LATEST NEWS

अचानक चीख निकली और मौत, राजस्थान-कोटा में बड़े के साथ मोबाइल देख रहा था छोटा भाई

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में एक छात्र की मोबाइल को देखतते समय अचानक मौत हो गई। छात्र अपने बड़े भाई के मोबाइल में कुछ पढ़ रहा था। इसी दौरान मोबाइल पर देखते ही अचानक उसकी चीख उठी और वह बेहोश हो गया। जिसको तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया। महावीर नगर थाना अधिकारी रमेश कविया ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी मृतक छात्र केशव अपनी मां और बड़े भाई आदित्य के साथ कोटा के परिजात कॉलोनी में रहता था। छात्र का बड़ा भाई किसी चीज की तैयारी कर रहा है। वहीं मृतक छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता था। सामने आया है कि मां जब मार्केट गई तब दोनों भाई मोबाइल में कुछ देख रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई की चीख उठी और वह अचेत हो गया। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

सामतपुर मड़फा तालाब के मेड़ पर नगरपालिका परिषद अनूपपुर के पार्षद गणेश रौतेल द्वारा किया जा रहा अवैध निर्माण

अनूपपुर पाण्डव कालीन सामतपुर मड़फा तालाब जो वार्ड नंबर 1मे स्थित है उपरोक्त तालाब की देखरेख एवं सौंदर्यीकरण का कार्य नगरपालिका द्वारा किया जा रहा है इस तालाब के दक्षिण पूर्व कोने पर पांडवकालीन हनुमान जी की प्राचीन मंदिर है तथा उत्तर पूर्व दिशा में शिव जी का भव्य मंदिर बना हुआ है तालाब के पश्चिमी मेढ़ के बगल से शहर का गंदा पानी निकलने के लिए नगरपालिका द्वारा पक्का नाला का निर्माण बिगत 15 वर्ष पूर्व कराया जा चुका है तालाब के मेड़ पर नगरपालिका द्वारा विगत 15 बर्ष पूर्व छाया दार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए हैं तथा मेड़ पर पेवर ब्लाक व पत्थरों से पिचिंग भी की गई है, साथ ही साथ प्रकाश के लिए लाईट के बड़े बड़े पोल लगे हैं, सैकड़ों लोग सुवह शाम तालाब में शैर सपाटा एवं योग व्यायाम के लिए आते हैं,विगत दिनों नगर पालिका अनूपपुर के वार्ड नंबर 6 के पार्षद गणेश रौतेल द्वारा चार -पांच हरे भरे पेड़ को काटकर तीन शुष्क शौचालय को तोड़ कर एवं लाईट के केविल को काटकर जेसीबी मशीन द्वारा भवन निर्माण के लिए कालम का गड्ढा खोदा गया है, जिसके कारण शहर के लोगों में भारी आक्रोश है, कलेक्टर महोदय को मंगलवार को ज्ञापन देकर उक्त कार्य को शीघ्र रोके जाने एवं गणेश रौतेल के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग किए हैं।

भारत लौटते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के केशवपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे

भोपाल/ दिल्ली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 4 दिवसीय जापान यात्रा से आज वापस लौटेंगे। सीएम टोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे से रवाना हो गए हैं, शाम तक मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली पहुंचेंगे। स्वदेश लौटते ही सीएम बिना आराम किए दिल्ली विधानसभा चुनाव की बागडोर संभालेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री मोहन यादव जनसभा को करेंगे संबोधित भारत लौटते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली के केशवपुरम में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात 8 बजे दिल्ली के दादा देवता मंदिर, शकूर गांव के विधानसभा टीआरआई नगर, केशवपुरम में जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। जापान दौरे से प्रदेश में आएगा बड़ा निवेश मुख्यमंत्री का जापान दौरे से प्रदेश में बड़ा निवेश आएगा। यात्रा में मध्यप्रदेश में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने की पहल हुई है। प्रतिष्ठित जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने निवेश की सहमति दी है। निवेशकों के साथ One-to-One बैठक हुई, कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी/आईटीईएस और रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर बैठकें केंद्रित रहीं। प्रदेश के बजट का आधार बनेगा आम बजट आज देश का आम बजट पेश होने जा रहा है। लेकिन इससे प्रदेश को भी काफी आशाएं हैं क्योंकि यह एमपी के बजट का आधार बनेगा। राज्य को विभिन्न योजनाओं में 50 हजार करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। वित्त विभाग ने सभी विभागों से बजट भाषण सुनने और रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय योजनाओं के प्रावधानों के साथ नए अवसरों पर विभाग रिपोर्ट तैयार करेंगे। 15 फरवरी से पहले सीएम डॉ मोहन यादव मप्र के बजट को लेकर बैठक करेंगे। गरीब, नारी, युवा और किसानों के लिए होंगे विशेष प्राविधान।   MP जीसीसी नीति लागू करने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश सरकार ने देश की पहली समर्पित ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति-2025 लागू कर दी है। इससे राज्य नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा। यह नीति भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे टियर-2 शहरों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। सरकार इन शहरों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और सायबर सुरक्षा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इसके साथ इनोवेशन क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। ये क्लस्टर आधुनिक तकनीकों में नवाचार के साथ रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए मंच प्रदान करेंगे। खजुराहो बाल नृत्य महोत्सव 20 से 26 फरवरी तक मध्यप्रदेश के खजुराहो में बाल नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नृत्य महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए 10 से 16 वर्ष के मध्यप्रदेश के मूल निवासी बाल नृत्य कलाकार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वाले कलाकारों को 20 से 26 फरवरी तक ऐतिहासिक नगरी खजुराहो में आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध खजुराहो नृत्य समारोह के दौरान एक पृथक मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त होगा। इस महोत्सव में आवेदन करने के लिए 3 फरवरी को रात 12 बजे तक संस्कृति संचालनालय की वेबसाइट culturemp.in अथवा talent.khajurahodancefestival.com पर आवेदन किया जा सकता है।

जीवन की असली परीक्षा शिक्षा पूरी करने के बाद होती है शुरू, अपनी किस्मत कर लें मुट्ठी में

हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। जीवन की असली परीक्षा शिक्षा पूरी करने के बाद शुरू होती है, जब व्यक्ति प्रतियोगिता के दौर में स्वयं का मुकाम हासिल करने की कोशिश करता है। कठिन प्रतियोगिता के इस दौर में स्वयं को स्थापित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता, इसलिए हर व्यक्ति जी-तोड़ मेहनत करता है। जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने पर विश्वास रखें। किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले अपने अंदर यह विश्वास जगाएं कि आप उस काम को कर सकते हैं। कई बार कठिनाइयों को देखते हुए आप अपना विश्वास खोने लगते हैं। हम जब ऐसा करते हैं तो कई बार उस कार्य को पूरे फोकस से नहीं करते। ऐसा करना सफलता की राह में बड़ी परेशानी बन सकती है। व्यक्ति को हमेशा सकारात्मक सोचना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। जब आप किसी कार्य को सकारात्मक सोच के साथ करते हैं तो आपको हमेशा यह सोच कर ही काम करना चाहिए कि जो कार्य आप कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर किसी काम की शुरुआत में ही आप यह सोच लें कि आप जो कार्य कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता नहीं मिलेगी, तो मुमकिन है कि आप उस कार्य में असफल हो जाएं।

अमेरिका : फिलाडेल्फिया में भीषण प्लेन क्रैश, उड़ान भरने के 30 सेकंड के अंदर ही घरों से जा टकराया विमान, हादसे का भयावह वीडियो

वॉशिंगटन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक विमान हादसे का शिकार होकर कई घरों से टकराया है। शहर के अंदर हुए विमान हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें विमान के गिरने के बाद आग का गोला दिखाई दे रहा है। कारें और घर जल रहे हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संघीय विमान प्रशासन (FAA) ने बताया कि यह एक छोटा लीयरजेट 55 कार्यकारी विमान था, जिसमें छह लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरने के 30 सेकंड बाद ही हादसे का शिकार हो गया। आबादी वाले इलाके में गिरा विमान विमान शहर के घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जहां पर दुकानें और व्यस्त सड़कें थीं। ये हादसा वॉशिंगटन डीसी में हुए प्लेन क्रैश के ठीक दो दिन बाद हुआ है, जिसमें 67 लोग मारे गए थे। एफएए ने बताया कि विमान ने पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह मिसौरी के लिए जा रहा था। बयान में कहा गया है कि वह राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के साथ मिलकर हादसे की जांच करेगा। अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने कहा कि विमान में कथित तौर पर छह लोग सवार थे। हताहतों की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि हादसा स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम 6:30 बजे हुआ। स्थानीय मीडिया ने बताया कि यह घटना उत्तर पूर्व फिलाडेल्फिया के रूजवेल्ट मॉल के पास हुई। हर तरफ बस आग ही आग सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में नॉर्थ ईस्ट फिलाडेल्फिया की सड़क पर विमान पर बिखरा है और भयंकर आग जलती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती विस्फोट के बाद कई जगहों पर आग लग गई। हादसे के तत्काल बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। फिलाडेल्फिया इन्क्वायरर की रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम एक घर और कई कारों में आग लग गई। हादसे के समय मौसम ठंडा और बारिश वाला था और दृश्यता कम थी। ये हादसा इसी सप्ताह वॉशिंगटन डीसी के आसमान में यात्री विमान और अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर के बाद हुई है। वॉशिंगटन डीसी प्लेन क्रैश 2009 के बाद से अमेरिका का सबसे बड़ा विमान हादसा था, जिसमें 67 लोग मारे गए थे।

एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट को मिली रैंकिंग, त्रिची एयरपोर्ट पहले स्थान पर, इंदौर ने 4.96 अंक हासिल किए

इंदौर  इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट साल की आखिरी तिमाही में यात्री सुविधाओं में सुधार कर देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट बन गया। हाल ही में जारी हुई एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे की रिपोर्ट में इंदौर एयरपोर्ट को दूसरी रैंकिंग मिली। पहले स्थान पर त्रिची एयरपोर्ट रहा। इससे पहले तीसरी तिमाही में इंदौर चौथे स्थान पर था, जबकि पहली और दूसरी तिमाही में 12वें पायदान पर रहा था। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने साल 2024 की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है। कई सुविधाओं को बेहतर किया गया रैंकिंग सूची में इंदौर एयरपोर्ट 4.96 अंक हासिल कर दूसरे पायदान पर रहा। त्रिची एयरपोर्ट 4.97 अंक हासिल कर पहले पायदान पर है। साल के आखिरी में एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए कई सुविधाओं को बेहतर किया गया। वहीं बंद रेस्टोरेंट समेत शॉप भी दोबारा खोली गई। डीजी यात्रा से लेकर सफाई और चेकिंग की सुविधा को बेहतर बनाया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि 31 बिंदुओं के सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट ने 29 बिंदुओं पर अंकों में सुधार किया है। सिर्फ दो बिंदुओं में आखिरी तिमाही में उसके अंक कम रहे। 18 देशों के 98 एयरपोर्ट पर होता है सर्वे एयरपोर्ट पर सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होने पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे किया जाता है। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहा जाता है। एशिया पैसिफिक के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट पर यह सर्वे होता है। इसके अंतर्गत भारत में प्रमुख 15 एयरपोर्ट आते हैं। अब केवल त्रिची एयरपोर्ट ही हमसे आगे है। विश्व रैंकिंग में भी सुधार करते हुए अब इंदौर 66वें से 61वें स्थान पर आ गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर वी. के. सेठ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बीते साल की चौथी तिमाही (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) के सर्वे के परिणाम जारी किए हैं, जिसमें इंदौर को पांच में से 4.96 अंक मिले हैं। इससे पहले की जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही में हमारे एयरपोर्ट को 4.91 अंक मिले थे, जबकि उससे पहले की अप्रैल, मई और जून की तिमाही में इंदौर को पांच में से 4.66 अंक मिले थे। सेठ ने बताया कि हमारे एयरपोर्ट ने बीते छह माह में जबरदस्त सुधार किया है। अब केवल त्रिची एयरपोर्ट हमसे आगे है, जिसे इस अंतिम तिमाही में हमसे महज 0.01 अंक ज्यादा मिले हैं। उसे कुल 4.97 अंक मिले हैं और वह देश में पहले स्थान पर है। इस साल की दो तिमाहियों में 12वें नंबर पर था एयरपोर्ट इंदौर एयरपोर्ट, जो कभी देश में पहले स्थान पर था, इस साल की शुरुआती दो तिमाहियों में लगातार 12वें नंबर पर रहा था, जिससे प्रबंधन की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद तत्कालीन एयरपोर्ट डायरेक्टर सी. वी. रविंद्रन का तबादला कर दिया गया था और वी. के. सेठ को इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर बनाया गया था। सर्वे में यात्रियों से लिया जाता फीडबैड जिस एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या सालाना 18 लाख से अधिक हो जाती है, वहां एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे किया जाता है। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहा जाता है। एशिया पैसिफिक के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट्स पर यह सर्वे होता है। इसके तहत भारत के प्रमुख 14 एयरपोर्ट आते हैं। इसमें टीम के सदस्य आकर एयरपोर्ट पर यात्रियों से फीडबैक ले लेते हैं। भारत के शेष घरेलू एयरपोर्ट्स पर कस्टमर सैटिस्फेक्शन सर्वे होता है। कुछ साल पहले इंदौर घरेलू एयरपोर्ट की लिस्ट में टॉप 10 में रहा था। केवल स्वच्छता और वातावरण में मामूली कमी सेठ ने बताया कि सर्वे के 31 बिंदुओं में से इंदौर में स्वच्छता और एंबियंस में केवल 0.01 प्रतिशत की कमी आई है। शेष अन्य बिंदुओं पर इंदौर एयरपोर्ट ने अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखा है। इस साल की पहली तिमाही में हम निश्चित रूप से देश में नंबर वन का दर्जा फिर से हासिल कर लेंगे

मध्य प्रदेश एनआरआई कोटे की नीट पीजी सीटों पर बड़ा फैसला, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगा काउंसलिंग में लाभ

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में राज्य शासन की ओर से अभिवचन दिया गया कि नीट पीजी-2024 की एनआरआई रिक्त सीटें मापअप राउंड में सामान्य वर्ग से भरी जाएंगी। राज्य शासन का पक्ष रखने खड़ी हुईं अतिरिक्त महाधिवक्ता जान्हवी पंडित ने बताया कि ये सीटें योग्यता सह चयन के माध्यम से भरी जाएंगी। हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने उक्त जानकारी को अभिलेख पर लेकर स्पष्ट किया अब इस मामले में राज्य सरकार पर उसका अभिवचन बाध्यकारी है। मामले का पटाक्षेप कर दिया इन शब्दों पर गौर करने के साथ ही याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने का निवेदन किया गया, जिसे हाई कोर्ट ने स्वीकार करते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया। याचिकाकर्ता भोपाल निवासी डॉ. ख्याति शेखर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। परीक्षा में स्टेट रैंक हासिल की उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता ने नीट पीजी परीक्षा में स्टेट रैंक हासिल की है। एनआरआई में फर्जी अभ्यर्थियों की भर्ती के कारण इस कोटे की 48 सीटें ब्लाक कर दी गई हैं। मेरिट में आए विद्यार्थी ये सीटें लेने को तैयार हैं, लेकिन इन सीटों को काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जा रहा है। ये सीटें बेकार हो जाएंगी। दूसरे राउंड की काउंसलिंग दो फरवरी तक है। ओबीसी को 27% आरक्षण के मामले में कैविएट दायर मध्य प्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में जनहित याचिका निरस्त होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर होने की संभावना है। इसी के मद्देनजर ओबीसी एडवोकेट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड संदीप सेन ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कैवियट दायर की है। यूथ फॉर इक्वालिटी की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और राज्य में नियुक्तियों में 87:13 का फार्मूला लागू करने को चुनौती दी गई थी। हाई कोर्ट ने वह याचिका 28 जनवरी को निरस्त कर दी। इसके बाद संभावना बढ़ गई है कि सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

लापरवाह और लेनदेन में लिप्त एक प्रधान आरक्षक का डीसीपी ने डिमोशन कर दिया

इंदौर  लापरवाह और लेनदेन में लिप्त एक प्रधान आरक्षक का डीसीपी ने डिमोशन कर दिया। डीसीपी ने उसे सिपाही बनाते हुए एक वर्ष की वेतनवृद्धि पर भी रोक लगा दी है। प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप लगे थे। सड़क दुर्घटना के एक मामले में भी आरोपित को बदलने में भी नाम सामने आया था। मामला खजराना थाने का है। प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) कमल सिंह गुर्जवार को जोन-2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने सजा सुनाई है। उसे पुन: आरक्षक बनाया गया है। हथियार की जगह नुकीली वस्तु लिख दिया उसके विरुद्ध खजराना निवासी मोहम्मद शाकिब ने शिकायत की थी। शाकिब पर हुए हमले में पुलिसकर्मी ने कमजोर धाराएं लगाई और हथियार की जगह नुकीली वस्तु लिख दिया। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत हुई मगर कमल सिंह (1707) ने जांच दबा दी। करीब 400 दिन बाद थाने में आयोजित कैंप में मामला उछला और खजराना टीआई मनोज सेंधव से पूछताछ हुई। एसीपी कुंदन मंडलोई की जांच पर गुरुवार को डीसीपी ने प्रधान आरक्षक (कार्यवाहक) कमल सिंह को आरक्षक बना दिया। निरीक्षक से एसआई बनाया टीआई मनोज सेंधव की भूमिका की जांच नहीं की गई। निरीक्षक को एसआई बना चुके हैं पुलिस आयुक्त नगरीय सीमा में डिमोशन की दूसरी कार्रवाई है। इसके पूर्व पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विजय नगर थाने के तत्कालीन टीआई रवींद्र गुर्जर को निरीक्षक से एसआई बनाया था। उन पर स्कूली छात्रों को अवैध रूप से हिरासत में लेने, रुपयों की मांग करने का आरोप लगाया गया था। निरीक्षक के साथ एसआई संजय धुर्वे, आरक्षक लोकेंद्र सिसोदिया को भी दंडित किया था।  

25 बटालियन एवं पीपल्स थियेटर ग्रुप का क्रार्यक्रम 02 फरवरी

 भोपाल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 25 बटालियन एवं पीपल्स थियेटर ग्रुप भोपाल द्वारा दिनांक 02/02/25 को देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का क्रार्यक्रम शाम 6:30 बजें बटालियन सभागार में किया जा रहा हैं। जिसमें सिन्धु धौलपुरे द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका शहीद-ए-आजम भगत सिंह,देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों झंडा ऊंचा रहे हमारा,मेरा रंग दे बसंती चोला, क्रार्यक्रम में पहली बार पुलिस परिवार कि महिलाएं देश भक्ति पर आधारित भारतीय परिधानों में अलग-अलग प्रांतो कि वेशभूषा में पारम्परिक फैशन शो करेंगी,देश भक्ति नृत्यों कि प्रस्तुति दी जाएगी,प्यानो पर देश भक्ति गीतों कि धुन बजाते हुए भी कलाकार क्रार्यक्रम देंगे। तैयारियां अंतिम चरणों पर हैं क्रार्यक्रम में लगभग 45 प्रतिभागी मंच पर अपनी कला को प्रदर्शित करते नज़र आएंगे जिसमें 5 वर्ष की उम्र से लेकर 50 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल रहेंगे।

राजस्थान में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 113 RAS, 53 IAS और 24 IPS के तबादले

जयपुर राजस्थान में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल ने सूबे में हड़कंप मचा दिया है। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। इसमें चर्चित आईएएस टीना डाबी की बहन रिया डाबी का तबादला भी शामिल है। रिया डाबी उदयपुर के गिर्वा में SDM पद पर थी। उन्हें अब उदयपुर माडा का CEO नियुक्त किया गया है। शुक्रवार 31 जनवरी की देर रात को जारी हुई इस ट्रांसफर लिस्ट में 53 आईएएस अफसरों के नाम हैं। उदयपुर के जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की सीएमओ में एंट्री हुई है। पोसवाल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संयुक्त सचिव लगाया गया है। साथ ही इस ट्रांसफर लिस्ट में तीन जिलों भीलवाड़ा, उदयपुर और सलूंबर के जिला कलेक्टर बदले गए हैं। जयपुर, बीकानेर, उदयपुर और कोटा में नए संभागीय आयुक्त भी लगाए हैं। हाल ही में जयपुर की संभागीय आयुक्त रही आईएएस रश्मि गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली थी। ऐसे में जयपुर संभागीय आयुक्त का पद रिक्त हो गया था। अब वर्ष 2005 बैच की आईएएस पूनम को जयपुर के संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। इन तीन जिलों में नए कलेक्टर चार संभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर का संभागीय आयुक्त पूनम को लगाया गया है जबकि वर्ष 2004 बैच के आईएएस रवि कुमार सुरपुर को बीकानेर का संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत को कोटा का नया संभागीय आयुक्त बनाया है। वे पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे थे। पिछले दिनों राज्य सरकार ने शाहपुरा (भीलवाड़ा) जिले को निरस्त कर दिया था। जिला निरस्त किए जाने के बाद से आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत को एपीओ कर दिया गया था। वर्ष 2010 बैच की प्रज्ञा केवलरमानी को उदयपुर की संभागीय आयुक्त बनाया गया है। तीन जिलों में कलेक्टर भी बदले हैं। आईएएस नमित मेहता को उदयपुर, जसमीत सिंह संधू को भीलवाड़ा और अवधेश मीणा को सलूंबर का कलेक्टर लगाया है। वर्ष 2021 बैच की आईएएस रीया डाबी का भी ट्रांसफर हो गया है। डाबी का ट्रांसफर उदयपुर से उदयपुर में ही किया गया है। अब तक वे गिर्वा की एसडीएम थी। अब उन्हें जिला परिषद की सीईओ के साथ अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक, ई.जी.एस. एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), उदयपुर की जिम्मेदारी भी दी गई है। IPS की ट्रांसफर लिस्ट में पदोन्नत अफसरों को मिली पोस्टिंग भारतीय पुलिस सेवा के 24 अफसरों के भी ट्रांसफर किए हैं। इस तबादला सूची में उन 8 आईपीएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है जो हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) से पदोन्नत होकर भारतीय पुलिस सेवा (आईएएस) के अधिकारी बने हैं। इस ट्रांसफर लिस्ट में अगर जिला एसपी बदलने की बात करें तो केवल एक दौसा जिले का एसपी बदला गया है। दौसा में रंजीता शर्मा के स्थान पर सागर को नई जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस सागर अब तक जयपुर आयुक्तालय में ट्रैफिक डीसीपी का कार्यभार देख रहे थे। इस लिस्ट में पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी हैं जो वर्तमान में एपीओ चल रहे थे। उन्हें भी नई जिम्मेदारी दी गई है। दौसा पुलिस अधीक्षक का तबादला लिस्ट के अनुसार, दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा को पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जयपुर भेजा गया है. जबकि उनकी जगह पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर सागर को तैनात किया गया है. वहीं एस परिमला को महानिरीक्षक पुलिस, कार्मिक जयपुर बनाया गया है. किशन सहाय मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, मानवाधिकार जयपुर भेजा गया. सत्येंद्र सिंह को महानिरीक्षक सीआईडी, सीबी जयपुर बनाया गया. इन IFS अधिकरियों का ट्रांसफर आदेश के अनुसार ख्याति ठाकुर को मुख्य वन संरक्षक अजमेर बनाया गया. आशुतोष ओझा को वन संरक्षक जोधपुर बनाया गया. विजय शंकर पांडेय को उप वन संरक्षक नागौर बनाया गया. सुनील को वन संरक्षक उदयपुर बनाकर भेज गया. उपकार बोराना को वन संरक्षक जयपुर भेजा गया. मृदुला सिंह को उप वन संरक्षक सिरोही भेजा गया. राहुल झाझड़िया को उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ भेजा गया. ट्रांसफर लिस्ट में इन RAS अफसरों का नाम शामिल वहीं नवनीत कुमार को राजस्व अपील अधिकारी बाड़मेर बनाया गया. वहीं हरफूल सिंह यादव को अतिरिक्त आयुक्त सीएडी कोटा बनाकर भेजा गया. जबकि कमला अलारिया को बीकानेर यूनिवर्सिटी को रजिस्टार बनाया गया. सोहन राम चौधरी को अलवर का भू प्रबंध अधिकारी बनाया गया. कैलाश चंद्र को राजस्व अपील अधिकारी श्रीगंगानगर बनाया गया.  पुनीत कुमार गेलरा को बांसवाड़ा का उपखंड अधिकारी बनाया गया.

1 फरवरी को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की

 नई दिल्ली आज देश का आम बजट (Union Budget 2025) आने वाला है और इससे ऐन पहले एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2025 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की है. इस सिलेंडर का दाम 7 रुपये तक घटाया गया है और इसके बाद राजधानी दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बजट वाले दिन से 1804 रुपये से घटकर 1797 रुपये रह गया है. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली से मुंबई तक LPG सस्ती इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर देखें, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें (LPG Cylinder New Price) जारी कर दिए हैं और इन्हें आज 1 फरवरी 2025 से ही लागू कर दिया गया है. देश के चार महानगरों की बात करें, तो जहां दिल्ली में ये कम होकर (Delhi LPG Price) 1797 रुपये रह गया है. तो वहीं कोलकाता में इसका दाम (Kolkata LPG Cylinder Price) 1911 रुपये से कम होकर 1907 रुपये का रह गया है. मुंबई में ये अब 1756 रुपये की जगह 1749.50 रुपये में मिलेगा और चेन्न्ई में इस कीमत 1966 रुपये से घटकर 1959.50 रुपये रह गई है. साल 2025 की ये दूसरी कटौती इससे पहले साल 2025 की शुरुआत यानी 1 जनवरी को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटी थीं. नए साल के मौके पर ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपये तक की कटौती की थी. जबकि बीते साल के आखिरी दिसंबर महीने में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में तगड़ा इजाफा किया गया था. 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर (Delhi LPG Cylinder Price) 1818.50 रुपये का हो गया है, जो कि नवंबर में 1802 रुपये का था. कोलकाता में ये 1911.50 रुपये से 1927 रुपये का, Mumbai में 1754.50 रुपये से 1771 रुपये और चेन्नई में 1964.50 रुपये से 1980.50 रुपये का हो गया था. घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम स्थिर लंबे समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई चेंज नहीं दिखा है. 1 फरवरी को भी इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं और ये 1 अगस्त 2024 वाले रेट पर ही मिल रहा है. दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 और चेन्नई में 818.50 रुपये पर यथावत बनी हुई है.  

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सरकार अलर्ट… दो सीनियर IAS अफसरों को किया तैनात

प्रयागराज हाल ही में महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद यूपी सरकार ने भीड़ नियंत्रण और सुचारू व्यवस्था के लिए दो सीनियर आईएएस अधिकारियों की तैनाती की है. दोनों आईएएस अफसरों ने साल 2019 के अर्धकुंभ में जिम्मेदारी संभाली थी. सरकार ने आगामी बसंत पंचमी (अमृत स्नान) के सफल आयोजन को लेकर इन अधिकारियों को नियुक्त किया है. 3 फरवरी को होने वाले इस प्रमुख स्नान पर भारी भीड़ जुटने की संभावना है. महाकुंभ मेला में भगदड़ के एक दिन बाद गुरुवार को भारी भीड़ पहुंची. करीब दो करोड़ लोगों ने संगम स्नान किया. कुंभ में अब तक करीब 30 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं. वहीं डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की वजहों को जाना. न्यायिक आयोग की टीम भी यहां पहुंची. सरकार ने मौनी अमावस्या पर हादसे से सबक लेते हुए अमृत स्नान के दिन VIP मूवमेंट पर रोक लगा दी है. बाहरी वाहन भी कुंभ मेला क्षेत्र में नहीं आ पाएंगे. एजेंसी के अनुसार, सरकार ने सीनियर IAS अधिकारी अशीष गोयल और भानु चंद्र गोस्वामी को प्रयागराज भेजा है, जो अर्धकुंभ 2019 के दौरान प्रशासनिक टीम का हिस्सा थे. ये दोनों अधिकारी क्राउड मैनेजमेंट और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय के साथ महाकुंभ की जिम्मेदारी संभालेंगे. इनकी नियुक्ति मेले के मुख्य अधिकारी विजय किरण आनंद के साथ की गई है. ये अधिकारी अब महाकुंभ के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था देखेंगे. पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने कहा कि अमृत स्नान जैसे बड़े आयोजनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित होगा. महाकुंभ के दौरान कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की है. इसके तहत चार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है. इनमें देवरिया के वर्तमान एसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के लक्ष्मीनिवास मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी राजधारी चौरसिया और कानपुर नगर के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनके अलावा, तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को क्राउड मैनेजमेंट और सुरक्षा रणनीति को बेहतर बनाने के लिए विशेष जिम्मेदारी दी गई है. इनमें कानून-व्यवस्था के अतिरिक्त महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी, बस्ती में तैनात ओमप्रकाश सिंह और श्रावस्ती के प्रवीण कुमार यादव प्रमुख हैं. सुरक्षा और व्यवस्था में उठाए गए कदम महाकुंभ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, जिसे देखते हुए ये व्यवस्थाएं की जा रही हैं. प्रमुख घाटों और संगम क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की जा रही है. भीड़ की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए नए रास्ते बनाए जा रहे हैं. इमरजेंसी रिस्पॉस सिस्टम को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके. विभिन्न एजेंसियों के बीच सुरक्षा समन्वय मजबूत किया गया है. भीड़ की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. अत्यधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और एंट्री कंट्रोल के उपाय किए गए हैं. प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है. महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा. अब तक 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या 45 करोड़ तक पहुंच सकती है. बता दें कि बुधवार तड़के संगम नोज क्षेत्र में मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हुए थे. ये लोग मौनी अमावस्या पर गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम में स्नान के लिए पहुंचे थे.  

पुणे में चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की रोमांचक जीत, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

 पुणे  टीम इंडिया ने पुणे में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक चला. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला गेंदबाजों के दम पर जीता. टीम इंडिया ने पुणे में जीत के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. पुणे में खेले गए मैच में हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 3 विकेट झटके. रवि बिश्नोई को भी 3 विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन दिए. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला. अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी. आखिरी ओवर तक पहुंचा मुकाबला – भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑल आउट हुई. आखिरी ओवर में साकिब महमूद का विकेट गिरा. वहीं इससे पहले 19वें ओवर में जैमी ओवरटन आउट हुए थे. वे 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर खाता तक नहीं खोल पाए. वे जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए ब्रूक का अर्धशतक – इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. ओपनर फिलिप साल्ट और बेन डकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. साल्ट 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डकेट ने 39 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कप्तान जोस बटलर 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. लिविंगस्टन और बेथेल कुछ खास नहीं कर सके. कार्स भी जीरो पर आउट हुए. टीम इंडिया के लिए दुबे-पांड्या का दमदार प्रदर्शन – भारत की शुरुआत खराब हुई थी. ओपनर संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया. पांड्या ने 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. दुबे ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जीरो पर आउट हुए. इंग्लैंड को महमदू ने दिलाए 3 विकेट लिए – साकिब महमूद ने इंग्लैंड के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 35 रन दिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. जैमी ओवरटन को 2 विकेट मिले. वहीं कार्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला. टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा – भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी की और भारत को 26 रनों से हराया. इसके बाद भारत ने पुणे में 15 रनों से जीत दर्ज की. अब सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा.

बस्तर संभाग में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबल के जवानों को दी बधाई

रायपुर हमारी नीति स्पष्ट है – बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से। जो भी नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए हमारी सरकार द्वारा बेहतर जीवन और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो हिंसा का रास्ता छोड़ गणतंत्र का मार्ग अपनाते हैं, उनका स्वागत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में लगातार नक्सलियों द्वारा किये जा रहे आत्मसमर्पण पर सुरक्षाबल के जवानों को बधाई देते हुए, उनके अदम्य साहस को नमन करते हुए कहा कि – आज कांकेर जिले में 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इससे पहले नारायणपुर जिले के 27 एवं सुकमा जिले के 52 लाख के ईनामी 9 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। यह हमारी सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति और नक्सलवाद के सफाए के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियानों का प्रत्यक्ष परिणाम है। सीएम साय ने कहा कि अब तक 941 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 1,112 नक्सलियों को हमारे सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। नक्सली मुठभेड़ों में 265 नक्सलियों का खात्मा हुआ है। नक्सलवाद की खोखली विचारधारा से त्रस्त होकर और बेहतर जीवन की उम्मीद में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैं अपने बस्तर दौरे के दौरान अक्सर आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिलता हूं। उनसे बातचीत में यह साफ झलकता है कि खोखली माओवादी विचारधारा को छोड़कर वे आज बेहतर जीवन जी रहे हैं और खुश हैं। घोर नक्सल प्रभावित जिलों के चिन्हित ग्रामों में नक्सल आधार को खत्म करने के लिए शासकीय योजनाओं के माध्यम से बुनियादी ढांचे और मूलभूत आवश्यकताओं का विकास कर रही है। विष्णु देव साय ने कहा कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए  15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। तय समय-सीमा के भीतर माओवाद के आतंक का अंत होगा। बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का माहौल स्थापित होगा।

सरकार की कमाई और खर्च का विवरण सिर्फ सदन के पटल पर रखा जा सकता है : मनीष तिवारी

 नई दिल्ली संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बजट प्रक्रिया की आलोचना की. उन्होंने इसे एक ‘अकाउंटिंग एक्सरसाइज’ बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर एक पोस्ट में मनीष तिवारी ने इसे ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण की तरह यूजलेस’ बताया. मनीष तिवारी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बजट क्या है… यह एक अकाउंटिंग एक्सरसाइज से ज्यादा कुछ नहीं है. सरकार ने कितना कमाया और कितना खर्च किया. पिछले कुछ वर्षों में यह वित्त मंत्री के लिए एक वार्षिक भव्य अनुष्ठान बन गया है.’ उन्होंने लिखा, ‘यह प्रेसिडेंट एड्रेस की तरह ही एक यूजलेस रिचुअल है. सरकार की कमाई और खर्च का विवरण सिर्फ सदन के पटल पर रखा जा सकता है.’ ‘राष्ट्रपति को अपने मन की बात कहने देना चाहिए’ इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण की आलोचना करते हुए एक पोस्ट में लिखा, ‘दुर्भाग्यवश, राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार की कथित उपलब्धियों की लंबी-चौड़ी सूची को दोहराने से अधिक कुछ नहीं है. राष्ट्रपति को इस वार्षिक शर्मिंदगी से बचना चाहिए. भारत के माननीय राष्ट्रपति को अपने मन की बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए.’   11 बजे बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का आम बजट पेश होने वाला है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवां बजट पेश करने वाली हैं. सुबह 11 बजे Budget 2025 डॉक्युमेंट संसद के पटल पर रखा जाएगा. शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि ये ऐतिहासिक बजट होगा. वहीं दूसरी ओर आम से लेकर खास को इससे खासी उम्मीदें हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88