LATEST NEWS

डिप्टी सीएम ने कहा, मुझे पता लगा कि किसान वल्लभ भवन आ रहे हैं तो सरकार खुद उनके पास आ गई

भोपाल बिजली के बढ़े रेट और फसल के कम दाम जैसे कई मुद्दों पर भोपाल पहुंचे प्रदेशभर के किसानों ने धरना खत्म कर दिया है। किसान मंत्रालय का घेराव करने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा धरनास्थल पर पहुंच गए। डिप्टी सीएम ने कहा, मुझे पता लगा कि किसान वल्लभ भवन आ रहे हैं तो सरकार खुद उनके पास आ गई। डिप्टी सीएम ने किसानों की सारी मांगों को पूरा करने की बात कही। इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला डिप्टी सीएम को सौंप दिया। देवड़ा बोले- सरकार ने हमेशा किसानों के हित में निर्णय किए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रदेश सरकार ने समय-समय पर किसानों के हित में निर्णय लिए हैं। जो भी शिकायती ज्ञापन मिले हैं, उनका जल्द समाधान किया जाएगा। किसान हमारे हैं, हम आपसे अलग नहीं हैं। हम आपके साथ खड़े हैं।’ इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला डिप्टी सीएम को सौंप दिया। ‘सरकार अच्छे रेट के नाम पर झुनझुना पकड़ा देती है’ भारतीय किसान संघ के बैनर तले जुटे किसान लिंक रोड नंबर-1 स्थित ऑफिस के सामने धरना दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार फसलों के अच्छे रेट के नाम पर हर बार झुनझुना पकड़ा देती है। संघ के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान ने कहा, प्रदेश में किसान राजस्व विभाग के फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन, नक्शा सुधार जैसे कार्यों में की जा रही लूट से परेशान हो गया है। पटवारी से एक चिड़िया भी बनवाना हो तो रिश्वत देनी पड़ती है हरदा से आए किसान ने कहा, मेरे पास सात एकड़ जमीन है। सागौन लगाया था, उसे काटने की अनुमति नहीं मिल रही है। सूर्या कलेक्शन में पांच साल से रुपए जमा कर रह हैं। इसकी रसीदें भी हैं, लेकिन अब पैसा नहीं मिल रहा है। फसलों के रेट अच्छे नहीं मिलते। सभी काम रिश्वत देने के बाद होते हैं। पटवारी से एक चिड़िया बनवाना हो तो रिश्वत देना पड़ता है। इसमें तो सब बड़े-बड़े लोग भी शामिल हैं। किसान का कहना है कि जब तक वोट नहीं डलते तब तक सब बात सुनते हैं। अब वोट देकर राजा बना दिया, तो उन्होंने हमें अपने हाल पर छोड़ दिया। ऐसे ही काम हो रहे होते तो बच्चों को वहां छोड़कर यहां थोड़े ही आते। हमें इसमें मजा थोड़े ही आता है। बड़ी संख्या में तैनात रही पुलिस ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारी और डामरीकरण के चलते किसानों को मुख्य सड़क पर धरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते संघ कार्यालय के ठीक सामने सर्विस रोड पर धरना प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं का दोपहर 3 बजे के बाद किसान वल्लभ भवन का घेराव करने का प्लान था। उधर, पुलिस ने बेरिकेडिंग कर रखी थी। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

Ed Sheeran ने स्ट्रीट पर करवाई चंपी

चेन्नई ग्लोबल पॉप सेंसेशन एड शीरन इस वक्त चेन्नई में हैं और 5 फरवरी 2025 को अपना लाइव कॉन्सर्ट करेंगे। इससे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो स्ट्रीट पर देसी अंदाज में हेड मसाज करवाते दिख रहे हैं। उनका चंपी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भर-भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। Ed Sheeran इस वक्त +-=÷× टूर (मैथमेटिक्स टूर) के लिए इंडिया में हैं। वो 5 फरवरी, बुधवार को चेन्नई में परफॉर्म करेंगे। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें एक आदमी उन्हें तगड़ा हेड मसाज दे रहा है और सिंगर खूब इंजॉय कर रहे हैं। वो खुश दिख रहे हैं और हैरान भी। एड शीरन का वीडियो वायरल ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘अब अगर आप गाने के लिरिक्स भूल गए तो हमें कारण पता चल जाएगा।’ दूसरे ने लिखा, ‘ब्रो एड शीरन को कल परफॉर्म करना है, प्लीज ध्यान से।’ 30 जनवरी को शुरू किया था इंडिया टूर एड शीरन इंडिया में 6 शहरों में टूर कर रहे हैं। उन्होंने 30 जनवरी को अपना पहला कॉन्सर्ट पुणे में किया था। उनका दूसरा कॉन्सर्ट संडे को हैदराबाद में था। अब वो चेन्नई में लाइव शो करेंगे। 15 फरवरी को दिल्ली में फाइनल कॉन्सर्ट एड शीरन के साथ चेन्नई में जोनिता गांधी भी परफॉर्म करेंगी। इसके बाद वो 8 फरवरी को बेंगलुरु में परफॉर्म करेंगे। फिर 12 फरवरी को शिलॉन्ग में लाइव शो है। ‘परफेक्ट’ सिंगर का फाइनल कॉन्सर्ट 15 फरवरी को दिल्ली में होगा। यहां पर Lisa Mishra उन्हें ज्वॉइन करेंगी।

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पहला मुकाबला कल खेलेगी, टिकट काउंटर पर हुआ जमकर हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 4-1 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी और अब रोहित की टीम की बारी है। रोहित की अगुवाई में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला गुरुवार को खेलेगी। वहीं दूसरे मैच के लिए ऑफलाइन टिकट की ब्रिकी शुरू हो गई। कटक में होने वाले इस मुकाबले को देखने के लिए फैंस के बीच काफी क्रेज है और इसी वजह से बुधवार को टिकट काउंटर पर काफी भीड़ जुट गई थी और भगदड़ जैसे हालात हो गए थे लेकिन पुलिस ने सही समय पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फैंस को काउंटर से हटाने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें भी की। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे कटक में खेला जाएगा, जिसके ऑफलाइन टिकट के लिए बुधवार को टिकट काउंटर पर जमकर बवाल हुआ। बाराबती स्टेडियम के बाहर सुबह से ही फैंस की लंबी लाइन मौजूद थी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस टिकट काउंटर के ऊपर चढ़ गए हैं और पुलिस उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है। दूसरे वनडे के लिए मैच के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री आज सुबह 9 बजे शुरू हुई। बुधवार और गुरुवार को टिकट खरीद सकेंगे। हालांकि पहले दिन ही भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। वहीं अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच से पहले ओडिशा के कटक में बाराबती स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी। भारत बनाम इंग्लैंड वनडे टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा (पहले दो वनडे), जसप्रीत बुमराह (तीसरा वनडे) और वरुण चक्रवर्ती।

अब आम आदमी की टोल समस्या होगी जल्द दूर, नितिन गडकरी ने देश में बड़े बदलाव के दिए संकेत

नई दिल्ली केंद्र सरकार टोल से भी जल्द ही बड़ी राहत देने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐसे संकेत दिए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि टोल को लेकर सभी की ‘शिकायतें’ खत्म होने वाली हैं। खास बात है कि सरकार ने बजट 2025 में 12 लाख रुपये की आय पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगाकर बड़ी राहत का ऐलान किया था। मीडिया से बातचीत में गडकरी से जब टोल से राहत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘जल्द ही मिल जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा अध्ययन पूरा हो गया है। हम जल्द ही ऐसी स्कीम लाएंगे कि सभी लोगों को टोल से एक प्रकार से तकलीफें खत्म हो जाएंगी।’ हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया, लेकिन कहा, ‘पर मैं जल्द ही स्कीम जारी करके इसे खत्म करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे भी बहुत कार्टून निकलते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल करते हैं। टोल को लेकर लोग नाराज ही हैं। मैं बस इतना ही कह सकता हूं आने वाले कुछ ही दिनों में यह नाराजगी दूर हो जाएगी।’ केंद्रीय मंत्री ने टोल कलेक्शन के तरीके में भी बदलाव के संकेत दिए हैं। जब टोल टैक्स के लिए बार-बार रुकने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, ‘देखिए 99 फीसदी फास्टैग हैं। रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी कहीं।’ उन्होंने संकेत दिए हैं कि इसे सैटेलाइट से जोड़ने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार कई नीतियां जारी करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश करने के दौरान मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये की सालाना आय पर कर छूट की घोषणा की है। वेतनभोगी करदाताओं के लिए 75,000 रुपये की मानक कटौती के साथ अब 12.75 लाख रुपये तक कोई कर नहीं लगेगा। साथ ही सरकार इनकम टैक्स को लेकर नया बिल भी इस सप्ताह पेश करने जा रही है।

विजय माल्या ने दावा किया है कि किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 6200 करोड़ का कर्ज था, उससे कहीं अधिक बैंकों ने वसूल लिए

कर्नाटक भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने कर्नाटक हाई कोर्ट में किंगफिशर एयरलाइंस के खिलाफ चल रही कर्ज वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी है। विजय माल्या ने दावा किया है कि किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 6200 करोड़ का कर्ज था। बैंक के अधिकारियों ने प्रारंभिक कर्ज की राशि की तुलना में कहीं अधिक वसूल लिया है। आपको बता दें कि यह याचिका 3 फरवरी 2025 को दायर की गई थी। इस मामले पर न्यायमूर्ति आर देवदास द्वारा बुधवार को संक्षिप्त सुनवाई की गई। विजय माल्या के लिए पेश हुए वरिष्ठ वकील साजन पूवैया ने हाईकोर्ट को बताया कि वह किसी अंतरिम राहत के लिए नहीं कह रहे हैं, जब तक कि संबंधित पक्षों से सुनवाई न हो जाए। कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए दस बैंकों, एक वसूली अधिकारी और एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी किया है। आपको बता दें कि इन्हें याचिका में पार्टी बनाया गया है। विजय माल्या ने इस सप्ताह की शुरुआत में कई राष्ट्रीय और प्राइवेट बैंकों (जिनमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एक एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी शामिल हैं) के खिलाफ उनकी वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी थी। अपनी याचिका में माल्या ने कोर्ट से यह अनुरोध किया कि फिलहाल इस रिकवरी की प्रक्रिया को रोकी जाए और अंतरिम स्थगन आदेश जारी किया जाए। पिछले साल दिसंबर महीने में विजय माल्या ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया था कि बैंकों ने 6,203 करोड़ के कर्ज की राशि के अलावा ब्याज भी वसूल लिया है। यह राशि डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारित की गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में लोकसभा में यह कहा था कि विजय माल्या की 14,131.6 करोड़ की संपत्तियां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को लौटा दी गई हैं। आपको बता दें कि विजय माल्या 2016 में ब्रिटेन भाग गए थे। भारत में किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए कई बैंकों के कर्जों में डिफॉल्ट के कारण वह वांटेड हैं।

राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में सड़क हादसे , कुल 5 लोगों मौत

राजस्थान राजस्थान के बारां और दौसा जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे हुए, जिनमें कुल 5 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बारां में सगाई के दिन ही एक युवक और उसके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई, वहीं दौसा में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलटने से दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। बारां जिले के मांगरोल में एक कार हादसे में 23 वर्षीय पराग, देवकरण (65) और बद्रीलाल (50) की जान चली गई। पराग ने कुछ ही घंटे पहले अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनाई थी और घर लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे में जीवनलाल और विष्णु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना मांगरोल से मध्य प्रदेश के श्योपुर जाने वाले हाईवे पर मऊ बालाजी के पास हुई, जब पराग की कार सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद दूसरी कार के ड्राइवर और अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पराग की सगाई सीसवाली गांव की एक युवती से हुई थी। हादसे के बाद पराग और उसके रिश्तेदारों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। परिवार में गहरे शोक का माहौल है, वहीं जिस लड़की से पराग की सगाई हुई थी, उसके घर में भी मातम छा गया है। दौसा में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत, 16 घायल राजस्थान के दौसा जिले में एक और बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। दुर्घटना बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुई, जब महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस एक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे का कारण सड़क पर अचानक आए पशु को बचाने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण खो बैठना बताया जा रहा है। बस में अधिकतर महिलाएं सवार थीं, जो हादसे के वक्त गहरी नींद में थीं। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों में 7 को दौसा रेफर किया गया, जबकि 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।  

कवर्धा में 20 लाख रुपए की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा आबकारी विभाग और कवर्धा पुलिस की संयुक्त टीम को शराब तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख रुपए से अधिक की शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में शराब ट्रक में भरकर आ रही थी. जिसे नगरीय निकाय चुनाव में खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है. यह मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में शराब भरकर छत्तीसगढ़ की ओर आ रही है. आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात नाकेबंदी कर शराब तस्कर को पकड़ा. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश जमरे और इंदौर का रहने वाला बताया. ट्रक पर MP09GH5531 नंबर लिखा हुआ था. पुलिस को चेकिंग में ट्रक में से 393 पेटी देसी शराब और 100 पेटी अंग्रेजी शराब मिली. आरोपी राजेश जामरे को धारा 34(1)क, 34(2) 36,59 (क) के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद मिल्‍कीपुर में मतदान के बीच राममय हुए अवधेश प्रसाद

मिल्‍कीपुर उत्‍तर प्रदेश की मिल्‍कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इस बीच फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने में हाथ में हनुमान चालीसा लिए पाठ करते नज़र आ रहे हैं। सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मिल्‍कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार हैं। वीडियो आज सुबह का बताया जा रहा है। इसमें सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्‍या के इनायत नगर स्थित अपने घर में पूजा के लिए बैठे दिख रहे हैं। सांसद के घर के इस कोने में देवी-देवताों के सथ हनुमान जी एक बड़ी तस्‍वीर लगी है। सांसद उसके सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते दिख रहे हैं। बता दें कि मिल्‍कीपुर सीट से 2022 के चुनाव में अवधेश प्रसाद ही जीते थे लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में सांसद का चुनाव जीतने के बाद उन्‍होंने इस सीट से इस्‍तीफा दे दिया था। उसके इस्‍तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इसी वजह से इस पर उपचुनाव हो रहा है। सपा से उम्‍मीदवार बने अपने बेटे अजीत प्रसाद को जिताने के लिए सांसद अवधेश प्रसाद ने पूरी ताकत लगाई हुई थी। पिछले दिनों सांसद का रोने का एक वीडियो वायरल हुआ था। एक युवती की हत्‍यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सांसद ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेन्‍स बुलाई थी। जैसे ही कैमरे ऑन हुए सांसद फूट-फूट कर रोने लगे थे। युवती की हत्‍या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर‍ लिया।   मतदान के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप जारी मिल्‍कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर सपा सुबह से ही ईवीएम मशीनों की खराबी और कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी के आरोप लगा रही है वहीं भाजपा कार्यकर्ता भी सपा प्रत्‍याशी पर सांसद पिता के रसूख का गलत इस्‍तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ओर से चुनाव आयोग से निष्‍पक्ष चुनाव कराने की मांग की जा रही है।

जयपुर जिले में बुधवार को होगा किसान रजिस्ट्री शिविरों का आगाज, हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान

   जयपुर में 31 मार्च तक ग्राम पंचायतों में होगा किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन जिला कलक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का किया गया गठन फार्मर आईडी के अलावा किसानों को विभागीय योजनाओं से भी किया जाएगा लाभांवित   जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बुधवार, 5 फरवरी से जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन होगा। शिविरों के सफल आयोजन के लिए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला स्तरीय हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। अपनी ग्राम पंचायत में शिविर के आयोजन सहित अन्य जानकारियां हासिल करने के लिए आमजन एवं किसान दूरभाष नंबर 0141-2209905, 0141-2209906 पर संपर्क कर सकते हैं। 5 फरवरी को जयपुर जिले के मौजमाबाद के मोखमपुरा, किशनगढ़-रेनवाल के लुनियावास, जयपुर के सुमेल, जोबनेर के ढाणी नागान, आमेर के लबाना, सांगानेर के गोनेर, फुलेरा-सांभरलेक के हबसपुरा, जमवारामगढ़ के भानपुरा कलां, बस्सी के कानोता, कालवाड़ के बेगस, चौमूं के नांगल कलां, शाहपुरा के नायन, तुंगा के माधोगढ़, माधोराजपुरा के ढाबिच, फागी के लदाना, चाकसू के टुटोली, दूदू के सुनाड़िया सहित कोटखावदा और आंधी ग्राम पंचायत में शिविरों लगेंगे। किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं आमजन की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जयपुर जिले में किसान रजिस्ट्री शिविरों के सफल आयोजन एवं जिले के समस्त किसानों का एग्रीस्टैक पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने शिविरों के व्यापक प्रचार प्रसार के भी निर्देश दिये हैं ताकि जिले के प्रत्येक किसान को ना केवल शिविरों के आयोजन की जानकारी हो बल्कि शिविरों में किसान फार्मर आईडी बनाने के साथ-साथ अन्य विभागीय योजनाओं से लाभांवित हों सकें। प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक होगा शिविरों का आयोजन— एग्रीस्टैक योजनांतर्गत जयपुर में किसान रजिस्ट्री अभियान का आयोजन ग्राम स्तर पर 5 फरवरी से 31 मार्च तक किया जायेगा। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जायेगी। शिविरों का आयोजन प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक किया जाएगा। शिविर में किसान आईडी तैयार करने के साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री आरोग्य आयुष्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड मंगला पशु बीमा योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं उपचार सहित पशुपालन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से भी किसानों को लाभांवित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक किसान को विशिष्ट फार्मर आईडी 11 अंकों की प्रदान की जायेगी। किसानों द्वारा आईडी बनवाने के लिये आधार कार्ड, जमाबंदी, मोबाईल नम्बर की जरूरत होगी। भविष्य में किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं तक आसान पहुंच करने, प्रधानमंत्री किसान/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से प्राप्त आईडी उपयोगी होगी। बेहद सरल है फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया— शिविर कार्यक्रमानुसार 5 फरवरी से राज्य में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करवाये जा रहे हैं। कृषि भूमि से संबंधित व्यक्ति ग्राम पंचायत के शिविर में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं। फार्मर आईडी बनाने के लिए किसान को महज अपना आधार कार्ड, आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर वाला फोन और नवीनतम जमाबंदी लेकर शिविर में आना होगा। अपनी ग्राम पंचायत में शिविर कार्यक्रम की जानकारी www.rjfrc.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। हर किसान को मिलेगी 11 अंकों की एक विशिष्ट पहचान— किसान रजिस्ट्री, एग्रीस्टैक परियोजना के तहत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की एक पहल है। कृषक विवरण (कृषक का जनसांख्यिकीय विवरण, उसके द्वारा धारित कृषि भूमि का विवरण, प्रत्येक कृषि भूखण्ड के जीपीएस निर्देशांक, उस पर बोई गई फसलों का विवरण आदि) को डिजिटल इन्फास्ट्रक्चर में संकलित किया जाकर, प्रदेश के प्रत्येक किसान को ’आधार’ आधारित एक 11 अंकों की एक यूनिक आईडी (विशिष्ट किसान आईडी) आवंटित की जाएगी, जिससे किसान डिजिटल रूप से अपनी पहचान प्रमाणित कर सकेंगे। किसान आईडी डिजिटली सत्यापन योग्य पहचान है, जिसे www.rjfr.agristack.gov.in पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। फार्मर आईडी जनरेट होने के बाद भूमि संशोधन (खसरा जोड़ने या हटाने) के लिए पटवारी, भू-अभि. निरीक्षक या तहसीलदार से सम्पर्क किया जा सकता है। इस हेतु मोबाइल एप/वेबसाइट द्वारा प्रदेश के समस्त कृषकों के स्वामित्व वाले सभी खसरों को सम्मिलित करते हुए कृषक के ‘आधार’ से लिंक कराया जाएगा, तत्पश्चात कृषक से ऑनलाइन सहमति प्राप्त करते हए ई-हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसलिए उपयोगी है किसान रजिस्ट्री— भविष्य में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक है। राज्य एवं भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों को प्रदान करने के लिए फार्मर आईडी आवश्यक होगी। भविष्य में नामांतरण एवं क्रय-विक्रय पंजीयन की प्रक्रिया में भी फार्मर आईडी आवश्यक होगी। किसान रजिस्ट्री से किसानों को लाभ— किसान आईडी (बिना अतिरिक्त दस्तावेज) के माध्यम से सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकेगी। पात्र किसान का प्रधानमंत्री-किसान/मुख्यमंत्री-किसान सम्मान निधि योजना, अन्य योजनाओं में स्वतः जुड़ना सम्भव होगा। किसानों से फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्यों एवं अन्य योजनाओं में त्वरित (बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज के) खरीद संभव हो सकेगी। किसान की फसल के अनुसार डिजिटल तरीके से फसलों का बीमा संभव होगा। इसके अतिरिक्ति किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा ऋण आसानी एवं शीघ्रता से मिल सकेगा। किसानों को फसलों के लिए सेवाओं और बाजारों का व्यापक विकल्प मिल सकेगा। किसान अपनी फसलों, मृदा की स्थिति और कृषि-जलवायु परिस्थितियों के अनुसार परामर्श सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही, सरकारी योजनाओं में लाभों का समान वितरण सुनिश्चित हो सकेगा, साथ ही लाभ से वंचित पात्र किसानों की पहचान संभव होगी ।

US से 104 भारतीय डिपोर्ट, अमृतसर पहुंचा विमान, गृह मंत्रालय और अमेरिकी अधिकारियों के बीच होगी मीटिंग

अमृतसर डॉनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 प्रवासी भारतीयों को लेकर यूएस मिलिट्री एयरक्राफ्ट भारत पहुंच गया है. इस विमान ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड किया. विमान के जरिए 79 पुरुष और 25 महिलाएं भारत पहुंचे. जिनमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. ख़बरों के मुताबिक पंजाब पुलिस और अमृतसर जिला प्रशासन की टीमें हवाई अड्डे पर मौजूद थे. इसके अलावा एयरपोर्ट के अंदर अमेरिकी दूतावास के कर्मचारी भी थे. जानकारी के मुताबिक, डिपोर्ट किए गए लोगों को वतन वापसी पर गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. जानकारों के मुताबिक जिन लोगों को निर्वासित किया गया है उनमें से ज्यादातर को मैक्सिकन-अमेरिकी सीमा से पकड़ा गया था. ये सभी भारत में अपराधी नहीं हैं. क्योंकि उन्होंने भारत छोड़ने के लिए कानूनी तरीके का इस्तेमाल किया होगा. लेकिन डंकी रूट के जरिए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की और पकड़े गए. सूत्रों का कहना है कि पासपोर्ट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके उनकी पहचान की जा सकती है. असल में उनसे पूछताछ नहीं की जा सकती. पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंजाब के 30 निर्वासित लोगों में से अधिकांश गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन सहित माझा बेल्ट से हैं. जबकि अन्य जालंधर, नवांशहर, पटियाला, मोहाली और संगरूर से हैं. अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 पंजाब और पड़ोसी राज्यों के इन अवैध अप्रवासियों को लेकर भारत पहुंच रहा है.  पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने डिपोर्ट होकर भारत लौटने वालों के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर बनाए हैं. इस बीच पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को अमेरिकी सरकार के फैसले पर निराशा व्यक्त की थी. किस राज्य से कितने लोग? इस प्लेन में पंजाब से 30, हरियाणा से 33, गुजरात से 33, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश के 3 और चंडीगढ़ के 2 लोग हैं. बता दें कि अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर US एयरफोर्स के C-17 ग्लोबमास्टर एयरक्राफ्ट ने टेक्सास के पास अमेरिकी सैन्यअड्डे से उड़ान भरी. इस प्लेन में 104 अवैध भारतीय प्रवासी हैं. बता दें कि ट्रंप सरकार अवैध प्रवासियों को ले जाने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल करती रही है. इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास में भी अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से अवैध प्रवासियों को भेजा गया था. मालूम हो कि 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भारत बुलाने के लिए भारत सही कदम उठाएगा. अनुमान के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 18000 अवैध प्रवासी भारतीय हैं, जिन्हे भारत डिपोर्ट किया जाना है. ट्रंप के सत्ता में आने के बाद भारत सरकार ने इस समस्या को सुलझाने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी. बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास के अवैध प्रवासियों को भी उनके मुल्क भेज दिया था. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने टेक्सास के अल पासो और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हिरासत में रखे गए 5000 से अधिक अवैध अप्रवासियों को भी उनके देशों में भेजना शुरू कर दिया है. प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख अवैध भारतीय अप्रवासी रहते हैं. यह आंकड़ा अवैध प्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या का है. पहले स्थान पर मेक्सिको और दूसरे पर अल सल्वाडोर है. पिछले महीने भारत सरकार ने कहा था कि अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय नागरिकों को वापस लेने के मामले में भारत हमेशा तैयार रहा है. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि भारत यह जांच कर रहा है कि अमेरिका में कितने भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं और इन्हें वापस भेजा जा सकता है या नहीं. अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम शुरू किया है. इस प्रोग्राम के तहत ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेजने की कवायद शुरू कर दी है. पिछले हफ्ते ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारत और अमेरिका ने ऐसे लगभग 18000 भारतीयों की शिनाख्त की है, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं. पिछले हफ्ते अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी और अवैध प्रवासियों से जुड़ी समस्या का समाधान करने की इच्छा जताई थी. पवन खेड़ा ने यूपीए शासन की घटना को किया याद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्होंने एक बयान साझा करते हुए यूपीए शासन की एक घटना को याद किया। उन्होंने कहा कि  जब 2013 में भारतीय राजनयिक देवयानी कोबरागड़े को अमेरिका में “हथकड़ी लगाई गई और कपड़े उतारकर तलाशी ली गई तब भारत सरकार ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई थी।  विदेश सचिव सुजाता सिंह ने अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया था।” उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और राहुल गांधी और सुशील कुमार शिंदू जैसे कांग्रेस नेताओं ने उस समय भारत दौरे पर आए अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मिलने से इनकार कर दिया था और भारत सरकार ने अमेरिकी दूतावास को दी गई कई सुविधाएं वापस ले ली थीं। डाैंकी लगाकर गए थे युवक जितने भी लोगों को अब अमेरिका की ओर से वापिस भेजा जा रहा है। वह सभी एजेंटों के जरिये डौंकी लगवाकर जाते हैं। इस तरह एजेंट प्रति व्यक्ति 35 से 40 लाख रुपये लेते हैं। इन सभी लोगों को मैक्सिको, पनामा आदि के जंगलों के जरिये अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से प्रवेश करवाया जाता है। यहां तक बहुत सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अमेरिका तक पहुंच ही नहीं पाते और जंगलों में भूख-प्यास के मारे दम तोड़ देते हैं।

ड्रोन तकनीक से फसलों के उत्पादन में होगी वृद्धि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश ड्रोन संवर्धन एवं उपयोग नीति-2025 की स्वीकृति प्रदान की गई है। ड्रोन तकनीक से खेतों की सटीक स्थिति का मूल्यांकन हो सकेगा, जिससे फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी। फसलों में बीमारी, कीट और पर्यावरणीय प्रभावों की शीघ्र पहचान की जा सकेगी। इससे जल का कुशल उपयोग, जल संरक्षण में वृद्धि और सिंचाई लागत में कमी आएगी। ड्रोन से कृषि उत्पादकता और फसलों की गुणवत्ता में सुधार होगा। किसानों को ड्रोन प्रौद्योगिकी से नई कृषि पद्धतियों का लाभ मिलेगा।  

200 भूतपूर्व सैनिकों को एम्स भोपाल से नौकरी से निकाला, कर्मचारियों ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

भोपाल  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल ने 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से निकाल दिया है। ये सभी सुरक्षा कर्मियों के तौर पर काम कर रहे थे। एम्स प्रबंधन का कहना है कि इनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। इसलिए नई एजेंसी को काम दिया गया है। इससे सैकड़ों परिवारों पर बेरोजगारी का संकट आ गया है। नाराज पूर्व सैनिकों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बहाली की मांग की है। भोपाल के एम्स में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक सुरक्षा का काम देख रहे थे। इनकी संख्या करीब 200 थी। अचानक इन सभी को नौकरी से निकाल दिया गया। एम्स प्रबंधन ने इस कार्रवाई को एक नियमित प्रक्रिया बताया लेकिन इन कर्मचारियों में इसे लेकर नाराजगी सामने आई है। कर्मचारी कर रहे फैसले का विरोध निकाले गए पूर्व सैनिकों ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इंडियन वेटरन ऑर्गनाइजेशन की मदद से केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने अपनी बहाली की मांग की है। साथ ही एम्स के इस कदम की निंदा भी की है। परिवारों पर आजीविका संकट संस्थान के इस फैसले से सैकड़ों परिवार पर आजीविका का संकट आ गया है। एमपी की राजधानी भोपाल में बने एम्स में इलाज करने के लिए दूर दूर से लोग हर दिन हजारों की संख्या में आते हैं। लंबे समय से ये कर्मचारी उनकी व्यवस्था में लगे हुए थे। इसलिए एम्स में भी बिना किसी सुरक्षा दिक्कत के काम संपन्न होते रहते थे। इस निर्णय ने कर्मचारियों के मन में असंतोष पैदा कर दिया है। वहीं एम्स प्रबंधन नई एजेंसी को कॉन्ट्रैक्ट देने की बात कर रहा है।

अभिषेक सिंघवी ने बड़ा दावा करते हुए कहा- इस बार कांग्रेस नतीजों में चौंका सकती है

नई दिल्ली दिल्ली में मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने भी लंबे समय बाद दिल्ली में वोटिंग की। सिघंवी ने बताया कि मैं लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाल रहा हूं, पहले मेरा वोट जोधपुर में था जिसे मैंने इस बार दिल्ली ट्रांसफर कराया है। बातचीत के दौरान अभिषेक सिंघवी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस नतीजों में चौंका सकती है, हालांकि पार्टी को कितनी सीटें आएंगी,इसपर उन्होंने न बोलना ही बेहतर समझा। लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाला चौथी बार सांसद बने अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि लंबे समय बाद दिल्ली में वोट डाल रहा हूँ। मेरा वोट जोधपुर में था, लेकिन अब मैंने इसे दिल्ली में ट्रांसफर करवा लिया है। वोटिंग बहुत अच्छे से चल रही है और पोलिंग बूथों पर मतदाताओं का सम्मान और आदर के साथ स्वागत किया जा रहा है। वोट देने का अधिकार संविधान में सबसे बड़ा अधिकार है। मैं उन सभी संगठनों और कर्मचारियों को बधाई देता हूं जो 12 घंटे काम करेंगे। कांग्रेस चौंकाने वाली है वोट डालने के बाद उनसे कांग्रेस कती सीटों और प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि दिल्ली का मतदाता समझदार है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। सीटों से जुड़े सवाल पर अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह समय इस बात का नहीं है, शाम तक वोटिंग हो जाएगी। मुझे लगता है दिल्ली का वोटर परिपक्व है, वह ऐसी सरकार चुनेगा जो उसकी दिक्कतों को दूर करे और जीवन में सकरात्मक प्रभाव लाए।

13 साल की बालिका को डरा धमका कर बड़े पापा ने किया दुष्कर्म, आरोपी को 25 साल की सजा

कोरबा रिश्ते में बड़े पापा ने 13 साल की बालिका को डरा धमका कर दुष्कर्म किया। मामले में अपर सत्र न्यायाधीश ने बड़े पिता को 25 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। घटना सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में 8 जनवरी 2022 की है। यहां रहने वाले एक वाहन चालक के घर में रह कर उसके छोटे भाई की 13 साल की बेटी पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां वाराणसी में रहती है।     बालिका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि 5 जनवरी 2022 की सुबह करीब पांच बजे उसकी जेठानी मॉर्निंग वॉक पर गई थी। इस बीच बड़े पिता ने जबरदस्ती करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उसने यह कह कर धमकाया कि यदि वह इसकी जानकारी मां को देगी, तो वह आत्महत्या कर लेगा।     इस डर से बालिका ने किसी से कुछ नहीं कहा और स्कूल चली गई। वहां गुमशुम देख कर एक शिक्षिका ने उससे पूछताछ की। इस पर उसने घटना की जानकारी दी। शिक्षिका ने घटना की जानकारी अपनी मां को देने बालिका से कहा। इसके बाद बालिका ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।     बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में पति के देहांत होने पर उसने स्वजन के साथ वाराणसी में रहने का फैसला किया। उस वक्त बड़े पिता ने बेटी का लालन पालन करने की जिम्मेदारी ली। इसके लिए उसने बाल कल्याण समिति में आवेदन लगाया था और समिति ने विधिवत उसे बड़े पिता के सुपुर्द किया। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज महिला की शिकायत पर पुलिस ने विवेचना के बाद दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। विशेष मामले की सुनवाई अपर सेशन न्यायाधीश एफटीएससी (पाक्सो) डॉ. ममता भोजवानी के समक्ष हुई। इस दौरान आरोपित के विरुद्ध साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। न्यायाधीश ने सुनवाई उपरांत बड़े पापा को 25 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड जमा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा सुनाई। लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा ने शासन की ओर से पैरवी की।

विजय माल्या जैसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों का उदाहरण देकर आरोपी को विदेश जाने से रोकने की गलत तुलना की, भड़का कोर्ट

केरल केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सत्र न्यायालय के आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें एक नशीले पदार्थ मामले के आरोपी को काम के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था। न्यायमूर्ति वीजी अरुण ने सत्र न्यायाधीश की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे हाई-प्रोफाइल भगोड़ों का उदाहरण देकर आरोपी को विदेश जाने से रोकने का गलत तुलना की है। उन्होंने कहा, “विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे व्यक्तियों के उदाहरण देना अनुचित था।” आरोपी सूर्यानारायणन नशीली दवाओं से संबंधित कानून (NDPS एक्ट) के तहत एक अपराध में चौथे आरोपी हैं। उनके खिलाफ मामला त्रिशूर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय-III में विचाराधीन है। उन्हें 6 मार्च 2019 को त्रिशूर जिला सत्र न्यायालय से जमानत दी गई थी। बाद में उन्होंने विदेश में काम करने के लिए यात्रा की अनुमति देने की याचिका दायर की थी, जिसे सत्र न्यायालय ने यह तर्क देते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें भगोड़ों जैसे विजय माल्या और निरव मोदी का उदाहरण देकर विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती है। सत्र न्यायाधीश ने याचिका खारिज करते हुए कहा था, “अगर आरोपी विदेश में फरार हो जाता है तो इसे वापस लाना हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा। हम विजय माल्या और नीरव मोदी को भी वापस नहीं ला सकते, जिन्होंने हजारों करोड़ों के वित्तीय धोखाधड़ी की और विदेश में अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। अगर आरोपी वापस नहीं आता है तो उसे कौन लाएगा?” हाईकोर्ट ने यह भी पाया कि सत्र न्यायालय में 4,000 से अधिक मामले लंबित हैं, जिनमें से 1,000 से अधिक मामले पांच साल से पुराने हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अगर दो साल तक आरोपी के मामले का निस्तारण नहीं किया जा सकता है तो यह अनुचित होगा कि उसे विदेश में काम करने का अवसर नहीं दिया जाए। कोर्ट ने सत्र न्यायालय को आदेश दिया कि आरोपी को विदेश जाने की अनुमति दी जाए, बशर्ते वह किसी वकील के माध्यम से उपस्थित हो और सत्र न्यायालय द्वारा तय किए गए किसी भी अतिरिक्त शर्तों का पालन करे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet