LATEST NEWS

हमास के द्वारा कुछ इजरायली नागरिकों को बनाया बंधक, बंधक के दौरान इजरायली नागरिकों के साथ अत्याचार

हमास इजरायल पर हमले के बाद हमास के द्वारा कुछ इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया गया था। उनमें पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल थे। बंधक के दौरान इजरायली नागरिकों के साथ अत्याचार हुए। हमास के एक समलैंगिक लड़ाके ने बंधक बनाए गए इजरायली पुरुषों का रेप किया। फिलिस्तीनी समूह के गुप्त दस्तावेजों से इसका खुलासा हुआ है। जब हमास के टॉप कमांडर को इसके बारे में पता चला तो अपने गे साथी की पहचान कर उसकी तड़पा-तड़पाकर हत्या कर दी गई। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के पास ऐसे लड़ाकों की सूची थी जो समलैंगिकता में लिप्त थे। उन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, इस यौन अपराथ में हमास के 94 लड़ाके शामिल थे। दस्तावेजों में बच्चों के साथ बलात्कार और यातना का भी खुलासा हुआ। कथित तौर पर एक आरोप में उल्लेख किया गया है, “हमास के सदस्यों में शामिल एक लगातार ईश्वर को कोसता रहता है। एक अन्य ने कहा, “उसके फेसबुक पर रोमांटिक संबंध हैं। वह व्यवहारिक और नैतिक रूप से विचलित है।” यह स्पष्ट नहीं है कि हमास ने उन सभी लड़ाकों के साथ क्या किया। आपको बता दें कि गाजा में समलैंगिकता अवैध है और इसके परिणामस्वरूप कई वर्षों की जेल या मृत्यु हो सकती है। एक पूर्व हमास कमांडर महमूद इश्तवी को 2016 में समलैंगिक संबंध रखने के आरोप में मार दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमास द्वारा पूर्व कमांडर को उसके अंगों से लटकाकर कैद करने और प्रताड़ित करने के लगभग एक साल बाद उसे सीने में तीन गोलियां मारी गईं।  

दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स होंगे आमने-सामने, रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में आज लीजेंड 90 लीग की शुरुआत

रायपुर रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से लीजेंड 90 लीग की शुरुआत हो रही है। इस नए और रोमांचक 90 गेंदों के प्रारूप वाले टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स आमने-सामने होंगे। दिल्ली रॉयल्स टीम की कमान अनुभवी भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में होगी। उनके साथ न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज लेंडल सिमन्स, श्रीलंका के दनुश्का गुनाथिलका समेत कई अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। रॉस टेलर ने भारत में खेलने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा, मुझे भारत में खेलना हमेशा पसंद आया है। यहां की ऊर्जा अलग होती है और इस बार लीजेंड 90 लीग का अनूठा प्रारूप इसे और भी रोमांचक बनाएगा। टेलर ने इस नए 90 गेंदों के प्रारूप को लेकर कहा, टी20 पहले से ही तेज प्रारूप है, लेकिन 90 गेंदों की यह लीग और भी तेज होगी। इसमें बल्लेबाजों को परिस्थितियों को जल्दी समझकर तेजी से रन बनाने होंगे, जबकि गेंदबाजों को अलग रणनीति अपनानी होगी। टेलर ने शिखर धवन की कप्तानी में खेलने को लेकर भी उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मैंने शिखर के साथ कई बार अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आमने-सामने मुकाबले खेले हैं, लेकिन पहली बार उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना शानदार अनुभव होगा। मैं अपनी टीम और कप्तान के लिए 100% देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। बिपुल शर्मा बोले- ‘नया प्रारूप दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण’ दिल्ली रॉयल्स के ऑलराउंडर बिपुल शर्मा ने 90-बॉल फॉर्मेट को लेकर कहा, यह एक दिलचस्प और अनूठा प्रारूप है। यह पारंपरिक 10 या 20 ओवरों के प्रारूप से अलग होगा और इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी होगा। उन्होंने टीम के संतुलन पर बात करते हुए कहा, हमारे पास शिखर धवन और रॉस टेलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिनसे युवा खिलाड़ियों को सीखने का शानदार अवसर मिलेगा। हम एकजुट होकर खेल का मजा लेंगे और अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू करेंगे। दिल्ली रॉयल्स टीम : शिखर धवन (कप्तान), लेंडल सिमन्स, रॉस टेलर, जेरोम टेलर, दनुश्का गुनाथिलका, शरद लुम्बा, बिपुल शर्मा, सुमित नरवाल, परविंदर अवाना, लखविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, पुनीत बिस्ट, अनुरीत सिंह, एंजेलो परेरा, प्रवीन गुप्ता। लीजेंड 90 लीग का पहला मुकाबला शाम 7 बजे से दिल्ली रॉयल्स और छत्तीसगढ़ वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा, जहां प्रशंसकों को रोमांचक क्रिकेट का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।  

छत्तीसगढ़ में आज विद्यासागर महाराज के समाधि स्मृति महोत्सव में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

डोंगरगढ़  चंद्रगिरि तीर्थ में आयोजित विनयांजलि समारोह में अमित शाह शामिल हुए। इस समारोह में CM साय भी मौजूद है। 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का भी जारी कर सकते हैं। 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। तिथि के अनुसार उनके समाधि को आज 6 फरवरी 2025 को एक वर्ष पूर्ण हो रहे है और एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट की ओर से 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। विशेष डाक टिकट भी जारी किए जा सकते हैं जैन समाज के मुताबिक अमित शाह भारतीय डाक विभाग की ओर से विशेष डाक टिकट और लिफाफे भी जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि 18 फरवरी 2024 को आचार्य विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महातीर्थ बन चुका है डोंगरगढ़ डोंगरगढ़ में प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी का मंदिर है, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल और विद्यासागर महाराज जी की समाधि के बाद यह क्षेत्र अब महातीर्थ बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई बड़े नेता यहां विद्यासागर महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। संयम का रास्ता दिखाया विद्यासागर महाराज ने समाज को देशभक्ति और संयम का रास्ता दिखाया। राष्ट्र संत विद्यासागर महाराज का जीवन राष्ट्रभक्ति और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके द्वारा स्थापित कई सामाजिक प्रकल्प आज भी डोंगरगढ़ में सक्रिय हैं। स्कूल और गौशाला संचालित जैन समाज के मुताबिक क्षेत्र में स्थित प्रतिभा स्थली स्कूल बेटियों की शिक्षा के प्रति उनकी विशेष प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ आवासीय स्कूल है। इसके अतिरिक्त, चंद्रगिरी तीर्थ में हथकरघा उद्योग और एक विशाल गौशाला भी संचालित है, जो उनकी सामाजिक दृष्टि को प्रतिबिंबित करते हैं।  

ग्वालियर के राहुल बोहरे की शादी जर्मनी की एमिली बोटना से हुई, सात फेरे लेकर एमिली बोहरे बन चुकी

ग्वालियर  हमारे देश के युवा जहां पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं, वहीं पश्चिम के युवा भारतीय संस्कृति को न सिर्फ आत्मसात कर रहे हैं, बल्कि भारत के युवाओं से शादी करने से नहीं हिचक रहे हैं। ग्वालियर के राहुल बोहरे की शादी जर्मनी की एमिली बोटना से हुई, जो अब सात फेरे लेकर एमिली बोहरे बन चुकी हैं। ग्वालियर में हुई इस चर्चित शादी में भले ही भारत और जर्मनी दो संस्कृतियों का मिलन देखने को मिला। लेकिन विवाह की सभी रस्में भारतीय पंरपरा के अनुसार ही पूरी की गईं। जयमाला के साथ राहुल-एमिली ने अग्नि के समक्ष वेद-मंत्रोंच्चार की पवित्र ध्वनि के बीच सात फेरे लिए। राहुल और एमिली ने अग्नि के सात फेरे लिए तो हर फेरे पर वेद मंत्र उच्चारित किए गए। अनुवादकों ने हर वेदमंत्र यानि किस फेरे का क्या महत्व है, दूल्हा-दुल्हन को बताया। एचआर हैं एमिली बोटना बताया जा रहा है कि राहुल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जबकि एमिली एचआर। चंबल की संस्कृति में पले-बढ़े मूलत: भिंड के रहने वाले राहुल बोहरे के माता-पिता सीमा-हरिमोहन बोहरे थाटीपुर चौहान प्याऊ स्थित प्रमिला प्लाजा में निवास करते हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल बोहरे पिछले 8 साल से जर्मनी में जॉब कर रहे हैं। जिस कंपनी में वे जॉब करते हैं, उसी के एचआर डिपार्टमेंट में काम करने वाली एमिली की सादगी उनको पसंद आई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार और शादी दोनों के ही प्रपोजल राहुल की ओर से रखे गए। इन्हें स्वीकार करने में एमिली ने बिना हिचके तुरंत हां कर दी, क्योंकि पहले ही दिन से वो राहुल को अपना लाइफ पार्टनर मान चुकी थी। माता-पिता की रजामंदी से बजी शहनाई इस शादी की सबसे बड़ी खास बात यह है कि एक पंरपरावादी ब्राह्मण परिवार के होते हुए राहुल को यह भरोसा था कि उनके माता-पिता जरूर उसकी भावनाओं को समझेंगे। राहुल ने अपने पिता हरिमोहन बोहरे को अपनी भावना से अवगत कराया। हरिमोहन ने यह कहकर एक लाइन में हां कर दी कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। बोहरे परिवार के हां करते ही जर्मनी और ग्वालियर दोनों ही जगह शादी की तैयारियां प्रारंभ हो गईं, क्योंकि एमिली के परिजनों को तो पहले से ही कोई ऐतराज नहीं था। जर्मन रिश्तेदारों ने भी पहने भारतीय परिधान गतरात्रि पंचसितारा सुविधाओं से सुसज्जित रेशमतारा रिसोर्ट में एक भव्य समारोह में राहुल और एमिली की शादी की रस्मे निभाई गईं, जिसमें बोहरे परिवार के सगे-संबधी और चुनिंदा मित्रों के साथ जर्मनी से आए एमिली के तीन दर्जन रिश्तेदारों ने भी शिरकत की, जो पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आ रहे थे। इस शादी में शामिल होने के लिए एमिली के महिला रिश्तेदारों ने जहां खासतौर पर लहंगा चोली जैसे भारतीय परिधान डिजायन करवाए थे, वहीं जर्मन पुरूष शेरवानी और पगड़ी में थे। डीजे की जगह बजी शहनाई डीजे के तेज शोर की बजाय शहनाई की सुमधुर ध्वनि समूचे वातवरण को आलोकित कर रही थी। वहीं भाषा के बंधनों से परे जर्मन से आए रिश्तेदार बोहरे परिवार एवं उनके सगे संबधियों से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे।

महाकुंभ 2025: संगम में डुबकी लगाने का प्लान है तो कर लें तैयारी, बुकिंग आज से शुरू, जानें शेड्यूल

 रतलाम  प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखकर रेल मंडल से होकर विश्वामित्री-बलिया के मध्य 09139/09140 विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलेंगी। 09139 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ स्पेशल 22 फ़रवरी को सुबह 8:35 बजे विश्वामित्री से चलकर दाहोद (12:12/12:14), रतलाम (1:35/1:45), नागदा (2:38/2:40), उज्जैन (3:55/4:05) व शुजालपुर (5:58/6:00) बजे होती हुई अगले दिन 20:30 बजे बलिया पहुंचेंगी। बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल इसी प्रकार 09140 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल 23 फरवरी को रात 11:30 बजे बलिया से चलकर शुजालपुर (1:27/1:29), उज्जैन (3:40/3:50), नागदा (4:40/4:42), रतलाम (5:20/5:30), दाहोद (7:01/7:03) होती हुई सोमवार सुबह 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेंगी। यहां होगा ट्रेन का ठहराव इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार व गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेंगी। 09139 के लिए लिए टिकटों की बुकिेंग छह फरवरी से रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों व आईआरसीटीसी बेवसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। वडोदरा-दाहोद-वड़ोदरा मेमू 28 फरवरी तक निरस्त प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के मद्देनजर अतिरिक्त रैक की आवश्यकता को देखते हुए वड़ोदरा से दाहोद के मध्य संचालित की जा रही मेमू ट्रेन को 28 फरवरी तक निरस्त की जा रही है। 69233/69234 वड़ोदरा-दाहोद-वड़ोदरा मेमू छह फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ब्लाक कार्य के कारण टर्मिनल स्टेशन में बदलाव उत्तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर चल रहे ब्लाक कार्य के कारण दो ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव अवधि का पुन: विस्तार किया गया है। 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो 25 फरवरी तक हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो 25 फरवरी तक नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शार्ट आरिजिनेट होगी।

कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं, जो की पदक तालिका में शीर्ष पर बरकरार

देहरादून उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के नौवें दिन के पदक तालिका में कर्नाटक ने 54 पदकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है। कर्नाटक ने अब तक 28 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य पदक जीते हैं। दूसरे स्थान पर सर्विसेज है, जिसने कुल 46 पदक (27 स्वर्ण, 10 रजत, 9 कांस्य) अपने नाम किए हैं। मध्य प्रदेश 34 पदकों (17 स्वर्ण, 7 रजत, 10 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। महाराष्ट्र 82 पदकों के साथ सर्वाधिक कुल पदक जीतने वाला राज्य है, लेकिन इसमें स्वर्ण पदकों की संख्या 16 होने के कारण वह चौथे स्थान पर है। हरियाणा 51 पदकों के साथ पांचवें और तमिलनाडु 44 पदकों के साथ छठे स्थान पर बना हुआ है। मणिपुर, दिल्ली, केरल और पंजाब शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। मेजबान राज्य उत्तराखंड अब तक कुल 33 पदक (4 स्वर्ण, 14 रजत, 15 कांस्य) जीत चुका है और वह पदक तालिका में 15वें स्थान पर है। राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, और आने वाले दिनों में पदक तालिका में और बदलाव की उम्मीद की जा रही है। उत्तराखंड में आयोजित इस भव्य खेल आयोजन ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।  

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया बने IPS अरुणदेव गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य भेंटसे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को  सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया। 1991-92 बैच के आईपीएस ऑफीसर अरुणदेव गौतम ने छत्तीसगढ़ पुलिस का मुखिया बनकर जनपद को गौरवान्वित किया है। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव अभयपुर में पहुंची, पूरा गांव जश्न में डूब गया। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं मिठाई बंटनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने खुशी में आतिशबाजी छुड़ाई। डीजीपी के ओहदे तक पहुंचे अरुणदेव गौतम पांच भाई व एक बहन हैं। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर के भाई हैं। उनके तीन बड़े भाइयों में से सबसे बड़े भाई गिरजाशंकर सिंह गौतम इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वहीं दूसरे नंबर के भाई दयाशंकर सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात के दौरान मौजूद पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा से कहा कि आपने बहुत मेहनत करके काम किया है. नए डीजीपी से हमको उम्मीद है. हम अपेक्षा रखते हैं कि 2026 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त होगा. इसमें कोई संदेह नहीं है. जश्न में डूबा पूरा गांव वहीं तीसरे नंबर के भाई अनिल कुमार सिंह रिटायर्ड क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी हैं। इसके अलावा उनके एक छोटे भाई जनमेजय सिंह हैं, जो सामाजिक सेवा व राजनीति में सहभागिता निभा रहे हैं। सबसे छोटी बहन साधना सिंह हैं। डीजीपी बनने की सूचना जैसी गांव पहुंची पूरा गांव जश्न में डूब गया। बड़े भाई दयाशंकर सिंह, जन्मेजय सिंह, गिरिजाशरण सिंह, मुन्ना सिंह, केके सिंह, अनिल सिंह, तन्मय, अचल, गब्बू, पुष्पेंद्र, आदित्य प्रताप सिंह गौतम, प्रीतम सिंह, विजयशंकर तिवारी, मोतीलाल यादव, साधू सिंह, मलखान, उर्मिला, वंदना, अंशिका, अनन्या, अविरल व दिव्यांशी गौतम ने आतिशबाजी छुड़ाकर सभी का मुंह मीठा कराया। दूरभाष पर नवनियुक्त डीजीपी ने कहा कि वह प्रयागराज के लेटे हनुमानजी के अनन्य भक्त हैं और मंगलवार को ही उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। कब कहां प्राप्त की शिक्षा आठवीं तक- अभयपुर गांव के परिषदीय स्कूल में नौंवी व दसवीं– सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज रामबाग प्रयागराज इंटरमीडिएट- जीआइसी प्रयागराज स्नातक– इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज परास्नातक– जेएनयू नई दिल्ली पूर्व सदर विधायक के बहनोई हैं डीजीपी छत्तीसगढ़ के डीजीपी बने अरुणदेव गौतम पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह के बहनोई हैं। डीजीपी का विवाह वर्ष 1994 में ज्योति गौतम के साथ कानपुर बर्रा में हुआ था। इसके दो पुत्र में बड़ा पुत्र अक्षत गौतम भुवनेश्वर में प्रवक्ता है, वहीं छोटा पुत्र डा. तन्मय गौतम विलासपुर सरकारी अस्पताल में चिकित्सक है। धनुष-बाण व सुखबग्घी में माहिर थे अरुण गांव के प्राइमरी स्कूल में सहपाठी रहे कृष्णकुमार सिंह, शीतलदीन निषाद ने बचपन की यादें साझ़ा करते हुए कहते हैं कि अरुण बचपन में रुसाह की धनुष बनाते थे और हम लोग सरई की तीर बनाकर खूब खेलते थे।

राष्ट्रीय खेल : ट्रैक साइक्लिंग में हरियाणा, कर्नाटक और अंडमान के साइक्लिस्टों का जलवा

रुद्रपुर 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत शिवालिक वेलोड्रोम, रुद्रपुर में ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। विभिन्न श्रेणियों में देशभर के साइक्लिस्टों ने अपनी गति, तकनीक और रणनीति से दर्शकों को रोमांचित किया। हरियाणा ने महिला एलीट टीम परसूट में जीता स्वर्ण महिला एलीट टीम परसूट (4 किमी) स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। हिमांशी सिंह, परुल, अंशु देवी और मीनाक्षी की चौकड़ी ने 5.26.920 मिनट का समय निकालते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। ओडिशा (5.30.423) की टीम को रजत पदक और महाराष्ट्र (5.32.643) की टीम को कांस्य पदक मिला। डेविड बेकहम ने पुरुष 1 किमी टाइम ट्रायल में मारी बाजी पुरुष एलीट टाइम ट्रायल (1 किमी) में अंडमान व निकोबार के डेविड बेकहम ने 1.06.535 मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के देवेंद्र बिश्नोई (1.06.644) ने रजत और मणिपुर के यांगलेम रोजित सिंह (1.07.874) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। कीर्ति रंगास्वामी ने महिला केरिन स्पर्धा में मारी बाजी महिला एलीट केरिन (5 लैप्स) स्पर्धा में कर्नाटक की कीर्ति रंगास्वामी सी ने तेज रफ्तार और जबरदस्त तकनीक के दम पर स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की श्वेता बालू गुंजाल को रजत और तमिलनाडु की श्रीमति जे को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सर्विसेज ने पुरुष टीम परसूट में किया कमाल पुरुष एलीट टीम परसूट (4 किमी) में सर्विसेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। महेंद्र सरन, मनजीत सिंह, साहिल कुमार, दिनेश कुमार और राधा किशन गोदरा की टीम ने 4.33.362 मिनट का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। पंजाब (4.40.076) की टीम को रजत और राजस्थान (4.45.102) की टीम को कांस्य पदक मिला। तीसरे दिन की इन शानदार प्रतियोगिताओं के बाद ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं के अगले मुकाबलों को लेकर दर्शकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।  

द हंड्रेड: एसआरएच ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी खरीदी

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स फ्रेंचाइजी हासिल कर ली है। यॉर्कशायर काउंटी द्वारा संचालित टीम के लिए विजयी बोली 100 मिलियन जीबीपी है। यह इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा बेची गई छठी हंड्रेड फ्रेंचाइजी है और मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बाद एसआरएच तीसरी आईपीएल फ्रेंचाइजी है, जिसने 100 गेंदों की प्रतियोगिता में एक टीम हासिल की है। पिछले कुछ दिनों में इंग्लिश बोर्ड ने लंदन स्पिरिट, ओवल इनविंसिबल्स, वेल्श फायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और बर्मिंघम फीनिक्स को बेच दिया है। दो और टीमें – ट्रेंट रॉकेट्स और सदर्न ब्रेव – बिक्री के लिए तैयार हैं। चेन्नई स्थित सन ग्रुप द्वारा प्रबंधित सनराइजर्स, फ्रेंचाइजी क्रिकेट के क्षेत्र में पुरानी है। वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हैदराबाद स्थित टीम हैं और एसए 20 में भी सनराइजर्स ईस्टर्न केप उनकी एक टीम है। वर्तमान में आईपीएल में उनका नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं, जो यकीनन सबसे सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कप्तानों में से एक हैं। वे पिछले साल आईपीएल में उपविजेता रहे थे। एसए 20 में, वे दो बार के गत चैंपियन हैं।  

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से वेस्टइंडीज के 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की होगी शुरुआत

नई दिल्ली वेस्टइंडीज की पुरुष क्रिकेट टीम 2025-27 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला से करेगी। यह श्रृंखला 25 जून से 16 जुलाई तक खेली जाएगी। डैरेन सैमी की कोचिंग में यह वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट असाइनमेंट होगा, जिन्होंने रेड-बॉल कोच आंद्रे कोली की जगह ली है। श्रृंखला का पहला टेस्ट बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट ग्रेनेडा नेशनल स्टेडियम में और अंतिम टेस्ट जमैका के सबीना पार्क में होगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच टी20 मैच भी खेलेंगी। पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सत्र का समापन वेस्टइंडीज अपनी घरेलू गर्मी का समापन 31 जुलाई से 12 अगस्त तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों के साथ करेगा। टी20 सीरीज फ्लोरिडा में ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में होगी, जबकि ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद में एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी दौरे इसके बाद वेस्टइंडीज 21 सितंबर से 23 दिसंबर तक भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का दौरा करेगा। बांग्लादेश में टीम तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी, जबकि न्यूजीलैंड दौरे में तीन टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होंगे। वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा 2023 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से चूकने के बाद, वेस्टइंडीज 2027 विश्व कप की तैयारी में आयरलैंड और इंग्लैंड में तीन-तीन वनडे और टी20 मैच खेलेगा। आयरलैंड में मुकाबले 21 से 25 मई तक मलाहाइड में होंगे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच 29 मई, 1 जून और 3 जून को हेडिंग्ली, कार्डिफ और द ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद टीम तीन टी20 मैचों के लिए बेलफास्ट लौटेगी, जहां 15 जून को उनका यूके दौरा समाप्त होगा। वेस्टइंडीज महिला टीम का 2025 अभियान वेस्टइंडीज की महिला टीम अपने 2025 अभियान की शुरुआत 4 से 19 अप्रैल तक पाकिस्तान में विश्व कप क्वालीफायर से करेगी। इस टूर्नामेंट में छह टीमें अगस्त-सितंबर में भारत में होने वाले महिला विश्व कप के दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके बाद टीम 21 मई से 8 जून तक इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां तीन टी20 और तीन वनडे खेले जाएंगे। फिर वेस्टइंडीज की महिलाएं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ स्वदेश में तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबलों में भिड़ेंगी। इन सभी मैचों की मेजबानी बारबाडोस का केंसिंग्टन ओवल करेगा। वेस्टइंडीज की पुरुष और महिला टीमों के व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम से यह साफ है कि वे आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।  

पुलिस ने कर्नाटक के कॉफी बागान में बंधक बनाए गए 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया

 अशोकनगर कर्नाटक के कॉफी बागान में बंधक बनाकर रखे गए मध्यप्रदेश के 12 मजदूरों को पुलिस ने मुक्त करवा लिया है. सभी मजदूर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से कॉफी बागान में काम करने गए थे. दरअसल, अशोकनगर एसपी विनीत जैन को 30 जनवरी को मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में गई थी. टीम के सदस्यों ने सबसे पहले कॉफी बागान में बंधक बनाए गए मजदूरों को ढूंढा. अशोकनगर थाने के प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मजदूरों के स्थान का पता लगाने के बाद पुलिस ने चिकमंगलूर जिले के जयापुरा थाने से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस की मदद से 12 मजदूरों को मुक्त कराया गया और मध्यप्रदेश वापस लाया गया. वहीं, ठेकेदार अफसर अली को बाद में पकड़ लिया गया और अशोकनगर लाया गया. अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कॉफी बागान मैनेजमेंट से 90 हजार रुपये का एडवांस लेकर ठेकेदार अली अशोकनगर से मजदूरों को कर्नाटक ले गया था. लेकिन वह वहां से भाग निकला था. एसपी ने बताया कि ये लोग कुछ हद तक बंधुआ मजदूरों की तरह काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कुछ और लोग भी इसी तरह से वहां काम कर रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है. मजदूरों को कर्नाटक लेकर गया ठेकेदार फरार जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र टकनेरी से कई मजदूरों को ठेकेदार अफसर अली मजदूरी के लिए कर्नाटक लेकर गया। वह उनको कर्नाटक के घने जंगलों में कॉफी के फल को तोड़ने के काम के लिए लेकर गया था। ठेकेदार करीब 2 महीने पहले उनको लेकर गया था। उनको वहां छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया। वहां काम करने गए मजदूरों ने अपने घर पर ऐसी बात बताई की परिजन हैरान परेशान हो गए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पहुंच गए। पुलिस के पास पहुंचे परिजन मजदूरों के परिजन में से एक मनकुंवर बाई ने पुलिस में शिकायत की गई। उसने बताया कि उनके परिवार और आसपास के रहने वाले कई मजदूर कर्नाटक में फंसे हुए हैं। उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत सुन मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन एसपी विनीत कुमार जैन ने तुरंत एक्शन लेते हुए निर्देश दिए। जिस पर थाना कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई। उनकी तरफ से कॉफी कंपनी के लोगों से मामले को लेकर चर्चा की गई। साथ ही वहां के मैनेजर को पूरी स्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद कंपनी ने मजदूरों को वहां से छोड़ा। वहां से छूटते ही बुधवार की सुबह मजदूर शहर लौटे और एसपी से मुलाकात की। मजदूरों के छूटने में महाराज सिंधिया ने की मदद बंधक से आजाद होकर आई मजदूर इंदर बाई ने बताया कि उन्होंने वहां फंसे होने की सूचना बीजेपी नेता उपेंद्र पाराशर को बताई थी। जिसके बाद उन्होंने मामले को क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में लाया। इसके बाद एसपी को शिकायत की गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां फंसे मजदूरों को यहां लाने की कार्रवाई शुरू की थी। बाउंड्री वॉल के अंदर बने थे मजदूरों के मकान कर्नाटक से लौटे मजदूर मोतीलाल ने बताया कि उन्हें वहां पर घने जंगल के बीच एक बाउंड्री वॉल के अंदर रखा जाता था। साथ ही मजदूरी के लिए पहाड़ी इलाके में ले जाया जाता था। बाहर जाने के लिए भी अनुमति लेना पड़ता था। राशन लेने के लिए भी एक ही व्यक्ति जंगल से कुछ ही दूरी पर स्थित बाजार से आता था। उसके लिए भी एक ही मजदूर को भेजा जाता था जो सभी मजदूरों का राशन लेकर आता था। छोड़ने आए व्यक्ति ने जो बताया कर देगा हैरान कर्नाटक से मजदूरों को लेकर आए राम सिंह ने बताया कि वह भी यहां से मजदूरों को 380 रुपए रोज में लेकर जाते हैं। हालांकि फंसे हुए मजदूरों का ठेकेदार अफसर अली वहां से एडवांस पैसा लेकर भाग आया। मजदूरों लेकर आए व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने मेरी पत्नी और बच्चे को भी वही रोका है और कंपनी के लोगों ने मुझे इन मजदूरों को यहां छोड़ने के लिए कहा है। अब इन्हें छोड़ कर वापस भी जाना है। वहीं मजदूरों ने अभी भी वहां अन्य 70 मजदूरो के फंसे होने की बात भी बताई। एसपी ने बताया कि जिले के टकनेरी ग्राम के कुछ मजदूर पिछले दो माह पहले कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के अन्नापुरई में काम करने के लिए गए थे। जहां उन्हें पैसे के लेनदेन के कारण रोक लिया गया। इसके बाद उनके परिजनों ने शिकायत की तो लगभग एक दर्जन मजदूर घर लौट आए। जिनमें इंदर बाई आदिवासी, मोटीलाल आदिवासी, जानकी बाई, सिमरन आदिवासी, गीता आदिवासी, कृष्ण, मोतीलाल, कल्लू, रामसिंह सहित अन्य मजदूर शामिल हैं।  

UP में शराब बिक्री के नियमों में कई अहम बदलाव, यूपी में पियक्कड़ों की मौज, जाने क्या

लखनऊ यूपी में शराब बिक्री के नियमों में बड़ा बदलाव किया जाएगा, इसके नियम के तहत पहली बार अंग्रेजी शराब के छोटे पैक भी मिलेगें. इसके अलावा देसी शराब के मिलावट को कम करने के लिए भी बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं विस्तार से… मुख्य बदलाव अंग्रेजी शराब के छोटे पैक: पहली बार 60 एमएल और 90 एमएल की बोतलों की बिक्री की अनुमति दी गई है. प्रीमियम ब्रांड की दुकानें: अब मॉल्स के मल्टीप्लेक्स क्षेत्र में प्रीमियम ब्रांड की दुकानें नहीं खुलेंगी, लेकिन सक्षम स्तर से अनुमति मिलने पर हवाई अड्डों, मेट्रो और रेलवे स्टेशनों के मुख्य भवन में इन्हें खोला जा सकेगा. होम लाइसेंस का सरलीकरण ज्यादा शराब खरीदने और रखने के लिए व्यक्तिगत होम लाइसेंस लेना अब आसान होगा. सालाना फीस 11000 रुपये और सिक्योरिटी  भी 11000 होगी. सिर्फ तीन साल से  इनकम टैक्स देने वाला व्यक्ति ही लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. देसी शराब के लिए ब्रिक पैक मिलावट रोकने के लिए अब देसी शराब ब्रिक पैक में बेची जाएगी. भांग की दुकानों की फीस में बढ़ोतरी भांग की दुकानों की लाइसेंस फीस 10% बढ़ा दी गई है. हालांकि, मॉडल शॉप की लाइसेंस फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ई-लॉटरी से दुकानें आवंटित होंगी दुकान आवंटन के लिए तीन चरणों में ई-लॉटरी होगी, इसके बाद ई-टेंडर के जरिए दुकानें आवंटित की जाएंगी. आवेदकों को पोर्टल पर नया पंजीकरण कराना होगा. दुकानों के समय में कोई बदलाव नहीं दुकानें पहले की तरह सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुलेंगी. डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी अनिवार्य सभी फुटकर दुकानों पर डिजिटल पेमेंट और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य कर दिए गए हैं. एमआरपी अंकित होगी देसी शराब की बोतलों और टेट्रा पैक पर एमआरपी दर्ज होगी.

इको क्लब द्वारा नेचर कैंप का आयोजन: छात्राओं को प्रकृति से जोड़ने की अनूठी पहल

सिवनी मालवा शासकीय कन्या महाविद्यालय, सिवनी मालवा के इको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के महत्व को समझाने के उद्देश्य से छात्राओं के लिए एक दिवसीय नेचर कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी इस बार की थीम थी “बर्ड वाचिंग”। यह कैंप पीपलगोटा वन परिक्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां छात्राओं ने प्रकृति की गोद में पर्यावरणीय शिक्षा का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में इको क्लब इकाई ने पीपलगोटा वन परिक्षेत्र के लिए प्रस्थान किया। दल की रवानगी करते हुए प्राचार्य डॉ. धुर्वे ने कहा कि, “प्राकृतिक स्थलों पर जाकर सीखना न केवल ज्ञानवर्धक होता है, बल्कि यह हमें प्रकृति के करीब लाकर पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने और समाधान ढूंढने की प्रेरणा देता है। इको क्लब का यह प्रयास सराहनीय है, जो छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी सिखा रहा है।” वन परिक्षेत्र के भ्रमण के दौरान वनरक्षक श्री जीवन लाल यादव द्वारा इको क्लब कि छात्राओं को विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे तथा पक्षियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान वनरक्षक श्री जितेंद्र कुमार चौधरी एवं वनपाल श्री महिपाल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। प्रकृति भ्रमण के दौरान विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में छात्राओं ने स्थानीय वनस्पतियों और पक्षियों की प्रजातियों की पहचान की और उनके पर्यावरणीय महत्व को समझा। प्रकृति भ्रमण के दौरान इको क्लब संयोजक डॉ. सतीश बालापुरे ने कहा कि, “नेचर कैंप का उद्देश्य छात्राओं को प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव का अनुभव कराना है। इस तरह की गतिविधियां उन्हें जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्व को समझने में मदद करती हैं।” सह-संयोजक रजनीकांत वर्मा ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। नेचर कैंप जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील और जागरूक बना सकते हैं।” प्राध्यापक डॉ. बाऊ पटेल ने कहा कि, “नेचर कैंप जैसे आयोजन छात्राओं को प्रकृति के करीब लाने और उनके भीतर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम हैं। यह अनुभव न केवल उनके शैक्षणिक विकास में सहायक होगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” छात्राओं ने इस अनुभव को अत्यधिक प्रेरणादायक और शिक्षाप्रद बताया। कार्यक्रम के अंत में इको क्लब ने भविष्य में ऐसे और भी आयोजनों की योजना बनाई, जिससे छात्राओं को न केवल शिक्षा, बल्कि पर्यावरणीय जिम्मेदारी की समझ भी मिले। नेचर विजिट के दौरान प्राध्यापक कु.आकांक्षा पांडे, नीलम दुबे एवं शशांक गौर तथा इको क्लब इकाई की समस्त छात्राएं उपस्थित रही।

महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों की एंट्री पर लगा स्टॉप, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला

न्यूयॉर्क  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शपथ ग्रहण करने के बाद में लगातार एक्शन में है। कार्यकाल की शुरुआत में ही उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं। इसमें एक फैसला खिलाड़ियों से जुड़ा हुआ भी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ऐसे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ट्रांसजेंडर खिलाड़ी महिला वर्ग के खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश उन पर लागू होगा जो जन्म के समय पुरुष थे और बाद में लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गए। ट्रंप ने अपने अभियान के दौरान कहा था कि पुरुषों को महिलाओं के खेलों से दूर रखा जाना चाहिए। एपी वोटकास्ट के मुताबिक, आधे से ज्यादा वोटर्स ने कहा कि सरकार और समाज में ट्रांसजेंडर अधिकारों के लिए समर्थन बहुत आगे बढ़ गया है। उन्होंने चुनाव से पहले बयानबाजी जारी रखी और ट्रांसजेंडर पागलपन से छुटकारा पाने का वादा किया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह आदेश ‘शीर्षक IX’ के वादे को बनाए रखेगा और ऐसे स्कूलों और एथलेटिक संघों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की आवश्यकता होगी, जो महिलाओं को एकल-लिंग वाले खेलों और लॉकर रूम से वंचित करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान शिक्षा सचिव बेट्सी डेवोस ने 2020 में एक शीर्षक IX नीति जारी की। इसने यौन उत्पीड़न की परिभाषा को सीमित कर दिया और कॉलेजों को केवल तभी दावों की जांच करने की जरूरत थी जब उन्हें कुछ अधिकारियों को सूचित किया गया हो। पूर्व राष्ट्रपति की सरकार ने वापस लिया था प्रस्ताव पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार ने एक नियम प्रस्तावित किया था, जो स्कूलों को ट्रांसजेंडर एथलीट्स को पूरी तरह प्रतिबंधित करने से रोकता, लेकिन कुछ मामलों में सुरक्षा और निष्पक्षता की बुनियाद पर सीमाएं लगाने की इजाजत देता। हालांकि दिसंबर 2023 में बाइडेन प्रशासन ने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया, क्योंकि इसे लेकर विवाद था और कानूनी मुश्किलें सामने आ रही थीं। अमेरिका की सेना में भी ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर लग सकती है रोक डोनाल्ड ट्रंप का यह आदेश ट्रांसजेंडर आबादी पर किस तरह से असर डालेगा अभी तो यह साफ नहीं है, लेकिन उनकी संख्या के बारे में पता लगाना बेहद ही मुश्किल है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती के आदेश पर भी रोक लगाने के एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए हैं। कार्यकारी आदेश के तहत नए रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पेंटागन नीति की समीक्षा करेंगे और समीक्षा के बाद ट्रांसजेंडर्स सैनिकों के अमेरिकी सेना में भर्ती पर रोक लगाने का फैसला कर सकते हैं।

सनी लियोनी भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी, अभिनेत्री ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी

मुंबई  सनी लियोनी (Sunny Leone) भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी हैं। एक्टिंग से इतर उन्होंने एक और कारोबार शुरू कर दिया है। यह कारोबार रियल एस्टेट का है। इन दिनों बॉलीवुड के काफी सितारे अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी खरीद और बेच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है। सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में 8 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह ऑफिस स्पेस करनजीत कौर वेबर के नाम से खरीदा गया है। बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वेबर है। यह प्रॉपर्टी वीर सिग्नेचर में स्थित है, जो ओशिवारा में स्थित वीर ग्रुप का एक कमर्शियल प्रोजेक्ट है। कितना बड़ा है ऑफिस स्पेस? प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस ऑफिस स्पेस का कारपेट एरिया 176.98 वर्ग मीटर है। वहीं बिल्ट-अप एरिया 194.67 वर्ग मीटर है। इसमें तीन कार पार्किंग दी गई हैं। इस लेन-देन में 35.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी है। किसने बेची यह प्रॉपर्टी? सनी लियोनी ने यह प्रॉपर्टी आनंद कमलनयन पंडित और रूपा आनंद पंडित के स्वामित्व वाली कंपनी ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी है। आनंद पंडित फेमस फिल्म निर्माता, वितरक और रियल एस्टेट डेवलपर हैं। उन्होंने टोटल धमाल, चेहरे और द बिग बुल जैसी फिल्में बनाई हैं। रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे कई सितारे इन दिनों कई फिल्मी सितारे रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था। उन्होंने इसे 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुंबई के बांद्रा पश्चिम की एक हाउसिंग कांप्लेक्स का अपना अपार्टमेंट बेचा है। यह प्रॉपर्टी उन्होंने 22.50 करोड़ रुपये में बेची। सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में यह प्रॉपर्टी 14.0 करोड़ रुपये में खरीदी थी। फिल्म निर्देशन सुभाष घई ने भी कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में 24 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet