LATEST NEWS

07 फरवरी आज किन राशियों का भाग्य होगा प्रबल? जानिए आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं?

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष के भाव हो सकते हैं। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। वृषभ राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें। मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तुला राशि- मन में शांति व प्रसन्नता तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वृश्चिक राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे। मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा। कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

शहर के बीचोबीच 14 साल से बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक संचालित होता रहा, सामने आई स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

ग्वालियर ग्वालियर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहर के बीचोबीच 14 साल से बिना लाइसेंस के ब्लड बैंक संचालित होता रहा और जिम्मेदार चुप बैठे रहे। यह लापरवाही किसी प्राइवेट ब्लड बैंक की नहीं, बल्कि सरकारी ब्लड बैंक से सामने आई है। 14 साल से बिना लाइसेंस के संचालन का मामला उजागर होने पर अब अधिकारी जल्द लाइसेंस प्रक्रिया पूरी करने की बात कर रहे हैं। दरअसल यह मामला मुरार स्थित जिला अस्पताल का है। साल 2011 में ही अस्पताल का ब्लड बैंक लाइसेंस खत्म हो चुका है। उसके बाद से तमाम कमियों और खामियों के चलते लाइसेंस रिन्यूअल नहीं हो सका। इस दौरान ब्लड बैंक लगातार काम भी करता रहा। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ,जब ब्लड बैंक सेंटर प्रभारी अर्चना छारी ने सीएमएचओ को पत्र लिखा। पत्र में बताया गया कि साल 2011 के बाद अब लाइसेंस रिन्युअल की प्रक्रिया अपनाई गई है। पत्र में गुजारिश भी की गई है कि लाइसेंस रिन्यूअल होने तक ब्लड सेंटर के किसी भी स्टाफ को दूसरी जगह पदस्थ ना किया जाए। इस बात को भी बताया गया है कि स्टाफ की ड्यूटी ब्लड सेंटर से हटाकर किसी दूसरी जगह की जाती है। तो इस हालत में लाइसेंस रिन्युअल को लेकर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। मामला सामने आने के बाद अब जिला अस्पताल में खलबली मच गई है। सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा का कहना है कि सामान्य ब्लड बैंक अभी चल रहा है कंपोनेंट ब्लड बैंक को लेकर लाइसेंस होना है ऐसी स्थिति में जल्द प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बतादें कि ब्लड बैंक के संचालन के लिए फूड एवं ड्रग कंट्रोल मंत्रालय भारत सरकार से लाइसेंस लेना अनिवार्य होता है। ब्लड बैंक का लाइसेंस खत्म होने से पहले लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए निर्धारित फीस जमा कर आवेदन किया जाता है। इसके बाद मंत्रालय की टीम निरीक्षण करने आती है। जो अपनी रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय को सौंपती है। लाइसेंस जारी करने के अनुशंसा के बाद फूड एवं ड्रग कंट्रोल विभाग भोपाल से लाइसेंस जारी किया जाता है। हैरानी वाली बात यह है कि साल 2011 से जिला अस्पताल का ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के संचालित है,ब्लड बैंक मे निर्धारित माप डंडों के हिसाब से स्टाफ की भी कमी है ऐसे में अब देखना होगा कि निरीक्षण के लिए आने वाली टीम लाइसेंस जारी रखने के लिए अनुशंसा करती है या नहीं?

बेरोजगारी के खिलाफ यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पानी का किया छिड़काव

अनूपपुर मध्य प्रदेश के अनूपपुर में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में नशे की लत के खिलाफ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। जिसमें पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच थोड़ी झड़प भी हो गई। बात बढ़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव किया। देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में नशे की बढ़ती लत को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं बैरिकेट्स को तोड़ने का प्रयास भी किया। यूथ कांग्रेस अनूपपुर के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा। यूथ कांग्रेस का कहना है कि, प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिससे युवा हताश होकर नशे की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार की नीतियां युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जिसे लेकर यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई है।

तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई, इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

छतरपुर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर में गुरुवार दोपहर को एक तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर आए बंदर को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।     टक्कर लगते ही केबिन में बैठे यात्री उछलकर बाहर जा गिरे, वहीं ड्राइवर स्टीयरिंग में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। घायलों को बिजावर अस्पताल अस्पताल ले जाया गया, जहां से 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को अपसा कंपनी की बस (MP16ZB3870) जटाशंकर से बिजावर जा रही थी। जटाशंकर से 3 किमी दूर अचानक सड़क पर बंदर आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। घटना बिजावर थाना क्षेत्र की है।

नकली पुलिसकर्मी बता कर आरोपितों ने एसआई को कार में बंधक बना भी बना लिया, फिर कर दी जमकर पिटाई

इंदौर पुलिस कंट्रोल रुम से मिले फोर्स के साथ संदेहियों को तलाश रहे एसआई की शराबियों ने पिटाई कर दी। एसआई से अभद्रता की और उसका वीडियो भी बनाया। नकली पुलिसकर्मी बता कर आरोपितों ने एसआई को कार में बंधक बना भी बना लिया। गिरफ्तार करवाने के लिए थाने आए तो अफसर चौक गए। मामले में जेल प्रेहरी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह है पूरी घटना घटना बाणगंगा थाना अंतर्गत ग्राम भोंरासला की है। एसआई टी,इक्का बाणगंगा थाना में एसआई है। मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार सुबह 8 बजे तक पुलिस चौकी(भौंरासला) पर ड्यूटी थी। पुलिस कंट्रोल रूम से चैकिंग के लिए फोर्स भेजा गया था। पांच बजे तक एसआइ ने कुमेड़ी कांकड़,सांवेर रोड़,भौंरासला क्षेत्र में चैकिंग करवाई और बल रवाना कर दिया। अचानक कार(एमपी 09जेडडब्ल्यू 2233) में चार युवक आ गए। आरोपित शराब के नशे में थे। युवकों ने एसआइ को नकली पुलिस कहा और गालियां देने लगे।  

मोनालिसा की एक पेंटिंग सामने आई है, ये पेंटिंग किन्नर अखाड़े ने महाकुंभ के अपने शिविर में आर्ट एंड कल्चर गैलरी में लगी

प्रयागराज रुद्राक्ष की माला बेचने महाकुंभ में गई मोनालिसा अपनी कत्थई आंखों और सुंदर नैन नक्श के कारण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उनके कई वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. इन सबके बीच मोनालिसा की एक पेंटिंग सामने आई है. ये पेंटिंग किन्नर अखाड़े ने महाकुंभ के अपने शिविर में आर्ट एंड कल्चर गैलरी में लगी हुई है, जिसे पेंट और ब्रश के जरिए कलाकारों ने बनाया है. जिसमें उनका हंसता हुआ फेश कलाकार ने बनाया है. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.   बता दें कि महाकुंभ में माला बेचने गई मोनालिसा अपनी सादगी और खूबसूरती की वजह से खूब वायरल हुई थीं. जिनका कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मोनालिसा कुछ ही दिन में फेमस हो गई. यही वजह है कि मोनालिसा को इंडस्ट्री से फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने मोनालिसा (Monalisa) के साथ एक वीडियो बनाकर बताया कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए मोनालिसा (Monalisa) को साइन कर लिया है. इस खबर के बाद उनके फैंस उनके लिए खुश हैं और काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. एक्टिंग सीखेंगी मोनालिसा फिल्म में आने से पहले मोनालिसा अब एक्टिंग सीखने जा रही हैं. उन्होंने अपने चाहने वालों से आशीर्वाद की अपील की है और कहा है कि वह अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगी. उनके फैंस उनकी इस नई जर्नी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

सौरभ ने राजदारों के नाम पर पूछताछ में साध ली चुप्पी, 54 किलो सोना, क्विंटलों चांदी के बारे में नहीं मिली जानकारी, अब नार्को टेस्ट

भोपाल  54 किलो सोना, ढाई क्विंटल चांदी और करोड़ों रुपए की काली कमाई का ‘मालिक’ परिवहन विभाग का पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा लोकायुक्त के लिए समस्या बना हुआ है। वह मुंह खोलने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तक की पूछताछ में लोकायुक्त पुलिस उससे कुछ खास जानकारियां नहीं निकाल पाई है। अब सूत्रों ने नवभारतटाइम्सडॉट.कॉम से दावा किया है कि लोकायुक्त पुलिस कोर्ट में आवेदन देकर सौरभ का नार्को टेस्ट करवाने का सोच रही है। दरअसल, सौरभ शर्मा से सात दिन की पूछताछ में लोकायुक्त पुलिस कोई भी जानकारी निकालने में सफल नहीं हो पाई। इसलिए विधि विशेषज्ञों की सलाह के बाद नार्को टेस्ट कराया जा सकता है। कई नेताओं और अधिकारियों की खुल सकती है पोल आरोप हैं कि सौरभ के पास मिला माल कई नेताओं और अधिकारियों का है। ऐसे में सौरभ जानबूझकर मुंह नहीं खोल रहा है। सौरभ ही नहीं, उसके पार्टनर चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल भी मुंह नहीं खोल रहे हैं। अब लोकायुक्त पुलिस के सामने प्रश्न यह है कि कार में मिला 54 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद किसके हैं? यह सोना कहां से आया? खरीदी के लिए भुगतान किसने और किस माध्यम से किया? 18 दिसंबर को मारा था सौरभ के घर छापा बता दें कि लोकायुक्त पुलिस ने 18 दिसंबर को सौरभ और चेतन सिंह गौर के आवास पर छापा मारा था। इसके बाद देर रात आयकर विभाग को इनोवा कार में करीब 57 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये नकद मिले थे। इसके 40 दिन बाद कोर्ट में सरेंडर के लिए आते समय सौरभ को पुलिस ने 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। उसके साथी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 17 फरवरी तक हिरासत उधर, तीनों आरोपितों की पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को उन्हें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम राम प्रताप मिश्र की विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया। यहां से तीनों को 17 फरवरी तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। सौरभ के साथ दो और साथी गिरफ्तार लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ और चेतन सिंह गौर के आवास पर 18 दिसंबर को छापा मारा था। इसके 40 दिन बाद कोर्ट में सरेंडर के लिए आते समय सौरभ को पुलिस ने 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन सौरभ के करीबी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जीनकारी नहीं उगलवा सकी पुलिस पुलिस हिरासत में लेकर तीनों से एक सप्ताह तक पूछताछ की पर सौरभ की संपत्तियों के बारे में पुलिस खास जानकारी नहीं उगलवा सकी। मंगलवार को सौरभ सहित तीनों आरोपितों को जेल भेजने के न्यायालय के आदेश के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी आरोपितों से पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन लगाया। कोर्ट ने दी पूछताछ की इजाजत कोर्ट ने ईडी को जेल में आरोपितों से पूछताछ की अनुमति दे दी है। बता दें कि लोकायुक्त पुलिस में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सौरभ सहित तीनों आरोपितों के विरुद्ध दर्ज एफआइआर के आधार पर ईडी ने प्रकरण कायम किया था। इसके बाद ईडी ने भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और पुणे में सौरभ के रिश्तेदार व करीबियों के यहां दो अलग-अलग दिन छापा मारकर संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए थे। सौरभ की मां उमा शर्मा, पत्नी दिव्या तिवारी और चेतन सिंह गौर से जांच एजेंसी पहले ही पूछताछ कर चुकी है।  

अमेरिका ने सैन्य विमान से बेड़ियों में बांधकर भारतीय नागरिकों को वापस भेजा, ये भारत का अपमान है: दीपेन्द्र हुड्डा

चंडीगढ़ अमेरिकी सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर अमेरिका में रह रहे भारतीयों को हथकड़ी, बेड़ियों में जकड़कर सैन्य विमानों से जबरन निर्वासित किए जाने की खबरों पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि अमेरिका ने सैन्य विमान से बेड़ियों में बांधकर भारतीय नागरिकों को वापस भेजा। ये हर भारतीय और भारत का अपमान है। उन्होंने इस विषय पर आज संसद भवन परिसर में INDIA गठबंधन के सांसदों के साथ बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया व शून्यकाल का नोटिस दिया। नोटिस में उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा अवैध दस्तावेजों के आधार पर बड़े पैमाने पर भारतीय नागरिकों को अपमान जनक ढंग से हथकड़ी व बेड़ियों में जकड़कर सैन्य विमानों से अमेरिका से निर्वासित किया जा रहा है। जिससे विशेष रूप से हरियाणा के नौजवान बड़ी संख्या में हैं। ये युवा रोज़गार की तलाश में अपनी ज़मीन-जायदाद बेचकर, जान जोखिम में डालकर वहाँ गये लेकिन अब आर्थिक बर्बादी और सामाजिक विस्थापन का सामना कर रहे हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार बार-बार दावा करती रही है कि अमेरिका के राष्ट्रपति पीएम के दोस्त हैं लेकिन अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही पीएम के दोस्त ने बड़ी तादाद में भारतीयों को अपमानजनक तरीके से जबरन निर्वासित कर दिया। उन्होंने मांग करी कि प्रधानमंत्री तुरंत अमेरिकी सरकार से बात करें ताकि वर्षों से अमेरिका में रह रहे भारतीयों को अपमानजनक ढंग से न निकाला जाए। इसके अलावा केंद्र सरकार निर्वासन का सामना कर रहे भारतीयों के लिए कानूनी सहायता हेतु अमेरिका के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत करें। तत्काल पुनर्वास प्रदान करें, जिसमें वित्तीय सहायता और रोजगार के अवसर शामिल हों। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए एक कानूनी सहायता कक्ष स्थापित किया जाए। उन्होंने बताया कि जुलाई, 2024 के बजट सत्र में इसी संसद में उन्होंने बेरोजगारी की हताशा में अवैध रूप से बिना वीजा के, जोखिम उठाकर डंकी के रास्ते विदेश जाने वाले नौजवानों की समस्याओं को उठाकर सरकार से सवाल किया था कि क्या विदेश मंत्रालय को इस बात की जानकारी है और मंत्रालय उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील है? इस पर जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि जिनको विदेश जाना ही है और अगर इसके लिए वे तमाम तरह के अन्य रास्ते अपनाते हैं तो सरकार जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर उस दिन मेरी बात को गंभीरता से लेती तो आज ये दिन न देखना पड़ता। दीपेन्द्र हुड्डा ने दोहराया कि अमेरिका से अपमानजनक निर्वासन की मार झेल रहे नौजवानों की दुर्दशा के लिए बीजेपी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार हैं। यदि सरकार नौजवानों को यहीं अपने देश में रोजगार उपलब्ध कराती तो वे अपना घर-बार छोड़कर विदेश क्यों जाते। डंकी के रास्ते विदेश जाने वाले सबसे ज़्यादा नौजवान हरियाणा के हैं। “बिना पर्ची बिना खर्ची” का fake नारा देने वालों ने प्रदेश में “बिना रोज़ी बिना रोटी” की परिस्थितियां बना दी है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में भयंकर बेरोजगारी का आलम है। जिसके कारण यहाँ के युवा अपनी सारी जमीन-जायदाद बेचकर, लाखों रुपये कर्जा लेकर भविष्य सँवारने की आस में विदेशों का रूख कर लिया। इन युवाओं ने अपनी जमीन जायदाद बेचकर सारा पैसा कबूतरबाजों को दे दिया। अब इनके पास कुछ नहीं बचा और भूखे मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कस्टम एंड बार्डर पेट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक पिछले करीब एक वर्ष में 97000 भारतीय नागरिक मेक्सिको बार्डर से पनामा के जंगलों के रास्ते या कनाडा के रास्ते अमानवीय परिस्थितियों से गुजरते हुए अमेरिका में पहुंचे और वहाँ उन्हें पकड़ लिया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में सर्वाधिक बेरोजगारी और इसके कारण हो रहे पलायन और अब जबरन निर्वासन के लिये पूरी तरह से सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार हैं। सरकार युवाओं को रोजगार दे नहीं रही। आज प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गयी है। इस सरकार ने अग्निपथ जैसी योजना लाकर युवाओं के फौज में जाने का रास्ता भी बंद कर दिया। दो दर्जन से ज्यादा भर्ती घोटाले, कैश फॉर जॉब, पेपर लीक के बाद इक्का दुक्का नौकरी निकली भी तो उसमें भी ज्यादातर हरियाणा के बाहर के युवाओं की भर्ती हो रही है।

नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा प्लान’ को कहा-मुझे लगता है कि इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए और लागू किया जाना चाहिए

वाशिंगटन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का समर्थन किया जिसमें गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए वहां से फिलिस्तीनियों को स्थानांतरित करने का प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने इस योजना को ‘असाधारण’ बताया। रिपोर्ट के मुताबिक नेतन्याहू ने अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “यह पहला अच्छा विचार है जो मैंने सुना है। यह एक उल्लेखनीय विचार है। मुझे लगता है कि इसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए और लागू किया जाना चाहिए – क्योंकि यह सभी के लिए एक अलग भविष्य बनाएगा।” इजरायली मीडिया के मुताबिक नेतन्याहू का यह बयान मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप की ओर से पेश किए गए विचार का पहला पूर्ण समर्थन है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा पट्टी पर कब्जा करने और इसके पुनर्विकास का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा, “अमेरिका गाजा पट्टी पर कब्जा करेगा । हम इसे विकसित करेंगे। गाजा में मौजूद सभी खतरनाक बमों और अन्य हथियारों को निष्क्रिय करेंगे, जगह को समतल करने और तबाह हो चुकी इमारत को हटाएंगे।’’ ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका “एक ऐसा आर्थिक विकास करेगा जो क्षेत्र के लोगों के लिए असीमित संख्या में नौकरियों और आवास की आपूर्ति करेगा।” मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जब उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या गाजा छोड़ने वाले फिलिस्तीनियों को भविष्य में वहां फिर से बसने की अनुमति दी जाएगी। तो जवाब में उन्होंने सवाल किया, “आप वहां किसे रहते हुए देखते हैं?” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “वहां रहने वाले लोग, दुनिया के लोग होंगे इसमें फिलिस्तीनी भी शामिल होंगे।’ हालांकि जब इस बयान पर हंगामा हुआ तो व्हाइट हाउस ने बाद में सफाई दी। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वाशिंगटन का लक्ष्य केवल फिलिस्तीनियों को ‘अस्थायी रूप से’ हटाना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया है… कि वह क्षेत्र में हमारे साझेदारों – विशेष रूप से मिस्र और जॉर्डन – से अपेक्षा करते हैं कि वे फिलिस्तीनी शरणार्थियों को अस्थायी रूप से स्वीकार करें ताकि हम उनके घरों का पुनर्निर्माण कर सकें।” लेविट ने कहा, “राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पुनर्निर्माण के लिए फिलिस्तीनियों को अस्थायी रूप से गाजा से बाहर ले जाने की जरुरत है क्योंकि यह अभी एक विध्वंस स्थल है और यह किसी भी इंसान के रहने योग्य जगह नहीं है।”

अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में उपचुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “अगर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करता तो मिल्कीपुर में निष्पक्ष चुनाव हुआ होता। ये चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है, इसलिए मैंने कहा है कि वह (भाजपा) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ वोटिंग का अधिकार छीनना चाहते हैं। सभी ने देखा है कि भाजपा के लोगों ने वोट के अधिकार को भी छीन लिया है।” उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा, “अयोध्या के एसएसपी राजकरन नय्यर, मिल्कीपुर के एसडीएम राजीव रतन सिंह, सीओ मिल्कीपुर श्रेयस त्रिपाठी, इनायतनगर थाना के एसओ देवेंद्र पांडेय, थाना कुमारगंज के अमरजीत सिंह, थाना खंडासा के संदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी पर काफी दबाव है। इतनी सी बात है कि दबाव बहुत है और कोई भी सच नहीं बोल सकता है।” बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा की जनता ने उपचुनाव में अपना 2022 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां के मतदाताओं ने साल 2022 में हुए अब तक के सर्वाधिक 60.23 फीसदी मतदान को पीछे छोड़ते हुए उपचुनाव में 65.35 फीसदी मतदान किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली को लेकर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के पोलिंग एजेंटों को मतदान कक्ष से बाहर निकाला गया, पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदाताओं की आईडी चेक की गई और दर्जनों पोलिंग स्टेशनों पर भाजपा द्वारा फर्जी वोटिंग कराया गया। आरोप ये भी है कि भाजपा नेताओं द्वारा चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ निर्वाचन क्षेत्र में घूम-घूम कर चुनाव को प्रभावित किया गया है।

अरविंद केजरीवाल इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे और दोबारा जेल जाएंगे, भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने दावा किया

मुंबई दिल्ली विधानसभा के ल‍िए मतदान संपन्‍न होने के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों पर महाराष्ट्र से भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल इस बार चुनाव नहीं जीतेंगे और दोबारा जेल जाएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान आर. तमिल सेल्वन ने कहा कि ” सभी मीडिया स्रोत इस बात का संकेत दे रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल चुनाव नहीं जीतेंगे। क्योंकि उन्होंने झूठे वादे कर दो बार तो चुनाव जीत ल‍िया, लेकिन इस बार उन्‍हें पराजय का सामना करना पड़ेगा और वह दोबारा जेल जाएंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।” एग्जिट पोल में कांग्रेस के कमजोर नजर आने पर भाजपा नेता ने कहा, “कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश से खत्म हो रही है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हार मिली। महाराष्ट्र में भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। यहां कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे हर राज्य से कांग्रेस मुक्त होगी। आने वाले समय में कांग्रेस एक-दो प्रदेशों में ही रह जाएगी। फिर सोनिया गांधी वापस इटली जाएंगी। राहुल गांधी किधर जाएंगे पता नहीं।” उन्होंने कहा, “एक कारण यह भी है कि साल 2014 में पीएम मोदी के आने बाद लोगों के विकास के लिए योजनाएं लाई गईं, जैसे आयुष्मान योजना, आवास योजना। भाजपा ने 10 साल में वह कार्य किए हैं, जो कांग्रेस 60 साल में भी नहीं कर पाई। इसलिए भाजपा पर जनता का विश्वास बढ़ा है।” तिरुपति बालाजी मंदिर में गैर-हिंदुओं की सेवा समाप्त करने पर भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने कहा, “तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का कहना है कि किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आ सकता है। हालांकि, उन्हें देवस्थानम के नियम और कानून के बारे में पूछना चाहिए कि क्या गैर-हिंदू उनकी समिति में हो सकते हैं।” हिन्दुओं की एकजुटता पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता आर. तमिल सेल्वन ने कहा, “मोहन भागवत ने सही कहा है, और इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने भी ‘एक हैं तो सुरक्षित हैं’ का उल्लेख किया है।”

आनंद शिविर में भाग लेने देश की चार संस्थाओं में जा सकते हैं शासकीय सेवक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आनंद विभाग लोगों के जीवन को टेन्शन फ्री कर उनके जीवन में आनंद के लिए कार्य कर रहा है। शासकीय सेवकों में आनंद शिविर से सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए राज्य आनंद संस्थान द्वारा वर्तमान में देश की 4 संस्थाओं से एमओयू किया गया है। इन संस्थाओं में द आर्ट ऑफ लिविंग फाउण्डेशन बैंगलूरू, इनिशिएटिव ऑफ चेंज पुणे, दशा (फाउंडेशन) गोगा सेन्टर कोयम्बटूर, हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट (कान्हा शान्तिवनम) हैदराबाद शामिल हैं। आनंद शिविर में भाग लेने के लिए आनंद विभाग की वेबसाइट WWW.anadsansthanmp.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। आनंद शिविर में पंजीयन करवाते समय शासकीय सेवकों को नियंत्रणकर्ता अधिकारी की अनुमति आवश्यक होगी। आनंद शिविरों के माध्यम से व्यक्तियों को आनंद के साथ परिपूर्ण जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। चारों संस्थानों के साथ 5 आनंद शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 184 प्रतिभागियों की सहभागिता रही।  

आयुष मंत्री परमार की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार चयन समिति की बैठक

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में आयुष विभाग अंतर्गत “पुरस्कार चयन समिति” की बैठक हुई। बैठक में पंडित उद्धवदास मेहता वैद्यशास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार वर्ष-2023 के लिए “पुरस्कार चयन समिति” ने व्यापक विचार मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष-2023 के उक्त पुरस्कार के लिए नाम का चयन किया गया। आयुष मंत्री श्री परमार ने वर्ष-2022 एवं वर्ष-2023 के पंडित उद्धवदास मेहता वैद्यशास्त्री आयुर्वेद सेवा सम्मान पुरस्कार, समारोहपूर्वक शीघ्र प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। मंत्री श्री परमार ने पुरस्कार वर्ष-2024 के लिए शीघ्र विज्ञापन जारी करने के निर्देश भी दिए। ज्ञातव्य है कि पूर्व बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष-2022 के उक्त पुरस्कार के लिए नाम का चयन किया जा चुका है। बैठक में प्रमुख सचिव आयुष श्री डीपी आहूजा एवं आयुक्त आयुष श्रीमति आर उमा माहेश्वरी सहित समिति के सदस्य डॉ. एसएन पांडे (उज्जैन) एवं वैद्य श्री प्रभाकर चतुर्वेदी (रीवा) सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

समाज के विकास में हर संभव सहयोग देने और सहभागिता बढ़ाने की दी सीख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र प्रेम की सीख देने की जीवंत इकाई है। इसके नाम से ही सेवा का भाव उत्पन्न होता है। यह संगठन विद्यार्थियों के गुणों का संवर्धन कर उन्हें समुदाय विकास की मूल भावना से ओत-प्रोत कर देश के विकास में सहयोग देता है। यह बेहद प्रशंसनीय है कि आज हमारे विद्यार्थी एनएसएस को एक विषय के रूप में पढ़ रहे हैं। युवा ही देश का भविष्य हैं और इनमें सेवा भावना के विकास से देश का विकास और अधिक तीव्र गति से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरूवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में गणतंत्र दिवस परेड-2025 नई दिल्ली में मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसएस के समर्पण और सेवा भावना की सराहना करते हुए परेड में शामिल हुए विद्यार्थियों और उनके समन्वयकों को मैडल देकर सम्मानित किया और शुभाशीष भी दिया। इन एनएसएस विद्यार्थियों ने कर्तव्यपथ, नई दिल्ली में 26 जनवरी 2025 को हुई गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में समाजसेवा, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और साहचर्य की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों ने इस परेड में बेहतरीन प्रदर्शन कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को आगे भी समाजसेवा में हरसंभव सहयोग देने और राष्ट्रीय जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। युवा ऊर्जा को सही दिशा देकर हम सभी युवाओं की प्रतिभाओं को तराशकर प्रदेश के विकास में उनका सहयोग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा देश और प्रदेश के विकास की धुरी हैं। सभी को अपना कॅरियर बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। देश के विकास के लिए युवाओं को राजनीति में भी आना चाहिए। राजनैतिक विकास से ही देश के सामाजिक विकास को बल मिलेगा। युवा सिर्फ रोजगार के पीछे न रहें। वे रोजगार मांगने वाले नहीं, वरन् रोजगार देने वाले बनें। हमारा राष्ट्र वसुधैव कुटुम्बकम की वैश्विक भावना से दुनिया में अच्छाईयां बांटने के लिए जाना जाता है। अच्छाईयां बांटना हमारी संस्कृति है, हमारी जीवनशैली है। इसलिए युवा अपने जीवन के बाकी गुणों के विकास के साथ-साथ सेवा भावना को भी अपनाएं और जीवन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसएस द्वारा स्वच्छता, शुचिता, रक्तदान, जनजागरूकता कार्यक्रमों में सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन हमें सह अस्तित्व भाव से जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। एनएसएस से जुड़े हैं 1.60 लाख से अधिक विद्यार्थी अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग श्री अनुपम राजन ने कहा कि एनएसएस शिक्षा द्वारा समाज सेवा और समाज सेवा द्वारा शिक्षा की मूल भावना से कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के करीब एक लाख 60 हजार से अधिक विद्यार्थी इस संगठन से जुड़े हैं। जिन महाविद्यालयों में एनएसएस नहीं है, वहां भी एनएसएस यूनिट तैयार करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड-2025 में शामिल हुए मध्यप्रदेश के एनएसएस दल के सभी स्वयंसेवकों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र सेवा से जुड़कर सभी विद्यार्थी एक जिम्मेदार नागरिक बनें। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एनएसएस बैच लगाकर स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा, उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक और भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। आभार आयुक्त उच्च शिक्षा श्री निशांत वरवड़े ने माना। मध्यप्रदेश एनएसएस दल ने दिखाया अनुशासन और सेवा भावना मध्यप्रदेश से चयनित एनएसएस विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड में अनुशासन और समर्पण का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। मध्यप्रदेश का दल पूरे देश से चुने गए एनएसएस के विद्यार्थियों के बीच अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहा। कार्यक्रम में सम्मानित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा करते हुए अपने अनुभव साझा किए और इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पर हर्ष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनएसएस के विद्यार्थियों के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।  

धोनी के रांची स्थित घर का नंबर हुआ 7, बना सेल्फी प्वाइंट

रांची रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 रहा है, इसलिए धोनी ने 7 नंबर की जर्सी पहनी। धोनी के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी को भी रिटायर कर दिया। कोई भी भारतीय क्रिकेटर अब 7 नंबर की जर्सी नहीं पहन सकता। अब धोनी ने अपने हरमू स्थित घर को भी 7 नंबर दे दिया है। पूरे आवासीय परिसर में उनके द्वारा खेले गए शाट और विकेटकीपिंग की आकृति लगाई गई है। धोनी का घर अब उनके फैंस के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। गौरतलब है कि धोनी को घर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से 2009 में जमीन दी थी। इस प्लॉट के ठीक पीछे एक और प्लॉट खरीदकर धोनी ने रांची में बड़े अरमानों से अपना पहला सपनों का घर बनाया था। जिसका नाम शौर्य दिया है। हालांकि, धोनी अब राजधानी रांची के सिमलिया में आलीशान फार्म हाउस में रहते हैं। धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ था। जुलाई साल का सातवां महीना भी है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल और आईपीएल करियर के दौरान नंबर-7 की जर्सी पहनी है। रांची में धोनी का एक आलीशान फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ भी है। धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है। धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि धोनी मौजूदा समय में परिवार के साथ यहीं रहते हैं। धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है। धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं। टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live