LATEST NEWS

भारतीय शेयर बाजार में निचले स्तरों से रिकवर होकर 76,000 के पार बंद हुआ

मुंबई भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी देखी गई। हालांकि, सत्र के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 76,171.08 और निफ्टी 26.5 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 23,045.25 पर था। दिन के दौरान दोनों मुख्य सूचकांकों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। बीएसई बेंचमार्क में 75,388.39 के निचले स्तरों से करीब 800 अंकों और एनएसई बेंचमार्क में 22,798.35 के निचले स्तरों से करीब 250 अंकों की मजबूत रिकवरी देखी गई। निफ्टी के ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज और मेटल इंडेक्स में तेजी देखी गई। लार्जकैप और मिडकैप में भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 131.55 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,756 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 41.35 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,033 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स में मजबूती देखी गई। निफ्टी बैंक 76.05 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,479.45 पर था। बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगर निफ्टी 22,786 के स्तरों को नहीं तोड़ता है तो निफ्टी में 23,500 से लेकर 23,600 तक रिकवरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल रुकावट का स्तर 23,200 है और सपोर्ट 23,000 है। सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटकबैंक, टाटा मोटर्स, एचयूएल, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, आईटीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे। रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी और सुबह 45 पैसे या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.43 पर था, लेकिन दिन के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिली और यह 86.89 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:33 बजे, सेंसेक्स 428 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,864 और निफ्टी 130 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,958 पर था।

आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य को दी श्रद्धांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र कुमार दास महाराज के देवलोक गमन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम रामभक्त का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है, उनके मंगलकारी विचार और भक्तिमय व्यक्तित्व समस्त सनातन जगत को धर्म और मानव कल्याण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त शिष्यों और अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

रिपोर्ट में 1400 मौत का दावा- बांग्लादेश हिंसा के लिए शेख हसीना जिम्मेदार: संयुक्त राष्ट्र

ढाका संयुक्त राष्ट्र ने आज बांग्लादेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि बांगलादेश की पूर्व सरकार ने सत्ता बनाए रखने के लिए पिछले साल प्रदर्शनकारियों पर सुनियोजित हमले करवा और हत्याएं हुईं। यह’मानवता के खिलाफ अपराध’ हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने विरोध प्रदर्शनों का दमन किया। इस दौरान सैकड़ों गैरकानूनी हत्याएं की गईं। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने बांगलादेश में 1 जुलाई से 15 अगस्त 2024 के बीच हुए घटनाओं की जांच की और पाया कि पूर्व सरकार द्वारा हत्या, यातना, कैद और अन्य अमानवीय कृत्य किए गए। इन कृत्यों में शेख हसीना की सरकार, उनके अवामी लीग पार्टी के हिंसक तत्वों और बांगलादेशी सुरक्षा एवं खुफिया सेवाओं के हाथ थे। इस दौरान बांगलादेश में विरोध प्रदर्शन सरकारी नौकरी में आरक्षण के खिलाफ शुरू हुए थे। इसके बाद शेख हसीना से इस्तीफे की मांग शुरू हुई। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि करबी 1400 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए। रिपोर्ट में कहा गया कि मारे गए अधिकांश लोग बांगलादेश के सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में मारे गए। उनमें बच्चे भी शामिल थे। मृतकों में 12 से 13 प्रतिशत बच्चे शामिल थे। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सुरक्षा बलों ने शेख हसीना की सरकार का समर्थन किया और प्रदर्शनों को दबाने के लिए हिंसक उपायों का इस्तेमाल किया। इसमें महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा और बच्चों के खिलाफ अत्याचार भी शामिल थे। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने बच्चों को मारा-पीटा और उन्हें अमानवीय परिस्थितियों में गिरफ्तार किया और यातना दी। संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर टर्क ने कहा, “पूर्व सरकार की बर्बर प्रतिक्रिया सत्ता बनाए रखने की एक सुनियोजित और समन्वित रणनीति थी, जो जन विरोध का सामना कर रही थी।” उन्होंने कहा कि इस दौरान हजारों व्यक्तियों की हत्या, गिरफ्तारियां और यातनाएं राजनीतिक नेतृत्व और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों की जानकारी में हुईं।

छात्रों को नग्न कर प्राइवेट पार्ट्स से लटका दिए डम्बल, रैगिंग की खौफनाक कहानी सुन कांप उठेगी रूह

कोट्टायम: केरल के एक मेडिकल कॉलेज से रैगिंग की एक खौफनाक वारदात सामने आई है जिसमें जूनियर छात्रों को सीनियर्स ने पहले कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया, फिर उनके गुप्तांगों पर डम्बल लटका दिया। इतना ही नहीं, उसके बाद सीनियर्स ने ज्योमेट्री बॉक्स के कंपास से बार बार वार किया गया और तीन महीने तक बुरी तरह पीटा। केरल के एक सरकारी कॉलेज में हुए रैगिंग की इस घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है, जहां नर्सिंग के तीसरे वर्ष के पांच छात्रों को कथित तौर पर अपने जूनियर्स को महीनों तक क्रूर शारीरिक और मानसिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाने में दर्ज शिकायत से हुआ खुलासा यह घटना कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में हुई, जहां प्रथम वर्ष के तीन छात्रों, जो सभी तिरुवनंतपुरम से हैं, सभी ने कोट्टायम गांधीनगर पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की, जिसमें नवंबर 2024 में शुरू हुई और लगभग तीन महीने तक जारी हिंसक कृत्यों का खुलासा किया गया। शिकायत के कारण आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया और एंटी-रैगिंग अधिनियम के तहत उनकी गिरफ्तारी की गई। घटना जानकर रूह कांप जाएगी पुलिस के अनुसार, प्रथम वर्ष के छात्रों को सीनियर छात्रों ने नग्न खड़े होने के लिए मजबूर किया, जबकि उनके वरिष्ठ छात्रों ने उनके निजी अंगों से डम्बल लटका दिए। पीड़ितों को ज्योमेट्री बॉक्स से कंपास सहित तेज वस्तुओं का उपयोग करके भी चोट पहुंचाई गई थी। उनकी क्रूरता यहीं नहीं रुकी. घावों पर लोशन लगाया गया, जिससे दर्द होने लगा। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे तो उनके मुंह में जबरन लोशन ठूंस दिया गया। वरिष्ठों ने कथित तौर पर इन कृत्यों को फिल्माया और जूनियर्स को धमकी दी कि यदि उन्होंने दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करने की हिम्मत की तो उनका कैरियर खत्म हो जाएगा। पांच छात्र हुए गिरफ्तार शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि रविवार को सीनियर्स नियमित रूप से जूनियर्स से शराब खरीदने के लिए पैसे वसूलते थे। जो लोग इस आदेश को मानने  से इनकार करते थे उन्हें पीटा जाता था। एक छात्र, जो अब उत्पीड़न सहन करने में असमर्थ था, ने अपने पिता को सबकुछ बताया दिया, जिन्होंने उसे पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी पांचों आरोपी छात्र फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनके बुधवार दोपहर तक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने की उम्मीद है। 

डोनाल्ड ट्रंप के गाजा योजना को लेकर अरब देश करेंगे ध्वस्त, दिया दो टूक जवाब

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा योजना को लेकर अरब दुनिया में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल गैत और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने इस योजना को सख्ती से खारिज कर दिया है। अरब लीग के महासचिव अबुल गैत ने दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में कहा कि फिलिस्तीनियों को गाजा और वेस्ट बैंक से विस्थापित करना अरब क्षेत्र के लिए अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, “अरब जगत पिछले 100 साल से इस विचार के खिलाफ लड़ता आ रहा है।” इसी कड़ी में जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भी ट्रंप के साथ बैठक में दो टूक कहा कि उनका देश फिलिस्तीनियों के विस्थापन के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि, मानवीय आधार पर उन्होंने गाजा के 2,000 बीमार बच्चों को शरण देने की पेशकश की। ट्रंप के गाजा प्लान बढ़ा विवाद उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह प्रस्ताव रखा था कि अमेरिका गाजा पर नियंत्रण कर सकता है और इसे एक शानदार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर सकता है। अरब देशों को लगता है कि उनकी यह योजना फिलिस्तीनियों को उनकी भूमि से बेदखल करने पर आधारित है, जिसे अरब देशों ने पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। ट्रंप ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला के साथ एक बैठक के दौरान कहा, “हम गाजा को अपने नियंत्रण में लेंगे और संजो कर रखेंगे।” हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह व्यक्तिगत रूप से वहां कोई रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं करेंगे। किंग अब्दुल्ला ने ट्रंप को समझाने की कोशिश करते हुए कहा कि मिस्र इस मुद्दे पर एक व्यापक योजना तैयार कर रहा है, जिस पर आगे चर्चा होगी। उन्होंने कहा, “हमें इंतजार करना चाहिए कि मिस्र क्या प्रस्ताव रखता है, और फिर हम इस पर रियाद में चर्चा करेंगे।” मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने भी गाजा पुनर्निर्माण का समर्थन किया, लेकिन फिलिस्तीनियों के विस्थापन को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। क्या जॉर्डन पर दबाव बनाएंगे ट्रंप? जॉर्डन को अमेरिका से हर साल करीब 750 मिलियन डॉलर की आर्थिक मदद और 350 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता मिलती है। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रंप इस सहायता को रोकने की धमकी देकर जॉर्डन और अन्य अरब देशों पर दबाव बना सकते हैं। हालांकि, किंग अब्दुल्ला ने यह संकेत दिया कि उनके देश का रुख अडिग रहेगा। अब सबकी नजरें आगामी रियाद बैठक पर टिकी हैं, जहां अरब देश ट्रंप के इस विवादास्पद प्रस्ताव पर अपनी साझा रणनीति तय करेंगे।

शुभमन गिल ने रच दिया इतिहास, वनडे इंटरनेशनल में तोड़ दिया हाशिम अमला का ये बड़ा रिकॉर्ड

अहमदाबाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी (बुधवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया है. इस मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया. गिल ने वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 2500 रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली. गिल ने 31 जनवरी 2019 को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. भारत के लिए अपना 50वां वनडे मैच (50वीं पारी) खेलते हुए शुभमन गिल ने इस जादुई आंकड़े को छुआ. गिल ने साउथ अफ्रीकी दिग्गज हाशिम अमला के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने अपनी 51वीं वनडे पारी में 2500 रनों का आंकड़ा पार किया था. गिल को वनडे में 2500 रन पूरे करने के लिए 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए भारतीय पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. वनडे (ODI) में सबसे तेज 2500 रन 1. शुभमन गिल (भारत)- 50 इनिंग्स 2. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)- 51 इनिंग्स 3. इमाम उल हक (पाकिस्तान) – 52 इनिंग्स अहमदाबाद वनडे में गिल का शतक शुभमन गिल भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं. पंजाब के इस क्रिकेटर ने 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 96 गेंदों पर 87 रन बनाए और रविवार (9 फरवरी) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में 52 गेंदों पर 60 रन बनाए थे. अब गिल ने अहमदाबाद वनडे में शतक जड़ दिया. गिल ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान गिल ने 2 छक्के और 14 चौके जमाए. गिल का वनडे इंटरनेशनल में यह अपना 7वां शतक है. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक जमाए हैं. जबकि टी20 इंटरनेशनल में भी गिल ने एक शतक लगाया है. इस तरह यह स्टार ओपनर तीनों फॉर्मेट में शतक जमा चुका है. अहमदाबाद वनडे लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया, जबकि स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पिंडली में दर्द के कारण बाहर रहे. इनके स्थान पर कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. उधर इंग्लैंड ने टॉम बैंटन को जेमी ओवर्टन की जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया.  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक आस्था के पर्व माघ पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दान-धर्म-स्नान के इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान विष्णु और माँ गंगा से सबके जीवन में मंगल और कल्याण की प्रार्थना है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द, सद्भावना और आध्यात्मिक ज्ञान से परिपूर्ण संत रविदास जी की उत्कृष्ट रचनाओं और शिक्षाओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संत शिरोमणि के विचारों को राज्य सरकार समाज सेवा का मंत्र मानते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आर्य समाज के संस्थापक, शुद्धि आंदोलन के प्रणेता और महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर उनका स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मानव कल्याण, राष्ट्र सेवा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए स्वामी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण होम कर दिया। स्वामी दयानंद सरस्वती जी के ओजस्वी विचारों के दिव्य प्रकाश से मानवता का सदैव कल्याण होता रहेगा।  

आप पार्टी के मुखिया केजरीवाल करेंगे विपक्ष की भूमिका का फैसला, आतिशी या कोई और?

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जहां मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर फैसला लेना है तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी एक अहम निर्णय लेना है। सरकार गठन के बाद दिल्ली में पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत से पहले अरविंद केजरीवाल को विपक्ष के चेहरे की तलाश करनी होगी। लगातार तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुकी ‘आप’ पहली बार विपक्ष में बैठने जा रही है। ऐसे में पार्टी को नेता विपक्ष के लिए चेहरा तय करना होगा। विधानसभा चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई पार्टी के अधिकतर बड़े चेहरे चुनाव हार गए हैं। खुद अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए तो मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़लान के लिए भी विधानसभा के दरवाजे बंद हो गए हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को अब 22 विधायकों में से किसी एक ऐसे चेहरे की तलाश करनी होगी जो ना सिर्फ नेता विपक्ष के तौर पर ना सिर्फ जनता बल्कि पार्टी के हितों को भी साध सके। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह जिम्मेदारी आतिशी मार्लेना को मिल सकती है, जिनपर अरविंद केजरीवाल ने हाल के दिनों में सबसे अधिक भरोसा जताया है। पहले जहां मंत्री बनाकर उन्हें डेढ़ दर्जन विभागों की जिम्मेदारी दी गई तो बाद में मुख्यमंत्री भी बनाया। आतिशी ने भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को कालकाजी सीट से हराया है। आतिशी ना सिर्फ अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद हैं, बल्कि वाकपटु भी हैं, जो नेता विपक्ष के लिए सबसे अहम योग्यता है। रेस में कुछ और भी नाम आतिशी के अलावा कुछ अन्य नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री और आप के संस्थापक सदस्य गोपाल राय भी प्रमुख दावेदार हैं। बाबरपुर से तीसरी बार जीते गोपाल राय दिल्ली प्रदेश के संयोजक भी हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ में पैदा हुए गोपाल राय के जरिए पार्टी पूर्वांचली कार्ड भी खेल सकती है। पूर्वांचली दावेदारों में संजीव झा का भी नाम शामिल है। वहीं, कोंडली से विधायक और युवा दलित चेहरे कुलदीप कुमार (मोनू) भी केजरीवाल की पसंद हो सकते हैं। एमसीडी में एक सफाई कर्मचारी के बेटे कुलदीप के जरिए दलितों को साधा जा सकता है।

मिचेल स्टार्क चैंपियंस ट्रॉफ़ी से हटे, अब कप्‍तानी करेंगे स्मिथ

मेलबर्न मिचेल स्टार्क ने व्यक्तिगत कारणों से चैंपियंस ट्रॉफ़ी से अपना नाम वापस ले लिया है और ऑस्ट्रेलिया ने एक अलग दिखने वाली 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है जिसकी कप्तानी स्टीवन स्मिथ करेंगे। मार्कस स्‍टॉयनिस के संन्यास के साथ-साथ पैट कमिंस, जॉश हेज़लवुड और मिशेल मार्श की चोटों के कारण ऑस्ट्रेलिया को पहले ही अपनी स्थायी टीम में कई बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि वे पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में 19 फ़रवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में अपने पूरे विश्व कप विजेता फ़्रंटलाइन तेज़ गेंदबाज़ी आक्रमण के बिना उतरेंगे। स्टार्क ने अपने फै़सले के बारे में गोपनीयता की मांग की है। वह गॉल में दूसरे टेस्ट के बाद के समय में कुछ असुविधा में दिखे थे। चयनकर्ताओं के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, “हम मिच के फै़सले को समझते हैं और उसका सम्मान करते हैं। मिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रदर्शन को प्राथमिकता देने के लिए बड़ा सम्मान दिया जाता है।” “दर्द और प्रतिकूल परिस्थितियों में खेलने की उनकी अच्छी तरह से क्षमता, साथ ही अपने देश को पहले स्थान पर रखने के लिए अपने करियर के अन्य हिस्सों में अवसरों को छोड़ने की सराहना की जानी चाहिए। उनका चैंपियंस ट्रॉफ़ी अभियान में नहीं होना भले ही एक झटका है, लेकिन इससे किसी और को टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने का मौक़ा मिलेगा।” कमिंस और मार्श के नहीं होने की वजह से स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी में टीम की कप्‍तानी करेंगे, जिन्‍होंने श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ टेस्‍ट सीरीज़ में कप्‍तानी करते हुए अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई थी। शॉन ऐबट, बेन ड्वारशुइस, जेक फ़्रेज़र मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर संघा को घोषित की गई मूल 15 खिलाड़ियों की टीम के बाहर से लाया गया है। कूपर कॉनोली रिज़र्व में रखे गए हैं। फ़्रेज़र मैकगर्क का पांच वनडे मैचों में 17.40 की औसत है, लेकिन मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए 46 गेंदों में 95 रन बनाकर बीबीएल में अपना सफ़र समाप्त किया। वह मार्श की अनुपस्थिति में एक और शीर्ष क्रम का विकल्प प्रदान करते हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ जॉनसन स्टार्क की अनुपस्थिति में उनका रोल अदा करेंगे। हालांकि दो वनडे मैचों में वह विकेट नहीं ले सके हैं। लेग स्पिनर संघा एडम ज़म्‍पा के साथ दूसरे फ़्रंटलाइन स्पिनर के रूप में शामिल हुए हैं। बेली ने कहा, “पिछले महीने कुछ चोटों और मार्कस स्टॉयनिस के संन्यास के बाद टीम में काफ़ी बदलाव आया है। इसका फ़ायदा यह है कि हम उन खिलाड़ियों को बुलाने में सक्षम हुए हैं, जिन्हें पिछले 12 महीनों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और सफलता मिली है।” “हमारे कुछ सबसे अनुभवी खिलाड़ियों का एक मज़बूत दल चैंपियंस ट्रॉफ़ी के इस संस्करण को जीतने के हमारे प्रयास में एक मज़बूत आधार प्रदान करेगा। टूर्नामेंट के भीतर हमारे सामने आने वाली परिस्थितियों के आधार पर अंतिम एकादश को आकार देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं।” ऑस्ट्रेलिया बुधवार और शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंका के ख़‍िलाफ़ दो वनडे मैचों के साथ चैंपियंस ट्रॉफ़ी की तैयारी करेगा। टूर्नामेंट का उनका पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के ख़‍िलाफ़ है, उसके बाद उनको दक्षिण अफ़्रीका (25 फ़रवरी) और अफ़ग़ानिस्तान (28 फ़रवरी) से खेलना है। चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए ऑस्‍ट्रेलियाई टीम स्टीवन स्मिथ (कप्तान), शॉ ऐबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ़्रेज़र मैकगर्क, एरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा।  

कांस्य पदक विजेता भारत ने बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप में मकाऊ को 5-0 से रौंदा

किंगदाओ (चीन) पिछले संस्करण के कांस्य पदक विजेता भारत ने बुधवार को किंगदाओ स्पोर्ट्स सेंटर कॉन्सन जिमनैजियम में ग्रुप डी में मकाऊ को 5-0 से हराकर बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस शानदार जीत ने भारत के नॉकआउट चरण में प्रवेश की पुष्टि भी कर दी है। 2023 के कांस्य पदक विजेता गुरुवार को अपने दूसरे ग्रुप चरण के मैच में दक्षिण कोरिया से भिड़ेंगे, जिसमें ग्रुप स्टैंडिंग का निर्धारण होगा। प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। राष्ट्रीय खेलों के मिश्रित युगल स्वर्ण पदक विजेता सतीश करुणाकरण और आद्या वरियाथ ने टाई के पहले मिश्रित युगल मैच में लियोंग इओक चोंग और एनजी वेंग ची पर 21-10, 21-9 से जीत के साथ भारत की बढ़त की शुरुआत की। लक्ष्य सेन ने इसके बाद पुरुष एकल में पुई पैंग फोंग पर 21-16, 21-12 से जीत के साथ भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई, जबकि मालविका बंसोड़ ने महिला एकल में चैन हाओ वाई को 21-15, 21-9 से हराकर भारत के नॉकआउट चरण में पहुंचने की पुष्टि की। भारत ने पुरुष युगल में एमआर अर्जुन और चिराग शेट्टी की जोड़ी को उतारा और मकाऊ की पुई और वोंग कोक वेंग की जोड़ी को 21-15, 21-9 से हराकर स्कोर 4-0 कर दिया। गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी ने एनजी वेंग ची और पुई ची वा को 21-10, 21-5 से हराकर 5-0 का स्कोर पूरा किया। बैडमिंटन एशिया मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भारत का अभियान सेमीफाइनल में चीन से 2-3 से हार के साथ समाप्त हुआ और वे महाद्वीपीय टूर्नामेंट से अपना पहला पदक – कांस्य – लेकर स्वदेश लौटे। परिणाम: भारत ने मकाऊ को 5-0 से हराया (सतीश करुणाकरन/आद्या वारियथ ने लियोंग इओक चोंग/एनजी वेंग ची को 21-10, 21-9 से हराया; लक्ष्य सेन ने पुई पंग फोंग को 21-16, 21-12 से हराया; मालविका बंसोड़ ने चान हाओ वाई को 21-15, 21-9 से हराया; एमआर अर्जुन/चिराग शेट्टी ने पुई ची चोन/वोंग कोक वेंग को 21-15, 21-9 से हराया, गायत्री गोपीचंद/ट्रीसा जॉली ने एनजी वेंग ची/पुई ची वा को 21-10, 21-5 से हराया ।  

पीएम मोदी 17 फरवरी को दिखाएंगे हरी झंडी, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का काम पूरा

जम्मू उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को जम्मू से कश्मीर के लिए वंदे भारत ट्रेन काे हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि वर्षों के समर्पण, इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और अथक प्रयासों के बाद कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी का लंबे समय से संजोया हुआ सपना आखिरकार साकार हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियाेजना के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी 17 फरवरी काे जम्मू संभाग से हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन को विशेष रूप से कटरा-श्रीनगर रेल मार्ग पर जम्मू और कश्मीर की कठोर सर्दियों की परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें उन्नत जलवायु-प्रतिरोधी तकनीकाें का प्रयाेग किया गया है, जिसमें हीटिंग सिस्टम शामिल हैं, जो पानी और बायो-टॉयलेट टैंकों को जमने से रोकेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि एयर-ब्रेक सिस्टम को उप-शून्य तापमान में भी सुचारू संचालन के लिए अनुकूलित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में विंडशील्ड में एम्बेडेड हीटिंग तत्व भी शामिल हैं जो ड्राइवर के सामने के लुकआउट ग्लास को स्वचालित रूप से डीफ़्रॉस्ट करते हैं, जिससे अत्यधिक सर्दियों की परिस्थितियों में स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि इन विशेष अनुकूलनों के अलावा ट्रेन में सभी मानक वंदे भारत सुविधाएं हैं जैसे पूरी तरह से वातानुकूलित कोच, स्वचालित प्लग दरवाजे, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट हैं।  

राष्ट्रीय खेल: कयाकिंग और कैनोइंग मुकाबलों के पहले दिन उत्तराखंड के खिलाड़ियों का जलवा

टिहरी 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत कयाकिंग और कैनोइंग (स्प्रिंट) मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। उत्तराखंड के टिहरी स्थित वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी गति और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन की प्रमुख स्पर्धाओं में उत्तराखंड, सर्विसेज और मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। के-1 पुरुष 1000 मीटर: उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने जीता स्वर्ण के-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड के प्रभात कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03:49.81 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के एल. नाओचा सिंह 03:50.60 मिनट में रेस पूरी कर रजत पदक हासिल किया, जबकि दिल्ली के दीपक प्रजापति ने 03:51.58 मिनट में रेस पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया। सी-1 पुरुष 1000 मीटर: सर्विसेज के ज्ञानेश्वर सिंह ने मारी बाजी सी-1 पुरुष 1000 मीटर स्पर्धा में सर्विसेज के पीएच ज्ञानेश्वर सिंह ने 04:05.271 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश के अरविंद वर्मा ने 04:05.968 मिनट में रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के हर्ष ने 04:11.015 मिनट के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। सी-1 महिला 200 मीटर: उत्तराखंड की मीरा दास का स्वर्णिम प्रदर्शन सी-1 महिला 200 मीटर स्पर्धा में उत्तराखंड की मीरा दास ने 50.703 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सर्विसेज की एल. नेहा देवी 51.247 सेकंड के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहीं, जबकि ओडिशा की रसमिता साहू ने 51.288 सेकंड में रेस पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए पदक समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।  

ओंकारेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था, शयन आरती नहीं होगी और सेज-झूला भी नहीं सजाया जाएगा

खंडवा  महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे होने वाली शयन आरती नहीं होगी। मान्यताओं के अनुसार भू-लोक का भ्रमण कर प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ ओंकारेश्वर मंदिर में मां पार्वती के साथ शयन करते हैं। इसके लिए मंदिर में शयन आरती के बाद नियमित रूप से सेज, झूला और चौसर सजती है। तीर्थनगरी में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का उल्लास रहेगा। भगवान ओंकारेश्वर-ममलेश्वर के दर्शनार्थ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे देखते हुए तड़के तीन बजे से मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। चौसर भी बिछती है अगले दिन तड़के ढाई बजे कुछ समय के लिए पट बंद होंगे। शास्त्रों के अनुसार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती रात्रि विश्राम करते हैं। इसके चलते रात्रि में यहां भगवान के लिए सेज, झूला और चौसर भी बिछती है। रात्रि 8:30 बजे के बाद मंदिर के पट बंद कर शयन आरती की जाती है। इसके बाद भगवान विश्राम करते हैं। महाशिवरात्रि पर शयन आरती और भगवान के लिए सेज और झूला नहीं सजेगा। उज्जैन में भस्म आरती और ओंकारेश्वर में शयन आरती का महत्व ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए महाशिवरात्रि पर एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए आम दिनों की तुलना में मंदिर के कार्यक्रम और धार्मिक आयोजनों में बदलाव होता है। मंदिर ट्रस्ट के पं. आशीष दीक्षित और पं. डंकेश्वर दीक्षित ने बताया कि महाकालेश्वर में भस्म आरती के समान ओंकारेश्वर में भगवान की शयन आरती का महत्व है। महाशिवरात्रि के अलावा भगवान 15 दिन के लिए भगवान निमाड़-मालवा के भ्रमण पर जाने के दौरान भी मंदिर में शयन आरती और गर्भगृह में सेज तथा झूला नहीं सजता है। पट खुलने पर पहले साधु-संत करेंगे दर्शन महाशिवरात्रि पर सुबह तीन बजे पट खुलने के बाद साधु-संत और संन्यासी जुलूस के साथ मंदिर पहुंचकर पूजन-दर्शन करेंगे। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दोपहर 12:20 बजे भगवान को भोग के लिए कुछ समय पट बंद होंगे। फिर रात तीन बजे तक पट खुले रहेंगे। शिवरात्रि पर मंदिर में फूलों से सजावट और तीर्थनगरी तथा घाटों पर रोशनी की जाएगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live