LATEST NEWS

कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की बीवी जाकिया जाफरी का 86 साल की उम्र में अहमदाबाद में हुआ निधन

अहमदाबाद 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी का शनिवार को 86 साल की उम्र में अहमदाबाद में निधन हो गया। एहसान जाफरी उन 69 लोगों में शामिल थे, जो अहमदाबाद के मुस्लिम इलाके गुलबर्ग सोसाइटी के अंदर मारे गए थे। दरअसल, 28 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे जलाए जाने से अयोध्या से लौट रहे 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे राज्य में भयानक दंगे भड़क उठे थे। जाकिया जाफरी उस वक्त देश भर में सुर्खियों में आ गईं, जब उन्होंने गोधरा ट्रेन जलाने की घटना के बाद हुए दंगों की बड़ी साजिश के लिए शीर्ष राजनीतिक नेताओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी। जाकिया जाफरी के बेटे तनवीर जाफरी ने कहा, “मेरी मां अहमदाबाद में मेरी बहन के घर गई हुई थीं। उन्होंने अपनी दैनिक दिनचर्या पूरी की और अपने परिवार के सदस्यों के साथ सामान्य रूप से बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने बेचैनी महसूस होने की शिकायत की। उसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। उन्हें सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुप्रीम कोर्ट में जाकिया जाफरी की याचिका में सह-शिकायतकर्ता तीस्ता सातलवाड़ ने एक्स पर लिखा, “मानवाधिकार समुदाय के दयालु नेता जाकिया अप्पा का अभी 30 मिनट पहले निधन हो गया! उनकी दूरदर्शी उपस्थिति को देश, परिवार, मित्र और दुनिया याद करेगी! तनवीर भाई, निशरीन, दुरैयाप्पा, पोते-पोतियां हम आपके साथ हैं! शक्ति और शांति में रहें जकिया अप्पा! 2002 के गुजरात दंगों में जाकिया जाफरी की कानूनी लड़ाई जाकिया जाफरी ने एक याचिका दायर कर गुजरात दंगे की बड़ी साजिश के आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने 2002 के गुजरात दंगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 63 अन्य को क्लीन चिट देने पर सवाल उठाया। तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। शीर्ष अदालत ने 2022 में जाफरी की याचिका को अयोग्य बताते हुए खारिज कर दिया।

एल्विश यादव ने हाल ही अपने पॉडकास्ट में फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसा

मुंबई एल्विश यादव इस वक्त न सिर्फ ‘सिलेब्रिटी मास्टरशेफ’ को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि उनका पॉडकास्ट शो भी सुर्खियों में है। हाल ही एल्विश ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को पॉडकास्ट में बुलाया। इस दौरान उन्होंने अंकिता से बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर एक सवाल किया और बातों-बातों में करण जौहर पर तंज कस दिया। एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे से पूछा था कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग बायस्ड हैं? पक्षपात करते हैं? जवाब में अंकिता ने कहा कि इंडस्ट्री में लोग पक्षपाती नहीं हैं, बस वो अपनी पसंद के लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं। अंकिता के जवाब पर एल्विश ने करण जौहर पर कसा तंज अंकिता ने कहा, ‘पक्षपाती नहीं, लेकिन हां ऐसे लोग हैं जो अपने लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं। इंडस्ट्री में गुटबाजी है।’ इस पर एल्विश ने अंकिता को बीच में रोका और बोले, ‘करण जौहर को ऐसा मत बोलो।’

Budget 2025: वित्त मंत्री ने किया बड़ा एलान, 12 लाख तक की आमदनी तक कोई आयकर नहीं

नईदिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री ने प्रत्यक्ष कर पर बजट में कहा कि नए आयकर विधेयक में न्याय की भावना को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीडीएस की सीमा में बदलाव किए जाएंगे ताकि इसमें एकरूपता लाई जा सके। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस में छूट की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया जाएगा। किराए से होने वाली आमदनी पर टीडीएस में छूट की सीमा को बढ़ाकर छह लाख रुपये किया जाएगा। नॉन-पैन मामलों में उच्च टीडीएस के प्रावधान लागू रहेंगे। अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की सीमा को दो साल से बढ़ाकर चार साल किया जा रहा है। वित्त मंत्री के बजट 2024 के अनुसार पहले किसी करदाता की सालाना आय 7 लाख 75 हजार रुपये तो स्टैंडर्ड डिडक्शन के 75,000 रुपये घटाने के बाद उसकी आमदनी 7 लाख रुपये सालाना हो जाती थी। ऐसे में उसे कोई टैक्स नहीं देना पड़ता था। इसका मतलब है अगर किसी व्यक्ति का मासिक वेतन 64000 या 64500 रुपये के आसपास थी तो नई कर प्रणाली के तहत उसकी आमदनी टैक्स फ्री थी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य देश के मध्यमवर्गीय नागरिकों को आर्थिक मजबूती देना और उनके खर्च को संतुलित करना है। इस छूट से नौकरीपेशा और छोटे व्यवसायियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि टीडीएस की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा. सीनियर सिटिजन्स के लिए टैक्स छूट दोगुनी की जाती है. उनके लिए ब्याज पर छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की जा रही है. उन्होंने कहा कि TDS-TCS में कमी की जाएगी. मोदी सरकार के बजट में गरीबी, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया. वहीं मिडिल क्लास का जिक्र अपने बजट से शुरुआत में करने के साथ ही वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास से लिए सस्ते-महंगे की लिस्ट तो जारी कर दी, इसके साथ ही उन्होंने सबसे बड़ा ऐलान कर गया, जिसका इतंजार मिडिल क्लास को था . उन्होंने 12 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया. यानी 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.  न्यू टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपये तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. वहीं स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपये है.   बजट में अब तक के सबसे बड़े ऐलान 12 लाख तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा. वित्त मंत्री ने कहा- न्यू इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा. इन डायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म को बाद में बताएंगे. कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी, पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल कर सकेंगे. वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है. इनकम टैक्स फाइलिंग की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया है. अगले 6 साल मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने के लिए फोकस रहेगा. किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख होगी. बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा, इससे छोटे किसानों और व्यापारियों को फायदा. छोटे उद्योगों को विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले साल 10 लाख कार्ड जारी होंगे. MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़, 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा. स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा। गारंटी फीस में भी कमी होगी.

नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, छत्तीसगढ़-PSC के आरोपी पूर्व चेयरमैन के साले के बाद अब सहयोगी गिरफ्तार

रायपुर। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी के बाद अब उनके सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी देवेंद्र जोशी का सहयोगी स्वपनिल दुबे रेलवे में काम करता है. सीजीपीएससी घोटाले में जेल बंद टामन सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने पर दो दिन पहले गिरफ्तार किया था. अब तक 20 लोगों से ठगी की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान देवेंद्र ने बताया कि ठगी के इस पूरे गिरोह में कई रेलवे और पुलिस के कर्मचारी भी शामिल हैं. मामले में जांच को आगे बढ़ाते हुए देवेंद्र जोशी के सहयोगी रेलवे कर्मचारी स्वप्निल दुबे को भी गिरफ्तार किया है. सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने बताया कि स्वप्निल दुबे को परसों गिरफ्तार करके कल कोर्ट पेश किया गया है. अभी आरोपी को जेल नहीं भेजा गया है. फिलहाल, पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि देवेंद्र जोशी ने अपने जीजा समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी पहचान का हवाला देते हुए रिश्तेदारों से डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी की है. वहीं जांच में यह बात भी सामने आई कि मामले में कई पुलिस कर्मचारियों के नाम सामने आने के बाद भी, उनके खिलाफ थाने में दर्ज FIR की जांच सुस्त पड़ी थी. अब सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रायगढ़ कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू

राज्य एवं जिला  स्तरीय  रेपीड रिस्पांस  टीम  गठित रायपुर शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में  30 जनवरी को बडी संख्या में पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच हेतु राज्य स्तर से पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कर जांच हेतु नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, आनंदनगर, भोपाल तथा वेस्टन रिजन डिसीस डायगनोस्टिक लेबोरेटरी भेजे गये। राष्ट्रिय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़, छ.ग. के प्रेषित कुक्कट पक्षी शव के नमूनों में उच्च पैथोजनिक एवियंन इन्फ्लूएंजा H5N1 (बर्ड फ्लू) की पुष्टि दिनांक 31 जनवरी 2025 की गई। बर्ड फ्लू पक्षियों में होने वाला घातक संक्रामक रोग है। भारत में बर्ड फ्लू वायरस के एक से दूसरे व्यक्ति से संग्रमण मामले नहीं देखे गये है हलांकि इसके लक्षण एवं संग्रमण जोखिमों को लेकर सभी लोगो को निरंतर सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बर्ड फ्लू पशुओं में संकामक और सांसर्गिक रोगो का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 अंतर्गत “अनुसूचित रोग” है, जिसके रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पशुपालन एवं डेयरी विभाग, भारत सरकार की एवियंन इन्फ्लूएंजा एक्शन प्लान रिवाईज 2021 अनुसार कार्यवाही की जानी होती है। रोग उभेद की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्यस्तरीय एवं जिलास्तरीय रेपीड रिस्पोंस टीम का गठन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कुक्ट पालन प्रक्षेत्र की कुक्कट पक्षी, अंडो, कुक्कट आहार एवं अन्य समाग्रीयों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। शासकीय कुक्ट पालन प्रक्षेत्र के 1 कि.मी. रेडीयस क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन घोषित कर कुक्कट अंडे कुक्कट आहार का विनिष्टीकरण किया जा रहा हैं जिसकी क्षतिपूर्ति प्रभावित पशुपालक / व्यक्तियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप मूआवजा प्रदाय किया जायेगा। प्रक्षेत्र के 1 से 10 कि.मी. क्षेत्र को सर्वलेंस जोन घोषित कर पोल्ट्री एवं अंडे की दुकानों को पूर्णतः बंद रखे जाने तथा सीरो सर्वलेंस का कार्य किये जाने निर्देशित किया गया। राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन तथा सर्व सम्बधित विभागों को सूचना प्रदाय कर दिशानिर्देश अनुसार कार्यवाही का आग्रह किया गया है। समस्त संयुक्त/उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें तथा प्रबंधक कुक्कट पालन प्रक्षेत्रों को समस्त बायोसेक्युट्री निर्देशो का पालन तथा सतर्कता बरते हुए प्रतिदीन राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को रिपोट प्रस्तुत किये जाने निर्देशित किया है। आम लोगो से अपील है कि शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू उद्भेद से घबराने की आवश्यकता नही है। संकमीत क्षेत्र में समस्त आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है, राज्य के किसी अन्य क्षेत्र में बड़ी संख्या में कुक्कट पक्षीयों की मृत्य की सूचना नही है। पोल्ट्री उत्पाद पोषण से भरपूर रहते है एवं कुपोषण दूर करने में अहम भूमिका होती है। अतः स्वछता एवं सावधानी से पकाये हुये पोल्ट्री उत्पाद का सेवन किया जा सकता है।

जगदलपुर और जशपुर के स्कूलों का बुरा हाल, छत्तीसगढ़-शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक

जगदलपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक अपने पद की गरिमा को भूल कर नशे की हालत में विद्या के मंदिर पहुंच रहे हैं. जहां शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि वे स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहकर सफल इंसान बनना सिखाएं. लेकिन कुछ स्कूलों में शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के साथ खेलने में लगे हैं. आज प्रदेश के 2 जिलों से  शराबी शिक्षकों की वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव ठाकुर शराब के नशे में स्कूल पहुंचा. वह कक्षा 8वीं में गणित विषय पढ़ाता है. नशे की हालात में स्कूल पहुंचने पर छात्रों ने इस बात का पुरजोर विरोध किया. वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया है. वहीं जशपुर जिले में कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत भड़ंगाटोली स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में भी एक शिक्षक पर हमेशा शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के आरोप हैं. हाल ही में वह नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा औऱ मदमस्त होकर स्कूल के अंदर गाना गाते नजर आया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

फोन नहीं उठाने पर गुस्साया, छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर पार्सल बॉय ने मारा पत्थर

जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर मेकाज पहुंचा, जहां उसने डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर वार्ड में व्यस्त होने के कारण डिलीवरी बॉय भोला का फोन रिसीव नहीं कर पाए। तीन से चार बार फोन नहीं उठाने पर डिलीवरी बॉय ने बिना डॉक्टर के आदेश के ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। जब डॉक्टर ने उसे फोन लगाया तो उसने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। डॉक्टर ने जब डिलीवरी बॉय के पास आकर उससे ऑर्डर कैंसिल करने का कारण पूछा तो उसने फोन न उठाने की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर डिलीवरी बॉय भोला ने पास में पड़े पत्थर से डॉक्टर के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद डॉक्टरों और डिलीवरी बॉय के बीच काफी विवाद हुआ। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी परपा थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐक्शन मोड में डोनाल्ड ट्रंप- कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, चीन पर भी कसा शिकंजा

कनाडा मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी। दरअसल, इन टैरिफ के चलते अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी। रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और फेंटेनाइल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, ‘शनिवार से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति की ओर से किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है।’ तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, कैरोलिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। इस बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर ट्रंप टैरिफ लागू करते हैं तो कनाडा इसका उचित जवाब देने के लिए तैयार है। मगर, उन्होंने इस बारे में कुछ विस्तार से नहीं बताया। मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शैनबॉम ने कहा कि टैरिफ लागू होने की स्थिति में मैक्सिको के पास अमेरिकी सरकार जो भी निर्णय लेती है उसके लिए प्लान ए, प्लान बी, प्लान सी है।

BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से भाजपा में जश्न का माहौल है इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधन दीवान ने भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी को भाजपा का गमछा पहनाकर उन्हें जीत की बधाई दी। वार्ड नं. 18 से निर्विरोध निर्वाचित हुई पूनम सोलकी ने अपने वार्डवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि यहां की जनता ने उन्हें और उनके पति पर भरोसा जताया जिससे अनवरत हम पांच बार निर्वाचित होते आ रहे हैं। वार्डवासी हमारे सभी कार्य की सराहना करते थे और उसी का प्रतिफल है कि आज मै निर्विरोध चुनी गई हूं। मैं हमेशा अपने वार्डवासियों के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस दौरान रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबती नाव है। परिवारवाद के चंगुल में पड़कर उन्होंने पूरे देश के अलावा पूरी पार्टी का बेडागर्क किया है। यही कारण है कि आज डूबती नाव से लोग कूद-कूद कर भाग रहे हैं। आज रायगढ़ के वार्ड नं. 18 में भी कांग्रेस की एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे नेता प्रतिपक्ष रही पूनम दिबेश सोलंकी निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो जाएंगी।

खाद्य तेलों और दलहन में भारत बनेगा आत्मनिर्भर ! बजट भाषण में वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को दलहन और खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए तुअर, उड़द, मसूर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि धन धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही कृषि कार्यक्रम 1.7 करोड़ किसानों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि योजना कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करेगी, जहां फसल की पैदावार कम होती है और जहां क्रेडिट पैरामीटर औसत से नीचे हैं। योजना के तहत किसानों को आधुनिक फसल टेक्नोलॉजी मुहैया करवाई जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट है और मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट भी है। संसद में बजट सत्र जारी है।केंद्र सरकार खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल का एक मिशन शुरू करेगी. निर्मला सीतारमण ने बजट में इसका ऐलान किया है. इस बार बजट में ‘बढ़ते मध्यम वर्ग’ की खर्च करने की शक्ति को बढ़ाने पर फोकस किया गया है. ये हैं बजट के बड़े ऐलान     खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है     दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 6 साल का मिशन शुरू किया जाएगा     केंद्रीय एजेंसियां अगले 4 सालों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी     प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा कृषि जिलों के विकास का कार्यक्रम     कृषि जिलों के विकास का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं, 1.7 करोड़ किसानों की मदद के लिए ऋण की उपलब्धता     योजना में फसल विविधीकरण को अपनाया जाएगा, कटाई के बाद भंडारण को बढ़ाया जाएगा। इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी     एमएसएमई विकास का दूसरा इंजन है     एमएसएमई हमारे निर्यात का 45% हिस्सा है। एमएसएमई की वर्गीकरण सीमा बढ़ाई गई है ताकि उनकी वृद्धि को बढ़ावा मिले     सूक्ष्म उद्यमों के लिए, कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे   छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधारों को प्राथमिकता वित्त मंत्री ने कहा कि बजट 2025 टैक्स, पावर, अर्बन डेवलेपमेंट, माइनिंग, फाइनेंशियल सेक्टर और रेगुलेटरी पॉलिसी जैसे छह प्रमुख क्षेत्रों में सुधारों को प्राथमिकता देता है. निर्मला सीतारमण ने सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरू किया. पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपरलेस होगा. बजट की प्रमुख बातें – भारतीय खिलौनों के लिए सपोर्ट स्कीम – किसान क्रेडिट की लिमिट पांच लाख रुपये. सस्ते ब्याज पर किसानों को पांच लाख का कर्ज. कपास किसानों को पांच साल का पैकेज. – असम में यूरिया प्लांट का गठन होगा. 12.7 लाख मीट्रिन टन की सालाना क्षमता वाला यूरिया प्लांट खुलेगा. – कृषि योजनाओं से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ. – कॉटन प्रोडक्टिविटी के लिए पांच साल का मिशन – बिहार के किसानों के लिए खास ऐलान. दलहन-तिलहन में आत्मनिर्भरता का टारगेट. – मखाना किसानों के लिए बजट में ऐलान.  मखाना बोर्ड बनेगा. – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना चलाएंगे. 10 जिलों में योजना चलाई जाएगी. कम उपज वाले इलाकों में शुरू होगी योजना. – खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल के मिशन का ऐलान. – फल सब्जियों के लिए व्यापक प्रोग्राम का ऐलान. किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़कर 5 लाख रुपये हुई बजट 2025 में मोदी सरकार ने देश के करोड़ों किसानों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढा दी है. अब यह सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है. बजट में सरकार ने किसानों को लेकर कई और बड़ी घोषणाएं भी की है. इनमें धन धान्य कृषि योजना,  कृषि कार्यक्रम से 1.7 करोड़ किसानों की मदद, कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करने के लिए कृषि योजना शामिल है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि खाद्य तेल और बीज के लिए राष्ट्रीय मिशन का लक्ष्य इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता लाना है. इसके तहत दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 6 साल का मिशन शुरू करेंगे. – केंद्रीय एजेंसियां ​​अगले 4 वर्षों में तुअर, उड़द, मसूर की खरीद करेंगी. प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन में सुधार के लिए बिहार में मखाना बोर्ड बनाया जाएगा. बजट में सरकार ने बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम की तर्ज पर कृषि जिला कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे. फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाएं, लोन की उपलब्धता से 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी. यह योजना फसल विविधीकरण को अपनाएगी, फसल कटाई के बाद भंडारण को बढ़ाएगी. इससे 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी.

चीनी कंपनी ने कर्माचरियों के साथ किया घिनौना सलूक, टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें की सार्वजनिक

बीजिंग चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कंपनी का कहना है कि कर्मचारी टॉयलेट में बहुत समय बिताते हैं, लेकिन इस कदम की आलोचना हो रही है। काम के दौरान टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों की तस्वीरें लेकर उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और अपमानित करने वाली चीनी कंपनी की कड़ी आलोचना हो रही है। ग्वांगडोंग प्रांत के शेनझेन में स्थित लिक्सुन डियानशेंग नामक कंपनी ने कर्मचारियों को इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। विवाद बढ़ने पर कंपनी ने सफाई दी कि कुछ कर्मचारी काम के दौरान बहुत देर तक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं और इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया। 20 जनवरी को कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कीं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बन गया और कंपनी की कड़ी आलोचना हुई। हालांकि, अपने कृत्य का बचाव करते हुए कंपनी ने कहा कि कुछ कर्मचारी लंबे समय तक टॉयलेट में रहते हैं और धूम्रपान, मोबाइल गेम खेलने जैसे कामों के लिए टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी ने यह भी आरोप लगाया कि जब दूसरे कर्मचारियों को टॉयलेट का इस्तेमाल करना होता है, तो ये कर्मचारी जगह खाली नहीं करते। हालांकि, टॉयलेट के दरवाजे के ऊपर से चुपके से तस्वीरें लेकर कंपनी के रिसेप्शन एरिया में प्रदर्शित करने का कृत्य किसी भी तरह से उचित नहीं है, यही आम राय है। सेलु लॉ फर्म के वकील शू सू ने कहा कि कंपनी का यह कदम कर्मचारियों की निजता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को कर्मचारियों की आलस्य पर नियंत्रण रखने का अधिकार है, लेकिन इसके लिए इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब चीनी कंपनियां कर्मचारियों पर नियंत्रण लगाने को लेकर खबरों में आई हैं। नवंबर 2021 में, चीन के प्रमुख इलेक्ट्रिकल अप्लायंस रिटेलर गोमी ने कर्मचारियों के इंटरनेट इस्तेमाल पर नज़र रखी और काम के दौरान गेम खेलने और ऑनलाइन चैट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की, जिसकी आलोचना हुई थी। इसके अलावा, 2022 में शेनझेन स्थित सैंगफोर टेक्नोलॉजीज ने अपने कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन नौकरी खोजने पर नज़र रखी और ऐसी वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया, जो खबरों में रहा था।

पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर सलमान लाला 25.83 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

उज्जैन मोस्ट वांटेड मादक पदार्थ का तस्कर सलमान पिता शैरूलाला को पुलिस ने चंबल नदी के पुलिया ग्राम बनावाड़ा से गिरफ्तार किया। वह उज्जैन पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 15 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं। सलमान फर्जी पासपोर्ट के माध्यम से पत्नी बच्चों को लेकर दुबई फरार हो गया था। वीजा की अवधि खत्म होने पर वह नेपाल के रास्ते इंडिया और फिर नागदा पहुंचा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया सलमान पिता शैरूलाल निवासी राजीव नगर नागदा कुख्यात अपराधी है। वह 25.83 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ाया है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 लाख रुपए है। सलमान 2 साल से फरार था। फरारी के दौरान वह दुबई में रहा। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सलमान एमडीएमए ड्रग्स लेकर खाचरौद, चांपाखेड़ा, होते हुए ताल-आलोट की ओर क्रय विक्रय के लिए जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को रवाना किया। पुलिस ने उसे ग्राम बनवाड़ा में सफेद रंग की स्कोडा कार के साथ देखा तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। सलमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। सलमान के खिलाफ राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न थानों में फिरौती मांगने, प्राणघातक हमले, अवैध हथियार रखने जैसे दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक जोन उज्जैन द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर थाना नागदा के अपराध पर 20 हजार इनाम व राजस्थान पुलिस द्वारा 40 हजार रुपए इनाम की घोषणा की गई थी। सलमान की गिरफ्तारी पर कुल 60 हजार रुपए इनाम था। फर्जी पासपोर्ट पर दुबई की यात्रा आरोपी ने स्वयं को थांदला के वार्ड क्रमांक 13 का निवासी बताकर फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करते हुए थांदला जिला झाबुआ से अपना अपनी पत्नी का व बच्चों का फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी बनवाया। इन फर्जी पासपोर्ट का उपचयोग कर उसने कई बार दुबई की यात्रा की और वहां शिफ्ट होने की योहना बना रहा था। पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच कर रही है। उज्जैन व राजस्थान पुलिस सलमान की लंबे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस को संदेह है कि वह अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करों के संपर्क में था। आरोपी नेपाल के मार्ग से फरार होकर किसी अन्य देश में शरण लेने की फिराक में था।

पीएम सूर्यघर में रजिस्ट्रेशन को इंस्टॉलेशन में बदलें: अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान-रूफ टॉप सोलर को बढ़ाने डिस्कॉम्स और टाटा पावर रिन्यूबल में एमओयू

जयपुर। पीएम सूर्य घर नि:शुल्क बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों एवं टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी के बीच शुक्रवार को विद्युत भवन में एमओयू किया गया। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आलोक की मौजूदगी में विद्युत कम्पनियों की ओर से चेयरमैन डिस्कॉम्स सुश्री आरती डोगरा तथा टाटा पावर रिन्यूबल की तरफ से सीईओ एवं एमडी श्री दीपेश नन्दा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक ने कहा कि प्रदेश में पीएम सूर्यघर योजना में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। टाटा पावर के साथ इस साझेदारी से डिस्कॉम्स को इन रजिस्ट्रेशन को इंस्टालेशन में बदलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आमजन को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च से उन्हें मुक्ति दिलाना है। टाटा पावर रिन्यूबल के सीईओ एवं एमडी श्री नन्दा ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना देश में आमजन को ऊर्जा दाता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। कंपनी प्रदेश में फैले अपने नेटवर्क के माध्यम से इस योजना में लोगों की भागीदारी बढ़ाने में सहायता करेगी। उल्लेखनीय है कि पीएम सूर्य घर योजना रूफ टॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पहल है। इसके अन्तर्गत राज्य में अब तक एक वर्ष से भी कम समय में 26 हजार से अधिक घरों में रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। एमओयू के माध्यम से टाटा पावर रिन्यूबल वेंडर्स की ट्रेनिंग, जागरूकता प्रसार की गतिविधियों आदि के जरिए रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए डिस्कॉम्स को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के सीएमडी श्री देवेन्द्र श्रृंगी, अजमेर डिस्कॉम के एमडी श्री केपी वर्मा सहित टाटा पावर रिन्यूबल के अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान

रायपुर : साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड,  किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की  हुई खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। राज्य के 25 लाख 49 हजार पंजीकृत किसानों ने अब तक धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 121 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 100 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है।

‘पूर्ण सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ होगी परीक्षा’, राजस्थान-संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस आयुक्त ने ली बैठक

जयपुर। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी एवं पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसेफ ने शुक्रवार को परीक्षा के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में समस्त परीक्षा समन्वयक, पुलिस नोडल अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, उपसमन्वयकों एवं केंद्र अधीक्षकों से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 की तैयारियों को फीडबैक लिया गया। बैठक में अधिकारियों को परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों को भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनियमितता की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई को अंजाम देते हुए परीक्षा का आयोजन पूर्ण सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गए। पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियां इस दौरान सतर्क एवं मुस्तैद रहेगी एवं परीक्षा का सफल एवं सुचितापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करेंगी। वहीं, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष श्री मेजर जनरल आलोक राज की मौजूदगी में फरवरी माह में आयोजित होने वाली कनिष्ठ अभियंता, रीट सहित अन्य समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नियंत्रण कक्ष की स्थापना— गौरतलब है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा दिनांक 2 फरवरी, 2025 (रविवार) को जयपुर जिले में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक 240 परीक्षा केन्द्रों पर राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। जयपुर के परीक्षा केन्द्रों पर 91 हजार 513 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका संचालन 31 जनवरी, 2025 से 02 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 01 फरवरी तक प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 02 फरवरी को प्रातः 10 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 85 उप समन्वयक एवं 40 उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केन्द्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet