LATEST NEWS

दिल्ली चुनाव के नतीजों पर क्या बोलीं नूपुर शर्मा, आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का ऐलान होना जारी है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाती नजर आ रही है। इसपर पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा की भी प्रतिक्रिया आई है। पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शर्मा को भाजपा ने पार्टी से बाहर कर दिया था। शर्मा ने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्स पर शनिवार को की गई पोस्ट में लिखा है, ‘आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं और कुछ लोगों को हर समय बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।’ ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 14 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही पार्टी 33 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 11 सीटों पर जीत के साथ 12 पर आगे चल रही है। खास बात है कि चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। अब तक चुनाव आयोग 25 सीटों पर नतीजों का ऐलान कर चुका है। आप के कई बड़े नाम हारे दिल्ली चुनाव में आप को कई बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है। एक ओर जहां पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है। वहीं, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा, कैबिनेट मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से और शकूर बस्ती से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस BSNL के नेटवर्क अपग्रेड करने में करेगी मदद, Jio, Airtel, Voda की टेंशन बढ़ी

नई दिल्ली BSNL की तरफ से नेटवर्क मजबूत करने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं। केरल में अब बीएसएनएल ने 5 हजार 4जी साइट्स की शुरुआत कर दी है। देशभर में कंपनी ने 65 हजार 4जी साइट्स पर काम कर दिया है। खास बात है कि BSNL की 4G साइट्स पर भारतीय टेक कंपनियों ने काम किया है। इतना ही नहीं, BSNL के 4G टैरिफ दुनियाभर में सबसे कम हैं। BSNL की तरफ से 1 लाख साइट्स पर काम किया जा रहा है। दरअसल कंपनी का टारगेट है कि वह 1 लाख 4G साइट्स पर काम कर रही है। ये बीएसएनएल का आखिरी कदम नहीं होगा। इसके अलावा भी कंपनी कई चीजों पर काम कर रही है। नेटवर्क को आगे लेकर जाने के लिए कंपनी लगातार काम क रही है। देशभर के कई इलाकों में BSNL नई साइट्स को लाने पर विचार कर रही है। 1 लाख 4जी साइट्स के बाद, BSNL अपना नेटवर्क मजबूत करने के लिए आगे काम शुरू कर देगी। BSNL ने शुरू किया काम BSNL की तरफ से 1 लाख 4G साइट्स के बाद 5G नेटवर्क लगाने पर काम किया जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) भी BSNL की मदद करने के लिए तैयार है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी BSNL का नेटवर्क अपग्रेड करने लिए तैयार हैं। टाटा की मदद से ही BSNL अपने 4G नेटवर्क को अपग्रेड करके 5G करना चाहती है। सॉफ्टवेयर अपग्रेड के साथ BSNL की तरफ से 4G को 5G नेटवर्क में बदला जा रहा है। BSNL की तरफ से 5G NSA को देशभर में एयरटेल की तरह फैलाया जा रहा है। जबकि, BSNL की तरफ से 5G SA की टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि अभी तक पूरी तरह इसकी शुरुआत नहीं की गई है। अभी कंपनी की तरफ से टेंडर की जांच की जा रही है। दिल्ली में 5G SA की टेस्टिंग हो रही है।

दिल्ली की जीत पर एमपी भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी

भोपाल दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, जिससे 27 साल बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। रुझानों में भाजपा की जीत के संकेत मिलते ही भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। दिल्ली की जीत पर एमपी भाजपा में जश्न प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़े बजाए गए और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा, “इस चुनाव में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी भाजपा पर भरोसा जताया है।” दिल्ली चुनाव में कई बड़े नेताओं की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए वीडी शर्मा ने कहा, “उन्हें तो हराया ही जाना था, क्योंकि यही लोग दिल्ली को आपदा की स्थिति में लेकर गए थे, और अब वे खुद आपदा में चले गए हैं। कांग्रेस लगातार गिरावट की ओर बढ़ रही है।” दिल्ली चुनाव में एमपी के नेताओं की अहम भूमिका दिल्ली चुनाव में मध्यप्रदेश के नेताओं की भूमिका पर बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा, “हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और जहां भी हमें जिम्मेदारी दी जाती है, उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं।” भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भोपाल के भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यालय में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव का माहौल रहा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री शरदेंदु तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष रविंद्र यति, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश जाटव सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अप्रैल में लॉन्च होगा iPhone का नया iOS 18.4

नई दिल्ली Apple ने पिछले महीने iPhone के लिए iOS 18.3 अपडेट जारी किया था और अब अगले बड़े अपडेट iOS 18.4 को अप्रैल में लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन इससे पहले, Apple एक और नया अपडेट लाने की योजना बना रहा है। iOS 18.3.1 नामक यह अपडेट एक माइनर अपडेट होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य बग फिक्स और सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को दूर करना होगा। iOS 18.3.1 अपडेट: MacRumors की रिपोर्ट में हुआ खुलासा MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 18.3.1 अपडेट पर काम जारी है। वेबसाइट के एनालिटिक्स लॉग्स के आधार पर यह जानकारी सामने आई है, जो अक्सर आगामी iOS अपडेट्स के बारे में सटीक भविष्यवाणी करता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अपडेट आने वाले कुछ हफ्तों में रिलीज़ किया जा सकता है। हालांकि, यह कोई बड़ा अपडेट नहीं होगा, बल्कि iOS 18.2.1 की तरह ही छोटे सुधार लाएगा, जो जनवरी के दूसरे हफ्ते में जारी किया गया था। क्या होगा iOS 18.3.1 अपडेट में खास?     पुराने बग्स और सिक्योरिटी वल्नरेबिलिटी को फिक्स करेगा।     iOS 18.3 के साथ आई समस्याओं को ठीक करेगा।     Apple Intelligence फीचर में भी छोटे सुधार देखने को मिल सकते हैं। iOS 18.3 में Apple ने Notification Summaries फीचर को रोलबैक कर दिया था, क्योंकि BBC ने Apple AI Summaries में गलत जानकारी की शिकायत की थी। iOS 18.3.1 अपडेट में इस तरह की और भी कमियों को दूर किया जा सकता है। iOS 18.4 अपडेट: अप्रैल में हो सकता है बड़ा बदलाव! Apple अप्रैल में iOS 18.4 अपडेट लाने की तैयारी कर रहा है, जो नए Siri वर्जन के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कई AI पावर्ड फीचर्स होंगे, जो WWDC 2024 में दिखाए गए थे। नए Siri में ये होंगे नए फीचर्स: यूज़र के पर्सनल डेटा तक Siri की पहुंच होगी, जिससे यह स्क्रीन की कंटेंट को पढ़कर सटीक जवाब दे सकेगा। ईमेल, मैसेज, फोटोज, कैलेंडर इवेंट्स, फाइल्स और अन्य डेटा का विश्लेषण कर सकेगा। नई इमोजी और एक्स्ट्रा लैंग्वेज सपोर्ट जोड़ा जा सकता है। iOS 18.3.1 कब होगा लॉन्च? अभी तक Apple ने iOS 18.3.1 की रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अगले कुछ हफ्तों में आ सकता है। इसके बाद, iOS 18.4 अप्रैल में बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो इस अपडेट को ज़रूर इंस्टॉल करें ताकि आपको नया और सुरक्षित अनुभव मिल सके!

कड़ाके की सर्दी से कांपा मध्यप्रदेश, रायसेन में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे, फसलों को फायदा

भोपाल  उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा ने मध्यप्रदेश में सर्दी का असर बढ़ा दिया। 7 जिले हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडे रहे। सबसे कम न्यूनतम पारा राजगढ़ में 6.6 डिग्री दर्ज हुआ। उत्तरी हवा के प्रभाव से पारे में गिरावट आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से हवाओं का रुख बदल सकता है, जिससे पारे में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रहेगा। फरवरी में ठंड ने फिर कमबैक किया है। पिछले 3 दिन से सर्दी पड़ रही है। इस वजह से रात का तापमान 10 और दिन में 25 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजगढ़, रायसेन, धार, शाजापुर, सीहोर, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, उमरिया और शहडोल अधिक शीतलहर वाले जिले रहे। वहीं, भोपाल, विदिशा, झाबुआ, आगर-मालवा, गुना, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, मेहर, मऊगंज, सिंगरौली, अनूपपुर में भी सर्द हवा चली। वहीं, रात में कल्याणपुर, राजगढ़, खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना, सतना, धार, पचमढ़ी और मंडला में पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी न्यूनतम तापमान 10.2 से 12 डिग्री तक रहा। 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चली सर्द हवा शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। भोपाल में 15 से 17 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में भी पारे में गिरावट का दौर रहा। भोपाल में 4.4 डिग्री लुढ़का पारा, 23.2 डिग्री रहा, प्रदेश में सबसे कम शुक्रवार को भोपाल में एक ही दिन में पारा 4.4 डिग्री लुढ़ककर 23.2 डिग्री पर आ गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, रायसेन में 23.5 डिग्री, रीवा में 23.8 डिग्री, पचमढ़ी में 24.4 डिग्री, सतना में 24.9 डिग्री और धार, नरसिंहपुर-दमोह में 25 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 25.4 डिग्री, इंदौर में 24.8 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और ग्वालियर में 24.4 डिग्री रहा। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी का रायसेन में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है। .मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस तक सीमित है। आसमान में बादल और धूप का खेल जारी है, जबकि 14-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं। राहत की बात यह है कि शनिवार से तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। किसानों के लिए यह मौसम सही साबित हो रहा है। वर्तमान में गेहूं की फसल में सिंचाई की जा रही है और यह ठंडा मौसम फसल के लिए आवश्यक नमी बनाए रखने में मदद कर रहा है। रवि सीजन की फसलों के लिए भी यह मौसम बेहद अनुकूल माना जा रहा है। मौसम विभाग(MP Weather Alert) के अनुसार न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है और दिन का तापमान स्थिर रहेगा। पश्चिमोत्तर भारत में 248 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। साथ ही 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा भी चल रही है। इन दोनों हवाओं की वजह से सर्दी की वापसी हुई है। सुबह सर्दी की वजह से कंपकपी रही। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर 10 फरवरी से दिखेगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। स्कूलों का बदला समय अब सुबह 9 से 2 बजे तक होंगे संचालित ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर केजी, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे, जबकि पूर्व में सर्दी को देखते हुए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जा रहे थे।

शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था: संदीप दीक्षित

नईदिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने स्वीकार किया कि पार्टी जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रही जिससे वे काफी निराश हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 46 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसे 12-13% वोट मिलेंगे लेकिन उसे जनता का समर्थन नहीं मिला। संदीप दीक्षित ने कहा, “हमने जनता का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक है।” उन्होंने आगे कहा कि शायद लोग कांग्रेस को वोट देना चाहते थे लेकिन उन्हें भरोसा नहीं था कि पार्टी जीत पाएगी और सरकार बना सकेगी इसलिए उन्होंने वोट नहीं दिया। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर संदीप दीक्षित का मुकाबला AAP के अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से था। इस सीट पर केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। प्रवेश वर्मा , केजरीवाल से 1170 वोटों से आगे चल रहे हैं जबकि संदीप दीक्षित काफी पीछे चल रहे हैं। संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि बीजेपी 46 सीटों पर आगे है जिससे यह लगभग तय हो गया है कि वह सरकार बनाएगी। हालांकि, अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं। इस चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे या बीजेपी 30 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करेगी। दिल्ली चुनाव की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। कई एग्जिट पोल्स ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी 45-55 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि AAP को भारी नुकसान हो सकता है। कांग्रेस के लिए स्थिति और खराब रही क्योंकि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी उसे कोई खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है।

शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण मिली हार: अन्ना हजारे

नई दिल्ली पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक गुरु एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि शराब की दुकानों पर ध्यान केंद्रित करने और धन-दौलत के चक्कर में पड़ने के कारण उनकी (केजरीवाल) हार हुई है। अन्ना हजारे ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रूझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पहले से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय एक उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए। उनके विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। जीवन में त्याग होना चाहिए और अपने अपमान को पीने की शक्ति होनी चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें (श्री केजरीवाल) बार-बार इस बारे में बताया, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया। इस बीच शराब का मुद्दा आया। शराब क्यों आई, लालच और पैसे के कारण।” उन्होंने कहा, “वह शराब और पैसे में उलझ गये, जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई, इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिले और आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव हार रही है।” गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है और 12 साल बाद आप की दिल्ली की सत्ता से विदाई हो रही है।  

‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का ट्रेलर रिलीज, दिखाया है कि डायनासोर का अंत होने वाला है

लॉस एंजेलिस ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रैंचाइज की नई फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह इस फ्रैंचाइज की सातवीं फिल्म है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। ‘जुरासिक वर्ल्ड’ फ्रैंचाइज की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसकी अब तक की सभी फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इन्होंने भी बंपर कमाई की। जो लोग डायनासोर की दुनिया के फैन हैं, वो ‘जुरासिक वर्ल्ड’ की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसका ट्रेलर आ गया है। जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ के ट्रेलर में झलक दिखाई गई है कि डायनासोर की दुनिया में अब आगे क्या होने वाला है। 2 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में स्कारलेट जॉनसन, जोनाथन बैले और महेरशला अली जैसे सितारे हैं। क्या है ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के ट्रेलर में? ट्रेलर में दिखाया गया है कि डायनासोर का धरती से अंत होने वाला है और जंगल में हर तरफ खतरा मंडरा रहा है। अब डायनासोर का डीएनए और जेनेटिक सैंपल लेने का आखिरी मौका है। इस मिशन की कमान स्कारलेट जॉनसन को सौंपी जाती है, जो एक गुप्त रूप से ऑपरेशन संभाल रही हैं। इस मिशन में बहुत खतरा है क्योंकि जिंदा डायनासोर का डीएनए लिया जाना है। इस डीएनए से ही इंसानों का जीवन बचाया जा सकता है। क्या है ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कहानी: साल 2022 में ‘जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन’ में हुई घटनाओं के पांच साल बाद की कहानी ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ में दिखाई गई है। यह एक ऐसे ग्रह की खोज करता है, जहां डायनासोर तेजी से दुर्लभ हो गए हैं। वो सिर्फ उसी वातावरण तक सीमित हो गए हैं, जहां कभी उनकी प्रजातियां पनपती थीं। यह वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की एक टीम की कहानी है जिसे जमीन, समुद्र और आकाश के तीन सबसे बड़े और सबसे खतरनाक प्राणियों से जेनेटिक सैंपल प्राप्त करने का काम सौंपा गया है।

महाकुंभ: रीवा में चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक, लगा लंबा जाम

रीवा महाकुंभ को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश के सीमा चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कल सुबह से जहां धीमी गज से वाहनों को रवाना किया जा रहा था वही सुबह 9 बजे तक वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके कारण तकरीबन 5 किलोमीटर का लंबा जाम अब तक लग चुका है। श्रद्धालुओं तथा महाकुंभ में जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एक बार फिर जिले के चार स्थानों पर मिशन हाईवे 39 पर आने वाले वाहनों को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला डीआईजी साकेत पांडे से बात की है।

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा- जम्मू कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला, मां महबूबा के साथ किया नजरबंद

नई दिल्ली पीडीपी नेता और पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी ने दावा किया है कि उनकी मां को कई घंटों के लिए नजरबंद कर दिया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि महबूबा मुफ्ती आर्मी की फायरिंग में मारे गए ट्रक ड्राइवर के परिवार से मिलने जाना चाहती थीं। उन्होंने कहा, मुझे और मेरी मां दोनों को घर में नजरबंद कर दिया गया। हमारे गेट लॉक कर दिए गए। हम सोपोर के वसीम मीर के परिवार से मिलना चाहते थे। इसके अलावा कठुआ में माखन दीन के परिवार से भी मिलने की कोशिश थी। हमें घर से बहार ही नहीं निकलने दिया गया। उन्होंने कहा, कश्मीर में चुनाव के बाद भी कुछ नहीं बदला है। अब पीड़ितों के परिवार को भी अपराधी बताया जा रहा है। इल्तिजा ने एक्स पर एक तस्वीर भी शेयर की। महबूबा मुफ्ती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा थआ कि पेरोडी के माखन दीन को बिलावर के एसएचओ ने ओवर ग्राउंड वर्कर होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और उसको जमकर पीटा। जबरन कबूलनामा करवाने के लिए उसे इतना मारा गया कि पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, इंटरनेट बंद कर दिया गया और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। इल्तिजा ने भी कहा था, कश्मीर में कई जगहों से लड़कों को उठा लिया जाता है। क्या वे सभी आतंकवादी हैं। सबको ही शक की नजर से देखा जाता है। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस से भी सवाल किया कि आखिर कोई मंत्री इस मुद्दे को क्यों नहीं उठा रहा है। बता दें कि पिछले साल जम्मू- कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में इल्तिजा भी श्री गुफवारा बिजबेहरा सीट से मैदान में थीं। इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इल्तिजा मुफ्ती अकसर अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने यह भी कह दिया था कि हिंदुत्व एक बीमारी है और इससे लाखों की संख्या में भारतीय बीमार हो गए हैं।

जय पांडा ने कहा कि दिल्ली में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी, जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. जय पांडा ने कहा, “हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दिल्ली में अब ‘ड्रामा पॉलिटिक्स’ नहीं चलेगी और सरकार विकास के एजेंडे पर काम करेगी. उन्होंने दावा किया कि दो महीने पहले ही पार्टी को फीडबैक मिल गया था कि BJP दो-तिहाई बहुमत से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे, क्योंकि हमारा आकलन यही था.” यमुना को लेकर बड़ा फैसला जल्द जय पांडा ने यह भी संकेत दिया कि नई सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में यमुना की सफाई और प्रदूषण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब ‘डबल इंजन’ की सरकार होगी, जिसमें केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को गति देंगे. BJP नेताओं का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की रणनीति अब कारगर नहीं होगी और जनता ने ‘ड्रामा पॉलिटिक्स’ को नकार दिया है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर मंथन चल रहा है और जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा.  

कोटा रेल मंडल में कार्यरत महिला कर्मचारी पर CBI ने डमी रूप से परीक्षा पास करने के आरोप में किया मुकदमा

कोटा सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम ने कोटा रेल मंडल में कार्यरत एक रेल कर्मचारी के खिलाफ डमी रूप से परीक्षा पास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक महिला को भी इस पूरे मामले में आरोपी बनाया गया है जो की डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा में बैठी थी। वहीं रेलवे के अज्ञात अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप इस पूरे मामले में लगा है। सीबीआई की टीम ने करौली, कोटा और अलवर सहित कई जगह पर दबिश दी थी। आरोपी महिला आशा मीणा कोटा रेल मंडल के सोगरिया रेलवे स्टेशन पर प्वांइट्समैन की ड्यूटी पर कार्यरत है। सीबीआई ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय से उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा पास करने का आशा मीणा पर आरोप लगा था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार को सीबीआई की एक टीम कोटा पहुंची। टीम ने भदाना रोड स्थित एक रेलवे कर्मचारी के घर पर सर्च किया। करीब 2 घंटे जांच पड़ताल के बाद सीबीआई की टीम वापस निकल गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट और सबूत भी बरामद किए हैं। सीबीआई को शक है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कुछ रेलवे अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक मामले में एक व्यक्ति मनीष मीणा ने भी अपनी ही पत्नी सपना मीणा पर आरोप लगाते नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की थी। 15 दिन पहले मनीष मीणा ने बताया था कि उसकी पत्नी सवाई माधोपुर की रहने वाली है। जिसने साल 2019 में आरआरबी बोर्ड अजमेर से ग्रुप डी की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया था। मनीष ने आरोप लगाया कि आवेदन करते समय फोटो, साइन और फिंगर मिक्सिंग करके लगाए गए। सपना ने अपने रिश्तेदार के जरिए 15 लाख रुपए में दूसरी लड़की को डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा में बैठाया था। साल 2023 में यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार डीसीएम, तीन की मौत

सुल्तानपुर यूपी के सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर डीसीएम शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पूर्वांचल कंटेनर में घुस गई। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सभी मृतक मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 129 माइल स्टोन अरवल कीरी करवल के पास हुआ। डीसीएम सवार मछली लेकर लखनऊ की तरफ से बस्ती जा रहे थे।

संजय श्रीवास्तव बोले – कांग्रेस के शासन में रायपुर को भ्रष्टाचार और बदहाली मिली

रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के बाद अब प्रदेश की जनता नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस को माकूल जवाब देकर सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस शासनकाल के भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी और कुशासन को लेकर भाजपा के आरोप पत्र का विमोचन करते हुए श्री श्रीवास्तव ने कहा कि नगरीय निकाय लोकतंत्र की वह महत्वपूर्ण इकाई है, जिससे जनता सीधे जुड़ी होती है और नगर का तेजी से विकास होता है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब श्री श्रीवास्तव ने आरोप पत्र जारी करते हुए विभिन्न बिंदुओं के मद्देनजर कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप पत्र जारी किया। भाजपा के आरोप पत्र में जिन बिन्दुओं को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला गया है, वे इस प्रकार हैं : 1. कांग्रेस के 15 साल के शासन में नगर निगम रायपुर में भ्रष्टाचार और लूट के सारे कीर्तमान टूटे। 2. कोरोना महामारी में भी कांग्रेस भ्रष्टाचार से बाज नहीं आई। लगभग 80 लाख रुपया अस्थायी कोविड केयर के सामानों का किराया दिया, जबकि उन्हें खरीदने की राशि भी इतनी नहीं होती। 3. तालाबों के सौंदर्यीकरण के नाम पर भी कांग्रेस के महापौरों ने जमकर लूट मचाई। करोड़ों रुपए में खरीदे गए फव्वारे चंद दिनों में ही बंद पड़ गए जिसमें बुढ़ा तालाब का 5 करोड़ रु. लागत का म्यूजिकल फाउंटेन भी शामिल है जो केवल एक सौ दिन ही चला। 4. तेलीबांधा से वीआईपी रोड तक का सौंदर्यीकरण बिना टेंडर के ही पूर्ण कर दिया गया था, जिसे जनता ने वॉल ऑफ करप्शन का नाम भी दिया। 5. होर्डिंग्स के मामले में भी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया । 27 करोड़ का यह घोटाला यूनीपोल घोटाला के नाम से प्रचलित हुआ। 6. नरैया तालाब के सौंदर्यीकरण में भी फर्जीवाड़ा किया गया। 27 लाख का फर्जी वेतन, 40 लाख का टेंडर घोटाला भी सामने आया। ₹100 की चीजों को हजारों रुपए में खरीदा गया। 7. वित्त आयोग से 10 इलेक्ट्रॉनिक बस की खरीदी के लिए 22 करोड रुपए आवंटित किए गए लेकिन राजधानी में एक भी बस नहीं दौड़ी। 8. 2 साल से बंद पड़ी कंपनियों को बिना जांच और एनओसी के ठेके दिए गए, जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ। 9. शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में पार्किंग एवं ट्रैफिक की जमकर अव्यवस्था रही, प्रदूषण से भी लोगों का जीना मुहाल हुआ। 10. शहर में नालियां जाम रही, साफ सफाई न होने की वजह से लगातार कई इलाकों में मलेरिया, पीलिया जैसी बीमारियां फैलती रही। 11. व्यावसायिक क्षेत्र में जाने वाली महिलाओं को टॉयलेट की भारी कमी से जूझना पड़ा। 12. जनता से अधिक कर की वसूली भी एक पीड़ा देने वाला विषय रहा। कांग्रेस द्वारा मूल कर में ब्याज, पेनाल्टी इत्यादि जोड़कर जनता को जमकर परेशान किया गया। 13. संप्रदाय विशेष को संरक्षण के कारण लगातार अपराध होते रहे। सभ्य नागरिकों का जीना मुहाल रहा। 14. महापौर के रिश्तेदारों का आतंक न केवल आम निवासियों बल्कि पुलिस वालों तक पर चलता रहा। 15. मतांतरण आदि की घटनाएँ लगातार होती रही, उसे निगम और तब की प्रदेश कांग्रेस सरकार का प्रश्रय रहा। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि तिरंगा जलाने, संविधान फाड़ देने राज की बातें सरेआम की जा रही थी। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता अमित साहू, तौकीर रजा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, डॉ. किरण बघेल की मौजूदगी रही।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर जिला रसद अधिकारी की कार्रवाई

जयपुर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र व्यक्ति के लिये खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 3 दिसम्बर, 2024 से ’गिव अप’ अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अन्तर्गत ऊपर वर्णित अपात्र व्यक्ति अपना नाम खाद्य सुरक्षा योजना से हटवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। 28 फरवरी 2025 तक स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की जायेगी। जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कार्यालय जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम के द्वारा नोटिस जारी किये जा रहे हैं। जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम द्वारा 23 अपात्र लाभार्थियों एवं जिला रसद अधिकारी जयपुर द्वितीय द्वारा 21 अपात्र लाभार्थियों सहित कुल 44 अपात्र लाभार्थियों को नोटिस जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि गिव अप अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा सूची की निष्कासन श्रेणी में सम्मिलित परिवार यथा ऐसे परिवार जिनमें कोई भी एक सदस्य सरकारी, अर्द्ध सरकारी, स्वायत्तशासी संस्थाओं में नियमित कर्मचारी या अधिकारी हो अथवा 1 लाख रुपये वार्षिक से अधिक पेंशन प्राप्त करता हो अथवा जिसके सभी सदस्यों की कुल आय 1 लाख रुपये वार्षिक से अधिक हो या निजी चौपहिया वाहन धारक या आयकरदाता हो सम्मिलित है, को प्रेरित कर खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वेच्छा से पृथक करवाए जाने हेतु आवेदन करवाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में अब तक हजारों परिवारों द्वारा गिव अप अभियान के अन्तर्गत आवेदन कर अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया गया है। पूर्व में उक्त अभियान की अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित थी परन्तु वर्तमान में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा उक्त अवधि को 28 फरवरी 2025 तक बढ़ाया जाकर अपात्र व्यक्तियों को स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाये जाने हेतु अवसर प्रदान किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet