LATEST NEWS

गुलामी के एक और प्रतीक से मुक्ति, अजमेर फॉयसागर का नाम अब वरुण सागर, विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात

जयपुर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने ऎतिहासिक निर्णय लेते हुए अजमेर की प्रसिद्ध फॉयसागर झील का नाम बदलकर वरुण सागर कर दिया है।  हाल ही में किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम भी परिवर्तन कर महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया था। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि राज्‍य सरकार उन सभी ब्रिटिश काल की निशानियों को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है जो आज़ादी के वर्षों बाद भी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता को ठेस पहुँचाती हैं। फॉयसागर का नाम बदलकर वरुण सागर करना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। वरुण झूलेलाल का अवतरित स्वरूप सिंधी एवं अन्य समाजों के आराध्य देव हैं। वरुण सागर झील का योजनाबद्ध तरीके से सौंदर्यीकरण एवं विकास किया जाएगा। इसमें वरुण देवता की एक विराट प्रतिमा की स्थापना भी की जाएगी। श्री देवनानी ने बताया कि शहर के बीच स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल भी 113 वर्ष पुराना गुलामी का प्रतीक था। इसका नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह किया गया है। श्री देवनानी ने बताया कि शहर में होटल खादिम का नाम परिवर्तन कर एवं तेलंगाना हाउस को निरस्त कर राष्‍ट्र के स्‍वाभिमान की दिशा में कार्य किया गया। इसके उपरांत भी यदि कोई गुलामी का प्रतीक मिला तो उसका भी नाम परिवर्तित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एलिवेटेड रोड का नामकरण भी अभी शेष है। इसके लिए रामसेतु नाम का प्रस्ताव दिया गया है। एलिवेटेड रोड को रोशनी एवं साजो सज्जा से युक्त कर शहर का मुख्य आकर्षण बनाया जाएगा । विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अजमेर शहर में सड़क निर्माण, वर्षा जल संचयन, सीवरेज सफाई और अन्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है । वर्षा जल से सड़क की क्षति होने पर निर्माणकर्ता की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। वर्षा जल प्रबंधन एवं शहर में जलभराव से बचाव और जल संचयन को लेकर कार्ययोजना तैयार कर सीवरेज सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पूरे वर्ष नालों के सफाई की व्यवस्था की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने आमजन से अपील की है कि वे राज्‍य सरकार के इन प्रयासों में सहयोग करें और स्वच्छ, हरित, आधुनिक, सुंदर एवं श्रेष्ठ अजमेर बनाने में योगदान करें। 

हाई कोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश, सेवानिवृत्त पुलिस इन्सपेक्टर से नहीं होगी अधिक भुगतान की वसूली

बिलासपुर सेवानिवृत्ति से पूर्व जारी वसूली आदेश से क्षुब्ध होकर इन्सपेक्टर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. अधिवक्ता के तर्कों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने रायपुर पुलिस अधीक्षक को याचिकाकर्ता से वसूल की गई राशि के साथ रोके गए तमाम सेवानिवृत्ति देयक का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है.   जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर (एम) के पद पर पदस्थ रहे रायपुर निवासी एसके क्षत्री की सेवानिवृत्ति के डेढ़ माह पूर्व रायपुर पुलिस अधीक्षक ने वसूली आदेश जारी कर उनसे कटौती के लिए सहमति मांगी थी. वसूली आदेश से क्षुब्ध होकर इन्सपेक्टर क्षत्री ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं पीएस निकिता के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वसूली आदेश को चुनौती दी थी. अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया कि सुप्रीम कोर्ट के साथ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के न्यायदृष्टांत का जिक्र करते हुए बताया कि किसी भी शासकीय अधिकारी / कर्मचारी के रिटायरमेन्ट के एक वर्ष पूर्व या रिटायरमेन्ट के पश्चात् किसी भी प्रकार की अधिक भुगतान की वसूली नहीं की जा सकती है. हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित न्यायदृष्टांतों के आधार पर याचिका को स्वीकार कर याचिकाकर्ता इन्सपेक्टर क्षत्री के विरूद्ध जारी वसूली आदेश को निरस्त कर रायपुर एसपी को याचिकाकर्ता से वसूल की गई राशि के साथ रोके गये समस्त सेवानिवृत्ति देयक का तत्काल भुगतान करने के लिए निर्देशित किया.

पचपदरा के ग्रामीणों ने देखी विधान सभा, विधान सभा देखने पर विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार

जयपुर पचपदरा विधान सभा क्षेत्र के सात गांवों के महिलाओं और पुरूषों ने विधान सभा भवन और संग्रहालय को देखा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का ग्रामीण महिलाओं ने आभार जताते हुए कहा कि उन्‍होंने अपने जीवन में पहली बार राजस्‍थान विधान सभा के ऐतिहासिक भवन को देखा है। ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों ने प्रसन्‍नता जाहिर करते हुए स्‍वयं को गौरवान्वित महसूस किया। श्री देवनानी ने ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों के साथ छायाचित्र भी कराएं। पूर्व विधायक श्री अमराराम  के साथ महाकुंभ में स्‍नान करने के बाद अपने गांव लौट रहे इस दल ने राजस्‍थान विधान सभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय को भी देखा। दल में शामिल सभी 45 पुरूष और महिलाएं मूल रूप से कृषि और पशुपालन कार्य से जुडे हुए है। श्री देवनानी ने दल के सभी सदस्‍यों को कुम्‍भ यात्रा की बधाई भी दी। पचपदरा के विधायक श्री अरूण चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र के पुरूषों और महिलाओं को विधान सभा दिखाने और उनसे मुलाकात का अवसर प्रदान करने के लिए विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का आभार व्‍यक्‍त किया।      

अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से डबल राहत, गिरफ्तारी पर फिलहाल लगी रोक, पुलिस के सामने पेशी का आदेश

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) नेता अमानतुल्लाह खान को अदालत से फौरी राहत मिल गई है। अदालत ने तीसरी बार ओखोला से निर्वाचित हुए विधायक को पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। लेकिन उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। अदालत ने यह भी कहा है कि अमानतुल्लाह खान से पूछताछ सीसीटीवी कैमरे के सामने होगी। एक अपराधी को भगाने के आरोप के बाद ओखला विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई थी, अग्रिम जमानत के लिए उन्होंने राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तीन दिन से लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह की अदालत ने 24 फरवरी तक किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान से कहा कि वे पुलिस की जांच में शामिल हों। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता से पूछताछ सीसीटीवी सर्विलांस में हो। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में पुलिस की एक टीम पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कहा कि विधायक की अगुवाई में आई भीड़ ने हत्या के प्रयास के एक मामले के आरोपी को हिरासत से भागने में मदद की। पुलिस ने कहा कि घटना उस समय घटी जब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रान्च ने शाबाज खान नामक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की। आरोप है कि अमानतुल्लाह कान ने पुलिसकर्मियों को धमकाया और कुछ लोगों ने उनके साथ धक्कामुक्की भी की। अमानतुल्लाह खान ने अदालत में याचिका दायर कर जांच में शामिल होने से पहले गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग की थी। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं। इससे पहले ‘आप’ की ओर से बताया गया कि अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लेटर लिखकर बताया है कि वह कहीं भागे नहीं हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र में ही मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस बुधवार को उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया था।

विधान सभा अध्‍यक्ष से कानपुर के संत पीठाधीश्‍वर ने की मुलाकात, विधान सभा अध्‍यक्ष को नित्‍येश्‍वर ज्ञान गंगा भेंट

जयपुर राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से कानपुर के श्री नित्‍येश्‍वर आश्रम (उदासीन) के संत श्री पीठाधीश्‍वर ने गुरूवार को विधान सभा में मुलाकात कर महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाले श्री नित्‍येश्‍वर महादेव के महारूद्राभिषेक और विशाल भंडारा का निमंत्रण दिया। श्री देवनानी ने संत श्री पीठाधीश्‍वर को सनातनी परम्‍परा के महापर्व पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।     विधान सभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी को संत श्री पीठाधीश्‍वर ने श्री नित्‍येश्‍वर ज्ञान गंगा की प्रति भेंट की। श्री देवनानी को बताया कि पुस्‍तक में सनातन परम्‍परा और आध्‍यात्‍म विषयों से संबंधित तपस्‍या, वैराग्‍य, साधना, परमात्‍मा, वास्तविक शांति, पूजा, भक्ति, अराधना, पाप, पुण्‍य सहित आस्‍था और विश्‍वास से संबंधित आमजन के सामान्‍य प्रश्‍नों का सरलता से जवाब दिया गया है।

वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया नया आयकर बिल, अब सेलेक्ट कमेटी करेगी समीक्षा, नियमों में क्या होंगे बड़े बदलाव

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने नया इनकम टैक्स बिल 2025 लोकसभा में पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को इस बिल को पेश करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से निवेदन किया कि वे इसे सेलेक्ट कमेटी को भेज दें. विपक्षी दलों ने नया इनकम टैक्स बिल पेश किए जाने का विरोध किया, लेकिन सदन ने बिल पेश करने के सरकार के प्रस्ताव को वॉयस वोट से पास कर दिया. नया इनकम टैक्स बिल पुराने इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 की जगह लेगा और इसके जरिये टैक्स से जुड़े पुराने नियमों और परिभाषाओं में कई अहम बदलाव भी किए जाएंगे. समीक्षा के लिए सेलेक्ट कमेटी में जाएगा बिल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा स्पीकर से आग्रह किया कि इस बिल (New Income Tax Bill 2025) को रिव्यू करने के लिए एक सेलेक्ट कमेटी बनाई जाए. यह सेलेक्ट कमेटी नए बिल के प्रावधानों को पढ़ने-समझने और उनकी समीक्षा के बाद अपनी तरफ से जरूरी सुझाव देगी. समिति का उद्देश्य नए बिल के तमाम पहलुओं पर विचार करके उसे और असरदार बनाना होगा और यह लोकसभा के अगले सत्र के पहले दिन तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगी. टैक्स टर्मिनोलॉजी में बड़े बदलाव नए इनकम टैक्स बिल को पेश करने का मुख्य मकसद टैक्स कानूनों को आसान और आधुनिक बनाना है. इसमें कई पुराने शब्दों को बदलकर नए शब्द शामिल किए गए हैं, जिससे टैक्सपेयर्स के लिए नियमों को समझना आसान होगा. मिसाल के तौर पर आकलन वर्ष यानी “असेसमेंट इयर” (Assessment Year) और “पिछले वर्ष” (Previous Year) की जगह अब “टैक्स इयर” (Tax Year) शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे टैक्सपेयर्स को अपने वित्त वर्ष और आकलन वर्ष के बीच के अंतर को समझने में आसानी होगी. इसी तरह नए बिल में “वर्चुअल डिजिटल एसेट” और “इलेक्ट्रॉनिक मोड” जैसी नई शब्दावली (Terminology) जोड़ी गई हैं, जिससे डिजिटल ट्रांजैक्शन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े प्रावधानों को बेहतर ढंह से समझा जा सकेगा. टोटल इनकम की परिभाषा में सुधार बिल में टोटल इनकम और टैक्सेबल इनकम की परिभाषा को ज्यादा स्पष्ट किया गया है. पुराने कानून में भारतीय निवासियों की ग्लोबल इनकम पर टैक्स लगता था, जबकि गैर-निवासियों पर केवल भारत में हुई कमाई पर ही टैक्स लगाया जाता था. नए बिल में भी यह नियम बरकरार रखा गया है लेकिन “डीम्ड इनकम” यानी संभावित आय की स्पष्ट परिभाषा दी गई है. इसमें कुछ खास व्यक्तियों को किए गए भुगतान को भी टैक्सेबल इनकम में शामिल किया गया है. इससे टैक्सपेयर्स और विदेशी कंपनियों के लिए नियम ज्यादा ट्रांसपेरेंट हो जाएंगे. डिडक्शन और छूट के नियमों में बदलाव नए बिल में टैक्स छूट और कटौतियों (deductions and exemptions) को बेहतर ढंग से पेश किया गया है. पहले इनकम टैक्स अधिनियम, 1961 के सेक्शन 10 और 80C से 80U के तहत अलग-अलग तरह के टैक्स डिडक्शन और एग्जम्प्शन मौजूद थे. नए इनकम टैक्स बिल में इन सभी को सेक्शन 11 से 154 के तहत रखा गया है और कुछ नई प्रावधान जोड़े गए हैं. यह नए प्रावधान स्टार्टअप, डिजिटल बिजनेस और रिन्यूएबल एनर्जी (renewable energy) से जुड़े निवेश को बढ़ावा देने के लिए लाए जा रहे हैं. कैपिटल गेन्स टैक्स में बदलाव कैपिटल गेन्स टैक्स के सेक्शन्स में भी कुछ बदलाव लाए गए हैं. पुराने कानून के तहत कैपिटल गेन्स टैक्स को सेक्शन 45 से सेक्शन 55A के तहत रखा गया था और यह टैक्स, निवेश की अलग-अलग अवधि के आधार पर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म में बंटा था. साथ ही सिक्योरिटीज या इक्विटी के लिए टैक्स की खास दरें लागू थीं. नए बिल में भी क्लॉज 67 से 91 के तहत यह कैटेगराइजेशन बरकरार रखा गया है, लेकिन वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के लिए अलग से स्पष्ट नियम जोड़े गए हैं. माना जा रहा है कि इससे क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल एसेट्स पर टैक्स लगाने की प्रक्रिया ज्यादा ट्रांसपेरेंट हो जाएगी. नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन्स के लिए नए नियम नए बिल में नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन्स (non-profit organizations) के लिए भी टैक्स से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. पुराने इनकम टैक्स एक्ट में सेक्शन 11 से 13 के तहत कुछ विशेष कामों के लिए टैक्स में छूट मिलती थी, लेकिन कंप्लायंस के नियम साफ नहीं थे. नए बिल में सेक्शन 332 से 355 के तहत इन संगठनों के लिए टैक्स छूट की परिभाषा को साफ किया गया है. साथ ही इसमें यह भी तय किया गया है कि नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन्स किन शर्तों के तहत बिजनेस एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें टैक्स में छूट कैसे मिलेगी. सरकार का मानना है कि नए टैक्स बिल के जरिये पेश किए जा रहे इन बदलावों से टैक्स से जुड़े नियम आसान होंगे और टैक्स सिस्टम को ज्यादा असरदार बनाया जा सकेगा. नए आयकर कानून में मूल्यांकन वर्ष की अवधारणा होगी समाप्त एक बार कानून बनने के बाद आयकर विधेयक 2025 छह दशक पुराने आयकर अधिनियम 1961 की जगह लेगा। पहले का कानून समय के साथ और विभिन्न संशोधनों के बाद काफी जटिल हो गया है, इसलिए इसकी जगह नया आयकर विधेयक लाया जा रहा है। सरकार की ओर से प्रस्तावित नए कानून में, आयकर अधिनियम, 1961 में उल्लिखित ‘पिछले वर्ष’ (FY) शब्द को बदलकर ‘कर वर्ष’ कर दिया गया है। इसके साथ ही, मूल्यांकन वर्ष (AY) की अवधारणा को समाप्त कर दिया गया है। नए कानून में कर निर्धारण वर्ष की अवधारणा होगी समाप्त वर्तमान में, पिछले वर्ष (2023-24) में अर्जित आय के लिए, कर का भुगतान निर्धारण वर्ष (2024-25) में किया जाता है। इस नये विधेयक में पिछले वर्ष और निर्धारण वर्ष की अवधारणा को हटा दिया गया है और सरलीकृत विधेयक में केवल कर वर्ष की बात कही गई है। आयकर विधेयक, 2025 में 536 धाराएं शामिल हैं, जो वर्तमान आयकर अधिनियम, 1961 के 298 धाराओं से अधिक हैं। मौजूदा कानून में 14 अनुसूचियां हैं जो नए कानून में बढ़कर 16 हो जाएंगी। पिछले छह दशकों में पुराने आयकर कानून में हुए हैं कई बदलाव हालांकि, नए आयकर विधेयक में भी वर्तमान कानून की तरह ही अध्यायों की संख्या 23 ही रखी गई है। जबकि पृष्ठों की संख्या काफी कम होकर 622 हो गई है, जो वर्तमान के भारी-भरकम अधिनियम का लगभग आधा है। वर्तमान में जो कानून अमल में है, उसमें पिछले छह … Read more

शुरू हुआ फाल्गुन माह , होली से लेकर महाशिवरात्रि तक देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन आज से प्रारंभ हो रहा है. इस महीने की शुरुआत शोभन योग में हो रही है. फाल्गुन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व बताया गया है. फाल्गुन का महीना पर्व-त्योहारों के लिहाज से भी बहुत खास माना जाता है. इस महीने होली, महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं. आइए इस महीने आने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट देखते हैं. फाल्गुन में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार 13 फरवरी, गुरुवार- फाल्गुन माह का शुभारंभ, प्रतिपदा तिथि, ललिता जयंती 16 फरवरी, रविवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 18 फरवरी, मंगलवार- यशोदा जयंती 20 फरवरी, गुरुवार- कालाष्टमी व्रत 24 फरवरी, सोमवार- विजया एकादशी 25 फरवरी, मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत 26 फरवरी, बुधवार- फाल्गुन शिवरात्रि, महाशिवरात्रि, महाकुंभ का अंतिम स्नान 27 फरवरी, गुरुवार- फाल्गुन अमावस्या 28 फरवरी, शुक्रवार- फाल्गुन शुक्ल पक्ष प्रारंभ, प्रतिपदा ति​​थि 1 मार्च, शनिवार- फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती 3 मार्च, सोमवार- फाल्गुन विनायक चतुर्थी 4 मार्च, मंगलवार- स्कन्द षष्ठी 5 मार्च, बुधवार- मासिक कार्तिगाई 6 मार्च, गुरुवार- रोहिणी व्रत 7 मार्च, शुक्रवार- मासिक दुर्गाष्टमी, होलाष्टक का प्रारंभ 10 मार्च, सोमवार- आमलकी एकादशी, नृसिंह द्वादशी 11 मार्च, मंगलवार- आमलकी एकादशी पारण, भौम प्रदोष व्रत 13 मार्च, गुरुवार- होलिका दहन, छोटी होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 14 मार्च, शुक्रवार- होली, चैतन्य महाप्रभु जयंती, पहला चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा का स्नान और दान ग्रह गोचर 19 फरवरी- सूर्य देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश 22 फरवरी- बुध का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 27 फरवरी- बुध का मीन राशि में गोचर 2 मार्च-  बुध का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 2 मार्च- शुक्र वक्री 2 मार्च- शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 4 मार्च- सूर्य का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश 14 मार्च- सूर्य का मीन राशि में गोचर करेंगे.

मोदी और मैक्रों की मुलाकात के बाद संयुक्त बयान में जताई उम्मीद, फ्रांस में भारतीय छात्रों की संख्या बढ़ेगी

पैरिस पढ़ाई के लिए फ्रांस का रुख करने वाले भारतीय छात्रों की संख्या इस साल बढ़कर रिकॉर्ड 10,000 के स्तर पर पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात के बाद यहां दोनों देशों की ओर से जारी संयुक्त बयान में यह उम्मीद जताई गई है। बयान के मुताबिक, “मोदी और मैक्रों ने दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने हिंद-प्रशांत और विभिन्न वैश्विक मंचों एवं पहल में अपनी भागीदारी को और गहरा करने की प्रतिबद्धता भी जताई।” बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय कक्षा योजना की सफल शुरुआत का स्वागत किया। इस योजना के तहत भारतीय छात्रों को फ्रांस में उनके चुने हुए पाठ्यक्रम में दाखिला देने से पहले, प्रतिष्ठित फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों में फ्रांस की भाषा फ्रेंच सिखाई जाती है और स्थानीय कार्यप्रणाली के बारे में पढ़ाया जाता है। बयान में कहा गया है, “यह फ्रांस में भारतीय छात्रों की आमद बढ़ाने और 2030 तक उनकी संख्या 30,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाएगा। दोनों नेताओं ने फ्रांस में भारतीय छात्रों की बढ़ती संख्या का स्वागत किया, जिसके 2025 तक 10,000 के उच्च स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।” बयान के अनुसार, मोदी और मैक्रों ने भारत-फ्रांस प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी समझौते (एमएमपीए) के तहत युवा पेशेवर योजना (वाईपीएस) के संचालन का भी स्वागत किया। इसमें कहा गया है कि यह योजना युवा पेशेवरों की दो-तरफा आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे भारत और फ्रांस के लोगों के बीच दोस्ती का रिश्ता और मजबूत होगा। बयान के मुताबिक, मोदी और मैक्रों ने कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को जल्द से जल्द पूरा करने पर जोर दिया। इसमें कहा गया है कि मोदी और मैक्रों ने कृत्रिम मेधा (एआई) पर भारत-फ्रांस रोडमैप जारी किया, जो सुरक्षित, खुले, संरक्षित और भरोसेमंद एआई के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के दोन‍ों देशों के दृष्टिकोण पर आधारित है।    

मनोरंजन जगत से दुखद खबर, शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर का हुआ निधन, 80 की उम्र में तोड़ा दम

मुंबई मनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 80 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया। प्रभाकर कारेकर के परिवार के अनुसार उन्होंने बुधवार रात शिवाजी पार्क इलाके में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित प्रभाकर कारेकर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके दादर स्थित आवास में रखा जाएगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पंडित प्रभाकर कारेकर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर पोस्ट में लिखा- “हिंदुस्तानी शास्त्रीय और अर्ध शास्त्रीय गायक पंडित प्रभाकर कारेकर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। एंट्रुज़ महल गोवा में जन्मे, पंडित जितेंद्र अभिषेकी के संरक्षण में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। दुनिया भर में विभिन्न मंचों पर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने गोवा में शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और विस्तार में बहुत योगदान दिया।”   सीएम सावंत ने आगे लिखा- ‘परिवार, अनुयायियों, शुभचिंतकों और छात्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ओम शांति।’ बता दें, पंडित प्रभाकर कारेकर को “बोलवा विट्ठल पहावा विट्ठल” और “वक्रतुंड महाकाय” जैसे गायन के लिए जाना जाता था। उन्होंने पंडित सुरेश हल्दनकर, पंडित जितेंद्र अभिषेकी और पंडित सीआर व्यास जैसे दिग्गजों से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली दो दिवसीय अमरोहा दौरे पर पहुंचे, खिलाड़ियों को देंगे टिप्स

अमरोहा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली दो दिवसीय अमरोहा दौरे पर पहुंचे हैं. जहां वे वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों को टिप्स देंगे. ब्रेट ली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. लोग उनसे मिलने और ऑटोग्राफ लेने के लिए काफी उत्साहित ब्रेट ली ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लीजेंड्स लीग क्रिकेट युवाओं के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. टेनिस बॉल क्रिकेट के इस नए प्रारूप में करोड़ों रुपये कमाने और शोहरत पाने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि हिम्मत नहीं हारेंगे और अंत तक संघर्ष करते रहेंगे तो जीत जरूर मिलेगी. क्रिकेट में सफलता के लिए सतत अभ्यास जरूरी है. बृहस्पतिवार से लखनऊ के केडी सिंह बाबू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुरू होने जा रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट टेन-10 में वेंकटेश्वरा समूह के स्वामित्व वाली टीम वेंकटेश्वरा लायंस के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें जीत का मंत्र दिया.

ब्रिटेन सरकार ने भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की, मिलेगी मुफ्त एंट्री और वर्क वीज़ा !

ब्रिटेन ब्रिटेन सरकार ने बड़ी खुशखबरी  देते हुए भारतीय युवाओं के लिए एक शानदार स्कीम शुरू की है। ब्रिटेन सरकार ने यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम 2025 सके तहत 3,000 भारतीय नागरिकों को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने का अवसर देने ।  इस स्कीम के लिए आवेदन की प्रक्रिया  बैलट (लॉटरी सिस्टम)के जरिए होगी, जो पूरी तरह से निःशुल्क है।  बैलट आवेदन  18 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे (IST) से 20 फरवरी 2025 दोपहर 2:30 बजे (IST) तक gov.uk पर खुलेगा। चयनित उम्मीदवारों को  वीज़ा आवेदन के लिए आमंत्रण मिलेगा, जिसके बाद वे UK में दो साल तक रह सकते हैं।   क्या है  वीज़ा स्कीम? यूके-इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम ब्रिटेन और भारत के बीच हुई एक द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा है, जिसके तहत हर साल 3,000 भारतीय युवाओं को UK में दो साल तक रहने, काम करने और पढ़ाई करने की अनुमति दी जाती है। इस वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए किसी नौकरी का ऑफर (स्पॉन्सर) होना जरूरी नहीं है। साल  2023 में इस स्कीम के तहत 2,100 भारतीय नागरिकों को वीज़ा जारी किया गया था।  इस साल 3,000 लोगों को यह अवसर मिलने वाला है।      भारतीय नागरिकों के लिए आवेदन की योग्यता शर्तें      उम्र 18 से 30 साल के बीच हो।        भारतीय नागरिक होना अनिवार्य।        कम से कम  £2,530 (लगभग ₹2,70,824) की सेविंग होनी जरूरी।     यह रकम आवेदन से पहले 28 दिनों तक बैंक खाते में लगातार रहनी चाहिए।     आवेदक के साथ कोई आश्रित (18 साल से कम उम्र का बच्चा) नहीं होना चाहिए।        जो लोग पहले से  यूथ मोबिलिटी स्कीम वीज़ा पर हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।       आवेदक के पास किसी भी क्षेत्र में  स्नातक या इससे अधिक योग्यता होनी चाहिए।          यूके के नागरिकों के लिए      उनके पास  UK बैचलर डिग्री या इससे अधिक डिग्री होनी चाहिए।        आवेदन करने से पहले कम से कम ₹2,50,000 (30 दिनों तक) बैंक खाते में रखें ।         अन्य सभी योग्यता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा।   आवेदन की  प्रक्रिया    आवेदन के लिए gov.uk  की आधिकारिक वेबसाइट [gov.uk](https://www.gov.uk)  पर जाकर बैलट में भाग लेना होगा। बैलट निःशुल्क होगा, जिसमें उम्मीदवारों को अपना नाम, जन्मतिथि, पासपोर्ट डिटेल (स्कैन कॉपी सहित), फोन नंबर और ईमेल आईडी देनी होगी।    बैलट की समय सीमा      आवेदन 18 फरवरी 2025 (दोपहर 2:30 IST) से 20 फरवरी 2025 (दोपहर 2:30 IST) तक खुलेगा।        बैलट बंद होने के  दो हफ्ते के भीतर चयनित उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा सूचना दी जाएगी।      बैलट पूरी तरह से रैंडम (लॉटरी सिस्टम) पर आधारित होगा।        केवल उन्हीं उम्मीदवारों को वीज़ा आवेदन करने का मौका मिलेगा, जिन्हें बैलट में चुना जाएगा।   बैलट में चयन होने के बाद क्या करना होगा? – चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए सूचना मिलेगी  कि वे वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।   – ईमेल मिलने के बाद 90 दिनों के अंदर ऑनलाइन वीज़ा आवेदन पूरा करना होगा।     – वीज़ा आवेदन के साथ बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट और फोटो) जमा करनी होगी। – वीज़ा के लिए आवेदन शुल्क और इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज (IHS) का भुगतान करना होगा।      वीज़ा मिलने के बाद – वीज़ा प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार  दो साल तक UK में रह सकते हैं। – इस दौरान वे  कोई भी नौकरी कर सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं या यात्रा कर सकते हैं। – इस वीज़ा को  दो साल से अधिक के लिए रिन्यू नहीं किया जा सकता। – दो साल पूरे होने के बाद उम्मीदवार को भारत वापस लौटना अनिवार्य होगा।

सीएम मोहन यादव 17 फरवरी को नौरोजाबाद के दौरे पर रहेंगे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे

नौरोजाबाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 फरवरी को नौरोजाबाद के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, जो नगर के नागरिकों के लिए गौरव का विषय होगा। इसके बाद रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और विकास कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। विकास कार्यों को मिलेगी गति मुख्यमंत्री के आगमन से नौरोजाबाद में विकास की नई धारा बहेगी। उनके इस दौरे में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा, जिससे नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। सीएम यादव के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके। दौरे को लेकर तैयारियां जारी मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। नागरिकों को उम्मीद है कि इस दौरे से नौरोजाबाद को कई विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा और नगर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। इसी संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि 17 फरवरी को मुख्यमंत्री यादव आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। सीएम यादव नौरोजाबाद में कई विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे।  

दलाई लामा को Z कैटेगरी सिक्योरिटी, IB की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर मिली सुरक्षा

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है.इंटेलिजेंस ब्यूरो द्वारा खतरे की रिपोर्ट मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है. 89 वर्षीय दलाई लामा की सुरक्षा में कुल 33 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इसमें उनके आवास पर सशस्त्र स्टेटिक गार्ड के अलावा 24 घंटे सुरक्षा देने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी और शिफ्ट में काम करने वाले सशस्र कमांडो शामिल हैं. इस बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के तहत 89 वर्षीय आध्यात्मिक गुरु को कुल 33 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे, जिनमें उनके आवास पर तैनात सशस्त्र स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे सुरक्षा प्रदान करने वाले निजी सुरक्षा अधिकारी और शिफ्ट में सशस्त्र अनुरक्षण करने वाले कमांडो शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित ड्राइवर और निगरानी कर्मी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे. 33 सुरक्षाकर्मियों में 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड शामिल हैं जो उनके घर पर रहेंगे. इसके अलावा 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ,12 तीन शिफ्ट में आर्म्ड स्कॉर्ट के कमांडो, 2 वॉचर्स शिफ्ट में और 3 ट्रेंड ड्राइवर राउंड द क्लॉक सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे. 1959 से भारत में रह रहे दलाई लामा तिब्बत में चीनी शासन से भागने के बाद तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 1959 से भारत में रह रहे हैं. उनके वैश्विक प्रभाव और तिब्बत के इर्द-गिर्द संवेदनशील भू-राजनीतिक तनावों को देखते हुए भारत सरकार उन्हें उच्च-स्तरीय सुरक्षा कवर प्रदान करती है. पिछले कुछ वर्षों में, खुफिया रिपोर्टों ने चीन समर्थित अभिनेताओं सहित विभिन्न संस्थाओं से दलाई लामा के जीवन को संभावित खतरों का संकेत दिया है, जिससे उनकी सुरक्षा भारतीय अधिकारियों के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता बन गई है. कई तरह की होती है सुरक्षा व्यवस्था बता दें कि भारत सरकार की ओर से देश के कुछ लोगों को खास तरह की सिक्योरिटी दी जाती है. केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिए पांच कैटेगरी बना रखी है. इसमें X, Y, Y+, Z और Z+ शामिल है. खतरे के हिसाब से व्यक्ति को सुरक्षा दी जाती है. कैटेगरी बढ़ने के साथ-साथ खर्चा भी बढ़ता जाता है. किस कैटेगरी की सुरक्षा पर कितना खर्चा होता है, इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है. हालांकि, अनुमान है कि Z+ कैटेगरी की सुरक्षा पर हर महीने 15 से 20 लाख रुपये का खर्चा आता है. सके अलावा एक एसपीजी सिक्योरिटी होती है, जो सिर्फ देश के प्रधानमंत्री को मिली है. एसपीजी एक अलग फोर्स की तरह है, जो सिर्फ प्रधानमंत्री को कवर करती है. कैसी होगी सुरक्षा व्यवस्था? 33 सिक्योरिटी फोर्सेज में 10 सशस्त्र स्टैटिक गार्ड जो उनके घर पर रहेंगे. वहीं, 6 निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) जो चौबीसों घंटे उनके साथ मौजूद रहेंगे. साथ ही 12 कमांडो जो तीन शिफ्टों में उन्हें सुरक्षा देंगे. 2 वॉचर्स जो शिफ्ट में निगरानी करेंगे. 3 ट्रेंड ड्राइवर, जो हर समय उनके काफिले में साथ रहेंगे. इसके अलावा, उनकी सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी और अन्य व्यवस्थाएँ भी लागू की गई हैं. कौन हैं  बौद्ध धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा? दलाई लामा का जन्म सन् 1935 में ल्हामो थोंडुप के रूप में हुआ था. जब वे 2 साल के थे, तब उन्हें उनके पूर्ववर्ती तिब्बती धर्मगुरु का पुनर्जन्म माना गया. साल 1940 में उन्हें तिब्बत की राजधानी ल्हासा में 14वें दलाई लामा के रूप में मान्यता दी गई. वहीं,  1950 में चीन ने तिब्बत पर हमला किया. इसके बाद सन 1959 में चीन के खिलाफ एक विद्रोह असफल हो गया, जिसके कारण दलाई लामा भारत आ गए. तब से वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासन में रह रहे हैं. उनके अहिंसा और शांति के प्रयासों के लिए सन 1989 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

शिवराज सिंह चौहान बेटे की हल्दी की रस्म में जमकर नाचे, 14 फरवरी को शादी

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। वायरल वीडियो में शिवराज सिंह का खुशनुमा अंदाज आपके गालों को गुदगुदा देगा। छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्मों में शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह(Sadhna Singh Chouhan) बेहद खुश नजर आ रहे है। बॉलीवुड के प्यार भरे गाने पर दोनों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। साथी ही केंद्रीय मंत्री अपनी पत्नी के लिए गाना गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। गाने के बोल थे, ‘जनम-जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा ।’ यहां देखिए पूर्व सीएम के वायरल डांस और तस्वीरों की झलकियां। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की जल्द शादी होने वाली है। छोटे बेटे कुणाल वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय 6 मार्च को शादी करेंगे। बुधवार को कुणाल के मंडप लगाने की रस्म के साथ हल्दी रस्म भी निभाई गई। हल्दी में जमकर किया डांस शिवराज सिंह चौहान ने हल्दी की रस्म में साधना सिंह के साथ डांस की किया। डांस के फोटो भी शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किए हैं। इसके साथ ही शादी में निभाई जाने वाली कई रस्मों को भी निभाया है। क्या लिखा शिवराज सिंह चौहान ने शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- “आज बेटे कुणाल के विवाह अवसर पर सनातन परंपरा अनुसार विधिपूर्वक मंडप की स्थापना की गई। मैंने, धर्मपत्नी साधना और बेटे कुणाल के साथ षोडशोपचार विधि से वेद मंत्रों के साथ पूजन किया। श्री गणेश, अंबिका और वरुण पूजन के साथ मंडपांग देवता की पूजा-अर्चना की। साथ ही, मंडप रक्षा हेतु त्रिसूत्रीकरण कुणाल के फूफा जी द्वारा संपन्न कराया गया।” कौन हैं शिवराज सिंह की बहू केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी वैलेंटाइन डे को भोपाल में होगी। कुणाल की जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से सगाई हुई थी। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों की लव मैरिज है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। उनकी शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी।

जबलपुर रेलवे स्टेशन में गुरुवार तड़के युवक ने की तोड़फोड़, RPF ने हिरासत में लिया

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आज रात करीब ढाई बजे विक्षिप्त युवक ने जमकर हंगामा किया। बता दें कि युवक ने हाथों में लोहे की रॉड लेकर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर हमला कर दिया और उसे तोड़ने लगा। जिससे मौके पर मौजूद यात्री भयभीत होकर वहां से भाग गए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लिया। युवक भी हुआ घायल रेलवे कर्मचारियों ने जब युवक को रोकने की कोशिश की, तो उसने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक युवक ने पूरे टिकट काउंटर को नुकसान पहुंचा चुका था। इस घटना में कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य सामग्री नष्ट हो गई, जिससे रेलवे को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं, युवक में इस दौरान घायल हुआ है। RPF ने दी जानकारी आरपीएफ थाना प्रभारी आरके मंसूरी ने बताया कि वायरलेस पर सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक युवक हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास कई अवैध रास्ते बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से लोग स्टेशन परिसर में घुस आते हैं। रेलवे प्रशासन कई बार इन रास्तों को बंद करने और ऐसे लोगों को स्टेशन से बाहर निकालने की कार्रवाई कर चुका है, लेकिन वे बार-बार स्टेशन में प्रवेश कर जाते हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, प्लेटफार्म नंबर एक के टिकट काउंटर पर रात करीब ढ़ाई बजे एक 25 वर्षीय युवक ने तोड़फोड़ की है। युवक अपने हाथों मे लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और अचानक काउंटर में तोड़फोड़ करने लगा। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब उसे पकड़ने पहुंचे तो वह लोहे की रॉड लेकर उनके पीछे दौड़ा और अंदर घुस गया। इस दौरान युवक ने काउंटर में रखी मशीन, कम्प्यूटर भी तोड़ दिए। रेलवे कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो युवक ने उन पर भी हमला कर दिया, हालांकि रेलवे कर्मचारियों को ज्यादा चोटें नहीं आई। युवक करीब 10 मिनट तक हंगामा करता रहा। मौके पर मौजूद यात्री हंगामा देख वहां से भाग खड़े हुए। हंगामे की जानकारी लगते ही आरपीएफ थाना प्रभारी आरके मंसूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लिया। हंगामा कर रहे युवक को भी चोटें आई है। आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब ढ़ाई से पौने तीन के बीच वायरलेस पर सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति प्लेटफार्म-1 पर तोड़फोड़ कर रहा है। जिसके बाद युवक को हिरासत में लिया गया है। तोड़फोड़ में रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि टिकट मशीन सुरक्षित है। जिसके चलते टिकट वितरण का काम प्रभावित नहीं हुआ है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर कई विक्षिप्त घूमते रहते है, जिन्हें समय-समय पर वहां से हटाया जाता है। पर वह फिर अंदर घुस आते है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet