LATEST NEWS

जयपुर के चौमूं में अनियंत्रित होकर खाई में गिर स्कूल बस, 1 छात्रा की मौत

जयपुर चौमूं से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. वीर हनुमान मार्ग पुलिया पर बुधवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई और कई बच्चे घायल हो गए हैं.  हादसे की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि बस चौमूं के एक निजी स्कूल की थी, जिसमें करीब 30 से 40 बच्चे सवार थे. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. लोगों ने प्रशासन ने खिलाफ नारे लगाए घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक रामलाल शर्मा और CBEO गोविंदगढ़ राम सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे. इस हादसे से गुस्साए लोगों ने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ? एक प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप ने बताया कि बस की स्पीड बहुत तेज़ थी. करीब 70 से 80 की स्पीड थी. बस को स्कूल की तरफ घुमाना था, लेकिन स्पीड की वजह से वह घुमा नहीं  पाया और बस पलट गई. प्रत्यक्षदर्शी विष्णु प्रताप बाद में कई बच्चों को शीशे तोड़ कर बस से बाहर निकाला गया. एक लड़की गेट के पास थी, जैसे ही बस ने पलटी खाई वो नीचे दब गई. बस में करीब 40 से 50 बच्चे थे, जिसमें लड़कियां ज़्यादा थीं. हादसे के बाद प्रशासन के जल्दी बचाव कार्य नहीं शुरू नहीं करने पर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ ज़बरदस्त नारेबाजी की. मृतक छात्रा की पहचान कोमल देवंदा निवासी रामपुरा डाबडी के रुप में हुई है.  चौमूं एसीपी अशोक चौहान और जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा पहुंचे मौके पर पहुंचे हैं. घायल बच्चों का चौमूं के सिद्धि विनायक अस्पताल में उपचार जारी है.

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल, इंग्लैंड को लग सकता है करारा झटका

नागपुर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खेमे में से बड़ी खबर सामने आई है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ शुरुआती दो मैच से बाहर हो सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह इन मैचों में नहीं खेलेंगे, हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक उनके चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट होने की उम्मीद है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान तीसरे मैच में स्मिथ को पिंडली में समस्या हुई थी। उन्होंने दूसरे और तीसरे मैच में जैकब बेथेल की जगह ली थी। हालांकि अंतिम दो मैचों में वह नहीं खेल सके। इंग्लैंड के पास वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग के लिए दो विकल्प (जोस बटलर, फिल सॉल्ट) मौजूद हैं। हालांकि बटलर ने चोट की वापसी के बाद विकेटकीपिंग नहीं है, जबकि फिल सॉल्ट ने बतौर विकेटकीपर सिर्फ तीन वनडे ही खेले हैं। जो रूट वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड में शामिल हो गए हैं लेकिन स्मिथ को लेकर संशय बरकरार है। जो रूट रेहान अहमह की जगह लेने वाले थे लेकिन इंग्लैंड ने स्टार स्पिनर को वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी है। टी20 सीरीज के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, जहां भारत लगातार स्पिनरों पर भरोसा कर रहा था तो वही इंग्लैंड की टीम सिर्फ एक स्पिनर के साथ उतर रही थी। नागपुर में होने वाले पहले वनडे में साकिब महमूद को अंतिम-11 में मौका मिला सकता है। साकिब महमूद को पुणे में खेले गए टी20 मैच में टीम में शामिल किया था। उन्होंने एक ही ओवर में तीन विकेट झटके थे। हालांकि उसके बाद उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। वनडे सीरीज की शुरुआत गुरुवार को नागपुर में होगी। दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को होगा।

कानन पेंडारी जू में बर्ड फ्लू का खतरा: बाघ और तेंदुआ को नहीं मिलेगा चिकन, सीजेडए के निर्देश के बाद रोकी सप्लाई

बिलासपुर कानन पेंडारी जू में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए जू प्रबंधन ने सावधानी बरतना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे पहले बाघ, तेंदुआ और शेर को आहार में दिए जाने वाले चिकन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा पक्षियों की देखभाल भी खास जतन से की जा रही है। सेनेटाइजेशन के साथ केज की नियमित सफाई की जा रही है। बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। जू में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और जानवर रहते हैं, जो बर्ड फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। लिहाजा, चिकन, मुर्गे और अन्य पक्षियों की मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक था। यह कदम पक्षियों के संपर्क में आने से रोकने के लिए उठाया गया है, ताकि महामारी का प्रसार न हो सके। प्रबंधन का मानना है कि इस कदम से बर्ड फ्लू के फैलाव को नियंत्रित किया जा सकेगा और जीव-जंतुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो पाएगी। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की तरफ से यह कदम जू के पक्षियों और अन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। बर्ड फ्लू का प्रकोप देश के कई हिस्सों में फैल चुका है। इसके कारण वन्यजीवों और पालतू पक्षियों में बीमारी का खतरा बढ़ गया है। प्रतिदिन 26 किलो चिकन होता है सप्लाई कानन पेंडारी जू मांसाहारी वन्य प्राणियों के लिए आहार तालिका बनी हुई है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को 225 चिकन वन्य प्राणियों को दिया जाता है। अन्य दिनों में मटन देने का नियम है। हालांकि, जू में कुछ उम्रदराज बाघ और तेंदुआ हैं। जिन्हें आहार में चिकन ही दिए जाते हैं। इनके लिए प्रतिदिन 26 किलो चिकन आता है। पर बर्ड फ्लू को देखते हुए जू प्रबंधन ने इन्हें चिकन की जगह आहार में मटन देने का निर्णय लिया है। पर्यटकों से भी अपील इसके अलावा जू प्रबंधन आने वाले पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वह किसी भी पक्षी के शव को न छुएं और न ही किसी प्रकार का मांस खरीदें। इसके साथ ही कानन पेंडारी जू के अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जाए। इसके अलावा स्थिति को भी लगातार मॉनीटर किया जाए। बर्ड फ्लू को देखते हुए कानन पेंडारी में सावधानी बरती जा रही है। इसमें वन्य प्राणियों को चिकन देने पर रोक लगाया गया है। वहीं पक्षियों के केज की सफाई के साथ विशेष निगरानी भी कराई जा रही है। – संजय लूथर, प्रभारी अधीक्षक, कानन पेंडारी जू

ट्रंप का कहना है कि हम गाजा पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में लेंगे, गाजा खाली कराना और पुनर्निर्माण काम कराना है फोकस

वाशिंगटन इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई. इसी साल 20 जनवरी को कार्यालय में लौटने के बाद ट्रंप की यह किसी विदेशी नेता के साथ पहली बैठक थी. बैठक के बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि अमेरिका गाजा पट्टी का स्वामित्व ले और इसका विकास करे. उन्होंने कहा कि अमेरिका देश युद्धग्रस्त फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा और इसका विकास करेगा. साथ ही इसका मालिकाना हक रखेगा. वहीं ट्रंप के साथ बोलते हुए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि रिपब्लिकन नेता का विचार ऐसा है जो इतिहास बदल सकता है और ट्रंप गाजा के लिए एक अलग भविष्य की कल्पना करते हैं. गाजा के लोगों को नौकरियां और घर देंगे: ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम गाजा पर अपना अधिकार जताएंगे और साइट पर मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को नष्ट करने की जिम्मेदारी लेंगे. हम नष्ट हो चुकी इमारतों को गिरा देंगे और एक ऐसा आर्थिक विकास करेंगे जो क्षेत्र के लोगों को असीमित संख्या में नौकरियां और आवास प्रदान करेगा.” क्षेत्र में किसी भी सुरक्षा शून्यता को भरने के लिए सैनिकों को तैनात करने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “हम वही करेंगे जो आवश्यक है. यदि यह आवश्यक है, तो हम ऐसा करेंगे”. ट्रंप ने कहा कि वह अपनी विकास योजना के बाद गाजा में दुनिया भर के लोगों के रहने की कल्पना करते हैं. उन्होंने कहा कि वह मध्य पूर्व की अपनी भावी यात्रा के दौरान गाजा, इज़राइल और सऊदी अरब जाने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कोई समय निर्दिष्ट नहीं किया. ‘गाजा पूरी तरह विध्वंस स्थल’ जब उनसे उनके प्रस्ताव पर फिलिस्तीनी और अरब नेताओं की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “गाजा की बात कभी कामयाब नहीं हुई. यह पूरी तरह विध्वंस स्थल है. अगर हम सही ज़मीन का टुकड़े को ढूंढ़ सकें और उस क्षेत्र में बहुत सारा पैसा लगाकर कुछ बहुत अच्छी जगहें बना सकें, तो यह पक्का है. मुझे लगता है कि यह गाजा वापस जाने से कहीं बेहतर होगा. यहां के लोग गाजा छोड़ना पसंद करेंगे. मुझे लगता है कि वे रोमांचित होंगे. मुझे नहीं पता कि वे (फिलिस्तीनी) कैसे रहना चाहेंगे.” राष्ट्रपति से जब इस क्षेत्र पर अमेरिका के लंबे समय तक नियंत्रण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं दीर्घकालिक स्वामित्व की स्थिति देखता हूं.” ट्रंप ने सुझाव दिया कि अमेरिका द्वारा ऐसा करने से क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा और उन्होंने कहा, “यह कोई हल्के में लिया गया निर्णय नहीं है. मैंने जिन लोगों से बात की है, वे सभी इस विचार से खुश हैं कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पास उस भूमि का एक टुकड़ा हो.” गाजा को लेकर ट्रंप का 5 प्वॉइन्ट प्लान? इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से व्हाइट हाउस में मुलाकात के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने एक बार फिर गाजा पट्टी को खाली करवाने की बात दोहराई. गाजा खाली कराना और पुनर्निर्माण काम कराना है फोकस उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों को गाजा पट्टी खाली करनी होगी. उन्हें मिस्र, जॉर्डन और अन्य देशों में स्थाई तौर पर बस जाना चाहिए. अब गाजा रहने लायक नहीं रहा. मैंने सुना है कि गाजा उनके लिए बदकिस्मत है. वे वहां नरक की तरह रहते हैं. वे नरक में रह रहे हैं. गाजा के भविष्य में फिलिस्तीनी नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई महीनों से गाजा की स्टडी की है. बहुत करीब से स्टडी की है. गाजा में फिलिस्तीनियों के पास कोई विकल्प नहीं है. उनके पास क्या है? वहां बस मलबा है. फिलिस्तीनियों को गाजा के बजाए किसी खूबसूरत जगह शिफ्ट हो जाना चाहिए. हम गाजा पर नियंत्रण हासिल कर वहां मौजूद सभी खतरनाक बिना फटे बमों और अन्य हथियारों को नष्ट करने से लेकर साइट को समतल करने और नष्ट इमारतों का मलबा हटाने की जिम्मेदारी निभाएंगे. गाजा Riviera of Middle East में होगा तब्दील ट्रंप ने कहा कि गाजा को खाली करवाने के बाद यहां पर जोर-शोर से पुनर्निर्माण का कार्य करवाया जाएगा. हम गाजा को Riviera of Middle East में तब्दील कराएंगे. ट्रंप ने कहा कि यह फैसला पूरी गंभीरता से लिया गया है. मैंने जिनसे भी इस ब्लूप्रिंट के बारे में बात की,उन्हें यह पसंद आया है. गाजा पर अमेरिकी कब्जे के बाद इस क्षेत्रा के पुनर्निर्माण और फिर यहां रोजगार के हजारों मौके उपलब्ध कराकर इसका विकास किया जाएगा. गाजा दुनियाभर के लोगों का घर बन सकता है. ट्रंप ने कहा कि हम गाजा को मिडिल ईस्ट का रिवेरा बनाने पर फोकस करेंगे. रिवेरा दरअसल इटली का एक शब्द है, जिसका मतलब है कोस्टलाइन यानी समुद्री तट. फ्रेंच रिवेरा और इटैलियन रिवेरा दुनियाभर में अपने पर्यटन के लिए मशहूर है. इसी तर्ज पर ट्रंप गाजा को पर्यटन हब के तौर पर विकसित करना चाहते हैं. हमास का खात्मा ट्रंप ने कहा कि इजरायल पर हमास के हमले ने कई निर्दोष लोगों की जिंदगियां छिनी है. आज फिलिस्तीनियों ने जो कीमत चुकाई है, उसका जिम्मेदार हमसा ही है. ऐसे में गाजा को आतंक से मुक्त करना होगा. इसके लिए जरूरी है कि गाजा को खाली कराया जाए. ईरान भी है ट्रंप की हिटलिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति के गाजा को लेकर 5 प्वॉइन्ट ब्लूप्रिंट में ईरान भी है. ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने उन्हें मारने की कोशिश की तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनके ऊपर हमला करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए. ट्रंप ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए एक एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तखत भी किए हैं जिसमें अमेरिकी सरकार को ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने के लिए कहा गया है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के बाद इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल पहले कभी इतना ताकतवर नहीं रहा जबकि ईरान कभी इतना कमजोर नहीं रहा. मैंने राष्ट्रपति ट्रंप से हमारे इलाके में शांति लाने और हमारे भविष्य को बचाने पर चर्चा की. … Read more

भाजपा ने छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में लॉंच किया थीम सॉंग घर-घर में कमल खिलाएंगे

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना थीम सॉन्ग “घर-घर में कमल खिलाएंगे” लॉन्च किया. विधायक अनुज शर्मा ने हिंदी और छत्तीसगढ़ी में गीत को अपना स्वर दिया है. भाजपा का थीम सॉंग लॉंच करते समय विधायक अनुज शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी और सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद थे. इस दौरान प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी. जनता का विश्वास हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय को भ्रष्टाचार का अड्डा मानकर कांग्रेस ने काम किया है. जब कांग्रेस आरोप पत्र लगा रही थी तो हमने घोषणा पत्र जारी कर दिया. हमारे प्रचार का तरीका अलग है. कभी संगीत, डिजिटल, कला के माध्यम से प्रचार करने का हमारा तरीका है. गीत के जरिए बताएंगे विजन भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि गीत के माध्यम से हम अपने विज़न को बतायेंगे. कांग्रेस के भ्रष्टाचार को भी गीत के माध्यम से बतायेंगे. उन्होंने भाजपा को संगठन आधारित पार्टी तो कांग्रेस को नेताधारी पार्टी बताया. प्रेस वार्ता के दौरान अनुज शर्मा ने थीम सॉंग को सुनाया. इन गानों से काम नहीं चलने वाला बीजेपी के थीम सॉंग पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है. जनता समझ चुकी है कि बीजेपी मूर्ख बना रही है. एक साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया, अब भगवान का नाम लेकर गाना बजाकर जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं. इन गानों से काम नहीं चलने वाला है, जनता सब समझती है.

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया

नई दिल्ली पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने को ‘शानदार फैसला’ करार दिया लेकिन साथ ही कहा कि मेहमान टीम लंबे प्रारूप में दाएं हाथ के स्पिनर के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेगी। चक्रवर्ती ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज में 14 विकेट चटकाए और भारत की 4-1 की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद उन्हें गुरुवार से नागपुर में शुरू हो रही सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में शामिल किया गया। पीटरसन ने कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, ‘‘इंग्लैंड के बल्लेबाज एकदिवसीय में उनके (चक्रवर्ती के) खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि वे क्रीज पर अधिक समय बिता सकते हैं। यह लंबा प्रारूप है, हर गेंद पर शॉट खेलना जरूरी नहीं है। लेकिन मुझे लगता है कि यह (चक्रवर्ती को शामिल करना) एक बेहतरीन फैसला है।’’ पीटरसन ने टी20 में इंग्लैंड की हार को ‘विपदा’ करार दिया लेकिन कहा कि अगर शिवम दुबे के स्थान पर तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह पर समान कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) सब्सटीट्यूट का इस्तेमाल किया जाता तो पुणे में सीरीज बराबर हो जाती। उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड के नजरिए से यह निराशाजनक सीरीज थी। मुझे लगता है कि चौथे टी20 में अगर कनकशन सब्सटीट्यूट सही तरीके से किया गया होता तो शायद इंग्लैंड जीत जाता।’’ पीटरसन ने कहा, ‘‘वानखेड़े (अंतिम टी20 का आयोजन स्थल) में मुकाबले से पहले यह 2-2 से बराबर होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’ पीटरसन ने कहा कि भारत के महान खिलाड़ी युवराज सिंह अब अभिषेक शर्मा पर प्रभाव डाल रहे हैं जिन्होंने उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘अभिषेक शानदार है। उसमे (युवराज की) झलक थी… जाहिर है, अभिषेक पर अब युवराज का प्रभाव दिख रहा है। उनकी बल्लेबाजी शानदार थी। यह मेरी अब तक देखी गई सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी थी और मैंने बाद में उनसे यही कहा।’’ पीटरसन ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फिट रखने का तरीका खोजना होगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच के दौरे जैसे बड़ी प्रतियोगिताएं होनी हैं।

ओला की 75000 रुपये वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, 501KM रेंज

मुंबई : देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपने थर्ड-जेनरेशन (Gen 3) इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लॉन्च किया था. अब कंपनी ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. तीन अलग-अलग बैटरी पैक के साथ दो वेरिएंट्स Roadster X और Roadster X Plus  में आने वाली इस बाइक की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कैसी है Roadster X इलेक्ट्रिक बाइक: ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और सीईओ भाविष अग्रवाल ने लॉन्च इवेंट में बताया कि, “हमारे इलेक्ट्रिक स्कूटर फर्स्ट जेनरेशन से शुरू हुए थें, लेकिन हमारी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सीधे थर्ड-जेनरेशन टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में आ रही है. इस मोटरसाइकिल में फ्लैट केबल, मिड-ड्राइव मोटर, हायर बैटरी कैपेसिटी और सिंगल ABS ब्रेक बाय वायर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.” फ्लैट केबल: जहां रेगुलर मोटरसाइकिलों में स्टैंडर्ड तारों की वायरिंग देखने को मिलती है. वहीं ओला ने अपने बाइक में फ्लैट केबल की वायरिंग का इस्तेमाल किया है. जो कि इस बाइक के मेंटनेंस को न केवल आसान बनाते हैं बल्कि खराब वायरिंग के चलते किसी भी तरह के ब्रेक डाउन होने से भी बचाते हैं. भाविष अग्रवाल का कहना है कि, “हमने फ्लैट केबल से वायरिंग के लोड को 4 किग्रा से घटाकर 800 ग्राम कर दिया है.” पेटेंटेड ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी: ओला इलेक्ट्रिक ने Roadster X में अपने पेटेंटेड ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. कंपनी का कहना है कि किसी भी सामान्य टू-व्हीलर में जब ब्रेक अप्लाई किया जाता है तो वाहन की काइनेटिक एनर्जी से हीट (गर्मी) उत्पन्न होती है. इससे ब्रेक पैड की लाइफ प्रभावित होती है साथ की माइलेज पर भी असर देखने को मिलता है. लेकिन इस नए इलेक्ट्रिक बाइक में दी जाने वाली ब्रेक बाय वायर टेक्नोलॉजी में पेटेंटेड ब्रेक-सेंसर का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये सेंसर न केवल ब्रेकिंग पैटर्न की पहचान करता है बल्कि ये सेंसर ब्रेकिंग की आपात स्थिति का भी पता लगाता है. ये तकनीक मैकेनिकल ब्रेकिंग के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग भी जेनरेट करता है. इस दौरान काइनेटिक एनर्जी इलेक्ट्रिसिटी में कन्वर्ट होती है और बैटरी को चार्ज करती है. कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से स्कूटर को न केवल 15% ज्यादा रेंज मिलती है बल्कि स्कूटर के ब्रेक-पैड की लाइफ भी दोगुनी हो जाती है. वेरिएंट्स और कीमत: Roadster X के बेस मॉडल 2.5kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये, 3.5 kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये और 4.5 kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये तय की गई है. इसके अलावा Roadster X Plus के 4.5kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 1,04,999 रुपये और 9.1kWh बैटरी पैक वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. कंपनी का कहना है कि ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है जो शुरुआती 7 दिनों के लिए लागू होगा. Roadster X को कंपनी ने तीन अलग-अलग बैटरी पैक (2.5kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh) के साथ लॉन्च किया है. इसे कंपनी ने काफी फ्यूचरिस्टिक लुक और डिजाइन दिया है. बता दें कि, बेस मॉडल सिंगल चार्ज में 117 किमी, मिड वेरिएंट 159 किमी और टॉप वेरिएंट 252 किमी की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा. कंपनी का दावा है कि, सबसे सस्ता मॉडल 3.2 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ेगा. इन तीनों वेरिएंट्स की टॉप स्पीड भी क्रमश:  105 किमी/घंटा, 117 किमी/घंटा और 124 किमी/घंटा है. छोटा बैटरी पैक वेरिएंट 3.3 घंटे में, मिड वेरिएंट 4.6 घंटे में और टॉप वेरिएंट 5.9 घंटे में चार्ज होगा. इसमें तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. जिसमें स्पोर्ट, नॉर्मल और इको मोड शामिल हैं. जो अलग-अलग रोड कंडिशन के हिसाब से परफॉर्मेंस देंगे. Roadster X Plus को कंपनी ने दो बैटरी पैक (4.5kWh और 9.1kWh) के साथ पेश किया है. इसमें कंपनी ने अपना खुद का भारत सेल बैटरी पैक दिया है. जिसके बारे में कंपनी का कहना है कि इसका मोटर 11KW का पावर जेनरेट करता है और इसकी टॉप स्पीड 125 किमी/घंटा है. ये मोटरसाइकिल महज 2.7 सेकंड में ही 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. कंपनी का दावा है कि इसका 9.1Kwh बैटरी पैक वेरिएंट सिंगल चार्ज में 501 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. फीचर्स Roadster X में कंपनी LED हेडलैंप, 4.3 इंच का एलसीडी डिस्प्ले, फ्रंट डिस्क ब्रेक, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड, टायर प्रेशर अलर्ट, जियो फेंसिंग, थेफ्ट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं. कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है. हाल ही में कंपनी के सीईओ भाविष अग्रवाल ने इस बाइक की टेस्टिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. बुकिंग Ola Roadster X की आधिकारिक बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है. इसे 999 रुपये में ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप से बुक किया जा सकता है. भाविष अग्रवाल ने बताया कि, बाइक्स की डिलीवरी मार्च महीने से शुरू किए जाने की योजना है.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने दिया संकेत, पैट कमिंस चैपिंयस ट्रॉफी से हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 19 फरवरी से शुरू होने वाले चैपिंयस ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कमिंस की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पैट कमिंस के बाहर होने पर स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श पीठ में तकलीफ के कारण अगले महीने होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने सेन से कहा, ”पैट कमिंस किसी भी तरह की गेंदबाजी फिर से शुरू नहीं कर सके हैं। इसका मतलब है कि हमें नया कप्तान चाहिए होगा। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड दो खिलाड़ी हैं, जिनसे हम बात कर रहे हैं। जबकि हम पैट के साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी टीम बना रहे हैं। वे दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम नेतृत्व पद के लिए देखेंगे।” उन्होंने आगे कहा, ”ये दोनों हैं। स्टीव ने यहां (पहले) टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए यह इन दोनों के बीच है।” अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेलने वाले कमिंस टखने की चोट से भी जूझ रहे हैं और उन्होंने अभी तक अभ्यास शुरू नहीं किया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उनके टखने की समस्या बढ़ गई थी। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमिंस की अनुपस्थिति में स्मिथ ने टीम की कमान संभाली थी। वहीं चोट के कारण मेलबर्न और सिडनी टेस्ट से बाहर रहे हेजलवुड श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिये 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा हैं। हालांकि उनके भी टूर्नामेंट खेलने पर संशय है। किसी भी टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी अंतिम टीम की घोषणा 12 फरवरी तक करनी होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा

एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए Gemini में एक नई सुविधा जोड़ी

नई दिल्ली गूगल ने अपने एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए Gemini में एक नई सुविधा जोड़ी है. हाल ही में जारी एक ब्लॉग पोस्ट में बताया गया कि अब जेमिनी एक्सटेंशन को सीधे लॉकस्क्रीन से एक्सेस किया जा सकता है. इससे उपयोगकर्ता बिना डिवाइस अनलॉक किए ही AI-पावर्ड डिजिटल असिस्टेंट की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. क्या है Gemini एक्सटेंशन? जेमिनी एक्सटेंशन उपयोगकर्ताओं को मैप्स, फ्लाइट्स, होटल जैसी सेवाओं की रियल-टाइम जानकारी प्राप्त करने और विभिन्न कार्यों को करने में मदद करता है. अब लॉकस्क्रीन से इसे एक्सेस करने पर, उपयोगकर्ता “Hey Google” वॉयस कमांड या पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर जेमिनी को सक्रिय कर सकते हैं. लॉकस्क्रीन पर Gemini एक्सटेंशन सक्षम करने का तरीका:     अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर जेमिनी खोलें और टॉप-राइट में प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करके ‘Settings’ में जाएं.     “जेमिनी on lock screen” विकल्प चुनें और “Use Gemini without unlocking” टॉगल को ऑन करें.     सेटिंग्स सक्रिय होने के बाद, आप बिना अनलॉक किए ही Gemini का उपयोग कर सकते हैं. ध्यान देने योग्य बातें: हालांकि, कुछ एक्सटेंशन जो व्यक्तिगत जानकारी (जैसे कैलेंडर और Gmail) से संबंधित हैं, उनके लिए डिवाइस अनलॉक करना जरूरी हो सकता है. इस नई सुविधा से उपयोगकर्ताओं को तेजी से और आसानी से महत्वपूर्ण जानकारी तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे डिवाइस का उपयोग और भी सुविधाजनक हो जाएगा.

अखिलेश यादव का मिल्कीपुर में बोगस वोटिंग का आरोप, छ वीडियो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किए

लखनऊ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चल रहे मतदान में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोगस वोटिंग का आरोप लगाया है। यादव ने कथित तौर पर बोगस वोटिंग के आरोप वाले कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं और कहा कि चुनाव आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या जिससे पता चले कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह धांधली कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने जो तीन वीडियो शेयर किए हैं उनमें दो एक ही आदमी के हैं जबकि तीसरे में एक बुजुर्ग आदमी खुद से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाले हैं। अखिलेश यादव के द्वारा डाले गए एक वीडियो में कथित तौर पर खुद को राम बहोर पांडेय बताने वाले एक बुजुर्ग एक यू-ट्यूब चैनल से बात करते हुए दावा कर रहे हैं कि उन्होंने छह वोट डाला है। बूथ का पूछने पर वो अमानीगंज रायपट्टी बता रहे हैं। अखिलेश यादव ने सुबह भी पुलिस जवानों के द्वारा मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करने और इससे वोटरों के बीच दहशत फैलने का आरोप लगाया था। अयोध्या के एसएसपी राजकरन नय्यर ने अखिलेश के आरोपों का खंडन कर दिया था।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी कहा अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उस देश को खत्म कर दूंगा

वॉशिंगटन  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दे दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उन्हे मारने की कोशिश की तो वह देश को खत्म कर देंगे। अमेरिका ने ये भी संकेत दिए है कि अगर ईरान ने परमाणु हथियार से जुड़े परियोजनाओं को बंद नहीं किया तो अमेरिका उसपर और भी प्रतिबंध लगाएगा। ट्रंप ने ईरान पर और भी अधिक दबाव डालने के आदेश पर हस्ताक्षर भी किए। ईरान को ट्रंप की खुली धमकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उनके ऊपर हमला करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने मुझे मारने की कोशिश की तो मैं उसे खत्म कर दूंगा। उन्होंने कहा कि ईरान के पास ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के समकक्ष से मुलाकात की इच्छा भी जाहिर की। ट्रंप पर हो चुका है जानलेवा हमला बता दें कि ट्रंप को कई बार ईरान की ओर से धमकी मिल चुकी है। हाल ही में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर जानलेवा हमला भी हुआ था। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों का कहना था कि वह नहीं मानते की हत्या का प्रयास ईरान ने किया था। साल 2020 में ट्रंप ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। इसके बाद से ही ट्रंप की सुरक्षा को लेकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी काफी अलर्ट रहती है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप, ईरान की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं। ईरान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। साल 2015 में अमेरिका से जब ईरान का परमाणु समझौता हुआ था, लेकिन 2018 में ट्रंप ने ईरान से परमाणु समझौता तोड़ दिया था। इसके बाद ईरान और अमेरिका के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए। ईरान के राष्ट्रपति से मिलने की जताई इच्छा उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई की तेहरान के साथ समझौता किया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान के अपने समकक्ष से मिलने की इच्छा जताई, ताकि तेहरान को यह समझाने की कोशिश की जा सके कि वह परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश छोड़ दे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर तेल-निर्यात प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया है। ट्रंप के ऊपर खतरा अमेरिकी अधिकारी वर्षों से ट्रंप और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ईरानी धमकियों पर नजर रख रहे हैं। ट्रंप ने 2020 में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की एलीट शाखा कुद्स फोर्स का नेतृत्व करने वाले कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। न्याय विभाग ने बीते साल नवम्बर में घोषणा की थी कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की नाकाम किया गया है। विभाग ने आरोप लगाया कि ईरानी अधिकारियों ने सितम्बर में 51 वर्षीय फरहाद शकेरी को ट्रंप की निगरानी करने और उनकी हत्या के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया था।

महिला प्रोफेसर ने छात्र के साथ रीति-रिवाज से विवाह करते हुए वीडियो वायरल होते ही प्रोफेसर ने थमाया इस्तीफा

कोलकाता पश्चिम बंगाल के सरकारी मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएकेएयूटी) में एप्लाइड साइकोलॉजी विभाग की प्रमुख महिला प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। यह कदम तब उठाया गया जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्हें अपने ही विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र के साथ कक्षा के अंदर बंगाली रीति-रिवाज से विवाह करते हुए देखा गया। यह वीडियो 28 जनवरी को सामने आया था और तब से यह मामला तूल पकड़ चुका है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को छुट्टी पर जाने के लिए कह दिया था। इसके बाद, 1 फरवरी को उन्होंने विश्वविद्यालय को ई-मेल भेजकर मौजूदा परिस्थितियों के कारण अपने पद पर बने रहने में असमर्थता जताई और इस्तीफे की पेशकश कर दी। क्या है पूरा मामला? वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में महिला प्रोफेसर दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं और यह सीन एमएकेएयूटी के हरिंगहाटा परिसर की एक कक्षा के भीतर फिल्माया गया है। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इसे लेकर विश्वविद्यालय और शिक्षाविदों के बीच काफी चर्चा छिड़ गई। हालांकि, प्रोफेसर का कहना है कि यह असली विवाह नहीं था, बल्कि साइको-ड्रामा प्रोजेक्ट के तहत मंचित एक नाटक था, जिसे छात्रों और विश्वविद्यालय की सहमति से आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक सहकर्मी ने इस वीडियो को जानबूझकर लीक कर दिया ताकि उनकी छवि खराब की जा सके और उनका करियर बर्बाद हो जाए। जांच कमेटी ने किया दावे को खारिज मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की, जिसमें सभी महिला संकाय सदस्य थीं। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में प्रोफेसर के इस दावे को खारिज कर दिया कि यह वीडियो साइको-ड्रामा प्रोजेक्ट का हिस्सा था। एमएकेएयूटी के रजिस्ट्रार पार्थ प्रतिम लाहिड़ी ने बताया कि प्रोफेसर के इस्तीफे पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है और उचित प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वहीं, प्रोफेसर का कहना है कि वे अपनी सामाजिक और शैक्षणिक प्रतिष्ठा को पहुंचे नुकसान के लिए कानूनी कदम उठाएंगी।

देवी अहिल्या ने बेटी और दामाद की बनवाई थी छत्री, अब उसका जीर्णोद्धार उनके वंशजों द्वारा किया जाएगा

महेश्वर महेश्वर में स्थित श्री देवी अहिल्याबाई होलकर की पुत्री मुक्ताबाई और दामाद यशवंतराव फणसे की छत्री का जीर्णोद्धार उनके इंदौर निवासी वंशजों द्वारा किया जाएगा। यह छत्री 1791 में देवी अहिल्या ने अपनी बेटी और दामाद की स्मृति में महेश्वर घाट पर बनवाई थी। पति यशवंत राव फणसे की बीमारी से मौत होने के बाद बेटी भी उनके साथ सती हो गई थी, जबकि अहिल्या बाई नहीं चाहती थी कि वह सती हो। भारतीय शैली में नक्काशीदार पत्थरों से निर्मित छत्री को देखने हाल ही में फणसे परिवार के सदस्य गए थे। उन्होंने तय किया कि छत्री का पुरातत्व महत्व है और पर्यटक भी इसे देखने आते है, इसलिए छत्री को संवारा जाएगा। वंशज नरेंद्र फणसे ने कहा कि छत्री के गुंबद का हिस्सा खराब हो चुका है। उसकी मरम्मत के अलावा पत्थरों को साफ किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र के आर्किटेक्टों से चर्चा की गई है। हमारी कोशिश है छत्री के जीर्णोद्धार से हम पूर्वजों को श्रद्धांजलि देंगे बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए महेश्वर की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को संरक्षित और समृद्ध करने का काम भी करेंगे। पिड़ारियों को काबू में किया था यशवंतराव ने यशवंतराव फणसे होलकर राजवंश की सेना में महत्वपूर्ण पद पर थे। देवी अहिल्या की रियासत में लूटपाट करने वाले पिडारियों का बड़ा आंतक था। देवी अहिल्या ने उनका जिम्मा यशवंत राव को दिया था। जिन इलाकों में लूट होती थी। वहां यशवंतराव ने अपनी टुकडि़यां रखना शुरू कर दी और जेल भी बनवाई। वहां पर पिड़ारियों को कैद कर रखा जाने लगा। इसके बाद लूट की घटनाएं कम होने लगी थे। इससे खुश होकर देवी अहिल्या ने अपनी बेटी का रिश्ता यशवंत राव से किया था।   1791 में यशवंतराव फणसे की मौत हो गई। तब तमाम कोशिशों के बावजूद देवी अहिल्या अपनी बेटी को सती होने से रोक नहीं पाई थी। उनकी याद में देवी अहिल्या ने दोनो की याद में छत्री बनवाई और नदी किनारे एक फणसे घाट भी बनवाया था।  

कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर फिर कोर्ट पहुंचे जावेद अख्तर

मुंबई अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर मुश्किलों में फंसती हुई दिख रही है। बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग को लेकर एक बार फिर से मुंबई के बांद्रा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जावेद अख्तर मानहानि में कंगना मंगलवार को कोर्ट में भी नहीं पहुंचीं। इसके बाद अब इस मामले में एक बार फिर जावेद ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट की मांग कर दी है। कोर्ट ने सांसद को कोर्ट में हाजिर होने के लिए एक बार आखिरी मौका दिया है। एक्ट्रेस कंगना रनौतऔर लेखक जावेद अख्तर के बीच पिछले काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है। दोनों के बीच 2016 से जुड़े एक मामले को लेकर क्लैश हुआ था जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले की कई बार सुनवाई मगर अभिनेत्री पेशी में हाजिर नहीं हुईं जिसके बाद जावेद अख्तर की तरफ से एक्शन लेने का मांग की। वहीं कोर्ट में कंगना रनौत का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि अभिनेत्री संसद में उपस्थित थीं, जिसके कारण वह कोर्ट नहीं आ सकीं। हालांकि, अख्तर की ओर से पेश अधिवक्ता जय के भारद्वाज ने रनौत की उपस्थिति के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करने की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया। मजिस्ट्रेट आशीष अवारी ने सिद्दीकी को आवेदन का जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। सिद्दीकी ने एनबीडब्ल्यू जारी करने का विरोध किया। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने एनबीडब्ल्यू जारी करने से पहले रनौत को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया। लग चुकीं 40 तारीखें, एक भी दिन नहीं आईं कंगना कंगना ने अपने वकील रिजवान सिद्दीकी के माध्यम से बांद्रा कोर्ट को सूचित किया कि वह संसद में थीं। इसी वजह से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाईं।हालांकि, जावेद की ओर से पेश वकील जय के भारद्वाज ने एक आवेदन दायर कर कंगना की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। कंगना को कोर्ट में पेश होने की 40 तारीखें दी गईं, लेकिन वह एक भी दिन अदालत में उपस्थित नहीं रहीं। क्या है पूरा मामला बता दें कि रनौत और अख्तर के बीच कानूनी लड़ाई मार्च 2016 में अख्तर के आवास पर हुई एक बैठक से शुरू हुई। उस समय रनौत और अभिनेता ऋतिक रोशन ईमेल के आदान-प्रदान को लेकर चर्चा में थे, जो सार्वजनिक विवाद में बदल गया था। कथित तौर पर ऋतिक रोशन के करीबी जावेद अख्तर ने रनौत के साथ बैठक करने का बीड़ा उठाया और कथित तौर पर उनसे रोशन से माफ़ी मांगने को कहा। रनौत ने तुरंत जवाब नहीं दिया। हालांकि, 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद रनौत ने एक टेलीविज़न साक्षात्कार के दौरान अख्तर के साथ 2016 की बैठक का वर्णन किया था। अख्तर ने साक्षात्कार को अपमानजनक पाया और बाद में रनौत के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कानूनी विवाद तब और बढ़ गया जब रनौत ने अख्तर के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि उन्होंने अनुचित दबाव में उनसे माफी मांगने का प्रयास किया। अख्तर के खिलाफ इस कार्यवाही पर डिंडोशी सत्र न्यायालय ने रोक लगा दी। कंगना ने जावेद को ‘बॉलीवुड सुसाइड गैंग’ का हिस्सा बताया था कंगना ने कहा था, “एक बार जावेद ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा कि राकेश रोशन व उसके परिवारवाले बहुत बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। वो तुम्हें जेल में डलवा देगें। कंगना ने बताया था, “जावेद ने कहा था कि फिर मैं बर्बाद हो जाऊंगी और मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी। जावेद मुझ पर बुरी कदर चिल्लाए थे। कंगना ने जावेद को ‘बॉलीवुड सुसाइड गैंग’ का हिस्सा बताया था।

FIITJEE के 100 अकाउंट हुए फ्रीज! नोएडा पुलिस ने बैंक को था भेजा लेटर, जांच जारी

नोएडा FIITJEE कोचिंग संस्थान के बंद होने के मामले में नोएडा पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. संस्थान के संचालकों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने FIITJEE से जुड़े बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू की है. अब तक कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है, जबकि अन्य खातों को सीज करने की कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि इन खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं. बता दे थाना सेक्टर 58 में FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल और अन्य संचालकों पर क्लासेस बंद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में दिनेश गोयल सहित 8 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) और विश्वासघात (क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट) जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. थाना सेक्टर 58 की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. 300 से ज्यादा बैंक खातों की मिली जानकारी जांच के दौरान पुलिस को FIITJEE से जुड़े 300 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है. इनमें से एक निजी बैंक खाते में 60 लाख रुपये जमा पाए गए, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया है. डीसीपी रामबदन सिंह के मुताबिक, अन्य बैंक खातों की डिटेल्स का इंतजार किया जा रहा है, जिन्हें जल्द ही फ्रीज कर दिया जाएगा. मालिक को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया पुलिस ने इस मामले में 31 पूर्व शिक्षकों और 250 अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं. FIITJEE के मालिक दिनेश गोयल को भी पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि FIITJEE ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उनकी फीस का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है. डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही है क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी का मामला है तो मनी लॉन्ड्रिंग भी हो सकता है इसके लिए जांच की जा रही है मालिक और संचालकों को बुलाया गया है. इसके साथ ही पुलिस अब अन्य बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और उन्हें भी सीज करने की तैयारी कर रही है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet