LATEST NEWS

13 फरवरी से चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे शनि की राशि में प्रवेश

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। विदेश या कहीं दूर से कुछ व्यापारिक तालमेल बनेंगे। भाग्य साथ देगा। खर्च की अधिकता रहने से मन परेशान हो सकता है। यात्रा का योग बनेगा। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। धैर्य से काम लें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। बातचीत में भी बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार के लिए पिता से धन मिल सकता है। नौकरी में विदेश जा सकते हैं। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन का अच्छा रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक रूप से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। पिता का साथ मिलेगा। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। संतान की सेहत पर नजर रखें। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। व्यापारिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। जुबान पर काबू रखें। धैर्य से काम लें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। तुला राशि- तुला राशि वालों का अगर आज इंटरव्यू शेड्यूल है तो सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में विस्तार हो सकता है। वृश्चिक राशि- अपनी वाणी के बल पर लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। जिन जातकों को नौकरी में प्रमोशन का इंतजार था, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धनु राशि- धनु राशि वालों को आज किसी भी तरह के रिस्क से बचना चाहिए। मन अशांत रह सकता है। अज्ञात भय सताएगा। अपनों के सहयोग से किसी काम में सफलता मिल सकती है। व्यापारिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। नौकरी में अफसर का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मकर राशि- मकर राशि वालों को आज माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परिवार का साथ मिलेगा। मेडिकल से जुड़ी परेशानी में धन खर्च हो सकता है। शैक्षिक कार्य में सफलता मिलेगी। बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के संकेत हैं। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आकस्मिक धन लाभ के भी संकेत हैं। परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मीन राशि- मीन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई

रायपुर छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली कंपनी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग के 8 से 10 अधिकारी अवंती विहार स्थित कंपनी के ऑफिस, संचालक धर्मेंद्र सिंह के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। आईटी अधिकारी इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी के खिलाफ जमीन खरीदी-बिक्री में भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हुई है।

27 हजार में उज्बेकिस्तान से पहुंची थी युवती, आरोपित ऑनलाइन एप के माध्यम से कस्टमर को युवतियों को पहुंचाते थे

रायपुर रायपुर में बीते पांच फरवरी की देर रात हुए हादसे के बाद बड़ा राजफाश हुआ है। पुलिस ने बताया कि जिस विदेशी युवती की गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था वह युवती देह व्यापार के लिए उज्बेकिस्तान से पहुंची थी। आरोपित ऑनलाइन एप के माध्यम से कस्टमर को युवतियों को पहुंचाते थे। इसके विदेशी के साथ पश्चिम बंगाल की लड़कियां शामिल हैं। दरअसल, बीते पांच फरवरी की दरम्यानी रात थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआइपी रोड में शराब के नशे में धुत्त विदेशी युवती ने अपनी कार से एक्टिवा वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया गया था। घटना में एक्टिवा सवार तीन व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान अरूण कुमार विश्वकर्मा की मौत हो गई थी। देह व्यापार के लिए पहुंची थी युवती तेलीबांधा पुलिस द्वारा कार में सवार आरोपित युवती सहित आरोपित भावेश आचार्य से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि कार सवार विदेशी युवती उज्बेकिस्तान अण्डी जान क्षेत्र की निवासी है। विदेशी युवती जुगल कुमार के बुलाए जाने पर देह व्यापार के लिए मुंबई से रायपुर आकर होटल में रूकी थी। जांच के बाद खुला पूरा राज आईजी अमरेश मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए। थाना तेलीबांधा एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दोनों आरोपितों से देह व्यापार में संलिप्त दलालों के संबंध में पूछताछ कर जांच शुरू की गई। टीम के सदस्यों द्वारा देह व्यापार में शमिल आरोपितों की पतासाजी करते हुए आरोपित रवि ठाकरे निवासी आरडीए कालोनी बोरियाखुर्द, जागेंद्र उके उर्फ मोहन निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपितों द्वारा अपने साथी जुगल सहित अन्य के साथ मिलकर देह व्यापार संचालित करना बताया। लोकेंटो एप के माध्यम से अपने ग्राहकों को युवतियों का फोटो व रेट उपलब्ध कराते थे। दोनों आरोपितों को 10 फरवरी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।  

आगरा के दो तस्कर बुरहानपुर में बनी पिस्टल ले जा रहे थे, पुलिस ने किया अरेस्ट

बुरहानपुर जिले की खकनार थाना पुलिस ने पाचोरी गांव में बनी अवैध पिस्टलों की तस्करी करते फिर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो मैग्जीन और एक मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपितों के नाम मुकुल सिंह पुत्र प्रताप सिंह भारती 26 वर्ष निवासी राजपुर चुंगी के पास चौराहा आगरा और रूबेन पुत्र नसी सिंह जाटव 29 वर्ष निवासी सेक्टर दस, आवास विकास कालोनी आगरा बताए गए हैं। इनमें से एक आरोपित मुकुल सिंह के खिलाफ थाना न्यू आगरा में वर्ष 2018 में दुष्कर्म व मारपीट और वर्ष 2020 में थाना हिरपर्वत में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस ने बुधवार दोपहर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि आगरा के मुख्य तस्करों ने दोनों को मोहरे के रूप में उपयोग किया है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार उन्हें पंद्रह-बीस हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच देकर हथियार लाने के लिए पाचोरी भेजा गया था।

8 साल से रायपुर में रह रहे थे तीन बांग्लादेशी, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीनों तीन दिन तक पुलिस की रिमांड पर

रायपुर एटीएस ने तीन बांग्लादेशी सगे भाइयों के इराक भागने की कोशिश को नाकाम करते हुए मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। तीनों तीन दिन तक पुलिस की रिमांड में हैं। तीनों रायपुर में पिछले आठ वर्षों से रह रहे थे। एटीएस ने तीनों को उनकी भाषा, रहन-सहन के आधार पर लंबे अरसे से निगरानी करने के बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एटीएस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक मोहम्मद इस्माइल, शेख अकबर शेख साजन ने शेख अली के माध्यम से रायपुर में अपना ठिकाना बनाया था।   पहले भी कई जा चुके हैं इराक और बगदाद शेख अली के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि पूर्व में कई बांग्लादेशी घुसपैठिए रायपुर के दस्तावेजों के सहारे इराक के बगदाद का वीजा लेकर जा चुके हैं। रायपुर से कितने बांग्लादेशी नागरिक इराक गए हैं, पुलिस के पास इस बात की कोई ठोस जानकारी नहीं है। तीनों के मोबाइल जब्त किए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि उनके मोबाइल से डाटा नष्ट किया गया। उसे फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। कबाड़ी का काम कर रहे थे टिकरापारा टीआई विनय सिंह बघेल के मुताबिक इस्माइल तथा उसके भाई रायपुर में रहकर कबाड़ी का काम कर रहे थे। तीनों संतोषी नगर सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर कबाड़ खरीदी-बिक्री का काम कर रहे थे। तीनों भाइयों के मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस बांग्लादेशी नागरिकों के कॉल डिटेल खंगाल रही है। बगदाद जाने की फिराक में थे एटीएस ने जिन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास बगदाद जाने का वीजा मिला है। पुलिस को जो जानकरी मिली है, उसके मुताबिक कई बांग्लादेशी रायपुर से इराक, बगदाद वीजा लेकर पूर्व में जा चुके हैं। रायपुर से ऐसे जुड़ा तार पुलिस ने जिन तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके दादा का देश विभाजन के पूर्व मुर्शिदाबा में कृषि भूमि थी। विभाजन के बाद इस्माइल के दादा पश्चिमी पाकिस्तान (बांग्लादेश) चले गए। पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इस्माइल के पिता और उसके परिजन उनसे मिलने चोरी छिपे नागपुर आते थे।

अगले 24 घंटों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत के कई क्षेत्रों में तापमान में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। पूर्वी और मध्य भारत में कई स्थानों पर दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। IMD ने इसी अवधि के दौरान उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कई क्षेत्रों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की भी सूचना दी है।   क्‍या है मौसम विभाग का अनुमान IMD ने भविष्यवाणी की है कि उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखे जाने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। 11 और 12 फरवरी को असम और मेघालय में भी छिटपुट वर्षा होने की संभावना है, जबकि 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों में मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। महाराष्ट्र में भी अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी 11 और 12 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। 12 फरवरी तक बिहार के अलग-अलग इलाकों में और 13 फरवरी तक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

ग्वालियर में हवलदार मरते-मरते बचा, तेज रफ्तार लोडिंग करीब 25 फीट तक घसीटता हुआ ले गया

ग्वालियर गलत दिशा में चल रहे तेज रफ्तार लोडिंग चालक ने बहोड़ापुर इलाके में सड़क पर सुबह साढ़े पांच बजे जमकर तांडव मचाया। सागरताल चौराहे पर तैनात हवलदार को टक्कर मारी और करीब 25 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हवलदार को शरीर में चोट आई है, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। हवलदार का मौत से आमना-सामना हो गया। इतना ही नहीं फिर इसी लोडिंग चालक ने आगे सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को भी टक्कर मारी। हवलदार का नाम राकेश शर्मा है। वह बहोड़ापुर थाने में पदस्थ हैं।   चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे राकेश की ड्यूटी प्रभात गश्त में लगी थी। साढ़े पांच बजे सागरताल चौराहे पर ड्यूटी कर रहे थे। यहां होमगार्ड सैनिक आने वाला था जिसका इंतजार हवलदार कर रहे थे। अचानक होमगार्ड सैनिक का काल आया। हवलदार फोन पर बात करने लगे। यहां तेज रफ्तार में लोडिंग वाहन आया। मोड़ पर भी लोडिंग चालक ने ब्रेक नहीं मारे और सड़क पर तैनात हवलदार को टक्कर मारी। फिर हवलदार को घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही हवलदार बच गए। जब सड़क पर सुबह की सैर पर निकले लोगों ने देखा व शोर मचाया और तब चालक ने ब्रेक मारे। बाइक में टक्कर मार दी इसके बाद हवलदार छिटककर गिरा। फिर आरोपित लोडिंग चालक ने गाड़ी बगल से मोड़ी और फिर तेज रफ्तार में भागा, जिससे वह पकड़ में न आ सके। इस दौरान बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हवलदार बेहोश हो गया। सुबह सैर पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी तब उसे अस्पताल ले जाया गया। आरोपित की पहचान नहीं: लोडिंग चालक की पहचान तक पुलिस नहीं कर सकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी है। पहले भी सिपाही को बोनट पर लटकाकर ले गया था कार चालक इसी तरह की घटना पहले भी हुई थी। चेतकपुरी गेट पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सिपाही बृजेंद्र को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारी थी। फिर उसे बोनेट पर लटकाकर ले गया था। अब तक इस कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

आधिकारिक आंकड़े हुए जारी, खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में धीमी होकर 4.31 प्रतिशत आई

नई दिल्ली बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में धीमी होकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में धीमी होकर 4.31 प्रतिशत पर आ गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में 5.22 प्रतिशत और जनवरी 2024 में 5.1 प्रतिशत थी। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी पुष्टि की गई। खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 6.02 प्रतिशत रही, जो दिसंबर में 8.39 प्रतिशत तथा एक वर्ष पूर्व माह में 8.3 प्रतिशत थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 4 प्रतिशत पर बनी रहे। इससे पहले, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में उपभोक्ता मुद्रास्फीति जनवरी 2025 में पांच महीने के निचले स्तर 4.60% पर आने की उम्मीद जतायी थी। दिसंबर 2024 खुदरा महंगाई दर 5.22% दर्ज की गई थी। दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार धीमी होकर 3.2 प्रतिशत पर आई खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के कारण दिसंबर 2024 में देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर धीमी होकर 3.2 प्रतिशत रह गई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। दिसंबर, 2023 में औद्योगिक उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ा था। इसके साथ ही सरकार ने नवंबर, 2024 के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) आंकड़े को भी संशोधित कर पांच प्रतिशत कर दिया है। पिछले महीने जारी अस्थायी अनुमान में इसे 5.2 प्रतिशत बताया गया था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2024 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन तीन प्रतिशत बढ़ा जो एक साल पहले की समान अवधि में 4.6 प्रतिशत बढ़ा था। समीक्षाधीन अवधि में खनन उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 5.2 प्रतिशत थी। हालांकि समीक्षाधीन माह में बिजली उत्पादन बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गया जो दिसंबर, 2023 में सिर्फ 1.2 प्रतिशत था। अप्रैल-दिसंबर की अवधि में औद्योगिक उत्पादन में चार प्रतिशत की वृद्धि इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर की अवधि में औद्योगिक उत्पादन में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है जो एक साल पहले की समान अवधि में दर्ज 6.2 प्रतिशत वृद्धि से कम है। आज आने वाले महंगाई के आंकड़ों में यह गिरावट उन भारतीय परिवारों को बहुत जरूरी राहत देगी जो जीवनयापन की लगातार बढ़ती लागत से परेशान हैं और भोजन पर काफी अधिक राशि खर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट में अर्थशास्त्रियों के हवाले से कहा गया है कि मुद्रास्फीति में इस गिरावट का श्रेय स्थानीय बाजारों में सर्दियों की ताजा उपज है। रिपोर्ट के अनुसार सब्जियों की कीमतों में गिरावट ने मुद्रास्फीति में गिरावट में प्रमुख भूमिका निभाई।  भारतीय रिजर्व बैंक ने हालिया मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने और महंगाई को नियंत्रित करने की दिशा में कदम उठाते हुए रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती करते हुए इसे 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया।

जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर उठा रहे थे सवाल, अब खुद ही चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे: सीएम योगी

बागपत सीएम योगी ने बुधवार को बागपत में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अजित सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।  छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रालोद के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रतिमा का बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनावरण किया। इसके साथ ही सीएम ने 351 करोड़ की 281 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह उनके साथ रहे।   सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वेस्ट यूपी के किसानों ने खेती की उन्नत तकनीक अपनाकर अपना विकास किया है। चौधरी अजित सिंह भी कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत और किसान से होकर गुजरता है। उसी से प्रेरणा लेकर हम किसानों के हित की दिशा में काम कर रहे हैं।   सीएम ने कहा कि जो लोग कुंभ की व्यवस्थाओं पर अंगुली उठा रहे थे, वे अब चुपचाप डुबकी लगाकर आ रहे हैं। 26 फरवरी तक कुंभ भव्यता से चलता रहेगा और श्रद्धालु लाभ उठाते रहेंगे। महाकुंभ में कल तक 50 करोड़ लोग डुबकी लगा लगेंगे।   सीएम ने कहा कि पहले पुलिस की भर्ती निकलती थी, लेकिन नौजवान को नौकरी नहीं मिलती थी। हमारी सरकार में अब पुलिस भर्ती चल रही है और बिना भेदभाव के सभी जिलों के युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर चयनित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश का नौजवान तो अपनी ताकत दिखाएगा ही, हमने इसमें 20 फीसदी नौकरी बेटियों के लिए आरक्षित कर दी हैं। अगले दो महीने में इनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। इसी साल में यूपी पुलिस को 60 हजार नए पुलिसकर्मी मिलेंगे।  

महाकुंभ में गंगा सेवा दूत के लिए महाप्रसाद सेवा बनी वरदान, कर रहे घाटों की सफाई, दे रहे स्वच्छता का संदेश

प्रयागराज महाकुंभ में अदाणी ग्रुप और इस्कॉन के जरिए आम लोगों में महाप्रसाद बांटा जा रहा है। इससे लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन लाभ उठा रहे हैं। गंगा सेवा दूत के लिए ये सेवा किसी वरदान से कम नहीं है। महाकुंभ 2025 में गंगा सेवा दूत न केवल माँ गंगा की निर्मलता बनाए रखने में जुटे हैं, बल्कि स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी फैला रहे हैं। उनकी अथक सेवा और समर्पण इस महापर्व को न सिर्फ भव्य बल्कि स्वच्छ और दिव्य भी बना रहा है। घाटों पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना के दौरान के जैसे ही फूल अर्पित किए जाते हैं, ये गंगा सेवा दूत तुरंत उसे निकालकर नदी को साफ कर देते हैं। गंगा और यमुना की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए करीब 1500 गंगा सेवा दूतों को सभी सेक्टर्स में बने घाटों पर नियुक्त किया गया है। इन सभी गंगा सेवा दूतों को मेला प्रशासन की ओर से भी ट्रेन्ड भी किया गया है। महाकुम्भ के पहले दिन सभी गंगा सेवा दूत अपनी नियत ड्यूटी पर तैनात रहें हैं, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।   महाकुंभ में अदाणी ग्रुप और इस्कॉन के माध्यम से आम लोगों में महाप्रसाद वितरित किया जा रहा है। इससे लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन लाभ उठा रहे हैं। गंगा सेवा दूत के लिए ये सेवा किसी वरदान से कम नहीं है, अपनी डयूटी करते हुए ये अदाणी-इस्कॉन सेक्टर-19 के किचन में प्रसाद ग्रहण करते है फिर अपनी डयूटी पर चले जाते है। उनका मानना है इस नि:शुल्क सेवा से उन्हे काफी राहत मिली है और वो अपनी जिम्मेदारी आसानी से संभाल लेते है। महाप्रसाद पूरी तरह से सात्विक और स्वच्छता के उच्च मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है। महाप्रसाद में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार किए जाते हैं और हजारों कर्मचारियों की मदद से इसे सुचारू रूप से वितरित किया जाता है। यहां पर श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपनी इच्छा से सेवा भी दे सकते हैं।   स्काउट एंड गाइड के वॉलंटियर्स भी महाकुंभ में दिखे तत्पर इनकी मदद के लिए स्काउट एंड गाइड के भी युवक एवं युवतियां तत्परता से तैयार नजर आए। ये युवक एवं युवतियां स्वयं सेवा के तहत घाटों पर मुस्तैदी से कार्य करते दिखे।  9 जनवरी से ही स्काउट एंड गाइड टीम यहां पर आ गए हैं, टीम में मिर्जापुर, वाराणसी से भी स्काउट एंड गाइड हैं। कुल मिलाकर 91 लोग स्वयं सेवा में लगे हुए हैं। इसके लिए उन्हें बाकायदा ट्रेनिंग भी दी गई है। 45 दिनों में कुल 10 हजार 200 स्काउट एंड गाइड पूरे महाकुम्भ में अपनी सेवाएं देंगे। हर हफ्ते 250-250 लोग यहां पर पहुंचेंगे। उनके रहने और खाने-पीने के लिए प्रशासन की ओर से सेक्टर 6 में व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के खास टॉयलेट इस बार महाकुंभ में 1.5 लाख टॉयलेट्स और यूरिनल्स को पूरे मेला क्षेत्र और पार्किंग स्थलों पर स्थापित किया जाना है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती इन टॉयलेट्स की साफ सफाई को लेकर है. प्रशासन ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है। मेले में क्यूआर बेस्ड मॉनीटरिंग सिस्टम के माध्यम से टॉयलेट्स में स्वच्छता का सर्वे किया जाएगा। विशेष ऐप के माध्यम से जिस टॉयलेट में गंदगी की जानकारी मिलेगी, उसे चंद मिनटों में क्लीन कर दिया जाएगा। यही नहीं सफाई के लिए जेट स्प्रे क्लीनिंग सिस्टम अपनाया जाएगा, ताकि मैनुअल सफाई की आवश्यकता न पड़े। इसी तरह सेप्टिक टैंक को खाली करने के लिए भी सेसपूल ऑपरेशन प्लान रेडी तैयार किया गया है।

आज हम ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली सब कुछ निर्यात कर रहे है: राजनाथ सिंह

बेंगलूरू राजनाथ सिंह ने कहा कि, आज हम छोटे तोपखानों से लेकर ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली जैसे बड़े प्लेटफॉर्म तक सब कुछ निर्यात कर रहे हैं। आज हमारा देश परिवर्तन के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है।  एयरो इंडिया 2025 में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत परिवर्तन के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है और देश के लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, नौसैनिक जहाज न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं। एयरो इंडिया 2025 के समापन समारोह पर बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, एयरो इंडिया ने ऐसी ऊंचाइयों को छुआ है जो न केवल अद्वितीय हैं बल्कि ऐतिहासिक भी हैं।  उन्होंने कहा, मैं पिछले तीन दिनों से इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से मौजूद था और अगर मुझे अपने अनुभव को तीन शब्दों में व्यक्त करना है तो वह है ऊर्जा, ऊर्जा और ऊर्जा। उन्होंने कहा कि, यहां हम जो कुछ भी देख पाए, वह ऊर्जा का प्रकटीकरण है और यह ऊर्जा और उत्साह न केवल भारत के प्रतिभागियों में बल्कि दुनिया भर से आए लोगों में देखी जा सकती है। हमारे उद्यमियों, हमारे स्टार्टअप और इनोवेटर्स में जो उत्साह देखा गया, वह सराहनीय है। देश बदलाव के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है- रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री ने कहा कि देश बदलाव के क्रांतिकारी दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा, हम सभी जानते हैं कि भारत ऐतिहासिक रूप से अपनी रक्षा जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर रहा है। अगर मैं एक दशक पहले की बात करूं तो हमारे देश में 65 से 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात किए जाते थे। उन्होंने कहा, यदि हम आज की स्थिति को देखें तो आप इसे समाधान या चमत्कार कह सकते हैं, लेकिन आज देश में लगभग उतने ही प्रतिशत रक्षा उपकरणों का निर्माण हो रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा, आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां लड़ाकू विमान, मिसाइल प्रणाली, नौसैन्य पोत या ऐसे अनेक उपकरण और प्लेटफॉर्म न सिर्फ हमारी सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, आज हम छोटे तोपखानों से लेकर ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल प्रणाली जैसे बड़े प्लेटफॉर्म तक, सब कुछ कई देशों को निर्यात कर रहे हैं। इससे न केवल हमारा रक्षा निर्यात बढ़ रहा है बल्कि वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के साथ हमारी नई साझेदारियां भी विकसित और मजबूत हो रही हैं।

सीएम योगी और यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल ओसादा के बीच यूपी में निवेश पर हुई चर्चा

लखनऊ जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को-ओसादा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सीएम योगी और यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल ओसादा के बीच उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं समेत चार बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना तलाशने जापान से करीब 250 सीईओ आएंगे। सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सुशासन के बलबूते आर्थिक प्रगति पर तेजी से बढ़ रहे उत्तर प्रदेश में जापान का प्रतिनिधिमंडल निवेश की संभावनाओं को देखेगा। इससे उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार में भी काफी मदद मिलेगी। वे उत्तर प्रदेश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। सीएम और उपराज्यपाल के मध्य हुई वार्ता में ग्रीन हाइड्रोजन पर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें बताया गया कि ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर उत्तर प्रदेश और यामानासी प्रीफेक्चर के मध्य समझौता होगा और यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें जापानी तकनीक का उपयोग होगा। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन कराने पर भी चर्चा हुई, जिसमें दुनियाभर के हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी और इसके उपयोग में रुचि रखने वाले प्रतिनिधि भी उपस्थिति रहेंगे। हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में यामानासी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को औद्योगिक प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा। को-ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से असीमित संभावनाओं वाला राज्य है। यहां बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों पर जापानी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बुद्धिस्ट सर्किट की भूमिका काफी अहम है। जापान से अधिकांश श्रद्धालु और आमजन बुद्धिस्ट सर्किट के अंतर्गत गौतम बुद्ध से जुड़ी जगहों (सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती आदि) पर आना चाहते हैं। यामानासी प्रांत के लोगों को बुद्धिस्ट सर्किट आने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ और को-ओसादा के मध्य यूपी के युवाओं के लिए जापान और यामानासी प्रांत में रोजगार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। साथ ही जापानी भाषा का ज्ञान और अन्य ट्रेड के विषय में भी बात हुई। यह तय हुआ कि युवाओं को विभिन्न ट्रेड्स में कौशल प्रशिक्षण कराकर वहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अध्ययन करने के लिए आने वाले छात्रों को यामानासी प्रीफेक्चर छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा।

मोदी की ऐतिहासिक फ्रांस यात्रा, दोनों देशों के बीच किए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर

पेरिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक फ्रांस यात्रा नई दिल्ली और पेरिस के रिश्तों को मजबूत करने वाली साबित हुई है। इस दौरान दोनों देशों ने 10 एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत-फ्रांस ने जिन एमओयू/समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं उनमें – कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर भारत-फ्रांस घोषणापत्र, भारत-फ्रांस इनोवेशन ईयर के लिए 2026 के लिए लोगो की लॉन्चिंग, फ्रांसीसी स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर स्टेशन एफ में 10 भारतीय स्टार्ट-अप की मेजबानी के लिए समझौता, उन्नत मॉड्यूलर रिएक्टरों और लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों पर साझेदारी स्थापित करने के उद्देश्य की घोषणा, त्रिकोणीय विकास संबंधी सहयोग की घोषणा, मार्सिले में भारत के वाणिज्य दूतावास का संयुक्त उद्घाटन शामिल हैं। इसके अलावा भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और फ्रांस के इंस्टिट्यूट नेशनल डी रिसर्च एन इंफॉर्मेटिक एट एन ऑटोमेटिक (आईएनआरआईए) के बीच इंडो-फ्रेंच सेंटर फॉर डिजिटल साइंसेज की स्थापना के लिए आशय पत्र पर भी हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा की अहम उपलब्धि मार्सिले में मंगलवार को भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का खुलना रही। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री की फ्रांस यात्रा के दौरान मार्सिले में महावाणिज्य दूतावास खोलने के निर्णय की घोषणा की गई थी। फ्रांस के दूसरे सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहर में खुला यह नया महावाणिज्य दूतावास भारत-फ्रांस की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “मार्सिले में एक ऐतिहासिक क्षण! राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और मैंने इस जीवंत शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया, जो भारत-फ्रांस संबंधों में एक नया अध्याय है। यह वाणिज्य दूतावास एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में काम करेगा, जो हमारे सांस्कृतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के साथ मार्सिले के संबंध सर्वविदित हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान यह भारतीय सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण बेस था। इस शहर का वीर सावरकर से भी गहरा संबंध है। इस विशेष उद्घाटन पर मैं फ्रांस सरकार को धन्यवाद देता हूं और भारतीय प्रवासियों को बधाई देता हूं।”

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- अमानतुल्लाह खान की तलाश में लगातार छापेमारी, यदि निर्दोष हैं, तो वह भाग क्यों रहे हैं

नई दिल्ली दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सवाल किया है कि यदि आप विधायक निर्दोष हैं, तो वह पुलिस से भाग क्यों रहे हैं। प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, “यदि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुछ नहीं किया है तो फिर वह पुलिस से छिपकर क्यों भाग रहे हैं। अगर पुलिस लगातार उन्हें ढूंढ रही है तो यह स्पष्ट है कि उन्होंने कुछ तो किया होगा, तभी वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना बताती है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का अतीत काला है, इसलिए वे जांच एजेंसियों से बचते हैं। अगर अमानतुल्लाह खान ने कुछ नहीं किया है तो पुलिस के सामने आकर अपनी बात रखें।” आम आदमी पार्टी की बैठक पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “दिल्ली की जनता ने 10 साल तक अरविंद केजरीवाल के शासन का दंश झेला है। पंजाब में भी वैसा ही माहौल है। मैं लगातार कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने निजी कारणों से अपनी पार्टी का सूपड़ासाफ किया है, अब पंजाब की बारी है।” उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बारे में पूछे जाने पर कहा, “दिल्ली में जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा, वह पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होगा। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर जल्द ही फैसला लेगा, क्योंकि भाजपा में एक प्रक्रिया है, सभी उसे फॉलो करते हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और जब सही वक्त आएगा तो वह फैसला ले लेगा। मुख्यमंत्री का जो चेहरा होगा, वह सबके सामने आ जाएगा।”

महाकुंभ मेला क्षेत्र में अधिकारी व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुनिश्चित करते नजर आए, दिखे चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नानार्थियों की उमड़ी भारी भीड़ के सुप्रबंधन को लेकर सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर साफ देखने को मिला। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को स्नानार्थियों के लिए यादगार बनाने के सीएम योगी के निर्देश को धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारी देर रात से ही ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद रहे और सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते रहे।   अधिकारी रहे मुस्तैद व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुनिश्चित करते नजर आए डिजिटल डेस्क, महाकुंभ नगर। महाकुम्भ-2025 के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नानार्थियों की उमड़ी भारी भीड़ के सुप्रबंधन को लेकर सीएम योगी की मॉनीटरिंग का असर साफ देखने को मिला। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व को स्नानार्थियों के लिए यादगार बनाने के सीएम योगी के निर्देश को धरातल पर उतारने के लिए सभी अधिकारी देर रात से ही ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद रहे और सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते रहे। एक तरफ पुलिस प्रशासन जहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पूरी तरह सक्रिय नजर आया तो वहीं, मेला प्रशासन की ओर से घाटों के सुदृढ़ीकरण तथा स्नान के लिए नदियों में जलस्तर प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी की गई। उल्लेखनीय है कि अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी ने बुधवार को प्रातः 4 बजे से ही तमाम बड़े अधिकारियों के साथ मेला की लाइव मॉनीटरिंग शुरू कर दी थी। प्रमुख स्नान पर्व माघ पूर्णिमा को लेकर सीएम योगी की सख्त हिदायत थी कि किसी प्रकार की असुविधा का सामना स्नानार्थियों समेत प्रयागराज की जनता को न करना पड़े। ऐसे में, यातायात की सुगम व्यवस्था, उचित भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा समेत विभिन्न पहलुओं को पूरी मुस्तैदी के साथ धरातल पर उतारने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की टीम जुटी रही। अच्छी तैयारियों के कारण सुरक्षित वातावरण में हुआ स्नान प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसको लेकर हम पहले से तैयार थे और हमने रणनीति के तहत तैयारियों को अच्छे से धरातल पर उतारा है। उनके अनुसार, सब कुछ नियंत्रण में है। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन और कुशल जनप्रबंधन के सभी साधन सक्रिय हैं जिससे प्रक्रिया को पूरा कराने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उनके अनुसार, श्रद्धालु नियमों व कानून का पालन कर रहे हैं जिससे क्राउड मैनेजमेंट को और असरदार बनाने में मदद मिली। इस बार पिछली बार की अपेक्षा कुछ नए प्वॉइंट्स पर भी डिप्लॉयमेंट की गई है जिससे श्रद्धालुओं को लाभ होगा। अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए पहले से की गई थी तैयारी अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी माघ पूर्णिमा को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व पर इस बार मेले में अप्रत्याशित भीड़ आई है। लोगों का अनवरत स्नान का क्रम जारी है। ऐसे में, श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए घाटों के सुदृढ़ीकरण तथा स्नान के लिए नदियों में जलस्तर प्रबंधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग भी की गई है और वॉच टावर्स व चेंजिंग रूम की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। उनके अनुसार, ट्रैफिक की डायवर्जन स्कीम भी लागू है और सभी चिह्नित स्थलों पर पुलिसबल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित स्थानों पर स्नान कर पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। उनके अनुसार, कल्पवासियों को भी स्नान और वापसी में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live