LATEST NEWS

तहरीक-ए-लब्बैक के लीडर की फोटो लेकर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में पहुंचा शख्स, सहम गए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

नई दिल्ली पाकिस्तान और दुबई में खेली जा रही है। इसी टूर्नामेंट का एक मुकाबला सोमवार 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। ग्रुप ए के इस मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम टारगेट को चेज कर रही थी तो उस दौरान एक बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच देखने को मिला, जब पाकिस्तान की एक पार्टी का एक समर्थक एक फोटो लेकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के पास पहुंच गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने फैंस की इस तरह की हरकत से बचने के लिए तमाम इंतजाम किए थे, लेकिन फिर भी सुरक्षा घेरा तोड़कर एक शख्स मैदान पर जा पहुंचा। मीडिया के अनुसार, तहरीक-ए-लब्बैक (टीएलपी) के नेता साद रिजवी की तस्वीर लिए एक शख्स न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रचिन रविंद्र के करीब पहुंच गया और गले लग गया, जिससे कीवी खिलाड़ी नाराज हो गया। यह घटना न्यूजीलैंड के रन-चेज के दौरान हुई, जब पर्यटकों के लिए बीच में रचिन और टॉम लैथम मौजूद थे। रविंद्र के शानदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस परिणाम ने भारत के टॉप 4 में प्रवेश को भी सुनिश्चित कर दिया और इस तरह आईसीसी टूर्नामेंट से पाकिस्तान और बांग्लादेश को बाहर कर दिया। इस बीच पाकिस्तान के खुफिया ब्यूरो ने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों को फिरौती के लिए अगवा करने की कथित साजिश के बारे में हाई अलर्ट जारी किया है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और ISIS सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान 29 साल में पहली बार ICC टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है और BCCI ने सुरक्षा कारणों की वजह से ही भारत सरकार से अनुमति ना मिलने का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को सीमा पार भेजने से इनकार कर दिया था।

मुश्किलों में घिरी पाकिस्तान टीम, अब स्पॉन्सर जुटाना भी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है

कराची पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर मुश्किल में है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी मेजबानी में पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया है। इसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिए स्पॉन्सर जुटाना भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी के लिए चुनौती बन सकता है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत ने रविवार 23 फरवरी को दुबई में खेले गए मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया था। इसके बाद मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई थी। अगले दिन न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की और इससे आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से सफर समाप्त हो गया। भारत से हारने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में लोगों की शानदार भीड़ को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी आत्मविश्वास से भरे हुए थे। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लोगों की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान से इतर मैच का आनंद लेते देखना एक उत्साहवर्धक अनुभव था, लेकिन अब चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि पाकिस्तान में बचे हुए मैचों के लिए दर्शकों की भीड़ आती रहे, क्योंकि हम 29 साल बाद इतने बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।” 1996 के विश्व कप के बाद पाकिस्तान में आठ टीमों की चैंपियंस ट्रॉफी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का पहला टूर्नामेंट है और उम्मीद थी कि घरेलू टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, सोमवार को न्यूजीलैंड की जीत का मतलब है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और भारत ने ग्रुप ए से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उधर, बोर्ड के वाणिज्यिक इकाई के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में नहीं भी खेलता है तो भी पीसीबी को वित्तीय रूप से कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा, क्योंकि केवल गेट पर्ची और मैदान की आय के अन्य स्रोत ही प्रभावित होंगे। इसके अलावा संकटग्रस्त टीम की ‘ब्रांड वैल्यू’ पर असर पड़ने वाला है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें मेजबानी शुल्क, टिकट बिक्री सहित आईसीसी राजस्व में हमारा हिस्सा मिलने की गारंटी है, लेकिन अन्य मुद्दे भी हैं जैसे कि लोगों का इस बड़े टूर्नामेंट में रुचि खत्म होना और प्रसारणकर्ता द्वारा आधे भरे हुए स्टेडियम दिखाना आदि। और सबसे बड़ी चिंता यह है कि यहां क्रिकेट के प्रति दीवानगी के बावजूद भविष्य में पाकिस्तान क्रिकेट को एक ब्रांड के रूप में बेचना आसान नहीं होगा। ’’

मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के जन्मदिन पर दिखाई शो की एक झलक

मुंबई मनीषा रानी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से देशभर में फेमस हुईं। आज उनकी लाखों में फैन फॉलोइंग भी है। रील्स बनाने और ब्रांड केलौबोरेशन करने के बाद अब आखिरकार उन्हें एक एक्टिंग प्रोजेक्ट मिल गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी है। शो की एक झलक भी दिखाई है, जिसमें वह भारतीय नारी के रूप में नजर आ रही हैं। और फैंस को पूजा भट्ट वो स्टेटमेंट याद आ रहा है, जो उन्होंने उनके लिए बोला था। और गौर करने वाली बात ये है कि मनीषा ने अपने शो का ऐलान पूजा भट्ट के जन्मदिन पर ही किया। यानी एक तरह से उन्होंने भी तोहफा दे दिया है। मनीषा रानी के लिए पूजा भट्ट ने ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में बेबिका धुर्वे से कहा था, ‘मनीषा हीरोइन मटेरियल नहीं है। मैं ये साफ तौर पर बोल रही हूं। एक एक्टर को उदार होना चाहिए। मगर मनीषा कभी भी खुद के अलावा किसी और को नहीं देखती। वह म्यूजिक वीडियो कर सकती है। इसमें कोई शक नहीं क्योंकि उसके पास प्यारा चेहरा है। लेकिन जिस करह से वह बोलती है, उससे उसे 3-4 फिल्मों में ले लिया जाएगा लेकिन उससे ज्यादा नहीं। क्योंकि उसका दूसरा कैरेक्टर नहीं होगा। उसकी तुकबंदी घर के लिए अच्छी है लेकिन बाहर काम नहीं करेगी।’ मनीषा रानी को मिला नया शो, फैंस खुश अब मनीषा रानी ने 24 फरवरी को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया कि वह अपने नए शो ‘हाल-ए-दिल’ की झलक दिखाई है। जिसमें वह हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़िया हैं। माथे पर छोटी-बिंदी है और वह अपने रील पति से गुफ्तगू करती दिख रही हैं। वीडियो देखकर जो कहानी समझ आ रही है, वो ऐसी महिला की है, जो असल में तो चुलबुली है। लेकिन पति उसका उसे वो प्यार-सम्मान नहीं दे रहा है, जो वह चाहती है। पूजा भट्ट को लोगों ने मारा ताना अब इस रील को शेयर कर लिखा, ‘क्या आप हाल ए दिल के लिए एक्साइटेड हैं?’ इस पर फैंस ने तो अपनी उत्सुकता जाहिर कर दी। एक्ट्रेस की तारीफ की भी कि वह कितनी प्यारी लग रही हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘OTT2 से एक मुश्किल लेकिन खूबसूरत सफर के बाद, उन्होंने निगेटिविटी को नजरअंदाज़ करते हुए चुपचाप अपनी कहानी गढ़ी। और आज, उस व्यक्ति के जन्मदिन पर जिसने कभी कहा था, वह कभी लीड नहीं बनेगी, वह ड्रामा शो को लीड़ कर रही हैं और गर्व से खड़ी है, कड़ी मेहनत हमेशा जीतती है।’ बता दें कि 24 फरवरी को ही पूजा भट्ट का जन्मदिन था और उसी दिन मनीषा ने ये वीडियो शेयर किया। एक ने लिखा, ‘हर कोई लीड नहीं हो सकता… सुनने से लेकर वह अब एक शानदार लीड है, तक लंबा सफर तय किया।’

सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली  1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में दो सिख नागरिकों की हत्या से जुड़े मामले में भी कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार अब भी तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले 25 फरवरी तक अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि सज्जन कुमार को 1 नवंबर 1984 को सरस्वती विहार इलाके में पिता-पुत्र की हत्या से संबंधित मामले में दोषी ठहराया गया था। पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को 12 फरवरी को दंगा, गैरकानूनी सभा और हत्या आदि से संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। इस मामले में सीबीआई और शिकायतकर्ता ने सज्जन कुमार को फांसी की सजा देने की मांग की थी. मामला 1 नवंबर, 1984 की है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली के राज नगर में सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह की हत्या कर दी गई थी. शाम को करीब चार-साढ़े चार बजे दंगाइयों की भीड़ ने पीड़ितों के राज नगर इलाके स्थित घर पर लोहे के सरियों और लाठियों से हमला कर दिया था. शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, इस भीड़ का नेतृत्व सज्जन कुमार कर रहे थे जो उस समय बाहरी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद थे. शिकायत के मुताबिक, सज्जन कुमार ने भीड़ को हमला करने के लिए उकसाया था, जिसके बाद भीड़ ने सरदार जसवंत सिंह और सरदार तरुण दीप सिंह को जिंदा जला दिया था. भीड़ ने पीड़ितों के घर में तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी को भी अंजाम दिया था. शिकायतकर्ता की ओर से तत्कालीन रंगनाथ मिश्रा की अध्यक्षता वाली जांच आयोग के समक्ष दिए गए हलफनामे के आधार पर उत्तरी जिले के सरस्वती विहार थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए थे. कब क्या हुआ? 1 नवंबर 1984: सरस्वती विहार में जसवंत सिंह और तरुणदीप सिंह की हत्या की गई थी. पंजाबी बाग पुलिस स्टेशन में सज्जन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. 16 दिसंबर 2021: पुलिस जांच को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सज्जन के खिलाफ आरोप तय किए थे. इस दौरान पीड़ित के वकील ने दलील दी थी, “वकील ने कहा था, भीड़ खतरनाक हथियार लेकर सरस्वती विहार में घुसी. उन्होंने लूटपाट, आगजनी और तोड़फोड़ शुरू कर दी. वे सिखों की प्रॉपर्टीज पर हमला कर रहे थे. वे इंदिरा गांधी की हत्या का बदला ले रहे थे. भीड़ ने जसवंत के घर हमला किया, उसकी और बेटे की हत्या कर दी. लूटपाट के बाद घर में आग लगा दी.” 12 फरवरी 2025: स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने फैसला सुनाया- इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि सज्जन कुमार न केवल भीड़ में शामिल थे, बल्कि भीड़ की अगुआई भी कर रहे थे. पहले तीन बार टल चुका है फैसला: 31 जनवरी 2025 को हुई सुनवाई में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सज्जन कुमार पर फैसला टाल दिया था. इससे पहले 8 जनवरी और 16 दिसंबर 2024 को भी फैसला टाला गया था. दोनों बार विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की कोर्ट में तिहाड़ में बंद सज्जन कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुआ था. दिसंबर 2021 को सज्जन कुमार ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए ट्रायल का सामना करने की बात कही थी. ट्रायल में सज्जन कुमार को दोषी माना गया था. इसके बाद उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था.

पाकिस्तान में खेल रही दुनिया भर की टीमें आतंकी अटैक के अलर्ट से खौफ में होंगी

नई दिल्ली/लाहौर  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से पहले ही पाकिस्तान विवादों में रहा है। भारतीय टीम के नहीं जाने से तिलमिलाए पाकिस्तान ने खूब ड्रामा किया। कभी टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी दी तो कभी मेजबानी छोड़ने की, लेकिन आखिरी में होता वही है जो में भारत चाहता है। हाइब्रिड मॉडल के लिए वह मजबूर हुआ तो ओपनिंग सेरिमनी में भारत का झंडा नहीं लगाकर शर्मिंदा करने की कोशिश की। आईसीसी ने जब डांटा तो वापस पाकिस्तान झंडा लगाने को मजबूर हुआ। अब टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ तो पाकिस्तान उल्टे भारत पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने भारतीय मीडिया द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों और विदेशी दर्शकों के लिए कथित आतंकी खतरे की खबरों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांतिपूर्वक और कुशलता से चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। भारतीय मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर आतंकी समूहों द्वारा विदेशी मेहमानों के अपहरण की साजिश का दावा किया गया था। तरार ने इन खबरों को भारत द्वारा पाकिस्तान में खेल को बर्बाद करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि भारत इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है कि ICC टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सुरक्षित रूप से टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है और यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी जीत है। दरअसल, सोमवार को पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सुरक्षा बलों को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाले विदेशी मेहमानों के अपहरण की साजिश के बारे में चेतावनी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, इस्लामिक स्टेट और बलूचिस्तान स्थित अन्य समूहों सहित कई आतंकी संगठनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि खुफिया चेतावनी के जवाब में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खिलाड़ियों और उनके साथ आने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेंजर्स और स्थानीय पुलिस सहित उच्च-स्तरीय सुरक्षा दल तैनात किए हैं। अन्य रिपोर्ट में इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत पर विशेष रूप से चीनी और अरब नागरिकों को कथित फिरौती के प्रयासों के लिए निशाना बनाने का आरोप लगाया गया था। जियो न्यूज पर एक इंटरव्यू के दौरान इस मामले पर सवाल किए जाने पर सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने कहा- मैं रिकॉर्ड पर कहना चाहूंगा कि पाकिस्तान शांतिपूर्वक और बहुत ही कुशलता से ICC चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है। हमारे मैदान भरे हुए हैं हमारे पास दुनिया भर से प्रशंसक हैं, भीड़ खुश है, हमारी सड़कें उन लोगों से भरी हैं जो क्रिकेट की जीत का जश्न मना रहे हैं लेकिन भारतीय मीडिया, जो एक चापलूस मीडिया है, राजनीति करने की कोशिश कर रहा है और पाकिस्तान के खिलाफ झूठा प्रचार फैला रहा है जो अस्वीकार्य और पूरी तरह से असत्य है। पाकिस्तान सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है और हम ICC मैचों को बहुत ही शांतिपूर्वक और बहुत ही कुशलता से आयोजित करने में सक्षम रहे हैं। तरार ने आरोप लगाया कि ये रिपोर्ट्स भारत द्वारा पाकिस्तान में खेल को तोड़फोड़ करने का एक और प्रयास है। उन्होंने कहा- वे इससे बाज नहीं आते। वे यह नहीं पचा पा रहे हैं कि पाकिस्तान में एक बड़ा खेल और ICC टूर्नामेंट आयोजित किया गया है और वे इससे बेहद चिंतित हैं। पहले भी उन्होंने इसके बारे में बहुत सारा प्रचार फैलाने की कोशिश की और विभिन्न बहाने बनाकर ICC टूर्नामेंट को बर्बाद करने की कोशिश की, इसलिए हमें लगता है कि वे इससे बहुत दुखी हैं। तरार ने कहा कि वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम खचाखच भरा होने के साथ, उस दिन के माहौल और भावना का वर्णन करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा- सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं वहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी बहुत सारे प्रशंसक थे और मैं वहां बहुत से ब्रिटिश लोगों से मिला। यह पाकिस्तान के लिए एक जीत थी कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इतना बड़ा मैच पाकिस्तानी खेल मैदान में हुआ। कम भीड़ के उनके झूठे प्रचार की खुद ही मौत हो गई। अब जो ये झूठे खतरे की चेतावनियां चलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से निराधार, झूठे और मनगढ़ंत प्रचार हैं। BCCI खेल को राजनीति से मिलाए बिना नहीं रह सकता। वे अतिवादी, कट्टरपंथी और कट्टर हैं जो अपने जहरीले प्रचार से खेल के मैदानों में भी खेल को राजनीति से मिलाने का प्रयास करते हैं। तरार ने न्यूजीलैंड के एक क्रिकेटर रचिन रविंद्र का फोन चोरी होने की खबरों का एक और उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के प्रयास में इस तरह के प्रचार का सहारा नहीं लिया जा सकता। तरार ने कहा कि पाकिस्तान इस तरह के प्रचार को खारिज करता है और दोहराया कि देश टूर्नामेंट के आयोजन के बारे में बहुत अच्छा काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

पीलीभीत में जाली नोटों का कारोबार करने वाले चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की 2.90 लाख की नकली करंसी

पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की बरखेड़ा थाना पुलिस ने नकली नोट का कारोबार करने वाले चार इंटरस्टेट धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2.90 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी और इसे बनाने की मशीन बरामद हुई है. पुलिस द्वारा पकड़े गए चारों आरोपी शाहजहांपुर, बरेली, और बदायूं के रहने वाले हैं. अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया है पूछताछ में इन्होंने बताया कि यूट्यूब के जरिए इन्होंने नोट बनाना सीखा था. नकली नोट बनाकर यह ग्रामीण क्षेत्रों में भोले भाले लोगों को दे दिया करते थे. पकड़े गए आरोपियों में से 2 लोग शाहजहांपुर जनपद के है जिनके नाम रिजवान व अब्दुल सत्तार है. तो वही खलील अहमद बदायूं का रहने वाला है. चौथा आरोपी फरियाद बरेली का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी इन्होंने अभी तक एक करोड़ के नकली नोट छापने की बात कबूली है. पीलीभीत  के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया  ने बताया कि नकली नोट छापने वाले गैंग का आज भंडाफोड़ हुआ है. सभी पकड़े गए आरोपी जेल जा रहे है,ये लोग अब तक 1 करोड़ रुपये के नकली नोट छाप चुके है.    

उज्जैन, साँची, भोजपुर, भीमबेटका, खारी विलेज होमस्टे और भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भी बने आकर्षण का केंद्र

डेलिगेट्स को मिला महाकाल का प्रसाद, वर्चुअल रियलिटी से की ओरछा की सैर GIS के मप्र टूरिज्म बोर्ड के पवेलियन में राज्य की समृद्ध विरासत और निवेश क्षमता का हुआ प्रदर्शन उज्जैन, साँची, भोजपुर, भीमबेटका, खारी विलेज होमस्टे और भोपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल भी बने आकर्षण का केंद्र समिट में हो रहा मध्यप्रदेश की लोक कलाओं का रंगारंग प्रदर्शन भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का पवेलियन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल, प्राचीन मंदिर, राजसी किले और लुभावने प्राकृतिक स्थलों को नवीन तकनीक और इंटरैक्टिव पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया जा गया है। यहां डेलिगेट्स ने होलोग्राम के जरिए महांकाल के सजीव दर्शन कराये जा रहे हैं। उन्हें उज्जैन से विशेष रूप से मंगाया गया बाबा महाकाल का प्रसाद भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही साइक्लिंग करते हुए वर्चुअल रियलिटी के ज़रिए ओरछा, खजुराहो और सांची स्तूप के साथ वन्य जीवन का अनुभव कराया जा रहा है।   पवेलियन में वेलनेस टूरिज्म को प्रदर्शित करते हुए साउंड हीलिंग तकनीक का विशेष जोन बनाया गया है। प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प बाग प्रिंट का लाइव काउंटर में डेलिगेट्स बाग प्रिंट को करीब से जानने के साथ साड़ी, स्टोल जैसे उत्पाद भी खरीद रहे हैं। जीआईएस के पलो को यादगार बनाने के लिए मोगली सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया हैं। जिसमें डेलीगेट्स जंगल बुक के कैरेक्टर मोगली, बघीरा सहित चीता और बाघ के साथ सेल्फी ले सकते है।   पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा “जीआईएस में आने वाले मेहमानों को म.प्र. के ऐतिसाहिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थलों से अवगत कराने के उद्देश्य से आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। वर्चुअल अनुभव से न केवल राज्य की विरासत को व्यापक स्तर पर प्रचार मिलेगा, बल्कि डेलिगेट्स में हमारे पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा। पवेलियन में होलोग्राम के जरिये महाकाल के दर्शन और ओरछा की वर्चुअल टूर को सराहा जा रहा है। साथ ही पवेलियन में पधारने वाले निवेशकों और डेलिगेट्स को प्रदेश में पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के अवसर और नवीन पर्यटन नीति के प्रावधानों से भी अवगत कराया जा रहा है। डेलिगेट्स के लिए उज्जैन और सांची बने पहली पसंद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए देश-विदेश के प्रतिनिधियों के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन ने विशेष यात्रा टूर प्लान किया है। डेलिगेट्स ने उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही, सांची के बौद्ध स्तूप, भोजपुर के शिव मंदिर और भीम बेटका की ऐतिहासिक गुफाओं में रुचि व्यक्त की है। साथ ही पर्यटन ग्राम खारी को भी डेलिगेट्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, जहां डेलिगेट्स ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय संस्कृति का अनुभव ले रहे है।   मध्यप्रदेश पर्यटन की शानदार मेहमाननवाजी का ले रहे हैं लुत्फ मध्यप्रदेश पर्यटन GIS में आए मेहमानों को राज्य के ऐतिहासिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक स्थलों से अवगत कराने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग भी कर रहा है। इससे न केवल राज्य की विरासत को व्यापक स्तर पर प्रचार मिल रहा है, बल्कि डेलीगेट्स में हमारे पर्यटन स्थलों के प्रति आकर्षण भी बढ़ा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार और पुरातत्व विभाग के सहयोग से राज्य के सभी पुरातात्विक और एएसआई संरक्षित स्मारकों पर प्रतिनिधियों के लिए नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा सहायता डेस्क और यात्रा सहायकों की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिससे मेहमानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मध्यप्रदेश की जनजातीय कला और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन प्रदेश की जनजातीय और स्थानीय संस्कृति के साथ जनपदीय संस्कृति को सजीव रूप में प्रस्तुत करने के लिए सांस्कृतिक ग्राम विकसित किया गया है। इसमें प्रदेश की जनजातीय और लोक कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया जा रहा है। सांस्कृतिक परिदृश्य की झलक प्रस्तुत करते जनजातीय नृत्य, पारंपरिक वस्त्र, चित्रकारी, मिट्टी और धातु शिल्प के साथ लोक संगीत सभी डेलीगेट को अपनी ओर अनायास ही आकर्षित कर रहे है। विशेष रूप से जनजातीय नृत्य बोंगा, बैगा, सहरिया, कोल और कोरकू जनजातियों के पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं । चंदेरी और महेश्वरी साड़ियों, बाग प्रिंट, मिट्टी के बर्तन, धातु के आभूषण और लकड़ी के खिलौने मध्यप्रदेश की शिल्प कला का उत्कृष्ट नमूना प्रस्तुत किया जा रहा है। निमाड़ और बुंदेलखंड के लोक गायकों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गीत संगीत की प्रस्तुति दी जा रही हैं।

महाकुंभ के समापन पर तीन बड़े ग्रह त्रिग्रही योग का करेंगे निर्माण

प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ अब समापन की ओर बढ़ रहा है. 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हुई. इस महाकुंभ में 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन अमृत स्नान किया गया. वहीं 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन शाही स्नान किया गया. अब 26 फरवरी को महाकुंभ में महाशिवरात्रि का अंतिम शाही स्नान किया जाएगा. महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का समापन महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर होने वाले अंतिम शाही स्नान के साथ ही इस 45 दिनों तक चलने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक उत्सव का समापन हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, महाकुंभ के समापन पर त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है.मतलब त्रिग्रही योग में इस महाकुंभ का समापन होगा. इस त्रिग्रही योग में जो भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाएगा उसे अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य फल मिलेगा. महाकुंभ के समापन पर बनेगा त्रिग्रही योग दरअसल, महाकुंभ के अंतिम स्नान यानी महाशिवरात्रि के दिन ज्योतिष शास्त्र के तीन बड़े ग्रह, ग्रहों के राजा भगवान सूर्य, ग्रहों के राजकुमार बुध और कर्मफल दाता शनि देव कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे. इससे कुछ राशियों के जातकों को लाभ ही लाभ होगा. आइए जानते हैं कि ये राशियां कौनसी हैं. जिन्हें त्रिग्रही योग के निर्माण से लाभ होगा. मेष राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग मेष राशि के शुभ साबित हो सकता है. इस दौरान मेष राशि वालों को धन का लाभ हो सकता है. बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बनेंगे. वृषभ राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है. इस दौरान वृषभ राशि वालों को करियर में उन्नति मिल सकती है. निवेश से लाभ हो सकता है. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. मिथुन राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इस दौरान मिथुन राशि वालों को नाम और ख्याति प्राप्त हो सकती है. कुंभ राशि महाकुंभ के समापन पर बनने वाला त्रिग्रही योग कुंभ राशि में ही बनेगा. इससे कुंभ राशि के जातकों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. इस दौरान कारोबारी जातक कोई बड़ी डील कर सकते हैं. सेहत अच्छी रहेगी.

उर्वशी रौतेला ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे

मुंबई एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने पहनावे को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच एक बार फिर उनकी एक ड्रेस ने सबको हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी के साथ डांस करती नजर आईं. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने हीरे जड़ी पोशाक पहन रखी है. उर्वशी रौतेला की ड्रेस वायरल इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी के साथ अपने 31वें जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं. रौतेला अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबीबी दबीबी’ पर झूमती कैमरे में कैद हुईं. एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की पोशाक- असल हीरे से जड़ी.”इससे पहले उर्वशी रौतेला दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच में भी शामिल हुईं, अभिनेत्री को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में जन्मदिन से पहले सरप्राइज भी मिला.  इस गाने पर ओरी संग झूमीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को स्टाफ की ओर से लाल चेरी का बर्थडे केक मिला. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ पोज देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के सरप्राइज के लिए शुक्रिया.” वहीं, ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत-पाक मैच के दौरान स्टैंड में उर्वशी रौतेला के साथ ‘दबीबी दबीबी’ गाने पर डांस करते नजर आए. ओरी ने कैप्शन में लिखा, “भारत-पाक मैच में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय.” उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ चांदनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्रसिद्ध संगीतकार एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है. ‘डाकू महाराज’ संक्रांति के दौरान 12 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.  

‘झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा’, घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दी धमकी

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सुबह होने पर घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिला। जिसे गंभीर हालत में कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में 60 वर्षीय राम सिंह कंवर निवास करता है। वह अपना पुराना मकान तोड़कर नया मकान बना रहा है। जहां घर बनाने के लिए घर के बाहर ईंट, रेत, सीमेंट और लोहे के क्षण रखा हुआ है। उसकी रखवाली करने के लिए वह घर के बाहर सो रहा था। अज्ञात लोगों ने देर रात उसे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां घर से कुछ दूरी पर रेत की ढेर में बेहोशी की हालत में खून से लथपत पड़ा हुआ मिला। जहां सुबह होने पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसे तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि उसके सर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं घायल राम सिंह कंवर की घर के आंगन में पानी टंकी, दीवार और गांव की सार्वजनिक मंच पर धमकी लिखा हुआ था। जिसमें हमलावरों ने लिखा है कि झूठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा। बताया जा रहा है कि यह शब्द 4 से 5 जगह पर लिखा हुआ है जगदीश घायल राम सिंह का पुत्र है। जो रात के वक्त घर के अंदर दूसरे कमरे पर सो रहा था। घायल राम सिंह कंवर की पत्नी सावन बाई ने बताया कि वह और उसका बेटा घर के अंदर कमरे में सो रहे थे। सुबह लगभग 4:50 में जब गांव के पड़ोस में ही रहने वाले युवक पड़ोस में हो रहा है। डांस कार्यक्रम देखकर वापस लौटे तब घाट पर खून देखा। उसके बाद कुछ दूरी पर घर राम सिंह का खून से लतपथ गमछा देखा। जहां उसने इसकी सूचना तत्काल घर पर युवकों ने दी और कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में राम सिंह खून से लतपथ मिला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए तत्काल उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया। घायल राम सिंह की पत्नी ने बताया कि उसके पति का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। लेकिन कब कैसे और किन परिस्थितियों में उनके साथ हमला हुआ है। यह समझ से परे है। इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है।  विधिवत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव वाले अंदेशा जाता रहे हैं कि राम सिंह के बेटे जगदीश के साथ कोई चुनावी लफड़ा तो नहीं है जहां हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया होगा। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई।

पांच-पांच का था इनाम, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में एक महिला समेत दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

नारायणपुर। नारायणपुर एसपी के समक्ष एक महिला व एक पुरुष नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों नक्सली भोरमदेव एरिया कमेटी में सक्रिय थे, दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। जिन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के पीछे सरकार की पुनर्वास नीति, माड़ बचाओ अभियान और सुरक्षा बलों का बढ़ता प्रभाव मुख्य कारण है। बीते कुछ वर्षों में अबूझमाड़ के अंदरूनी इलाकों में तेजी से विकास कार्य, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभाव से नक्सलियों का संगठन से मोहभंग हो रहा है। सुरक्षाबलों ने आत्मसमर्पित माओवादियों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी और उन्हें पुनर्वास नीति के तहत घर, नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान बीएसएफ और जिला पुलिस के निरंतर ऑपरेशन से नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संख्या बढ़ रही है, जिससे शीर्ष माओवादी नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है। पुलिस के मुताबिक, आने वाले दिनों में और भी नक्सली आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

महिलाओं को लाते हैं आगे, छत्तीसगढ़-बालोद के गांव में बिना चुनाव बनते हैं सरपंच

बालोद। पंचायत चुनाव के महंगे प्रचार प्रसार के दौर में बालोद जिले के एक गांव ने अनोखी मिसाल पेश की है। जहां लगातार दो पंचवर्षीय से यहां पर निर्विरोध पंच और सरपंच चुने जा रहे हैं। दो बार यहां पर सरपंच के रूप में महिलाओं को मौका दिया गया है। आपसी सामंजस्य और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों का कहना है कि जो सरपंच प्रचार प्रचार में पैसा खर्च करते हैं। उसे हम विकास कार्यों में लगाते हैं। महंगे खर्चों से हम बचाना चाहते हैं और इससे गांव का सामंजस्य बना रहता है। किसी तरह का कोई विवाद नहीं होता। हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत पिकरीपार की। बालोद जिले के इस पंचायत जिसका नाम पिकरीपार है। उस पंचायत में इसका एक आश्रित ग्राम भी आता है। जिसका नाम तिलखैरी है। दोनों गांव को बारी-बारी सरपंच बनने का मौका दिया जाता है। दोनों बार महिलाओं को यहां से आगे बढ़ाया गया है। यहां 10 वार्ड आते हैं। सभी वार्ड के पंच भी निर्विरोध बनकर सामने आए हैं। बैठक में कर लेते हैं निर्णय इस गांव की अपनी एक परंपरा पूरे जिले भर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के वरिष्ठ नागरिक श्यामलाल साहू ने बताया कि बैठक करते हैं और सभी को मौका देने की बात पहले से ही हमने रखी हुई थी तो बारी-बारी से सबको मौका दिया जाता है। कभी इस क्षेत्र से कभी उसे क्षेत्र से और एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर सामंजस्य बनाया जाता है जिसे सबका समर्थन हो और सभी का समर्थन और सभी की सहमति से हमने सफलतम या दूसरा पंचवर्षीय कार्यकाल अब शुरू करने जा रहे हैं। पिछले बार चंदा साहू, इस बार पंचशीला आपको बता दें गांव ने सर्वसम्मति से यहां पर पिछले पंचवर्षीय में चंदा साहू को सरपंच बनाया था। ग्रामीणों ने बताया कि उनका कार्यकाल बहुत अच्छा था और सरपंच बनने के साथ ही यहां पर सभी कार्यों में उनका समर्थन भी किया जाता है। विरोध जैसा कोई स्वर नहीं होता वहीं इस बार पंचशीला साहू को ग्रामीणों ने मौका दिया है। दोनों ने बताया कि हमारे गांव की यह रीति नीति हमें काफी प्रभावित करती है और जो पैसा हम चुनाव से बचा रहे हैं। उनका गांव की छोटी-छोटी समस्याओं की विकास कार्यों में खर्च करते हैं। बाहुबल के लिए लोकतंत्र जरूरी, लेकिन यहां सामंजस्य पहले एक सवाल आता था लोकतंत्र जीतेगा या फिर बाहुबली बाहुबली को परास्त करने सरकार ने लोकतंत्र को प्रमोट किया लोकतंत्र में सबकी हिस्सेदारी अनिवार हैं परंतु यहां जिस गांव की चर्चा हो रही है वहां पर बाहुबली नहीं बल्कि आपसी सामंजस्य से ही इनका केंद्र बिंदु है और यहां ना दबाव चलता है ना पैसा और ना ही कोई बाहुबली बल्कि चलता है विकास सामंजस्य और आपसी भाईचारा।

IIT बाबा का विराट ने करियर शुरू होने से पहले ही कर दिया खत्म : अली गोनी

मुंबई महाकुंभ मेले में ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से फेमस खुद को गुरु बताने वाले और इंटरनेट सनसनी अभय सिंह चर्चा में हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत की टीम हार जाएगी। लेकिन रविवार को जब मैच हुआ तो उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई। भारत मैच जीत गई और तरफ ‘आईआईटी बाबा’ भी ट्रोल होने लगे। अब टीवी एक्टर अली गोनी ने भी चुटकी ली है। दुबई के स्टेडियम में हुए भारत और पाकिस्तान के मैच से कुछ ही घंटे पहले ‘IIT बाबा’ ने बेहद कॉन्फिडेंट होकर ऐलान किया कि भारत हार जाएगा और विराट कोहली परफॉर्म करने में विफल रहेंगे। एक वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। विराट कोहली… सबको बोल दो कि आज जीत के दिखाए। अब मैंने मन कर दिया है कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी। अब क्या, भगवान बड़े हैं या तुम बड़े हो?’ विराट का शतक, मैच जीत गया भारत हालांकि, विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत भारत की 6 विकेट की शानदार जीत हुई। इसके बाद अली गोनी ने आईआईटी बाबा की असफल भविष्यवाणी का मजाक उड़ाने के लिए एक्स (पहले ट्विटर) का सहारा लिया। अली गोनी ने ली चुटकी अली गोनी ने ट्वीट किया, ‘ये आईआईटी बाबा का करियर विराट ने शुरू होने से पहले ही खत्म कर दिया।’ आईआईटी बाबा ने मांगी माफी उधर IIT बाबा ने आलोचना के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली। उन्होंने कहा, ‘मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं और आप सभी से जश्न मनाने के लिए कहना चाहता हूं। ये पार्टी का समय है!’

नजमुल हुसैन शांतो ने कहा- हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे, खोला बांग्लादेश की टीम का कच्चा-चिट्ठा

नई दिल्ली बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई है। बांग्लादेश को पहले इंडिया और अब न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह टीम टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने हार का कारण बताया और उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स पर भी गुस्सा जाहिर किया। नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की टीम 236 रन बना सकी थी। न्यूजीलैंड ने 237 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। खराब शॉट सिलेक्शन, बहुत अधिक डॉट बॉल खेलना, स्पिनरों के खिलाफ योजना की कमी और गलत समय आउट होने के कारण रावलपिंडी में सपाट पिच पर भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। कप्तान शांतो ने जरूर 110 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि जाकिर अली ने फिर से 45 रनों की पारी खेली। पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजमुल हुसैन शांतो ने कहा, “एक कप्तान के तौर पर यह सचमुच निराशाजनक है। मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और फील्डिंग के मामले में हमें काफी सुधार करने की जरूरत है। मैंने कई बार कहा है कि बल्लेबाजी इकाई के तौर पर हमें काफी सुधार करने की जरूरत है, लेकिन हमने बार-बार वही गलतियां कीं। हमें अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मुझे उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट के बाद, हम एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में कुछ बदलाव करेंगे और अलग-अलग तरीकों के बारे में सोचेंगे और अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।” जब उनसे पूछा गया कि वे किस तरह के बदलावों की बात कर रहे हैं, तो शांतो ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों में कोई बदलाव नहीं, बल्कि उनकी सोच और वर्किंग प्रोसेस में बदलाव होना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेरा मतलब यह नहीं था कि खिलाड़ियों में बदलाव होगा। मुझे लगता है कि हमें अपनी थॉट प्रोसेस में बदलाव करने की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी करते समय अधिक जिम्मेदारी लेने की जरूरत है, ताकि टीम के लिए अधिक योगदान दे सकें।” कप्तान शांतो ने आगे कहा, “दरअसल यह हमें ही करना है। अगर हम बहुत ज्यादा बदलाव करेंगे, तो बल्लेबाजों के लिए भी मुश्किल हो जाएगी। इसलिए हमें अपने पास मौजूद संसाधनों को मौके देने होंगे।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे ऐसी टीम नहीं हैं, जो हर दिन 300 से ज्यादा रन बना सकें। भारत में खेले गए 2023 वनडे विश्व कप के बाद से बांग्लादेश ने 24 फरवरी को खेले गए मैच को मिलाकर कुल 23 मैच खेले हैं और केवल एक बार ही 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। वनडे में 300 रन बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही बांग्लादेश की टीम को लेकर कप्तान ने कहा, “हम नियमित रूप से 300 रन नहीं बना पाते। यह सच्चाई है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमें नियमित रूप से 300 रन बनाने की आदत डालनी होगी; कभी-कभार नहीं। इसलिए हमें नियमित रूप से अभ्यास करना होगा और अच्छी विकेटों पर मैच खेलना होगा, बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना होगा और रन बनाने होंगे।”

भोपाल और इंदौर बनेंगे महानगर, मेट्रो का विस्तार होगा: CM मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दूसरे दिन का सेशन शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भोपाल-इंदौर को मेट्रोपॉलिटन शहर बनाना है। उन्होंने भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी की अवधारणा लागू करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर को मुंबई और बाकी शहरों को इंदौर बनाना है। पहले उद्योगों को जोड़ेंगे। फिर 25 साल बाद सब जोड़ देंगे। मंगलवार को सीएम मोहन यादव GIS के दूसरे दिन के सेशन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर की तारीफ की। वहीं उन्होंने कहा कि अधिकारी बोल रहे थे भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट नहीं हो सकती है। मैंने कहा कि भोपाल में ही करना है। इंदौर में तो हो ही सकती है लेकिन भोपाल में भी GIS करना है। सीएम मोहन ने कहा कि इंदौर को मुंबई बनाना है, बाकी शहरों को इंदौर बनाना है। इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन शहर बनाना है। पहले उद्योगों से जोड़ेंगे, फिर 25 साल में सब जोड़ देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मानव संग्रहालय में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दूसरे दिन यह बात कहीं. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने समिट के दूसरे दिन के सेशन की शुरुआत की. कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्री भी मौजूद थे. इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि छोटे छोटे शहरों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की कल्पना पर शुरुआती दौर में ताज्जुब किया गया था, लेकिन इससे मिलने वाले परिणामों से उद्योगपति, निवेशक, अधिकारी सभी आश्चर्यचकित हैं. क्या बोले सीएम मोहन यादव? • प्रदेश में संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत उज्जैन से हुई, जिसके बाद पूरा साल हर महीने (चुनाव की अवधि छोड़कर) किसी एक संभाग में इसका आयोजन किया गया. • इस दौरान उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम जैसे छोटे स्थानों पर भी यह आयोजन किए गए. • शुरुआत में छोटे शहरों की कॉन्क्लेव को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया गया था. लेकिन बाद में इसके बेहतर परिणाम नजर आए. इससे निवेशकों और उद्योगपतियों का कॉन्फिडेंस बढ़ा है. • इंदौर की बजाए भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर समिट की बात पर आश्चर्य किया गया. लेकिन हमें अब इंदौर को मुंबई और दिल्ली जैसा विकसित करना है और प्रदेश के बाकी शहरों को इंदौर की तरह विकास देना है. • इंदौर को धार(पीथमपुर), देवास, उज्जैन(मक्सी, नागदा, शाजापुर) जैसे औद्योगिक शहरों के साथ जोड़कर मेट्रो पॉलिटियन नगर बनायेंगे. • करीब 8000 किलोमीटर के इस दायरे में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. • कानूनी पेचीदगियों से हटकर यह क्षेत्र इंडस्ट्रियल बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा. • भोपाल के औद्योगिक विकास के लिए इसके साथ विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों को जोड़कर मेट्रो पॉलिटियन नगर बनाया जाएगा. • इन सभी क्षेत्रों में बिजली, पानी, रेलवे, सीवेज और स्वच्छता की व्यवस्थाएं बढ़ाई जाएंगी. • अगले 25 सालों में इस औद्योगिक कल्पना को आकार दे दिया जाएगा. • ग्लोबल इंवेस्टर समिट के बाद शहरी और नगरीय विकास की धारणा के साथ अलग अलग एक एक विषय के आधार पर कॉन्क्लेव की जाएंगी. सीएम ने की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में दो प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में मेट्रोपॉलिटन सिटी की अवधारणा लागू की जा रही है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी के तहत इंदौर, देवास, धार, पीथमपुर, उज्जैन सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों को मिलाकर एक सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर विकसित किया जाएगा। जहां सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। इसी तरह भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी में भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा और सीहोर के साथ नर्मदापुरम के कुछ क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा, जिससे यह एक सुसंगठित और विकसित शहरी क्षेत्र बन सके। ‘अनलॉकिंग लैंड वैल्यू एंड सिटीज’ विषय पर आयोजित GIS सत्र में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस सत्र में इंटीग्रेटेड टाउन पॉलिसी और ईवी (EV) पॉलिसी पर विस्तार से चर्चा की गई। सत्र की शुरुआत नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने घोषणा की कि मेट्रो के आसपास अर्बन ग्रोथ सेंटर विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही इंदौर में 30% और भोपाल में 31% एफएआर (FAR) बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। दिनभर होंगी अलग-अलग बैठकें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 25 फरवरी (मंगलवार) को भी दिनभर कई बैठकें होंगी। सुबह 9:30 बजे प्रवासी मध्य प्रदेश समिट होगी। सुबह 10:30 बजे समिट हाल वन में टूरिज्म समिट, समित हाल 2 में सुबह 11:30 बजे माइनिंग समिट, दोपहर 2 बजे से एमएसएमई और स्टार्टअप समिट, दोपहर 2:00 बजे से अर्बन डेवलपमेंट समिट होगी। कनाडा, पोलैंड और मल्टीनेशनल इन्वेस्टर्स के साथ दिनभर राउंड टेबल बैठकें होंगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 11:15 बजे से 12:30 बजे तक निवेशकों के साथ 121 मीटिंग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से सीएम मोहन इन्वेस्टर्स के साथ सेकंड राउंड की मीटिंग करेंगे। GIS का समापन आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन होगा। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वे शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। अमित शाह एमपी पवेलियन और एक्सपीरियंस जोन देखेंगे। शाम 4:30 बजे समापन सत्र के लिए मुख्य हॉल जाएंगे। जहां मुख्य सचिव अनुराग जैन समारोह में फॉरवर्ड मध्य प्रदेश का प्रेजेंटेशन देंगे। प्रमुख उद्योगपतियों के संबोधन के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव का समापन भाषण होगा। इसके बाद शाम 6 बजे मीडिया ब्रीफिंग होगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live