LATEST NEWS

महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बीच ही पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई, अधिवक्ता को पीटने पर बवाल

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बीच ही पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई है। हिंदू हॉस्टल के पास मुख्यमंत्री योगी के लिए लगाए गए बैरिकेट पर एक वकील को रोकने पर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान चौकी प्रभारी दारोगा और सिपाहियों ने एक वकील को पीट दिया। इससे अन्य वकील आक्रोशित हो गए। कुछ देर में ही बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए। वकीलों ने पास की सड़क पर खुद से बैरिकेडिंग लगाते हुए चक्काजाम की कोशिश की और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और वकीलों को समझाने बुझाने की कोशिश की। वकीलों की मांग पर तत्काल नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच का आदेश भी दे दिया गया है। एक्शन के बाद किसी तरह वकील शांत हुए और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। जिस समय सीएम योगी सर्किट हाउस से निकलने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय रास्ते के सभी चौराहों को बैरिकेट कर यातायात रोका जाने लगा। यह समय वकीलों के लिए कोर्ट जाने का भी था। हिंदू हॉस्टल चौराहे पर एक वकील ने बैरिकेट को पार करने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह से बहस हो गई। बहस के बीच ही दारोगा ने वकील को पीटना शुरू कर दिया। दारोगा के साथ मौजूद सिपाहियों ने भी वकील पर हाथ आजमाया। इलाहाबाद हाईकोर्ट वाले शहर में एक वकील की इस तरह से चौराहे पर पिटाई देख अफरातफरी मच गई। आसपास खड़े कई वकील मौके पर पहुंच गए। काफी संख्या में पुलिस वाले भी आ गए। वकीलों और पुलिस के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। वकीलों ने भी मौके पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। खुद से बैरिकेडिंग कर चक्काजाम की कोशिश की। मामला गरमाता देख अधिकारियों को जानकारी दी गई। शहर में मुख्यमंत्री और वकीलों-पुलिस के बीच बवाल की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलके में भी खलबली मच गई। प्रयागराज में पुलिस और वकीलों में झड़प डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे। दारोगा पर एक्शन और मामले की गंभीरता से जांच का आदेश देकर किसी तरह अधिवक्ताओं को शांत कराया। वकीलों की मांग पर तत्काल दारोगा को निलंबित करने का आदेश भी जारी हो गया। दारोगा अतुल कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश देते हुए डीसीपी ने यह भी लिखा कि चौकी इंचार्ज ने पुलिस विभाग की छवि धूमिल की है। इन पर आरोप इतने गम्भीर हैं कि तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि दारोगा निलम्वन के दौरान पुलिस लाइन्स से सम्बद्ध रहेंगे और मेरी पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय भी नहीं छोड़ेंगे।

रोजलिन खान का आरोप मिल रही है जान से मारने की धमकी!

मुंबई टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं और पूरी हिम्मत से इस जानलेवा बीमारी का सामना कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उनपर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वो कैंसर के जरिए हमदर्दी बटोर रही हैं। रोजलिन ने हिना को उनकी मेडिकल रिपोर्ट शेयर करने तक की चुनौती दी थी। अब उन्होंने नया खुलासा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि हिना की फैमिली से ही कोई ये काम कर रहा है। हिना खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके लिए सच्चाई को शेयर करना कितना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि ये सब बोलने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां और परेशान करने वाले कॉल मिले, जिसने निपटना उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। रोजलिन को मिली तेजाब फेंकने की धमकी! रोजलिन खान ने बताया कि उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। यहां तक कि उनपर तेजाब फेंकने तक की धमकी दी। ये धमकियां बहुत दर्दनाक और असहनीय हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि इन धमकियों के पीछे कौन है, लेकिन उन्हें शक है कि ये हिना खान का कोई करीबी हो सकता है। जैसे उनका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य। ये धमकियां उनकी मानसिक सेहत को प्रभावित कर रही हैं। रोजलिन ने हिना पर लगाया था आरोप रोजलिन खान को खुद एक कैंसर सर्वाइवर होने के नाते उन्हें हिना के दावों पर सवाल उठाने की जरूरत महसूस हुई, क्योंकि हिना के इलाज में कुछ गड़बड़ देखी, जो ट्रीटमेंट के दौरान संभवन नहीं है। वो अभी भी अपनी बात पर अड़ी हुई हैं कि हिना को गलत सूचना फैलाने के लिए जवाब देना चाहिए। हिना खान अपनी जिंदगी में मशगूल हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने पिछले साल इंस्टाग्राम के जरिए बताया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। चूंकि कैंसर के इलाज के दौरान बाल झड़ते हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही अपने बाल मुंडवा लिए। वो फैंस को हेल्थ अपडेट भी देती रहती हैं।  

विधानसभा सत्र के बीच राजस्थान में कैबिनेट बैठक आज

राजस्थान राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। सीएमओ में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने और उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है। विशेष रूप से विधानसभा में रखे जाने वाले विभिन्न विधेयकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा, नई टाउनशिप नीति, युवा नीति और सेवा नियमों में संशोधन सहित कई अहम प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। विधानसभा में पेश हुआ धर्मांतरण विरोधी विधेयक कैबिनेट बैठक से ठीक एक दिन पहले राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी विधेयक प्रस्तुत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से विवाह करता है, तो इसे ‘लव जिहाद’ माना जाएगा। यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि विवाह का उद्देश्य धर्म परिवर्तन कराना था, तो ऐसी शादी को अवैध घोषित करने का प्रावधान रखा गया है। धर्म परिवर्तन से पहले अनिवार्य रूप से कलेक्टर को सूचित करना होगा इस विधेयक के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति धर्म परिवर्तन करना चाहता है, तो उसे 60 दिन पूर्व संबंधित जिला कलेक्टर को सूचित करना आवश्यक होगा। इस अवधि के दौरान प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि धर्म परिवर्तन छल, बल, या प्रलोभन के आधार पर नहीं किया गया हो। यदि जांच में कोई अनियमितता पाई जाती है, तो दोषी व्यक्ति या संस्था पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अवैध धर्म परिवर्तन में मदद करने पर भी सजा का प्रावधान धर्मांतरण विरोधी विधेयक में यह प्रावधान भी शामिल किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने में सहायता करता है, तो उसे भी अपराधी माना जाएगा। इस अपराध के लिए दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने इस विधेयक को पेश करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य समाज में अनैतिक धर्मांतरण की घटनाओं को रोकना और धार्मिक शांति बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक पास होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर कानून का रूप लेगा। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार के जबरन धर्मांतरण को रोकना और समाज में समरसता को बनाए रखना है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 हजार 900 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे नि:शुल्क स्कूटी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 फरवरी बुधवार को प्रात: 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शासकीय स्कूलों के प्रतिभाशाली 7,900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान करेंगे। प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकण्डरी विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को नि:शुल्क ई-स्कूटी प्रदान करने की योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शासकीय विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी प्रदान की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में शासकीय विद्यालय के किसी भी संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले करीब 7 हजार 900 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ई-स्कूटी वितरित की जायेगी।  

मध्यप्रदेश में 5 से 10फरवरी तक बंद रहेगा mpedistrict पोर्टल, आय, जाति, मूलनिवासी और ईडब्ल्यूएस सेवा के नहीं होंगे काम

भोपाल  मध्यप्रदेश के नागरिकों के लिए जरुरी खबर सामने आई है। अगर आप भी लोक सेवा केंद्र से आय, मूलनिवासी, जातिप्रमाण, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना चाहते हैं तो जरा ठहर जाइए। लोक सेवा गारंटी की वेबसाइट mpedistrict.gov.in पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। जिस वजह से 4 फरवरी की रात से 10 फरवरी की रात तक पोर्टल बंद रहेगा। जिसके चलते दस्तावेज नहीं बन पाएंगे। बंद रहेंगी सभी सेवाएं mpedistrict.gov.in पोर्टल बंद के कारण सभी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आय, जाति, मूल, ईडब्ल्यूएस और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित दूसरे दस्तावेज बनाएं जाते हैं। पोर्टल बंद होने के कारण ये सभी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान, MP eDistrict.gov.in पोर्टल पर सभी सेवाएं बंद रहेंगी। जिला लोक सेवा प्रबंधक आनंद झेरवार ने बताया कि लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से पोर्टल से आय, जाति, मूल निवासी, ईडब्ल्यूएस, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पोर्टल बंद होने के चलते लोग लोक सेवा केंद्रों पर कर्मचारी देर शाम तक काम करते रहे, ताकि लोगों को परेशानी न हों। 5 फरवरी से 10 फरवरी तक लोक सेवा केंद्रों से किसी भी प्रकार के आवेदन, ऑनलाइन या ऑफलाइन, स्वीकार नहीं किए जा सकेंगे और न ही सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इस अवधि में नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की सेवा प्राप्ति के लिए समय से पहले तैयारी कर लें। 5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे आवेदन लोक सेवा केंद्र में सभी प्रकार के ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से 10 फरवरी तक बंद रहेंगे। ऐसे में विभाग की ओर से अपील की गई है कि 10 फरवरी तक नागरिक पोर्टल शुरु होने का इंतजार करें। बता दें कि, mpedistrict.gov.in पोर्टल में को नए SDC 2.0 पर माइग्रेट किया जा रहा है।

Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा iPhone 16 जैसा फीचर

नई दिल्ली Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन Nothing Phone 3(a) में iPhone 16 जैसा फीचर दिया जाएगा। फोन को अगले माह 4 मार्च 2025 को लॉन्च किया जाना है। इस अपकमिंग फोन में डेडिकेटेड कैमरा बटन दिया जाएगा। यह कैमरा कंट्रोल बटन आईफोन 16 जैसा होगा, जिसकी मदद से फोन से फोटो और वीडियो को कैप्चर किया जा सकेगा। फोटो और वीडियो कैप्चर करने में होगी आसानी Nothing Phone 3 (a) के कैमरा कंट्रोल बटन का ऐलान सोशस मीडिया से किया गया है, जिसमें एक पोस्ट में फोन का साइड दिख रहा है, जिसमें कैमरा कंट्रोल बटन को देखा जा सकता है। इस कैमरा कंट्रोल बटन को स्टैंडर्ड पावर बटन के साथ दिया गया है। इन नए हार्डवेयर के साथ क्विक कैमरा एक्सेस कंट्रोल मिलेगा। इस तरह का फीचर आईफोन 16 सीरीज के साथ ही Oppo Find X8 सीरीज स्मार्टफोन में दिया गया है। कैमरे के मामले में दिखेगा अपग्रेड Nothing Phone 3(a) स्मार्टफोन में नए कैमरा बटन के साथ कुछ कैमरा अपग्रेड देखने को मिलेंगे। जैसे कंपनी पहली बार नया ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। ऐसा रिपोर्ट हैं कि फोन में 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50MP 2x टेलिफोटो लेंस सपोर्ट दिया जा सकता है। मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी रिपोर्ट की मानें, तो Nothing Phone 3(a) स्मार्टफोन में 6.8 इंच फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen3 चिपसेट दिया जा सकता है। फोन में 5000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन को एक्सक्लूसिव भारत के फ्लिपकार्ट स्टोर पर बेचा जाएगा। क्या होगा नया? Nothing ब्रांडेड स्मार्टफोन को कुछ नया करने के लिए जाना जाता है। इसी को आगे बढ़ाते हुए Nothing की तरफ से कैमरा कंट्रोल बटन दिया जा रहा है। हालांकि Nothing का नया कैमरा कंट्रोल बटन iPhone से कितना अलग होगा? क्योंकि आईफोन के कैमरा कंट्रोल बटन को ज्यादा पसंद नहीं किया गया है। इससे पहले Nothing ने Glyph इंटरफेस दिया था।

भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई, स्नान-पूजन के बाद अक्षयवट का किया दर्शन, प्रवासी पक्षियों को खिलाया दाना

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक प्रयागराज पहुंच गए। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। भूटान नरेश और योगी ने संगम में डुबकी लगाई। भूटान नरेश सुबह बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। 10:50 बजे किला घाट गए, घाट से संगम नोज आए। यहां स्नान-पूजन के बाद अक्षयवट दर्शन किया। इसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचे दर्शन-पूजन किया। उनके साथ सीएम योगी भी हर जगह मौजूद हैं। भूटान नरेश ने अक्षयवट का दर्शन किया भूटान नरेश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम में स्नान के बाद अक्षयवट का दर्शन किया। भूटान नरेश ने संगम में डुबकी लगाई भूटान नरेश ने मुख्यमंत्री, मंत्री स्वतंत्रदेव, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सतुआ बाबा के साथ किया संगम स्नान भूटान नरेश ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया भूटान नरेश और मुख्यमंत्री सीएम योगी ने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश संगम नोज पहुंच रहे मोटरबोट से मुख्यमंत्री योगी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक संगम जा रहे है। सीएम योगी और भूटान नरेश में पक्षियों का प्रेम दिखा। कल आएंगे पीएम मोदी, करेंगे गंगा स्नान महाकुंभ में गंगा स्नान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को प्रयागराज आएंगे। गंगा स्नान और पूजन कर वह वापस चले जाएंगे। पूर्व में पीएम का पांच घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को उनके कार्यक्रम को लेकर पुर्वाभ्यास किया गया। पीएम सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज आएंगे। बमरौली एयरपोर्ट से वह डीपीएस हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से निषादराज क्रूज से संगम पर बनी वीआईपी जेटी पर पहुंचेंगे। यहां तकरीबन एक घंटे रहेंगे। इस दौरान स्नान और पूजन करेंगे। फिर क्रूज से अरैल और अरैल से फिर एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से वापस चले जाएंगे।  मेला के अफसरों का कहना है कि कार्यक्रम संशोधित किया गया है। पूर्व में पीएम को संगम स्नान के बाद सेक्टर छह में बनाए गए स्टेट पवेलियन और नेत्र कुम्भ के शिविर में भी जाना था, लेकिन सोमवार शाम आए कार्यक्रम में यह शामिल नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रयागराज आएंगे। इससे पूर्व पीएम 19 दिसंबर को प्रयागराज आए थे और गंगा पूजन किया था। महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रेलर में घुसी, एक की मौत लखनऊ में गोसाईगंज के कबीरपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में श्रद्धालुओं की कार घुस गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं, कार सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के समय सभी दोस्त महाकुंभ स्नान करने के बाद वाराणसी दर्शन कर राजस्थान लौट रहे थे। गोसाईगंज पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है।

एक्टर सूरज पंचोली अपनी फिल्म ‘केसरी वीर’ की शूटिंग के दौरान बुरी तरह हुए जख्मी

एक्टर सूरज पंचोली अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ’ की शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए। इसमें उन्हें चोटें आई हैं। सूरज पंचोली एक एक्शन सीन कर रहे थे और इसी दौरान वह जल गए। उनकी जांघ पर चोट आई है। बताया जा रहा है कि सूरज एक बेहद इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे और उसी वक्त हादसा हो गया। ‘न्यूज18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सूरज पंचोली मुंबई में फिल्म सिटी में शूट कर रहे थे। एक्शन सीन के शूट के दौरान डायरेक्टर ने सूरज पंचोली को पायरोटेक्निक्स धमाके के ऊपर से जंप करने को कहा। लेकिन यह ब्लास्ट जैसे प्लान किया गया था, वैसे नहीं हुआ और शूट के वक्त से पहले ही हो गया, जिसकी चपेट में सूरज पंचोली आ गए।  जांघ जली, दर्द से कराहते रहे सूरज पंचोली और किया शूट ब्लास्ट में ज्यादा बारूद और गनपाउडर के इस्तेमाल के कारण सूरज पंचोली की जांघ और हेमस्ट्रिंग्स जल गईं। सूरज पंचोली को काफी दर्द हो रहा है। सेट पर एक मेडिकल टीम भी थी, ताकि वह एक्टर की स्थिति को मॉनिटर कर सके और शूटिंग जारी रहे। सूरज ने इस हादसे के बाद शूट से ब्रेक लेने से इनकार कर दिया और पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग करते रहे। ‘केसरी वीर…’ की कहानी और कास्ट ‘केसरी वीर: लेजेंड ऑफ सोमनाथ’ को प्रिंस धीमान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक बायोपिक है और गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में हुई लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सूरज पंचोली का एक अलग अवतार देखने को मिलेगा। उनके अलावा सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश के एक-एक वार पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- सनातन धर्म के खिलाफ ली गई है सुपारी

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ और मौतों को लेकर विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को खूब बरसे। अखिलेश यादव के एक-एक वार पर पलटवार किया। सीएम योगी ने यहां तक कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। अखिलेश यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर सीएम योगी ने जबरदस्त हमला किया। अखिलेश यादव ने सरकार पर भगदड़ के बाद हुई मौतों का आंकड़ा छिपाने, शाही स्नान की परंपरा टूटने, बिना स्नान ही महाकुंभ से लाखों लोगों के लौटने जैसे आरोप लगाए थे। इन आरोपों का सीएम योगी ने एक-एक कर जवाब दिया। प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान न केवल इनके सनातन विरोधी चरित्र को उजागर करता है बल्कि इनकी उस गिद्ध दृष्टि की ओर भी सभी का ध्यान आकर्षित करता है जो लगातार महाकुंभ को लेकर पहले दिन से दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनका यह बयान न केवल सनातन धर्म पर प्रहार है बल्कि निंदनीय भी है और शर्मनाक भी है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का यह कहना कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन हजारों लोग मर गए, इस पर अफसोस होता है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह मर्यादित बयान संसद में रखें। इतना गुमराह करने वाला बयान और झूठ पर झूठ बोले गए। इसी तरह सपा अध्यक्ष का बयान है। दोनों दलों के बीच झूठ बोलने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि यह कहना कि आंकड़े नहीं दिए गए की सच्चाई सभी को पता है। यहां के प्रशासन ने आंकड़े दिए। उन आंकड़ों को मैंने भी सभी के सामने रखा है। घटना दुखद थी। हर व्यक्ति दुखी था। लेकिन जितने क्विक रिस्पांस से मेला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस सभी ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया है। यह अपने आप में एक मिसाल है। सीएम योगी ने कहा कि करोड़ों लोग उस दिन प्रयागराज में उपस्थित थे। दोनों दल और सनातन विरोधी चाहते थे कि महाकुंभ में बड़ा हादसा हो जाए। हमारी पहली प्राथमिकता थी कि किसी भी स्थिति में इसको हम जीरो हादसे तक लेकर जाएं। इसके बाद भी कुछ लोग हादसे का शिकार हुए। हम लोगों ने घायलों का प्रापर इलाज कराया। कहा कि आज भी कुछ घायल मेडिकल कॉलेज में हैं। कई अपने परिजनों के साथ चले गए हैं। सभी घायलों से हम लोगों ने मुलाकात की है। सभी ने कहा कि व्यवस्था में खामी नहीं थी। हमारी किस्मत है कि ऐसी स्थिति पैदा हुई। सीएम योगी ने कहा कि उनसे बात के बाद सभी पहलुओं को लेकर सरकार जांच करा रही है। इसके लिए न्यायिक आयोग गठित किया गया। हमारी पहली प्राथमिकता थी कि जो आठ से नौ करोड़ लोग प्रयागराज में उपस्थित थे, उन्हें उनके घरों तक सुरक्षित भेजना। इन दोनों दलों और सनातन धर्म विरोधी लोगों के बयान कि लाखों लोगों ने स्नान नहीं किया और शाही स्नान नहीं हुआ, कहना गुमराह करने वाला बयान है। यह सनातन धर्म की अवमानना ही नहीं उसे बदनाम करने का एक हिस्सा है। सीएम योगी ने कहा कि कोई परंपरा बाधित नहीं हुई है। मौनी अमावस्या का स्नान पहले दिन शाम साढ़े सात बजे से प्रारंभ हो गया था। अगले दिन पूरे दिन भर देर शाम तक मौनी अमावस्या का मुर्हूत था। स्वाभाविक रूप से अखाड़ों ने मेला प्रशासन से बातचीत करके अपने शाही स्नान को कुछ देर के लिए स्थगित किया था। दोपहर में मेरी बात हुई तो उसके बाद सभी ने परंपरागत तरीके से स्नान किए। तीनों शाही स्नान हुए और सभी अखाड़े उसमें शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि सपा अध्यक्ष का यह बयान कि सरकार ने सौ करोड़ लोगों के आने की घोषणा की थी, हास्यास्पद है। इन्हें बयान थोड़ा पढ़ना चाहिए। यह लोग 12 बजे सोकर उठते हैं। कार्यालय स्टाफ जिस तरह का नोट बनाकर देता है, उसे पढ़ देते हैं। यह लोग एक लीडर की जगह एक रीडर की तरह उसे पढ़कर अपनी जगहंसाई कराते हैं। मैने बार-बार कहा कि 40 से 45 करोड़ लोग इस महाकुंभ में भागीदार बनेंगे। पिछले 22 दिन के अंदर 38 करोड़ श्रद्धालु यहां आ चुके हैं। कल बसंत पंचमी पर अंतिम शाही स्नान संपन्न हुआ है। पूरी दुनिया यहां आ रही है लेकिन जो लोग सनातन धर्म के खिलाफ सुपारी लेकर साजिश कर रहे हैं, इनकी साजिश कामयाब नहीं होगी। 29 जनवरी की साजिश की तह तक जाएंगे। साजिश करने वालों को बेनकाब करेंगे। साजिश करने वालों को सजा कैसे दिलाई जाती है, सब ने पहले भी देखा होगा। आगे भी सभी देखेंगे।

कार्य में लापरवाही के चलते दो कर्मचारी निलंबित, एक आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के दतिया शहर जोन में पदस्थ दो नियमित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है। जबकि, दतिया शहर जोन में ही कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी को कार्य के दौरान नशे की हालत में मिलने के कारण सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) किया गया है। उपमहाप्रबंधक दतिया ने बताया कि दतिया शहर जोन में पदस्थ लाइन परिचारक श्री रामस्नेही पाल और परीक्षण सहायक श्री नीरज कुमार प्रजापति को कार्य के दौरान लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री रामस्नेही पाल का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त भिण्ड और श्री नीरज कुमार प्रजापति का मुख्यालय, कार्यालय महाप्रबंधक वृत्त श्योपुर होगा। इसी तरह दतिया शहर जोन में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी श्री सूरज पाल को कार्य के दौरान नशे की हालत में पाए जाने की चिकित्सीय परीक्षण में पुष्टि होने पर उसे सेवा से पृथक करते हुए (ब्लैक-लिस्ट) कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चैतन्य है मां नर्मदा की धारा, इसके दर्शन से होते हैं सभी धन्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के कुल 48 लाख हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र में से 40 लाख हैक्टेयर माँ नर्मदा है सिंचित प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में दो नदी जोड़ो अभियान के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई राज्य जल्द ही प्राप्त करेगा एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य सिंचाई के लिये जल से सोना ऊगलेंगे सूखे खेत वर्ष 2028 तक 70 प्रतिशत युवाओं को स्वावलंबी बनाएंगे मुख्यमंत्री ने की नई आईटीआई स्वीकृत और 316 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन गोंद गाँव में खुलेगी सर्व सुविधा युक्त गौशाला मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छीपानेर, हरदा में वेदगर्भा घाट का किया लोकार्पण भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मां नर्मदा की धारा चैतन्य है, इसके दर्शन मात्र से ही सभी धन्य होते हैं। माँ नर्मदा प्रदेश की जीवन रेखा है। प्रदेश का सिंचाई रकबा 48 लाख हेक्टेयर से अधिक है, जिसमें से 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मां नर्मदा के जल से सिंचाई होती है। पारस पत्थर जैसे लोहे को सोना कर देता है, वैसे ही जल के पहुंचते ही सूखे खेत भी सोना ऊगलने लगते हैं। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई के रकबे का तेजी से विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए एक लाख 75 हजार करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई है, इससे प्रदेश में केन-बेतवा और पार्वती-काली सिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाएं आरंभ होंगी। इन परियोजनाओं से एक करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य पूरा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरदा जिले के छीपानेर में नर्मदा तट पर वेदगर्भा घाट के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा जिले में एक नई आईटीआई संस्था स्वीकृत करने और गोंदागांव में सरकारी खर्चे पर सर्वसुविधा युक्त गौशाला स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने 316 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। कार्यक्रम में डारा इंजीनियरिंग प्रायवेट लिमिटेड के मेनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पप्पू राम विश्नोई ने इस अवसर पर वैदिक विद्या पीठम् चिचोट के विकास के लिये 1 करोड़ रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रख्यात विचारक सुरेश सोनी, प्रदेश के सहकारिता तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, नर्मदापुरम् सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व मंत्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत पूर्व विधायक संजय शाह, प्रेम कुमार, स्वामी नित्य चैतन्य दास जी महाराज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरदा में हुई अग्नि दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी विपदा में फंसे व्यक्तियों को तत्काल समुचित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस दुर्घटना के एक माह बाद ही राज्य सरकार द्वारा दूरदराज के घायल व्यक्तियों के लिए नि:शुल्क एयर एंबुलेंस संचालित करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में जहां हवाई पट्टी है, वहां विमान से और अन्य स्थानों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई। गरीबों को भी समय पर इलाज मिले इसके लिए नि:शुल्क हवाई जहाज/हेलीकॉप्टर सेवा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अंतर्गत ही प्रदेश में गरीब, महिला, किसान और युवा कल्याण मिशन प्रारंभ किए जा रहे हैं। युवा कल्याण मिशन से हम वर्ष-2028 तक प्रदेश के 70 प्रतिशत युवाओं को स्वावलंबी बनाएंगे। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से घर-घर गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गौपालन से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कार्य जारी है। प्रख्यात विचारक सुरेश सोनी ने इस अवसर पर कहा कि माँ नर्मदा हमारे लिये जीवनदायिनी है, इसे प्रदूषित न करें। नर्मदा नदी प्रदूषण मुक्त बनी रहें, यह हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि नर्मदा नदी के दोनों तटों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने चाहिए क्योंकि वृक्ष ही नर्मदा नदी को पोषित करते हैं। सोनी ने कहा कि हमारे देश में नदियों को माँ का दर्जा दिया जाता है। 316.20 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का हुआ लोकार्पण/भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 316.20 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इसमें 130.32 करोड़ रूपये लागत 21 कार्यों का भूमि-पूजन तथा 185.87 करोड़ रूपये लागत के 97 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम चिचोट कुटी में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा नर्मदा नदी के तट पर 11.07 करोड़ रूपये लागत से बनवाये गये घाट निर्माण का अवलोकन कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, लोक निर्माण विभाग के 2, पीआईयू के 6, स्वास्थ्य विभाग के 3, नगरीय प्रशासन विभाग के 3 तथा विद्युत वितरण कम्पनी के 4 कार्य सहित 21 कार्यों का भूमि-पूजन हुआ। इसी तरह जिन 97 कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें महिला एवं बाल विकास विभाग के 3, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 4, लोक निर्माण विभाग के 29, पीआईयू के 6, सेतु विकास निगम का 1, लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के 52 तथा विद्युत वितरण कम्पनी व नर्मदा घाटी विकास विभाग के 1-1 कार्य शामिल है।  

बच्चा चाहता है कि आंगनवाड़ी में चिकन और बिरयानी मिले, अब केरल सरकार बदलेगी मेन्यू

वाशिंगटन एक आंगनवाड़ी केंद्र में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राई मांगने वाले एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब खबर है कि इस वीडियो पर केरल सरकार की भी नजर पड़ी है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि ऐसे बाल देखभाल केंद्रों की व्यंजन या मेन्यू सूची में बदलाव किए जा सकते हैं। राज्य की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीना जॉर्ज ने अपने ‘फेसबुक’ पेज पर शंकु नामक एक बच्चे का वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस तरह का अनुरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी की व्यंजन सूची में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चे ने मासूमियत में यह अनुरोध किया है और इस पर विचार किया जा रहा है। शंकु, उसकी मां और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मंत्री ने कहा, ‘शंकु के सुझाव को ध्यान में रखते हुए व्यंजन सूची की समीक्षा की जाएगी।’ जॉर्ज ने बताया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ियों के माध्यम सेN विभिन्न प्रकार के भोजन उपलब्ध कराए जाते हैं। वीडियो में टोपी पहने हुए बच्चे को मासूमियत से अपनी मां से कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मुझे आंगनवाड़ी में उपमा की जगह ‘बिरनानी’ (बिरयानी) और ‘पोरिचा कोझी’ (चिकन फ्राई) चाहिए।’ उनकी मां ने बताया कि घर पर बिरयानी खाते समय उन्होंने यह वीडियो बनाया और फिर इसे सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कर दिया जिसके बाद यह व्यापक रूप से प्रसारित हो गया।

सांवलिया जी मंदिर की तर्ज पर केकड़ी में भी शीघ्र ही बनाया जाएगा सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर

केकड़ी केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने खाटूश्याम मंदिर के प्रथम पाटोत्सव के मौके पर जयपुर रोड पर आयोजित भजन संध्या के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए घोषणा की कि केकड़ी में सांवलिया सेठ का विशाल मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जल्दी ही शहर में भूमि चिन्हित कर उसे मंदिर के लिए आवंटित कराने की कार्रवाई की जाएगी। विधायक गौतम ने कहा कि केकड़ी आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत धार्मिक नगरी है। वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले सभी धर्मों के भव्य विशाल धार्मिक अनुष्ठान व उत्सव इस शहर की परंपरागत पहचान हैं। उन्होंने खाटूश्याम मंदिर व इसके साथ जुड़े लक्ष्मीनारायण मंदिर व बालाजी महाराज मंदिर के पाटोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि एक वर्ष पूर्व स्थापित खाटूश्याम मंदिर अल्प समय में ही हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन गया है। इस अवसर पर उन्होंने देश के ख्यातनाम कलाकारों को आमंत्रित कर केकड़ी में एक और विशाल भजन संध्या आयोजित करने की घोषणा की। विधायक गौतम ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के आने वाले बजट में केकड़ी को विशेष सौगात मिलने वाली है। उन्होंने बताया कि पुराना कोटा मार्ग व सावर होते हुए नसीराबाद-देवली फोरलेन सड़क मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू होने वाला है। इसके बनने से इलाके के लोगों को यातायात के भारी दबाव के कारण होने वाले हादसों से निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर श्री श्याम प्रेमी सेवा समिति व पोकीनाड़ी विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाशदास महाराज, गोकुल शर्मा, ऋषभ मित्तल व रिदेश अरोड़ा ने भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या के दौरान भगवान श्रीनाथ की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा 56 भोग लगाकर अलसुबह महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। विधायक शत्रुघ्न गौतम ने भजन कलाकारों का माल्यार्पण व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। पाटोत्सव के तहत क्षेत्र के प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमें अलग-अलग गांवों से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बिजासण माता मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी जयपुर रोड स्थित मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी के सदस्यों का सम्मानित किया तथा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

7 साल बाद अश्लील सीडी कांड में रायपुर कोर्ट में सुनवाई शुरू

रायपुर अश्लील सीडी टेंपरिंग कर उसमें पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री का चेहरा लगाने के मामले की 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में फिर से सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट ने सीडी कांड के सभी 6 आरोपियों को पेशी के लिए समंस जारी किया है। इस मामले में सीबीआई ने 25 सितंबर 2018 को चार्जशीट पेश की थी, लेकिन उसके बाद से किसी पर भी आरोप तय नहीं हुआ है इसलिए कोर्ट में पहले आरोप पत्र पर बहस होगी। उसके बाद सुनवाई शुरू होगी। पिछले करीब 7 साल से सीडी कांड की सुनवाई रुकी थी। सीबीआई ने राज्य में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद केस दिल्ली ट्रांसफर के लिए अर्जी लगाई थी, क्योंकि उसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम भी थे। सीबीआई की अर्जी दिल्ली की कोर्ट में विचाराधीन रही। इस वजह से फैसला ही नहीं हुआ कि केस की सुनवाई कहां होगी। पिछले माह दिल्ली की कोर्ट ने फैसला किया है कि केस ट्रांसफर नहीं होगा। यानी अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट केस की सुनवाई होगी। उसके बाद केस डायरी दिल्ली से रायपुर कोर्ट भेजी गई है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 फरवरी का समंस जारी किया है।

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद बरामद किए

इंफाल मणिपुर में सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान के दौरान विष्णुपुर और टेंग्नौपाल जिलों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बिष्णुपुर जिले में खुगा नदी के तट के पास फौगाकचाओ ममांग लेइकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक मैगजीन सहित एक एके-47 राइफल, दो इंच का एक मोर्टार, दो एसएमजी कार्बाइन, मैगजीन सहित दो देसी नौ एमएम पिस्तौल, तीन हथगोले, दो आईईडी विस्फोटक, 20 जिलेटिन छड़ें और नौ एमएम के पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के ‘खुयाथोंग क्रॉसिंग’ इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से नौ एमएम की एक पिस्तौल और एक मैगजीन जब्त की। सुरक्षा बलों ने रविवार को टेंग्नौपाल जिले के दुथांग लाइचिंग में तलाश अभियान के दौरान मैगजीन सहित नौ एमएम की एक पिस्तौल, मैगजिन सहित एक एके-47 राइफल, .303 राइफल, 12 बोर राइफल (देसी) और अन्य गोला-बारूद बरामद किए। मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से सोमवार को ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी’ (सिटी मेइती) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ एमएम की एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 11 कारतूस, दो हथगोले और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सिंगजामेई थोकचोम लेईकाई से जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमसी) प्रोग्रेसिव’ के एक सदस्य को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। ‘प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को भी जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल होने के आरोप में सोमवार को काकचिंग जिले के इरेंगबैंड हवाइरौ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। मणिपुर पुलिस ने सोमवार को थौबल जिले के याइरीपोक बाजार से पीआरईपीएके (पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक- प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को सुरक्षा बलों ने काकचिंग जिले के वबागई बाजार क्षेत्र से जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कन्ना लुप के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88