LATEST NEWS

पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, स्वाट टीम और ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्वाट टीम और ट्रॉनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोवंश के अवशेष फेंकने वाले गोकशों से हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि बदमाश गोवंशों को चोरी कर दिल्ली ले जाते थे और वहां पर उनकी हत्या कर गोमांस का कारोबार करते थे। बचे हुए अवशेष को वे गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में बड़े नालों के पास फेंक दिया करते थे। स्वाट टीम ग्रामीण और थाना ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ करीब 15 दिन पहले थाना क्षेत्र में मिले गोवंश के अवशेषों को फेंकने वाले गोकशों का खुलासा किया है। पुलिस ने दो बाइक सवार गोकश अपराधियों से मुठभेड़ के दौरान एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में घायल बदमाश की पहचान चांद उर्फ अरशद के रूप में हुई। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मुठभेड़ के दौरान दूसरा बदमाश आहद भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आहद पर गोवंश चोरी और गोकशी के आरोप हैं। वह एनसीआर क्षेत्र से होंडा सिटी कार में गाय चोरी करता था और फिर दिल्ली में उनका मांस काटकर उनके अवशेष थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे नाले के पास दो प्लास्टिक के कट्टों में भरकर फेंक देता था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध शस्त्र, छुरा, रस्सी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने गोकशी, चोरी, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम समेत अन्य गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, अन्य अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।  

हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है, गरीब का दुख, सामान्य मानवी की तकलीफ, राहुल पर कसा तंज: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ‘बोरिंग’ बताने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तंज कसा। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग अपने मनोरंजन के लिए गरीबों की झोपड़ियों में फोटो सेशन कराते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। उन्होंने कहा कि हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है। गरीब का दुख, सामान्य मानवी की तकलीफ, मीडिल क्लास के सपने ऐसे ही नहीं समझे जाते हैं, इसके लिए जज्बा चाहिए। मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि कुछ लोगों में यह है ही नहीं। इसके बाद पीएम मोदी ने शीशमहल का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का फोकस आलीशान घरों में जकूजी और शॉवर पर है। कुछ नेताओं का फोकस अपने घर के स्टाइलिश बाथरूम पर है। हमारा फोकस तो ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने पर है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार इस जगह पर राष्ट्रपति के संबोधन का आभार व्यक्त करने का अवसर दिया है। इसलिए मैं जनता-जनार्दन का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं और सदन में इस चर्चा में जिन-जिन लोगों ने हिस्सा लिया और चर्चा को समृद्ध किया, उन सबका भी मैं आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का उद्बोधन भविष्य के 25 वर्ष और ‘विकसित भारत’ के लिए एक नया विश्वास जगाने वाला है। एक प्रकार से आदरणीय राष्ट्रपति का यह उद्बोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है, नया विश्वास पैदा करने वाला है और जन-सामान्य को प्रेरित करने वाला है।

6 फरवरी से विधानसभा के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठगे पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी

बीकानेर राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने 6 फरवरी से राजस्थान विधानसभा भवन, जयपुर के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने लंबे समय से बीकानेर में जमे एक पुलिस अधिकारी को फिर से बीकानेर में पोस्टिंग देकर सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि कि सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर रही है और पुलिस प्रशासन को राजनीति से प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर आईपीएस अधिकारी प्यारेलाल शिवरान की नियुक्ति को निशाने पर लिया है, जो बीकानेर में विभिन्न पदों पर वर्षों से जमे हुए हैं। अब शिवरान को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में पुलिस अधीक्षक बना दिया गया है, जिससे भाटी खासे नाराज हैं।देवी सिंह भाटी और वर्तमान में श्रीकोलायत विधायक उनके पौत्र अंशुमान सिंह भाटी ने इस संबंध में कई बार चुनाव आयोग, राज्य सरकार और पुलिस विभाग से शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि एसपी रेंक के इस अधिकारी की नियुक्ति नियमों के खिलाफ है, क्योंकि किसी भी राजपत्रित अधिकारी को तीन वर्षों से अधिक एक ही जिले में पदस्थापित नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद शिवरान को लंबे समय तक बीकानेर में बनाए रखा गया। भाटी का कहना है, अगर हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो यह धरना मैं विधानसभा के आगे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा। सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ यह लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। बहरहाल भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा प्रकरण को लेकर फजीहत झेलने के बाद अब भाजपा सरकार में पूर्व नहर मंत्री,भाजपा के कद्दावर नेता देवी सिंह भाटी के विधानसभा के सामने धरने पर बैठने के ऐलान के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आना तय माना जा रहा है।

मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला, एक की मौत, 3 घायल

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है. वहीं तीन घायल हैं. सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. मधुमक्खीयों के हमले से शहर वासियों में दहशत का माहौल है.

ACB का फर्जी आईडी कार्ड लेकर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के नाम पर लोगों और ट्रैफिक पुलिस को बेवकूफ बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह आरोपी फर्जी आईडी कार्ड लेकर घूम रहा था. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा. फर्जी आईडी कार्ड जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि सोमवार को यातायात पुलिस का नेहरू नगर में चेकिंग प्वाइंट लगा था. ट्रैफिक पुलिस के जवान और अधिकारी वाहनों को चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान एक फिगो कार (CG 05 AB 7335) को रोकने का प्रयास किया तो चालक आगे बढ़ने लगा. जब आगे पुलिस कर्मियों ने उसे घेरा तो उसने कार को रोका और पुलिसवालों को धमकाने लगा. उसने खुद को एसीबी का अधिकारी बताया और पुलिस कर्मियों को फर्जी आईडी कार्ड भी दिखाया. पुलिस कर्मियों ने आईडी कार्ड की फोटो एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा को भेजी. जांच में पाया गया कि वो आईडी कार्ड फर्जी है. फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर गिराेह ने व्यापारी को लगाया था चूना वाहन चालक ने अपना नाम सन्नी जैन निवासी शांति नगर सुपेला निवासी बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस को गुमराह करने के अपराध की श्रेणी होने पर उसके वाहन को जब्त किया और उसे जेल भेजा. बता दें कि इससे पहले भी दुर्ग जिले में फर्जी ईडी के अधिकारी बनकर एक गिरोह ने दुर्ग के बड़े व्यापारी को 2 करोड़ रुपए का चूना लगाया था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सीआरपीएफ के 3 जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से अब नक्लसियों की कमर टूटने लगी है. मुठभेड़ में मिल रही विफलताओं से माओवादियों में बौखलाहट है. इसलिए जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सली लगातार आईईडी प्लांट कर रहे हैं. आज पुरंगेल के जंगल में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए. इसकी पुष्टि बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज ने की है. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है.   जानकारी के मुताबिक, संयुक्त टीम के साथ हीसीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान सोमवार सुबह  सर्चिंग पर निकले थे.  किरंदुल थाना क्षेत्रान्तर्गत पुरंगेल गांव के जंगलों में नक्सलियों ने आज आईईडी ब्लास्ट किया. जिसकी चपेट में आने से एक जवान बुरी तरह से घायल हो गया. साथ ही दो और जवानों को मामूली चोट आई हैं. घायल जवान प्रमोद कुमार का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है. क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है. घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है. घायल जवान का अस्पताल में इलाज जारी एयरलिफ्ट कर IED ब्लास्ट में घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है. यहां एक निजी अस्पताल में जवान का इलाज जारी है.  अस्पताल के प्रबंधन निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने कहा कि जवानों को यहां लाया गया है, एक और जवान को जल्द ही यहां भर्ती किया जाएगा. घायल जवान प्रमोद कुमार के पैर में चोटें आई हैं, हम उनका ऑपरेशन करेंगे. दूसरे जवान विजय कुमार को मामूली चोटें आई हैं.”

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है। चिकित्सकीय संस्थानों का उन्नयन किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों के साथ चिकित्सकीय मैनपॉवर का मानवीय रवैया, भावनात्मक सहयोग उपचार को आसान करता है। मरीजों और परिजनों में संतोष का भाव जागृत करता है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी अधिकारियों कार्मिकों में मानवीय संवेदनाओं की समझ और उसका प्रकटीकरण अत्यंत आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विश्व कैंसर दिवस पर एम्स भोपाल में आयोजित 2 दिवसीय पेलियेटिव केयर प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर का निदान सहज और सुलभ बनाने के लिये केंद्रीय बजट में हर ज़िले में कैंसर केयर सेंटर बनाने का ऐतिहासिक प्रावधान किया गया है। साथ ही कैंसर दवाओं को किफायती दरों में उपलब्ध कराने के प्रावधान किये गये हैं। आयुष्मान भारत योजना से हर नागरिक आज उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाएं सहजता से प्राप्त कर पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन में स्वस्थ भारत महत्वपूर्ण आयाम है। इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार पूर्ण समर्पण से प्रयास कर रही हैं। इसे साकार करने हेल्थ मैन-पॉवर की महत्वपूर्ण भूमिका है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि चिकित्सक का दायित्व केवल उपचार करने तक सीमित नहीं है। उपचार के साथ और उपचार के बाद मरीज़ को जो मानसिक और भावनात्मक सहयोग चिकित्सक या अस्पताल स्टॉफ से मिल सकता है, वो उसकी रिकवरी को और तेज़ करने में सहायक होता है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया। असंचारी रोगों के बेहतर प्रबंधन के लिए “टेस्ट और ट्रीट” अवधारणा पर किया जा रहा है कार्य उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेजों में संभागीय मुख्यालयों में लाइनैक मशीन, पेट स्कैन, ब्रेकी थेरेपी एयर कैथ लैब जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि हृदय रोग, कैंसर जैसे असंचारी रोगों का समुचित निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन रोगों के बेहतर प्रबंधन के लिए “टेस्ट और ट्रीट” अवधारणा पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि पूरे समर्पण से मिशन मोड में सेवा भाव से कार्य करें। संसाधनों के साथ समर्पित प्रयास से मध्यप्रदेश शीघ्र ही स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी राज्य बनेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विगत दिवस जबलपुर, भोपाल और इंदौर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अंग रिट्रीवल एवं प्रत्यारोपण कर बहुमूल्य जीवन के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय स्टॉफ की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा ऐसे समर्पित प्रयासों से चिकित्सकीय कार्मिको का मान बढ़ता है और समाज में अपने प्रतिष्ठित स्थान के साथ वे न्याय करते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले मास्टर ट्रेनर और रिसोर्स पर्सन को सम्मानित किया। अध्यक्ष एम्स प्रो. डॉ. सुनील मलिक ने पेलियेटिव केयर के विभिन्न आयामों और महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने असंचारी रोगों के बढ़ते दबाव और प्रबंधन के लिए किये जा रहे प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और एम्स के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक, प्रोफेसर्स और विषय विशेषज्ञों ने पेलियेटिव केयर की जिम्मेदारियों और दायित्वों की चिकित्सकों और नर्सिंग ऑफिसर को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। क्या है पेलियेटिव केयर.. पेलियेटिव केयर गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए विशेष चिकित्सा देखभाल है। पेलियेटिव केयर का उद्देश्य मरीज़ में दर्द या अन्य कोई शारीरिक, मानसिक या सामाजिक समस्याओं की पहचान और सही मूल्यांकन कर उसकी पीड़ा को कम करने में मदद करना है। इसके लिए ऐसे मरीज़ों के परिजनों को भी परामर्श और तकनीकी कौशल को बढ़ाने की ज़रूरत है ताकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर उसकी बेहतर देखभाल हो सके। साथ ही साथ अस्पताल में बार-बार भर्ती होने की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके। पेलियेटिव केयर कार्यक्रम में कैंसर विभाग, रेडियोथैरेपी, एनेस्थिशिया, मेडिसिन एवं सायकेट्री विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही फंटलाईन डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ को भी इसकी समझ ज़रूरी है, क्योंकि इन्हीं लोगों के पास सबसे पहले कोई मरीज़ अपनी तकलीफ को लेकर पहुंचता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में 5 करोड़ 68 लाख लोगों को पेलिएटिव केयर की आवश्यकता है। इनमें से लगभग 2 करोड़ 57 लाख लोग जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं। वैश्विक स्तर पर 14 प्रतिशत लोगों को ही पेलिएटिव केयर उपलब्ध है।  

बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के मप्र सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला ने सपरिवार लगाई महाकुंभ में डुबकी

प्रयागराज/भोपाल बिना वीआईपी प्रोटोकॉल के मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने रविवार को सपरिवार प्रयागराज के संगम  में डुबकी लगाई। मंत्री राकेश शुक्ला का महाकुंभ में परिवार के साथ डुबकी लेने का कार्यक्रम आम जनता की तरह ही रहा। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए कोई भी वीआईपी सुविधा नहीं ली। मंत्री राकेश शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टि से कुंभ में स्नान करना अत्यधिक फलदायी माना जाता है। मान्यता यह भी है कि कुंभ स्नान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। शरीर की शुद्धि के लिए स्नान का महत्व है। शास्त्रों में चार प्रकार के स्नान वर्णित है। भस्म स्नान ,जल स्नान, मंत्र स्नान एवं गोरज स्नान। उन्होंने कहा कि करीब 144 साल बाद सूर्य और बृहस्पति के गोचर से ऐसा अद्भुत  संयोग देखने को मिला है।  इस अवसर पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को एक बार महाकुंभ तो जरूर आना चाहिए।

महाकुंभ की दुर्घटना पर हेमा मालिनी का बयान, कहा- ‘इतना बड़ा, कुछ नहीं हुआ…

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत पर मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जितना इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है. हेमामालिनी ने कहा कि हम भी कुंभ गए थे. हमने संगम में स्नान किया. ये दुखद घटना हुई थी. लेकिन इतनी बड़ी नहीं थी. सब कुछ मैनेज कर लिया गया था. मुझे इसके बारे में ज्यादा पता नहीं है लेकिन घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जितना बढ़ा-चढ़ाकर इसे दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रयागराज जाकर पवित्र स्नान करेंगे. अगर स्थिति मैनेज नहीं होती तो क्या प्रधानमंत्री जाते? दरअसल संसद में महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सवाल उठाए जाने के सवाल पर हेमामालिनी ने कहा कि अखिलेश का काम ही गलत बोलना है. घटना घटी थी लेकिन इतनी बड़ी घटना नहीं थी. बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान महाकुंभ में हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर सवाल उठाए थे. अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल कुंभ कराने वाले मृतकों के आंकड़े तक नहीं दे पा रहे. लाशें कहां फेंकी गईं, बताया जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि तक नहीं दी. वे घटना को छिपाने में लगे रहे. पुण्य कमाने आए लोग अपनों के शव लेकर गए. उन्होंने मृतकों का आंकड़ा जारी करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार मृतकों के आंकड़े नहीं दे पाई. बच्चों के आंकड़े तो नदारद हैं. खोया-पाया केंद्रों पर लोग अपनों को खोज रहे हैं. महाकुंभ में लोगों ने अपनों को खोया. कुंभ का आयोजन कोई पहली बार नहीं हुआ. समय समय पर जिसकी भी सरकारें रही हैं, इसका आयोजन करती रही हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर कहा कि उनके अभिभाषण में वही सारी पुरानी बातें थीं. 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर लाई गई, 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए. यही आबादी 105 करोड़ हो जा रही है तो सरकार किस आबादी के लिए काम कर रही है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के दोनों इंजन कहीं आपस में टकरा तो नहीं रहे. दस साल पहले जिसे क्योटो बनाने की बात कही थी, वहां आज तक ये मेट्रो तक नहीं शुरू करा पाए. यूपी में जो भी मेट्रो चल रही है, सब समाजवादियों की देन है. हेमा मालिनी ने कहा- ये मेरा सौभाग्य है, मुझे भी यहां स्थान मिला नहाने का संगम पर चारों ओर इस भयावह मंजर के बीच मौनी अमावस्या के मौके पर अमृत स्नान के लिए हेमा मालिनी भी पहुंचीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘महा स्नान के इस शुभ अवसर पर मुझे यहां गुरु स्वामी श्री अवधेशानंद जी के सानिध्य में स्नान करने का अवसर मिला है, ये मेरा सौभाग्य है, बहुत ही अच्छा लगा है। इतने करोड़ों लोग आए हुए हैं। मुझे भी यहां स्थान मिला नहाने का, धन्यवाद।’    

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक मचा दी सनसनी

अम्बिकापुर नगरीय निकाय चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत अपने बयानों से सियासी हलचल मचाए हुए हैं. कोरबा में कार्यकर्ताओं से तस्करों को चप्पल मारने वाले बयान लोगों के जहन से उतरा नहीं कि अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने वाला बयान देकर सरगुजा से लेकर बस्तर तक सनसनी मचा दी है. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे डॉ. चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव की मौजूदगी में आम सभा को सम्बोधित किया. इसके बाद मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि अब हम सब लोग साथ रहेंगे. महाराज (टीएस सिंहदेव) की अगुवाई में चुनाव लड़ेंगे. निश्चित रूप से (अगली बार) हमारी सरकार बनेगी.

मिल्कीपुर उपचुनाव से पहले आतंक का माहौल, सपा पोलिंग एजेंटो को धमकाया जा रहा, राजेंद्र चौधरी का बीजेपी सरकार पर हमला

अयोध्या अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान है। मतदान से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंटो को धमकाया जा रहा है। मिल्कीपुर में आतंक का माहौल व्याप्त है। अधिकारियों को पता होना चाहिए कि सरकार जनता ही बनाती है। बीजेपी सरकार फर्जी मतदान की साजिश में लगी है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की ज़िम्मेदारी है कि ईमानदारी से मतदान हो। इससे पहले पुलिस ने मतदान अपने हाथ में लिया था। पुलिस ने मतदान से पहले पिस्तौल दिखाया था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल को बदला गया। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पहले कार्यक्रम की परमिशन नहीं दी । बाद में परमिशन दी तो जगह को बदल दिया गया। डिंपल यादव के रोड शो में भी व्यवधान उत्पन्न किया गया । आपको बता दें कि मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए राजकीय इंटर कॉलेज से 414 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। सभी पोलिंग पार्टियों को कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया जा रहा है। 5 फरवरी को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान मे 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 5 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 210 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग होगी साथ ही 25 मत देय स्थलों की वीडियोग्राफी कराए जाने का निर्णय लिया गया है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 71 मतदान केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर, 9 उड़न दस्ता टीम,9 टीम स्टेटिक निगरानी,6 टीम वीडियो निगरानी, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट,04 जोनल मजिस्ट्रेट,41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सिविल पुलिस,पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव बाधा रहित संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए हैं। 5 फरवरी को होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में 3 लाख 70 हजार 829 मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिसमे 1 लाख 92 हजार 984 पुरुष मतदाता,1 लाख 77 हजार 838 महिला मतदाता,सात थर्ड जेंडर भी मतदान में हिस्सा लेंगे। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र मे 4 हजार 811 नए युवा मतदाता मतदान करने को तैयार हैं।

धमतरी में सेठिया ज्‍वेलर्स पर इनकम टैक्स का छापा, 4 गाड़ियों में पहुंचे अफसर

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है. इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्‍वेलर्स की दुकान पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छानबीन की जा रही है. इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की टीम शामिल है. छापे के दौरान ज्वेलर्स के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छानबीन की जा रही है. मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची, जिसमें 12 से 13 अधिकारी थे. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस से भी अधिकारी साथ हैं. कुछ अधिकारी नीचे ज्वेलरी शॉप में और कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे. जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा एक गाड़ी मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, जहां से संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया. बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है. इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी उनके परिवार में रायपुर में एक शादी थी, जहां पर बड़ा तामझाम किया गया था. उसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव में धांधली कर रही BJP, मनीष सिसोदिया का दावा

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व दिल्ली शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को चुनाव आयोग (EC) और दिल्ली पुलिस पर भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली चुनावों में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में चुनावी प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही है, जहां भाजपा समर्थक खुलेआम हिंसा, गुंडागर्दी और मतदाताओं को धमका रहे हैं। EC और पुलिस के दम पर चुनाव लड़ रही बीजेपी- सिसोदिया सिसोदिया ने कहा, “हमारे देश का चुनाव आयोग पहले पूरे विश्व में आदर्श था, लेकिन अब इसका कामकाज देखने से ऐसा लगता है जैसे भाजपा ने चुनाव आयोग को चुनाव चलाने की जिम्मेदारी दे दी हो।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने दम पर चुनाव नहीं लड़ रही है, बल्कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। सिसोदिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जो यह साफ दिखाते हैं कि भाजपा के गुंडे पिछले कुछ दिनों से हिंसा और धमकियों में शामिल हैं।   AAP कार्यकर्ताओं को धमका रहे बीजेपी समर्थक उन्होंने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा समर्थक खुलेआम AAP के कार्यकर्ताओं, खासकर महिला कार्यकर्ताओं को धमकियां दे रहे हैं, जैसे “हम शिक्षित हैं, हमारे बच्चे शिक्षित हैं, अगर तुम हमारे खिलाफ बोलोगी तो हम तुम्हें तेजाब फेंक देंगे।” सिसोदिया ने यह भी बताया कि युवा मतदाता भी भाजपा समर्थकों की धमकियों का शिकार हो रहे हैं, जहां वे उन्हें यह कहकर डराते हैं कि “अगर तुम हमारे खिलाफ वोट दोगे, तो तुम्हारा चेहरा किसी को नहीं दिखेगा।” चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर खड़े किए सवाल चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए सिसोदिया ने कहा, “पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जो इन घटनाओं की शिकायत कर रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग कुछ नहीं कर रहे हैं।” सिसोदिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा, “आप दिल्ली में चुनावी रैलियां कर रहे हैं, लेकिन आपकी पार्टी के लोग ही हिंसा फैला रहे हैं। इसे रोकने की जरूरत है।” सिसोदिया ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक झुग्गी-झोपड़ी वालों से वोटर आईडी जबरदस्ती छीन रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं कि “अगर तुम वोट डालने गए, तो हमारी नजर तुम पर होगी।”   भाजपा जीती तो दिल्ली में माफिया राज होगा- सिसोदिया उन्होंने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या हम लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं या गुंडागर्दी के लिए? भाजपा खुलेआम ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रही है।” सिसोदिया ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा जीतती है तो दिल्ली की कल्याणकारी योजनाओं को नष्ट कर दिया जाएगा, जैसे मुफ्त शिक्षा, बिजली, बस यात्रा, और 24 घंटे बिजली। सिसोदिया ने कहा, “अगर भाजपा जीतती है, तो दिल्ली में लोकतांत्रिक शासन नहीं चलेगा, बल्कि माफिया राज होगा।” सिसोदिया की मीडिया से अपील सिसोदिया ने एक और वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उसमें भाजपा के उम्मीदवार और उनके समर्थक जंगपुरा में महिलाओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। सिसोदिया ने मीडिया से अपील की, “मैं मीडिया से आग्रह करता हूं कि इस मामले को उजागर करें। अगर चुनाव आयोग और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए।” चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया चुनाव आयोग ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमने बार-बार आरोपों का सामना किया है, लेकिन हम संविधानिक संयम बनाए रखेंगे। चुनाव आयोग अपने कर्तव्यों को निष्पक्ष तरीके से निभा रहा है और हर शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।”

कोंस्टास को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में नहीं मिली जगह, इयान हीली ने भी घर भेजने वाली मांग का समर्थन किया

मेलबर्न आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली ने भी सैम कोंस्टास को श्रीलंका दौरे से वापस घर भेजने की मांग का समर्थन किया है, ताकि यह युवा खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले कुछ महत्वपूर्ण शेफील्ड शील्ड मैच खेल सके। कोंस्टास ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में शानदार डेब्यू प्रदर्शन करके धूम मचा दी थी। उनकी बल्लेबाजी की धार ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ उनका सामना यादगार रहा। हालांकि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट में खेलने के बाद 19 वर्षीय खिलाड़ी को गाले में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह नहीं मिली है। कोंस्टास की जगह जोश इंगलिस ने जगह बनाई, जबकि ट्रेविस हेड ने ओपनिंग की। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने गाले में मेजबान टीम पर दबदबा बनाया, इसलिए गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। इयान हीली का मानना है कि कोंस्टास को शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने के लिए स्वदेश लौटना चाहिए, ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उन्हें रेड-बॉल का अधिक अनुभव मिल सके। हीली ने कहा, “आप टेस्ट टीम में सिर्फ मौके नहीं देते, इसलिए जब तक सभी फिट हैं, तब तक वही टीम रहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वही रहेगी, और मुझे यह विचार (कोंस्टास को प्रथम श्रेणी खेलने के लिए घर भेजने का) पसंद आया।” “उन्होंने दुबई में एक सप्ताह बिताया, श्रीलंका में एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया, टेस्ट मैच देखा और ड्रेसिंग रूम में रहकर देखा कि खिलाड़ी प्रत्येक सत्र में किस तरह से खेल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “अब, अगर आप उसे नहीं खेलाना चाहते हैं, तो वह न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल सकता है और ज्यादा से ज्यादा लाल गेंद का अभ्यास कर सकता है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर वापस आएगा, इसलिए उसे लाल गेंद से कुछ क्रिकेट खेलना होगा।” हीली का मानना है कि पिछले कुछ सप्ताह कोंस्टास के लिए सीखने का एक मूल्यवान अनुभव रहे होंगे, जिससे उसे यह समझने में मदद मिली कि विदेशी परिस्थितियों में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है। इससे पहले, पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने कहा था कि कोंस्टास को गाबा में क्वींसलैंड के खिलाफ आगामी शेफील्ड शील्ड मुकाबले में खेलने के लिए न्यू साउथ वेल्स लौटना चाहिए।  

निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने विधायक पर गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

गौरेला पेंड्रा मरवाही नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार में सभी प्रत्याशी जोर-शोर से लगे हुए हैं. प्रचार के दौरान मरवाही में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने मरवाही के भाजपा विधायक प्रणव मरपच्ची पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत मरवाही थाने में की है. वहीं विधायक मरपच्ची ने आरोप को झूठा बताया है. जानकारी के मुताबिक, मरवाही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय पार्षद पद के उम्मीदवार संतोष केंवट के पक्ष में राजू चंद्रा और रामेश्वर सोनी चुनाव कर रहे थे. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को धमकी दी. निर्दलीय प्रत्याशी के साथी राजू चंद्रा ने मरवाही थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची उनके पास आए और बोला कि बहुत गिलास छाप में चुनाव प्रचार कर रहे हो, बंद कर दो ये सब नहीं तो गोली से मार दूंगा. वहीं इस मामले में विधायक प्रणव मरपच्ची ने आरोप से इनकार करते हुए इसे झूठा बताया है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet