LATEST NEWS

मारे गए 31 उग्रवादियों में हुंगा कर्मा भी शामिल है, 8 लाख का था इनाम, 28 की हुई पहचान, पुलिस का दावा

बीजापुर छत्तीसगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को दावा किया कि मारे गए 31 माओवादियों में से 17 पुरुष और 11 महिलाओं सहित 28 की पहचान कर ली गई है। इन सभी के सिर पर कुल 1.10 करोड़ रुपये का इनाम था। मारे गए माओवादियों में 6 जनवरी को हुए आईईडी विस्फोट का मास्टरमाइंड भी शामिल है। विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की जान चली गई थी। इसके अलावा कई अन्य घातक हमले भी हुए थे। बस्तर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए 31 उग्रवादियों में हुंगा कर्मा भी शामिल है, जो प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के पश्चिम बस्तर डिविजन का सचिव था और उसके सिर पर 8 लाख रुपये का इनाम था। आईजी ने कहा, ‘वह 6 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। कर्मा 2006 के मुरकीनार कैंप हमले के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे और 2007 के रानीबोदली कैंप हमले के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें 55 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे।’ कर्मा, जिसे सोनकू नाम से भी जाना जाता है, माओवादियों की एक डिविजनल कमेटी का सदस्य था। सुंदरराज ने बताया कि वह 1996 में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था और उसके खिलाफ बीजापुर जिले के विभिन्न पुलिस थानों में पुलिस टीमों और शिविरों पर हमले, अपहरण और हत्याओं सहित आठ नक्सली-संबंधित मामले दर्ज थे। मारे गए 31 उग्रवादियों में से 28 की पहचान कर ली गई है। इसमें 17 पुरुष और 11 महिलाएं हैं, जिनपर सामूहिक रूप से 1.10 करोड़ रुपए का इनाम था। आईजी ने कहा, ‘इन 28 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं, जबकि बाकी तीन की पहचान की कोशिश जारी हैं।’ इस साल अब तक राज्य में 81 माओवादियों को मार गिराया गया है, जिनमें से 65 बस्तर डिविजन में मारे गए हैं। इसमें बीजापुर और छह अन्य जिले भी शामिल हैं। आईजी ने बताया कि इस साल बस्तर क्षेत्र में विभिन्न एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 77 फायरआर्म बरामद किए हैं, जिनमें दो एके-47 राइफलें, पांच सेल्फ-लोडिंग राइफलें (एसएलआर), दो इंसास राइफलें और तीन .303 राइफलें शामिल हैं।

Samsung जल्द ही लॉन्च करने वाला है स्मार्टफोन Galaxy A56 5G

नई दिल्ली Samsung जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A56 5G को लॉन्च करने वाला है। यह फोन Galaxy A55 का सक्सेसर होगा और हाल ही में लीक हुई जानकारियों से इसके फीचर्स और डिजाइन के बारे में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च हो सकता है। डिजाइन और कलर ऑप्शंस मशहूर टिपस्टर Evan Blass ने हाल ही में Galaxy A56 के 360-डिग्री रेंडर्स शेयर किए हैं, जिससे फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शंस का पता चलता है। इस स्मार्टफोन को ग्रे, पिंक, ब्लैक और ग्रीन रंगों में पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट एज और होल-पंच AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा, Galaxy A55 में देखा गया पावर और वॉल्यूम बटन के लिए उठे हुए फ्रेम सेक्शन को Galaxy A56 में भी बरकरार रखा गया है। कैमरा डिज़ाइन में बदलाव Galaxy A56 के बैक पैनल में नए डिज़ाइन का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीन कैमरा लेंस ब्लैक आउट वर्टिकल आइलैंड में मौजूद होंगे। इसमें LED फ्लैश भी शामिल किया गया है। फोन का बैक पैनल ग्लास का बना होगा, जबकि फ्रेम में मेटल का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यह पहले के पॉलीकार्बोनेट फ्रेम वाले मॉडल से अलग होगा। स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स डिस्प्ले: 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रोसेसर: Samsung Exynos 1580 चिपसेट रैम और स्टोरेज: 12GB तक की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज बैटरी: 5000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट गौर करने वाली बात यह है कि Samsung Galaxy S25 जैसे फ्लैगशिप फोन में भी सिर्फ 25W चार्जिंग दी गई है, जबकि Galaxy A56 में 45W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप Galaxy A56 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:     50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)     12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस     5MP मैक्रो लेंस सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो कि इसके पिछले मॉडल से अपग्रेड होगा। सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स Galaxy A56 स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, लीक हुई जानकारी के अनुसार, यह स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। लॉन्च डेट और उपलब्धता Galaxy A56 के ऑफिशियल सपोर्ट पेज भारत और यूके जैसे देशों में लाइव हो चुके हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसका लॉन्च अब बहुत करीब है। फोन के मॉडल नंबर A566E/DS और A566B/DS सामने आए हैं, जो डुअल-सिम सपोर्ट की पुष्टि करते हैं। Samsung के इस स्मार्टफोन को लेकर टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा हो रही है। अब देखना यह होगा कि यह फोन अपने प्राइस सेगमेंट में कितना दमदार साबित होता है।

आतिशी ने कहा- 8 मार्च तक महिलाओं को खाते में पैसे भेजने का था वादा, एक बहाना बना सकती है BJP

नई दिल्ली दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अपने वादों को पूरा नहीं करना चाहती है और इसके लिए आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का बहाना बना सकती है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के दौरान दिल्ली की आर्थिक स्थिति मजबूत किए जाने का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने 8 मार्च तक सभी महिलाओं के खातों में 2500 रुपए की पहली किस्त भेजने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा करने का उनका इरादा नहीं है। भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनने पर ‘महिला समृद्धि योजना’ लागू करने का वादा किया है। आतिशी ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘भाजपा ने दिल्ली चुनाव में कई वादे किए। उन्होंने मोदी की गारंटी नाम से पर्चा बांटा जिसमें पहला वादा है कि दिल्ली की हर महिला को 2500 रुपए मासिक दिए जाएंगे। भाजपा ने बार-बार कहा कि पहली कैबिनेट में महिलाओं को ढाई हजार मासिक आर्थिक सहायता देने का निर्णय होगा और 8 मार्च तक दिल्ली की हर महिला के खाते में पहली किस्त आ जाएगी। भाजपा के सूत्रों के हवाले से हमें पता चला है कि ना सिर्फ ढाई हजार बल्कि बाकी सारे वादे जो भाजपा ने किए थे उनको पूरा करने का उनका कोई इरादा नहीं है।’ कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में विधायकों के बीच लड़ाई झगड़ा चल रहा है कि कौन किस विभाग का मंत्री बनेगा कि कौन कितनी लूट कर सकता है। आतिशी ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार पर ठीकरा फोड़कर बहाना बनाएगी और वादे पूरे नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने (भाजपा) प्लान बनाया है कि अपने वादे ना पूरा करने का ठीकरा वो आम आदमी पार्टी पर फोड़ेंगे और कहेंगे कि हम इसलिए वादे पूरे नहीं कर पाए क्योंकि दिल्ली सरकार के पास पैसे नहीं है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली सरकार को वित्तीय संकट में डाल दिया। ये बहाना करके अपनी लूट को छिपाने की कोशिश करेंगे, अपने वादे तोड़ने के बहाने बनाएंगे।’ दिल्ली की आर्थिक हालत पर क्या बोलीं आतिशी आतिशी ने 2015 से 2025 के बीच दिल्ली आर्थिक हालत में आए बदलाव की चर्चा की और दावा किया कि यह मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में इसका बजट 31 हजार करोड़ रुपए का था जो 2024-25 में बढ़कर 77 हजार करोड़ रुपए का हो गया। 10 साल में इसमें 46 हजार करोड़ का इजाफा हुआ, ढाई गुना से वृद्धि ज्यादा हो गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्जे में भी भारी कमी की है। उन्होंने कहा कि जीडीपी डेब्ट रेशियो 2014 में 6.6 फीसदी था, 2023 में 3.9 पर्सेंट हो गया और 2025 में जब सरकार छोड़कर जा रहे हैं तो मात्र 3 फीसदी है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने पुरानी सरकार का कर्जा भी चुकाया। आतिशी ने कहा कि 2022 में सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली देश का एकमात्र रेवेन्यू सरप्लस सरकार है, जब से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनी। एक इनकनॉमिक बूम करके अरविंद केजरीवाल की सरकार भाजपा को सौंप रही है। आप नेता ने कहा, ‘भाजपा ने जो वादे किए थे, मैं उम्मीद करती हूं कि वे आर्थिक बहाने ना बनाकर अपने वादे पूरे करे, खासकर हर महिला को ढाई हजार मासिक देने का जो उन्होंने वादा किया है, जो पहली कैबिनेट में पास होना है और 8 मार्च तक बैंक के खाते में आना है। हम उम्मीद करते हैं कि भाजपा अपने वादों को पूरा करेगी।’

मधुमिलन चौराहा इंदौर का एकमात्र ऐसा चौराहा जहां पर छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा

इंदौर  छह रास्तों के मिलन वाले मधुमिलन चौराहा इंदौर शहर का एकमात्र ऐसा चौराहा होगा, जहां पर 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर लगे छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा। गुरुवार को नगर निगम ने रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मधुमिलन चौराहे को लेकर यातायात प्लान जारी किया है। इस प्लान के अनुसार छह रास्तों से आने वाले यातायात को कंट्रोल करने के लिए छह सिग्नल लगाए जाएंगे। 15 दिनों तक इस नए प्रयोग का ट्रायल किया जाएगा। यातायात प्लान जारी किया इसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर लागू कर दिया जाएगा। हालांकि यातायात प्रबंधन ने नगर निगम के इस प्लान को अमल में लाने की तारीख तय नहीं की है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य की मौजूदगी में निगम अफसरों ने चौराहे का यातायात प्लान जारी किया। हर सिग्नल 30 सेकंड का होगा इसके अनुसार चौराहे पर छह जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। प्रत्येक सिग्नल अलग-अलग ओर से आने वाले यातायात को काबू करेगा। प्रत्येक सिग्नल 30 सेकंड का होगा। 150 सेकंड में पूरे चौराहे का यातायात गुजर जाएगा। अफसरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लान समझाया। 15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा इसके बाद बताया कि इसके अनुसार 15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। सफल होने पर लागू करेंगे। यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि उक्त चौराहे के यातायात प्लान का प्रपोजल देखा जा रहा है। जल्द ट्रायल बेस पर चलाया जाएगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है। लेफ्ट टर्न के लिए जगह नहीं गीताभवन की ओर से आने वाला यातायात के लिए फिलहाल लेफ्ट टर्न की जगह नहीं है। यहां पर बाटल नेक बना हुआ है, जिससे यातायात खुलने पर ही वाहन शिवाजी वाटिका, छावनी, सरवटे की ओर जा पाएंगे। सरवटे की ओर से आने वाले यातायात के लिए एक साथ दो सिग्नल शुरू होंगे। पहला सिग्नल गीताभवन और रीगल की ओर जाने के लिए होगा। वहीं दूसरा सिग्नल जो कि पेट्रोल पंप पर लगेगा, से शिवाजी वाटिका व छावनी की ओर का यातायात रवाना होगा।

प्रदेश में हवाओं के आगमन की दिशा में हुआ परिवर्तन, फिर तापमान बढ़ने की संभावना

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में हवाओं के आगमन की दिशा में परिवर्तन हुआ है. जिससे न्यूनतम तापमान में फिर से वृद्धि का दौर शुरू होने की संभावना है. 13 फरवरी को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा, यहां 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि 14 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर से आ रही हवाओं की दिशा बदल गई है. जिसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. शेष क्षेत्र में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई. छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, तत्पश्चात 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. राजधानी रायपुर में आज का मौसम राजधानी रायपुर में 14 फरवरी को आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और रात में 18 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.

बीजापुर जिले के अतिसंवेदनशील गांवों में करीब 40 साल बाद होंगे पंचायत चुनाव

जगदलपुर बस्तर संभाग के सात जिलों की तस्वीर बदल रही है। पहले इन जिलों में वोट डालने पर नक्सली अंगुली काटने की धमकी देते थे। अब वहां चुनाव प्रचार का शोर सुनाई दे रहा है। इन जिलों के अतिसंवेदनशील गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। नक्सलियों के प्रभाव वाले इन क्षेत्रों में दो साल के भीतर 40 से अधिक नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र में शांति लौटी है। नक्सलवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। नक्सली धमकी और डर को लोग दरकिनार कर चुके हैं। लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज बस्तर के जीवट लोग अब चुनाव का उत्सव मनाने को तैयार हैं। बस्तर संभाग की कुल 1,855 पंचायतों में तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को चुनाव होने हैं। सड़क से जुड़ा पामेड़, अब चुनाव का उत्साह बीजापुर जिले के अतिसंवेदनशील गांव पामेड़ में प्रचार अभियान जोरों पर है। इसी माह पामेड़ को बीजापुर जिले से जोड़ कर यहां तक बस सेवा शुरू की गई है। इससे बीजापुर जिला मुख्यालय से पामेड़ की दूरी 100 किमी कम हुई है। पहले महाराष्ट्र से होकर गांव तक जाना पड़ता था। बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) यहां पक्की सड़क का निर्माण कर रहा है। पामेड़ के लोग इस बात को लेकर उत्साहित है और वे अब गांव का विकास चाह रहे हैं। बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि जिले में 50 से अधिक अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जहां इस बार चुनाव होने हैं। अंदरूनी क्षेत्रों में नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना के बाद गांव का विकास होने से लोगों में लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ा है। हिड़मा के गांव के लोग पहली बार देंगे वोट सुकमा जिले में नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती में इस बार मतदान होगा। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यहां के लोगों ने विस्थापित मतदान केंद्र सिलगेर में मतदान किया था। गांव के माड़वी मंगू ने बताया कि गांव के लोग चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। ग्रामीण अब अपने गांव में सड़क, बिजली, पानी की सुविधा चाहते हैं। आस-पास के गांव में नवीन सुरक्षा कैंप आने के बाद हुए बदलाव से लोग प्रभावित हैं और लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा मजबूत हुआ है। सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव ने बताया कि सुकमा जिले में 60 संवेदनशील और 25 अंति संवेदनशील पंचायतों में भी इस बार चुनाव होने हैं। नए सुरक्षा कैंपों के खुलने के बाद से नक्सली इन क्षेत्रों से पीछे हटे हैं, जिससे इन पंचायतों में करीब 40 साल बाद चुनाव होंगे। हत्याओं के बावजूद उत्साह बस्तर में पिछले दो वर्ष में सुरक्षा बल निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। लोकतंत्र की स्थापना होते देख नक्सलियों ने राजनेताओं की लक्षित हत्याएं की हैं। सबसे अधिक निशाने पर भाजपा नेता रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक एक दर्जन भाजपा नेताओं की हत्या की गई है। इसके बावजूद पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है।  

नीति के तहत भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन होगा, लोगों को अपने आवास क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय में कार्य करवाना आसान हो जाएगा

भोपाल भोपाल वासियों को जमीन से लेकर राजस्व के मामले को निपटाने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। जिला पुनर्गठन के प्रशासनिक प्रस्ताव पर शासन जल्द ही अंतिम मुहर लगाएगा। जिला प्रशासन द्वारा भेजे प्रस्ताव में शासन की ओर से मांगी गई आपत्तियों पर एसडीएम और तहसीलदार को 15 दिन में जवाब देना है। नीति के तहत भोपाल में पांच नई तहसीलों का गठन होगा। मौजूदा तीन तहसीलों के साथ पांच नई तहसीलों(Five New Tehsil) के साथ फिर कुल संख्या आठ हो जाएगी। इससे लोगों को अपने आवास क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय में कार्य करवाना आसान हो जाएगा। जिले में 3 से बढ़कर होंगी 8 तहसीलें राजधानी में वर्तमान में तीन तहसीलें और पांच नजूल-वृत्त क्षेत्र में काम किया जा रहा है। हुजूर, कोलार और बैरसिया को तहसील का दर्जा मिला है। करीब पांच साल पहले कोलार तहसील का गठन किया गया था। वहीं, तीन तहसीलों के अलावा पांच नजूल-वृत्त क्षेत्र यानी संत हिरदाराम नगर, शहर, गोविंदपुरा, टीटी नगर और एमपी नगर में भी काम किया जा रहा है। गठन के बाद जिले में कुल 8 तहसीलें हो जाएंगी। 10 बदलाव प्रस्तावित ● मौजूदा उपनगर ही नई तहसील बनेंगे। बैरागढ़, कोलार, भेल गोविंदपुरा, पुराना शहर व नया शहर, नर्मदापुरम रोड की नई तहसील होंगी। ● नई तहसीलें दूरी व क्षेत्रफल के अनुसार अलग से नजूल क्षेत्र तय करेंगे। ● शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का नक्शा अलग किया जाएगा। ● जिला-तहसील क्षेत्रों को नगर निगम के वार्ड से भी जोड़ा जाएगा। ● तहसील व नजूल में तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या बढ़ेगी। ● शहरी क्षेत्र की तहसीलों में आबादी चार लाख के भीतर तय की जाएगी। गांव को जोड़-घटाकर नई तहसीलों का होगा गठन  गोविंदपुरा नजूल क्षेत्र में 19 राजस्व ग्राम है, इनमें सात नए जोड़कर 26 राजस्व गांवों की नयी तहसील बनेगी।  हुजूर तहसील में 198 राजस्व गांवों है। यहां से 160 राजस्व गांवों को हटाया गया था, 38 राजस्व गांवों की तहसील बनाई जाएगी। संत हिरदाराम नगर सर्कल में 17 राजस्व गांव है। इसमें हुजूर के 18 गांवों को जोड़कर 36 गांवों की तहसील बनाई जाएगी। टीटी नगर सर्कल में संत हिरदाराम नगर के 12 राजस्व गांव और हुजूर के 21 राजस्व गांवों को जोड़कर 38 गांवों की तहसील बनेगी। एमपी नगर सबसे छोटा सर्कल हैं। इसमें 8 गांवों के साथ हुजूर के 16 और कोलार के 2 राजस्व गांवों को जोड़कर 26 गांवों की तहसील बनेंगी। कोलार तहसील में 55 से अधिक राजस्व गांव हैं। इसके 22 गांवों को घटाकर 33 गांवों की तहसील बनाई जाएगी। इसलिए जरूरी पुनर्गठन अभी जिले में कोलार, हुजूर व बैरसिया तहसील हैं। आठ नजूल क्षेत्र हैं। इनके एसडीएम है। कोलार, बैरसिया को छोडकऱ बाकी में तहसील(Five New Tehsil) कार्यालय अन्य क्षेत्रों में हैं। एमपी नगर नजूल कोलार तहसील में है तो बैरागढ़, हुजूर, ओल्ड सिटी नजूल पुराने शहर में कलेक्ट्रेट में है। गोविंदपुरा भी पुराने शहर के कलेक्टे्रट में है। हुजूर तहसील में शहर व ग्रामीण का 70 फीसदी क्षेत्र है जिससे काम कठिन होता है। जिले के पुनर्गठन की प्रक्रिया की जा रही है। लोगों की सुविधा की दृष्टि से बेहतर योजना तय की जा रही है। इससे सबको लाभ होगा। – कौशलेंद्र विक्रमसिंह, कलेक्टर

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है- सीएम योगी

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में 4 लेन के दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इनमें 270 करोड़ रुपये की लागत से बना इंदिरा नगर सेक्टर 25 से खुर्रमनगर-कल्याणपुर फ्लाईओवर (3 किमी) और 170 करोड़ रुपये की लागत से बना पॉलिटेक्निक से मुंशी पुलिया चौराहा फ्लाईओवर (2 किमी) शामिल हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 588 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार द्वारा लखनऊ को न केवल एयरो सिटी बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हो रहा है और राज्य के हर नागरिक को बेहतर बुनियादी ढांचा और सार्वजनिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ को 1000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिसमें 440 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं और करीब 600 करोड़ रुपये की विभिन्न राज्य परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास शामिल है। उन्होंने कहा कि लखनऊ को मेट्रो शहरों की तरह विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सीएम योगी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डिफेंस कॉरिडोर के तहत लखनऊ में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण परियोजना को आगे बढ़ाने से लेकर झांसी में बड़े प्रोजेक्ट्स को लाकर यूपी को डिफेंस निर्माण का केंद्र बनाने में रक्षा मंत्री का योगदान अमूल्य है। लखनऊ के समग्र विकास पर चर्चा करते हुए सीएम योगी ने बताया कि स्टेट कैपिटल रीजन की तर्ज पर लखनऊ को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। ग्रीन कॉरिडोर, किसान पथ, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर और इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं लखनऊ को विश्व स्तरीय शहर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए लखनऊ को ट्रांसपोर्ट हब बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। आर्थिक समृद्धि का प्रतीक है महाकुम्भ- सीएम योगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ के ऐतिहासिक आयोजन को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जो उत्तर प्रदेश की शक्ति और व्यवस्थागत कुशलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज महाकुम्भ में लोगों की सैंकड़ों वर्षों से दबी हुई भावनाओं को सम्मान मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ का आयोजन स्थल रक्षा मंत्रालय की भूमि पर होता है और पिछले आठ वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार को यह भूमि लीज पर सहजता से प्राप्त हो रही है। इस बार पहली बार श्रद्धालु अक्षयवट, पातालपुरी और सरस्वती कूप के दर्शन कर पा रहे हैं, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से सीमित पहुंच में रखा गया था। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ में असाधारण भीड़ को संभालने के लिए सड़क मार्ग, रेलवे और वायु मार्ग से बेहतरीन कनेक्टिविटी दी गई है। 40 रेगुलर फ्लाइट्स प्रयागराज को देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ रही हैं, वहीं रेलवे द्वारा सैकड़ों मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। सड़क मार्ग से सबसे अधिक श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं और इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क परियोजनाओं ने अहम भूमिका निभाई है। सीएम योगी ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन 8 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया और सुचारू व्यवस्थाओं के कारण कोई अव्यवस्था नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह डबल इंजन सरकार की प्रशासनिक दक्षता का परिणाम है। सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ न केवल आस्था का महापर्व है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अनुमान लगाया कि इस आयोजन से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कुंभ पर खर्च को लेकर सवाल उठाते हैं, लेकिन यह निवेश प्रयागराज के संपूर्ण पुनरुद्धार के लिए किया गया है। महाकुम्भ पर कुल 1500 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इसके बदले में उत्तर प्रदेश को 3 लाख करोड़ रुपये का लाभ होने जा रहा है। यह आयोजन पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा प्रोत्साहन देगा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 जनवरी को प्रयागराज में सामूहिक स्नान कर महाकुम्भ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि प्रयागराज में शास्त्री ब्रिज के समानांतर एक नया ब्रिज और यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह महाकुम्भ जैसे आयोजनों को सुगम बनाने के साथ-साथ प्रयागराज की कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बन रहा है- सीएम योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं और राज्य को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विश्व स्तरीय सुविधाओं का अनुभव कर रही है और प्रदेश में निवेश, उद्योग, पर्यटन और बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। इन प्रमुख परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण – बसंतकुंज योजना के निकट नागरियाकला में 400 केएल एवं जी-20 रोड जनेश्वर मिश्र पार्क के निकट 20 केएल स्ट्रॉम ड्रेनेज हेतु फ्लड पम्पिंग स्टेशन – बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में 6 डीप नलकूप सीजी सिटी में हार्मनी पार्क (म्यूजिकल एवं स्पोर्ट्स पार्क) – अहिमामऊ में कल्याण मंडप शिलान्यास होने वाली प्रमुख परियोजनाएं – कबीरनगर-देवपुर पारा आवासीय योजना में 1,032 ईडब्ल्यूएस आवास एवं सड़क – गोमती पर कुकरैल नदी से बैकुंठ धाम तक 4 लेन ब्रिज – सीजी सिटी योजना के … Read more

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा- बुमराह की अनुपस्थिति के बिना खेलना सीखें

नई दिल्ली पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति पर टिप्पणी की और उस पल की पहचान की, जब आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में ‘पसंदीदा’ भारत को उनकी मैदान पर मौजूदगी की सबसे अधिक कमी खलेगी। इंग्लैंड पर 3-0 की वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारत ने अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद शीर्ष टीमों को धूल चटाकर अपनी क्षमता साबित की। चैंपियंस ट्रॉफी से एक सप्ताह पहले बीसीसीआई ने यह पुष्टि करके धमाका कर दिया कि भारत इस बड़े आयोजन में बुमराह के बिना उतरेगा। बुमराह टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट होने के लिए समय के खिलाफ दौड़ में थे। लेकिन उनकी पीठ के निचले हिस्से की चोट उन्हें रोमांचक मुकाबले से दूर रखने के लिए पर्याप्त साबित हुई। हरभजन ने बुमराह के बिना भारत की गहराई का विश्लेषण किया और आश्वस्त थे कि अनुभवी तेज गेंदबाजों के साथ भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ही सबसे पसंदीदा है। बुमराह एक बड़ी ताकत हैं, जो मैच जीत सकते हैं। बुमराह के बिना भी अर्शदीप, शमी, कुलदीप और जडेजा जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। भारत सबसे पसंदीदा है, लेकिन उन्हें पसंदीदा की तरह खेलना होगा।’ बुमराह के न होने से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। एक बड़ा झटका सहने के बाद भी भारत की बल्लेबाजी इकाई ने फॉर्म में वापसी की है, जिससे उन्हें राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में अपनी लय खो चुके स्टार बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ तीन घरेलू वनडे मैचों के दौरान अपने पुराने अंदाज में लौट आए। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक लगाया। बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली ने अंतिम वनडे में अच्छी गति से अर्धशतक बनाकर अपनी लय हासिल की। ​​शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बल्ले से आसानी से रन निकले। इस बड़े इवेंट से पहले भारत के लिए चीजें सही होती जा रही हैं, ऐसे में पूर्व स्पिनर ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को संदेश दिया कि अगर उन्हें टूर्नामेंट जीतना है तो बुमराह के बिना खेलना सीखें। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत को उसकी क्षमता के कारण पसंदीदा मानता हूं। रोहित फॉर्म में वापस आ गया है, विराट ने रन बनाए हैं, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर रन बना रहे हैं। इसलिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि बुमराह की कमी आखिरी कुछ ओवरों में महसूस होगी, जब विपक्षी टीम को दो या तीन विकेट के साथ कुछ रन की जरूरत होगी। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं, तो आपको बुमराह के बिना खेलना सीखना चाहिए।’ भारत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा।

ICC ने Champions Trophy 2025 के लिए खोला खजाना, विजेता टीम को मिलेगी बंपर प्राइज मनी

नई दिल्ली  आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत खेला जाना है. इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (लाहौर, रावलपिंडी, कराची) और दुबई में होंगे. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से होगा. वहीं टीम इंडिया भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश से खेलेगी. प्राइज मनी में बंपर इजाफा अब चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (लगभग 19.46 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं उपविजेता टीम को 1.12 मिलियन डॉलर (लगभग 9.73 करोड़ रुपये) मिलेंगे. सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को एक समान 560,000 डॉलर (लगभग 4.86 करोड़ रुपये) मिलेंगे. चैम्पियंस ट्रॉफी में हर मैच मायने रखेगा. ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर टीम को 34000 डॉलर (लगभग 29.53 लाख रुपये) मिलेंगे. जबकि पांचवें एवं छठे स्थान पर रहने वाली टीम को एक समान 350000 डॉलर (लगभग 3.04 करोड़ रुपये) मिलेंगे. जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीम को एक समान 140000 (लगभग 1.22 करोड़ रुपये) डॉलर मिलेंगे. इसके अलावा सभी आठ टीमों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 125000 डॉलर (लगभग 1.09 करोड़ रुपये) की गारंटी दी जाएगी. आईसीसी इस टूर्नामेंट में कुल 6.9 मिलियन डॉलर (लगभग 60 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि बांटेगी. यह 2017 की तुलना में 53 प्रतिशत ज्यादा है. चैम्पियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी: (USD डॉलर) विजेता टीम: 2.24 मिलियन डॉलर (19.46 करोड़ रुपये) रनरअप: 1.24 मिलियन डॉलर (9.73 करोड़ रुपये) सेमीफाइनलिस्ट: 5,60,000 डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) पांचवें एवं छठे नंबर की टीम: 3,50,000 डॉलर (3.04 करोड़ रुपये) सातवें या आठवें नंबर की टीम: 1,40000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) ग्रुप स्टेज में जीत: 1,40,000 डॉलर (1.22 करोड़ रुपये) गारंटी मनी: 1,25,000 डॉलर (1.09 करोड़ रुपये)

सरफराज ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में पाकिस्तान की जीत पर दिया बयान, कहा- भारत कुछ भी नहीं था

इस्लामाबाद पाकिस्तान ने भारत को क्रिकेट में सबसे बड़ा झटका तब दिया जब उन्होंने 2017 में द ओवल में खिताबी मुकाबले में मेन इन ब्लू को 339 रनों का बचाव करते हुए 180 रनों के भारी अंतर से हराया। 1992 में 50 ओवर के विश्व कप की जीत और 2009 में टी20 विश्व कप की जीत के बाद यह पाकिस्तान का व्हाइट-बॉल क्रिकेट में तीसरा बड़ा खिताब था। उस समय टीम की कप्तानी करने वाले सरफराज अहमद ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में टीम फिर से संगठित हुई, उन्हें लगता है कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम को भी इसकी जरूरत है। आईसीसी के हवाले से पूर्व कप्तान ने कहा, ‘इसके बाद (ग्रुप स्टेज में भारत से हार के बाद), हमारी टीम की मीटिंग बहुत अच्छी रही और हमारे कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज सभी ने अपनी बात रखी। आपको अपने आस-पास ऐसे लोगों की जरूरत होती है। हमने उस दिन से अपनी मानसिकता बदल दी। यह कड़वाहट हमारे लिए बहुत अच्छी रही, हमने टीम में कुछ बदलाव किए और इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा।’ भारत से हार के बाद पाकिस्तान ने वापसी की और फाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और इंग्लैंड को हराया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में डेब्यू करने वाले फखर जमान के शामिल होने से शीर्ष पर मजबूती और दमखम आया। वहीं जुनैद खान और रुम्मन रईस जैसे खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को नई गेंद से नियंत्रण और विकेट दिलाए जैसा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिखाया जिसमें पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। सरफराज ने कहा, ‘हमने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ खेला और हमारे गेंदबाज शानदार थे। फिर फाइनल में भारत था। मुझे पूरा भरोसा था कि हमारा स्तर बहुत ऊंचा है और फाइनल से पहले खिलाड़ियों को मेरा संदेश था कि वे शांत रहें।’ पाकिस्तान ने फाइनल में अपने पड़ोसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया जिसमें फखर जमान ने शानदार शतक बनाकर उन्हें एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद मोहम्मद आमिर ने भारतीय शीर्ष क्रम को ध्वस्त करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सरफराज ने मुकाबले से पहले टीम की मानसिकता पर चर्चा करते हुए कहा, ‘हमें पता था कि हमने कुछ बेहतरीन टीमों को हराया है, इसलिए भारत ऐसा कुछ नहीं था जिसे हमने नहीं देखा था। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि वे शांत रहें, परिणाम को भूल जाएं और अपना 100 प्रतिशत दें। बाकी इतिहास है। जब आखिरी विकेट गिरा और हम जीत गए, तो उस भावना को शब्दों में बयां करना असंभव है। जब मैंने आखिरी कैच लिया, तो मैं गली में था। और मैं बस भाग गया। मैंने शोएब मलिक को देखा और उनकी बाहों में दौड़ गया, मैं उनके ऊपर कूद गया और उन्हें गले लगा लिया। फिर पूरी टीम इसमें शामिल हो गई। यह अवर्णनीय था।’ पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा और 23 फरवरी को दुबई में भारत के खिलाफ मुकाबला करेगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के लिए आठ टीमों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक टीम तीन ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की टीम : मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आज़म, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के मैच : पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – 19 फरवरी, कराची पाकिस्तान बनाम भारत – 23 फरवरी, दुबई पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – 27 फरवरी, रावलपिंडी

तहसील कोतमा का कलेक्टर ने लिया जायजा

अनूपपुर  कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले के कोतमा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया गया । इस दौरान एसडीएम कोतमा श्री अजीत तिर्की तहसीलदार श्री ईश्वर प्रधान तथा तहसील स्टाफ उपस्थित थे। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण करते हुए न्यायालीन प्रक्रिया को व्यवस्थित करने तथा बटवारा, नामांतरण, नक्शा तरमीम आदेश पश्चात अभिलेख अद्यतन कराने हेतु तथा संशोधित अभिलेख की प्रति सहित आदेश अपलोड कार्य किए जाने तथा लंबित राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तायुक्त निराकरण के निर्देश देते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने लंबित मामलों का परीक्षण कर स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

JioHotstar के 3 नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च, जानें इनके फायदे और वैद्यता

मुंबई  भारत में एक नया OTT प्लेटफ़ॉर्म JioHotstar लॉन्च हो गया है। यह प्लेटफ़ॉर्म JioCinema और Disney+ Hotstar के मर्जर से बना है, जो भारत के प्रमुख स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफ़ॉर्म्स हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को JioCinema और Disney+ Hotstar की स्ट्रीमिंग सेवाएं जैसे- मूवी, क्रिकेट मैच, सीरीज और टीवी शो मिलेंगी। दिलचस्प बात है कि इस प्लेटफॉर्म पर आपको नेटफिलिक्स के जैसे 3 घंटे का एंटरटेनमेंट कंटेंट जैसे- बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों, सीरीज़, क्रिकेट मैच और अन्य मनोरंजन सामग्री की सुविधा मिलेगी। ऐसे में यदि आप जानना चाहते हैं कि JioHotstar ने कौन से सब्सक्रिप्शन प्लान्स पेश किए हैं, तो हम आपकी जानकारी के लिए यहाँ सभी डिटेल्स प्रदान कर रहे हैं। आइए देखें…   JioHotstar प्लान्स और कीमतें 1. मोबाइल-ओनली प्लान यह प्लान उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो केवल मोबाइल पर स्ट्रीमिंग करना चाहते हैं। इसमें अधिकतम 720p रिज़ॉल्यूशन और स्टीरियो साउंड मिलेगा। कीमत:     ₹149 – 3 महीने के लिए , हालांकि कंपनी फिलहाल इस प्लान को डिस्काउंट के साथ सिर्फ 49 रुपए में ऑफर कर रही है।     ₹499 – 1 साल के लिए 2. सुपर प्लान यह प्लान दो डिवाइसेज़ तक स्ट्रीमिंग का समर्थन करता है, जिसमें टीवी, लैपटॉप और मोबाइल शामिल हैं। इसमें Full HD (1080p) रिज़ॉल्यूशन और Dolby Atmos साउंड मिलेगा, जो बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करेगा। कीमत:     ₹299 – 3 महीने के लिए     ₹899 – 1 साल के लिए 3. प्रीमियम प्लान (ऐड-फ्री) यह टॉप-टियर ऑप्शन है, जो चार डिवाइसेज़ (टीवी, लैपटॉप या मोबाइल) पर स्ट्रीमिंग की अनुमति देता है। इसमें 4K (2160p) रिज़ॉल्यूशन, Dolby Vision और Dolby Atmos ऑडियो मिलेगा, जो बेहतरीन व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरी तरह से विज्ञापन-मुक्त है, केवल लाइव कंटेंट जैसे खेल और इवेंट्स के लिए विज्ञापन होंगे। कीमत:     ₹499 – 3 महीने के लिए     ₹1499 – 1 साल के लिए कौन सा प्लान होगा आपके लिए बेस्ट?     मोबाइल प्लान: यह उन यूज़र्स के लिए आदर्श है जो मुख्य रूप से अपने स्मार्टफोन पर कंटेंट देखते हैं और एक किफायती विकल्प चाहते हैं।     सुपर प्लान: यह उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जो उच्च रिज़ॉल्यूशन चाहते हैं और कई डिवाइसेज़ पर स्ट्रीमिंग करना पसंद करते हैं।     प्रीमियम प्लान: यह उन यूज़र्स के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो 4K स्ट्रीमिंग, श्रेष्ठ साउंड क्वालिटी और विज्ञापन-मुक्त अनुभव चाहते हैं।  

बिलासपुर में नशा छोड़ने के लिए बुआ ने किया मन तो भतीजे ने धारदार हथियार से कर दी हत्या

बिलासपुर  न्यायधानी बिलासपुर में नशे की लत को छुड़ाने के लिए फटकारने पर भतीजे ने अपनी बुआ की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी ने मृतिका के सोने की माला बेचकर दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक,  मुख्य आरोपी नाबालिग भतीजा नशे की लत के चलते अक्सर घर में फटकार का सामना करता था. बुआ की डांट-फटकार से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई. 9 फरवरी को आरोपी ने धारदार हथियार से मृतका के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी. सोने की माला बेचकर की शराब पार्टी हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के गले से सोने की तीन पत्ती वाली माला निकालकर उसे बेच दिया. माला बेचने से मिली रकम से उसने मोबाइल खरीदा और नाबालिग दोस्तों के साथ शराब पार्टी की. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार, सोने की तीन पत्ती माला और अपराध में उपयोग की गई बाइक को जप्त कर लिया है. तीन नाबालिग सहित चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है.

महाकुंभ प्रयागराज में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कुंभ दर्शन – गांधी दर्शन विश्व शांति सम्मेलन सफल रहा

 महाकुंभ प्रयागराज में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच का कुंभ दर्शन – गांधी दर्शन विश्व शांति सम्मेलन सफल रहा कुंभ दर्शन को गांधी दर्शन ने पुरा किया विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार प्रयागराज  वैश्विक आध्यात्मिक धरोहर के महत्व महाकुंभ मेला दर्शन गांधी दर्शन के बगैर पुरा नहीं हो सकता था। इस अधुरेपन को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार द्वारा कुंभ दर्शन : गांधी दर्शन विश्व शांति युवा सम्मेलन तथा दीप-दान यात्रा आयोजन कराकर पूरा कर दिया है। महात्मा गांधी दर्शन किसी आध्यात्म से कम नहीं गांधी को भारत ही नहीं दुनियां ने अपना आदर्श माना है जिसको आज के युवाओं ने अपने सुंदर भविष्य के लिए पढ़ना व स्विकारने की आवश्यकता बताया। उपरोक्त विचार बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पुर्व कुलपति डॉ.गिरिश चंद्र त्रिपाठी ने व्यक्त किया। त्रिपाठी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच गढ़चिरोली महाराष्ट्र द्वारा कुंभ मेला प्रयागराज में दो दिवसीय कुंभ दर्शन गांधी दर्शन विश्व शांति युवा सम्मेलन के दुसरे दिन समापन कार्यक्रम के उद्घाटक के रूप में बोल रहे थे। समापन सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सच्चा बाबा आश्रम प्रयागराज के स्वामी चंद्रदेव मिश्रा, विशेष अतिथि गोविन्द भाई बजाज महाराष्ट्र तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया। मुख्य अतिथि स्वामी चंद्रदेव मिश्रा ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा सुरू गांधी दर्शन कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा करते हुए महात्मा गांधी तथा आध्यात्मिक गुरुकुल सुरू करने का सभी से अनुरोध और आव्हान किया। विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने देश दुनिया में संगठन द्वारा सुरू महात्मा गांधी दर्शन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आज के विघार्थियों एवं युवाओं ने भविष्य की सुरक्षित एवं न्यायप्रिय जीवन के लिए गांधी जी के मुल्यों पर चलने की आवश्यकता पर बल देते हुए पीपल बरगद नीम पौधारोपण, जल संरक्षण, सत्याग्रही, नशामुक्त युवा अहिंसा युक्त युवा पीढ़ी होने से देश दुनिया में शांति को मजबूती प्रदान किया जा सकता है ऐसा बताया। समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महात्मा गांधी के फोटो पर फूल माला पहनाकर उद्घाटन किया और सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। सम्मेलन की विशेषता यह रही की दो दिन उपस्थित रहे एक सौ युवा व महिला पुरूषों को उपस्थिती प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मेलन की विशेषता पुर्व कुलपति डॉ गिरिश चंद्र त्रिपाठी को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार के शुभ हस्ते राष्ट्रीय गांधी शांति सम्मान पत्र प्रदान किया जिसे डॉ त्रिपाठी ने सहर्ष स्वीकार किया। जबकि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच की ओर से कुंभ दर्शन – गांधी दर्शन विश्व शांति सम्मेलन को सफल व चरितार्थ करने के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच विश्व शांति यात्रा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रयागराज निवासी इंद्रकुमार सिंह को विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार, कुलपति डॉ गिरिश चंद्र त्रिपाठी, स्वामी चंद्रदेव मिश्रा, गोविन्द भाई बजाज एवं श्रीमती वैजयंती कोष्टी द्वारा विश्व शांति यात्रा का झंडा देकर विश्व शांति के लिए रवाना किया। सम्मेलन का विशेष संयोजन प्राचार्य आर के मिश्रा प्रतापगढ़ ने किया। संचालन इंद्रकुमार सिंह ने किया और आभार महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच अहमदाबाद गुजरात की संयोजिका श्रीमती वैजयंती कोष्टी ने माना।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live