LATEST NEWS

केजरीवाल ने अब भाजपा समर्थकों से वोट देने की अपील की, कहा- आप बेशक मत छोड़ो लेकिन वोट झाड़ू पर ही दो

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के बाद अब भाजपा समर्थकों से वोट देने की अपील की और कहा है कि आप बेशक अपनी पार्टी मत छोड़ो लेकिन वोट झाड़ू पर ही दो, नहीं तो आपकी जेब पर 25,000 अतिरिक्त खर्चों का भार पड़ेगा और अगर भाजपा आ गई तो सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने अपना वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि आज मैं भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों से एक बेहद जरूरी बात करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले एक भाजपा का कट्टर समर्थक मिला था। बड़ी हल्की सी गंदी सी स्माइल लेकर बोला, “अरविंद जी, अगर आप हार गए तो क्या होगा?” उस पर मैंने कहा था कि यह बताओ कि अगर मैं हार गया तो तुम्हारा क्या होगा। इस पर वो सकपका गया था। मैंने पूछा कि तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं, बोला सरकारी स्कूल में, अच्छी पढ़ाई होती है।” अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के जितने भी राज्यों में सरकार है, वहां के सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल है। इसलिए अगर मैं हार गया तो दिल्ली के बच्चों का क्या होगा। दिल्ली के सरकारी स्कूल फिर से कबाड़ा हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किस राज्य में 24 घंटे बिजली आती है। दिल्ली में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री इलाज, अच्छे स्कूल, 24 घंटे बिजली, महिलाओं की फ्री बस यात्रा, कम से कम हर महीने 25,000 की चपत लगेगी। केजरीवाल ने कहा कि जब एक मिडिल क्लास का 1 लाख रुपये महीने में गुजारा नहीं होता है, तो 25,000 महीना कहां से लाएगा। इसलिए मैं भाजपा के समर्थकों से कहना चाहता हूं कि भूल जाओ राजनीति, अपने और अपने परिवार की सोचो। यह सोचो कि अगर केजरीवाल हार गया तो तुम्हारा क्या होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी सभी भाजपा समर्थकों से अपील है, भाजपा आ गई तो सारी सुविधाएं बंद हो जाएंगी। आपको सलाह दे रहा हूं, झाड़ू पर वोट दो, आप चाहे अपनी पार्टी मत छोड़ो लेकिन इस चुनाव में झाड़ू पर वोट दे दो। इसी में आपका और आपके परिवार का फायदा है।  

कोटा में 16 वर्षीय छात्र की अचानक हुई मौत

कोटा कोटा के महावीर नगर स्थित परिजात कॉलोनी में 16 वर्षीय केशव चौधरी की अचानक हुई मौत ने सभी को हिला दिया है. भीलवाड़ा निवासी केशव, जो कोटा में 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था, मोबाइल से पढ़ाई कर रहा था, जब अचानक उसने जोर से चीखा और इसके बाद बेहोश हो गया. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना गुरुवार रात की है. उस समय केशव का बड़ा भाई उसके साथ था और उनकी मां बाजार में सब्जी लेने गई थी. महावीर नगर थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि केशव अपनी मां और बड़े भाई के साथ परिजात कॉलोनी में रह रहा था. उसका बड़ा भाई इंजीनियरिंग एंट्रेस एग्जाम (जेईई) की तैयारी कर रहा था. घटना के दौरान केशव के बड़े भाई ने देखा कि वह मोबाइल पर कुछ देख रहा था, तभी अचानक उसने जोर से चीखा और गिरकर बेहोश हो गया. यह देख उसका भाई घबरा गया और उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया. केशव को सुभाष नगर स्थित निजी अस्पताल में तुरंत ले जाया गया, जहां उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. डॉक्टरों के अनुसार उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकता है. परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है और उन्होंने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था. इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया और वे उसे लेकर भीलवाड़ा गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया.

मस्तिष्क शांत रखता है शशांकासन

अभी जिस अवस्था में आप सब हैं, उस अवस्था में शरीर में बहुत-से रासायनिक  परिवर्तन होते हैं। ये रासायनिक परिवर्तन हमारे शरीर व मन के विकास को बाधित करते हैं, इसलिए बालपन में ही हमलोग शारीरिक या मानसिक या भावनात्मक रूप से अधिक चंचल हो जाते हैं। अपने आपको केंद्रित व एकाग्र नहीं कर पाते। आप लोगों ने अनुभव किया होगा कि पढ़ाई, तो हम खूब करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे परीक्षा के दिन निकट आते हैं, दिल में घबराहट बढ़ती है। रात को भी पढ़ाई के पश्चात सबेरे हमको याद नहीं रहता कि हमने क्या पढ़ा था। हमारे माता-पिता व शिक्षक कहते हैं कि बच्चे की बुद्धि ठीक तरह से विकसित नहीं हुई है। लेकिन अगर सच पूछा जाये, तो बच्च कभी पढ़ाई-लिखाई में कमजोर नहीं होता। बच्चे के शरीर के भीतर अनेक प्रकार की ग्रंथियां होती हैं। इन ग्रंथियों से जो हार्मोन या रसायन निकलता है, वह उसके शरीर व मन के विकास में या तो सहायक होता है या बाधक बनता है। जब उसके शरीर के भीतर उत्पन्न होनेवाले ये रसायन सहायक होते हैं, तब उसकी स्मृति, उसकी मेधाशक्ति, उसकी प्रतिभा बहुत तीव्र हो जाती है। थोड़ी-सी पढ़ाई करने पर वह अच्छे अंक भी ले आता है। लेकिन जब यही रसायन बाधा के रूप में आते हैं, तब अभिभावक बच्चों को चाहे कितने ही चिकित्सकों, हकीमों, वैद्यों या महात्माओं के पास ले जायें, बच्च ठीक नहीं हो सकता।  इन्हीं ग्रंथियों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए योग में विविध आसनों के अभ्यास हैं। इनमें पहला अभ्यास है शशांकासन। यह अभ्यास अगर तुम सब रोज सबेरे उठ कर दस बार कर सकते हो, तो बहुत उत्तम होगा, क्योंकि इस अभ्यास में हम अपने मस्तिष्क को शांत करते हैं। इसके साथ-साथ हमारे शरीर में विशेष ग्रंथि है, जिसको एड्रीनल ग्रंथि कहते हैं। इससे जब रस निकलता है, जिसे एड्रिनलिन कहते हैं, तो शारीरिक व मानसिक उत्तेजना बहुत बढ़ जाती है। उस रस को नियंत्रित करने में यह आसन बहुत सहायक होता है। दूसरा अभ्यास है उष्ट्रासन। उष्ट्रासन का मतलब होता है, ऊंट के समान आकृति। उष्ट्रासन का अभ्यास मेरु दंड व पीठ के लिए उपयोगी है, क्योंकि विज्ञान ने शोध के द्वारा देखा है कि जब बहुत देर तक सिर झुका कर पढ़ते हैं, तो हमारे कंधे आगे की ओर झुक जाते हैं। यह अभ्यास पीठ को सीधा रखने के लिए बहुत उपयोगी है। एक और आसन है, जिसको सर्वागासन कहते हैं। यह शरीर के लिए बहुत उपयोगी अभ्यास है। इस आसन का प्रभाव गले की ग्रंथि पर पड़ता है, जिसे थायराइड ग्रंथि कहते हैं। यह थाइराइड ग्रंथि शरीर के विकास में अत्यंत उपयोगी व महत्वपूर्ण है। बचपन में कुछ लोग नाटे रहते हैं। कुछ लोग मोटे रहते हैं। नाटेपन व मोटेपन को दूर करने के लिए सर्वागासन व हलासन का अभ्यास होना चाहिए। ये तीन आसन हैं, जिनका अभ्यास तुम लोग रोज करोगे, तो अच्छे मानव के रूप में समाज को सही दिशा दे पाओगे।  

MP के 66 लाख से अधिक किसानों को बजट में मिली सौगात, तीन की जगह पांच लाख रुपये का लोन मिल सकेगा

भोपाल केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा प्रस्तुत बजट किसानों के सशक्तीकरण का माध्यम बनेगा। एक ओर जहां खेती में लागत लगाने के लिए किसानों को राशि की व्यवस्था करने किसी का मुंह नहीं देखना पड़ेगा तो दलहन और कपास उत्पादक किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी। किसानों को ऐसे होगा फायदा उच्च पैदावार वाले बीज तैयार करने के साथ उसका प्रसार किया जाएगा। नई किस्में आएंगी, जिससे उत्पादन बढ़ेगा और खेती लाभकारी बनेगी मध्य प्रदेश में 65 लाख 83 हजार 726 किसानों को क्रेडिट कार्ड बनाए गए हैं। अभी इन्हें तीन लाख रुपये तक ऋण मिलता है। सहकारी बैंकों के माध्यम से सरकार बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराती है। इसका उपयोग खाद-बीज खेत तैयार करने से लेकर अन्य कार्यों में किया जाता है। अब ऋण की यह सीमा पांच लाख रुपये होगी यानी दो लाख रुपये अधिक मिलेंगे। निश्चित तौर पर इससे अधिक किसान सहकारिता की व्यवस्था से जुड़ेंगे। इससे खेती का लागत भी कम होगी। दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने के लिए सरकार ने मिशन घोषित किया है। दरअसल, प्रमुख दलहन उत्पादक राज्य मध्य प्रदेश में लगातार तुअर और उड़द का क्षेत्र घट रहा है। लागत अधिक होने और अन्य उपज कही तुलना में उचित मूल्य न मिलने के कारण किसान दलहन फसलों से दूर हो रहे हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, तुअर की बात करें तो वर्ष 2022-23 की तुलना में 2023-24 में 6.63 प्रतिशत की कमी देखने को मिली थी। यही स्थिति उड़द की भी रही। इसका क्षेत्र 34 प्रतिशत घटा, जबकि, मसूर के क्षेत्र 5.80 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, संतोष की बात यह है कि उत्पादन अधिक प्रभावित नहीं हुआ। इस योजना में वर्तमान योजनाओं का अभिसरण के माध्यम से कम उत्पादकता, कम उपज और औसत से कम ऋण मानदंड वाले जिले शामिल किया जाएगा। ग्रामीण समृद्धि और लचीला निर्माण नामक कार्यक्रम में कौशल, निवेश, प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बनेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति आएगी। इस योजना के पहले चरण में 100 विकासशील कृषि जिलों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश की प्रमुख वाणिज्यिक फसल में शामिल कपास का क्षेत्र मालवांचल है। इसका क्षेत्र लगभग साढ़े छह लाख हजार हेक्टेयर और उत्पादन 9.17 लाख टन हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा घोषित मिशन का लाभ मालवा और निमाड़ के किसानों को मिलेगा। किसानों की आय बढ़ाने कृषि से जुड़े क्षेत्रों पर फोकस किसानों की आय बढ़ाने के लिए बजट में कृषि से संबद्ध क्षेत्रों पर फोकस किया गया है। सब्जियों और फलों की खेती को बढ़ावा देने के साथ प्रसंस्करण, कोल्ड स्टोरेज और लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कार्यक्रम चलाया जाएगा। प्रदेश में भी किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सब्जियों का क्षेत्र 11.88 लाख से बढ़कर 12.19 लाख हेक्टेयर हो चुका है। उत्पादन भी 242.62 लाख टन पहुंच गया है। आलू, टमाटर और प्याज का उत्पादन बढ़ा है। इसी तरह फलों की खेती को देखा जाए तो यह साढ़े चार लाख हेक्टेयर है और उत्पादन लगभग सौ लाख टन हो गया है। प्रमुख फसलों में केला, आम और नारंगी है। क्रियान्वयन पर ध्यान दे सरकार बजट में कृषि क्षेत्र को लेकर किए गए प्रविधानों पर पूर्व कृषि संचालक जीएस कौशल का कहना है कि योजनाएं तो पहले से भी हैं लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो पाता है। दलहल का उत्पादन बढ़ाने के लिए कार्यक्रम पहले भी लागू किए जा चुके हैं पर इसका वैसा लाभ किसानों को नहीं मिली, जिस मंशा के साथ ये प्रारंभ किए गए थे।यही स्थिति कपास को लेकर भी है। उद्यानिकी फसलें निश्चित तौर पर लाभदायक होती हैं लेकिन यह तब जब उचित मूल्य मिले। अभी समस्या बाजार की है। इसके अभाव में बिचौलिए लाभ उठाते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना में भले ही ऋण लेने की सीमा तीन से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है पर इससे किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ेगा। इसके स्थान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने की गारंटी, प्रसंस्करण और भंडारण की सुविधा का विस्तार किया जाना चाहिए ताकि किसान जब उसे उचित मूल्य तब उपज बेच सके।  

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने या नामांकन दाखिल ही नहीं करने की वजह से सात वार्डों में निर्विरोध जीत भाजपा

रायपुर  नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की निर्विरोध जीत हो रही है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये अच्छा संकेत है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को खूब उत्साह जगाया। प्रदेश के सात वार्डों में भाजपा की निर्विरोध जीत हुई है। इनमें बिलासपुर निगम वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। कटघोरा नगर पालिका वार्ड 13 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया। कटघोरा नगर पालिका के वार्ड 18 में कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। दुर्ग नगर निगम के वार्ड नंबर 21 में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। रायगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 45 में कांग्रेस के प्रत्याशी ने नाम वापस किया, तो भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई। इसी तरह भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर 35 में भी भाजपा के प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। कांग्रेस राज में हर तरफ था भ्रष्टाचार- CM कांग्रेस को घेरते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार था। शराब, कोयला, बालू, डीएमएफ, महादेव एप घोटाला ये सब कांग्रेस ने किया। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को खराब किया, पीएससी जैसी संस्था को बदनाम किया। इससे जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार से उठ गया था। आज पीएससी घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जिसके दोषी जेल के अंदर है, उनकी बेल नहीं हो रही है। कोयला और शराब के घोटालेबाज भी जेल के अंदर हैं। इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे व अन्य मौजूद रहे। धमतरी के मेयर प्रत्याशी पर आरोप निराधार- कांग्रेस राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह से कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा के चुनाव में भाग लेने की अनुमति मांगी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि धमतरी से महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन फार्म निरस्त किया गया है। नगर निगम के कार्य में ठेकेदार के रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हित रखने का आरोप लगाया गया है। यह भ्रामक, बेबुनियाद और विधि के खिलाफ है, क्योंकि आपत्तिकर्ता की ओर से कोई भी दस्तावेज साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत नही किया गया है। अभ्यर्थी पूर्व में ठेकेदार रहा है, जिसका कार्य पूर्णता का प्रमाण-पत्र भी नगर पालिक निगम धमतरी की ओर से जारी किया गया है। उन्हें चुनाव में भाग लेने की अनुमति का यथाशीघ्र आदेश प्रदान किया जाए। दीक्षा समारोह पर भी जताई आपत्ति कांग्रेस ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को होने वाले दीक्षा समारोह पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयुक्त से रोक लगाने की मांग की है। आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। ऐसी स्थिति में दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय और विशिष्ट अतिथि मंत्री रामविचार नेताम हैं। यह आदर्श आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध है।

मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया

सिंगरौली मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने सिंगरौली जिले के 4 अधिकारियों को अवमानना का नोटिस थमाया है। इनमें सिंगरौली कलेक्टर, SDM देवसर, सरई तहसीलदार और नायब तहसीलदार (सर्किल खनुआ) शामिल हैं। हाइकोर्ट ने एक सप्ताह में सभी अधिकारियों से हलफनामा पेश करने को कहा है। अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र पाठक के माध्यम से दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए जबलपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत और न्यायाधीश विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया है। ये है पूरा मामला इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से उच्च न्यायालय में पैरवी कर रहे अधिवक्ता ब्रहमेन्द्र पाठक ने बताया कि ईएमआईएल बंधा कोल माइंस ने पचौर बंधा सहित कुछ अन्य गांवों के विस्थापितों के पुनर्वास के लिए लामीदह में जिस शासकीय भूमि को चिन्हित किया है उस भूमि पर कई दर्जन आदिवासी समाज के लोग निवासरत हैं जिन्हें  प्रशासन के द्वारा बिना मुआवजा दिए जबरन हटाया जा रहा है। अधिवक्ता ब्रहमेंद्र पाठक की ओर से पूर्व में इस मामले में दायर जनहित याचिका में दिए गए तर्क को सही मानते हुए उच्च न्यायालय ने विस्थापितों के पुनर्वास के लिए चिन्हित की गई सिंगरौली जिले की लामीदह गांव की शासकीय भूमि में निवासरत लोगों को हटाने की कार्यवाही पर रोक लगाते हुए कलेक्टर को 4 सप्ताह के भीतर मामले का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया था।

लगातार शो-स्टॉपिंग लुक पेश कर रही है राशि खन्ना

मुंबई,  हाल ही में अभिनेत्री राशी खन्ना लगातार एक शो-स्टॉपिंग लुक पेश कर रही हैं। उनके थ्री-पीस टक्सीडो आधुनिक रूप ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है। संपूर्ण रूप से स्टाइल किए गए इस लुक में उनका टक्सीडो लुक एन्ड्रोजिनस परिष्कार के साथ एक नोक वाली टिविस्ट को मिश्रित करता है, जो फैशनेबल गॉथिक वाइब्स को व्यक्त करता है जैसा कि अभिनेत्री ने खुद एक हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था। क्वा ऑउटफिट में गहरे मूडी टोन के साथ साफ और तेज सिलाई की सुविधा है, जिससे एक ड्रामेटिक फ्लेयर जोड़ता है जो फैशन के लिए उसके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। स्टेटमेंट एक्सेसरीज़ और न्यूनतम मेकअप का साहसिक उपयोग लुक की बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करता है, स्त्रीत्व के स्पर्श के साथ पावर ड्रेसिंग को सहजता से संतुलित करता है। रेड कार्पेट से लेकर प्रचार कार्यक्रमों तक, राशी ने निडर फैशन विकल्प चुनने की कला में महारत हासिल की है जिससे वो हमेशा अलग दिखती हैं। क्लासिक सिल्हूट को समकालीन रुझानों के साथ सहजता से मिलाने की उनकी क्षमता प्रशंसकों और फैशन प्रेमियों को समान रूप से प्रेरित करती रहती है।  

एमपी शूटिंग अकादमी में जूनियर खिलाड़ी की आत्महत्या के मामले में हाईकोर्ट ने सीनियर खिलाड़ी दिव्यांश ठाकुर को अग्रिम जमानत दी

भोपाल भोपाल स्थित एमपी शूटिंग अकादमी में जूनियर खिलाड़ी द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में हाईकोर्ट ने सीनियर खिलाड़ी को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा कि आवेदक भी एक खिलाड़ी है और जेल भेजने से उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है। यह मामला 1 दिसंबर 2024 का है, जब 18 वर्षीय यथार्थ रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि सीनियर खिलाड़ी दिव्यांश ठाकुर (20) की कार से रुपये चोरी हो गए थे। घटना के समय यथार्थ उसी कार में कुछ सामान लेने गया था। इसके बाद दिव्यांश और उसके साथियों ने यथार्थ पर रुपये लौटाने का दबाव बनाया। पुलिस ने सुसाइड नोट, गवाहों और परिजनों के बयान के आधार पर दिव्यांश सहित अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मृतक और आरोपी दोनों खिलाड़ी थे और एक-दूसरे को जानते थे। मृतक 18 वर्ष का था, जबकि आरोपी 20 वर्ष का है। चोरी का आरोप लगना किसी भी व्यक्ति के लिए अपमानजनक हो सकता है, और मानसिक रूप से दबाव झेलने की क्षमता हर व्यक्ति में अलग होती है। कुछ लोग ऐसे हालात से उबर जाते हैं, जबकि कुछ नहीं संभाल पाते। न्यायालय ने कहा कि किसी की भावनाओं को आहत करने वाली घटनाओं में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। अपराध वास्तव में हुआ है या नहीं, यह जांच का विषय है, और किसी निर्दोष को सजा नहीं दी जानी चाहिए। आवेदक और अन्य सह-अभियुक्तों द्वारा मृतक पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया गया था, लेकिन प्रथमदृष्टया यह तय करना कठिन है कि उनका इरादा ऐसा माहौल बनाने का था, जिसमें मृतक के पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प न बचे। एकलपीठ ने इसी आधार पर दिव्यांश ठाकुर को अग्रिम जमानत दे दी। साथ ही, उसे 50,000 रुपये के निजी बांड और इतनी ही राशि के एक सॉल्वेंट जमानत प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।  

स्मार्टफोन सुरक्षित रखने की पांच टिप्स

अगर आप अपने सभी ऑफीशियल काम स्मार्टफोन में करते हैं तो आपको अपने फोन की सुरक्षा के लिए कुछ कड़े इंतजाम करने चाहिए। हम आपको 5 ऐसी टिप्स देंगे जिससे आप अपने फोन को सुरिक्षत रख सकते हैं। पासकोड:– अगर आप एंड्रायड फोन का प्रयोग कर रहे हैं तो स्मार्टफोन में पासकोड का प्रयोग करें, या फिर लॉक स्क्रीन पैटर्न सेट करें। इससे फोन का डेटा सुरिक्षत रख सकते हैं। वैरिफिकेशन:- अपने गूगल एकाउंट और आईक्लाउड एकाउंट को सुरिक्षत रखने के लिए सेटिंग में जाकर टू स्टेप वैरिफिकेशन ऑप्शन ऑन करें। इससे आपका आईक्लाउड स्टोरेज एकाउंट भी सेफ रहेगा। जेलब्रेकिंग:- इसकी मदद से आप फोन के सॉफ्टवेयर को अपनी तरह से सेट कर सकते हैं ये बिलकुल ऐसा ही जैसे किसी बाइक को मॉडीफाइ कर दें। एप्लीकेशन:- एप्लीकेशन इंस्टॉल करते समय सावधान रहें गूगल प्ले में एंड्रायड एप्लीकेशनों का ढेर लगा हुआ है लेकिन गूगल प्ले के अलावा ऑनलाइन कई फ्री एंड्रायड एप्लीकेशनें भी रहती है जिन्हें भूल कर भी डाउनलोड न करें। कोशिश करें कि एप्लीकेशन स्टोर से ही अलग से डाउनलोड कर इस्तेमाल करें, इससे सुरक्षा बढ़ती है। ब्राउजर:- जहां तक हो सके एप्लीकेशन का प्रयोग करें अगर आप अपने मोबाइल से बैंक से जुड़ा कोई काम कर रहे हैं या फिर शेयर मार्केट से जुड़े काम करते हैं तो इसके लिए मोबाइल ब्राउजर की जगह एप्लीकेशन का प्रयोग करें इसके लिए एप्लीकेशन स्टोर में जाकर एप्लीकेशन पहले डाउनलोड कर लें।  

रूपाली ने बताया जब निर्देशक इमोशनल सीन समझाते हैं तब वह करती हैं ‘अटपटा काम’

मुंबई, अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गायक दलेर मेहंदी के गाने ‘सजन मेरे सतरंगिया’ पर डांस करती नजर आईं। वीडियो के साथ रूपाली ने बताया कि जब निर्देशक उन्हें ‘इमोशनल सीन’ समझाते हैं तो उनके दिमाग में क्या चलता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो निर्देशक अभिनेत्री से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बात के दौरान ही अभिनेत्री गायक दलेर मेहंदी के गाने ‘सजन मेरे सतरंगिया’ पर डांस करना शुरू कर देती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “जब रियल रील बन जाता है। आप लोग प्रो एक्टर और बेहतरीन हैं रमेश कालरा और अभय जाधव। मैं आपके निर्देशन में बेहतर काम करती हूं! इमोशनल ब्लैकमेलिंग के बावजूद ऐसा करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।” वहीं, शेयर किए गए वीडियो में लिखा था, “जब मेरे निर्देशक मुझे भावनात्मक सीन समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन मेरा मन कल होने वाले शूट पर होता है।” क्लिप में रूपाली अपनी गुलाबी रंग की साड़ी पहने दिखाई दीं। अभिनेत्री नए-नए पोस्ट के साथ प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर अक्सर उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं। इससे पहले रूपाली गांगुली ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर गाय से जुड़े एक वीडियो को शेयर करते हुए ‘गौवंश की रक्षा का संकल्प’ लेने की बात प्रशंसकों को बताई थी। वीडियो में अभिनेत्री प्रशंसकों से ‘गौवंश’ की रक्षा करने और उनके कल्याण को प्राथमिकता देने का संकल्प लेने का आग्रह करती नजर आई थीं। वीडियो में ‘अनुपमा’ फेम अभिनेत्री गाय के साथ एक गहरा संदेश भी देती नजर आईं। रूपाली अपने शो ‘अनुपमा’ के सेट से भी मजेदार पल शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी को-स्टार अल्पना बुच संग सुनील ग्रोवर के वायरल गाने ‘मेरे हसबैंड मुझसे प्यार नहीं करते’ पर लिप-सिंक करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो शेयर करते हुए रूपाली ने लिखा था, “अनुपमा और बा।”  

सीतारमण ने खोल दिया खजाना, पीएम मोदी अपने भाषणों में अकसर 4 जातियों का जिक्र करते रहे हैं, बजट में हुई बम-बम

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में अकसर 4 जातियों का जिक्र करते रहे हैं। विपक्ष की ओर से जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कई बार कह चुके हैं कि देश में किसान, गरीब, महिला और युवा जैसी 4 ही जातियां हैं। यदि इन वर्गों का कल्याण कर दिया जाए तो फिर देश का तेजी से विकास होगा। आम बजट में उनकी इस बात का पूरा ख्याल रखा गया है और गरीब, किसान, महिला एवं युवा पर फोकस किया गया है। सबसे पहले किसान की बात करें तो उनके लिए प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का ऐलान हुआ है। इसके तहत देश के 100 जिलों के 1.7 करोड़ किसान परिवारों को कवर किया जाएगा। इसके अलावा कपास उत्पादन में जुटे किसानों के लिए भी 5 साल तक मिशन चलाने का ऐलान किया गया है। सरकार का कहना है कि कपास का उत्पादन और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। किसानों के लिए कर्ज में भी बड़ी राहत का ऐलान हुआ है। देश के 7.7 करोड़ क्रेडिट कार्ड धारक किसानों को अब 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा। अभी तक यह लिमिट 3 लाख रुपये की ही थी। इसके तहत किसानों, मछुआरों, डेरी फार्मिंग में जुटे लोगों को बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा बीजों की गुणवत्ता सुधारने के लिए भी य़ोजना का ऐलान हुआ है। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। दालों के उत्पादन पर सरकार का जोर रहेगा और अगले 6 साल तक इसके लिए मिशन चलाया जाएगा। खासतौर पर मसूर, तूर और उड़द की दाल के उत्पादन पर जोर रहेगा। पीएम स्वनिधि स्कीम के तहत ग्रामीणों को उनके मकानों आदि पर लोन मिल सकेगा। युवा, मजदूर और महिलाओं को बजट में क्या मिला अब युवाओं की बात करें तो उनके लिए सेंटर ऑफ एक्सिलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर एजुकेशन का भी ऐलान किया गया है। इस पर कुल 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में 50 हजार लैब तैयार की जाएंगी। देश भर में 5 नेशनल सेंटर ऑफ एक्सलेंस फॉर स्किलिंग भी स्थापित होंगे। भारतीय भाषा पुस्तक स्कीम भी लॉन्च होगी, जिससे स्कूल और उच्च शिक्षा की पुस्तकें छात्रों को डिजिटल माध्यम पर मिलेंगी। सभी स्कूलों और प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में ब्रॉडबैंड लगेगा। वहीं मजदूरों के लिए भी सरकार ने अहम ऐलान किया है और उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा। पीएम जन आरोग्य योजना के तहत भी इन सभी लोगों को लाभ मिलेगा। अब महिलाओं के लिए बात करें तो सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण स्कीम का दूसरा राउंड चलेगा।

फिल्म छावा का गाना जाने तू रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आने वाली फिल्म छावा का गाना जाने तू रिलीज हो गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं। इस फिल्म का गाना जाने तू रिलीज हो गया है।दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान और लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ के गाने ‘जाने तू’ के लिए फिर से साथ आए हैं। यह गाना छत्रपति संभाजी महाराज और महारानी येसुबाई के शाश्वत बंधन को दर्शाता है, जिन्हें क्रमशः विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने निभाया है। यह गाना ए.आर. रहमान ने कम्पोज़ किया है और इरशाद कामिल ने लिखा है। अरिजीत सिंह ने कहा, जाने तू ख़ास और खूबसूरत है। धुन बिल्कुल दिल को छू जाती है। मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं कि रहमान सर ने मुझे यह अवसर दिया, मैं आभारी हूं। मुझे लगता है कि उनका संगीत समय से परे है और मैं उनके संगीत का अनुभव करने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। इस गीत को गाते हुए मैंने खुद को भावुक महसूस किया। निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने कहा,ए.आर. रहमान और अरिजीत सिंह का सहयोग हमेशा चार्टबस्टर्स से कहीं बढ़कर रहा है।वे श्रोताओं के लिए भावनात्मक टचस्टोन हैं। जाने तू उन क्लासिक गानों में से एक होने का वादा करता है। गीतकार इरशाद कामिल ने कहा जाने तू के साथ, हम एक ऐसी भावना को पकड़ना चाहते थे जो समय से परे हो।एक ऐसा प्यार जो इतना शुद्ध, इतना सहज हो कि वह अमर लगे। ए.आर. रहमान के साथ सहयोग करना हमेशा खास होता है क्योंकि वह अपने संगीत के साथ भावनात्मक गहराई बुनते हैं जो गीतों को सिर्फ़ शब्दों से बढ़कर बना देता है। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।  

तंबाकू व्यापारियों पर जीएसटी टीम की छापेमारी

बिलासपुर छतीसगढ़ के बिलासपुर में मेघना तंबाकू का नकली उत्पाद बनाने का मामला सामनेआया है। इसके साथ ही कारोबार की आड़ में GST चोरी भी की जा रही है। शनिवार को सेन्ट्रल GST की टीम ने छापेमारी की है।बताया जा रहा है कि कारोबारी और फर्म का नाम ताकत दास सुंदर दास ट्रेड है । सेंट्रल जीएसटी टीम शनिवार दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित तंबाकू व्यवसायी के ठिकाने पर पहुंची। करीब आधा दर्जन गाड़ियों में सवार जीएसटी अधिकारी और कर्मचारी यहां ताकत दास सुंदर दास ट्रेडिंग कंपनी की फैक्ट्री में घुस गए। जिसके बाद बाहर से गेट बंद कर अंदर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि तंबाकू व्यावसायी का नाम संजय आहूजा हैं, जो बड़ा रिटेलर और तंबाकू के थोक विक्रेता है। नकली तंबाकू उत्पाद बनाकर बेचने की आशंका बताया जा रहा कि आहूजा ट्रेडिंग कंपनी में तंबाकू का नकली उत्पाद बनाकर बेची जा रही थी। जानकारों का कहना है फैक्ट्री में मेघना तंबाकू के नाम से उत्पादन किया जाता है। जबकि, मेघना कंपनी से उनका कोई अनुबंध ही नहीं है। पिछले दिनों तखतपुर पुलिस ने नकली तंबाकू जब्तकर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस मामले की शिकायत GST से भी की गई। GST चोरी कर शासन को लगाया चूना बताया जा रहा है तंबाकू उत्पादन करने वाले कारोबारी जीएसटी चोरी कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा था। शिकायत के बाद जीएसटी की टीम ने यह कार्रवाई की। जिसके बाद कंपनी के दस्तावेज और उत्पादन सहित आय-व्यय की जानकारी जुटा कर जांच कर रही है। जांच में क्या कुछ मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।  

योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण- महाकुंभ में पवित्र संगम में स्नान करने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही

महाकुंभ नगर महाकुंभ में गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है और आज सुबह दस बजे तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगा ली थी जिसमें दस लाख कल्पवासी भी शामिल हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन फरवरी को बसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान पर्व के मद्देनजर आज सुबह महाकुंभ मेला क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। मेला क्षेत्र में लाखों लोग संगम क्षेत्र की ओर बढ़ते दिखायी दे रहे हैं। संत महात्माओं का कहना है कि महाकुंभ के अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज के किसी भी घाट पर स्नान का पुण्य फल मिलेगा। उन्होने अपील की कि श्रद्धालु अपने निकट के घाट पर स्नान ध्यान करें और भीड़ से बचें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह हेलीकाप्टर से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये। अधिकृत जानकारी के अनुसार आज सुबह दस बजे तक 89 लाख 75 हजार श्रद्धालु त्रिवेणी में पवित्र स्नान कर चुके थे जिसे मिलाकर अब तक 31 करोड़ 46 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ के दौरान संगम स्नान कर चुके हैं।उधर,मेला क्षेत्र में बसंत पंचमी स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर तमाम इंतजाम किये गये हैं। स्नान पर्व पर मेला क्षेत्र समेत समूचे प्रयागराज में वाहनो का प्रवेश निषेध रहेगा। सिर्फ पुलिस प्रशासन के वाहन और एबुंलेंस को मेला क्षेत्र में जाने की इजाजत होगी। स्कूलों में बसंत पंचमी के दिन अवकाश रहेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान तैयार रहेंगे। चिकित्सा सुविधायें भी मेला क्षेत्र चाक चौबंद रहेंगी। श्रद्धालुओं को उनके निकटतम घाट पर स्नान के बाद सुरक्षित उनके गंतव्य पर वापस किया जायेगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये श्रद्धालुओं से घाटों पर भीड़ न लगाने की अपील की जायेगी। साथ ही ड्रोन के जरिये भीड़ को नियंत्रित किया जायेगा।  

सीएम मोहन यादव ने कहा वित्त मंत्री सीतारमण का बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला

भोपाल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2025 पेश कर दिया। इस बजट में मिडिल क्लास को सबसे बड़ी खुशी दी गई है। टैक्स छूट की सीमा 12 लाख तक करने के साथ मोबाइल फोन, चार्जर समेत कईव चीजें भी सस्ती होने वाली हैं। बजट के बाद राजनीतिक गलियारे से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बजट की दिल खोलकर तारीफ करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला बताया। मोहन यादव ने इसके साथ वित्त मंत्री और पीएम मोदी का भी आभार जताया। सीएम मोहन यादव ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के कल्याण तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाले इस बजट के लिए प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय वित्त मंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन! मिडिल क्लास को टैक्स छूट में बड़ी सौगात का जिक्र करते हुए मोहन यादव ने कहा कि मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा आज लोकसभा में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025-26 में 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करने का निर्णय अभिनंदनीय है। मोहन यादव ने आगे कहा कि बीते एक दशक में पीएम मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने जो समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं,उसमें देश के मध्यम वर्ग का परिश्रम और सामर्थ्य सम्मिलित है। निश्चित ही प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किया गया यह निर्णय मध्यम वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को उड़ान देने के साथ उन्हें सशक्त बनाने में निर्णायक सिद्ध होगा। मध्यम वर्ग को आयकर में राहत देने वाले इस क्रांतिकारी कदम के लिए मध्यप्रदेश वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार-अभिनंदन।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet