LATEST NEWS

3 राशियों की 10 फरवरी से चमकेगी किस्मत! बन रहा है शनि-बुध का शक्तिशाली राजयोग

मेष राशि –मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। लंबे समय के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बड़े भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। वृषभ राशि-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश करने वालों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में ज्यादा वाद-विवाद करने से बचें। कार्यस्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। मिथुन राशि-लंबे समय से चली आ रहे परेशानियां दूर होंगी। कानूनी विवाद सुलझ जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिलेशनशिप की गलतफहमी को दूर करें। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। करियर में तरक्की के नए मौकों पर नजर रखें। कर्क राशि –कर्क राशि वालों को कार्यों के सकारात्मक परिमाम मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यों के तनाव से बचें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। सिंह राशि-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लक्ष्यों पर सफलता अर्जित करेंगे, लेकिन कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। फैमिली मेंबर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने में मदद मिलेगी। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कन्या राशि-चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। विवादों को सुलझाने के लिए खुलकर बातचीत करें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। तुला राशि-आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिरता आएगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। घर मरम्मत कराने या नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी को बड़े अमाउंट में धन उधार देने से बचें। इससे वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धनु राशि-करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। अगर जरूरत हो, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवादों से बचें। इससे तनाव बढ़ सकता है। मकर राशि– व्यापार में विस्तार होगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन या करीबी दोस्त को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में किसी से बहस करने से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि-आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से अनबन संभव है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मीन राशि-स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। तनाव महसूस हो सकता है। फैमिली और प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। प्रोफेशनल लाइफ में नेटवर्किंग के कई मौके मिलेंगे। करियर की बाधाएं दूर होंगी। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

विदिशा में डांस करते समय युवती की मौत, शादी में छाया मातम

विदिशा  मध्यप्रदेश के विदिशा में शादी कार्यक्रम में एक युवती डांस करते करते स्टेज पर ही गिर गई फिर नहीं उठ सकी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दरअसल घटना विदिशा मगधम रिसॉर्ट की है, जहां शादी कार्यक्रम के दौरान डांस करते करते युवती अचानक से गिर गई। इसके बाद वह उठ ही नहीं सकी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती का नाम परिणीता जैन और इंदौर की रहने वाली हैं। विदिशा में अपनी कजन सिस्टर की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। स्टेज पर डेढ़ मिनट तक डांस की और फिर गिर गई। आशंका जताई जा रही है साइलेंट अटैक से उसकी मौत हो गई होगी। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट में पता चलेगी। युवती की मौत के खबर परिजनों को लगी तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

महाकुंभ में सिस्टम हुआ फेल, भीड़ हुई बेकाबू, संगम पहुंचने वाले सभी मार्गों पर लम्बा जाम, अखिलेश बोले- उप्र सरकार हो चुकी है असफल

प्रयागराज महाकुंभ में हर रोज लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. लेकिन व्यवस्थाओं का अभाव देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि शहर और कुंभ मेला क्षेत्र के सभी एंट्री प्वाइंट बंद कर दिए गए हैं. लाखों श्रद्धालु जहां हैं, वहीं थम गए हैं. भयंकर भीड़ की वजह बदइंतजामी को माना जा रहा है. 20-20 किमी पैदल चलने के बाद भी कुंभ क्षेत्र में एंट्री नहीं हो रही. सबसे बड़ी बात तो ये है कि शासन स्तर पर कोई मॉनिटरिंग नहीं होने से पूरी मेला व्यवस्था ध्वस्त पड़ गया है. जाम को लेकर अखिलेश यादव ने भी पोस्ट करते हुए कई सवाल खड़े किए हैं. बता दें कि शासन और प्रशासन ने महाकुंभ को लेकर कई बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन जमीनी हकीकत तो इसके बिल्कुल उलट है. कुंभ में तैनात दो IPS अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था को अपनी निजी जागीर बना ली है. जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे थककर बेहाल हो गए हैं. लोग पानी पीने के लिए तरस रहे हैं, जिसकी कोई व्यवस्था नहीं है. महाकुंभ क्षेत्र में पहुंचने से पहले आलम ये है कि श्रद्धालुओं को जानकारी देने वाला कोई नहीं है. किसी के पास कोई जानकारी नहीं कि कौन सा रास्ता खुलेगा और कब तक बंद रहेगा. एंट्री प्वाइंट पर दरोगा सिपाही लेवल के पुलिस वाले तैनात हैं, जो केवल पुलिस अधिकारियों के प्रोटोकॉल युक्त वालों परिजनों को डायरेक्ट एंट्री दे रहे हैं. बाकी आम आदमी के लिए सब बंद है.     संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान भीषण जाम की समस्या ने श्रद्धालुओं की परीक्षा ली। संगम तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर 10 से 15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते जगह-जगह गाड़ियां फंसी हैं, जिससे पूरे शहर में यातायात बाधित हो गया… ऐसी नौबत क्यों आई? माइक से ऐलान हो रहा है, जहां जो घाट दिखे वहीं स्नान करो और लौट जाओ. सबसे खराब स्थिति नागवासुकी मंदिर के पास है. वहां बदइंतजामी सबसे चरम पर है. आम आदमी के लिए कुंभ क्षेत्र में घुसना किसी सपने से कम नहीं है. ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जब 45 करोड़ लोगों के आने का अनुमान था और सरकार और प्रशासन की ओर से इससे ज्यादा लोगों के लिए व्यवस्था की गई तो ऐसी नौबत क्यों आई कि लोगों को पेरशानियों का सामना करना पड़ रह है. आखिर किसकी लापरवाही की वजह से ऐसी परिस्थितियां निर्मित हुई? अखिलेश यादव ने (X) पर पोस्ट करते हुए कहा, महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए. हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए. आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है? अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि प्रयागराज में प्रवेश के लिए लखनऊ की तरफ़ 30 किमी पहले से ही नवाबगंज में जाम, रीवा रोड की तरफ़ से गौहनिया में 16 किमी पहले से जाम और वाराणसी की तरफ़ से 12 से 15 किमी के जाम के व ट्रेन के इंजन तक में भीड़ के प्रवेश कर जाने के समाचार हर जगह प्रकाशित हो रहे हैं. आम जन जीवन दूभर हो गया है. उप्र सरकार असफल हो चुकी है. वो अहंकार से भरे झूठे विज्ञापन में ही दिख रही है, लेकिन सच में ज़मीन पर नदारद है.

बीजापुर में 31 नक्सलियों को ढेर करने पर अमित शाह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी, कहा-नक्सल मुक्त भारत में बड़ी सफलता

नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी 31 वर्दीधारी माओवादी थे। इनके पास भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है। हालांकि इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद और 2 घायल हुए हैं। बीजापुर में 31 नक्सलियों को ढेर करने पर गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे। इसके साथ ही उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 2 जवानों की शहादत पर शोक जताया। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा,”नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।” उन्होंने आगे लिखा,”मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।” वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,” बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों की मांद में घुसकर उसका खात्मा कर रहे हैं। जवानों को मिली यह कामयाबी सराहनीय है, उनकी बहादुरी को नमन करता हूं। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे लिखा, ”हमारी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अब तक 13 महीनों में 282 नक्सली मारे जा चुके हैं, 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 925 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन शुरू, शाह-नड्डा की बैठक

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद सबकी नजरें नई सरकार के गठन पर टिकी हुईं हैं। सबके जहन में एक ही सवाल है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। इस बीच नई मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी सामने आई गई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद हो सकता है। जानकारी मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के दौरे से लौटने के बाद यानी 13 फरवरी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इसके लिए कई नामों पर चर्चा जोरों पर हैं ।भाजपा के नेताओं के अनुसार पीएम मोदी के अमेरिका से लौटने के बाद ही भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इस बीच भाजपा में दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर भी मंथन शरू हो गया है। एक तरफ जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक की तो वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में जीत की बधाई देने के बाद सरकार को लेकर चर्चा हो सकती है। उधर जेपी नड्डा और अमित शाह ने भी सरकार बनाने को लेकर चर्चा की है। इससे एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था। पार्टी की शानदार जीत के बाद मोदी ने उत्साही कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। वीरेंद्र सचदेवा ने मांगा एलजी से मिलने का समय जानकारी के मुताबिक वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। इससे पहले जब उनसे सीएम फेस को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं। बता दें, भाजपा ने चुनावों में हर क्षेत्र और अधिकतर समुदायों के बीच प्रभावशाली बढ़त हासिल की है, इसलिए उसके पास मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची है। विभिन्न राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को चुनने में पार्टी के विकल्पों को अक्सर बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाता है, ऐसे में राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना ​​है कि दिल्ली कोई अपवाद नहीं होगा। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने वाले जाट समुदाय के नेता प्रवेश वर्मा जैसे प्रमुख चेहरे और सतीश उपाध्याय, विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद एवं पवन शर्मा जैसे संगठन के अनुभवी नेताओं की चर्चा हो रही है, लेकिन भाजपा का इतिहास अपेक्षाकृत कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व राजनीतिक समीकरणों के आधार पर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि वाले किसी विधायक, सिख या महिला पर भी विचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश और राजस्थान और पिछले साल ओडिशा समेत पिछले अनुभव के मद्देनजर ऐसे मामलों पर अटकलों के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है। भाजपा ने मध्यप्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए। भाजपा नेता ने कहा, आप कभी नहीं जानते…राष्ट्रीय नेतृत्व एक बिल्कुल नया चेहरा लेकर आ सकता है, जो इस पद के लिए उपयुक्त हो और लोगों की भारी उम्मीदों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हो।

दिल्ली की जनता ने 10 साल तक आम आदमी पार्टी के कुशासन को झेला है और अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद मिली ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि अब राष्ट्रीय राजधानी विकास की पटरी पर दौड़ेगी। दिल्ली की जनता ने 10 साल तक आम आदमी पार्टी के कुशासन को झेला है और अब उन्हें इससे मुक्ति मिलेगी। शाहनवाज हुसैन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता केजरीवाल के शासन से त्रस्त हो चुकी थी। लेकिन अब दिल्ली ने भाजपा को चुना है। अब दिल्ली में तेजी से विकास कार्य होंगे क्योंकि अब दिल्ली-एनसीआर में भाजपा की सरकार है। यूपी-हरियाणा में पहले से ही भाजपा की सरकार थी, जहां पर विकास कार्य हो रहे हैं। लेकिन 10 साल दिल्ली विकास कार्यों में पीछे रही है। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बन गई है और अब नोएडा-गुरुग्राम की तरह ही दिल्ली भी तरक्की के रास्ते पर चलेगी। दिल्ली में भाजपा को मिली इस जीत को शाहनवाज हुसैन ने ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत पीएम मोदी जी की जीत है। लोगों ने उन पर भरोसा दिखाया है। मोदी ने जो गारंटी दी है, वह पूरी की जाएगी। यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, “केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को ठगने का प्रयास किया था जब उन्होंने ये कहा कि हरियाणा की सरकार ने यमुना नदी में जहर मिलाया है। लेकिन दिल्ली की जनता ने उनके झूठ को पकड़ लिया। हरियाणा में भाजपा की सरकार है और दिल्ली में भी भाजपा की सरकार है। हम यमुना की सफाई का काम करेंगे। अहमदाबाद की तरह यमुना में रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे। इसके अलावा ट्रैफिक जाम की समस्या को भी ठीक करेंगे।” सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए गए। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के खाते में 48 सीट आई हैं और 10 साल से सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को 22 सीटों से संतोष करना पड़ा है।

दिल्ली के लोगों ने ‘मोदी की गारंटी’ को अपनाया है, जबकि केजरीवाल की ‘झूठी गारंटी’ को खारिज कर दिया: अनुराग ठाकुर

लखनऊ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि दिल्ली के लोगों ने ‘मोदी की गारंटी’ को अपनाया है, जबकि ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ‘झूठी गारंटी’ को खारिज कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल कर निर्णायक जीत हासिल की, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई। अनुराग ठाकुर ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए आईएएनएस से कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को भाजपा को चुनने, ‘मोदी की गारंटी’ को स्वीकार करने और केजरीवाल के झूठे वादों को खारिज करने के लिए धन्यवाद देता हूं। लोगों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि केजरीवाल दिल्ली में सत्ता में वापस नहीं आएंगे।” ‘आप’ प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि केजरीवाल को अब जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। उन्होंने केजरीवाल की इस टिप्पणी का हवाला दिया कि जनता के जनादेश का मतलब उन्हें जेल हो सकता है। उन्होंने कहा, “दिल्ली के लोग जानते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ उन्होंने छल-कपट और कुशासन के खिलाफ वोट दिया है, जिससे यह पुख्ता होता है कि ‘मोदी की गारंटी’ ही सब कुछ है।” केजरीवाल के राजनीतिक सफर की तीखी आलोचना करते हुए ठाकुर ने कहा, “उनकी राजनीति अन्ना हजारे के चेहरे का इस्तेमाल करके शुरू हुई, लेकिन बाद में उन्हें किनारे कर दिया गया। उन्होंने एक पार्टी बनाई और उसके संस्थापक सदस्यों को निकाल दिया। सरकार बनाने के बाद उन्होंने अपने ही मंत्रियों को हटा दिया।” उन्होंने कहा, “उन्हें आतिशी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना था, लेकिन बाद में उन्होंने प्रचार के दौरान उन्हें किनारे करने की कोशिश की। दूसरों को हटाने की कोशिश में केजरीवाल आखिरकार खुद ही विफल हो गए।” भाजपा ने उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर उपचुनाव में भी जीत हासिल की, जहां उसके उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद को 60 हजार से अधिक मतों से हराया। जीत पर टिप्पणी करते हुए ठाकुर ने कहा, “कुछ लोग जिन्होंने कभी राम भक्तों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, वे अब खुद को अयोध्या का राजा बताने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने अब यह स्पष्ट कर दिया है कि अयोध्या का असली राजा कौन है।”

आईपीएस मीट : पुलिस अधिकारियों ने आदिवासी वेशभूषा में किया रैंप वॉक

भोपाल आईपीएस मीट के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवार को साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया. राजधानी के पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित प्रोग्राम में पुलिस अधिकारियों ने आदिवासी वेशभूषा में रैंप वॉक किया. वहीं डीजीपी कैलाश मकवाना ने भी पत्नी संग फैशन शो में हिस्सा लिया. आईपीएस अधिकारियों ने आदिवासी गीतों पर गौंडी नृत्य किया. साथ ही मालवा की संस्कृति पर आधारित गीतों पर भी समूह नृत्य प्रस्तुत किया. एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने अपनी पत्नी के साथ विशेष परफॉर्मेंस दी. डीजीपी कैलाश मकवाना भी परिवार के साथ हिस्सा लिया. इस फैशन शो में आईपीएस परिवार के साथ किसी एक संस्कृति के परिधानों में नजर आए. इसे भी पढ़ें- गुरू जी…ऐसे देंगे शिक्षा! बच्चे बोले- शराब के नशे में स्कूल आकर करते हैं गाली-गलौज, पियक्कड़ टीचर पर कब होगी कार्रवाई? आईपीएस अमित सिंह आदिवासी वेशभूषा में परिवार के साथ रैंप वॉक करते नजर आए. बात दें कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आउटडोर गेम्स में ग्वालियर जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में चंबल से 4 और सागर से 1 प्रतिभागी सहित ग्वालियर से कुल 24 प्रतिभागी शामिल हुए.

यूपी सड़क हादसे में डबरा के 3 छात्र की मौत

डबरा यूपी रोड एक्सीडेंट में डबरा के रहने वाले 3 छात्र की मौत हो गई. यूपी पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कर डबरा लेकर पहुंची और परिजनों को सौंपा. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. यह घटना के यूपी के फर्रुखाबाद की है. बताया जा रहा है कि तीनों छात्र इटावा से परीक्षा देकर मथुरा-वृन्दावन गिर्राजजी परिक्रमा के लिए बाइक से निकले थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. मृतकों में 22 वर्षीय सचिन, 21 वर्षीय भूपेंद्र और आरुषि शामिल हैं. बताया जा रहा है कि छात्र मैनपुरी जिले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव से लगी आग, मां-बेटी समेत पांच लोग झुलसे

 बाराबंकी यूपी के बाराबंकी में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग से मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है। गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी सीता पति रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार अभी 6 फरवरी को ही उनकी पुत्री की शादी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सीतापति (40), इनकी पुत्री शशि (16), अंकुल (8), पीहू (6), मोहिनी (10) को झुलसी अवस्था में हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए : यादव

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आदि शंकराचार्य द्वारा सनातन धर्म और सांस्कृतिक एकता के लिए किए गए कार्यों से न केवल धर्म के मूलभूत सिद्धांत पुनर्स्थापित हुए, बल्कि भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का अद्भुत कार्य भी हुआ। आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा अद्वैत वेदान्त दर्शन के लोकव्यापीकरण एवं सार्वभौमिक एकात्मता की संकल्पना के उद्देश्य से उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुम्भ क्षेत्र के सेक्टर 18 में स्थापित एकात्म धाम मंडपम्, हरीशचंद्र मार्ग में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर केंद्रित ‘शंकरो लोकशंकर:’ कथा का उद्घाटन कल मुख्यमंत्री डॉ यादव, श्री योगा नन्देश्वर मठ मैसूर के मठाधिपति श्री शंकर भारती महास्वामी की उपस्थिति में कल हुआ। कथा का वाचन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष, गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविन्ददेव गिरि महाराज कर रहे हैं।  

बंगलादेश मंदिरों में तोड़फोड़ की परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने नहीं दिया कोई बयान: अशोक गहलोत

जयपुर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि बंगलादेश में तख्तापलट के बाद हुई हिंसा एवं मंदिरों में तोड़फोड़ की परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने वैश्विक मंच पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया और न ही बंगलादेश पर कोई दबाव डाला है। श्री गहलोत ने रविवार को अपने बयान में कहा कि बंगलादेश में तख्तापलट के बाद हुई हिंसा में 23 हिन्दुओं की हत्या हो चुकी है एवं 152 मंदिरों में तोड़फोड़ की जा चुकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने वैश्विक प्लेटफॉर्म्स पर अभी तक कोई भी बयान देना या बंगलादेश पर दबाव डालना उचित नहीं समझा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को बंगलादेश में हिन्दुओं एवं तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए।  

07101/07102 औरंगाबाद–पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन, भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07101/07102 औरंगाबाद–पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02-02 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07101 औरंगाबाद–पटना कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07101 औरंगाबाद–पटना कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 19 एवं 25 फरवरी 2025 को औरंगाबाद स्टेशन से रात 19.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 13.10 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 10.30 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 07102 पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (02 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07102 पटना–औरंगाबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 21 एवं 27 फरवरी 2025 को शाम 15.30 बजे पटना स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 14.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07.45 बजे औरंगाबाद स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट: रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में जलना, सेलू, परभणी जंक्शन, पूर्णा जंक्शन, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में 9 शयनयान श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं 02 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

अनिल अंबानी की कंपनी का यह शेयर रॉकेट की तरह बढ़ा, 22 रूपए से बढ़कर 288 रूपए पर आया

मुंबई अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर आने वाले दिनों में कारोबार के दौरान फोकस में हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 7% तक चढ़कर 288.80 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए थे। इसका पिछला बंद प्राइस 272.05 रुपये है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयर पिछले पांच दिन में 1180% तक चढ़ गया। इस दौरान इसकी कीमत 22 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई। कंपनी ने क्या कहा? रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी के बोर्ड मेंबर की बैठक 13 फरवरी 2025 को तय किया है। इसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 की 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही और 9 महीनों के लिए अनऑडिट वित्तीय परिणामों (स्टैंडअलोन और समेकित दोनों) पर विचार और अप्रूवल किया जाएगा। इसके अलावा, रिलायंस इंफ्रा ने बताया है कि कंपनी की सिक्योरिटी में ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो बुधवार, 01 जनवरी, 2025 से लिस्टिंग रेगुलेटरी के संदर्भ में बोर्ड बैठक के नतीजे पब्लिक होने के 48 घंटे के अंत तक पहले से ही बंद है। कंपनी का कारोबार रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिलायंस समूह का एक कंपोनेंट है, जो भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट घरानों में से एक है और इंफ्रा सेक्टर में सबसे तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक है। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स पर लिस्टेड इंटीग्रेटेड पावर उपयोगिता कंपनी का वर्तमान में 11,357.08 करोड़ रुपये का मार्केट कैप है। पिछले साल अक्टूबर में रिलायंस समूह की कंपनी ने अपनी सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड के जरिए भारत में सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग स्थापित करने की अपनी योजना की घोषणा की थी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी के वाटाड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) 1,000 एकड़ में फैली होगी।

झीलों के शहर में आपका स्वागत है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री खट्टर ने की सौजन्य भेंट भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में केन्द्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर का बुके देकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया और निवास कार्यालय कक्ष से बड़ी झील के सौंदर्य का अवलोकन कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह झील ही भोपाल की सबसे बड़ी पहचान है। झीलों के शहर में आपका स्वागत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्री श्री खट्टर के भोपाल प्रवास को स्मरणीय बताया और प्रतीक स्वरूप उन्हें राजा भोज की प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live