुलिस ने 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जुए के फड़ पर छापेमारी की और 89 हजार रुपए नगद, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल फोन जब्त किए. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. यह गिरफ्तारी पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबी के जंगल में 52 परियों पर कुछ लोग दांव लगा रहे हैं. रतनपुर थाना पुलिस ने टीम गठित कर जंगल में छापा मारा. मौके से पुलिस ने कैश, बाइक के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया. डीएसपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोरबी के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है. थाना क्षेत्र में रतनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी. जिसके बाद रतनपुर थाना पुलिस ने रेड की कार्रवाई की. जहां मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 89 हजार रुपए कैश, 23 गाड़ियां और 11 मोबाइल को जब्त किया गया. कुल 12.39 लाख रुपए की जब्त की गई है. आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेद अधिनियम और संगठित अपराध की धारा के तहत कार्रवाई की गई है.

नायब सिंह सैनी ने कहा-आप पार्टी पर बोला हमला, कहा कि दिल्ली की आप-दा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए

नई दिल्ली हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी पूनम भारद्वाज के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सैनी ने अपने भाषण में आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला और कहा कि दिल्ली की “आप-दा सरकार” को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूनम भारद्वाज को भारी मतों से जिताएं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा में बीजेपी को समर्थन देने के लिए जनता से आह्वान किया और इस चुनाव को जीतने में पार्टी की मदद की अपील की। इस बीच, उन्होंने केजरीवाल सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज मैं लोहार समुदाय के बीच गया था। यह एक गरीब समुदाय है। इस समुदाय ने देश के विकास में अहम योगदान दिया है। लेकिन, केजरीवाल ने इनकी ऐसी हालत कर दी है कि इन्हें पीने का स्वच्छ पानी भी नहीं मिल रहा है, लेकिन अब दिल्ली की जनता ने केजरीवाल का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बजट को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। मैं इसकी तारीफ करता हूं। इस बजट में समाज के सभी वर्गों के विकास की पूरी रूपरेखा है। इसमें सभी लोगों के हितों का ध्यान रखा गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस बजट के जरिए हरियाणा के किसानों के लिए भी विकास का मार्ग प्रशस्त किया गया है। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया है। किसानों को कम ब्याज पर कर्ज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस बजट से छोटे व्यापारियों को भी मजबूती मिलेगी, जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं। इस बजट से आने वाले दिनों में नए उद्योग लगेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने बजट के जरिए आय की सीमा में बदलाव किया है। इसकी मैं प्रशंसा करता हूं। अब 12 लाख रुपये तक किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना होगा। पहले इसकी सीमा साज लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया है।

जांजगीर चांपा सड़क हादसा : ट्रक की ठोकर से 6वीं के छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर चांपा सड़क हादसे में आज एक मासमू की जान जली है. अनियंत्रित ट्रक ने 6वीं के छात्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने अकलतरा से बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, जिसके चलते जाम की स्थिति निर्मित हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची है. यह हादसा बनाहील बस स्टैंड के पास का है. मृत छात्र की पहचान 6 वर्षीय ओम कुमार केवट पिता बुधेश्वर केवट निवासी बनाहील के रूप में की गई है. आक्रोशित ग्रामीण बदहाल सड़क को हादसे का कारण बता रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिला प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी खराब सड़क की मरम्मत नहीं हो पाई है. सड़क पर गड्‌ढों के कारण चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं. मौके पर पहुंचे अफसर, मुआवजा के लिए लोगों से कर रहे चर्चा जानकारी के मुताबिक, कक्षा 6वीं का छात्र ओम कुमार बस स्टैंड के पास स्थित स्कूल से घर जा रहा था. इस दौरान धान से भरे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर बच्चे की मौत हो गई. इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मुआवजा के लिए आक्रोशित लोगों से चर्चा कर रहे हैं.

पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर युवक की हत्या

धमतरी  शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी की रात करीब 11:00 बजे मृतक शंकर ढीमर पिता कृष्णा ढीमर उम्र 24 साल निवासी मराठा पारा अपने साथी प्रार्थी रितेश पेंडरिया के साथ मराठा पारा निवासी हीरा गोंड के घर छठी कार्यक्रम में खाना खाने गया था. वहां से दोनों करीबन 11:30 बजे वापस आकर मराठा मंगल भवन के पास पीपल पेड़ के नीचे बैठे थे, उसी समय आरोपी कुई तथा जन्मदेव दोनों इसके पास आए और क्या मेटर है? बोलकर दोनों अपने पास रखे चाकू से शंकर के सीना, पेट और जांघ में पांच 6 बार वार कर घायल कर दिया. इस घटना में गंभीर रूप से घायल शंकर ढीमर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट और हत्या करने वाले दोनों आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया. आरोपियों ने पूछताछ में आरोपी कुई ऊर्फ मोनू गोंड ने बताया है कि दो तीन दिन पूर्व मृतक शंकर ढीमर आरोपी के मामा का साइकिल को अपने पास रखा हुआ था और वापस नहीं कर रहा था, जिसके कारण से मन मुटाव था. आरोपी की मां की 3 दिन पहले मृत्यु हुई थी जिसका तिजनाहवन का कार्यक्रम था, जिसमें दूसरा आरोपी जन्मदेव शामिल होने आया था. दोनों आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 103 (1) 351(2)3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है. दोनों आरोपी आपस में जीजा और साला हैं. आरोपियों का नाम कुई ऊर्फ मोनू गोंड (29 वर्ष) पिता हिरउ राम ध्रुव, निवासी मराठा पारा, धमतरी जन्मदेव सोरी (20 वर्ष) पिता हिरदयाल सोरी, निवासी पिपरौद, थाना मगरलोड, जिला धमतरी

राहुल गांधी ने बजट को लेकर कहा- गोली के घाव पर बैंड-एड!, आर्थिक संकट को हल करने के लिए बदलाव की आवश्यकता थी

नई दिल्ली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में आम बजट 2025-26 पेश किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस नेता ने केंद्रीय बजट पर तंज कसते हुए कहा कि यह गोली के घाव पर बैंड-एड लगाने जैसा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “गोली के घाव पर बैंड-एड! वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिए प्रतिमान बदलाव की आवश्यकता थी। लेकिन यह सरकार विचारों के मामले में दिवालिया हो चुकी है।” बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया है। बजट में सरकार ने मध्यम वर्ग का खास ध्यान रखा और कई ऐसे ऐलान किए जिससे लोगों के हाथ में अधिक पैसा बचेगा। वित्त मंत्री के द्वारा बजट में नई इनकम टैक्स रिजीम के तहत आयकर छूट को बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दिया गया। वहीं, अगर वेतन पाने वाले लोगों को मिलने वाली 75,000 रुपये की स्टैंडर्ड डिडक्शन छूट को मिला दिया जाए तो अब 12.75 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नई टैक्स रिजीम के तहत 0-4 लाख रुपये की आय पर टैक्स शून्य होगा। वहीं, 4-8 लाख रुपये की आय पर 5 प्रतिशत, 8-12 लाख रुपये की आय पर 10 प्रतिशत, 12-16 लाख रुपये की आय पर 15 प्रतिशत, 16-20 लाख रुपये की आय पर 20 प्रतिशत, 20-24 लाख रुपये की आय पर 25 प्रतिशत और 24 लाख से अधिक की आय पर टैक्स की दर 30 प्रतिशत होगी। इनकम टैक्स में कटौती होने से 12 लाख रुपये की आय पर 80,000 रुपये, 18 लाख रुपये की आय पर 70,000 रुपये, 20 लाख रुपये की आय पर 90,000 रुपये और 24 लाख रुपये की आय पर 1,10,000 रुपये की बचत होगी।

बजट 2025: गृह मंत्रालय को 2.33 लाख करोड़ रुपये हुए आवंटित

नई दिल्ली केंद्रीय बजट 2025-26 में शनिवार को गृह मंत्रालय को 2,33,210.68 करोड़ रुपये आवंटित किये गए, जिसमें से 1,60,391.06 करोड़ रुपये सीआरपीएफ, बीएसएफ और सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय पुलिस बलों को दिये जाएंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) आंतरिक सुरक्षा, सीमा की रखवाली और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। केंद्रीय बजट 2024-25 में केंद्रीय गृह मंत्रालय को 2,19,643.31 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू कश्मीर को 41,000.07 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बन गया। बजट में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को 6,212.06 करोड़ रुपये, चंडीगढ़ को 6,187.48 करोड़ रुपये, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव को 2,780 करोड़ रुपये, लद्दाख को 4,692.15 करोड़ रुपये, लक्षद्वीप को 1,586.16 करोड़ रुपये तथा पुडुचेरी को 3,432.20 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बजट में जनगणना से जुड़े काम के लिए मात्र 574.80 करोड़ रुपये (2024-25 में 572 करोड़ रुपये) आवंटित किए गए हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि इस कवायद में और देरी होगी। जनगणना 2020-21 में होनी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अर्धसैनिक बलों में सीआरपीएफ को 35,147.17 करोड़ रुपये ,बीएसएफ को 28,231.27 करोड़ रुपये, सीआईएसएफ को 16,084.83 करोड़ रुपये, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को 10,370 करोड़ रुपये, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को 10,237.28 करोड़ रुपये और असम राइफल्स को 8,274.29 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। खुफिया ब्यूरो (आईबी) को 3,893.35 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) को 1,922.59 करोड़ रुपये आवंटित किए गए। सीमा अवसंरचना एवं प्रबंधन के लिए 5,597.25 करोड़ रुपये, पुलिस अवसंरचना के विकास के लिए 4,379.20 करोड़ रुपये, महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के लिए 960.12 करोड़ रुपये, सुरक्षा संबंधी व्यय के लिए 4,876.34 करोड़ रुपये और (सीमावर्ती क्षेत्रों में) ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के लिए 1,056.40 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट में मंत्रिमंडल को 1,024.30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसके अंतर्गत मंत्रिपरिषद, कैबिनेट सचिवालय, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), सरकार के आतिथ्य पर होने वाले व्यय आते हैं। वहीं, प्राकृतिक आपदाओं के कारण राहत सहित विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों के लिए 2,721.20 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। सुरक्षित शहर परियोजना के लिए 215.34 करोड़ रुपये, राज्य सरकारों को अनुदान सहायता 3,494.39 करोड़ रुपये, केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को अनुदान सहायता 1,515.02 करोड़ रुपये तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र पर पूंजीगत परिव्यय के लिए 810.00 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।  

3000 फीट की ऊंचाई पर अबूझमाड़ मलखंभ के होनहारों ने किया हैरतअंगेज प्रदर्शन, डिप्टी सीएम शर्मा ने की सराहना

रायपुर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ सीजन 10 के विजेता अबूझमाड़ मलखंभ अकादमी के होनहारों ने 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित ढोलकल पहाड़ पर स्थित गणेश प्रतिमा के समीप हैरतअंगेज मलखंभ का प्रदर्शन किया. उनके इस प्रदर्शन की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सराहना करते हुए अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर किया है. नारायणपुर स्थित अबूझमाड़ मलखंब अकादमी में प्रशिक्षक मनोज प्रसाद के साथ पारस यादव, नरेंद्र गोटा, युवराज सोम, फूलसिंह सलाम, श्यामलाल पोटाई, राजेश सलाम, राकेश कुमार बड़दा, मोनू नेताम, राजेश कोराम, शुभम पोटाई, अजमत फरीदी, समीर शोरी, सुरेश पोटाई शामिल हैं. टीम अपने प्रदर्शन पर हर बार लोगों को आश्चर्यचकित करते रहती है, लेकिन अबकी बार ढोलकल पहाड़ पर 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित जगप्रसिद्ध गणेश प्रतिमा के समक्ष अपनी कला का सिद्ध प्रदर्शन कर एक नया आयाम जोड़ दिया है. आप भी उनके प्रदर्शन को देखकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे.

असम में 17 वर्षीय लड़की ने GBS बीमारी के चलते हुई मौत, पूरे देश में इस बीमारी को लेकर बढ़ी चिंता

असम असम में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण पहली बार किसी की मौत की खबर सामने आई है। 17 वर्षीय एक लड़की, जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी, ने 10 दिन पहले इलाज के दौरान इस दुर्लभ बीमारी के कारण अपनी जान गंवा दी। लड़की की मौत से न केवल असम बल्कि पूरे देश में इस बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानिए इस बीमारी के बारे में, इसके लक्षण और इलाज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। GBS क्या है? गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) एक दुर्लभ तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जो अचानक से शरीर के अंगों में कमजोरी और सुन्नपन का कारण बनती है। इसमें शरीर के तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुँचता है, जिससे मांसपेशियों में कमजोरी, चलने-फिरने में समस्या और कभी-कभी श्वसन तंत्र भी प्रभावित हो सकता है। यह बीमारी एक सामान्य जीवाणु संक्रमण के बाद उत्पन्न होती है। हालांकि, यह गंभीर हो सकती है, लेकिन समय पर इलाज से अधिकांश लोग ठीक हो जाते हैं। असम में GBS से पहली मौत यह घटना असम के एक निजी अस्पताल की है, जहां 17 वर्षीय लड़की को 10 दिन पहले भर्ती किया गया था। लड़की की हालत काफी गंभीर थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसके बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन जीबीएस के गंभीर रूप ने उसकी जान ले ली। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, यह इस मौसम में असम में जीबीएस से होने वाली पहली मौत है। देशभर में GBS के मामले बढ़ रहे हैं हाल ही में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत में भी GBS के मामलों में वृद्धि देखी गई है। अब असम में भी इस बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह बीमारी देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से फैल रही है, और आने वाले दिनों में और भी मामलों के सामने आने की संभावना है। जीबीएस एक आम जीवाणु रोग है, लेकिन इसके मामले बहुत कम होते हैं। पिछले छह महीनों में असम में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया था, लेकिन अब इसकी स्थिति बदल रही है। GBS के लक्षण क्या होते हैं? GBS के सामान्य लक्षणों में शरीर के अंगों में कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, श्वसन में परेशानी, और कभी-कभी दस्त की समस्या शामिल होती है। यह बीमारी अचानक शुरू होती है और तेजी से बढ़ती है। शुरुआत में हल्के लक्षण दिख सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे यह गंभीर रूप लेती है, व्यक्ति को वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत भी पड़ सकती है। क्या GBS से डरने की जरूरत है? इस बारे में एक वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि हर साल राज्य में GBS के कुछ मामले सामने आते हैं। हालांकि, यह बीमारी आमतौर पर गंभीर नहीं होती है। जीबीएस के बाद कई मरीज ठीक हो जाते हैं और अपने दैनिक काम आसानी से कर पाते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में मरीजों को लकवा भी हो सकता है, लेकिन समय पर इलाज से वे ठीक हो जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के बारे में घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन किसी भी संदिग्ध लक्षण पर डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। इलाज और बचाव GBS का इलाज समय पर किया जा सकता है और यदि सही उपचार मिले तो अधिकांश लोग पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं। इसके उपचार में इम्यूनोग्लोबुलिन थेरेपी और प्लाज्मा एक्सचेंज शामिल होते हैं। यह उपचार तंत्रिका तंत्र को नुकसान से बचाने में मदद करता है। हालांकि, जैसे-जैसे इस बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं, डॉक्टरों का कहना है कि हमें इसके बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है, ताकि लोग इसके लक्षणों को पहचान सकें और समय पर इलाज करवाएं।

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए दिशा निर्देश

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के प्रकरण की पुष्टि होने पर इसे गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसेक्युरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं।     गौरतलब है कि प्रदेश के रायगढ़ जिले स्थित शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू (एवियन एनफ्लूएंजा) के मामले की पुष्टि हुई है। 30 जनवरी 2025 को कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की अकस्मिक मृत्यु की सूचना के बाद, पशु चिकित्सकों की एक टीम गठित की गई थी। जांच के बाद राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल ने 31 जनवरी 2025 को बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि की है।     संचालक पशु चिकित्सक सेवाएं के निर्देश पर बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए रायगढ़ जिले में प्रभावित कुक्कट पालन प्रक्षेत्र के 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट, अंडे, आहार और अन्य सामग्रियों का विनिष्टीकरण किया गया है। प्रभावित क्षेत्र के 1 से 10 किलोमीटर के दायरे को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री और अंडे की दुकानों को बंद कर दिया गया है और सीरो सर्वलेंस कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा कुक्कुट पालकों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। रायगढ़ कुक्कुट प्रक्षेत्र में इन्फेक्टेड जोन से पोल्टी प्रोडक्ट की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट किट का उपयोग भी करने कहा गया हैै।     संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि संक्रामित क्षेत्र में सभी आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है। पोल्ट्री उत्पादों का सेवन स्वच्छता और सावधानी से किया जा सकता है, क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और कुपोषण दूर करने में मदद करते हैं। उन्होंने  कहा कि यह भी सुनिश्चित किया है कि राज्य के अन्य हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामलों की कोई सूचना नहीं मिली है। एवियन एनफ्लूएंजा एक घातक संक्रामक रोग है, जो पक्षियों में फैलता है। हालांकि अब तक भारत में इस वायरस के मानवों में संक्रमण का कोई मामला नहीं देखा गया है। फिर भी वायरस के लक्षण और संक्रमण के जोखिम को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का 10वां दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री साय हुए शामिल

रायपुर, देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं, जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यह उद्गार राज्यपाल रमेन डेका एवं कुलाधिपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ने विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में व्यक्त किये।  राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजिनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी विशेष रूप से उपस्थित थे। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां वितरित की गई। मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4  कास्य पदक प्रदान किए गए। साथ ही लगभग 4200 विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्यपाल रमेन डेका ने उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपने अपनी कड़ी मेहनत से अध्ययन कर ये मेडल प्राप्त किए हैं। आपके जीवन की यह अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने इस विश्वविद्यालय में जो शिक्षा प्राप्त की है, उसका उपयोग आप समाज एवं देश के कल्याण एवं विकास के लिए करेंगे तथा दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कृषि की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया में युद्ध समाप्त होगा लेकिन खाद्य सामग्री की हमेशा जरूरत पड़ेगी। उन्होंने डॉ स्वामीनाथन के योगदानों का जिक्र किया श्वेत क्रांति से दूध के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि अब नीली क्रांति का दौर है और आज मत्स्य पालन में देश काफी आगे बढ़ चुका है। भूटान और ताइवान प्रवास के दौरान कृषि कार्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कृषि एक शानदार व्यवसाय है और इससे जुड़कर भी हम देश के विकास में अपना योगदान दे सकते है। कृषि में असीम संभावनाएं है और युवा पीढ़ी को इसे समझकर इससे जुड़ना होगा। उन्होंने जय जवान जय किसान जय विज्ञान का उल्लेख करते हुए कहा कि विज्ञान से जुड़कर ही हम कृषि को उन्नत बना सकते है। श्री डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की है एवं हम सबको इसे प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य करना है। वर्तमान में हम सभी प्रकार के भोजन, अनाज, तिलहन, सब्जी, फल, दूध, मांस, मछली आदि के साथ लगभग 1000 मिलियन टन भोजन का उत्पादन कर रहे हैं। वर्ष 2047 तक इसे 1500 मिलीयन टन तक बढ़ाना होगा। यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। बदलते मौसम एवं बाजार के उतार चढ़ाव से कृषि में जोखिम बढ़ गया है। श्री डेका ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों से आग्रह किया कि ऐसी तकनीक का विकास करें जिससे किसानों की लागत कम हो एवं आय बढ़े। हमें प्राकृतिक खेती एवं दलहन, तिलहन के उत्पादन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के कुल वर्कफोर्स की संख्या का 45 प्रतिशत भाग अभी भी कृषि में लगा हुआ है एवं इस वर्कफोर्स के जीवन यापन को ऊपर उठाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। कम ऊर्जा की आवश्यकता वाले छोटे-छोटे कृषि यंत्र विकसित करे जिससे कृषि में लागत, मानव श्रम एवं विशेष रूप से महिलाओं की मेहनत कम हो सके। कृषि के क्षेत्र में लोगों को बनाए रखना आज एक बड़ी चुनौती है। कृषि कार्य को आसान बनाना एवं उनकी आय बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत में सर्वाधिक जनसंख्या युवाओं की है। देश एवं प्रदेश की प्रगति में भी युवा शक्ति का भी उल्लेखनीय योगदान है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि आप मुझे देश के 100 ऊर्जावान युवा दे दें, मैं देश के भविष्य को बदल दूंगा। आज भारत के पास ऊर्जा से भरी युवाओं की पीढ़ी है, निश्चय ही हम स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है और इसे पूरा करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हमने विजन डॉक्यूमेंट बनाया है। ऊर्जा से भरे प्रतिभाशाली युवाओं के बूते निश्चित ही हम विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को मूर्त रूप प्रदान करेेंगें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आधुनिक युग विज्ञान एवं तकनीक का युग है। आपने जो ज्ञान अर्जित किया है, उस ज्ञान एवं तकनीक का उपयोग समाज के हित में, देश एवं प्रदेश के विकास में करने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़वासियों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करें और विकसित छत्तीसगढ गढ़ने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से हम अपने प्रदेश में कृषि विकास को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे। कृषि वैज्ञानिकों और उद्यमियों की सहभागिता से हम किसानों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एक वैज्ञानिक अपनी सोच और काम से देश को कितना बदल सकता है इसका उदाहरण कृषि वैज्ञानिक डा. एमएस स्वामीनाथन के जीवन में हम देख सकते हैं। डा. एमएस स्वामीनाथन जी ने देश में हरित क्रांति लाई। उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाया। जिससे अब भारत को विदेशों से गेंहूं आयात के लिए मुंह … Read more

बसंत पंचमी: संगम क्षेत्र में पांच अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई, मेला क्षेत्र के मार्ग एकल, प्रवेश मार्ग पर पैरामिलिट्री

महाकुंभ नगर मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान से पहले हुई भगदड़ से सबक लेते हुए महाकुंभ की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों की सुरक्षा व सुगम यातायात के दृष्टिगत नई योजना बनाते हुए लागू किया है। इसके तहत संगम क्षेत्र में पांच स्थानों पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है। यह बैरिकेडिंग उन स्थानों पर लगाई गई, जहां से श्रद्धालुओं की भीड़ जाती-जाती है। वसंत पंचमी पर स्नानार्थियों की भीड़ सामने-सामने से न टकराए और अखाड़ों की तरफ न पहुंचे, इसके प्रबंध किए गए हैं। बैरिकेडिंग को रस्सी से बांधकर मजबूत भी बनाया गया है, ताकि भीड़ के दबाव में टूटने न पाए। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में एकल मार्ग से आवागमन होगा। शहर के बांगड़ धर्मशाला, जीटी जवाहर और अलोपीबाग की तरफ से श्रद्धालुओं को काली मार्ग पर भेजा जाएगा। इसके बाद संगम लोअर मार्ग के जरिए संगम तट की ओर जाएंगे। वहीं, वापसी के लिए संगम तट से अक्षयवट होते हुए त्रिवेणी मार्ग को निर्धारित किया गया है। इसी रास्ते से श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगे। मेला क्षेत्र के सभी प्रवेश मार्ग पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है। काली और त्रिवेणी मार्ग के अलावा संगम क्षेत्र में भी बैरिकेडिंग लगाकर कुछ मार्गों को एकल किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालु आसानी से संगम तट पर स्नान कर सकें। ट्रैफिक व्यवस्था को अतिरिक्त जवानों की तैनाती मेला क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए सिविल व ट्रैफिक के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। विशेषकर ऐसे मार्ग जहां पर श्रद्धालुओं को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई हो सकती है। संगम तट, स्नान घाट, शिविर जाने वाले रास्ते के सभी चौराहों पर भी पुलिस मौजूद रहेगी। श्रद्धालुओं के वापसी मार्ग पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जो ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थान के बारे में जानकारी देंगे। यहां बनाई गई है पार्किंग जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए  चीनी मिल पार्किंग, पूरे सूरदास पार्किंग गारापुर रोड, समयामाई मंदिर कछार पार्किंग, बदरा सौनौटी रहीमापुर मार्ग उत्तरी/दक्षिणी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां वाहनों को खड़ा करके पैदल ओल्ड जीटी मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए महुआ बाग थाना झूसी पार्किंग (अखाड़ा पार्किंग), सरस्वती पार्किंग झूंसी रेलवे स्टेशन, नागेश्वर मंदिर पार्किंग, ज्ञान गंगा घाट छतनाग पार्किंग, शिव मंदिर उस्तापुर महमूदाबाद पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से पैदल छतनाग मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।

सनातन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर स्थापित धर्म, महान परम्परा के हम सभी वाहक : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल हमारा सनातन धर्म, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर सृजित एवं स्थापित धर्म है। हमारे पूर्वजों ने अपने पुरुषार्थ से वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर परंपराएं एवं मान्यताएं स्थापित की है। भारत की महान परम्परा के हम सभी वाहक हैं। हम सभी को हीन भावना से बाहर आकर, स्वत्व के भाव की जागृति की आवश्यकता है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने कही। मंत्री श्री परमार शुक्रवार को शुजालपुर में विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “अटल कप” सीजन -3 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री परमार ने कहा कि खेल के मैदान से मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत करने की आवश्यकता है। खेल के मैदान से राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का भाव जागृत होना चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री परमार ने कहा कि खेल भावना से समस्त टीमों ने इस प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाया है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ हम अपना बेहतर दें यह महत्वपूर्ण है, हार और जीत तो खेल का अंतिम परिणाम है। उन्होंने प्रतिभागी समस्त टीमों को और बेहतर प्रयास व परिश्रम के साथ प्रतियोगिता के अगले संस्करण की ट्रॉफी जीतने की तैयारी करने की बात कही। “पुरस्कार वितरण समारोह” कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत शाजापुर अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने की। इस दौरान स्टेडियम की बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इस अवसर पर श्री अंबाराम कराड़ा, श्री अशोक नायक, श्री क्षितिज भट्ट, श्री विजय सिंह बैस, अध्यक्ष जनपद पंचायत शुजालपुर श्रीमती सीताबाई रामचंदर पाटोन्दिया,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शुजालपुर श्रीमती बबिता बेनीप्रसाद परमार एवं अध्यक्ष नगर परिषद अकोदिया श्रीमती रचना सचिन शर्मा सहित प्रतिभागी टीमों के सदस्य एवं खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अकोदिया सोनू ने जीता 1 लाख रुपए का पुरस्कार, सुंदरसी को मिले 51 हजार “अटल कप” के तीसरे सीजन की विजेता टीम अकोदिया सोनू को पुरुस्कार स्वरूप 1 लाख रुपए राशि और उपविजेता टीम सुंदरसी को 51 हजार रुपए की राशि दी गई। फर्स्ट रनर अप टीम अख्तयारपुर को 21 हजार रुपए और सेकंड रनर अप टीम वार्ड नंबर 12 शुजालपुर को 11 हजार रुपए पुरुस्कार स्वरूप दिए गए। वहीं प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रही चितावद की टीम को 5 हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार स्वरूप दिया गया। मंत्री श्री परमार की ओर से प्रत्येक प्रतिभागी टीम को प्रोत्साहन स्वरूप क्रिकेट किट दी गई। वहीं प्रतियोगिता में बेहतरीन बल्लेबाजी, बेहतरीन गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण के लिए विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज शुजालपुर वार्ड 12 टीम के राहुल परमार को चुना गया। राहुल ने स्पर्धा में कुल 14 विकेट लिए और 479 रन बनाकर ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चितावद के कमल और बेस्ट फील्डर अख्तियारपुर के उत्तम रहे। मैन ऑफ द मैच अकोदिया के रवि रहे और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रितेश व्यास रहे।  

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, 18 को भेजा वापस, तीन को किया अरेस्ट

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मध्य दिल्ली जिले में अवैध रूप से रह रहे 18 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेज दिया है। इसके अलावा तीन को गिरफ्तार भी किया है। मीडिया से बात करते हुए, डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अब तक अवैध रूप से रह रहे 21 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनमें से 18 को वापस उनके देश भेज दिया गया है और 3 को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। डीसीपी हर्षवर्धन ने आगे बताया कि उन्होंने हाल ही में तीन बांग्लादेशी नागरिकों,जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है, को गिरफ्तार किया। यह सभी गैरकानूनी तरीके से रह रहे थे। डीसपी हर्षवर्धन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि नवीनतम एफआईआर धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए पहाड़गंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। उसमें, दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, और एक नाबालिग को पकड़ा गया। उनके कब्जे से भारतीय पासपोर्ट और अन्य पहचान दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड और वोटर आईडी मिले। उनके पास बांग्लादेश के पासपोर्ट भी थे। वे 20 साल पहले भारत में अवैध रूप से घुसे थे। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने पासपोर्ट बनवाने के लिए अवैध दस्तावेज बनाने में शामिल एक बिचौलिये की पहचान कर ली है। हमने एक बिचौलिये की पहचान कर ली है, और उसकी तलाश जारी है। जबकि पासपोर्ट असली प्रतीत होते हैं,उन्हें प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज फर्जी हैं और इसकी आगे जांच चल रही हैं। दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शहर में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करने के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। 20 जनवरी को,दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आपराधिक गतिविधियों में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रवासियों की बढ़ती भागीदारी पर चिंता व्यक्त की थी और दिल्ली पुलिस आयुक्त को ऐसे अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet