LATEST NEWS

UP में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त…चालक घायल, जांच शुरू

फतेहपुर फतेहपुर जिले में खागा कस्बे के पास पांभीपुर इलाके में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के चालक घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है। इस हादसे के कारण रेलवे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार दोनों मालगाड़ियां एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं, जिससे उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों गाड़ियों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालकों को गंभीर चोटें आईं।  यहां एक ही ट्रैक पर दो माल गाड़ियां आ गई और आपस में भिड़ गई. ऐसे में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतरकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में गाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल रेलवे के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है. ये दुर्घटना जिले के खागा कोतवाली के पांभीपुर के पास हुई है. कई ट्रेनों को रोका गया है या मार्ग बदले गए हैं घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायल चालकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण रेलवे यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों को रोका गया है या उनके मार्ग बदले गए हैं। दोनों ट्रेनों के लोको पायलटों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रैक को क्लियर करवाया जा रहा है। हादसा कानपुर-फतेहपुर के बीच खागा में पांभीपुर के पास हुआ। रेड सिग्नल पर खड़ी थी गाड़ी रेलवे सूत्रों ने बताया कि ट्रैक पर रेड सिग्नल था। ऐसे में एक मालगाड़ी खड़ी थी। तभी अचानक पीछे से मालगाड़ी तेज रफ्तार में आई और उसने टक्कर मार दी। हादसे के चलते फ्रेट कॉरिडोर पर रेल यातायात प्रभावित है। कई मालगाड़ियों को रोक दिया गया है। कुछ के रूट बदले गए। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।  

अंडमान और निकोबार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक अपने नाम किए

देहरादून राष्ट्रीय खेल 2025 के रोड साइक्लिंग फ़ाइनल के पहले दिन अंडमान और निकोबार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक अपने नाम किए। वहीं, सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) ने भी दमदार प्रदर्शन किया और एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीते। महिला एलीट स्क्रैच 10 किमी रेस महिला एलीट स्क्रैच 10 किमी दौड़ में कर्नाटक की कीर्ति रंगास्वामी सी ने स्वर्ण पदक जीता। असम की चयनिका गोगोई को रजत और हरियाणा की मीनाक्षी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष एलीट स्क्रैच 15 किमी रेस पुरुषों की एलीट स्क्रैच रेस 15 किमी में एसएससीबी के साहिल कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। केरल के अद्वैत शंकर एसएस ने रजत और एसएससीबी के कृष्णा नायकोडी ने कांस्य पदक जीता। महिला एलीट स्प्रिंट स्पर्धा महिला एलीट स्प्रिंट में महाराष्ट्र की श्वेता बालू गुंजल ने 12.745 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंडमान और निकोबार की सेलेस्टिना ने 12.848 सेकंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक अपने नाम किया, जबकि दिल्ली की त्रियशा पॉल ने 12.799 सेकेंड में स्प्रिंट पूरी कर कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र की अगाशे शुशिकला दुर्गाप्रसाद 12.567 सेकेंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रहीं और कुछ मिली सेकेंड के अंतर से पदक चूक गईं। पुरुष एलीट स्प्रिंट स्पर्धा पुरुष एलीट स्प्रिंट स्पर्धा में अंडमान और निकोबार के डेविड बेकहम ने 10.691 सेकेंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मणिपुर के लैटोनजाम रोनाल्डो सिंह ने 10.724 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि अंडमान और निकोबार के एसो ने 10.826 सेकेंड में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता। रोड साइक्लिंग के पहले दिन कुल 12 पदक अलग-अलग राज्यों और बोर्ड्स के खिलाड़ियों ने जीते, जिसमें अंडमान और निकोबार के शानदार प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा।  

कर्नाटक ने अब तक 22 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं, पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया

देहरादून कर्नाटक 42 पदकों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। कर्नाटक ने अब तक 22 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीते हैं। सर्विसेज 38 (19 स्वर्ण, 10 रजत और 9 कांस्य) पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र ने अब तक सबसे अधिक 61 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 15 स्वर्ण, 26 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे यह कुल पदकों की संख्या के आधार पर सबसे आगे है, लेकिन स्वर्ण पदकों की संख्या कम होने के कारण तीसरे स्थान पर है। मणिपुर ने 11 स्वर्ण, 10 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि मध्य प्रदेश 10 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। हरियाणा, तमिलनाडु और दिल्ली ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। हरियाणा ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य पदक जीतकर कुल 33 पदक हासिल किए हैं, जबकि तमिलनाडु 9 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ 34 पदकों पर पहुंच चुका है। उत्तराखंड, जो इस बार खेलों की मेजबानी कर रहा है, ने अब तक केवल 1 स्वर्ण, 7 रजत और 9 कांस्य पदकों के साथ कुल 17 पदक जीते हैं, जिससे वह 19वें स्थान पर है। राष्ट्रीय खेल में अब तक का यह रोमांचक प्रदर्शन यह दर्शाता है कि विभिन्न राज्य और संघीय टीमें अपने खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही हैं। अगले कुछ दिनों में पदक तालिका में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।  

वाइट हाउस में नेतन्याहू से ट्रंप की मुलाकात होने वाली है और इस पर दुनिया भर की नजरें, बंद कर दी UN एजेंसी की फंडिंग

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में इजरायल और हमास के बीच लागू सीजफायर को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से होने वाली मीटिंग से पहले कहा कि यह तय नहीं है कि सीजफायर बना रहेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं कोई गारंटी नहीं दे सकता कि शांति बनी रहेगी। वाइट हाउस में नेतन्याहू से ट्रंप की मुलाकात होने वाली है और इस पर दुनिया भर की नजरें हैं। इजरायल का कहना है कि वह सीजफायर बढ़ाने को लेकर सहमत है, लेकिन हमास को समझना होगा। वहीं हमास भी इस पर राजी है, लेकिन उसके समर्थक इसे इजरायल की हार के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं, जिससे नेतन्याहू सरकार पर इजरायल के भीतर दबाव बन रहा है। इस बीच एक अहम खबर है यह डोनाल्ड ट्रंप एक नए आदेश पर साइन करने वाले हैं। इसके तहत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अमेरिका हट जाएगा। इसके अलावा फिलिस्तीनी रिफ्यूजियों की मदद करने वाली संस्था UNrwa की फंडिंग में भी रोक की तैयारी है। इस पर बाइडेन प्रशासन ने ही रोक लगा दी थी, जिसे ट्रंप आगे बढ़ाने वाले हैं। इस तरह फिलिस्तीनियों की मदद में भी कटौती होगी और यूएन की संस्था पर भी असर होगा। दरअसल हमास और इजरायल के बीच भले ही सीजफायर लागू है, लेकिन दोनों की ओर से इसे जीत के तौर पर प्रचारित करने से तनाव की स्थिति बनी हुई है। बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल से रवाना होने के दौरान कहा कि हम हमास पर जीत को लेकर चर्चा करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं समझाया कि वह कैसे हमास से समझौते को जीत बता रहे हैं। वहीं हमास की ओर से भी कहा जा रहा है कि इजरायल का सीजफायर के लिए राजी होना उसकी जीत है। राहत की बात यह है कि हमास ने मध्यस्थ देश मिस्र को बता दिया है कि वह सीजफायर के दूसरे राउंड पर चर्चा के लिए तैयार है। हमास के एक अधिकारी ने कहा कि हम इंतजार कर रहे हैं कि मध्यस्थों की ओर से चर्चा के लिए बुलावा आ जाए। वहीं एमनेस्टी इंटरनेशनल का कहना है कि इजरायल को नरसंहार का दोषी करार दिया जाए। एमनेस्टी के हेड एगनेस कॉलमार्ड ने कहा कि भले ही सीजफायर लागू है, लेकिन हम बीते 15 महीनों में हुए कत्लेआम को भुला नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यदि आपको भविष्य की चिंता है तो गुजरे वक्त का भी ख्याल करना होगा। इजरायल अब भी कर रहा फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में हमले फिलिस्तीनी न्यूज एजेंसी वाफा का दावा है कि अब भी इजरायल की सेना वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में अभियान छेड़े हुए है। उसकी ओर से लगातार 14 दिनों से हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में अब तक 25 नागरिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बड़ी संख्या में घर भी तबाह हुए हैं।

राष्ट्रीय खेल: फाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने पुरुष वर्ग में केरल को 22-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने पुरुष वर्ग में केरल को 22-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि महिला वर्ग में तेलंगाना ने केरल को 21-11 के बड़े अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल मुकाबले रहे रोमांचक पुरुषों के सेमीफाइनल में केरल ने तमिलनाडु को कड़े संघर्ष में 16-15 से हराया, जबकि मध्य प्रदेश ने तेलंगाना को 18-14 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, महिला वर्ग में तेलंगाना ने तमिलनाडु को 18-11 से पराजित किया, जबकि केरल ने मध्य प्रदेश को 13-10 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार कौशल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने खेल कौशल और समर्पण को साबित किया। 38वें राष्ट्रीय खेलों ने पूरे देश से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया, जहां उन्होंने उत्कृष्ट खेल भावना और जुनून का परिचय दिया।  

राष्ट्रीय खेल के लिए एथलेटिक्स टीम के कप्तान बने शिवपाल

लखनऊ उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए चयनित उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम में पुरुष वर्ग में शिवपाल सिंह और महिला वर्ग में पारुल चौधरी कप्तान बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा करते हुए बताया कि टीम कोच बाबा दीन चौधरी, बीआर वरुण, रमेश यादव व गौरव त्यागी होंगे। मैनेजर शिवा नंद नायक, संदीप कुमार सिंह व विनीता बाजपेयी को बनाया गया है। राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स की स्पर्धा आठ से 12 फरवरी तक देहरादून में आयोजित होंगी। पुरुष टीम : शिवपाल सिंह (कप्तान), सचिन यादव, रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), प्रिंस कुमार, अहसन (1500 मीटर), आर्यन त्यागी (शॉटपुट), अवनीश, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), मो. शाहबान, मो. नदीम, मुकुल (हैमर थ्रो), शहनवाज खान, आदित्य कुमार सिंह (लंबी कूद), ऋत्विक चौधरी (400 मीटर), ऋत्विक चौधरी, अनिकेत पंवार (4 गुणे 400 मिक्सड रिले), कमल सिंह (डेकाथलान), लक्ष्य (200 मीटर), सूरज पाल, शाहरुख खान (3000 मीटर स्टीपल चेज), दिव्यांशु कुमार (10,000 मीटर), राम बाबू, धनंजय यादव (पैदल चाल। महिला : पारुल चौधरी (कप्तान), रेबी पाल, बबली वर्मा (3000 मीटर स्टीपल चेज), ख्याति माथुर, मानसी (ऊंची कूद), दीपांशी सिंह (लंबी कूद), सलोनी (जैवलिन थ्रो), सुनीता देवी (5000 मीटर), नीतिका वर्मा (डिस्कस थ्रो), नेहा पंवार, विनीता गुर्जर (1500 मीटर), राखी (800 मीटर), प्राची, रूपल (400 मीटर), तान्या चौधरी, नंदिनी, अनुष्का यादव (हैमर थ्रो), मुनीता प्रजापति, रेशमा पटेल, प्रियंका गोस्वामी (पैदल चाल), कविता यादव, अमृता पटेल (10000 मीटर), सोनम (ट्रिपल जंप), रूपल, प्राची (4 गुणा 400 मिक्सड रिले), साक्षी शर्मा (जैवलिन थ्रो), विधि (शॉटपुट)।  

रविचंद्रन अश्विन ने कहा- सैमसन अगर इसी तरह आउट होते रहे तो उनका दिमाग उनके साथ चालें चलने लग जाएगा

नई दिल्ली भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टी20 के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन की खराब फॉर्म पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर उन्हें मौजूदा मुश्किल स्थिति से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला तो उनके दिमाग पर नकारात्मक पक्ष हावी हो जाएगा और वह उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा। अपनी दाहिनी तर्जनी में फ्रैक्चर के कारण एक महीने के लिए बाहर होने वाले 30 वर्षीय सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न हुई पांच मैच की श्रृंखला में केवल 51 रन ही बना सके। इस दौरान वह इंग्लैंड की तेज गति और शॉर्ट पिच गेंदों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए। अश्विन ने कहा, ‘‘अगर एक बल्लेबाज के तौर पर संजू इसी तरह आउट होते रहे तो उनका दिमाग ही उनके साथ चालें चलना शुरू कर देगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपका दिमाग आपको यह सोचने के लिए मजबूर कर देगा कि गेंदबाज एक निश्चित तरीके से गेंदबाजी कर रहा है और मैं इस तरह से आउट हो रहा हूं। क्या गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा है या क्या मुझमें कोई कमी है? क्या मैं इससे सामंजस्य बिठा पाऊंगा? एक बार जब मन में इतने सारे सवाल उठने लग जाते हैं तो मुश्किलें बढ़ जाते हैं।’’ अश्विन ने वन डे टीम से बाहर चल रहे टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म पर भी चिंता व्यक्ति की और उन्हें अपना दृष्टिकोण बदलने की सलाह दी। सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच में केवल 28 रन ही बना सके। अश्विन ने अपने हिंदी यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि यह एक या दो मैचों में ऐसा हो रहा है, लेकिन यह काफी आश्चर्यजनक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको स्वच्छंद होकर खेलना चाहिए लेकिन जब आपको पता होगा कि आप पर एक निश्चित तरीके से आक्रमण किया जा रहा है तो इस तरह की गेंदों को खेलने के लिए आपका एक अलग दृष्टिकोण होना चाहिए या बस उससे बचना चाहिए। आपको गेंदबाज को अपने मजबूत पक्ष के साथ गेंदबाजी करने के लिए मजबूर करना चाहिए।’’ अश्विन ने कहा, ‘‘सूर्यकुमार यादव बेहद अनुभवी खिलाड़ी है। वह बेहद क्षमतावान खिलाड़ी है और कोई भी कह सकता है कि वह भारतीय बल्लेबाजी में बदलाव लेकर आए और उन्होंने एक रास्ता दिखाया। लेकिन अब समय आ गया है कि वह कुछ समय निकालें और अपना दृष्टिकोण बदलें।’’ अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार संघर्ष करने वाले सैमसन को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी जिससे कि उनके अवचेतन मन में किसी तरह का संदेह अपनी पैठ नहीं बना सके। उन्होंने इस संदर्भ में हाल में बीसीसीआई पुरस्कार समारोह के दौरान सचिन तेंदुलकर की सलाह का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘सचिन तेंदुलकर ने भी बीसीसीआई पुरस्कार समारोह के दौरान कहा था कि अपने अवचेतन मन में किसी तरह के संदेह को पैठ नहीं बनाने दें क्योंकि ऐसा होने पर बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।’’  

चुनाव से पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है और 3-4 बदमाशों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। मगर एक दिन पहले पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। घटना बाहरी दिल्ली के भलस्वा इलाके की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक बिल्डिंग में कई बदमाश छिपे हैं। इन्हें पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग हुई तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रावाई की। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है और 3-4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि भलस्वा इलाके की एक बिल्डिंग में कुछ बदमाश छिपे हैं। इसके बाद रानीबाग थाने के एसएचओ पुलिस टीम के साथ हथियारों से लैस होकर बदमाशों को पकड़ने गए थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बदमाशों को हथियार डालने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस का कहा नहीं माना और फायरिंग करनी शुरू कर दी। सरेंडर करने के बजाय बदमाशों की तरफ से फायरिंग होती देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी एक्शन किया। इस बीच बदमाशों की तरफ से हुई अचानक फायरिंग में एक गोली एसएचओ को छूते हुए भी निकली। मगर उन्होंने एक बदमाश को मजबूती से पकड़ लिया और फिर उसे नहीं छोड़ा। थानेदार की गिरफ्त से बचने के लिए बदमाश ने एसएचओ के सिर में हथियार का बट मार दिया, जिससे वो घायल हो गए। पुलिस ने इस मुठभेड़ में बिल्डिंग से 3 से 4 बदमाशों को पकड़ा है। ये लोग किस गैंग से जुड़े हैं, इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

दुर्ग में बाइक सवार को ठोकर मार खंभे से जा टकराई हाइवा, केबिन में घंटों फसे रहे ड्राइवर-हेल्पर

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक ओवरलोड रेत से भरी हाईवा बाइक सवार को ठोकर मारते हुए एक लोहे के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का सामने का हिस्सा पूरी तरह से अंदर धंस गया, और उसमें बैठे चालक और परिचालक दोनों अंदर फंस गए. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने दोनों को बाहर निकाला. बता दें, यह हादसा टाउनशिप और पावर हाउस को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज पर हुआ, जहां भारी वाहनों को पहले ही प्रतिबंधित किया गया था. तेज रफ्तार हाईवा सेक्टर 1 से नंदिनी जाने वाले ओवर ब्रिज पर आ रहा था. जैसे ही हाईवा ब्रिज से नीचे उतरा, वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बीएसपी कर्मचारी को ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

चेल्सी की शानदार वापसी, वेस्ट हैम को 2-1 से हराया

लंदन चेल्सी ने शुरू में पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए वेस्ट हैम को 2-1 से हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। चेल्सी की यह आठ मैचों में दूसरी जीत है जिससे वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। वह अब मैनचेस्टर सिटी से दो अंक ऊपर और तीसरे स्थान पर मौजूद नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट से चार अंक पीछे है। वेस्ट हैम 15वें स्थान पर है। पैर की चोट के कारण पिछले छह मैच में नहीं खेल पाने वाले इंग्लैंड के फारवर्ड जारोड बोवेन ने मध्यांतर से तीन मिनट पहले गोल करके वेस्ट हैम को बढ़त दिला दी। जब लग रहा था कि वेस्ट हैम मैच पर नियंत्रण बना रहा है तब चेल्सी ने 64वें मिनट में पलटवार किया। एंज़ो फर्नांडीज के शॉट को लाइन पर रोक दिया गया था, लेकिन स्थानापन्न पेड्रो नेटो ने रिबाउंड पर गोल कर दिया। इसके 10 मिनट बाद वेस्ट हैम के डिफेंडर आरोन वान बिसाका ने आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।  

चाकूबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यायधानी के सरकण्डा थाना क्षेत्र में रविरात हुई चाकूबाजी के 7 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपी मुन्नू खान, रिंकू खान, अकबर खान, असरफ खान, सलमान खान, खिजाम खान, सहाजद खान ने छट्ठी कार्यक्रम के दौरान 3 लोगों से आपसी विवाद के चलते मारपीट और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. जानकारी के अनुसार, सरकण्डा के अशोक नगर मुरूम खदान निवासी ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर (23 वर्ष), पिता दयादास मानिकपुरी ने बीते दिन 2 फरवरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह रात में करीब 9.30 बजे खाना खाकर घर के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले का संजू दौड़ते हुये आया और बताया कि पप्पू साहू के घर छट्ठी कार्यक्रम के दौरान श्रवण साहू और मुन्नू खान लोगों से झगड़ा विवाद हो रहा है. इस पर उसने मौके पर जाकर देखा तो श्रवण साहू को उक्त 7 आरोपी मिलकर लात मुक्के डंडे से मारपीट कर रहे थे. ओमप्रकाश ने मारपीट को रोकने की कोशिश की, तो रिंकू खान ने पीछे से पकड़ा और मुन्नू खान मेरी हत्या करने के नियत से चाकू निकालकर पेट में ताबड़तोड़ वार कर चोट पहुंचाया, इसी बीच पीछे से भी किसी ने उसके सिर पर डण्डे से वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया. प्रार्थी ओमप्रकाश ने शिकायत में यह भी कहा कि सभी 7 आरोपियों ने एक राय होकर श्रवण साहू और मुझे हत्या करने के नियत से मारपीट और चाकू से हमलाकर मौके से फरार हैं. मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अप.क्र. – 195/2025, धारा – 109, 191(2), 191(3), 190 बीएनएस,  25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर सभी फरार आरोपियों की पतासाजी कर आज धर दबोचा है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कुबूल किया है, जिसके बाद सभी को आज न्यायालय में पेश किया गया है. आरोपियों की पहचान: 01. मोह. मुख्तार खान उर्फ मुन्नू पिता करीम खान उम्र 19 वर्ष. 02. मोह. मिराज उर्फ रिंकू पिता मोह. अन्नू उम्र 21 वर्ष. 03. अकबर खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष. 04. असरफ खान पिता अमजद खान उम्र 19 वर्ष. 05. सलमान उर्फ बौना खान पिता मुन्ने खान उम्र 24 वर्ष. 06. खिजाम खान पिता सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष. 07. सहाजद खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान उम्र 20 वर्ष.     सभी निवासी अशोक नगर एकता कालोनी सरकण्डा,थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.).

एसए 20 के तीसरे सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद राशिद खान ने कहा- वैसे ही कप्तानी करना चाहता था

गक्बेरहा एसए 20 के तीसरे सत्र में एमआई केपटाउन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत कप्तान राशिद खान ने कहा कि वह उसी तरह से कप्तानी करना चाहते थे जैसी पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की थी। पिछले दो सत्र में खराब प्रदर्शन और प्लेआफ में जगह नहीं बना पाने के बाद एमआई केपटाउन एसए20 के तीसरे सत्र में नौ मैचों में छह जीत दर्ज करके तीस अंक के साथ शीर्ष पर है। राशिद की कप्तानी में पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम ने सभी को चौंकाते हुए सुपर आठ चरण में आस्ट्रेलिया को हराया और फिर अंतिम चार में पहुंची थी। राशिद ने पार्ल रॉयल्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, ‘‘मैं एमआई केपटाउन की कप्तानी उसी तरह से करना चाहता था जैसे विश्व कप में अफगानिस्तान के लिये की थी। कोच रॉबी पीटरसन ने भी मुझसे यही कहा। इस साल मैं खिलाड़ियों को बेहतर समझता था और उनके साथ काफी समय बिताया था जिससे मुझे पता था कि किस गेंदबाज का इस्तेमाल कब करना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अहम बात खिलाड़ियों से स्पष्ट संवाद रखना था। उन्हें पता होना चाहिये कि कप्तान के दिमाग में क्या चल रहा है और मुझे पता होना चाहिये कि वे क्या सोच रहे हैं। पहले साल में इससे बेहतर कर सकता था लेकिन हम सब लगातार सीखते हैं।’’ इस अनुभवी लेग स्पिनर ने कहा कि इस बार हर खिलाड़ी जिम्मेदारी लेकर खेला है जिससे उनका काम आसान हो गया। उन्होंने कहा,‘‘पिछले दो साल हमने अच्छी क्रिकेट खेली लेकिन फिनिशिंग नहीं कर सके। इस बार हमने टीम प्रयास से अच्छा किया और जिसे भी मौका मिला, उसने योगदान दिया है। चाहे वह बल्लेबाज हो, गेंदबाज या फील्डर। सबसे अहम बात है कि हम खेल का मजा ले रहे हैं और नतीजों की परवाह नहीं कर रहे।’’ उन्होंने कहा कि टीम में नेतृत्व दल होने से उन्हें काफी मदद मिल रही है। राशिद ने कहा, ‘‘टीम में एक अच्छा नेतृत्व दल होना जरूरी है। खासकर मेरे जैसे विदेशी खिलाड़ी के लिये यहां आकर कप्तानी करना आसान नहीं था लेकिन बाकी सीनियर खिलाड़ियों ने मेरी काफी मदद की। सभी ने मिलकर जिम्मेदारी ली है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मुझे यह नहीं सोचना पड़ता कि मैं अकेले फैसले ले रहा हूं। मैं दूसरों की भी सुनता हूं जो काफी अनुभवी हैं। ये खिलाड़ी इन हालात में काफी खेल चुके हैं और यहीं बड़े हुए हैं। उन्हें हालात की अच्छी समझ है और मुझे उनसे काफी मदद मिलती है।’’  

SP-DSP समेत 500 पुलिस वालों ने डाली रेड, मिली 20 करोड़ की अफीम, अफीम की खेती को की नष्ट

रोहतास नशे के खिलाफ बिहार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 20 करोड़ की अफीम की खेती को नष्ट किया है। बताया जा रहा है कि रोहतास जिले में बिहार- झारखंड के सीमा पर स्थित नौहट्टा थाना के बेलौजा सोनडीला पर एसपी रौशन कुमार के नेतृत्व मे बड़ी छापेमारी की गई। इस दौरान बीस करोड़ के अफीम की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान शराब की कई भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया है। बताया जा रहा है कि एसपी-डीएसपी, 23 थानाध्यक्ष समेत करीब पांच सौ पुलिस बल छापामारी में शामिल थे। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान अफीम की खेती को नष्ट कर नशे पर जोरदार प्रहार किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रोहतास जिले के सुदूर सिंहपुर गांव में अफीम की यह खेती की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरे इलाके को सीज कर दिया। ट्रैक्टर ला कर पुलिस ने पूरी फसल को नष्ट कर दिया। कहा जा रहा है कि अफीम की यह पूरी खेती 10 एकड़ में की गई थी। 10 एकड़ की अफीम की खेती की कीमत 20 करोड़ बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि फसल के पूरी तरह से तैयार होने के बाद इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है। खुले आसमान के नीचे अफीम की यह फसल लहलहा रही थी और अफीम की मोटी-मोटी गांठें लहरा रही थीं। हालांकि, अफीम की यह खेती किसने की थी अभी इसके बारे में पुलिस की तरफ से विशेष जानकारी नहीं दी गई है।

एटीपी टूर: मेदवेदेव ने कड़े मुकाबले में वावरिंका को हराया

रोटर्डम विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने कड़ी चुनौती पेश की और दो पूर्व विजेताओं के बीच मुकाबले में स्विस स्टार स्टेन वावरिंका को हराकर एटीपी रोटर्डम ओपन में वापसी की। दूसरे वरीय खिलाड़ी ने पहले सेट में दो सेट प्वाइंट गंवाने के बावजूद साथी पूर्व चैंपियन वावरिंका पर 6-7(8), 6-4, 6-1 से रोमांचक जीत दर्ज की। हालांकि, उन्होंने 2023 में खिताब जीतने के बाद पहली बार इंडोर हार्ड-कोर्ट एटीपी 500 इवेंट में दूसरे दौर में प्रवेश करने के लिए अच्छी वापसी की। इवेंट के राउंड ऑफ 32 के अन्य मैचों में, वाइल्डकार्ड पर खेल रहे छठे वरीय यूनानी खिलाडी स्टेफानोस सितसिपास ने फ्रांस के क्वालीफायर हेरोल्ड मेयोट को सीधे सेटों में 6-1,7-5 से हराया, जबकि पोलैंड के आठवें वरीय ह्यूबर्ट हर्काज़ ने सेंटर कोर्ट पर 77 मिनट तक चले मुकाबले में इटली के फ्लेवियो कैबोली को 6-3,6-2 से हराया। इटली के क्वालीफायर मटिया बेलुची ने सोमवार रात को नीदरलैंड के मीस रोटगेरिंग को राउंड ऑफ 32 के एक अन्य मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मेदवेदेव बनाम वावरिंका मुकाबले पर ध्यान केंद्रित था, क्योंकि दोनों पूर्व चैंपियन हैं और मेदवेदेव कुछ वर्षों के बाद इस इवेंट में वापस आ रहे थे। रोटर्डम में 2015 के खिताब विजेता वावरिंका ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरकार मेदवेदेव के जीत की रेखा पार करने के कारण उनकी ऊर्जा खत्म हो गई। 28 वर्षीय मेदवेदेव का अगला मुकाबला इतालवी क्वालीफायर मटिया बेलुची से होगा। अगर मेदवेदेव इस सप्ताह खिताब जीतने में सफल हो जाते हैं, तो यह रोम में 2023 एटीपी मास्टर्स 1000 के बाद उनका पहला खिताब होगा। यह पहली बार भी होगा जब पूर्व विश्व नंबर 1 खिलाड़ी ने एक ही इवेंट दो बार जीता हो, जबकि उनके पिछले 20 खिताब अलग-अलग टूर्नामेंट में आए हैं। मेदवेदेव को पिछले दो एटीपी मुकाबलों में मात देने के बाद, वावरिंका को आगे की चुनौती का एहसास था और इनका गेम प्लान शुरू से ही स्पष्ट था। 39 वर्षीय वावरिंका ने न केवल लम्बी रैलियों में भाग लिया, बल्कि उन्होंने अपनी निरंतर आक्रामकता के साथ मेदवेदेव पर हमला किया। वावरिंका ने 29 शॉट के सेट प्वाइंट को रोक दिया, जो ओपनर की सबसे लंबी रैली के रूप में दोगुना था, उन्होंने अपना प्रभुत्व स्थापित किया और फोरकोर्ट में प्वाइंट को पूरा किया। उन्होंने खेल के इस पैटर्न का इस्तेमाल 69 मिनट के पहले सेट के अधिकांश समय में मेदवेदेव को परेशान करने के लिए किया, जिसके दौरान स्विस खिलाड़ी ने नेट पर 17 में से 12 अंक जीते। मेदवेदेव पहले सेट के अंत में टॉयलेट ब्रेक से पूरी तरह से अलग खिलाड़ी के रूप में लौटे। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में नंबर 7 ने अपनी आक्रामकता का स्तर बढ़ाया, जिसने धीरे-धीरे वावरिंका से अधिक गलतियां कराना शुरू कर दिया और उनके विनर्स की संख्या में भारी कमी आई, जो दो सेटों के बीच 16 से गिरकर 5 हो गई। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, वावरिंका को पहले सेट में कोर्ट के सभी कोणों से विनर्स को फायर करने वाली रेंज को फिर से खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मेदवेदेव ने अंतिम सेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।  

नर्मदा लोक का काम 150 करोड़ रुपए की लागत से तीन चरणों में, 20 करोड़ से कोरी घाट से नर्मदा घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा

नर्मदापुरम उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम में जल्द ही नर्मदा लोक आकार लेना शुरू कर देगा। नर्मदा लोक का काम 150 करोड़ रुपए की लागत से तीन चरणों में किया जाएगा। इसके पहले चरण में 20 करोड़ से कोरी घाट से नर्मदा घाट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नर्मदापुरम के खर्राघाट से गोंदरी घाट तक 5 किलोमीटर लंबा नर्मदा लोक कॉरिडोर बनेगा। इसकी टेक्निकल स्वीकृति के लिए नगर पालिका ने डीपीआर बनाकर भोपाल भेजी है। स्वीकृति आते ही फरवरी के आखिरी सप्ताह तक टेंडर हो जाएंगे। इसके बाद काम शुरू होगा। नर्मदा लोक की डीपीआर इंदौर की कला आकार एसोसिएट्स ने तैयार की है। नर्मदा लोक कॉरिडोर में खर्राघाट से गोंदरी घाट तक 5 किमी में घाटों की सूरत बदलेगी। पार्किंग, सुरक्षा के मजबूत इंतजाम होंगे। नर्मदा लोक बनाने का काम कामाख्या देवी मंदिर बनाने वाली कंपनी को मिला है। इस प्रोजेक्ट में राजघाट, विवेकानंद घाट और पोस्ट ऑफिस घाट की ड्रॉइंग एक समान रखी गई है। इसमें पूजन-पाठ के लिए गुर्जे बनेंगे। राजघाट पर तर्पण, पिंडदान हो सकेंगे। इसके अलावा घाट का चौड़ीकरण होगा। पोस्ट ऑफिस घाट पर ट्रैक भी बनेगा। नर्मदा लोक कॉरिडोर में ये काम होंगे     प्रवेश द्वारः सेठानी घाट प्रवेश द्वार और कॉरिडोर जयपुरी लाल पत्थरों से बनेगा। द्वार के गेट पर नक्काशी होगी। सलकनपुर की तर्ज पर बाघ का चेहरा और गुंबद रहेगा। कॉरिडोर के बीच में इतिहास की जानकारी मिलेगी।     सेठानी घाटः सेठानी घाट से पर्यटन घाट तक सौंदर्यीकरण किया जाएगा। गुर्जों पर खुले पंडाल बनेंगे। बैठकर नर्मदा दर्शन होंगे। निर्धारित क्षेत्र में जबलपुर के ग्वारी घाट, ओंकारेश्वर की तरह बोटिंग होगी।     210 मीटर का कॉरिडोर: सेठानी घाट से मंगलवारा घाट तक 210 मीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा। इसमें पेड़-पौधे, लाइटिंग कर लाल पत्थर से पाथवे का डेवलप होगा।     कोरी घाटः ऊपर पार्किंग बनेगी। ऊपरी हिस्से में ही किड्स प्लाजा बनेगा। घाट पर वाटर एक्टिविटी होगी। पार्क में झूले और पौधे लगेंगे। कोरी घाट से व्यू पॉइंट बनेगा, जिससे नर्मदा का सौंदर्य निहार सकेंगे।     हर्बल पार्क घाटः गोंदरी घाट तक करीब दो किमी के दो वॉकिंग ट्रैक डेवलप होंगे। एक नर्मदा नदी के सामान्य लेवल से सटकर, दूसरा ऊपर हिस्से में बनेगा ताकि बारिश में बाढ़ जैसी स्थिति होने पर भी दूसरा ट्रैक डूबे नहीं। हर्बल पार्क में योग का स्थान भी निर्धारित रहेगा। 12 आसनों की मुद्रा नजर आएगी। पाथ वे और ओपन जिम का उपयोग लोग कर सकेंगे। ट्रैक के दोनों तरफ औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।     पर्यटन घाटः पर्यटन घाट को चौपाटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां दुकानें बनेंगी। यहां म्यूजिक पॉइंट, सेल्फी पॉइंट, पार्क और लाइट फाउंटेन लगेंगे। बड़ा पार्किंग स्थल बनेगा। श्रद्धालुओं के वाहन सेठानी घाट के बजाय इसी पार्किंग में खड़े होंगे। 2023 में शिवराज ने की थी नर्मदा कॉरिडोर की घोषणा वर्ष 2023 में नर्मदा जयंती पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। चौहान नर्मदा जयंती पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि जैसा महाकाल लोक, सलकनपुर में देवी लोक बन रहा है, वैसा ही नर्मदापुरम में मां नर्मदा कॉरिडोर बनाया जाएगा। घोषणा के बाद कॉरिडोर का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। दो साल तक धीमी गति से चलने के बाद अब जाकर कॉरिडोर बनाने की रूपरेखा तेज हुई है। प्रथम चरण में 20 करोड़ रुपए के काम को टीएस (टेक्निकल स्वीकृति) के लिए भोपाल भेजा गया है। बाढ़ मैनेजमेंट के अनुसार बनाया प्लान लोगों के सुझाव के बाद नर्मदा रिवर फ्रंट के अनुसार डिटेल सर्वे कर डीपीआर बनाई गई है। नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने बताया कि करीब 150 करोड़ रुपए में नर्मदा लोक कॉरिडोर का काम होगा। प्रथम चरण में 20 करोड़ के काम होंगे। टेंडर जारी होने के बाद काम शुरू होगा। बारिश में आने वाली बाढ़ के लेवल को देखते हुए प्लान बनाया गया है। प्रथम चरण की डीपीआर 20 करोड़ रुपए की नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि महाकाल लोक जैसा ही नर्मदा लोक कॉरिडोर बनेगा। प्रथम चरण में मंगलवारा घाट से कोरी घाट तक काम होगा। जिसमें सेठानीघाट, नर्मदा लोक द्वार, पर्यटन घाट बनाए जाएंगे। पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। दूसरी नदियों की तरह नर्मदापुरम में भी लोग नौका विहार कर सकेंगे। सीएमओ हेमेश्वरी पटले ने कहा कि प्रथम चरण की डीपीआर 20 करोड़ रुपए की बनाई है। टेक्निकल स्वीकृति आते ही टेंडर होगा। प्रथम चरण में सेठानी घाट, कोरी घाट, पर्यटन घाट का काम होगा। बाद में जैसे-जैसे फंड मिलेगा, वैसे-वैसे अगले चरण में मंगलवारा घाट, हर्बल पार्क से गोंदरी घाट तक वॉकिंग खर्रा घाट के काम होंगे। जानिए, नर्मदा जयंती क्यों मनाई जाती है पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ माह में शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मां नर्मदा का अवतरण हुआ था, इसलिए हर साल नर्मदा जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन नर्मदा नदी में डुबकी लगाने से व्यक्ति के समस्त पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि मां नर्मदा की उपासना करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि मिलती है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक में नर्मदा जयंती का मुख्य कार्यक्रम होता है। नदी के तट पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। नर्मदापुरम में नर्मदा घाटों को सजाया जाता है। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जाती है। शाम से देर रात तक सेठानी घाट पर आयोजन नर्मदापुरम में सुबह 9:30 बजे मां नर्मदा जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 3 बजे मोरछली चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक सेठानी घाट पर जल मंच से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो देर रात तक जारी रहेंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88