LATEST NEWS

कोटा में एयरपोर्ट निर्माण प्रक्रिया शुरू, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया टेंडर

कोटा राजस्थान के कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यह फैसला लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के बीच संसद भवन स्थित कार्यालय में हुई बैठक के बाद लिया गया। कोटा में एयरपोर्ट निर्माण की यह पहल स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी, जिससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। तीन महीने में पूरी होंगी टेंडर प्रक्रियाएं बैठक के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने केंद्रीय मंत्री से टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया, जिसके बाद शाम तक एएआई ने टेंडर जारी कर दिया। अब तीन महीने में टेंडर से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 467.67 करोड़ रुपये की लागत से होगा पहला फेज एएआई के टेंडर के अनुसार, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के पहले चरण में 467.67 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य होगा। इसमें रनवे समेत एयर साइड से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2025 टेंडर घोषित होने की तिथि: 17 अप्रैल 2025 साथ ही अन्य एजेंसियों द्वारा सड़क, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए भी काम शुरू किया जा रहा है। 2027 तक पूरा होगा निर्माण, हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा लाभ उड्डयन मंत्री नायडू ने जानकारी दी कि कोटा एयरपोर्ट का निर्माण दिसंबर 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कोटा से विमान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। यह एयरपोर्ट न केवल कोटा-बूंदी क्षेत्र बल्कि पूरे हाड़ौती और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा।

प्रयागराज जंक्शन पर एंट्री और एग्जिट के लिए नई व्यवस्था लागू, इन बातों का रखना होगा ध्यान

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता से प्रवेश/निकासी के लिए प्रयागराज जंक्शन पर दिनांक 7 फरवरी 2025 को प्रातः 8:00 बजे से अग्रिम आदेश तक एकल दिशा मूवमेंट लागू रहेगा। इस दौरान प्रवेश केवल सिटी साइड (प्लेटफ़ॉर्म नं.-1 की ओर) से दिया जाएगा और निकास केवल सिविल लाइंस साइड की ओर से होगा। एंट्री और एग्जिट की नई व्यवस्था लागू अनारक्षित यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी। आरक्षित यात्रियों को प्रवेश गेट संख्या 5 के माध्यम से दिया जाएगा और उन्हें गाड़ी आने से आधे घंटे पहले ही प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति होगी। स्टेशन के दोनों ओर इस दौरान आवागमन के लिए पर्याप्त साधनों की उपलब्धता बनी रहेगी। महाकुंभ में देश-दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के आने सिलसिला जारी है। बंसत पंचमी पर तीसरे अमृत स्नान में श्रद्धालुओं जनसैलाब उमड़ा। जहां 2 करोड़ 23 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। वहीं गुरुवार को शाम 6 बजे तक 71.74 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान कियाय़ संगम में अब तक 39 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ क्यों मनाया जाता है पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश के लिए देवताओं और असुरों के बीच 12 दिन घमासान युद्ध हुआ। अमृत को पाने की लड़ाई के बीच कलश से अमृत की कुछ बूंदें धरती के चार स्थानों पर गिरी थीं। ये जगह हैं प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक। इन्हीं चारों जगहों पर कुंभ का मेला लगता है। जब गुरु वृषभ राशि में और सूर्य मकर राशि में होते हैं तब कुंभ मेला प्रयागराज में आयोजित किया जाता है। जब गुरु और सूर्य सिंह राशि में होते हैं, तब कुंभ मेला नासिक में आयोजित होता है। गुरु के सिंह राशि और सूर्य के मेष राशि में होने पर कुंभ मेला उज्जैन में आयोजित होता है। सूर्य मेष राशि और गुरु कुंभ राशि में होते हैं, तब हरिद्वार में कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है।

नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम भूपेश बोले – 1 साल के कार्यकाल में परेशान हो चुकी है जनता

बलौदाबाजार   छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्वी सीएम भूपेश बघेल बीती रात बलौदा बाजार पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में दौरा कर रहा हूं. लोग भाजपा के एक वर्ष के कार्यकाल को देख कर परेशान हो चुके हैं और पुनः परिवर्तन की लहर और कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखाई दे रहा है. पूर्व सीएम ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं के हितों की चिंता करने वाली हिमायती नहीं, वरन शोषण करने वाली है. उन्होंने कहा कि किसानों को धान की खरीद राशि भुगतान की बात कही थी, पूरा नहीं किया. गरीबों के स्वास्थ्य योजना को लेकर हमने जो योजना लागू किया, वह बंद कर दिया गया है. गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आत्मानंद स्कूल खोला, उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, बल्कि नाम बदलने की बात कह रहे हैं. वहीं शिक्षकों को बराबर वेतन नहीं मिल रहा है. युवाओं को नौकरी से निकाल दिये. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि भाजपा के शासन काल में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इनके प्रशासनिक अधिकारी नियंत्रण में नहीं हैं. बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर एसपी कार्यालय जल गया और ये सम्हाल नहीं पाए. कलेक्टर एसपी कार्यालय छोड़कर भाग गये. निर्दोष लोगों को पकड़ जेल भेजा गया, जबकि वास्तविक अपराधी बाहर घुम रहे हैं. एक समाज विशेष को पकड़कर जेल में ठुंसा गया. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है. शिक्षकों को तनख्वाह नहीं मिल रही है. कांग्रेस की जितनी भी योजना थी, उसे भाजपा ने बंद करवा दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परेशान हैं. उन्होंने आगे कहा कि झुठ फरेब से यह सत्ता में काबिज है, पर अब जनता समझ गयी है और अब प्रदेश में बदलाव की स्थिति है. पूर्व सीएम बघेल ने इन मुद्दों पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देकर जिताने की अपील की है. वहीं अमरिका से पंजाब लाए गए भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार को लेकर उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को संज्ञान लेकर काम करना चाहिए. जनसभा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शैलेष नितिन त्रिवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कालनेमि रूपी है, जो वक्त के साथ रंग बदल देते हैं. मीठी बातें कर जनता को गुमराह करते हैं. इनसे बचकर रहना और कांग्रेस प्रत्याशियों का वोट देकर हाथ मजबूत करना.

किरण सिंह देव की कड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग के 45 प्रत्याशियों को पार्टी से किया निष्कासित

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी प्रत्याशियों को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मीडिया को बताया कि पार्षद का बागी चुनाव लड़ने वालों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 लोगों का निष्कासन किया गया है तथा नगर पालिका व नगर पंचायत मिलाकर 11 लोगों का निष्कासन हुआ है. पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय बागी प्रत्याशी होरीलाल देवांगन और उतई से श्रीमती सुनीता रूपनारायण शर्मा और कुसुम देवांगन को निष्कासित किया गया है. दुर्ग जिले से कुल 45 लोगों का भाजपा से निष्कासन हुआ है. दुर्ग नगर निगम से पार्षद का नामांकन करने वाले निष्कासितों में भारती चंद्राकर, संतोषी बाई पटेल चोखेलाल सोनी, जितेंद्र कुमार ताम्रकार, सतीश कुमार देवांगन, अजीत कुमार वैद्य, खिलावन मटियारा, लता सेन, बबीता यादव, सीमा मिश्रा, विकास कुमार ताम्रकार, जगदीश सोनी, विजयलक्ष्मी मिश्रा, दिनेश कुमार वर्मा, रामरतन जलतारे, पूजा देवांगन, डोमेश्वर प्रसाद साहू, मोहित कुमार टंडन, दशरथ पंदरिया, नरेंद्र हरपाल, तारिणी चंद्राकर, लता मनोज यादव, रेखा बंदे, अश्वनी साहू, सविता साहू, मोतीलाल साहू, नीलम पवार, पीलिया साहू, भानुमति साहू, कंचन ललित यादव है. नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित लोगों में पार्षद प्रत्याशी विनोद कुमार, बंजारे कुरमनी, लक्ष्मी नारायण साहू, सुनीता तिवारी, अनुराग गुप्ता, ओंकार प्रसाद मारकंडे शामिल हैं. नगर पंचायत पाटन में पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 11 से वागेश वासा शंकर और वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर को निष्कासित किया गया है. नगर पंचायत उतई से बागी पार्षद प्रत्याशी माया ठाकुर, आशीष साहू, भीषण देवांगन, विजय लक्ष्मी साहू को निष्कासित किया गया है.

प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार मांगा जवाब

जयपुर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के मुद्दे को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार जवाब मांग लिया है। हाईकोर्ट ने पूछा है कि प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के कितने पद स्वीकृत हैं और उनमें कितनी संख्या में शिक्षक पदस्थापित हैं। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया को भी नोटिस जारी कर यह बताने को कहा है कि मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त संख्या में शिक्षकों के कार्यरत होने को लेकर उनके पास क्या मैकेनिज्म है। मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस उमाशंकर व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश महेन्द्र गौड़ की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए। जनहित याचिका में अधिवक्ता तनवीर अहमद ने अदालत को बताया कि प्रदेश में संचालित अधिकांश मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षकों की कमी है। एनएमसी की रिपोर्ट-हर विषय पर एक शिक्षक हो नेशनल मेडिकल कमीशन(एनएमसी) की रिपोर्ट के अनुसार कॉलेज में एक विषय के लिए कम से कम एक शिक्षक तो होना ही चाहिए। शिक्षकों की कमी से एमबीबीएस पाठ्यक्रम का अध्ययन प्रभावित हो रहा है। बिना मार्गदर्शन कोर्स पूरा होने के बाद ये चिकित्सक किस तरह मानव शरीर का इलाज करेंगे, यह समझ से परे है। वेबसाइट पर हो शिक्षकों को डेटा याचिका में यह भी कहा गया कि प्रदेश में संचालित मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए होने वाले निरीक्षण के समय दूसरे मेडिकल कॉलेज से शिक्षकों को संबंधित कॉलेज में पदस्थापित कर लिया जाता है और निरीक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक को वापस भेज दिया जाता है। याचिका में कहा गया कि नेशनल मेडिकल कमीशन की वेबसाइट पर चिकित्सा शिक्षकों का डेटा प्रदर्शित होना चाहिए। इससे यह स्पष्ट हो सके कि किस मेडिकल कॉलेज में कितने पद स्वीकृत हैं और इनमें से कितने पद खाली चल रहे हैं।

छतरपुर में शुरू होगा MP का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, भोपाल, सतना, सिंगरौली में तेजी से चल रहा काम

 छतरपुर छतरपुर में शुरू होगा मध्य प्रदेश का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, जानें विशेषताएं। मध्य प्रदेश में सबसे पहला ड्राइविंग सेंटर छतरपुर जिले में शुरू होगा। इस माह सेंट्रल इंस्टिट्यूट आफ रोड, ट्रासपोर्ट (सीआईआरटी)पुणे से तकनीकी, फाइनेंस, सुपरविजन की तीन अलग-अलग टीम सेंटर की जांच करने आएंगी। सेंटर से मिलेगा प्रमाण पत्र सीआईआरटी से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन विभाग की देखरेख में तपस्या साई बाबा जन कल्याण शिक्षा प्रसाद समिति ट्रेनिंग सेंटर का संचालन शुरू करेगी। इसके बाद से सेंटर से प्रमाण पत्र के अधार पर आरटीओ की ओर से परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया बेहतर होगी इस नई व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया और बेहतर व पारदर्शी होगी। समिति के संचालक डॉ. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि छतरपुर में सेंटर का काम पूरा हो चुका है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप(पीपीपी)मोड पर छतरपुर में रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर(आरडीटीसी)बनकर तैयार है। सड़क हादसों को कम करना है उद्देश इसमें साढ़े पांच एकड़ जमीन व छह करोड़ रुपये से अधिक खर्चा आया है। केंद्र सरकार के सहयोग से सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। जिससे कुशल ट्रेनिंग लेने वालों के ही ड्राइविंग लाइसेंस बन सकें। संचालन शुरू करने के लिए पुणे से सीआईआरटी की अनुमति मिलनी है। संभवत: दो महीने में सेंटर का संचालन शुरू होने की उम्मीद हैं। भोपाल में 60 प्रतिशत काम पूरा भोपाल में भी रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर(आरडीटीसी)का निर्माण हो रहा है। बंगरसिया में साढ़े पांच एकड़ जमीन में सेंटर बन रहा है। इसके लिए शासन से 5.5 करोड़ और 92 लाख संबंधित एजेंसी पैसा लगा रही है। इस वर्ष में भोपाल का सेंटर भी शुरू हो सकता है। इसके अलावा बैतूल में भी आरडीटीसी का काम शुरू होना है। तीन जिलों में बनेंगे डीटीसी उज्जैन सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे के तीन से चार सैटेलाइट स्टेशन बनाए जाएंगे, स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगीउज्जैन सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे के तीन से चार सैटेलाइट स्टेशन बनाए जाएंगे, स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी मध्य प्रदेश के तीन जिलों में डिस्ट्रिक्ट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर(डीडीटीसी)बनेंगे। इनमें सतना, दमोह, सिंगरौली को शामिल किया गया। पन्ना में भी डीटीसी बनना है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह व्यवस्था सफल होने पर प्रदेश के सभी जिलों में भविष्य में आरडीटीसी व डीडीटीसी शुरू होंगे। फिर क्षेत्रीय व जिला परिवहन अधिकारी सेंटरों से मिलने वाले ट्रेनिंग प्रमाण पत्रों के आधार पर परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया करेंगे। भोपाल,  इंदौर, बैतूल में खुलेगा ड्राइविंग स्कूल बता दें कि ये ड्राइविंग स्कूल मध्य प्रदेश के छतरपुर, भोपाल,  इंदौर, बैतूल, सिंगरौली में खोला जा रहा है। छतरपुर प्रदेश का पहला ड्राइविंग स्कूल होगा।  जहां पर अभी तक 35 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। एक-एक करके प्रदेश के हर जिले में ड्राइविंग स्कूल बनाने की तैयारी की जा रही है।  जिसकी जिम्मेदारी निजी एजेंसियां को सौंपी गई है। प्रशासन की इस नई व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में पारदर्शित आएगी। 5.5 एकड़ जमीन पर बनेगा ड्राइविंग स्कूल जिला स्तर पर 3.5 एकड़ जमीन और संभागीय स्तर पर 5.5 एकड़ जमीन पर ड्राइविंग स्कूल बनाए जाने के कार्ययोजना है। इसमें ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बनेगा। इसमें सीसीटीवी लगाए जाएंगे। एक यार्ड में आधुनिक मशीनें भी लगेंगे। साथ ही वाहनों की पार्किंग की सुविधा सहित बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था होगी। नियमों के दिशा-निर्देश भी अंकित किए जाएंगे। इसमें मोटर सइकिल, मोपैड, भारी वाहन, व्यवसायिक वाहन भी रहेंगे। इन वाहनों से लोगों का टेस्ट लिया जाएगा। यहां खुलेगा ड्राइविंग सेंटर मध्यप्रदेश में मैसर्स वक्रतुंड क्रियेटिव सोशल वेलफेयर सोसायटी छतरपुर, तपस्या साईं बाबा जन कल्याण शिक्षा प्रसार समिति भोपाल, बैतूल मल्टी ट्रेड कंपनी बैतूल को 3 रीजनल ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (आरडीटीसी) खोलने की मंजूरी दी गई है. साथ ही 3 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर (डीटीसी) सार्थक वेलफेयर सोसायटी सतना, आर्यन मोटर्स सिंगरौली, मालवा ड्राइविंग सेंटर धार में खोले जाएंगे।    

माननीय न्यायाधीशगणों की उपस्थिति में कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने तुलसी महाविद्यालय सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अनूपपुर     पुलिस मुख्यालय, भोपाल  के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय अनूपपुर श्रीमान पी.सी. गुप्ता, माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अनूपपुर श्री मनोज कुमार लाढिया, माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनूपपुर श्री नरेन्द्र पटेल, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर श्रीमती चेनवती ताराम, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनूपपुर श्रीमती पारूल जैन, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर सुश्री सृष्टि साहू, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिहं, प्राचार्य तुलसी महाविद्यालय श्री अनिल सक्सेना, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मन्सूरी, श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा की गरिमामय उपस्थिति में प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेन्स तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में कोतवाली पुलिस अनूपपुर द्वारा करीब 300 छात्र – छात्राओं के बीच सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में आमंत्रित न्यायधीशगणों के द्वारा सायबर अपराधों से बचने के लिये सतर्कता एवं सावधानी पर उपस्थित छात्र छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्रीमान पी.सी. गुप्ता ने मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान में इन्टरनेट बैंकिग एवं आनलाईन ट्रान्जेक्शन के बढ़ते उपयोगिता के चलते सायबर फ्राड से बचने के लिए सावधानी रखा जाना आवश्यक है। माननीय द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल के द्वारा छात्र छात्राओं को सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति से  फ्रेंडशिप रिकवेस्ट स्वीकार न करने एवं जानकारियों का आदान प्रदान  करने में सावधानी रखे जाने हेतु बताया गया। आनलाईन दोस्ती से बेहतर हमारे आसपास और जान पहचान वालो की दोस्ती सुरक्षित होना बताया। माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार लाढिया के द्वारा बताया गया कि विज्ञान अभिशाप या वरदान  साबित हो यह उपयोगकर्ता के विवेक पर निर्भर करता है। आज हर व्यक्ति हाथ में इंटरनेट युक्त डिवाइस है जिससे सायबर फ्राड का खतरा हर उपयोगकर्ता के ऊपर रहता है, जो सावधानी से ही बचाव है। कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति जायसवाल, द्वितीय स्थान देविका सोन्धिया, तृतीय स्थान प्राची उपाध्याय एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपाली झारिया, द्वितीय स्थान निहारिका गौतम, तृतीय स्थान सुहानी कहार को उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरूष्कृत किया गया। तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर से प्राचार्य श्री अनिल सक्सेना जी के साथ एनसीसी प्रभारी असिसटेन्ट कमाण्डेन्ट असिसटेन्ट प्रोफेसर श्री अजयराज सिहं, एनएसएस प्रभारी प्रोफेसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, डाक्टर सतेन्द्र सिहं चौहान, डाक्टर दीपक गुप्ता, डाक्टर राधा सिहं, डाक्टर सुधा साहू, डा. प्रीति वेष, प्रोफेसर पूनम पाण्डेय, प्रोफेसर प्रज्ञा तिवारी, थाना कोतवाली अनूपपुर से टी.आई. अरविन्द जैन , उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक सतानंद कोल, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, महेन्द्र राठौर, आरक्षक प्रकाश तिवारी, महिला आरक्षक जानकी एवं कुन्ती शर्मा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता का प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेन्स तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर सेकड़ों छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओ ने मोबाईल एवं इन्टरनेट उपयोग के दौरान सायबर अपराधों से बचने हेतु ध्यान में रखी जाने वाली सभी सावधानियों को विस्तार से समझकर उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु माननीय न्यायधीशगणों, कालेज प्रशासन एवं अनूपपुर पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

अनोखी पहल : इंदौर प्रशासन भिखारियों की सूचना देने वालों को देगा इनाम

 इंदौर  सर, मैं कश्मीर से बात कर रहा हूं। यहां एक भिक्षुक को भिक्षा लेते हुए पकड़ लिया है। मेरे सामने ही है। आपकी टीम कब तक आएगी। मुझे इनाम की राशि कैसे मिलेगी?… इस तरह के फोन देशभर के अलग-अलग राज्यों से हर दिन इंदौर की भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान टीम के पास आ रहे हैं। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का अब भिक्षुक मुक्त अभियान भी देशभर में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इंदौर जिले में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए इंदौर कलेक्टर ने यह अनूठा प्रयोग करते हुए चौराहों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य जगह भिक्षा मांगने वालों की सूचना देने वाले शहरवासियों को एक हजार रुपये का इनाम देना शुरू किया। दूसरे शहरों से आए कॉल इसका परिणाम यह रहा कि इंदौर में एक माह में अब तक 23 लोगों को भिक्षुकों की सूचना देने के लिए पुरस्कृत किया गया। 100 से अधिक भिक्षुक भी पकड़े गए। भिक्षुकों पर नियंत्रण के लिए इंदौर में शुरू हुआ यह प्रयोग व हेल्पलाइन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका असर यह रहा कि विगत दिनों भिक्षुक पकड़ने के लिए गुवाहटी, असम, पुडुचेरी, नागपुर सहित अन्य बड़े शहरों से 150 से ज्यादा कॉल इंदौर की टीम के पास आ चुके है। भिक्षा देने पर सीधे केस दर्ज महिला व बाल विकास विभाग द्वारा संचालित भिक्षावृत्ति मुक्त इंदौर अभियान के तीसरे चरण में दो जनवरी को कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया था, जो 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इस दौरान भिक्षुकों को भिक्षा के रूप में कुछ भी देने पर, उनसे किसी तरह की सामग्री क्रय करने पर सीधे प्रकरण दर्ज किया जाएगा। दी गई इनामी राशि इसके साथ ही भिक्षावृत्ति की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9691494951 जारी किया गया। जिस पर भिक्षुकों की सूचना देने वालों को एक हजार रुपये बतौर इनाम देने का भी कहा गया। इसके बाद से हर दिन बड़ी संख्या में कॉल आने शुरू हो गए। अब तक प्रशासन भिक्षुकों की सूचना देने वाले 28 लोगों का सम्मान कर उन्हें इनामी राशि दे चुका है। अन्य राज्यों से हर दिन आ रहे कॉल अभियान के प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर सिर्फ इंदौर जिले के लिए जारी किया गया है। यह नंबर सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो चुका है कि असम, कर्नाटका, कश्मीर,सिक्किम, हिमाचल, गुवाहटी, नागपुर, पुडुचेरी सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से भी भिक्षुकों के रेस्क्यू के लिए कॉल आ रहे हैं। लोग भिक्षुकों को पकड़कर काल कर इनाम की राशि के बारे में पूछते हैं। तीन जनवरी से अब तक एक माह में 500 से ज्यादा कॉल आ चुके हैं, जिसमें 150 से अधिक अन्य राज्यों के थे। मिश्रा ने बताया कि भिक्षावृत्ति उन्मूलन दल द्वारा सूचना पर अब तक 100 से अधिक भिक्षुकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। भिक्षुक बताने पर दिया जा रहा इनाम     इंदौर देश का पहला भिक्षुक मुक्त शहर बनने की ओर अग्रसर है। टीम के पास गुवाहाटी व देश के अन्य शहरों से भी भिक्षुकों की जानकारी देने वाले फोन आ रहे हैं। पूर्व में जब टीमें चौराहों पर भिक्षुकों के रेस्क्यू की कार्रवाई करती थी, उसके बाद कुछ दिन चौराहों व धार्मिंक स्थलों से भिक्षुक गायब रहते थे। बाद में दोबारा आ जाते थे। इस वजह से आम जनता को अभियान में शामिल करना तय किया। उन्हें भिक्षुक बताने पर इनाम भी दिया जा रहा है। इसके बेहतर रिजल्ट मिले। इस व्यवस्था को आगे भी जारी रखेंगे। – आशीष सिंह, कलेक्टर इंदौर जिले तक ही सीमित है व्यवस्था     हेल्पलाइन नंबर सिर्फ इंदौर जिले के लिए है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने से अन्य राज्यों से भी कॉल आ रहे हैं। हम उन्हें बता रहे हैं कि यह व्यवस्था सिर्फ इंदौर जिले तक ही सीमित है। – आरएन बुधोलिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला व बाल विकास अधिकारी  

एंटी करप्शन ब्यूरो अब केजरीवाल के उस दावे की जांच करेगी, जिसमे 15 करोड़ का ऑफर भी दिया गया, LG ने दिए आदेश

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक ओर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के उस दावे की जांच करेगी जिसमें उन्होंने बीजेपी पर उनके मौजूदा विधायकों तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायकों को 15 करोड़ का ऑफर भी दिया गया है। इस मामले में बीजेपी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिख शिकायत की थी उनसे एंटी करप्शन ब्यूरो को केजरीवाल और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश देने की मांग की थी। बताया जा रहा है कि एलजी ने एसीबी को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने संगम में लगाई डुबकी

प्रयागराज फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने गुरुवार को संगम में डुबकी लगाई। वह अपनी मां के साथ प्रयागराज पहुंची। उन्होंने यहां की व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की सराहना की। कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यहां यूपी सरकार ने काफी अच्छी व्यवस्था की है। मैंने सोशल मीडिया पर एक रील देखी थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला खो गई थी। हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि यहां इतनी भीड़ होती है कि लोग यहां आकर खो जाते हैं। मगर सरकार ने इतनी अच्छी व्यवस्था की है कि जो खोए, वे फिर से अपने परिवार को मिल गए।” आस्था, अध्यात्म एवं सनातन परम्पराओं के विराट समागम एवं विश्व के सबसे बड़े धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ में सम्मिलित होने के लिए संगम नगरी प्रयागराज पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता, उनकी माताश्री सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गुप्ता एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय का नन्दी सेवा संस्थान के शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने स्वागत और अभिनन्दन किया। सभी अतिथिगण महाकुंभ की भव्यता, दिव्यता एवं वैभव से काफी प्रभावित थे। जिन्होंने तीर्थराज प्रयागराज की महिमा को प्रणाम किया। अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने विश्व के इस सबसे बड़े आयोजन में व्यवस्था के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी की सराहना करते हुए युवाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “आप किसी भी धर्म से होंं, बस खुद को लेकर ईमानदार रहें। विदेश से भी लोग यहां स्नान के लिए आ रहे हैं, तो आप भी आइए।” वेब सीरीज ‘आश्रम’ फेम अभिनेत्री ईशा गुप्ता से जब पूछा गया कि फिल्मी हस्तियां भी महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं तो क्या यह केवल एक ट्रेंड हैं? इस पर उन्होंने कहा, “ एक्टर्स का काम एक्टिंग करना है न कि दूसरों पर कमेंट करना। मैं यहां एक भारतीय व सनातनी की हैसियत से आई हूं, तो यही कहूंगी कि आप भी यहां आइए।” अभिनेत्री ईशा गुप्ता से पहले पूनम पांडे, किटू गिडवानी, फिल्म निर्माता कबीर खान, कॉमेडियन-अभिनेता सुनील ग्रोवर, गायक-अभिनेता गुरु रंधावा, अविनाश तिवारी, अनुपम खेर, भाग्यश्री, रेमो डिसूजा, सिद्धार्थ निगम, प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, तनीषा मुखर्जी, ममता कुलकर्णी समेत कई मशहूर हस्तियां महाकुंभ में पहुंच चुकी हैं।

चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद NDA के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन मोदी ने मना कर दिया, देवगौड़ा का दावा

नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने राज्यसभा में दावा किया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद NDA के उपाध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। देवगौड़ा ने यह दावा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी प्रतिक्रिया देने दौरान किया। देवगौड़ा ने कहा, “2024 में जब मोदी जी को 240 सीटें मिलीं तब चंद्रबाबू नायडू और उनके सांसद NDA के सभी दलों द्वारा बनाई गई समिति के उपाध्यक्ष या अध्यक्ष बनना चाहते थे। लेकिन मोदी जी ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। उन्हें प्रशासन चलाने का अनुभव है, वे देश को बिना किसी उथल-पुथल के चला सकते हैं और वे देश के एकमात्र सबसे बड़े नेता हैं जो इसका नेतृत्व कर सकते हैं।” देवगौड़ा के इस बयान के बाद राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष जेपी नड्डा को इस मुद्दे पर संक्षिप्त बयान देने का अवसर दिया। नड्डा ने देवगौड़ा के दावे को खारिज करते हुए कहा, “मान्यवर देवगौड़ा, जो NDA के एक साझेदार हैं और पूर्व प्रधानमंत्री भी हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेतृत्व किए गए सरकार के बारे में एक मुद्दा उठाया है। मैं पार्टी के अध्यक्ष के रूप में इस मामले को स्पष्ट करना चाहता हूं। NDA में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी और सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के पीछे अपनी ताकत लगाने का फैसला किया है।” गौरतलब है कि जेडी (एस) NDA का हिस्सा है, जिसके लोकसभा में दो सांसद हैं। देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री हैं।

बजट का इंतजार किए बिना सरकार के पास आयकर की व्यवस्था में राहत या संशोधन करने का अधिकार होगा

नई दिल्ली नई आयकर विधेयक 2025 को आज केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी प्राप्त करने की संभावना है। इस बिल में एक ऐसा विशेष प्रावधान हो सकता है कि बजट का इंतजार किए बिना सरकार के पास आयकर की व्यवस्था में राहत या संशोधन करने का अधिकार होगा। मनी कंट्रोल ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा, “नए बिल में कुछ ऐसे प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं जो सरकार को कार्यकारी आदेशों के माध्यम से कटौती या छूट की सीमा और राशियों को बदलने की अनुमति देंगे।” वहीं एक अन्य सूत्र का कहना है कि सरकार के पास कार्यकारी आदेश के जरिए स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी समय-समय पर बदलाव करने का अधिकार होगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की इस बैठक में इस बिल को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके बाद इसे संसद में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे वित्त पर संसदीय स्थायी समिति के पास विस्तृत चर्चा के लिए भेजा जा सकता है। सरकार क्यों ला रही है नया इनकम टैक्स बिल? इस नए कानून को ‘डायरेक्ट टैक्स कोड’ के नाम से जाना जाएगा। इसे मौजूदा आयकर संरचना को सरल बनाने और उसमें सुधार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह 1961 के आयकर अधिनियम को बदल देगा। 2025 के बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यह विधेयक ‘न्याय’ के उसी दर्शन को समाहित करेगा, जो भारतीय न्याय संहिता के केंद्र में था। यह कानून जुलाई 2024 से भारतीय दंड संहिता (IPC) को समाप्त कर देगा। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नया आयकर विधेयक ‘न्याय’ की भावना को आगे बढ़ाएगा। यह विधेयक साफ और स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा, जिसमें वर्तमान कानून के लगभग आधे भाग और शब्दों को कम किया जाएगा। यह करदाताओं और कर प्रशासन के लिए समझने में सरल होगा, जिससे कर संबंधित निश्चितता और कम विवाद होंगे।” यह विधेयक कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए जाना जाएगा, जिससे जटिलताओं में कमी आएगी और करदाताओं तथा आयकर अधिकारियों के लिए अनुपालन आसान होगा।  

चुनाव में खपाने के लिए लाई गई 445 पेटी अवैध शराब जब्त, एसपी बोले – अवैध शराब तस्करी के खिलाफ जारी रहेगी मुहिम

बेमेतरा नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रचार जोरों पर है. इस दौरान अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है. बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र के ग्राम बासा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है. बेमेतरा के पेशेवर शराब तस्कर अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा समेत दो आरोपी को 445 पेटी शराब के साथ पकड़ा है. बताया जा रहा कि अवैध शराब को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब किसने मंगाया था, इसकी जांच में पुलिस जुटी है. पुलिस को मध्यप्रदेश से शराब का जखीरा छत्तीसगढ़ लाने की सूचना मिली थी. पुलिस ने बेरला के बासा गांव में घेराबंदी कर शराब से भरा ट्रक सीजी 04 पी यू 9647 जब्त किया. शराब को छुपाने के लिए ऊपर धान का भूसा भरा हुआ था. पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी अनिल वर्मा उर्फ बन्नू वर्मा मूलत बेमेतरा का रहने वाला है और पेशेवर शराब तस्कर है. इसके पूर्व भी वह शराब तस्करी करते पकड़ा गया है. वहीं दूसरा आरोपी ट्रक का ड्राइवर है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला है. शराब किसने मंगाई, पुलिस कर रही जांच : एसपी बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि यह शराब चुनाव में खपाने के लिए लाया जा रहा था. शराब तस्करी मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 445 पेटी एमपी की शराब, एक ट्रक और कार जब्त किया गया है. वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. इतनी भारी मात्रा में आखिर शराब किसने मंगाई थी, यह जांच का विषय है. पुलिस इस मामले में तत्परता से जांच कर रही है. एसपी ने कहा, अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी. कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रभावशील हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा.

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने घातक हमले के लिए पेजर का इस्तेमाल किया था, अब डोनाल्ड ट्रंप को गिफ्ट किया ‘गोल्डन पेजर’

इजरायल इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खास तोहफा दिया है। इसी हफ्ते ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इस दौरान नेतन्याहू ने ट्रंप को गोल्डन पेजर गिफ्ट किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, पिछले साल हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल ने घातक हमले के लिए पेजर का इस्तेमाल किया था। पेजर का उपयोग करके लेबनानी आतंकवादी समूह के सदस्यों को निशाना बनाया गया, जिससे उसे भारी नुकसान पहुंचा था। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पेजर को कटे हुए पेड़ के तने पर रखा देखा जा सकता है। इस पर लिखा है, ‘दोनों हाथों से दबाएं।’ पेजर के साथ स्वर्ण पट्टिका भी रखी है जिस पर काले अक्षरों में लिखा है, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हमारे सबसे अच्छे दोस्त और सबसे बड़े सहयोगी हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।’ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि गिफ्ट मिलने पर ट्रंप ने कहा, ‘यह एक बेहतरीन ऑपरेशन रहा।’   क्या गाजा में सेना भेजने पर विचार रहे ट्रंप? इजरायल ने पिछले साल 17 सितंबर को हिजबुल्लाह पर घातक हमला बोला था। पूरे लेबनान में अचानक पेजर्स से बीप बजना शुरू हो गया। जैसे ही उस पर आने वाले एन्क्रिप्टेड मैसेज को पढ़ने के लिए बटन दबाया जाता तो ब्लास्ट हो जाता था। वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास के खिलाफ लड़ाई इजरायल की प्रतिबद्धता है। साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप ने इसमें सहायता करने के लिए गाजा में सेना भेजने के बारे में कुछ नहीं कहा। नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि ट्रंप ने हमास को नष्ट करने के लिए अमेरिकी सेना भेजने की बात की है। यह हमारी प्रतिबद्धता है। यह हमारा काम है और हम इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया मणिपुर कैडर का आईएएस

रायपुर छत्तीसगढ़ को आईएएस पथरे अभिजीत बबन के तौर पर एक और आईएएस मिल गया है. मूलत: मणिपुर कैडर के आईएएस पठारे अभिजीत बबन का गत दिवस केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर में ट्रांसफर किया है. भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आईएएस पठारे अभिजीत बबन की आईपीएस साकोरे मानसी नानाभाऊ से शादी होने की वजह से ट्रांसफर किया गया है. महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले पठारे अभिजीत बबन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में अखिल भारतीय रैंक 333 हासिल की थी. अभिजीत ने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई किया है. स्नातक होने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए पुणे की फर्म में ऑफिस एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया. फिर उन्होंने आईएएस बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online