LATEST NEWS

प्रयागराज में भीषण सड़क दुर्घटना, बोलेरो और बस की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

प्रयागराज  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस से जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, इस भीषण एक्सिडेंट में 19 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम में स्नान करने आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। प्रयागराज के मेजा इलाके में भीषण हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है। बोलेरो पिचक गई। मरने वाले सभी श्रद्धालु बोलेरो में सवार थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बस में सवार श्रद्धालु घायल भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। घायलों को लेकर जानकारी मिल रही है कि वे सभी संगम में स्नान करने के बाद वाराणसी जा रहे थे। बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है। मलबे को हटाकर शुरू कराया यातायात प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहां पर गाड़ियों का मलबा देखकर क्रेन को बुलवाया गया। पुलिस ने मलबे को हटाकर ट्रैफिक को शुरू कराया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोते लोग जाग गए। कई लोग घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीएम योगी ने लिया संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। तरुण गाबा मौके पर पहुंचे मेजा कोतवाली क्षेत्र के ऊरुआ में बस और बोलेरो की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पिचक गई। बोलेरो इतनी जर्जर हो गई कि शवों को इससे बाहर निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से स्थिति के बारे में अपडेट जानकारी ली। UP बस्ती में भी बड़ा सड़क हादसा, 4 की मौत यूपी के बस्ती जिले से भी बड़े हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में टेंट का सामान लदा हुआ था. सामने से आ रही कार से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसा बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान हर्रैया मार्ग पर बेनीपुर तिराहे पर हुआ। हादसे के बाद बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कार में फंसे शव को पुलिस ने काटकर निकाला है। हादसे की सूचना के बाद एसपी अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे बता दें कि महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं। आज करीब 15,000 सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10,000 सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

ललित मोदी ने सुष्मिता से ब्रेकअप का किया खुलासा

मुंबई आईपीएल के फाउंडर और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। वैलेंटाइंस डे पर उन्होंने बताया किया कि वह फिर से प्यार में पड़ गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से अपने ब्रेकअप की पुष्टि भी कर दी। ललित ने अपनी नई प्रेमिका के साथ वीडियो मोंटाज इंस्टाग्राम पर साझा किया। इसमें उन्होंने अपने साथी का नाम नहीं बताया है। मगर, उन्होंने महिला के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि वह पुरानी दोस्त है। ललित मोदी की पोस्ट में कहा गया कि 25 साल की दोस्ती अब रिश्ते में बदल गई है। उन्होंने लिखा, ‘मैं भाग्यशाली रहा। वैसे दो बार भाग्य ने साथ दिया। 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई है। ऐसा दो बार हुआ। आशा है कि यह आप सभी के लिए भी हो। आप लोगों को हैप्पी वेलेंटाइंस डे।’ इस कैप्शन के साथ उन्होंने वीडियो क्लिप में कई तस्वीरें साझा कीं। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ललित मोदी की यह पोस्ट वायरल हो गई। इंटरनेट यूजर्स की ओर से उन्हें जमकर बधाइयां मिलीं। 1991 में मीनल मोदी से हुई थी शादी बता दें कि ललित मोदी की शादी साल 1991 में मीनल मोदी से हुई थी। 2018 में कैंसर से लड़ते हुए मीनल की मौत हो गई। इसके बाद साल 2022 में ललित मोदी की उस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसमें बताया गया कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने मालदीव में एक-दूसरे के साथ बिताई छुट्टियों की तस्वीरें साझा कीं। इतना ही नहीं, ललित ने अपना इंस्टाग्राम बायो भी बदल दिया था और सेन के हैंडल के बाद ‘माई लव’ जोड़ दिया था। इस रोमांस ने हर किसी को चौंका दिया, लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। कुछ समय बाद ही ललित मोदी और सुष्मिता सेन के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। अब इसकी पुष्टि भी हो गई है।

‘परमाणु ऊर्जा’ का पावरहाउस बनेगा भारत: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

नईदिल्ली केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन’ भारत की परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उन्नत परमाणु तकनीक को स्थापित करने की एक बड़ी योजना है। गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि केंद्रीय बजट में छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों (SMR) के अनुसंधान और विकास के लिए ₹20,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। सरकार का लक्ष्य 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी SMR को चालू करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के अनुरूप है। यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ एवं सस्टेनेबल ऊर्जा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। डॉ. सिंह ने परमाणु उद्योग में निजी क्षेत्र की भागीदारी की अनुमति देने को गेमचेंजर बताया और कहा कि इससे ऊर्जा आत्मनिर्भरता के साथ-साथ भारत को वैश्विक परमाणु प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जिस तरह स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोला गया, उसी तरह परमाणु क्षेत्र में भी सुधारों से नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा भारत की ऊर्जा रणनीति की आधारशिला बनेगी, जिससे देश तकनीकी रूप से उन्नत और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। –

WPL हिस्ट्री का सबसे बड़ा रनचेज, RCB-गुजरात मैच में बने सबसे ज्यादा रन, सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

वडोदरा महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच सुपरह‍िट रहा. 14 फरवरी (शुक्रवार) को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में RCB ने GG को छह विकेट से हराया. RCB की यह जीत कई मायनों में रिकॉर्डतोड़ रही. उसको जीत के ल‍िए  लिए 202 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. डब्ल्यूपीएल हिस्ट्री में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस टारगेट को चेज किया. वहीं इस मुकाबले में कई ऐसे रिकॉर्ड बने, जो WPL इत‍िहास में पहली बार थे, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. लेकिन पहले मैच र‍िपोर्ट पढ़ लीज‍िए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने गदर काट दिया. ऋचा ने 27 गेंदों पर नाबाद 64 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने चार छक्के और सात चौके जड़े. वहीं एलिसा पैरी ने 34 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली. पैरी ने चार चौके और दो छक्के लगाए. कनिका आहूजा 30 रनों पर नाबाद रहीं. . कनिका और ऋचा घोष ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 93 रन नॉट आउट जोड़े. ऋचा और कन‍िका से पूर्व एलिसा पैरी और राघवी बिष्ट ने तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की पार्टनरशिप की. राघवी ने तीन चौके की मदद से 27 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली. इससे पहले बेंगलुरु के दो विकेट स्मृत‍ि मंधाना (9) और डैनी वायट-हॉज (4) महज 14 रनों के अंदर आउट होकर पवेल‍ियन लौट गए. वहीं गुजरात जायंट्स की ओर से एश्ले गार्डनर ने दो विकेट चटकाए. वहीं डिएंड्रा डॉटिन और सयाली सतघरे को एक-एक सफलता हाथ लगी. सबसे बड़ा रनचेज वीमेंस प्रीमियर लीग में सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड टूट गया है। मुंबई इंडियंस ने 2024 में गुजरात के खिलाफ ही 191 रन बनाकर मैच जीता था। अब आरसीबी 200 से ज्यादा का टारगेट चेज करने वाली महिला आईपीएल की पहली टीम बन गई है। एक मैच में सबसे ज्यादा रन ग के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 403 रन बनाए। इससे पहले भी रिकॉर्ड इन्हीं दोनों टीमों के नाम था। 2023 में ब्रेबॉर्न स्टेडियम पर गुजरात और आरसीबी के मैच में 391 रन बने थे। बल्लेबाज के सबसे ज्यादा छक्के गुजरात जायंट्स के लिए कप्तान एश्ले गार्डनर का बल्ला भी जमकर बोला। उन्होंने 37 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया की इस ऑलराउंडर ने 8 छक्के मारे। इसके साथ ही उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में सोफी डिवाइन की बराबरी कर ली। लीग की चौथी सबसे तेज फिफ्टी रिचा घोष ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कमाल की बैटिंग की। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास की चौथी सबसे तेज फिफ्टी है। वह 27 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। रिचा ने छक्का मारकर मैच फिनिश किया। सबसे तेज 50+ की साझेदारी गुजरात के लिए गार्डनर और डॉटिन ने चौथे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी बनाई। इस दौरान दोनों ने मिलकर सिर्फ 31 गेंदों का सामना किया। इस दौरान टीम का रन रेट 12.96 का रहा। यह गुजरात के लिए लीग की सबसे तेज 50+ रनों की साझेदारी है। अब जान लीजिए WPL 2025 के इस मुकाबले में क्या-क्या रिकॉर्ड बने, आइए इस बारे में भी नजर डाल लेते हैं. WPL में सबसे सफलतम रनचेज 202- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs बनाम गुजरात जायंट्स, वडोदरा, 2025 191- मुबंई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, दिल्ली, 2024 189- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 179- यूपी वॉरियर्स vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 172- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, 2024 WPL में 50+ रन की साझेदारी में उच्चतम रन रेट 16.8 (25 में 70)- सोफी एक्लेस्टोन & ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 15.08 (37 में 93*)- कनिका आहूजा & ऋचा घोष (आरसीबी) vs गुजरात जायंट्स, 2025 14.93 (43 में 107)- मेग लैनिंग & शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 14.68 (38 में 93)- हरमनप्रीत कौर & एमेलिया केर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2024 WPL मैच सर्वाधिक रन 403- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025 391- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, ब्रेबोर्न, 2023 386- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, ब्रेबोर्न, 2023 381- गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, 2024 380- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023 WPL में हाईएस्ट इनिंग्स टोटल 223/2- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 211/4- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, 2023 207/5- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स, 2023 201/7- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 201/5-  गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 एक पारी में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक छक्के (WPL) 11- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2024 10- गुजरात जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 9- दिल्ली कैपिटल्स vs यूपी वॉरियर्स, डीवाई पाटिल, 2023 9- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 WPL में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के हिसाब से) 18- सोफिया डंकले (गुजरात जायंट्स) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2023 19- शेफाली वर्मा (दिल्ली कैपिटल्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 23- ऋचा घोष (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) vs गुजरात जायंट्स, 205 25- हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस) vs गुजरात जायंट्स, 2023 25- ग्रेस हैरिस (यूपी वॉरियर्स) vs गुजरात जायंट्स, 2023 25- किरण नवगिरे (यूपी वॉरियर्स) vs मुंबई इंडियंस, 2023 25- एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स ) vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 2025 एक पारी में सर्वाधिक छक्के (WPL) 8 – सोफी डिवाइन vs गुजरात जायंट्स, ब्रेबोर्न, 2023 8 – एश्ले गार्डनर vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा, 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी वायट-हॉज, एलिसा पैरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गार्थ, प्रेमा रावत, वीजे जोशिथा, रेणुका ठाकुर सिंह. गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोलवार्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम.  

रतलाम में अतिप्राचीन भैरव मंदिर को तोड़ा, हिंदू संगठनों का विरोध, मूर्ति को समय रहते बचाया!

रतलाम रतलाम में 130 साल पुराने भैरव मंदिर को तोड़ दिया गया। इस घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है। मंदिर का मलबा आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हिंदू संगठन मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं। जेसीबी से तोड़ा गया मंदिर रतलाम के ओझाखाली रामगढ़ कॉर्नर पर स्थित भैरव मंदिर को जेसीबी से तोड़ा गया। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंदिर लगभग 130 साल पुराना बताया जा रहा है। मंदिर तोड़ने की खबर जैसे ही फैली, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हिंदू संगठनों ने इस घटना का कड़ा विरोध किया। उन्होंने मंदिर तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि यह प्राचीन मंदिर था, जिसे तोड़ा गया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। माणकचौक थाना पुलिस ने विजय पिता रमेशचंद्र शर्मा की शिकायत पर अभय पिता श्रेणिक कुमार गांधी और जेसीबी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मूर्ति को बचा लिया गया गनीमत रही कि मंदिर तोड़ने के दौरान भैरव जी की मूर्ति को समय रहते बचा लिया गया। गुस्साए लोगों ने मंदिर का मलबा जेसीबी से उठवाकर आरोपी के घर के बाहर रखवा दिया। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। पड़ोसी मकान मालिक पर तोड़ने का आरोप हिंदू संगठनों का कहना है कि भैरव मंदिर 130 साल पुराना था। मंदिर में एक प्याऊ भी थी, जहां लोगों को पानी मिलता था। मंदिर तोड़ने का आरोप पड़ोसी मकान मालिक पर लगा है, जिसका नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। बजरंग दल के रामबाबू शर्मा ने कहा कि मंदिर के स्थान पर दुकान निकालने की साजिश के तहत यह तोड़फोड़ की गई है। हमारी मांग है कि मंदिर को पुनः उसी स्थान पर बनाया जाए और प्याऊ को भी पुनः संचालित किया जाए। आरोपी के घर के सामने रखवा दिया मलबा पुलिस ने मंदिर का मलबा हटाने के लिए जेसीबी मंगवाई थी, लेकिन हिंदू संगठनों के विरोध के कारण मलबा आरोपी के घर के सामने ही रखवा दिया गया। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। हिंदू संगठन सख्त कार्रवाई और मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य : सचिव पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजन रायपुर  संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह अयस्क ब्लॉक एवं उत्तर बस्तर कांकेर के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया पर चर्चा की गई। खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और ई-नीलामी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। खनिज विभाग के सचिव  पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य है, जो उद्योग, व्यापार, और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक विकास का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भूमिका अहम होगी, क्योंकि यहां उच्च गुणवत्ता वाले लौह अयस्क के विशाल भंडार उपलब्ध हैं। उन्होंने बोलीदाताओं को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए आश्वस्त किया कि सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बैलाडीला क्षेत्र भारत के इस्पात उद्योग की रीढ़ है और इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार में व्यापक वृद्धि होगी। जीएसआई (GSI) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित धारवड़कर ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का दूसरा सबसे समृद्ध खनिज संपन्न राज्य है। उन्होंने कहा कि बैलाडीला से दल्लीराजहरा तक फैला लौह अयस्क क्षेत्र विश्व के महत्वपूर्ण लौह अयस्क भंडारों में गिना जाता है, जो भारत के इस्पात उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म के संचालक सुनील कुमार जैन ने नीलामी प्रक्रिया और लौह अयस्क ब्लॉकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2030 तक देश में स्टील उत्पादन बढ़ाने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। संयुक्त संचालक एवं नोडल अधिकारी (ऑक्शन) अनुराग दीवान ने कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्यों में से एक है और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नीलामी प्रक्रिया के तहत 27 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन टेंडर डॉक्युमेंट खरीदे जा सकते हैं। 28 फरवरी 2025 तक दोपहर 3 बजे तक टेंडर सबमिट करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक बोलीदाता नवा रायपुर स्थित संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, ब्लॉक-4, द्वितीय तल पर जाकर  विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्री-बिड कॉन्फ्रेंस में देशभर के खनन कंपनियों, औद्योगिक समूहों और निवेशकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छत्तीसगढ़ के बैलाडीला क्षेत्र में स्थित लौह अयस्क भंडारों की उच्च गुणवत्ता और निवेश के अनुकूल वातावरण को देखते हुए नीलामी प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक रुझान देखने को मिला। यह आयोजन छत्तीसगढ़ को खनन और इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री साय बोले- शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अगली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की वास्तविक प्रगति तब होगी जब शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकता से ही समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने खड़िया समाज के ऐतिहासिक सफर की चर्चा करते हुए 2011 में समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के ऐतिहासिक निर्णय को याद किया और इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में माता सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद तेलंगा खड़िया के छायाचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, और समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। 13 महीनों में सरकार ने दिए विकास को नए आयाम मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मात्र 13 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को जमीन पर उतार दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की दर ₹3,100 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जिससे पिछले दो खरीफ सीजन में किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान बेचने का लाभ मिला है। इस वर्ष प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। वनवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार के ठोस प्रयास मुख्यमंत्री श्री साय ने वनवासी समाज के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर को ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दिया गया है, जिससे लाखों संग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 70 लाख माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक वर्ष ₹10,000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है।       मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज की शिक्षा और समग्र विकास के लिए पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे जनजातीय युवाओं को अधिक अवसर देने के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। इसके अलावा, बच्चों की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए  राज्य में 341 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि वे निजी स्कूलों के समान सुविधाओं का लाभ उठा सकें। जनजातीय समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा: विधायक गोमती साय विधायक  गोमती साय ने कहा कि जो समाज शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक एकता पर बल देता है, वही उन्नति करता है। उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास संभव हो सके। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने जनजातीय समाज की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मदन नायक, जिला संरक्षक बोध साय मांझी, जिला महामंत्री कृपाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष  रामसागर सोरेंग और बाल कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

पत्नी की हत्या कर राज छिपाने वाले आरोपी पति को चितरंगी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

 सिंगरौली       पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, जिला सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, एवं श्री के के. पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी सिगरौंली व श्री आशीष जैन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी एवं उनकी टीम द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये मृतिका पार्वती देवी के शव का पीएम कराने पर रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टी होने पर थाना चितरंगी मे हत्या करने एवं साक्ष्य छिपाने का अपराध पंजीबध्द किया जाकर संदेही मृतिका के पति से से पूछताछ की गई।                                                             गिरफ्तार आरोपी का नाम – संजू दुबे पिता पन्नालाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ओडांगी थाना चितरंगी जिला सिगरौली घटना का विवरण – दिनांक 11/02/2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी से जानकारी प्राप्त हुई की पार्वती देवी को उसका पति संजू दुबे अस्पताल लेकर आया है जिसके गले मे खरोच का निशान है। वही अस्पताल में ही डाक्टर द्वारा पार्वती देवी को मृत घोषितकर दिया गया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी एवं उनकी टीम अस्पताल पहुँची एवं 18/25 मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मायके पक्ष के परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलवाकर घटना से अवगत कराया गया। शव का पीएम डॉक्टर टीम से कराया गया। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई, इसी पर प्रथम दृष्टया धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध पाया जाने पर अपराध क्रमांक 58/2025 पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया।   आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम – मृतिक के परिजनों से विस्तृत पूछताछ में पता चला की संदेही संजू दुबे जोकि मृतिका का पति है, का अन्य किसी महिला से प्रेंम संबध था। इसी बात पर आये दिन संजू पार्वती के साथ झगडा और मारपीट करता रहता था। दिनांक 11/02/2025 को भी ऐसा ही हुआ । संजू के मोबाईल पर एक फोन आय़ा पत्नी ने पूछा की किसका फोन है, उक्त बात से संजू एका-एक उत्तेजित हो गया एवं दोनों मे विवाद शुरु हो गया। जिसकी परिणिति हत्या में बदल गई। आरोपी संजू ने कमरे के अन्दर ही पत्नी का गला दबा दिया। जब पत्नी बेहोस होकर गिर गई तो संजू व्दारा पास मे पडे साडी के टुकडे से पुन: गला दबाकर मृत्यु की तसल्ली की। तत्पश्चात चिल्ला कर आस पास के लोगो को बताया कि पत्नी बेहोश होकर गिर गई है । सराहनीय भूमिका – निरी. सुधेश तिवारी ,उनि. सुरेन्द्र यादव  प्र.आर. लक्ष्मीकान्त मिश्रा , राजू रावत आर. नन्दलाल यादव, भैयालाल यादव, सुदर्शन चौहान , सुभाष पाल , आशिष पाल,  का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।  

कुनकुरी नगर पंचायत में कांटे के संघर्ष में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने किया कब्जा

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा में वर्चस्व के बीच कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है. अध्यक्ष पद के लिए हुई कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी की मांग पर दोबारा मतों की गणना की गई थी, लेकिन इसमें भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे ही रहे. कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के विनयशील का मुकाबला भाजपा के सुदबल राम यादव से था. सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतों की गणना में दोनों के बीच चले कांटे की टक्कर में आखिरकार कांग्रेस के विनयशील ने महज 81 मतों से सुदबल राम यादव को पराजित किया. इस परिणाम पर आपत्ति जताते हुए भाजपा प्रत्याशी ने रिकाउंटिंग की मांग की, जिस पर फिर से हुई मतों की गणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत हासिल की. बात करें वार्डों की तो यहां भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां पर 15 में से आठ वार्डों में भाजपा ने तो सात वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की.

CBSE Board 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू

नई दिल्ली  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज यानी शनिवार से शुरू हो जाएंगी. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच और 12वीं की 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लगभग 44 लाख छात्र-छात्राओं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. पहले दिन 10वीं कक्षा के छात्रों की इंग्लिश कम्युनिकेटिव, लैंग्वेज एंड लिटरेचर की और 12वीं के छात्रों की एंटरप्रेन्योरशिप विषय की परीक्षा होगी. दिल्ली मेट्रो ने किए खास इंतजाम दिल्ली मेट्रो ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर एक विशेष घोषणा की है. परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं को मेट्रो स्टेशन पर टिकट लेने और प्रवेश के दौरान फ्रिक्सिंग में प्राथमिकता दी जाएगी. यानी इन दोनों काम में कम समय लिया जाएगा.  15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा चलेगी. इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए  सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा को लेकर कुछ सुविधाओं की घोषणा की है. लगभग 3.30 लाख छात्र-छात्राएं और हजारों स्कूल कर्मचारी शहर भर में आवागमन करेंगे. इसलिए DMRC  CISF के साथ साझेदारी कर परीक्षा के दिनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर विशेष सुविधा उपाय लागू कर रहा है. मेट्रो स्टेशनों पर परीक्षार्थियों को जो सुविधाएं मिलेंगी     अपना सीबीएसई एडमिट कार्ड दिखाने पर छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी.     टिकट ऑफिस मशीन (TOM) और कस्टमर केयर (CC) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय अपने एडमिट कार्ड दिखाने वाले छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी.     डीएमआरसी स्टाफ ने स्कूलों का दौरा किया. प्रिंसिपलों से बातचीत की और उन्हें नजदीकी मेट्रो स्टेशनों और छात्रों के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी.     डीएमआरसी ने स्कूलों से अनुरोध किया है कि वे छात्रों को अपनी यात्रा की प्लानिंग में सहायता करने के लिए आसान टिकट बुकिंग के लिए क्यूआर कोड के साथ-साथ नजदीकी मेट्रो स्टेशन का विवरण प्रदान करने वाले पोस्टर लगाएं.     मेट्रो स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए  विशेष केंद्रीकृत घोषणाएं की जाएंगी.     परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों के निकटतम मेट्रो स्टेशनों की एक विस्तृत सूची भी डीएमआरसी वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन पर अपलोड की गई है. डीएमआरसी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं परीक्षार्थी डीएमआरसी छात्रों से अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से बनाने का आग्रह किया है. साथ  ही सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी है. अधिक अपडेट के लिए, उम्मीदवार डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.delhimetrorail.com) और डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं. सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन सीबीएसई ने सब्जेक्ट स्पेसिफिक गाइडलाइन जारी की हैं, जिसमें सब्जेक्ट कोड, क्लास स्पेसिफिकेशन, थ्योरी और प्रैक्टिकल के लिए अधिकतम अंक, प्रोजेक्ट वर्क, इंटरनल असेसमेंट और आंसर शीट के फॉर्मेट जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है. परीक्षाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने  के लिए स्कूलों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. छात्र यहां देख सकते हैं सैंपल क्वेश्चन पेपर्स छात्र सीबीएसई एकेडमिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर्स देख सकते हैं. ये छात्रों को लेटेस्ट क्वेश्चन फॉर्मेट, मार्किंग और परीक्षा पैटर्न से परिचित कराने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि वे अपनी बोर्ड अपनी बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रभावी ढंग से तैयारी कर सकें. सीबीएसई मार्कशीट में जारी रहेंगे ये बदलाव सीबीएसई डिस्टिंक्शन न देने या टॉपर्स की घोषणा न करने की अपनी नीति जारी रखेगा. 2024 की तरह, 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों को समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या कुल अंकों का का प्रतिशत नहीं मिलेगा.

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया आर्ट ऑफ लिविंग के 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का उद्घाटन

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया आर्ट ऑफ लिविंग के 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन का उद्घाटन  “हम एक भी महिला की आँखों से आंसू नहीं गिरने दे सकते,” – गुरुदेव रवि शंकर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गेहलोत, केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, पूर्व विदेश मंत्री एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, श्रम और रोजगार मंत्रालय तथा सूक्ष्म, लघु और मझले उद्योग मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे, कॉमनवेल्थ की सचिव-जनरल सुपैट्रीशिया स्कॉटलैंड, सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद श्रीमती हेमा मालिनी और यूरोपीय संसद की सदस्य श्रीमती मारिया जॉर्जियाना टियोडोरस्कू भी उपस्थित थीं।  बेंगलुरु  भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के 10वें संस्करण के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने 50 देशों की 500 से अधिक प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए, हर महिला को अपने भीतर की शक्ति, गुण और प्रतिभाओं को पहचानने और समाज में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित किया। माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “गुरुदेव रवि शंकर और आर्ट ऑफ लिविंग ने दुनिया भर के लोगों को ध्यान और मानवीय सेवाओं के माध्यम से आंतरिक शांति पाने के लिए प्रेरित किया है। आज की इस प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे मानवीय मूल्य बरकरार रहें। यहीं पर महिलाओं की भूमिका महत्त्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि वे करुणा और दयालुता के साथ नेतृत्व करती हैं। माननीय राष्ट्रपति ने मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने की आवश्यकता पर कहा, “सभी को अपनी बात रखने और अभिव्यक्त करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण और समर्थन प्रणाली बना कर ही आप इस विषय पर चुप्पी तोड़ सकते हैं । मानसिक शक्ति के बिना बाधाओं और रूढ़ियों को तोड़ना संभव नहीं है।” “विशेष रूप से ‘जस्ट बी’ थीम पर आधारित इस सम्मेलन ने जीवन की चुनौतियों का सामना करने और दुनिया में सार्थक बदलाव लाने के लिए सजग रूप से ठहराव, संतुलन, आत्म-स्वीकृति और लचीलेपन को अपनाने की अपील की।” अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के प्रेरणास्त्रोत, वैश्विक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव रवि शंकर ने कहा, “हम किसी भी महिला की आंखों से एक भी आंसू नहीं गिरने दे सकते।” उन्होंने कहा कि एक सकारात्मक वातावरण से प्रगति होती है, और एक महिला की उपस्थिति से ही वातावरण खुशहाल और सकारात्मक हो जाता है। उन्होंने कहा, “महिलाओं की भावनाएँ एक आशीर्वाद है क्योंकि यह भावनात्मक शक्ति ही है जो उन्हें लोगों को एकजुट करने की क्षमता देती है। शायद अगर महिलाएं दुनिया के प्रमुख देशों में नेतृत्व की भूमिका निभाएं, तो जो संघर्ष, विवाद, युद्ध और विभिन्न सामाजिक विकृतियाँ हम आज देखते हैं, वे कम हो सकती हैं या यहां तक कि समाप्त हो सकती हैं।” गुरुदेव ने यह भी कहा, “भारत ने दिखाया है कि महिलाओं को सशक्तिकरण की कितनी आवश्यकता है और यह बहुत प्रगतिशील है। यहां पुरानी कथाओं के अनुसार सभी मुख्य मंत्रालयों का प्रभार महिलाओं को ही सौंपा गया हैं, जैसे रक्षा मंत्रालय- दुर्गा, वित्त मंत्रालय – लक्ष्मी और शिक्षा मंत्रालय – सरस्वती सम्भालती हैं । आंतरिक शक्ति, आत्मप्रेम और सजगता के साथ नेतृत्व की भूमिकाओं को संतुलित करना, 10वें अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में गूंजता हुआ संदेश था, जिसमें सत्ता, कूटनीति और कला के क्षेत्र से जुड़ी बेहतरीन महिला नेताओं का संगम हुआ। लगभग दो दशकों और 10 संस्करणों में, अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन ने 115 देशों से प्रतिष्ठित वक्ताओं और 6,000 प्रतिनिधियों को एकत्रित किया है। इस वर्ष के सम्मेलन में 60 से अधिक वक्ता और 50 से अधिक देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हैं। यह सम्मेलन महिलाओं के लिए एक ऐसा मंच है जहां वे आत्मचिंतन कर सकती हैं, प्रेरित हो सकती हैं, संवाद कर सकती हैं और अपनी जीवनयात्रा साझा कर सकती हैं।  साथ ही ध्यान, प्राणायाम और योग के माध्यम से अपने भीतर की यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन की शुरुआत गुरुदेव की बहन और सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती भानुमति नरसिम्हन के दृष्टिकोण से हुई। वह पिछले चार दशकों से भारत के दूर-दराज क्षेत्रों में समग्र शिक्षा के प्रसार के लिए काम कर रही हैं और लाखों लोगों को ध्यान और खुशी का रास्ता दिखा चुकी हैं। सम्मेलन के बारे में उन्होंने कहा, “‘जस्ट बी’ हमें अपने आप से जुड़ने, ठहरने और जीवन में संतुलन बनाने के लिए प्रेरित करता है। ध्यान हमें वर्तमान में रहने में सहायता करता है, जिससे स्पष्टता और रचनात्मकता बढ़ती है। यह सम्मेलन एक ऐसा मंच है जहां हम सब मिलकर सीख सकते हैं, अपने विचार साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे के साथ दयालुता और आंतरिक शांति को अपनाते हुए आगे बढ़ सकते हैं।” सम्मानित वक्ताओं ने अपनी व्यक्तिगत यात्राओं के दृष्टिकोण से महिलाओं को आगे बढ़ने, बदलाव लाने और अपने समुदायों और राष्ट्रों को प्रेरित करने के लिए अपने विचार साझा किए। प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने कहा, “कई भूमिकाओं को सहजता  के साथ संतुलित करना वह वास्तविकता है जिसका सामना कई महिलाएँ करती हैं। कई लोग पूछते हैं कि मैं नृत्य, प्रस्तुतियाँ और सार्वजनिक सेवा को कैसे सम्भालती हूँ? मैं कहती हूँ, ‘जस्ट बी।’ योग, नृत्य और ध्यान, जिसे गुरुदेव ने सिखाया है; मुझे खुद को केंद्रित करने में मदद करते हैं।” महिला और बाल विकास मंत्री माननीय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा: “‘जस्ट बी’ हमें यह याद दिलाता है कि भौतिक सफलता का पीछा करते हुए हमें जमीन से जुड़े रहना चाहिए। ध्यान और प्राणायाम हमें संतुलन और स्पष्टता पाने में मदद करते हैं। जब महिलाएं खुद को पूरी तरह से स्वीकार करती हैं, तो उन्हें आत्मविश्वास और स्वतंत्रता मिलती है।” माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, श्रीमती शोभा करंदलाजे  ने भारत की नीति में बदलाव के बारे में बताया, जहां अब “महिलाओं के विकास” से “महिला-नेतृत्व वाले विकास” की ओर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, “शासन, व्यापार और विज्ञान में महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।” उन्होंने गर्व से भारत के योगदान और दुनिया में उसकी नेतृत्व की बात की, जो “विजय नहीं, बल्कि ज्ञान और मानव मूल्यों” के माध्यम से हुआ है। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग के काम की सराहना की, जो तनाव-राहत कार्यक्रमों और सेवा परियोजनाओं से दुनिया भर में लाखों लोगों को शांति दे रहा है। कॉमनवेल्थ की माननीय महासचिव, पैट्रीशिया स्कॉटलैंड का मुख्य संदेश … Read more

डिप्टी CM साव के गढ़ में खिला कमल, 18 में से 11 वार्डों में भाजपा का कब्जा

मुंगेली  मुंगेली जिले के लोरमी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने परचम लहराया है. प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव इस चुनाव में लगातार प्रचार प्रसार करते नजर आए थे. जहां भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा 2456 मतों से जीत दर्ज कर ली है. तो वहीं कांग्रेस के अनिल दास को हार का सामना करना पड़ा है. मुंगेली जिले के लोरमी नगर पंचायत को अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नगर पालिका का दर्जा मिला है. जहां पहले 15 वार्ड में नगर पंचायत में चुनाव होता था. लेकिन इस बार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 18 वार्डों में चुनाव हुआ है. यहां पर 11 पार्षद भाजपा के, एक निर्दलीय सहित 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. जिनमें 2 भाजपा के पार्षद प्रत्याशी मतदान के पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. वहीं सुजीत वर्मा की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है. लोरमी में भाजपा जीत का जश्न मना रही है. 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों के लिए हुआ चुनाव 49 नगर पालिका परिषदों में अध्यक्ष और पार्षदों का निर्वाचन किया गया, जिनमें बीजापुर, किरंदुल, बड़ी-बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, कवर्धा, पंडरिया, कुम्हारी, अहिवारा, अमलेश्वर, दल्लीराजहरा, बालोद, बेमेतरा, डोंगरगढ़, महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली, तिल्दा-नेवरा, गोबरणवापारा, आरंग, अभनपुर, मंदिर हसौद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, सिमगा, तखतपुर, रतनपुर, बोदरी, गौरेला, पेण्ड्रा, मुंगेली, लोरमी, खरसिया, जांजगीर-नैला, चांपा, अकलतरा, सक्ती, दीपिका, कटघोरा, बांकी-मोंगरा, बलरामपुर, रामानुजगंज, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़ और जशपुरनगर शामिल हैं.

खड़िया समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अगली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की वास्तविक प्रगति तब होगी जब शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकता से ही समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने खड़िया समाज के ऐतिहासिक सफर की चर्चा करते हुए 2011 में समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के ऐतिहासिक निर्णय को याद किया और इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत में माता सरस्वती और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद तेलंगा खड़िया के छायाचित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, और समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। 13 महीनों में सरकार ने दिए विकास को नए आयाम मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मात्र 13 महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को जमीन पर उतार दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के बाद पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की दर ₹3,100 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है, जिससे पिछले दो खरीफ सीजन में किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान बेचने का लाभ मिला है। इस वर्ष प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। वनवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार के ठोस प्रयास मुख्यमंत्री साय ने वनवासी समाज के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण दर को ₹4,000 से बढ़ाकर ₹5,500 प्रति मानक बोरा कर दिया गया है, जिससे लाखों संग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 70 लाख माताओं-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रत्येक वर्ष ₹10,000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे समाज के सबसे जरूरतमंद वर्ग को सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज की शिक्षा और समग्र विकास के लिए पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी कर रहे जनजातीय युवाओं को अधिक अवसर देने के लिए दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गई है। इसके अलावा, बच्चों की उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए  राज्य में 341 विद्यालयों को पीएमयोजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जा रहा है, ताकि वे निजी स्कूलों के समान सुविधाओं का लाभ उठा सकें। जनजातीय समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा: विधायक श्रीमती गोमती साय विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जो समाज शिक्षा, आर्थिक विकास और सामाजिक एकता पर बल देता है, वही उन्नति करता है। उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास संभव हो सके। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने जनजातीय समाज की शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर खड़िया समाज के प्रदेश अध्यक्ष मदन नायक, जिला संरक्षक बोध साय मांझी, जिला महामंत्री कृपाल मांझी, जिला उपाध्यक्ष रामसागर सोरेंग और बाल कुमार प्रधान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।

रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे, जीववर्धन चौहान रायगढ़ में 25 हजार वोट आगे

रायपुर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. सभी जगहों पर भाजपा आगे चल रही है. रायपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे 27298 वोट से आगे चल रही हैं. कुल 87425 वोटों की गिनती हो चुकी है. इसमें मीनल चौबे को 54899 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 27601 वोट मिले हैं. रायगढ़ में भाजपा महापौर प्रत्याशी जीववर्धन चौहान ने 25 हजार वोट की बढ़त बनाई हुई है. इसके अलावा 37 वार्डों में भी भाजपा पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे. वहीं दुर्ग में भाजपा महापौर उम्मीदवार अल्का बाघमार भी 25 हजार वोट से आगे हैं. बता दें कि प्रदेश में चाहे सरकार भाजपा की हो या कांग्रेस की, लेकिन रायपुर नगर निगम के महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस का ही कब्जा रहा. साल 2004 में सुनील सोनी को छोड़कर भाजपा कभी महापौर का चुनाव नहीं जीत पाई. इस बार के निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 70 हजार वोटों की गिनती पूरी हो गई है. इसमें से मीनल चौबे को 43 हजार वोट मिले हैं. जानिए, रायपुर नगर निगम का इतिहास ब्रिटिश शासन के दौरान 17 मई 1867 को रायपुर नगर समिति बनी. इसका प्राथमिक उद्देश्य तेजी से बढ़ती शहरी बस्ती में बुनियादी नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करना था. इसके बाद साल 1973 में इसका स्वरूप बदला और रायपुर नगर निगम बना. उस समय रायपुर नगर निगम में कुल 40 वार्ड थे. 1980 में पहली बार हुए नगर निगम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के स्वरूप चंद जैन महापौर बने. इसके बाद 1981 से 82 तक कांग्रेस के एसआर मूर्ति महापौर बने. 1982 से 1983 तक फिर स्वरूपचंद जैन महापौर रहे. 1983 से 84 तक कांग्रेस के ही तरुण चटर्जी, 1984-85 तक कांग्रेस के संतोष अग्रवाल महापौर चुने गए. 1985 से लेकर 1995 तक रायपुर नगर निगम में प्रशासक बैठे थे. फिर 1995 में वार्डों की संख्या बढ़कर 60 कर दी गई . 1995-2000 तक कांग्रेस के बलबीर एस जुनेजा महापौर चुने गए. पहले नगर निगम कार्यालय जयस्तंभ के पास था. इसके बाद नया नगर निगम कार्यालय सीटी कोतवाली के पास भव्य रूप में बनाया गया है, जिसे व्हाइट हाउस के नाम से भी जाना जाता है. वर्तमान में रायपुर नगर निगम में कुल 70 वार्ड हैं. 2004 में पहली बार महापौर चुनाव में कांग्रेस को मिली थी हार साल 2000 में छत्तीसगढ़ गठन के बाद तरुण प्रसाद चटर्जी रायपुर के पहले महापौर थे. हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया था. छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहले स्थानीय निकाय चुनाव साल 2004 में हुआ. तब भाजपा के सुनील सोनी रायपुर नगर निगम के महापौर बने, जो वर्तमान में विधायक हैं. रायपुर नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था, जब कांग्रेस को महापौर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. 2010 से 2015 तक कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक महापौर रहीं. वे रायपुर नगर निगम की पहली महिला महापौर थीं. इसके बाद 2015 से 2020 तक कांग्रेस के प्रमोद दुबे महापौर रहे. 2020 से 2025 तक एजाज ढेबर महापौर रहे. भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में महापौर का अप्रत्यक्ष चुनाव हुआ. इस नियम को बदलते हुए वर्तमान साय सरकार ने इस बार महापौर का प्रत्यक्ष चुनाव कराया. सभी जगह ईव्हीएम से चुनाव संपन्न कराया गया.

कपल का बाथरूम में कर रहे थे ये काम, तभी हो गया कांड, अब रोते-रोते पहुंचे थाने

लखनऊ  सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिका रेजिडेंशियल सोसायटी में दंपती का बाथरूम में अलग-अलग नहाते समय विडियो बनाए जाने के मामले में पुलिस छह लोगों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार से विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 करोड़ रुपये की मांग की गई है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ऋषिका रेजिडेंशियल सोसायटी में एक महिला परिवारजनों के साथ रहती है। 11 फरवरी की देर रात एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर विडियो भेजा गया। विडियो में पीड़िता के पति बाथरूम में नहा रहे थे। इसके बाद पीड़िता के मोबाइल पर एक और विडियो रिकॉर्डिंग भेजी गई। दूसरी विडियो में पीड़िता नहाते हुए दिखाई दी। विडियो आने के बाद पीड़िता ने बाथरूम चेक किया तो उसकी फॉल्स सीलिंग में छेद था। आशंका है कि किसी ने फॉल्स सीलिंग में स्पाई कैम लगाकर विडियो बना लिया। एक मेसेज भेजकर विडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 करोड़ रुपये की मांग भी की। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के घर में रेनोवेशन का कार्यचल रहा है। बाथरूम में भी रेनोवेशन किया गया था। ऐसे में आशंका व्यक्ति की जा रही है कि फॉल्स सीलिंग का काम करने वाले लोगों ने उसमें स्पाई कैम लगाया होगा। शक के आधार पर पुलिस फॉल्स सीलिंग का काम करने वालों समेत 6 लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet