LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल, आष्टा में हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का आदर्श

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे लिए यह सुखद अहसास है कि आज आष्टा की पावन धरा पर मुख्यमंत्री कन्या विवाहा और निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक साथ 990 बेटियां दुल्हन बनी हैं। इनमें 792 जोड़े हिंदू और 198 जोड़े मुस्लिम रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे हैं, यह सामाजिक समरसता का आदर्श उदाहरण है। शादी के बंधन में बंधने वाले 2 जोड़े कल्याणी विवाह योजना एवं 2 जोड़े निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आष्टा सीहोर में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास, भोपाल से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने को आष्टा में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई एवं विवाहित दंपतियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के साथ प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए नीतियों का क्रियान्वयन कर रही है। प्रदेश में योजना के अंतर्गत 19 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह संपन्न कराए गए, जिस पर लगभग 115 करोड़ रुपए का व्यय किया गया। प्रदेश में गरीब, बुजुर्ग, कल्याणी एवं दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। सामाजिक पेंशन योजना के अंतर्गत प्रति माह 337 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित किए गए हैं। प्रदेश में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में विवाह जन्म -जन्मान्तर तक चलने वाला पवित्र बंधन है। उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले सभी दंपतियों को सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं दीं। आष्टा में हुए कार्यक्रम में विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्रीमती रचना मेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष सीहोर श्रीमती दीक्षा गुणवान जनपद पंचायत अध्यक्ष आष्टा तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

खारुन नदी के तट पर स्थित महादेवघाट में बाबा हटकेश्वर नाथ का मंदिर में लगेगा श्रद्धालु मेला

  रायपुर राजधानी में खारुन नदी के किनारे स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर मिनी काशी के रूप में प्रसिद्ध है। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के चारों ओर मेला जैसा माहौल रहेगा। हजारों श्रद्धालु महादेव का दर्शन करने पहुंचेंगे। ऐतिहासिक शिवलिंग पर जलाभिषेक करके मेला घूमने का आनंद लेंगे। मंदिर के गर्भगृह के बाहर ढलावदार पात्र में जल अर्पित करने की व्यवस्था रहेगी। मुख्य द्वार पर पात्र में डाला गया जल गर्भगृह के भीतर शिवलिंग पर अर्पित होगा। विविध मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से दोपहर तक जलाभिषेक के पश्चात शाम को महाकाल और अर्ध्यनारीश्वर के रूप में शिवलिंग का शृंगार किया जाएगा। अनेक मंदिरों से भोलेबाबा की बरात निकाली जाएगी। बरात में भूत, प्रेत, देवी-देवता का रूप धारणकर श्रद्धालु शामिल होंगे। फूलों से होगा शृंगार महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर 25 फरवरी को महादेवघाट में हटकेश्वर महादेव शिवलिंग का फूलों से शृंगार किया जाएगा। 26 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में महाआरती की जाएगी। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। शाम को भांग, धतूरे, चंदन का लेप करके मनमोहक शृंगार किया जाएगा। नहरपारा केलकर बाड़ी स्टेशन रोड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के पं. नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। श्रद्धालु भूत, प्रेत, देवगणों का रूप धारण करेंगे। शाम को महाआरती की जाएगी। राजीव नगर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व आज से भारत गृह निर्माण सहकारी समिति राजीव नगर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व 25 फरवरी को सुबह 11 बजे अखंड रामायण पाठ से प्रारंभ होगा। संस्था अध्यक्ष ललित कुमार जीवनलाल सिंघानिया ने बताया कि 26 फरवरी को सुबह चार बजे रूद्रीपाठ, महाभिषेक संपन्न होगा। 11:30 बजे से महाभंडारा प्रसादी होगी। 12:30 बजे अखंड रामायण पाठ की समाप्ति होगी। शाम पांच बजे सहस्त्रधारा अभिषेक, सात बजे शृंगार महाआरती की जाएगी। 27 फरवरी को सुबह 11 बजे हवन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। योगेश्वर महादेव मंदिर में आज से शिवरात्रि संत कंवर राम नगर (कटोरा तालाब) समिति के मनोहर चंदनानी एवं प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि दो दिवसीय शिवरात्रि का शुभारंभ 25 फरवरी को रात्रि 10 जागरण, भजन कीर्तन से होगा। 26 को सुबह चार अभिषेक, गुप्त आरती के बाद शिव दर्शन मार्ग खोला जाएगा। शाम सात बजे आरती पश्चात रात्रि आठ बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। रात्रि 12 बजे पल्लव, अरदास एवं भोलेनाथ की परिक्रमा की जाएगी। सुरेश्वर महादेव पीठ में 20 फीट ऊंची त्रिशूल की होगी स्थापना कचना रोड स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ के संस्थापक स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि सुबह पांच बजे से बाबा भोलेनाथ का पंचामृत, गन्ना रस, सरसों तेल, फलों का रस से अभिषेक किया जाएगा। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर से त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर को 20 फीट का त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री बंटी कटरे एवं रायपुर महानगर संयोजक विजेंद्र वर्मा ने सनातनियों से भगवा वस्त्र पहनकर शामिल होने की अपील की है। बूढ़ेश्वर मंदिर में औषधि से अभिषेक भस्म आरती बूढ़ातालाब के समीप स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर में सुबह भस्म आरती की जाएगी। मंदिर के बाहर पात्र में जल अर्पित किया जाएगा जो शिवलिंग पर अर्पित होगा। शाम चार बजे शृंगार के लिए पट बंद हो जाएगा। शिवलिंग का शृंगार फूलों, भांग, धतूरा का लेपण करके किया जाएगा। रात्रि आठ बजे आरती एवं 11:30 बजे से महानिशा पूजा शुरू होगी जो सुबह 5:30 बजे तक चलेगी। रात्रि के चार प्रहर में चार बार 24 प्रकार के द्रव्य औषधि से अभिषेक किया जाएगा। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, स्वर्ण जल, रजत जल, कुशा जल, सुगंधित द्रव्य, केसर दूध, 11 प्रकार के फलों का रस एवं भस्मी से अभिषेक किया जाएगा। 43 पारद शिवलिंग श्रीयंत्र प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरु मठ औघड़नाथ दरबार के पीठाधीश्वर प्रचंड वेगनाथ ने बताया कि 43 पारद शिवलिंगों से युक्त श्रीयंत्र मंदिर में सुबह से रात तक विविध पूजा अनुष्ठान किया जाएगा।

बिलासपुर के स्कूल शौचालय में विस्फोट के मामले में चार छात्र—छात्राओं को लिया हिरासत में

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में पिछले सप्ताह एक निजी स्कूल के शौचालय में हुए विस्फोट के मामले में आठवीं कक्षा के चार छात्र—छात्राओं को हिरासत में लिया गया है। इस घटना में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली एक बालिका घायल हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी छात्रों ने कथित तौर पर ऑनलाइन सोडियम की खरीद की थी। छात्र स्कूल की एक महिला शिक्षिका से नाराज थे तथा उनकी योजना शिक्षिका को निशाना बनाने की थी। इस महीने की 21 तारीख को शहर के एक निजी स्कूल के शौचालय के भीतर हुए विस्फोट में चौथी कक्षा की एक बालिका झुलस गई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि पूछताछ और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान आठवीं कक्षा की तीन लड़कियों सहित पांच छात्रों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद रविवार (23 फरवरी) को उनमें से चार को हिरासत में लिया गया। सिंह ने बताया कि एक अन्य छात्रा अपने रिश्तेदार के घर गई थी और उसे अभी हिरासत में लिया जाना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पांचों छात्र अपनी शिक्षिका से नाराज थे और उन्होंने कथित तौर पर ऑनलाइन वीडियो देखने के बाद उसे निशाना बनाने के लिए विस्फोट करने की योजना बनाई थी। वीडियो में सोडियम धातु के पानी के संपर्क में आने से विस्फोट होने के बारे में बताया गया था। अधिकारी ने बताया कि उनमें से एक ने अपने रिश्तेदार की आईडी का उपयोग करके ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सोडियम धातु खरीदी। वे सोडियम धातु को स्कूल में लाए और इसे वॉशरूम में टंकी के आउटलेट में रख दिया। उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से, पीड़ित बालिका जो योजना का निशाना नहीं थी, वह शौचालय में गई। फ्लश का इस्तेमाल करने पर विस्फोट हो गया और वह घायल हो गई। सिंह ने बताया कि विस्फोट की आवाज सुनकर, परीक्षाओं में व्यस्त शिक्षक वॉशरूम में पहुंचे और उसका दरवाजा तोड़ा। वहां उन्होंने बालिका को घायल अवस्था में फर्श पर पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार छात्रों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया। सिंह ने बताया कि अपराध में शामिल एक अन्य लड़की को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।  

क्लाउड कंप्यूटिंग: सुरक्षा और भरोसे में बनाएं करियर

कंप्यूटर से लैपटॉप और अब मोबाइल तक में इंटरनेट के विविध प्रकार के प्रयोगों ने मानो एक नई क्रान्ति-सी ला दी है। अगर विश्व की कंप्यूटर क्षेत्र से सम्बद्ध जानी-मानी आईबीएम कम्पनी द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो पता चलता है कि दुनिया भर में विकसित किये जाने वाले 85 प्रतिशत से अधिक कंप्यूटर/मोबाइल एप्लिकेशंस क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित हैं। इसी प्रकार नास्डेक के अध्ययनों में बताया गया है कि इस वर्ष के अंत तक 40 मिलियन डॉलर से अधिक निवेश सिर्फ क्लाउड कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी पर किया जाना है। क्या है क्लाउड कंप्यूटिंग: यह एक वास्तविकता है कि रोजमर्रा के जीवन से लेकर ऑफिस तक के कार्यकलापों में हम इंटरनेट पर पूरी तरह से आश्रित हो गए हैं। कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल और डिजिटाइजेशन की दिशा में बढ़ने के कारण विविध प्रकार के डाटा का भी वृहद् पैमाने पर सृजन हो रहा है। वैश्विक तौर पर ये डाटा ईमेल, टेक्स्ट या ऑडियो-विजुअल फॉर्मेट में अत्यंत तेज गति से सृजित हो रहे हैं। इस विशाल डाटा का भंडारण और रखरखाव इतना आसान नहीं है। किसी एक व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनियों तक के लिए यह बहुत ही जटिल और खर्चीला मामला हो जाता है। इसी समस्या का समाधान ढूंढ़ने के प्रयास में क्लाउड कंप्यूटिंग की एक नई विधा अस्तित्व में आई है। बुनियादी तौर पर यह स्टेट ऑफ द आर्ट या अत्यंत उन्नत तकनीक है। मोटे तौर पर कहा जाए तो क्लाउड कंप्यूटिंग बड़े पैमाने पर वर्चुअल स्टोरेज की सुविधा प्रदान करती है, जिसे दुनिया के किसी भी कोने से एक्सेस किया जा सकता है।. कैसा एप्टिट्यूड है जरूरी इस प्रोफेशन में जाने वाले युवाओं के लिए आवश्यक है कि उनमें किसी भी तरह की समस्या का समाधान ढूंढ़ने का जुनून हो। टीम के अन्य सदस्यों के साथ वे न सिर्फ सम्मानजनक बर्ताव करें, बल्कि उनकी कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छी होनी चाहिए। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की क्षमता तथा हमेशा लीक से हटकर, कुछ नया सोचने और कर दिखाने का जज्बा भी इस तरह के करियर में काफी मायने रखता है।. शैक्षिक योग्यता क्लाउड कंप्यूटिंग का प्रशिक्षण लेने के लिए सूचना तकनीक (आईटी) या कंप्यूटर साइंस का बैकग्राउंड होना आवश्यक है, ताकि प्रत्याशी के पास कंप्यूटर और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के बारे में प्रारम्भिक जानकारी हो। इस क्षेत्र में काम का अनुभव है तो फिर सोने पर सुहागा वाली बात होगी। ऐसी पृष्ठभूमि होने से सीखने में काफी आसानी हो जाती है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए पायथन और जावा कंप्यूटर लैंग्वेज की काफी उपयोगिता है। प्रशिक्षण देश-विदेश में बड़ी संख्या में निजी संस्थानों द्वारा क्लाउड कंप्यूटिंग पर आधारित कम अवधि और दीर्घ अवधि के प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट द्वारा संचालित ‘माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड प्लेटफॉर्म एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर’, ‘सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट क्लाउड’, ‘गूगल सर्टिफाइड प्रोफेशनल आर्किटेक्ट’ आदि का खासतौर पर जिक्र किया जा सकता है। आईबीएम और आईआईटी, बेंगलुरु द्वारा भी ऐसे कुछ पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। कुछ निजी विश्वविद्यालयों द्वारा मास्टर डिग्री स्तर के पाठ्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। यही नहीं, इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा ट्रेनिंग वर्कशॉप भी आयोजित की जाती हैं। इनकी फीस देकर ऐसी वर्कशॉप का भी लाभ उठाया जा सकता है। इस तरह की सूचनाएं और जानकारियां आमतौर पर इंटरनेट और सम्बंधित वेबसाइट के माध्यम से मिल सकती हैं। यहां यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक होगा कि अमूमन इस क्षेत्र की कंपनियां अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए भी अपने खर्च पर भेजती हैं। रोजगार के अवसर देश में क्लाउड सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों की कमी नहीं है। इनमें कई प्रकार की नौकरी के विकल्प मिल सकते हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग की विधा में माहिर युवाओं को विविधतापूर्ण रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इनमें क्लाउड कंप्यूटिंग इंजीनियर, क्लाउड आर्किटेक्ट, क्लाउड सपोर्ट इंजीनियर, क्लाउड सॉल्यूशन इंजीनियर, क्लाउड एडमिनिस्ट्रेटर, क्लाउड मैनेजमेंट प्रोफेशनल, आईटी सिस्टम्स एंड यूजर्स सपोर्ट, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, बिजनेस एनालिसिस, नेटवर्क, सिक्योरिटी एंड वेब डेवलपमेंट आदि का जिक्र प्रमुख रूप से किया जा सकता है। इस विधा में काम का अनुभव रखने वाले लोगों को भारतीय कंपनियों के अलावा मल्टीनेशनल कंपनियों में भी नौकरियों के पर्याप्त अवसर मिल सकते हैं। डिजिटल इंडिया सरकारी तौर पर यह पहले ही एलान किया जा चुका है कि डिजिटल इंडिया के लिए 4.5 लाख करोड़ रुपए की धनराशि का प्रावधान किया गया है और इसके तहत 17 लाख नए रोजगार के अवसर सृजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत देश को डिजिटल रूप से सशक्त अर्थव्यवस्था के तौर पर रूपांतरित किया जाएगा। 2.5 लाख से अधिक गांवों को ब्रॉडबैंड के अंतर्गत लाया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस योजना में देश के 100 से अधिक शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का भी प्रस्ताव है। क्लाउड कंप्यूटिंग की डिजिटल इंडिया के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। क्लाउड कंप्यूटिंग की टेक्नोलॉजी द्वारा सबसे अधिक लाभ देश के लघु उद्योगों को मिलने की उम्मीद है। इसका प्रभाव औद्योगिक विकास और नए रोजगार के सृजन में देखने को मिल सकता है। कम्प्यूटर और आईटी के क्षेत्र में काफी नई उथल-पुथल देखने को मिली है। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल को इस शृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर चिह्नित किया जा सकता है। और क्लाउड कम्प्यूटिंग एक उभरता हुआ करियर है। करियर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं काउंसलर अशोक सिंह. कुछ प्रमुख पाठ्यक्रम ईएमसी क्लाउड आर्किटेक्ट, आईबीएम सर्टिफाइड सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, एचपी एक्सपर्ट वन क्लाउड सर्टिफिकेशन, सर्टिफिकेट ऑफ क्लाउड सिक्योरिटी नॉलेज, वीएम वेयर क्लाउड सर्टिफिकेशन, ईएमसी क्लाउड इन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज सर्टिफिकेशन प्रमुख संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली. (देश में कई जगह शाखाएं मौजूद). एनआईआईटी (देश में कई जगह शाखाएं मौजूद) बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी  

चरित्र पर शंका में पत्नी की हत्या, पति ने खेत में जलाया शव

रायगढ़ छत्तीसगढ़ में अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसकी हत्या करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर शव को जला देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम कमरई निवासी अमृत केरकेट्टा 65 साल अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद गांव की ही रहने वाली जयमति विश्वकर्मा 40 साल के साथ शादी कर दोनों साथ रह रहे थे. शुरूआत दिनों में दोनों अच्छे से रहते थे. बाद में अमृत अपनी दूसरी पत्नी जयमति के चरित्र पर शंका करता रहा और आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इसी बीच 20 फरवरी की रात दोनों पति-पत्नी ने साथ में शराब का सेवन किया, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, फिर अमृत ने लात-घूसों के अलावा डंडे से पीट-पीटकर जयमति को मौत के घाट उतार दिया. साथियों के साथ मिलकर बनाया प्लान पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से अपने साथियों मयंक यादव, श्रवण यादव, राजेन्द्र केरकेट्टा के साथ मिलकर शव को खेत में ले गया, जहां पैरा में महिला के शव को पूरी तरह जलाकर अपने-अपने घर लौट गए. बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण जब शौच के लिए अखराडांड झाबर की ओर गए तो उन्होंने देखा कि जले हुए पैरा के नीचे जले हुए शव की खोपड़ी व हाथ पैर की हड्डी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी. इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी कापू थाने में दी. आरोपी ने कबूला अपना जुर्म गांव में मानव कंकाल मिलने की जानकारी के बाद कापू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि अमृत केरकेट्टा ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को अपने साथियों के साथ मिलकर जला दिया था. पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी के खिलाफ 103, 238 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. वहीं पुलिस अमृत केरकेट्टा के तीनों साथियों की तलाश कर रही है.

केजरीवाल और सिसोदिया के लिए नई मुश्किलों का हो सकता है आगाज, PAC के पास जाएगी CAG की रिपोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के दौरान लागू की गई नई शराब नीति पर नियंत्रक एवं मसहालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट को काफी समय तक लंबित रहने के बाद मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया। रिपोर्ट में कई तरह की गड़बडियों और इससे सरकारी खजाने को 2000.68 करोड़ रुपए के नुकसान की बात कही गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए प सरब्लिक अकाउंट्स कमिटी (पीएसी) के पास भेजने की बात कही है। माना जा रहा है कि इसके बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के लिए नई मुश्किलों का आगाज हो सकता है, जो पहले भी इस मामले में जेल जा चुके हैं। दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एएनआई से बातचीत में कहा कि इस रिपोर्ट पर अभी विधानसभा में और भी चर्चा होनी है। इसके बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए पीएएसी के पास भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गुप्ता जल्द ही इस पर 12 सदस्यीय पीएसी का गठन कर सकते हैं, जिसमें भाजपा और ‘आप’ के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। पीएसी की जांच के बाद रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी जाएगी और इसके बाद वह इस पर आगे ऐक्शन का आदेश दे सकते हैं। तलब किए जा सकते हैं केजरीवाल और सिसोदिया जानकारों का कहना है कि सीएजी रिपोर्ट पीएसी के पास जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आबकारी मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्हें एक बार फिर इस मामले में सवाल-जवाब का सामना करना पड़ सकता है। पीएसी की ओर से उन्हें तलब किया जा सकता है। पीएसी के पास इस मामले से जुड़े लोगों को तलब करने का अधिकार है। पीएसी की ओर से अरविंद केजरीवाल के अलावा तब के जीओएम (ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स) को भी बुलाया जा सकता है। पीएससी की ओर से संबंधित पक्षों से पूछताछ के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे स्पीकर को भेजा जाएगा। कमिटी इसमें सिफारिश करेगी कि आगे क्या कार्यवाही की जाए।

स्टुअर्ट बिन्नी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा- कोहली हमेशा एक ‘महान खिलाड़ी’ रहे हैं

मुंबई पूर्व भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि कोहली हमेशा एक ‘महान खिलाड़ी’ रहे हैं, भले ही वह शतक बनाएं या नहीं। कोहली ने रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली जिनकी टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म के लिए आलोचना की गई थी। उन्होंने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी क्षमता साबित की और दुबई में हुए ब्लॉकबस्टर मुकाबले में अपनी शानदारी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बिन्नी ने कहा, “मुझे लगता है कि जब भी विराट कोहली रन बनाते हैं, तो हर कोई उनकी तारीफ करता है। लेकिन वह हमेशा से ही एक महान खिलाड़ी रहे हैं, चाहे उन्होंने शतक बनाए हों या नहीं। वह हमेशा से ही टीम मैन रहे हैं और उन्होंने हमेशा भारत को आगे बढ़ाया है। इसलिए मुझे उनके साथ खेलने के समय से लेकर अब टेलीविजन पर उन्हें खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के खिलाफ जीतना हमेशा ही खास होता है, खासकर आईसीसी इवेंट में।” दुबई में वहां स्थितियां महत्वपूर्ण होने वाली हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास कोहली हैं, हमारे पास जडेजा हैं, हमारे पास अक्षर भी हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हमारी गेंदबाजी उन परिस्थितियों के अनुकूल है और जाहिर तौर पर शीर्ष श्रेणी की बल्लेबाजी है।” अपने पूर्व साथियों और सचिन तेंदुलकर तथा युवराज सिंह जैसे खेल के दिग्गजों के साथ खेलने के बारे में बिन्नी ने कहा कि दोस्ती तो होती है, लेकिन देश के लिए खेलना उनकी पहली प्राथमिकता है। “मुझे लगता है कि यही मुख्य बात है। हमारी दोस्ती कभी नहीं भूली गई है। मुझे लगता है कि क्रिकेट के बाद भी हम सभी दोस्त बने रहे। हर किसी के जीवन में अलग-अलग चरण होते हैं, जिस पर उन्हें ध्यान देना होता है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, अपने देश के लिए खेलना, हमारे लिए देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे महत्वपूर्ण था। बहुत से लोगों को रिटायर होने के बाद यह मौका नहीं मिलता। लेकिन यहां हम फिर से अपने देश के लिए खेल रहे हैं और अपनी दोस्ती को फिर से मजबूत कर रहे हैं। इंडिया मास्टर्स ने शनिवार को यहां डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को चार रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।  

IIT गुवाहाटी ने बनाया गजब का मॉडल, AI की ताकत से हड्डी के फैक्चर का होगा ज्यादा सटीक इलाज

मंडी हड्डी का फैक्चर जितना दर्दनाक होता है, उसका इलाज भी उतना ही चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सही इंप्लांट (कृत्रिम अंग) व तकनीक का चयन न केवल सर्जरी की सफलता बल्कि मरीज के घाव भरने की प्रक्रिया (हीलिंग) को भी प्रभावित करता है। अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी ) गुवाहाटी के शोधार्थियों ने इसी चुनौती का समाधान ढूंढा है। हर साल दो लाख होते हैं हड्डी के फैक्चर शोधार्थियों ने इसके लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) आधारित मॉडल विकसित किया है। भारत में हर वर्ष लगभग दो लाख जांघ की हड्डी के फैक्चर होते हैं। यह मॉडल जांघ व अन्य हड्डियों में फैक्चर के बाद ठीक होने की प्रक्रिया की ज्यादा सटीक जानकारी देने में सक्षम है। यह न सिर्फ रोगी के उपचार में लगने वाले समय को कम करेंगी बल्कि सर्जरी के खर्च को भी कम करने में मदद मिलेगी। इस एआइ मॉडल के प्रयोग से हड्डी रोग विशेषज्ञ विभिन्न फैक्चर व उनके उपचार की रणनीति के नतीजों का आकलन कर मरीज की व्यक्तिगत शारीरिक बनावट व फैक्चर के प्रकार के अनुसार सबसे उपयुक्त उपचार पद्धति चुन सकेंगे। आईआईटी गुवाहाटी के बायोसाइंसेज एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सुप्तिक चंदा व उनकी टीम द्वारा विकसित यह एआइ मॉडल फिनाइट एलिमेंट एनालिसिस व फजी लॉजिक तकनीक का उपयोग करके हड्डी के विकास के मापदंडों का अध्ययन करता है। इसमें स्क्रू फिक्सेशन तंत्रों के प्रभाव का भी अध्ययन किया गया है। शोध अमेरिका के ओपनसोर्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है। एआइ आधारित सिमुलेशन मॉडल सर्जरी से पहले ही चिकित्सकों को सही इंप्लांट या तकनीक चुनने में मदद करेगा। इसमें बायोलाजिकल व मरीज विशिष्ट मापदंडों के अलावा धूमपान, मधुमेह जैसी स्वास्थ्य स्थितियों को भी ध्यान में रखा गया है।   सॉफ्टवेयर व ऐप विकसित करने की योजना शोधार्थियों की टीम इस मॉडल के एल्गोरिदम पर आधारित एक सॉफ्टवेयर या मोबाइल एप भी अब विकसित करेगी। इसे अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में फैक्चर व इलाज प्रोटोकाल के हिस्से के रूप में इस्तेमाल किया सकेगा। आईआईटी के शोधार्थियों के साथ उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान शिलांग के हड्डीरोग विशेषज्ञ डॉ. भास्कर बोर्गोहाईं व उनकी टीम ने भी इस मॉडल को विकसित करने में मदद की है। मॉडल लागू करने से पहले हो रहे पशु परीक्षण एआइ माडल की सटीकता को प्रायोगिक अध्ययन और नैदानिक अवलोकनों के माध्यम से प्रमाणित किया गया है। इसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विज्ञान संस्थान शिलांग के अस्थि रोग विशेषज्ञों के सहयोग से निरंतर सत्यापन अध्ययन किए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह मॉडल नैदानिक अनुप्रयोगों के लिए पूरी तरह उपयुक्त और विश्वसनीय हो। वर्तमान में इस मॉडल को मानव रोगियों पर लागू करने से पहले पशु परीक्षण किए जा रहे हैं। अध्ययनों के दौरान इस माडल के नए आयामों पर भी शोध किया जा रहा है, जिससे इसके नैदानिक उपयोग की संभावनाओं को और बेहतर तरीके से समझा जा सके। इस एआइ मॉडल को लेकर जोनल अस्पताल मंडी के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र नेगी बताते हैं कि हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार हड्डियों की बनावट भी अलग होती है।फैक्चर की स्थिति में किस मरीज में कौन सा इंप्लांट लगना है, सर्जरी के समय टेबल पर ही तय किया जाता है। एआइ माडल से इंप्लांट चुनने में पहले ही मदद मिलेगी।

द वॉकिंग ऑफ द नेशन में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आयेंगी निकिता दत्ता

मुंबई, अभिनेत्री निकिता दत्ता, राम माधवानी निर्देशित आगामी शो ‘द वॉकिंग ऑफ द नेशन’ में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आयेंगी निकिता ने द वॉकिंग ऑफ द नेशन में के जरिये शक्तिशाली भूमिका में एक साहसिक छलांग लगाई है। निकिता ने खुद को एक निडर स्वतंत्रता सेनानी में बदल दिया।डी-ग्लैम लुक को अपनाते हुए, निकिता शो में पारंपरिक पोशाक में दिखाई देती हैं जो उस युग के सार को दर्शाती है। निकिता का चित्रण भारत की सबसे काली ऐतिहासिक घटनाओं में से एक-जलियांवाला बाग नरसंहार के दौरान उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वाली एक महिला के अटूट दृढ़ संकल्प और भावनात्मक शक्ति को दर्शाता है। निकिता इस शो में पूरी तरह से नए अवतार में दिखाई देंगी और अपने अभिनय कौशल की एक और श्रृंखला का प्रदर्शन करने का वादा करती हैं। निकिता दत्ता इसके अलावा रॉबी ग्रेवाल निर्देशित सिद्धार्थ आनंद की ‘ज्वेल थीफः द हीस्ट बिगिन्स’ में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के साथ दिखाई देंगी।  

बढ़ती उम्र में भी चेहरे के ग्लो को बनाए रखने के लिए ऐसे करें उसकी देखभाल

लंबे समय तक स्किन प्रॉब्लम्स से दूर रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी उम्र के मुताबिक स्किन की केयर करें। स्किन की सही तरीके से केयर सिर्फ पिंपल्स, डॉर्क स्पॉट्स को ही दूर नहीं रखते बल्कि स्किन के ग्लो को भी बनाए रखते हैं। तो जानेंगे कि कैसे उम्र के हिसाब से करें सही स्किन केयर।   20 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. इस एज में आपकी स्किन अनप्रिडिक्टिबल हो जाती है। 2. स्किन सेरामाइड्स प्रोड्यूस करना बंद कर देती है, जिससे ड्राइनेस होती है। 3. रोजाना सनस्क्रीन लगाना शुरू कर दें। 4. कभी भी मेकअप अप्लाई किए हुए न सोएं। 5. अगर एक्ने की प्रॉब्लम जॉ लाइन तक पहुंच गई है तो ये हॉरमोन-रिलेटेड प्रॉब्लम है। 30 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. कोलेजेन और इलास्टिक फाइबर्स ब्रेक होने लगते हैं। 2. फाइन लाइंस और रिंकल्स साफ तौर पर दिखने लगते हैं। 3. रोजाना अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी हो जाता है। 4. हाइड्रोलिक्सल एसिड वाला क्लेंजर यूज करें। 5. आई-केयर क्रीम्स का यूज करना शुरू कर दें। 40 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. डार्क स्पॉट्स होने से स्किन टोन अनईवेन होने लगती है। 2. रिंकल्स गहरे हो जाते हैं। 3. स्किन वॉल्यूम लूज करने लगती है। 4. सुबह और शाम को जेंटल क्लेंजर का इस्तेमाल करें। 5. एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले सिरम यूज करें, इससे स्किन रिपेयरमेंट में हेल्प मिलेगी। 6. नाइट क्रीम का रोजाना इस्तेमाल करें। 50 की उम्र में कैसे करें स्किन केयर 1. आपकी स्किन लाइट और लटकी हुई दिखने लगती है। 2. फैट लॉस की वजह से आपको गहरा और डल लुक मिल सकता है। 3. अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें। 4. अपनी स्किन को क्लीन करने के लिए भी मॉइश्चराइजिंग क्लेंजर का ही यूज करें। 5. मॉइश्चराइजर बेस्ड नाइट क्रीम का ही यूज करें।  

ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद रिकॉर्ड हाई से गिरी कीमत, बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली

नई दिल्ली साल 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आया। जब डोनाल्ड ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को शपथ ली, तो बिटकॉइन ने एक ऐतिहासिक उछाल लिया। उस दिन बिटकॉइन की कीमत $109,000 (95,03,546.50 INR) के पार पहुंच गई थी, जो इसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर थी। ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत और उनके द्वारा क्रिप्टो से जुड़े नियमों में ढील देने के वादे ने क्रिप्टो बाजार को उत्साहित कर दिया था। इसके बाद बिटकॉइन में ऐतिहासिक तेजी देखी गई।  इस तेजी के बाद अब 25 फरवरी 2025 को बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत $89,626 (78,15,039.59 INR) पर आ गई। यानि कुल 1 महीनें में 16,88,506.91 INR का नुकसान हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप के वादों का असर बिटकॉइन पर डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के दौरान यह वादा किया गया था कि वह क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े नियमों में ढील देंगे और क्रिप्टो रिजर्व बनाने का भी प्रयास करेंगे। इससे ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों में उम्मीद का माहौल था। बिटकॉइन की कीमत $109,000 तक पहुंची और निवेशक उत्साहित थे कि अब उनका निवेश काफी लाभकारी होगा। यह बिटकॉइन के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ। लेकिन, इस तेजी के बाद बिटकॉइन में 12% की गिरावट आई। कुछ दिन पहले 20 जनवरी के बाद, इसकी कीमत $109,114 से घटकर $96,400 पर आ गई थी। फिर यह 25 फरवरी 2025 को बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत $89,626 पर आ गई। क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट का कारण क्या? क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट का एक और कारण चीन पर अमेरिकी निवेश प्रतिबंधों का लागू होना था। 25 फरवरी 2025 को बिटकॉइन में 5.4% की गिरावट देखने को मिली और इसकी कीमत $89,626 पर आ गई। चीन के खिलाफ अमेरिका की नीति के कारण निवेशकों में डर का माहौल था, जिससे क्रिप्टोकरेंसी में बिकवाली बढ़ी और बाजार को तगड़ा झटका लगा। इसके अलावा डॉलर पर भी दबाव बढ़ गया, क्योंकि ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा की थी। ट्रंप की क्रिप्टो नीति पर उठे सवाल यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कई राज्यों के प्रस्तावों पर सवाल उठे। मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और व्योमिंग जैसे राज्यों में बिटकॉइन रिजर्व से जुड़े प्रस्ताव विफल हो गए, जिससे क्रिप्टो बाजार को एक बड़ा झटका लगा। इसके अलावा जापान की मुद्रा येन की मजबूती भी बिटकॉइन की गिरावट का कारण बनी। विशेषज्ञों के मुताबिक जापान के बैंक ऑफ जापान द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना ने भी येन को मजबूत किया जिसका असर क्रिप्टोकरेंसी पर पड़ा।  

Rudraksh Mahotsav : श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दी एक और सौगात, 11 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का विशेष स्टॉपेज

  सीहोर सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में आज से सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो रहा है। इस आयोजन में देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल-उज्जैन मेला एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा एक और सौगात दी है। सीहोर रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए 25 फरवरी से 3 मार्च तक 2-2 मिनट के अस्थाई स्टॉपेज दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी। श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ और चहल-पहल रुद्राक्ष महोत्सव के चलते सीहोर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के हर कोने में श्रद्धालुओं का सैलाब देखा जा रहा है। बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है, और लोग बड़ी संख्या में कुबेरेश्वर धाम की ओर जाते नजर आ रहे हैं। भीड़ को व्यवस्थित करने और सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और विठलेश सेवा समिति ने पिछले एक माह से विशेष तैयारियां की हैं। इन बेहतरीन व्यवस्थाओं से श्रद्धालु भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। रेलवे की विशेष सौगात और सुरक्षा प्रबंध श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने सीहोर रेलवे स्टेशन पर 11 जोड़ी एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों के लिए 2-2 मिनट के अस्थाई ठहराव की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 25 फरवरी से 3 मार्च तक लागू रहेगी। इसके साथ ही, पहले से चल रही भोपाल-उज्जैन मेला एक्सप्रेस ट्रेन भी 23 फरवरी से 4 मार्च तक संचालित की जा रही है। अतिरिक्त सुरक्षा बल और बेहतर सुविधाएं महाशिवरात्रि मेला और रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए रतलाम मंडल ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। ये बल श्रद्धालुओं को भीड़-भाड़ में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। सीहोर रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सहायता प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक यात्रा रेलवे की इस पहल से विभिन्न प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सहूलियत होगी। सीहोर स्टेशन पर अस्थाई स्टॉपेज से श्रद्धालु आसानी से कुबेरेश्वर धाम तक पहुंच सकेंगे। साथ ही, मेला एक्सप्रेस ट्रेन भी श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। सीहोर रेलवे स्टेशन पर इन 11 ट्रेनों का किया स्टॉपेज     12923/12924 डॉ. अम्बेडकर नगर नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस     19301/19302 डॉ. अम्बेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस     22911/22912 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस     20414/20413 इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस     20416/20415 इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस     14115/14116 डॉ. अम्बेडकर नगर प्रयागराज एक्सप्रेस     19313/19314 इंदौर पटना एक्सप्रेस     19321/19322 इंदौर पटना एक्सप्रेस     19305/19306 डॉ. अम्बेडकर नगर कामाख्या एक्सप्रेस     22645/22646 इंदौर तिरूवनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस     22191/22192 इंदौर जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस  

मां बनने के बाद ऋचा चड्ढा ने फिर शुरू किया अपना फिटनेस रुटीन

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा ने मां बनने के बाद अपना फिटनेस रुटीन फिर से शुरू कर दिया है। ऋचा चड्ढा ने 2025 की शुरुआत अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी के साथ की है। मां बनने और अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद, अब वह अपनी फिटनेस यात्रा से दोबारा जुड़ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिससे उनके फैंस को उनकी फिटनेस रुटीन की झलक मिली। ऋचा जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में नज़र आएंगी, जिसकी शूटिंग इस साल गर्मियों में शुरू होने की उम्मीद है। इस बारे में बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, मां बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलाव रहा है। इस अनुभव ने मुझे धैर्य, सहनशक्ति और एक नई तरह की ताकत सिखाई, जिसके बारे में मुझे पहले अंदाज़ा भी नहीं था। अपनी बेटी की परवरिश करना मेरी सबसे बड़ी खुशी है, लेकिन इसके साथ ही मुझे खुद से दोबारा जुड़ने की भी ज़रूरत महसूस हुई,मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक रूप से। ऋचा चड्ढा ने कहा, फिर से फिटनेस रुटीन में लौटना मेरे लिए सिर्फ वज़न कम करने या फिट होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मेरी ताकत, स्टैमिना और समग्र स्वास्थ्य को दोबारा पाने का एक तरीका है। यह अच्छी नींद और मानसिक शांति से भी जुड़ा हुआ है। मैं हमेशा मानती हूं कि फिटनेस एक व्यक्तिगत यात्रा होती है, और मेरे लिए यह खुद को सशक्त महसूस करने और अपने काम की चुनौतियों के लिए तैयार होने का ज़रिया है। मेरी अगली फिल्म की तैयारी चल रही है, और मैं इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती हूं, जिसमें शारीरिक रूप से फिट रहना भी शामिल है। जिम में वापस आकर और अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाकर अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे अपने वर्कआउट में विविधता पसंद है, जिसमें कथक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा और कार्डियो शामिल हैं।  

महाकुंभ आस्था व विश्वास का संगम है, CM सुक्खू ने परिवार संग लगाई आस्था की डुबकी

शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर सपरिवार डुबकी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि महाकुंभ आस्था व विश्वास का संगम है और हमारी संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा आज परिवार सहित पवित्र स्नान करने का अवसर मिला है, यह बहुत अच्छा अहसास है। मुख्यमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व पहले से ही विश्व विख्यात है। यदि इतिहास के पन्नों को पलट कर देखेंगे तो पता लग जाएगा कि हमारी संस्कृति और संस्कार पहले से ही विश्व विख्यात है। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के लिए आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से मंगलवार सुबह 10.20 पर उड़ान भरी और वहां पवित्र स्नान किया। मुख्यमंत्री प्रयागराज से देर शाम चंडीगढ़ पहुंचे। सीएम के साथ ही उनके राजनीतिक सलाहकार सुनील बिट्टू और प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट सीएम ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं। पीढ़ियां बदलीं, समय आगे बढ़ा पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग महत्ता अडिग है, अनंत है। अंत में उन्होंने लिखा है कि जय तीर्थराज प्रयाग। जय मां गंगे। बुधवार को लौटेंगे शिमला मुख्यमंत्री को पहले मंगलवार को शिमला आने का कार्यक्रम था लेकिन उसमें अब फेरबदल हुआ है। इसके तहत मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ से होते हुए वापस शिमला पहुंचेगें। गौर हो कि बीते एक सप्ताह से मुख्यमंत्री प्रदेश से बाहर है। पहले वे निजी दौरे पर मालदीव गए थे और वहां से लौटने के बाद प्रयागराज गए।

बारिश के चलते नहीं होसका ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला, बांटने पड़े अंक

इस्लामाबाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 7वां मुकाबला बिना गेंद फेंके ही रद्द हो गया है। मंगलवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा है। हालात और खराब होते देख मैच अधिकारियों ने निर्धारित समय से तीन घंटे से कुछ अधिक समय बाद खेल रद्द कर दिया। दोनों टीमों ने ग्रुप बी में अपना पहला मैच जीता था। मैच रद्द होने के कारण दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक अंक मिले जिसका मतलब है कि बुधवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला लगभग नॉकआउट हो गया है जिसमें हारने वाली टीम आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को धूल चटाई थी, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। बारिश के कारण रद्द हुआ मैच ऑस्ट्रेलिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। मैच में टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। बारिश ने मूड किया खराब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले के शुरू होने के आसार काफी कम लग रहे हैं। रावलपिंडी में लगातार बारिश हो रही है। ओवर्स कम होना हुए शुरू दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को होने वाला मैच शुरू नहीं हो सका है। लगातार दो घंटे से बारिश हो रही है और इस वजह से ओवर कम होना शुरू हो गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live