LATEST NEWS

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ऊपर हमला करने वालों की मांगी जानकारी, सीक्रेट सर्विस से मांगा जवाब, कोई बहाना नहीं

वॉशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस को एक खास आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने अपने ऊपर हमला करने वालों की जानकारी मांगी है। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उन दो लोगों के बारे में पूरी जानकारी चाहिए, जिन्होंने पिछले साल चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मारने का प्रयास किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक ट्रंप ने बताया कि मैं दोनों हत्यारों के बारे में पता लगाना चाहता हूं। एक आदमी के पास छह सेलफोन क्यों थे और दूसरे आदमी के पास विदेशी ऐप्स क्यों थे? ट्रंप का कहना है कि वह जानने के हकदार हैं। बाइडेन पर यह बोले डोनाल्ड ट्रंप ने कहाकि जो बाइडेन के चलते मैं अब और पीछे नहीं हटूंगा। मैं जानने का हकदार हूं। और उन्होंने इसे काफी समय तक छुपाए रखा। बता दें कि ट्रंप पर पहली हत्या का प्रयास 13 जुलाई, 2024 को पेंसिल्वेनिया में उनके अभियान भाषण के दौरान हुआ। ट्रंप को कान में गोली मारी गई थी। इस हमले में एक दर्शक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने बताया था कि उन्होंने एक संदिग्ध 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स को मार डाला है, जिसने मंच की ओर कई गोलियां चलाई थीं। वह उस मंच से लगभग 100 मीटर दूर एक औद्योगिक भवन की छत पर छुपा हुआ था। दो बार हुआ था हमला ट्रंप की हत्या का दूसरा प्रयास 15 सितंबर, 2024 को फ्लोरिडा में उनके गोल्फ क्लब के पास हुआ। कानूनी एजेंसियों के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस अधिकारियों ने हमलावर पर गोलियां चलाईं, जो झाड़ियों में छिपा हुआ था। उस व्यक्ति ने कार में बैठकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया। जिस स्थान पर उसे देखा गया था, वहां दूरबीन लगी एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो बैकपैक और एक गोप्रो एक्शन कैमरा मिला था। अक्टूबर 2024 में, ट्रंप पर जुलाई में हत्या के प्रयास की जांच करने वाले एक स्वतंत्र आयोग ने यूएस सीक्रेट सर्विस के काम में कई विफलताएं पाईं। इसके चलते हमलों को रोका नहीं जा सका।

स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अब फील्डर के तौर पर पूरी की डबल सेंचुरी

नई दिल्ली स्टीव स्मिथ श्रीलंका के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बल्ले से तो कमाल कर ही रहे थे और अब फील्डर के तौर पर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वे फील्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में एक डबल सेंचुरी पूरी करने में सफल हो गए हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 कैच पकड़ने वाले पहले फील्डर बन गए हैं। अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐसा नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक टेस्ट क्रिकेट में 196 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम दर्ज था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जैसे ही दूसरा कैच पकड़ा था तो उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया था। इसी मैच की दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने जैसे ही तीसरा कैच पकड़ा तो वे ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने टेस्ट में 200 कैच पकड़े। 200 या इससे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टीव स्मिथ चौथे नंबर पर आ गए हैं। 200 कैच जैक कैलिस ने भी पकड़े थे, लेकिन उन्होंने 166 मैचों में ये कमाल किया था, लेकिन स्मिथ ने 116 मैचों में ही 200 कैच पकड़ लिए हैं। राहुल द्रविड़ लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 210 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं, जबकि जो रूट 207 कैच पकड़ चुके हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 205 कैच टेस्ट क्रिकेट में पकड़े हैं। वे इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए श्रीलंका में बल्ले से कमाल कर रहे थे। वे दो शतक दो पारियों में जड़ चुके हैं। इस सीरीज में वे कप्तान हैं, क्योंकि पैट कमिंस चोटिल थे। पहला मैच वे जीत चुके हैं और दूसरा मैच भी ऑस्ट्रेलिया की मुठ्ठी में है। ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसे टीम आसानी से हासिल कर सकती है, क्योंकि अभी मैच में काफी समय बाकी है।

अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए, अधिकारियों ने दी जानकारी

वाशिंगटन अमेरिका के अलास्का में विमान दुर्घटना में मारे गए सभी 10 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर बेरिंग सागर में गिर गया था। नोम वालंटियर दमकल विभाग ने शनिवार दोपहर अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। क्षेत्र में बर्फीली आंधी आने से पहले ही बचाव दलों ने शवों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए थे। दमकल विभाग ने दोपहर करीब तीन बजे सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बेरिंग विमान हादसे में मारे गए सभी 10 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।” विभाग ने कहा कि विमान को निकालने के प्रयास जारी हैं। अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने गुरुवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था। विमान का मलबा शुक्रवार को बर्फ से ढके समुद्र में मिला था। ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया था कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया था। ‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के मुताबिक इस विमान में कुल 10 लोग ही सवार हो सकते थे। रडार के फरेंसिक डेटा से पता चला कि विमान की रफ्तार अचानक बढ़ गई थी और यह ऊपर की ओर जाने लगा था। विमान दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया। विमान का मलबा आखिरी लोकेशन के जरिए खोजा गया। इसके बाद समुद्री बर्फ में शवों को तलाशने का अभियान चलाया गया। विमान में एक इमर्जेंसी ट्रांसमीटर भी था। किसी भी गड़बड़ी के दौरान यह ट्रांसमीटर सैटलाइट को सिग्नल भेज सकता था। हालांकि ट्रांसमीटर से किसी तरह का सिग्नल भी नहीं भेजा गया था।

फाउंडर मेंबर प्रशांत भूषण ने कहा- शीशमहल बनवा लिया, लग्जरी कार में घूमने लगे, यह AAP के अंत की शुरुआत

नई दिल्ली दिल्ली में लगातार दो बार रिकॉर्ड बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को इस बार बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पार्टी 70 में से महज 22 पर जीत हासिल कर पाई। ना सिर्फ पार्टी हारी बल्कि इसके मुखिया अरविंद केजरीवाल, उनके दाएं-बाएं हाथ मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन समेत कई बड़े चेहरे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। आप के इस हाल पर जहां भाजपा-कांग्रेस की ओर से तंज कसा जा रहा है तो कभी अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे लोग भी उन पर सवाल उठा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे प्रशांत भूषण ने तो इस हार को पार्टी के अंत की शुरुआत बताया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और उनके पिता शांति भूषण की आम आदमी पार्टी के गठन में अहम भूमिका था। लेकिन कुछ ही सालों में मतभेद के बाद उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया था। प्रशांत भूषण ने अब दिल्ली चुनाव नतीजों को लेकर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के लिए केजरीवाल ही मुख्यतौर पर जिम्मेदार हैं। प्रशांत भूषण ने गठन के समय पार्टी के उद्देश्यों और मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, ‘एक पार्टी जो वैकल्पिक राजनीति के लिए बनी और जिससे पारदर्शी, जवाबदेह और लोकतांत्रिक होने की उम्मीद थी, जल्द ही अरविंद ने उसे सुप्रीमो के दबदबे वाली, गैर पारदर्शी और भ्रष्ट पार्टी में बदल दिया, जिसने लोकपाल को आगे नहीं बढ़ाया और अपना ही लोकपाल हटा दिया।’ प्राशंत भूषण ने कथित शीशमहल और लग्जरी कारों में घूमने का आरोप लगाकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (केजरीवाल) अपने लिए 45 करोड़ रुपए का शीशमहल बनाया और लग्जरी कारों में सफर करने लगे। आम आदमी पार्टी की तरफ से गठित एक्सपर्ट कमिटी की 33 डिटेल पॉलिसी रिपोर्ट को यह कहते हुए कूड़ेदान में डाल दिया कि समय पर नीतिया अपनाई जाएंगी। उन्होंने लगा कि झूठ और प्रोपेगेंडा से राजनीति की जा सकती है। यह आप के अंत की शुरुआत है।’

विधानसभा चुनाव 2025: आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया, दिल्ली विधानसभा भंग, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। राजधानी में 27 साल बाद बीजेपी ने वापसी की है। पार्टी की हार के बाद आप नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने उप राज्यपाल वीके सक्सेना का अपना रिजाइन सौंपा है। वहीं LG ने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। अब दिल्ली के नए सदन का गठन किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। जिसके बाद आज रविवार को सीएम आतिशी मार्लेना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सुबह 11 बजे राजभवन पहुंचकर उपराज्यपाल से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंपा। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 सीटों में से 22 सीट ही जीत सकी। वहीं 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की। बीजेपी ने दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में BJP ने 70 में से 48 सीटों पर अपना परचम लहराया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई बड़े चेहरों को हार का मुंह देखना पड़ा। केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा से नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 4000 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। हालांकि आतिशी मार्लेना अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।

नगरीय निकाय चुनाव में मतदान 11 फरवरी को, आज रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी

रायपुर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगी। आज रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। मतदान के एक दिन पूर्व सार्वजनिक रूप से प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। जनसभाएं, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं नहीं की जा सकेंगी। आचार संहिता का पालन अनिवार्य चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए हैं।मतदान से एक दिन पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक प्रचार, रैलियों और जनसभाओं पर रोक रहेगी। यदि कोई उम्मीदवार या राजनीतिक दल इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर चुनाव प्रचार को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी नियम लागू किए गए हैं। नौ फरवरी की रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। हालांकि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच होने वाले प्रचार कार्यक्रमों को अनुमति देने के दौरान इन प्रविधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। खुलेआम भीड़ लेकर प्रचार नहीं कर सकेंगे रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी आज रात 12 बजे के बाद प्रचार प्रसार थम जाएगा। इससे शहर मुख्य मार्गों में बजने वाले डीजे व बाजा बंद हो जाएंगे। प्रत्याशी खुलेआम भीड़ लेकर प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे और न ही जुलूस व सभाओं का आयोजन किया जा सकेगा। रविवार रात 12 बजे के बाद शांतिपूर्ण तरीके से एक दूसरे से मिलना जुलना देखने को मिलेगा, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश के अनुसार नौ फरवरी को रात 12 बजे तक ही चुनाव प्रचार किया जा सकता है। नौ फरवरी की रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं है। 11 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्याशी दमखम के साथ कर रहे हैं प्रचार नगर निगम में चुनाव की वोटिंग के लिए अब सिर्फ दो दिन बचे हैं, जिसके चलते प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ प्रचार प्रसार कर रहे हैं। आलम यह है कि प्रत्याशियों के कार्यकर्ता तड़के तक प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।  

आठ लेन में बनने वाले इस राजमार्ग का 50 फीसद काम पूरा हो चुका, राजमार्ग बनने से 16 गांवों को मिलेगा फायदा

इंदौर इंदौर-हरदा राजमार्ग का काम खत्म करने के लिए नई डेडलाइन जारी की गई है। इसके तहत दिसंबर तक एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करना होगा। समीक्षा करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी एसके सिंह ने यह निर्देश दिए हैं। आठ लेन में बनने वाले इस राजमार्ग का 50 फीसद काम पूरा हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक राजमार्ग बनने से 16 गांवों को फायदा मिलेगा। सड़क किनारों की बजाए डिवाइडर के बीच खाली जमीन पर पौधे रोपेंगे, क्योंकि किनारों के आसपास गांवों के विस्तार के लिए जमीन छोड़ गई है। 27 किमी की सड़क पर इंदौर के गांवों की कनेक्टिविटी कनाड़िया से लेकर राघवगढ़ तक इंदौर-हरदा राजमार्ग का नया हिस्सा बनाया जा रहा है। 27 किमी की इस सड़क से इंदौर से लगे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिसमें कनाड़िया, खुडैल, काजी पलासिया सहित अन्य गांव शामिल हैं। राजमार्ग में दुपहिया-कार सहित भारी वाहनों को ध्यान में रखकर सड़क बनाई जा रही है, जिसमें दो-दो सर्विस लेन और चार लेन मुख्य सड़क रहेगी। अभी तक आधा काम हुआ है। सर्विस लेन का काम अभी धीमा चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों ने जून तक 85-90 फीसद जून तक काम पूरा करने की समयावधि रखी है। शेष दस फीसद कार्य और पौधारोपण काम के लिए दिसंबर तक का समय है। हर महीने होगी समीक्षा राजमार्ग पर रोजाना बीस से पच्चीस हजार वाहन निकलेंगे। इसके लिए इंदौर-हरदा राजमार्ग के निर्माण कार्यों की समीक्षा हर महीने होगी। अधिकारियों को निरीक्षण कर रिपोर्ट एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। पांच तालाब होंगे विकसित एनएचएआई के पास पर्याप्त जमीन नहीं है। इस वजह से हरियाली बढ़ाने के साथ ही जलस्रोतों को पुनर्जीवित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों को विकसित करने का काम एनएचएआई कर रही है। करीब पांच तालाबों के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है, जो जुलाई-अगस्त तक खत्म करना होगा।

महाकुंभ के मेले में 48 घंटे का समय बिताने को है बावजूद इसके सीमा चाकघाट पर वाहनों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा

रीवा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। 48 घंटे का समय बिताने को है बावजूद इसके सीमा चाकघाट पर वाहनों का दबाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 48 घंटे बाद भी जहां तकरीबन 28 किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है, वहीं जाम में फंसे लोगों का कहना है कि उन्होंने 8 घंटे में महज अब तक केवल 20 किलोमीटर की ही दूरी तय कर पाए हैं। रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सीमा में प्रवेश करने वालों को मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिए 25 किलोमीटर का सफर तय करना है।

बीजापुर में बड़ा नक्सल एनकाउंटर, महाराष्ट्र सीमा के पास हुई मुठभेड़, 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

बीजापुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में पुलिस व नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 12 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकरिक पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में डीआरजी, एसटीएफ व बस्तर फाइटर के जवानों की संयुक्त टीम के साथ नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से लगी महाराष्ट्र सीमा पर नेशनल पार्क इलाके में सुबह से जारी है।  

ई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले- 2025 में संस्कृति विभाग का संयुक्त स्टॉल तथा पी-06 में मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी का स्टॉल लगाया गया

भोपाल नई दिल्ली के भारत मंडपम में 9 फरवरी तक चल रहे नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले- 2025 में मध्यप्रदेश की पुस्तकें खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में हॉल नंबर 2 के आर-59 में शासन के पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग का संयुक्त स्टॉल तथा पी-06 में मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी का स्टॉल लगाया गया है। पर्यटन और संस्कृति विभाग के स्टाल में भोपाल और उज्जैन के प्रतिष्ठित प्रकाशकों जैसे स्वराज संस्थान, धर्मपाल शोधपीठ, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, वीर भारत न्यास, जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास तथा हिन्दी साहित्य अकादमी की पुस्तकें विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। इन पुस्तकों के माध्यम से राज्य के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, कला-संस्कृति, पर्यटन, ऐतिहासिक धरोहर और पुरातत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है। राज्य के प्रसिद्ध साहित्यकारों की रचनाएं भी यहां उपलब्ध हैं। गांधी दर्शन, अद्वैत वेदांत दर्शन, लोकगीत तथा देवी-स्तुति गीत, भित्ति चित्र, लोक तथा जनजातीय कला जैसे विषयों पर आधारित दुर्लभ पुस्तकों को पाठक खूब पसंद कर रहे हैं। पुस्तकालय संचालक, शोधकर्ता, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र भी बड़ी संख्या में स्टॉल पर पहुंच रहे हैं। पर्यटक और प्रकृति प्रेमी पर्यटन विभाग के प्रकाशन – मध्यप्रदेश गाइड मैप, ‘वाइल्ड एमपी’, ‘उज्जैन: द लिविंग लेजेंड’, ‘बुंदेलखंड: द हार्ट बीट ऑफ एमपी’, ‘सतपुड़ा’ और ‘बर्ड्स ऑफ भोपाल’ किताबों में विशेष रूचि ले रहे हैं। मप्र हिन्दी ग्रन्थ अकादमी के स्टॉल में राज्य के नाट्य संग्रह, काव्य शास्त्र, विज्ञान, समाजशास्त्र, व्याकरण, बुन्देली साहित्य, भारतीय कला और दर्शन, इत्यादि की पुस्तकें उपलब्ध हैं।  

शहर का एक ऐसा प्रमुख वार्ड जहाँ, वार्ड वासी मांग रहे है प्रत्याशी के लिए वोट

रायपुर जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव की मतदान तिथि नजदीक आ रहे हैं, दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख वार्ड गंजपारा वार्ड क्रमांक 36 में चुनावी माहौल गरमाने लगा है।  कांग्रेस को भी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के रूप में प्रत्याशी मिल गया परन्तु बी फॉर्म में नाम में त्रुटि होने के कारण श्रीमती प्रतिभा गुप्ता को कांग्रेस का सिंबल नहीं मिल पाया। इसके बाद पूरे वार्ड में श्रीमती प्रतिभा गुप्ता के समर्थन के लिए एक माहौल सा बन गया, और सभी वार्डवासी मिलकर उन्हें चुनाव में पूर्ण समर्थन देने की बात करते हुए उन्हें चुनाव में खड़े रहने की बात कहे।  इसके बाद प्रतिदिन चुनाव का एक अलग मौहाल गंजपारा में देखने को मिल रहा है। शहर का प्रमुख वार्ड होने के कारण सबकी नजर इस वार्ड में है। जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने प्रतिभा सुरेश गुप्ता के लिए एक पत्र जारी कर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है और उन्हें सिलाई मशीन छाप पर वोट देकर विजय दिलाने की बात कही है। प्रतिभा सुरेश गुप्ता के पति सुरेश गुप्ता का वार्ड के हर मतदाता से परिवारिक सम्बंध होने एवं वार्ड के हर सामाजिक धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर सहयोग करने के कारण सभी वार्डवासी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका प्रचार कर रहे है। स्वच्छ सरल एवं मिलनसार छबि होने के कारण उन्हें सभी का समर्थन मिल रहा है। गंजपारा पार्षद पद की प्रत्याशी प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्ड में सघन जनसंपर्क करते हुए उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और समर्थन मांगा। प्रचार अभियान के दौरान प्रतिभा सुरेश गुप्ता को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता दिखा। स्थानीय निवासियों ने उनकी कार्यशैली और विजन पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे वार्ड के विकास के लिए सही उम्मीदवार हैं। प्रतिभा गुप्ता ने मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए भरोसा दिलाया कि यदि वे विजयी होते हैं, तो वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिभा गुप्ता ने जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे सफाई व्यवस्था में सुधार, जल निकासी की समस्या का समाधान, सड़कों की मरम्मत और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। वार्डवासियों का कहना है कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझे और वार्ड के विकास को प्राथमिकता दे। चुनावी हलचल के बीच प्रतिभा सुरेश गुप्ता के पक्ष में बढ़ता जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि जनता पार्षद पद के लिए उन्हें मजबूत दावेदार मान रही है। और उनका पूरा समर्थन कर रही है..।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 10 फरवरी को देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर वर्ष परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम सोमवार 10 फरवरी को प्रात: 11 बजे से नई दिल्‍ली में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचार माध्‍यमों पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। दूरदर्शन, डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया एवं ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनल, पीएमओ वेबसाइट mygov.in, यूट्यूब, एमओई, फेसबुक लाइव, स्वयंप्रभा चैनल एमओई, दीक्षा चैनल एमओई से भी कार्यक्रम का प्रसारण होगा। कार्यकम का प्रसारण अन्य निजी चैनल भी करेगें। कार्यक्रम को ऑनलाइन देखे जाने के लिये यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=G5UhdwmEEls भी जारी की गई है। कार्यक्रम में विद्यार्थी एवं शिक्षक तथा अभिभावक उक्त लिंक के माध्यम से सहभागिता कर सकेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह कार्यक्रम में होंगे शामिल स्‍कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, सचिव स्‍कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल और स्कूल शिक्षा विभाग में अन्‍य वरिष्‍ट अधिकारी राजधानी भोपाल के सुभाष उत्‍कृष्‍ट विद्यालय से विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। आयुक्‍त लोक शिक्षण श्रीमती शिल्‍पा गुप्‍ता ने बताया कि प्रदेश में भी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और सभी जिला शैक्षिक प्रशिक्षण संस्थानों में हाई और हायर सेकेण्डरी स्‍कूलों में विद्यार्थियों की लाइव प्रसारण में सहभागिता होगी। स्‍कूलों में टीवी प्रसारण के अलावा, इंटरनेट एक्सेस डिवाइस (कंप्यूटर लैपटॉप / मोबाइल इत्यादि) पर भी कार्यक्रम देखने की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में जहां टीवी देखने की व्यवस्था संभव नहीं होगी वहां रेडियो/ट्रांजिस्टर की व्यवस्था किये जाने के लिये निर्देश दिये गये है। समस्‍त जि़ला कलेक्‍टर्स एवं मैदानी अधिकारियों को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकों की सामूहिक रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कहा गया है।  

महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को मध्य प्रदेश के रीवा और कटनी में फिर से रोक-रोककर आगे भेजा जा रहा

रीवा महाकुंभ को लेकर एक बार फिर उत्तर प्रदेश वह मध्य प्रदेश के सीमा चाकघाट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कल सुबह से जहां धीमी गज से वाहनों को रवाना किया जा रहा था वही सुबह 9 बजे तक वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके कारण तकरीबन 5 किलोमीटर का लंबा जाम अब तक लग चुका है। श्रद्धालुओं तथा महाकुंभ में जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए जिला प्रशासन एक बार फिर जिले के चार स्थानों पर मिशन हाईवे 39 पर आने वाले वाहनों को रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं को जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला डीआईजी साकेत पांडे से बात की है। कटनी में भी पुलिस तैनात प्रयागराज कुंभ जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने और मैहर, सतना तक लगे जाम के बाद अब कटनी बायपास में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां पर कुठला थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय सहित लाइन से निरीक्षक अभिषेक चौबे, सुदेश समन और पुलिस बल को तैनात किया है। यहां पर पुलिस वाहनों को रोक रोककर आगे बढ़ रही है। जिसके कारण वाहन रोकते ही दो से तीन किमी तक का जाम लग रहा है और जैसे ही अमदरा के पास टोल नाके से वाहन आगे बढ़ रहे, उसके बाद यहां से सीमित संख्या में वाहन छोड़े जा रहे हैं।

दिल्‍ली सीएम की रेस में आगे प्रवेश वर्मा, दिल्ली चुनाव प्रचार में रही परिवार की सहभागिता, मध्यप्रदेश है गहरा रिस्ता

धार दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा की जीत ने धार में खास उत्साह का माहौल बना दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न धार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा और वर्तमान धार विधायक नीना वर्मा के प्रवेश वर्मा दामाद है। उनकी जीत ने परिवार और पार्टी को गर्व एक मौका दिया है। दिल्ली चुनाव प्रचार में रही परिवार की सहभागिता विक्रम वर्मा और नीना वर्मा दोनों ही अपने दामाद को दिल्ली चुनाव की सबसे चुनौती पूर्ण सीट पर जिताने के लिए मेहनत कर रहे थे। वह प्रचार-प्रसार में व्यस्त थे। विक्रम वर्मा हर साल 23 जनवरी को धार में अपने जन्मदिन के अवसर पर बड़े आयोजन करते हैं। इस बार वे दिल्ली में ही अपनी पार्टी और परिवार के समर्थन में लगे थे। नीना वर्मा धार से चुनाव लड़ती हैं, तब उनका पूरा परिवार चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेता है। इस बार वह प्रवेश वर्मा की जीत को तय करने के लिए चुनाव प्रचार जुटी हुई थीं। परिवार उनकी सफलता के बाद खासे उत्साहित हैं। दिल्ली चुनाव में भाजपा की विजय नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हरा दिया है। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। आम आदमी पार्टी (आप) केवल 22 सीटों तक सिमट गई। यह 2020 के उसके परिणाम से आधे से भी कम है। यह परिणाम भाजपा के लिए एक बड़ी विजय साबित हुई है, जिसका जश्न धार में भी मनाया जा रहा है।  

MP में स्‍टूडेट्स को नई सुविधा, अब बीयू विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल आईडी पर देगा डिजिटल डिग्री और मार्कशीट

भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने विद्यार्थियों के प्रथम से तृतीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा कराना शुरू कर दिया है। इसमें विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना अनिवार्य किया गया है। बीयू विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल आईडी पर डिग्री और अंकसूची भेजने की व्यवस्था कर रहा है। मोबाइल नंबर से विद्यार्थियों से संपर्क कर उन्हें बीयू की गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा और उन्हें डिग्री ई-मेल पर भेजने की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएगी।     समय पर डिग्री नहीं मिलने पर कई बार नौकरी के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। इसके अलावा रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों को अपनी अंकसूची के लिए भटकना पड़ता है।     अब रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थियों के ई-मेल पर अंकूसूची पहुंच जाएगी।     यही नहीं अंतिम वर्ष में सफल होने के बाद विद्यार्थियों को डिग्री लेने के लिए आवेदन भी नहीं करना होगा।     इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। उनके द्वारा परीक्षा फार्म में दिए गए ई-मेल पर विवि की डिजिटल डिग्री भेज दी जाएगी।     परीक्षा फार्म में लिए गए मोबाइल नंबर पर विद्यार्थियों को एसएमएस भेजा जाएगा कि उसके ई-मेल पर डिग्री भेज दी गई है। कागज की खपत होगी कम अंकसूची और डिग्री के प्रकाशन में बीयू को करोड़ों रुपये का कागज खरीदकर उनका प्रकाशन करना होता है। ई-मेल पर डिग्री और मार्कशीट का आवंटन होने से कागज की खपत बहुत कम हो जाएगी।विद्यार्थियों द्वारा दिए गए ई-मेल और मोबाइल नंबर के लिए नैक के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। इस दौरान नैक की टीम उनसे संपर्क कर फीडबैक भी ले जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live