LATEST NEWS

अपहृत मासूम शिवाय गुप्ता की सकुशल घर वापसी, वैश्य समाज मे हर्ष का माहौल

थाना माता बसैया प्रभारी सहित ग्रामीणों का समाज ने किया सम्मान। मुरैना ग्वालियर के मुरार नगर के समाज बंधु एवं व्यवसायी श्री दिलीप बांदिल जी के नाती एवं श्रीमती आरती  –  राहुल गुप्ता जी के पुत्र शिवाय गुप्ता के अपहरण के बाद उसी दिन सकुशल घर बापसी से परिवार, रिश्तेदार मित्रगण एवं सभी समाज बन्धुओं तथा आम जनता ने राहत की सांस ली। शिवाय की सकुशल घर बापसी, पक्ष-विपक्ष के राजनेताओं, म.प्र. चैम्बर आफ कामर्स, लश्कर- मुरार,  ग्वालियर की अन्य सामाजिक संस्थाओ तथा अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा (रजि.) के राष्टीय अध्यक्ष श्री प्रकाश चद्र मॉडिल जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश चंद्र गुप्ता जी व समस्त कार्यकारिणी का पुलिस प्रशासन एवं राजनेताओं से सतत् सम्पर्क तथा पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से सफलता हासिल हुई। शिवाय गुप्ता की सकुशल घर बापसी से हर्षित परिवार एवं समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए आज दिनांक 14-02-2025 शुक्रवार को अखिल भारतीय माहौर ग्वारै वैश्य महासभा (रजि.) के तत्वाधान में बसैया थानान्तर्गत जिला मुरैना स्थित काजी बसई के सरपंच एवं उनके साथ जिन लोगों का सहयोग रहा उन्हें तथा माता बसैया थाना प्रभारी श्री जयपाल सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम का स्वागत सम्मान थाना माता बसैया पहुँच कर किया गया और सभी का तहेदिल से धन्यवाद किया। स्वागत सम्मान की बेला में सभी को शाल – श्रीफल व माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। स्वागत सम्मान में अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद मॉडिल, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सुरेश चंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री राजेश गोयल, राष्ट्रीय सहमंत्री श्री मदन मोहन गोयल, पूर्व उपाध्यक्ष श्री शिव नारायण मॉडिल, प्रधान संपादक श्री राकेश गागिल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री आनंद गुप्ता, श्री आकाश चॉदिल, श्री आनंद गोयल  (भोला) मुरैना, श्री प्रदीप गांगिल मुरार, श्री राधे श्याम गुप्ता नगर अध्यक्ष मुरार, श्री दिलीप बांदिल  नगर अध्यक्ष मुरैना, श्री विनोद  गुप्ता नगर शाखा महामंत्री लश्कर, श्री विष्णु चांदिल नगर शाखा कार्यकारिणी सदस्य लश्कर, श्री आकाश राणा मुरार अन्य समाज बन्धु शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री साय ने श्रीमद्भागवत कथा में किया श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण

  रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डुंडा स्थित अशोका पाम मिडोज कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराधा रानी से समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने व्यासपीठ का नमन करते हुए कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री से आशीर्वाद लिया और श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग का श्रवण किया। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय ने कथाव्यास पंडित श्री कृष्ण गौड़ शास्त्री का माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत सौभाग्य की बात है। यह न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमें धर्म, प्रेम और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है। मैं आशा करता हूँ कि सभी श्रद्धालु इस कथा के दिव्य संदेश को आत्मसात करेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को शक्ति दें कि हम पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें। छत्तीसगढ़ – भगवान श्रीराम की वनवास स्थली, रामभक्तों के लिए महाकुंभ में विशेष व्यवस्था मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में बीता, और यहां उन्हें “भांचा” के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने “श्रीरामलला दर्शन योजना” के तहत अब तक 20,000 से अधिक रामभक्तों को अयोध्या धाम में श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्रदान किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रयागराज महाकुंभ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि 144 वर्षों बाद यह शुभ संयोग आया है, और छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ में ‘छत्तीसगढ़ पवेलियन’ की विशेष व्यवस्था की है। इस पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि छत्तीसगढ़ से जाने वाले श्रद्धालु सुविधापूर्वक स्नान, दर्शन और धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।   मुख्यमंत्री ने श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करते हैं। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री राजीव अग्रवाल, श्री सरल मोदी सहित श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकगण, स्थानीय गणमान्यजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश खनिज संसाधन और औद्योगिक समृद्धि, शिक्षा, पर्यटन और हरित क्षेत्र में अग्रणी

भोपाल भारत का हृदय मध्यप्रदेश, समृद्ध अर्थव्यवस्था, विश्वस्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और विशेष प्रोत्साहन योजनाओं के साथ निवेश के असीमित अवसरों की उपलब्धता से देश-विदेश के उद्यमियों के लिए निवेश का प्रमुख स्थल बन गया है। देश-विदेश के उद्यमियों को निवेश के अवसरों से रूबरू कराने के उद्देश्य से राजधानी भोपाल में दो दिवसीय जीआईएस-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभांरभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस ‘महाकुंभ’ में दुनिया भर से आने वाले निवेशकों का समागम होगा। व्यापार और उद्योग अनुकूल माहौल बनाने के लिये प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सभी उद्यमियों के लिए निवेश के अपार अवसर और उसके बाद दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करने के प्रति संकल्पित है। मध्यप्रदेश पर्यटन, फार्मास्युटिकल्स, ऑटोमोबाइल, खनन, डेयरी और खाद्य प्र-संस्करण जैसे क्षेत्रों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास की असीमित संभावनाएं मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट प्रिपेअर्डनेस इंडेक्स में देश के शीर्ष़-10 राज्यों में और विश्व बैंक द्वारा आयोजित ईज़-ऑफ-डूइंग बिज़नेस में चौथे स्थान पर है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में आने से मध्यप्रदेश में लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास के असीम अवसर उपलब्ध हैं। मजबूत रेल और सड़क नेटवर्क के अलावा राज्य में 6 व्यावसायिक एयरपोर्ट हैं, जहां से 100 से अधिक उड़ानें संचालित होती हैं। इससे यहां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आवागमन सुगम हुआ है। खनिज संसाधन और औद्योगिक समृद्धि मध्यप्रदेश में कोयला, हीरा, तांबा, लौह अयस्क और ग्रेफाइट जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों का भण्डार है। प्रदेश तांबा, मैंगनीज, मोलिब्डेनम और हीरे का देश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। राज्य सरकार कृषि और खाद्य प्र-संस्करण, आईटी, आईटीईएस, पर्यटन, वस्त्र उद्योग, वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स, ऑटोमोबाइल, दवाइयां एवं फार्मास्युटिकल्स और रक्षा एवं एयरोस्पेस सेक्टर पर प्रमुखता से ध्यान दे रही है। राज्य में 8 फूड पार्क, लगभग 15 मिलियन मीट्रिक टन की वेयरहाउसिंग क्षमता और 3 लाख 54 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र कवर करने वाले कोल्ड-स्टोरेज के साथ मध्यप्रदेश उद्योगों के लिए एक आकर्षक निवेश स्थल बनता जा रहा है। शिक्षा, पर्यटन और हरित क्षेत्र में अग्रणी मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां देश भर के सबसे बड़े क्षेत्र में जैविक खेती की जाती है। भारत के कुल जैविक उत्पादन का 27% मध्यप्रदेश में होता है। भारत के सबसे स्वच्छ राज्य मध्यप्रदेश का इंदौर शहर लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है और भोपाल स्वच्छतम राजधानी। राज्य की बड़ी जनसंख्या इसे विशाल उपभोक्ता बाजार भी बनाती है। इन्फ्रास्ट्रक्चर मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिए 1.25 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की औद्योगिक भूमि-बैंक है। इसमें से 19,011 हेक्टेयर क्षेत्र उद्योगों के लिए पहले ही विकसित किए जा चुके हैं। राज्य में 76 विकसित, 19 विकासाधीन और 13 प्रस्तावित भूमि-बैंक हैं, जो 5 ग्रोथ सेंटर्स में फैले 79 भूखंडों में वितरित हैं। राज्य में 6 प्रमुख ड्राई इनलैंड कंटेनर डिपो हैं, इनकी वेयरहाउसिंग क्षमता 240 लाख मीट्रिक टन है। मध्यप्रदेश ऊर्जा सरप्लस राज्य है, जहां 31 गीगावाट विद्युत का उत्पादन होता है, जिसमें 20 प्रतिशत क्लीन एनर्जी है। मध्यप्रदेश किसी भी औद्योगिक क्षेत्र की मांगों को पूरा करने के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने में सक्षम है। सड़क नेटवर्क और लॉजिस्टिक्स मध्यप्रदेश ने अपने सड़क नेटवर्क के विकास में महत्वपूर्ण प्रगति की है। राज्य में 5 लाख किलोमीटर से अधिक लंबाई का सड़क नेटवर्क है, जिसमें 46 राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। यह देश के राष्ट्रीय राजमार्गों का 6.6% और राज्य-राजमार्गों का लगभग 6.4% है। राज्य में प्रतिदिन 550 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। इसके साथ ही 2,32,344 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों के साथ, मध्यप्रदेश 5वां सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क वाला राज्य है। राज्य में अटल प्रोग्रेस-वे और नर्मदा एक्सप्रेस-वे के साथ ही दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा, पीथमपुर-धार-महू, रतलाम-नागदा, शाजापुर-देवास, और नीमच-नयागांव जैसे औद्योगिक एवं निवेश क्षेत्रों का निर्माण किया गया है। औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में 4 निवेश गलियारों का विकास किया जा रहा है। इनमें भोपाल-इंदौर, भोपाल-बीना, जबलपुर-कटनी-सतना-सिंगरौली और मुरैना-ग्वालियर-शिवपुरी-गुना शामिल हैं। मध्यप्रदेश ईज़-ऑफ-डूइंग बिजनेस रैंकिंग में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है। यहां व्यापार संचालन और निवेश के लिये माहौल को अत्यधिक अनुकूल बनाया गया है। इसके साथ ही नियामकीय प्रक्रियाओं को अत्यंत सरल किया गया है। इससे आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रदेश में किये गए मुख्य सुधारों में ऑनलाइन पंजीकरण, लाइसेंसिंग और अनुमति स्वीकृति जैसी व्यावसायिक प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण और इन्वेस्ट मध्यप्रदेश विंडो प्रमुख हैं। इन्वेस्ट पोर्टल को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम के साथ एकीकृत किया गया है। इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ रहा है। प्रमुख सेक्टर्स और उद्योग प्रोत्साहनकारी नीतियां राज्य में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए आकर्षक नीतियां बनाई गई हैं। इनमें संयंत्र और मशीनरी में निवेश पर 40% तक इन्वेस्टमेंट प्रोत्साहन सहायता, रोजगार सृजन पर 1.5 गुना पूंजी सब्सिडी, निर्यात पर 1.2 गुना पूंजी सब्सिडी और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए 1.2 गुना पूंजी सब्सिडी शामिल है। ग्रीन इंडस्ट्रियलाइजेशन असिस्टेंस जैसी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों की स्थापना के लिए सहायता, पॉवर, जल और सड़क इन्फ्रास्ट्रक्टर के निर्माण के लिए प्रति यूनिट एक रुपया की दर से टैरिफ रिबेट और पेटेंट शुल्क की प्रतिपूर्ति भी प्रमुख प्रोत्साहन नीतियों में शामिल हैं। वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में ब्याज सब्सिडी, रोजगार सृजन और प्रशिक्षण प्रोत्साहन दिया जा रहा है। फार्मा सेक्टर में ग्रॉस सप्लाई वेल्यू के लिए एक वर्ष का स्टॉक पीरियड और खाद्य प्र-संस्करण सेक्टर में 50% अतिरिक्त पूंजी सब्सिडी और मंडी कर (कृषि व्यापार कर) में 5 वर्षों के लिए छूट दी गई है। स्टार्टअप और एमएसएमई नीति नवाचार-आधारित उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप नीति-2022 जारी की है। एमएसएमई इकाइयों के विस्तार और राज्य में स्व-रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की गई है। निवेश को आकर्षित करने के लिए, राज्य सरकार ने एमएसएमई विकास नीति और औद्योगिक प्रोत्साहन नीति प्रारंभ की है। डिजिटल गवर्नेंस के तहत, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं ने इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर्स के कार्यान्वयन से नागरिक-केन्द्रित ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने और सूचना के एकत्रीकरण और निगरानी को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नवाचार, संसाधन, और अवसंरचना के मेल से मध्यप्रदेश न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी निवेशकों के लिए एक आदर्श स्थल बनकर उभर रहा … Read more

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में खेल सप्ताह का भव्य आगाज

भोपाल वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में बहुप्रतीक्षित वार्षिक उत्सव AdVITya’25 (अद्वित्या 2025) की शानदार शुरुआत हुई, जिसकी शुरुआत खेल सप्ताह के भव्य उद्घाटन से हुई। पूरा परिसर ऊर्जा और उत्साह से भर गया, क्योंकि छात्रों ने एक सप्ताह तक चलने वाली रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एशियाई खेलों की पदक विजेता सुश्री वर्षा वर्मन रहीं, जिनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। विश्वविद्यालय के प्रबंधन से डॉ. जी. विश्वनाथन (संस्थापक और चांसलर), एम. शंकर विश्वनाथन (उपाध्यक्ष), सुश्री कादंबरी विश्वनाथन (सहायक उपाध्यक्ष), डॉ. टी.बी. श्रीधरन (प्रो-वाइस चांसलर), के.के. नायर (रजिस्ट्रार) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयोजन समिति में डॉ. योगेश शुक्ला (संयोजक), डॉ. पुष्पदंत जैन, डॉ. सौरव प्रसाद (सह-संयोजक) और डॉ. प्रशांत तिवारी (खेल अधिकारी) शामिल रहे। खेल सप्ताह की झलकियाँ उद्घाटन समारोह में औपचारिक ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद खिलाड़ियों ने टीम परेड में भाग लिया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने ध्वज वाहकों के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक मार्च किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक टॉस किया गया, जिससे खेल प्रतियोगिताओं की रोमांचक शुरुआत हुई। खिलाड़ियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, भारोत्तोलन और पहली बार आयोजित आर्म रेसलिंग जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता कबड्डी विजेता: वीआईटी वेल्लोर (पुरुष) और वीआईटी भोपाल टीम ए (महिला) उपविजेता: वीआईटी भोपाल टीम ए (पुरुष) और वीआईटी भोपाल टीम बी (महिला) बास्केटबॉल विजेता: वीआईटी वेल्लोर (पुरुष) और वीआईटी भोपाल टीम ए (महिला) उपविजेता: वीआईटी भोपाल टीम ए (पुरुष) और वीआईटी भोपाल टीम बी (महिला) क्रिकेट विजेता: जेएलयू भोपाल (पुरुष) और वीआईटी भोपाल (महिला) उपविजेता: वीआईटी भोपाल (पुरुष) और वीआईटी भोपाल टीम बी (महिला) फुटबॉल विजेता: बीएसएसएस भोपाल (पुरुष) और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली (महिला) उपविजेता: जेएलयू भोपाल (पुरुष) और वीआईटी भोपाल (महिला) वॉलीबॉल विजेता: वीआईटी वेल्लोर (पुरुष) और क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, दिल्ली (महिला) उपविजेता: वीआईटी भोपाल (पुरुष) और वीआईटी भोपाल (महिला) बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और भारोत्तोलन शीर्ष प्रदर्शनकर्ता: वीआईटी भोपाल और पीजी कॉलेज, सतना (म.प्र.) इस वर्ष पहली बार आर्म रेसलिंग को शामिल किया गया, जिससे खेलों में एक नया रोमांच जुड़ा। 1500+ खिलाड़ियों की भागीदारी इस प्रतियोगिता में कुल 1500+ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 650 बाहरी और 950 आंतरिक प्रतिभागी शामिल थे। पूरे आयोजन की रूपरेखा खेल अधिकारी डॉ. प्रशांत तिवारी के नेतृत्व में तैयार की गई, जिससे सभी खेलों का सफल संचालन सुनिश्चित हुआ। खेलों से आगे… अब सांस्कृतिक उत्सव की बारी! इस जोश और ऊर्जा से भरे खेल आयोजन के बाद अब AdVITya’25 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बारी है, जहाँ नृत्य, संगीत और नाटकों से भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में इस अद्भुत उत्सव की झलकियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी के लिए जुड़े रहें!

जिले के सभी नगरीय निकायों की मतगणना सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी रूप से हुआ संपन्न

  मनेन्द्रगढ़/एमसीबी राज्य निर्वाचन आयोग के  निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी. वेंकट राहुल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एमसीबी जिले के सभी नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को हुए मतदान की मतगणना की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना स्थलों में संपन्न हुई। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय में नियुक्त प्रेक्षकगणों ने मतगणना कार्य को अपनी निगरानी में संपन्न कराया। निर्वाचन के परिणामों की घोषणा के उपरांत विजयी अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसरों ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। वहीं मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, मतगणना कार्मिकों और सुरक्षा कार्मिकों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रतिमा यादव ने विजय हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी प्रभा पटेल को पराजित कर जीत दर्ज की। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी तरह नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की 22 वार्डों की पार्षदों की गणना की गई जिसमें से 10 पार्षद भाजपा से, 09 पार्षद कांग्रेस से और 03 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं दूरांचल क्षेत्र की नगर पंचायत जनकपुर में भाजपा प्रत्याशी कौशल पटेल ने जीत दर्ज की। जनकपुर की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 11 पार्षद भाजपा से, 02 पार्षद कांग्रेस से और 02 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं झगराखांड नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी रीमा रमेश यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी चम्पा जयसवाल को हराकर विजय प्राप्त की। झगराखांड की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 09 पार्षद भाजपा से, 05 पार्षद कांग्रेस से और 01 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।इसके साथ ही नई लेदरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने प्रतिद्वंद्वी विष्णु दास पनिका को पराजित कर जीत दर्ज की। नई लेदरी की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 07 पार्षद भाजपा से, 05 पार्षद कांग्रेस से और 03 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की। वहीं कोयलांचल क्षेत्र की नगर पंचायत खोंगापानी से कांग्रेस प्रत्याशी ललिता रामा यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी वंदना लोहार को पराजित कर विजय हासिल की। खोगापानी की 15 वार्डों की पार्षदों की गणना में 10 पार्षद भाजपा से, 03 पार्षद कांग्रेस से और 02 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की।

ऐतिहासिक जीत पर बड़ा बयान, यह कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’ है: विधायक सोनी

रायपुर छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एकतरफा जीत से तमाम पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं की बांछे खिली हुई है. भाजपा विधायक सुनील सोनी ने इस ऐतिहासिक जीत पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह कांग्रेस के ‘अंत की शुरुआत’ है. विधायक सुनील सोनी ने कहा कि नतीजों का पता पहले ही लग गया था, इसलिए बघेल जी को आधी रात दिल्ली बुला लिया गया था. वहीं कांग्रेस के ईवीएम गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार न कर कांग्रेसी अकड़ते हैं. कांग्रेस अब इतना बिखर चुकी है कि छत्तीसगढ़ में समेटने दशक लगेंगे.

प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन के लिये म.प्र. पर्यटन को मिला प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड

भोपाल. म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही ‘प्रोजेक्ट क्लिन परियोजना’ को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अपर प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने नई दिल्ली में सिल्वर ओक हॉल, इंडिया हैबिटेट सेंटर में 100वें स्कॉच समिट के दौरान अवार्ड ग्रहण किया। क्लीन डेस्टिनेशन परियोजना का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘आनंदना’ कोकाकोला फाउनडेशन के CSR सहयोग एवं संस्था साहस के तकनीकी सहयोग से क्रियान्वित की जा रही है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने हर्ष जताते हुए कहा कि MPTB सतत और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से मध्यप्रदेश को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित बनाने के सतत प्रयास कर रहे है।पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और सुंदरता बढ़ाने का उद्देश्य हमारे राज्य की धरोहर और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित करना है, ताकि पर्यटक यहां की संस्कृति और परंपराओं का स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में आनंद ले सकें।” मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा प्रोजेक्ट क्लीन डेस्टिनेशन का शुभारम्भ फरवरी 2022 में राज्यपाल श्री मंगू आई पटेल द्वारा पन्ना जिले से किया गया है। इस परियोजना को कोका-कोला इंडिया लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे साहस (SAAHAS) संगठन द्वारा क्रियान्वित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह पहल स्वच्छता, आगंतुक जागरूकता और राजस्व-साझाकरण मॉडल को सुनिश्चित करती है, जिससे स्थानीय संस्थानों को सशक्त बनाया जा सके। यह परियोजना पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित 30 गांवों में सफलतापूर्वक लागू की गई है। पन्ना में मिली सफलता के बाद, MPTB ने इस पहल का विस्तार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और इसके आसपास के 16 गांवों में कर दिया है। इसके अलावा, इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए MPTB, साहस (SAAHAS) और स्वच्छ भारत मिशन, मध्य प्रदेश के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर भी किए गए हैं। मिल चुका है ग्लोबल अवॉर्ड वर्ष 2024 में ‘पन्ना नेशनल पार्क वेस्ट मैनेजमेंट’ परियोजना को ग्लोबल ईएसजी अवार्ड्स द्वारा साल की सर्वश्रेष्ठ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है। परियोजना की सफलता को देखते हुए इसे बांधवगढ़ नेशनल पार्क में लागू किया गया है। पन्ना नेशनल पार्क की तरह ही बांधवगढ़ नेशनल पार्क के आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। पन्ना में 30 टन सूखा कचरा किया जा चुका है एकत्र पन्ना में क्रियान्वित परियोजना के अंतर्गत 30 ग्रामों के 4 हजार 281 परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित कर जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन का कार्य किया गया है। नियमित रूप से घरों से कचरे को अलग-अलग कर 20 ट्रायसाइकल्स के माध्यम से 14 कचरा संग्रहण केंद्र स्थापित किये गए हैं। अब तक कुल 30 टन सूखा कचरा एकत्र किया जा चुका है।

फर्जी अस्पतालों की आड़ में नर्सिंग महाघोटाला, NSUI ने CBI को सौंपी फर्जी अस्पतालों की लिस्ट

फर्जी अस्पतालों के नाम पर प्रदेश में बड़ा नर्सिंग घोटाला, NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने CBI जांच की मांग की भोपाल मध्यप्रदेश में फर्जी अस्पतालों की आड़ में चल रहे नर्सिंग महाघोटाले को लेकर NSUI ने बड़ा खुलासा किया है NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत सौंपकर भोपाल CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी समेत प्रदेश के अन्य जिलों के सीएमएचओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। रवि परमार ने बताया कि प्रदेश में कई नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के लिए फर्जी अस्पतालों को आधार बनाया गया, जिनमें न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं थीं और न ही योग्य डॉक्टर। इसके बावजूद इन्हें सीएमएचओ की सहमति से मान्यता दी गई, जिससे प्रदेशभर में सैकड़ों फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं। फर्जी अस्पतालों की लिस्ट उजागर रवि परमार ने अपनी शिकायत में अब तक बंद किए गए फर्जी अस्पतालों और उनके नर्सिंग कॉलेजों की सूची साझा की है। जिनमें VCH-Venus Nursing College, Alexis Hospital-Florence Nightingale Nursing College, New Paliwal Hospital-Jeevan Jyoti Nursing College , Katara hospital – Apex Nursing College समेत कई नाम शामिल हैं। साथ ही, वर्तमान में संचालित संदिग्ध अस्पतालों की सूची भी दी है जिनमें MEHCKO Hospital, Ganpati Hospital, Sai Hospital, Multicare Hospital , jeewan Jyoti hospital , asha multicare hospital, srijan general hospital जैसे कई नाम शामिल हैं।प्रदेश के सभी हॉस्पिटलो की सूची और अन्य दस्तावेज भी सीबीआई कार्यालय मे सौंपे।   CBI जांच और कठोर कार्रवाई की मांग रवि परमार ने CBI से मांग की है कि – 1. भोपाल CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी समेत सभी दोषियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए। 2. प्रदेश में संचालित सभी फर्जी अस्पतालों की गहन जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई हो। 3. संदेहास्पद अस्पतालों की चिकित्सा मानकों के आधार पर पुनः जांच करवाई जाए। छात्रों के भविष्य और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खिलवाड़ रवि परमार ने कहा कि यह घोटाला न केवल प्रदेश की  स्वास्थ्य सेवाओं के साथ धोखा है, बल्कि नर्सिंग छात्रों के भविष्य को भी अंधकार में धकेल रहा है। उन्होंने मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाए, ताकि प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता बनी रहे। परमार ने कहा कि NSUI इस मामले को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है और दोषियों को सजा दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा । इस दौरान एनएसयूआई प्रवक्ता विराज यादव प्रदेश सह सचिव अमन पठान लक्की चौबे रूपेश विश्वकर्मा रितिक शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें ।‌

चुनाव परिणाम के बीच बड़ी खबर, कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चा, दीपक बैज की होगी छुट्टी!

रायपुर छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस संगठन में उच्च स्तर पर बदलाव की चर्चा और तेज हो गई। इस चर्चा को बल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद से और मिल गया। खबर है कि दीपक बैज की छुट्टी होने वाली है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने बैज को बदलने का निर्णय ले लिया है। अब सवाल यह है कि बैज की छुट्टी होगी तो कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौन होगा? इसे लेकर भी चर्चा बहुत तेज है और ज्यादातर जगहों से एक नाम चर्चा में है ‘टीएस सिंहदेव’। सूत्र बताते हैं कि राष्ट्रीय नेता सिंहदेव के नाम पर सहमत हैं। वैसे इस सहमति को आधार तब से और मिला है, जब से महंत ने यह बयान दिया है कि अगला विधानसभा चुनाव सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। महंत के इस बयान को मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से सच माना जा सकता है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी कहीं से भी कोई पुख्ता रिपोर्ट नहीं है। फिर भी प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की ओर से यह कहा जा रहा है कि बैज की छुट्टी तय है और सिंहदेव ही नए अध्यक्ष होंगे। कुछ कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया है कि देर शाम तक ऐलान भी हो सकता है। खैर, ऐलान कभी भी हो, लेकिन चर्चा तो तेज हो चली है। बस इंतजार है चर्चाओं पर विराम का।

पूजा विधानी ने प्रमोद नायक को 66 हजार से अधिक वोटों से दी मात

बिलासपुर बिलासपुर नगर निगम में पांच साल बाद भाजपा की वापसी हो गई है. विपरित परिस्थितियों के बावजूद यहां पर भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद नायक को 66 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है. MA पास पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं. वे 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं. 1998 में पहली बार पार्षद बनीं थी. महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रही हैं. बता दें कि बिलासपुर नगर निगम में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला मतदान से पूर्व तक बराबरी का था, लेकिन मतदान के बाद का रुझान भाजपा के पक्ष में आया गया. बिलासपुर में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज की. इसके पीछे अमर अग्रवाल की कारगर रणनीति अहम वजह है. वहीं कांग्रेस को भीतरघात ने कहीं ना कहीं नुकसान पहुंचाया है. शहर के 70 वार्डों में भाजपा को 45 और कांग्रेस को 22 सीटें मिलने का अनुमान था. बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पूजा विधानी की जाति का मामला भी उछला था. उनके जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी. निर्वाचन आयोग ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए पूजा विधानी को शाम पांच बजे तक संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया था. भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए थे. वहीं प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी. वहीं पूजा विधानी ने जाति पर उठाई गई आपत्ति को निराधार बताते हुए कहा था कि मैं उड़िया-तेलगु हूं. मेरा बिलासपुर में जन्म हुआ है, मेरी शिक्षा यहीं की है. मेरा जाति प्रमाण पत्र 1995 का बना हुआ है, उसमें एसडीएम का अनुमोदन भी है. पूजा विधानी ने इसके साथ कहा था कि कांग्रेस डरी हुई है, जिसकी वजह से इस तरह के हथकंडे अपना रही है. चुनाव समर में उतरे हैं तो मेहनत के साथ, जनता के मुद्दों के साथ मुकाबला करना चाहिए. कांग्रेस ने मुझे और अशोक विधानी को हीरो-हीरोइन बना दिया है.

महासमुंद में 25 साल बाद बेटे ने लिया पिता की हार का बदला

महासमुंद प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. नतीजे पूरी तरह से भगवामय नजर आ रहे हैं. इस बीच ऐसा भी नतीजा देखने को मिला, जिसने सबसे ज्यादा चौंकाया है. एक ओर जहां निकायों में भाजपा का कब्जा नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ महासमुंद नगर पालिका में बीजेपी के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने चुनावी मैदान में विमल चोपड़ा को पटखनी दी है. सन 2000 में डॉ विमल चोपड़ा ने निखिल कान्त साहू के पिता मनोज कान्त साहू को एक हजार वोटों से शिकस्त देकर पहली बार चुनाव जीता था. उसी कांग्रेस नेता के बेटे निखिल कांत साहू ने करीब 3500 वोटों से चुनाव जीतकर अपने पिता मनोज की हार का बदला ले लिया है. डॉ विमल चोपड़ा के सियासी सफर की बात करें तो उन्होंने सन 2000 में बीजेपी की टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, जिसमें जीत मिली थी. फिर 2005 में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए इसके बाद 2014 में निर्दलीय विधायक के रूप में महासमुंद विधानसभा चुनाव जीते. अब बीजेपी ने फिर से उन्हें 2025 में नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था, जिसके उनको हार का सामना पड़ा है. कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने 3554 वोट से हराया है. बता दें कि महासमुंद नगर पालिका परिषद क्षेत्र ने 47178 मतदाता है. जिनमें से 24915 महिला मतदाता है और 22254 पुरुष मतदाता के अलावा 9 तृतीय लिंग के मतदाता है. महासमुंद नगर पालिका परिषद में 30 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी और निर्दलीय के रूप में 100 से अधिक उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए अपना भाग्य आजमाया. वहीं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में थे.

लावा के सबब्रैंड प्रोवॉच ने एक नई स्‍मार्टवॉच को किया लॉन्‍च

नई दिल्ली भारतीय स्‍मार्टफोन ब्रैंड लावा के सबब्रैंड प्रोवॉच ने एक नई स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है। इसका नाम Prowatch X है। दावा है कि यह अपने प्राइस सेगमेंट में आने वाली पहली घड़ी है, जिसमें कई प्रमुख हेल्‍थ फीचर दिए गए हैं। यह वायु प्रदूषण का हाल यानी एक्‍यूआई बताती है और कलाई में पहनने के बाद अपने यूजर की बॉडी एनर्जी की मॉनिटरिंग कर सकती है। Prowatch X को आकर्षक दिखाने की कोशिश कंपनी ने की है। यह राउंड डायल में आती है और 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले ऑफर करती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Prowatch X को कंपनी 2 साल की वॉरंटी के साथ बेच रही है। इसकी कीमत 4499 रुपये रखी गई है, जोकि इंट्रोडक्‍टरी प्राइस हैं। आइए जानते हैं Prowatch X के प्रमुख फीचर और इसे कहां से खरीदा जा सकता है। Prowatch X Price Prowatch X की कीमत 4499 रुपये है। 15 फरवरी से 18 फरवरी के बीच प्री-ऑर्डर करने पर इस वॉच को 1 हजार रुपये के फ्लैट डिस्‍काउंट के साथ लिया जा सकेगा। वॉच की सेल 21 फरवरी से शुरू होगी। यह Flipkart पर मिलेगी। Prowatch X की प्रमुख खूबियां Prowatch X को तीन स्‍ट्रैप वेरिएंट्स में लाया गया है। इनमें सिलिकाॅन, नायलॉन और मेटल स्‍ट्रैप शामिल हैं। जैसाकि हमने बताया इस वॉच में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो ऑलवेज ऑन की सुविधा भी देता है। IP68 रेटिंग इस वॉच को मिली है जिसका मतलब है कि यह पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास 3 का प्रोटेक्‍शन है, जो वॉच को स्‍क्रैच से प्रोटेक्‍ट करने में मददगार होगा। ब्‍लूटूथ कॉलिंग का है सपोर्ट Prowatch X सपोर्ट करती है ब्‍लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को। दावा है कि वॉच के जरिए ब्‍लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है और मैसेजों का क्विक रिप्‍लाई किया जा सकता है। एल्‍युमीनियम अलॉय का हुआ इस्‍तेमाल Prowatch X को बनाने में एल्‍युमीनियम मेटल अलॉय का इस्‍तेमाल किया गया है। कंपनी ने बेहतर फ‍िनिश देने की कोशिश की है। वॉच में 300 एमएएच की बैटरी मिलती है। दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 8 से 10 दिन चल सकती है और जीपीएस का इस्‍तेमाल करने पर 17 घंटों का बैकअप दे सकती है। हार्ट रेट मॉनिटर Prowatch X को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ कनेक्‍ट किया जा सकता है। इसमें कई सारे सेंसर दिए गए हैं, जिनकी मदद से यूजर अपनी हार्ट रेट को मॉनिटर कर सकता है। ब्‍लड में ऑक्‍सीजन के लेवल का पता लगाया जा सकता है। इन-बिल्‍ट जीपीएस तो इसमें मिलता ही है। मिलेगी स्लीप ट्रैकिंग Prowatch X में 110 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड हैं। दौड़ से जुड़े कई कोर्स को शामिल किया गया है। इस वॉच को पहनकर ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज की जा सकती है। यह नींद को भी ट्रैक करने में सक्षम है यानी आप कितनी देर गहरी नींद सोए, यह वॉच बता देगी। और क्‍या है खास Prowatch X में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स यानी एक्‍यूआई से जुड़े अपडेट मिलते हैं। जेस्‍टर कंट्रोल की सुविधा है। 150 से ज्‍यादा वॉच फेस दिए गए हैं।

अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर चुनाव से लेकर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को घेरा

लखनऊ राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव से लेकर विभिन्न मुद्दों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने फिर कहा कि चुनाव आयोग मर गया है। चुनाव आयोग नोटिस भेजेगा तो कोर्ट में बात की जाएगी। वहां हमें अपनी बात और भी तफसील से रखने का मौका मिलेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने महाकुंभ को लेकर 144 साल का भ्रम फैलाया। इससे बड़ा मिस मैनेजमेंट कभी नहीं देखा गया। कहा कि भाजपा की ट्रोलर टीम जिस तरह की भाषा का प्रयोग करेगी, उसे उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। डरी हुई भाजपा, सपा की मीडिया सेल पर हमला कर रही है। भाजपा तोड़ रही भाषा की मर्यादा समाजवादी व्यापार सभा के अध्यक्ष मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मनीष अब समाजवादी मीडिया सेल के हिस्सा नहीं हैं। यदि भाजपा गलत भाषा का प्रयोग करेगी तो सपा भी उसका मुहं तोड़ जवाब देगी। हमनें पहले गलत भाषा का प्रयोग नहीं किया। भाजपा लगातार भाषा की मर्यादा तोड़ रही है। जब समझौता हो गया था, तब इसको कौन तोड़ रहा है। हमारी सैकड़ों शिकायतें पड़ी हैं। लेकिन, भाजपा पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।  

रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी नहीं ले रहे तलाक

लॉस एंजिल्स रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसोरी तलाक नहीं ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की खबरों को कपल्‍स की टीम ने फर्जी बताया है। अमेरिकी मैगजीन ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ से बातचीत में बियांका की टीम ने यह बयान जारी किया। मिलो यियानोपोलोस ने अफवाहों को खारिज करते हुए दावा किया कि यह कपल वैलेंटाइन डे मनाने के लिए लॉस एंजिल्स में है। तलाक और 5 मिलयन डॉलर (करीब 43 करोड़ रुपये) की एल‍िमनी की बात बिल्‍कुल झूठी है। मैगजीन ने मिलो के हवाले से लिखा है, ‘ये (कान्ये वेस्‍ट) और बियांका अभी लॉस एंजिल्स में हैं। दोनों वहां वैलेंटाइन डे मनाने के लिए गए हैं। यदि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी कोई बात होती है, तो इसकी घोषणा वो सीधे तौर पर खुद करेंगे, ना कि कोई टैब्लॉयड के अफवाह से इसकी पुष्‍ट‍ि होगी।’ ‘पांच-छह बार उड़ी चुकी है ऐसी अफवाह’ मिलो यियानोपोलोस ने आगे कहा, ‘बीते कुछ समय में यह पांचवीं या छठी बार है, जब मीडिया में गलत तरीके से इस तरह की अफवाह उड़ी है। मैं खुद इस तरह की चर्चाओं की गिनती भूल गया हूं।’ ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट में किया तलाक का दावा जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ‘डेली लाइफ’ ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि ग्रैमी इवेंट में हुई फजीहत के बाद रैपर और उनकी पत्‍नी ने अलग होने का फैसला किया है। इसमें रैपर के करीबी दोस्‍त के हवाले से कहा गया है कि इस तलाक के लिए बियांका ने 5 मिलियन डॉलर की एलिमनी मांगी है। ग्रैमी 2025 में सेमी-न्‍यूड आउटफिट ने मचाया था बवाल इस महीने की शुरुआत में, यह कपल तब खूब सुर्ख‍ियों में रहा, जब 67वें ग्रैमी में बियांका सेंसोरी एक ट्रांसपेरेंट ड्रेस में लगभग ‘न्‍यूड लुक’ में कान्ये वेस्ट संग रेड कारपेट पर पहुंचीं। कथ‍ित तौर पर दोनों को वहां से बाहर निकाल दिया गया था। बियांका की आउटफिट पर खूब बवाल मचा। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसकी निंदा करते हुए इसे ‘अभद्र’ और ‘अश्‍लील’ करार दिया। 2022 में कान्‍ये और बियांका की हुई है शादी किम कर्दाश‍ियन से 2022 में तलाक के बाद कान्‍ये वेस्‍ट ने उसी साल दिसंबर में बियांका से शादी की। मेलबर्न में जन्मी बियांका सेंसोरी अपने पति कान्ये वेस्ट की क्लोथिंग और अपैरल कंपनी ‘यीज़ी’ में आर्किटेक्चर हेड हैं। कान्ये वेस्‍ट को ‘गोल्ड डिगर’ (2005), ‘स्ट्रॉन्गर’ (2007), ‘रनअवे’ (2010), ‘प्रेज़ गॉड’ (2021) और ‘कार्निवल’ (2024) जैसे सुपरहिट गानों के लिए जाना जाता है। उन्हें इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्‍ट रैप सॉन्‍ग के लिए नॉमिनेशन भी मिला था। कान्‍ये ने अपने अब तक के करियर में 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं, जबकि उन्‍हें कुल मिलाकर 75 बार इसके लिए नॉमिनेशन मिला है।

MP में 18 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी, दिन-रात के तापमान में होगी गिरावट

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग का कहना है कि 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है, जो अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव था। इस वजह से प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिला, लेकिन यह सिस्टम अब लौट गया है। इसलिए शुक्रवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस वजह से धार, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला में पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद तापमान 32.2 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 28.4 डिग्री, इंदौर में 29.1 डिग्री, ग्वालियर में 29.5 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। 17 फरवरी से नया सिस्टम, प्रदेश में भी असर मौसम वैज्ञानिक रैकवार ने बताया कि, 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है, जो अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है। वहीं, अब 17 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 18 फरवरी से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है, जो अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है। आज शनिवार को दिन का तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात और सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी। 16 फरवरी को भी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होंगे मौसम वैज्ञानिक रैकवार ने बताया कि, फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 15 फरवरी: दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात और सुबह के समय ठंडक बनी रहेगी। 16 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। फरवरी में 10 साल का ट्रेंड… तीनों मौसम का असर प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में सबसे ज्यादा ग्वालियर ठिठुरता है। पिछले साल यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इससे पहले 5 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। इस बार 2 महीने कड़ाके की ठंड, जनवरी में मिला-जुला असर इस बार शुरुआती दो महीने यानी, नवंबर और दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। नवंबर की बात करें तो भोपाल में 36 साल का रिकॉर्ड टूटा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी पारा सामान्य से 7 डिग्री तक नीचे रहा। वहीं, दिसंबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ा। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए। भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए गए। अब बात जनवरी की। शुरुआत 10 से 15 दिन तक कड़ाके की ठंड का दौर रहा, लेकिन फिर तेवर ठंडे हो गए। ठंड के दो दौर आए, जबकि तीन बार मावठा गिरा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया, जनवरी में ठंड का असर जरूर रहा, लेकिन पिछले 10 साल के ट्रेंड के अनुसार तेज सर्दी नहीं पड़ी। पश्चिमी विक्षोभ की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी नहीं होने से तेज बारिश का दौर नहीं रहा। न ही ओले गिरे, जबकि जनवरी में ओला-बारिश का दौर भी रहता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live