LATEST NEWS

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ताप्ती नदी परियोजना के लिए जल्द ही समझौता करेंगे: मुख्यमंत्री यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज योजना विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड रीचार्ज परियोजना है। इस अंतर्राज्यीय संयुक्त परियोजना का अवरोध अब दूर हो गया है तथा हम शीघ्र ही महाराष्ट्र सरकार के साथ चर्चा कर करार करने की ओर बढ़ रहे हैं। जल्द ही केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भोपाल आमंत्रित कर करार की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव  मंत्रालय में ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज एवं कन्हान उप कछार परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए हम तेजी से प्रयास कर रहे हैं। ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना के जरिए हम महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर ताप्ती नदी की तीन धाराएं बनाकर राष्ट्रहित में नदी जल की बूंद-बूंद का उपयोग सुनिश्चित कर कृषि भूमि का कोना-कोना सिंचित करेंगे। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक अर्चना चिटनीस, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना को राष्ट्रीय जल परियोजना घोषित कराने के लिए केन्द्र सरकार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ताप्ती बेसिन और कन्हान उप कछार में मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तावित कन्हान (जामघाट) बहुउद्देशीय परियोजना में मध्यप्रदेश के जल हितों का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए महाराष्ट्र राज्य से सतत संवाद कर दोनों परियोजनाओं के‍क्रियान्वयन में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना में कुल 31.13 टी.एम.सी. जल का उपयोग होगा। इसमें से 11.76 टी.एम.सी मध्य प्रदेश को और 19.36 टी.एम.सी जल महाराष्ट्र राज्य के हिस्से में आएगा। इस परियोजना में प्रस्तावित बांध एवं नहरों से मध्यप्रदेश कुल 3 हजार 362 हेक्टेयर भूमि उपयोग में लाई जाएगी। परियोजना के अंतर्गत कोई गांव प्रभावित नहीं होगा अत: इसमें पुनर्वास की भी आवश्यकता नहीं होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अपने विकास की यात्रा में सभी सेक्टर्स में लगातार काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनकी भावना के अनुसार हम मध्यप्रदेश की नदियों का आसपास के राज्यों से सुखद और दोनों राज्यों के हितों के बंटवारे के क्रम को लगातार बनाए हुए हैं। हमारे राज्य के किसानों के खेतों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिले, पीने के पानी के साथ-साथ औद्योगीकरण के लिए भी पर्याप्त पानी दिया जा सके और राज्यों के बीच में भी हमारा सुखद और सौहार्द्र बना रहे, इस निमित्त से हम वर्षों से लंबित जल बंटवारे के मसलों को हल करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में आज हम महाराष्ट्र के साथ नदी जल बंटवारे के मसले के निराकरण के लिए प्राथमिक चरण की चर्चा के लिए आगे बढ़े हैं। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री की भी यही भावना है। वे भी चाहते हैं कि मध्यप्रदेश के साथ ताप्ती और कन्हान नदी की जो नदी जल परियोजनाएं वर्षों से लंबित थीं, उनके निराकरण के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री के मार्गदर्शन और उनके परामर्श से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के पूरा होने पर मध्यप्रदेश के 1 लाख 23 हजार 82 हेक्टेयर भू-क्षेत्र और महाराष्ट्र के 2 लाख 34 हजार 706 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की स्थाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना से म.प्र. के बुरहानपुर एवं खण्डवा जिले की बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार एवं खालवा की कुल चार तहसीलें लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी प्रकार कन्हान उपकछार में जल उपयोगिता के लिए मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तावित छिंदवाड़ा कॉम्पलेक्स बहुउद्देशीय परियोजना के माध्यम से महाराष्ट्र के नागपुर शहर को भी पानी मिलेगा और हमारे छिंदवाड़ा जिले के कृषि क्षेत्र में भी पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। हम प्रदेश की एक-एक नदी के एक-एक बूंद जल का समुचित उपयोग राष्ट्र और राज्य के हित में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिस तरह पिछले दिनों हमने पार्वती-काली सिंध-चंबल परियोजना का राजस्थान के साथ कार्य प्रारंभ किया है, उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के साथ केन-बेतवा नदी जोड़ो की बड़ी राष्ट्रीय परियोजना पर काम किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अब हमने इस तीसरी राष्ट्रीय नदी जल परियोजना के जरिए महाराष्ट्र राज्य के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। इस परियोजना से महाराष्ट्र के उत्तर क्षेत्र एवं मध्यप्रदेश के दक्षिण क्षेत्र के हिस्से को पर्याप्त जल उपलब्ध कराएंगे। साथ ही बल्कि नागपुर जैसे बड़े शहर में पीने के पानी की समस्या और छिंदवाड़ा जिले में भी सिंचाई जल की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारी आपस में संवाद करेंगे और इन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ेंगे। बैठक में जल संसाधन मंत्री सिलावट और विधायक चिटनीस ने निमाड़ क्षेत्र की जीवन रेखा बदलने वाली ताप्ती बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्यों की संयुक्त परियोजना के रूप में प्रस्तावित है। इस योजना से मध्यप्रदेश के 1,23,082 हेक्टेयर क्षेत्र में एवं महाराष्ट्र के 2,34,706 सेक्टर में सिंचाई प्रस्तावित है. योजना में भूजल भंडारण का विस्तार किया जाएगा, जिससे प्रदेश के बुरहानपुर एवं खंडवा जिलों की बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार एवं खालवा तहसीलें लाभान्वित होंगी. इस योजना के अंतर्गत पूर्व में पारंपरिक भंडारण हेतु 66 टीएमसी क्षमता का जल भराव बाँध प्रस्तावित किया गया था, जिससे 17 हज़ार हेक्टेयर से अधिक भूमि प्रभावित हो रही थी, जिसमें वन भूमि एवं बाघ अभ्यारण की भूमि भी शामिल थी। इसके अलावा 73 गांव की लगभग 14 हजार जनसंख्या भी प्रभावित हो रही थी। अब इस अवरोध को दूर करते हुए पारंपरिक जल भंडारण के स्थान पर भूजल पुनर्भरण योजना द्वारा जल भंडारण प्रस्तावित किया गया है। ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से चार जल संरचनाएं प्रस्तावित हैं खरिया गुटीघाट बांध स्थल पर लो डायवर्सन वियर यह वियर दोनों राज्यों की सीमा पर मध्य प्रदेश की खंडवा जिले की खालवा तहसील एवं महाराष्ट्र की अमरावती तहसील में प्रस्तावित है. इसकी जल भराव क्षमता 8.31 … Read more

सपा की हार पर अखिलेश का आया बयान, ‘मिल्कीपुर की जीत पर कई गुना भारी रहेगी लोकसभा में अयोध्या में मिली जीत’

लखनऊ उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने 60 हजार वोटों से प्रचंड जीच दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को करारी शिकस्त दी है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि सभी 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। ‘403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी’ अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा- “पीडीए की बढ़ती शक्ति का सामना भाजपा वोट के बल पर नहीं कर सकती है, इसीलिए वो चुनावी तंत्र का दुरुपयोग करके जीतने की कोशिश करती है। ऐसी चुनावी धांधली करने के लिए जिस स्तर पर अधिकारियों की हेराफेरी करनी होती है, वो 1 विधानसभा में तो भले किसी तरह संभव है, लेकिन 403 विधानसभाओं में ये ‘चार सौ बीसी’ नहीं चलेगी। इस बात को भाजपा वाले भी जानते हैं, इसीलिए भाजपाइयों ने मिल्कीपुर का उपचुनाव टाला था।” ये झूठी जीत है – अखिलेश यादव सपा प्रमुश ने आगे लिखा,’पीडीए मतलब 90% जनता ने ख़ुद अपनी आंखों से ये धांधली देखी है। ये झूठी जीत है, जिसका जश्न भाजपाई कभी भी आईने में अपनी आंखों-में-आंखों डालकर नहीं मना पाएंगे। उनका अपराधबोध और भविष्य में हार का डर उनकी नींद उड़ा देगा। अखिलेश ने पुलिस अधिकारियों पर कसा तंज अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारियों पर तंज कसते हुए ‘एक्स’ पर आगे लिखा,”जिन अधिकारियों ने चुनावी घपलेबाजी का अपराध किया है वो आज नहीं तो कल अपने लोकतांत्रिक-अपराध की सज़ा पाएंगे। एक-एक करके सबका सच सामने आएगा। न कुदरत उन्हें बख़्शेगी, न कानून. भाजपाई उनका इस्तेमाल करके छोड़ देंगे, उनकी ढाल नहीं बनेंगे। जब उनकी नौकरी और पेंशन जाएगी तो वो अपने बच्चों, परिवार और समाज के बीच अपमान की ज़िंदगी की सज़ा अकेले भुगतेंगे। लोकसभा चुनावों में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनके मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।”

किशोर को पहले बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया, खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई

आजमगढ़  उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रहने वाले एक किशोर को पहले बहला फुसलाकर बाराबंकी ले जाया गया। फिर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसका खतना कराकर उससे नमाज पढ़वाई गई। इसका खुलासा उस समय हुआ जब पीड़ित किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए आजमगढ़ के किशोर न्याय बोर्ड के आफिस पहुंचा। इस मामले में बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बाराबंकी में यह तहरीर विनय सिंह राजपूत ने दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी बृजेश कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, बाराबंकी के साथ निजी कार्य से बाराबंकी में घूम रहे थे। जब वे पल्हरी चौराहे के पास स्थित हिंद मेडिकल स्टोर के पास खड़े थे, तभी एक लड़का आया, जिसने अपना नाम नूर मोहम्मद बताया और कहा कि वह अतरौलिया, आजमगढ़ का रहने वाला है। फिर उसने अपना असली नाम अनुज कुमार बताया और बताया कि वह हिंदू हरिजन बिरादरी से है। बालक ने बताया कि मुर्शीद और उसके पिता रियासत अली, जो कबाड़ी का काम करते हैं, उसे बहलाकर अपने साथ ले आए थे। वे उसे अफीफा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए रखे थे। एक दिन रेस्टोरेंट के मालिक ने उससे उसके परिवार के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसका परिवार नहीं है। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर उसके लिंग के ऊपरी भाग की स्किन काटी गई और उसका इलाज किया गया। बालक को यह बताया गया कि अब से उसका नाम नूर मोहम्मद होगा और वह मुस्लिम धर्म को अपनाएगा। इसके बाद वह लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोप में तीन लोगों मुर्शीद, उसके पिता रियासत अली और अफीफा रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इसके बाद बाराबंकी पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड आजमगढ़ को मामला प्रेषित कर दिया। शुक्रवार को उक्त किशोर अपना बयान दर्ज कराने के लिए किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। इस दौरान उसने आप बीती बताई। इस संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के बेंच आफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने बताया कि एक मामला आया है पुलिस लेकर आई है वह बच्चा बिना बताए घर से भाग गया था। बच्चे ने बताया कि मुर्शीद नाम के लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी वही उसे बहला फुसलाकर काम दिलाने के बहाने बाराबंकी लेकर चला गया। मुर्शीद ने इस बच्चे को एक होटल में काम दिलवा दिया। फिर उसका खतना करवाकर मुस्लिम बना दिया गया। जिस होटल में यह बच्चा काम करता था कुछ लोग वहां खाना खाने गए थे बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद बाराबंकी में तीन लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह बच्चा डेढ़ महीने बाल सुधार गृह में था । उसके बाद पुलिस लेकर यहां आई है। बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया है। उनका एक बच्चे की काउंसलिंग की गई है। बच्चा चूंकी अभी डरा हुआ है इसलिए पूरी बात नहीं बता रहा है लेकिन बच्चे के धर्म परिवर्तन के पीछे कोई एक बड़ा गैंग काम कर रहा है इसकी संभावना है। इस पूरे मामले में चाइल्ड कमेटी के चेयरमैन रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले का मामला होने के कारण बाराबंकी से इसे हमारे यहां ट्रांसफर किया गया है। इसमें लड़के का धर्म परिवर्तन कराकर खतना करने और नमाज पढ़वाने का आरोप है। आज किशोर को इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था।

WhatsApp लाने वाला है नया बिल पेमेंट फीचर, सरल बनाएगा ट्रांज़ैक्शन

नई दिल्ली दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp लगातार नए फीचर्स लाकर अपने 3.5 अरब यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बना रहा है। अब WhatsApp एक गेम-चेंजिंग अपडेट लाने वाला है, जिससे बिल पेमेंट और रिचार्ज करना पहले से आसान हो जाएगा। WhatsApp से कर सकेंगे ये पेमेंट्स WhatsApp जल्द ही एक नया बिल पेमेंट फीचर लाने की तैयारी में है, जिससे यूज़र्स सीधे ऐप के अंदर ही कई ज़रूरी बिलों का भुगतान कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद यूज़र्स को अलग-अलग ऐप्स में स्विच करने की ज़रूरत नहीं होगी, और WhatsApp एक ऑल-इन-वन यूटिलिटी प्लेटफॉर्म बन जाएगा। WhatsApp से कर सकेंगे ये काम:     बिजली बिल का भुगतान     पानी के बिल का भुगतान     मोबाइल रिचार्ज     घर या फ्लैट का किराया देना यह फीचर उन यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद होगा, जो रोज़ाना अलग-अलग ऐप्स के ज़रिए घर के बिलों का भुगतान और मोबाइल रिचार्ज करते हैं। WhatsApp का डिजिटल पेमेंट में सफर WhatsApp ने भारत में 2020 में UPI-आधारित पेमेंट सेवा शुरू की थी, जिससे यूज़र्स इंस्टेंट मनी ट्रांसफर कर सकते थे। हालांकि, शुरुआत में National Payments Corporation of India (NPCI) ने इस फीचर पर यूज़र लिमिट लगा दी थी। लेकिन हाल ही में NPCI ने इस लिमिट को हटा दिया है, जिससे अब WhatsApp अपने पेमेंट सर्विस का विस्तार कर सकता है। WhatsApp का नया अपडेट कब होगा लॉन्च? रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Android Beta वर्जन 2.25.3.15 में इस नए फीचर को देखा गया है। अभी यह टेस्टिंग फेज में है, इसलिए इसे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन WhatsApp तेज़ी से डिजिटल पेमेंट की तरफ बढ़ रहा है, इसलिए यह फीचर जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च हो सकता है। WhatsApp बनेगा One-Stop ऐप WhatsApp अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि एक कंप्लीट डिजिटल इकोसिस्टम बनने की ओर बढ़ रहा है। अब WhatsApp पर एक ही जगह पर:     मैसेजिंग और कॉलिंग     बिल पेमेंट और रिचार्ज     सिक्योर डिजिटल ट्रांज़ैक्शन WhatsApp का यह नया अपडेट डिजिटल पेमेंट सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है और भारत में करोड़ों यूज़र्स के लिए ट्रांज़ैक्शन को और आसान बना देगा!

भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आप पार्टी ने चुनाव लड़ा, लेकिन अलग-अलग थे: संजय राउत

मुंबई दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को सत्ता मिलती दिख रही है। इस बीच INDIA अलायंस में भी खलबली है और आरोपों का दौर शुरू हो गया है। उद्धव सेना और उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसे AAP के साथ एकजुट होकर लड़ना चाहिए था। वहीं चुनाव में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए जाने लगे हैं। उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री की आखिरी इच्छा रही होगी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में भी जीत मिल जाए। उद्धव ठाकरे सेना के नेता संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलकर लड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा, लेकिन अलग-अलग थे। संजय राउत ने कहा कि यदि ये लोग मिलकर चुनाव लड़ते तो काउंटिंग के शुरुआती एक घंटे में ही भाजपा की हार तय हो जाती। यही नहीं संजय राउत ने भले ही ईवीएम का नाम लेकर सवाल नहीं उठाया, लेकिन इशारों में गड़बड़ी के आरोप लगा दिए। उन्होंने कहा कि शायद पीएम की आखिरी इच्छा थी कि मेरे कार्यकाल में एक बार दिल्ली में जीत मिल जाए तो इसलिए हर मुमकिन कोशिश हुई और किसी भी तरह जीत पाने के प्रयास हुए। इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भी संजय राउत, उद्धव ठाकरे जैसे लीडर्स ने सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि ईवीएम के साथ धांधली की गई है। यही नहीं उनका कहना था कि आखिर वोट प्रतिशत में इलेक्शन के अगले दिन क्यों इतना ज्यादा इजाफा किया गया।  

चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी, केजरीवाल पर भड़के, कहा-आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत और आम आदमी पार्टी की करारी हार पर लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भड़कते हुए उन्हें आत्ममुग्ध, मित्रहंता, चरित्रहीन व्यक्ति करार दिया है। साथ ही, जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया के हारने पर कहा है कि जब मेरी पत्नी को यह खबर मिली तो उसके आंखों में आंसू आ गए और रोने लगी, क्योंकि एक बार सिसोदिया ने पत्नी से कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर जवाब दिया था कि यह ताकत हमेशा नहीं रहती है। चुनावी नतीजों पर बोलते हुए कुमार विश्वास ने बीजेपी को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने कहा, ”वे सब आम आदमी पार्टी के लाखों कार्यकर्ता जो अन्ना आंदोलन से आए जो भारत की राजनीति को बदलना चाहते थे, इन उम्मीदों की हत्या एक निर्लज्ज, मित्रहंता, आत्ममुग्ध और चरित्रहीन व्यक्ति ने की, उसके प्रति क्या संवेदना, दिल्ली को उससे मुक्ति मिली। मैं जानता हूं आम आदमी पार्टी में जो लालच के लिए बच गए थे, वे सब भी अब वापस जाएंगे। कुछ पार्टियों में जाएंगे तो कुछ बिजनेस में लौटेंगे। पतन यहां से शुरू हुआ है। मेरे लिए खुश या दुख का विषय नहीं है। मैं बीच में खड़ा हूं। दुख है कि करोड़ों लोगों ने आशा लगाई थी। वे अपनी नौकरी, बिजनेस छोड़कर आए थे। इन सबकी हत्या आत्ममुग्ध आदमी ने की। उसे दंड मिला।” कभी ‘आप’ के बड़े नेता रहे कुमार विश्वास ने कहा, ”खुशी है कि न्याय हुआ। यह कहना नहीं चाहिए कि जब टीवी पर जंगपुरा का फैसला दिखाई दिया कि मनीष सिसोदिया हार गया, तब हमेशा तटस्थ रहने वाली और राजनीति से दूर रहने वाली मेरी पत्नी रोने लगी और आंखों में आंसू आ गए। उसने एक बार (सिसोदिया) कहा था कि अभी तो ताकत है, जिस पर पत्नी ने कहा था कि भैया ताकत सदा तो नहीं रहती। उम्मीद करता हूं कि बाकी दल ऐसा अहंकार नहीं करेंगे और इससे सबक लेंगे।” कुमार विश्वास ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि ऐसे व्यक्ति के समर्थन में काम किया, जिसने अपने मित्रों के पीठ पर छूरा घोंपा, गुरु को धोखा दिया। महिलाओं को पिटवाया। अब उनसे आशा लगाना छोड़ दें। उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में दोपहर डेढ़ बजे तक भाजपा 48 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर बढ़त हासिल है। तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली की सीट नहीं बचा सके और बीजेपी के प्रवेश वर्मा से हार गए। इसके अलावा, जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी चुनाव हार गए। चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली में 27 सालों के बाद बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ झूमे मंत्री राम विचार नेताम

रायपुर दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है. फिलहाल 48 सीटों पर भाजपा ने लीड ले ली है. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 सीट पर आगे है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो चुका है. दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है. इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत की खुशी में डांस किया. बता दें कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है. 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 21 सीटों पर आगे चल रही है. सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं. भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ. वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है. कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही. भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं. वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है. कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं. एक भी सीट नहीं जीत सकी. AAP दफ्तर में अंदर से लगा ताला दिल्ली चुनाव में AAP को निराशा हार हाथ लगी है. AAP ने अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंदर से ताला लगा दिया है. सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है. जबकि मीडियाकर्मियों को प्रवेश करने से रोक दिया है.

दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से रविंद्र सिंह नेगी ने जीत की दर्ज

नई दिल्ली  दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है और भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी ने यहां जीत का परचम लहराया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को कुल 28072 वोटों से हराया है. वह आम आदमी पार्टी की ओर से अपना पहला चुनाव लड़ रहे थे. इसमें वह बुरी तरह से मात खा गए. कई राउंड में लगातार रविंद्र नेगी लीड करते रहे. कांग्रेस के अनिल कुमार ने 16549 वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे.  इस बीच अवध ओझा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा-  ‘ये मेरी व्यक्तिगत हार है. मैं लोगों से कनैक्ट नहीं कर पाया. एक महीने में मैं जितने लोगों से जुड़ सका, उतना वोट ही मुझे मिला. कल से जा रहा हूं, फिर लोगों से मिलूंगा और अगला विधानसभा चुनाव फिर पटपड़गंज से ही लड़ूंगा.इसके अलावा पार्टी की हार को लेकर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं.’ भाजपा के रविंदर सिंह नेगी की शानदार जीत, आप पीछे ग्यारहवें राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 63,509 वोटों से आगे चल रहे हैं। AAP के अवध ओझा उनसे 23,280 वोटों से पीछे हैं। आप के अवध ओझा ने कहा, ‘यह मेरी व्यक्तिगत हार है’ आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, “यह मेरी निजी हार है। मैं लोगों से जुड़ नहीं पाया।” उन्होंने आगे बताया कि अगली बार वह लोगों से मिलेंगे और अगला चुनाव यहीं से (पटपड़गंज) लड़ेंगे। मतगणना के 10वें दौर के अंत में भाजपा आगे दसवें राउंड की वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 58,821 वोटों से आगे चल रहे हैं। AAP के अवध ओझा उनसे 22,243 वोटों से पीछे हैं। भाजपा जीत के करीब, अवध ओझा पीछे चल रहे हैं मतगणना के 9वें राउंड में बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी 54,077 वोटों से आगे चल रहे हैं। AAP के अवध ओझा 21,270 वोटों के अंतर को कम करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  8वें दौर की मतगणना में रवि नेगी आगे चल रहे हैं आठवें राउंड की वोटिंग में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा, बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी से 18699 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओझा 15616 मतों से पीछे, आप और भाजपा के बीच का अंतर बढ़ा पटपड़गंज में BJP उम्मीदवार रवि नेगी 42263 वोटों से आगे चल रहे हैं। ओझा 15,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से पीछे हैं।

राज्यपाल श्री बागडे से ‘भारत दर्शन यात्रा’ पर आए विद्यार्थी दल ने मुलाकात की —राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया

जयपुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में ‘भारत दर्शन यात्रा’ पर आए 35 विद्यार्थियों के दल ने मुलाकात की। सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित यह दल ‘जम्मू तवी से जयपुर’ यात्रा पर आया हुआ है। इस दौरान राज्यपाल से संवाद में उन्होंने भारत दर्शन यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। राज्यपाल श्री बागडे ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’की संकल्पना के अंतर्गत इस तरह की यात्राओं को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने राजस्थान की संस्कृति, वीरता और शौर्य की चर्चा करते हुए गौरवमय अतीत से जुड़े राजस्थान के शौर्य और वीरता के किस्से—कहानियों में यहां के किले—महलों और मंदिरों के स्थापत्य के साथ राष्ट्रीयता से जुड़े मूल्यों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। ‘भारत दर्शन’ पर आए 35 विद्यार्थियों के इस दल में 20 लड़के और 15 लड़कियां सम्मिलित है।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रयागराज महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

भोपाल /जयपुर /प्रयागराज सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान किया। वे अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। संगम में स्नान करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ‘मां गंगा मां यमुना की कृपा है। प्रयागराज सब तीर्थों का राजा है। यहां कुंभ स्नान कई जन्मों के पुण्य से मिलता है। मैं यहां मध्य प्रदेश की जनता, विशेष रूप से युवाओं की भलाई, बेरोजगारों के रोजगार और समाज के हर वर्ग के सौभाग्य और खुशहाली की प्रार्थना कर रहा हूं’। उन्होंने इसे सनातन धर्म के लिए गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम ऐसे अलौकिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आने वाले समय में उज्जैन में होने वाले कुंभ के लिए भी यहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले अधिकारियों का दल भी यहां आ चुका है और अब मैं स्वयं भी साधु संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करूंगा। सीएम भजनलाल शर्मा अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ कुंभ पहुंचे हुए हैं। कुंभ के लिए करीब 115 मंत्री और विधायक जयपुर एयरपोर्ट से सुबह साढ़े सात बजे निकले थे। कुंभ क्षेत्र में घूमने के बाद हनुमान मंदिर के दर्शन भी मंत्री और विधायकों ने किए। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम भजनलाल शनिवार अपने विधायकों के साथ कुंभ क्षेत्र में ही रात में ठहरेंगे। फिर रविवार को दोपहर सभी के जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। एम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं कुंभ क्षेत्र में पहुंचने के बाद सीएम भजनलाल ने दिल्ली चुनावों में बीजेपी की जीत पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लेकर आमजन में विश्वास है। उनको लगता है कि पीएम मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। इस वजह से दिल्ली की जनता ने भी देश की राजधानी में डबल इंजन की सरकार को चुना है। प्रदेशवासियों की ओर से लगाऊंगा आस्था की डुबकी वहीं, एमपी के सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं और यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाऊंगा। मेरी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को शुभकामनाएं देता हूं, जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया। वहीं, सीएम मोहन यादव ने दिल्ली चुनावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि आप और कांग्रेस की असलियत को जनता जान गई है और आज उनके फैलाये कीचड़ में भी कमल खिला है। मध्य प्रदेश के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना इसी के साथ उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए यूपी सरकार को बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैं एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री जी भी यहां स्नान करके गए हैं, गृहमंत्री जी भी यहां आ चुके हैं। यहां मध्यप्रदेश का पंडाल भी लगा है और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी चल रहे हैं। 2028 में उज्जैन में कुंभ मेला लगेगा, उसकी तैयारियों के लिए अधिकारियों का दल भी प्रयागराज आ चुका है। आज मैं स्वयं यहां आया हूं..साधु संतों से मार्गदर्शन लेंगे और आशीर्वाद भी लेंगे। मैं प्रदेशवासियों के लिए मां गंगा से प्रार्थना करूंगा।’ मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं : यादव संगम पहुंचने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मैं तीर्थराज प्रयाग की पावन भूमि पर आया हूं। यहां सभी प्रदेशवासियों की ओर से आस्था की डुबकी लगाने। मेरी ओर से उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं। जिन्होंने इस भव्य महाकुंभ का कुशलता से आयोजन किया। अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ लगाई डुबकी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया। ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। अनुराग ठाकुर ने कहा- पुण्य धरा प्रयागराज में महाकुंभ के पावन अवसर पर पुण्य सलिला मां गंगा, मां यमुना और मां सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम तट पर सपरिवार पवित्र स्नान, पूजा-अर्चना कर सर्वकल्याण की कामना की। मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सौभाग्य का वास हो। मौनी अमावस्या पर 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया था स्नान जानकारी के मुताबिक, ‘‘सर्वाधिक 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर डुबकी लगाई। एक फरवरी और 30 जनवरी को दो-दो करोड़ से अधिक और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में डुबकी लगाई।” पीएम मोदी समेत इन्होंने किया संगम स्नान महाकुंभ में अभी तक संगम में स्नान करने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (मंत्रिमंडल समेत) शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, श्रीपद नाइक, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी समेत कई लोग शामिल हैं। आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी महाकुंभ आकर संगम स्नान करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।  

पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी ने बेटी एडी का स्वागत किया

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है, जिसका नाम एडी रखा गया है। बेकी कमिंस ने इंस्टाग्राम पर अपनी नवजात बेटी की गोद में एक तस्वीर के साथ लिखा, “वह आ गई है।” “हमारी खूबसूरत बेटी एडी… हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम इस समय कितने खुश और प्यार से भरे हुए हैं।” दंपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एडी की पहली बीच ट्रिप की तस्वीर भी शेयर की। कमिंस, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका दौरे के दौरान पितृत्व अवकाश पर हैं, ने पहले पारिवारिक जीवन और पेशेवर क्रिकेट के बीच बेहतर संतुलन हासिल करने की इच्छा व्यक्त की थी। अक्टूबर में, उन्होंने कहा, “पिछली बार मैं अपने बेटे एल्बी के शुरुआती दिनों का एक बड़ा हिस्सा मिस कर गया था, और मैं यह पता लगाना चाहता हूं कि इस बार शुरुआती समय में मैं घर पर अधिक समय कैसे बिता सकता हूं।” उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देने के महत्व पर भी जोर दिया, उन्होंने कहा, “अगर किसी को अपने परिवार को प्राथमिकता देनी पड़े तो कोई भी पलक नहीं झपकाएगा। हम क्रिकेट खेल रहे हैं, यह दुनिया का अंत नहीं है। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबा, सफल करियर बनाएं, और वे दुनिया भर में घूमने के लिए अपनी ज़िंदगी को रोककर बाकी सब कुछ भूलकर नहीं रह सकते। जब परिवार की बात आती है तो हम काफी खुले हैं।” प्राथमिकताओं में यह बदलाव क्रिकेट में व्यापक रुझान को दर्शाता है। हाल ही में, ट्रैविस हेड और मिच मार्श ने पाकिस्तान सीरीज़ के दौरान पितृत्व अवकाश लिया, और भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 टेस्ट सीरीज़ के दौरान स्वदेश लौट आए। कमिंस परिवार ने पहली बार 2021 में बेटे एल्बी के साथ अपनी गर्भावस्था की घोषणा की, और बेकी ने अपनी दूसरी गर्भावस्था के बारे में अपडेट साझा किए हैं। हालांकि, कमिंस एक चल रही चोट के कारण पाकिस्तान में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से चूक जाएंगे।  

पॉल, शापोवालोव, मुनार और रूड डलास ओपन के सेमीफाइनल में

डलास डलास ओपन खिताब की रक्षा के लिए लगातार तीसरे मैच में टॉमी पॉल ने एक साथी अमेरिकी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शुरुआती दौर में जेनसन ब्रूक्सबी और एथन क्विन के खिलाफ तीन सेटों में कड़ी जीत के बाद, तीसरे वरीय खिलाड़ी ने शुक्रवार के क्वार्टर फाइनल में अपने करीबी दोस्त रीली ओपेल्का को 7-6(3), 6-2 से हराकर दमदार प्रदर्शन किया। पॉल, जो अब 2024 की शुरुआत से घरेलू धरती पर 17-5 के रिकॉर्ड का दावा कर रहे हैं, ने डलास में सात जीत हासिल की हैं। शीर्ष 10 खिलाड़ी के रूप में अपने पहले टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करते हुए, विश्व नंबर 9 अपने 16वें टूर-लेवल सेमीफाइनल (7-8) और इंडोर हार्ड कोर्ट पर अपने चौथे सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय रूप से, पॉल ने इस चरण में अपने पिछले चार इंडोर मौकों में से प्रत्येक में खिताब जीता है, जिसमें स्टॉकहोम (2021, 2024) और डलास (2023) में जीत शामिल है। 27 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी के साथ अपने आमने-सामने के मुकाबले में, पॉल की कमांडिंग सर्विस ने उन्हें 6 फुट 11 इंच के ओपेल्का के खिलाफ खेल को नियंत्रित करने की अनुमति दी। पॉल को ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने अपने पहले सर्व पर 83% (34/41) अंक जीते। मैच के बाद पॉल ने कहा, “कुछ मौकों पर ब्रेक पॉइंट न मिलने के कारण मैं 0/30 से पीछे था और मुझे वास्तव में उन गेमों में अपने प्रदर्शन को कसना पड़ा… मैं निश्चित रूप से अपने सर्व प्रदर्शन से खुश हूं।” नौ एस फायर करने के बावजूद, ओपेल्का ने रैलियों में पॉल को चुनौती देने के लिए संघर्ष किया, जिसमें बाद वाले ने 90 मिनट के मैच में अपने स्लाइस का प्रभावी ढंग से उपयोग किया। उपस्थित लोगों में डलास मावेरिक्स के एनबीए स्टार क्ले थॉम्पसन भी शामिल थे, जो आगे की पंक्ति में बैठे थे। पॉल ने माना, “कोर्ट में अपनी सर्विस वापस लाना बहुत मुश्किल है।आज गेंदें बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रही थीं। आज दूसरों की तुलना में यह ज़्यादा तेज़ लग रही थी। शायद ऐसा सिर्फ़ इसलिए हुआ क्योंकि रीली ने मुझे सर्विस दी।” पॉल का अगला मुकाबला डेनिस शापोवालोव से होगा, जिन्होंने टेलर फ्रिट्ज़ को 7-6(5), 6-0 से हराकर छठी वरीयता प्राप्त टॉमस माचैक पर अपनी शानदार जीत दर्ज की। शापोवालोव, 2022 (वियना) के बाद से एटीपी 250 स्तर से ऊपर अपने पहले सेमीफ़ाइनल में पहुंचे हैं, वे नौ पायदान चढ़कर 45वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शापोवालोव ने कहा, “मैं कुछ बहुत ही कठिन विरोधियों को हरा रहा हूं । यह एक कठिन ड्रॉ रहा है, लेकिन मैं जिस तरह से खेल रहा हूं, उससे मैं वास्तव में खुश और उत्साहित हूं।” सप्ताह की शुरुआत में, उन्होंने शुरुआती दौर में मिओमिर केकमैनोविच को हराया। माचैक ने शुरुआत में कड़ी टक्कर दी, टाई-ब्रेक में बढ़त बनाई, लेकिन शापोवालोव ने दूसरे सेट में अपनी ताकत और सटीकता के साथ जीत दर्ज की। इस बीच, ड्रॉ के दूसरे हाफ में, दूसरे वरीय कैस्पर रूड और जैम मुनार ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की। रूड ने 7-5, 3-2 की बढ़त बनाने के बाद योशिहितो निशिओका को पीछे छोड़ा, लेकिन जापानी खिलाड़ी को कंधे की चोट के कारण मैच से हटना पड़ा। मुनार ने बेन शेल्टन पर अपनी आश्चर्यजनक जीत के बाद आठवें वरीय मैटेओ अर्नाल्डी के खिलाफ 6-4, 3-6, 6-3 से जीत दर्ज की।  

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की, प्रदर्शन पर गहरा तंज

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता गंवाती नजर आ रही है। इसके साथ ही पुराने सहयोगियों और साथियों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में द्रौपदी के चीरहरण की तस्वीर पोस्ट की है। बता दें कि स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के आवास में अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी। स्वाति ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल उठाया था और पद छोड़ने की मांग की थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वाति मालीवाल ने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में खुद के साथ बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार आए। विभव ने बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा। सिर्फ इतना ही नहीं, उनके पेट पर मुक्के भी मारे। बता दें कि स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल की जान-पहचान काफी पुरानी रही है। दोनों इंडिया अगेंस्ट करप्शन के दिनों के साथी रहे हैं। कैसा है आम आदमी का प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सत्ता की दौड़ से बाहर होती नजर आ रही है। दोपहर तक आए रुझानों में आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमटती नजर आई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बना रखी थी। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों में मनीष सिसोदिया जंगपुुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। वहीं, अरविंद केजरीवाल और आतिशी भी हारती नजर आ रही हैं। इसके अलावा राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं। अहंकार रावण का भी नहीं बचा था… इसके कुछ ही देर के बाद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर एक और पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने लिखा कि अहंकार रावण का भी नहीं बचा था। यह पोस्ट अरविंद केजरीवाल की सीट का परिणाम आने के तुरंत बाद ही की गई। माना जा रहा है कि स्वाति ने यह ट्वीट केजरीवाल की हार पर तंज के रूप में की थी।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया कटक पहुंची

कटक रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया शनिवार सुबह बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले कटक पहुंची। मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज की शानदार शुरुआत की और नागपुर में इंग्लैंड को चार विकेट से हराया। बीसीसीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल ने नागपुर से कटक तक भारतीय टीम की यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया। टीम पहले भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर उतरी और फिर बस से अपने होटल पहुंची। ओडिशा की राजधानी पहुंचने पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। वीडियो में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने से पहले एक बच्चे को ऑटोग्राफ भी दिया। सीरीज के पहले मैच में शुभमन गिल ने 87 रन बनाए और भारत की 249 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत में प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान जीता। मेजबान टीम को सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली की सेवाएं नहीं मिली, जो दाहिने घुटने में दर्द के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, रविवार को सीरीज का दूसरा मैच खेलने की उम्मीद है। “यह कोई गंभीर बात नहीं है। कल अभ्यास के दौरान वह ठीक थे, लेकिन आज सुबह उनके घुटने में कुछ सूजन देखी गई।” गिल ने पहले वनडे के बाद कहा, “वह निश्चित रूप से दूसरे वनडे के लिए वापस आएंगे।” अगर कोहली वापस आते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग 11 में सीनियर प्रो को शामिल करने के लिए यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल में से किसे बेंच पर बैठाया जाएगा। जायसवाल अपनी पहली पारी में तीन चौकों सहित 15 रन से आगे नहीं बढ़ पाए, जबकि अय्यर (59) और अक्षर (52) दोनों ने पिछले मुकाबले में अर्धशतक जड़े थे। भारत और इंग्लैंड बाराबती स्टेडियम में वनडे में पांच बार भिड़ चुके हैं, जिसमें से तीन में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और दो बार भारत ने जीत हासिल की। फरवरी 2025 तक, बाराबती स्टेडियम ने 21 वनडे मैचों की मेजबानी की है, जिनमें से 19 में भारत शामिल था। भारत ने इनमें से 12 गेम जीते हैं और सात हारे हैं। इस स्थल पर सर्वोच्च टीम स्कोर 381/6 है, जो भारत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था, जबकि सबसे कम पूरी की गई पारी 85 ऑल आउट है, जो दक्षिण अफ्रीका ने 1993 में भारत के खिलाफ बनाया था।  

आमिर से मिलकर खुशी होती है, ‘लवयापा’ के लिए जुनैद को शुभकामनाएं : सुरेश रैना

मुंबई आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पूर्व बल्लेबाज सुरैश रैना ने फिल्म को लेकर अभिनेता जुनैद को शुभकामनाएं दी और कहा कि आमिर खान से मिलकर उन्हें अच्छा लगता है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और प्रशंसकों के साथ नए-नए पोस्ट के साथ संपर्क में बने रहते हैं। रैना ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आमिर भाई से मिलकर हमेशा खुशी मिलती है! उनकी गर्मजोशी और विनम्रता वाकई प्रेरणादायक है।” आमिर खान की तारीफ करने के साथ ही सुरेश रैना ने जुनैद की हालिया रिलीज ‘लवयापा’ को लेकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, “ जुनैद को उनकी नई फिल्म ‘लवयापा’ के लिए ढेरों शुभकामनाएं, आप छाने वाले हैं! गॉड ब्लेस यू, आपको प्यार और सम्मान आमिर खान।” शेयर की गई पहली तस्वीर में आमिर खान प्यार से सुरेश रैना के कंधे पर हाथ रखे और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आए। दूसरी तस्वीर में सुरेश और आमिर एक ग्रुप फोटो के लिए अन्य लोगों के साथ नजर आए। जुनैद खान और खुशी कपूर फिल्म ‘लवयापा’ के प्रमोशन में जुटे हैं। रिलीज से पहले अभिनेता ने हाल ही में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की थी, जिसमें फिल्म जगत के तमाम सितारों के साथ ही पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल हुए थे। शाहरुख खान भी जुनैद खान की फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शाहरुख, आमिर और जुनैद के साथ पोज देते नजर आए थे। इसके अलावा, सलमान खान भी स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तीनों खान एक साथ नजर आए थे। आधुनिक समय की प्रेम कहानी पर बनी ‘लवयापा’ का निर्माण फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट ने किया है। ‘लवयापा’ में जुनैद खान और खुशी कपूर के साथ ग्रुशा कपूर, आशुतोष राणा, तनविका परलीकर, देवीशी मदान, आदित्य कुलश्रेष्ठ, निखिल मेहता, जेसन, यूनुस खान, युक्तम खोसला और कुंज आनंद समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘लवयापा’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet