LATEST NEWS

बीजेपी के नए अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हुए पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा

भोपाल सिविल एविएशन और स्टील विभाग के केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए आखिरी दांव चल दिया है। अब कुछ ही दिनों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान संभव है। बुधवार रात भोपाल पहुंचे सिंधिया ने तीन प्रमुख नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद चर्चा चल पड़ी है कि एमपी के पूर्व मंत्री और पूर्व दतिया विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा अध्यक्ष नहीं बनाए जाएंगे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात को भोपाल पहुंचे और सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा के आवास पर जाकर मुलाकात की। इसके बाद सिंधिया मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग के मंत्री करण सिंह वर्मा के आवास जाकर भी मिले। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि एवं पंचायत विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करने पहुंचे। सियासी सरगर्मियां तेज बता दें, कि नरोत्तम और शिवराज से सिंधिया ने कुछ दिनों पहले भी मुलाकात की थी। लेकिन करण सिंह वर्मा से मुलाकात के बाद सरगर्मी तेज हेा गई है। करण सिंह वर्मा प्रदेश के सबसे ईमानदार मंत्रियों में गिने जाते हैं। इसके अलावा सिंधिया राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन भी पहुंचे। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का दावा सिंधिया से हुई मुलाकात के बाद स्वयं नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं। पार्टी काम देती रहे मैं काम करता रहूंगा। मिश्रा ने कहा कि संगठन की प्रक्रिया है। मंडल हो गए, जिला हो गए, फिर प्रदेश होंगे। इसके लिए पहले दिल्ली निपटे। क्रम के अनुसार हो रही चयन प्रक्रिया भाजपा के संगठन पर्व के तहत सबसे पहले बूथ अध्यक्ष चुने गए। उसके बाद मंडल अध्यक्षों का निर्वाचन हुआ, इसके बाद सभी 60 संगठनात्मक जिलों को अध्यक्ष मिले। अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए नाम सामने आना बचा हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री से मिले वर्तमान एमपी भाजपा अध्यक्ष मध्यप्रदेश के वर्तमान भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। इसके पहले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं। बुधवार को खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संगठन व पार्टी नेतृत्व के नेताओं से चर्चा की है।

भोपाल एम्स में बच्चों की किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा जल्द , 3 बच्चे चिन्हित

भोपाल एम्स में हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद जल्द मध्यप्रदेश का पहला बाल किडनी ट्रांसप्लांट होने जा रहा है। इसके लिए तीन बच्चों को चिन्हित किया गया है। बच्चों का उनके परिजनों के साथ मैचिंग टेस्ट किया जा रहा है। हाल ही में एम्स को बाल किडनी रोग देखभाल के लिए अंतरराष्ट्रीय श्रियर पुरस्कार मिला है।  यह इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी ने बाल किडनी रोग देखभाल में 2018 से 2024 तक कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के साथ सफल साझेदारी के लिए दिया है। जिसे एस भोपाल की ओर से डॉ. गिरीश भट्ट ने विश्व नेफ्रोलॉजी कांग्रेस 2025 में प्राप्त किया। यह इसलिए है अहम पुरस्कार पुरस्कार डॉ. रॉबर्ट डब्ल्यू श्रियर के नाम पर दिया जाता है, जो गुर्दा शोध और वैश्विक नेफ्रोलॉजी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जाने जाते हैं। यह समान उन संस्थानों को दिया जाता है। एस भोपाल अब विश्व के उन 57 आइएसएन सिस्टर रीनल सेंटर में से एक है, जिन्हें यह मान्यता मिली है। आइएसएन क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मिली मान्यता से एस की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगी। भारत और अन्य देशों में विभिन्न चिकित्सा केंद्रों को सहयोग प्रदान करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।- डॉ. अजय सिंह, निदेशक, एम्स एक साल में हुए 1000 डायलिसिस सत्र बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा मलिक ने बताया कि डायलिसिस यूनिट ने पिछले साल एक हजार से अधिक डायलिसिस सत्र और 150 प्लाज्मा एक्सचेंज सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इससे इन बच्चों की जान बचाई गई है। बाल किडनी रोग देखभाल को और बेहतर बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल नेफ्रोलॉजी संघ फैलोशिप और बाल रोग नेफ्रोलॉजी में डीएम कार्यक्रम शुरू किए हैं।

मुश्किल में मध्य प्रदेश के उपनेता प्रतिपक्ष, अब भ्रष्टाचार के मामले में खुली फाइल, भोपाल में ISBT प्रोजेक्ट में गड़बड़ी के आरोप

भोपाल मध्यप्रदेश में पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की काली कमाई और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सहित कई नेताओं पर हमलावर रहे हेमंत कटारे ईओडब्ल्यू के लपेटे में आ गए हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के साथ ही उनकी पत्नी, भाई योगेश कटारे और बहू समेत 7 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। EOW ने दर्ज की एफआईआर दरअसल, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने उन पर एफआईआर दर्ज की है। यह मामला भोपाल के आईएसबीटी प्रोजेक्ट में प्लॉट आवंटन में गड़बड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के तत्कालीन सीईओ केपी राही, ओएसडी मनोज वर्मा, मेसर्स हाई स्पीड मोटर्स और अन्य पर भी ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर आरोप है कि इन अधिकारियों ने साठगांठ कर कटारे परिवार को नियम विरुद्ध प्लॉट का आवंटन किया। जांच एजेंसी के पास यह शिकायत भोपाल के हर्षवर्धन नगर निवासी सीआर दत्ता द्वारा की गई है। शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने जांच की और भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के नियमों के खिलाफ जाकर एक निजी कंपनी को जमीन आवंटन का मामला उजागर किया। बताया जा रहा है कि हेमंत कटारे, योगेश कटारे, मीरा कटारे और रुचि कटारे पर धारा 120 वी, 420, 468, 471 भादंवि के तहत एफआईआर दर्ज की है।   वहीं, इस मामले में बातचीत करते हुए हेमंत ने कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने सरकार पर ब्लेकमेल करने का आरोप भी मढ़ा। हेमंत ने कहा कि जब मैं पहली बार विधायक बना तब भी मुझे पर 6 झूठे प्रकरण दर्ज हुए थे। बाद में कोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज भी कर दिया था। उनका दावा है कि वे इस मामले में कोर्ट जाएंगे और दोष मुक्त साबित होंगे।   आपको बता दें कि पिछले दिनों हेमंत कटारे ने पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह पर काफी हमलावर रहे थे। इसके बाद भूपेंद्र सिह ने हेमंत कटारे पर आरोप लगाते हुए जांच के लिए मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखा था।  

सीएम के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए कांग्रेस के सात विधायक, संगम में लगाई डुबकी, सियासी अटकलें तेज

महाकुंभ. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पूरे मंत्रिमंडल, सांसद और विधायकों के साथ प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे हैं. सभी संगम में पहुंच चुके हैं. सीएम साय ने सभी के साथ डुबकी लगाई. सभी लोग क्रूज में सवार होकर संगम में पहुंचे. बता दें कि महाकुंभ में स्नान करने राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट के मंत्री, बीजेपी के विधायक, सांसद और कांग्रेस के 6 विधायक आज प्रयागराज पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा आज छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल, विधानसभा अध्यक्ष, कांग्रेस के भी विधायक सभी प्रयागराज जा रहे हैं. संगम में स्नान कर सभी पुण्य के भागी बनेंगे. मां गंगा से छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना करेंगे. सीएम विष्णुदेव साय के साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी रवाना हुए हैं। कांग्रेस विधायकों के सीएम साय के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने से सियासत तेज हो गई है। हालांकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने साफ किया था कि जो विधायक कुंभ स्नान के लिए जाना चाहते हैं वह जा सकते हैं क्योंकि यह राजनीति का विषय नहीं आस्था का विषय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने प्रयागराज जाने को लेकर कहा, प्रयागराज की भूमि काे वंदन करने जा रहे हैं. नई ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ वापस आएंगे और नए विश्वास के साथ अपने आस्था को आगे बढ़ाएंगे. मां गंगा से सीएम साहब के लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे. छत्तीसगढ़ की जनता से मुख्यमंत्री रात के दो बजे तक मिलते रहते हैं, छत्तीसगढ़ की जनता से उनका मिलना कायम रहे, सीएम की एनर्जी बनी रहे, यही प्रार्थना करेंगे. कौन-कौन से कांग्रेस विधायक हुए रवाना सीएम साय और बीजेपी विधायकों के अलावा कांग्रेस के 7 विधायक भी महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राघवेंद्र सिंह ,बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव सीएम के साथ एक ही प्लेन में गंगा स्नान के लिए प्रयागराज के लिए रवाना हुए हैं। क्या कहा सीएम ने प्रयागराज रवाना होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। सीएम सय ने कहा- आज प्रयागराज महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ प्राप्त होगा। इस पुनीत अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करूंगा।

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती मरीज ने जब आंखें खोलीं तो बगल के बेड़ पर 22 दिनों से लापता पत्नी भर्ती मिली

 उन्नाव मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अपनी आंखें खोलीं तो उसके बगल वाले बेड पर 22 दिनों से लापता पत्नी भर्ती मिली. यह देख पति की आंखों में आंसू आ गए. लेकिन महिला अपने पति को पहचान नहीं सकी. क्योंकि सिर में गंभीर चोट आने से उसकी याददाश्त चली गई थी. अब पति अस्पताल में पत्नी की सेवा करता है, इसके चलते महिला की याददाश्त लौटने लगी है. उत्तर प्रदेश के उन्नाव का यह मामला है. शहर के केवटा तालाब बस्ती निवासी राकेश कुमार (50) की पत्नी शांति देवी (42) बीती 13 जनवरी को घर से अचानक गायब हो गई थीं. पति ने उनको उन्नाव से लेकर कानपुर, लखनऊ, कन्नौज तक तलाशा. लेकिन वह नहीं मिलीं. थक-हारकर पति ने 16 जनवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई. राकेश वेल्डिंग का काम करते हैं. पत्नी शांति के आलावा उनके घर में और कोई नहीं है. पत्नी के न मिलने पर वह तब से न तो काम पर गए और न ही घर गए. वह अपने दोस्त के यहां ही रहने लगे. इसी बीच, आंखों में दिक्क़त आने पर राकेश ने 6 फरवरी को अस्पताल में चेकअप कराया तो डॉक्टरों ने उनको ऑपरेशन कराने की सलाह दी. 7 फरवरी को मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद राकेश को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. जब राकेश की आंखों की पट्टी खुली तो उनके बगल के बेड पर भर्ती एक महिला मरीज ने पानी मांगा. महिला की आवाज़ सुनकर राकेश चौंक गए. पास जाकर देखा तो वह महिला कोई नहीं बल्कि, गुमशुदा पत्नी निकली. यह देख पति राकेश भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बह निकले. लेकिन सिर पर चोट पर चोट लगने की वजह से पत्नी कुछ बता नहीं पाई और न ही पति को पहचान पाई. जिला अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के बाद राकेश अपना सारा दुःखदर्द भूलकर फिर सिर्फ पत्नी की सेवा में ही लग गए ताकि किसी तरह से उनकी पत्नी ठीक हो जाए. राकेश ने बताया कि 13 जनवरी को उनकी पत्नी घर से कहीं चली गई थी. काफी तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो कोतवाली में शिकायत दर्ज़ करवाई. उधर, मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के बाद जब उनकी आंखों की पट्टी खोली गई तो बगल के बेड पर एक महिला ने पानी मांगा. पास जाकर देखा तो वह उनकी पत्नी शांति देवी ही थीं. जिनकी वह तलाश कर रहे थे. राकेश ने बताया कि जब से उनकी पत्नी जिला अस्पताल में मिली है, तब से वह उसकी सेवा कर रहे हैं. पत्नी भी उन्हें पहचाने लगी है. लेकिन उन्होंने जिला अस्पताल में सही से इलाज़ न मिलने का आरोप लगाया है. जिला अस्पताल के डॉक्टर कौशलेन्द्र प्रताप ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट थी. जब उसे लाया गया था तब वह कुछ भी बताने समझने लायक नहीं थी. उसका इलाज़ किया जा रहा है. पति को वह पहचानने लगी है. फिलहाल सुधार हो रहा है.  

आरसीबी ने स्पेशल कार्यक्रम में 31 वर्षीय पाटीदार को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की

नई दिल्ली बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। आरसीबी ने गुरुवार को एक स्पेशल कार्यक्रम में 31 वर्षीय पाटीदार को कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की। फाफ डुप्लेसी को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं करने के बाद से आरसीबी के नए कप्तान को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था।डुप्लेसी ने पिछले तीन सीजन में फ्रेंचाइजी की अगुवाई की। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के फिर से आरसीबी का कप्तान बनने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन फ्रेंचाइजी ने अपने फैसले से चौंका दिया। कोहली 2013 से 2021 के बीच आरसीबी के कप्तान थे, जिसके बाद डुप्लेसी को जिम्मेदारी मिली। कोहली की बजाए पाटीदार ही क्यों आरसीबी के कप्तान बने? दरअसल, यह बड़ा राज तीन दमदार कारणों में छुपा है। पाटीदार किए गए थे रिटेन पाटीदार पिछले कुछ सालों में आरसीबी का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई मैचों में कोहली के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से निकाला है। उन्होंने 2021 में आरसीबी की ओर से आईपीएल डेब्यू किया था। हालांकि, रजत 2022 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। लेकिन आरसीबी ने उनपर फिर भरोसा दिखाया और रिप्लेसमेंट के तौर पर वापसी हुई। उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में आरसीबी ने पाटीदर को 18वें सीजन के लिए रिटेन करने का निर्णय किया। आरसीबी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन प्लेयर रिटेन किए, जिसमें पाटीदार, कोहली के अलावा पेसर यश दयाल थे। ऐसे में यह अंदाजा लगाना कठिन नहीं कि पाटीदार टीम के लिए कितने अहम हैं। उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। घरेलू क्रिकेट में कप्तानी पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में बतौर कप्तान काफी प्रभावित किया है। उन्होंने सीमित ओवरों में मध्यप्रदेश की कमान संभाली और नेतृत्व क्षमता दिखाई। इस दौरान उनका बल्ला भी बोला। उनकी अगुवाई में मध्य प्रदेश ने घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 के फाइनल में एंट्री की। हालांकि, मध्य प्रदेश को फाइनल में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पाटीदार ने वनडे फॉर्मेट में आयोजित होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए अच्छी सूझबूझ का नमुना पेश किया। हालांकि, टीम विजय हजारे ट्रॉफी में सेमीफाइनल का सफर तय नहीं कर सकी थी। नए नेतृत्व से नई उम्मीद आरसीबी अब नए नेतृत्व पर भरोसा दिखाना चाहती है। 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के बाद से आरसीबी ने एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि पाटीदार ट्रॉफी का सूखा खत्म कर सकते हैं। आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने कहा, ”रजत में सादगी है, वह अपने आसपास के लोगों की परवाह करता है। हमने करीब से देखा है कि उसने मध्य प्रदेश का नेतृत्व कैसे किया, हमें यह बहुत पसंद आया।” वहीं, आरसीबी मैनेजमेंट के अलावा कोहली को भी पाटीदार की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा है। कोहली ने पाटीदार को कप्तान बनाए जाने पर कहा, “बधाई हो रजत। आपने अपने प्रदर्शन से आरसीबी फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई है। मुझे यकीन है कि आप फ्रेंचाइजी को आगे ले जाएंगे। आपने यह अर्जित किया है।” पाटीदार ने अभी तक 27 आईपीएल मैचों में 34.74 की औसत से 799 रन बनाए हैं।

अशोकनगर में एक युवक की छोटे भाई की शादी की खुशियां मातम में बदली, साइलेंट अटैक ने ली जान

अशोकनगर  अशोकनगर जिले के उरझुरु गांव में एक युवक की छोटे भाई की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 30 वर्षीय कुलदीप शर्मा की सोमवार शाम माता पूजन के दौरान अचानक मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत का कारण साइलेंट अटैक है। कुलदीप एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। वह माता पूजन के दौरान एक रिश्तेदार महिला का गिरा हुआ जेवर ढूंढ रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े और दोबारा उठ नहीं पाए। साइलेंट अटैक ने चिंता बढ़ा दी है। कुलदीप के छोटे भाई की शादी 12 फरवरी को होनी थी। सोमवार शाम घर में माता पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। कुलदीप के रिश्तेदार शिवकुमार शर्मा ने बताया कि वह मोबाइल से कुलदीप की तस्वीरें ले रहे थे। तभी एक महिला का कान का जेवर गिर गया। अंधेरा होने के कारण कुलदीप ने अपने मोबाइल की टॉर्च जलाई और जेवर ढूंढने के लिए झुका। अचानक वे वहां गिर पड़ा और उठ नहीं पाया। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार मौत का कारण साइलेंट अटैक लग रहा है। परिवार में मातम का माहौल कुलदीप शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। सोमवार को भी वे शादी के बाकी बचे कार्ड बांटने गए थे। शाम को माता पूजन के लिए वे कुछ देर पहले ही घर लौटे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों भरा माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल जाएगा। कुलदीप की अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी की तैयारियों की जगह अब घर में मातम छाया हुआ है। यह घटना मध्यप्रदेश में बढ़ते साइलेंट अटैक के मामलों की गंभीरता को दर्शाती है। हाल ही में विदिशा में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। साइलेंट अटैक क्या है ? साइलेंट अटैक को मेडिकल भाषा में साइलेंट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन कहा जाता है, दिल का दौरा पड़ने का एक ऐसा प्रकार है जिसमें सामान्य लक्षण जैसे सीने में दर्द या सांस लेने में तकलीफ नहीं होते हैं। इसलिए इसे पहचानना मुश्किल होता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है। युवाओं में बढ़ते साइलेंट अटैक के मामलों को देखते हुए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित जांच बेहद जरूरी है।

bageshwardham में 200 करोड़ से बनेगा मल्टी स्पेशियलिटी कैंसर अस्पताल, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

छतरपुर  छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 25 एकड़ में करीब 200 करोड़ की लागत से कैंसर अस्पताल बनेगा। इस आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम आएंगे। धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है की अस्पताल में कैंसर के मरीजों का निश्शुल्क इलाज होगा। साथ ही उनके लिए रहने, खाने और दवाओं तक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका पूरा खर्च बागेश्वर धाम ट्रस्ट उठाएगा। कथाओं में आने वाले दान से अस्पताल का निर्माण कथाओं से आने वाली दान दक्षिणा और चढ़ावे को अस्पताल के निर्माण और संचालन में लगाया जाएगा। अस्पताल को लेकर एक डिजिटल डिजाइन भी तैयार किया गया है। जिसके अनुसार अस्पताल का नाम बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट रहेगा, जिसमें देश विदेश के डाक्टर अपनी सेवाएं देंगे। करीब एक साल से बागेश्वर धाम को ठिकाना बना चुके जर्मनी के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एंजेल सहित उनकी टीम समय समय इस अस्पताल में सेवाएं देगी। चार चरणों में कैंसर अस्पताल की व्यवस्था पर फोकस रहेगा। अस्पताल बनने के बाद मेदांता और बिड़ला जैसे बड़े ग्रुपों से अनुबंध किए जा सकते हैं। कैंसर अस्पताल से मेडिकल कालेज बनाए जाने तक की प्लानिंग धाम ट्रस्ट ने की है। 26 फरवरी को आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 24 फरवरी को धाम पर सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। इसमें 251 कन्याओं में आदिवासी परिवारों की 108 कन्याओं का विवाह होगा। जिनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 26 को बागेश्वर धाम आ रही हैं। कन्या विवाह सम्मेलन के लिए करीब नौ राज्यों से करीब एक हजार आवेदन फार्म आए हैं। इन आवेदनों के आधार पर बागेश्वर धाम की 60 सदस्यीय टीम घर-घर पहुंची और सर्वे टीम ने ग्रामीण, पड़ोसियों, जनप्रतिनिधियों आदि से पूछने के बाद जो मानदंड निर्धारित किए गए थे उनके आधार पर 251 बेटियां विवाह के लिए चयनित की गईं हैं। 251 कन्याओं में चार दिव्यांग, 54 अनाथ, 94 बेटियां पितृहीन हैं। 24 फरवरी को ग्रेट खली करेंगे फाइट जाने माने रेसलर द ग्रेट खली 24 फरवरी को बागेश्वर धाम में फाइट करते हुए नजर जाएंगे। सीडब्ल्यूई (कंटेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट) की तर्ज पर फाइट कार्यक्रम होगा। कुश्ती में हाथ आजमाने वाले युवाओं को प्रेरणा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा जा रहा है।

प्रदेश में 3.7 डिग्री तक लुढ़का दिन का तापमान, 11 शहरों में 30° से नीचे आया पारा, 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल फरवरी में मध्य प्रदेश के मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान है। फिलहाल किसी भी जिले को लेकर कोई बादल बारिश या सर्दी कोहरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है।वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के साथ ऊपरी स्तर पर हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो भोपाल में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है। इसके बाद फिर पारा चढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक रैकवार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हुआ है। इस वजह से बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रात में भी पारा लुढ़क सकता है। 14 और 15 फरवरी को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया, फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होंगे। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। इन शहरों में लुढ़का दिन का तापमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भोपाल-इंदौर में 28.8 डिग्री, धार में 28.9 डिग्री, ग्वालियर में 27.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 29 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री, रायसेन में 28 डिग्री, नरसिंहपुर में 28 डिग्री, नौगांव में 28.1 डिग्री, सीधी में 29.8 डिग्री, मलाजखंड में 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरी ओर, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, गुना, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी और उज्जैन में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। खंडवा में सबसे ज्यादा 33.1 डिग्री और खरगोन में पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार-बुधवार की रात में भी तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिली। शहडोल के कल्याणपुर में 9.3 डिग्री और पचमढ़ी में 9.7 डिग्री रहा। बाकी शहरों में पारा इससे अधिक दर्ज किया गया। क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके अलावा अभी अन्य कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।13 फरवरी को दिन-रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी लेकिन दिन में गर्मी का असर रहेगा। 14 फरवरी को दिन-रात का पारा गिरेगा। 15 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा, इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने से फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। इस बार 2 महीने कड़ाके की ठंड, जनवरी में मिला-जुला असर इस बार शुरुआती दो महीने यानी, नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। नवंबर की बात करें तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए। भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए गए। अब बात जनवरी की। शुरुआत 10 से 15 दिन तक कड़ाके की ठंड का दौर रहा, लेकिन फिर तेवर ठंडे हो गए। ठंड के दो दौर आए, जबकि तीन बार मावठा गिरा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया, जनवरी में ठंड का असर जरूर रहा, लेकिन पिछले 10 साल के ट्रेंड के अनुसार तेज सर्दी नहीं पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं होने से तेज बारिश का दौर नहीं रहा। न ही ओले गिरे, जबकि जनवरी में ओला-बारिश का दौर भी रहता है।

मुख्यमंत्री महाकाल स्टेडियम का 15 फरवरी को लोकार्पण करेंगे, नए पुल के बीच में 19 मीटर चौड़ी जगह बनाई गई

उज्जैन बाबा महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 15 फरवरी से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए एक और नया प्रवेश द्वार खुलने जा रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रुद्रसागर पर बनाए नए ब्रिज का लोकार्पण करेंगे. इसका निर्माण 25 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. इस ब्रिज के खुलने से श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे चारधाम मंदिर से आने वाले दर्शनार्थियों की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर कम हो जाएगी. रुद्रसागर पर बना 200 मीटर लंबा ब्रिज उज्जैन स्मार्ट सिटी कंपनी ने मई 2022 में इस ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया था. यह ब्रिज 200 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा है, जबकि मध्य में 19 मीटर चौड़ी जगह छोड़ी गई है. पहले इस ब्रिज को 2023 के अंत तक पूरा करने की योजना थी, लेकिन निर्माण में करीब डेढ़ साल की देरी हुई. अब यह पूरी तरह तैयार है और जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा. ब्रिज से मिलेगा लाइट एंड साउंड शो का आनंद इस नए ब्रिज पर खड़े होकर भक्त जल्द ही शुरू होने वाले लेजर लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकेंगे. 500 से अधिक श्रद्धालु एक साथ खड़े होकर भगवान शिव के प्राकट्य और उज्जयिनी की गौरवशाली गाथा को देख और सुन सकेंगे. वर्तमान में महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए छह रास्ते हैं. इस ब्रिज के खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं को सातवां मार्ग मिल जाएगा, जिससे भीड़ नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी. मुख्यमंत्री नगर निगम द्वारा दशहरा मैदान पर 4 करोड़ 43 लाख रुपये से बनाए राजाभाऊ महाकाल स्टेडियम, मोती नगर में चार करोड़ 33 लाख के श्रीकृष्ण आश्रय सभा मंडप और त्रिवेणी शनि मंदिर के समीप बनाए हाल का लोकार्पण भी करेंगे। महाशिवरात्रि पर ब्रिज रहेगा बंद लोकार्पण के बाद यह मार्ग भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा, हालांकि 27 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर इसे बंद रखा जाएगा. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के अनुसार महाशिवरात्रि पर भीड़ के कारण इस ब्रिज को बंद रखा जाएगा. लोकार्पण के बाद शुरू हो जाएगी आवाजाही इसके पहले मुख्यमंत्री सरपंचों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में बुधवार को प्रशासनिक अमला लगा नजर आया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लोकार्पण के बाद पैदल पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी। मंदिर पहुंचने का नौवां रास्ता तैयार श्रद्धालु, शक्ति पथ पर पिनाकी द्वार से आगे माधवगंज स्कूल के सामने रुद्रसागर पर बनाए पुल के रास्ते महाकाल महालोक में मानसरोवर भवन के सामने पहुंचकर महाकाल मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। पुल बनने से मंदिर पहुंच के लिए नौवां रास्ता तैयार हो गया है। पुल 200 मीटर लंबा और छह मीटर चौड़ा है। पुल के मध्य 19 मीटर चौड़ी जगह है, जहां कुछ देर खड़े रहकर श्रद्धालु रुद्रसागर और आसपास की खूबसूरती निहार सकेंगे। यहीं से महाकाल मंदिर के शिखर के दर्शन भी कर सकेंगे।

पाकिस्तान ने LoC पर किया सीजफायर उल्लंघन, Indian army ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

अखनूर पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय पोस्टों पर बिना उकसावे के फायरिंग की। इसके बाद भारतीय सेना ने उन्हें उचित जवाब दिया। सुरक्षा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सैनिकों की फायरिंग में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा एक आईईडी विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। गलती से सुरंग पर चढ़ने से एक अधिकारी भी घायल इसी बीच भारतीय अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को इंडियन आर्मी के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) को भी मामूली चोटें आईं। वे शाम को गलती से सुरंग पर चढ़ गए थे। जेसीओ आतंकवादी घुसपैठ रोकने वाले गश्ती दल का हिस्सा थे। घायल अधिकारी का हॉस्पिटल में इलाज जारी है। भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष विराम समझौते को 25 फरवरी, 2021 को फिर से लागू करने के बाद से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन बहुत दुर्लभ हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के तर्कुंडी क्षेत्र में एक अग्रिम पोस्ट पर बिना उकसावे के फायरिंग की। भारतीय सेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और परिणामस्वरूप दुश्मन बलों में भारी नुकसान हुआ। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (JCO) को इस शाम उसी क्षेत्र में एक लैंडमाइन पर कदम रखते हुए मामूली चोटें आईं। घायल अधिकारी को सेना के अस्पताल में भेजा गया। अधिकारियों ने यह भी कहा कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि पिछले सप्ताह सीमा पार से शत्रुतापूर्ण गतिविधियां बढ़ी हैं। यह इस साल का पहला संघर्ष विराम उल्लंघन था और पांच दिनों में सीमा पार चोथी घटना थी। सोमवार को, एक सैनिक को राजौरी जिले के नॉशेरा सेक्टर में कालाल क्षेत्र में एक अग्रिम पोस्ट की निगरानी करते हुए सीमा पार से गोली लगने के कारण चोट आई। 8 फरवरी को राजौरी के केरी सेक्टर में भारतीय सेना की एक गश्ती पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी। आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने के अवसर का इंतजार कर रहे थे। 4 और 5 फरवरी की रात कृष्णा घाटी सेक्टर में लैंडमाइन विस्फोट से आतंकवादियों को नुकसान हुआ था। वे भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। 10 फरवरी को जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC), लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा का जायजा लिया। भारतीय सेना ने बताया, “GOC व्हाइट नाइट कोर, GOC एस ऑफ स्पेड्स और GOC क्रॉस्ड स्वोर्ड डिवीज़न के साथ राजौरी सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान सुरक्षा स्थिति और पाकिस्तानी गतिविधियों का ऑपरेशनल अपडेट लिया।” भारत-पाकिस्तान के बीच 2021 में युद्धविराम का समझौता रिन्यू हुआ था भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते को रिन्यू किया था। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LoC) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे। तब इस्लामाबाद और नई दिल्ली में जारी एक संयुक्त बयान में इसका ऐलान किया गया था। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाकिस्तान समझौते का उल्लंघन करता आया है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन की अन्य घटनाएं… 14 फरवरी 2024: 20 मिनट तक भारत-पाक के बीच गोलीबारी हुई, कोई घायल नहीं 14 फरवरी की शाम 5.50 बजे जम्मू के मकवाल में BSF चौकी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने गोलीबारी की। BSF ने भी इस गोलीबारी का जवाब दिया। BSF के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक गोलियां चलीं। हालांकि, गोलीबारी में BSF का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ है। 8 नवंबर 2023: सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बॉर्डर पर गोलीबारी, BSF जवान शहीद 8 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने नयनपुर पोस्ट पर फायरिंग की थी। BSF जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में BSF जवान लाल फर्न किमा घायल हुए थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। यह गोलीबारी रात 12:20 बजे हुई थी। 26 अक्टूबर 2023: पाकिस्तान ने मोर्टार दागे, एक BSF जवान और महिला घायल जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान ने 26 अक्टूबर को सीज फायर का उल्लंघन किया। इंटरनेशनल बॉर्डर पर रात 8 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें BSF का एक जवान और एक महिला घायल हो गई। 17 अक्टूबर 2023: 2021 के शांति समझौते के बाद पहली बार पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 17 अक्टूबर को पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की थी। इसमें दो BSF जवान घायल हुए थे। घटना इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुबह 8:15 बजे हुई थी। BSF ने बताया था कि जवान बिजली के खंभे में चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे, तभी गोली लगी। 2020 में रिकॉर्ड सीजफायर उल्लंघन पाकिस्तान ने 2020 में रिकॉर्ड 4100 से ज्यादा बार सीजफायर तोड़ा था। इस दौरान नवम्बर में 128 बार, जबकि अक्टूबर में 394 बार सीजफायर तोड़ा। 2020 में सीजफायर उल्लंघन में जम्मू-कश्मीर के 21 लोगों की मौत हुई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 2019 में 3233 बार सीजफायर तोड़ा गया। 2015 में 405 बार और उससे पहले 2014 में 583 बार सीजफायर तोड़ा गया।

मुरार में बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहीं कारोबारी की पत्नी की आखों में मिर्ची डालकर बच्चे को किडनैप कर लिया गया

ग्वालियर ग्वालियर शहर के मुरान क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बच्चे के अपहरण की वारदात सामने आई है। कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी जब बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थीं, तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद बच्चे को उठाकर बाइक पर बैठ भाग निकले। कारोबारी की पत्नी उनके पीछे दौंड़ी लेकिन तब तक वो दूर निकल गए थे। यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर किडनैपर्स की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से माता-पिता और आस-पास के लोग सड़क पर बैठ गए हैं। कारोबारी और उनकी पत्नी पुलिस से बार-बार अपने बच्चे को वापस लाने की गुहार कर रहे हैं। बच्चे की जानकारी देने वाले को 30 हजार का इनाम मुरार सीपी कॉलोनी से किडनैप हुए बच्चे (शिवाय गुप्ता) या अपहरणकर्ताओं की जानकारी देने वाले को आईजी अरविंद सक्सेना 30,000 रुपये की इनाम राशि देने घोषणा की है। उन्होंने जानकारी देने के‍ लिए +91 91310 46472 नंबर जारी किया है। अपहरण का ये पूरा मामला ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुबह कारोबारी की पत्नी स्कूटी से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। इस दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बदमाशों ने महिला की आंख में मिर्ची झोंक दी और बच्चे को उठा कर ले गए। जिस बच्चे का अपहरण हुआ है उसका नाम शिवाय बताया जा रहा है। उसके पिता राहुल गुप्ता जिले के बड़े शक्कर कारोबारी हैं। घटना की जानकारी लगते ही मुरार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पूरे इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश कर रही है। घटना का कारोबारियों ने किया विरोध ग्वालियर में हुए अपहरण की घटना से जिले के कारोबारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस जितनी जल्दी हो सके कार्रवाई करें नहीं तो हम व्यापारी आगे के कदम उठाएंगे। व्यापारियों ने घटना के विरोध में मुरार बाजार बंद करने की घोषणा की है। साथ ही मामले में जल्दी कार्रवाई न होने पर अनशन करने की भी बात कही है।  

भाजपा राजधानी को ‘मिनी’ भारत के रूप में दिखाना चाहती ,नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर तमाम तरह की चर्चा चल रही है। कई लोगों के नाम सीएम रेस में चल रहे हैं। पार्टी ने साफ किया है कि 14 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू में ग्रैंड शपथग्रहण समारोह होगा। इसी बीच भाजपा राजधानी को ‘मिनी’ भारत के रूप में दिखाना चाहती है। इसके लिए नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभिन्न जातियों को साधने में मदद मिलेगी पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार में दो उपमुख्यमंत्री रखने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘इसकी बहुत संभावना है क्योंकि ऐसा कई अन्य राज्यों में भी किया गया है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के नेताओं को समायोजित करने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। पार्टी शासित राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ऐसा किया गया है।’ रविवार को बैठक संभव यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के विचाराधीन है, जो इस पर अंतिम फैसला लेगा, साथ ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों को भी अंतिम रूप देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीकेंड पर विदेश यात्रा से स्वदेश लौटने के बाद भाजपा के सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि सदन के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होने की संभावना है, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। पीएम ने दिल्ली को कहा था ‘मिनी इंडिया’ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को ‘मिनी भारत’ का प्रतिबिंब बताया था। दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा, ‘पंजाबी, सिख, पूर्वांचली, उत्तराखंडी, वैश्य, जाट समेत समाज के विभिन्न वर्गों से भाजपा नेता अब विधायक बन गए हैं, जिन्हें हमारी सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनाने का विचार पार्टी की इस प्रक्रिया में मदद करेगा। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के रूप में भाजपा विधायकों के कई नाम चर्चा में हैं। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अगर भाजपा का मुख्यमंत्री एक समुदाय से होगा, तो उपमुख्यमंत्री के पद का प्रयोग उन अन्य लोगों के दावों को संतुलित करने के लिए किया जा सकता है, जिनके समुदाय जैसे कि महिला, सिख, जाट या बनिया ने पार्टी को दिल्ली में इतनी शानदार जीत दिलाई है।’ रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार जल्द ही छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन करेगी जो चार साल से लंबित है। सीएम रेस में किस-किसके नाम सीएम रेस में कई लोगों के नाम चल रहे हैं। जिनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराया है। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने करनैल सिंह और राज कुमार भाटिया जैसे कुछ नवनिर्वाचित विधायकों को भी शीर्ष पद का संभावित दावेदार बताया है।

3 टॉवर, 12-12 मंजिल, अस्पताल, लाइब्रेरी-कैंटीन… 150 करोड़ से तैयार RSS का नया दफ्तर

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बुधवार को दिल्ली में अपने नए कार्यालय परिसर ‘केशव कुंज’ का उद्घाटन किया। यह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह करीब 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इसमें टावर, ऑडिटोरियम, एक पुस्तकालय, एक अस्पताल और एक हनुमान मंदिर शामिल हैं। इस भवन का निर्माण सार्वजनिक दान से 150 करोड़ की लागत से हुआ है। इसका उद्देश्य RSS के बढ़ते कार्यों को समर्थन देना है। केशव कुंज का डिजाइन इस प्रकार किया गया है कि यह कार्यक्रमों, प्रशिक्षण और बैठकों के लिए एक आदर्श स्थान बने। पुस्तकालय शोध कार्यों को सहायता प्रदान करेगा, जबकि ऑडिटोरियम में बड़े आयोजनों का आयोजन किया जा सकेगा। इस परिसर में पांच बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी है। यह परिसर दिल्ली के झंडेवाला में स्थित है और 4 एकड़ में फैला हुआ है। इसके निर्माण में 150 करोड़ का खर्च हुए हैं। इसके विशाल आकार के कारण यह भाजपा के मुख्यालय से भी बड़ा है। इसमें RSS के कार्यालय, आवासीय स्थान और अन्य गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। आरएसएस की नई मुख्यालय में तीन टावर हैं। इनका नाम साधना, प्रेरणा और अर्चना रखा गया है। इन टावरों में कुल मिलाकर 300 कमरे हैं। साधना टावर में संगठन के कार्यालय हैं। बाकी दोनों में आवासीय परिसर हैं। इन दोनों आवासीय टावरों के बीच एक बड़ा खुला स्थान है, जिसमें एक सुंदर बगीचा और आरएसएस के संस्थापक केशव बालिराम हेडगेवार की मूर्ति भी स्थित है। केशव कुंज परिसर में 135 कारों की पार्किंग की सुविधा है, जिसे भविष्य में 270 कारों तक विस्तारित किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, RSS कार्यकर्ताओं और संघ से जुड़े लोगों ने इस परिसर के निर्माण के लिए दान दिया है। करीब 75,000 लोगों ने 5 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक का योगदान किया है। यह भवन पारंपरिक राजस्थान और गुजरात के वास्तुकला से सजा हुआ है। इसमें 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम का उपयोग किया गया है। लकड़ी के उपयोग को कम किया गया है। इस कार्यालय में एक पुस्तकालय भी है जिसे ‘केशव पुस्तकालय’ के नाम से जाना जाएगा। यहां संघ के शोध कार्य किए जाएंगे। अनूप दवे ने किया डिजाइन नए आरएसएस मुख्यालय (RSS Headquarters Delhi) को गुजरात के आर्किटेक्ट अनूप दवे ने डिजाइन किया है। सूत्रों के अनुसार, पहले गुजरात सरकार की परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। इस परियोजना में शामिल बिल्डर दिल्ली स्थित ऑस्पिशियस कंस्ट्रक्शन है, जो राष्ट्रीय राजधानी में बड़े पैमाने पर मॉल, व्यावसायिक परिसर और पार्किंग परिसर बनाता है। हालांकि, यह फर्म इससे पहले संघ की इमारतों के निर्माण से भी जुड़ी रही है, जैसे कि दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) का धर्म यात्रा महासंघ भवन, और रोहिणी में श्री जगन्नाथ सेवा संघ भवन और अशोक विहार में सनातन भवन जैसी अन्य हिंदू धार्मिक संरचनाएं। पिछले आठ वर्षों से आरएसएस झंडेवाला स्थित उदासीन आश्रम से काम कर रहा था, जिसे उसने अपने मुख्यालय के नए निर्माण के लिए किराए पर लिया था। सूत्रों ने बताया कि संघ पदाधिकारियों ने पिछले साल सितंबर से धीरे-धीरे नए भवन में स्थानांतरण शुरू कर दिया था और अब उन्होंने उदासीन आश्रम कार्यालय को पूरी तरह से खाली कर दिया है, हालांकि नए मुख्यालय के कुछ हिस्सों में आंतरिक साज-सज्जा का काम अभी भी जारी है। आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि नागपुर और मध्य प्रदेश के बाद दिल्ली तीसरा स्थान था, जहां आरएसएस ने अपने कार्यालय स्थापित किए। यहां हमारा पहला कार्यालय 1939 में खोला गया था, जो वर्तमान मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर है। 1962 में यहीं एक मंजिला कार्यालय बना और 1980 के दशक में एक और मंजिल जोड़ी गई। 2016 तक यह कार्यालय बना रहा, जब केशव कुंज परियोजना शुरू की गई। RSS New Headquarters: “साधना”, “प्रेरणा” और “अर्चना” तीन नए टावर आरएसएस मुख्यालय के तीन नए टावरों – जिनका नाम “साधना”, “प्रेरणा” और “अर्चना” है। इसमें में कई कॉन्फ्रेंस हॉल और ऑडिटोरियम के अलावा 300 कमरे और कार्यालय स्थान शामिल हैं। साधना में आरएसएस के सभी कार्यालय हैं, जबकि प्रेरणा और अर्चना आवासीय परिसर हैं। प्रेरणा और अर्चना टावरों के बीच एक बड़ा खुला स्थान है, जिसमें एक सुंदर लॉन और आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की मूर्ति है। संघ के अनुसार, यह स्थान दैनिक शाखा आयोजित करने के लिए अलग रखा गया है। परिसर में पार्किंग की जगह भी है, जिसमें वर्तमान में 135 कारें खड़ी की जा सकती हैं और समय के साथ इसकी क्षमता को बढ़ाकर 270 किया जा सकता है। यहां तीन बड़े ऑडिटोरियम हैं, जिनकी कुल क्षमता 1,300 से ज़्यादा लोगों की है। इनमें से एक ऑडिटोरियम, जिसमें स्टेडियम जैसी सीटें और कुशन वाली सोफा सीटें हैं, जिसका नाम पूर्व वीएचपी अध्यक्ष और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता अशोक सिंघल के नाम पर रखा गया है। संघ सूत्रों के अनुसार, भवन की खिड़कियों को राजस्थान और गुजरात की पारंपरिक वास्तुकला से प्रेरित करके सजाया गया है। उन्होंने बताया कि लकड़ी बचाने के लिए भवन में 1,000 ग्रेनाइट फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। आरएसएस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि पूरे परिसर को इस तरह से बनाया गया है कि इसमें पर्याप्त रोशनी और हवा मिलती है। छत पर लगाए गए सौर पैनल इमारत की बिजली खपत की 20 प्रतिशत ज़रूरतों को पूरा करेंगे। मुख्यालय द्वारा उत्पादित सभी सीवेज को साफ करने के लिए पर्याप्त क्षमता वाला एक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी है। इस तरह हम शहर के नालों में बिल्कुल भी सीवेज नहीं छोड़ेंगे।  मेस और कैंटीन की सुविधा केशव कुंज में मेस और कैंटीन की सुविधा भी है, जिसमें सामुदायिक भोजन के लिए बड़ी जगह आवंटित की गई है। साधना टॉवर की 10वीं मंजिल पर केशव पुस्तकालय है, जो इन-हाउस लाइब्रेरी है। 25 लोगों की बैठने की क्षमता और शोध के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए क्यूबिकल्स के साथ, यह उन लोगों के लिए खुला है जो संघ परिवार पर शोध करना चाहते हैं। इस इमारत में दिल्ली प्रांत कार्यालय और सुरुचि प्रकाशन के कार्यालय भी होंगे, जो संघ पर किताबें प्रकाशित करता है।  पांच बिस्तरों वाला एक अस्पताल नए आरएसएस मुख्यालय में बीमार कार्यकर्ताओं को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए पांच बिस्तरों वाला एक अस्पताल और … Read more

MLA अमानतुल्लाह खान ने अग्रिम जमानत के लिए दायर की याचिका, कोर्ट से भगोड़े आरोपी शावेज को भगाने का है आरोप

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है जिस पर आज सुनवाई होनी है. खान पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने और कोर्ट से घोषित अपराधी को फरार करवाने में मदद की थी. इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान तीन दिन से फरार हैं. सोमवार को दर्ज एफआईआर के बाद से वे पुलिस के सामने नहीं आए हैं. दिल्ली पुलिस की कई टीमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में उनकी तलाश कर रही हैं. भगोड़े आरोपी के मामले में हुआ था ये खुलासा दिल्ली के जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित तौर पर नेतृत्व करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. कोर्ट ने जिस आरोपी शावेज़ खान को PO (भगोड़ा) घोषित किया हुआ है विधायक अमानतुल्ला खान उसको बचा रहे थे. वहीं अमानतुल्लाह खान ने कल दावा किया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने रेड के दौरान जिस शावेज़ को पकड़ा था वो जमानत पर था और उसने जमानत के कागजात दिखाए थे. जबकि कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक शावेज़ खान को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ है. इसी शावेज़ खान को जामिया इलाके में क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा था तब अमानतुल्लाह और उनके कुछ समर्थकों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला किया और आरोप को पुलिस के कब्जे से छुड़वा कर फरार करवा दिया. अमानतुल्लाह का दावा वहीं अमानतुल्लाह ने पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने इस दावे को खारिज कर दिया है. उनके घर पर दो बार नोटिस चस्पा किया गया है. पुलिस ने उन पर अपराधियों को भगाने, सरकारी काम में बाधा डालने और माहौल बिगाड़ने के आरोप लगाए हैं. अमानतुल्लाह खान ने 12 फरवरी को लिखे पत्र में कहा, “दिल्ली पुलिस के कुछ लोग मुझे झूठे मामले में फंसा रहे हैं. जिस व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार करने आई थी, वो जमानत पर है. पुलिस अपनी गलती छिपाने के लिए मुझे झूठे मामले में फंसा रही है.” उन्होंने कहा कि उन्हें सोमवार को उनके इलाके में लगे कुछ अस्थायी पंपों के खराब होने की सूचना मिली थी. इसका जायजा लेने वे मौके पर पहुंचे थे. आप’ विधायक का दावा है कि उस व्यक्ति को 2018 में साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी. इसके बावजूद सादे कपड़ों में मौजूद लोग, जो खुद को पुलिस बता रहे थे, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे. लोगों को धमका रहे थे. उन लोगों ने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया और उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. इसके बाद उस व्यक्ति ने उन्हें कोर्ट का आदेश दिखाया, तो वे चले गए.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet